Can Damlaları

सूरह 22: Al-Hajj

  1. يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اتَّقُوا رَبَّكُمْۚ اِنَّ زَلْزَلَةَ السَّاعَةِ شَيْءٌ عَظ۪يمٌऐ लोगो! अपने रब से डरो, क़ियामत का ज़ल्ज़ला बड़ी भारी चीज़ है;
  2. يَوْمَ تَرَوْنَهَا تَذْهَلُ كُلُّ مُرْضِعَةٍ عَمَّٓا اَرْضَعَتْ وَتَضَعُ كُلُّ ذَاتِ حَمْلٍ حَمْلَهَا وَتَرَى النَّاسَ سُكَارٰى وَمَا هُمْ بِسُكَارٰى وَلٰكِنَّ عَذَابَ اللّٰهِ شَد۪يدٌजिस दिन तुम उसे देखोगे, हर दूध पिलाने वाली, अपने दूध पीते (बच्चे) को भूल जाएगी, और जितनी ह़मल वालियां (गर्भवती) हैं सब अपना ह़मल डाल देंगी, ओैर लोग तुझे नशा की ह़ालत में दिखाई देंगे, हालँाकि वे नशे में न होंगे, बल्कि अल्लाह का अ़ज़ाब है ही सख़्त चीज़।
  3. وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يُجَادِلُ فِي اللّٰهِ بِغَيْرِ عِلْمٍ وَيَتَّبِعُ كُلَّ شَيْطَانٍ مَر۪يدٍۙऔर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अल्लाह के बारे में बिना इल्म के झगड़ा किया करते हैं, और हर सरकश शैतान के पीछे हो लेते हैं।
  4. كُتِبَ عَلَيْهِ اَنَّهُ مَنْ تَوَلَّاهُ فَاَنَّهُ يُضِلُّهُ وَيَهْد۪يهِ اِلٰى عَذَابِ السَّع۪يرِ(जबकि) उसके लिए लिखा जा चुका है, कि जो उससे दोस्ती रखेगा, तो उसे वह गुमराह कर के रहेगा, और उसको दोज़ख के अ़ज़ाब की राह दिखा देगा।
  5. يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اِنْ كُنْتُمْ ف۪ي رَيْبٍ مِنَ الْبَعْثِ فَاِنَّا خَلَقْنَاكُمْ مِنْ تُرَابٍ ثُمَّ مِنْ نُطْفَةٍ ثُمَّ مِنْ عَلَقَةٍ ثُمَّ مِنْ مُضْغَةٍ مُخَلَّقَةٍ وَغَيْرِ مُخَلَّقَةٍ لِنُبَيِّنَ لَكُمْۜ وَنُقِرُّ فِي الْاَرْحَامِ مَا نَشَٓاءُ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّى ثُمَّ نُخْرِجُكُمْ طِفْلًا ثُمَّ لِتَبْلُغُٓوا اَشُدَّكُمْۚ وَمِنْكُمْ مَنْ يُتَوَفّٰى وَمِنْكُمْ مَنْ يُرَدُّ اِلٰٓى اَرْذَلِ الْعُمُرِ لِكَيْلَا يَعْلَمَ مِنْ بَعْدِ عِلْمٍ شَيْـًٔاۜ وَتَرَى الْاَرْضَ هَامِدَةً فَاِذَٓا اَنْزَلْنَا عَلَيْهَا الْمَٓاءَ اهْتَزَّتْ وَرَبَتْ وَاَنْبَتَتْ مِنْ كُلِّ زَوْجٍ بَه۪يجٍऐ लोगो! अगर तुमको (दोबारा) जी उठने में कुछ शक हो तो ‘हमने’ तुमको मिट्टी से, फिर बूँद से, फिर खून के लोथड़े से, फिर उससे बोटी बना कर पैदा किया जिस की बनावट अधूरी भी और पूरी भी होती है, ताकि ‘हम’ तुम्हारे सामने (हक़) ज़ाहिर कर दें, और ‘हम’ रह़िम (गर्भाशय) में जिसको चाहते हैं एक निश्चित समय तक ठहराए रखते हैं, फिर तुमको बच्चे की शक्ल में निकालते हैं कि तुम अपनी जवानी को पहुँचो; और तुम में से कोई तो पहले मर जाता है, और कोई बुढ़ापे की बद्तरीन आयु तक पहुँचा दिया जाता है कि जानने के बाद भी वह कुछ नहीं जानता; और तुम देखते हो कि धरती सूखी पड़ी है, फिर जब ‘हम’ उस पर पानी बरसाते हैं, तो वह हरी भरी हो जाती है, और फूलने लगती है और हर तरह की सुन्दर चीज़ें उगाती है।
  6. ذٰلِكَ بِاَنَّ اللّٰهَ هُوَ الْحَقُّ وَاَنَّهُ يُحْيِ الْمَوْتٰى وَاَنَّهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌۙयह इसलिए कि अल्लाह ही ह़क़ है, और यह कि ‘वह’ मुर्दो को ज़िन्दा करता है, और यह कि ‘उसे’ हर चीज़ पर क़ु़द्रत (सामर्थ्य) है।
  7. وَاَنَّ السَّاعَةَ اٰتِيَةٌ لَا رَيْبَ ف۪يهَاۙ وَاَنَّ اللّٰهَ يَبْعَثُ مَنْ فِي الْقُبُورِऔर यह कि वह घड़ी ज़रूर आनी है, इसमें किसी तरह का सन्देह नहीं, और जो लोग क़ब्रों में हैं, अल्लाह उन्हें उठा खड़ा करेगा।
  8. وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يُجَادِلُ فِي اللّٰهِ بِغَيْرِ عِلْمٍ وَلَا هُدًى وَلَا كِتَابٍ مُن۪يرٍۙऔर इन्सानों में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अल्लाह के बारे में झगड़ते हैं, हालाँकि न उनके पास इल्म है, न सूझ-बूझ, और न कोई रौशन किताब;
  9. ثَانِيَ عِطْفِه۪ لِيُضِلَّ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۜ لَهُ فِي الدُّنْيَا خِزْيٌ وَنُذ۪يقُهُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ عَذَابَ الْحَر۪يقِअकड़ते हुए, ताकि लोगों को अल्लाह की राह से गुमराह करें, ऐसों के लिए दुनिया में भी रूसवाई है, और क़ियामत के दिन ‘हम’ उसको जलती हुई आग का अ़ज़ाब चखाएँगे।
  10. ذٰلِكَ بِمَا قَدَّمَتْ يَدَاكَ وَاَنَّ اللّٰهَ لَيْسَ بِظَلَّامٍ لِلْعَب۪يدِ۟कि ‘‘यह तेरे ही हाथों के करतूतों का बदला है, और यह कि अल्लाह बन्दों पर ज़रा भी ज़ुल्म करने वाला नहीं।’’
  11. وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يَعْبُدُ اللّٰهَ عَلٰى حَرْفٍۚ فَاِنْ اَصَابَهُ خَيْرٌۨ اطْمَاَنَّ بِه۪ۚ وَاِنْ اَصَابَتْهُ فِتْنَةٌۨ انْقَلَبَ عَلٰى وَجْهِه۪۠ خَسِرَ الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةَۜ ذٰلِكَ هُوَ الْخُسْرَانُ الْمُب۪ينُऔर इन्सानों में कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अल्लाह की इबादत किनारे पर (खड़े होकर) करते हैं, फिर अगर उसे कोई फ़ायदा पहुँच गया तो उस पर जमा रहता है, और अगर उस पर कोई आज़्माइश आ गई तो वह मुँह के बल पलट जाता है, उसने दुनिया को भी खो दिया और आख़िरत को भी, यही है खुला हुआ घाटा;
  12. يَدْعُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَضُرُّهُ وَمَا لَا يَنْفَعُهُۜ ذٰلِكَ هُوَ الضَّلَالُ الْبَع۪يدُयह अल्लाह को छोड़ कर उसे पुकारते हैं, जो न उन्हें नुक़्सान पहुँचा सकें और न नफ़ा पहुँचा सकें, यही तो भटक कर दूर होना है।
  13. يَدْعُوا لَمَنْ ضَرُّهُٓ اَقْرَبُ مِنْ نَفْعِه۪ۜ لَبِئْسَ الْمَوْلٰى وَلَبِئْسَ الْعَش۪يرُवे उन्हें पुकारते हैं जिनका नुक़्सान उनके फ़ायदे से ज़्यादा क़रीब है, बहुत ही बुरा दोस्त है वह, और बहुत ही बुरा साथी!
  14. اِنَّ اللّٰهَ يُدْخِلُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۜ اِنَّ اللّٰهَ يَفْعَلُ مَا يُر۪يدُबेशक अल्लाह उन लोगों को, जो ईमान लाए और उन्होंने भले काम किये, ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेगा, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, बेशक अल्लाह जो चाहे करता है।
  15. مَنْ كَانَ يَظُنُّ اَنْ لَنْ يَنْصُرَهُ اللّٰهُ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِ فَلْيَمْدُدْ بِسَبَبٍ اِلَى السَّمَٓاءِ ثُمَّ لْيَقْطَعْ فَلْيَنْظُرْ هَلْ يُذْهِبَنَّ كَيْدُهُ مَا يَغ۪يظُजो व्यक्ति यह समझता है कि अल्लाह दुनिया और आखिरत में उस (रसूल) की हरगिज़ कोई मदद न करेगा, तो उसे चाहिए कि वह आसमान की ओर एक रस्सी ताने, फिर (मदद) काट दे, फिर देख ले कि क्या उसका उपाय उस चीज़ को दूर कर सकता है, जो उसे गुस्से में डाले हुए है।
  16. وَكَذٰلِكَ اَنْزَلْنَاهُ اٰيَاتٍ بَيِّنَاتٍۙ وَاَنَّ اللّٰهَ يَهْد۪ي مَنْ يُر۪يدُऔर इसी तरह़ ‘हमने’ इस (क़ुर्आन) को स्पष्ट दलीलों के रूप में उतारा है, और अल्लाह जिसे चाहता है हिदायत देता है।
  17. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَالَّذ۪ينَ هَادُوا وَالصَّابِـ۪ٔينَ وَالنَّصَارٰى وَالْمَجُوسَ وَالَّذ۪ينَ اَشْرَكُواۗ اِنَّ اللّٰهَ يَفْصِلُ بَيْنَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ شَه۪يدٌजो लोग ईमान लाए, और जो यहूदी हुए, और साबिई, और ईसाई, और मजूसी, और जिन लोगों ने शिर्क किया- इन सब के बीच अल्लाह क़ियामत के दिन फ़ैसला कर देगा; बेशक अल्लाह हर चीज़ को देख रहा है।
  18. اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ يَسْجُدُ لَهُ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَمَنْ فِي الْاَرْضِ وَالشَّمْسُ وَالْقَمَرُ وَالنُّجُومُ وَالْجِبَالُ وَالشَّجَرُ وَالدَّوَٓابُّ وَكَث۪يرٌ مِنَ النَّاسِۜ وَكَث۪يرٌ حَقَّ عَلَيْهِ الْعَذَابُۜ وَمَنْ يُهِنِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ مُكْرِمٍۜ اِنَّ اللّٰهَ يَفْعَلُ مَا يَشَٓاءُक्या तुमने देखा नहीं! कि अल्लाह ही को सज्दः करते हैं, वे सब जो आसमानों में हैं, और जो ज़मीन में है, और सूरज- चाँद, तारे, पहाड़, वृक्ष, जानवर,। और बहुत से इन्सान ऐसे हैं जिन पर अ़ज़ाब तय हो चुका, और जिसे अल्लाह अपमानित करे उसे कोई इज्ज़त देने वाला नहीं, बेशक अल्लाह जो चाहता है करता है।
  19. هٰذَانِ خَصْمَانِ اخْتَصَمُوا ف۪ي رَبِّهِمْۘ فَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا قُطِّعَتْ لَهُمْ ثِيَابٌ مِنْ نَارٍۜ يُصَبُّ مِنْ فَوْقِ رُؤُ۫سِهِمُ الْحَم۪يمُۚयह दो फ़रीक़ (विवादी) हैं, जिन्होंने अपने ‘रब’ के बारे में झगड़ा किया; तो जो लोग काफ़िर हैं, उनके लिए आग के कपड़े काटे जाएँगे, उनके सरों पर खौलता हुआ पानी डाला जाएगा;
  20. يُصْهَرُ بِه۪ مَا ف۪ي بُطُونِهِمْ وَالْجُلُودُۜइससे जो कुछ उनके पेटों में है, पिघल जाएगा और खालें भी।
  21. وَلَهُمْ مَقَامِعُ مِنْ حَد۪يدٍऔर उनके (मारने के) लिए लोहे के गुर्ज़ (हथौड़े) होंगे।
  22. كُلَّمَٓا اَرَادُٓوا اَنْ يَخْرُجُوا مِنْهَا مِنْ غَمٍّ اُع۪يدُوا ف۪يهَا وَذُوقُوا عَذَابَ الْحَر۪يقِ۟जब कभी वे घबरा कर उससे निकलना चाहेंगे तो उसी में लौटा दिये जाएँगे, और (कहा जाएगा), ‘‘चखो दहकती आग का मज़ा।’’
  23. اِنَّ اللّٰهَ يُدْخِلُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ يُحَلَّوْنَ ف۪يهَا مِنْ اَسَاوِرَ مِنْ ذَهَبٍ وَلُؤْلُؤً۬اۜ وَلِبَاسُهُمْ ف۪يهَا حَر۪يرٌजो लोग ईमान लाए, और भले काम किये, अल्लाह उनको ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेगा, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, वहाँ उन्हें सोने के कंगनों और मोती के ज़ेवरात पहनाए जाएँगे, और वहाँ उनका पहनावा रेशम का होगा;
  24. وَهُدُٓوا اِلَى الطَّيِّبِ مِنَ الْقَوْلِۗ وَهُدُٓوا اِلٰى صِرَاطِ الْحَم۪يدِऔर उनको राह मिली अच्छी और पाक बातों की, और उनको तअ़रीफ़ वाले (अल्लाह) की राह दिखाई गयी।
  25. اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَيَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ وَالْمَسْجِدِ الْحَرَامِ الَّذ۪ي جَعَلْنَاهُ لِلنَّاسِ سَوَٓاءًۨ الْعَاكِفُ ف۪يهِ وَالْبَادِۜ وَمَنْ يُرِدْ ف۪يهِ بِاِلْحَادٍ بِظُلْمٍ نُذِقْهُ مِنْ عَذَابٍ اَل۪يمٍ۟जो लोग काफ़िर हैं, और रोकते हैं अल्लाह की राह से, और मस्जिदे ह़राम से, जिसको ‘हमने’ सब लोगों के लिए ऐसा बनाया है कि उसमें बराबर है, वहाँ का रहने वाला और बाहर से आया हुआ, और जो कोई भी उसके अन्दर किसी बेदीनी का इरादा ज़ुल्म से करेगा, ‘हम’ उसे दुःख देने वाला अ़ज़ाब चखाएँगे।
  26. وَاِذْ بَوَّأْنَا لِاِبْرٰه۪يمَ مَكَانَ الْبَيْتِ اَنْ لَا تُشْرِكْ ب۪ي شَيْـًٔا وَطَهِّرْ بَيْتِيَ لِلطَّٓائِف۪ينَ وَالْقَٓائِم۪ينَ وَالرُّكَّعِ السُّجُودِऔर जब ‘हमने’ इब्राहीम के लिए (अल्लाह के) घर को ठिकाना बनाया, (और कहा) कि, ‘‘मेरे साथ किसी को साझीदार न बनाइयेगा, और ‘मेरे’ घर को पाक रखिएगा, तवाफ़ करने वालों, और क़ियाम व रूकूअ़ और सज्दे करने वालों के लिए।’’
  27. وَاَذِّنْ فِي النَّاسِ بِالْحَجِّ يَأْتُوكَ رِجَالًا وَعَلٰى كُلِّ ضَامِرٍ يَأْت۪ينَ مِنْ كُلِّ فَجٍّ عَم۪يقٍۙऔर लोगों में ह़ज का एलान कर दीजिए ‘‘(लोग) आप के पास पैदल भी आएँगे, और दुबली-दुबली ऊँटनियों पर भी, जो दूर-दूर के रास्तों से पहुँची होंगी;
  28. لِيَشْهَدُوا مَنَافِعَ لَهُمْ وَيَذْكُرُوا اسْمَ اللّٰهِ ف۪ٓي اَيَّامٍ مَعْلُومَاتٍ عَلٰى مَا رَزَقَهُمْ مِنْ بَه۪يمَةِ الْاَنْعَامِۚ فَكُلُوا مِنْهَا وَاَطْعِمُوا الْبَٓائِسَ الْفَق۪يرَۘताकि अपने फ़ायदे को देखें जो उनके लिए रखे गये, और (क़ुर्बानी) निश्चित दिनों में, मवेशी-चौपायों पर अल्लाह का नाम लें, जो (अल्लाह ने) उन्हें दिये हैं फिर उसमें से खुद भी खाओ और तंगदस्त मोहताजों को भी खिलाओ।’’
  29. ثُمَّ لْيَقْضُوا تَفَثَهُمْ وَلْيُوفُوا نُذُورَهُمْ وَلْيَطَّوَّفُوا بِالْبَيْتِ الْعَت۪يقِफिर उन्हें चाहिए कि लोग अपना मैल -कुचैल दूर करें, और अपनी मन्नतें पूरी करें और इस क़दीम (प्राचीन) घर का तवाफ़ (परिक्रमा) करें।
  30. ذٰلِكَۗ وَمَنْ يُعَظِّمْ حُرُمَاتِ اللّٰهِ فَهُوَ خَيْرٌ لَهُ عِنْدَ رَبِّه۪ۜ وَاُحِلَّتْ لَكُمُ الْاَنْعَامُ اِلَّا مَا يُتْلٰى عَلَيْكُمْ فَاجْتَنِبُوا الرِّجْسَ مِنَ الْاَوْثَانِ وَاجْتَنِبُوا قَوْلَ الزُّورِۙयह और जो व्यक्ति अल्लाह की ठहरायी हुई हुरमतों (अल्लाह की बाँधी हुई पाबंदियों) की इज़्ज़त करेगा, तो यह उसके ‘रब’ के यहाँ उसके लिए बेहतर है; और तुम्हारे लिए मवेशी ह़लाल किये गये, सिवाय उनके जिनका हुक्म तुम्हें सुना दिया गया; तो मूिर्तयों की बन्दगी से बचो, और बचो झूठी बात से;
  31. حُنَفَٓاءَ لِلّٰهِ غَيْرَ مُشْرِك۪ينَ بِه۪ۜ وَمَنْ يُشْرِكْ بِاللّٰهِ فَكَاَنَّمَا خَرَّ مِنَ السَّمَٓاءِ فَتَخْطَفُهُ الطَّيْرُ اَوْ تَهْو۪ي بِهِ الرّ۪يحُ ف۪ي مَكَانٍ سَح۪يقٍइस तरह कि अल्लाह ही की ओर के होकर ‘उसके’ साथ किसी को साझीदार न ठहराओ, और जो व्यक्ति अल्लाह के साथ साझीदार ठहराता है, तो मानो वह आसमान से गिर पड़ा, फिर चाहे उसे पक्षी उचक ले जाएॉँ या हवा उसे किसी दूर जगह फेंक दे।
  32. ذٰلِكَۗ وَمَنْ يُعَظِّمْ شَعَٓائِرَ اللّٰهِ فَاِنَّهَا مِنْ تَقْوَى الْقُلُوبِयह (है हमारा हुक्म) और जो व्यक्ति अल्लाह के निश्चित किये हुए निशानों का आदर करे, तो यह दिलों के परहेज़गारी की बात है।
  33. لَكُمْ ف۪يهَا مَنَافِعُ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّى ثُمَّ مَحِلُّهَٓا اِلَى الْبَيْتِ الْعَت۪يقِ۟उनमें एक निश्चित समय तक तुम्हारे लिए फ़ायदे हैं, फिर उनको उस क़दीम (पुरातन) घर तक पहुँचना है।
  34. وَلِكُلِّ اُمَّةٍ جَعَلْنَا مَنْسَكًا لِيَذْكُرُوا اسْمَ اللّٰهِ عَلٰى مَا رَزَقَهُمْ مِنْ بَه۪يمَةِ الْاَنْعَامِۜ فَاِلٰهُكُمْ اِلٰهٌ وَاحِدٌ فَلَهُٓ اَسْلِمُواۜ وَبَشِّرِ الْمُخْبِت۪ينَۙऔर ‘हमने’ हर उम्मत के लिए क़ुर्बानी का तरीक़ा निश्चित किया, ताकि वह उन जानवरों पर अल्लाह का नाम लें, जो ‘उसने’ उन्हें दिये हैं; तुम्हारा अल्लाह ‘एक ही अकेला अल्लाह है;’ तो अपने को ‘उसी’ के हवाले कर दो और नर्मी (विनम्रता) अपनाने वाले को खुशख़बरी सुना दो;
  35. اَلَّذ۪ينَ اِذَا ذُكِرَ اللّٰهُ وَجِلَتْ قُلُوبُهُمْ وَالصَّابِر۪ينَ عَلٰى مَٓا اَصَابَهُمْ وَالْمُق۪يمِي الصَّلٰوةِۙ وَمِمَّا رَزَقْنَاهُمْ يُنْفِقُونَजिनका ह़ाल यह है कि जब उनके सामने अल्लाह का ज़िक्र किया जाता है, तो उनके दिल दहल जाते हैं; जो मुसीबत में सब्र करने वाले और नमाज़ क़ायम करने वाले हैं; और जो रोज़ी ‘हमने’ उन्हें दी है उसमें से वे खर्च करते हैं।
  36. وَالْبُدْنَ جَعَلْنَاهَا لَكُمْ مِنْ شَعَٓائِرِ اللّٰهِ لَكُمْ ف۪يهَا خَيْرٌۗ فَاذْكُرُوا اسْمَ اللّٰهِ عَلَيْهَا صَوَٓافَّۚ فَاِذَا وَجَبَتْ جُنُوبُهَا فَكُلُوا مِنْهَا وَاَطْعِمُوا الْقَانِعَ وَالْمُعْتَرَّۜ كَذٰلِكَ سَخَّرْنَاهَا لَكُمْ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर (क़ुर्बानी के) जानवरों को भी ‘हमने’ तुम्हारे लिए अल्लाह की निशानियों में से बनाया है, तुम्हारे लिए उनमें भलाई है, तो उन्हें क़तार में खड़ा कर के उन पर अल्लाह का नाम लिया करो, फिर जब वे अपने पहलुओं के बल गिर पडं़े, तो खुद भी उनमें से खाओ और सब्र करने वालों और मांगने वालों को भी खिलाओ, इस तरह ‘हमने’ उनको तुम्हारे बस में कर दिया, ताकि तुम शुक्र करो।
  37. لَنْ يَنَالَ اللّٰهَ لُحُومُهَا وَلَا دِمَٓاؤُ۬هَا وَلٰكِنْ يَنَالُهُ التَّقْوٰى مِنْكُمْۜ كَذٰلِكَ سَخَّرَهَا لَكُمْ لِتُكَبِّرُوا اللّٰهَ عَلٰى مَا هَدٰيكُمْۜ وَبَشِّرِ الْمُحْسِن۪ينَअल्लाह तक न उनका गोश्त पहुँचता है, और न उनका खून, लेकिन ‘उसके’ पास तुम्हारा तक़्वा (परहेज़गारी) पहुँचता है, इसी तरह अल्लाह ने उनको तुम्हारे क़ाबू में कर दिया, कि ‘उसने’ जो तुमको राह सुझाई है, उस बदले में अल्लाह की बड़ाई बयान करो, और (ऐ नबी) नेक लोगों को खुशख़बरी सुना दीजिए।
  38. اِنَّ اللّٰهَ يُدَافِعُ عَنِ الَّذ۪ينَ اٰمَنُواۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ كُلَّ خَوَّانٍ كَفُورٍ۟अल्लाह उन लोगों की ओर से दिफ़ा (प्रतिरक्षा) करता है, जो ईमान लाए, बेशक अल्लाह पसंद नहीं करता किसी ख़ियानत (दग़ाबाज़ी) करने वाले, कुफ्र करने वाले को।
  39. اُذِنَ لِلَّذ۪ينَ يُقَاتَلُونَ بِاَنَّهُمْ ظُلِمُواۜ وَاِنَّ اللّٰهَ عَلٰى نَصْرِهِمْ لَقَد۪يرٌۙ(उन लोगों को) इजाज़त दी जाती है जिनके विरूद्ध युद्ध किया जा रहा है, क्योंकि उन पर ज़ुल्म हो रहा है, और अल्लाह उनकी मदद करने पर क़ादिर (सामर्थ्य) है;
  40. اَلَّذ۪ينَ اُخْرِجُوا مِنْ دِيَارِهِمْ بِغَيْرِ حَقٍّ اِلَّٓا اَنْ يَقُولُوا رَبُّنَا اللّٰهُۜ وَلَوْلَا دَفْعُ اللّٰهِ النَّاسَ بَعْضَهُمْ بِبَعْضٍ لَهُدِّمَتْ صَوَامِعُ وَبِيَعٌ وَصَلَوَاتٌ وَمَسَاجِدُ يُذْكَرُ ف۪يهَا اسْمُ اللّٰهِ كَث۪يرًاۜ وَلَيَنْصُرَنَّ اللّٰهُ مَنْ يَنْصُرُهُۜ اِنَّ اللّٰهَ لَقَوِيٌّ عَز۪يزٌ(यह वे लोग हैं) जो अपने घरों से नाह़क़ निकाले गये, केवल इस बात पर कि वे कहते हैं, ‘‘हमारा ‘रब’ अल्लाह है,’’ अगर अल्लाह लोगों को एक - दूसरे से न हटाता रहता, तो खानक़ाहें (मठ), और गिरजा, और यहूदी प्रार्थना भवन, और मस्जिदें जिनमें अल्लाह का खूब नाम लिया जाता है, सब ढ़ा दिये जाते, और अल्लाह उसकी ज़रूर मदद करेगा, जो ‘उसकी’ मदद करेगा; बेशक अल्लाह बड़ा ज़बर्दस्त, ताक़त वाला है;
  41. اَلَّذ۪ينَ اِنْ مَكَّنَّاهُمْ فِي الْاَرْضِ اَقَامُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتَوُا الزَّكٰوةَ وَاَمَرُوا بِالْمَعْرُوفِ وَنَهَوْا عَنِ الْمُنْكَرِۜ وَلِلّٰهِ عَاقِبَةُ الْاُمُورِतो यह वे लोग हैं कि अगर धरती पर ‘हम’ इन्हें सत्ता दें, तो वे नमाज़ क़ायम करेंगे, और ज़कात देंगे, और भली बात का हुक्म करेंगे और बुराइयों से रोकेंगे; और सब मामलों का अंजाम तो अल्लाह ही के हाथ में है।
  42. وَاِنْ يُكَذِّبُوكَ فَقَدْ كَذَّبَتْ قَبْلَهُمْ قَوْمُ نُوحٍ وَعَادٌ وَثَمُودُۙऔर अगर ये लोग आप को झुठलाते हैं तो, इनसे पहले क़ौमे नूह़, और अ़ाद, और समूद ने भी झुठलाया था;
  43. وَقَوْمُ اِبْرٰه۪يمَ وَقَوْمُ لُوطٍۙऔर को़ैमे इब्राहीम और क़ौमे लूत भी, (झुठला चुकी है;)
  44. وَاَصْحَابُ مَدْيَنَۚ وَكُذِّبَ مُوسٰى فَاَمْلَيْتُ لِلْكَافِر۪ينَ ثُمَّ اَخَذْتُهُمْۚ فَكَيْفَ كَانَ نَك۪يرِऔर मद्यन वालों ने भी झुठलाया था, और मूसा भी झुठलाए जा चुके हैं, तो ‘मैंने’ काफ़िरों को मोहलत दी, फिर ‘मैंने’ उन्हें पकड़ लिया, तो (देखो) मेरा अ़ज़ाब कैसा रहा;
  45. فَكَاَيِّنْ مِنْ قَرْيَةٍ اَهْلَكْنَاهَا وَهِيَ ظَالِمَةٌ فَهِيَ خَاوِيَةٌ عَلٰى عُرُوشِهَا وَبِئْرٍ مُعَطَّلَةٍ وَقَصْرٍ مَش۪يدٍऔर कितनी ही बस्तियाँ हैं जिन्हें ‘हमने’ हलाक कर डाला कि वे ज़ालिम थीं तो वे अपनी छतों के बल गिरी पड़ी हैं, और कितने ही कुएँ बेकार हो गये, और कितने ही पक्के महल।
  46. اَفَلَمْ يَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَتَكُونَ لَهُمْ قُلُوبٌ يَعْقِلُونَ بِهَٓا اَوْ اٰذَانٌ يَسْمَعُونَ بِهَاۚ فَاِنَّهَا لَا تَعْمَى الْاَبْصَارُ وَلٰكِنْ تَعْمَى الْقُلُوبُ الَّت۪ي فِي الصُّدُورِतो क्या यह लोग ज़मीन पर चले फिरे नहीं! कि इनके दिल ऐसे हो जाते जिनसे यह समझने लगते, या कान ऐसे हो जाते जिनसे यह सुनने लगते? वास्तव में आँखें अन्धी नहीं हुआ करतीं, बल्कि दिल अन्धे हो जाया करते हैं। जो सीनों में हैं।
  47. وَيَسْتَعْجِلُونَكَ بِالْعَذَابِ وَلَنْ يُخْلِفَ اللّٰهُ وَعْدَهُۜ وَاِنَّ يَوْمًا عِنْدَ رَبِّكَ كَاَلْفِ سَنَةٍ مِمَّا تَعُدُّونَऔर आप से (यह लोग) अ़ज़ाब की जल्दी मचा रहे हैं, और अल्लाह कभी अपने वादा के ख़िलाफ़ न करेगा, और आपके ‘रब’ के यहाँ का एक दिन, तुम लोगों की गिन्ती के अनुसार, एक हज़ार वर्ष के बराबर है।
  48. وَكَاَيِّنْ مِنْ قَرْيَةٍ اَمْلَيْتُ لَهَا وَهِيَ ظَالِمَةٌ ثُمَّ اَخَذْتُهَاۚ وَاِلَيَّ الْمَص۪يرُ۟और कितनी ही बस्तियाँ हैं जिनको मोहलत दी और वे ज़ालिम थीं फिर ‘मैंने’ उन्हें पकड़ लिया, और ‘मेरी’ ही ओर लौट कर आना है।
  49. قُلْ يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اِنَّمَٓا اَنَا۬ لَكُمْ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌۚकह दीजिए, ‘‘ऐ लोगो! मैं तो तुम्हारे लिए एक साफ़-साफ़ सचेत करने वाला हूँ।’’
  50. فَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَرِزْقٌ كَر۪يمٌतो जो लोग ईमान लाए, और भले काम किये, उनके लिए मग़्फ़िरत (क्षमा) और इज़्ज़त की रोज़ी है।
  51. وَالَّذ۪ينَ سَعَوْا ف۪ٓي اٰيَاتِنَا مُعَاجِز۪ينَ اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَح۪يمِऔर जो लोग कोशिश करते रहते हैं, हमारी निशानियों के बारे में नीचा दिखाने के लिए, वही लोग दोज़ख वाले हैं।
  52. وَمَٓا اَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ مِنْ رَسُولٍ وَلَا نَبِيٍّ اِلَّٓا اِذَا تَمَنّٰٓى اَلْقَى الشَّيْطَانُ ف۪ٓي اُمْنِيَّتِه۪ۚ فَيَنْسَخُ اللّٰهُ مَا يُلْقِي الشَّيْطَانُ ثُمَّ يُحْكِمُ اللّٰهُ اٰيَاتِه۪ۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌۙऔर ‘हमने’ आप से पहले कोई रसूल और कोई नबी ऐसा नहीं भेजा, मगर यह कि जब वह कोई तमन्ना करता था तो शैतान उसकी तमन्ना में (वस्वसा) डाल देता था, मगर अल्लाह शैतान के डाले हुए (वस्वसे) को मिटाता है, फिर अल्लाह अपनी आयतों को मज़बूत करता है, और अल्लाह सब कुछ जानने वाला, ह़िक्मत वाला है;
  53. لِيَجْعَلَ مَا يُلْقِي الشَّيْطَانُ فِتْنَةً لِلَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ وَالْقَاسِيَةِ قُلُوبُهُمْۜ وَاِنَّ الظَّالِم۪ينَ لَف۪ي شِقَاقٍ بَع۪يدٍۙताकि यह शैतान के डाले हुए वस्वसे को उन लोगों के लिए आज़्माइश बना दे, जिनके दिलों में रोग है, और जिनके दिल कठोर हैं, बेशक यह ज़ालिम विरोध में बहुत दूर जा पड़े;
  54. وَلِيَعْلَمَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَ اَنَّهُ الْحَقُّ مِنْ رَبِّكَ فَيُؤْمِنُوا بِه۪ فَتُخْبِتَ لَهُ قُلُوبُهُمْۜ وَاِنَّ اللّٰهَ لَهَادِ الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍऔर ताकि यह लोग जिन लोगों को इल्म दिया गया है, वे जान लें कि यह आप के रब की ओर से ह़क़ है, तो वह इस पर ईमान लाएँ, और उसके सामने उनके दिल झुक जाएँ, और अल्लाह ईमान वालों को सीधी राह दिखा देता है।
  55. وَلَا يَزَالُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا ف۪ي مِرْيَةٍ مِنْهُ حَتّٰى تَأْتِيَهُمُ السَّاعَةُ بَغْتَةً اَوْ يَأْتِيَهُمْ عَذَابُ يَوْمٍ عَق۪يمٍऔर जिन लोगों ने इन्कार किया, वे हमेशा उसकी ओर से शक ही में पड़े रहेंगे, यहाँ तक कि क़ियामत अचानक उन पर आ जाए या मह़रूमी के दिन का अ़ज़ाब आ जाए,
  56. اَلْمُلْكُ يَوْمَئِذٍ لِلّٰهِۜ يَحْكُمُ بَيْنَهُمْۜ فَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ ف۪ي جَنَّاتِ النَّع۪يمِउस दिन बादशाही अल्लाह ही की होगी, ‘वह’ उनके बीच फ़ैसला कर देगा, तो जो लोग ईमान लाए, और उन्होंने अच्छे अ़मल किये, वह नेअ़मत के बाग़ों में होंगे।
  57. وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا فَاُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ مُه۪ينٌऔर जिन लोगों ने इन्कार किया और ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया, उनको ज़िल्लत वाला अ़ज़ाब होगा;
  58. وَالَّذ۪ينَ هَاجَرُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ ثُمَّ قُتِلُٓوا اَوْ مَاتُوا لَيَرْزُقَنَّهُمُ اللّٰهُ رِزْقًا حَسَنًاۜ وَاِنَّ اللّٰهَ لَهُوَ خَيْرُ الرَّازِق۪ينَऔर जिन लोगों ने अल्लाह की राह में घर-बार छोड़ा, फिर क़त्ल कर दिये गये या मर गये, अल्लाह उनको ज़रूर अच्छी रोज़ी देकर रहेगा; और बेशक अल्लाह सब से बेहतर रोज़ी देने वाला है।
  59. لَيُدْخِلَنَّهُمْ مُدْخَلًا يَرْضَوْنَهُۜ وَاِنَّ اللّٰهَ لَعَل۪يمٌ حَل۪يمٌ‘वह’ उन्हें ऐसी जगह दाख़िल करेगा, जिससे वह खुश हो जाएँगे, बेशक अल्लाह जानने वाला, ह़लीम (सहनशील) है।
  60. ذٰلِكَۚ وَمَنْ عَاقَبَ بِمِثْلِ مَا عُوقِبَ بِه۪ ثُمَّ بُغِيَ عَلَيْهِ لَيَنْصُرَنَّهُ اللّٰهُۜ اِنَّ اللّٰهَ لَعَفُوٌّ غَفُورٌयह है (उनका बदला) और जो व्यक्ति बदला ले, वैसा ही जैसा कि उसके साथ किया गया, फिर उस व्यक्ति पर ज़्यादती की जाए, तो अल्लाह ज़रूर उसकी मदद करेगा; बेशक अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, बड़ा बख़्शने वाला है।
  61. ذٰلِكَ بِاَنَّ اللّٰهَ يُولِجُ الَّيْلَ فِي النَّهَارِ وَيُولِجُ النَّهَارَ فِي الَّيْلِ وَاَنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ بَص۪يرٌयह इसलिए कि अल्लाह रात को दिन में दाख़िल करता है, और दिन को रात में, और अल्लाह सुनता, देखता है;
  62. ذٰلِكَ بِاَنَّ اللّٰهَ هُوَ الْحَقُّ وَاَنَّ مَا يَدْعُونَ مِنْ دُونِه۪ هُوَ الْبَاطِلُ وَاَنَّ اللّٰهَ هُوَ الْعَلِيُّ الْكَب۪يرُयह इसलिए भी कि अल्लाह ही बरह़क़ (सत्य) है और अल्लाह के सिवा जिन को यह पुकारते हैं, वे सब असत्य हैं और इस लिए कि अल्लाह ऊँची शान वाला, बड़ा है।
  63. اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ اَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءًۘ فَتُصْبِحُ الْاَرْضُ مُخْضَرَّةًۜ اِنَّ اللّٰهَ لَط۪يفٌ خَب۪يرٌۚक्या तुमने देखा नहीं! कि अल्लाह आसमान से पानी बरसाता है, तो ज़मीन हरी भरी हो जाती है? बेशक अल्लाह बारीक (सूक्ष्म) चीजां़े का जानने वाला, और ख़बर रखने वाला है।
  64. لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَاِنَّ اللّٰهَ لَهُوَ الْغَنِيُّ الْحَم۪يدُ۟‘उसी’ का है जो कुछ आसमान में है और जो कुछ ज़मीन में है, और बेशक अल्लाह बेनियाज़ (निस्पृह) और सब तअ़रीफ़ों के लायक़ है।
  65. اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ سَخَّرَ لَكُمْ مَا فِي الْاَرْضِ وَالْفُلْكَ تَجْر۪ي فِي الْبَحْرِ بِاَمْرِه۪ۜ وَيُمْسِكُ السَّمَٓاءَ اَنْ تَقَعَ عَلَى الْاَرْضِ اِلَّا بِاِذْنِه۪ۜ اِنَّ اللّٰهَ بِالنَّاسِ لَرَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌक्या तुमने देखा नहीं! कि अल्लाह ही ने तुम्हारे लिए काम में लगा रखा है? जो ज़मीन पर है, और नाव को भी, कि वह ‘उसके’ हुक्म से समुद्र में चलती हैं, और ‘उसी’ ने आसमान को धरती पर गिरने से रोक रखा है, मगर हाँ ‘उसकी’ इजाज़त हो तो बात दूसरी है; बेशक अल्लाह इन्सानों के ह़क़ में बड़ी नर्मी करने वाला मेहरबान है।
  66. وَهُوَ الَّذ۪ٓي اَحْيَاكُمْۘ ثُمَّ يُم۪يتُكُمْ ثُمَّ يُحْي۪يكُمْۜ اِنَّ الْاِنْسَانَ لَكَفُورٌऔर ‘वही’ तो है जिसने तुमको ज़िन्दगी दी, फिर तुम्हें मौत देगा फिर तुमको ज़िन्दा करेगा; इन्सान बड़ा ही नाशुक्रा है।
  67. لِكُلِّ اُمَّةٍ جَعَلْنَا مَنْسَكًا هُمْ نَاسِكُوهُ فَلَا يُنَازِعُنَّكَ فِي الْاَمْرِ وَادْعُ اِلٰى رَبِّكَۜ اِنَّكَ لَعَلٰى هُدًى مُسْتَق۪يمٍहर उम्मत (समुदाय) के लिए ‘हमने’ इबादत का एक तरीक़ा निर्धारित किया है, जिस पर वे चल रही हैं, तो ये लोग इस मामले में आप से न झगड़ें, आप अपने ‘रब’ की ओर बुलाते रहिए, बेशक आप सीधी राह पर हैं।
  68. وَاِنْ جَادَلُوكَ فَقُلِ اللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا تَعْمَلُونَऔर अगर यह आप से झगड़ा करें तो कह दीजिए, ‘‘तुम जो कुछ करते हो अल्लाह उसे (खूब) जानता है।’’
  69. اَللّٰهُ يَحْكُمُ بَيْنَكُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ ف۪يمَا كُنْتُمْ ف۪يهِ تَخْتَلِفُونَअल्लाह क़ियामत के दिन तुम्हारे बीच इस बात का फ़ैसला कर देगा, जिन बातों में तुम मतभेद करते हो।
  70. اَلَمْ تَعْلَمْ اَنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ مَا فِي السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِۜ اِنَّ ذٰلِكَ ف۪ي كِتَابٍۜ اِنَّ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرٌक्या तुम्हें मालूम नहीं! कि अल्लाह जानता है, जो कुछ आसमान और ज़मीन में है, यह सब एक किताब में है? बेशक यह अल्लाह के लिए बहुत आसान है।
  71. وَيَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَمْ يُنَزِّلْ بِه۪ سُلْطَانًا وَمَا لَيْسَ لَهُمْ بِه۪ عِلْمٌۜ وَمَا لِلظَّالِم۪ينَ مِنْ نَص۪يرٍयह लोग अल्लाह को छोड़ कर उन चीजां़े की पूजा करते हैं, जिनके लिए अल्लाह ने कोई प्रमाण नहीं उतारा, और न उनके बारे में उनको कोई इल्म है; और इन ज़ालिमों का कोई मदद्गार नहीं।
  72. وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُنَا بَيِّنَاتٍ تَعْرِفُ ف۪ي وُجُوهِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا الْمُنْكَرَۜ يَكَادُونَ يَسْطُونَ بِالَّذ۪ينَ يَتْلُونَ عَلَيْهِمْ اٰيَاتِنَاۜ قُلْ اَفَاُنَبِّئُكُمْ بِشَرٍّ مِنْ ذٰلِكُمْۜ اَلنَّارُۜ وَعَدَهَا اللّٰهُ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُ۟और जब उनको ‘हमारी’ साफ़-साफ़ आयतें सुनाई जाती हैं तो उनके चेहरों से नागवारी झलक रही होती है, जैसे वे उन लोगों पर हमला कर बैठेंगे जो ‘हमारी’ आयतें उनको सुनाते हैं, कह दीजिए, ‘‘मैं तुम्हें बताऊँ कि इससे बद्तर चीज़ क्या है? और आग जिसको अल्लाह ने काफ़िरों से वादा कर रखा है और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।’’
  73. يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ ضُرِبَ مَثَلٌ فَاسْتَمِعُوا لَهُۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ لَنْ يَخْلُقُوا ذُبَابًا وَلَوِ اجْتَمَعُوا لَهُۜ وَاِنْ يَسْلُبْهُمُ الذُّبَابُ شَيْـًٔا لَا يَسْتَنْقِذُوهُ مِنْهُۜ ضَعُفَ الطَّالِبُ وَالْمَطْلُوبُऐ लोगो! एक मिसाल बयान की जाती है, इसे ध्यान से सुनो! अल्लाह के सिवा जिनको तुम पुकारते हो, वे एक मक्खी भी पैदा नहीं कर सकते, चाहे वे सब इकट्ठा क्यों न हो जाएँ; और अगर मक्खी उनसे कोई चीज़ छीन ले, तो वे उससे छुड़ा भी नहीं सकते, तालिब (मदद चाहने वाला) भी कमज़ोर और मतलूब भी (जिनसे मदद चाही)।
  74. مَا قَدَرُوا اللّٰهَ حَقَّ قَدْرِه۪ۜ اِنَّ اللّٰهَ لَقَوِيٌّ عَز۪يزٌउन्होंने अल्लाह की जैसी क़दर करनी चाहिए थी नहीं की, बेशक अल्लाह बड़ा ज़बर्दस्त, ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली) है।
  75. اَللّٰهُ يَصْطَف۪ي مِنَ الْمَلٰٓئِكَةِ رُسُلًا وَمِنَ النَّاسِۜ اِنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ بَص۪يرٌۚअल्लाह फरिश्तों में से और इन्सानों में से पैग़ाम पहुँचाने वाले चुन लेता है, बेशक अल्लाह खूब सुनने वाला, देखने वाला है।
  76. يَعْلَمُ مَا بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْۜ وَاِلَى اللّٰهِ تُرْجَعُ الْاُمُورُ‘वह’ जानता है जो कुछ उनके आगे है, और जो कुछ उनके पीछे है, और सभी मामले अल्लाह ही की ओर पलट्ते हैं।
  77. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا ارْكَعُوا وَاسْجُدُوا وَاعْبُدُوا رَبَّكُمْ وَافْعَلُوا الْخَيْرَ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَۚऐ ईमान वालो! रूकूअ़ करो, सज्दः करो, अपने ‘रब’ की इबादत करो, और भलाई के काम करो, ताकि तुम कामियाब हो।
  78. وَجَاهِدُوا فِي اللّٰهِ حَقَّ جِهَادِه۪ۜ هُوَ اجْتَبٰيكُمْ وَمَا جَعَلَ عَلَيْكُمْ فِي الدّ۪ينِ مِنْ حَرَجٍۜ مِلَّةَ اَب۪يكُمْ اِبْرٰه۪يمَۜ هُوَ سَمّٰيكُمُ الْمُسْلِم۪ينَ مِنْ قَبْلُ وَف۪ي هٰذَا لِيَكُونَ الرَّسُولُ شَه۪يدًا عَلَيْكُمْ وَتَكُونُوا شُهَدَٓاءَ عَلَى النَّاسِۚ فَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتُوا الزَّكٰوةَ وَاعْتَصِمُوا بِاللّٰهِۜ هُوَ مَوْلٰيكُمْۚ فَنِعْمَ الْمَوْلٰى وَنِعْمَ النَّص۪يرُऔर अल्लाह की राह में, जिहाद करो जैसा कि जिहाद करने का ह़क़ है, ‘उसने’ तुम्हें चुन लिया, और तुम्हारे लिए दीन में कोई तंगी नहीं रखी, (और) तुम्हारे बाप इब्राहीम का दीन (तुम्हारे लिए पसंद किया) है; ‘उसने’ तुम्हारा नाम पहले (की किताबों में) भी मुस्लिम (आज्ञाकारी) रखा था, और इसमें भी ताकि रसूल तुम पर गवाह हों, और तुम लोगों पर गवाह हो, तो नमाज़ क़ायम करो, और ज़कात दो, और अल्लाह को मज़बूती से पकड़े रहो, ‘वही’ तुम्हारा मौला (संरक्षक) है, तो ‘वह’ क्या ही अच्छा मौला है, और क्या ही अच्छा मदद्गार।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet