Can Damlaları

सूरह 17: Al-Isra

  1. سُبْحَانَ الَّذ۪ٓي اَسْرٰى بِعَبْدِه۪ لَيْلًا مِنَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِ اِلَى الْمَسْجِدِ الْاَقْصَا الَّذ۪ي بَارَكْنَا حَوْلَهُ لِنُرِيَهُ مِنْ اٰيَاتِنَاۜ اِنَّهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْبَص۪يرُपाक है, ‘वह’ जो अपने बन्दे (मुह़म्मद) को रातों-रात मस्जिदे ह़राम (कअ़बः) से मस्जिदे-अक़्सा तक ले गया- जिसके चारों ओर ‘हमने’’ बरकतें रखी हैं- ताकि उनको ‘हम’’ अपनी कुछ निशानियाँ दिखाएं, बेशक ‘वही’ सुनने वाला, देखने वाला है।
  2. وَاٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ وَجَعَلْنَاهُ هُدًى لِبَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اَلَّا تَتَّخِذُوا مِنْ دُون۪ي وَك۪يلًاۜऔर ‘हमने’’ मूसा को किताब दी थी, और ‘हमने’’ उसको बनी इस्राईल के लिए हिदायत का ज़रिया बनाया था, ‘‘कि मेरे सिवा किसी और को काम बनाने वाला न ठहरा लेना।’’
  3. ذُرِّيَّةَ مَنْ حَمَلْنَا مَعَ نُوحٍۜ اِنَّهُ كَانَ عَبْدًا شَكُورًاऐ उन लोगों की औलाद! जिन्हें ‘हमने’ नूह़ के साथ (नाव में) सवार कर लिया था, बेशक वह ‘हमारे’ शुक्रगुज़ार बन्दे थे।
  4. وَقَضَيْنَٓا اِلٰى بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ فِي الْكِتَابِ لَتُفْسِدُنَّ فِي الْاَرْضِ مَرَّتَيْنِ وَلَتَعْلُنَّ عُلُوًّا كَب۪يرًاऔर ‘हमने’’ बनी इस्राईल को किताब में बता दिया था, ‘‘तुम ज़मीन पर दो बार फ़साद मचाओगे और बड़ी सरकशी करोगे।’’
  5. فَاِذَا جَٓاءَ وَعْدُ اُو۫لٰيهُمَا بَعَثْنَا عَلَيْكُمْ عِبَادًا لَنَٓا اُو۬ل۪ي بَأْسٍ شَد۪يدٍ فَجَاسُوا خِلَالَ الدِّيَارِۜ وَكَانَ وَعْدًا مَفْعُولًاजब उन दोनों में से पहले वादे का मौक़ा आ गया, तो ‘हमने’ तुम्हारे मुक़ाबले में अपने ऐसे बन्दों को उठाया जो बड़े जंगजू थे, तो वे बस्तियों में घुस कर हर ओर फैल गये और यह वादा पूरा होना ही था।
  6. ثُمَّ رَدَدْنَا لَكُمُ الْكَرَّةَ عَلَيْهِمْ وَاَمْدَدْنَاكُمْ بِاَمْوَالٍ وَبَن۪ينَ وَجَعَلْنَاكُمْ اَكْثَرَ نَف۪يرًاफिर ‘हमने’’ तुम्हारी बारी उन पर लौटाई कि उन पर ग़ालिब (प्रभावी) हो सको, और माल और औलाद से तुम्हारी मदद की और तुम्हें बहुसंख्यक लोगों का एक जत्था बनाया।
  7. اِنْ اَحْسَنْتُمْ اَحْسَنْتُمْ لِاَنْفُسِكُمْ وَاِنْ اَسَأْتُمْ فَلَهَاۜ فَاِذَا جَٓاءَ وَعْدُ الْاٰخِرَةِ لِيَسُٓؤُ۫ا وُجُوهَكُمْ وَلِيَدْخُلُوا الْمَسْجِدَ كَمَا دَخَلُوهُ اَوَّلَ مَرَّةٍ وَلِيُتَبِّرُوا مَا عَلَوْا تَتْب۪يرًا‘‘अगर तुमने भलाई की तो अपने ही लिए की और अगर तुमने बुराई की तो अपने ही लिए की, फिर जब दूसरे (वादे) का वक्त आएगा, तो वह तुम्हारे चेहरे बिगाड़ देंगे और मस्जिद (बैतुल् मक़्दिस) में दाख़िल हो जाएंगे जैसे पहली बार वह उसमें दाख़िल हो गये थे, और ताकि जिस चीज़ पर उनका ज़ोर हो उसे तबाह कर डालें,
  8. عَسٰى رَبُّكُمْ اَنْ يَرْحَمَكُمْۚ وَاِنْ عُدْتُمْ عُدْنَاۢ وَجَعَلْنَا جَهَنَّمَ لِلْكَافِر۪ينَ حَص۪يرًاउम्मीद है कि तुम्हारा रब’ तुम पर मेहरबानी करे और अगर तुम फिर उसी पुरानी नीति की ओर पलटे तो ‘हम’’ भी पल्टेंगे, और दोज़ख को ‘हमने’’ काफ़िरों के लिए जेलख़ाना बना रखा है।’’
  9. اِنَّ هٰذَا الْقُرْاٰنَ يَهْد۪ي لِلَّت۪ي هِيَ اَقْوَمُ وَيُبَشِّرُ الْمُؤْمِن۪ينَ الَّذ۪ينَ يَعْمَلُونَ الصَّالِحَاتِ اَنَّ لَهُمْ اَجْرًا كَب۪يرًاۙयह कुर्आन वह रास्ता दिखाता है, जो सब से सीधा है, और ईमान वालों को जो भले काम करते हैं खुशख़बरी देता है, कि उनके लिए बड़ा बदला है।
  10. وَاَنَّ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ اَعْتَدْنَا لَهُمْ عَذَابًا اَل۪يمًا۟और यह भी कि जो लोग आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, उनके लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
  11. وَيَدْعُ الْاِنْسَانُ بِالشَّرِّ دُعَٓاءَهُ بِالْخَيْرِۜ وَكَانَ الْاِنْسَانُ عَجُولًاऔर इन्सान उसी तरह बुराई माँगता है, जिस तरह भलाई की दुअ़ा माँगता है, और इन्सान है ही बड़ा जल्द बाज़।
  12. وَجَعَلْنَا الَّيْلَ وَالنَّهَارَ اٰيَتَيْنِ فَمَحَوْنَٓا اٰيَةَ الَّيْلِ وَجَعَلْنَٓا اٰيَةَ النَّهَارِ مُبْصِرَةً لِتَبْتَغُوا فَضْلًا مِنْ رَبِّكُمْ وَلِتَعْلَمُوا عَدَدَ السِّن۪ينَ وَالْحِسَابَۜ وَكُلَّ شَيْءٍ فَصَّلْنَاهُ تَفْص۪يلًاऔर ‘हमने’ रात और दिन को दो निशानियाँ बनाया है, रात की निशानी को ‘हमने’ मद्धिम बनाया, और दिन की निशानी को ‘हमने’ रौशन कर दिया- ताकि तुम अपने रब’ का फ़ज़्ल (रोज़ी) ढूँढों और ताकि तुम वर्षो की गिनती और हिसाब मालूम कर सको, और हर चीज़ को ‘हमने’ अलग-अलग स्पष्ट करके बयान कर दिया है।
  13. وَكُلَّ اِنْسَانٍ اَلْزَمْنَاهُ طَٓائِرَهُ ف۪ي عُنُقِه۪ۜ وَنُخْرِجُ لَهُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ كِتَابًا يَلْقٰيهُ مَنْشُورًاऔर ‘हमने’ हर इन्सान का शकुन- -अपशकुन उसकी अपनी गर्दन से बाँध दिया है, और क़ियामत के दिन ‘हम’ उसका ‘नाम-ए-अ़ामाल’ (लेख) निकाल कर सामने कर देंगे, जिसे वह खुला हुआ देख लेगा।
  14. اِقْرَأْ كِتَابَكَۜ كَفٰى بِنَفْسِكَ الْيَوْمَ عَلَيْكَ حَس۪يبًاۜ(कहा जाएगा) ‘‘पढ़ अपनी किताब (कर्म पत्र) आज तू खुद ही अपना ह़िसाब लेने के लिए काफ़ी है।’’
  15. مَنِ اهْتَدٰى فَاِنَّمَا يَهْتَد۪ي لِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ ضَلَّ فَاِنَّمَا يَضِلُّ عَلَيْهَاۜ وَلَا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزْرَ اُخْرٰىۜ وَمَا كُنَّا مُعَذِّب۪ينَ حَتّٰى نَبْعَثَ رَسُولًاऔर जो व्यक्ति हिदायत (सीधी राह) अपनाता है तो अपने ही लिए अपनाता है, और जो गुमराह होता है तो उसका वबाल भी उसी पर होता है और कोई व्यक्ति किसी दूसरे का बोझ न उठाएगा। और ‘हम’ अ़ज़ाब नहीं दिया करते जब तक कि उसमें कोई रसूल न भेज दें।
  16. وَاِذَٓا اَرَدْنَٓا اَنْ نُهْلِكَ قَرْيَةً اَمَرْنَا مُتْرَف۪يهَا فَفَسَقُوا ف۪يهَا فَحَقَّ عَلَيْهَا الْقَوْلُ فَدَمَّرْنَاهَا تَدْم۪يرًاऔर जब ‘हम’ इरादा कर लेते हैं किसी बस्ती के हलाक करने का, तो उसके खुशह़ाल लोगों को हुक्म देते हैं, फिर वे नाफ़रमानी करने लग जाते हैं, तब उन पर बात पूरी हो जाती है, तो ‘हम’ उन्हें बिल्कुल बरबाद कर देते हैं।
  17. وَكَمْ اَهْلَكْنَا مِنَ الْقُرُونِ مِنْ بَعْدِ نُوحٍۜ وَكَفٰى بِرَبِّكَ بِذُنُوبِ عِبَادِه۪ خَب۪يرًا بَص۪يرًاऔर ‘हम’ नूह के बाद कितनी ही क़ौमों को हलाक कर चुके हैं, और आप का ‘रब’ ही अपने बन्दों के गुनाहों को जानने, देखने के लिए काफ़ी है।
  18. مَنْ كَانَ يُر۪يدُ الْعَاجِلَةَ عَجَّلْنَا لَهُ ف۪يهَا مَا نَشَٓاءُ لِمَنْ نُر۪يدُ ثُمَّ جَعَلْنَا لَهُ جَهَنَّمَۚ يَصْلٰيهَا مَذْمُومًا مَدْحُورًاजो व्यक्ति जल्द मिलने वाली (दुनिया) का इच्छुक हो तो ‘हम’ उसमें से जिसे चाहते हैं और जितना चाहते हैं जल्द दे देते हैं, फिर ‘हमने’ उसके लिए दोज़ख़ को निश्चित कर रखा है जिसमें वह (दाख़िल होगा इस ह़ाल में कि तिरस्कृत) ठुकराया हुआ होगा;
  19. وَمَنْ اَرَادَ الْاٰخِرَةَ وَسَعٰى لَهَا سَعْيَهَا وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَاُو۬لٰٓئِكَ كَانَ سَعْيُهُمْ مَشْكُورًاऔर जो व्यक्ति आख़िरत का इच्छुक होगा, और उसके लिए कोशिश करेगा जैसी कोशिश करना चाहिए, और वह ईमान वाला भी हो, तो ऐसे ही लोग हैं जिनकी कोशिश कुबूल की जाएगी।
  20. كُلًّا نُمِدُّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ وَهٰٓؤُ۬لَٓاءِ مِنْ عَطَٓاءِ رَبِّكَۜ وَمَا كَانَ عَطَٓاءُ رَبِّكَ مَحْظُورًا‘हम’ इनको भी और उनको भी, हर एक को तुम्हारे ‘रब’ की देन में से मदद करते जा रहे हैं, और तुम्हारे ‘रब’ की देन बन्द नहीं है।
  21. اُنْظُرْ كَيْفَ فَضَّلْنَا بَعْضَهُمْ عَلٰى بَعْضٍۜ وَلَلْاٰخِرَةُ اَكْبَرُ دَرَجَاتٍ وَاَكْبَرُ تَفْض۪يلًاदेखो, कैसे ‘हमने’ कुछ लोगों को कुछ लोगों पर फ़ज़ीलत (बढ़ौतरी) दे रखी है, और आख़िरत में तो बड़े दर्जे हैं और बड़ी फ़ज़ीलत है।
  22. لَا تَجْعَلْ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَ فَتَقْعُدَ مَذْمُومًا مَخْذُولًا۟अल्लाह के साथ कोई दूसरा मअ़बूद (उपास्य) न बनाओ, वरना तुम ज़लील और लाचार हो कर रह जाओगे।
  23. وَقَضٰى رَبُّكَ اَلَّا تَعْبُدُٓوا اِلَّٓا اِيَّاهُ وَبِالْوَالِدَيْنِ اِحْسَانًاۜ اِمَّا يَبْلُغَنَّ عِنْدَكَ الْكِبَرَ اَحَدُهُمَٓا اَوْ كِلَاهُمَا فَلَا تَقُلْ لَهُمَٓا اُفٍّ وَلَا تَنْهَرْهُمَا وَقُلْ لَهُمَا قَوْلًا كَر۪يمًاऔर तुम्हारे ‘रब’ ने फ़ैसला कर दिया है, कि उसके सिवा किसी की इबादत न करो, और माँ-बाप के साथ अच्छा व्यवहार करो, अगर उनमें से कोई एक या दोनों ही तुम्हारे सामने बुढ़ापे को पहुँच जाएँ, तो उन्हें ‘उफ़’ तक न कहो और न उन्हें झिड़को, बल्कि उनसे अदब (आदर) के साथ बात करो;
  24. وَاخْفِضْ لَهُمَا جَنَاحَ الذُّلِّ مِنَ الرَّحْمَةِ وَقُلْ رَبِّ ارْحَمْهُمَا كَمَا رَبَّيَان۪ي صَغ۪يرًاۜऔर प्यार से विनम्रता के साथ उनके सामने भुजाएँ झुकाए रखो और उनके लिए दुअ़ा करते रहो, ‘ऐ मेरे रब’! जिस तरह उन्होंने मुझे बचपन में पाला है, उसी तरह ‘तू’ भी उन पर रह़म कर।’’
  25. رَبُّكُمْ اَعْلَمُ بِمَا ف۪ي نُفُوسِكُمْۜ اِنْ تَكُونُوا صَالِح۪ينَ فَاِنَّهُ كَانَ لِلْاَوَّاب۪ينَ غَفُورًاतुम्हारा रब’ खूब अच्छी तरह जानता है कि ‘तुम्हारे’ दिलों में क्या है?’’ अगर तुम भले बन जाओ, तो वह तौबः करने वालों को माफ़ कर देने वाला है।
  26. وَاٰتِ ذَا الْقُرْبٰى حَقَّهُ وَالْمِسْك۪ينَ وَابْنَ السَّب۪يلِ وَلَا تُبَذِّرْ تَبْذ۪يرًاऔर रिश्तेदारों, मुह़ताजों और मुसाफ़िरों को उनका ह़क़ अदा करते रहो और फ़ुज़ूल खर्ची न करो।
  27. اِنَّ الْمُبَذِّر۪ينَ كَانُٓوا اِخْوَانَ الشَّيَاط۪ينِۜ وَكَانَ الشَّيْطَانُ لِرَبِّه۪ كَفُورًاकि फ़ुज़ूलख़र्ची करने वाले शैतान के भाई हैं; और शैतान अपने ‘रब’ का बड़ा नाशुक्रा है।
  28. وَاِمَّا تُعْرِضَنَّ عَنْهُمُ ابْتِغَٓاءَ رَحْمَةٍ مِنْ رَبِّكَ تَرْجُوهَا فَقُلْ لَهُمْ قَوْلًا مَيْسُورًاऔर अगर तुम अपने ‘रब’ की रह़मत के इन्तिज़ार में, जिसकी तुम्हें उम्मीद हो, उन (ह़क़दारों) की ओर न ध्यान दे सको, तो उनसे नर्मी से बात कह दिया करो।
  29. وَلَا تَجْعَلْ يَدَكَ مَغْلُولَةً اِلٰى عُنُقِكَ وَلَا تَبْسُطْهَا كُلَّ الْبَسْطِ فَتَقْعُدَ مَلُومًا مَحْسُورًاऔर अपने हाथ को न तो अपनी गर्दन से बंधा हुआ (तंग) रखो, और न बिल्कुल खोल ही दो कि (सब दे कर) फिट्कारे हुए लाचार होकर बैठ जाओ।
  30. اِنَّ رَبَّكَ يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيَقْدِرُۜ اِنَّهُ كَانَ بِعِبَادِه۪ خَب۪يرًا بَص۪يرًا۟बेशक तुम्हारा ‘रब’ जिसकी रोज़ी चाहता है फैला देता है,और (जिसकी चाहता है) तंग कर देता है, ‘वह’ अपने बन्दों की ख़ब़र रखने वाला, ख़ूब देखने वाला है।
  31. وَلَا تَقْتُلُٓوا اَوْلَادَكُمْ خَشْيَةَ اِمْلَاقٍۜ نَحْنُ نَرْزُقُهُمْ وَاِيَّاكُمْۜ اِنَّ قَتْلَهُمْ كَانَ خِطْـًٔا كَب۪يرًاऔर अपनी औलाद को मुफ्लिसी (निर्धनता) के डर से क़त्ल न करो, ‘हम’ उन्हें भी रोज़ी देंगे और तुम्हें भी; बेशक इन का क़त्ल बहुत बड़े गुनाह की बात है।
  32. وَلَا تَقْرَبُوا الزِّنٰٓى اِنَّهُ كَانَ فَاحِشَةًۜ وَسَٓاءَ سَب۪يلًاऔर ज़िना (व्यभिचार) के क़रीब भी न जाना कि वह बेह़याई और बुरी राह है।
  33. وَلَا تَقْتُلُوا النَّفْسَ الَّت۪ي حَرَّمَ اللّٰهُ اِلَّا بِالْحَقِّۜ وَمَنْ قُتِلَ مَظْلُومًا فَقَدْ جَعَلْنَا لِوَلِيِّه۪ سُلْطَانًا فَلَا يُسْرِفْ فِي الْقَتْلِۜ اِنَّهُ كَانَ مَنْصُورًاऔर किसी जीव को क़त्ल न करो, जिसे (मारना) अल्लाह ने ह़राम ठहराया है, मगर ह़क़ के आधार पर; और जिस व्यक्ति को मज़लूमी की ह़ालत में क़त्ल किया गया हो, तो ‘हमने’ उसके वारिस को अधिकार दे दिया है, (बदले का) तो उसको चाहिए कि क़त्ल में ज़्यादती न करे, कि वह मदद किया हुआ (कामियाब) है।
  34. وَلَا تَقْرَبُوا مَالَ الْيَت۪يمِ اِلَّا بِالَّت۪ي هِيَ اَحْسَنُ حَتّٰى يَبْلُغَ اَشُدَّهُۖ وَاَوْفُوا بِالْعَهْدِۚ اِنَّ الْعَهْدَ كَانَ مَسْؤُ۫لًاऔर यतीम के माल के क़रीब भी न जाओ, मगर उससे जो बेहतर हो, यहाँ तक कि वह जवानी को पहुँच जाए, और अ़हद (प्रतिज्ञा) को पूरा करो कि अ़हद (प्रतिज्ञा) के बारे में ज़रूर पूछा जाएगा।
  35. وَاَوْفُوا الْكَيْلَ اِذَا كِلْتُمْ وَزِنُوا بِالْقِسْطَاسِ الْمُسْتَق۪يمِۜ ذٰلِكَ خَيْرٌ وَاَحْسَنُ تَأْو۪يلًاऔर जब नाप कर देने लगो, तो नाप पूरी रखा करो, और ठीक तराजू से तौला करो, यह बुहत अच्छी बात है और परिणाम के एतिबार से भी बहुत बेहतर है।
  36. وَلَا تَقْفُ مَا لَيْسَ لَكَ بِه۪ عِلْمٌۜ اِنَّ السَّمْعَ وَالْبَصَرَ وَالْفُؤٰادَ كُلُّ اُو۬لٰٓئِكَ كَانَ عَنْهُ مَسْؤُ۫لًاऔर जिस बात का तुम्हें इल्म न हो, उसके पीछे न लगो-बेशक कान और आँख, और दिल इनमें से हर एक के विषय में ज़रूर पूछा जाएगा।
  37. وَلَا تَمْشِ فِي الْاَرْضِ مَرَحًاۚ اِنَّكَ لَنْ تَخْرِقَ الْاَرْضَ وَلَنْ تَبْلُغَ الْجِبَالَ طُولًاऔर धरती पर अकड़ कर न चलो, न तो तुम धरती को फाड़ सकते हो, और न लम्बे होकर पहाड़ों को पहुँच सकते हो।
  38. كُلُّ ذٰلِكَ كَانَ سَيِّئُهُ عِنْدَ رَبِّكَ مَكْرُوهًاइन तमाम चीज़ों की बुराई तुम्हारे ‘रब’ के नज़्दीक बहुत नापसंद है।
  39. ذٰلِكَ مِمَّٓا اَوْحٰٓى اِلَيْكَ رَبُّكَ مِنَ الْحِكْمَةِۜ وَلَا تَجْعَلْ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَ فَتُلْقٰى ف۪ي جَهَنَّمَ مَلُومًا مَدْحُورًاयह ह़िक्मत की उन बातों में से है, जो तुम्हारे ‘रब’ ने तुम पर ‘वह्य’ (आदेश) की है, और अल्लाह के साथ कोई और मअ़बूद (उपास्य) न ठहराना, वरना दोज़ख में डाल दिये जाओगे मलामत किये हुए और धुत्कारे हुए।
  40. اَفَاَصْفٰيكُمْ رَبُّكُمْ بِالْبَن۪ينَ وَاتَّخَذَ مِنَ الْمَلٰٓئِكَةِ اِنَاثًاۜ اِنَّكُمْ لَتَقُولُونَ قَوْلًا عَظ۪يمًا۟क्या तुम्हारे ‘रब’ ने तुम्हारे लिए तो बेटे खास कर दिये और अपने लिए फ़रिश्तों को बेटियाँ बना लिया? बड़ी सख्त बात है जो तुम कहते हो।
  41. وَلَقَدْ صَرَّفْنَا ف۪ي هٰذَا الْقُرْاٰنِ لِيَذَّكَّرُواۜ وَمَا يَز۪يدُهُمْ اِلَّا نُفُورًاऔर ‘हमने’ इस क़ुर्आन में तरह--तरह की बातें स्पष्ट कर दीं, ताकि लोग नसीह़त ह़ासिल करें, मगर इससे उनकी दूरी और बढ़ती ही जा रही है।
  42. قُلْ لَوْ كَانَ مَعَهُٓ اٰلِهَةٌ كَمَا يَقُولُونَ اِذًا لَابْتَغَوْا اِلٰى ذِي الْعَرْشِ سَب۪يلًاकह दीजिए, ‘‘अगर अल्लाह के साथ कोई और मअ़बूद होता- जैसा कि यह कहते हैं- तो वे अर्श (सिंहासन) तक पहुँचने की कोई राह ज़रूर निकाल लेते।’’
  43. سُبْحَانَهُ وَتَعَالٰى عَمَّا يَقُولُونَ عُلُوًّا كَب۪يرًا‘वह’ पाक (पवित्र) है! और जो कुछ ये बकवास करते हैं उससे बहुत ऊँचा है;
  44. تُسَبِّحُ لَهُ السَّمٰوَاتُ السَّبْعُ وَالْاَرْضُ وَمَنْ ف۪يهِنَّۜ وَاِنْ مِنْ شَيْءٍ اِلَّا يُسَبِّحُ بِحَمْدِه۪ وَلٰكِنْ لَا تَفْقَهُونَ تَسْب۪يحَهُمْۜ اِنَّهُ كَانَ حَل۪يمًا غَفُورًاसातों आसमान और ज़मीन और जो कुछ उनमें हैं, सब ‘उसी’ की तस्बीह़ बयान करते हैं; और कोई चीज़ ऐसी नहीं, जो ‘उसकी’ प्रशंसा के साथ ‘उसकी’ तस्बीह़ न करती हो, लेकिन तुम उनकी तस्बीह़ को समझते नहीं, बेशक ‘वह’ बड़ा सहनशील, माफ़ करने वाला है।
  45. وَاِذَا قَرَأْتَ الْقُرْاٰنَ جَعَلْنَا بَيْنَكَ وَبَيْنَ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ حِجَابًا مَسْتُورًاۙऔर जब आप कुर्आन पढ़ते हैं, तो ‘हम’ आप के और उन लोगों के बीच, जो आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, एक पर्दा की आड़ कर देते हैं;
  46. وَجَعَلْنَا عَلٰى قُلُوبِهِمْ اَكِنَّةً اَنْ يَفْقَهُوهُ وَف۪ٓي اٰذَانِهِمْ وَقْرًاۜ وَاِذَا ذَكَرْتَ رَبَّكَ فِي الْقُرْاٰنِ وَحْدَهُ وَلَّوْا عَلٰٓى اَدْبَارِهِمْ نُفُورًاऔर उनके दिलों पर पर्दा डाल देते हैं कि उसे समझ न सकें; और उनके कानों में बोझ पैदा कर देते हैं, और जब आप क़ुर्आन में अपने ‘एक रब’ का ज़िक्र करते हैं, तो वे पीठ फेर कर भाग खड़े होते हैं।
  47. نَحْنُ اَعْلَمُ بِمَا يَسْتَمِعُونَ بِه۪ٓ اِذْ يَسْتَمِعُونَ اِلَيْكَ وَاِذْ هُمْ نَجْوٰٓى اِذْ يَقُولُ الظَّالِمُونَ اِنْ تَتَّبِعُونَ اِلَّا رَجُلًا مَسْحُورًا‘हम’ जानते हैं, जब यह आप की ओर कान लगाते हैं, कि यह किस नियत से सुनते हैं; और जब यह काना फूसी करते हैं, (अर्थात) जब ज़ालिम कहते हैं, ”तुम तो एक ऐसे व्यक्ति के पीछे चल रहे हो जिस पर जादू किया गया है“।
  48. اُنْظُرْ كَيْفَ ضَرَبُوا لَكَ الْاَمْثَالَ فَضَلُّوا فَلَا يَسْتَط۪يعُونَ سَب۪يلًاदेखो! यह कैसी मिसालें तुम्हारे बारे में देते हैं, ये तो भटक गये हैं, अब कोई राह नहीं पा सकते।
  49. وَقَالُٓوا ءَاِذَا كُنَّا عِظَامًا وَرُفَاتًا ءَاِنَّا لَمَبْعُوثُونَ خَلْقًا جَد۪يدًاऔर कहते हैं, ‘‘जब हमारी हड्डियाँ चूर-चूर हो जाएंगी, तो क्या नए सिरे से पैदा कर के उठाए जाएँगे?’’
  50. قُلْ كُونُوا حِجَارَةً اَوْ حَد۪يدًاۙकह दीजिए, ‘‘तुम पत्थर या लोहा हो जाओ;’’
  51. اَوْ خَلْقًا مِمَّا يَكْبُرُ ف۪ي صُدُورِكُمْۚ فَسَيَقُولُونَ مَنْ يُع۪يدُنَاۜ قُلِ الَّذ۪ي فَطَرَكُمْ اَوَّلَ مَرَّةٍۚ فَسَيُنْغِضُونَ اِلَيْكَ رُؤُ۫سَهُمْ وَيَقُولُونَ مَتٰى هُوَۜ قُلْ عَسٰٓى اَنْ يَكُونَ قَر۪يبًاया कोई और चीज़, जो तुम्हारे नज़्दीक इससे भी ज़्यादा (कठोर) हो,’’ वे कहेंगे, ‘‘कौन हमें दोबारा ज़िन्दा करेगा?’’ कह दीजिए, ‘वही’ जिसने पहली बार हमें पैदा किया,’’ फिर वे तुम्हारे आगे सर हिला कर पूछेंगे, ‘‘अच्छा तो वह कब होगा; कह दीजिए, ‘‘ उम्मीद है कि जल्द ही होगा।’’
  52. يَوْمَ يَدْعُوكُمْ فَتَسْتَج۪يبُونَ بِحَمْدِه۪ وَتَظُنُّونَ اِنْ لَبِثْتُمْ اِلَّا قَل۪يلًا۟जिस दिन ‘वह’ तुम्हें पुकारेगा, तो तुम उसकी तअ़रीफ़ के साथ जवाब दोगे, और यह ख़याल करोगे कि बस थोड़ी ही देर (दुनिया में) रहे।
  53. وَقُلْ لِعِبَاد۪ي يَقُولُوا الَّت۪ي هِيَ اَحْسَنُۜ اِنَّ الشَّيْطَانَ يَنْزَغُ بَيْنَهُمْۜ اِنَّ الشَّيْطَانَ كَانَ لِلْاِنْسَانِ عَدُوًّا مُب۪ينًاऔर मेरे बन्दों से कह दीजिए, (लोगों से) ‘‘ऐसी बातें कहा करें जो बहुत पसंदीदा हों, क्योंकि शैतान लोगों के बीच फ़साद डलवा देता है, बेशक शैतान इन्सान का खुला दुश्मन है’’
  54. رَبُّكُمْ اَعْلَمُ بِكُمْۜ اِنْ يَشَأْ يَرْحَمْكُمْ اَوْ اِنْ يَشَأْ يُعَذِّبْكُمْۜ وَمَٓا اَرْسَلْنَاكَ عَلَيْهِمْ وَك۪يلًاतुम्हारा ‘रब’ तुम को खूब जानता है, ‘वह’ अगर चाहे तो तुम पर रह़म करे, और ‘वही’ अगर चाहे तो तुमको अ़ज़ाब देने लगे,- और ‘हमने’ तुमको उनका ज़िम्मेदार बना कर नहीं भेजा।
  55. وَرَبُّكَ اَعْلَمُ بِمَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَلَقَدْ فَضَّلْنَا بَعْضَ النَّبِيّ۪نَ عَلٰى بَعْضٍ وَاٰتَيْنَا دَاوُ۫دَ زَبُورًاऔर तुम्हारा ‘रब’ उनको खूब जानता है, जो आसमानों और ज़मीन में हैं, और ‘हमने’ कुछ नबियों को कुछ पर फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी थी, और दाऊद को ज़बूर दी थी।
  56. قُلِ ادْعُوا الَّذ۪ينَ زَعَمْتُمْ مِنْ دُونِه۪ فَلَا يَمْلِكُونَ كَشْفَ الضُّرِّ عَنْكُمْ وَلَا تَحْو۪يلًاकह दीजिए, ‘‘पुकार कर देखो! उनको जिनको तुमने ‘उसके’ सिवा (मअ़बूद) बना रखे हैं, न तुम्हारी कोई तक्लीफ़ दूर कर सकते हैं, और न तुम्हारी ह़ालत बदल सकते हैं।’’
  57. اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ يَدْعُونَ يَبْتَغُونَ اِلٰى رَبِّهِمُ الْوَس۪يلَةَ اَيُّهُمْ اَقْرَبُ وَيَرْجُونَ رَحْمَتَهُ وَيَخَافُونَ عَذَابَهُۜ اِنَّ عَذَابَ رَبِّكَ كَانَ مَحْذُورًاयह लोग जिनको पुकारते हैं वे ख़ुद अपने रब’ के यहाँ ज़रिया ढूँढते हैं, कि कौन उनमें (अल्लाह का) ज़्यादा से ज़्यादा क़रीबी हो जाए; और ‘उसके’ रह़मत की उम्मीद लगाते हैं और उसके अ़ज़ाब से डरते हैं; बेशक तुम्हारे ‘रब’ का अ़ज़ाब है ही डरने की चीज़।
  58. وَاِنْ مِنْ قَرْيَةٍ اِلَّا نَحْنُ مُهْلِكُوهَا قَبْلَ يَوْمِ الْقِيٰمَةِ اَوْ مُعَذِّبُوهَا عَذَابًا شَد۪يدًاۜ كَانَ ذٰلِكَ فِي الْكِتَابِ مَسْطُورًاऔर कोई बस्ती ऐसी नहीं जिसको ‘हम’ क़ियामत से पहले हलाक न कर दें, या सख़्त अ़ज़ाब न दें; यह बात किताब में लिखी जा चुकी है।
  59. وَمَا مَنَعَنَٓا اَنْ نُرْسِلَ بِالْاٰيَاتِ اِلَّٓا اَنْ كَذَّبَ بِهَا الْاَوَّلُونَۜ وَاٰتَيْنَا ثَمُودَ النَّاقَةَ مُبْصِرَةً فَظَلَمُوا بِهَاۜ وَمَا نُرْسِلُ بِالْاٰيَاتِ اِلَّا تَخْو۪يفًاऔर ‘हमें’ निशानियाँ भेजने से इसके सिवा किसी चीज़ ने नहीं रोका, कि पहले के लोग उनको झुठला चुके हैं। और ‘हमने’ ‘समूद’ को स्पष्ट प्रमाण के रूप में ऊँटनी दी; मगर उन्हों ने उसके साथ जुल्म किया; और निशानियाँ तो ‘हम’ इसी लिए भेजते हैं कि उनके ज़रिये डराएँ।
  60. وَاِذْ قُلْنَا لَكَ اِنَّ رَبَّكَ اَحَاطَ بِالنَّاسِۜ وَمَا جَعَلْنَا الرُّءْيَا الَّت۪ٓي اَرَيْنَاكَ اِلَّا فِتْنَةً لِلنَّاسِ وَالشَّجَرَةَ الْمَلْعُونَةَ فِي الْقُرْاٰنِۜ وَنُخَوِّفُهُمْۙ فَمَا يَز۪يدُهُمْ اِلَّا طُغْيَانًا كَب۪يرًا۟और जब ‘हमने’ तुमसे कहा था, तुम्हारे ‘रब’ ने लोगों को अपने घेरे में ले रखा है, और जो नुमाइश हमने तुम्हें दिखायी, उसे तो हमने’ लोगों के लिए केवल एक आज़्माइश बना दिया; और उस पेड़ (वृक्ष) को भी जिसको कुर्आन में लानत वाला कहा गया है; और हम’ उन्हें डराते हैं, लेकिन इससे उनकी बढ़ी हुई सरकशी और बढ़ रही है।’’
  61. وَاِذْ قُلْنَا لِلْمَلٰٓئِكَةِ اسْجُدُوا لِاٰدَمَ فَسَجَدُٓوا اِلَّٓا اِبْل۪يسَۜ قَالَ ءَاَسْجُدُ لِمَنْ خَلَقْتَ ط۪ينًاۚऔर जब ‘हमने’ फ़रिश्तों से कहा, ‘‘आदम को सज्दः करो, तो सब ने सज्दः किया मगर इब्लीस ने नहीं किया, उसने कहा, ‘‘क्या, मैं ऐसे व्यक्ति को सज्दः करूँ, जिसे ‘तूने’ मिट्टी से पैदा किया।
  62. قَالَ اَرَاَيْتَكَ هٰذَا الَّذ۪ي كَرَّمْتَ عَلَيَّۘ لَئِنْ اَخَّرْتَنِ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ لَاَحْتَنِكَنَّ ذُرِّيَّتَهُٓ اِلَّا قَل۪يلًاकहने लगा, ‘‘देख तो सह़ी! उसे जिसको ‘तूने’ मेरे मुक़ाबले में श्रेष्ठता दी है, अगर ‘तूने’ मुझे क़ियामत के दिन तक मोहलत दे दी तो मैंं इसकी पूरी नस्ल को जड़ से उखाड़ डालूँगा सिवाय थोड़े से लोगों के।’’
  63. قَالَ اذْهَبْ فَمَنْ تَبِعَكَ مِنْهُمْ فَاِنَّ جَهَنَّمَ جَزَٓاؤُ۬كُمْ جَزَٓاءً مَوْفُورًاफ़रमाया, ‘‘दूर हो जा! इनमें से जो व्यक्ति तेरे पीछे चलेगा, तो तुम सब का भरपूर बदला दोज़ख़ है;
  64. وَاسْتَفْزِزْ مَنِ اسْتَطَعْتَ مِنْهُمْ بِصَوْتِكَ وَاَجْلِبْ عَلَيْهِمْ بِخَيْلِكَ وَرَجِلِكَ وَشَارِكْهُمْ فِي الْاَمْوَالِ وَالْاَوْلَادِ وَعِدْهُمْۜ وَمَا يَعِدُهُمُ الشَّيْطَانُ اِلَّا غُرُورًاऔर तू उनमें से जिस-जिस को अपनी आवाज़ से बहका सकता है बहका ले, फिर अपने सवारों और अपने प्यादों (पैदल सेना) से ह़मला कर, माल और औलाद में उनका साझीदार बन जा, और उनसे वादे कर, किन्तु शैतान उनसे जो वादे करता है, वह एक धोखे के सिवा और कुछ भी नहीं होता।
  65. اِنَّ عِبَاد۪ي لَيْسَ لَكَ عَلَيْهِمْ سُلْطَانٌۜ وَكَفٰى بِرَبِّكَ وَك۪يلًاबेशक ‘वह’ जो मेरे (खास) बन्दे हैं उन पर तेरा कुछ भी ज़ोर नहीं चल सकता, और तुम्हारा ‘रब’ इसके लिए काफ़ी है’’
  66. رَبُّكُمُ الَّذ۪ي يُزْج۪ي لَكُمُ الْفُلْكَ فِي الْبَحْرِ لِتَبْتَغُوا مِنْ فَضْلِه۪ۜ اِنَّهُ كَانَ بِكُمْ رَح۪يمًاतुम्हारा ‘रब’ तो ‘वही’ है जो तुम्हारे लिए समुद्र में कश्ती (नाव) चलाता है ताकि तुम उसके फज़्ल (रोज़ी) को तलाश करो, बेशक ‘वह’ तुम पर बहुत मेहरबान है।
  67. وَاِذَا مَسَّكُمُ الضُّرُّ فِي الْبَحْرِ ضَلَّ مَنْ تَدْعُونَ اِلَّٓا اِيَّاهُۚ فَلَمَّا نَجّٰيكُمْ اِلَى الْبَرِّ اَعْرَضْتُمْۜ وَكَانَ الْاِنْسَانُ كَفُورًاऔर जब तुमको समुद्र में तक्लीफ़ पहुँचती है, तो ‘उसके’ सिवा सब ग़ायब हो जाते हैं, फिर जब ‘वह’ तुम को बचाकर खुश्की (शुष्क-भूमि) में पहुंचा देता है तो तुम उससे मुहँ मोड़ जाते हो, और इन्सान बड़ा ही नाशुक्रा है।
  68. اَفَاَمِنْتُمْ اَنْ يَخْسِفَ بِكُمْ جَانِبَ الْبَرِّ اَوْ يُرْسِلَ عَلَيْكُمْ حَاصِبًا ثُمَّ لَا تَجِدُوا لَكُمْ وَك۪يلًاۙक्या तुम इस बात से निश्चिन्त हो गये हो, कि ‘वह’ खुश्क ज़मीन के किसी हिस्से में तुमको धंसा दे, या तुम पर पत्थर बरसाने वाली आँधी भेज दे, फिर तुम अपने लिए कोई संरक्षक न पाओगे।
  69. اَمْ اَمِنْتُمْ اَنْ يُع۪يدَكُمْ ف۪يهِ تَارَةً اُخْرٰى فَيُرْسِلَ عَلَيْكُمْ قَاصِفًا مِنَ الرّ۪يحِ فَيُغْرِقَكُمْ بِمَا كَفَرْتُمْۙ ثُمَّ لَا تَجِدُوا لَكُمْ عَلَيْنَا بِه۪ تَب۪يعًاया इस बात से तुम निश्चिन्त हो गये हो, कि तुमको दूसरी बार समुद्र में ले जाए, फिर तुम पर तेज़ हवा चलाए और तुम्हारे कुफ्र की वजह से तुमको डुबो दे; फिर तुम किसी को ऐसा न पाओ जो तुम्हारे लिए इस पर ‘हमारा’ पीछा करने वाला हो?
  70. وَلَقَدْ كَرَّمْنَا بَن۪ٓي اٰدَمَ وَحَمَلْنَاهُمْ فِي الْبَرِّ وَالْبَحْرِ وَرَزَقْنَاهُمْ مِنَ الطَّيِّبَاتِ وَفَضَّلْنَاهُمْ عَلٰى كَث۪يرٍ مِمَّنْ خَلَقْنَا تَفْض۪يلًا۟और ‘हमने’ आदम की औलाद को इज़्ज़त दी, और उनको थल और जल में सवारी दी, और अच्छी पाक चीज़ों की उन्हें रोज़ी दी, और अपनी पैदा की हुई मख्लूक़ (प्राणियों) पर फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी।
  71. يَوْمَ نَدْعُوا كُلَّ اُنَاسٍ بِاِمَامِهِمْۚ فَمَنْ اُو۫تِيَ كِتَابَهُ بِيَم۪ينِه۪ فَاُو۬لٰٓئِكَ يَقْرَؤُ۫نَ كِتَابَهُمْ وَلَا يُظْلَمُونَ فَت۪يلًا(उस दिन से डरो) जिस दिन हम’ हर इन्सानी गिरोह को उनके रहनुमाओं के साथ बुलाएंगे, तो जिनको उनका अ़ामालनामा, दाहिने हाथ में दिया जाएगा, वह अपना अ़ामालनामा पढ़ेंगे, और उन पर धागे बराबर भी ज़ुल्म न होगा,
  72. وَمَنْ كَانَ ف۪ي هٰذِه۪ٓ اَعْمٰى فَهُوَ فِي الْاٰخِرَةِ اَعْمٰى وَاَضَلُّ سَب۪يلًاऔर जो व्यक्ति यहाँ अन्धा हो कर रहा , वह आख़िरत में भी अन्धा रहेगा, और वह राह से बहुत दूर जा पड़ा होगा।
  73. وَاِنْ كَادُوا لَيَفْتِنُونَكَ عَنِ الَّذ۪ٓي اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ لِتَفْتَرِيَ عَلَيْنَا غَيْرَهُۗ وَاِذًا لَاتَّخَذُوكَ خَل۪يلًاऔर जो ‘हमने’ वह्य तुम्हारी ओर भेजी है, क़रीब था कि ये (काफ़िर) लोग तुम को इससे बिचला दें ताकि इस (कुर्आ़न) को छोड़ कर तुम कुछ और झूठ ‘हमारे’ नाम पर गढ़ लो, और तब तुमको वह दोस्त बना लेते।
  74. وَلَوْلَٓا اَنْ ثَبَّتْنَاكَ لَقَدْ كِدْتَ تَرْكَنُ اِلَيْهِمْ شَيْـًٔا قَل۪يلًاۗऔर अगर ‘हमने’ आप को जमाए न रखा होता, तो आप उनकी ओर थोड़ा झुकने के क़रीब हो गये थे;
  75. اِذًا لَاَذَقْنَاكَ ضِعْفَ الْحَيٰوةِ وَضِعْفَ الْمَمَاتِ ثُمَّ لَا تَجِدُ لَكَ عَلَيْنَا نَص۪يرًاउस समय ‘हम’ आप को दुगना अ़ज़ाब चखाते- ज़िन्दगी में भी और मौत के बाद भी, फिर आप ‘हमारे’ मुक़ाबले में किसी को भी मद्दगार न पाते।
  76. وَاِنْ كَادُوا لَيَسْتَفِزُّونَكَ مِنَ الْاَرْضِ لِيُخْرِجُوكَ مِنْهَا وَاِذًا لَا يَلْبَثُونَ خِلَافَكَ اِلَّا قَل۪يلًاऔर क़रीब था कि यह लोग (काफ़िर) इस ज़मीन (मक्का) से आप के क़दम उख़ाड़ दें, ताकि आप को वहाँ से निकाल दें, और इस ह़ालत में यह भी आप के बाद बहुत ही कम ठहरने पाते।
  77. سُنَّةَ مَنْ قَدْ اَرْسَلْنَا قَبْلَكَ مِنْ رُسُلِنَا وَلَا تَجِدُ لِسُنَّتِنَا تَحْو۪يلًا۟यही तरीक़ा ‘हमारे’ उन रसूलों के विषय में रहा है, जिन्हें ‘हमने’ तुम से पहले भेजा था और तुम ‘हमारे’ नियम में कोई अन्तर न पाओगे।
  78. اَقِمِ الصَّلٰوةَ لِدُلُوكِ الشَّمْسِ اِلٰى غَسَقِ الَّيْلِ وَقُرْاٰنَ الْفَجْرِۜ اِنَّ قُرْاٰنَ الْفَجْرِ كَانَ مَشْهُودًاनमाज़ क़ायम करो, सूरज के ढ़लने से लेकर रात के छा जाने तक और फज्र (सुबह़) में क़ुर्आन पढ़ने की पाबन्दी करो, बेशक फज्र का कुर्आन पढ़ना हुज़ूरी (साक्षात) की चीज़ है।
  79. وَمِنَ الَّيْلِ فَتَهَجَّدْ بِه۪ نَافِلَةً لَكَۗ عَسٰٓى اَنْ يَبْعَثَكَ رَبُّكَ مَقَامًا مَحْمُودًاऔर रात के कुछ हिस्से में भी, तहज्जुद की नमाज़ पढ़ लिया करो, यह आप के हक़ में (फर्ज़ के अ़लावह) ज़्यादा चीज़ (नफ्ल) है, उम्मीद है कि आप का ‘रब’ आप को मक़ामे मह़मूद (प्रशंसा योग्य स्थान) दे।
  80. وَقُلْ رَبِّ اَدْخِلْن۪ي مُدْخَلَ صِدْقٍ وَاَخْرِجْن۪ي مُخْرَجَ صِدْقٍ وَاجْعَلْ ل۪ي مِنْ لَدُنْكَ سُلْطَانًا نَص۪يرًاऔर कहिए, ‘‘ऐ मेरे रब’! मुझको दाख़िल कीजिए, तो सच्चाई के साथ दाख़िल कीजिए, और मुझे निकालिए तो सच्चाई के साथ निकालिए, और ‘अपनी’ ओर से मुझे ग़ल्बा (शक्ति) प्रदान कीजिए।’’
  81. وَقُلْ جَٓاءَ الْحَقُّ وَزَهَقَ الْبَاطِلُۜ اِنَّ الْبَاطِلَ كَانَ زَهُوقًاऔर कह दीजिए, ‘‘ह़क़ (सत्य) आ गया और बातिल (असत्य) मिट गया, बेशक बातिल तो था ही मिटने के लिए।’’
  82. وَنُنَزِّلُ مِنَ الْقُرْاٰنِ مَا هُوَ شِفَٓاءٌ وَرَحْمَةٌ لِلْمُؤْمِن۪ينَۙ وَلَا يَز۪يدُ الظَّالِم۪ينَ اِلَّا خَسَارًاऔर ‘हम’ कुर्आन के ज़रिये ऐसी बातें उतारते हैं, जो ईमान वालों के लिए शिफ़ा (इलाज) और रह़मत है; और जुल्म करने वालों का तो इससे नुक़सान ही बढ़ता है।
  83. وَاِذَٓا اَنْعَمْنَا عَلَى الْاِنْسَانِ اَعْرَضَ وَنَاٰ بِجَانِبِه۪ۚ وَاِذَا مَسَّهُ الشَّرُّ كَانَ يَؤُ۫سًاऔर जब ‘हम’ इन्सान को कोई नेअ़मत आता करते हैं, तो वह मुँह मोड़ लेता है, और पहलू बचा कर चलता है; और जब कोई तकलीफ़ पहुँचती है तो नाउम्मीद हो जाता है।
  84. قُلْ كُلٌّ يَعْمَلُ عَلٰى شَاكِلَتِه۪ۜ فَرَبُّكُمْ اَعْلَمُ بِمَنْ هُوَ اَهْدٰى سَب۪يلًا۟कह दीजिए, ‘‘हर व्यक्ति अपने-अपने तरीक़े पर काम करता है, तुम्हारा ‘रब’ ही खूब जानता है कि कौन ज़्यादा सह़ी रास्ते पर है?’’
  85. وَيَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الرُّوحِۜ قُلِ الرُّوحُ مِنْ اَمْرِ رَبّ۪ي وَمَٓا اُو۫ت۪يتُمْ مِنَ الْعِلْمِ اِلَّا قَل۪يلًاऔर आप से रूह़ के विषय में पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘रूह मेरे रब’ के हुक्म में से है, और तुम्हें जो इल्म दिया गया है वह बहुत थोड़ा ही है।’’
  86. وَلَئِنْ شِئْنَا لَنَذْهَبَنَّ بِالَّذ۪ٓي اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ ثُمَّ لَا تَجِدُ لَكَ بِه۪ عَلَيْنَا وَك۪يلًاۙऔर अगर ‘हम’ चाहें तो जो वह्य ‘हमने’ आप की ओर की है, वह छीन लें फिर तुम उसके लिए ‘हमारे’ मुक़ाबले में अपना कोई हिमायती न पाओगे।
  87. اِلَّا رَحْمَةً مِنْ رَبِّكَۜ اِنَّ فَضْلَهُ كَانَ عَلَيْكَ كَب۪يرًاयह तो बस तुम्हारे रब’ की रह़मत है, ह़क़ीक़त में ‘उसका’ तुम पर बड़ा फज़्ल है।
  88. قُلْ لَئِنِ اجْتَمَعَتِ الْاِنْسُ وَالْجِنُّ عَلٰٓى اَنْ يَأْتُوا بِمِثْلِ هٰذَا الْقُرْاٰنِ لَا يَأْتُونَ بِمِثْلِه۪ وَلَوْ كَانَ بَعْضُهُمْ لِبَعْضٍ ظَه۪يرًاकह दीजिए, ‘‘अगर इन्सान और जिन्न इस के लिए इकट्ठे हो जाएं कि इस क़ुर्आन जैसी कोई चीज़ बना लाएँ, तो इस जैसी कोई चीज़ न ला सकेंगे, चाहे वे आपस में एक-दूसरे के मददगार हों।
  89. وَلَقَدْ صَرَّفْنَا لِلنَّاسِ ف۪ي هٰذَا الْقُرْاٰنِ مِنْ كُلِّ مَثَلٍۘ فَاَبٰٓى اَكْثَرُ النَّاسِ اِلَّا كُفُورًاऔर ‘हमने’ इस क़ुर्आन में लोगों के लिए सब बातें तरह-तरह से बयान कर दी हैं, फिर भी अक्सर लोगों ने इन्कार करने के सिवा क़ुबूल न किया।
  90. وَقَالُوا لَنْ نُؤْمِنَ لَكَ حَتّٰى تَفْجُرَ لَنَا مِنَ الْاَرْضِ يَنْبُوعًاۙऔर कहने लगे, ‘‘हम’ तुम पर हरगिज़ ईमान न लाएंगे, जब तक तुम हमारे लिए ज़मीन से एक चश्मा (स्रोत) न जारी कर दो;
  91. اَوْ تَكُونَ لَكَ جَنَّةٌ مِنْ نَخ۪يلٍ وَعِنَبٍ فَتُفَجِّرَ الْاَنْهَارَ خِلَالَهَا تَفْج۪يرًاۙया खुद तुम्हारे लिए एक बाग़ खजूरों या अंगूरों का हो और तुम उसके बीच बहती नहरें निकाल दो;
  92. اَوْ تُسْقِطَ السَّمَٓاءَ كَمَا زَعَمْتَ عَلَيْنَا كِسَفًا اَوْ تَأْتِيَ بِاللّٰهِ وَالْمَلٰٓئِكَةِ قَب۪يلًاۙया तुम ‘हम’ पर आसमान से टुकड़े गिरा दो जैसा कि तुम दावा करते हो, या तुम अल्लाह या फ़रिश्तों को सामने ले आओ;
  93. اَوْ يَكُونَ لَكَ بَيْتٌ مِنْ زُخْرُفٍ اَوْ تَرْقٰى فِي السَّمَٓاءِۜ وَلَنْ نُؤْمِنَ لِرُقِيِّكَ حَتّٰى تُنَزِّلَ عَلَيْنَا كِتَابًا نَقْرَؤُ۬هُۜ قُلْ سُبْحَانَ رَبّ۪ي هَلْ كُنْتُ اِلَّا بَشَرًا رَسُولًا۟या फिर तुम्हारे लिए कोई घर ही सोने का हो, या तुम आसमान पर चढ़ जाओ; हम तो तुम्हारे चढ़ने पर भी ईमान नहीं लाएंगे, जब तक कि तुम हम पर कोई किताब न लाओ, जिसे हम पढ़ सकें’’ कह दीजिए, ‘‘पाक है मेरा रब! क्या मैं एक इन्सानी रसूल के सिवा कुछ और हूँ?’’
  94. وَمَا مَنَعَ النَّاسَ اَنْ يُؤْمِنُٓوا اِذْ جَٓاءَهُمُ الْهُدٰٓى اِلَّٓا اَنْ قَالُٓوا اَبَعَثَ اللّٰهُ بَشَرًا رَسُولًاऔर लोगों को ईमान लाने से, जबकि हिदायत उनके पास आ गयी, इसके सिवा कोई चीज़ रूकावट नहीं हुई, कि कहने लगे, ‘‘क्या अल्लाह ने आदमी को रसूल बना कर भेजा है?’’
  95. قُلْ لَوْ كَانَ فِي الْاَرْضِ مَلٰٓئِكَةٌ يَمْشُونَ مُطْمَئِنّ۪ينَ لَنَزَّلْنَا عَلَيْهِمْ مِنَ السَّمَٓاءِ مَلَكًا رَسُولًاकह दीजिए कि ‘‘अगर ज़मीन पर फ़रिश्ते आबाद हो कर चलते- फिरते तो ‘हम’ उनके लिए ज़रूर आसमान से किसी फ़रिश्ते को रसूल बनाकर भेजते।’’
  96. قُلْ كَفٰى بِاللّٰهِ شَه۪يدًا بَيْن۪ي وَبَيْنَكُمْۜ اِنَّهُ كَانَ بِعِبَادِه۪ خَب۪يرًا بَص۪يرًاकह दीजिए, ‘‘मेरे और तुम्हारे बीच अल्लाह ही गवाह काफ़ी है ‘वह’ अपने बन्दों की पूरी ख़बर रखने वाला, देखने वाला है।’’
  97. وَمَنْ يَهْدِ اللّٰهُ فَهُوَ الْمُهْتَدِۚ وَمَنْ يُضْلِلْ فَلَنْ تَجِدَ لَهُمْ اَوْلِيَٓاءَ مِنْ دُونِه۪ۜ وَنَحْشُرُهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ عَلٰى وُجُوهِهِمْ عُمْيًا وَبُكْمًا وَصُمًّاۜ مَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُۜ كُلَّمَا خَبَتْ زِدْنَاهُمْ سَع۪يرًاऔर जिस व्यक्ति को अल्लाह राह दिखाता है, वही राह पाया हुआ है; और ‘वह’ जिसे गुमराह (पथभ्रष्ट) करे तो तुम अल्लाह के सिवा उनका कोई मदद्गार नहीं पाओगे, और क़ियामत के दिन ‘हम’ उन लोगों को औंधे मुँह अन्धे, गूँगे, और बहरे उठाएँगे, और उनका ठिकाना जहन्नम है, जब आग बुझने को होगी तो ‘हम’ और भड़का देंगे;
  98. ذٰلِكَ جَزَٓاؤُ۬هُمْ بِاَنَّهُمْ كَفَرُوا بِاٰيَاتِنَا وَقَالُٓوا ءَاِذَا كُنَّا عِظَامًا وَرُفَاتًا ءَاِنَّا لَمَبْعُوثُونَ خَلْقًا جَد۪يدًاयह सज़ा है उनकी, इस वजह से कि वे ‘हमारी’ आयतों का इन्कार किया करते थे; और कहते थे, ‘‘जब हम हड्डियाँ और बिल्कुल चूरा-चूरा हो जाएँगे तो क्या हमें नये सिरे से पैदा करके उठा खड़ा किया जाएगा?’’
  99. اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّ اللّٰهَ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ قَادِرٌ عَلٰٓى اَنْ يَخْلُقَ مِثْلَهُمْ وَجَعَلَ لَهُمْ اَجَلًا لَا رَيْبَ ف۪يهِۜ فَاَبَى الظَّالِمُونَ اِلَّا كُفُورًاक्या वह यह नहीं देखते! कि जिस अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन को पैदा किया, ‘उसे’ उन जैसों को भी पैदा करने की क़ुद्रत है? और ‘उसने’ तो उनके लिए एक समय निश्चित कर रखा है, जिसमें कोई सन्देह नहीं, इस पर भी ज़ालिमों ने इन्कार करने के सिवा कुछ नहीं माना।
  100. قُلْ لَوْ اَنْتُمْ تَمْلِكُونَ خَزَٓائِنَ رَحْمَةِ رَبّ۪ٓي اِذًا لَاَمْسَكْتُمْ خَشْيَةَ الْاِنْفَاقِۜ وَكَانَ الْاِنْسَانُ قَتُورًا۟कह दीजिए, ‘‘अगर तुम मेरे रब की रह़मत के ख़ज़ाने के मालिक होते, तो ज़रूर तुम खर्च हो जाने के डर से रोके रहते, और इन्सान तो है ही बड़ा तंगदिल।
  101. وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسٰى تِسْعَ اٰيَاتٍ بَيِّنَاتٍ فَسْـَٔلْ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اِذْ جَٓاءَهُمْ فَقَالَ لَهُ فِرْعَوْنُ اِنّ۪ي لَاَظُنُّكَ يَا مُوسٰى مَسْحُورًاऔर ‘हमने’ मूसा को नौ खुली निशनियाँ दी थीं, जबकि वह बनी इस्राईल के पास आए थे, तो आप उनसे पूछिये; तो फ़िरऔन ने उनसे कहा, ‘‘ऐ मूसा! मेरी समझ में तुम पर जादू किया गया है।’’
  102. قَالَ لَقَدْ عَلِمْتَ مَٓا اَنْزَلَ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ اِلَّا رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ بَصَٓائِرَۚ وَاِنّ۪ي لَاَظُنُّكَ يَا فِرْعَوْنُ مَثْبُورًاउन्होंने कहा; ‘‘तू खूब जानता है कि आसमानों और ज़मीन के ‘रब’ के सिवा किसी और ने इन निशानियों को नहीं भेजा; और मैं समझता हूँ कि, ऐ फ़िरऔन तुमने अपने को हलाकत में डाल दिया।’’
  103. فَاَرَادَ اَنْ يَسْتَفِزَّهُمْ مِنَ الْاَرْضِ فَاَغْرَقْنَاهُ وَمَنْ مَعَهُ جَم۪يعًاۙफिर उसने चाहा कि उनके क़दम ज़मीन (मिस्र) से उखाड़ दे, तो ‘हमने’ उसको और उसके साथियों को डुबो दिया।
  104. وَقُلْنَا مِنْ بَعْدِه۪ لِبَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اسْكُنُوا الْاَرْضَ فَاِذَا جَٓاءَ وَعْدُ الْاٰخِرَةِ جِئْنَا بِكُمْ لَف۪يفًاۜऔर उसके बाद ‘हमने’ बनी इस्राईल से कहा, ‘‘तुम इस ज़मीन में रहो-बसो फिर जब आख़िरत का वादा आएगा, तो ‘हम’ तुम सब को इकट्ठा कर देंगे।’’
  105. وَبِالْحَقِّ اَنْزَلْنَاهُ وَبِالْحَقِّ نَزَلَۜ وَمَٓا اَرْسَلْنَاكَ اِلَّا مُبَشِّرًا وَنَذ۪يرًاۢऔर ‘हमने’ इस (क़ुर्आन) को ह़क़ ही के साथ नाज़िल किया है, और यह ह़क़ ही के साथ नाज़िल हुआ है, और ‘हमने’ तो तुमको बस खुशख़बरी देने वाला और डराने वाला बना कर भेजा है।
  106. وَقُرْاٰنًا فَرَقْنَاهُ لِتَقْرَاَهُ۫ عَلَى النَّاسِ عَلٰى مُكْثٍ وَنَزَّلْنَاهُ تَنْز۪يلًاऔर क़ुर्आन को ‘हमने’ थोड़ा-थोड़ा कर के इसलिए उतारा, ताकि तुम ठहर-ठहर कर लोगों को इसे पढ़ कर सुनाते रहो, और ‘हमने’ इसे धीरे-धीरे उतारा है।
  107. قُلْ اٰمِنُوا بِه۪ٓ اَوْ لَا تُؤْمِنُواۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَ مِنْ قَبْلِه۪ٓ اِذَا يُتْلٰى عَلَيْهِمْ يَخِرُّونَ لِلْاَذْقَانِ سُجَّدًاۙकह दीजिए, ‘‘तुम इस पर ईमान लाओ या न लाओ, जिन लोगों को इससे पहले इल्म दिया जा चुका है, जब यह उनको पढ़ कर सुनाया जाता है, तो वे ठोड़ियों के बल सज्दे में गिर पड़ते हैं।’’
  108. وَيَقُولُونَ سُبْحَانَ رَبِّنَٓا اِنْ كَانَ وَعْدُ رَبِّنَا لَمَفْعُولًاऔर कहते हैं, ‘‘पाक है हमारा रब! बेशक हमारे ‘रब’ का वादा तो पूरा होकर ही रहता है।’’
  109. وَيَخِرُّونَ لِلْاَذْقَانِ يَبْكُونَ وَيَز۪يدُهُمْ خُشُوعًاऔर वे रोते हुए ठोड़ियों के बल गिर जाते हैं और इससे उनका खुशूअ़ (विनम्रता) और बढ़ जाता है।
  110. قُلِ ادْعُوا اللّٰهَ اَوِ ادْعُوا الرَّحْمٰنَۜ اَيًّا مَا تَدْعُوا فَلَهُ الْاَسْمَٓاءُ الْحُسْنٰىۚ وَلَا تَجْهَرْ بِصَلَاتِكَ وَلَا تُخَافِتْ بِهَا وَابْتَغِ بَيْنَ ذٰلِكَ سَب۪يلًاकह दीजिए, ‘‘तुम अल्लाह को पुकारो या रह़मान को पुकारो, या जिस नाम से भी पुकारो, उसके सब अच्छे ही नाम हैं।’’ और अपनी नमाज़ न बहुत ऊँची आवाज़ से पढ़िए और न उसे बहुत चुपके से पढ़िए बल्कि इन दोनों के बीच का रास्ता अपनाइए।
  111. وَقُلِ الْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي لَمْ يَتَّخِذْ وَلَدًا وَلَمْ يَكُنْ لَهُ شَر۪يكٌ فِي الْمُلْكِ وَلَمْ يَكُنْ لَهُ وَلِيٌّ مِنَ الذُّلِّ وَكَبِّرْهُ تَكْب۪يرًاऔर कह दीजिए, ‘‘हर तरह की तअ़रीफें अल्लाह ही के लिए हैं, ‘जिसने’ न तो अपना कोई बेटा बनाया और न बादशाही में ‘उसका’ कोई साझीदार है, और न ऐसा ही है कि ‘वह’ बेबस कि कोई ‘उसका’ मदद्गार हो, और उसको बड़ा समझ कर उसकी ख़ूब बड़ाइयाँ बयान कीजिए।’’

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet