Can Damlaları

सूरह 16: An-Nahl

  1. اَتٰٓى اَمْرُ اللّٰهِ فَلَا تَسْتَعْجِلُوهُۜ سُبْحَانَهُ وَتَعَالٰى عَمَّا يُشْرِكُونَअल्लाह का हुक्म, (समझो) आ ही पहुँचा तो उसके लिए जल्दी न मचाओ; ‘वह’ पाक और बुलन्द है उस शिर्क से जो ये कर रहे हैं।
  2. يُنَزِّلُ الْمَلٰٓئِكَةَ بِالرُّوحِ مِنْ اَمْرِه۪ عَلٰى مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ٓ اَنْ اَنْذِرُٓوا اَنَّهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّٓا اَنَا۬ فَاتَّقُونِ‘वह’ फ़रिश्तों को रूह़ के साथ अपने हुक्म से जिस बन्दे पर चाहता है उतारता है, ‘‘लोगों को सचेत कर दो कि मेरे सिवा कोई ‘इलाह’ (उपास्य) नहीं, तो मुझ से ही डरो।’’
  3. خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِالْحَقِّۜ تَعَالٰى عَمَّا يُشْرِكُونَ‘उसने’ आसमान और ज़मीन को सत्य के आधार पर पैदा किया, ‘वह’ बुलन्द है, ‘उससे’ जिसको यह साझीदार ठहराते हैं।
  4. خَلَقَ الْاِنْسَانَ مِنْ نُطْفَةٍ فَاِذَا هُوَ خَص۪يمٌ مُب۪ينٌ‘उसने’ मनुष्य को एक बूँद से पैदा किया, फिर क्या देखते हैं कि ‘वह’ खुला झगड़ालू बन गया?
  5. وَالْاَنْعَامَ خَلَقَهَاۚ لَكُمْ ف۪يهَا دِفْءٌ وَمَنَافِعُ وَمِنْهَا تَأْكُلُونَۖऔर ‘उसने’ तुम्हारे लिए चौपाए पैदा किये, जिनमें तुम्हारे लिए जाड़े का सामान और (बहुत से) फ़ायदे हैं, और कुछ को तुम खाते भी हो,
  6. وَلَكُمْ ف۪يهَا جَمَالٌ ح۪ينَ تُر۪يحُونَ وَح۪ينَ تَسْرَحُونَۖऔर उनकी वजह से तुम्हारी रौनक़ (शोभा) है, जबकि शाम को उन्हें वापस लाते हो और जब (सुबह़ को) चरने के लिए छोड़ देते हो;
  7. وَتَحْمِلُ اَثْقَالَكُمْ اِلٰى بَلَدٍ لَمْ تَكُونُوا بَالِغ۪يهِ اِلَّا بِشِقِّ الْاَنْفُسِۜ اِنَّ رَبَّكُمْ لَرَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌۙऔर तुम्हारे बोझ ऐसी जगहों तक ले जाते हैं, जहाँ तुम सख्त मेहनत (कठोर परिश्रम) के बिना नहीं पहुँच सकते थे; बेशक तुम्हारा रब बड़ा रह़मदिल, बेहद मेहरबान है।
  8. وَالْخَيْلَ وَالْبِغَالَ وَالْحَم۪يرَ لِتَرْكَبُوهَا وَز۪ينَةًۜ وَيَخْلُقُ مَا لَا تَعْلَمُونَऔर (उसीने) घोड़े, और खच्चर, और गधे भी पैदा किये, ताकि तुम उन पर सवार हो और तुम्हारी शोभा हो, और उसे भी पैदा करता है जिसे तुम नहीं जानते।
  9. وَعَلَى اللّٰهِ قَصْدُ السَّب۪يلِ وَمِنْهَا جَٓائِرٌۜ وَلَوْ شَٓاءَ لَهَدٰيكُمْ اَجْمَع۪ينَ۟और सीधा रास्ता अल्लाह तक पहुँचता है और कुछ रास्ते टेढ़े हैं, और अगर ‘वह’ चाहता तो तुम सबको सीधी राह दिखा देता।
  10. هُوَ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً لَكُمْ مِنْهُ شَرَابٌ وَمِنْهُ شَجَرٌ ف۪يهِ تُس۪يمُونَ‘वही’ तो है ‘जिसने’ आसमान से तुम्हारे लिए पानी उतारा, जिसे तुम पीते हो और जिससे वनस्पतियाँ भी (उगती) हैं, जिनमें तुम अपने जानवरों को चराते हो;
  11. يُنْبِتُ لَكُمْ بِهِ الزَّرْعَ وَالزَّيْتُونَ وَالنَّخ۪يلَ وَالْاَعْنَابَ وَمِنْ كُلِّ الثَّمَرَاتِۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِقَوْمٍ يَتَفَكَّرُونَउसी (पानी) से ‘वह’ तुम्हारे लिए खेती, और ज़ैतून, और खजूरें, और अंगूर, और हर प्रकार के फल पैदा करता है, जो लोग सोच-विचार करते हैं उनके लिए इसमें निशानी है।
  12. وَسَخَّرَ لَكُمُ الَّيْلَ وَالنَّهَارَۙ وَالشَّمْسَ وَالْقَمَرَۜ وَالنُّجُومُ مُسَخَّرَاتٌ بِاَمْرِه۪ۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَۙऔर ‘उसी ने’ रात और दिन को, और सूरज और चाँद को तुम्हारे काम में लगा दिया है; और सितारे भी ‘उसके’ हुक्म से काम में लगे हैं, इसमें उन लोगों के लिए निशानियाँ हैं जो अक़्ल से काम लेते हैं;
  13. وَمَا ذَرَاَ لَكُمْ فِي الْاَرْضِ مُخْتَلِفًا اَلْوَانُهُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِقَوْمٍ يَذَّكَّرُونَऔर ज़मीन में जो भी रंग-बिरंग की चीज़ें पैदा की हैं, इसमें भी (उन लोगों के लिए बड़ी) निशानी हैं, जो नसीह़त ह़ासिल करने वाले हैं।
  14. وَهُوَ الَّذ۪ي سَخَّرَ الْبَحْرَ لِتَأْكُلُوا مِنْهُ لَحْمًا طَرِيًّا وَتَسْتَخْرِجُوا مِنْهُ حِلْيَةً تَلْبَسُونَهَاۚ وَتَرَى الْفُلْكَ مَوَاخِرَ ف۪يهِ وَلِتَبْتَغُوا مِنْ فَضْلِه۪ وَلَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर ‘वही’ तो है जिसने समुद्र को तुम्हारे काम में लगा दिया ताकि तुम उसमें से ताज़ा गोश्त खाओ, और उसमें से ज़ेवर निकालो, जिनको तुम पहनते हो; तुम देखते हो कि कश्तियाँ (नौकाएं) उसको चीरती हुई चली जाती हैं ताकि तुम ‘उसका’ फज़्ल (रोज़ी) तलाश करो और ‘उसके’ शुक्रगुज़ार बनो।
  15. وَاَلْقٰى فِي الْاَرْضِ رَوَاسِيَ اَنْ تَم۪يدَ بِكُمْ وَاَنْهَارًا وَسُبُلًا لَعَلَّكُمْ تَهْتَدُونَۙऔर ‘उसी’ ने ज़मीन में पहाड़ रख दिये, ताकि वह तुमको लेकर डगमगाने न लगे, और नहरें और रास्ते बना दिये, ताकि एक जगह से दूसरी जगह जा सको;
  16. وَعَلَامَاتٍۜ وَبِالنَّجْمِ هُمْ يَهْتَدُونَऔर चिन्ह (मार्ग) भी रखे, और सितारों से भी लोग रास्ते मालूम कर लेते हैं।
  17. اَفَمَنْ يَخْلُقُ كَمَنْ لَا يَخْلُقُۜ اَفَلَا تَذَكَّرُونَअच्छा, तो क्या ‘वह’ जो पैदा करता है उस जैसा हो जाएगा, जो कुछ भी पैदा नहीं कर सकता? तो क्या तुम इतनी भी बात नहीं समझते?
  18. وَاِنْ تَعُدُّوا نِعْمَةَ اللّٰهِ لَا تُحْصُوهَاۜ اِنَّ اللّٰهَ لَغَفُورٌ رَح۪يمٌऔर अगर तुम अल्लाह की नेअ़मतों को गिन्ना चाहो तो नहीं गिन सकते; बेशक अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  19. وَاللّٰهُ يَعْلَمُ مَا تُسِرُّونَ وَمَا تُعْلِنُونَऔर अल्लाह जानता है उसको भी, जो कुछ तुम छिपाते हो और जो कुछ ज़ाहिर करते हो।
  20. وَالَّذ۪ينَ يَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ لَا يَخْلُقُونَ شَيْـًٔا وَهُمْ يُخْلَقُونَۜऔर जिन लोगों को ये अल्लाह के सिवा पुकारते हैं, वे किसी को पैदा नहीं कर सकते, बल्कि वे खुद पैदा किये जाते हैं,
  21. اَمْوَاتٌ غَيْرُ اَحْيَٓاءٍۚ وَمَا يَشْعُرُونَۙ اَيَّانَ يُبْعَثُونَ۟मुर्दा हैं न कि ज़िन्दा, और उनको इतनी भी ख़बर नहीं कि कब उठाए जाएंगे?
  22. اِلٰهُكُمْ اِلٰهٌ وَاحِدٌۚ فَالَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ قُلُوبُهُمْ مُنْكِرَةٌ وَهُمْ مُسْتَكْبِرُونَतुम्हारा ‘मअ़बूद’ (उपास्य) एक ही अल्लाह है, तो जो आ़िखरत पर ईमान नहीं रखते उनके दिल इन्कार कर रहे हैं। और वे अपने आप को बड़ा समझ रहे हैं।
  23. لَا جَرَمَ اَنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ مَا يُسِرُّونَ وَمَا يُعْلِنُونَۜ اِنَّهُ لَا يُحِبُّ الْمُسْتَكْبِر۪ينَअल्लाह ज़रूर जानता है, उसको जो कुछ ये छिपाते हैं, और जो ज़ाहिर करते हैं; ‘वह’ (अल्लाह) पसंद नहीं करता अपने आप को बड़ा समझने वाले को।
  24. وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ مَاذَٓا اَنْزَلَ رَبُّكُمْۙ قَالُٓوا اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَۙऔर जब इनसे कहा जाता है, ‘‘तुम्हारे ‘रब’ ने क्या उतारा है?’’ तो कहते हैं, ‘‘यह तो पहले लोगों की कहानियाँ हैं।’’
  25. لِيَحْمِلُٓوا اَوْزَارَهُمْ كَامِلَةً يَوْمَ الْقِيٰمَةِۙ وَمِنْ اَوْزَارِ الَّذ۪ينَ يُضِلُّونَهُمْ بِغَيْرِ عِلْمٍۜ اَلَا سَٓاءَ مَا يَزِرُونَ۟ये क़ियामत के दिन अपने बोझ भी पूरे-पूरे उठाएँगे और उन लोगों के बोझ भी, जिन्हें यह इल्म के बग़ैर गुमराह कर रहे हैं सुन लो! कि बहुत ही बुरा है वह बोझ जो उठा रहे हैं।
  26. قَدْ مَكَرَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ فَاَتَى اللّٰهُ بُنْيَانَهُمْ مِنَ الْقَوَاعِدِ فَخَرَّ عَلَيْهِمُ السَّقْفُ مِنْ فَوْقِهِمْ وَاَتٰيهُمُ الْعَذَابُ مِنْ حَيْثُ لَا يَشْعُرُونَजो इनसे पहले गुज़रे हैं वह भी मक्कारियँा कर चुके हैं, फिर अल्लाह उन की इमारत पर नीवों (फाउन्डेशन) की ओर से आ पहुँचा, और छत उन पर उनके ऊपर से गिर पड़ी और अ़ज़ाब उस राह से आया जिधर से उन्हेंे एहसास भी न था।
  27. ثُمَّ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ يُخْز۪يهِمْ وَيَقُولُ اَيْنَ شُرَكَٓاءِيَ الَّذ۪ينَ كُنْتُمْ تُشَٓاقُّونَ ف۪يهِمْۜ قَالَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَ اِنَّ الْخِزْيَ الْيَوْمَ وَالسُّٓوءَ عَلَى الْكَافِر۪ينَۙफिर ‘वह’ उनको क़ियामत के दिन भी ज़लील करेगा और कहेगा, ‘‘ कहाँ हैं मेरे वे साझाीदार, जिनके लिए तुम झगड़ते थे?’’ जिन लोगों को इल्म दिया गया था, वे कहेंगे, ‘‘आज रूस्वाई और ख़राबी है, इन्कार करने वालों के लिए।’’
  28. اَلَّذ۪ينَ تَتَوَفّٰيهُمُ الْمَلٰٓئِكَةُ ظَالِم۪ٓي اَنْفُسِهِمْۖ فَاَلْقَوُا السَّلَمَ مَا كُنَّا نَعْمَلُ مِنْ سُٓوءٍۜ بَلٰٓى اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَउनके लिए जिन्हें फ़रिश्ते इस ह़ाल में मौत देते हैं कि वे अपने आप पर ज़ुल्म कर रहे होते हैं, उस समय (विवश होकर) फ़रमाँबरदारी दिखाने लगते हैं; ‘हम’ तो कुछ बुरा काम नहीं करते थे; (नहीं,) बल्कि अल्लाह खूब जानता है जो कुछ तुम किया करते थे।’’
  29. فَادْخُلُٓوا اَبْوَابَ جَهَنَّمَ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ فَلَبِئْسَ مَثْوَى الْمُتَكَبِّر۪ينَतो दोज़ख के दरवाज़ों में दाख़िल हो जाओ; उसी में तुम्हें हमेशा रहना है, तो घमंड करने वालों का कैसा बुरा ठिकाना है?
  30. وَق۪يلَ لِلَّذ۪ينَ اتَّقَوْا مَاذَٓا اَنْزَلَ رَبُّكُمْۜ قَالُوا خَيْرًاۜ لِلَّذ۪ينَ اَحْسَنُوا ف۪ي هٰذِهِ الدُّنْيَا حَسَنَةٌۜ وَلَدَارُ الْاٰخِرَةِ خَيْرٌۜ وَلَنِعْمَ دَارُ الْمُتَّق۪ينَۙऔर जो लोग परहेज़गार हैं उनसे पूछा जाता हैं, ‘‘तुम्हारे ‘रब’ ने क्या चीज़ उतारी है?’’ तो कहते हैं, ‘‘सबसे भली (चीज़);’’ जिन लोगों ने भलाई की उनकी इस दुनिया में भी अच्छी ह़ालत है और आख़िरत का घर तो है ही अच्छा। और क्या ही अच्छा घर है परहेज़गारों का;
  31. جَنَّاتُ عَدْنٍ يَدْخُلُونَهَا تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ لَهُمْ ف۪يهَا مَا يَشَٓاؤُ۫نَۜ كَذٰلِكَ يَجْزِي اللّٰهُ الْمُتَّق۪ينَۙहमेशा-हमेश रहने की जन्नत जिनमें वे दाख़िल होंगे, उनके नीचे नहरें बह रही होंगी, वहाँ उनके लिए वह सब कुछ होगा जो वे चाहेंगे, अल्लाह परहेज़गारों को ऐसा ही बदला देता है।
  32. اَلَّذ۪ينَ تَتَوَفّٰيهُمُ الْمَلٰٓئِكَةُ طَيِّب۪ينَۙ يَقُولُونَ سَلَامٌ عَلَيْكُمُۙ ادْخُلُوا الْجَنَّةَ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَजब फ़रिश्ते उनकी जानें निकालने लगते हैं (इसह़ाल में) कि वे पाक होते हैं, तो वे कहते हैं, ‘‘तुमपर ‘सलाम’ हो, दाख़िल हो जाओ जन्नत में अपने उन कामों के बदले जो तुम किया करते थे।’’
  33. هَلْ يَنْظُرُونَ اِلَّٓا اَنْ تَأْتِيَهُمُ الْمَلٰٓئِكَةُ اَوْ يَأْتِيَ اَمْرُ رَبِّكَۜ كَذٰلِكَ فَعَلَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ وَمَا ظَلَمَهُمُ اللّٰهُ وَلٰكِنْ كَانُٓوا اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَक्या यह इस बात के इन्तिज़ार में हैं कि फ़रिश्ते इनके पास आएँ या तुम्हारे रब का हुक्म आ पहुँचे; ऐसा ही उन लोगों ने भी किया था, जो इनसे पहले गुज़र चुके, और अल्लाह ने उन पर ज़ुल्म नहीं किया था, बल्कि वे खुद अपने ऊपर ज़ुल्म करते थे;
  34. فَاَصَابَهُمْ سَيِّـَٔاتُ مَا عَمِلُوا وَحَاقَ بِهِمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَ۟तो उनके करतूतों की सज़ा उन्हें मिलकर रही, और जिसका मज़ाक़ वे उड़ाते थे उसी ने उन्हें आ घेरा।
  35. وَقَالَ الَّذ۪ينَ اَشْرَكُوا لَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ مَا عَبَدْنَا مِنْ دُونِه۪ مِنْ شَيْءٍ نَحْنُ وَلَٓا اٰبَٓاؤُ۬نَا وَلَا حَرَّمْنَا مِنْ دُونِه۪ مِنْ شَيْءٍۜ كَذٰلِكَ فَعَلَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۚ فَهَلْ عَلَى الرُّسُلِ اِلَّا الْبَلَاغُ الْمُب۪ينُऔर मुश्रिक कहते हैं, ‘‘अगर अल्लाह चाहता तो न हम ही ‘उसके’ सिवा किसी चीज़ को पूजते और न हमारे बाप-दादा ही और न हम ‘उसके’ सिवा किसी चीज़ को ह़राम ठहराते; इनसे पहले के लोगों ने भी ऐसा ही किया, तो क्या साफ़-साफ़ सन्देश पहुँचा देने के सिवा रसूलों पर कोई और भी ज़िम्मेदारी है’’
  36. وَلَقَدْ بَعَثْنَا ف۪ي كُلِّ اُمَّةٍ رَسُولًا اَنِ اعْبُدُوا اللّٰهَ وَاجْتَنِبُوا الطَّاغُوتَۚ فَمِنْهُمْ مَنْ هَدَى اللّٰهُ وَمِنْهُمْ مَنْ حَقَّتْ عَلَيْهِ الضَّلَالَةُۜ فَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَانْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُكَذِّب۪ينَऔर ‘हमने’ हर उम्मत (समुदाय) में रसूल भेजे कि, ‘‘एक अल्लाह की इबादत (उपासना) करो, और शैतान (बुतों) से बचते रहो, तो उनमें से किसी को अल्लाह ने सीधी राह सुझाई और किसी पर गुमराही (पथभ्रष्टता) सिद्ध हो कर रही, फिर ज़रा धरती पर चल फिर कर देखो! कि झुठलाने वालों का कैसा अंजाम हुआ?
  37. اِنْ تَحْرِصْ عَلٰى هُدٰيهُمْ فَاِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْد۪ي مَنْ يُضِلُّ وَمَا لَهُمْ مِنْ نَاصِر۪ينَअगर आप इनको सीधे रास्ते पर लाने की लालसा भी करें, तो अल्लाह जिसको भट्का देता है, उसको हिदायत नहीं दिया करता, और ऐसे लोगों का कोई मदद्गार भी नहीं होता;
  38. وَاَقْسَمُوا بِاللّٰهِ جَهْدَ اَيْمَانِهِمْۙ لَا يَبْعَثُ اللّٰهُ مَنْ يَمُوتُۜ بَلٰى وَعْدًا عَلَيْهِ حَقًّا وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَۙऔर यह लोग बड़ा ज़ोर लगा- लगा कर अल्लाह की क़समें खाते हैं, ‘‘कि जो मर जाता है (फिर) उसे अल्लाह नहीं उठाएगा।’’ क्यों नहीं? यह तो एक वादा है, जिसे पूरा करना अल्लाह ने अपने ऊपर अनिवार्य कर रखा है, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते।
  39. لِيُبَيِّنَ لَهُمُ الَّذ۪ي يَخْتَلِفُونَ ف۪يهِ وَلِيَعْلَمَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَنَّهُمْ كَانُوا كَاذِب۪ينَताकि उसको उनपर स्पष्ट कर दे जिसके बारे में ये मतभेद कर रहे हैं, और इसलिए भी ताकि काफ़िरों को मालूम हो जाए कि वे झूठे हैं।
  40. اِنَّمَا قَوْلُنَا لِشَيْءٍ اِذَٓا اَرَدْنَاهُ اَنْ نَقُولَ لَهُ كُنْ فَيَكُونُ۟हम जब किसी चीज़ का इरादा कर लेते हैं, तो बस उससे हमारा इतना ही कहना होता है, ‘‘हो जा!’’ बस वह हो जाती है।
  41. وَالَّذ۪ينَ هَاجَرُوا فِي اللّٰهِ مِنْ بَعْدِ مَا ظُلِمُوا لَنُبَوِّئَنَّهُمْ فِي الدُّنْيَا حَسَنَةًۜ وَلَاَجْرُ الْاٰخِرَةِ اَكْبَرُۢ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَۙऔर जिन लोगों ने इसके बाद कि उन पर जुल्म हो चुका था, अल्लाह के लिए हिज्रत (घरबार छोड़ना) की उन्हें ‘हम’ दुनिया में भी अच्छा ठिकाना देंगे, और आख़िरत का बदला तो बहुत बड़ा है; क्या ही अच्छा होता कि वे जानते?
  42. اَلَّذ۪ينَ صَبَرُوا وَعَلٰى رَبِّهِمْ يَتَوَكَّلُونَवे लोग जो सब्र करते हैं और अपने ‘रब’ पर भरोसा रखते हैं।
  43. وَمَٓا اَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ اِلَّا رِجَالًا نُوح۪ٓي اِلَيْهِمْ فَسْـَٔلُٓوا اَهْلَ الذِّكْرِ اِنْ كُنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَۙऔर ‘हमने’ आप से पहले भी मर्दों (पुरूषों) ही को रसूल बना कर भेजा था जिन पर ‘हम’ वह़्य (अल्लाह का पैग़ाम) भेजते रहे हैं, तो अगर तुम लोगों को नहीं मालूम तो इल्म वालों से पूछ लो।
  44. بِالْبَيِّنَاتِ وَالزُّبُرِۜ وَاَنْزَلْنَٓا اِلَيْكَ الذِّكْرَ لِتُبَيِّنَ لِلنَّاسِ مَا نُزِّلَ اِلَيْهِمْ وَلَعَلَّهُمْ يَتَفَكَّرُونَऔर ‘हमने’ आप पर भी यह नसीह़तनामा उतारा है, ताकि आप लोगों पर ज़ाहिर कर दें, जो कुछ उनके पास भेजा गया है; और ताकि वह सोच-विचार से काम लें।
  45. اَفَاَمِنَ الَّذ۪ينَ مَكَرُوا السَّيِّـَٔاتِ اَنْ يَخْسِفَ اللّٰهُ بِهِمُ الْاَرْضَ اَوْ يَأْتِيَهُمُ الْعَذَابُ مِنْ حَيْثُ لَا يَشْعُرُونَۙक्या वे लोग जो ऐसी बुरी- बुरी चालें चल रहे हैं, इस बात से निश्चिन्त हो गये हैं कि अल्लाह उन्हें धरती में धँसा दे या ऐसी ह़ालत में उन पर अ़ज़ाब आ जाए जिसका उन्हें एहसास तक न हो;
  46. اَوْ يَأْخُذَهُمْ ف۪ي تَقَلُّبِهِمْ فَمَا هُمْ بِمُعْجِز۪ينَۙया ऐसे समय उन्हें पकड़ ले कि वे चल-फिर रहे हों, वे (उसकी पकड़ से) हरगिज़ नहीं बच सकते;
  47. اَوْ يَأْخُذَهُمْ عَلٰى تَخَوُّفٍۜ فَاِنَّ رَبَّكُمْ لَرَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌया ऐसे समय उन्हें पकड़ ले, कि वे डर की हालत में हों, बेशक आप का ‘रब’ बड़ा ही नर्म दिल, मेहरबान है।
  48. اَوَلَمْ يَرَوْا اِلٰى مَا خَلَقَ اللّٰهُ مِنْ شَيْءٍ يَتَفَيَّؤُ۬ا ظِلَالُهُ عَنِ الْيَم۪ينِ وَالشَّمَٓائِلِ سُجَّدًا لِلّٰهِ وَهُمْ دَاخِرُونَक्या यह लोग देखते नहीं, कि अल्लाह ने जो चीज़ें भी पैदा की हैं? उनकी परछाइयाँ दाएँ से और बाएँ से लौटती रहती हैं, अल्लाह के आगे आजिज़ (नम्र) होकर सज्दः करती हैं।
  49. وَلِلّٰهِ يَسْجُدُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِ مِنْ دَٓابَّةٍ وَالْمَلٰٓئِكَةُ وَهُمْ لَا يَسْتَكْبِرُونَऔर आसमानों और ज़मीन में जितने भी जानदार हैं वे सब अल्लाह ही को सज्दः करते हैं, और फ़रिश्ते भी, और ये घमंड बिल्कुल नहीं करते;
  50. يَخَافُونَ رَبَّهُمْ مِنْ فَوْقِهِمْ وَيَفْعَلُونَ مَا يُؤْمَرُونَ۟अपने रब से जो उनके ऊपर है डरते हैं, और वह वही करते हैं, जिसका उन्हें ह़ुक्म मिलता रहता है।
  51. وَقَالَ اللّٰهُ لَا تَتَّخِذُٓوا اِلٰهَيْنِ اثْنَيْنِۚ اِنَّمَا هُوَ اِلٰهٌ وَاحِدٌۚ فَاِيَّايَ فَارْهَبُونِऔर अल्लाह ने हुक्म दिया है कि ‘‘दो मअ़बूद (उपास्य) न बनाओ, अल्लाह तो बस एक ही है, अतः ‘मुझ’ ही से डरो।’’
  52. وَلَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَلَهُ الدّ۪ينُ وَاصِبًاۜ اَفَغَيْرَ اللّٰهِ تَتَّقُونَऔर ‘उसी’ का है जो कुछ आसमानों और ज़मीन में है, वह दिन स्थायी और अनिवार्य है, तो क्या अल्लाह के सिवा तुम किसी और से डरते हो?
  53. وَمَا بِكُمْ مِنْ نِعْمَةٍ فَمِنَ اللّٰهِ ثُمَّ اِذَا مَسَّكُمُ الضُّرُّ فَاِلَيْهِ تَجْـَٔرُونَۚऔर तुम्हारे पास जो भी नेअ़मत है, वह अल्लाह ही की ओर से हैं, फिर जब तुम्हें कोई तक्लीफ़ पहुँचती है, तो तुम ‘उसी’ के आगे गिड़गिड़ाने लगते हो;
  54. ثُمَّ اِذَا كَشَفَ الضُّرَّ عَنْكُمْ اِذَا فَر۪يقٌ مِنْكُمْ بِرَبِّهِمْ يُشْرِكُونَۙफिर जब ‘वह’ तुमसे तकलीफ़ को हटा देता है, तो तुममें का एक गिरोह अपने ‘रब’ के साथ शिर्क करने लगता है;
  55. لِيَكْفُرُوا بِمَٓا اٰتَيْنَاهُمْۜ فَتَمَتَّعُوا۠ فَسَوْفَ تَعْلَمُونَताकि ‘हमारी’ दी हुई (नअ़मतों) की नाशुक्री करें, तो (दुनिया में) मज़े उड़ा लो बहुत जल्द तुम्हें मालूम हो जाएगा!
  56. وَيَجْعَلُونَ لِمَا لَا يَعْلَمُونَ نَص۪يبًا مِمَّا رَزَقْنَاهُمْۜ تَاللّٰهِ لَتُسْـَٔلُنَّ عَمَّا كُنْتُمْ تَفْتَرُونَऔर ‘हमने’ जो इन्हें रोज़ी दी है उसमें से यह लोग एक हिस्सा ऐसे लोगों के लिए ठहराते हैं जिन्हें जानते भी नहीं, अल्लाह की क़सम, तुमसे इन मनगढ़त बातों की ज़रूर पूछ-ताछ होगी;
  57. وَيَجْعَلُونَ لِلّٰهِ الْبَنَاتِ سُبْحَانَهُۙ وَلَهُمْ مَا يَشْتَهُونَऔर यह लोग अल्लाह के लिए बेटियाँ ठहराते हैं; ‘वह’ उनसे पाक है और अपने लिए जो चाहे सो ठहराते हैं।
  58. وَاِذَا بُشِّرَ اَحَدُهُمْ بِالْاُنْثٰى ظَلَّ وَجْهُهُ مُسْوَدًّا وَهُوَ كَظ۪يمٌۚऔर जब उनमें से किसी को बेटी की ख़बर सुनाई जाती है तो उनका चेहरा स्याह (काला) पड़ जाता है, और जी में घुट कर रह जाता है।
  59. يَتَوَارٰى مِنَ الْقَوْمِ مِنْ سُٓوءِ مَا بُشِّرَ بِه۪ۜ اَيُمْسِكُهُ عَلٰى هُونٍ اَمْ يَدُسُّهُ فِي التُّرَابِۜ اَلَا سَٓاءَ مَا يَحْكُمُونَइस बुरी ख़बर की वजह से लोगों से छिपा-छिपा फिरता है, कि अपमान के साथ रख ले या मिट्टी में उसे दबा दे, देखो! कैसा बुरा फ़ैसला है जो ये करते हैं।
  60. لِلَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ مَثَلُ السَّوْءِۚ وَلِلّٰهِ الْمَثَلُ الْاَعْلٰىۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُ۟जो लोग आख़िरत पर ईमान नहीं रखते उनकी बुरी मिसाल है, और अल्लाह की मिसाल सबसे ऊपर है, और ‘वही’ बड़ा ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।
  61. وَلَوْ يُؤَاخِذُ اللّٰهُ النَّاسَ بِظُلْمِهِمْ مَا تَرَكَ عَلَيْهَا مِنْ دَٓابَّةٍ وَلٰكِنْ يُؤَخِّرُهُمْ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّىۚ فَاِذَا جَٓاءَ اَجَلُهُمْ لَا يَسْتَأْخِرُونَ سَاعَةً وَلَا يَسْتَقْدِمُونَऔर अगर अल्लाह लोगों को उनके ज़ुल्म की वजह से पकड़ता तो ज़मीन पर कोई चलने वाला न होता, लेकिन ‘वह’ उनको एक निश्चित समय तक ढ़ील दे रहा है; फिर जब उनका वह निश्चित समय आ पहुँचेगा तो वे न एक घड़ी पीछे रह सकेंगे न एक घड़ी आगे बढ़ सकेंगे।
  62. وَيَجْعَلُونَ لِلّٰهِ مَا يَكْرَهُونَ وَتَصِفُ اَلْسِنَتُهُمُ الْكَذِبَ اَنَّ لَهُمُ الْحُسْنٰىۜ لَا جَرَمَ اَنَّ لَهُمُ النَّارَ وَاَنَّهُمْ مُفْرَطُونَऔर अल्लाह के लिए ऐसी चीज़ ठहरा देते हैं, जिन्हें खुद नापसन्द करते हैं, और उनकी ज़बानें झूठ कहती जाती हैं और उनके लिए भलाई है, बेशक उनके लिए आग है, और यह लोग सबसे पहले भेजे जाएंगे।
  63. تَاللّٰهِ لَقَدْ اَرْسَلْنَٓا اِلٰٓى اُمَمٍ مِنْ قَبْلِكَ فَزَيَّنَ لَهُمُ الشَّيْطَانُ اَعْمَالَهُمْ فَهُوَ وَلِيُّهُمُ الْيَوْمَ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌअल्लाह की क़सम! ‘हमने’ आप से पहली उम्मतों की ओर रसूल भेजे, तो शैतान ने उनके (बुरे) अ़मल उनको सजा कर दिखाए; तो वह आज भी उनका दोस्त है, और उन्हीं के लिए दर्दनाक अ़ज़ाब है।
  64. وَمَٓا اَنْزَلْنَا عَلَيْكَ الْكِتَابَ اِلَّا لِتُبَيِّنَ لَهُمُ الَّذِي اخْتَلَفُوا ف۪يهِۙ وَهُدًى وَرَحْمَةً لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَऔर ‘हमने’ आप पर किताब बस इसलिए नाज़िल की है, कि जिस मामले में यह लोग विवाद कर रहे हैं आप उनको फ़ैसला कर दें, और यह हिदायत और रह़मत है उन लोगों के लिए जो ईमान लाएँ।
  65. وَاللّٰهُ اَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَاَحْيَا بِهِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَاۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِقَوْمٍ يَسْمَعُونَ۟और अल्लाह ही ने आसमान से पानी बरसाया, फिर उसके ज़रिये ज़मीन जो मुर्दा हो चुकी थी उसे ज़िन्दा कर दिया, बेशक इसमें सुनने वालों के लिए निशानी है।
  66. وَاِنَّ لَكُمْ فِي الْاَنْعَامِ لَعِبْرَةًۜ نُسْق۪يكُمْ مِمَّا ف۪ي بُطُونِه۪ مِنْ بَيْنِ فَرْثٍ وَدَمٍ لَبَنًا خَالِصًا سَٓائِغًا لِلشَّارِب۪ينَऔर तुम्हारे लिए चौपायों में भी सबक़ है, ‘हम’ उनके पेट से गोबर और खून के बीच से ख़ालिस दूध तुम्हें पिलाते हैं, जो पीने वालों के लिए स्वादिष्ट होता है।
  67. وَمِنْ ثَمَرَاتِ النَّخ۪يلِ وَالْاَعْنَابِ تَتَّخِذُونَ مِنْهُ سَكَرًا وَرِزْقًا حَسَنًاۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَऔर खजूर और अंगूर के फलों से तुम नशे की चीज़ भी बना लेते हो, और अच्छी रोज़ी भी, इसमें निशानी है उन लोगों के लिए जो अ़क़्ल से काम लेते हैं।
  68. وَاَوْحٰى رَبُّكَ اِلَى النَّحْلِ اَنِ اتَّخِذ۪ي مِنَ الْجِبَالِ بُيُوتًا وَمِنَ الشَّجَرِ وَمِمَّا يَعْرِشُونَۙऔर आप के रब ने मधुमक्खी के जी में यह बात डाल दी, कि पहाड़ों में और वृक्षों में और छतों में जिनको लोग बनाते हैं घर (छत्ता) बना लें।
  69. ثُمَّ كُل۪ي مِنْ كُلِّ الثَّمَرَاتِ فَاسْلُك۪ي سُبُلَ رَبِّكِ ذُلُلًاۜ يَخْرُجُ مِنْ بُطُونِهَا شَرَابٌ مُخْتَلِفٌ اَلْوَانُهُ ف۪يهِ شِفَٓاءٌ لِلنَّاسِۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِقَوْمٍ يَتَفَكَّرُونَफिर हर तरह के फल-फूलों को चूसे और अपने ‘रब’ के तरीक़े पर चले जो आसान है, उनके पेट से पीने की एक चीज़ निकलती है जिसकी रंगतें कई तरह की होती हैं; उससे लोगों के रोग अच्छे होते हैं बेशक सोच-विचार से काम लेने वालों के लिए उसमें भी निशानी है।
  70. وَاللّٰهُ خَلَقَكُمْ ثُمَّ يَتَوَفّٰيكُمْ وَمِنْكُمْ مَنْ يُرَدُّ اِلٰٓى اَرْذَلِ الْعُمُرِ لِكَيْ لَا يَعْلَمَ بَعْدَ عِلْمٍ شَيْـًٔاۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ قَد۪يرٌ۟और अल्लाह ही ने तुमको पैदा किया फिर ‘वही’ तुमको मौत देता है, और तुम में कुछ ऐसे होते हैं कि निहायत ख़राब उम्र को पहुँच जाते हैं और जानने के बाद हर चीज़ से बे इल्म हो जाते हैं, बेशक अल्लाह बड़ा इल्म वाला, क़ु़दरत (सामर्थ्य) वाला है।
  71. وَاللّٰهُ فَضَّلَ بَعْضَكُمْ عَلٰى بَعْضٍ فِي الرِّزْقِۚ فَمَا الَّذ۪ينَ فُضِّلُوا بِرَٓادّ۪ي رِزْقِهِمْ عَلٰى مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُهُمْ فَهُمْ ف۪يهِ سَوَٓاءٌۜ اَفَبِنِعْمَةِ اللّٰهِ يَجْحَدُونَऔर अल्लाह ने तुम में से कुछ को कुछ पर रोज़ी में बढ़ौतरी दी है; तो जिन को ज़्यादा रोज़ी दी गई है, वे ऐसे नहीं हैं कि लोगों को अपनी रोज़ी दे डालें जो उनके क़ब्ज़े में हैं कि वे सब इसमें बराबर हो जाएं, तो क्या यह लोग अल्लाह की नेअ़मत का इन्कार करते हैं?
  72. وَاللّٰهُ جَعَلَ لَكُمْ مِنْ اَنْفُسِكُمْ اَزْوَاجًا وَجَعَلَ لَكُمْ مِنْ اَزْوَاجِكُمْ بَن۪ينَ وَحَفَدَةً وَرَزَقَكُمْ مِنَ الطَّيِّبَاتِۜ اَفَبِالْبَاطِلِ يُؤْمِنُونَ وَبِنِعْمَتِ اللّٰهِ هُمْ يَكْفُرُونَۙऔर अल्लाह ने तुम्हीं में से तुम्हारे लिए अ़ौरतें पैदा कीं और अ़ौरतों से तुम्हारे बेटे और पोते पैदा किये, और खाने की तुम्हें पाक चीज़ें दीं, तो क्या यह बातिल (असत्य) पर विश्वास रखते हैं, और अल्लाह की नेअ़मतों का इन्कार करते हैं।
  73. وَيَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَمْلِكُ لَهُمْ رِزْقًا مِنَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ شَيْـًٔا وَلَا يَسْتَط۪يعُونَۚऔर अल्लाह के सिवा ऐसों को पूजते हैं; जिन्हें आसमानों और ज़मीन से रोज़ी देने का कुछ भी अधिकार नहीं, और न वे क़ुद्रत ही रखते हैं।
  74. فَلَا تَضْرِبُوا لِلّٰهِ الْاَمْثَالَۜ اِنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ وَاَنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَतो अल्लाह के लिए मिसालें न गढ़ो, अल्लाह ही जानता है, और तुम नहीं जानते।
  75. ضَرَبَ اللّٰهُ مَثَلًا عَبْدًا مَمْلُوكًا لَا يَقْدِرُ عَلٰى شَيْءٍ وَمَنْ رَزَقْنَاهُ مِنَّا رِزْقًا حَسَنًا فَهُوَ يُنْفِقُ مِنْهُ سِرًّا وَجَهْرًاۜ هَلْ يَسْتَوُ۫نَۜ اَلْحَمْدُ لِلّٰهِۜ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يَعْلَمُونَअल्लाह एक और मिसाल देता है कि एक गुलाम है जिसपर दूसरे का अधिकार है, उसे किसी चीज़ पर अधिकार नहीं; इस के विपरीत एक वह व्यक्ति है, जिसे ‘हमने’ अपनी ओर से अच्छी रोज़ी दी, फिर उसमें से वह छिप कर और खुले रूप में खर्च करता रहता है, तो क्या यह दोनों व्यक्ति एक जैसे हैं? सारी तअ़रीफें अल्लाह ही के लिए हैं मगर इनमें से अक्सर लोग नहीं जानते।
  76. وَضَرَبَ اللّٰهُ مَثَلًا رَجُلَيْنِ اَحَدُهُمَٓا اَبْكَمُ لَا يَقْدِرُ عَلٰى شَيْءٍ وَهُوَ كَلٌّ عَلٰى مَوْلٰيهُۙ اَيْنَمَا يُوَجِّهْهُ لَا يَأْتِ بِخَيْرٍۜ هَلْ يَسْتَو۪ي هُوَۙ وَمَنْ يَأْمُرُ بِالْعَدْلِۙ وَهُوَ عَلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍ۟और अल्लाह मिसाल देता है कि दो आदमी हैं जिनमें से एक गूँगा है, (जो) किसी चीज़ की क़ुद्रत नहीं रखता, और अपने मालिक पर वह एक बोझ है, उसे वह जहाँ कहीं भेजता है कुछ भला कर के नहीं आता; क्या वह और वह व्यक्ति जो लोगों को इन्साफ़ का हुक्म देता है? और खुद भी सीधी राह पर है वह, (दोनों) बराबर हो सकते हैं?
  77. وَلِلّٰهِ غَيْبُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَمَٓا اَمْرُ السَّاعَةِ اِلَّا كَلَمْحِ الْبَصَرِ اَوْ هُوَ اَقْرَبُۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऔर आसमानों और ज़मीन की छिपी बातों का इल्म अल्लाह ही को है और क़ियामत का मामला उसी तरह पेश आएगा जिस तरह कि आँख का झपकना, या वह इससे भी ज़्यादा क़रीब है बेशक अल्लाह को हर चीज़ पर क़ुदरत (सामर्थ्य) है।
  78. وَاللّٰهُ اَخْرَجَكُمْ مِنْ بُطُونِ اُمَّهَاتِكُمْ لَا تَعْلَمُونَ شَيْـًٔاۙ وَجَعَلَ لَكُمُ السَّمْعَ وَالْاَبْصَارَ وَالْاَفْـِٔدَةَۙ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर अल्लाह ही ने तुम्हें तुम्हारी माओं के पेट से इस ह़ाल में निकाला कि तुम कुछ भी नहीं जानते थे; और ‘उसने’ तुम को कान आँखें और दिल दिये, ताकि तुम शुक्रगुज़ार बनो।
  79. اَلَمْ يَرَوْا اِلَى الطَّيْرِ مُسَخَّرَاتٍ ف۪ي جَوِّ السَّمَٓاءِۜ مَا يُمْسِكُهُنَّ اِلَّا اللّٰهُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَक्या ये लोग परिन्दों को नहीं देखते कि आसमान (और) हवा में घिरे हुए (उड़ते) हैं, उनको अल्लाह ही थामे रखता है, इसमें निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो ईमान लाएँ।
  80. وَاللّٰهُ جَعَلَ لَكُمْ مِنْ بُيُوتِكُمْ سَكَنًا وَجَعَلَ لَكُمْ مِنْ جُلُودِ الْاَنْعَامِ بُيُوتًا تَسْتَخِفُّونَهَا يَوْمَ ظَعْنِكُمْ وَيَوْمَ اِقَامَتِكُمْۙ وَمِنْ اَصْوَافِهَا وَاَوْبَارِهَا وَاَشْعَارِهَٓا اَثَاثًا وَمَتَاعًا اِلٰى ح۪ينٍऔर अल्लाह ही ने तुम्हारे लिए घरों को रहने की जगह बनाया और उसी में चौपाए की खालों से भी घर बनाया, जिन्हें तुम अपनी यात्रा के दिन, और अपने ठहरने के दिन, हल्का-फुल्का पाते हो; और उनके ऊन के, लोम चर्म और उनके बालों से कितने ही सामान बनाए और प्रयोग की जो एक मुद्दत तक चलती है।
  81. وَاللّٰهُ جَعَلَ لَكُمْ مِمَّا خَلَقَ ظِلَالًا وَجَعَلَ لَكُمْ مِنَ الْجِبَالِ اَكْنَانًا وَجَعَلَ لَكُمْ سَرَاب۪يلَ تَق۪يكُمُ الْحَرَّ وَسَرَاب۪يلَ تَق۪يكُمْ بَأْسَكُمْۜ كَذٰلِكَ يُتِمُّ نِعْمَتَهُ عَلَيْكُمْ لَعَلَّكُمْ تُسْلِمُونَऔर अल्लाह ही ने तुम्हारे लिए अपनी पैदा की हुई चीज़ों से साया बनाया, और पहाड़ों में तुम्हारे लिए पनाहगाहें बनाई और तुम्हें लिबास दिये- जो तुम्हें गर्मी से बचाते हैं, और कुछ अन्य वस्त्र दिये जो तुम्हारी लड़ाई में तुम्हारे बचाओ का काम करते हैं- इसी तरह ‘वह’ तुम पर अपनी नेअ़मतें पूरी करता है, ताकि तुम फरमाँबरदार (आज्ञाकारी) बनो।
  82. فَاِنْ تَوَلَّوْا فَاِنَّمَا عَلَيْكَ الْبَلَاغُ الْمُب۪ينُफिर अगर ये लोग मुँह मोडं़े तो आप पर केवल साफ़ पैग़ाम पहुँचा देना है।
  83. يَعْرِفُونَ نِعْمَتَ اللّٰهِ ثُمَّ يُنْكِرُونَهَا وَاَكْثَرُهُمُ الْكَافِرُونَ۟यह अल्लाह की नेअ़मतों को पहचानते हैं फिर भी उन का इन्कार करते हैं और इनमें अक्सर तो काफ़िर हैं।
  84. وَيَوْمَ نَبْعَثُ مِنْ كُلِّ اُمَّةٍ شَه۪يدًا ثُمَّ لَا يُؤْذَنُ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَلَا هُمْ يُسْتَعْتَبُونَऔर जिस दिन ‘हम’ उठाएंगे हर उम्मत में से एक गवाह, फिर काफ़िरों को न इजाज़त दी जाएगी और न उनको तौबः के लिए मौक़ा ही दिया जाएगा;
  85. وَاِذَا رَاَ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا الْعَذَابَ فَلَا يُخَفَّفُ عَنْهُمْ وَلَا هُمْ يُنْظَرُونَऔर ज़ालिम लोग जब अ़ज़ाब को देख लेंगे, तो फिर न उनका अ़ज़ाब हल्का किया जाएगा और न उनको मोहलत ही दी जाएगी।
  86. وَاِذَا رَاَ الَّذ۪ينَ اَشْرَكُوا شُرَكَٓاءَهُمْ قَالُوا رَبَّنَا هٰٓؤُ۬لَٓاءِ شُرَكَٓاؤُ۬نَا الَّذ۪ينَ كُنَّا نَدْعُوا مِنْ دُونِكَۚ فَاَلْقَوْا اِلَيْهِمُ الْقَوْلَ اِنَّكُمْ لَكَاذِبُونَۚऔर जब वे लोग, जिन्होंने शिर्क किया, अपने ठहराए हुए साझीदारों को देखेंगे तो कहेंगे, ‘‘हमारे ‘रब’ यही हमारे वे साझीदार हैं जिनको हम ‘तुझे’ छोड़ कर पुकारा करते थे; इस पर वे उनकी बात उन्हीं पर लौटा देंगे कि ‘‘तुम तो झूठे हो’’
  87. وَاَلْقَوْا اِلَى اللّٰهِ يَوْمَئِذٍۨ السَّلَمَ وَضَلَّ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَفْتَرُونَऔर उस दिन वे अल्लाह के सामने (अपने को) झुका (आत्मसमर्पण कर) देंगे और जो कुछ वे गढ़ा करते थे सब ग़ायब हो जाएंगे।
  88. اَلَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَصَدُّوا عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ زِدْنَاهُمْ عَذَابًا فَوْقَ الْعَذَابِ بِمَا كَانُوا يُفْسِدُونَजिन लोगों ने इन्कार किया और अल्लाह की राह से रोकते रहे; ‘हम’ उनको अ़ज़ाब पर अज़ाब बढ़ाते रहेंगे उस फ़साद के बदले जो वे करते रहे।
  89. وَيَوْمَ نَبْعَثُ ف۪ي كُلِّ اُمَّةٍ شَه۪يدًا عَلَيْهِمْ مِنْ اَنْفُسِهِمْ وَجِئْنَا بِكَ شَه۪يدًا عَلٰى هٰٓؤُ۬لَٓاءِۜ وَنَزَّلْنَا عَلَيْكَ الْكِتَابَ تِبْيَانًا لِكُلِّ شَيْءٍ وَهُدًى وَرَحْمَةً وَبُشْرٰى لِلْمُسْلِم۪ينَ۟और जिस दिन ‘हम’ हर उम्मत में एक गवाह उन्हीं में से उनके मुक़ाबले में उठा खड़ा करेंगे, और आप को उन लोगों पर गवाही देने के लिए लाएंगे, और ‘हम’ ने आप पर किताब उतारी है जो हर चीज़ को साफ़-साफ़ बयान करने वाली है, और हिदायत व रह़मत और खुशख़बरी है, मुस्लिमों (आज्ञाकारियों) के लिए।
  90. اِنَّ اللّٰهَ يَأْمُرُ بِالْعَدْلِ وَالْاِحْسَانِ وَا۪يتَٓائِ ذِي الْقُرْبٰى وَيَنْهٰى عَنِ الْفَحْشَٓاءِ وَالْمُنْكَرِ وَالْبَغْيِۚ يَعِظُكُمْ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَअल्लाह हुक्म देता है न्याय का, और भलाई का और नातेदारों को (उनके हक़) देने का और बेह़याई, बुराई और सरकशी से रोकता है, ‘वह’ तुम्हें नसीह़त करता है ताकि तुम ध्यान दो।
  91. وَاَوْفُوا بِعَهْدِ اللّٰهِ اِذَا عَاهَدْتُمْ وَلَا تَنْقُضُوا الْاَيْمَانَ بَعْدَ تَوْك۪يدِهَا وَقَدْ جَعَلْتُمُ اللّٰهَ عَلَيْكُمْ كَف۪يلًاۜ اِنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ مَا تَفْعَلُونَऔर अल्लाह से किये अ़हद (प्रतिज्ञा) को पूरा करो, और जब तुम आपस में अ़हद करो तो क़समों को पक्का करने के बाद मत तोड़ो, और जबकि तुम अल्लाह को गवाह बना चुके हो, बेशक अल्लाह जानता है जो कुछ तुम करते हो।
  92. وَلَا تَكُونُوا كَالَّت۪ي نَقَضَتْ غَزْلَهَا مِنْ بَعْدِ قُوَّةٍ اَنْكَاثًاۜ تَتَّخِذُونَ اَيْمَانَكُمْ دَخَلًا بَيْنَكُمْ اَنْ تَكُونَ اُمَّةٌ هِيَ اَرْبٰى مِنْ اُمَّةٍۜ اِنَّمَا يَبْلُوكُمُ اللّٰهُ بِه۪ۜ وَلَيُبَيِّنَنَّ لَكُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ مَا كُنْتُمْ ف۪يهِ تَخْتَلِفُونَऔर तुम उस (अ़ौरत) की तरह न हो जाना जिसने अपना सूत मेह़नत से कातने के बाद टुकड़े-टुकड़े कर के रख दिया, कि तुम भी अपनी क़समों को आपसी फ़साद का ज़रिया बनाने लगो; इस तरह कहीं ऐसा न हो कि एक गिरोह दूसरे से बढ़ जाए। अल्लाह इसके ज़रिये तुम्हें आज़्माता है, और जिन बातों में तुम विभेद करते हो, ‘वह’ क़ियामत के दिन तुम्हारे मतभेदों की ह़क़ीक़त तुम पर ज़रूर खोल देगा।
  93. وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَجَعَلَكُمْ اُمَّةً وَاحِدَةً وَلٰكِنْ يُضِلُّ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُۜ وَلَتُسْـَٔلُنَّ عَمَّا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऔर अगर अल्लाह चाहता तो तुम सब को एक ही उम्मत (समुदाय) बना देता, लेकिन ‘वह’ जिसे चाहता है गुमराह करता है, और जिसे चाहता है राह दिखाता है, और जो कुछ तुम कर रहे हो उसके बारे में तुम से सवाल हो कर रहेगा।
  94. وَلَا تَتَّخِذُٓوا اَيْمَانَكُمْ دَخَلًا بَيْنَكُمْ فَتَزِلَّ قَدَمٌ بَعْدَ ثُبُوتِهَا وَتَذُوقُوا السُّٓوءَ بِمَا صَدَدْتُمْ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۚ وَلَكُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌऔर अपनी क़समों को आपसी फ़साद का ज़रिया न बनाओ, कहीं कोई क़दम उस के जमने के बाद फिसल न जाए और अल्लाह की राह से तुम्हारे रोकने के बदले तुम्हें तकलीफ़ का मज़ा चखना पड़े, और तुम्हें सख़्त अ़ज़ाब मिले।
  95. وَلَا تَشْتَرُوا بِعَهْدِ اللّٰهِ ثَمَنًا قَل۪يلًاۜ اِنَّمَا عِنْدَ اللّٰهِ هُوَ خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَऔर अल्लाह से जो तुमने अ़हद किया है, उसके बदले थोड़ी से भी क़ीमत न लो, अल्लाह के पास जो कुछ निश्चित है वह तुम्हारे लिए कहीं ज़्यादा बेहतर है अगर तुम जानो।
  96. مَا عِنْدَكُمْ يَنْفَدُ وَمَا عِنْدَ اللّٰهِ بَاقٍۜ وَلَنَجْزِيَنَّ الَّذ۪ينَ صَبَرُٓوا اَجْرَهُمْ بِاَحْسَنِ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَजो कुछ तुम्हारे पास है ख़त्म हो जाएगा, और जो अल्लाह के पास है बाक़ी रहने वाला है; और जिन लोगों ने सब्र किया ‘हम’ उनको ज़रूर बदला देंगे, जो कुछ वे अच्छा काम करते रहे।
  97. مَنْ عَمِلَ صَالِحًا مِنْ ذَكَرٍ اَوْ اُنْثٰى وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَلَنُحْيِيَنَّهُ حَيٰوةً طَيِّبَةًۚ وَلَنَجْزِيَنَّهُمْ اَجْرَهُمْ بِاَحْسَنِ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَभले काम जो व्यक्ति भी करेगा मर्द हो या अ़ौरत- और (शर्त यह है कि) वह ईमान वाला हो- तो हम उसे ज़रूर एक पाक ज़िन्दगी देंगे, और हम उन्हें उनके अच्छे कामों का ज़रूर बदला देंगे, जो वे करते रहे।
  98. فَاِذَا قَرَأْتَ الْقُرْاٰنَ فَاسْتَعِذْ بِاللّٰهِ مِنَ الشَّيْطَانِ الرَّج۪يمِतो जब आप क़ुर्आन पढ़ने लगें, तो शैतान मरदूद से अल्लाह की पनाह माँग लिया करें;
  99. اِنَّهُ لَيْسَ لَهُ سُلْطَانٌ عَلَى الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَلٰى رَبِّهِمْ يَتَوَكَّلُونَउसका कुछ भी ज़ोर उन लोगों पर नहीं चलता जो ईमान ले आएँ, और अपने ‘रब’ पर भरोसा रखें।
  100. اِنَّمَا سُلْطَانُهُ عَلَى الَّذ۪ينَ يَتَوَلَّوْنَهُ وَالَّذ۪ينَ هُمْ بِه۪ مُشْرِكُونَ۟उसका ज़ोर तो बस उन्हीं लोगों पर चलता है, जो उसे दोस्त बनाए रखते हैं, और जो अल्लाह के साथ साझीदार ठहराते रहते हैं।
  101. وَاِذَا بَدَّلْنَٓا اٰيَةً مَكَانَ اٰيَةٍۙ وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا يُنَزِّلُ قَالُٓوا اِنَّمَٓا اَنْتَ مُفْتَرٍۜ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يَعْلَمُونَऔर जब ‘हम’ किसी आयत की जगह दूसरी आयत बदल कर लाते हैं; और अल्लाह ही बेहतर जानता है जो कुछ ‘वह’ उतारता है; तो कहते हैं, ‘‘तुम खुद ही गढ़ लेते हो’’ (नहीं) बल्कि उनमें से अक्सर जानते नहीं।
  102. قُلْ نَزَّلَهُ رُوحُ الْقُدُسِ مِنْ رَبِّكَ بِالْحَقِّ لِيُثَبِّتَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَهُدًى وَبُشْرٰى لِلْمُسْلِم۪ينَकह दीजिए, ‘‘इसको रूहुल क़ुदुस (पवित्र आत्मा) ने आप के ‘रब’ के पास से हक़ के साथ उतारा है, ताकि ईमान वालों के क़दम जमा दे और मुसलमानों (आज्ञाकारी) के लिए हिदायत और खुशख़बरी है।
  103. وَلَقَدْ نَعْلَمُ اَنَّهُمْ يَقُولُونَ اِنَّمَا يُعَلِّمُهُ بَشَرٌۜ لِسَانُ الَّذ۪ي يُلْحِدُونَ اِلَيْهِ اَعْجَمِيٌّ وَهٰذَا لِسَانٌ عَرَبِيٌّ مُب۪ينٌऔर ‘हम’ खूब जानते हैं कि यह लोग कहते हैं, ‘‘इन्हें तो एक व्यक्ति सिखा जाता है, ह़ालाँकि जिसकी ओर वे संकेत करते हैंं ‘अ़जमी’ हैं (उस की भाषा विदेशी है) और यह स्पष्ट अ़रबी भाषा में है।’’
  104. اِنَّ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِۙ لَا يَهْد۪يهِمُ اللّٰهُ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌजो लोग अल्लाह की आयतों को नहीं मानते अल्लाह उनको राह नहीं दिखाता, और उनके लिए दःुख देने वाला अ़ज़ाब है।
  105. اِنَّمَا يَفْتَرِي الْكَذِبَ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْكَاذِبُونَझूठ तो बस वही लोग गढ़ते हैं जो अल्लाह की आयतों को मानते नहीं, और वही हैं जो झूठे हैं,
  106. مَنْ كَفَرَ بِاللّٰهِ مِنْ بَعْدِ ا۪يمَانِه۪ٓ اِلَّا مَنْ اُكْرِهَ وَقَلْبُهُ مُطْمَئِنٌّ بِالْا۪يمَانِ وَلٰكِنْ مَنْ شَرَحَ بِالْكُفْرِ صَدْرًا فَعَلَيْهِمْ غَضَبٌ مِنَ اللّٰهِۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌजिस व्यक्ति ने अल्लाह पर ईमान लाने के बाद ‘उससे’ कुफ्र किया- सिवाय उसके, जो इसके लिए मजबूर कर दिया गया हो- और उसका दिल ईमान पर संतुष्ट हो, बल्कि वह जिसने कुफ्ऱ के लिए सीना खोल दिया हो तो ऐसे लोगों पर अल्लाह का ग़ज़ब है और उनके लिए बहुत बड़ा अ़ज़ाब है;
  107. ذٰلِكَ بِاَنَّهُمُ اسْتَحَبُّوا الْحَيٰوةَ الدُّنْيَا عَلَى الْاٰخِرَةِۙ وَاَنَّ اللّٰهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْكَافِر۪ينَयह इसलिए कि उन्होंने आख़िरत के मुक़ाबले में दुनिया की ज़िन्दगी को पसंद कर लिया, और अल्लाह कुफ्र करने वालों को हिदायत नहीं दिया करता।
  108. اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ طَبَعَ اللّٰهُ عَلٰى قُلُوبِهِمْ وَسَمْعِهِمْ وَاَبْصَارِهِمْۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْغَافِلُونَयही लोग हैं जिनके दिलों पर, और कानों पर, और उनकी आँखों पर, अल्लाह ने मुहर लगा दी है और यही लोग ग़फ़लत में पड़े हुए हैं,
  109. لَا جَرَمَ اَنَّهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ هُمُ الْخَاسِرُونَबेशक आख़िरत में वे ही घाटे में रहेंगे।
  110. ثُمَّ اِنَّ رَبَّكَ لِلَّذ۪ينَ هَاجَرُوا مِنْ بَعْدِ مَا فُتِنُوا ثُمَّ جَاهَدُوا وَصَبَرُٓواۙ اِنَّ رَبَّكَ مِنْ بَعْدِهَا لَغَفُورٌ رَح۪يمٌ۟फिर आप का रब उन लोगों के लिए जिन्होंने इसके बाद कि वे आज़्माइश में पड़ चुके थे घर बार छोड़ा, फिर जिहाद किया और सब्र से काम लिया तो इसके बाद बेशक आप का रब उन को माफ़ करने वाला, बड़ा रह़म वाला है।
  111. يَوْمَ تَأْت۪ي كُلُّ نَفْسٍ تُجَادِلُ عَنْ نَفْسِهَا وَتُوَفّٰى كُلُّ نَفْسٍ مَا عَمِلَتْ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर उस दिन जबकि हर जानदार अपनी जान बचाने के लिए बहस करने में लगा होगा, और हर व्यक्ति को उस के करतूतों का पूरा-पूरा बदला दिया जाएगा और किसी पर जुल्म न होगा।
  112. وَضَرَبَ اللّٰهُ مَثَلًا قَرْيَةً كَانَتْ اٰمِنَةً مُطْمَئِنَّةً يَأْت۪يهَا رِزْقُهَا رَغَدًا مِنْ كُلِّ مَكَانٍ فَكَفَرَتْ بِاَنْعُمِ اللّٰهِ فَاَذَاقَهَا اللّٰهُ لِبَاسَ الْجُوعِ وَالْخَوْفِ بِمَا كَانُوا يَصْنَعُونَऔर अल्लाह ने एक बस्ती की मिसाल बयान की है; एक बस्ती थी जो निश्चिन्त संतुष्ट थी, हर ओर से रोज़ी उनके पास बहुतायत के साथ पहुँच रही थी, फिर उन लोगों ने अल्लाह की नेअ़मतों की नाशुक्री की, तो अल्लाह ने उनके करतूतों की वजह से उनको भूख और भय के छा जाने का मज़ा चखाया।
  113. وَلَقَدْ جَٓاءَهُمْ رَسُولٌ مِنْهُمْ فَكَذَّبُوهُ فَاَخَذَهُمُ الْعَذَابُ وَهُمْ ظَالِمُونَऔर उनके पास एक रसूल उन्हीं में से आया, तो उन्होंने उसको झुठला दिया, तो उन्हें अ़ज़ाब ने आ पकड़ा, और वे ज़ालिम थे।
  114. فَكُلُوا مِمَّا رَزَقَكُمُ اللّٰهُ حَلَالًا طَيِّبًاۖ وَاشْكُرُوا نِعْمَتَ اللّٰهِ اِنْ كُنْتُمْ اِيَّاهُ تَعْبُدُونَतो जो चीज़ें तुम्हें अल्लाह ने, ह़लाल पाक रोज़ी दी हैं, उनमें से खाओ और अल्लाह की नेअ़मतों का शुक्र अदा करो, अगर तुम केवल ‘उसी’ की इबादत करते हो।
  115. اِنَّمَا حَرَّمَ عَلَيْكُمُ الْمَيْتَةَ وَالدَّمَ وَلَحْمَ الْخِنْز۪يرِ وَمَٓا اُهِلَّ لِغَيْرِ اللّٰهِ بِه۪ۚ فَمَنِ اضْطُرَّ غَيْرَ بَاغٍ وَلَا عَادٍ فَاِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌ‘उसने’ तो तुम पर केवल मुर्दार (मरे हुए) और ख़ून, और सुअ़र का गोश्त, और जिस पर अल्लाह के सिवा किसी और का नाम लिया गया, ह़राम ठहराया- फिर अगर कोई मजबूर हो जाए, और न तो वह इसकी इक्षा रखता हो, और न हद से आगे बढ़ने वाला हो- तो अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  116. وَلَا تَقُولُوا لِمَا تَصِفُ اَلْسِنَتُكُمُ الْكَذِبَ هٰذَا حَلَالٌ وَهٰذَا حَرَامٌ لِتَفْتَرُوا عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ يَفْتَرُونَ عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَ لَا يُفْلِحُونَۜऔर अपनी ज़बानों के बयान किये हुए झूठ के आधार पर यह न कहा करो, कि ‘‘यह ह़लाल है और यह ह़राम’’ इस तरह अल्लाह पर झूठा आरोप लगाने लगो, जो लोग अल्लाह पर झूठा आरोप लगाते हैं, वह कामियाब नहीं होते।
  117. مَتَاعٌ قَل۪يلٌۖ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌयह थोड़ा सा ऐ़श है, फिर दुखदायी अ़ज़ाब होगा।
  118. وَعَلَى الَّذ۪ينَ هَادُوا حَرَّمْنَا مَا قَصَصْنَا عَلَيْكَ مِنْ قَبْلُۚ وَمَا ظَلَمْنَاهُمْ وَلٰكِنْ كَانُٓوا اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَऔर यहूदियों पर हमने वे चीजं़े ह़राम कर दी थीं, जिनका बयान ‘हमने’ तुमसे किया, और ‘हमने’ उन पर कोई ज़ु़ल्म नहीं किया था बल्कि वे खुद अपने ऊपर ज़ुल्म करते थे।
  119. ثُمَّ اِنَّ رَبَّكَ لِلَّذ۪ينَ عَمِلُوا السُّٓوءَ بِجَهَالَةٍ ثُمَّ تَابُوا مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ وَاَصْلَحُٓواۙ اِنَّ رَبَّكَ مِنْ بَعْدِهَا لَغَفُورٌ رَح۪يمٌ۟फिर तुम्हारा ‘रब’ उनके लिए जिन्हों ने जिहालत की वजह से बुरे कर्म किये फिर तौबः कर के सुधार कर लिया, तो आप का ‘रब’ इसके बाद बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  120. اِنَّ اِبْرٰه۪يمَ كَانَ اُمَّةً قَانِتًا لِلّٰهِ حَن۪يفًاۜ وَلَمْ يَكُ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَۙबेशक इब्राहीम (एक मिसाली व्यक्ति थे) अल्लाह के फ़रमाँबरदार, और ‘उसी’ के होकर रहने वाले, और मुश्रिकों में से न थे।
  121. شَاكِرًا لِاَنْعُمِهِۜ اِجْتَبٰيهُ وَهَدٰيهُ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍ‘उसकी’ रह़मत के शुक्रगुज़ार थे अल्लाह ने उनको चुन लिया, और सीधी राह की ओर उनकी रह़नुमाई की।
  122. وَاٰتَيْنَاهُ فِي الدُّنْيَا حَسَنَةًۜ وَاِنَّهُ فِي الْاٰخِرَةِ لَمِنَ الصَّالِح۪ينَۜऔर ‘हमने’ उन्हें दुनिया में भी भलाई दी और आख़िरत में भी वह भले लोगों में से होंगे।
  123. ثُمَّ اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ اَنِ اتَّبِعْ مِلَّةَ اِبْرٰه۪يمَ حَن۪يفًاۜ وَمَا كَانَ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَफिर ‘हमने’ आप की ओर वह़्य भेजी कि ‘‘इब्राहीम के तरीक़े पर चलें जो बिल्कुल एक ओर के हो गये थे और मुश्रिकों में से न थे।’’
  124. اِنَّمَا جُعِلَ السَّبْتُ عَلَى الَّذ۪ينَ اخْتَلَفُوا ف۪يهِۜ وَاِنَّ رَبَّكَ لَيَحْكُمُ بَيْنَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ ف۪يمَا كَانُوا ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَ‘सब्त’ (सामूहिक इबादत का दिन) की पाबन्दी उन्हीं लोगों पर लागू की गयी थी जिन्होंने उसके बारे में विभेद किया था, और आप का ‘रब’ क़ियामत के दिन इनके बीच उन बातों का फ़ैसला कर देगा, जिन में यह विभेद करते रहे।
  125. اُدْعُ اِلٰى سَب۪يلِ رَبِّكَ بِالْحِكْمَةِ وَالْمَوْعِظَةِ الْحَسَنَةِ وَجَادِلْهُمْ بِالَّت۪ي هِيَ اَحْسَنُۜ اِنَّ رَبَّكَ هُوَ اَعْلَمُ بِمَنْ ضَلَّ عَنْ سَب۪يلِه۪ وَهُوَ اَعْلَمُ بِالْمُهْتَد۪ينَलोगों को अपने ‘रब’ की राह की ओर बुलाइए, ह़िक्मत से और अच्छी नसीह़त से, और उनके साथ नसीह़त कीजिए तो अच्छे तरीक़े से, और आप का ‘रब’ उसे भली भाँति जानता है जो ‘उसकी’ राह से भटक गया, और ‘वह’ उन्हें भी भली भाँति जानता है जो राह पर हैं।
  126. وَاِنْ عَاقَبْتُمْ فَعَاقِبُوا بِمِثْلِ مَا عُوقِبْتُمْ بِه۪ۜ وَلَئِنْ صَبَرْتُمْ لَهُوَ خَيْرٌ لِلصَّابِر۪ينَऔर अगर तुम बदला लो तो उतना ही जितना तुम्हारे साथ किया गया है, और अगर सब्र करो तो यह सब्र करने वालों के लिए ज़्यादा बेहतर है।
  127. وَاصْبِرْ وَمَا صَبْرُكَ اِلَّا بِاللّٰهِ وَلَا تَحْزَنْ عَلَيْهِمْ وَلَا تَكُ ف۪ي ضَيْقٍ مِمَّا يَمْكُرُونَऔर आप सब्र करते रहिए और आप का सब्र करना अल्लाह ही की तौफ़ीक़ पर है, और आप उन लोगों के ह़ाल पर ग़म न कीजिए, न उनकी चालों से तंगदिल होइए।
  128. اِنَّ اللّٰهَ مَعَ الَّذ۪ينَ اتَّقَوْا وَالَّذ۪ينَ هُمْ مُحْسِنُونَबेशक, अल्लाह उनके साथ है जो परहेज़गार और नेक हैं,

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet