Can Damlaları

सूरह 23: Al-Muminun

  1. قَدْ اَفْلَحَ الْمُؤْمِنُونَۙ(बेशक) कामियाब हो गये ईमान वाले,
  2. اَلَّذ۪ينَ هُمْ ف۪ي صَلَاتِهِمْ خَاشِعُونَۙजो अपनी नमाज़ में खुशूअ़ (विनम्रता) अपनाते हैं;
  3. وَالَّذ۪ينَ هُمْ عَنِ اللَّغْوِ مُعْرِضُونَۙऔर जो व्यर्थ बातों से मुँह फेर लेते हैं
  4. وَالَّذ۪ينَ هُمْ لِلزَّكٰوةِ فَاعِلُونَۙऔर जो ज़कात अदा करते हैं;
  5. وَالَّذ۪ينَ هُمْ لِفُرُوجِهِمْ حَافِظُونَۙऔर जो अपनी शर्मगाहों (गुप्त अंागों) की ह़िफ़ाज़त (रक्षा) करते हैं,
  6. اِلَّا عَلٰٓى اَزْوَاجِهِمْ اَوْ مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُهُمْ فَاِنَّهُمْ غَيْرُ مَلُوم۪ينَۚसिवाय अपनी पत्नियों के, या बाँदियों के, जो उनकी सम्पत्ति हैं, तो उनके बारे में कोई मलामत नहीं।
  7. فَمَنِ ابْتَغٰى وَرَٓاءَ ذٰلِكَ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْعَادُونَۚतो जो इसके सिवा ढ़ूँढ़े, तो यही लोग ह़द से बाहर निकलने वाले हैं।
  8. وَالَّذ۪ينَ هُمْ لِاَمَانَاتِهِمْ وَعَهْدِهِمْ رَاعُونَۙऔर जो अपनी अमानतों और अ़हद (प्रतिज्ञा) का ध्यान रखते हैं;
  9. وَالَّذ۪ينَ هُمْ عَلٰى صَلَوَاتِهِمْ يُحَافِظُونَۢऔर जो अपनी नमाज़ों की ह़िफ़ाज़त (रक्षा) करते हैं;
  10. اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْوَارِثُونَۙयही लोग वारिस होने वाले हैं;
  11. اَلَّذ۪ينَ يَرِثُونَ الْفِرْدَوْسَۜ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَजो फ़िरदौस (जन्नत) के वारिस होंगे, उसमें वे हमेशा रहने वाले हैं।
  12. وَلَقَدْ خَلَقْنَا الْاِنْسَانَ مِنْ سُلَالَةٍ مِنْ ط۪ينٍۚऔर ‘हमने’ इन्सान को मिट्टी के जौहर (तत्व) से बनाया।
  13. ثُمَّ جَعَلْنَاهُ نُطْفَةً ف۪ي قَرَارٍ مَك۪ينٍۖफिर ‘हमने’ उसे नुत्फ़ा (वीर्य) बना कर एक सुरक्षित जगह में रखा;
  14. ثُمَّ خَلَقْنَا النُّطْفَةَ عَلَقَةً فَخَلَقْنَا الْعَلَقَةَ مُضْغَةً فَخَلَقْنَا الْمُضْغَةَ عِظَامًا فَكَسَوْنَا الْعِظَامَ لَحْمًاۗ ثُمَّ اَنْشَأْنَاهُ خَلْقًا اٰخَرَۜ فَتَبَارَكَ اللّٰهُ اَحْسَنُ الْخَالِق۪ينَۜफिर ‘हमने’ उस नुत्फ़े (वीर्य) को जमे हुए खून का रूप दिया, फिर जमे हुए खून के टुकड़े को हड्डियों का रूप दिया, फिर हड्डियों पर गोश्त चढ़ाया, फिर ‘हमने’ उसे एक नई सूरत में बना दिया, तो अल्लाह बड़ी बरकत वाला और सबसे अच्छा पैदा करने वाला है।
  15. ثُمَّ اِنَّكُمْ بَعْدَ ذٰلِكَ لَمَيِّتُونَۜफिर इसके बाद तुम को निश्चित रूप से मरना है;
  16. ثُمَّ اِنَّكُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ تُبْعَثُونَफिर निश्चय ही क़ियामत के दिन उठाए जाओगे।
  17. وَلَقَدْ خَلَقْنَا فَوْقَكُمْ سَبْعَ طَرَٓائِقَۗ وَمَا كُنَّا عَنِ الْخَلْقِ غَافِل۪ينَऔर ‘हमने’ तुम्हारे ऊपर सात आसमान पैदा किये, और ‘हम’ मख़्लूक़ (सृष्टिा) की ओर से ग़ाफ़िल नहीं;
  18. وَاَنْزَلْنَا مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً بِقَدَرٍ فَاَسْكَنَّاهُ فِي الْاَرْضِۗ وَاِنَّا عَلٰى ذَهَابٍ بِه۪ لَقَادِرُونَۚऔर ‘हमने’ ही एक अन्दाज़े के साथ पानी उतारा, फिर उसको ज़मीन में ठहरा दिया, और ‘हम’ उस पर क़ादिर हैं कि उसको ग़ायब कर दें;
  19. فَاَنْشَأْنَا لَكُمْ بِه۪ جَنَّاتٍ مِنْ نَخ۪يلٍ وَاَعْنَابٍۢ لَكُمْ ف۪يهَا فَوَاكِهُ۬ كَث۪يرَةٌ وَمِنْهَا تَأْكُلُونَۙफिर ‘हमने’ उसके ज़रिये तुम्हारे लिए खजूरों और अंगूरों के बाग़ पैदा किये; तुम्हारे लिए उनमें बहुत से फल हैं और उसमें से तुम खाते भी हो;
  20. وَشَجَرَةً تَخْرُجُ مِنْ طُورِ سَيْنَٓاءَ تَنْبُتُ بِالدُّهْنِ وَصِبْغٍ لِلْاٰكِل۪ينَऔर वह वृक्ष भी जो ‘तूर-ए-सैना’ (पर्वत) से निकलता है, जो तेल और खाने वालों के लिए सालन लिए हुए उगता है;
  21. وَاِنَّ لَكُمْ فِي الْاَنْعَامِ لَعِبْرَةًۜ نُسْق۪يكُمْ مِمَّا ف۪ي بُطُونِهَا وَلَكُمْ ف۪يهَا مَنَافِعُ كَث۪يرَةٌ وَمِنْهَا تَأْكُلُونَۙऔर तुम्हारे लिए मवेशियों में भी बड़ा सबक़ है कि उनके पेटों में जो कुछ है उससे ‘हम’ तुम्हें (दूध) पिलाते हैं, और तुम्हारे लिए उनमें बहुत से फ़ायदे हैं और कुछ को तुम खाते भी हो,
  22. وَعَلَيْهَا وَعَلَى الْفُلْكِ تُحْمَلُونَ۟और उन पर, और नावों पर तुम सवार होते हो।
  23. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا نُوحًا اِلٰى قَوْمِه۪ فَقَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ اَفَلَا تَتَّقُونَऔर ‘हमने’ नूह़ को उनकी क़ौम की ओर भेजा, तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी को़ैम! ‘अल्लाह की इबादत करो,’ उसके सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, क्या तुम डरते नहीं?’’
  24. فَقَالَ الْمَلَؤُ۬ا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ قَوْمِه۪ مَا هٰذَٓا اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُكُمْۙ يُر۪يدُ اَنْ يَتَفَضَّلَ عَلَيْكُمْۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَاَنْزَلَ مَلٰٓئِكَةًۚ مَا سَمِعْنَا بِهٰذَا ف۪ٓي اٰبَٓائِنَا الْاَوَّل۪ينَۚतो उनकी क़ौम के सरदार, जिन्होंने इन्कार किया था, कहने लगे कि ‘‘यह तुम ही जैसा एक इन्सान है, तुम पर यह बड़ापन जमाना चाहता है’’, और अगर अल्लाह को मंज़ूर होता तो फ़रिश्तों को भेजता, हमने तो ऐसी बात अपने अगले बाप-दादों से कभी नहीं सुनी;
  25. اِنْ هُوَ اِلَّا رَجُلٌ بِه۪ جِنَّةٌ فَتَرَبَّصُوا بِه۪ حَتّٰى ح۪ينٍयह तो बस एक जुनूनी आदमी है, तो कुछ दिन इसके बारे में इन्तिज़ार करो।’’
  26. قَالَ رَبِّ انْصُرْن۪ي بِمَا كَذَّبُونِ(नूह़ ने दुअ़ा की) कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरी मदद कर, इस बात पर कि इन्होंने मुझे झुठलाया।’’
  27. فَاَوْحَيْنَٓا اِلَيْهِ اَنِ اصْنَعِ الْفُلْكَ بِاَعْيُنِنَا وَوَحْيِنَا فَاِذَا جَٓاءَ اَمْرُنَا وَفَارَ التَّنُّورُۙ فَاسْلُكْ ف۪يهَا مِنْ كُلٍّ زَوْجَيْنِ اثْنَيْنِ وَاَهْلَكَ اِلَّا مَنْ سَبَقَ عَلَيْهِ الْقَوْلُ مِنْهُمْۚ وَلَا تُخَاطِبْن۪ي فِي الَّذ۪ينَ ظَلَمُواۚ اِنَّهُمْ مُغْرَقُونَतब ‘हमने’ उनकी ओर वह़्य की कि ‘‘हमारी आँखों के सामने और हमारी वह़्य के अनुसार नाव बनाइए और फिर जब ‘हमारा’ हुक्म आ जाए, और तूफ़ान उमंड पड़े, तो हर तरह के नर और मादा का जोड़ा उसमें रख लीजिए, और अपने घर वालों को साथ ले लीजिए, और जिन के विरूद्ध पहले ही फ़ैसला हो चुका है, और ज़ालिमों के बारे में मुझ से कुछ न कहिए, वे तो डूब कर ही रहेंगे;
  28. فَاِذَا اسْتَوَيْتَ اَنْتَ وَمَنْ مَعَكَ عَلَى الْفُلْكِ فَقُلِ الْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي نَجّٰينَا مِنَ الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَफिर जब आप नाव पर सवार हो जाएँ, और आप के साथी भी तो कहिए ‘तअ़रीफ़ है अल्लाह की, जिसने हमें ज़ालिम लोगों से छुट्कारा दिया,
  29. وَقُلْ رَبِّ اَنْزِلْن۪ي مُنْزَلًا مُبَارَكًا وَاَنْتَ خَيْرُ الْمُنْزِل۪ينَऔर कह दीजिए ‘‘ऐ मेरे ‘रब’ मुझे बरकत के साथ उतार, और ‘तू’ सबसे अच्छा उतारने वाला है।’’
  30. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ وَاِنْ كُنَّا لَمُبْتَل۪ينَबेशक इसमें कितनी ही निशानियाँ हैं, और आज़्माइश तो ‘हम’ करते ही हैं।
  31. ثُمَّ اَنْشَأْنَا مِنْ بَعْدِهِمْ قَرْنًا اٰخَر۪ينَۚफिर ‘हमने’ इनके बाद दूसरे गिरोह को पैदा किया,
  32. فَاَرْسَلْنَا ف۪يهِمْ رَسُولًا مِنْهُمْ اَنِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ اَفَلَا تَتَّقُونَ۟और उनमें ‘हमने’, खुद उन्हीं में से एक रसूल भेजा (उसने कहा) कि ‘‘अल्लाह ही की इबादत करो, ‘उसके’ सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, तो क्या तुम डरते नहीं?’’
  33. وَقَالَ الْمَلَاُ مِنْ قَوْمِهِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِلِقَٓاءِ الْاٰخِرَةِ وَاَتْرَفْنَاهُمْ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۙ مَا هٰذَٓا اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُكُمْۙ يَأْكُلُ مِمَّا تَأْكُلُونَ مِنْهُ وَيَشْرَبُ مِمَّا تَشْرَبُونَऔर उनकी क़ौम में जो सरदार थे, जिन्होंने इन्कार किया, और आख़िरत के मिलने को झुठलाया, और ‘हमने उन्हें दुनिया की ज़िन्दगी में ऐश भी दे रखा था, वे बोले, ‘‘यह तो बस तुम्हारे ही तरह के एक आदमी हैं, जिस तरह का खाना तुम खाते हो, उसी तरह का यह भी खाता है और जो तुम पीते हो, उसी तरह़ का यह भी पीता है,
  34. وَلَئِنْ اَطَعْتُمْ بَشَرًا مِثْلَكُمْ اِنَّكُمْ اِذًا لَخَاسِرُونَऔर अगर तुम अपने ही जैसे आदमी (बशर) के पीछे चल पड़े, तो तुम घाटे में रहोगे।
  35. اَيَعِدُكُمْ اَنَّكُمْ اِذَا مِتُّمْ وَكُنْتُمْ تُرَابًا وَعِظَامًا اَنَّكُمْ مُخْرَجُونَۖक्या यह तुम से वादा करता है, ‘‘जब तुम मर जाओगे और मिट्टी और हड्डियों का रूप हो जाओगे तो तुम निकाले जाओगे?’
  36. هَيْهَاتَ هَيْهَاتَ لِمَا تُوعَدُونَۖदूर की बात है, बहुत दूर, की जिसका तुमसे वादा किया जा रहा है?-
  37. اِنْ هِيَ اِلَّا حَيَاتُنَا الدُّنْيَا نَمُوتُ وَنَحْيَا وَمَا نَحْنُ بِمَبْعُوث۪ينَۖज़िन्दगी तो बस दुनिया ही की ज़िन्दगी है, जिसमें हम मरते और जीते हैं, और हमें हरगिज़ उठाया न जाएगा,
  38. اِنْ هُوَ اِلَّا رَجُلٌۨ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا وَمَا نَحْنُ لَهُ بِمُؤْمِن۪ينَयह तो एक ऐसा व्यक्ति है जिसने अल्लाह के नाम पर झूठ गढ़ा है, और ‘हम’ इसकी बात को हरगिज़ मानने वाले नहीं।’’
  39. قَالَ رَبِّ انْصُرْن۪ي بِمَا كَذَّبُونِउन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरी मदद कर, जो इन्होंने मुझे झुठलाया है।’’
  40. قَالَ عَمَّا قَل۪يلٍ لَيُصْبِحُنَّ نَادِم۪ينَۚकहा, ‘‘जल्द ही यह लोग शर्मिन्दा हो कर रहेंगे।’’
  41. فَاَخَذَتْهُمُ الصَّيْحَةُ بِالْحَقِّ فَجَعَلْنَاهُمْ غُثَٓاءًۚ فَبُعْدًا لِلْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَतो सच ही हुआ कि एक सख़्त आवाज़ ने आ पकड़ा और ‘हमने’ उन को कूड़ा-करकट बना डाला; और फिट्कार हो, ऐसे ज़ालिमों पर।
  42. ثُمَّ اَنْشَأْنَا مِنْ بَعْدِهِمْ قُرُونًا اٰخَر۪ينَۜफिर ‘हमने’ उनके बाद दूसरी नस्लों को पैदा किया।
  43. مَا تَسْبِقُ مِنْ اُمَّةٍ اَجَلَهَا وَمَا يَسْتَأْخِرُونَۜकोई उम्मत (गिरोह) न तो अपने निर्धारित समय से आगे बढ़ सकती है, और न पीछे हट सकती है।
  44. ثُمَّ اَرْسَلْنَا رُسُلَنَا تَتْرَاۜ كُلَّمَا جَٓاءَ اُمَّةً رَسُولُهَا كَذَّبُوهُ فَاَتْبَعْنَا بَعْضَهُمْ بَعْضًا وَجَعَلْنَاهُمْ اَحَاد۪يثَۚ فَبُعْدًا لِقَوْمٍ لَا يُؤْمِنُونَफिर ‘हमने’ लगातार अपने रसूल भेजे, जब भी-कभी किसी गिरोह में से कोई रसूल उनके पास पहुँचा तो उसे झुठलाते रहे, तो ‘हम’ भी एक के पीछे एक को लगाते चले गये; और उनकी कहानियाँ बन कर रह गईं फिटकार हो उन लोगों पर जो ईमान नहीं लाते।
  45. ثُمَّ اَرْسَلْنَا مُوسٰى وَاَخَاهُ هٰرُونَ بِاٰيَاتِنَا وَسُلْطَانٍ مُب۪ينٍۙफिर ‘हमने’ मूसा और उनके भाई हारून को अपनी निशानियों औेर खुले प्रमाण के साथ भेजा;
  46. اِلٰى فِرْعَوْنَ وَمَلَا۬ئِه۪ فَاسْتَكْبَرُوا وَكَانُوا قَوْمًا عَال۪ينَۚफ़िरअ़ौन और उसके सरदारों की ओर तो उन लोगों ने घमंड किया,और वे सरकश लोग थे।
  47. فَقَالُٓوا اَنُؤْمِنُ لِبَشَرَيْنِ مِثْلِنَا وَقَوْمُهُمَا لَنَا عَابِدُونَۚतो वे कहने लगे, ‘‘क्या हम अपने ही जैसे दो आदमियों की बात मान लें, और उनकी क़ौम के लोग हमारे ग़ुलाम हैं?’’
  48. فَكَذَّبُوهُمَا فَكَانُوا مِنَ الْمُهْلَك۪ينَतो उन्होंने उन दोनों को झुठला दिया तो तबाह हो जाने वालों में शामिल हो गये।
  49. وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ لَعَلَّهُمْ يَهْتَدُونَऔर ‘हमने’ मूसा को किताब दी थी, ताकि वे लोग राह पा सकें।
  50. وَجَعَلْنَا ابْنَ مَرْيَمَ وَاُمَّهُٓ اٰيَةً وَاٰوَيْنَاهُمَٓا اِلٰى رَبْوَةٍ ذَاتِ قَرَارٍ وَمَع۪ينٍ۟और मरयम के बेटे और उनकी माँ को ‘हमने’ एक निशानी बनाया, और ‘हमने’ उन दोनों को एक ऊँची जगह पर जो ठहरने के लायक़ थी, और जहाँ स्रोत जारी था पनाह दी थी।
  51. يَٓا اَيُّهَا الرُّسُلُ كُلُوا مِنَ الطَّيِّبَاتِ وَاعْمَلُوا صَالِحًاۜ اِنّ۪ي بِمَا تَعْمَلُونَ عَل۪يمٌۜ‘‘ऐ रसूलों पाकीज़ा चीज़ें खाओ, और अच्छा काम करो, जो कुछ आप लोग करते हैं उसे ‘मैं’ जानता हूँ;
  52. وَاِنَّ هٰذِه۪ٓ اُمَّتُكُمْ اُمَّةً وَاحِدَةً وَاَنَا۬ رَبُّكُمْ فَاتَّقُونِऔर यह सब तुम्हारी जमाअ़तें, एक ही दीन पर हैं, और ‘मैं’ तुम्हारा ‘रब’ हूँ, तो ‘मुझसे’ डरते रहो।’’
  53. فَتَقَطَّعُٓوا اَمْرَهُمْ بَيْنَهُمْ زُبُرًاۜ كُلُّ حِزْبٍ بِمَا لَدَيْهِمْ فَرِحُونَतो उन्होंने खुद अपने मामले (धर्म) को आपस में टुकड़े-टुकड़े कर डाला, हर गिरोह उसी पर खुश है, जो उसके पास है।
  54. فَذَرْهُمْ ف۪ي غَمْرَتِهِمْ حَتّٰى ح۪ينٍतो उन्हें एक समय तक उनको ग़फलत में डूबे रहने दें।
  55. اَيَحْسَبُونَ اَنَّمَا نُمِدُّهُمْ بِه۪ مِنْ مَالٍ وَبَن۪ينَۙक्या यह लोग समझते हैं कि ‘हम’ जो उनकी माल, और सन्तान से मदद किये जा रहे हैं;
  56. نُسَارِعُ لَهُمْ فِي الْخَيْرَاتِۜ بَلْ لَا يَشْعُرُونَतो यह उनके लिए भलाइयों में जल्दी कर रहे हैं, (नहीं,) बल्कि उन्हें इसका एहसास ही नहीं है।
  57. اِنَّ الَّذ۪ينَ هُمْ مِنْ خَشْيَةِ رَبِّهِمْ مُشْفِقُونَۙबेशक जो लोग अपने ‘रब’ के भय से काँपते रहते हैं,
  58. وَالَّذ۪ينَ هُمْ بِاٰيَاتِ رَبِّهِمْ يُؤْمِنُونَۙऔर जो अपने ‘रब’ की आयतों पर ईमान रखतेे हैं,
  59. وَالَّذ۪ينَ هُمْ بِرَبِّهِمْ لَا يُشْرِكُونَۙऔर जो अपने रब के साथ किसी को साझीदार नहीं ठहराते,
  60. وَالَّذ۪ينَ يُؤْتُونَ مَٓا اٰتَوْا وَقُلُوبُهُمْ وَجِلَةٌ اَنَّهُمْ اِلٰى رَبِّهِمْ رَاجِعُونَۙऔर जो दे सकते हैं देते हैं और (हाल यह होता है कि) दिल उनके काँप रहे होते हैं, कि उन्हें अपने रब की ओर लौट कर जाना है;
  61. اُو۬لٰٓئِكَ يُسَارِعُونَ فِي الْخَيْرَاتِ وَهُمْ لَهَا سَابِقُونَयही वे लोग हैं, जो भलाइयों में जल्दी करते हैं और यही उनके लिए आगे लपकते हैं।
  62. وَلَا نُكَلِّفُ نَفْسًا اِلَّا وُسْعَهَا وَلَدَيْنَا كِتَابٌ يَنْطِقُ بِالْحَقِّ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर ‘हम’ किसी व्यक्ति की ताक़त से बढ़कर उस पर बोझ नहीं डालते, और ‘हमारे’ पास किताब (आमाल नामा) है, जो सच-सच बतलाती है, और उन पर ज़ुल्म नहीं किया जाएगा।
  63. بَلْ قُلُوبُهُمْ ف۪ي غَمْرَةٍ مِنْ هٰذَا وَلَهُمْ اَعْمَالٌ مِنْ دُونِ ذٰلِكَ هُمْ لَهَا عَامِلُونَबल्कि उनके दिल इसकी ओर से ग़फ़लत में (फंसे हुए) हैं, और उनके सिवा उनके कुछ और भी काम हैं जो यह करते रहते हैं।
  64. حَتّٰٓى اِذَٓا اَخَذْنَا مُتْرَف۪يهِمْ بِالْعَذَابِ اِذَا هُمْ يَجْـَٔرُونَۜयहाँ तक कि जब ‘हम’ इनके खुशह़ाल लोगों को अ़ज़ाब में पकड़ेंगे, तो यह तिलमिला उठेंगे।
  65. لَا تَجْـَٔرُوا الْيَوْمَ اِنَّكُمْ مِنَّا لَا تُنْصَرُونَ(कहा जाएगा), ‘‘आज तिल्मिलाओ नहीं, तुम्हें ‘हमारी’ ओर से कोई मदद मिलने वाली नहीं;
  66. قَدْ كَانَتْ اٰيَات۪ي تُتْلٰى عَلَيْكُمْ فَكُنْتُمْ عَلٰٓى اَعْقَابِكُمْ تَنْكِصُونَۙ‘मेरी’ आयतें तुमको पढ़-पढ़ कर सुनाई जाती थीं, तो तुम उल्टे पाँव भागते थे।
  67. مُسْتَكْبِر۪ينَ بِه۪ۗ سَامِرًا تَهْجُرُونَघमण्ड करते हुए इसी (क़ुर्आन) के साथ भपकियँा कसते हुए बेहूदा बकवास करते।
  68. اَفَلَمْ يَدَّبَّرُوا الْقَوْلَ اَمْ جَٓاءَهُمْ مَا لَمْ يَأْتِ اٰبَٓاءَهُمُ الْاَوَّل۪ينَۘतो क्या उन लोगों ने इस कलाम (कुर्आन) पर विचार नहीं किया, या यह कि उनके पास कोई ऐसी चीज़ आ गयी, जो उनके पहले बाप-दादा के पास न आई थी?-
  69. اَمْ لَمْ يَعْرِفُوا رَسُولَهُمْ فَهُمْ لَهُ مُنْكِرُونَۘया इन्होंने अपने रसूल को पहचाना नहीं, इसलिए इसका इन्कार कर रहे हैं,
  70. اَمْ يَقُولُونَ بِه۪ جِنَّةٌۜ بَلْ جَٓاءَهُمْ بِالْحَقِّ وَاَكْثَرُهُمْ لِلْحَقِّ كَارِهُونَया यह कहते हैं, ‘‘इसको जुनून हो गया है;’’ बल्कि इनका रसूल ह़क़ बात लेकर इनके पास आया है, और इनमें से बहुतों को सच बात बुरी लगती है।
  71. وَلَوِ اتَّبَعَ الْحَقُّ اَهْوَٓاءَهُمْ لَفَسَدَتِ السَّمٰوَاتُ وَالْاَرْضُ وَمَنْ ف۪يهِنَّۜ بَلْ اَتَيْنَاهُمْ بِذِكْرِهِمْ فَهُمْ عَنْ ذِكْرِهِمْ مُعْرِضُونَۜऔर अगर ह़क़ (अल्लाह) उनकी खुशी पर चलने लगता, तो आसमान और ज़मीन, और जो कुछ उनके बीच में है टूट-फूट गये होते, बल्कि ‘हमने’ उनको उनकी नसीह़त पहुँचाई, तो वे अपनी नसीह़त से मुँह फेरते हैं।
  72. اَمْ تَسْـَٔلُهُمْ خَرْجًا فَخَرَاجُ رَبِّكَ خَيْرٌۗ وَهُوَ خَيْرُ الرَّازِق۪ينَक्या आप उनसे कुछ रोज़ी माँगते हैं? रोज़ी तो आप के ‘रब’ की (दी हुई) सबसे बेहतर है, और ‘वही’ सब रोज़ी देने वालों से बेहतर है।
  73. وَاِنَّكَ لَتَدْعُوهُمْ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍऔर आप तो उनको सीधी राह की ओर बुला रहे हैं,
  74. وَاِنَّ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ عَنِ الصِّرَاطِ لَنَاكِبُونَऔर बेशक जो लोग आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, वह राह से बहकने वाले हैं।
  75. وَلَوْ رَحِمْنَاهُمْ وَكَشَفْنَا مَا بِهِمْ مِنْ ضُرٍّ لَلَجُّوا ف۪ي طُغْيَانِهِمْ يَعْمَهُونَऔर अगर ‘हम’ उन पर मेहरबानी कर दें और उन्हें जो तक्लीफें़ पहंुँच रही हैं उसे दूर कर दें, तो वह ज़रूर इस्रार करेंगे अपनी सरकशी में।
  76. وَلَقَدْ اَخَذْنَاهُمْ بِالْعَذَابِ فَمَا اسْتَكَانُوا لِرَبِّهِمْ وَمَا يَتَضَرَّعُونَऔर ‘हमने’ उन्हें अ़ज़ाब में पकड़ा, तब भी वे अपने ‘रब’ के आगे न तो झुके और न वे गिड़गिड़ाए;
  77. حَتّٰٓى اِذَا فَتَحْنَا عَلَيْهِمْ بَابًا ذَا عَذَابٍ شَد۪يدٍ اِذَا هُمْ ف۪يهِ مُبْلِسُونَ۟यहाँ तक कि जब ‘हम’ उन पर सख़्त अज़ाब का दरवाज़ा खोल देंगे तो वे निराश हो कर रह जाएँगे।
  78. وَهُوَ الَّذ۪ٓي اَنْشَاَ لَكُمُ السَّمْعَ وَالْاَبْصَارَ وَالْاَفْـِٔدَةَۜ قَل۪يلًا مَا تَشْكُرُونَऔर ‘वही’ है जिसने तुम्हारे लिए कान और आँखें और दिल बनाए, (मगर) तुम लोग बहुत ही कम शुक्र अदा करते हो;
  79. وَهُوَ الَّذ۪ي ذَرَاَكُمْ فِي الْاَرْضِ وَاِلَيْهِ تُحْشَرُونَऔर ‘वही’ तो है जिसने तुम को ज़मीन पर फैला रखा है, और तुम लोग ‘उसी’ के पास इकट्ठा किये जाओगे।
  80. وَهُوَ الَّذ۪ي يُحْي۪ وَيُم۪يتُ وَلَهُ اخْتِلَافُ الَّيْلِ وَالنَّهَارِۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَऔर ‘वही’ है जो जिलाता है और मारता है, और ‘उसी’ के बस में है रात और दिन का उलट-फेर, तो क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते;
  81. بَلْ قَالُوا مِثْلَ مَا قَالَ الْاَوَّلُونَ(नहीं,) बल्कि यह लोग ऐसी ही बात कहते हैं जैसे पहले के (काफ़िर) कहते आए हैं।
  82. قَالُٓوا ءَاِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَامًا ءَاِنَّا لَمَبْعُوثُونَकहते हैं, ‘‘जब हम मर जाएँगे और मिट्टी और हड्डियाॉं बन जाएॉगे, तो क्या हम फिर उठाए जाएँगे?
  83. لَقَدْ وُعِدْنَا نَحْنُ وَاٰبَٓاؤُ۬نَا هٰذَا مِنْ قَبْلُ اِنْ هٰذَٓا اِلَّٓا اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَयह वादा तो हमसे और हमारे बड़ों से पहले से होता आया है, यह तो केवल अगलों की बे सनद बातें हैं।’’
  84. قُلْ لِمَنِ الْاَرْضُ وَمَنْ ف۪يهَٓا اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَकह दीजिए, ‘‘ज़मीन और उस पर जो कुछ है, (सब) किसका है? बताओ अगर तुम जानते हो?’’
  85. سَيَقُولُونَ لِلّٰهِۜ قُلْ اَفَلَا تَذَكَّرُونَवे बोल पड़ेंगे, ‘‘अल्लाह का,’’ कह दीजिए, ‘‘फिर तुम सोचते क्यों नहीं?’’
  86. قُلْ مَنْ رَبُّ السَّمٰوَاتِ السَّبْعِ وَرَبُّ الْعَرْشِ الْعَظ۪يمِकह दीजिए, ‘‘सातों आसमान का मालिक, और आलीशान अर्श (महान राजासन) का मालिक कौन है?’’
  87. سَيَقُولُونَ لِلّٰهِۜ قُلْ اَفَلَا تَتَّقُونَवे कहेंगे ‘‘सब अल्लाह ही का है’’ कह दीजिए, ‘‘फिर डरते क्यों नहीं?’’
  88. قُلْ مَنْ بِيَدِه۪ مَلَكُوتُ كُلِّ شَيْءٍ وَهُوَ يُج۪يرُ وَلَا يُجَارُ عَلَيْهِ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَकह दीजिए, ‘‘वह कौन है? जिस के हाथ में हर चीज़ का अधिकार है, और वह पनाह देता है, और कोई ‘उसके’ मुक़ाबले में पनाह नहीं दे सकता, अगर तुम जानते हो?’’
  89. سَيَقُولُونَ لِلّٰهِۜ قُلْ فَاَنّٰى تُسْحَرُونَवह ज़रूर यही कहेंगे कि यह सब अल्लाह ही का है,’’ कह दीजिए, ‘‘फिर तुम पर कहाँ से जादू चल जाता है?’’
  90. بَلْ اَتَيْنَاهُمْ بِالْحَقِّ وَاِنَّهُمْ لَكَاذِبُونَ(नहीं,) बल्कि हम उनके पास हक़ (सत्य) लेकर आए हैं, और बेशक यह झूठे हैं।
  91. مَا اتَّخَذَ اللّٰهُ مِنْ وَلَدٍ وَمَا كَانَ مَعَهُ مِنْ اِلٰهٍ اِذًا لَذَهَبَ كُلُّ اِلٰهٍ بِمَا خَلَقَ وَلَعَلَا بَعْضُهُمْ عَلٰى بَعْضٍۜ سُبْحَانَ اللّٰهِ عَمَّا يَصِفُونَۙअल्लाह ने अपना कोई बेटा नहीं बनाया, और न ‘उसके’ साथ कोई और मअ़बूद (उपास्य) है; ऐसा होता तो हर मअ़बूद अपनी मख़्लूक़ (सृष्टि) को लेकर अलग हो जाते, और उनमें से एक-दूसरे पर चढ़ाई कर देते, ये जो कुछ बयान करते हैं, अल्लाह उससे पाक है;
  92. عَالِمِ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ فَتَعَالٰى عَمَّا يُشْرِكُونَ۟‘वह’ जानने वाला है, छिपे और खुले का, और उस शिर्क से बहुत ऊँचा है जो यह करते हैं!
  93. قُلْ رَبِّ اِمَّا تُرِيَنّ۪ي مَا يُوعَدُونَۙ(ऐ मुह़म्मद) कह दीजिए, ‘‘ऐ मेरे ‘रब’! अगर आप मुझे दिखा दें, जिसका वादा इनसे किया जा रहा है;
  94. رَبِّ فَلَا تَجْعَلْن۪ي فِي الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَऐ मेरे रब! मुझे इन ज़ालिम लोगों में शामिल न कीजिए।’’
  95. وَاِنَّا عَلٰٓى اَنْ نُرِيَكَ مَا نَعِدُهُمْ لَقَادِرُونَऔर ‘हम’ जो वादा इनसे कर रहे हैं, ‘हम’ आप को भी दिखा कर उन पर नाज़िल करने की क़ुद्रत (सामर्थ्य) रखते हैं,
  96. اِدْفَعْ بِالَّت۪ي هِيَ اَحْسَنُ السَّيِّئَةَۜ نَحْنُ اَعْلَمُ بِمَا يَصِفُونَबुरी बात के जवाब में ऐसी बात कहिए जो बहुत अच्छी हो, ‘हम’ ख़ूब जानते हैं, जो यह कहा करते हैं।
  97. وَقُلْ رَبِّ اَعُوذُ بِكَ مِنْ هَمَزَاتِ الشَّيَاط۪ينِۙऔर कह दीजिए, ‘‘ऐ मेरे रब! मैं तुझसे पनाह माँगता हूँ शैतान के वस्वसों से।’’
  98. وَاَعُوذُ بِكَ رَبِّ اَنْ يَحْضُرُونِऔर ऐ मेरे रब! ‘‘मैं तुझसे पनाह माँगता हूँ, इससे कि वह (शैतान) मेरे पास आए।’’
  99. حَتّٰٓى اِذَا جَٓاءَ اَحَدَهُمُ الْمَوْتُ قَالَ رَبِّ ارْجِعُونِۙयहाँ तक कि जब उनमें से किसी की मौत आ जाएगी तो कहेगा, ‘‘ऐ मेरे रब! मुझ को (दुनिया में) वापस भेज दीजिए;
  100. لَعَلّ۪ٓي اَعْمَلُ صَالِحًا ف۪يمَا تَرَكْتُ كَلَّاۜ اِنَّهَا كَلِمَةٌ هُوَ قَٓائِلُهَاۜ وَمِنْ وَرَٓائِهِمْ بَرْزَخٌ اِلٰى يَوْمِ يُبْعَثُونَताकि जिस (दुनिया) को छोड़ आया हूँ उसमें (फिर जाकर) भले काम करूँ।’’ हरगिज़ नहीं! यह तो बस एक बात है, जो वह कह रहा है, और उनके पीछे एक बर्ज़ख (मरने के बाद क़ियामत तक रहने की जगह) है, उस दिन तक के लिए जब वे उठाए जाएंगे।
  101. فَاِذَا نُفِخَ فِي الصُّورِ فَلَٓا اَنْسَابَ بَيْنَهُمْ يَوْمَئِذٍ وَلَا يَتَسَٓاءَلُونَफिर जब सूर (नर सिंघा) में फूँक मारी जाएगी, तो उस दिन उनके बीच न रिश्तेदारियाँ होंगी, न एक-दूसरे को पूछेंगे;
  102. فَمَنْ ثَقُلَتْ مَوَاز۪ينُهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَतो जिनके पलड़े भारी होंगे वही कामियाब होंगे;
  103. وَمَنْ خَفَّتْ مَوَاز۪ينُهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ ف۪ي جَهَنَّمَ خَالِدُونَۚऔर जिनके पलड़े हल्के होंगे, वे वही होंगे, जिन्होंने अपने को घाटे में डाला, हमेशा जहन्न्म में रहेंगे।
  104. تَلْفَحُ وُجُوهَهُمُ النَّارُ وَهُمْ ف۪يهَا كَالِحُونَआग उनके चेहरों को झुलसा देगी, और उसमें उनके चेहरे बिगड़ गये होंगे।
  105. اَلَمْ تَكُنْ اٰيَات۪ي تُتْلٰى عَلَيْكُمْ فَكُنْتُمْ بِهَا تُكَذِّبُونَ‘‘क्या ‘मेरी’ आयतें तुमको पढ़कर नहीं सुनाई जाती थीं, तो तुम उनको झुठलाते थे?’’
  106. قَالُوا رَبَّنَا غَلَبَتْ عَلَيْنَا شِقْوَتُنَا وَكُنَّا قَوْمًا ضَٓالّ۪ينَकहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! कमबख़्ती (दुर्भाग्य) हम पर छा गयी थी, और हम गुमराह हो गये थे,’’
  107. رَبَّنَٓا اَخْرِجْنَا مِنْهَا فَاِنْ عُدْنَا فَاِنَّا ظَالِمُونَऐ हमारे रब! हमें यहाँ से निकाल दे! फिर अगर हम (दोबारा) ऐसा करें तो हम ही ज़ालिम होंगे।’’
  108. قَالَ اخْسَؤُ۫ا ف۪يهَا وَلَا تُكَلِّمُونِफ़रमाएगा ‘‘पड़े रहो! इसी में ज़िल्लत के साथ और ‘मुझसे’ बात न करना।’’
  109. اِنَّهُ كَانَ فَر۪يقٌ مِنْ عِبَاد۪ي يَقُولُونَ رَبَّنَٓا اٰمَنَّا فَاغْفِرْ لَنَا وَارْحَمْنَا وَاَنْتَ خَيْرُ الرَّاحِم۪ينَۚमेरे बन्दों में से एक गिरोह ऐसा था, जो कहता था ‘‘ऐ हमारे रब! हम ईमान लाए हैं, ‘हमें’ माफ़ कर, और ‘हम’ पर रह़म कर, और ‘तू’ सब रह़म करने वालों से अच्छा रह़म करने वाला है;
  110. فَاتَّخَذْتُمُوهُمْ سِخْرِيًّا حَتّٰٓى اَنْسَوْكُمْ ذِكْر۪ي وَكُنْتُمْ مِنْهُمْ تَضْحَكُونَतो तुम उनका मज़ाक़ उड़ाते रहे,यहाँ तक कि उनके पीछे मेरी याद भी भूल गये और तुम उनकी हँसी उड़ाया करते थे।
  111. اِنّ۪ي جَزَيْتُهُمُ الْيَوْمَ بِمَا صَبَرُٓواۙ اَنَّهُمْ هُمُ الْفَٓائِزُونَआज उनके सब्र का बदला मैंने यह दिया है, कि वे कामियाब हो गये।’’
  112. قَالَ كَمْ لَبِثْتُمْ فِي الْاَرْضِ عَدَدَ سِن۪ينَ(अल्लाह) पूछेगा, ‘तुम’ धरती में कितने वर्ष रहे।’’
  113. قَالُوا لَبِثْنَا يَوْمًا اَوْ بَعْضَ يَوْمٍ فَسْـَٔلِ الْعَٓادّ۪ينَवे कहेंगे, ‘‘एक दिन या एक दिन से भी कम, गिनती करने वालों से पूछ लीजिए।’’
  114. قَالَ اِنْ لَبِثْتُمْ اِلَّا قَل۪يلًا لَوْ اَنَّكُمْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَ(अल्लाह) फ़रमाएगा, ‘‘तुम उसमें बहुत थोड़े ही रहे, काश! तुमने यह बात जान ली होती;
  115. اَفَحَسِبْتُمْ اَنَّمَا خَلَقْنَاكُمْ عَبَثًا وَاَنَّكُمْ اِلَيْنَا لَا تُرْجَعُونَक्या तुमने यह समझा था कि ‘हम ने’ तुमको बेकार पैदा किया है, और यह कि तुमको हमारी ओर लौट कर नहीं आना है?’’
  116. فَتَعَالَى اللّٰهُ الْمَلِكُ الْحَقُّۚ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ رَبُّ الْعَرْشِ الْكَر۪يمِतो अल्लाह ‘वह’ सच्चा मालिक, बहुत ऊँचा है, ‘उसके’ सिवा कोई बअ़बूद (उपास्य) नहीं, वही इज़्ज़त वाले अर्श का मालिक है।
  117. وَمَنْ يَدْعُ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَۙ لَا بُرْهَانَ لَهُ بِه۪ۙ فَاِنَّمَا حِسَابُهُ عِنْدَ رَبِّه۪ۜ اِنَّهُ لَا يُفْلِحُ الْكَافِرُونَऔर जो आदमी अल्लाह के साथ किसी दूसरे मअ़बूद (उपास्य) को पुकारे, जिसके पास उसका कोई प्रमाण नहीं, तो बस उसका हिसाब उसके ‘रब’ के पास है, बेशक इन्कार करने वाले कभी कामियाब नहीं होंगे।
  118. وَقُلْ رَبِّ اغْفِرْ وَارْحَمْ وَاَنْتَ خَيْرُ الرَّاحِم۪ينَऔर कहो, ‘‘ऐ हमारे रब! हमें माफ़ कर दे, और रह़म कर, ‘तू’ तो सबसे अच्छा रह़म करने वाला है।’’

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet