Can Damlaları

सूरह 18: Al-Kahf

  1. اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ عَلٰى عَبْدِهِ الْكِتَابَ وَلَمْ يَجْعَلْ لَهُ عِوَجًا ۜ۔सब तअ़रीफें अल्लाह ही के लिए हैं जिसने अपने बन्दे पर (यह) किताब नाज़िल की और इस में कोई टेढ़ नहीं रखी,
  2. قَيِّمًا لِيُنْذِرَ بَأْسًا شَد۪يدًا مِنْ لَدُنْهُ وَيُبَشِّرَ الْمُؤْمِن۪ينَ الَّذ۪ينَ يَعْمَلُونَ الصَّالِحَاتِ اَنَّ لَهُمْ اَجْرًا حَسَنًاۙठीक और दुरूस्त (किताब) ताकि वह सख़्त अ़ज़ाब से डराए जो ‘उसकी’ ओर से आ पड़ेगा, और ईमान लाने वालों को जो भले काम करते रहते हैं, खुशख़बरी सुना दें कि उनके लिए अच्छा बदला है;
  3. مَاكِث۪ينَ ف۪يهِ اَبَدًاۙजिस में वे हमेशा-हमेश रहेंगे।
  4. وَيُنْذِرَ الَّذ۪ينَ قَالُوا اتَّخَذَ اللّٰهُ وَلَدًاۗऔर उन लोगों को भी डराए, जो कहते हैं ‘‘अल्लाह ने (किसी के) बेटा बना लिया है।
  5. مَا لَهُمْ بِه۪ مِنْ عِلْمٍ وَلَا لِاٰبَٓائِهِمْۜ كَبُرَتْ كَلِمَةً تَخْرُجُ مِنْ اَفْوَاهِهِمْۜ اِنْ يَقُولُونَ اِلَّا كَذِبًاउनको इस बात का कुछ भी इल्म नहीं और न उनके बाप-दादा ही को था, बड़ी सख़्त बात है, जो उनके मुहँ से निकलती है, यह केवल झूठ बकते हैं।
  6. فَلَعَلَّكَ بَاخِعٌ نَفْسَكَ عَلٰٓى اٰثَارِهِمْ اِنْ لَمْ يُؤْمِنُوا بِهٰذَا الْحَد۪يثِ اَسَفًاतो शायद, आप उनके पीछे अगर वह ईमान न लाएँ, तो अफ़सोस के मारे (क्या) अपनी जान दे देंगे।
  7. اِنَّا جَعَلْنَا مَا عَلَى الْاَرْضِ ز۪ينَةً لَهَا لِنَبْلُوَهُمْ اَيُّهُمْ اَحْسَنُ عَمَلًاजो चीज़ ज़मीन पर है उसको ‘हमने’ उसके लिए ज़ीनत (शोभा) बनाया ताकि लोगों को आज़्माएं, कि उनमें बेहतर अ़मल करने वाला कौन है?
  8. وَاِنَّا لَجَاعِلُونَ مَا عَلَيْهَا صَع۪يدًا جُرُزًاۜऔर जो कुछ उस (धरती) पर है उसे तो ‘हम’ एक चटियल मैदान बना देने वाले हैं।
  9. اَمْ حَسِبْتَ اَنَّ اَصْحَابَ الْكَهْفِ وَالرَّق۪يمِ كَانُوا مِنْ اٰيَاتِنَا عَجَبًاक्या आप समझते हैं कि कहफ़ (गुफ़ा) और रक़ीम वाले हमारी अद्भुत निशानियों में से थे?-
  10. اِذْ اَوَى الْفِتْيَةُ اِلَى الْكَهْفِ فَقَالُوا رَبَّنَٓا اٰتِنَا مِنْ لَدُنْكَ رَحْمَةً وَهَيِّئْ لَنَا مِنْ اَمْرِنَا رَشَدًاजब उन नौजवानों ने गुफ़ा में जाकर पनाह ली, तो कहा, ‘‘हमारे रब! हमें अपने यहाँ से रह़मत उतार, और इस मामले में हमारी रहनुमाई का सामान कर दे।’’
  11. فَضَرَبْنَا عَلٰٓى اٰذَانِهِمْ فِي الْكَهْفِ سِن۪ينَ عَدَدًاۙफिर ‘हमने’ उस गुफ़ा में सालों-साल तक उनके कानों पर पर्दा डाल दिया।
  12. ثُمَّ بَعَثْنَاهُمْ لِنَعْلَمَ اَيُّ الْحِزْبَيْنِ اَحْصٰى لِمَا لَبِثُٓوا اَمَدًا۟फिर ‘हमने’ उन्हें उठाया ताकि ‘हम’ मालूम करें कि कौन दोनों गिरोहों में से जानने वाला है, कि कितनी अवधि तक वे रहे।
  13. نَحْنُ نَقُصُّ عَلَيْكَ نَبَاَهُمْ بِالْحَقِّۜ اِنَّهُمْ فِتْيَةٌ اٰمَنُوا بِرَبِّهِمْ وَزِدْنَاهُمْ هُدًىۗ‘हम’ उनका क़िस्सा ठीक-ठीक बयान करते हैं, वे कुछ नौजवान थे जो अपने ‘रब’ पर ईमान लाए थे, और ‘हमने’ उन्हें हिदायत में तरक़्की दी थी।
  14. وَرَبَطْنَا عَلٰى قُلُوبِهِمْ اِذْ قَامُوا فَقَالُوا رَبُّنَا رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ لَنْ نَدْعُوَ۬ا مِنْ دُونِه۪ٓ اِلٰهًا لَقَدْ قُلْنَٓا اِذًا شَطَطًاऔर ‘हमने’ उनके दिलों को मज़बूत कर दिया, जब वे उठे तो उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ‘रब’ वही है जो आसमानों और ज़मीन का ‘रब’ है, हम तो उसके अ़लावा किसी मअ़बूद (उपास्य) को न पुकारेंगे, (अगर हम ने ऐसा किया) तो उस समय हमने अ़क़्ल से दूर की बात कही।
  15. هٰٓؤُ۬لَٓاءِ قَوْمُنَا اتَّخَذُوا مِنْ دُونِه۪ٓ اٰلِهَةًۜ لَوْلَا يَأْتُونَ عَلَيْهِمْ بِسُلْطَانٍ بَيِّنٍۜ فَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًاۜयह हमारी क़ौम के लोग हैं, जिन्होंने उसके सिवा दूसरों को मअ़बूद बना लिए हैं, भला यह उन पर कोई खुली दलील क्यों नहीं लाते। तो उससे बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा, जो अल्लाह पर झूठ गढ़े?
  16. وَاِذِ اعْتَزَلْتُمُوهُمْ وَمَا يَعْبُدُونَ اِلَّا اللّٰهَ فَأْوُ۫ٓا اِلَى الْكَهْفِ يَنْشُرْ لَكُمْ رَبُّكُمْ مِنْ رَحْمَتِه۪ وَيُهَيِّئْ لَكُمْ مِنْ اَمْرِكُمْ مِرْفَقًاऔर जब तुम लोग इनसे, और जिन की यह अल्लाह के सिवा इबादत करते हैं उनसे अलग हो गये हो; तो गुफ़ा में पनाह लो, तुम्हारा ‘रब’ तुम पर रह़मत फैला देगा, और तुम्हारे लिए तुम्हें कामियाबी का सामान पैदा कर देगा।
  17. وَتَرَى الشَّمْسَ اِذَا طَلَعَتْ تَزَاوَرُ عَنْ كَهْفِهِمْ ذَاتَ الْيَم۪ينِ وَاِذَا غَرَبَتْ تَقْرِضُهُمْ ذَاتَ الشِّمَالِ وَهُمْ ف۪ي فَجْوَةٍ مِنْهُۜ ذٰلِكَ مِنْ اٰيَاتِ اللّٰهِۜ مَنْ يَهْدِ اللّٰهُ فَهُوَ الْمُهْتَدِۚ وَمَنْ يُضْلِلْ فَلَنْ تَجِدَ لَهُ وَلِيًّا مُرْشِدًا۟और तुम सूरज को देखते हो कि जब वह निकलता, तो उनकी गुफ़ा से दाहिनी ओर हटा रहता, और जब डूबता तो उनके बार्इं ओर कत्रा कर निकलता है। और वे उसके अन्दर एक कुशादा (विस्तृत) जगह में है; यह अल्लाह की निशानियों में से है, जिसको अल्लाह हिदायत दे, वही राह पाने वाला है, और जिसे ‘वह’ गुमराह करें (अर्थात भटकताछोड़ दे,) उसका आप कोई मदद्गार, रहनुमाई करने वाला न पाएंगे।
  18. وَتَحْسَبُهُمْ اَيْقَاظًا وَهُمْ رُقُودٌۗ وَنُقَلِّبُهُمْ ذَاتَ الْيَم۪ينِ وَذَاتَ الشِّمَالِۗ وَكَلْبُهُمْ بَاسِطٌ ذِرَاعَيْهِ بِالْوَص۪يدِۜ لَوِ اطَّلَعْتَ عَلَيْهِمْ لَوَلَّيْتَ مِنْهُمْ فِرَارًا وَلَمُلِئْتَ مِنْهُمْ رُعْبًاऔर तुम उनको जागता हुआ ख़याल करते हो हँालाकि वह सोए हुए थे, हम ही उन्हें करवट दिलाते रहते हैं दार्इं ओर भी और बार्इं ओर भी-और उनका कुत्ता ड़योढ़ी पर अपने दोनों भुजाएँ फैलाए हुए था; अगर तुम उनको झाँक कर देखते तो तुम उनसे पीठ फेर कर भाग खड़े होते और तुम्हारे अन्दर उनकी दहशत बैठ जाती।
  19. وَكَذٰلِكَ بَعَثْنَاهُمْ لِيَتَسَٓاءَلُوا بَيْنَهُمْۜ قَالَ قَٓائِلٌ مِنْهُمْ كَمْ لَبِثْتُمْۜ قَالُوا لَبِثْنَا يَوْمًا اَوْ بَعْضَ يَوْمٍۜ قَالُوا رَبُّكُمْ اَعْلَمُ بِمَا لَبِثْتُمْ فَابْعَثُٓوا اَحَدَكُمْ بِوَرِقِكُمْ هٰذِه۪ٓ اِلَى الْمَد۪ينَةِ فَلْيَنْظُرْ اَيُّهَٓا اَزْكٰى طَعَامًا فَلْيَأْتِكُمْ بِرِزْقٍ مِنْهُ وَلْيَتَلَطَّفْ وَلَا يُشْعِرَنَّ بِكُمْ اَحَدًاऔर इसी तरह ‘हमने’ उन्हें उठा खड़ा किया ताकि आपस में पूछ-ताछ करें, उनमें से एक कहने वाले ने कहा, ‘‘भला तुम कितनी देर ठहरे होगे? बोले, कि हम एक दिन या एक दिन से भी कम,’’ उन्होंने कहा, खूब ‘‘तुम्हारा ‘रब’ ही अच्छी तरह जानता है, जितनी देर तुम ठहरे, अब अपने में से किसी को यह (चाँदी का) सिक्का देकर शहर की ओर भेजो, फिर वह देख ले कि उसमें सबसे अच्छा खाना कौन सा मिलता है? तो उसमें से वह तुम्हारे लिए कुछ खाने को ले आए, और चाहिए कि वह नर्मी और होशियारी से काम ले, और किसी को तुम्हारी ख़बर न होने दे।
  20. اِنَّهُمْ اِنْ يَظْهَرُوا عَلَيْكُمْ يَرْجُمُوكُمْ اَوْ يُع۪يدُوكُمْ ف۪ي مِلَّتِهِمْ وَلَنْ تُفْلِحُٓوا اِذًا اَبَدًاअगर वह तुम्हारी ख़बर पा जाएँगे तो पत्थरों से मार-मार कर तुम्हें ख़त्म कर डालेंगे, या तुम्हें अपने दीन (धर्म) में लौटा लेंगे, और तुमको उस वक़्त कामियाबी न मिल सकेगी।
  21. وَكَذٰلِكَ اَعْثَرْنَا عَلَيْهِمْ لِيَعْلَمُٓوا اَنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ وَاَنَّ السَّاعَةَ لَا رَيْبَ ف۪يهَاۚ اِذْ يَتَنَازَعُونَ بَيْنَهُمْ اَمْرَهُمْ فَقَالُوا ابْنُوا عَلَيْهِمْ بُنْيَانًاۜ رَبُّهُمْ اَعْلَمُ بِهِمْۜ قَالَ الَّذ۪ينَ غَلَبُوا عَلٰٓى اَمْرِهِمْ لَنَتَّخِذَنَّ عَلَيْهِمْ مَسْجِدًاऔर इस तरह ‘हमने’ (लोगों को) उनकी सूचना देदी, ताकि वे जान लें कि अल्लाह का वादा सच्चा है, और यह कि क़ियामत की घड़ी में कोई सन्देह नहीं है; उस वक़्त लोग उनके बारे में आपस में झगड़ने लगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘उन पर एक इमारत बनाओ, और उनके मामले को तो उनका ‘रब’ ही अच्छी तरह जानता है’’ उनके बारे में और उनके मामले में जिन की राय ग़ालिब रही उन्होंने कहा, ‘‘हम उन पर ज़रूर एक मस्जिद बनाएंगे।’’
  22. سَيَقُولُونَ ثَلٰثَةٌ رَابِعُهُمْ كَلْبُهُمْۚ وَيَقُولُونَ خَمْسَةٌ سَادِسُهُمْ كَلْبُهُمْ رَجْمًا بِالْغَيْبِۚ وَيَقُولُونَ سَبْعَةٌ وَثَامِنُهُمْ كَلْبُهُمْۜ قُلْ رَبّ۪ٓي اَعْلَمُ بِعِدَّتِهِمْ مَا يَعْلَمُهُمْ اِلَّا قَل۪يلٌ۠ فَلَا تُمَارِ ف۪يهِمْ اِلَّا مِرَٓاءً ظَاهِرًۖا وَلَا تَسْتَفْتِ ف۪يهِمْ مِنْهُمْ اَحَدًا۟(कुछ लोग) अब कहेंगे, ‘‘वे तीन थे, और उनमें चौथा उनका कुत्ता था।’’ और कहेंगे, ‘‘वे पाँच थे, और उनमें छटा उन का कुत्ता था“-यह अट्कल बातें हैं बिना इ़ल्म के और यह भी कहेंगे, ”वे सात थे और उनमें आठवाॉ उन का कुत्ता था“। कह दीजिए, ”मेरा ‘रब’ ही उनकी संख्या को खूब जानता है“। उनको जानते भी हैं तो थोड़े ही लोग, तो आप उन (के मामले) में बहस न कीजिए सिवाय सरसरी बहस के, और न उनके बारे में किसी से कुछ पूछिये।
  23. وَلَا تَقُولَنَّ لِشَا۬يْءٍ اِنّ۪ي فَاعِلٌ ذٰلِكَ غَدًاۙऔर आप किसी चीज़ के बारे में यह न कहा कीजिएः ”मैं इसे कल कर दूँगा“
  24. اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ اللّٰهُۘ وَاذْكُرْ رَبَّكَ اِذَا نَس۪يتَ وَقُلْ عَسٰٓى اَنْ يَهْدِيَنِ رَبّ۪ي لِاَقْرَبَ مِنْ هٰذَا رَشَدًاबल्कि (कहा कीजिए) ‘‘इन्शाअल्लाह, (अल्लाह चाहे तो) जब आप भूल जाएं तो अपने रब को याद कर लिया कीजिए, और कहा कीजिए, ‘‘उम्मीद है कि मेरा ‘रब’ इससे भी ज़्यादा सह़ी बात की ओर रहनुमाई कर दे।’’
  25. وَلَبِثُوا ف۪ي كَهْفِهِمْ ثَلٰثَ مِائَةٍ سِن۪ينَ وَازْدَادُوا تِسْعًاऔर वे अपनी गुफ़ा में तीन सौ साल और नौ साल ज़्यादा रहे।
  26. قُلِ اللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا لَبِثُواۚ لَهُ غَيْبُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ اَبْصِرْ بِه۪ وَاَسْمِعْۜ مَا لَهُمْ مِنْ دُونِه۪ مِنْ وَلِيٍّۘ وَلَا يُشْرِكُ ف۪ي حُكْمِه۪ٓ اَحَدًاकह दीजिए, ‘‘अल्लाह ही भली-भाँति जानता है जितना वे ठहरे, और आसमानों और ज़मीन की छिपी बात का सम्बन्ध ‘उसी’ से है, ‘वह’ क्या ही देखने वाला और सुनने वाला है! ‘उस’ के सिवा न कोई संरक्षक है? और न ‘वह’ अपने हुक्म में किसी को शरीक करता है।
  27. وَاتْلُ مَٓا اُو۫حِيَ اِلَيْكَ مِنْ كِتَابِ رَبِّكَۚ لَا مُبَدِّلَ لِكَلِمَاتِه۪ وَلَنْ تَجِدَ مِنْ دُونِه۪ مُلْتَحَدًاऔर आप पढ़ दिया कीजिए, जो कुछ वह्य आप पर, आप के ‘रब’ की किताब के ज़रिये भेजी गई है; कोई बदल उसकी बातों का नहीं हो सकता, और ‘उसके’ सिवा आप को कहीं पनाह नहीं मिल सकती।
  28. وَاصْبِرْ نَفْسَكَ مَعَ الَّذ۪ينَ يَدْعُونَ رَبَّهُمْ بِالْغَدٰوةِ وَالْعَشِيِّ يُر۪يدُونَ وَجْهَهُ وَلَا تَعْدُ عَيْنَاكَ عَنْهُمْۚ تُر۪يدُ ز۪ينَةَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَلَا تُطِعْ مَنْ اَغْفَلْنَا قَلْبَهُ عَنْ ذِكْرِنَا وَاتَّبَعَ هَوٰيهُ وَكَانَ اَمْرُهُ فُرُطًاऔर अपने आप को उन लोगों के साथ रखा कीजिए, जो अपने रब को पुकारते रहते हैं, सुबह और शाम, और ‘उसी’ की रज़ामन्दी चाहते हैं; और आप की दोनों आँखें उन पर से न हटने पाएँ जो दुनिया की ज़िन्दगी के साज़ व सामान की चाह में लग जाएँ; और ऐसे व्यक्ति का कहना न मानिएगा, जिसके दिल को ‘हमने’ अपनी याद से ग़ाफ़िल कर रखा है, और जो अपनी वासना (इच्छा) के पीछे लगा है और उसका मामला ह़द से आगे बढ़ चुका है।
  29. وَقُلِ الْحَقُّ مِنْ رَبِّكُمْ فَمَنْ شَٓاءَ فَلْيُؤْمِنْ وَمَنْ شَٓاءَ فَلْيَكْفُرْۙ اِنَّٓا اَعْتَدْنَا لِلظَّالِم۪ينَ نَارًاۙ اَحَاطَ بِهِمْ سُرَادِقُهَاۜ وَاِنْ يَسْتَغ۪يثُوا يُغَاثُوا بِمَٓاءٍ كَالْمُهْلِ يَشْوِي الْوُجُوهَۜ بِئْسَ الشَّرَابُۜ وَسَٓاءَتْ مُرْتَفَقًاऔर कह दीजिए, ‘‘यह (क़ुर्आन) ह़क़ है, तुम्हारे रब की ओर से, तो जिसका जी चाहे ईमान लाए और जिस का जी चाहे इन्कार करे,’’ ‘हमने’ ज़ालिमों के लिए आग तैयार कर रखी है, जिसकी क़नातें उन को घेरे होंगी, और अगर वह फ़रियाद करेंगे, तो ऐसे पानी से उनकी फ़रियाद पूरी की जाएगी जो तेल की तल्छट की तरह होगा, और चेहरों को भूँन डालेगा; कितना बुरा होगा वह पानी! और कैसी बुरी होगी वह जगह!
  30. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ اِنَّا لَا نُض۪يعُ اَجْرَ مَنْ اَحْسَنَ عَمَلًاۚबेशक जो लोग ईमान लाए, और भले काम किये, तो ‘हम’ भले काम करने वालों का बदला कभी बरबाद नहीं करते।
  31. اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ جَنَّاتُ عَدْنٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهِمُ الْاَنْهَارُ يُحَلَّوْنَ ف۪يهَا مِنْ اَسَاوِرَ مِنْ ذَهَبٍ وَيَلْبَسُونَ ثِيَابًا خُضْرًا مِنْ سُنْدُسٍ وَاِسْتَبْرَقٍ مُتَّكِـ۪ٔينَ ف۪يهَا عَلَى الْاَرَٓائِكِۜ نِعْمَ الثَّوَابُۜ وَحَسُنَتْ مُرْتَفَقًا۟ऐसे ही लोगों के लिए हमेशा-हमेश के लिए बाग़ हैं, उनके नीचे नहरें बह रही होंगी, उनको उसमें सोने के कंगन पहनाए जाएंगे और वह हरे रंग के महीन और मोटे रेशमी कपड़े पहनेंगे, और ऊँचे तख्तों पर तकिया लगाए बैठे होंगे। क्या ही अच्छा बदला है! और क्या ही ख़ूब आराम की जगह है?
  32. وَاضْرِبْ لَهُمْ مَثَلًا رَجُلَيْنِ جَعَلْنَا لِاَحَدِهِمَا جَنَّتَيْنِ مِنْ اَعْنَابٍ وَحَفَفْنَاهُمَا بِنَخْلٍ وَجَعَلْنَا بَيْنَهُمَا زَرْعًاۜऔर उनसे दो व्यक्तियों की मिसाल बयान कीजिएः जिनमें से एक को ‘हमने’ दो बाग़ अंगूर के दे रखे थे, और उनको ‘हमने’ खजूरों से घेर रखा था, और उन दोनों के बीच ‘हमने’ खेती उगा रखी थी;
  33. كِلْتَا الْجَنَّتَيْنِ اٰتَتْ اُكُلَهَا وَلَمْ تَظْلِمْ مِنْهُ شَيْـًٔاۙ وَفَجَّرْنَا خِلَالَهُمَا نَهَرًاۙदोनों बाग़ अपना पूरा फल देते थे, और किसी की पैदावार में कोई कमी न रहती थी; और ‘हमने’ उन दोनों के बीच एक नहर जारी कर रखी थी;
  34. وَكَانَ لَهُ ثَمَرٌۚ فَقَالَ لِصَاحِبِه۪ وَهُوَ يُحَاوِرُهُٓ اَنَا۬ اَكْثَرُ مِنْكَ مَالًا وَاَعَزُّ نَفَرًاऔर उस (व्यक्ति) को खूब पैदावार मिलती थी; तो उसने अपने साथी से बातें करते-करते बोल उठा, ‘‘मैं तुझ से माल में और आदमियों में बढ़ कर इज़्ज़त में हूँ।’’
  35. وَدَخَلَ جَنَّتَهُ وَهُوَ ظَالِمٌ لِنَفْسِه۪ۚ قَالَ مَٓا اَظُنُّ اَنْ تَب۪يدَ هٰذِه۪ٓ اَبَدًاۙऔर वह अपने बाग़ में इस ह़ाल में दाख़िल हुआ, कि अपने आप पर ज़ु़ल्म कर रहा था, उसने कहा! मैं नहीं समझता कि यह बाग़ कभी तबाह होगा;
  36. وَمَٓا اَظُنُّ السَّاعَةَ قَٓائِمَةًۙ وَلَئِنْ رُدِدْتُ اِلٰى رَبّ۪ي لَاَجِدَنَّ خَيْرًا مِنْهَا مُنْقَلَبًاऔर न मैं यह समझता हूँ कि क़ियामत आने वाली है, और अगर मैं अपने रब की ओर लौटाया भी जाऊँ, तो ज़रूर उसमें अच्छी जगह पाऊँगा।’’
  37. قَالَ لَهُ صَاحِبُهُ وَهُوَ يُحَاوِرُهُٓ اَكَفَرْتَ بِالَّذ۪ي خَلَقَكَ مِنْ تُرَابٍ ثُمَّ مِنْ نُطْفَةٍ ثُمَّ سَوّٰيكَ رَجُلًاۜउसका दोस्त जो उससे बातें कर रहा था बोल उठा, ‘‘क्या तू ‘उसका’ इन्कार करता है, ‘जिसने’ तुझको मिट्टी से, फिर नुत्फ़े (वीर्य) से पैदा किया, फिर तुझे एक पूरा आदमी बना दिया;
  38. لٰكِنَّا۬ هُوَ اللّٰهُ رَبّ۪ي وَلَٓا اُشْرِكُ بِرَبّ۪ٓي اَحَدًاलेकिन मेरा ‘रब’ ‘वही’ अल्लाह है, और मैं किसी को अपने रब के साथ साझीदार नहीं बनाता;
  39. وَلَوْلَٓا اِذْ دَخَلْتَ جَنَّتَكَ قُلْتَ مَا شَٓاءَ اللّٰهُۙ لَا قُوَّةَ اِلَّا بِاللّٰهِۚ اِنْ تَرَنِ اَنَا۬ اَقَلَّ مِنْكَ مَالًا وَوَلَدًاۚऔर जब तुम अपने बाग़ में दाख़िल हुए तो तुमने ‘माशाअल्लाह ला ह़ौला वला क़ुव्वता इल्ला बिल्लाहि’ (जो अल्लाह चाहे होता वही है अल्लाह के अ़लावा कोई शक्ति नहीं है।) क्यों न कहा (चाहे) तू भले ही देख रहा हो कि मैं माल और औलाद में तुझ से कम हूँ।
  40. فَعَسٰى رَبّ۪ٓي اَنْ يُؤْتِيَنِ خَيْرًا مِنْ جَنَّتِكَ وَيُرْسِلَ عَلَيْهَا حُسْبَانًا مِنَ السَّمَٓاءِ فَتُصْبِحَ صَع۪يدًا زَلَقًاۙतो उम्मीद है, कि मेरा ‘रब’ मुझे तेरे बाग़ से अच्छा दे दे और तेरे इस बाग़ पर आसमान से कोई ऐसी आफ़त भेज दे, कि वह चटयल मैदान हो कर रह जाए;
  41. اَوْ يُصْبِحَ مَٓاؤُ۬هَا غَوْرًا فَلَنْ تَسْتَط۪يعَ لَهُ طَلَبًاया उसका पानी नीचे उतर जाए फिर तू उसको हासिल न कर सके।’’
  42. وَاُح۪يطَ بِثَمَرِه۪ فَاَصْبَحَ يُقَلِّبُ كَفَّيْهِ عَلٰى مَٓا اَنْفَقَ ف۪يهَا وَهِيَ خَاوِيَةٌ عَلٰى عُرُوشِهَا وَيَقُولُ يَا لَيْتَن۪ي لَمْ اُشْرِكْ بِرَبّ۪ٓي اَحَدًاऔर उसकी सारी पैदावार (अज़ाब के) घेरे में आ गयी, और वह अपने उस माल पर जो उसने ख़र्च किया था, और वह बाग टट्टियों पर गिरा पड़ा था, और वह कह रहा था, ‘‘क्या ही अच्छा होता कि मैं अपने रब के साथ किसी को साझीदार न बनाया होता!’’
  43. وَلَمْ تَكُنْ لَهُ فِئَةٌ يَنْصُرُونَهُ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَمَا كَانَ مُنْتَصِرًاۜऔर कोई जत्था ऐसा न हुआ जो अल्लाह के मुक़ाबले में उसकी मदद करता, और न वह खुद ही मुक़ाबला कर सका।
  44. هُنَالِكَ الْوَلَايَةُ لِلّٰهِ الْحَقِّۜ هُوَ خَيْرٌ ثَوَابًا وَخَيْرٌ عُقْبًا۟(उस समय यह बात खुल गयी,) कि सारा अधिकार अल्लाह ही के लिए है, ‘वही’ बदला देने में सब से अच्छा है और अंजाम की दृष्टि से सब से बेहतर है।
  45. وَاضْرِبْ لَهُمْ مَثَلَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا كَمَٓاءٍ اَنْزَلْنَاهُ مِنَ السَّمَٓاءِ فَاخْتَلَطَ بِه۪ نَبَاتُ الْاَرْضِ فَاَصْبَحَ هَش۪يمًا تَذْرُوهُ الرِّيَاحُۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ مُقْتَدِرًاऔर उन्हें दुनिया के ज़िन्दगी की मिसाल सुनाइएः उसकी मिसाल ऐसी है कि पानी को ‘हमने’ आसमान से बरसाया, तो उससे ज़मीन की पैदावार खूब फली- फूली, फिर वह चूरा-चूरा हो कर रह गयी जिसे हवाएं उड़ाए लिए फिरती हैं, और अल्लाह को तो हर चीज़ पर क़ुद्रत (सामर्थ्य) है,’’
  46. اَلْمَالُ وَالْبَنُونَ ز۪ينَةُ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۚ وَالْبَاقِيَاتُ الصَّالِحَاتُ خَيْرٌ عِنْدَ رَبِّكَ ثَوَابًا وَخَيْرٌ اَمَلًاमाल और औलाद तो दुनियावी ज़िन्दगी की ज़ीनत हैं, और बाक़ी रहने वाले अच्छे अ़मल हैं, जो तुम्हारे ‘रब’ के नज़दीक बदले की दृष्टि से बेहतर हैं और उम्मीद की दृष्टि से भी।
  47. وَيَوْمَ نُسَيِّرُ الْجِبَالَ وَتَرَى الْاَرْضَ بَارِزَةًۙ وَحَشَرْنَاهُمْ فَلَمْ نُغَادِرْ مِنْهُمْ اَحَدًاۚऔर जिस दिन ‘हम’ पहाड़ों को चलाएंगे, और तुम ज़मीन को देखोगे कि खुला मैदान है और ‘हम’ लोगों को इकट्ठा करेंगे तो उन में से किसी को भी न छोडं़ेगे;
  48. وَعُرِضُوا عَلٰى رَبِّكَ صَفًّاۜ لَقَدْ جِئْتُمُونَا كَمَا خَلَقْنَاكُمْ اَوَّلَ مَرَّةٍۘ بَلْ زَعَمْتُمْ اَلَّنْ نَجْعَلَ لَكُمْ مَوْعِدًاऔर तुम्हारे रब के सामने सफ़ बाँध कर (पंक्तिबद्ध) तरीक़े से हाज़िर किये जाएंगे- ‘‘तो तुम ‘हमारे’ सामने आ पहँुचोगे जैसा कि ‘हमने’ तुम्हें पहली बार पैदा किया था कि बल्कि तुम्हारा तो यह दावा था; कि ‘हमने’ तुम्हारे लिए कोई समय निश्चित ही नहीं किया।
  49. وَوُضِعَ الْكِتَابُ فَتَرَى الْمُجْرِم۪ينَ مُشْفِق۪ينَ مِمَّا ف۪يهِ وَيَقُولُونَ يَا وَيْلَتَنَا مَا لِ‌هٰذَا الْكِتَابِ لَا يُغَادِرُ صَغ۪يرَةً وَلَا كَب۪يرَةً اِلَّٓا اَحْصٰيهَاۚ وَوَجَدُوا مَا عَمِلُوا حَاضِرًاۜ وَلَا يَظْلِمُ رَبُّكَ اَحَدًا۟और (अमलों की) किताब रख दी जाएगी, तो तुम मुजरिमों को देखोगे कि जो कुछ उसमें लिखा है उससे डर रहे होंगे, और कह रहे होंगे, ‘‘हाय! हमारा दुर्भाग्य यह कैसी किताब है कि यह न छोटी बात छोड़ती है न बड़ी, बल्कि सभी को इसने अपने अन्दर सुमो लिया है।’’ और जो कुछ उन्होंने किया होगा सब मौजूद पाएंगे, और आप का ‘रब’ किसी पर जुल्म नहीं करेगा।
  50. وَاِذْ قُلْنَا لِلْمَلٰٓئِكَةِ اسْجُدُوا لِاٰدَمَ فَسَجَدُٓوا اِلَّٓا اِبْل۪يسَۜ كَانَ مِنَ الْجِنِّ فَفَسَقَ عَنْ اَمْرِ رَبِّه۪ۜ اَفَتَتَّخِذُونَهُ وَذُرِّيَّتَهُٓ اَوْلِيَٓاءَ مِنْ دُون۪ي وَهُمْ لَكُمْ عَدُوٌّۜ بِئْسَ لِلظَّالِم۪ينَ بَدَلًاऔर जब हमने फ़रिश्तों से कहा, ‘‘आदम को सज्दः करो,’’ तो इब्लीस के सिवा सबने सज्दः किया, वह जिन्नों में से था, तो वह अपने रब के हुक्म की नाफ़रमानी कर बैठा, तो क्या तुम उसे और उनके नस्ल को ‘मेरे’ मुक़ाबले में दोस्त बनाते हो? हालाँकि वह तुम्हारे दुश्मन हैं; और ज़ालिमों के लिए बहुत बुरा बदला है।
  51. مَٓا اَشْهَدْتُهُمْ خَلْقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَلَا خَلْقَ اَنْفُسِهِمْۖ وَمَا كُنْتُ مُتَّخِذَ الْمُضِلّ۪ينَ عَضُدًا‘मैंने’ उनको न तो आसमानों और ज़मीन के पैदा करने के वक्त बुलाया था, और न खुद उनके पैदा करने के वक्त, और ‘मैं’ ऐसा न था कि गुमराह करने वालों को मदद्गार बनाता।
  52. وَيَوْمَ يَقُولُ نَادُوا شُرَكَٓاءِيَ الَّذ۪ينَ زَعَمْتُمْ فَدَعَوْهُمْ فَلَمْ يَسْتَج۪يبُوا لَهُمْ وَجَعَلْنَا بَيْنَهُمْ مَوْبِقًاऔर जिस दिन ‘वह’ कहेगा, ‘‘बुलाओ मेरे साझीदारों को, जिनके साझी दार होने का तुम्हें दावा था।’’ तो वे उनको पुकारेंगे, मगर वे उनको कोई जवाब न देंगे, और ‘हम’ उनके बीच एक आड़ कर देंगे।
  53. وَرَاَ الْمُجْرِمُونَ النَّارَ فَظَنُّٓوا اَنَّهُمْ مُوَاقِعُوهَا وَلَمْ يَجِدُوا عَنْهَا مَصْرِفًا۟और मुजरिम लोग आग को देखेंगे, तो वे समझ जाएंगे, कि उन्हें उसमें गिरना है और उससे बच निकलने का कोई रास्ता न पाएंगे।
  54. وَلَقَدْ صَرَّفْنَا ف۪ي هٰذَا الْقُرْاٰنِ لِلنَّاسِ مِنْ كُلِّ مَثَلٍۜ وَكَانَ الْاِنْسَانُ اَكْثَرَ شَيْءٍ جَدَلًاऔर ‘हमने’ इस कुर्आन में लोगों के लिए तरह-तरह की मिसालें बयान कर दी, मगर इन्सान सबसे बढ़कर झगड़ालू है।
  55. وَمَا مَنَعَ النَّاسَ اَنْ يُؤْمِنُٓوا اِذْ جَٓاءَهُمُ الْهُدٰى وَيَسْتَغْفِرُوا رَبَّهُمْ اِلَّٓا اَنْ تَأْتِيَهُمْ سُنَّةُ الْاَوَّل۪ينَ اَوْ يَأْتِيَهُمُ الْعَذَابُ قُبُلًاजब लोगों के पास हिदायत आ गई, तो इस बात से कि वे ईमान लाते, और अपने ‘रब’ से माफ़ी चाहते, इसके सिवा उन्हें किसी चीज़ ने नहीं रोका, कि उनके लिए वही कुछ सामने आए जो उनसे पहलों के साथ आ चुका है, यहाँ तक कि अ़ज़ाब उनके सामने आ मौजूद हो।
  56. وَمَا نُرْسِلُ الْمُرْسَل۪ينَ اِلَّا مُبَشِّر۪ينَ وَمُنْذِر۪ينَۚ وَيُجَادِلُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِالْبَاطِلِ لِيُدْحِضُوا بِهِ الْحَقَّ وَاتَّخَذُٓوا اٰيَات۪ي وَمَٓا اُنْذِرُوا هُزُوًاऔर हम जो रसूलों को भेजा करते हैं, तो केवल इसलिए कि खुशख़बरी सुनाएँ, और (अ़ज़ाब से) डराएँ; और जो काफ़िर हैं वह नाह़क़ झगड़े निकालते हैं ताकि उसको ह़क़ से फ़िसला दें; और उन्होंने हमारी निशानियों को और उसको, जिससे उन्हें डराया गया है मज़ाक़ करते हैं।
  57. وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنْ ذُكِّرَ بِاٰيَاتِ رَبِّه۪ فَاَعْرَضَ عَنْهَا وَنَسِيَ مَا قَدَّمَتْ يَدَاهُۜ اِنَّا جَعَلْنَا عَلٰى قُلُوبِهِمْ اَكِنَّةً اَنْ يَفْقَهُوهُ وَف۪ٓي اٰذَانِهِمْ وَقْرًاۜ وَاِنْ تَدْعُهُمْ اِلَى الْهُدٰى فَلَنْ يَهْتَدُٓوا اِذًا اَبَدًاऔर उससे बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा? जिसे उसके रब के कलाम (ईशवाणी) से समझाया गया, तो उसने उससे मुँह फेर लिया और जो अ़ामाल वह आगे कर चुका उनको भूल गया, ‘हमने’ उनके दिलों पर पर्दे डाल दिये कि इसे समझ न सकें और कानों में डाट लगा दिये; और अगर आप उन्हें हिदायत की ओर बुलाएँ तो यह ऐसी ह़ालत में हरगिज़ न आएँगे।
  58. وَرَبُّكَ الْغَفُورُ ذُو الرَّحْمَةِۜ لَوْ يُؤَاخِذُهُمْ بِمَا كَسَبُوا لَعَجَّلَ لَهُمُ الْعَذَابَۜ بَلْ لَهُمْ مَوْعِدٌ لَنْ يَجِدُوا مِنْ دُونِه۪ مَوْئِلًاऔर आप का ‘रब’ बड़ा माफ़ करने वाला रह़मत वाला है, अगर ‘वह’ उन्हें उस पर पकड़ता, जो कुछ कि उन्होंने कमाया है, तो उन पर जल्द ही अ़ज़ाब आ जाता, बल्कि उनके लिए तो वादे का एक समय निश्चित है, उस से हटकर वे बच निकलने की कोई राह न पाएँगे।
  59. وَتِلْكَ الْقُرٰٓى اَهْلَكْنَاهُمْ لَمَّا ظَلَمُوا وَجَعَلْنَا لِمَهْلِكِهِمْ مَوْعِدًا۟और यह बस्तियाँ वह हैं, जिन्हें ‘हमने’ हलाक कर डाला, जब उन्होंने जुल्म किया; और ‘हमने’ उन की हलाकत के लिए एक समय निर्धारित कर रखा था।
  60. وَاِذْ قَالَ مُوسٰى لِفَتٰيهُ لَٓا اَبْرَحُ حَتّٰٓى اَبْلُغَ مَجْمَعَ الْبَحْرَيْنِ اَوْ اَمْضِيَ حُقُبًاऔर जब मूसा ने अपने सेवक से कहा था, ‘‘मैं चलता रहूंगा यहाँ तक कि दो समुद्रों के मिलने की जगह पर पहुँच जाऊँ, चाहे मुझे कितना ही समय गुज़ारना पड़े।’’
  61. فَلَمَّا بَلَغَا مَجْمَعَ بَيْنِهِمَا نَسِيَا حُوتَهُمَا فَاتَّخَذَ سَب۪يلَهُ فِي الْبَحْرِ سَرَبًاफिर जब दोनों दो समुद्रों के मिलने की जगह (संगम) पर पहुँचे, तो अपनी मछली को दोनों भूल गये, और उसने समुद्र में जाने के लिए सुरंग की तरह अपना रास्ता बना लिया।
  62. فَلَمَّا جَاوَزَا قَالَ لِفَتٰيهُ اٰتِنَا غَدَٓاءَنَاۘ لَقَدْ لَق۪ينَا مِنْ سَفَرِنَا هٰذَا نَصَبًاफिर जब आगे बढ़े तो (मूसा ने) अपने सेवक से कहा, ‘‘लाओ हमारा नाश्ता, इस सफ़र से तो हमें बड़ी थकान हो गई है।’’
  63. قَالَ اَرَاَيْتَ اِذْ اَوَيْنَٓا اِلَى الصَّخْرَةِ فَاِنّ۪ي نَس۪يتُ الْحُوتَۘ وَمَٓا اَنْسَان۪يهُ اِلَّا الشَّيْطَانُ اَنْ اَذْكُرَهُۚ وَاتَّخَذَ سَب۪يلَهُ فِي الْبَحْرِۗ عَجَبًا(उसने) कहा, ‘‘अरे जब हम उस चट्टान के पास ठहरे थे तो मैं (वही) उस मछली को भूल गया- और शैतान ने भुला दिया कि मैं उसका ज़िक्र करता उसने समुद्र में जाने का रास्ता विचित्र तरीक़े से निकाल लिया।’’
  64. قَالَ ذٰلِكَ مَا كُنَّا نَبْغِۗ فَارْتَدَّا عَلٰٓى اٰثَارِهِمَا قَصَصًاۙ(मूसा ने) कहा, ‘‘वही तो था जिसे हम को तलाश थी; फिर दोनों अपने क़दमों के निशान पर वापस हुए।
  65. فَوَجَدَا عَبْدًا مِنْ عِبَادِنَٓا اٰتَيْنَاهُ رَحْمَةً مِنْ عِنْدِنَا وَعَلَّمْنَاهُ مِنْ لَدُنَّا عِلْمًاफिर उन्होंने ‘हमारे’ बन्दों में से एक बन्दे को पाया, जिसे ‘हमने’ अपनी रह़मत से नवाज़ा था, और अपने पास से विशेष इल्म सिखाया था।
  66. قَالَ لَهُ مُوسٰى هَلْ اَتَّبِعُكَ عَلٰٓى اَنْ تُعَلِّمَنِ مِمَّا عُلِّمْتَ رُشْدًاमूसा ने उनसे कहा; ‘‘क्या मैं आप के साथ रह सकता हूँ, कि जो इल्म आप को सिखाया गया है? उसमें से आप मुझे भी सिखा दें।’’
  67. قَالَ اِنَّكَ لَنْ تَسْتَط۪يعَ مَعِيَ صَبْرًاकहा, ‘‘आप मेरे साथ रह कर सब्र न कर सकेंगे,
  68. وَكَيْفَ تَصْبِرُ عَلٰى مَا لَمْ تُحِطْ بِه۪ خُبْرًاऔर आप उन बातों पर सब्र कैसे कर सकेंगे! जो आप के दायर-ए-इल्म (ज्ञान परिधि) से बाहर है।’’
  69. قَالَ سَتَجِدُن۪ٓي اِنْ شَٓاءَ اللّٰهُ صَابِرًا وَلَٓا اَعْص۪ي لَكَ اَمْرًا(मूसा ने) कहा, ‘‘इन्शाअल्लाह आप मुझे सब्र करने वाला पाएंगे, और मैं किसी मामले में भी आप की नाफ़रमानी नहीं करूँगा।’’
  70. قَالَ فَاِنِ اتَّبَعْتَن۪ي فَلَا تَسْـَٔلْن۪ي عَنْ شَيْءٍ حَتّٰٓى اُحْدِثَ لَكَ مِنْهُ ذِكْرًا۟कहा अच्छा अगर आप मेरे साथ रहना चाहते हैं तो किसी चीज़ के बारे में मुझ से न पूछिएगा, जब तक कि मैं आप से खुद उस का ज़िक्र न करूँ।
  71. فَانْطَلَقَا۠ حَتّٰٓى اِذَا رَكِبَا فِي السَّف۪ينَةِ خَرَقَهَاۜ قَالَ اَخَرَقْتَهَا لِتُغْرِقَ اَهْلَهَاۚ لَقَدْ جِئْتَ شَيْـًٔا اِمْرًاतो दोनों चले, यहाँ तक कि जब वे एक नाव में सवार हो गये तो उसने उस (नाव) में दरार डाल दिया, (मूसा ने) कहा, ‘‘क्या आप ने उसमें इसलिए दरार डाल दी ताकि उसके सवारों को डुबो दें, यह तो आप ने बड़ी भारी बात की।’’
  72. قَالَ اَلَمْ اَقُلْ اِنَّكَ لَنْ تَسْتَط۪يعَ مَعِيَ صَبْرًاकहा, ‘‘क्या मैंने आप से कहा न था कि आप मेरे साथ सब्र न कर सकेंगे?’’
  73. قَالَ لَا تُؤَاخِذْن۪ي بِمَا نَس۪يتُ وَلَا تُرْهِقْن۪ي مِنْ اَمْر۪ي عُسْرًا(मूसा ने) कहा, ‘‘भूल-चूक पर पकड़ मत कीजिए, और मेरे मामले में सख़्ती से काम न लीजिए।’’
  74. فَانْطَلَقَا۠ حَتّٰٓى اِذَا لَقِيَا غُلَامًا فَقَتَلَهُۙ قَالَ اَقَتَلْتَ نَفْسًا زَكِيَّةً بِغَيْرِ نَفْسٍۜ لَقَدْ جِئْتَ شَيْـًٔا نُكْرًاफिर वे दोनों चले यहाँ तक कि जब एक लड़के से मिले तो उन्होंने उसे मार डाला (मूसा ने) कहा क्या आप ने एक बेगुनाह व्यक्ति को मार डाला? हालाँकि उसने किसी की जान नहीं ली थी, यह तो आप ने बहुत ही बुरा किया!’’
  75. قَالَ اَلَمْ اَقُلْ لَكَ اِنَّكَ لَنْ تَسْتَط۪يعَ مَعِيَ صَبْرًا(खिज़्र ने) कहा, ‘‘क्या मैंने आप से कहा नहीं था कि आप मेरे साथ सब्र नहीं कर सकेंगे?’’
  76. قَالَ اِنْ سَاَلْتُكَ عَنْ شَيْءٍ بَعْدَهَا فَلَا تُصَاحِبْن۪يۚ قَدْ بَلَغْتَ مِنْ لَدُنّ۪ي عُذْرًا(मूसा ने) कहा, ‘‘अगर इसके बाद मैं आप से कुछ पूछँू तो आप मुझे अपने साथ न रखिएगा, अब तुम मेरी ओर से पूरी तरह उज्र को पहुँच चुके।’’
  77. فَانْطَلَقَا۠ حَتّٰٓى اِذَٓا اَتَيَٓا اَهْلَ قَرْيَةٍۨ اسْتَطْعَمَٓا اَهْلَهَا فَاَبَوْا اَنْ يُضَيِّفُوهُمَا فَوَجَدَا ف۪يهَا جِدَارًا يُر۪يدُ اَنْ يَنْقَضَّ فَاَقَامَهُۜ قَالَ لَوْ شِئْتَ لَتَّخَذْتَ عَلَيْهِ اَجْرًاफिर दोनों चले, यहाँ तक कि जब एक बस्ती वालों के पास पहुँचे और उनसे खाना माँगा, तो उन्होंने उनके मेहमानी से इन्कार कर दिया, फिर उनको एक दीवार मिली, जो गिरने वाली थी, तो उसे सीधा कर दिया (मूसा ने) कहा, ‘‘अगर आप चाहते तो इसकी कुछ मज़दूरी ही ले लेते।’’
  78. قَالَ هٰذَا فِرَاقُ بَيْن۪ي وَبَيْنِكَۚ سَاُنَبِّئُكَ بِتَأْو۪يلِ مَا لَمْ تَسْتَطِعْ عَلَيْهِ صَبْرًا(उन्होंने) कहा, ‘‘यह मेरे और आप के बीच जुदाई की बात हुई, अब मैं उन चीज़ों की ह़क़ीक़त बताता हूँ जिन पर आप सब्र नहीं कर सके।’’
  79. اَمَّا السَّف۪ينَةُ فَكَانَتْ لِمَسَاك۪ينَ يَعْمَلُونَ فِي الْبَحْرِ فَاَرَدْتُ اَنْ اَع۪يبَهَا وَكَانَ وَرَٓاءَهُمْ مَلِكٌ يَأْخُذُ كُلَّ سَف۪ينَةٍ غَصْبًاकि वह नाव ग़रीब लोगों की थी जो दरिया में काम करते थे, तो मैंने चाहा कि उसे ऐबदार कर दूूँ, क्योंकि उनके आगे एक बादशाह था जो हर (अच्छी) नाव को ज़बर्दस्ती छीन लेता था।
  80. وَاَمَّا الْغُلَامُ فَكَانَ اَبَوَاهُ مُؤْمِنَيْنِ فَخَش۪ينَٓا اَنْ يُرْهِقَهُمَا طُغْيَانًا وَكُفْرًاۚऔर वह, जो लड़का था उसके माँ- बाप दोनों ईमान वाले थे, तो हम को डर हुआ कि वह इन दोनों को सरकशी और कुफ्र में न फँसा दे;
  81. فَاَرَدْنَٓا اَنْ يُبْدِلَهُمَا رَبُّهُمَا خَيْرًا مِنْهُ زَكٰوةً وَاَقْرَبَ رُحْمًاफिर ‘हमने’ चाहा कि उसके बदले में उनका रब उन्हें ऐसी औलाद दे, जो उससे ज़्यादा पाक और मुह़ब्बत वाला हो।
  82. وَاَمَّا الْجِدَارُ فَكَانَ لِغُلَامَيْنِ يَت۪يمَيْنِ فِي الْمَد۪ينَةِ وَكَانَ تَحْتَهُ كَنْزٌ لَهُمَا وَكَانَ اَبُوهُمَا صَالِحًاۚ فَاَرَادَ رَبُّكَ اَنْ يَبْلُغَٓا اَشُدَّهُمَا وَيَسْتَخْرِجَا كَنْزَهُمَاۗ رَحْمَةً مِنْ رَبِّكَۚ وَمَا فَعَلْتُهُ عَنْ اَمْر۪يۜ ذٰلِكَ تَأْو۪يلُ مَا لَمْ تَسْطِعْ عَلَيْهِ صَبْرًاۜ۟और रही वह दीवार तो वह शहर के दो यतीम लड़कों की थी, और उसके नीचे उन का ख़ज़ाना गड़ा हुआ था और उनका बाप एक नेक आदमी था, तो तुम्हारे रब ने चाहा कि वह लड़के अपनी जवानी को पहुँच कर अपना गड़ा हुआ ख़ज़ाना निकाल लें; यह आप के रब की मेहरबानी थी, मैंने तो इसमें अपनी ओर से कुछ भी नहीं किया, यह उन बातों की ह़क़ीक़त है जिन पर आप सब्र न कर सके।
  83. وَيَسْـَٔلُونَكَ عَنْ ذِي الْقَرْنَيْنِۜ قُلْ سَاَتْلُوا عَلَيْكُمْ مِنْهُ ذِكْرًاۜयह आप से ज़ुलक़रनैन के बारे में पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘उनका ज़िक्र मैं अभी तुम्हारे सामने बयान करता हूँ।’’
  84. اِنَّا مَكَّنَّا لَهُ فِي الْاَرْضِ وَاٰتَيْنَاهُ مِنْ كُلِّ شَيْءٍ سَبَبًاۙ‘हमने’ उसे ज़मीन पर हुकूमत दी थी, और उसे हर तरह का सामान दिया था।
  85. فَاَتْبَعَ سَبَبًاफिर उसने (सफ़र की) एक राह अपना ली;
  86. حَتّٰٓى اِذَا بَلَغَ مَغْرِبَ الشَّمْسِ وَجَدَهَا تَغْرُبُ ف۪ي عَيْنٍ حَمِئَةٍ وَوَجَدَ عِنْدَهَا قَوْمًاۜ قُلْنَا يَا ذَا الْقَرْنَيْنِ اِمَّٓا اَنْ تُعَذِّبَ وَاِمَّٓا اَنْ تَتَّخِذَ ف۪يهِمْ حُسْنًاयहाँ तक कि जब सूरज के डूबने की जगह पहुँचा, तो उसे मट्मैले काले पानी के एक सो्रत में डूबते हुए पाया, और उसी के क़रीब उसे एक क़ौम मिली, हमने कहा, ‘‘ऐ ज़ुल्क़रनैन! तुझे अधिकार है कि चाहे तक्लीफ़ पहुँचाए और चाहे उनके साथ अच्छा व्यवहार करे।’’
  87. قَالَ اَمَّا مَنْ ظَلَمَ فَسَوْفَ نُعَذِّبُهُ ثُمَّ يُرَدُّ اِلٰى رَبِّه۪ فَيُعَذِّبُهُ عَذَابًا نُكْرًاउसने कहा ‘‘जो कोई जुल्म करेगा उसे तो हम सज़ा देंगे, फिर वह अपने रब की ओर पल्टेगा तो वह भी उसे सख़्त अज़ाब देगा;
  88. وَاَمَّا مَنْ اٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًا فَلَهُ جَزَٓاءًۨ الْحُسْنٰىۚ وَسَنَقُولُ لَهُ مِنْ اَمْرِنَا يُسْرًاۜऔर जो ईमान ले आए, और भले काम करे तो उसके लिए अच्छा बदला है और ‘हम’ उसके लिए नर्मी का हुक्म देंगे।’’
  89. ثُمَّ اَتْبَعَ سَبَبًاफिर उसने एक (और) राह अपना ली;
  90. حَتّٰٓى اِذَا بَلَغَ مَطْلِعَ الشَّمْسِ وَجَدَهَا تَطْلُعُ عَلٰى قَوْمٍ لَمْ نَجْعَلْ لَهُمْ مِنْ دُونِهَا سِتْرًاۙयहाँ तक कि जब वह सूरज के निकलने की जगह पहुँचा तो उसने उसे एक ऐसी क़ौम पर निकलते हुए देखा, जिनके लिए ‘हमने’ उसके ऊपर कोई आड़ नहीं रखी थी।
  91. كَذٰلِكَۜ وَقَدْ اَحَطْنَا بِمَا لَدَيْهِ خُبْرًاऐसा ही (‘हमने’ किया) था और जो कुछ उसके पास था, उस की ‘हमें’ पूरी ख़बर थी।
  92. ثُمَّ اَتْبَعَ سَبَبًاफिर उसने एक (और) राह अपना ली,
  93. حَتّٰٓى اِذَا بَلَغَ بَيْنَ السَّدَّيْنِ وَجَدَ مِنْ دُونِهِمَا قَوْمًاۙ لَا يَكَادُونَ يَفْقَهُونَ قَوْلًاयहँं तक कि जब चलते-चलते दो पहाड़ों के बीच पहुँचा, तो देखा कि उनके उस ओर कुछ लोग हैं।, जो कोई बात ही नहीं समझते थे।
  94. قَالُوا يَا ذَا الْقَرْنَيْنِ اِنَّ يَأْجُوجَ وَمَأْجُوجَ مُفْسِدُونَ فِي الْاَرْضِ فَهَلْ نَجْعَلُ لَكَ خَرْجًا عَلٰٓى اَنْ تَجْعَلَ بَيْنَنَا وَبَيْنَهُمْ سَدًّاउन्होंने कहा, ऐ ज़ुल्क़रनैन! याजूज और माजूज इस जमीन पर बड़ा फ़साद मचाते हैं, तो क्या हम आप के लिए कुछ खर्च जमा कर दें, ताकि आप हमारे ओैर उनके बीच कोई रोक बना दें?’’
  95. قَالَ مَا مَكَّنّ۪ي ف۪يهِ رَبّ۪ي خَيْرٌ فَاَع۪ينُون۪ي بِقُوَّةٍ اَجْعَلْ بَيْنَكُمْ وَبَيْنَهُمْ رَدْمًاۙ(ज़ुल्क़रनैन ने) कहा, ‘‘मेरे रब ने मुझे जो कुछ अधिकार और शक्ति दी है वह बहुत है, तुम तो बस ताक़त के ज़रिये मेरी मदद करो, मैं तुम्हारे और उनके बीच एक मज़बूत दीवार बनाए देता हूँ;
  96. اٰتُون۪ي زُبَرَ الْحَد۪يدِۜ حَتّٰٓى اِذَا سَاوٰى بَيْنَ الصَّدَفَيْنِ قَالَ انْفُخُواۜ حَتّٰٓى اِذَا جَعَلَهُ نَارًاۙ قَالَ اٰتُون۪ٓي اُفْرِغْ عَلَيْهِ قِطْرًاۜतुम मुझे लोहे के टुकड़े ला दो।’’ यहाँ तक कि जब दोनों पहाड़ों के बीच की खाली जगह को पाटकर बराबर कर दिया तो कहा, ‘‘धौंको!’’ यहाँ तक कि जब उसे आग कर दिया तो कहा, ‘‘मुझे पिघला हुआ ताँबा ला दो, ताकि मैं उस पर उँडेल दूँ।’’
  97. فَمَا اسْطَاعُٓوا اَنْ يَظْهَرُوهُ وَمَا اسْتَطَاعُوا لَهُ نَقْبًاफिर उनमें यह शक्ति न रही कि (याजूज-माजूज) उस पर चढ़ सकें और न यह शक्ति रही कि उसमें सेंघ लगा सकें।
  98. قَالَ هٰذَا رَحْمَةٌ مِنْ رَبّ۪يۚ فَاِذَا جَٓاءَ وَعْدُ رَبّ۪ي جَعَلَهُ دَكَّٓاءَۚ وَكَانَ وَعْدُ رَبّ۪ي حَقًّاۜकहा, ‘‘यह मेरे ‘रब’ की रह़मत है, फिर जब मेरे रब का वादा आ पहुँचेगा तो वह उसे (ढा कर) बराबर कर देगा, और मेरे रब का वादा सच्चा है।’’
  99. وَتَرَكْنَا بَعْضَهُمْ يَوْمَئِذٍ يَمُوجُ ف۪ي بَعْضٍ وَنُفِخَ فِي الصُّورِ فَجَمَعْنَاهُمْ جَمْعًاۙऔर ‘हम’ उस दिन उन्हें छोड़ देंगे कि वे एक-दूसरे से मौजों की तरह आपस में गुत्थम-गुत्था हो जाएँगे, और ‘सूर’ फूँका जाएगा, तो ‘हम’ उन सब को एक साथ इकट्ठा कर देंगे।
  100. وَعَرَضْنَا جَهَنَّمَ يَوْمَئِذٍ لِلْكَافِر۪ينَ عَرْضًاۙऔर उस दिन ‘हम’ जहन्नम को इन्कार करने वालों के सामने कर देंगे।
  101. اَلَّذ۪ينَ كَانَتْ اَعْيُنُهُمْ ف۪ي غِطَٓاءٍ عَنْ ذِكْر۪ي وَكَانُوا لَا يَسْتَط۪يعُونَ سَمْعًا۟जिनकी आँखों पर ‘हमारी’ याद से पर्दा पड़ा हुआ था; और वह सुन ही नहीं सकते थे।
  102. اَفَحَسِبَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَنْ يَتَّخِذُوا عِبَاد۪ي مِنْ دُون۪ٓي اَوْلِيَٓاءَۜ اِنَّٓا اَعْتَدْنَا جَهَنَّمَ لِلْكَافِر۪ينَ نُزُلًاक्या फिर भी काफ़िरों का ख़याल है, कि मुझे छोड़कर मेरे बन्दों को अपना हिमायती बना लें? बेशक ‘हमने’ ऐसे काफ़िरों की मेहमानी के लिए जहन्नम तैयार कर रखी है।
  103. قُلْ هَلْ نُنَبِّئُكُمْ بِالْاَخْسَر۪ينَ اَعْمَالًاۜकह दीजिए, ‘‘क्या हम तुम्हें उनकी ख़बर दें, जो अपने अ़मल की दृष्टि से सबसे बढ़कर घाटा उठाने वाले हैं?-
  104. اَلَّذ۪ينَ ضَلَّ سَعْيُهُمْ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَهُمْ يَحْسَبُونَ اَنَّهُمْ يُحْسِنُونَ صُنْعًاयह वह लोग हैं, ‘‘जिनकी पूरी कोशिश दुनिया ही की ज़िन्दगी में बरबाद हो कर रही, और वह अपने आप को यही समझते रहे, कि वह अच्छे काम कर रहे हैं,
  105. اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاٰيَاتِ رَبِّهِمْ وَلِقَٓائِه۪ فَحَبِطَتْ اَعْمَالُهُمْ فَلَا نُق۪يمُ لَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ وَزْنًاयही वे लोग हैं जिन्होंने अपने रब की आयतों और उसके सामने हाज़िर होने को न माना, तो इनके काम अकारथ हो गये, फिर क़ियामत के दिन ‘हम’ उन्हें कोई वज़न न देंगे।
  106. ذٰلِكَ جَزَٓاؤُ۬هُمْ جَهَنَّمُ بِمَا كَفَرُوا وَاتَّخَذُٓوا اٰيَات۪ي وَرُسُل۪ي هُزُوًاउनका बदला वही दोज़ख़ है, इस लिए कि उन्होंने कुफ्ऱ (इन्कार) किया, और ‘हमारी’ आयतों, और ‘हमारे’ रसूलों की हँसी उड़ाई।
  107. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ كَانَتْ لَهُمْ جَنَّاتُ الْفِرْدَوْسِ نُزُلًاۙजो लोग ईमान लाए, और भले काम किये, उनकी मेहमानी के लिए जन्नत के बाग़ हैं;
  108. خَالِد۪ينَ ف۪يهَا لَا يَبْغُونَ عَنْهَا حِوَلًاजिनमें वे हमेशा रहेंगे, वहाँ से और कहीं न जाना चाहेंगे।’’
  109. قُلْ لَوْ كَانَ الْبَحْرُ مِدَادًا لِكَلِمَاتِ رَبّ۪ي لَنَفِدَ الْبَحْرُ قَبْلَ اَنْ تَنْفَدَ كَلِمَاتُ رَبّ۪ي وَلَوْ جِئْنَا بِمِثْلِه۪ مَدَدًاकह दीजिए, ‘‘अगर समुद्र मेरे रब की बातों के (लिखने के) लिए स्याही हो, तो इससे पहले कि मेरे रब की बातें पूरी हों, समुद्र ख़त्म हो जाए चाहे हम उस जैसा एक और भी (समुद्र) उनकी मदद के लिए ले आएँ।
  110. قُلْ اِنَّمَٓا اَنَا۬ بَشَرٌ مِثْلُكُمْ يُوحٰٓى اِلَيَّ اَنَّمَٓا اِلٰهُكُمْ اِلٰهٌ وَاحِدٌۚ فَمَنْ كَانَ يَرْجُوا لِقَٓاءَ رَبِّه۪ فَلْيَعْمَلْ عَمَلًا صَالِحًا وَلَا يُشْرِكْ بِعِبَادَةِ رَبِّه۪ٓ اَحَدًاकह दीजिए, ‘‘मैं भी तुम्हीं जैसा एक आदमी (बशर) हूँ; मेरे पास तो बस यह वह़्य आती है कि तुम्हारा मअ़बूद (उपास्य) एक ही मअबूद है। तो जो कोई अपने रब से मिलने की उम्मीद रखता हो, उसे चाहिए कि अच्छे काम करता रहे, और अपने रब की इबादत में किसी को साझीदार न बनाए।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet