Can Damlaları

सूरह 26: Ash-Shuara

  1. طٰسٓمٓۜता- सीन्- मीम्;
  2. تِلْكَ اٰيَاتُ الْكِتَابِ الْمُب۪ينِयह स्पष्ट किताब की आयतें हैं।
  3. لَعَلَّكَ بَاخِعٌ نَفْسَكَ اَلَّا يَكُونُوا مُؤْمِن۪ينَशायद, आप अपने आप को हलाक कर देंगे, इस पर कि यह लोग ईमान नहीं लाते।
  4. اِنْ نَشَأْ نُنَزِّلْ عَلَيْهِمْ مِنَ السَّمَٓاءِ اٰيَةً فَظَلَّتْ اَعْنَاقُهُمْ لَهَا خَاضِع۪ينَअगर ‘हम’ चाहें तो इन पर आसमान से ऐसी निशानी उतार दें, कि इनकी गर्दनें उनके आगे झुक जाएँ।
  5. وَمَا يَأْت۪يهِمْ مِنْ ذِكْرٍ مِنَ الرَّحْمٰنِ مُحْدَثٍ اِلَّا كَانُوا عَنْهُ مُعْرِض۪ينَऔर उनके रह़मान के पास से जो भी ताज़ा नसीह़त आती है, वे उससे मुँह फेर ही लेते हैं।
  6. فَقَدْ كَذَّبُوا فَسَيَأْت۪يهِمْ اَنْبٰٓؤُ۬ا مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَअब जबकि वे झुठला चुके हैं, तो जल्द ही उन्हें उसकी ह़क़ीक़त मालूम हो जाएगी, जिसका वे मज़ाक़ उड़ाते रहे हैं।
  7. اَوَلَمْ يَرَوْا اِلَى الْاَرْضِ كَمْ اَنْبَتْنَا ف۪يهَا مِنْ كُلِّ زَوْجٍ كَر۪يمٍक्या उन्होंने ज़मीन पर निगाह नहीं डाली! कि ‘हमने’ उसमें कितने ही क़िस्म की उम्दा चीजें़ उगायीं?-
  8. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَबेशक इसमें निशानी है, मगर इनमें से अक्सर लोग ईमान लाने वाले नहीं।
  9. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और तुम्हारा ‘रब’ ग़ालिब (प्रभुत्वशाली), रह़म करने वाला है।
  10. وَاِذْ نَادٰى رَبُّكَ مُوسٰٓى اَنِ ائْتِ الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَۙऔर जब तुम्हारे ‘रब’ ने मूसा को पुकारा कि ‘‘ज़ालिम क़ौम के पास जाओ-
  11. قَوْمَ فِرْعَوْنَۜ اَلَا يَتَّقُونَफ़िरअ़ौन की क़ौम के पास- क्या यह डरते नहीं?’’
  12. قَالَ رَبِّ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اَنْ يُكَذِّبُونِۜ(मूसा ने)े कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मुझे डर है कि वह मुझे झूठा समझें,
  13. وَيَض۪يقُ صَدْر۪ي وَلَا يَنْطَلِقُ لِسَان۪ي فَاَرْسِلْ اِلٰى هٰرُونَऔर मेरा सीना घुटता है, और मेरी ज़बान नहीं चलती, तो हारून की ओर भी सन्देश (रिसालत) भेज;
  14. وَلَهُمْ عَلَيَّ ذَنْبٌ فَاَخَافُ اَنْ يَقْتُلُونِۚऔर मुझ पर उन लोगों का एक गुनाह भी है, इसलिए मुझे डर है कि मुझे क़त्ल कर देंगे।’’
  15. قَالَ كَلَّاۚ فَاذْهَبَا بِاٰيَاتِنَٓا اِنَّا مَعَكُمْ مُسْتَمِعُونَकहा, ‘‘हरगिज़ नहीं! तुम दोनों ‘हमारी’ निशानियाँ लेकर जाओ, हम तुम्हारे साथ सुनते रहेंगे।’’
  16. فَأْتِيَا فِرْعَوْنَ فَقُولَٓا اِنَّا رَسُولُ رَبِّ الْعَالَم۪ينَۙतो तुम दोनों फ़िरअ़ौन के पास जाओ और कहो, ‘‘हम सारे संसार के ‘रब’ के भेजे हुए हैं;
  17. اَنْ اَرْسِلْ مَعَنَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۜकि तू बनी इस्राईल को हमारे साथ जाने दे।’’
  18. قَالَ اَلَمْ نُرَبِّكَ ف۪ينَا وَل۪يدًا وَلَبِثْتَ ف۪ينَا مِنْ عُمُرِكَ سِن۪ينَ(फ़िरऔन ने) कहा, ‘‘क्या हमने तुझे जबकि ‘तू’ बच्चा था, अपने यहाँ पाला नहीं? और तूने अपनी उम्र के बरसहा-बरस हमारे यहाँ (नहीं) गुज़ारे;
  19. وَفَعَلْتَ فَعْلَتَكَ الَّت۪ي فَعَلْتَ وَاَنْتَ مِنَ الْكَافِر۪ينَऔर ‘तूने’ वह जो हरकत की थी, वह तो की, और तू बड़ा ही नाशुक्रा है।’’
  20. قَالَ فَعَلْتُهَٓا اِذًا وَاَنَا۬ مِنَ الضَّٓالّ۪ينَۜ(मूसा ने) कहा, ‘‘ऐसा तो उस समय हो गया था जबकि मैं ख़ताकारों में था;
  21. فَفَرَرْتُ مِنْكُمْ لَمَّا خِفْتُكُمْ فَوَهَبَ ل۪ي رَبّ۪ي حُكْمًا وَجَعَلَن۪ي مِنَ الْمُرْسَل۪ينَतो जब मुझे तुम्हारा डर हुआ तो मैं तुम्हारे यहाँ से भाग गया, फिर मेरे ‘रब’ ने मुझे हुक्म किया, और मुझे रसूलों में शामिल कर लिया;
  22. وَتِلْكَ نِعْمَةٌ تَمُنُّهَا عَلَيَّ اَنْ عَبَّدْتَ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۜऔर यही एह़सान है जो तू मुझ पर रखता है कि ‘तूने’ बनी इस्राईल को गुलाम बना रखा है।’’
  23. قَالَ فِرْعَوْنُ وَمَا رَبُّ الْعَالَم۪ينَफ़िरअ़ौन ने कहा, ‘‘और यह सारे संसार का ‘रब’ क्या होता है?’’
  24. قَالَ رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَاۜ اِنْ كُنْتُمْ مُوقِن۪ينَकहा, ‘‘आसमानों और ज़मीन का रब और उनके बीच की तमाम चीजों़ का, अगर तुम्हें यक़ीन हो।’’
  25. قَالَ لِمَنْ حَوْلَهُٓ اَلَا تَسْتَمِعُونَ(फ़िरऔ़न ने) अपने आस-पास वालों से कहा, ‘‘क्या तुम सुनते नहीं हो?’’
  26. قَالَ رَبُّكُمْ وَرَبُّ اٰبَٓائِكُمُ الْاَوَّل۪ينَकहा, ‘‘तुम्हारा ‘रब’ और तुम्हारे अगले बाप-दादा का रब।’’
  27. قَالَ اِنَّ رَسُولَكُمُ الَّذ۪ٓي اُرْسِلَ اِلَيْكُمْ لَمَجْنُونٌ(फ़िरअ़ौन ने) कहा, तुम्हारा यह रसूल, जो तुम्हारी ओर भेजा गया है, बिल्कुल पागल है।’’
  28. قَالَ رَبُّ الْمَشْرِقِ وَالْمَغْرِبِ وَمَا بَيْنَهُمَاۜ اِنْ كُنْتُمْ تَعْقِلُونَ(मूसा ने) कहा, ‘‘पूरब और पश्चिम का ‘रब’ और जो कुछ इन दोनों के बीच में है उनका भी, अगर तुम कुछ अक़्ल रखते हो।’’
  29. قَالَ لَئِنِ اتَّخَذْتَ اِلٰهًا غَيْر۪ي لَاَجْعَلَنَّكَ مِنَ الْمَسْجُون۪ينَ(फ़िरअ़ौन) बोला, ‘‘अगर तूने मेरे सिवा किसी और को मअ़बूद (उपास्य) बनाया तो मैं तुझे बन्दी बना कर रहूँगा।’’
  30. قَالَ اَوَلَوْ جِئْتُكَ بِشَيْءٍ مُب۪ينٍ(मूसा ने) कहा, ‘‘क्या अगर मैं तेरे पास एक स्पष्ट चीज़ लाऊँ तब भी?’’
  31. قَالَ فَأْتِ بِه۪ٓ اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَबोला, ‘‘अच्छा तो वह ले आ, अगर तू सच्चा है।’’
  32. فَاَلْقٰى عَصَاهُ فَاِذَا هِيَ ثُعْبَانٌ مُب۪ينٌۚफिर उन्होंने अपना अ़सा (लाठी) डाल दिया, तो उसी वक़्त एक खुला हुआ साँप बन गया।
  33. وَنَزَعَ يَدَهُ فَاِذَا هِيَ بَيْضَٓاءُ لِلنَّاظِر۪ينَ۟और उन्होंने अपना हाथ बाहर खींचा, तो (क्या देखते हैं कि) वह देखने वालों को सफ़ेद नज़र आने लगा।
  34. قَالَ لِلْمَلَاِ حَوْلَهُٓ اِنَّ هٰذَا لَسَاحِرٌ عَل۪يمٌۙ(फ़िरअ़ौन ने) अपने आस-पास के सरदारों से कहा, यह कोई बड़े इल्म वाला जादूगर है;
  35. يُر۪يدُ اَنْ يُخْرِجَكُمْ مِنْ اَرْضِكُمْ بِسِحْرِه۪ۗ فَمَاذَا تَأْمُرُونَयह चाहता है कि अपने जादू से तुम्हें तुम्हारी ज़मीन से निकाल बाहर करे, तो तुम्हारी क्या राय है?’’
  36. قَالُٓوا اَرْجِهْ وَاَخَاهُ وَابْعَثْ فِي الْمَدَٓائِنِ حَاشِر۪ينَۙउन्होंने कहा, ‘‘इसको और इसके भाई को अभी मोहलत दीजिए, और तमाम शहरों में बुलाने वालों को भेज दीजिए,
  37. يَأْتُوكَ بِكُلِّ سَحَّارٍ عَل۪يمٍकि वह तमाम माहिर जादूगरों को तुम्हारे पास ले आए।’’
  38. فَجُمِعَ السَّحَرَةُ لِم۪يقَاتِ يَوْمٍ مَعْلُومٍۙतो जादूगर निश्चित दिन, निश्चित समय पर जमा कर लिए गये;
  39. وَق۪يلَ لِلنَّاسِ هَلْ اَنْتُمْ مُجْتَمِعُونَۙऔर लोगों से कहा गया, ‘‘तुम (सब) भी इकट्ठा होगे?’’
  40. لَعَلَّنَا نَتَّبِعُ السَّحَرَةَ اِنْ كَانُوا هُمُ الْغَالِب۪ينَताकि हम जादूगरों के पीछे चलें, अगर वह विजयी हों।
  41. فَلَمَّا جَٓاءَ السَّحَرَةُ قَالُوا لِفِرْعَوْنَ اَئِنَّ لَنَا لَاَجْرًا اِنْ كُنَّا نَحْنُ الْغَالِب۪ينَतो जब जादूगर आए, उन्होंने फ़िरअ़ौन से कहा, ‘‘क्या हमें कोई इन्अ़ाम भी मिलेगा, अगर हम विजयी हुए?’’
  42. قَالَ نَعَمْ وَاِنَّكُمْ اِذًا لَمِنَ الْمُقَرَّب۪ينَ(फ़िरअ़ौन ने) कहा, ‘‘हाँ, और तुम तो उस समय क़रीबी लोगों में से हो जाओगे।’’
  43. قَالَ لَهُمْ مُوسٰٓى اَلْقُوا مَٓا اَنْتُمْ مُلْقُونَ(मूसा ने) उनसे कहा, ‘‘डाल दो जो कुछ तुम्हें डालना है।’’
  44. فَاَلْقَوْا حِبَالَهُمْ وَعِصِيَّهُمْ وَقَالُوا بِعِزَّةِ فِرْعَوْنَ اِنَّا لَنَحْنُ الْغَالِبُونَतब उन्होंने अपनी रस्सियाँ और लाठियाँ डाल दीं और बोले, ‘‘फ़िरअ़ौन के इज़्ज़त की क़सम! हम ही विजयी रहेंगे।’’
  45. فَاَلْقٰى مُوسٰى عَصَاهُ فَاِذَا هِيَ تَلْقَفُ مَا يَأْفِكُونَۚफिर मूसा ने अपनी लाठी डाली तो वह उन चीज़ों को, जो जादूगरों ने बनाई थीं, निगलने लगी;
  46. فَاُلْقِيَ السَّحَرَةُ سَاجِد۪ينَۙतो जादूगर सज्दे में गिर पड़े।
  47. قَالُٓوا اٰمَنَّا بِرَبِّ الْعَالَم۪ينَۙवे कहने लगे, ‘‘हम सारे संसार के ‘रब’ पर ईमान ले आए;
  48. رَبِّ مُوسٰى وَهٰرُونَमूसा और हारून के रब पर!’’
  49. قَالَ اٰمَنْتُمْ لَهُ قَبْلَ اَنْ اٰذَنَ لَكُمْۚ اِنَّهُ لَكَب۪يرُكُمُ الَّذ۪ي عَلَّمَكُمُ السِّحْرَۚ فَلَسَوْفَ تَعْلَمُونَۜ لَاُقَطِّعَنَّ اَيْدِيَكُمْ وَاَرْجُلَكُمْ مِنْ خِلَافٍ وَلَاُصَلِّبَنَّكُمْ اَجْمَع۪ينَ(फ़िरअ़ौन ने) कहा, ‘‘तुमने उसको मान लिया, इससे पहले कि मैं इजाज़त देता! बेशक यह तुम सब का बड़ा है, जिसने तुम सबको जादू सिखाया है, तो अभी तुम सब को मालूम हो जाएगा! मैं तुम्हारे हाथ और पैर, विपरीत (मुख़ालिफ़) दिशाओं के, कट्वा दूँगा और तुम सब को सूली पर चढ़ा दूँगा।’’
  50. قَالُوا لَا ضَيْرَۘ اِنَّٓا اِلٰى رَبِّنَا مُنْقَلِبُونَۚउन लोगों ने कहा, ‘‘कुछ हरज नहीं, हम तो अपने ‘रब’ ही की ओर पलट कर जाने वाले हैं;
  51. اِنَّا نَطْمَعُ اَنْ يَغْفِرَ لَنَا رَبُّنَا خَطَايَانَٓا اَنْ كُنَّٓا اَوَّلَ الْمُؤْمِن۪ينَۜ۟बेशक हमें तो उम्मीद है कि हमारा ‘रब’ हमारे गुनाहों को माफ़ कर देगा, क्यों कि हम सबसे पहले ईमान ले आए।’’
  52. وَاَوْحَيْنَٓا اِلٰى مُوسٰٓى اَنْ اَسْرِ بِعِبَاد۪ٓي اِنَّكُمْ مُتَّبَعُونَऔर ‘हमने’ मूसा की ओर वह़्य की, ‘‘हमारे बन्दों को रातों-रात लेकर निकल जाओ, निश्चय ही तुम्हारा पीछा किया जाएगा।’’
  53. فَاَرْسَلَ فِرْعَوْنُ فِي الْمَدَٓائِنِ حَاشِر۪ينَۚतो फ़िरअ़ौन ने बुलाने वालों को शहरों में भेजा,
  54. اِنَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ لَشِرْذِمَةٌ قَل۪يلُونَۙकि ‘‘यह गिरे-पड़े थोड़े लोगों का एक गिरोह है;
  55. وَاِنَّهُمْ لَنَا لَغَٓائِظُونَۙऔर यह हमें ग़ुस्सा दिला रहे हैं,
  56. وَاِنَّا لَجَم۪يعٌ حَاذِرُونَۜऔर हम सब साज़ और सामान के साथ हैं।’’
  57. فَاَخْرَجْنَاهُمْ مِنْ جَنَّاتٍ وَعُيُونٍۙतो ‘हमने’ उनको बाग़ों, और चश्मों (स्रोतों) से निकाला;
  58. وَكُنُوزٍ وَمَقَامٍ كَر۪يمٍۙऔर ख़ज़ानों और बेहतरीन मकानों से;
  59. كَذٰلِكَۜ وَاَوْرَثْنَاهَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۚऐसा ही ‘हम’ करते हैं और इनका वारिस, ‘हमने’ बनी इस्राईल को बना दिया।
  60. فَاَتْبَعُوهُمْ مُشْرِق۪ينَतो उन्होंने सूरज निकलने के वक़्त पीछा किया।
  61. فَلَمَّا تَرَٓاءَ الْجَمْعَانِ قَالَ اَصْحَابُ مُوسٰٓى اِنَّا لَمُدْرَكُونَۚफिर जब दोनों गिरोहों ने एक-दूसरे को देख लिया, तो मूसा के साथियों ने कहा, ‘‘हम तो पकड़े गये।’’
  62. قَالَ كَلَّاۚ اِنَّ مَعِيَ رَبّ۪ي سَيَهْد۪ينِ(मूसा ने) कहा, ‘‘हरगिज़ नहीं! मेरे साथ मेरा ‘रब’ है, ‘वह’ ज़रूर मुझे राह दिखाएगा।’’
  63. فَاَوْحَيْنَٓا اِلٰى مُوسٰٓى اَنِ اضْرِبْ بِعَصَاكَ الْبَحْرَۜ فَانْفَلَقَ فَكَانَ كُلُّ فِرْقٍ كَالطَّوْدِ الْعَظ۪يمِۚतो ‘हमने’ मूसा की ओर वह़्य की, ‘‘कि अपना अ़सा (लाठी) समुद्र पर मारो,’’ तो वह फट गया और हर टुकड़ा एक बड़े पहाड़ की तरह हो गया।
  64. وَاَزْلَفْنَا ثَمَّ الْاٰخَر۪ينَۚऔर ‘हम ने’ वहाँ दूसरों को क़रीब कर दिया।
  65. وَاَنْجَيْنَا مُوسٰى وَمَنْ مَعَهُٓ اَجْمَع۪ينَۚऔर ‘हमने’ मूसा और उन सब को जो उनके साथ थे, बचा लिया।
  66. ثُمَّ اَغْرَقْنَا الْاٰخَر۪ينَۜफिर दूसरों को ग़र्क़ (डुबो) कर दिया।
  67. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَबेशक इसमें निशानी है, मगर इस में अक्सर ईमान लाने वाले नहीं।
  68. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और आप का ‘रब’ ही है जो बड़ी ताक़त वाला, रह़म वाला है।
  69. وَاتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَاَ اِبْرٰه۪يمَۢऔर इनको इब्राहीम की ख़बर पढ़ कर सुनाइए,
  70. اِذْ قَالَ لِاَب۪يهِ وَقَوْمِه۪ مَا تَعْبُدُونَजब उन्होंने अपने बाप और अपनी क़ौम के लोगों से कहा, ‘‘तुम किन चीज़ों की इबादत करते हो।’’
  71. قَالُوا نَعْبُدُ اَصْنَامًا فَنَظَلُّ لَهَا عَاكِف۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘हम बुतों की इबादत करते हैं, और हम इन्हीं की सेवा में लगे रहेंगे।’’
  72. قَالَ هَلْ يَسْمَعُونَكُمْ اِذْ تَدْعُونَۙ(इब्राहीम ने)े कहा, ‘‘क्या वे तुम्हारी सुनते हैं, जब तुम उनको पुकारते हो,
  73. اَوْ يَنْفَعُونَكُمْ اَوْ يَضُرُّونَया यह तुम्हें फ़ायदा, या नुक़्सान पहुँचाते हैं?’’
  74. قَالُوا بَلْ وَجَدْنَٓا اٰبَٓاءَنَا كَذٰلِكَ يَفْعَلُونَउन्होंने कहा, ‘‘(नहीं) बल्कि हमने अपने बाप-दादा को ऐसा ही करते पाया है।’’
  75. قَالَ اَفَرَاَيْتُمْ مَا كُنْتُمْ تَعْبُدُونَۙ(इब्राहीम ने)े कहा, ‘‘क्या तुमने उन पर विचार भी किया है जिन्हें तुम पूजते रहे हो;
  76. اَنْتُمْ وَاٰبَٓاؤُ۬كُمُ الْاَقْدَمُونَतुम भी और तुम्हारे पहले के बाप-दादा भी?’’
  77. فَاِنَّهُمْ عَدُوٌّ ل۪ٓي اِلَّا رَبَّ الْعَالَم۪ينَۙवह मेरे दुश्मन हैं, सिवाय रब्बुल्-अ़ालमीन (सारे संसार के पालनकर्ता) के,
  78. اَلَّذ۪ي خَلَقَن۪ي فَهُوَ يَهْد۪ينِۙ‘जिसने’ मुझे पैदा किया तो ‘वही’ मेरी रह़नुमाई करता है,
  79. وَالَّذ۪ي هُوَ يُطْعِمُن۪ي وَيَسْق۪ينِۙऔर ‘वही’ है जो मुझे खिलाता और पिलाता है,
  80. وَاِذَا مَرِضْتُ فَهُوَ يَشْف۪ينِۖऔर जब मैं बीमार होता हूँ, तो ‘वही’ मुझको अच्छा करता है,
  81. وَالَّذ۪ي يُم۪يتُن۪ي ثُمَّ يُحْي۪ينِۙऔर ‘वही’ है जो मुझे मारेगा, फिर ज़िन्दा करेगा;
  82. وَالَّذ۪ٓي اَطْمَعُ اَنْ يَغْفِرَ ل۪ي خَط۪ٓيـَٔت۪ي يَوْمَ الدّ۪ينِۜऔर ‘वही’ है, ‘जिससे’ मुझे इसकी उम्मीद है कि बदला दिये जाने के दिन वह मेरी खताएँ माफ़ कर देगा।
  83. رَبِّ هَبْ ل۪ي حُكْمًا وَاَلْحِقْن۪ي بِالصَّالِح۪ينَۙऐ मेरे ‘रब’! मुझे ह़िक्मत अ़ता कर और मुझे अच्छे लोगों में शामिल कर,
  84. وَاجْعَلْ ل۪ي لِسَانَ صِدْقٍ فِي الْاٰخِر۪ينَۙऔर बाद के आने वालों में मुझे सच्ची ख्याति (शोहरत) दे,
  85. وَاجْعَلْن۪ي مِنْ وَرَثَةِ جَنَّةِ النَّع۪يمِۙऔर मुझे नेअ़मत के बाग़ों (जन्नत) के वारिसों में (शामिल) कर,
  86. وَاغْفِرْ لِاَب۪ٓي اِنَّهُ كَانَ مِنَ الضَّٓالّ۪ينَۙऔर मेरे बाप को माफ़ कर दे, वह गुमराह लोगों में से है,
  87. وَلَا تُخْزِن۪ي يَوْمَ يُبْعَثُونَۙऔर मुझे उस दिन रूसवा न कर, जिस दिन लोग उठाए जाएँगे;
  88. يَوْمَ لَا يَنْفَعُ مَالٌ وَلَا بَنُونَۙजिस दिन न माल काम आएगा और न औलाद,
  89. اِلَّا مَنْ اَتَى اللّٰهَ بِقَلْبٍ سَل۪يمٍۜसिवाय उसके जो व्यक्ति सलामती वाला दिल लेकर अल्लाह के सामने आया।
  90. وَاُزْلِفَتِ الْجَنَّةُ لِلْمُتَّق۪ينَۙऔर जन्नत, परहेज़गारों के क़रीब लाई जाएगी;
  91. وَبُرِّزَتِ الْجَح۪يمُ لِلْغَاو۪ينَۙऔर दोज़ख़ गुमराहों के सामने लाई जाएगी,
  92. وَق۪يلَ لَهُمْ اَيْنَ مَا كُنْتُمْ تَعْبُدُونَۙऔर उनसे कहा जाएगा, ‘‘कहाँ हैं वे जिनकी तुम इबादत करते थे;
  93. مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ هَلْ يَنْصُرُونَكُمْ اَوْ يَنْتَصِرُونَۜअल्लाह को छोड़ कर, क्या वे तुम्हारी मदद कर सकते हैं या अपना बचाव कर सकते हैं?’’
  94. فَكُبْكِبُوا ف۪يهَا هُمْ وَالْغَاوُ۫نَۙतो वे और तमाम गुमराह लोग उस (जहन्नम) में औंधे झोंक दिये जाएँगे,
  95. وَجُنُودُ اِبْل۪يسَ اَجْمَعُونَۜऔर इब्लीस की सारी सेनाएँ भी,
  96. قَالُوا وَهُمْ ف۪يهَا يَخْتَصِمُونَۙवे वहाँ आपस में झगड़ते हुए कहेंगे,
  97. تَاللّٰهِ اِنْ كُنَّا لَف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍۙ‘‘अल्लाह की क़सम! हम तो खुली हुई गुमराही में थे,
  98. اِذْ نُسَوّ۪يكُمْ بِرَبِّ الْعَالَم۪ينَजबकि हम तुम्हें सारे संसार के ‘रब’ के बराबर ठहरा रहे थे;
  99. وَمَٓا اَضَلَّنَٓا اِلَّا الْمُجْرِمُونَऔर मुजरिमों ने ही हमें गुमराह किया था,
  100. فَمَا لَنَا مِنْ شَافِع۪ينَۙतो (आज) हमारा कोई सिफ़ारशी नहीं;
  101. وَلَا صَد۪يقٍ حَم۪يمٍऔर न कोई जिगरी दोस्त है;
  102. فَلَوْ اَنَّ لَنَا كَرَّةً فَنَكُونَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَअगर हमें एक बार और लौटने का मौक़ा मिल जाए, तो हम ईमान वालों में से हो जाते।’’
  103. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَबेशक इसमें बड़ी निशानी है, इस पर भी इनमें से अक्सर ईमान लाने वाले नहीं;
  104. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और आप का ‘रब’ ही बड़ी ताक़त वाला, रह़म वाला है।
  105. كَذَّبَتْ قَوْمُ نُوحٍۨ الْمُرْسَل۪ينَۚनूह़ की क़ौम ने भी रसूलों को झुठलाया,
  106. اِذْ قَالَ لَهُمْ اَخُوهُمْ نُوحٌ اَلَا تَتَّقُونَۚजबकि उनसे उनके भाई नूह़ ने कहा, ‘‘क्या तुम डरते नहीं?
  107. اِنّ۪ي لَكُمْ رَسُولٌ اَم۪ينٌۙमैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ,
  108. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۚतो तुम अल्लाह से डरो और मेरा कहा मानो;
  109. وَمَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍۚ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلٰى رَبِّ الْعَالَم۪ينَۚऔर मैं इस काम का तुमसे कोई बदला नहीं माँगता हूँ मेरा बदला तो बस सारे संसार के ‘रब’ के ज़िम्मे है;
  110. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۜतो अल्लाह से डरो और मेरी फ़रमाँबरदारी करो।’’
  111. قَالُٓوا اَنُؤْمِنُ لَكَ وَاتَّبَعَكَ الْاَرْذَلُونَۜउन्होंने कहा, ‘‘क्या हम तुम्हें मान लें, जबकि तुम्हारे पीछे तो बड़े नीच लोग चल रहें हैं?’’
  112. قَالَ وَمَا عِلْم۪ي بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَۚ(नूह़ ने) कहा, ‘‘मुझे क्या मालूम कि वे क्या करते रहे?
  113. اِنْ حِسَابُهُمْ اِلَّا عَلٰى رَبّ۪ي لَوْ تَشْعُرُونَۚउनका हिसाब तो मेरे ‘रब’ के ज़िम्मे है, क्या ही अच्छा होता कि तुम समझते?-
  114. وَمَٓا اَنَا۬ بِطَارِدِ الْمُؤْمِن۪ينَۚऔर मैं उन लोगों को धुत्कारने वाला नहीं, जो ईमान लाए;
  115. اِنْ اَنَا۬ اِلَّا نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌۜमैं तो बस खुली हुई चेतावनी देने वाला हूँ।’’
  116. قَالُوا لَئِنْ لَمْ تَنْتَهِ يَا نُوحُ لَتَكُونَنَّ مِنَ الْمَرْجُوم۪ينَۜउन्होंने कहा, ‘‘अगर तुम बाज़ न आए तो, ‘ऐ नूह़ तुम ज़रूर संगसार (पत्थर }ारा मार डालना) किये जाओगे।’’
  117. قَالَ رَبِّ اِنَّ قَوْم۪ي كَذَّبُونِۚ(नूह़ ने) कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरी क़ौम ने मुझे झुठला दिया;
  118. فَافْتَحْ بَيْن۪ي وَبَيْنَهُمْ فَتْحًا وَنَجِّن۪ي وَمَنْ مَعِيَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَअब ‘तू’ मेरे और उनके बीच साफ़ फ़ैसला कर दे, और मुझे और जो ईमान वाले मेरे साथ हैं, उन्हें बचा ले।’’
  119. فَاَنْجَيْنَاهُ وَمَنْ مَعَهُ فِي الْفُلْكِ الْمَشْحُونِۚतो ‘हमने’ उसे और जो उसके साथ भरी हुई नौका में (सवार) थे, बचा लिया;
  120. ثُمَّ اَغْرَقْنَا بَعْدُ الْبَاق۪ينَۜफिर इसके बाद बाक़ी लोगों को डुबो दिया।
  121. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَबेशक इसमें बड़ी निशानियाँ हैं, और इनमें अक्सर लोग ईमान लाने वाले नहीं थे।
  122. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और तुम्हारा ‘रब’ बड़ी ताक़त वाला, (प्रभुत्वशाली) रह़म वाला है।
  123. كَذَّبَتْ عَادٌۨ الْمُرْسَل۪ينَۚअ़ाद ने भी रसूलों को झुठलाया।
  124. اِذْ قَالَ لَهُمْ اَخُوهُمْ هُودٌ اَلَا تَتَّقُونَۚजबकि उनके भाई हूद ने उनसे कहा, ‘‘क्या तुम डरते नहीं?-
  125. اِنّ۪ي لَكُمْ رَسُولٌ اَم۪ينٌۙमैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार हूँ।
  126. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۚतो अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो;
  127. وَمَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍۚ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلٰى رَبِّ الْعَالَم۪ينَۜऔर मैं इस पर तुमसे कुछ बदला नहीं माँगता, मेरा बदला तो रब्बुल्-आ़लमीन के ज़िम्मे है;
  128. اَتَبْنُونَ بِكُلِّ ر۪يعٍ اٰيَةً تَعْبَثُونَۙतुम हर ऊँची जगह पर बेकार निशान तामीर (निर्माण) करते हो?
  129. وَتَتَّخِذُونَ مَصَانِعَ لَعَلَّكُمْ تَخْلُدُونَۚऔर महल बनाते हो जैसा कि तुम्हें हमेशा रहना है;
  130. وَاِذَا بَطَشْتُمْ بَطَشْتُمْ جَبَّار۪ينَۚऔर जब (किसी को) पकड़ते हो तो बड़ी सख़्ती से पकड़ते हो;
  131. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۚतो अल्लाह से डरो और मेरा कहना मानो,
  132. وَاتَّقُوا الَّذ۪ٓي اَمَدَّكُمْ بِمَا تَعْلَمُونَۚऔर डरो ‘उससे’ जिसने तुम्हारी उन चीज़ों से मदद की, जो तुम्हें मालूम हैंः
  133. اَمَدَّكُمْ بِاَنْعَامٍ وَبَن۪ينَۙ‘उसने’ तुम्हारी मदद की, चौपायों और औलाद से;
  134. وَجَنَّاتٍ وَعُيُونٍۚऔर बाग़ों, और स्रोतों से।
  135. اِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ عَظ۪يمٍۜमुझे डर है एक ऐसे दिन के अ़ज़ाब का जो बड़ा ही सख़्त होगा।’’
  136. قَالُوا سَوَٓاءٌ عَلَيْنَٓا اَوَعَظْتَ اَمْ لَمْ تَكُنْ مِنَ الْوَاعِظ۪ينَۙउन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए सब बराबर है तुम नसीह़त करो या न करो।
  137. اِنْ هٰذَٓا اِلَّا خُلُقُ الْاَوَّل۪ينَۙयह बात तो अगलों से चली आ रही है;
  138. وَمَا نَحْنُ بِمُعَذَّب۪ينَۚऔर हमको अ़ज़ाब नहीं दिया जाएगा।’’
  139. فَكَذَّبُوهُ فَاَهْلَكْنَاهُمْۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَतो उन्होंने उसको (हूद) झुठलाया, तो ‘हमने’ उनको हलाक कर दिया, बेशक इसमें बड़ी निशानी है, और इनमें अक्सर लोग ईमान लाने वाले नहीं थे।
  140. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और आप का ‘रब’ बड़ी ताक़त वाला, रह़म वाला हैं।-
  141. كَذَّبَتْ ثَمُودُ الْمُرْسَل۪ينَۚसमूद ने भी रसूलों को झुठलाया,
  142. اِذْ قَالَ لَهُمْ اَخُوهُمْ صَالِحٌ اَلَا تَتَّقُونَۚजबकि उनके भाई सालेह़ ने उनसे कहा, ‘‘क्या तुम डरते नहीं?
  143. اِنّ۪ي لَكُمْ رَسُولٌ اَم۪ينٌۙमैं तो तुम्हारा एक अमानतदार रसूल हूँ,
  144. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۚतो अल्लाह से डरो और मेरा कहना मानो,
  145. وَمَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍۚ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلٰى رَبِّ الْعَالَم۪ينَۜऔर मैं इस पर तुमसे कोई बदला नहीं माँगता, मेरा बदला तो सारे संसार के ‘रब’ के ज़िम्मे है;
  146. اَتُتْرَكُونَ ف۪ي مَا هٰهُنَٓا اٰمِن۪ينَۙक्या जो चीज़ें तुम्हारे पास हैं, उनमें चैन से छोड़ दिये जाओगे;
  147. ف۪ي جَنَّاتٍ وَعُيُونٍۙबागों़ और स्रोतों में,
  148. وَزُرُوعٍ وَنَخْلٍ طَلْعُهَا هَض۪يمٌۚऔर खेतों, और ख़जूरों के बाग़ों में- जिनके गुच्छे बड़े मज़ेदार होते हैं;
  149. وَتَنْحِتُونَ مِنَ الْجِبَالِ بُيُوتًا فَارِه۪ينَۚऔर पहाड़ों को तराश कर तुम इमारतें बनाते हो, ताकि तुम उस पर गर्व करो,
  150. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۚतो अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो;
  151. وَلَا تُط۪يعُٓوا اَمْرَ الْمُسْرِف۪ينَۙऔर ह़द से गुज़रने वालों के पीछे न चलो,
  152. اَلَّذ۪ينَ يُفْسِدُونَ فِي الْاَرْضِ وَلَا يُصْلِحُونَजो ज़मीन में फ़साद बरपा करते हैं, और सुधार पैदा नहीं करते।’’
  153. قَالُٓوا اِنَّمَٓا اَنْتَ مِنَ الْمُسَحَّر۪ينَۚउन्होंने कहा, ‘‘तुम पर जादू का असर हो गया है;
  154. مَٓا اَنْتَ اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُنَاۚ فَأْتِ بِاٰيَةٍ اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَकुछ नहीं, तुम हमारे ही जैसे आदमी हो, और अगर सच्चे हो तो लाओ कोई निशानी।’’
  155. قَالَ هٰذِه۪ نَاقَةٌ لَهَا شِرْبٌ وَلَكُمْ شِرْبُ يَوْمٍ مَعْلُومٍۚ(सालेह़ ने) कहा, ‘‘यह ऊँटनी है, एक दिन पानी पीने की बारी इसकी है, और एक निश्चित दिन पानी की बारी तुम्हारे लिए है;
  156. وَلَا تَمَسُّوهَا بِسُٓوءٍ فَيَأْخُذَكُمْ عَذَابُ يَوْمٍ عَظ۪يمٍऔर इसको कोई तक्लीफ़ पहुँचाने के लिए हाथ न लगाना (वरना) एक सख़्त दिन का अ़ज़ाब तुम पर आ जाएगा।’’
  157. فَعَقَرُوهَا فَاَصْبَحُوا نَادِم۪ينَۙमगर उन्होंने उसकी कूँचें काट दीं, और फिर पछता के रह गये।
  158. فَاَخَذَهُمُ الْعَذَابُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَतो उन्हें अ़ज़ाब ने आ दबोचा, बेशक इसमें बड़ी निशानी है, इस पर भी इनमें से अक्सर लोग मानने वाले नहीं।
  159. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और तुम्हारा रब बड़ी ताक़त वाला, रह़म वाला है।
  160. كَذَّبَتْ قَوْمُ لُوطٍۨ الْمُرْسَل۪ينَۚलूत की क़ौम ने भी रसूलों को झुठलाया।
  161. اِذْ قَالَ لَهُمْ اَخُوهُمْ لُوطٌ اَلَا تَتَّقُونَۚजबकि उनके भाई लूत ने उनसे कहा, ‘‘क्या तुम डरते नहीं?-
  162. اِنّ۪ي لَكُمْ رَسُولٌ اَم۪ينٌۙमैं तो तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ;
  163. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۚतो अल्लाह से डरो और मेरा कहना मानो,
  164. وَمَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍۚ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلٰى رَبِّ الْعَالَم۪ينَۜऔर मैं इस काम पर तुमसे कोई बदला नहीं माँगता, मेरा बदला तो सारे संसार के ‘रब’ के ज़िम्मे है।
  165. اَتَأْتُونَ الذُّكْرَانَ مِنَ الْعَالَم۪ينَۙक्या सारे संसार के लोगों में तुम्हीं ऐसे हो कि (इच्छापूर्ति के लिए) मर्दों के पास जाते हो?-
  166. وَتَذَرُونَ مَا خَلَقَ لَكُمْ رَبُّكُمْ مِنْ اَزْوَاجِكُمْۜ بَلْ اَنْتُمْ قَوْمٌ عَادُونَऔर अपनी पत्नियों को, जिन्हें तुम्हारे ‘रब’ ने तुम्हारे लिए पैदा की हैं छोड़ देते हो (इतना ही नहीं) बल्कि तुम ह़द से आगे बढ़े हुए लोग हो।’’
  167. قَالُوا لَئِنْ لَمْ تَنْتَهِ يَا لُوطُ لَتَكُونَنَّ مِنَ الْمُخْرَج۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘अगर तू बाज़ न आया, ‘ऐ लूत! तो तू ज़रूर निकाल बाहर किया जाएगा।’’
  168. قَالَ اِنّ۪ي لِعَمَلِكُمْ مِنَ الْقَال۪ينَۜ(लूत ने)े कहा, ‘‘मैं तुम्हारे काम से बेज़ार (विरक्त) हूँ;
  169. رَبِّ نَجِّن۪ي وَاَهْل۪ي مِمَّا يَعْمَلُونَऐ मेरे रब! मुझे और मेरे घर वालों को, इनके कर्तूतों से छुट्कारा दिला, जो वह करते हैं।’’
  170. فَنَجَّيْنَاهُ وَاَهْلَهُٓ اَجْمَع۪ينَۙतो ‘हमने’ उनको और उनके घर वालों को बचा लिया;
  171. اِلَّا عَجُوزًا فِي الْغَابِر۪ينَۚसिवाय एक बुढ़िया के, जो पीछे रह जाने वालों में थी।
  172. ثُمَّ دَمَّرْنَا الْاٰخَر۪ينَۚफिर ‘हमने’ बाक़ी लोगों को हलाक कर दिया,
  173. وَاَمْطَرْنَا عَلَيْهِمْ مَطَرًاۚ فَسَٓاءَ مَطَرُ الْمُنْذَر۪ينَऔर उन पर (पत्थरों की) वर्षा की- क्या ही बुरा (पत्थराव) उन पर बरसा- जो सचेत किये जाने वालों पर बरसाया गया।
  174. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَबेशक इसमें निशानी है, इस पर भी अक्सर लोग ईमान लाने वाले नहीं।
  175. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और तुम्हारा ‘रब’ ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली), रह़म वाला है।
  176. كَذَّبَ اَصْحَابُ لْـَٔيْكَةِ الْمُرْسَل۪ينَۚअल-ऐका (जंगल के रहने) वालों ने रसूलों को झुठलाया;
  177. اِذْ قَالَ لَهُمْ شُعَيْبٌ اَلَا تَتَّقُونَۚजबकि शुऐब ने उनसे कहा, ‘‘क्या तुम डरते नहीं?-
  178. اِنّ۪ي لَكُمْ رَسُولٌ اَم۪ينٌۙमैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार हूँ,
  179. فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِۚतो अल्लाह से डरो और मेरा कहना मानो,
  180. وَمَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍۚ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلٰى رَبِّ الْعَالَم۪ينَۜमैं इस पर तुमसे कोई बदला नहीं माँगता, मेरा बदला तो सारे संसार के ‘रब’ के ज़िम्मे है।
  181. اَوْفُوا الْكَيْلَ وَلَا تَكُونُوا مِنَ الْمُخْسِر۪ينَۚनाप पूरा-पूरा भरा करो और घाटा न दिया करो।
  182. وَزِنُوا بِالْقِسْطَاسِ الْمُسْتَق۪يمِۚऔर तराज़ू सीधा रख कर तौला करो;
  183. وَلَا تَبْخَسُوا النَّاسَ اَشْيَٓاءَهُمْ وَلَا تَعْثَوْا فِي الْاَرْضِ مُفْسِد۪ينَۚऔर लोगों को उनकी चीज़े कम न दिया करो, और ज़मीन में फ़साद न फैलाते फिरो;
  184. وَاتَّقُوا الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ وَالْجِبِلَّةَ الْاَوَّل۪ينَۜऔर डरो उससे ‘जिसने’ तुम्हें और तुम से पहलों की नस्लों को पैदा किया।’’
  185. قَالُٓوا اِنَّمَٓا اَنْتَ مِنَ الْمُسَحَّر۪ينَۙउन्होंने कहा, ‘‘तुम पर जादू का असर हो गया है,
  186. وَمَٓا اَنْتَ اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُنَا وَاِنْ نَظُنُّكَ لَمِنَ الْكَاذِب۪ينَۚऔर तुम तो बस हमारे ही जैसे आदमी हो, और हम तो तुम्हें बिल्कुल झूठा समझते हैं;
  187. فَاَسْقِطْ عَلَيْنَا كِسَفًا مِنَ السَّمَٓاءِ اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَۜअगर तुम सच्चे हो तो, हम पर आसमान का एक टुकड़ा गिरा दो।’’
  188. قَالَ رَبّ۪ٓي اَعْلَمُ بِمَا تَعْمَلُونَ(शुअ़ैब ने) कहा, मेरा ‘रब’ ही जानता है जो कुछ तुम कर रहे हो।’’
  189. فَكَذَّبُوهُ فَاَخَذَهُمْ عَذَابُ يَوْمِ الظُّلَّةِۜ اِنَّهُ كَانَ عَذَابَ يَوْمٍ عَظ۪يمٍमगर उन्होंने उनको झुठला दिया, फिर छाया वाले दिन के अ़ज़ाब ने आ पकड़ा, बेशक वह एक बड़े दिन का अ़ज़ाब था;
  190. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةًۜ وَمَا كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُؤْمِن۪ينَइसमें बड़ी निशानी है, और इनमें से अक्सर लोग ईमान लाने वाले नहीं;
  191. وَاِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟और तुम्हारा रब ताक़त वाला, रह़म वाला है।
  192. وَاِنَّهُ لَتَنْز۪يلُ رَبِّ الْعَالَم۪ينَۜऔर (क़ुर्आन)यह सारे संसार के रब का नाज़िल किया हुआ है;
  193. نَزَلَ بِهِ الرُّوحُ الْاَم۪ينُۙइसको रूहुल अमीन (विश्वसनीय आत्मा) लेकर नाज़िल हुए हैं;
  194. عَلٰى قَلْبِكَ لِتَكُونَ مِنَ الْمُنْذِر۪ينَۙआप के दिल पर, ताकि आप चेतावनी देने वाले बनें;
  195. بِلِسَانٍ عَرَبِيٍّ مُب۪ينٍۜस्पष्ट अ़रबी भाषा में,
  196. وَاِنَّهُ لَف۪ي زُبُرِ الْاَوَّل۪ينَऔर इसकी ख़बर पहले लोगों के ग्रन्थों में भी मौजूद है।
  197. اَوَلَمْ يَكُنْ لَهُمْ اٰيَةً اَنْ يَعْلَمَهُ عُلَمٰٓؤُ۬ا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۜक्या उन लोगों के लिए यह निशानी नहीं है कि इसे बनी इस्राईल के उल्मा (वि}ान) जानते हैं?
  198. وَلَوْ نَزَّلْنَاهُ عَلٰى بَعْضِ الْاَعْجَم۪ينَۙऔर अगर हम इसे किसी अ़जमी (ग़ैर जानने वाले) पर उतारते,
  199. فَقَرَاَهُ عَلَيْهِمْ مَا كَانُوا بِه۪ مُؤْمِن۪ينَۜवह उनको पढ़ कर सुनाता तो भी यह उस पर ईमान लाने वाले न थे।
  200. كَذٰلِكَ سَلَكْنَاهُ ف۪ي قُلُوبِ الْمُجْرِم۪ينَۜइस तरह ‘हमने’ यह बात मुजरिमों के दिलों में दाख़िल कर दी,
  201. لَا يُؤْمِنُونَ بِه۪ حَتّٰى يَرَوُا الْعَذَابَ الْاَل۪يمَۙवे इस पर ईमान नहीं लाएँगे, जब तक दर्दनाक अ़ज़ाब न देख लें;
  202. فَيَأْتِيَهُمْ بَغْتَةً وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَۙतो वह उन पर अचानक आएगा और उससे वे बेख़बर होंगे।
  203. فَيَقُولُوا هَلْ نَحْنُ مُنْظَرُونَۜतो उस समय वे कहेंगे, ‘‘क्या हमें मोहलत मिलेगी?’’
  204. اَفَبِعَذَابِنَا يَسْتَعْجِلُونَतो क्या यह ‘हमारे’ अ़ज़ाब की जल्दी मचा रहे हैं?
  205. اَفَرَاَيْتَ اِنْ مَتَّعْنَاهُمْ سِن۪ينَۙक्या तुम ने सोचा! अगर हम इन्हें कुछ साल तक सुख भोगने दें;
  206. ثُمَّ جَٓاءَهُمْ مَا كَانُوا يُوعَدُونَۙफिर उन पर वह चीज़ आ जाए, जिससे उन्हें डराया जा रहा है?-
  207. مَٓا اَغْنٰى عَنْهُمْ مَا كَانُوا يُمَتَّعُونَۜतो जो सुख उन्हें मिला होगा वह उनके कुछ काम न आएगा।
  208. وَمَٓا اَهْلَكْنَا مِنْ قَرْيَةٍ اِلَّا لَهَا مُنْذِرُونَۗۛऔर ‘हमने’ किसी बस्ती को हलाक नहीं किया, मगर उसके लिए सचेत करने वाले (पहले) भेज देते थे;
  209. ذِكْرٰى۠ۛ وَمَا كُنَّا ظَالِم۪ينَ(ताकि) नसीह़त (करें) !और ‘हमारा’ काम ज़ुल्म करना नहीं है।
  210. وَمَا تَنَزَّلَتْ بِهِ الشَّيَاط۪ينُऔर इस (क़ुर्आन) को शैतान लेकर नहीं उतरा,
  211. وَمَا يَنْبَغ۪ي لَهُمْ وَمَا يَسْتَط۪يعُونَۜऔर न यह काम उनके बस का है, और न वह ताक़त रखते हैं;
  212. اِنَّهُمْ عَنِ السَّمْعِ لَمَعْزُولُونَۜवे इसके सुनने से भी दूर रखे गये हैं।
  213. فَلَا تَدْعُ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَ فَتَكُونَ مِنَ الْمُعَذَّب۪ينَۚतो अल्लाह के साथ किसी और मअ़बूद (उपास्य) को न पुकारिए वरना आप सज़ा पाने वालों में शामिल हो जाएँगे;
  214. وَاَنْذِرْ عَش۪يرَتَكَ الْاَقْرَب۪ينَۙऔर अपने क़रीबी रिश्तेदारों को भी सचेत कीजिए,
  215. وَاخْفِضْ جَنَاحَكَ لِمَنِ اتَّبَعَكَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَۚऔर जो ईमान लाने वाले आपकी पैरवी करें, उनके लिए अपने बाज़ू (भुजाएँ) झुका दें।
  216. فَاِنْ عَصَوْكَ فَقُلْ اِنّ۪ي بَر۪ٓيءٌ مِمَّا تَعْمَلُونَۚतो अगर वे इन्कार करें तो उनसे कह दीजिए ‘‘जो कुछ तुम करते हो उसकी ज़िम्मेदारी से मैं बरी हूँ।’’
  217. وَتَوَكَّلْ عَلَى الْعَز۪يزِ الرَّح۪يمِۙऔर भरोसा करो ‘उस’ पर, ‘जो’ बड़ी ताक़त वाला, रह़म वाला है;
  218. اَلَّذ۪ي يَرٰيكَ ح۪ينَ تَقُومُۙ‘जो’ तुम्हें देख रहा होता है, जब तुम (नमाज़ में) खड़े होते हो;
  219. وَتَقَلُّبَكَ فِي السَّاجِد۪ينَऔर सज्दा करने वालों में तुम्हारी चलत-फिरत को भी, (वह देखता है)
  220. اِنَّهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُबेशक ‘वह’ सब कुछ सुनने वाला, जानने वाला है।
  221. هَلْ اُنَبِّئُكُمْ عَلٰى مَنْ تَنَزَّلُ الشَّيَاط۪ينُۜक्या ‘मैं’ तुम्हें बताऊँ कि शैतान किस पर उतरते हैं?-
  222. تَنَزَّلُ عَلٰى كُلِّ اَفَّاكٍ اَث۪يمٍۙहर ढ़ोंग रचने वाले गुनहगार पर उतरते हैं;
  223. يُلْقُونَ السَّمْعَ وَاَكْثَرُهُمْ كَاذِبُونَۜवे कान लगाते हैं और उनमें से अक्सर लोग झूठे होते हैं।
  224. وَالشُّعَرَٓاءُ يَتَّبِعُهُمُ الْغَاوُ۫نَۜऔर रहे शायर (कवि), तो उनके पीछे बहके हुए लोग चला करते हैं;
  225. اَلَمْ تَرَ اَنَّهُمْ ف۪ي كُلِّ وَادٍ يَه۪يمُونَۙक्या तुम देखते नहीं! कि वे हर घाटी में बहकते फिरते हैं,
  226. وَاَنَّهُمْ يَقُولُونَ مَا لَا يَفْعَلُونَۙऔर ऐसी बातें कहते हैं जो करते नहीं?-
  227. اِلَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَذَكَرُوا اللّٰهَ كَث۪يرًا وَانْتَصَرُوا مِنْ بَعْدِ مَا ظُلِمُواۜ وَسَيَعْلَمُ الَّذ۪ينَ ظَلَمُٓوا اَيَّ مُنْقَلَبٍ يَنْقَلِبُونَसिवाय उनके, जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे अ़मल किये और अल्लाह को ज़्यादा से ज़्यादा याद किया, और इसके बाद भी उन पर ज़ुल्म किया गया तो उन्होंने उसका बदला लिया, और जिन लोगों ने ज़ुल्म किया, उन्हें जल्द मालूम हो जाएगा कि वे किस जगह लौट कर जाते हैं।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet