Can Damlaları

सूरह 57: Al-Hadid

  1. سَبَّحَ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُअल्लाह की तस्बीह़ करती हैं सारी चीज़ें जो आसमानों, और ज़मीन में हैं, और ‘वही’ ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।
  2. لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ يُحْي۪ وَيُم۪يتُۚ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌआसमानों और ज़मीन की बादशाही ‘उसी’ की है, ‘वही’ ज़िन्दा करता है और मारता है, और ‘वह’ हर चीज़ पर क़ुदरत रखता है।
  3. هُوَ الْاَوَّلُ وَالْاٰخِرُ وَالظَّاهِرُ وَالْبَاطِنُۚ وَهُوَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌ‘वही’ अव्वल (पहला) भी है और आख़िर भी, ज़ाहिर भी और पोशीदा भी, और ‘वह’ हर चीज़ का इल्म रखने वाला है।
  4. هُوَ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ ف۪ي سِتَّةِ اَيَّامٍ ثُمَّ اسْتَوٰى عَلَى الْعَرْشِۜ يَعْلَمُ مَا يَلِجُ فِي الْاَرْضِ وَمَا يَخْرُجُ مِنْهَا وَمَا يَنْزِلُ مِنَ السَّمَٓاءِ وَمَا يَعْرُجُ ف۪يهَاۜ وَهُوَ مَعَكُمْ اَيْنَ مَا كُنْتُمْۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌ‘वही’ है जिसने आसमानों और ज़मीन को छः दिनों में पैदा किया, फिर अर्श (सिंहासन) पर जा ठहरा (विराजमान हुआ), ‘वह’ जानता है जो चीज़ भी ज़मीन में दाख़िल होती है और उससे निकलती है, और जो कुछ आसमान से उतरती है, और जो कुछ उसमें चढ़ती है; ‘वह’ तुम्हारे साथ है, जहां कहीं भी हो, और जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उसे देखता है।
  5. لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَاِلَى اللّٰهِ تُرْجَعُ الْاُمُورُआसमानों और ज़मीन की बादशाही ‘उसी’ की है और सारे मामले ‘उसी’ की ओर लौटते हैं;
  6. يُولِجُ الَّيْلَ فِي النَّهَارِ وَيُولِجُ النَّهَارَ فِي الَّيْلِۜ وَهُوَ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِ(‘वही’) रात को दिन में दाख़िल करता है और दिन को रात में, दाख़िल करता है और ‘वह’ सीनों में छिपी बात तक को जानता है।
  7. اٰمِنُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَاَنْفِقُوا مِمَّا جَعَلَكُمْ مُسْتَخْلَف۪ينَ ف۪يهِۜ فَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مِنْكُمْ وَاَنْفَقُوا لَهُمْ اَجْرٌ كَب۪يرٌईमान लाओ अल्लाह और उसके रसूल पर और उसमें से खर्च करो जिसका ‘उसने’ तुम्हें नायब (अधिकारी) बनाया है; तो तुममें से जो लोग ईमान लाए और खर्च करते रहे, उनके लिए बड़ा बदला है।
  8. وَمَا لَكُمْ لَا تُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِۚ وَالرَّسُولُ يَدْعُوكُمْ لِتُؤْمِنُوا بِرَبِّكُمْ وَقَدْ اَخَذَ م۪يثَاقَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَऔर तुम्हें क्या हो गया है कि तुम अल्लाह पर ईमान नहीं लाते, ह़ालांकि रसूल तुम्हें अपने ‘रब’ पर ईमान लाने की दअ़वत दे रहे हैं और ‘वह’ तुमसे अ़हद (प्रतिज्ञा) ले चुके है, अगर तुम मोमिन हो।
  9. هُوَ الَّذ۪ي يُنَزِّلُ عَلٰى عَبْدِه۪ٓ اٰيَاتٍ بَيِّنَاتٍ لِيُخْرِجَكُمْ مِنَ الظُّلُمَاتِ اِلَى النُّورِۜ وَاِنَّ اللّٰهَ بِكُمْ لَرَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌ‘वही’ है जो अपने बन्दे पर स्पष्ट आयतें उतार रहा है, ताकि तुम्हें अन्धेरों से निकाल कर रोशनी की ओर ले आए, बेशक अल्लाह तुम पर बड़ा मेहरबान, रह़म करने वाला है।
  10. وَمَا لَكُمْ اَلَّا تُنْفِقُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَلِلّٰهِ م۪يرَاثُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ لَا يَسْتَو۪ي مِنْكُمْ مَنْ اَنْفَقَ مِنْ قَبْلِ الْفَتْحِ وَقَاتَلَۜ اُو۬لٰٓئِكَ اَعْظَمُ دَرَجَةً مِنَ الَّذ۪ينَ اَنْفَقُوا مِنْ بَعْدُ وَقَاتَلُواۜ وَكُلًّا وَعَدَ اللّٰهُ الْحُسْنٰىۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرٌ۟और तुम्हें क्या हो गया है कि तुम अल्लाह की राह में खर्च न करो, हालांकि आसमानों और ज़मीन की विरासत अल्लाह ही के लिए है? तुम में से जिन लोगों ने (मक्का की) फ़त्ह़ (विजय) से पहले ख़र्च किया और लड़े वे (आपस में एक-दूसरे के) बराबर नहीं हैं, वे तो दर्जे में उनसे बढ़ कर हैं, जिन्होंने बाद में खर्च किया और बाद में लड़े; और अल्लाह ने हर एक से अच्छा वादा किया है, और तुम जो कुछ करते हो, अल्लाह उसकी ख़बर रखता है।
  11. مَنْ ذَا الَّذ۪ي يُقْرِضُ اللّٰهَ قَرْضًا حَسَنًا فَيُضَاعِفَهُ لَهُ وَلَهُٓ اَجْرٌ كَر۪يمٌۚकौन है, जो अल्लाह को क़र्ज़ दे? अच्छा क़र्ज़, कि ‘वह’ उसके लिए उसको दो गुना कर दे; और उसके लिए इज़्ज़त वाला बदला है।
  12. يَوْمَ تَرَى الْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ يَسْعٰى نُورُهُمْ بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَبِاَيْمَانِهِمْ بُشْرٰيكُمُ الْيَوْمَ جَنَّاتٌ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ ذٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُۚउस दिन तुम मोमिन मर्दों और मोमिन अ़ौरतों को देखोगे कि उनका नूर उनके आगे-आगे और उनके दाहिने ओर दौड़ रहा होगा; ‘‘आज तुम्हारे लिए खुशख़बरी है जन्नतों की जिनके नीचे नहरें बह रही हैं, उनमें हमेशा रहना है, यही बड़ी कामियाबी है।’’
  13. يَوْمَ يَقُولُ الْمُنَافِقُونَ وَالْمُنَافِقَاتُ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا انْظُرُونَا نَقْتَبِسْ مِنْ نُورِكُمْ ق۪يلَ ارْجِعُوا وَرَٓاءَكُمْ فَالْتَمِسُوا نُورًاۜ فَضُرِبَ بَيْنَهُمْ بِسُورٍ لَهُ بَابٌۜ بَاطِنُهُ ف۪يهِ الرَّحْمَةُ وَظَاهِرُهُ مِنْ قِبَلِهِ الْعَذَابُۜउस दिन मुनाफ़िक़ (कप्टाचारी) मर्द और मुनाफिक़ औरतें ईमान वालों से कहेंगे, ‘‘थोड़ा रूको, हमारा इन्तिज़ार करो, कि हम भी तुम्हारे नूर से कुछ फ़ायदा उठा लें!’’ कहा जाएगा, ‘‘अपने पीछे लौट जाओ, और रोशनी तलाश करो,’’ इतने में उनके बीच एक दीवार खड़ी कर दी जाएगी, जिसमें एक दरवाज़ा होगा, उसके अन्दर का ह़ाल यह होगा कि उसमें रह़मत होगी और उसके बाहर की ओर अ़ज़ाब होगा।
  14. يُنَادُونَهُمْ اَلَمْ نَكُنْ مَعَكُمْۜ قَالُوا بَلٰى وَلٰكِنَّكُمْ فَتَنْتُمْ اَنْفُسَكُمْ وَتَرَبَّصْتُمْ وَارْتَبْتُمْ وَغَرَّتْكُمُ الْاَمَانِيُّ حَتّٰى جَٓاءَ اَمْرُ اللّٰهِ وَغَرَّكُمْ بِاللّٰهِ الْغَرُورُवे उन्हें पुकार कर कहेंगे, ‘‘क्या हम तुम्हारे साथ नहीं थे।’’ वे कहेंगे, ‘‘क्यों नहीं? मगर तुमने तो अपने आप को फित्ने में डाला, और इन्तिज़ार करते रहे, और शक में पड़े रहे, और झूठी तमन्नाओं ने तुम्हें धोखे में रखा, यहां तक कि अल्लाह का हुक्म आ गया और उस धोखेबाज़ (शैतान) ने तुम्हें अल्लाह के मामले में धोखे में डाल रखा था,
  15. فَالْيَوْمَ لَا يُؤْخَذُ مِنْكُمْ فِدْيَةٌ وَلَا مِنَ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ مَأْوٰيكُمُ النَّارُۜ هِيَ مَوْلٰيكُمْۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُतो आज न तुमसे कोई फ़िदिया (मुक्ति-प्रतिदान) क़ुबूल किया जाएगा और न उन लोगों से जिन्होंने इन्कार किया, तुम्हारा ठिकाना दोज़ख़ है, वही तुम्हारा दोस्त है, और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।’’
  16. اَلَمْ يَأْنِ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَنْ تَخْشَعَ قُلُوبُهُمْ لِذِكْرِ اللّٰهِ وَمَا نَزَلَ مِنَ الْحَقِّۙ وَلَا يَكُونُوا كَالَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ مِنْ قَبْلُ فَطَالَ عَلَيْهِمُ الْاَمَدُ فَقَسَتْ قُلُوبُهُمْۜ وَكَث۪يرٌ مِنْهُمْ فَاسِقُونَक्या उन लोगों के लिए जो ईमान लाए अभी वह समय नहीं आया कि उनके दिल अल्लाह की याद के लिए, और ‘उसके’ उतारे हुए हक़ के आगे झुक जाएँं; और वे उन लोगों की तरह न हो जाएँ जिनको (उनसे) पहले किताबें दी गयी थीं, फिर उन पर लम्बी मुद्दत गुज़र गयी, तो उनके दिल सख़्त हो गये और उनमें से अक्सर नाफ़रमान ही हैं।
  17. اِعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ يُحْيِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَاۜ قَدْ بَيَّنَّا لَكُمُ الْاٰيَاتِ لَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَजान लो! कि अल्लाह ज़मीन को उसके मुर्दा होने के बाद ज़िन्दा करता है; ‘हमने’ अपनी निशानियां तुम्हारे लिए स्पष्ट कर दी हैं, ताकि तुम अ़क़्ल से काम लो।
  18. اِنَّ الْمُصَّدِّق۪ينَ وَالْمُصَّدِّقَاتِ وَاَقْرَضُوا اللّٰهَ قَرْضًا حَسَنًا يُضَاعَفُ لَهُمْ وَلَهُمْ اَجْرٌ كَر۪يمٌसद्क़ा देने वाले मर्द और सदक़ा देने वाली अ़ौरतें, और वे जिन्होंने अल्लाह को अच्छा क़र्ज़ दिया, उसको उन्हें कई गुना कर के दिया जाएगा, और उनके लिए इज़्ज़त वाला बदला है।
  19. وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِاللّٰهِ وَرُسُلِه۪ٓ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الصِّدّ۪يقُونَۗ وَالشُّهَدَٓاءُ عِنْدَ رَبِّهِمْۜ لَهُمْ اَجْرُهُمْ وَنُورُهُمْۜ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَٓا اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَح۪يمِ۟और जो लोग अल्लाह और ‘उसके’ रसूल पर ईमान लाए, वही अपने रब के यहां सिद्दीक़ (सच्चे) और शहीद हैं, उनके लिए उनका बदला भी होगा और नूर भी; और जिन लोगों ने इन्कार किया, और ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया, वही जहन्नम वाले हैं।
  20. اِعْلَمُٓوا اَنَّمَا الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا لَعِبٌ وَلَهْوٌ وَز۪ينَةٌ وَتَفَاخُرٌ بَيْنَكُمْ وَتَكَاثُرٌ فِي الْاَمْوَالِ وَالْاَوْلَادِۜ كَمَثَلِ غَيْثٍ اَعْجَبَ الْكُفَّارَ نَبَاتُهُ ثُمَّ يَه۪يجُ فَتَرٰيهُ مُصْفَرًّا ثُمَّ يَكُونُ حُطَامًاۜ وَفِي الْاٰخِرَةِ عَذَابٌ شَد۪يدٌۙ وَمَغْفِرَةٌ مِنَ اللّٰهِ وَرِضْوَانٌۜ وَمَا الْحَيٰوةُ الدُّنْيَٓا اِلَّا مَتَاعُ الْغُرُورِजान लो! कि दुनिया की ज़िन्दगी बस खेल और तमाशा है, और ज़ीनत और तुम्हारा आपस में एक-दूसरे पर बड़ाई जताना, और माल और औलाद में एक- दूसरे से बढ़ जाने की चाह है; इसकी मिसाल बारिश की है जिससे खेती (वनस्पति) ने किसान का दिल मोह लिया, फिर वह लहलहाने लगती है, और तुम देखते हो कि वह पीली हो गयी है, फिर वह चूर-चूर हो जाती है, (अर्थात मड़ाई में); और आख़िरत में सख़्त अ़ज़ाब भी है और अल्लाह से माफ़ी भी, और रज़ामन्दी भी; और दुनिया की ज़िन्दगी तो बस धोखे का सामान है।
  21. سَابِقُٓوا اِلٰى مَغْفِرَةٍ مِنْ رَبِّكُمْ وَجَنَّةٍ عَرْضُهَا كَعَرْضِ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِۙ اُعِدَّتْ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِاللّٰهِ وَرُسُلِه۪ۜ ذٰلِكَ فَضْلُ اللّٰهِ يُؤْت۪يهِ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ ذُو الْفَضْلِ الْعَظ۪يمِएक-दूसरे से आगे बढ़ो, अपने रब की माफ़ी और उस जन्नत की ओर जिसका फैलाव आसमान और ज़मीन के फैलाव जैसा है, वह उन लोगों के लिए तैयार की गयी है, जो अल्लाह और उसके रसूलों पर ईमान रखते हैं, यह अल्लाह का फज़्ल है, जिसे चाहता है अ़ता करता है, और अल्लाह बड़े फ़ज़्ल वाला है।
  22. مَٓا اَصَابَ مِنْ مُص۪يبَةٍ فِي الْاَرْضِ وَلَا ف۪ٓي اَنْفُسِكُمْ اِلَّا ف۪ي كِتَابٍ مِنْ قَبْلِ اَنْ نَبْرَاَهَاۜ اِنَّ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرٌۚकोई मुसीबत भी ज़मीन (मुल्क) पर नाज़िल नहीं होती और न तुम्हारे अपने ऊपर, मगर यह कि वह एक किताब में (लिखी हुई) है, इससे पहले कि ‘हम’ उसको पैदा करें, यह अल्लाह के लिए आसान है;
  23. لِكَيْلَا تَأْسَوْا عَلٰى مَا فَاتَكُمْ وَلَا تَفْرَحُوا بِمَٓا اٰتٰيكُمْۜ وَاللّٰهُ لَا يُحِبُّ كُلَّ مُخْتَالٍ فَخُورٍۙताकि तुम उस चीज़ का अफ़्सोस न करो जो तुमसे जाती रही, और उस चीज़ पर न इतराओ जो उसने तुम को दिया हो और अल्लाह इतराने वालोंं और बड़ाई जताने वालों को पसंद नहीं करता।
  24. اَلَّذ۪ينَ يَبْخَلُونَ وَيَأْمُرُونَ النَّاسَ بِالْبُخْلِۜ وَمَنْ يَتَوَلَّ فَاِنَّ اللّٰهَ هُوَ الْغَنِيُّ الْحَم۪يدُजो खुद भी कंजूसी करते हैं और लोगों को कंजूसी करने पर उभारते हैं, और जो व्यक्ति मुँह फेरेगा तो अल्लाह बेनियाज़ (निस्पृह) और खूबियों वाला है।
  25. لَقَدْ اَرْسَلْنَا رُسُلَنَا بِالْبَيِّنَاتِ وَاَنْزَلْنَا مَعَهُمُ الْكِتَابَ وَالْم۪يزَانَ لِيَقُومَ النَّاسُ بِالْقِسْطِۚ وَاَنْزَلْنَا الْحَد۪يدَ ف۪يهِ بَأْسٌ شَد۪يدٌ وَمَنَافِعُ لِلنَّاسِ وَلِيَعْلَمَ اللّٰهُ مَنْ يَنْصُرُهُ وَرُسُلَهُ بِالْغَيْبِۜ اِنَّ اللّٰهَ قَوِيٌّ عَز۪يزٌ۟‘हमने’ अपने रसूलों को स्पष्ट निशानियों के साथ भेजा, और उनके साथ किताब और मीज़ान (तराज़ू) उतारा, ताकि लोग इन्साफ़ पर क़ायम हों; और लोहा भी उतारा, जिसमें बड़ी दहशत है, और लोगों के लिए बड़े फ़ायदे भी हैं, यह सब इसलिए किया गया है, ताकि अल्लाह जान ले कि कौन ‘उसको’ बिना देखे ‘उसकी’ और उसके रसूलों की मदद करता है, बेशक अल्लाह बड़ा ही शक्तिशाली, ज़बर्दस्त है।
  26. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا نُوحًا وَاِبْرٰه۪يمَ وَجَعَلْنَا ف۪ي ذُرِّيَّتِهِمَا النُّبُوَّةَ وَالْكِتَابَ فَمِنْهُمْ مُهْتَدٍۚ وَكَث۪يرٌ مِنْهُمْ فَاسِقُونَऔर ‘हमने’ नूह़ और इब्राहीम को भेजा, और उन दोनों की नस्ल में नुबूवत और किताब को जारी रखा, तो उनमें से कुछ लोगों ने सीधी राह अपना ली, और बहुत से नाफ़रमान हो गये।
  27. ثُمَّ قَفَّيْنَا عَلٰٓى اٰثَارِهِمْ بِرُسُلِنَا وَقَفَّيْنَا بِع۪يسَى ابْنِ مَرْيَمَ وَاٰتَيْنَاهُ الْاِنْج۪يلَ وَجَعَلْنَا ف۪ي قُلُوبِ الَّذ۪ينَ اتَّبَعُوهُ رَأْفَةً وَرَحْمَةًۜ وَرَهْبَانِيَّةًۨ ابْتَدَعُوهَا مَا كَتَبْنَاهَا عَلَيْهِمْ اِلَّا ابْتِغَٓاءَ رِضْوَانِ اللّٰهِ فَمَا رَعَوْهَا حَقَّ رِعَايَتِهَاۚ فَاٰتَيْنَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مِنْهُمْ اَجْرَهُمْۚ وَكَث۪يرٌ مِنْهُمْ فَاسِقُونَफिर ‘हमने’ उनके नक़्शेक़दम (पद्चिन्हों) पर और भी रसूल भेजे, और फिर मरयम के बेटे ईसा को भेजा और उनको इंजील दी, और जिन लोगों ने उनकी पैरवी की, उनके दिलों में ‘हमने’ ममता और दया डाल दी, और (लज़्जतों से) संन्यास (ले लिया), तो उन्होंने खुद एक नई बात निकाल ली ‘हमने’ उसे उनके लिए फर्ज़ (अनिवार्य) नहीं किया था, मगर अल्लाह को राज़ी करने की चाह में,(अपने आप ही ऐसा कर लिया था) फिर वे उसकी रिअ़ायत न कर सके, जैसा कि रिअ़ायत करने का ह़क़ था, तो उनमें से जो लोग ईमान लाए थे, उनका बदला ‘हमने’ उन्हें अ़ता किया, और उनमें से बहुत से नाफ़रमान ही हैं।
  28. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا اللّٰهَ وَاٰمِنُوا بِرَسُولِه۪ يُؤْتِكُمْ كِفْلَيْنِ مِنْ رَحْمَتِه۪ وَيَجْعَلْ لَكُمْ نُورًا تَمْشُونَ بِه۪ وَيَغْفِرْ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌۙऐ लोगो! जो ईमान लाए हो, अल्लाह से डरो और ‘उसके’ रसूल पर ईमान लाओ, ‘वह’ तुम्हें अपनी रह़मत का दोहरा ह़िस्सा अ़ता करेगा और तुम्हारे लिए एक नूर देगा, जिसमें चलोगे और तुम्हें माफ़ कर देगा, और अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  29. لِئَلَّا يَعْلَمَ اَهْلُ الْكِتَابِ اَلَّا يَقْدِرُونَ عَلٰى شَيْءٍ مِنْ فَضْلِ اللّٰهِ وَاَنَّ الْفَضْلَ بِيَدِ اللّٰهِ يُؤْت۪يهِ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ ذُو الْفَضْلِ الْعَظ۪يمِताकि अह्ले किताब यह न समझें कि अल्लाह के फज़्ल में से वे किसी चीज़ पर अधिकार न हासिल कर सकेंगे, और यह कि फज़्ल तो अल्लाह ही के हाथ में है, जिसे चाहता है अ़ता करता है, और अल्लाह बड़ा फज़्ल वाला है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet