सूरह 19: Maryam
- كٓهٰيٰعٓصٓۜकाफ़्- हा- या- अ़ैन- साद,
- ذِكْرُ رَحْمَتِ رَبِّكَ عَبْدَهُ زَكَرِيَّاۚज़िक्र है आप के रब की मेहरबानी का, जो उसने अपने बन्दे ज़करीया पर की।
- اِذْ نَادٰى رَبَّهُ نِدَٓاءً خَفِيًّاजब उन्होंने अपने ‘रब’ को चुपके- चुपके पुकारा;
- قَالَ رَبِّ اِنّ۪ي وَهَنَ الْعَظْمُ مِنّ۪ي وَاشْتَعَلَ الرَّأْسُ شَيْبًا وَلَمْ اَكُنْ بِدُعَٓائِكَ رَبِّ شَقِيًّاकहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरी हड्डियाँ कमज़ोर हो गईं, और सर में बालों की सफ़ेदी फैल गई; और तुझ को पुकार कर, ऐ मेरे ‘रब’ मैं कभी मह़रूम नहीं रहा;
- وَاِنّ۪ي خِفْتُ الْمَوَالِيَ مِنْ وَرَٓاء۪ي وَكَانَتِ امْرَاَت۪ي عَاقِرًا فَهَبْ ل۪ي مِنْ لَدُنْكَ وَلِيًّاۚऔर अपने (मरने के) बाद रिश्तेदारों की ओर से डरता हूँ, और मेरी पत्नी बाँझ है, तो ‘तू’ ही मुझे अपनी ओर से एक वारिस (बेटा) दे,
- يَرِثُن۪ي وَيَرِثُ مِنْ اٰلِ يَعْقُوبَۗ وَاجْعَلْهُ رَبِّ رَضِيًّاजो मेरा वारिस हो और याक़ूब के घराने का, और ऐ रब! ‘तू’ उसे पसंदीदा (चहीता) बना।’’
- يَا زَكَرِيَّٓا اِنَّا نُبَشِّرُكَ بِغُلَامٍۨ اسْمُهُ يَحْيٰىۙ لَمْ نَجْعَلْ لَهُ مِنْ قَبْلُ سَمِيًّاऐ ज़करीया! ‘हम’ तुम को खुशख़बरी देते हैं एक लड़के की, नाम उसका ‘यह़या’ होगा, ‘हमने’ उससे पहले किसी व्यक्ति को उस जैसा नहीं बनाया।
- قَالَ رَبِّ اَنّٰى يَكُونُ ل۪ي غُلَامٌ وَكَانَتِ امْرَاَت۪ي عَاقِرًا وَقَدْ بَلَغْتُ مِنَ الْكِبَرِ عِتِيًّاउन्होंने कहा, ‘‘मेरे रब! लड़का कैसे होगा, जबकि मेरी पत्नी बाँझ है, और मैं बुढ़ापे की आख़िरी उम्र को पहुँच चुका हूँ।’’
- قَالَ كَذٰلِكَۚ قَالَ رَبُّكَ هُوَ عَلَيَّ هَيِّنٌ وَقَدْ خَلَقْتُكَ مِنْ قَبْلُ وَلَمْ تَكُ شَيْـًٔاफ़रमाया, ‘‘ऐसा ही होगा तेरे ‘रब’ ने कहा है कि यह ‘मेरे’ लिए आसान है, इससे पहले भी ‘मैं’ आप को पैदा कर चुका हूँ और आप तो (इस से पहले) कुछ भी न थे।’’
- قَالَ رَبِّ اجْعَلْ ل۪ٓي اٰيَةًۜ قَالَ اٰيَتُكَ اَلَّا تُكَلِّمَ النَّاسَ ثَلٰثَ لَيَالٍ سَوِيًّا(ज़करीया ने) कहा, ‘‘मेरे रब! मेरे लिए कोई निशानी निश्चित कर दे।’’ फ़रमाया, ‘‘आप के लिए निशानी यह है कि आप भले चंगे (तन्दुरूस्त) रह कर भी तीन रात (और दिन) लोगों से बात-चीत न कर सकेंगे।
- فَخَرَجَ عَلٰى قَوْمِه۪ مِنَ الْمِحْرَابِ فَاَوْحٰٓى اِلَيْهِمْ اَنْ سَبِّحُوا بُكْرَةً وَعَشِيًّاतो वह मेहराब (कमरे) से निकल कर अपनी क़ौम के पास आए और उन्हें इशारे से समझाया, ‘‘सुबह और शाम (अल्लाह की) याद में लगे रहो।’’
- يَا يَحْيٰى خُذِ الْكِتَابَ بِقُوَّةٍۜ وَاٰتَيْنَاهُ الْحُكْمَ صَبِيًّاۙ‘‘ऐ यह़या! किताब को मज़बूती से थाम लें।’’ और ‘हमने’ उन्हें बचपन ही में समझ दे दी थी।
- وَحَنَانًا مِنْ لَدُنَّا وَزَكٰوةًۜ وَكَانَ تَقِيًّاۙऔर अपने पास से ख़ास नर्मी और पाकीज़गी दी, और वह बड़े परहेज़गार थे;
- وَبَرًّا بِوَالِدَيْهِ وَلَمْ يَكُنْ جَبَّارًا عَصِيًّاऔर अपने माँ-बाप के साथ भलाई करने वाले थे और वह सरकश नाफ़रमान न थे।
- وَسَلَامٌ عَلَيْهِ يَوْمَ وُلِدَ وَيَوْمَ يَمُوتُ وَيَوْمَ يُبْعَثُ حَيًّا۟‘‘और ‘सलाम’ हो उन पर जिस दिन वह पैदा हुए और जिस दिन उन की मौत हो, और जिस दिन वह ज़िन्दा कर के उठाये जाएं!’’
- وَاذْكُرْ فِي الْكِتَابِ مَرْيَمَۢ اِذِ انْتَبَذَتْ مِنْ اَهْلِهَا مَكَانًا شَرْقِيًّاۙऔर इस किताब में मरयम का ज़िक्र कीजिए, जब वह अपने घर वालों से अलग हो कर पूरब की ओर एक मकान में चली गई;
- فَاتَّخَذَتْ مِنْ دُونِهِمْ حِجَابًا فَاَرْسَلْنَٓا اِلَيْهَا رُوحَنَا فَتَمَثَّلَ لَهَا بَشَرًا سَوِيًّاफिर उसने उनकी ओर से पर्दा कर लिया, तो ‘हमने’ उसके पास अपनी रूह़ (फ़रिश्ता) को भेजा, और वह उसके सामने पूरा मनुष्य बन गया।
- قَالَتْ اِنّ۪ٓي اَعُوذُ بِالرَّحْمٰنِ مِنْكَ اِنْ كُنْتَ تَقِيًّاवह बोल उठीं, ‘‘मैं तुझ से बचने के लिए रह़मान की पनाह माँगती हूँ, अगर तुम परहेज़गार हो।’’
- قَالَ اِنَّمَٓا اَنَا۬ رَسُولُ رَبِّكِۗ لِاَهَبَ لَكِ غُلَامًا زَكِيًّا(फ़रिश्ते ने) कहा, ‘‘मैं तो तुम्हारे रब का भेजा हुआ हूँ, ताकि तुम्हें एक पाकीज़ा लड़का दूँ’’
- قَالَتْ اَنّٰى يَكُونُ ل۪ي غُلَامٌ وَلَمْ يَمْسَسْن۪ي بَشَرٌ وَلَمْ اَكُ بَغِيًّا(मरयम) बोली, ‘‘मेरे लड़का कैसे होगा, जबकि मुझे किसी आदमी ने छुआ तक नहीं, और न मैं बद्कार हूँ।’’
- قَالَ كَذٰلِكِۚ قَالَ رَبُّكِ هُوَ عَلَيَّ هَيِّنٌۚ وَلِنَجْعَلَهُٓ اٰيَةً لِلنَّاسِ وَرَحْمَةً مِنَّاۚ وَكَانَ اَمْرًا مَقْضِيًّا(फ़रिश्ते ने) कहा, ‘‘ऐसा ही होगा, तुम्हारे ‘रब’ ने फ़रमाया है, कि ऐसा करना मेरे लिए आसान है, और ‘हम’ यह इस लिए करेंगे ताकि ‘हम’ उसे लोगों के लिए एक निशानी बनाएं, और अपनी ओर से रह़मत, और यह एक ऐसी बात है जिस का फैसला हो चुका है।’’
- فَحَمَلَتْهُ فَانْتَبَذَتْ بِه۪ مَكَانًا قَصِيًّاतो उनको ह़मल (गर्भ) ठहर गया, और वह उसे लिए हुए एक दूर स्थान पर (अलग) चली गयीं।
- فَاَجَٓاءَهَا الْمَخَاضُ اِلٰى جِذْعِ النَّخْلَةِۚ قَالَتْ يَا لَيْتَن۪ي مِتُّ قَبْلَ هٰذَا وَكُنْتُ نَسْيًا مَنْسِيًّاफिर उसे दर्दज़ेह (बच्चा पैदा होने के वक़्त का दर्द) खजूर के तने की ओर ले आया, कहने लगीं, ‘‘क्या ही अच्छा होता, कि मैं इससे पहले मर चुकी होती और भूली बिसरी हो गयी होती।’’
- فَنَادٰيهَا مِنْ تَحْتِهَٓا اَلَّا تَحْزَن۪ي قَدْ جَعَلَ رَبُّكِ تَحْتَكِ سَرِيًّاउस समय उसके नीचे से फ़रिश्ते ने पुकारा, ‘‘दुखी न हो! तुम्हारे रब ने तुम्हारे नीचे से एक स्रोत जारी कर दिया है;
- وَهُزّ۪ٓي اِلَيْكِ بِجِذْعِ النَّخْلَةِ تُسَاقِطْ عَلَيْكِ رُطَبًا جَنِيًّاۘऔर खजूर के तने को पकड़ कर अपनी ओर हिलाओ, ताज़ा-ताज़ा खजूर तुम पर झड़ पडं़ेगी,
- فَكُل۪ي وَاشْرَب۪ي وَقَرّ۪ي عَيْنًاۚ فَاِمَّا تَرَيِنَّ مِنَ الْبَشَرِ اَحَدًاۙ فَقُول۪ٓي اِنّ۪ي نَذَرْتُ لِلرَّحْمٰنِ صَوْمًا فَلَنْ اُكَلِّمَ الْيَوْمَ اِنْسِيًّاۚतो खाओ और पियो, और आँखें ठंडी करो, फिर अगर कोई आदमी नज़र आए तो कह दो मैंने रह़मान के लिए रोज़े की नज़र मानी है, इसलिए आज किसी आदमी से हरगिज़ बात नहीं करूँगी।’’
- فَاَتَتْ بِه۪ قَوْمَهَا تَحْمِلُهُۜ قَالُوا يَا مَرْيَمُ لَقَدْ جِئْتِ شَيْـًٔا فَرِيًّاफिर वह उसको लिए हुए अपनी क़ौम के पास आर्इं; लोग कहने लगे, ‘‘ऐ मरयम! यह तो ‘तूने’ बुरा काम किया,
- يَٓا اُخْتَ هٰرُونَ مَا كَانَ اَبُوكِ امْرَاَ سَوْءٍ وَمَا كَانَتْ اُمُّكِ بَغِيًّاۚऐ हारून की बहन! न तो तेरा बाप ही बुरी आदतों वाला था और न तेरी माँ ही बद्कार थी।’’
- فَاَشَارَتْ اِلَيْهِ۠ قَالُوا كَيْفَ نُكَلِّمُ مَنْ كَانَ فِي الْمَهْدِ صَبِيًّاतो (मरयम ने) उस बच्चे की ओर इशारा किया, लोगों ने कहा, ‘‘हम इस बच्चे से क्या बात करें जो अभी पालने में है।’’
- قَالَ اِنّ۪ي عَبْدُ اللّٰهِ۠ اٰتَانِيَ الْكِتَابَ وَجَعَلَن۪ي نَبِيًّاۙ(बच्चे ने) कहा, ‘‘मैं अल्लाह का बन्दा हूँ, उसने मुझे किताब दी है और नबी बनाया है;
- وَجَعَلَن۪ي مُبَارَكًا اَيْنَ مَا كُنْتُۖ وَاَوْصَان۪ي بِالصَّلٰوةِ وَالزَّكٰوةِ مَا دُمْتُ حَيًّاۖऔर मुझे बरकत वाला बनाया, जहाँ भी मैं रहूँ, और ‘उसने’ मुझे नमाज़ और ज़कात की ताकीद की, जब तक कि मैं ज़िन्दा रहूँ;
- وَبَرًّا بِوَالِدَت۪يۘ وَلَمْ يَجْعَلْن۪ي جَبَّارًا شَقِيًّاऔर अपनी माँ का हक़ अदा करने वाला बनाया, और ‘उसने’ मुझे सरकश और बद बख़्त नहीं बनाया;
- وَالسَّلَامُ عَلَيَّ يَوْمَ وُلِدْتُ وَيَوْمَ اَمُوتُ وَيَوْمَ اُبْعَثُ حَيًّاऔर सलाम है मुझ पर कि जिस दिन मैं पैदा हुआ, और जिस दिन मैं मरूँगा, और जिस दिन ज़िन्दा करके उठाया जाऊँगा!’’
- ذٰلِكَ ع۪يسَى ابْنُ مَرْيَمَۚ قَوْلَ الْحَقِّ الَّذ۪ي ف۪يهِ يَمْتَرُونَयह मरयम का बेटा ईसा है, सच्ची बात है, जिसमें लोग सन्देह करते हैं।
- مَا كَانَ لِلّٰهِ اَنْ يَتَّخِذَ مِنْ وَلَدٍۙ سُبْحَانَهُۜ اِذَا قَضٰٓى اَمْرًا فَاِنَّمَا يَقُولُ لَهُ كُنْ فَيَكُونُۜअल्लाह ऐसा नहीं, कि ‘वह’ किसी को अपना बेटा बनाए, ‘वह’ पाक है, जब ‘वह’ किसी बात का फ़ैसला कर लेता है, तो बस कहता है, ‘‘हो जा’’ और वह हो जाती है।
- وَاِنَّ اللّٰهَ رَبّ۪ي وَرَبُّكُمْ فَاعْبُدُوهُۜ هٰذَا صِرَاطٌ مُسْتَق۪يمٌऔर बेशक अल्लाह मेरा भी ‘रब’ है और तुम्हारा भी, तो उसी की इबादत करो, यही सीधी राह है।’’
- فَاخْتَلَفَ الْاَحْزَابُ مِنْ بَيْنِهِمْۚ فَوَيْلٌ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ مَشْهَدِ يَوْمٍ عَظ۪يمٍतो उनमें कितने ही गिरोहों ने आपस में विभेद किया, तो जिन लोगों ने इन्कार किया, उनके लिए बड़ी तबाही है एक बड़े दिन के हाज़री पर;
- اَسْمِعْ بِهِمْ وَاَبْصِرْۙ يَوْمَ يَأْتُونَنَاۚ لٰكِنِ الظَّالِمُونَ الْيَوْمَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍजिस दिन यह ‘हमारे’ सामने हाज़िर होंगे, उस दिन वह खूब सुनेंगे, और खूब देखेंगे; मगर आज यह ज़ालिम खुली गुमराही में पड़े हुए हैं।
- وَاَنْذِرْهُمْ يَوْمَ الْحَسْرَةِ اِذْ قُضِيَ الْاَمْرُۚ وَهُمْ ف۪ي غَفْلَةٍ وَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَऔर उनको पछतावे के दिन से ख़बरदार कर दो जबकि मामले का फ़ैसला कर दिया जाएगा, और वे ग़फ़लत में हैं, और ईमान नहीं लाते।
- اِنَّا نَحْنُ نَرِثُ الْاَرْضَ وَمَنْ عَلَيْهَا وَاِلَيْنَا يُرْجَعُونَ۟बेशक हम ही ज़मीन के, और उस पर बसने वालों के वारिस हैं, और ‘हमारी’ ही ओर उनको लौटना है।
- وَاذْكُرْ فِي الْكِتَابِ اِبْرٰه۪يمَۜ اِنَّهُ كَانَ صِدّ۪يقًا نَبِيًّاऔर इस किताब में इब्राहीम का ज़िक्र कीजिए, बेशक ‘‘वह बड़े सच्चे नबी थे।’’
- اِذْ قَالَ لِاَب۪يهِ يَٓا اَبَتِ لِمَ تَعْبُدُ مَا لَا يَسْمَعُ وَلَا يُبْصِرُ وَلَا يُغْن۪ي عَنْكَ شَيْـًٔاजब उन्होंने अपने बाप से कहा, ‘‘ऐ मेरे अब्बा जान! आप क्यों ऐसी चीज़ों की इबादत करते हैं, जो न सुनते हैं, और न देखते हैं और न आप के किसी काम आते हैं।?-
- يَٓا اَبَتِ اِنّ۪ي قَدْ جَٓاءَن۪ي مِنَ الْعِلْمِ مَا لَمْ يَأْتِكَ فَاتَّبِعْن۪ٓي اَهْدِكَ صِرَاطًا سَوِيًّاऐ मेरे अब्बा जान! मेरे पास वह इल्म आ चुका है; जो आप के पास नहीं था; तो आप मेरे पीछे चलें, मैं आप को सीधी राह दिखा दूँगा;
- يَٓا اَبَتِ لَا تَعْبُدِ الشَّيْطَانَۜ اِنَّ الشَّيْطَانَ كَانَ لِلرَّحْمٰنِ عَصِيًّاऐ मेरे अब्बाजान! शैतान की इबादत न कीजिए, शैतान तो रह़मान का नाफ़रमान है।
- يَٓا اَبَتِ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اَنْ يَمَسَّكَ عَذَابٌ مِنَ الرَّحْمٰنِ فَتَكُونَ لِلشَّيْطَانِ وَلِيًّاऐ मेरे अब्बाजान! मैं डरता हूँ कि कहीं रह़मान का अ़ज़ाब न आ पड़े, और आप शैतान के साथी हो कर रह जाएँ।’’
- قَالَ اَرَاغِبٌ اَنْتَ عَنْ اٰلِهَت۪ي يَٓا اِبْرٰه۪يمُۚ لَئِنْ لَمْ تَنْتَهِ۬ لَاَرْجُمَنَّكَ وَاهْجُرْن۪ي مَلِيًّا(आज़र ने) कहा, ‘‘ऐ इब्राहीम क्या तू मेरे मअ़बूदों (उपास्यों) से फिर गया है? अगर तू बाज़ न आया, तो मैं तुझे संगसार (पत्थर मार-मार कर मार डालूँगा) करूँगा, और तू मुझसे हमेशा के लिए अलग हो जा’’
- قَالَ سَلَامٌ عَلَيْكَۚ سَاَسْتَغْفِرُ لَكَ رَبّ۪يۜ اِنَّهُ كَانَ ب۪ي حَفِيًّا(इब्राहीम ने) कहा, ‘‘सलाम हो आप पर! मैं आप के लिए अपने ‘रब’ से माफ़ी की दरख़्वास्त करूँगा, बेशक ‘वह’ तो मुझ पर बहुत मेहरबान है;
- وَاَعْتَزِلُكُمْ وَمَا تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَاَدْعُوا رَبّ۪يۘ عَسٰٓى اَلَّٓا اَكُونَ بِدُعَٓاءِ رَبّ۪ي شَقِيًّاऔर मैं आप लोगों से और उनसे जिन को आप लोग अल्लाह के सिवा पुकारते हैं, अलग होता हूँ, और अपने ‘रब’ ही को पुकारता हूँ, उम्मीद है कि मैं अपने ‘रब’ को पुकार कर मह़रूम नहीं रहूँगा।
- فَلَمَّا اعْتَزَلَهُمْ وَمَا يَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِۙ وَهَبْنَا لَهُٓ اِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَۜ وَكُلًّا جَعَلْنَا نَبِيًّاतो जब वह उन लोगों से और जिन्हें वह अल्लाह के सिवा पूजते थे, उन से अलग हो गये, तो ‘हमने’ उन्हें इस्ह़ाक़ और याक़ूब प्रदान किये, और उन में से हर एक को नबी बनाया;
- وَوَهَبْنَا لَهُمْ مِنْ رَحْمَتِنَا وَجَعَلْنَا لَهُمْ لِسَانَ صِدْقٍ عَلِيًّا۟और उनको अपनी रह़मत से हिस्सा दिया, और उनके लिए सच्चाई की ज़बाने (बेहतर ज़िक्र) बुलन्द कीं।
- وَاذْكُرْ فِي الْكِتَابِ مُوسٰىۘ اِنَّهُ كَانَ مُخْلَصًا وَكَانَ رَسُولًا نَبِيًّاऔर आप इस किताब मेंे मूसा का ज़िक्र कीजिए, बेशक वह चुने हुए और भेजे हुए नबी थे।
- وَنَادَيْنَاهُ مِنْ جَانِبِ الطُّورِ الْاَيْمَنِ وَقَرَّبْنَاهُ نَجِيًّاऔर ‘हमने’ उस को तूर (पहाड़) के दायीं ओर से पुकारा, और बात करने के लिए क़रीब कर लिया।
- وَوَهَبْنَا لَهُ مِنْ رَحْمَتِنَٓا اَخَاهُ هٰرُونَ نَبِيًّاऔर अपनी रह़मत से उनके भाई ‘हारून’ को नबी बना कर उन्हें दिया।
- وَاذْكُرْ فِي الْكِتَابِ اِسْمٰع۪يلَۘ اِنَّهُ كَانَ صَادِقَ الْوَعْدِ وَكَانَ رَسُولًا نَبِيًّاۚऔर इस किताब में इस्माईल का ज़िक्र कीजिए, वह वादे के सच्चे थे, और वह भेजे हुए नबी थे।
- وَكَانَ يَأْمُرُ اَهْلَهُ بِالصَّلٰوةِ وَالزَّكٰوةِۖ وَكَانَ عِنْدَ رَبِّه۪ مَرْضِيًّاऔर अपने घर वालों को नमाज़ और ज़कात का हुक्म देते थे, और अपने रब के नज़दीक पसंदीदा थे।
- وَاذْكُرْ فِي الْكِتَابِ اِدْر۪يسَۘ اِنَّهُ كَانَ صِدّ۪يقًا نَبِيًّاۗऔर इस किताब में इद्रीस का भी ज़िक्र कीजिए, वह भी बड़े सच्चे नबी थे;
- وَرَفَعْنَاهُ مَكَانًا عَلِيًّاऔर ‘हमने’ उन्हें बुलन्द दर्जे तक पहुँचाया।
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ اَنْعَمَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ مِنَ النَّبِيّ۪نَ مِنْ ذُرِّيَّةِ اٰدَمَ وَمِمَّنْ حَمَلْنَا مَعَ نُوحٍۘ وَمِنْ ذُرِّيَّةِ اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْرَٓاء۪يلَ وَمِمَّنْ هَدَيْنَا وَاجْتَبَيْنَاۜ اِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُ الرَّحْمٰنِ خَرُّوا سُجَّدًا وَبُكِيًّاयही वे नबी हैं, जिन पर अल्लाह का इन्अ़ाम हुआ, आदम की औलाद में से और उन लोगों की नस्ल से जिनको ‘हमने’ नूह़ के साथ सवार किया, और इब्राहीम और याक़ूब की औलाद में से, और उन लोगों में से जिनको ‘हमने’ हिदायत दी, और चुन लिया; जब उनके सामने रह़मान की आयतें सुनाई जाती थीं तो वे सज्दः करते, और रोते हुए गिर पड़ते थे।
- فَخَلَفَ مِنْ بَعْدِهِمْ خَلْفٌ اَضَاعُوا الصَّلٰوةَ وَاتَّبَعُوا الشَّهَوَاتِ فَسَوْفَ يَلْقَوْنَ غَيًّاۙफिर उनके बाद कुछ बुरे लोग उनके जानशीन (उत्तराधिाकारी) हुए, जिन्होंने नमाज़ को बरबाद किया, और मन की इच्छाओं के पीछे पड़ गये, तो जल्द ही उनकी गुमराही (उनको आगे) मिलेगी;
- اِلَّا مَنْ تَابَ وَاٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًا فَاُو۬لٰٓئِكَ يَدْخُلُونَ الْجَنَّةَ وَلَا يُظْلَمُونَ شَيْـًٔاۙसिवाय उनके जो तौबः कर लें, और ईमान ले आएं और नेक काम करने लगें, तो ये लोग जन्नत में दाख़िल होंगे, और उनका कुछ भी नुक़्सान न किया जाएगा-
- جَنَّاتِ عَدْنٍۨ الَّت۪ي وَعَدَ الرَّحْمٰنُ عِبَادَهُ بِالْغَيْبِۜ اِنَّهُ كَانَ وَعْدُهُ مَأْتِيًّاहमेशा के लिए जन्नत़, जिन का रह़मान ने अपने बन्दों (की आँखों) से छिपा हुआ वादा किया है, बेशक ‘उसक’े वादे पर हाज़िर होना है-
- لَا يَسْمَعُونَ ف۪يهَا لَغْوًا اِلَّا سَلَامًاۜ وَلَهُمْ رِزْقُهُمْ ف۪يهَا بُكْرَةً وَعَشِيًّاवहाँ वे कोई व्यर्थ (बक्वास) की बात न सुनेंगे, जो कुछ सुनेंगे सलामती ही की बात होगी, और उन्हें सुबह़ और शाम अपनी रोज़ी (खाना) मिलती रहेगी;
- تِلْكَ الْجَنَّةُ الَّت۪ي نُورِثُ مِنْ عِبَادِنَا مَنْ كَانَ تَقِيًّاयह है वह जन्नत जिसका वारिस ‘हम’ अपने बन्दों में से उनको बनाएँगे जो परहेज़गार होंगे।
- وَمَا نَتَنَزَّلُ اِلَّا بِاَمْرِ رَبِّكَۚ لَهُ مَا بَيْنَ اَيْد۪ينَا وَمَا خَلْفَنَا وَمَا بَيْنَ ذٰلِكَۚ وَمَا كَانَ رَبُّكَ نَسِيًّاۚऔर हम आप के रब के हुक्म के बिना नहीं उतर सकते, जो कुछ हमारे आगे है, और जो कुछ पीछे है, और जो उसके बीच में है, सब ‘उसी’ का है; और आप का रब भूलने वाला नहीं।
- رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا فَاعْبُدْهُ وَاصْطَبِرْ لِعِبَادَتِه۪ۜ هَلْ تَعْلَمُ لَهُ سَمِيًّا۟‘वह’ रब है आसमानों और ज़मीन और उनके बीच की चीज़ों का, तो ‘उसी’ की इबादत करो, और ‘उसी’ की इबादत पर जमे रहो, क्या तुम्हारे इल्म में उस जैसा कोई (और) नाम है?
- وَيَقُولُ الْاِنْسَانُ ءَاِذَا مَا مِتُّ لَسَوْفَ اُخْرَجُ حَيًّاऔर इन्सान कहता है, ‘‘क्या जब मैं मर जाऊँगा तो फिर ज़िन्दा कर के निकाला जाऊँगा?’’
- اَوَلَا يَذْكُرُ الْاِنْسَانُ اَنَّا خَلَقْنَاهُ مِنْ قَبْلُ وَلَمْ يَكُ شَيْـًٔاक्या इन्सान को याद नहीं कि ‘हम’ इससे पहले उसे पैदा कर चुके हैं, और जबकि वह कुछ भी न था।
- فَوَرَبِّكَ لَنَحْشُرَنَّهُمْ وَالشَّيَاط۪ينَ ثُمَّ لَنُحْضِرَنَّهُمْ حَوْلَ جَهَنَّمَ جِثِيًّاۚतो क़सम है आप के रब की! हम उनको इकट्ठा करेंगे, और शैतानों को भी, फिर उन को दोज़ख के आस-पास हाज़िर करेंगे, (जो) घुटनों के बल गिरे हुए होंगे।
- ثُمَّ لَنَنْزِعَنَّ مِنْ كُلِّ ش۪يعَةٍ اَيُّهُمْ اَشَدُّ عَلَى الرَّحْمٰنِ عِتِيًّاۚफिर ‘हम’ हर गिरोह में से, उनको अलग कर लेंगे, जो रह़मान की सरकशी में सब से ज़्यादा बढ़े हुए थे।
- ثُمَّ لَنَحْنُ اَعْلَمُ بِالَّذ۪ينَ هُمْ اَوْلٰى بِهَا صِلِيًّاफिर ‘हम’ उन्हें खूब जानते हैं, जो इस में झोंके जाने के ज़्यादा ह़क़दार है।
- وَاِنْ مِنْكُمْ اِلَّا وَارِدُهَاۚ كَانَ عَلٰى رَبِّكَ حَتْمًا مَقْضِيًّاۚऔर तुम में से कोई भी ऐसा नहीं जिसको वहाँ तक न पहुँचना हो, यह आप के रब पर ज़रूरी है जो पूरा होकर रहेगा।
- ثُمَّ نُنَجِّي الَّذ۪ينَ اتَّقَوْا وَنَذَرُ الظَّالِم۪ينَ ف۪يهَا جِثِيًّاफिर उन्हें ‘हम’ बचा लेंगे, जो परहेज़गार थे, और ज़ालिमों को उसमें पड़ा रहने देंगे, घुटनों के बल झुके हुए।
- وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُنَا بَيِّنَاتٍ قَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُٓواۙ اَيُّ الْفَر۪يقَيْنِ خَيْرٌ مَقَامًا وَاَحْسَنُ نَدِيًّاऔर जब उन्हें ‘हमारी’ खुली हुई निशानियाँ बताई जाती हैं, तो जो लोग काफ़िर हैं; वह ईमान वालों से कहते हैं, ‘‘दोनों फ़रीक़ों में से किसका स्थान (मकान) सबसे बेहतर है और मज्लिस किसकी बेहतर है?’’
- وَكَمْ اَهْلَكْنَا قَبْلَهُمْ مِنْ قَرْنٍ هُمْ اَحْسَنُ اَثَاثًا وَرِءْيًاऔर ‘हम’ उनसे पहले कितने ही गिरोहों को हलाक कर चुके हैं, वे इनसे भी बढ़-चढ़ कर थे, सामान और दिखावे में।
- قُلْ مَنْ كَانَ فِي الضَّلَالَةِ فَلْيَمْدُدْ لَهُ الرَّحْمٰنُ مَدًّاۚ حَتّٰٓى اِذَا رَاَوْا مَا يُوعَدُونَ اِمَّا الْعَذَابَ وَاِمَّا السَّاعَةَۜ فَسَيَعْلَمُونَ مَنْ هُوَ شَرٌّ مَكَانًا وَاَضْعَفُ جُنْدًاकह दीजिए, ‘‘जो (व्यक्ति) गुमराही में पड़ा हुआ था, रह़मान उसको धीरे-धीरे ढ़ील दिये जाता है, यहाँ तक कि जिस चीज़ का उनसे वादा किया गया है, जब वह उसको देख लेंगे- चाहे वह अ़ज़ाब हो, या क़ियामत उस समय उन्हें पता चल जाएगा कि किस की जगह बुरी और किसका जत्था बिल्कुल कमज़ोर है।’’
- وَيَز۪يدُ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اهْتَدَوْا هُدًىۜ وَالْبَاقِيَاتُ الصَّالِحَاتُ خَيْرٌ عِنْدَ رَبِّكَ ثَوَابًا وَخَيْرٌ مَرَدًّاऔर जो लोग हिदायत की राह अपनाते हैं, अल्लाह उनकी हिदायत को बढ़ाता रहता है, और बाक़ी रहने वाली नेकियाँ आप के रब के नज़्दीक बदले के एतिबार से भी बेहतर और अंजाम के एतिबार से भी बेहतर हैं।
- اَفَرَاَيْتَ الَّذ۪ي كَفَرَ بِاٰيَاتِنَا وَقَالَ لَاُوتَيَنَّ مَالًا وَوَلَدًاۜक्या आपने उस व्यक्ति को देखा! जो ‘हमारी’ निशानियों से कुफ्र करता है? और कहता है, ‘‘मुझे तो ज़रूर माल और औलाद मिल कर रहेंगे?’’
- اَطَّلَعَ الْغَيْبَ اَمِ اتَّخَذَ عِنْدَ الرَّحْمٰنِ عَهْدًاۙतो क्या इसने ग़ैब (परोक्ष) की ख़बर पा ली? या रह़मान से कोई वादा ले रखा है-?
- كَلَّاۜ سَنَكْتُبُ مَا يَقُولُ وَنَمُدُّ لَهُ مِنَ الْعَذَابِ مَدًّاۙहरगिज़ नहीं, यह जो कुछ कहता है ‘हम’ उसको लिखते जाते हैं, और उसके अ़ज़ाब को बढ़ाते चले जाते हैं।
- وَنَرِثُهُ مَا يَقُولُ وَيَأْت۪ينَا فَرْدًاऔर जो कुछ वह बताता है उसके हम वारिस होंगे, और वह अकेला ही हमारे पास आएगा।
- وَاتَّخَذُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ اٰلِهَةً لِيَكُونُوا لَهُمْ عِزًّاۙऔर इन लोगों ने अल्लाह के सिवा दूसरे मअ़बूद बना रखे हैं ताकि वे इनके मदद्गार हों;
- كَلَّاۜ سَيَكْفُرُونَ بِعِبَادَتِهِمْ وَيَكُونُونَ عَلَيْهِمْ ضِدًّا۟हरगिज़ नहीं, वे (क़ियामत के दिन) उनकी इबादत का इन्कार कर बैठेंगे, और उनके विरोधी बन जाएँगे।-
- اَلَمْ تَرَ اَنَّٓا اَرْسَلْنَا الشَّيَاط۪ينَ عَلَى الْكَافِر۪ينَ تَؤُزُّهُمْ اَزًّاۙक्या आपने देखा नहीं! कि हमने काफ़िरों पर शैतानों को छोड़ रखा है, जो इन्हें खूब उभारते रहते हैं?-
- فَلَا تَعْجَلْ عَلَيْهِمْۜ اِنَّمَا نَعُدُّ لَهُمْ عَدًّاۚतो आप इनके लिए जल्दी न कीजिए, हम इनके (दिन) गिन रहे हैं।
- يَوْمَ نَحْشُرُ الْمُتَّق۪ينَ اِلَى الرَّحْمٰنِ وَفْدًاۙजिस दिन ‘हम’ पहरहेज़गारों को रह़मान की ओर मेहमान बना कर इकट्ठा करेंगे;
- وَنَسُوقُ الْمُجْرِم۪ينَ اِلٰى جَهَنَّمَ وِرْدًاۢऔर मुजरिमों को जहन्नम की ओर प्यासे (जानवरों की तरह) हाँक ले जाएँगे।
- لَا يَمْلِكُونَ الشَّفَاعَةَ اِلَّا مَنِ اتَّخَذَ عِنْدَ الرَّحْمٰنِ عَهْدًاۢ(उस दिन) किसी को सिफ़ारिश का अधिकार न होगा, मगर वही सिफ़ारिश कर सकेगा जिसने रह़मान से वादा (इजाज़त) लिया हो।
- وَقَالُوا اتَّخَذَ الرَّحْمٰنُ وَلَدًاۜऔर कहते हैं, ‘‘रह़मान ने किसी को अपना बेटा बना रखा है।’’
- لَقَدْ جِئْتُمْ شَيْـًٔا اِدًّاۙबड़ी भारी बात है जो तुम (ज़बान पर) लाते हो।
- تَكَادُ السَّمٰوَاتُ يَتَفَطَّرْنَ مِنْهُ وَتَنْشَقُّ الْاَرْضُ وَتَخِرُّ الْجِبَالُ هَدًّاۙक़रीब है कि इस (झूठ) से आसमान टूट पड़े और ज़मीन फट जाए और पहाड़ टुकड़े-टुकड़े हो कर गिर पडं़े,
- اَنْ دَعَوْا لِلرَّحْمٰنِ وَلَدًاۚ(इस बात पर) कि इन्होंने रह़मान के लिए बेटा होने का दावा किया,
- وَمَا يَنْبَغ۪ي لِلرَّحْمٰنِ اَنْ يَتَّخِذَ وَلَدًاۜऔर रह़मान की यह शान नहीं कि किसी को बेटा बनाए।
- اِنْ كُلُّ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ اِلَّٓا اٰتِي الرَّحْمٰنِ عَبْدًاۜआसमानों और ज़मीन में जो भी है, एक बन्दे के रूप में रह़मान के पास हाज़िर होंगे।
- لَقَدْ اَحْصٰيهُمْ وَعَدَّهُمْ عَدًّاۜसब को ‘उसने’ घेर रखा है और (एक-एक को) गिन रखा है।
- وَكُلُّهُمْ اٰت۪يهِ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ فَرْدًاऔर सभी क़ियामत के दिन उस (रह़मान) के सामने अकेले-अकेले हाज़िर होंगे।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ سَيَجْعَلُ لَهُمُ الرَّحْمٰنُ وُدًّاजो लोग ईमान लाए, और अच्छे काम किये, रह़मान उनकी मुह़ब्बत पैदा कर देगा।
- فَاِنَّمَا يَسَّرْنَاهُ بِلِسَانِكَ لِتُبَشِّرَ بِهِ الْمُتَّق۪ينَ وَتُنْذِرَ بِه۪ قَوْمًا لُدًّا‘हमने’ इस (क़ुर्आन) को आप की ज़बान में आसान किया है, ताकि आप इससे परहेज़गारों को खुशख़बरी पहुँचा दें और झगड़ालू लोगों को इसके ज़रिये डरा दें।
- وَكَمْ اَهْلَكْنَا قَبْلَهُمْ مِنْ قَرْنٍۜ هَلْ تُحِسُّ مِنْهُمْ مِنْ اَحَدٍ اَوْ تَسْمَعُ لَهُمْ رِكْزًاऔर ‘हमने’ इससे पहले बहुत से गिरोहों को हलाक कर दिया है, क्या तुम उनमें से किसी की आहट पाते हो, या तुम्हें उनकी भनक भी सुनाई देती है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet