सूरह 21: Al-Anbiya
- اِقْتَرَبَ لِلنَّاسِ حِسَابُهُمْ وَهُمْ ف۪ي غَفْلَةٍ مُعْرِضُونَۚक़रीब आ गया है लोगों का हिसाब, और वे ग़फ़लत में (पड़े हुए,) मुँह फेरे हुए हैं।
- مَا يَأْت۪يهِمْ مِنْ ذِكْرٍ مِنْ رَبِّهِمْ مُحْدَثٍ اِلَّا اسْتَمَعُوهُ وَهُمْ يَلْعَبُونَۙउनके पास उनके ‘रब’ की ओर से, जो भी नई नसीह़त आती है, मगर वे उसे हँसी-खेल बनाते हुए सुनते हैं।
- لَاهِيَةً قُلُوبُهُمْۜ وَاَسَرُّوا النَّجْوٰىۗ اَلَّذ۪ينَ ظَلَمُواۗ هَلْ هٰذَٓا اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُكُمْۚ اَفَتَأْتُونَ السِّحْرَ وَاَنْتُمْ تُبْصِرُونَउनके दिल ग़ाफ़िल हैं और यह ज़ालिम लोग चुपके-चुपके काना-फूसी करते हैं कि ‘‘यह तुम जैसा ही तो एक आदमी है; फिर क्या तुम देखते हुए जादू में फँस जाओगे?’’
- قَالَ رَبّ۪ي يَعْلَمُ الْقَوْلَ فِي السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِۘ وَهُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُ(मुह़म्मद ने) कहा, ‘‘मेरा ‘रब’ जानता है उस बात को, जो आसमान और ज़मीन में है, ‘वह’ खूब सुनने वाला, जानने वाला है।’’
- بَلْ قَالُٓوا اَضْغَاثُ اَحْلَامٍ بَلِ افْتَرٰيهُ بَلْ هُوَ شَاعِرٌۚ فَلْيَأْتِنَا بِاٰيَةٍ كَمَٓا اُرْسِلَ الْاَوَّلُونَ(नहीं,) बल्कि वे कहते हैं ‘‘यह तो उड़ते हुए सपने हैं, बल्कि उसने इसे खुद ही गढ़ लिया है, बल्कि यह शायर (कवि) है, इसे हमारे पास कोई निशानी लानी चाहिए, जैसे कि (निशानियाँ दे कर) पहले (रसूल) भेजे गये थे।’’
- مَٓا اٰمَنَتْ قَبْلَهُمْ مِنْ قَرْيَةٍ اَهْلَكْنَاهَاۚ اَفَهُمْ يُؤْمِنُونَइनसे पहले जिन बस्तियों को ‘हमने’ हलाक किया, वे ईमान न ले आयी थीं तो क्या यह ईमान ले आएँगी?
- وَمَٓا اَرْسَلْنَا قَبْلَكَ اِلَّا رِجَالًا نُوح۪ٓي اِلَيْهِمْ فَسْـَٔلُٓوا اَهْلَ الذِّكْرِ اِنْ كُنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَऔर आप से पहले ‘हमने’ मर्दो ही को (रसूल बना कर) भेजा, जिनकी ओर ‘हम’ वह़्य करते थे अगर आप नहीं जानते तो ज़िक्र वालों (किताब वालों ) से पूछ लीजिए;
- وَمَا جَعَلْنَاهُمْ جَسَدًا لَا يَأْكُلُونَ الطَّعَامَ وَمَا كَانُوا خَالِد۪ينَऔर ‘हमने’ उनके जिस्म (शरीर) ऐसे नहीं बनाए थे जो खाना न खाते हों और न वे हमेशा रहने वाले ही थे;
- ثُمَّ صَدَقْنَاهُمُ الْوَعْدَ فَاَنْجَيْنَاهُمْ وَمَنْ نَشَٓاءُ وَاَهْلَكْنَا الْمُسْرِف۪ينَफिर ‘हमने’ उनके बारे में वादा सच्चा कर दिखाया, तो उन्हें ‘हमने’ छुट्कारा दिया, और जिसे ‘हम’ चाहें, और ह़द से निकल जाने वालों को ‘हमने’ हलाक कर दिया।
- لَقَدْ اَنْزَلْنَٓا اِلَيْكُمْ كِتَابًا ف۪يهِ ذِكْرُكُمْۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَ۟‘हमने’ तुम्हारी ओर ऐसी किताब उतारी है, जिसमें तुम्हारे लिए नसीह़त है, क्या तुम नहीं समझते?
- وَكَمْ قَصَمْنَا مِنْ قَرْيَةٍ كَانَتْ ظَالِمَةً وَاَنْشَأْنَا بَعْدَهَا قَوْمًا اٰخَر۪ينَऔर कितनी ही ज़ालिम बस्तियाँ हैं, जिनको ‘हमने’ हलाक कर दिया, और उनके बाद ‘हमने’ दूसरे लोगों को उठा खड़ा किया।
- فَلَمَّٓا اَحَسُّوا بَأْسَنَٓا اِذَا هُمْ مِنْهَا يَرْكُضُونَۜजब उन्हें ‘हमारा’ अ़ज़ाब महसूस हुआ, तो लगे वहाँ से भागने।
- لَا تَرْكُضُوا وَارْجِعُٓوا اِلٰى مَٓا اُتْرِفْتُمْ ف۪يهِ وَمَسَاكِنِكُمْ لَعَلَّكُمْ تُسْـَٔلُونَ‘‘मत भागो, और जिन (नेमतों) में तुम ऐश व आराम करते थे उनकी और अपने घरों की ओर लौट जाओ, ताकि तुमसे (इस बारे में) पूछा जाए।
- قَالُوا يَا وَيْلَنَٓا اِنَّا كُنَّا ظَالِم۪ينَवे पुकार उठे, ‘‘हाय! हमारा दुर्भाग्य बेशक हम ज़ालिम थे।’’
- فَمَا زَالَتْ تِلْكَ دَعْوٰيهُمْ حَتّٰى جَعَلْنَاهُمْ حَص۪يدًا خَامِد۪ينَतो उनकी लगातार यही पुकार रही, यहाँ तक कि ‘हमने’ उन्हें ऐसा कर दिया, जैसे कटी हुई (खेती), बुझी हुई आग का ढ़ेर;
- وَمَا خَلَقْنَا السَّمَٓاءَ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا لَاعِب۪ينَऔर ‘हमने’ आसमान और ज़मीन को और इन दोनों के बीच जो कुछ है, इसलिए नहीं बनाया कि ‘हम’ कोई खेल करने वाले हों।
- لَوْ اَرَدْنَٓا اَنْ نَتَّخِذَ لَهْوًا لَاتَّخَذْنَاهُ مِنْ لَدُنَّاۗ اِنْ كُنَّا فَاعِل۪ينَअगर ‘हम’ कोई खेल-तमाशा करना चाहते, तो अपने ही पास से कर लेते, अगर ‘हमे’ं ऐसा करना ही होता;
- بَلْ نَقْذِفُ بِالْحَقِّ عَلَى الْبَاطِلِ فَيَدْمَغُهُ فَاِذَا هُوَ زَاهِقٌۜ وَلَكُمُ الْوَيْلُ مِمَّا تَصِفُونَ(नहीं,) बल्कि ‘हम’ तो सच को झूठ पर चोट लगाते हैं, तो वह उसका सर तोड़ देता है, फिर क्या देखते हैं कि वह मिट कर रहता; और तबाही हो उन बातों की वजह से जो तुम बनाते हो।
- وَلَهُ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَمَنْ عِنْدَهُ لَا يَسْتَكْبِرُونَ عَنْ عِبَادَتِه۪ وَلَا يَسْتَحْسِرُونَۚऔर आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है सब ‘उसी’ का है, और जो (फ़रिश्ते) ‘उसके’ पास हैं, वे न तो अपने को बड़ा समझ कर ‘उसकी’ इबादत से मुँह मोड़ते हैं, और न थकते।
- يُسَبِّحُونَ الَّيْلَ وَالنَّهَارَ لَا يَفْتُرُونَरात और दिन तस्बीह़ करते रहते हैं, दम नहीं लेते हैं।
- اَمِ اتَّخَذُٓوا اٰلِهَةً مِنَ الْاَرْضِ هُمْ يُنْشِرُونَक्या लोगों ने ज़मीन की चीज़ों से (कुछ को) मअ़बूद बना लिए हैं, (तो क्या) वह उनको (मरने के बाद) उठा खड़ा करेंगे
- لَوْ كَانَ ف۪يهِمَٓا اٰلِهَةٌ اِلَّا اللّٰهُ لَفَسَدَتَاۚ فَسُبْحَانَ اللّٰهِ رَبِّ الْعَرْشِ عَمَّا يَصِفُونَअगर इन दोनों (आसमान और ज़मीन) में अल्लाह के सिवा और मअ़बूद होते, तो दोनों (ज़मीन व आसमान) फ़साद से भर जाते तो पाक है अल्लाह, (जो) अर्श का ‘रब’ उन बातों से जो यह बयान करते हैं।
- لَا يُسْـَٔلُ عَمَّا يَفْعَلُ وَهُمْ يُسْـَٔلُونَ‘वह’ जो कुछ करता है, उससे उसकी कोई पूछ नहीं होगी, और (जो काम यह करते हैं, उसकी) इनसे पूछ होगी।
- اَمِ اتَّخَذُوا مِنْ دُونِه۪ٓ اٰلِهَةًۜ قُلْ هَاتُوا بُرْهَانَكُمْۚ هٰذَا ذِكْرُ مَنْ مَعِيَ وَذِكْرُ مَنْ قَبْل۪يۜ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يَعْلَمُونَۙ الْحَقَّ فَهُمْ مُعْرِضُونَक्या लोगों ने अल्लाह को छोड़ कर दूसरों को मअ़बूद बना लिये हैं, कह दीजिए, ‘‘लाओ, अपना प्रमाण, जो लोग मेरे साथ हैं उनकी किताब (क़ुर्आन) है, और जो मुझसे पहले (रसूल) गुज़र चुके हैं, उनकी किताबें भी हैं, बल्कि उनमें अक्सर लोग सच बात को नहीं जानते, इसलिए वह मुँह फेर लेते हैं;
- وَمَٓا اَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ مِنْ رَسُولٍ اِلَّا نُوح۪ٓي اِلَيْهِ اَنَّهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّٓا اَنَا۬ فَاعْبُدُونِऔर ‘हमने’ आप से पहले कोई ऐसा रसूल नहीं भेजा, कि जिसके पास ‘हमने’ वह़्य न भेजी हो ‘मेरे’ सिवा कोई मअ़बूद नहीं, तो ‘मेरी’ ही इबादत करो।’’
- وَقَالُوا اتَّخَذَ الرَّحْمٰنُ وَلَدًا سُبْحَانَهُۜ بَلْ عِبَادٌ مُكْرَمُونَۙऔर उन्होंने कहा, ‘‘रह़मान औलाद रखता है।’’ पाक है ‘वह’ बल्कि वे उसके सम्मानित बन्दे हैं;
- لَا يَسْبِقُونَهُ بِالْقَوْلِ وَهُمْ بِاَمْرِه۪ يَعْمَلُونَ‘वह’ उससे बढ़ कर बात नहीं कर सकते, और ‘उसी’ के हुक्म पर अ़मल करते हैं।
- يَعْلَمُ مَا بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ وَلَا يَشْفَعُونَۙ اِلَّا لِمَنِ ارْتَضٰى وَهُمْ مِنْ خَشْيَتِه۪ مُشْفِقُونَ‘वह’ जानता है जो कुछ उनके आगे और पीछे है, और वह सिफ़ारिश नहीं कर सकते, ‘मगर उस व्यक्ति की’ जिससे अल्लाह खुश हो और वे ‘उसके’ जलाल से डरते होंं।
- وَمَنْ يَقُلْ مِنْهُمْ اِنّ۪ٓي اِلٰهٌ مِنْ دُونِه۪ فَذٰلِكَ نَجْز۪يهِ جَهَنَّمَۜ كَذٰلِكَ نَجْزِي الظَّالِم۪ينَ۟और जो आदमी उनमें से अगर यह कह दे कि ‘‘उसके सिवा मैं अल्लाह हूँ,’’ तो ‘हम’ उसे जहन्नम की सज़ा देंगे; ‘हम’ ज़ालिमों को ऐसी ही सज़ा दिया करते हैं।
- اَوَلَمْ يَرَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَنَّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ كَانَتَا رَتْقًا فَفَتَقْنَاهُمَاۜ وَجَعَلْنَا مِنَ الْمَٓاءِ كُلَّ شَيْءٍ حَيٍّۜ اَفَلَا يُؤْمِنُونَक्या इन्कार करने वालों ने नहीं देखा! कि आसमान और ज़मीन आपस में मिले हुए थे, फिर ‘हमने’ उन्हें अलग-अलग कर दिया, और ‘हमने’ पानी से हर जानदार चीज़ को बनाया, क्या फिर भी वे ईमान नहीं लाएँगे?
- وَجَعَلْنَا فِي الْاَرْضِ رَوَاسِيَ اَنْ تَم۪يدَ بِهِمْ وَجَعَلْنَا ف۪يهَا فِجَاجًا سُبُلًا لَعَلَّهُمْ يَهْتَدُونَऔर ‘हमने’ ज़मीन में पहाड़ इस लिए रख दिये, ताकि ऐसा न हो कि वह लोगों को लेकर हिलने लगे, और ‘हमने’ उसमें ऐसे कुशादा (चौड़े) रास्ते बनाए, ताकि लोग रास्ता पाते रहें।
- وَجَعَلْنَا السَّمَٓاءَ سَقْفًا مَحْفُوظًاۚ وَهُمْ عَنْ اٰيَاتِهَا مُعْرِضُونَऔर ‘हमने’ आसमान को एक सुरक्षित छत बना दिया, और इस पर भी वे ‘हमारी’ निशानियों से मुँह फेरे हुए हैं।
- وَهُوَ الَّذ۪ي خَلَقَ الَّيْلَ وَالنَّهَارَ وَالشَّمْسَ وَالْقَمَرَۜ كُلٌّ ف۪ي فَلَكٍ يَسْبَحُونَऔर ‘वही’ तो है जिसने रात और दिन को, और चाँद और सूरज को पैदा कर दिया; यह सब अपने-अपने मदार (मण्डल) में तैर रहे हैं।
- وَمَا جَعَلْنَا لِبَشَرٍ مِنْ قَبْلِكَ الْخُلْدَۜ اَفَا۬ئِنْ مِتَّ فَهُمُ الْخَالِدُونَऔर ‘हमने’ आप से पहले भी किसी इन्सान को हमेशा के लिए नहीं बनाया था, क्या अगर आप की मौत हो जाए, तो (क्या) यह लोग हमेशा रहेंगे?
- كُلُّ نَفْسٍ ذَٓائِقَةُ الْمَوْتِۜ وَنَبْلُوكُمْ بِالشَّرِّ وَالْخَيْرِ فِتْنَةًۜ وَاِلَيْنَا تُرْجَعُونَहर जानदार को मौत का मज़ा चखना है, और ‘हम’ तुम लोगों को आज़्माते हैं, बुरी और अच्छी ह़ालत में डाल कर, और ‘हमारी’ ही ओर तुम लौट कर आओगे।
- وَاِذَا رَاٰكَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِنْ يَتَّخِذُونَكَ اِلَّا هُزُوًاۜ اَهٰذَا الَّذ۪ي يَذْكُرُ اٰلِهَتَكُمْۚ وَهُمْ بِذِكْرِ الرَّحْمٰنِ هُمْ كَافِرُونَऔर जब काफ़िर आप को देखते हैं, तो आप का मज़ाक़ उड़ाते हैं, (कहते हैं) ‘‘क्या यही वह व्यक्ति है, जो तुम्हारे मअ़बूदों की चर्चा किया करता है?’’ और उनका अपना ह़ाल यह है कि रह़मान के ज़िक्र से इन्कार करते हैं।
- خُلِقَ الْاِنْسَانُ مِنْ عَجَلٍۜ سَاُر۪يكُمْ اٰيَات۪ي فَلَا تَسْتَعْجِلُونِइन्सान जल्दबाज़ बनाया गया है, ‘मैं’ जल्द ही तुमको अपनी निशानियां दिखा दूँगा, तो तुम जल्दी मत मचाओ।
- وَيَقُولُونَ مَتٰى هٰذَا الْوَعْدُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर कहते हैं, ‘‘यह वादा कब पूरा होगा, अगर तुम सच्चे हो।’’
- لَوْ يَعْلَمُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا ح۪ينَ لَا يَكُفُّونَ عَنْ وُجُوهِهِمُ النَّارَ وَلَا عَنْ ظُهُورِهِمْ وَلَا هُمْ يُنْصَرُونَअगर इन काफ़िरों को उस वक़्त की ख़बर होती, जब आग को न रोक सकेंगे अपने चेहरों से, और न अपनी पीठों से, और न ही उनको कोई मदद पहुँच सकेगी;
- بَلْ تَأْت۪يهِمْ بَغْتَةً فَتَبْهَتُهُمْ فَلَا يَسْتَط۪يعُونَ رَدَّهَا وَلَا هُمْ يُنْظَرُونَबल्कि वह तो अचानक आ जाएगी और उन्हें बदहवास कर देगी, फिर न तो उन्हें उसको दूर करने की ताक़त होगी, और न उन्हें मोहलत ही मिलेगी।
- وَلَقَدِ اسْتُهْزِئَ بِرُسُلٍ مِنْ قَبْلِكَ فَحَاقَ بِالَّذ۪ينَ سَخِرُوا مِنْهُمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَ۟और आप से पहले भी रसूलों की हँसी उड़ाई जा चुकी है, तो उनमें से जिन लोगों ने उनकी ह़ँसी उड़ाई थी, उन्हें उसी चीज़ ने आ घेरा, जिसकी वे हँसी उड़ाते थे।
- قُلْ مَنْ يَكْلَؤُ۬كُمْ بِالَّيْلِ وَالنَّهَارِ مِنَ الرَّحْمٰنِۜ بَلْ هُمْ عَنْ ذِكْرِ رَبِّهِمْ مُعْرِضُونَकह दीजिए, ‘‘कौन रह़मान के मुक़ाबले में रात और दिन तुम्हारी रक्षा करेगा?’’ बल्कि बात यह है कि वे अपने रब के ज़िक्र से मुँह फेरे हुए हैं।
- اَمْ لَهُمْ اٰلِهَةٌ تَمْنَعُهُمْ مِنْ دُونِنَاۜ لَا يَسْتَط۪يعُونَ نَصْرَ اَنْفُسِهِمْ وَلَا هُمْ مِنَّا يُصْحَبُونَक्या उनके पास ‘हमारे’ सिवा और मअ़बूद हैं; जो उनको बचा सकते हों? वे तो खुद ही अपनी मदद नहीं कर सकते और न हमारे मुक़ाबले में उनका कोई साथ ही दे सकता हैं;
- بَلْ مَتَّعْنَا هٰٓؤُ۬لَٓاءِ وَاٰبَٓاءَهُمْ حَتّٰى طَالَ عَلَيْهِمُ الْعُمُرُۜ اَفَلَا يَرَوْنَ اَنَّا نَأْتِي الْاَرْضَ نَنْقُصُهَا مِنْ اَطْرَافِهَاۜ اَفَهُمُ الْغَالِبُونَबल्कि ‘हमने’ उन्हें और उनके बाप-दादा को खूब सामान दिया, यहाँ तक कि उन पर एक लम्बा ज़माना गुज़र गया; तो क्या यह देखते नहीं! कि ‘हम’ इस धरती की ओर इसकी सीमाओं को घटाते हुए बढ़ रहे हैं, तो क्या यह लोग ग़ालिब रहेंगे?
- قُلْ اِنَّمَٓا اُنْذِرُكُمْ بِالْوَحْيِۘ وَلَا يَسْمَعُ الصُّمُّ الدُّعَٓاءَ اِذَا مَا يُنْذَرُونَकह दीजिए, मैं तो बस ‘वह़्य’ के आधार पर तुम्हें डराता हूँ, और बहरे तो पुकार सुनते ही नहीं! जबकि उन्हें डराया जाए।’’
- وَلَئِنْ مَسَّتْهُمْ نَفْحَةٌ مِنْ عَذَابِ رَبِّكَ لَيَقُولُنَّ يَا وَيْلَنَٓا اِنَّا كُنَّا ظَالِم۪ينَऔर अगर उनको आप के रब के अ़ज़ाब का एक झोंका भी छू जाए, तो यूँ कहने लगते हैं कि, ‘‘हाय! हमारा दुर्भाग्य, बेशक हम ही ज़ालिम थे।’’
- وَنَضَعُ الْمَوَاز۪ينَ الْقِسْطَ لِيَوْمِ الْقِيٰمَةِ فَلَا تُظْلَمُ نَفْسٌ شَيْـًٔاۜ وَاِنْ كَانَ مِثْقَالَ حَبَّةٍ مِنْ خَرْدَلٍ اَتَيْنَا بِهَاۜ وَكَفٰى بِنَا حَاسِب۪ينَऔर ‘हम’ क़ियामत के दिन इन्साफ़ का तराज़ू क़ायम करेंगे, फिर किसी व्यक्ति पर कुछ भी ज़ुल्म न होगा, अगर किसी का कोई अ़मल राई के दाने के बराबर भी होगा, तो ‘हम’ उसे ला हाज़िर करेंगे, और ‘हम’ हिसाब लेने के लिए काफ़ी हैं।
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسٰى وَهٰرُونَ الْفُرْقَانَ وَضِيَٓاءً وَذِكْرًا لِلْمُتَّق۪ينَۙऔर ‘हम’ मूसा और हारून को फुरक़ान (फैसला), और रोशनी, और नसीह़त दे चुके हैं परहेज़गारों के लिए;
- اَلَّذ۪ينَ يَخْشَوْنَ رَبَّهُمْ بِالْغَيْبِ وَهُمْ مِنَ السَّاعَةِ مُشْفِقُونَजो अपने रब से बिन देखे डरते हैं, और उन्हें क़ियामत की घड़ी का डर लगा रहता है।
- وَهٰذَا ذِكْرٌ مُبَارَكٌ اَنْزَلْنَاهُۜ اَفَاَنْتُمْ لَهُ مُنْكِرُونَ۟और यह मुबारक नसीह़त है, जिसे ‘हमने’ नाज़िल किया, तो क्या तुम्हें इससे इन्कार है?
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَٓا اِبْرٰه۪يمَ رُشْدَهُ مِنْ قَبْلُ وَكُنَّا بِه۪ عَالِم۪ينَۚऔर इससे पहले ही ‘हमने’ इब्राहीम को हिदायत, और समझ दी थी, और ‘हम’ उनको खूब जानते थे;
- اِذْ قَالَ لِاَب۪يهِ وَقَوْمِه۪ مَا هٰذِهِ التَّمَاث۪يلُ الَّت۪ٓي اَنْتُمْ لَهَا عَاكِفُونَजब उन्होंने अपने बाप और अपनी क़ौम के लोगों से कहा, ‘‘यह मूर्तियाँ क्या हैं, जिनसे तुम लगे बैठे हो?’’
- قَالُوا وَجَدْنَٓا اٰبَٓاءَنَا لَهَا عَابِد۪ينَवे बोले, ‘‘हमने अपने बाप-दादा को इन्हीं की पूजा करते हुए पाया है।’’
- قَالَ لَقَدْ كُنْتُمْ اَنْتُمْ وَاٰبَٓاؤُ۬كُمْ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍ(इब्राहीम ने) कहा, ‘‘अगर तुम और तुम्हारे बाप-दादा भी खुली गुमराही में रहे हों।’’
- قَالُٓوا اَجِئْتَنَا بِالْحَقِّ اَمْ اَنْتَ مِنَ اللَّاعِب۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘क्या तू हमारे पास ह़क़ लेकर आया है या यूँ ही खेल कर रहा है?’’
- قَالَ بَلْ رَبُّكُمْ رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ الَّذ۪ي فَطَرَهُنَّۘ وَاَنَا۬ عَلٰى ذٰلِكُمْ مِنَ الشَّاهِد۪ينَकहा, ‘‘(नहीं) बल्कि तुम्हारा ‘रब’ वह है जो आसमानों और ज़मीन का ‘रब’ है; ‘उसी’ ने उनको पैदा किया, और मैं इसका गवाह हूँ;
- وَتَاللّٰهِ لَاَك۪يدَنَّ اَصْنَامَكُمْ بَعْدَ اَنْ تُوَلُّوا مُدْبِر۪ينَऔर अल्लाह की क़सम! मैं ज़रूर तुम्हारे बुतों के साथ एक उपाय करूँगा, जब तुम पीठ फेर कर चले जाओगे।’’
- فَجَعَلَهُمْ جُذَاذًا اِلَّا كَب۪يرًا لَهُمْ لَعَلَّهُمْ اِلَيْهِ يَرْجِعُونَतो उसने उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर डाला, सिवाय एक बड़े (बुत) के, ताकि वे उसकी ओर रूजूअ़ करें।
- قَالُوا مَنْ فَعَلَ هٰذَا بِاٰلِهَتِنَٓا اِنَّهُ لَمِنَ الظَّالِم۪ينَवे कहने लगे, ‘‘किसने हमारे देवताओं के साथ यह हरकत की है? वह तो कोई ज़ालिम है।’’
- قَالُوا سَمِعْنَا فَتًى يَذْكُرُهُمْ يُقَالُ لَهُٓ اِبْرٰه۪يمُۜलोगों ने कहा, ‘‘हमने तो एक नौजवान को उनके बारे में कुछ कहते सुना है, जिसको इब्राहीम कहते हैं।’’
- قَالُوا فَأْتُوا بِه۪ عَلٰٓى اَعْيُنِ النَّاسِ لَعَلَّهُمْ يَشْهَدُونَउन्होंने कहा, ‘‘तो उसे ले आओ लोगों की आँखों के सामने, कि वे गवाह रहें।’’
- قَالُٓوا ءَاَنْتَ فَعَلْتَ هٰذَا بِاٰلِهَتِنَا يَٓا اِبْرٰه۪يمُۜउन्होंने कहा, ‘‘क्या तूने हमारे मअ़बूदों के साथ यह हरकत की है, ऐ इब्राहीम।’’
- قَالَ بَلْ فَعَلَهُۗ كَب۪يرُهُمْ هٰذَا فَسْـَٔلُوهُمْ اِنْ كَانُوا يَنْطِقُونَ(इब्राहीम ने) कहा, बल्कि उनके इस बड़े ने किया है तो इनसे पूछ लो, अगर यह बोलते हों।’’
- فَرَجَعُٓوا اِلٰٓى اَنْفُسِهِمْ فَقَالُٓوا اِنَّكُمْ اَنْتُمُ الظَّالِمُونَۙतो वे अपने जी में सोचने लगे फिर बोले, वास्तव में ज़ालिम तो तुम ही हो।
- ثُمَّ نُكِسُوا عَلٰى رُؤُ۫سِهِمْۚ لَقَدْ عَلِمْتَ مَا هٰٓؤُ۬لَٓاءِ يَنْطِقُونَफिर वे अपने सरों के बल औंधे हो गये, ‘‘बोले तुम्हें मालूम है कि यह बोलते नहीं हैं।’’
- قَالَ اَفَتَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَنْفَعُكُمْ شَيْـًٔا وَلَا يَضُرُّكُمْۜ(इब्राहीम ने) कहा, ‘‘क्या तुम अल्लाह को छोड़ कर ऐसी चीजों़ की पूजा करते हो, जो तुम को न फ़ायदा पहुँचा सकती हैं और न नुक़्सान?-
- اُفٍّ لَكُمْ وَلِمَا تَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَअफ़्सोस है! तुम पर, जो तुम अल्लाह को छोड़ कर पूजते हो, तो क्या तुम बुद्धि से काम नहीं लेते?’’
- قَالُوا حَرِّقُوهُ وَانْصُرُٓوا اٰلِهَتَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ فَاعِل۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘जला दो इसे और अपने मअ़बूदों की मदद करो, अगर तुम्हें कुछ करना है।’’
- قُلْنَا يَا نَارُ كُون۪ي بَرْدًا وَسَلَامًا عَلٰٓى اِبْرٰه۪يمَۙ‘हमने’ कहा, ‘‘ऐ आग! तू ठंडी और सलामती हो जा, इब्राहीम पर।’’
- وَاَرَادُوا بِه۪ كَيْدًا فَجَعَلْنَاهُمُ الْاَخْسَر۪ينَۚऔर उन्होंने उसके साथ एक चाल चलनी चाही थी, किन्तु ‘हमने’ उन्हीं को घाटे में डाल दिया;
- وَنَجَّيْنَاهُ وَلُوطًا اِلَى الْاَرْضِ الَّت۪ي بَارَكْنَا ف۪يهَا لِلْعَالَم۪ينَऔर ‘हमने’ उनको (इब्राहीम) और लूत को ऐसी ज़मीन की ओर भेजकर बचा लिया, जिसको ‘हमने’ दुनिया वालों के लिए बरकत बना दिया था।
- وَوَهَبْنَا لَهُٓ اِسْحٰقَۜ وَيَعْقُوبَ نَافِلَةًۜ وَكُلًّا جَعَلْنَا صَالِح۪ينَऔर ‘हमने’ उन्हें इस्ह़ाक़ और याक़ू़ब (पोता) दिये और सब को ‘हमने’ नेक बनाया।
- وَجَعَلْنَاهُمْ اَئِمَّةً يَهْدُونَ بِاَمْرِنَا وَاَوْحَيْنَٓا اِلَيْهِمْ فِعْلَ الْخَيْرَاتِ وَاِقَامَ الصَّلٰوةِ وَا۪يتَٓاءَ الزَّكٰوةِۚ وَكَانُوا لَنَا عَابِد۪ينَۙऔर ‘हमने’ उनको इमाम (नायक) बनाया, कि ‘हमारे’ हुक्म से (लोगों को) राह बताएँ; और उनको नेक काम करने, और नमाज़ क़ायम करने, और ज़कात देने के लिए हुक्म भेजा, और वे हमारी ही इबादत में लगे रहते थे।
- وَلُوطًا اٰتَيْنَاهُ حُكْمًا وَعِلْمًا وَنَجَّيْنَاهُ مِنَ الْقَرْيَةِ الَّت۪ي كَانَتْ تَعْمَلُ الْخَبَٓائِثَۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمَ سَوْءٍ فَاسِق۪ينَۙऔर लूत को ‘हमने’ ह़िक्मत और समझ दी, और उसको उस बस्ती से छुट्कारा दिया, जो गन्दे काम करते थे, बेशक वे बुरे बद्कार लोग थे।
- وَاَدْخَلْنَاهُ ف۪ي رَحْمَتِنَاۜ اِنَّهُ مِنَ الصَّالِح۪ينَ۟और ‘हमने’ (लूत को) अपनी रह़मत में दाख़िल कर लिया, बेशक वह बड़े नेक लोगों में से थे।
- وَنُوحًا اِذْ نَادٰى مِنْ قَبْلُ فَاسْتَجَبْنَا لَهُ فَنَجَّيْنَاهُ وَاَهْلَهُ مِنَ الْكَرْبِ الْعَظ۪يمِۚऔर इससे पहले ‘नूह’ को भी, जब उन्होंने ‘हमें’ पुकारा तो ‘हमने’ उनकी दुअ़ा क़ुबूल की, तो ‘हमने’ उनको और उनके साथियों को बड़ी मुसीबत से बचा लिया;
- وَنَصَرْنَاهُ مِنَ الْقَوْمِ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَاۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمَ سَوْءٍ فَاَغْرَقْنَاهُمْ اَجْمَع۪ينَऔर ‘हमने’ उनकी मदद की, उन के मुक़ाबले में, जिन्होंने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया था; बेशक वे बहुत बुरे लोग थे, तो ‘हमने’ उन सबको डुबो दिया।
- وَدَاوُ۫دَ وَسُلَيْمٰنَ اِذْ يَحْكُمَانِ فِي الْحَرْثِ اِذْ نَفَشَتْ ف۪يهِ غَنَمُ الْقَوْمِۚ وَكُنَّا لِحُكْمِهِمْ شَاهِد۪ينَۙऔर ‘दाऊद’ और ‘सुलेमान’ को जब वह खेत के बारे में फ़ैसला कर रहे थे, जबकि उसमें लोगों की बकरियां जा पड़ी थीं, और ‘हम’ उनके मामले को देख रहे थे।
- فَفَهَّمْنَاهَا سُلَيْمٰنَۚ وَكُلًّا اٰتَيْنَا حُكْمًا وَعِلْمًاۘ وَسَخَّرْنَا مَعَ دَاوُ۫دَ الْجِبَالَ يُسَبِّحْنَ وَالطَّيْرَۜ وَكُنَّا فَاعِل۪ينَतो ‘हमने’ इस फ़ैसले की समझ सुलेमान को दे दी, और ह़्मित व इल्म हर एक को दिया था; और ‘हमने’ दाऊद के अधीन कर दिये थे पहाडां़े को, कि वह तस्बीह़ करते थे; और पक्षियों को भी, और (ऐसा) करने वाले ‘हम’ ही थे।
- وَعَلَّمْنَاهُ صَنْعَةَ لَبُوسٍ لَكُمْ لِتُحْصِنَكُمْ مِنْ بَأْسِكُمْۚ فَهَلْ اَنْتُمْ شَاكِرُونَऔर ‘हमने’ उसे सिखाई कारीगरी लिबास (कवच) बनाने की, ताकि वह तुमको लड़ाई में बचाए, तो क्या तुम शुक्र अदा करते हो?
- وَلِسُلَيْمٰنَ الرّ۪يحَ عَاصِفَةً تَجْر۪ي بِاَمْرِه۪ٓ اِلَى الْاَرْضِ الَّت۪ي بَارَكْنَا ف۪يهَاۜ وَكُنَّا بِكُلِّ شَيْءٍ عَالِم۪ينَऔर ‘हमने’ सुलेमान के लिए तेज़ हवा को अधीन कर दिया था, कि वह उनके हुक्म से चलती, उस ज़मीन की ओर; जिसमें ‘हमने’ बरकत रख दी थी, और ‘हम’ तो हर चीज़ का इल्म रखते हैं।
- وَمِنَ الشَّيَاط۪ينِ مَنْ يَغُوصُونَ لَهُ وَيَعْمَلُونَ عَمَلًا دُونَ ذٰلِكَۚ وَكُنَّا لَهُمْ حَافِظ۪ينَۙऔर कितने शैतानों को उनके अधीन कर दिया था, जो सुलेमान के लिए ग़ोते लगाते, और दूसरे काम भी करते थे, और ‘हम’ ही उनको थामे रहते थे।
- وَاَيُّوبَ اِذْ نَادٰى رَبَّهُٓ اَنّ۪ي مَسَّنِيَ الضُّرُّ وَاَنْتَ اَرْحَمُ الرَّاحِم۪ينَۚऔर अय्यूब को, जब उन्होंने अपने रब को पुकारा कि ‘‘मुझको तक्लीफ़ पहुँच रही है, और ‘तू’ सबसे बढ़ कर रह़म करने वाला है।’’
- فَاسْتَجَبْنَا لَهُ فَكَشَفْنَا مَا بِه۪ مِنْ ضُرٍّ وَاٰتَيْنَاهُ اَهْلَهُ وَمِثْلَهُمْ مَعَهُمْ رَحْمَةً مِنْ عِنْدِنَا وَذِكْرٰى لِلْعَابِد۪ينَतो ‘हमने’ उनकी दुआ़ क़ुबूल की, और जो उनको तक्लीफ़ थी दूर कर दी और उनको उनके परिवार के लोग दिये, और उनके साथ उनके जैसे और भी दिये, अपनी ओर से रह़मत के तौर पर, ताकि नसीह़त रहे, इबादत करने वालों के लिए।
- وَاِسْمٰع۪يلَ وَاِدْر۪يسَ وَذَا الْكِفْلِۜ كُلٌّ مِنَ الصَّابِر۪ينَۚऔर इस्माईल और इद्रीस और जुल्क़िफ्ल को भी, यह सब सब्र करने वाले थे।
- وَاَدْخَلْنَاهُمْ ف۪ي رَحْمَتِنَاۜ اِنَّهُمْ مِنَ الصَّالِح۪ينَऔर उन्हें ‘हमने’ अपनी रह़मत में दाख़िल किया, बेशक वह नेक लोगों में से थे।
- وَذَا النُّونِ اِذْ ذَهَبَ مُغَاضِبًا فَظَنَّ اَنْ لَنْ نَقْدِرَ عَلَيْهِ فَنَادٰى فِي الظُّلُمَاتِ اَنْ لَٓا اِلٰهَ اِلَّٓا اَنْتَ سُبْحَانَكَۗ اِنّ۪ي كُنْتُ مِنَ الظَّالِم۪ينَۚऔर ‘ज़ुन्नून’ जबकि वह (मछली वाले) ग़ुस्सा होकर चले गये, तो यह समझे कि ‘हम’ उन पर तंगी न करेंगे, तो उन्होंने अन्धेरों में पुकारा कि ‘तेरे’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, ‘तू’ पाक है, बेशक मैं ही ख़ताकार हूँ।’’
- فَاسْتَجَبْنَا لَهُۙ وَنَجَّيْنَاهُ مِنَ الْغَمِّۜ وَكَذٰلِكَ نُنْجِي الْمُؤْمِن۪ينَतो ‘हमने’ उनकी दुअ़ा क़ुबूल की, और उन्हें ग़म से छुट्कारा दिया, और इसी तरह ‘हम’ ईमान वालों को, छुट्कारा दिया करते हैं।
- وَزَكَرِيَّٓا اِذْ نَادٰى رَبَّهُ رَبِّ لَا تَذَرْن۪ي فَرْدًا وَاَنْتَ خَيْرُ الْوَارِث۪ينَۚऔर ज़करीया (को याद करो) जबकि उन्होंने अपने रब को पुकारा, ‘‘ऐ मेरे ‘रब’! मुझे अकेला न छोड़, और ‘तू’ सबसे अच्छा वारिस है।’’
- فَاسْتَجَبْنَا لَهُۘ وَوَهَبْنَا لَهُ يَحْيٰى وَاَصْلَحْنَا لَهُ زَوْجَهُۜ اِنَّهُمْ كَانُوا يُسَارِعُونَ فِي الْخَيْرَاتِ وَيَدْعُونَنَا رَغَبًا وَرَهَبًاۜ وَكَانُوا لَنَا خَاشِع۪ينَतो ‘हमने’ उनकी दुआ़ क़ुबूल की और उसे ‘यह़्या’ को दिया, और उसकी पत्नी को उनके लिए ठीक (औलाद के क़ाबिल) कर दिया; बेशक वे नेकी के कामों में एक-दूसरे के मुक़ाबले में जल्दी करते थे, और हमें रग़बत (लगाओ) और डर के साथ पुकारते और ‘हमारे’ सामने नर्म (डरते) रहने वाले थे।
- وَالَّت۪ٓي اَحْصَنَتْ فَرْجَهَا فَنَفَخْنَا ف۪يهَا مِنْ رُوحِنَا وَجَعَلْنَاهَا وَابْنَهَٓا اٰيَةً لِلْعَالَم۪ينَऔर वह (मरयम) जिन्होंने अपनी पाक दामनी (सतीत्व) को बचाए रखा, तो ‘हमने’ उनमें अपनी रूह़ फूँक दी और उनको और उनके बेटे को सारी दुनिया के लिए एक निशानी बना दिया।
- اِنَّ هٰذِه۪ٓ اُمَّتُكُمْ اُمَّةً وَاحِدَةًۘ وَاَنَا۬ رَبُّكُمْ فَاعْبُدُونِयह तुम्हारी जमाअ़त एक ही जमाअ़त है और ‘मैं’ तुम्हारा ‘रब’ हूँ,’ तो तुम ‘मेरी’ ही इबादत किया करो।’’
- وَتَقَطَّعُٓوا اَمْرَهُمْ بَيْنَهُمْۜ كُلٌّ اِلَيْنَا رَاجِعُونَ۟और उन्होंने अपने मामले (दीन) को टुकड़े-टुकड़े कर डाला- सब ‘हमारे’ पास ही वापस आने वाले हैं,
- فَمَنْ يَعْمَلْ مِنَ الصَّالِحَاتِ وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَلَا كُفْرَانَ لِسَعْيِه۪ۚ وَاِنَّا لَهُ كَاتِبُونَतो जो कोई नेक काम करेगा, और वह ईमान वाला भी हो, तो उसकी कोशिश बेकार जाने वाली नहीं, और ‘हम’ तो उसे लिख लेते हैं।
- وَحَرَامٌ عَلٰى قَرْيَةٍ اَهْلَكْنَاهَٓا اَنَّهُمْ لَا يَرْجِعُونَऔर जिस बस्ती को ‘हमने’ हलाक कर दिया, कि (रूजूअ़ करें) वह रूजूअ़ नहीं करेंगे।
- حَتّٰٓى اِذَا فُتِحَتْ يَأْجُوجُ وَمَأْجُوجُ وَهُمْ مِنْ كُلِّ حَدَبٍ يَنْسِلُونَयहाँ तक कि याजूज और माजूज खोल दिये जाएँ, और वे हर ऊँची जगह से निकल पड़ें।
- وَاقْتَرَبَ الْوَعْدُ الْحَقُّ فَاِذَا هِيَ شَاخِصَةٌ اَبْصَارُ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ يَا وَيْلَنَا قَدْ كُنَّا ف۪ي غَفْلَةٍ مِنْ هٰذَا بَلْ كُنَّا ظَالِم۪ينَऔर सच्चा वादा क़रीब आ जाए तो अचानक उन लोगों की आखें फटी की फटी रह जाएँ जिन्होंने इन्कार किया, ‘‘हाय हमारा दुर्भाग्य! हम इससे ग़फ़्लत में पड़े थे, बल्कि हम ही ज़ालिम थे।’’
- اِنَّكُمْ وَمَا تَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ حَصَبُ جَهَنَّمَۜ اَنْتُمْ لَهَا وَارِدُونَ‘‘बेशक तुम और जिन की तुम अल्लाह के सिवा इबादत करते रहे जहन्नम के ईंधन होंगे, उसमें तुम दाख़िल हो कर रहोगे।’’
- لَوْ كَانَ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ اٰلِهَةً مَا وَرَدُوهَاۜ وَكُلٌّ ف۪يهَا خَالِدُونَअगर यह लोग मअ़बूद होते, तो इसमें क्यों जाते, और इन सब को हमेशा इसी में रहना होगा।
- لَهُمْ ف۪يهَا زَف۪يرٌ وَهُمْ ف۪يهَا لَا يَسْمَعُونَवहाँ भी चीख़ते-चिल्लाते रहेंगे, और कुछ न सुन सकेंगे।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ سَبَقَتْ لَهُمْ مِنَّا الْحُسْنٰٓىۙ اُو۬لٰٓئِكَ عَنْهَا مُبْعَدُونَۙजिन लोगों के लिए पहले ही ‘हमारी’ ओर से भलाई निश्चित हो चुकी है, वे इससे दूर रखे जाएँगे।
- لَا يَسْمَعُونَ حَس۪يسَهَاۚ وَهُمْ ف۪ي مَا اشْتَهَتْ اَنْفُسُهُمْ خَالِدُونَۚवे उसकी आहट तक न सुनेंगे, और अपनी मन चाही (नेअ़मतों में) हमेशा रहेंगे।
- لَا يَحْزُنُهُمُ الْفَزَعُ الْاَكْبَرُ وَتَتَلَقّٰيهُمُ الْمَلٰٓئِكَةُۜ هٰذَا يَوْمُكُمُ الَّذ۪ي كُنْتُمْ تُوعَدُونَउन्हें सबसे बड़ी घबराहट ग़म में न डालेगी, और फ़रिश्ते उनका स्वागत करेंगे, ‘‘और यही है तुम्हारा वह दिन जिसका तुमसे वादा किया जाता था;
- يَوْمَ نَطْوِي السَّمَٓاءَ كَطَيِّ السِّجِلِّ لِلْكُتُبِۜ كَمَا بَدَأْنَٓا اَوَّلَ خَلْقٍ نُع۪يدُهُۜ وَعْدًا عَلَيْنَاۜ اِنَّا كُنَّا فَاعِل۪ينَजिस दिन ‘हम’ आसमान को लपेट देंगे, जैसे तुमार (रोल) में काग़ज़ लपेटे जाते हैं, जिस तरह ‘हमने’ (दुनिया को) पहले पैदा किया था, फिर ‘हम’ उसे दोहरावेंगे, और यह वादा है, ‘हमारे’ ज़िम्मे, ‘हम’ इस काम को करके रहेंगे।
- وَلَقَدْ كَتَبْنَا فِي الزَّبُورِ مِنْ بَعْدِ الذِّكْرِ اَنَّ الْاَرْضَ يَرِثُهَا عِبَادِيَ الصَّالِحُونَऔर ‘हमने’ ज़बूर में नसीह़त के बाद लिख दिया था कि ‘‘धरती के वारिस ‘हमारे’ नेक बन्दे होंगे।’’
- اِنَّ ف۪ي هٰذَا لَبَلَاغًا لِقَوْمٍ عَابِد۪ينَۜइसमें एक सन्देश है इबादत करने वालों के लिए।
- وَمَٓا اَرْسَلْنَاكَ اِلَّا رَحْمَةً لِلْعَالَم۪ينَऔर ‘हमने’ आप को सारी दुनिया के लिए रह़मत बना कर भेजा है।
- قُلْ اِنَّمَا يُوحٰٓى اِلَيَّ اَنَّمَٓا اِلٰهُكُمْ اِلٰهٌ وَاحِدٌۚ فَهَلْ اَنْتُمْ مُسْلِمُونَकह दीजिए, ‘‘मेरे पास यह वह़्य आयी है कि, ‘तुम्हारा मअ़बूद ‘वही’ एक अल्लाह है,’ तो क्या तुम मुस्लिम (आज्ञाकारी) होते हो?’’
- فَاِنْ تَوَلَّوْا فَقُلْ اٰذَنْتُكُمْ عَلٰى سَوَٓاءٍۜ وَاِنْ اَدْر۪ٓي اَقَر۪يبٌ اَمْ بَع۪يدٌ مَا تُوعَدُونَफिर भी अगर यह लोग मुँह फेरें तो कह दीजिए, ‘‘मैंने तुम्हें खुल्लम- खुल्ला सचेत कर दिया, अब मैं यह नहीं जानता कि जिसका तुमसे वादा किया जा रहा है वह क़रीब है या दूर।’’
- اِنَّهُ يَعْلَمُ الْجَهْرَ مِنَ الْقَوْلِ وَيَعْلَمُ مَا تَكْتُمُونَ‘वह’ ऊँची आवाज़ में कही हुई बात को भी जानता है, और उसे भी जानता है जो तुम छिपा कर करते हो।
- وَاِنْ اَدْر۪ي لَعَلَّهُ فِتْنَةٌ لَكُمْ وَمَتَاعٌ اِلٰى ح۪ينٍऔर मुझे नहीं मालूम, हो सकता है कि वह तुम्हारे लिए आज़्माइश हो, और एक मुद्दत (अवधि) तक के लिए फ़ायदा,
- قَالَ رَبِّ احْكُمْ بِالْحَقِّۜ وَرَبُّنَا الرَّحْمٰنُ الْمُسْتَعَانُ عَلٰى مَا تَصِفُونَकहा, ‘‘ऐ मेरे रब! ह़क़ के साथ फ़ैसला कर दीजिए! और हमारा ‘रब’ रह़मान है, ‘उसी’ से मदद माँगी जाती है, उन बातों के मुक़ाबले में जो तुम बयान करते हो।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet