सूरह 25: Al-Furqan
- تَبَارَكَ الَّذ۪ي نَزَّلَ الْفُرْقَانَ عَلٰى عَبْدِه۪ لِيَكُونَ لِلْعَالَم۪ينَ نَذ۪يرًاۙ‘वह’ बड़ा ही बरकत वाला है जिसने फुरक़ान (सत्य और असत्य में अन्तर करने वाली) अपने बन्दे पर उतारा, ताकि वह सारे संसार के लिए चेतावनी (देने वाला) हो।
- اَلَّذ۪ي لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَلَمْ يَتَّخِذْ وَلَدًا وَلَمْ يَكُنْ لَهُ شَر۪يكٌ فِي الْمُلْكِ وَخَلَقَ كُلَّ شَيْءٍ فَقَدَّرَهُ تَقْد۪يرًا‘वह’ जिसके क़ब्ज़े में आसमानों और ज़मीन की बादशाही है, और न तो ‘उसने’ अपने लिए औलाद बनाई, और न ‘उसकी’ बादशाही में कोई उसका साझीदार है; और ‘उसने’ हर चीज़ को पैदा किया, फिर उसको ठीक अन्दाज़े पर रखा।
- وَاتَّخَذُوا مِنْ دُونِه۪ٓ اٰلِهَةً لَا يَخْلُقُونَ شَيْـًٔا وَهُمْ يُخْلَقُونَ وَلَا يَمْلِكُونَ لِاَنْفُسِهِمْ ضَرًّا وَلَا نَفْعًا وَلَا يَمْلِكُونَ مَوْتًا وَلَا حَيٰوةً وَلَا نُشُورًاऔर उन्होंने ‘उससे’ हट कर ऐसे मअ़बूद (उपास्य) बना लिए जो किसी चीज़ को पैदा नहीं करते, बल्कि वे खुद पैदा किये जाते हैं। उन्हें न तो अपने नुक़्सान का अधिकार है, और न फ़ायदे का, और न उन्हें मौत का अधिकार है और न ज़िन्दगी का और न (मरने के बाद) उठ खड़े होने का।
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِنْ هٰذَٓا اِلَّٓا اِفْكٌۨ افْتَرٰيهُ وَاَعَانَهُ عَلَيْهِ قَوْمٌ اٰخَرُونَۚۛ فَقَدْ جَٓاؤُ۫ ظُلْمًا وَزُورًاۚۛऔर जिन लोगों ने इन्कार किया, कहते हैं, ‘‘यह तो बस मन गढ़त बातें हैं, जो इसने खुद ही गढ़ लिया है, और कुछ दूसरे लोगों ने (इस काम में) इसकी मदद की है,’’ तो ये लोग ज़ुल्म और झूठ ही पर (उतर आए) हैं।
- وَقَالُٓوا اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَ اكْتَتَبَهَا فَهِيَ تُمْلٰى عَلَيْهِ بُكْرَةً وَاَص۪يلًاऔर कहते हैं, ‘‘यह पहले लोगों के क़िस्से हैं, जो इस व्यक्ति ने लिखवाए हैं, तो वह उसको सुबह़ और शाम पढ़ कर सुनाई जाती हैं।’’
- قُلْ اَنْزَلَهُ الَّذ۪ي يَعْلَمُ السِّرَّ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ اِنَّهُ كَانَ غَفُورًا رَح۪يمًاकह दीजिए, ‘‘इसे उतारा है ‘उसने’ जो आसमानों और ज़मीन के भेद को जानता है, बेशक ‘वह’ बहुत माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
- وَقَالُوا مَا لِهٰذَا الرَّسُولِ يَأْكُلُ الطَّعَامَ وَيَمْش۪ي فِي الْاَسْوَاقِۜ لَوْلَٓا اُنْزِلَ اِلَيْهِ مَلَكٌ فَيَكُونَ مَعَهُ نَذ۪يرًاۙऔर कहते हैं, ‘‘यह कैसा रसूल है जो खाना खाता है और बाज़ारों में चलता-फिरता है, इसकी ओर कोई फ़रिश्ता क्यों न भेजा गया कि इसके साथ रह कर चेतावनी देता;
- اَوْ يُلْقٰٓى اِلَيْهِ كَنْزٌ اَوْ تَكُونُ لَهُ جَنَّةٌ يَأْكُلُ مِنْهَاۜ وَقَالَ الظَّالِمُونَ اِنْ تَتَّبِعُونَ اِلَّا رَجُلًا مَسْحُورًاया इसकी ओर कोई ख़ज़ाना उतार दिया जाता, या इसके पास कोई बाग़ होता, कि उसमें से यह खाता।’’ और इन ज़ालिमों का कहना है, ‘‘तुम लोग तो बस एक जादू किये हुए व्यक्ति के पीछे चल रहे हो।’’
- اُنْظُرْ كَيْفَ ضَرَبُوا لَكَ الْاَمْثَالَ فَضَلُّوا فَلَا يَسْتَط۪يعُونَ سَب۪يلًا۟देखो! यह तुम पर कैसी-कैसी मिसालें दे रहे हैं, तो यह भटक गये हैं, अब कोई राह नहीं पा सकते!
- تَبَارَكَ الَّذ۪ٓي اِنْ شَٓاءَ جَعَلَ لَكَ خَيْرًا مِنْ ذٰلِكَ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۙ وَيَجْعَلْ لَكَ قُصُورًاबड़ा बरकत वाला है ‘वह’, जो अगर चाहे तो तुम्हारे लिए इससे कहीं ज़्यादा (चीज़ें) बना दे, ऐसे बाग़, जिनके नीचे नहरें जारी हों, और तुम्हारे लिए बहुत से मह़ल तैयार कर दे।
- بَلْ كَذَّبُوا بِالسَّاعَةِ وَاَعْتَدْنَا لِمَنْ كَذَّبَ بِالسَّاعَةِ سَع۪يرًاۚ(नहीं,) बल्कि यह लोग तो क़ियामत को झुठलाते हैं, और जो उस घड़ी को झुठला दे, उसके लिए ‘हमने’ दहकती आग तैयार कर रखी है;
- اِذَا رَاَتْهُمْ مِنْ مَكَانٍ بَع۪يدٍ سَمِعُوا لَهَا تَغَيُّظًا وَزَف۪يرًاजब वह उनको दूर से देखेगी, तो यह उसके जोश (ग़ज़ब) और उसके चीखने चिल्लाने की आवाज़ को सुनेंगे;
- وَاِذَٓا اُلْقُوا مِنْهَا مَكَانًا ضَيِّقًا مُقَرَّن۪ينَ دَعَوْا هُنَالِكَ ثُبُورًاۜऔर जब वे उसके किसी तंग जगह में जकड़े हुए डाले जाएँगे, तो वहाँ मौत को पुकारेंगे;
- لَا تَدْعُوا الْيَوْمَ ثُبُورًا وَاحِدًا وَادْعُوا ثُبُورًا كَث۪يرًا‘‘आज एक ही मौत को न पुकारो, बल्कि बहुत सी मौतों को पुकारो!’’
- قُلْ اَذٰلِكَ خَيْرٌ اَمْ جَنَّةُ الْخُلْدِ الَّت۪ي وُعِدَ الْمُتَّقُونَۜ كَانَتْ لَهُمْ جَزَٓاءً وَمَص۪يرًاकह दीजिए, ‘‘यह बेहतर है या हमेशा-हमेश की जन्नत, जिसका वादा परहेज़गारों से किया गया है, यह उनका बदला और रहने का ठिकाना होगा।’’
- لَهُمْ ف۪يهَا مَا يَشَٓاؤُ۫نَ خَالِد۪ينَۜ كَانَ عَلٰى رَبِّكَ وَعْدًا مَسْؤُ۫لًاउसमें उनके लिए वह सब कुछ होगा जो चाहेंगे, उसमें हमेशा रहेंगे, और यह वादा तुम्हारे रब के ज़िम्मे ऐसा है जो माँगने के लायक़ है।
- وَيَوْمَ يَحْشُرُهُمْ وَمَا يَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ فَيَقُولُ ءَاَنْتُمْ اَضْلَلْتُمْ عِبَاد۪ي هٰٓؤُ۬لَٓاءِ اَمْ هُمْ ضَلُّوا السَّب۪يلَۜऔर जिस दिन (अल्लाह) इनको और जिनको यह अल्लाह के सिवा पूजते हैं इकट्ठा करेगा, तो उनसे पूछेगा, ‘‘क्या तुमने मेरे इन बन्दों को गुमराह किया था, या यह खुद सीधे रास्ते से भटक गये थे?’’
- قَالُوا سُبْحَانَكَ مَا كَانَ يَنْبَغ۪ي لَنَٓا اَنْ نَتَّخِذَ مِنْ دُونِكَ مِنْ اَوْلِيَٓاءَ وَلٰكِنْ مَتَّعْتَهُمْ وَاٰبَٓاءَهُمْ حَتّٰى نَسُوا الذِّكْرَۚ وَكَانُوا قَوْمًا بُورًاवे कहेंगे, ‘‘कि ‘तू’ पाक है, यह हमसे नहीं हो सकता था, कि हम ‘तेरे’ सिवा किसी दूसरे को संरक्षक बनाएँ, मगर ‘तूने’ इन्हें और इनके बाप-दादा को सुख सामग्री दी, यहाँ तक कि वे ‘तेरी’ याद को भुला बैठे, और ये तबाह होने वाले लोग थे।’’
- فَقَدْ كَذَّبُوكُمْ بِمَا تَقُولُونَۙ فَمَا تَسْتَط۪يعُونَ صَرْفًا وَلَا نَصْرًاۚ وَمَنْ يَظْلِمْ مِنْكُمْ نُذِقْهُ عَذَابًا كَب۪يرًاतो उन्होंने तुमको और तुम्हारी बातों को झूठा ठहराया, अब न तुम अज़ाब को टाल सकते हो, और न कोई मदद पा सकते हो, और जो व्यक्ति भी तुममें से ज़ुल्म करेगा, ‘हम’ उसे बड़े अ़ज़ाब का मज़ा चखाएँगे।
- وَمَٓا اَرْسَلْنَا قَبْلَكَ مِنَ الْمُرْسَل۪ينَ اِلَّٓا اِنَّهُمْ لَيَأْكُلُونَ الطَّعَامَ وَيَمْشُونَ فِي الْاَسْوَاقِۜ وَجَعَلْنَا بَعْضَكُمْ لِبَعْضٍ فِتْنَةًۜ اَتَصْبِرُونَۚ وَكَانَ رَبُّكَ بَص۪يرًا۟और ‘हमने’ तुमसे पहले जितने रसूल भेजे, वे खाना भी खाते थे और बाज़ारों में भी चलते-फिरते थे, और ‘हमने’ तुम्हें आपस में एक-दूसरे के लिए आज़्माइश बना दिया, ‘‘तो क्या तुम सब्र करोगे?’’ और तुम्हारा रब खूब देखने वाला है।
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ لَا يَرْجُونَ لِقَٓاءَنَا لَوْلَٓا اُنْزِلَ عَلَيْنَا الْمَلٰٓئِكَةُ اَوْ نَرٰى رَبَّنَاۜ لَقَدِ اسْتَكْبَرُوا ف۪ٓي اَنْفُسِهِمْ وَعَتَوْ عُتُوًّا كَب۪يرًاऔर जो लोग ‘हमसे’ मुलाक़ात की उम्मीद नहीं रखते, कहते हैं, ‘‘क्यों न हम पर फ़रिश्ते उतारे गये या ऐसा क्यों न हुआ कि हम अपने ‘रब’ को देख लेते?’’ इन्होंने अपने जी में अपने को बड़ा समझा और बड़ी सरकशी पर उतर आए।
- يَوْمَ يَرَوْنَ الْمَلٰٓئِكَةَ لَا بُشْرٰى يَوْمَئِذٍ لِلْمُجْرِم۪ينَ وَيَقُولُونَ حِجْرًا مَحْجُورًاजिस दिन ये फ़रिश्तों को देख लेंगे, उस दिन मुज्रिमों के लिए कोई खुशी की बात न होगी और पुकार उठेंगे, (खुदा करे तुम) रोक लिए (और बंद कर दिए) जाओ।
- وَقَدِمْنَٓا اِلٰى مَا عَمِلُوا مِنْ عَمَلٍ فَجَعَلْنَاهُ هَبَٓاءً مَنْثُورًاऔर ‘हम’ बढ़ेंगे उन अ़ामाल की ओर जो उन्होंने किया होगा, और उनको- उड़ती हुई धूल कर देंगे।
- اَصْحَابُ الْجَنَّةِ يَوْمَئِذٍ خَيْرٌ مُسْتَقَرًّا وَاَحْسَنُ مَق۪يلًاउस दिन जन्नत वालों का ठिकाना भी बेहतर होगा और आरामगाह भी खूब अच्छी होगी।
- وَيَوْمَ تَشَقَّقُ السَّمَٓاءُ بِالْغَمَامِ وَنُزِّلَ الْمَلٰٓئِكَةُ تَنْز۪يلًاऔर जिस दिन आसमान बादल के साथ फटेगा और फ़रिश्ते उतारे जाएँगे;
- اَلْمُلْكُ يَوْمَئِذٍۨ الْحَقُّ لِلرَّحْمٰنِۜ وَكَانَ يَوْمًا عَلَى الْكَافِر۪ينَ عَس۪يرًاउस दिन ह़क़ीक़ी बादशाही ‘रह़मान’ ही की होगी, और वह दिन काफ़िरों पर बड़ा सख्त होगा।
- وَيَوْمَ يَعَضُّ الظَّالِمُ عَلٰى يَدَيْهِ يَقُولُ يَا لَيْتَن۪ي اتَّخَذْتُ مَعَ الرَّسُولِ سَب۪يلًاऔर ज़ालिम उस रोज़ अपने हाथ काट खाएगा (और) कहेगा, ‘‘काश मैंने भी रसूल के साथ राह पकड़ ली होती।
- يَا وَيْلَتٰى لَيْتَن۪ي لَمْ اَتَّخِذْ فُلَانًا خَل۪يلًاहाय मेरा दुर्भाग्य!! काश, मैं फ़लाँ व्यक्ति को दोस्त न बनाया होता!-
- لَقَدْ اَضَلَّن۪ي عَنِ الذِّكْرِ بَعْدَ اِذْ جَٓاءَن۪يۜ وَكَانَ الشَّيْطَانُ لِلْاِنْسَانِ خَذُولًاउसने मुझे गुमराह करके नसीह़त (क़ुर्आन) से दूर रखा, जबकि वह (नसीह़त) मेरे पास आ चुकी थी, और शैतान तो है ही इन्सान को बेसहारा छोड़ने वाला।’’
- وَقَالَ الرَّسُولُ يَا رَبِّ اِنَّ قَوْمِي اتَّخَذُوا هٰذَا الْقُرْاٰنَ مَهْجُورًاऔर रसूल कहेंगे, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरी क़ौम ने इस क़ुर्आन को छोड़ दिया था।’’
- وَكَذٰلِكَ جَعَلْنَا لِكُلِّ نَبِيٍّ عَدُوًّا مِنَ الْمُجْرِم۪ينَۜ وَكَفٰى بِرَبِّكَ هَادِيًا وَنَص۪يرًاऔर इसी तरह ‘हम’ मुज्रिमों में से हर नबी के लिए दुश्मन बनाते रहे, और तुम्हारा ‘रब’ रह़नुमाई और मदद के लिए काफ़ी है।
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَوْلَا نُزِّلَ عَلَيْهِ الْقُرْاٰنُ جُمْلَةً وَاحِدَةًۚ كَذٰلِكَ لِنُثَبِّتَ بِه۪ فُؤٰادَكَ وَرَتَّلْنَاهُ تَرْت۪يلًاऔर काफ़िर कहते हैं कि ‘‘इस पर पूरा क़ुर्आन एक ही समय में क्यों नहीं उतरा?’’ ऐसा इसलिए किया गया ताकि इसके ज़रिये ‘हम’ तुम्हारे दिल को मज़्बूत करें, और हम इस (कलाम) को ठहर-ठहर कर पढ़ते रहें (या उचित क्रम के साथ रखा)।
- وَلَا يَأْتُونَكَ بِمَثَلٍ اِلَّا جِئْنَاكَ بِالْحَقِّ وَاَحْسَنَ تَفْس۪يرًاۜऔर यह लोग जो (एतिराज़) भी तुम्हारे सामने लाते हैं, तो ‘हम’ ह़क़ बात तुम्हारे सामने पेश कर देते हैं, और बेहतरीन तफ़्सीर (स्पष्टीकरण) के साथ।
- اَلَّذ۪ينَ يُحْشَرُونَ عَلٰى وُجُوهِهِمْ اِلٰى جَهَنَّمَۙ اُو۬لٰٓئِكَ شَرٌّ مَكَانًا وَاَضَلُّ سَب۪يلًا۟जो लोग अपने मुँह के बल जहन्नम की ओर घसीटे जाएँगे, उनका ठिकाना भी बुरा है, और उनकी राह बिल्कुल भट्की हुई है।
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ وَجَعَلْنَا مَعَهُٓ اَخَاهُ هٰرُونَ وَز۪يرًاۚऔर ‘हमने’ मूसा को किताब दी, और उनके भाई हारून को मदद्गार के रूप में उनके साथ कर दिया;
- فَقُلْنَا اذْهَبَٓا اِلَى الْقَوْمِ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَاۜ فَدَمَّرْنَاهُمْ تَدْم۪يرًاۜऔर कहा, दोनों उन लोगों के पास जाओ, जिन्होंने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया ’’ तो ‘हमने’ उन को तबाह कर दिया।
- وَقَوْمَ نُوحٍ لَمَّا كَذَّبُوا الرُّسُلَ اَغْرَقْنَاهُمْ وَجَعَلْنَاهُمْ لِلنَّاسِ اٰيَةًۜ وَاَعْتَدْنَا لِلظَّالِم۪ينَ عَذَابًا اَل۪يمًاۚऔर नूह की क़ौम ने भी, जब रसूलों को झुठलाया तो ‘हमने’ उन्हें डुबो दिया और लोगों के लिए उन्हें एक निशानी बना दिया, और ज़ालिमों के लिए ‘हमने’ एक दर्दनाक अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- وَعَادًا وَثَمُودَا۬ وَاَصْحَابَ الرَّسِّ وَقُرُونًا بَيْنَ ذٰلِكَ كَث۪يرًاऔर आ़द, और समूद, और अर-रस्स वालों और उनके बीच की बहुत सी नस्लों को भी (तबाह कर दिया),
- وَكُلًّا ضَرَبْنَا لَهُ الْاَمْثَالَۘ وَكُلًّا تَبَّرْنَا تَتْب۪يرًاऔर ‘हमने’ हर एक के सामने मिसालें दीं, और ‘हमने’ हर एक को तबाह कर दिया।
- وَلَقَدْ اَتَوْا عَلَى الْقَرْيَةِ الَّت۪ٓي اُمْطِرَتْ مَطَرَ السَّوْءِۜ اَفَلَمْ يَكُونُوا يَرَوْنَهَاۚ بَلْ كَانُوا لَا يَرْجُونَ نُشُورًاऔर यह (काफ़िर) उस बस्ती पर से भी गुज़रे हैं जिस पर बुरी (पत्थर की) बारिश हुई, तो क्या यह उसे देखते नहीं रहे? बल्कि ये दोबारा ज़िन्दा होकर उठने की उम्मीद ही नहीं रखते।
- وَاِذَا رَاَوْكَ اِنْ يَتَّخِذُونَكَ اِلَّا هُزُوًاۜ اَهٰذَا الَّذ۪ي بَعَثَ اللّٰهُ رَسُولًاऔर आप को जब यह लोग देख लेते हैं, तो आप का मज़ाक़ उड़ाने लगते हैं, ‘‘क्या यही व्यक्ति है जिसको अल्लाह ने रसूल बना कर भेजा है-
- اِنْ كَادَ لَيُضِلُّنَا عَنْ اٰلِهَتِنَا لَوْلَٓا اَنْ صَبَرْنَا عَلَيْهَاۜ وَسَوْفَ يَعْلَمُونَ ح۪ينَ يَرَوْنَ الْعَذَابَ مَنْ اَضَلُّ سَب۪يلًاइसने तो हमें भट्का कर, हमको हमारे मअ़बूदों (उपास्यों) से फेर ही दिया होता, अगर हम उन पर मज़्बूती से जम न गये होते।’’ जल्द ही यह जान लेंगे! जब अ़ज़ाब को देखेंगे, कि कौन राह से हटा हुआ था?
- اَرَاَيْتَ مَنِ اتَّخَذَ اِلٰهَهُ هَوٰيهُۜ اَفَاَنْتَ تَكُونُ عَلَيْهِ وَك۪يلًاۙक्या आप ने उस व्यक्ति को देखा है, जिसने अपना मअ़बूद अपनी इच्छा को बना रखा है? तो क्या आप उसकी ज़िम्मेदारी ले सकते हैं;
- اَمْ تَحْسَبُ اَنَّ اَكْثَرَهُمْ يَسْمَعُونَ اَوْ يَعْقِلُونَۜ اِنْ هُمْ اِلَّا كَالْاَنْعَامِ بَلْ هُمْ اَضَلُّ سَب۪يلًا۟या आप यह समझते हैं कि इनमें अक्सर सुनते या समझते हैं? ये तो चौपायों की तरह हैं, बल्कि उनसे भी ज़्यादा राह से भटके हुए हैं।
- اَلَمْ تَرَ اِلٰى رَبِّكَ كَيْفَ مَدَّ الظِّلَّۚ وَلَوْ شَٓاءَ لَجَعَلَهُ سَاكِنًاۚ ثُمَّ جَعَلْنَا الشَّمْسَ عَلَيْهِ دَل۪يلًاۙक्या आपने अपने ‘रब’ को नहीं देखा! कि ‘उसने’ छाया को किस तरह फैला दिया? और अगर ‘वह’ चाहता तो उसे ठहराया हुआ रखता, फिर ‘हमने’ सूरज को उसका रहनुमा (दलील) बनाया,
- ثُمَّ قَبَضْنَاهُ اِلَيْنَا قَبْضًا يَس۪يرًاफिर ‘हम’ उसको धीरे-धीरे अपनी ओर समेट लेते हैं।
- وَهُوَ الَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الَّيْلَ لِبَاسًا وَالنَّوْمَ سُبَاتًا وَجَعَلَ النَّهَارَ نُشُورًاऔर ‘वही’ तो है जिसने रात को तुम्हारे लिए पर्दा, ओैर नींद को आराम की चीज़, और दिन को उठ खड़े होने का समय बनाया।
- وَهُوَ الَّذ۪ٓي اَرْسَلَ الرِّيَاحَ بُشْرًا بَيْنَ يَدَيْ رَحْمَتِه۪ۚ وَاَنْزَلْنَا مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً طَهُورًاۙऔर ‘वही’ तो है जो अपनी रह़मत की हवाओं को आगे-आगे खुशख़बरी बना कर भेजता है, और ‘हम’ आसमान से पानी बरसाते, हैं खूब पाक व साफ़;
- لِنُحْيِيَ بِه۪ بَلْدَةً مَيْتًا وَنُسْقِيَهُ مِمَّا خَلَقْنَٓا اَنْعَامًا وَاَنَاسِيَّ كَث۪يرًاताकि ‘हम’ इसके ज़रिए मुर्दा बस्ती में जान डाल दें और ‘अपने’ पैदा किये हुए बहुत से चौपायों और इन्सानों को पिलाएँ।
- وَلَقَدْ صَرَّفْنَاهُ بَيْنَهُمْ لِيَذَّكَّرُواۘ فَاَبٰٓى اَكْثَرُ النَّاسِ اِلَّا كُفُورًاऔर ‘हम’ इस (क़ुर्आन) को उन लोगों के बीच विभिन्न ढंग से पेश कर देते हैं, ताकि ध्यान दें, लेकिन अक्सर लोगों ने इन्कार और नाशुक्री के अ़लावा कुछ न माना।
- وَلَوْ شِئْنَا لَبَعَثْنَا ف۪ي كُلِّ قَرْيَةٍ نَذ۪يرًاۘऔर अगर ‘हम’ चाहते तो हर बस्ती में डराने वाला भेज देते।
- فَلَا تُطِعِ الْكَافِر۪ينَ وَجَاهِدْهُمْ بِه۪ جِهَادًا كَب۪يرًاतो आप काफ़िरों की बात न मानिए और इस (क़ुर्आन) के ज़रिये उनसे जिहाद कीजिए- बड़ा जिहाद।
- وَهُوَ الَّذ۪ي مَرَجَ الْبَحْرَيْنِ هٰذَا عَذْبٌ فُرَاتٌ وَهٰذَا مِلْحٌ اُجَاجٌۚ وَجَعَلَ بَيْنَهُمَا بَرْزَخًا وَحِجْرًا مَحْجُورًاऔर ‘वही’ तो है जिसने दो समुद्रों को मिलाया- एक मीठा स्वादिष्ट, और दूसरा खारी कड़वा- और दोनों के बीच एक पर्दा (आड़) कर दिया, और एक रूकावट खड़ी कर दी।
- وَهُوَ الَّذ۪ي خَلَقَ مِنَ الْمَٓاءِ بَشَرًا فَجَعَلَهُ نَسَبًا وَصِهْرًاۜ وَكَانَ رَبُّكَ قَد۪يرًاऔर ‘वही’ है जिसने पानी से मनुष्य को पैदा किया, फिर उसको खानदान वाला, और ससुराली रिशते वाला बनाया, और आप का ‘रब’ बड़ी क़ुद्रत (सामर्थ्य) वाला है।
- وَيَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَنْفَعُهُمْ وَلَا يَضُرُّهُمْۜ وَكَانَ الْكَافِرُ عَلٰى رَبِّه۪ ظَه۪يرًاऔर ये लोग अल्लाह के मुक़ाबले में उनकी इबादत करते हैं जो न उन्हें नफ़ा पहुँचा सकते हैं और न नुक़्सान, और काफ़िर अपने रब की मुखालिफ़त में बड़ा ज़ोर मारता है।
- وَمَٓا اَرْسَلْنَاكَ اِلَّا مُبَشِّرًا وَنَذ۪يرًاऔर ‘हमने’ तो आप को बस खुश-ख़बरी देने वाला और ख़बरदार करने वाला बना कर भेजा है।
- قُلْ مَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍ اِلَّا مَنْ شَٓاءَ اَنْ يَتَّخِذَ اِلٰى رَبِّه۪ سَب۪يلًاकह दीजिए, ‘‘मैं तुमसे इस पर कोई बदला नहीं माँगता सिवाय इसके कि जिसका जी चाहे अपने रब की ओर (ले जाने वाली) राह अपना ले।’’
- وَتَوَكَّلْ عَلَى الْحَيِّ الَّذ۪ي لَا يَمُوتُ وَسَبِّحْ بِحَمْدِه۪ۜ وَكَفٰى بِه۪ بِذُنُوبِ عِبَادِه۪ خَب۪يرًاۚۛऔर ‘उस’ (अल्लाह) पर भरोसा करो जो ज़िन्दा और कभी मरने वाला नहीं, और उसकी तअ़रीफ़ बयान करो, ‘वह’ अपने बन्दों के गुनाहों से बाख़बर रहने के लिए काफ़ी है;
- اَلَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا ف۪ي سِتَّةِ اَيَّامٍ ثُمَّ اسْتَوٰى عَلَى الْعَرْشِۚۛ اَلرَّحْمٰنُ فَسْـَٔلْ بِه۪ خَب۪يرًا‘जिसने’ आसमानों और ज़मीन को, और उन तमाम चीज़ों को, जो कुछ इन दोनों के बीच है छः दिनों में पैदा किया, फिर अर्श (सिंहासन) पर जा ठहरा, रह़मान है ‘वह’! तो उसकी शान, उससे पूछो जो उसकी ख़बर रखता हो।
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمُ اسْجُدُوا لِلرَّحْمٰنِ قَالُوا وَمَا الرَّحْمٰنُۗ اَنَسْجُدُ لِمَا تَأْمُرُنَا وَزَادَهُمْ نُفُورًا۟और इन (इन्कारियों)ं से जब कहा जाता है कि ‘‘रह़मान को सज्दः करो,’’ तो कहते हैं, ‘‘रह़मान क्या है? क्या हम उसको सज्दः करें जिसका तुम हमें ह़ुक्म देते हो?’’ और यह चीज़ उनकी घृणा को और बढ़ा देती है।
- تَبَارَكَ الَّذ۪ي جَعَلَ فِي السَّمَٓاءِ بُرُوجًا وَجَعَلَ ف۪يهَا سِرَاجًا وَقَمَرًا مُن۪يرًاबड़ी बरकत वाला है ‘वह’ ‘जिसने’ आसमान में बुर्ज (नक्षत्र) बनाए, और उसमें एक चिराग़ और एक चमकता हुआ चाँद भी बनाया।
- وَهُوَ الَّذ۪ي جَعَلَ الَّيْلَ وَالنَّهَارَ خِلْفَةً لِمَنْ اَرَادَ اَنْ يَذَّكَّرَ اَوْ اَرَادَ شُكُورًاऔर ‘वही’ है जिसने रात और दिन को एक-दूसरे के पीछे आने वाला बनाया, हर उस व्यक्ति के लिए (निशानी है) जो विचार करना चाहे या शुक्र गुज़ार बनना चाहे।
- وَعِبَادُ الرَّحْمٰنِ الَّذ۪ينَ يَمْشُونَ عَلَى الْاَرْضِ هَوْنًا وَاِذَا خَاطَبَهُمُ الْجَاهِلُونَ قَالُوا سَلَامًاऔर रह़मान के बन्दे तो वे हैं जो ज़मीन पर आजिज़ी (विनम्रता) के साथ चलते हैं, और जब जाहिल लोग उनसे (जाहिलाना) बातें करने लगते हैं, तो वह ‘‘सलाम कहते हैं!’’
- وَالَّذ۪ينَ يَب۪يتُونَ لِرَبِّهِمْ سُجَّدًا وَقِيَامًاऔर वे जो अपने रब के आगे सज्दः करने और खड़े रहने में रातें गुज़ारते हैं;
- وَالَّذ۪ينَ يَقُولُونَ رَبَّنَا اصْرِفْ عَنَّا عَذَابَ جَهَنَّمَۗ اِنَّ عَذَابَهَا كَانَ غَرَامًاۗऔर वे जो कहते हैं कि, ‘‘ऐ रब! जहन्नम के अ़ज़ाब को हमसे दूर रख,’’ उसका अ़ज़ाब बड़ी तक्लीफ़ की चीज़ है-
- اِنَّهَا سَٓاءَتْ مُسْتَقَرًّا وَمُقَامًاवह बहुत बुरा ठिकाना है और बुरी ठहरने की जगह है-
- وَالَّذ۪ينَ اِذَٓا اَنْفَقُوا لَمْ يُسْرِفُوا وَلَمْ يَقْتُرُوا وَكَانَ بَيْنَ ذٰلِكَ قَوَامًاऔर वे जब खर्च करते हैं, तो न फुज़ूल खर्ची करते हैं और न कन्जूसी, बल्कि उनका खर्च दोनों के बीच सन्तुलित रहता है;
- وَالَّذ۪ينَ لَا يَدْعُونَ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَ وَلَا يَقْتُلُونَ النَّفْسَ الَّت۪ي حَرَّمَ اللّٰهُ اِلَّا بِالْحَقِّ وَلَا يَزْنُونَۚ وَمَنْ يَفْعَلْ ذٰلِكَ يَلْقَ اَثَامًاۙऔर वे जो अल्लाह के साथ किसी और मअ़बूद को नहीं पुकारते, और किसी जान को- जिसे अल्लाह ने ह़राम ठहराया है, क़त्ल नहीं करते- मगर ह़क़ के बिना पर, और बद्कारी नहीं करते- और जो इस काम को करे, वह सख़्त गुनाह में पड़ेगा।
- يُضَاعَفْ لَهُ الْعَذَابُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ وَيَخْلُدْ ف۪يه۪ مُهَانًاۗउसको दोहरा अ़ज़ाब दिया जाएगा क़ियामत के दिन, और वह उसमें अपमान के साथ हमेशा पड़ा रहेगा;
- اِلَّا مَنْ تَابَ وَاٰمَنَ وَعَمِلَ عَمَلًا صَالِحًا فَاُو۬لٰٓئِكَ يُبَدِّلُ اللّٰهُ سَيِّـَٔاتِهِمْ حَسَنَاتٍۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًاसिवाय उसके- जिसने तौबः की, और ईमान लाया, और भले काम किये; तो अल्लाह ऐसे लोगों की बुराइयों को भलाइयों से बदल देगा, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है;
- وَمَنْ تَابَ وَعَمِلَ صَالِحًا فَاِنَّهُ يَتُوبُ اِلَى اللّٰهِ مَتَابًاऔर जो तौबः करके नेक अ़मल करता है, तो बेशक वह अल्लाह की ओर पलटता है (जैसा कि पलटने का ह़क़ है-)
- وَالَّذ۪ينَ لَا يَشْهَدُونَ الزُّورَۙ وَاِذَا مَرُّوا بِاللَّغْوِ مَرُّوا كِرَامًاऔर वे जो झूठी गवाही नहीं देते, और जब बेहूदा चीजों़ के पास से गुज़रते हैं, तो अच्छे अन्दाज़ से गुज़र जाते हैं;
- وَالَّذ۪ينَ اِذَا ذُكِّرُوا بِاٰيَاتِ رَبِّهِمْ لَمْ يَخِرُّوا عَلَيْهَا صُمًّا وَعُمْيَانًاऔर जब उनके रब की आयतों के ज़रिये नसीह़त की जाती है, तो वह उन पर बहरे और अन्धे हो कर नहीं गिरते;
- وَالَّذ۪ينَ يَقُولُونَ رَبَّنَا هَبْ لَنَا مِنْ اَزْوَاجِنَا وَذُرِّيَّاتِنَا قُرَّةَ اَعْيُنٍ وَاجْعَلْنَا لِلْمُتَّق۪ينَ اِمَامًاऔर वे जो कहते हैं, ‘‘ऐ ‘हमारे’ ‘रब’! हम को हमारी पत्नियों और हमारी सन्तान की ओर से आँखों की ठंडक दे और हमको परहेज़गारों का इमाम (नायक) बना।’’-
- اُو۬لٰٓئِكَ يُجْزَوْنَ الْغُرْفَةَ بِمَا صَبَرُوا وَيُلَقَّوْنَ ف۪يهَا تَحِيَّةً وَسَلَامًاۙयही वे लोग हैं जिनको, उनके सब्र के बदले में ऊँचे मह़ल मिलेंगे, और वहाँ (फ़रिश्ते उन से) दुआ़ और सलाम के साथ उनका इस्तिक़बाल (स्वागत) करेंगे;
- خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ حَسُنَتْ مُسْتَقَرًّا وَمُقَامًاउसमें वे हमेशा रहेंगे, और वह बहुत अच्छा ठिकाना और वह बहुत ही अच्छी रहने की जगह है।
- قُلْ مَا يَعْبَؤُ۬ا بِكُمْ رَبّ۪ي لَوْلَا دُعَٓاؤُ۬كُمْۚ فَقَدْ كَذَّبْتُمْ فَسَوْفَ يَكُونُ لِزَامًاकह दीजिए, ‘‘मेरे रब को तुम्हारी क्या परवाह, अगर तुम ‘उसको’ न पुकारो; अब जबकि तुम झुठला चुके हो, तो जल्द ही उसकी सज़ा लाज़िम (ज़रूरी) होगी।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet