सूरह 24: An-Nur
- سُورَةٌ اَنْزَلْنَاهَا وَفَرَضْنَاهَا وَاَنْزَلْنَا ف۪يهَٓا اٰيَاتٍ بَيِّنَاتٍ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَयह एक सूरः है, जिसे ‘हमने’ उतारा है, और इसे ‘हमने’ फर्ज़ ठहराया है, और ‘हमने’ इसमें साफ़-साफ़ हुक्म उतारा है, शायद कि तुम नसीह़त ह़ासिल करो।
- اَلزَّانِيَةُ وَالزَّان۪ي فَاجْلِدُوا كُلَّ وَاحِدٍ مِنْهُمَا مِائَةَ جَلْدَةٍۖ وَلَا تَأْخُذْكُمْ بِهِمَا رَأْفَةٌ ف۪ي د۪ينِ اللّٰهِ اِنْ كُنْتُمْ تُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۚ وَلْيَشْهَدْ عَذَابَهُمَا طَٓائِفَةٌ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَबद्कारी करने वाली अ़ौरत और बद्कारी करने वाला मर्द, दोनों में से हर एक को सौ-सौ कोड़े मारो; और अगर अल्लाह पर और आख़िरत के दिन पर ईमान रखते हो तो अल्लाह के हुक्म को पूरा करने में इन दोनों पर ज़रा भी तरस न आए, और उन्हें सज़ा देते समय ईमान वालों की एक जमाअ़त मौजूद हो।
- اَلزَّان۪ي لَا يَنْكِحُ اِلَّا زَانِيَةً اَوْ مُشْرِكَةًۘ وَالزَّانِيَةُ لَا يَنْكِحُهَٓا اِلَّا زَانٍ اَوْ مُشْرِكٌۚ وَحُرِّمَ ذٰلِكَ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَज़ानिया (बद्कार) मर्द निकाह़ किसी के साथ नहीं करता सिवाय ज़ानिया (बद्कार) अ़ौरत या मुश्रिक अ़ौरत के, और ज़ानिया (बद्कार) अ़ौरत के साथ कोई निकाह़ नहीं करता सिवाय ज़ानिया या मुश्रिक के, और यह ईमान वालों के लिए ह़राम कर दिया गया है।
- وَالَّذ۪ينَ يَرْمُونَ الْمُحْصَنَاتِ ثُمَّ لَمْ يَأْتُوا بِاَرْبَعَةِ شُهَدَٓاءَ فَاجْلِدُوهُمْ ثَمَان۪ينَ جَلْدَةً وَلَا تَقْبَلُوا لَهُمْ شَهَادَةً اَبَدًاۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْفَاسِقُونَۙऔर जो लोग पाकदामन अ़ौरतों पर (बद्कारी का) आरोप लगाएँ! और चार गवाह न ला सकें, तो उनको अस्सी कोड़े मारो; और कभी उनकी गवाही क़ुबूल न करो और यही लोग फ़ासिक़ (कप्टाचारी) हैं;
- اِلَّا الَّذ۪ينَ تَابُوا مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ وَاَصْلَحُواۚ فَاِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌसिवाय उनके जो इसके बाद तौबः कर लें और सुधार कर लें, तो अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- وَالَّذ۪ينَ يَرْمُونَ اَزْوَاجَهُمْ وَلَمْ يَكُنْ لَهُمْ شُهَدَٓاءُ اِلَّٓا اَنْفُسُهُمْ فَشَهَادَةُ اَحَدِهِمْ اَرْبَعُ شَهَادَاتٍ بِاللّٰهِۙ اِنَّهُ لَمِنَ الصَّادِق۪ينَऔर जो लोग अपनी पत्नियों पर (बद्कारी का) इल्ज़ाम लगाएँ और उनके पास खुद उनके अपने सिवा कोई गवाह मौजूद न हो, तो उनमें से एक (पति या पत्नी) चार बार अल्लाह की क़सम खाकर गवाही दे कि बेशक वह सच्चा है;
- وَالْخَامِسَةُ اَنَّ لَعْنَتَ اللّٰهِ عَلَيْهِ اِنْ كَانَ مِنَ الْكَاذِب۪ينَऔर पाँचवीं बार यह गवाही दे कि अगर वह झूठा हो तो उस पर अल्लाह की लानत (फिट्कार) हो।
- وَيَدْرَؤُ۬ا عَنْهَا الْعَذَابَ اَنْ تَشْهَدَ اَرْبَعَ شَهَادَاتٍ بِاللّٰهِۙ اِنَّهُ لَمِنَ الْكَاذِب۪ينَۙऔर पत्नी से इस तरह सज़ा टल सकती है, कि वह चार बार अल्लाह की क़सम खा कर बयान करे कि बेशक यह झूठा है;
- وَالْخَامِسَةَ اَنَّ غَضَبَ اللّٰهِ عَلَيْهَٓا اِنْ كَانَ مِنَ الصَّادِق۪ينَऔर पाँचवीं बार यह कहे कि मुझ (औ़रत) पर अल्लाह का ग़ज़ब हो, अगर वह सच्चा हो।
- وَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَتُهُ وَاَنَّ اللّٰهَ تَوَّابٌ حَك۪يمٌ۟और अगर तुम पर अल्लाह का फ़ज़्ल व रह़म न होता, और (यह बात न होती कि) अल्लाह बड़ा तौबः कुबूल करने वाला, ह़िक्मत वाला है (तो तुम मुसीबत में फंस जाते)।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ جَٓاؤُ۫ بِالْاِفْكِ عُصْبَةٌ مِنْكُمْۜ لَا تَحْسَبُوهُ شَرًّا لَكُمْۜ بَلْ هُوَ خَيْرٌ لَكُمْۜ لِكُلِّ امْرِئٍ مِنْهُمْ مَا اكْتَسَبَ مِنَ الْاِثْمِۚ وَالَّذ۪ي تَوَلّٰى كِبْرَهُ مِنْهُمْ لَهُ عَذَابٌ عَظ۪يمٌजो लोग तोहमत गढ़ लाए हैं तुम्हारे ही भीतर की एक टोली है, तुम उसे अपने लिए बुरा मत समझो, बल्कि वह भी तुम्हारे लिए अच्छा ही है, उनमें से हर व्यक्ति के लिए उतना ही हिस्सा है जितना गुनाह उसने कमाया, और उनमें से जिसने उसकी ज़िम्मेदारी का एक बड़ा बोझ लिया, उसके लिए बड़ा अ़ज़ाब है।
- لَوْلَٓا اِذْ سَمِعْتُمُوهُ ظَنَّ الْمُؤْمِنُونَ وَالْمُؤْمِنَاتُ بِاَنْفُسِهِمْ خَيْرًاۙ وَقَالُوا هٰذَٓا اِفْكٌ مُب۪ينٌऐसा क्यों न हुआ! कि जब तुम ने वह बात सुनी थी, तब मोमिन मर्द और मोमिन अ़ौरतों ने क्यों अपने दिलों में नेक गुमान न किया और (क्यों न) कहा कि ‘‘यह तो खुली तोह़मत (आरोप) है?’’
- لَوْلَا جَٓاؤُ۫ عَلَيْهِ بِاَرْبَعَةِ شُهَدَٓاءَۚ فَاِذْ لَمْ يَأْتُوا بِالشُّهَدَٓاءِ فَاُو۬لٰٓئِكَ عِنْدَ اللّٰهِ هُمُ الْكَاذِبُونَयह (लोग) अपने कहने के अनुसार चार गवाह क्यों न लाए? तो जब यह गवाह नहीं लाए, तो बस यह अल्लाह के नज़्दीक झूठे ही हैं;
- وَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَتُهُ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِ لَمَسَّكُمْ ف۪ي مَٓا اَفَضْتُمْ ف۪يهِ عَذَابٌ عَظ۪يمٌۚऔर अगर तुम लोगों पर दुनिया और आख़िरत में अल्लाह की मेहरबानी और उसका रह़म न होता, तो जिन कामों में तुम (लोग) पड़ गये थे उसकी वजह से तुम पर बड़ा अ़ज़ाब आ जाता।
- اِذْ تَلَقَّوْنَهُ بِاَلْسِنَتِكُمْ وَتَقُولُونَ بِاَفْوَاهِكُمْ مَا لَيْسَ لَكُمْ بِه۪ عِلْمٌ وَتَحْسَبُونَهُ هَيِّنًاۗ وَهُوَ عِنْدَ اللّٰهِ عَظ۪يمٌजब तुम अपनी ज़बानों से इसका एक-दूसरे से ज़िक्र कर रहे थे और अपने मुँह से वह बात कह रहे थे, जिसके बारे में तुम्हें कुछ भी इल्म न था, और तुम उसे एक हल्की बात समझ रहे थे; हालाँकि अल्लाह के नज़्दीक वह बड़ी (भारी) बात थी।
- وَلَوْلَٓا اِذْ سَمِعْتُمُوهُ قُلْتُمْ مَا يَكُونُ لَنَٓا اَنْ نَتَكَلَّمَ بِهٰذَاۗ سُبْحَانَكَ هٰذَا بُهْتَانٌ عَظ۪يمٌऔर जब तुमने यह बात सुनी थी तो तुमने क्यों न कह दिया ‘‘हमें ऐसी बात ज़बान पर लाना अच्छा नहीं लगता, तू पाक है यह एक बड़ी तोहमत है।’’
- يَعِظُكُمُ اللّٰهُ اَنْ تَعُودُوا لِمِثْلِه۪ٓ اَبَدًا اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَۚअल्लाह तुम्हें नसीह़त करता है, कि फिर कभी ऐसा न करना! अगर तुम मोमिन हो।
- وَيُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمُ الْاٰيَاتِۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऔर अल्लाह तो आयतों को तुम्हारे लिए खोल-खोल कर बयान करता है, और अल्लाह तो जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يُحِبُّونَ اَنْ تَش۪يعَ الْفَاحِشَةُ فِي الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌۙ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ وَاَنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَजो लोग चाहते हैं कि ईमान वालों में बेह़याई फैले, उनके लिए दुनिया और आख़िरत में दर्दनाक अज़ाब है, और अल्लाह जानता है और तुम नहीं जानते।
- وَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَتُهُ وَاَنَّ اللّٰهَ رَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌ۟और अगर अल्लाह का फज़्ल (अनुग्रह) और उसका रह़म तुम पर न होता, और अल्लाह तो है ही बड़ा मेहरबान, रह़म करने वाला।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَّبِعُوا خُطُوَاتِ الشَّيْطَانِۜ وَمَنْ يَتَّبِعْ خُطُوَاتِ الشَّيْطَانِ فَاِنَّهُ يَأْمُرُ بِالْفَحْشَٓاءِ وَالْمُنْكَرِۜ وَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَتُهُ مَا زَكٰى مِنْكُمْ مِنْ اَحَدٍ اَبَدًاۙ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ يُزَكّ۪ي مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌऐ ईमान वालो! शैतान के नक़्शे क़दम (पद चिन्हों) पर न चलो, और जो कोई शैतान के नक़्शे-क़दम पर चलेगा तो वह उसे बेहयाई और बुराई का हुक्म देगा, और अगर अल्लाह की मेहरबानी और उसकी दया न होती तो तुममें से कोई व्यक्ति भी पाक न हो सकता, लेकिन अल्लाह जिसे चाहता है पाक करता है, और अल्लाह सुनने वाला, जानने वाला है।
- وَلَا يَأْتَلِ اُو۬لُوا الْفَضْلِ مِنْكُمْ وَالسَّعَةِ اَنْ يُؤْتُٓوا اُو۬لِي الْقُرْبٰى وَالْمَسَاك۪ينَ وَالْمُهَاجِر۪ينَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۖ وَلْيَعْفُوا وَلْيَصْفَحُواۜ اَلَا تُحِبُّونَ اَنْ يَغْفِرَ اللّٰهُ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌऔर तुममें जो लोग बड़ाई वाले और क़ुदरत (सामर्थ्य) वाले हैं, वे इस बात की क़सम न खा बैठें कि रिश्तेदारों और मोहताजों और अल्लाह की राह में हिजरत करने वालों की मदद नहीं करेंगे, उन्हें चाहिए कि माफ़ करें और दरगुज़र से काम लें, क्या तुम पसंद नहीं करते कि अल्लाह तुम्हें माफ़ कर दे? और अल्लाह तो बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَرْمُونَ الْمُحْصَنَاتِ الْغَافِلَاتِ الْمُؤْمِنَاتِ لُعِنُوا فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۖ وَلَهُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌۙजो लोग शरीफ़ पाकदामन (बुरे कामों से) बेख़बर ईमान वाली अ़ौरतों पर तोहमत लगाते हैं उन पर दुनिया और आख़िरत में लानत की गयी है और उनके लिए बड़ा अ़ज़ाब है;
- يَوْمَ تَشْهَدُ عَلَيْهِمْ اَلْسِنَتُهُمْ وَاَيْد۪يهِمْ وَاَرْجُلُهُمْ بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَजिस दिन उनकी ज़बानें और हाथ और पैर उनके (ख़िलाफ़) गवाही देंगे, जो कुछ वे करते थे;
- يَوْمَئِذٍ يُوَفّ۪يهِمُ اللّٰهُ د۪ينَهُمُ الْحَقَّ وَيَعْلَمُونَ اَنَّ اللّٰهَ هُوَ الْحَقُّ الْمُب۪ينُउस दिन अल्लाह उन्हें पूरा-पूरा बदला देगा जिसके वे हक़दार हैं, और जान लेंगे कि बेशक अल्लाह ही (ह़क़ है और) ह़क़ को स्पष्ट करने वाला है।
- اَلْخَب۪يثَاتُ لِلْخَب۪يث۪ينَ وَالْخَب۪يثُونَ لِلْخَب۪يثَاتِۚ وَالطَّيِّبَاتُ لِلطَّيِّب۪ينَ وَالطَّيِّبُونَ لِلطَّيِّبَاتِۚ اُو۬لٰٓئِكَ مُبَرَّؤُ۫نَ مِمَّا يَقُولُونَۜ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَرِزْقٌ كَر۪يمٌ۟ख़बीस अ़ौरतें ख़बीस मर्दों के लिए हैं, और ख़बीस मर्द ख़बीस अ़ौरतों के लिए, और पाकीज़ा अ़ौरतें पाकीज़ा मर्दों के लिए, और पाकीज़ा मर्द पाकीज़ा अ़ौरतों के लिए, यह लोग इन बातों से बरी हैं, उनके लिए माफ़ी, और इज़्ज़त की रोज़ी है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَدْخُلُوا بُيُوتًا غَيْرَ بُيُوتِكُمْ حَتّٰى تَسْتَأْنِسُوا وَتُسَلِّمُوا عَلٰٓى اَهْلِهَاۜ ذٰلِكُمْ خَيْرٌ لَكُمْ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَऐ ईमान वालो! अपने घरों के सिवा दूसरे के घरों में दाख़िल न हुआ करो, जब तक कि इजाज़त हासिल कर के घर वालों को सलाम न कर लिया करो, यही तुम्हारे लिए बेहतर है, ताकि तुम याद रखो;
- فَاِنْ لَمْ تَجِدُوا ف۪يهَٓا اَحَدًا فَلَا تَدْخُلُوهَا حَتّٰى يُؤْذَنَ لَكُمْۚ وَاِنْ ق۪يلَ لَكُمُ ارْجِعُوا فَارْجِعُوا هُوَ اَزْكٰى لَكُمْۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ عَل۪يمٌतो अगर तुम वहाँ किसी को न पाओ, तो अन्दर न जाओ, जब तक कि तुमको इजाज़त न मिल जाए, और अगर तुमसे वापस होने के लिए कहा जाए, तो वापस हो जाओ, यह तुम्हारे लिए पाकीज़ा तरीक़ा है और जो कुछ तुम करते हो, अल्लाह खूब जानता है।
- لَيْسَ عَلَيْكُمْ جُنَاحٌ اَنْ تَدْخُلُوا بُيُوتًا غَيْرَ مَسْكُونَةٍ ف۪يهَا مَتَاعٌ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ مَا تُبْدُونَ وَمَا تَكْتُمُونَतुम्हारे लिए कोई हर्ज नहीं कि तुम ऐसे घरों में दाख़िल हो, जिनमें कोई न रहता हो, उसमें तुम्हारा सामान हो और अल्लाह जानता है जो कुछ तुम ज़ाहिर करते हो और जो कुछ छिपाते हो।
- قُلْ لِلْمُؤْمِن۪ينَ يَغُضُّوا مِنْ اَبْصَارِهِمْ وَيَحْفَظُوا فُرُوجَهُمْۜ ذٰلِكَ اَزْكٰى لَهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ خَب۪يرٌ بِمَا يَصْنَعُونَकह दीजिए, ‘‘ईमान वाले मर्दों से कि अपनी निगाहें नीची रखा करें और अपनी शर्मगाहों (गुप्त अंगों) की हिफ़ाज़त करें, यह उनके लिए पाकीज़ा तरीक़ा है, अल्लाह को उसकी पूरी ख़बर रहती है, जो कुछ वे करते हैं।’’
- وَقُلْ لِلْمُؤْمِنَاتِ يَغْضُضْنَ مِنْ اَبْصَارِهِنَّ وَيَحْفَظْنَ فُرُوجَهُنَّ وَلَا يُبْد۪ينَ ز۪ينَتَهُنَّ اِلَّا مَا ظَهَرَ مِنْهَا وَلْيَضْرِبْنَ بِخُمُرِهِنَّ عَلٰى جُيُوبِهِنَّۖ وَلَا يُبْد۪ينَ ز۪ينَتَهُنَّ اِلَّا لِبُعُولَتِهِنَّ اَوْ اٰبَٓائِهِنَّ اَوْ اٰبَٓاءِ بُعُولَتِهِنَّ اَوْ اَبْنَٓائِهِنَّ اَوْ اَبْنَٓاءِ بُعُولَتِهِنَّ اَوْ اِخْوَانِهِنَّ اَوْ بَن۪ٓي اِخْوَانِهِنَّ اَوْ بَن۪ٓي اَخَوَاتِهِنَّ اَوْ نِسَٓائِهِنَّ اَوْ مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُهُنَّ اَوِ التَّابِع۪ينَ غَيْرِ اُو۬لِي الْاِرْبَةِ مِنَ الرِّجَالِ اَوِ الطِّفْلِ الَّذ۪ينَ لَمْ يَظْهَرُوا عَلٰى عَوْرَاتِ النِّسَٓاءِۖ وَلَا يَضْرِبْنَ بِاَرْجُلِهِنَّ لِيُعْلَمَ مَا يُخْف۪ينَ مِنْ ز۪ينَتِهِنَّۜ وَتُوبُٓوا اِلَى اللّٰهِ جَم۪يعًا اَيُّهَ الْمُؤْمِنُونَ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَऔर कह दीजिए, ‘‘ईमान वाली अ़ौरतों से कि वे भी अपनी निगाहें नीची रखें, और अपनी शर्मगाहों की ह़िफ़ाज़त करें,’ और अपनी ज़ीनत न दिखावें, सिवाय उसके कि जो खुले रहते हैं (हाथ पैर आदि), और अपने सीनों पर अपनी ओढ़नी ओढ़े रहें; और अपना साज़ व सिंघार न दिखावें सिवाय अपने पति के, या अपने बाप के, या अपने पति के बापों (ससुर) के, या अपने बेटे के, या अपने पति के बेटों या अपने भाइयों के या अपने भतीजों के, या अपने भाँजों के, या अपनी (जैसी) औरतों के, या लौंडी-गुलाम के सिवा उन ख़ादिमों के जो अ़ौरतों की इच्छा न रखें या उन बच्चों के जो अ़ौरतों के पर्दों की चीज़ों को नहीं जानते; और अपने पैर ऐसे ज़ोर से न रखें कि उनके अन्दुरूनी ज़ेवर मालूम हो जाएँ और ऐ ईमान वालो! सब अल्लाह के सामने तौबः करो, ताकि तुम्हें कामियाबी ह़ासिल हो।
- وَاَنْكِحُوا الْاَيَامٰى مِنْكُمْ وَالصَّالِح۪ينَ مِنْ عِبَادِكُمْ وَاِمَٓائِكُمْۜ اِنْ يَكُونُوا فُقَرَٓاءَ يُغْنِهِمُ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ۜ وَاللّٰهُ وَاسِعٌ عَل۪يمٌऔर अपनी क़ौम की बेवा आ़ैरतों का निकाह़ कर दिया करो, तुम्हारे ग़ुलामों और तुम्हारी लौंडियों में जो नेक हों, अगर वह तंग हों तो अल्लाह उन्हें अपने फ़ज़्ल से खुशह़ाल कर देगा, और अल्लाह बड़ी गुन्जाइश वाला, जानने वाला है।
- وَلْيَسْتَعْفِفِ الَّذ۪ينَ لَا يَجِدُونَ نِكَاحًا حَتّٰى يُغْنِيَهُمُ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ۜ وَالَّذ۪ينَ يَبْتَغُونَ الْكِتَابَ مِمَّا مَلَكَتْ اَيْمَانُكُمْ فَكَاتِبُوهُمْ اِنْ عَلِمْتُمْ ف۪يهِمْ خَيْرًاۗ وَاٰتُوهُمْ مِنْ مَالِ اللّٰهِ الَّذ۪ٓي اٰتٰيكُمْۜ وَلَا تُكْرِهُوا فَتَيَاتِكُمْ عَلَى الْبِغَٓاءِ اِنْ اَرَدْنَ تَحَصُّنًا لِتَبْتَغُوا عَرَضَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۜ وَمَنْ يُكْرِهْهُنَّ فَاِنَّ اللّٰهَ مِنْ بَعْدِ اِكْرَاهِهِنَّ غَفُورٌ رَح۪يمٌऔर जो लोग विवाह का सामर्थ्य न रखते हों वे अपने को पाकदामन रखें, यहाँ तक कि अल्लाह अपने फज़्ल से उन्हें मालदार कर दे, और जिन लोगों पर तुम्हें मिल्कियत ह़ासिल है उनमें से जो (आज़ादी का) लिखित समझौता करना चाहते हों उनके साथ लिखित समझौता कर लो, अगर तुम जानते हो कि उनके अन्दर भलाई है, और उनको भी अल्लाह के उस माल में से दो, जो ‘उसने’ तुम्हें दिया है, और अपनी लौंडियों को कुकर्म पर मजबूर न करो, जबकि वे खुद पाकदामन रहना चाहती हों, केवल इसलिए कि तुम दुनियावी ज़िन्दगी ह़ासिल करना चाहते हो और जो उनको मजबूर करेगा, तो उनके मजबूर किये जाने के बाद अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- وَلَقَدْ اَنْزَلْنَٓا اِلَيْكُمْ اٰيَاتٍ مُبَيِّنَاتٍ وَمَثَلًا مِنَ الَّذ۪ينَ خَلَوْا مِنْ قَبْلِكُمْ وَمَوْعِظَةً لِلْمُتَّق۪ينَ۟और ‘हमने’ तुम्हारी ओर खुली हुई आयतें उतार दी हैं, और उन लोगों की मिसालें भी पेश कर दी हैं, जो तुमसे पहले गुज़र चुके हैं, और परहेज़गारों के लिए नसीह़त है।
- اَللّٰهُ نُورُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ مَثَلُ نُورِه۪ كَمِشْكٰوةٍ ف۪يهَا مِصْبَاحٌۜ اَلْمِصْبَاحُ ف۪ي زُجَاجَةٍۜ اَلزُّجَاجَةُ كَاَنَّهَا كَوْكَبٌ دُرِّيٌّ يُوقَدُ مِنْ شَجَرَةٍ مُبَارَكَةٍ زَيْتُونَةٍ لَا شَرْقِيَّةٍ وَلَا غَرْبِيَّةٍۙ يَكَادُ زَيْتُهَا يُض۪ٓيءُ وَلَوْ لَمْ تَمْسَسْهُ نَارٌۜ نُورٌ عَلٰى نُورٍۜ يَهْدِي اللّٰهُ لِنُورِه۪ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَيَضْرِبُ اللّٰهُ الْاَمْثَالَ لِلنَّاسِۜ وَاللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌۙअल्लाह आसमानों और ज़मीन का नूर (प्रकाश) है, उसके नूर की मिसाल ऐसी है, जैसे एक ताक़ है, जिसमें एक चिराग़ हो- चिराग़ एक शीशा के अन्दर हो, शीशा ऐसा हो, जैसे चमकता हुआ तारा, उस चिराग़ को ज़ैतून के एक बरकत वाले पेड़ के तेल से जलाया जाता हो, जो न पूर्वी हो न पश्चिमी, उसका तेल आप ही आप भड़क रहा हो, चाहे उसे आप न भी छुएँ रोशनी पर रोशनी- (देता हो) अल्लाह जिसे चाहता है अपने नूर के हासिल होने की राह दिखा देता है, अल्लाह लोगों के लिए मिसालें देता है, और अल्लाह हर चीज़ का इल्म रखने वाला है;
- ف۪ي بُيُوتٍ اَذِنَ اللّٰهُ اَنْ تُرْفَعَ وَيُذْكَرَ ف۪يهَا اسْمُهُۙ يُسَبِّحُ لَهُ ف۪يهَا بِالْغُدُوِّ وَالْاٰصَالِۙऐसे घरों में जिनको अल्लाह ने ऊँचा करने और जिनमें उसका नाम याद करने का हुक्म दिया है, उनमें उसकी तस्बीह़ करते रहें सुबह़ और शाम;
- رِجَالٌۙ لَا تُلْه۪يهِمْ تِجَارَةٌ وَلَا بَيْعٌ عَنْ ذِكْرِ اللّٰهِ وَاِقَامِ الصَّلٰوةِ وَا۪يتَٓاءِ الزَّكٰوةِۙ يَخَافُونَ يَوْمًا تَتَقَلَّبُ ف۪يهِ الْقُلُوبُ وَالْاَبْصَارُۙऐसे लोग जिन्हें व्यापार और खरीद व फ़रोख़्त अल्लाह की याद से, नमाज़ क़ायम करने से, और ज़कात देने से, ग़ाफ़िल नहीं करती; वे उस दिन से डरते हैं, जब दिल और आखें उलट जाएँगी;
- لِيَجْزِيَهُمُ اللّٰهُ اَحْسَنَ مَا عَمِلُوا وَيَز۪يدَهُمْ مِنْ فَضْلِه۪ۜ وَاللّٰهُ يَرْزُقُ مَنْ يَشَٓاءُ بِغَيْرِ حِسَابٍताकि अल्लाह उनको, उनके अच्छे अ़मल का बदला दे, और अपने फ़ज़्ल से उन्हें और ज्यादा दे, और अल्लाह जिसे चाहता है बेहिसाब देता है।
- وَالَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَعْمَالُهُمْ كَسَرَابٍ بِق۪يعَةٍ يَحْسَبُهُ الظَّمْاٰنُ مَٓاءًۜ حَتّٰٓى اِذَا جَٓاءَهُ لَمْ يَجِدْهُ شَيْـًٔا وَوَجَدَ اللّٰهَ عِنْدَهُ فَوَفّٰيهُ حِسَابَهُۜ وَاللّٰهُ سَر۪يعُ الْحِسَابِۙऔर जिन्होंने इन्कार किया, उनके काम ऐसे हैं, जैसे मैदान में चमकता हुआ रेत, कि प्यासा उसको पानी समझे, यहाँ तक कि जब उसके पास आए तो उसमें कुछ भी न पाए और अल्लाह को अपने पास मौजूद पाए, तो वह उसका हिसाब पूरा-पूरा चुका दे, और अल्लाह बहुत जल्द हिसाब करने वाला है;
- اَوْ كَظُلُمَاتٍ ف۪ي بَحْرٍ لُجِّيٍّ يَغْشٰيهُ مَوْجٌ مِنْ فَوْقِه۪ مَوْجٌ مِنْ فَوْقِه۪ سَحَابٌۜ ظُلُمَاتٌ بَعْضُهَا فَوْقَ بَعْضٍۜ اِذَٓا اَخْرَجَ يَدَهُ لَمْ يَكَدْ يَرٰيهَاۜ وَمَنْ لَمْ يَجْعَلِ اللّٰهُ لَهُ نُورًا فَمَا لَهُ مِنْ نُورٍ۟या (उनके आ़माल ऐसे हैं) फिर जैसे एक गहरे समुद्र में अन्धेरे हों, जिस पर लहर चढ़ी आ रही हो और लहर के ऊपर लहर छा रही हो उसके ऊपर बादल हो, अन्धेरे हों एक के ऊपर एक, जब वह अपना हाथ निकाले तो वह कुछ सुझाई न देता हो, जिसे अल्लाह ही रोशनी न दे तो उसके लिए कहीं रोशनी नहीं।
- اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ يُسَبِّحُ لَهُ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَالطَّيْرُ صَٓافَّاتٍۜ كُلٌّ قَدْ عَلِمَ صَلَاتَهُ وَتَسْب۪يحَهُۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِمَا يَفْعَلُونَक्या तुमने नहीं देखा! कि जो लोग आसमानों और ज़मीन में हैं, अल्लाह की तस्बीह़ करते रहते हैं, और पंख फैलाए हुए पक्षी भी? हर एक अपनी नमाज़ और तस्बीह़ जानते हैं, और जो कुछ वे करते हैं अल्लाह को खूब मालूम है।
- وَلِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ وَاِلَى اللّٰهِ الْمَص۪يرُअल्लाह ही के लिए है आसमानों और ज़मीन का राज्य और अल्लाह ही की ओर लौट कर जाना है।
- اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ يُزْج۪ي سَحَابًا ثُمَّ يُؤَلِّفُ بَيْنَهُ ثُمَّ يَجْعَلُهُ رُكَامًا فَتَرَى الْوَدْقَ يَخْرُجُ مِنْ خِلَالِه۪ۚ وَيُنَزِّلُ مِنَ السَّمَٓاءِ مِنْ جِبَالٍ ف۪يهَا مِنْ بَرَدٍ فَيُص۪يبُ بِه۪ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَصْرِفُهُ عَنْ مَنْ يَشَٓاءُۜ يَكَادُ سَنَا بَرْقِه۪ يَذْهَبُ بِالْاَبْصَارِۜक्या तुमने देखा नहीं! कि अल्लाह बादल को चलाता है, फिर उन (टुकड़ों) को आपस में मिलाता है, फिर उसे तह पर तह कर देता है; फिर तुम देखते हो कि उसके बीच से मेंह बरसाता है? और आसमान से- जो (बादल के) पहाड़-हैं ओले बरसाता है फिर जिस पर चाहता है गिराता है, और जिस पर से चाहता है हटा देता है; ऐसा मालूम होता है कि बिजली की चमक निगाहों को उचक ले जाएगी।
- يُقَلِّبُ اللّٰهُ الَّيْلَ وَالنَّهَارَۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَعِبْرَةً لِاُو۬لِي الْاَبْصَارِअल्लाह ही रात और दिन को उलट फेर करता है, इबरत (सबक़) है उन लोगों के लिए, जो देखने वाली आँख रखते हों।
- وَاللّٰهُ خَلَقَ كُلَّ دَٓابَّةٍ مِنْ مَٓاءٍۚ فَمِنْهُمْ مَنْ يَمْش۪ي عَلٰى بَطْنِه۪ۚ وَمِنْهُمْ مَنْ يَمْش۪ي عَلٰى رِجْلَيْنِۚ وَمِنْهُمْ مَنْ يَمْش۪ي عَلٰٓى اَرْبَعٍۜ يَخْلُقُ اللّٰهُ مَا يَشَٓاءُۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऔर अल्लाह ही ने हर जानदार को पानी से पैदा किया, उनमें से कुछ अपने पेट के बल चलते हैं, और कुछ अपने दो पैर पर, और कुछ चार पैर पर, अल्लाह जो चाहता है, पैदा करता है बेशक अल्लाह ही हर चीज़ पर क़ादिर है।
- لَقَدْ اَنْزَلْنَٓا اٰيَاتٍ مُبَيِّنَاتٍۜ وَاللّٰهُ يَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍ‘हमने’ ही स्पष्ट कर देने वाली आयतें नाज़िल की हैं, और अल्लाह जिसको चाहता है सीधी राह की ओर लगा देता है।
- وَيَقُولُونَ اٰمَنَّا بِاللّٰهِ وَبِالرَّسُولِ وَاَطَعْنَا ثُمَّ يَتَوَلّٰى فَر۪يقٌ مِنْهُمْ مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَۜ وَمَٓا اُو۬لٰٓئِكَ بِالْمُؤْمِن۪ينَयह (मुनाफ़िक़) कहते हैं, ‘‘हम अल्लाह और रसूल पर ईमान लाए और ‘हमने’ उसका हुक्म मान लिया’’ फिर इसके बाद एक गिरोह मुँह मोड़ जाता है तो ऐसे लोग ईमान वाले ही नहीं।
- وَاِذَا دُعُٓوا اِلَى اللّٰهِ وَرَسُولِه۪ لِيَحْكُمَ بَيْنَهُمْ اِذَا فَر۪يقٌ مِنْهُمْ مُعْرِضُونَऔर जब उन्हें अल्लाह और उसके रसूल की ओर बुलाया जाता है, ताकि वह उनके बीच फ़ैसला करें, तो उनमें से एक गिरोह कत्रा जाता है;
- وَاِنْ يَكُنْ لَهُمُ الْحَقُّ يَأْتُٓوا اِلَيْهِ مُذْعِن۪ينَۜऔर अगर ह़क़ उनके पक्ष में हो तो रसूल के पास बड़े फ़रमाँबरदार हो कर चले आते हैं।
- اَف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ اَمِ ارْتَابُٓوا اَمْ يَخَافُونَ اَنْ يَح۪يفَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ وَرَسُولُهُۜ بَلْ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الظَّالِمُونَ۟क्या उनके दिलों में रोग है? या धोखे में हैं, या उनको डर है कि अल्लाह और उसका रसूल उनके साथ अन्याय करेंगे, (नहीं), बल्कि यह लोग खुद ही ज़ालिम हैं
- اِنَّمَا كَانَ قَوْلَ الْمُؤْمِن۪ينَ اِذَا دُعُٓوا اِلَى اللّٰهِ وَرَسُولِه۪ لِيَحْكُمَ بَيْنَهُمْ اَنْ يَقُولُوا سَمِعْنَا وَاَطَعْنَاۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَमोमिनों की बात तो यह होती है कि जब अल्लाह और उसके रसूल की ओर बुलाए जाएं, ताकि वह उनके बीच फ़ैसला करें, तो कहते हैं, ‘‘हमने सुना और माना,’’ तो यही लोग कामियाब होने वाले हैं।
- وَمَنْ يُطِعِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ وَيَخْشَ اللّٰهَ وَيَتَّقْهِ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْفَٓائِزُونَऔर जो व्यक्ति अल्लाह और उसके रसूल की फ़रमाँबरदारी करे, और अल्लाह से डरे, और तक़वा (उसकी सीमाओं का ख़याल) रखे, तो ऐसे ही लोग कामियाब होने वाले हैं।
- وَاَقْسَمُوا بِاللّٰهِ جَهْدَ اَيْمَانِهِمْ لَئِنْ اَمَرْتَهُمْ لَيَخْرُجُنَّۜ قُلْ لَا تُقْسِمُواۚ طَاعَةٌ مَعْرُوفَةٌۜ اِنَّ اللّٰهَ خَب۪يرٌ بِمَا تَعْمَلُونَऔर अल्लाह की पक्की क़समें खा कर कहते हैं, कि अगर आप उन्हें हुक्म दें तो वे ज़रूर निकल खड़े होंगे, कह दीजिए, ‘‘क़समें न खाओ, सामान्य तरीक़े से फ़रमाँबरदारी करो, बेशक अल्लाह को ख़बर है जो कुछ तुम करते हो।’’
- قُلْ اَط۪يعُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُوا الرَّسُولَۚ فَاِنْ تَوَلَّوْا فَاِنَّمَا عَلَيْهِ مَا حُمِّلَ وَعَلَيْكُمْ مَا حُمِّلْتُمْۜ وَاِنْ تُط۪يعُوهُ تَهْتَدُواۜ وَمَا عَلَى الرَّسُولِ اِلَّا الْبَلَاغُ الْمُب۪ينُकह दीजिए, ‘‘अल्लाह का हुक्म मानो और उसके रसूल का कहना मानो, फिर अगर तुम मुँह मोड़ते हो तो बस (रसूल पर) वही ज़िम्मेदारी है जिसका बोझ उस पर डाला गया है, और तुम उसके ज़िम्मेदार हो जिसका बोझ तुम पर डाला गया है, और अगर तुम फ़रमाँबरदारी करोगे तो राह पा लोगे; और रसूल पर तो बस साफ़-साफ़ (सन्देश) पहँुचा देना है।
- وَعَدَ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مِنْكُمْ وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَيَسْتَخْلِفَنَّهُمْ فِي الْاَرْضِ كَمَا اسْتَخْلَفَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۖ وَلَيُمَكِّنَنَّ لَهُمْ د۪ينَهُمُ الَّذِي ارْتَضٰى لَهُمْ وَلَيُبَدِّلَنَّهُمْ مِنْ بَعْدِ خَوْفِهِمْ اَمْنًاۜ يَعْبُدُونَن۪ي لَا يُشْرِكُونَ ب۪ي شَيْـًٔاۜ وَمَنْ كَفَرَ بَعْدَ ذٰلِكَ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْفَاسِقُونَऔर अल्लाह ने उन लोगों से जो तुम में से ईमान लाए, और उन्होंने नेक अ़मल किये, उनसे अल्लाह का वादा है कि उनको ज़मीन में ख़लीफ़ा (सत्ताधिकारी) बनाएगा जैसे उनके पहले के लोगों को ख़लीफ़ा बनाया था; और उनका दीन जो उसने उनके लिए पसंद किया है; उसको उनके लिए मज़बूत कर देगा; और उनके डर के बदले में उनको अम्न देगा, कि वे ‘मेरी’ इबादत किया करें, और किसी को ‘मेरा’ साझीदार न ठहराएँ; और जो कोई इसके बाद इन्कार करे, तो ऐसे ही लोग फ़ासिक़ (उल्लंघनकारी) हैं।
- وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتُوا الزَّكٰوةَ وَاَط۪يعُوا الرَّسُولَ لَعَلَّكُمْ تُرْحَمُونَऔर नमाज़ क़ायम करो, और ज़कात देते रहो और रसूल की फ़रमाँबरदारी करो, ताकि तुम पर रह़म किया जाए।
- لَا تَحْسَبَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مُعْجِز۪ينَ فِي الْاَرْضِۚ وَمَأْوٰيهُمُ النَّارُۜ وَلَبِئْسَ الْمَص۪يرُ۟काफ़िरों के बारे में यह न समझो कि वे ‘हमारी’ धरती में क़ाबू से बाहर निकल जाने वाले हैं, उनका ठिकाना आग है, और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لِيَسْتَأْذِنْكُمُ الَّذ۪ينَ مَلَكَتْ اَيْمَانُكُمْ وَالَّذ۪ينَ لَمْ يَبْلُغُوا الْحُلُمَ مِنْكُمْ ثَلٰثَ مَرَّاتٍۜ مِنْ قَبْلِ صَلٰوةِ الْفَجْرِ وَح۪ينَ تَضَعُونَ ثِيَابَكُمْ مِنَ الظَّه۪يرَةِ وَمِنْ بَعْدِ صَلٰوةِ الْعِشَٓاءِ۠ ثَلٰثُ عَوْرَاتٍ لَكُمْۜ لَيْسَ عَلَيْكُمْ وَلَا عَلَيْهِمْ جُنَاحٌ بَعْدَهُنَّۜ طَوَّافُونَ عَلَيْكُمْ بَعْضُكُمْ عَلٰى بَعْضٍۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمُ الْاٰيَاتِۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऐ ईमान वालो! जो तुम्हारी मिल्कियत में (ग़ुलाम आदि) हों, और तुम लोगों के वे बच्चे जो अभी जवानी को नहीं पहुँचे,उनको चाहिए कि तीन वक़्तों में तुमसे इजाज़त लेकर तुम्हारे पास आएँ फज्र (भोर) की नमाज़ से पहले, और दोपहर को जबकि तुम कपड़े उतार कर रखते हो, और इशा की नमाज़ के बाद, यह तीन समय तुम्हारे लिए पर्दे के हैं, इनके अ़लावा दूसरे वक़्तों में तुम पर न कोई पकड़ है और न उन पर, कि (किसी काम के लिए) एक दूसरे के पास आते रहते हो। इस तरह अल्लाह तुम्हारे लिए अपनी आयतें स्पष्ट करता है, और अल्लाह खूब जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَاِذَا بَلَغَ الْاَطْفَالُ مِنْكُمُ الْحُلُمَ فَلْيَسْتَأْذِنُوا كَمَا اسْتَأْذَنَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمْ اٰيَاتِه۪ۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऔर जब तुम्हारे बच्चे जवानी को पहुँच जाएँ, तो वह भी उसी तरह इजाज़त लिया करें, जिस तरह उनसे पहले वाले इजाज़त लेते रहे हैं, इस तरह अल्लाह अपना हुक्म तुम्हारे लिए स्पष्ट करता है, और अल्लाह इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَالْقَوَاعِدُ مِنَ النِّسَٓاءِ الّٰت۪ي لَا يَرْجُونَ نِكَاحًا فَلَيْسَ عَلَيْهِنَّ جُنَاحٌ اَنْ يَضَعْنَ ثِيَابَهُنَّ غَيْرَ مُتَبَرِّجَاتٍ بِز۪ينَةٍۜ وَاَنْ يَسْتَعْفِفْنَ خَيْرٌ لَهُنَّۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌऔर वह बूढ़ी अ़ौरतें जो निकाह की उम्मीद नहीं रखतीं, अगर अपने कपड़े (चादर) उतार कर रख दें, तो उन पर कोई पकड़ नहीं, जबकि वे अपनी ज़ीनत की नुमाइश करने वाली न हों, मगर उनके ह़क़ में यही है कि वे इससे बचें, और अल्लाह सुनने वाला, जानने वाला है।
- لَيْسَ عَلَى الْاَعْمٰى حَرَجٌ وَلَا عَلَى الْاَعْرَجِ حَرَجٌ وَلَا عَلَى الْمَر۪يضِ حَرَجٌ وَلَا عَلٰٓى اَنْفُسِكُمْ اَنْ تَأْكُلُوا مِنْ بُيُوتِكُمْ اَوْ بُيُوتِ اٰبَٓائِكُمْ اَوْ بُيُوتِ اُمَّهَاتِكُمْ اَوْ بُيُوتِ اِخْوَانِكُمْ اَوْ بُيُوتِ اَخَوَاتِكُمْ اَوْ بُيُوتِ اَعْمَامِكُمْ اَوْ بُيُوتِ عَمَّاتِكُمْ اَوْ بُيُوتِ اَخْوَالِكُمْ اَوْ بُيُوتِ خَالَاتِكُمْ اَوْ مَا مَلَكْتُمْ مَفَاتِحَهُٓ اَوْ صَد۪يقِكُمْۜ لَيْسَ عَلَيْكُمْ جُنَاحٌ اَنْ تَأْكُلُوا جَم۪يعًا اَوْ اَشْتَاتًاۜ فَاِذَا دَخَلْتُمْ بُيُوتًا فَسَلِّمُوا عَلٰٓى اَنْفُسِكُمْ تَحِيَّةً مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ مُبَارَكَةً طَيِّبَةًۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمُ الْاٰيَاتِ لَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَ۟न अन्धे पर कोई हरज है, और न लंगड़े पर कोई हरज है और न रोगी पर कोई हरज है, और न तुम्हारे लिए इस बात में कि तुम अपने घरों में खाओ, या अपने बापों के घरों में, या अपनी माँओं के घरों में, या अपने भाइयों के घरों में, या अपनी बहनों के घरों में, या अपने चचाओं के घरों में, या अपनी फूफियों के घरों से, या अपने मामाओं के घरों में, या अपनी ख़ालाओं के घरों में, या उन घरों में, जिनकी कुन्जिया तुम्हारे हाथ में हों, या अपने दोस्त के घरों में, तुम पर कोई हरज नहीं कि तुम सब मिल कर खाओ या अलग-अलग; फिर जब घरों में जाया करो तो अपने लोगों को सलाम किया करो, यह अल्लाह की ओर से मुबारक और पाकीज़ा (दुअ़ा का) कलिमा है, इस तरह अल्लाह अपनी आयतें तुम पर खोलता है, ताकि तुम अक़्ल से काम लो।
- اِنَّمَا الْمُؤْمِنُونَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَاِذَا كَانُوا مَعَهُ عَلٰٓى اَمْرٍ جَامِعٍ لَمْ يَذْهَبُوا حَتّٰى يَسْتَأْذِنُوهُۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ يَسْتَأْذِنُونَكَ اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ۚ فَاِذَا اسْتَأْذَنُوكَ لِبَعْضِ شَأْنِهِمْ فَأْذَنْ لِمَنْ شِئْتَ مِنْهُمْ وَاسْتَغْفِرْ لَهُمُ اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌईमान वाले तो वही हैं, जो अल्लाह और उसके रसूल पर पूरा ईमान रखते हैं, और जब किसी सामूहिक मामले में रसूल के साथ होते हैं तो उस समय तक चले नहीं जाते हैं जब तक कि उससे इजाज़त न ले लें, जो लोग आप से इजाज़त माँगते हैं, वही अल्लाह और उसके रसूल पर ईमान रखने वाले हैं अतः जब वे किसी अपनी ज़रूरत से इजाज़त माँगे तो जिसे आप चाहें इजाज़त दे दिया करें, और उनके लिए अल्लाह से माफ़ी माँगा करें, बेशक अल्लाह माफ़ करने वाला रह़म वाला है।
- لَا تَجْعَلُوا دُعَٓاءَ الرَّسُولِ بَيْنَكُمْ كَدُعَٓاءِ بَعْضِكُمْ بَعْضًاۜ قَدْ يَعْلَمُ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ يَتَسَلَّلُونَ مِنْكُمْ لِوَاذًاۚ فَلْيَحْذَرِ الَّذ۪ينَ يُخَالِفُونَ عَنْ اَمْرِه۪ٓ اَنْ تُص۪يبَهُمْ فِتْنَةٌ اَوْ يُص۪يبَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌ(मोमिनों!) रसूल के बुलाने को तुम आपस में एक-दूसरे का बुलाना न समझो, बेशक अल्लाह उन लोगों को खूब जानता है जो तुममें से ऐसे हैं, कि आड़ लेकर चुपके से खिसक जाते हैं, तो जो लोग उनके हुक्म को मानने से मुँह फेरते हैं, उन्हें इस बात से डरना चाहिए कि वे किसी फ़ित्ने का शिकार न हो जाएँ या दर्दनाक अ़ज़ाब उनको पकड़ न ले।
- اَلَٓا اِنَّ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ قَدْ يَعْلَمُ مَٓا اَنْتُمْ عَلَيْهِۜ وَيَوْمَ يُرْجَعُونَ اِلَيْهِ فَيُنَبِّئُهُمْ بِمَا عَمِلُواۜ وَاللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌसुन लो! आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है, वह अल्लाह ही का है, तुम जिस ह़ाल में भी हो ‘वह’ उसे जानता है और जिस दिन लोग ‘उसकी’ ओर लौटाए जाएँगे, कि वह क्या कर के आए हैं, ‘वह’ उन्हें बता देगा, और अल्लाह तो हर चीज़ को जानता है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet