सूरह 20: Ta-Ha
- طٰهٰۜता- हा,
- مَٓا اَنْزَلْنَا عَلَيْكَ الْقُرْاٰنَ لِتَشْقٰىۙ(ऐ मुह़म्मद) ‘हमने’ आप पर यह क़ुर्आन इसलिए नहीं उतारा, कि आप मुसीबत में पड़ जाएँ;
- اِلَّا تَذْكِرَةً لِمَنْ يَخْشٰىۙयह तो एक नसीह़त है, उसके लिए जो डर रखें;
- تَنْز۪يلًا مِمَّنْ خَلَقَ الْاَرْضَ وَالسَّمٰوَاتِ الْعُلٰىۜयह उसका उतारा हुआ है ‘जिसने’ पैदा किया, ज़मीन को और ऊँचे-ऊँचे आसमानों को;
- اَلرَّحْمٰنُ عَلَى الْعَرْشِ اسْتَوٰى(वह) रह़मान, (जो) अ़र्श (राजसिंहासन) पर विराजमान।
- لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا وَمَا تَحْتَ الثَّرٰى‘उसी’ का है जो कुछ आसमानों में है, और जो कुछ ज़मीन में है, और जो कुछ इन दोनों के बीच में है, और जो कुछ मिट्टी के नीचे है।
- وَاِنْ تَجْهَرْ بِالْقَوْلِ فَاِنَّهُ يَعْلَمُ السِّرَّ وَاَخْفٰىऔर अगर तुम बात पुकार कर कहो (या चुपके से) ‘वह’ तो चुपके से कही हुई बात, और छिपी हुई बात तक को जानता है।
- اَللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ لَهُ الْاَسْمَٓاءُ الْحُسْنٰى(वह) अल्लाह, कि ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, ‘उसके’ (सब) नाम अच्छे हैं।
- وَهَلْ اَتٰيكَ حَد۪يثُ مُوسٰىۢऔर क्या आप को मूसा की ख़बर मिली है?-
- اِذْ رَاٰ نَارًا فَقَالَ لِاَهْلِهِ امْكُثُٓوا اِنّ۪ٓي اٰنَسْتُ نَارًا لَعَلّ۪ٓي اٰت۪يكُمْ مِنْهَا بِقَبَسٍ اَوْ اَجِدُ عَلَى النَّارِ هُدًىजब उन्होंने आग देखी! तो अपने घर वालों से कहा, ‘‘ठहरो! मुझे आग दिखाई दी है। शायद उसमें से मैं तुम्हारे लिए अंगारा ले आऊँ, या हो सकता है उस आग पर मैं रास्ते का पता पा लूँ।’’
- فَلَمَّٓا اَتٰيهَا نُودِيَ يَا مُوسٰىफिर जब वह वहाँ पहुँचे तो आवाज़ आई ‘‘ऐ मूसा!
- اِنّ۪ٓي اَنَا۬ رَبُّكَ فَاخْلَعْ نَعْلَيْكَۚ اِنَّكَ بِالْوَادِ الْمُقَدَّسِ طُوًىۜमैं ही तुम्हारा रब हूँ, तो अपने जूते उतार दो; तुम ‘तुवा’ की पाक घाटी (या मैदान) में हो;
- وَاَنَا اخْتَرْتُكَ فَاسْتَمِعْ لِمَا يُوحٰىऔर ‘मैंने’ तुम्हें चुन लिया है, तो जो वह़्य (ह़ुक्म) की जा रही है उसे सुनो;
- اِنَّن۪ٓي اَنَا اللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّٓا اَنَا۬ فَاعْبُدْن۪يۙ وَاَقِمِ الصَّلٰوةَ لِذِكْر۪يबेशक ‘मैं ही’ अल्लाह हूँ, ‘मेरे’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, तो ‘मेरी’ ही इबादत करो और मेरी याद के लिए नमाज़ क़ायम करो;
- اِنَّ السَّاعَةَ اٰتِيَةٌ اَكَادُ اُخْف۪يهَا لِتُجْزٰى كُلُّ نَفْسٍ بِمَا تَسْعٰىक़ियामत की घड़ी आने वाली है, मैं चाहता हूँ कि उसको छिपाए रखूँ, ताकि हर व्यक्ति अपनी कोशिश के अनुसार बदला पा सके;
- فَلَا يَصُدَّنَّكَ عَنْهَا مَنْ لَا يُؤْمِنُ بِهَا وَاتَّبَعَ هَوٰيهُ فَتَرْدٰىतो जो व्यक्ति उस पर ईमान नहीं लाता, और अपनी इच्छाओं के पीछे चलता है, वह तुम्हें इस (नमाज़) से रोक न दे, कि फिर तुम हलाक हो जाओ;
- وَمَا تِلْكَ بِيَم۪ينِكَ يَا مُوسٰىऔर ऐ मूसा! यह तुम्हारे दाहिने हाथ में क्या है?’’
- قَالَ هِيَ عَصَايَۚ اَتَوَكَّؤُ۬ا عَلَيْهَا وَاَهُشُّ بِهَا عَلٰى غَنَم۪ي وَلِيَ ف۪يهَا مَاٰرِبُ اُخْرٰى(मूसा ने) कहा, ‘‘यह मेरी लाठी है, इस पर मैं टेक लगाता हूँ, और इससे अपनी बकरियों के लिए पत्ते झाड़ता हूँ, और इसमें मेरे और भी कई फ़ायदे हैं।’’
- قَالَ اَلْقِهَا يَا مُوسٰىफ़रमाया, ‘‘डाल दो इसको ऐ मूसा।’’
- فَاَلْقٰيهَا فَاِذَا هِيَ حَيَّةٌ تَسْعٰىतो उन्होंने, उसको डाल दिया; अचानक वह एक साँप बन कर दौड़ने लगा;
- قَالَ خُذْهَا وَلَا تَخَفْ۠ سَنُع۪يدُهَا س۪يرَتَهَا الْاُولٰى(अल्लाह ने) फ़रमाया, ‘‘उसे पकड़ लीजिए, और मत डरिए; ‘हम’ उसे फिर उसकी पहली ह़ालत पर लौटा देंगे,
- وَاضْمُمْ يَدَكَ اِلٰى جَنَاحِكَ تَخْرُجْ بَيْضَٓاءَ مِنْ غَيْرِ سُٓوءٍ اٰيَةً اُخْرٰىۙऔर अपना हाथ अपने बाजू से लगा लीजिए, वह रौशन हो कर निकलेगा, बिना किसी ऐब के, (यह) दूसरी निशानी है।
- لِنُرِيَكَ مِنْ اٰيَاتِنَا الْكُبْرٰىۚताकि ‘हम’ आप को अपनी बड़ी निशानियाँ दिखाएँ।
- اِذْهَبْ اِلٰى فِرْعَوْنَ اِنَّهُ طَغٰى۟आप फिरअ़ौन के पास जाइए, (कि) वह सरकश (उद्दंड) हो रहा है।’’
- قَالَ رَبِّ اشْرَحْ ل۪ي صَدْر۪يۙ(मूसा ने) कहा, ‘‘ऐ रब! (इस काम के लिए) मेरा सीना खोल दीजिए।
- وَيَسِّرْ ل۪ٓي اَمْر۪يۙऔर मेरा काम आसान कर दीजिए,
- وَاحْلُلْ عُقْدَةً مِنْ لِسَان۪يۙऔर मेरी ज़बान की गिरह खोल दीजिए,
- يَفْقَهُوا قَوْل۪يۖताकि वह मेरी बात समझ लें,
- وَاجْعَلْ ل۪ي وَز۪يرًا مِنْ اَهْل۪يۙऔर मेरे घर वालों में से (एक को) मेरा वज़ीर (सहायक) नियुक्त कर दीजिए;
- هٰرُونَ اَخ۪يۚ(अर्थात) मेरे भाई हारून को,
- اُشْدُدْ بِه۪ٓ اَزْر۪يۙउसके ज़रिये मेरी कमर (ताक़त) को मज़बूत कर दीजिए,
- وَاَشْرِكْهُ ف۪ٓي اَمْر۪يۙऔर उसे मेरे काम में शरीक कर दीजिए,
- كَيْ نُسَبِّحَكَ كَث۪يرًاۙताकि हम खूब ‘तेरी’ तस्बीह़ बयान करें,
- وَنَذْكُرَكَ كَث۪يرًاۜऔर ‘तेरा’ खूब ज़िक्र करें,
- اِنَّكَ كُنْتَ بِنَا بَص۪يرًاबेशक ‘तू’ हमें देख रहा है।’’
- قَالَ قَدْ اُو۫ت۪يتَ سُؤْلَكَ يَا مُوسٰىफ़रमाया, ‘‘दिया गया तुझे जो ‘तू ने’ माँगा, ऐ मूसा!
- وَلَقَدْ مَنَنَّا عَلَيْكَ مَرَّةً اُخْرٰىۙऔर ‘हमने’ तो आप पर एक बार और एह़सान किया था,
- اِذْ اَوْحَيْنَٓا اِلٰٓى اُمِّكَ مَا يُوحٰىۙजबकि ‘हमने’ आप की माँ को इल्ह़ाम किया, (दिल में बात डाली) जो आपको बताया जाता है;
- اَنِ اقْذِف۪يهِ فِي التَّابُوتِ فَاقْذِف۪يهِ فِي الْيَمِّ فَلْيُلْقِهِ الْيَمُّ بِالسَّاحِلِ يَأْخُذْهُ عَدُوٌّ ل۪ي وَعَدُوٌّ لَهُۜ وَاَلْقَيْتُ عَلَيْكَ مَحَبَّةً مِنّ۪يۚ وَلِتُصْنَعَ عَلٰى عَيْن۪يۢकि उसको सन्दूक़ में रख फिर उसको दरिया में डाल दे, फिर दरिया उसे किनारे पर डाल देगा, तो उन्हें वह (दुश्मन) उठा लेगा, जो मेरा भी दुश्मन है उनका और इनका भी, और ‘मैंने’ आप पर अपनी ओर से मुह़ब्बत डाल दी, और ताकि आप मेरी देख-रेख में परवरिश पाएँ।
- اِذْ تَمْش۪ٓي اُخْتُكَ فَتَقُولُ هَلْ اَدُلُّكُمْ عَلٰى مَنْ يَكْفُلُهُۜ فَرَجَعْنَاكَ اِلٰٓى اُمِّكَ كَيْ تَقَرَّ عَيْنُهَا وَلَا تَحْزَنَۜ وَقَتَلْتَ نَفْسًا فَنَجَّيْنَاكَ مِنَ الْغَمِّ وَفَتَنَّاكَ فُتُونًا۠ فَلَبِثْتَ سِن۪ينَ ف۪ٓي اَهْلِ مَدْيَنَ ثُمَّ جِئْتَ عَلٰى قَدَرٍ يَا مُوسٰىजबकि आपकी बहन (फ़िरअ़ौन के यहाँ) चलती हुई आर्इं, फिर बोलीं कि ‘क्या मैं तुम्हें उस व्यक्ति का पता बता दूँ जो इनका पालन पोषण अपने ज़िम्में ले ले? इस तरह ‘हमने’ फिर आप को आप की माँ के पास पहुँचा दिया, ताकि उनकी आँखें ठंडी हों; और वह ग़म न करें; आपने एक व्यक्ति को मार डाला था, तो ‘हमने’ आपको उस ग़म से छुट्कारा दिया, और ‘हमने’ आप को तरह-तरह से आज़्माया, और आप कई वर्ष मद्यन वालों में रहे, फिर आप ठीक समय पर आ गये, ऐ मूसा!
- وَاصْطَنَعْتُكَ لِنَفْس۪يۚऔर ‘मैंने’ आप को अपने (काम के) लिए चुन लिया है,
- اِذْهَبْ اَنْتَ وَاَخُوكَ بِاٰيَات۪ي وَلَا تَنِيَا ف۪ي ذِكْر۪يۚआप और आप के भाई ‘मेरी’ निशानियों के साथ जाएँ, और ‘मेरी’ याद में सुस्ती न करें;
- اِذْهَبَٓا اِلٰى فِرْعَوْنَ اِنَّهُ طَغٰىۚजाएँ दोनों, फ़िरअ़ौन के पास, वह सरकश हो रहा है।
- فَقُولَا لَهُ قَوْلًا لَيِّنًا لَعَلَّهُ يَتَذَكَّرُ اَوْ يَخْشٰىउससे नर्मी से बात करें, शायद कि वह नसीह़त ह़ासिल कर ले या डर जाए।’’
- قَالَا رَبَّنَٓا اِنَّنَا نَخَافُ اَنْ يَفْرُطَ عَلَيْنَٓا اَوْ اَنْ يَطْغٰىदोनों बोले, ‘‘ऐ हमारे रब! हमें इसका डर है कि वह हम पर कहीं ज़्यादती न करे या ज़्यादा सरकश हो जाए।’’
- قَالَ لَا تَخَافَٓا اِنَّن۪ي مَعَكُمَٓا اَسْمَعُ وَاَرٰى(अल्लाह ने) फ़रमाया, ‘‘आप डरें नहीं, ‘मैं’ आप दोनों के साथ हूँ, सुनता और देखता हूँ;
- فَأْتِيَاهُ فَقُولَٓا اِنَّا رَسُولَا رَبِّكَ فَاَرْسِلْ مَعَنَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ وَلَا تُعَذِّبْهُمْۜ قَدْ جِئْنَاكَ بِاٰيَةٍ مِنْ رَبِّكَۜ وَالسَّلَامُ عَلٰى مَنِ اتَّبَعَ الْهُدٰىआप उसके पास जाएँ, फिर उससे कहें, ‘हम ‘तेरे’ ‘रब’ की ओर से भेजे गये हैं, तो तू हमारे साथ बनी इस्राईल को जाने दे, और उन्हें दुःख न दे, हम तेरे पास, तेरे ‘रब’ की निशानी लेकर आए हैं; और सलामती हो उसके लिए जो सीधी राह पर चले।
- اِنَّا قَدْ اُوحِيَ اِلَيْنَٓا اَنَّ الْعَذَابَ عَلٰى مَنْ كَذَّبَ وَتَوَلّٰىहमारे पास तो वह़्य आ चुकी है कि अ़ज़ाब उसी के लिए है, जो झुठलाए और मुँह फेरे।’’
- قَالَ فَمَنْ رَبُّكُمَا يَا مُوسٰى(फ़िरअ़ौन ने) कहा, ‘‘तो कौन है, तुम्हारा रब! ऐ मूसा?’’
- قَالَ رَبُّنَا الَّذ۪ٓي اَعْطٰى كُلَّ شَيْءٍ خَلْقَهُ ثُمَّ هَدٰى(मूसा ने) कहा, ‘‘हमारा रब वह है ‘जिसने’ हर चीज़ को उसकी आकृति (शक्ल सूरत) दी, फिर राह दिखाई।’’
- قَالَ فَمَا بَالُ الْقُرُونِ الْاُولٰى(फ़िरअ़ौन ने) कहा, ‘‘अच्छा तो उन नस्लों का क्या ह़ाल हुआ, जो पहले थीं?’’
- قَالَ عِلْمُهَا عِنْدَ رَبّ۪ي ف۪ي كِتَابٍۚ لَا يَضِلُّ رَبّ۪ي وَلَا يَنْسٰىۘ(मूसा ने) कहा, ‘‘उसका इल्म मेरे रब के पास एक किताब में है, मेरा ‘रब’ न भटक सकता है न भूल सकता है।’’
- اَلَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الْاَرْضَ مَهْدًا وَسَلَكَ لَكُمْ ف۪يهَا سُبُلًا وَاَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءًۜ فَاَخْرَجْنَا بِه۪ٓ اَزْوَاجًا مِنْ نَبَاتٍ شَتّٰى‘‘वह (वही तो है) जिसने तुम्हारे लिए ज़मीन को फर्श बना दिया, और तुम्हारे लिए उसमें रास्ते बना दिये; और आसमान से पानी उतारा, फिर ‘हमने’ उससे तरह-तरह की पैदावारें (उपज) निकालीं;
- كُلُوا وَارْعَوْا اَنْعَامَكُمْۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِاُو۬لِي النُّهٰى۟खाओ और अपने चौपायों को भी चराओ; बेशक इसमें निशानियाँ हैं अक़्ल वालों के लिए।
- مِنْهَا خَلَقْنَاكُمْ وَف۪يهَا نُع۪يدُكُمْ وَمِنْهَا نُخْرِجُكُمْ تَارَةً اُخْرٰىइसी (ज़मीन) से ‘हमने’ तुम्हें पैदा किया, और इसी में ‘हम’ तुम्हें लौटाएँगे, और इसी से फिर तुम्हें दोबारा निकालेंगे।’’
- وَلَقَدْ اَرَيْنَاهُ اٰيَاتِنَا كُلَّهَا فَكَذَّبَ وَاَبٰىऔर ‘हमने’ उसे (फिरअ़ौन को) अपनी सभी निशानियाँ दिखाईं मगर वह झुठलाता और इन्कार ही करता रहा।
- قَالَ اَجِئْتَنَا لِتُخْرِجَنَا مِنْ اَرْضِنَا بِسِحْرِكَ يَا مُوسٰى(फिरऔन ने) कहा, ‘‘ऐ मूसा! क्या तू हमारे पास इसलिए आया है कि अपने जादू से हम को, हमारे अपने ही ज़मीन से निकाल दे?
- فَلَنَأْتِيَنَّكَ بِسِحْرٍ مِثْلِه۪ فَاجْعَلْ بَيْنَنَا وَبَيْنَكَ مَوْعِدًا لَا نُخْلِفُهُ نَحْنُ وَلَٓا اَنْتَ مَكَانًا سُوًىअच्छा, हम भी तुम्हारे मुक़ाबले में वैसा ही जादू लाएंगे; तुम हमारे और अपने बीच एक निर्धारित समय तय कर लो, न हम उससे फिरें और न तुम, (और यह) एक समतल मैदान में (हो)।
- قَالَ مَوْعِدُكُمْ يَوْمُ الزّ۪ينَةِ وَاَنْ يُحْشَرَ النَّاسُ ضُحًى(मूसा ने) कहा, ‘‘तुम्हारे लिए ज़ीनत (उत्सव) के दिन का वादा है, और यह कि लोग दिन चढ़े (चाश्त के वक़्त) इकट्ठा हो जाएँ।’’
- فَتَوَلّٰى فِرْعَوْنُ فَجَمَعَ كَيْدَهُ ثُمَّ اَتٰىतो फ़िरअ़ौन पलटा और अपने सारे दाँव जुटाए, फिर (मुक़ाबले में) आ गया।
- قَالَ لَهُمْ مُوسٰى وَيْلَكُمْ لَا تَفْتَرُوا عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا فَيُسْحِتَكُمْ بِعَذَابٍۚ وَقَدْ خَابَ مَنِ افْتَرٰىमूसा ने उन लोगों से कहा, ‘‘तबाही है तुम्हारे लिए, झूठ गढ़ कर अल्लाह पर न थोपो, कि ‘वह’ तुम्हें एक अ़ज़ाब से तबाह कर देगा और जिसने झूठ गढ़ा, वह नाकाम (असफल) रहा।’’
- فَتَنَازَعُٓوا اَمْرَهُمْ بَيْنَهُمْ وَاَسَرُّوا النَّجْوٰىतो वे आपस में अपने मामले में झगड़ने और चुपके-चुपके काना -फूसी करने लगे।
- قَالُٓوا اِنْ هٰذَانِ لَسَاحِرَانِ يُر۪يدَانِ اَنْ يُخْرِجَاكُمْ مِنْ اَرْضِكُمْ بِسِحْرِهِمَا وَيَذْهَبَا بِطَر۪يقَتِكُمُ الْمُثْلٰىकहने लगे, ‘‘यह दोनों जादूगर हैं, चाहते हैं कि अपने जादू से तुम्हें तुम्हारी ज़मीन से निकाल दें, और तुम्हारे सुन्दर तऱीके (धर्म) को मिटा दें;
- فَاَجْمِعُوا كَيْدَكُمْ ثُمَّ ائْتُوا صَفًّاۚ وَقَدْ اَفْلَحَ الْيَوْمَ مَنِ اسْتَعْلٰىतो तुम सब मिलकर अपना दाँव जुटा लो, और एक पंक्ति बना कर आओ, आज जो ग़ालिब (प्रभावी) रहा वही कामियाब हुआ।’’
- قَالُوا يَا مُوسٰٓى اِمَّٓا اَنْ تُلْقِيَ وَاِمَّٓا اَنْ نَكُونَ اَوَّلَ مَنْ اَلْقٰىवे बोले, ‘‘ऐ मूसा! या तुम (अपनी लाठी) डालो, या हम पहले (रस्सियाँ) डालते हैं।’’
- قَالَ بَلْ اَلْقُواۚ فَاِذَا حِبَالُهُمْ وَعِصِيُّهُمْ يُخَيَّلُ اِلَيْهِ مِنْ سِحْرِهِمْ اَنَّهَا تَسْعٰى(मूसा ने) फ़रमाया, ‘‘नहीं, बल्कि तुम्हीं (रस्सियाँ) डालो,’’ (जब उन्होंने रस्सियाँ डालीं) तो अचानक उनकी रस्सियां और लाठियाँ मूसा के ख़याल में ऐसी आने लगीं कि वह द़ौड रही हैं।
- فَاَوْجَسَ ف۪ي نَفْسِه۪ خ۪يفَةً مُوسٰىतो मूसा अपने जी में डरे।
- قُلْنَا لَا تَخَفْ اِنَّكَ اَنْتَ الْاَعْلٰى‘हमने’ कहा, ‘‘मत डरो! बेशक तुम ही ग़ालिब (प्रभावी) हो,
- وَاَلْقِ مَا ف۪ي يَم۪ينِكَ تَلْقَفْ مَا صَنَعُواۜ اِنَّمَا صَنَعُوا كَيْدُ سَاحِرٍۜ وَلَا يُفْلِحُ السَّاحِرُ حَيْثُ اَتٰىऔर जो चीज़ तुम्हारे दाहिने हाथ में (लाठी) है, उसे डाल दो, वह उसको निगल जाएगी, जो कुछ उन्होंने रचा है, वह तो बस जादूगर का फ़रेब है और जादूगर कामियाब नहीं हो सकता, चाहे (जहाँ) आए।’’
- فَاُلْقِيَ السَّحَرَةُ سُجَّدًا قَالُٓوا اٰمَنَّا بِرَبِّ هٰرُونَ وَمُوسٰىतो जादूगर सज्दः में गिर गये, (और) बोले, ‘‘हम, हारून और मूसा के ‘रब’ पर ईमान ले आए।’’
- قَالَ اٰمَنْتُمْ لَهُ قَبْلَ اَنْ اٰذَنَ لَكُمْۜ اِنَّهُ لَكَب۪يرُكُمُ الَّذ۪ي عَلَّمَكُمُ السِّحْرَۚ فَلَاُقَطِّعَنَّ اَيْدِيَكُمْ وَاَرْجُلَكُمْ مِنْ خِلَافٍ وَلَاُصَلِّبَنَّكُمْ ف۪ي جُذُوعِ النَّخْلِۘ وَلَتَعْلَمُنَّ اَيُّنَٓا اَشَدُّ عَذَابًا وَاَبْقٰى(फ़िरअ़ौन ने) कहा, ‘‘तुम उस पर ईमान ले आए, इससे पहले कि मैं तुम्हें इसकी इजाज़त देता, ज़रूर यह तुम्हारा उस्ताद है, जिसने तुम्हें जादू सिखाया है, तो मैं तुम्हारे हाथ और पाँव विपरीत दिशाओं से कट्वा दूँगा, और खजूर के तनों पर तुम्हें सूली दे दूँगा; तब तुम्हें ज़रूर मालूम हो जाएगा कि हममें से किस का अ़ज़ाब ज़्यादा सख़्त और देर तक रहने वाला है।;
- قَالُوا لَنْ نُؤْثِرَكَ عَلٰى مَا جَٓاءَنَا مِنَ الْبَيِّنَاتِ وَالَّذ۪ي فَطَرَنَا فَاقْضِ مَٓا اَنْتَ قَاضٍۜ اِنَّمَا تَقْض۪ي هٰذِهِ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَاۜउन्होंने कहा, ‘‘जो स्पष्ट निशानियाँ हमारे सामने आ चुकी हैं, और उस हस्ती पर, ‘जिसने’ हमको पैदा किया है, उसके मुक़ाबले में हम तुमको किसी तरह तर्जीह (प्राथ्मिकता) देने वाले नहीं, तो तुझ को जो करना है, कर गुजर, और तू तो बस इसी दुनिया की ज़िन्दगी पर हुक्म दे सकता है।
- اِنَّٓا اٰمَنَّا بِرَبِّنَا لِيَغْفِرَ لَنَا خَطَايَانَا وَمَٓا اَكْرَهْتَنَا عَلَيْهِ مِنَ السِّحْرِۜ وَاللّٰهُ خَيْرٌ وَاَبْقٰى‘‘हम तो अपने रब पर ईमान ले आए, ताकि वह हमारी ख़ताओं को माफ़ कर दे, और इस जादू को भी जिस पर ‘तूने’ हमें मजबूर किया, और अल्लाह ही बेहतर और बाक़ी रहने वाला है।’’
- اِنَّهُ مَنْ يَأْتِ رَبَّهُ مُجْرِمًا فَاِنَّ لَهُ جَهَنَّمَۜ لَا يَمُوتُ ف۪يهَا وَلَا يَحْيٰىजो व्यक्ति अपने ‘रब’ के पास मुज्रिम हो कर हाज़िर होगा, तो उसके लिए जहन्नम है, जिसमें न वह मरेगा और न जिएगा।
- وَمَنْ يَأْتِه۪ مُؤْمِنًا قَدْ عَمِلَ الصَّالِحَاتِ فَاُو۬لٰٓئِكَ لَهُمُ الدَّرَجَاتُ الْعُلٰىۙऔर जो व्यक्ति आएगा मोमिन (मुस्लिम) हो कर, और अच्छे काम भी किये होंगे, तो ऐसे लोगों के लिए ऊँचे-ऊँचे दर्जे हैं;
- جَنَّاتُ عَدْنٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ وَذٰلِكَ جَزٰٓؤُ۬ا مَنْ تَزَكّٰى۟हमेशा-हमेश रहने के बाग़ हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही हैं, उनमें वे हमेशा रहेंगे; और यह बदला है उसका जिसने पाकी अपनाई।
- وَلَقَدْ اَوْحَيْنَٓا اِلٰى مُوسٰٓى اَنْ اَسْرِ بِعِبَاد۪ي فَاضْرِبْ لَهُمْ طَر۪يقًا فِي الْبَحْرِ يَبَسًاۚ لَا تَخَافُ دَرَكًا وَلَا تَخْشٰىऔर ‘हमने’ मूसा की ओर वह़्य की, कि ‘हमारे’ बन्दों को रातों-रात निकाल ले जाओ, फिर उनके लिए दरिया में (लाठी) मार कर सूखा रास्ता बना दो, फिर तुमको न तो (फ़िरअ़ौन के) पकड़ने का डर होगा, और न (डूबने का) डर।’’
- فَاَتْبَعَهُمْ فِرْعَوْنُ بِجُنُودِه۪ فَغَشِيَهُمْ مِنَ الْيَمِّ مَا غَشِيَهُمْۜतो फ़िरअ़ौन ने अपनी सेना के साथ उनका पीछा किया, तो दरिया (की मौजें) उनको ढंाप ली, जैसा कि उसे उनको ढ़ाँपना था।
- وَاَضَلَّ فِرْعَوْنُ قَوْمَهُ وَمَا هَدٰىऔर फिरअ़ौन ने अपनी क़ौम को गुमराह कर दिया,और सीधी राह न दिखाई।
- يَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ قَدْ اَنْجَيْنَاكُمْ مِنْ عَدُوِّكُمْ وَوٰعَدْنَاكُمْ جَانِبَ الطُّورِ الْاَيْمَنَ وَنَزَّلْنَا عَلَيْكُمُ الْمَنَّ وَالسَّلْوٰىऐ बनी इस्राईल! (याक़ूब की औलाद) ‘हमने’ तुमको तुम्हारे दुश्मन से छुट्कारा दिया, और तुमसे ‘तूर’ के दाहिनी छोर का वादा किया, और तुम पर ‘मन्न’ और ‘सल्वा’ उतारा;
- كُلُوا مِنْ طَيِّبَاتِ مَا رَزَقْنَاكُمْ وَلَا تَطْغَوْا ف۪يهِ فَيَحِلَّ عَلَيْكُمْ غَضَب۪يۚ وَمَنْ يَحْلِلْ عَلَيْهِ غَضَب۪ي فَقَدْ هَوٰى‘‘खाओ, जो कुछ पाक अच्छी चीज़ें ‘हमने’ तुम्हें दी हैं, और इसमें ह़द से आगे न बढ़ना कि तुम पर मेरा ग़ज़ब टूट पड़े, और जिस पर ‘मेरा’ ग़ज़ब टूटा, वह तो गिर कर ही रहा;
- وَاِنّ۪ي لَغَفَّارٌ لِمَنْ تَابَ وَاٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًا ثُمَّ اهْتَدٰىऔर ‘मैं’ बड़ा माफ़ करने वाला हूँ उसके लिए जो तौबः कर ले, और ईमान ले आए, और भले काम करे, फिर सीधी राह पर चले।’’-
- وَمَٓا اَعْجَلَكَ عَنْ قَوْمِكَ يَا مُوسٰى‘‘और अपनी क़ौम से (आगे चले आने में) क्यों जल्दी की, ऐ मूसा?’’
- قَالَ هُمْ اُو۬لَٓاءِ عَلٰٓى اَثَر۪ي وَعَجِلْتُ اِلَيْكَ رَبِّ لِتَرْضٰى(मूसा ने) कहा, ‘‘वह मेरे पीछे हैं और मैंने तेरी ओर आने की जल्दी इस लिए की, ऐ रब! ताकि तू राज़ी हो जाए।’’
- قَالَ فَاِنَّا قَدْ فَتَنَّا قَوْمَكَ مِنْ بَعْدِكَ وَاَضَلَّهُمُ السَّامِرِيُّफ़रमाया, ‘‘अच्छा, तो ‘हमने’ तुम्हारे पीछे तुम्हारे क़ौम को आज़्माइश में डाल दिया, और सामरी ने उन्हें गुमराह कर डाला।’’
- فَرَجَعَ مُوسٰٓى اِلٰى قَوْمِه۪ غَضْبَانَ اَسِفًاۚ قَالَ يَا قَوْمِ اَلَمْ يَعِدْكُمْ رَبُّكُمْ وَعْدًا حَسَنًاۜ اَفَطَالَ عَلَيْكُمُ الْعَهْدُ اَمْ اَرَدْتُمْ اَنْ يَحِلَّ عَلَيْكُمْ غَضَبٌ مِنْ رَبِّكُمْ فَاَخْلَفْتُمْ مَوْعِد۪يतब मूसा अपनी क़ौम के पास वापस आए, ग़ुस्सा और अफ़सोस से भरे हुए, कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! क्या तुम्हारे ‘रब’ ने तुम से अच्छा वादा नहीं किया था? तो क्या तुम पर लम्बा ज़माना गुज़र गया था या तुमने यह चाहा था कि तुम पर तुम्हारे ‘रब’ का ग़ज़ब उतर पड़े, इसलिए तुमने मुझसे वादा ख़िलाफ़ी की।’’
- قَالُوا مَٓا اَخْلَفْنَا مَوْعِدَكَ بِمَلْكِنَا وَلٰكِنَّا حُمِّلْنَٓا اَوْزَارًا مِنْ ز۪ينَةِ الْقَوْمِ فَقَذَفْنَاهَا فَكَذٰلِكَ اَلْقَى السَّامِرِيُّۙउन्होंने कहा, ‘‘हमने आप से किये हुए वादे के ख़िलाफ़ अपने से कुछ नहीं किया, बल्कि क़ौम के ज़ेवरों के बोझ हम उठाए हुए थे, फिर हमने उनको (आग में) फेंक दिया, तो इसी तरह सामरी ने भी डाल दिया।’’-
- فَاَخْرَجَ لَهُمْ عِجْلًا جَسَدًا لَهُ خُوَارٌ فَقَالُوا هٰذَٓا اِلٰهُكُمْ وَاِلٰهُ مُوسٰى فَنَسِيَۜतो वह उनके लिए एक बछड़े का जिस्म बना लाया जिसकी आवाज़ बछड़े की सी थी, फिर उन्होंने कहा, ‘‘यही तुम्हारा मअ़बूद (उपास्य) है और मूसा का भी, मगर वह भूल गया है।’’
- اَفَلَا يَرَوْنَ اَلَّا يَرْجِعُ اِلَيْهِمْ قَوْلًاۙ وَلَا يَمْلِكُ لَهُمْ ضَرًّا وَلَا نَفْعًا۟क्या वे लोग इतना भी नहीं देख रहे थे, कि वह न तो किसी बात का जवाब दे सकता है और न उनको नुक़सान पहुँचाने का अधिकार है और न नफ़ा का।
- وَلَقَدْ قَالَ لَهُمْ هٰرُونُ مِنْ قَبْلُ يَا قَوْمِ اِنَّمَا فُتِنْتُمْ بِه۪ۚ وَاِنَّ رَبَّكُمُ الرَّحْمٰنُ فَاتَّبِعُون۪ي وَاَط۪يعُٓوا اَمْر۪يऔर हारून ने उनसे पहले ही कह दिया था कि ‘‘लोगो तुम इसके ज़रिये फ़ित्ने में पड़ गये हो, और तुम्हारा ‘रब’ तो रह़मान है, तो मेरी बताई राह पर चलो और मेरी बात मानो।’’
- قَالُوا لَنْ نَبْرَحَ عَلَيْهِ عَاكِف۪ينَ حَتّٰى يَرْجِعَ اِلَيْنَا مُوسٰىउन्होंने कहा, ‘‘हम तो इसी (की इबादत) पर जमे रहेंगे, जब तक कि मूसा वापस न आएँ।’’
- قَالَ يَا هٰرُونُ مَا مَنَعَكَ اِذْ رَاَيْتَهُمْ ضَلُّواۙउन्होंने कहा, ‘‘ऐ हारून तुम्हें किस चीज़ ने रोका, जब तुम ने देख लिया था कि यह भटक गये हैं;
- اَلَّا تَتَّبِعَنِۜ اَفَعَصَيْتَ اَمْر۪يइस बात से कि तुम मेरे पीछे चले आते तो तुमने मेरे ह़ुक्म की नाफ़रमानी की?’’
- قَالَ يَبْنَؤُ۬مَّ لَا تَأْخُذْ بِلِحْيَت۪ي وَلَا بِرَأْس۪يۚ اِنّ۪ي خَش۪يتُ اَنْ تَقُولَ فَرَّقْتَ بَيْنَ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ وَلَمْ تَرْقُبْ قَوْل۪ي(हारून ने) कहा, ‘‘ऐ मेरी माँ के बेटे, मेरी दाढ़ी न पकड़िए और न मेरा सर! मुझे डर हुआ कि आप कहेंगे कि ‘तू ने बनी इस्राईल में फूट डाल दी, और मेरी बात को ध्यान न दिया’।’’
- قَالَ فَمَا خَطْبُكَ يَا سَامِرِيُّ(मूसा ने) कहा, ‘‘ऐ सामरी! तेरा क्या मामला है।’’
- قَالَ بَصُرْتُ بِمَا لَمْ يَبْصُرُوا بِه۪ فَقَبَضْتُ قَبْضَةً مِنْ اَثَرِ الرَّسُولِ فَنَبَذْتُهَا وَكَذٰلِكَ سَوَّلَتْ ل۪ي نَفْس۪يउसने कहा, ‘‘मुझे ऐसी चीज़ नज़र आयी, जो दूसरों को नज़र नहीं आयी, तो मैंने रसूल के पैर के निशान से एक मुट्ठी मिट्टी उठा ली, फिर उसको छोड़ दिया, और मुझे मेरे मन ने ऐसा ही सुझाया है।’’
- قَالَ فَاذْهَبْ فَاِنَّ لَكَ فِي الْحَيٰوةِ اَنْ تَقُولَ لَا مِسَاسَۖ وَاِنَّ لَكَ مَوْعِدًا لَنْ تُخْلَفَهُۚ وَانْظُرْ اِلٰٓى اِلٰهِكَ الَّذ۪ي ظَلْتَ عَلَيْهِ عَاكِفًاۜ لَنُحَرِّقَنَّهُ ثُمَّ لَنَنْسِفَنَّهُ فِي الْيَمِّ نَسْفًاकहा, ‘‘अच्छा, तू जा! अब ज़िन्दगी भर तुझे यह कहते रहना है कि, ‘कोई छुए नहीं’, और तेरे लिए एक निश्चित वादा है, जो तुझ पर से हरगिज़ न टलेगा, और देख अपने इस मअ़बूद को जिस पर तू जमा बैठा है, हम अभी इसे जलाए डालते हैं, फिर इस (की राख) को दरिया में बहा देते हैं।’’
- اِنَّمَٓا اِلٰهُكُمُ اللّٰهُ الَّذ۪ي لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ وَسِعَ كُلَّ شَيْءٍ عِلْمًا‘‘तुम्हारा मअ़बूद (उपास्य) वही अल्लाह है, जिसके सिवा कोई मअ़बूद नहीं, ‘वह’ अपने इल्म से हर चीज़ पर छाया हुआ है।’’
- كَذٰلِكَ نَقُصُّ عَلَيْكَ مِنْ اَنْبَٓاءِ مَا قَدْ سَبَقَۚ وَقَدْ اٰتَيْنَاكَ مِنْ لَدُنَّا ذِكْرًاۚइसी तरह ‘हम’ आप से गुज़रे हुए किस्सों की ख़बरें बयान करते हैं, और ‘हमने’ आप को अपने पास से एक नसीह़त नामा दिया।
- مَنْ اَعْرَضَ عَنْهُ فَاِنَّهُ يَحْمِلُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ وِزْرًاۙजिस व्यक्ति ने इससे मुँह फेरा, तो वह क़ियामत के दिन एक बोझ उठाएगा;
- خَالِد۪ينَ ف۪يهِۜ وَسَٓاءَ لَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ حِمْلًاۙ(वह लोग) हमेशा उसी में रहेंगे और यह बहुत बुरा बोझ होगा जिसको वह क़ियामत के दिन लादे होंगे।
- يَوْمَ يُنْفَخُ فِي الصُّورِ وَنَحْشُرُ الْمُجْرِم۪ينَ يَوْمَئِذٍ زُرْقًاۚजिस दिन सूर फूँका जाएगा और हम मुज्रिमों को (इस ह़ालत में) इकट्ठा करेंगे, और उनकी आँखें नीली पड़ गयी होंगी;
- يَتَخَافَتُونَ بَيْنَهُمْ اِنْ لَبِثْتُمْ اِلَّا عَشْرًاवे आपस में चुपके-चुपके कहेंगे ‘‘तुम (दुनिया में) बस दस ही दिन रहे होगे।’’
- نَحْنُ اَعْلَمُ بِمَا يَقُولُونَ اِذْ يَقُولُ اَمْثَلُهُمْ طَر۪يقَةً اِنْ لَبِثْتُمْ اِلَّا يَوْمًا۟‘हम’ खूब जानते हैं, ‘‘जो कुछ यह कहेंगे, उस समय उनमें सब से बेहतर अन्दाज़ा लगाने वाला कहेगा कि, तुम तो बस एक ही दिन ठहरे हो।’’
- وَيَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الْجِبَالِ فَقُلْ يَنْسِفُهَا رَبّ۪ي نَسْفًاۙऔर यह लोग आपसे पहाड़ों के बारे में पूछते हैं कह दीजिए कि, ‘‘मेरा ‘रब’ इन्हें (धूल की तरह) उड़ा देगा,
- فَيَذَرُهَا قَاعًا صَفْصَفًاۙफिर ज़मीन को एक समतल मैदान बना कर छोड़ेगा।
- لَا تَرٰى ف۪يهَا عِوَجًا وَلَٓا اَمْتًاन तुम उसमें कोई टेढ़-मेढ़ देखोगे और न कहीं ऊँच नीच।’’
- يَوْمَئِذٍ يَتَّبِعُونَ الدَّاعِيَ لَا عِوَجَ لَهُۚ وَخَشَعَتِ الْاَصْوَاتُ لِلرَّحْمٰنِ فَلَا تَسْمَعُ اِلَّا هَمْسًاउस दिन लोग एक पुकारने वाले के पीछे चलेंगे और ‘उसकी’ पैरवी से अकड़ न दिखा सकेंगे, और सारी आवाज़ें रह़मान के सामने दब जाएँगी तो एक आहट के सिवा तुम कुछ न सुन सकोगे।
- يَوْمَئِذٍ لَا تَنْفَعُ الشَّفَاعَةُ اِلَّا مَنْ اَذِنَ لَهُ الرَّحْمٰنُ وَرَضِيَ لَهُ قَوْلًاउस दिन सिफ़ारिश कुछ काम न आएगी, मगर उस व्यक्ति की जिसको रह़मान इजाज़त दे, और उसके बोलने को पसंद करे।
- يَعْلَمُ مَا بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ وَلَا يُح۪يطُونَ بِه۪ عِلْمًا‘वह’ जानता है, सब के अगले पिछले ह़ालात को; और वे अपने इल्म से उस पर अहाता (घेरा) नहीं कर सकते।
- وَعَنَتِ الْوُجُوهُ لِلْحَيِّ الْقَيُّومِۜ وَقَدْ خَابَ مَنْ حَمَلَ ظُلْمًاतमाम चेहरे झुके होंगे, उस ज़िन्दा बाक़ी रहने वाले (अल्लाह) के सामने, नाकाम रहेगा वह, जो ज़ुल्म लेकर आएगा।
- وَمَنْ يَعْمَلْ مِنَ الصَّالِحَاتِ وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَلَا يَخَافُ ظُلْمًا وَلَا هَضْمًاऔर जिसने भले काम किये होंगे, और वह ईमान वाला भी होगा, तो उसके लिए न किसी ज़ुल्म का डर होगा, और न ह़क़ मारे जाने का।
- وَكَذٰلِكَ اَنْزَلْنَاهُ قُرْاٰنًا عَرَبِيًّا وَصَرَّفْنَا ف۪يهِ مِنَ الْوَع۪يدِ لَعَلَّهُمْ يَتَّقُونَ اَوْ يُحْدِثُ لَهُمْ ذِكْرًاऔर इसी तरह ‘हमने’ इसे अ़रबी क़ुर्आन के रूप में उतारा है, और इसमें तरह-तरह से चेतावनी दी, ताकि लोग उससे डरें या (अल्लाह) उनके लिए समझ पैदा करे।
- فَتَعَالَى اللّٰهُ الْمَلِكُ الْحَقُّۚ وَلَا تَعْجَلْ بِالْقُرْاٰنِ مِنْ قَبْلِ اَنْ يُقْضٰٓى اِلَيْكَ وَحْيُهُۘ وَقُلْ رَبِّ زِدْن۪ي عِلْمًاतो सबसे ऊँचा अल्लाह, सच्चा बादशाह है; और आप क़ुर्आन के बारे में जल्दी न किया कीजिए, जब तक कि इसकी वह़्य आप पर पूरी न कर दी जाए, और कहिये कि ‘‘ऐ मेरे रब, मेरे इल्म में ज़्यादती कर।’’
- وَلَقَدْ عَهِدْنَٓا اِلٰٓى اٰدَمَ مِنْ قَبْلُ فَنَسِيَ وَلَمْ نَجِدْ لَهُ عَزْمًا۟और ‘हमने’ इससे पहले आदम से एक वादा लिया था, लेकिन वह भूल गये, और ‘हमने’ उनमेंं इरादे की मज़बूती न पाई।
- وَاِذْ قُلْنَا لِلْمَلٰٓئِكَةِ اسْجُدُوا لِاٰدَمَ فَسَجَدُٓوا اِلَّٓا اِبْل۪يسَۜ اَبٰىऔर जब ‘हमने’ फ़रिश्तों से कहा कि ‘‘आदम को सज्दः करो, तो उन्होंने सज्दः किया, मगर इब्लीस ने इन्कार किया।’’
- فَقُلْنَا يَٓا اٰدَمُ اِنَّ هٰذَا عَدُوٌّ لَكَ وَلِزَوْجِكَ فَلَا يُخْرِجَنَّكُمَا مِنَ الْجَنَّةِ فَتَشْقٰىतो ‘हमने’ कहा, ‘‘ऐ आदम! यह आप का और आपकी पत्नी का दुश्मन है, तो ऐसा न हो कि यह आप दोनों को जन्नत से निकलवा दे, तो आप मुसीबत में पड़ जाएँ
- اِنَّ لَكَ اَلَّا تَجُوعَ ف۪يهَا وَلَا تَعْرٰىۙआप के लिए तो ऐसा (आराम) है कि न आप यहाँ भूखे रहेंगे और न नंगे;
- وَاَنَّكَ لَا تَظْمَؤُ۬ا ف۪يهَا وَلَا تَضْحٰىऔर यह कि न यहँा आप को प्यास लगेगी और न धूप।’’
- فَوَسْوَسَ اِلَيْهِ الشَّيْطَانُ قَالَ يَٓا اٰدَمُ هَلْ اَدُلُّكَ عَلٰى شَجَرَةِ الْخُلْدِ وَمُلْكٍ لَا يَبْلٰىतो शैतान ने उनको बहकाया, कहा ‘‘ऐ आदम! क्या मैं तुमको (ऐसा) पेड़ बताऊँ (जो) हमेशा की ज़िन्दगी दे और (ऐसी) बादशाहत, जो कभी न खत्म हो?’’
- فَاَكَلَا مِنْهَا فَبَدَتْ لَهُمَا سَوْاٰتُهُمَا وَطَفِقَا يَخْصِفَانِ عَلَيْهِمَا مِنْ وَرَقِ الْجَنَّةِۘ وَعَصٰٓى اٰدَمُ رَبَّهُ فَغَوٰىۖफिर दोनों ने उस पेड़ का फल खा लिया, तो उन पर उनकी शर्मगाहें (गुप्त अंग) खुल गईं और वे जन्नत के पत्तों से अपने को ढ़ांपने लगे, और आदम ने अपने ‘रब’ की नाफ़रमानी की, तो वह राह से भटक गये।
- ثُمَّ اجْتَبٰيهُ رَبُّهُ فَتَابَ عَلَيْهِ وَهَدٰىफिर उनके रब ने उन्हें चुन लिया और उनकी तौबः कुबूल कर ली और सीधी राह बताई।
- قَالَ اهْبِطَا مِنْهَا جَم۪يعًا بَعْضُكُمْ لِبَعْضٍ عَدُوٌّۚ فَاِمَّا يَأْتِيَنَّكُمْ مِنّ۪ي هُدًى فَمَنِ اتَّبَعَ هُدَايَ فَلَا يَضِلُّ وَلَا يَشْقٰىकहा, ‘‘आप दोनों(जन्नत से) उतरे! आप में कुछ लोग कुछ के दुश्मन होंगे’’ तो अगर ‘मेरी’ ओर से आप के पास कोई हिदायत आए, तो जो व्यक्ति मेरी राह पर चलेगा, वह न भटकेगा, न महरूम रहेगा;
- وَمَنْ اَعْرَضَ عَنْ ذِكْر۪ي فَاِنَّ لَهُ مَع۪يشَةً ضَنْكًا وَنَحْشُرُهُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ اَعْمٰىऔर जो मेरी नसीह़त से मुँह मोड़ेगा तो उसकी ज़िन्दगी तंगी में गुज़रेगी और क़ियामत के दिन ‘हम’ उसको अन्धा उठाएँगे।’’
- قَالَ رَبِّ لِمَ حَشَرْتَن۪ٓي اَعْمٰى وَقَدْ كُنْتُ بَص۪يرًاवह कहेगा, ‘‘ऐ मेरे रब! ‘तूने’ मुझे अन्धा क्यों उठाया, जबकि मैं आँखों वाला था।’’
- قَالَ كَذٰلِكَ اَتَتْكَ اٰيَاتُنَا فَنَس۪يتَهَاۚ وَكَذٰلِكَ الْيَوْمَ تُنْسٰى‘वह’ कहेगा, ‘‘इसी तरह तेरे पास ‘हमारी’ निशानियाँ आयीं तो ‘तूने’ उन्हें भुला दिया, इसी तरह आज हम तुझ को भुला देंगे।’’
- وَكَذٰلِكَ نَجْز۪ي مَنْ اَسْرَفَ وَلَمْ يُؤْمِنْ بِاٰيَاتِ رَبِّه۪ۜ وَلَعَذَابُ الْاٰخِرَةِ اَشَدُّ وَاَبْقٰىऔर इसी तरह ‘हम’ उसे बदला देते हैं जो व्यक्ति ह़द से गुज़र जाता है, और अपने ‘रब’ की निशानियों पर ईमान नहीं लाता; और आख़िरत का अ़ज़ाब बहुत सख़्त और बहुत देर तक बाक़ी रहने वाला है।
- اَفَلَمْ يَهْدِ لَهُمْ كَمْ اَهْلَكْنَا قَبْلَهُمْ مِنَ الْقُرُونِ يَمْشُونَ ف۪ي مَسَاكِنِهِمْۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِاُو۬لِي النُّهٰى۟तो क्या यह बात लोगों के लिए हिदायत का ज़रिया न बनी, कि ‘हम’ उनसे पहले कितनी ही क़ौमों को हलाक कर चुके हैं, जिनकी बस्तियों में यह चलते-फिरते हैं? इसमें उन लोगों के लिए निशानियां हैं जो अक़्ल रखते हैं
- وَلَوْلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتْ مِنْ رَبِّكَ لَكَانَ لِزَامًا وَاَجَلٌ مُسَمًّىۜऔर अगर आप के रब की ओर से पहले ही एक बात तय न हो गयी होती, और समय निश्चित न किया जा चुका होता, तो अ़ज़ाब उनको ज़रूर पकड़ लेता।
- فَاصْبِرْ عَلٰى مَا يَقُولُونَ وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ قَبْلَ طُلُوعِ الشَّمْسِ وَقَبْلَ غُرُوبِهَاۚ وَمِنْ اٰنَٓائِ الَّيْلِ فَسَبِّحْ وَاَطْرَافَ النَّهَارِ لَعَلَّكَ تَرْضٰىतो जो कुछ यह कह रहे हैं, उस पर सब्र से काम लीजिए, और अपने ‘रब’ की तअ़रीफ़ के साथ तस्बीह़ किया कीजिए, सूरज के निकलने से पहले और उसके डूबने से पहले, और रात की कुछ घड़ियों में और दिन के किनारों पर तस्बीह़ किया कीजिए, ताकि आप राज़ी हो जाएँ।
- وَلَا تَمُدَّنَّ عَيْنَيْكَ اِلٰى مَا مَتَّعْنَا بِه۪ٓ اَزْوَاجًا مِنْهُمْ زَهْرَةَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا لِنَفْتِنَهُمْ ف۪يهِۜ وَرِزْقُ رَبِّكَ خَيْرٌ وَاَبْقٰىऔर उनकी ओर आँख उठा कर न देखिए जो कुछ ‘हमने’ उनमें से कुछ लोगों को दुनिया के आराम की चीज़ें दे रखी हैं, ताकि ‘हम’ उसके ज़रिये उन्हें आज़्माएँ; और आप के ‘रब’ की रोज़ी बहुत बेहतर और बाक़ी रहने वाली है।
- وَأْمُرْ اَهْلَكَ بِالصَّلٰوةِ وَاصْطَبِرْ عَلَيْهَاۜ لَا نَسْـَٔلُكَ رِزْقًاۜ نَحْنُ نَرْزُقُكَۜ وَالْعَاقِبَةُ لِلتَّقْوٰىऔर अपने घर वालों को नमाज़ का हुक्म कीजिए, और खुद भी उस पर जमे रहिए ‘हम’ आप से रोज़ी नहीं माँगते, (बल्कि) आप को ‘हम’ ही रोज़ी देते हैं, और अच्छा अंजाम तो परहेज़गारों के लिए है।
- وَقَالُوا لَوْلَا يَأْت۪ينَا بِاٰيَةٍ مِنْ رَبِّه۪ۜ اَوَلَمْ تَأْتِهِمْ بَيِّنَةُ مَا فِي الصُّحُفِ الْاُولٰىऔर कहते हैं, ‘‘यह अपने रब की ओर से कोई निशानी हमारे पास क्यों नहीं लाते?’’ क्या इनके पास उसका स्पष्ट प्रमाण नहीं आ चुका, जो कुछ पहले की किताबों में मौजूद है?
- وَلَوْ اَنَّٓا اَهْلَكْنَاهُمْ بِعَذَابٍ مِنْ قَبْلِه۪ لَقَالُوا رَبَّنَا لَوْلَٓا اَرْسَلْتَ اِلَيْنَا رَسُولًا فَنَتَّبِعَ اٰيَاتِكَ مِنْ قَبْلِ اَنْ نَذِلَّ وَنَخْزٰىऔर अगर ‘हम’ इस पहली (रसूल के आने) से पहले ही इन्हें अ़ज़ाब के ज़रिये हलाक कर देते, तो वे कहते कि ‘‘ऐ हमारे रब! ‘तूने’ हमारे पास कोई रसूल क्यों नहीं भेजा कि ज़लील और बदनाम होने से पहले, हम ‘तेरे’ हुक्म पर चलते?’’
- قُلْ كُلٌّ مُتَرَبِّصٌ فَتَرَبَّصُواۚ فَسَتَعْلَمُونَ مَنْ اَصْحَابُ الصِّرَاطِ السَّوِيِّ وَمَنِ اهْتَدٰىकह दीजिए, ‘‘हर एक इन्तिज़ार में है, तो तुम भी इन्तिज़ार करो, जल्द ही तुम जान लोगे कि कौन सीधी राह पर चलने वाले हैं और कौन हिदायत (सीधी राह) पाए हुए हैं।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet