सूरह 27: An-Naml
- طٰسٓ۠ تِلْكَ اٰيَاتُ الْقُرْاٰنِ وَكِتَابٍ مُب۪ينٍۙता-सीन। ये आयतें हैं क़ुर्आन और एक स्पष्ट किताब की।
- هُدًى وَبُشْرٰى لِلْمُؤْمِن۪ينَۙहिदायत और खुशख़बरी है ईमान वालों के लिए;
- اَلَّذ۪ينَ يُق۪يمُونَ الصَّلٰوةَ وَيُؤْتُونَ الزَّكٰوةَ وَهُمْ بِالْاٰخِرَةِ هُمْ يُوقِنُونَवे जो नमाज़ क़ायम करते, और ज़कात देते, और आख़िरत पर यक़ीन रखते हैं।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ زَيَّنَّا لَهُمْ اَعْمَالَهُمْ فَهُمْ يَعْمَهُونَۜजो लोग आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, ‘हमने’ उनके काम उनके लिए खुशनुमा (सुन्दर) बना दिये हैं तो वे परेशान भटकते फिरते हैं;
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ لَهُمْ سُٓوءُ الْعَذَابِ وَهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ هُمُ الْاَخْسَرُونَऐसे ही लोगों के लिए (दुनिया में) बुरा अ़ज़ाब है, और आख़िरत में भी, वे बड़े घाटे में होंगे।
- وَاِنَّكَ لَتُلَقَّى الْقُرْاٰنَ مِنْ لَدُنْ حَك۪يمٍ عَل۪يمٍऔर आप यह क़ुर्आन एक ह़िक्मत वाले, बड़े जानने वाले की ओर से पा रहे हैं।
- اِذْ قَالَ مُوسٰى لِاَهْلِه۪ٓ اِنّ۪ٓي اٰنَسْتُ نَارًاۜ سَاٰت۪يكُمْ مِنْهَا بِخَبَرٍ اَوْ اٰت۪يكُمْ بِشِهَابٍ قَبَسٍ لَعَلَّكُمْ تَصْطَلُونَ(और याद करो) जब मूसा ने अपने घर वालों से कहा, ‘‘मैंने एक आग देखी है, मैं अभी वहाँ से तुम्हारे पास कोई ख़बर लेकर आता हूँ या तुम्हारे पास कोई दहकता हुआ अंगारा लाता हूँ, ताकि तुम तापो।’’
- فَلَمَّا جَٓاءَهَا نُودِيَ اَنْ بُورِكَ مَنْ فِي النَّارِ وَمَنْ حَوْلَهَاۜ وَسُبْحَانَ اللّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَजब वह उसके पास पहुँचे तो आवाज़ आई, ‘‘मुबारक है ‘वह’ जो इस आग में है, और जो इसके आस-पास है, और पाक है अल्लाह, सारे संसार का ‘रब’;
- يَا مُوسٰٓى اِنَّهُٓ اَنَا۬ اللّٰهُ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُۙऐ मूसा! वह तो, ‘मैं अल्लाह हूँ,’ बड़ी ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला!
- وَاَلْقِ عَصَاكَۜ فَلَمَّا رَاٰهَا تَهْتَزُّ كَاَنَّهَا جَٓانٌّ وَلّٰى مُدْبِرًا وَلَمْ يُعَقِّبْۜ يَا مُوسٰى لَا تَخَفْ اِنّ۪ي لَا يَخَافُ لَدَيَّ الْمُرْسَلُونَۗऔर अपना अ़सा (लाठी) डाल दें।’’ जब उन्होंने देखा कि वह हरकत कर रहा है, जैसे वह कोई साँप है, तो पीठ फेर कर भागे और पलट कर भी न देखे। ‘‘ऐ मूसा! डरो नहीं, रसूल मेरे पास डरा नहीं करते;
- اِلَّا مَنْ ظَلَمَ ثُمَّ بَدَّلَ حُسْنًا بَعْدَ سُٓوءٍ فَاِنّ۪ي غَفُورٌ رَح۪يمٌसिवाय उसके कि जिसने ज़ुल्म किया हो, फिर बुराई को भलाई से बदल दिया; तो ‘मैं’ं बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला हूँ।
- وَاَدْخِلْ يَدَكَ ف۪ي جَيْبِكَ تَخْرُجْ بَيْضَٓاءَ مِنْ غَيْرِ سُٓوءٍ ف۪ي تِسْعِ اٰيَاتٍ اِلٰى فِرْعَوْنَ وَقَوْمِه۪ۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمًا فَاسِق۪ينَऔर आप अपना हाथ अपने गिरेबान में डलें, तो वह बिना किसी रोग के सफ़ेद चमकता हुआ निकलेगा, यह नौ निशानियों में से है जिनके साथ आप फ़िरअ़ौन और उसकी क़ौम के पास जाएँ वे बड़े फ़ासिक़ (दुराचारी) लोग हैं।’’
- فَلَمَّا جَٓاءَتْهُمْ اٰيَاتُنَا مُبْصِرَةً قَالُوا هٰذَا سِحْرٌ مُب۪ينٌۚतो जब उनके सामने ‘हमारी’ खुली निशानियाँ आईं, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो खुला जादू है।’’
- وَجَحَدُوا بِهَا وَاسْتَيْقَنَتْهَٓا اَنْفُسُهُمْ ظُلْمًا وَعُلُوًّاۜ فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُفْسِد۪ينَ۟और ज़ुल्म और घमंड की वजह से उनका इन्कार किया, जबकि उनको अपने दिल में यक़ीन हो चुका था, तो देखो! फ़साद करने वालों का कैसा अंजाम हुआ?
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَا دَاوُ۫دَ وَسُلَيْمٰنَ عِلْمًاۚ وَقَالَا الْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي فَضَّلَنَا عَلٰى كَث۪يرٍ مِنْ عِبَادِهِ الْمُؤْمِن۪ينَऔर ‘हमने’ दाऊद और सुलेमान को इल्म दिया, और उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है अल्लाह का, जिसने हमें अपने बहुत से ईमान वाले बन्दों पर फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी।’’
- وَوَرِثَ سُلَيْمٰنُ دَاوُ۫دَ وَقَالَ يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ عُلِّمْنَا مَنْطِقَ الطَّيْرِ وَاُو۫ت۪ينَا مِنْ كُلِّ شَيْءٍۜ اِنَّ هٰذَا لَهُوَ الْفَضْلُ الْمُب۪ينُऔर दाऊद के वारिस सुलेमान हुए, और कहने लगे ‘‘लोगो! हमें परिन्दों की बोली सिखाई गयी है, और हमें हर चीज़ दी गयी है, बेशक यह स्पष्ट मेहरबानी है।’’
- وَحُشِرَ لِسُلَيْمٰنَ جُنُودُهُ مِنَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِ وَالطَّيْرِ فَهُمْ يُوزَعُونَऔर सुलेमान के लिए जिन्नों, और इन्सानों और परिन्दों में से उसकी सेनाएँ जमा की गयीं, फिर उनकी दर्जाबन्दी (पंक्तिबद्धता) की गयी;
- حَتّٰٓى اِذَٓا اَتَوْا عَلٰى وَادِ النَّمْلِۙ قَالَتْ نَمْلَةٌ يَٓا اَيُّهَا النَّمْلُ ادْخُلُوا مَسَاكِنَكُمْۚ لَا يَحْطِمَنَّكُمْ سُلَيْمٰنُ وَجُنُودُهُۙ وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَयहाँ तक कि जब चींटियों की घाटी में पहुँचे, तो एक चींटी ने कहा, ‘‘ऐ चींटियो! अपने घरों में दाख़िल हो जाओ, कहीं सुलेमान और उसकी सेनाएँ तुम्हें कुचल न डालें और उनको एह़सास भी न हो।’’
- فَتَبَسَّمَ ضَاحِكًا مِنْ قَوْلِهَا وَقَالَ رَبِّ اَوْزِعْن۪ٓي اَنْ اَشْكُرَ نِعْمَتَكَ الَّت۪ٓي اَنْعَمْتَ عَلَيَّ وَعَلٰى وَالِدَيَّ وَاَنْ اَعْمَلَ صَالِحًا تَرْضٰيهُ وَاَدْخِلْن۪ي بِرَحْمَتِكَ ف۪ي عِبَادِكَ الصَّالِح۪ينَतो वह उसकी बात पर ख़ुश हो कर मुस्कुराए और कहा, ‘‘ऐ ‘रब’! मुझे संभाले रख, कि मैं तेरे उस एह़सान का शुक्र अदा करता रहूँ जो ‘तूने’ मुझ पर और मेरे माँ-बाप पर किया है, और यह कि अच्छे काम करूँ जो ‘तुझे’ पसंद आएँ और अपनी रह़मत से मुझे अपने भले बन्दों में दाख़िल कर।’’
- وَتَفَقَّدَ الطَّيْرَ فَقَالَ مَا لِيَ لَٓا اَرَى الْهُدْهُدَۘ اَمْ كَانَ مِنَ الْغَٓائِب۪ينَऔर (जब) उन्होंने पक्षियों की जाँच पड़ताल की तो कहा, ‘‘क्या बात है कि मैं हुदहुद को नहीं देख रहा हूँ, क्या वह ग़ायब हो गया?-
- لَاُعَذِّبَنَّهُ عَذَابًا شَد۪يدًا اَوْ لَا۬اَذْبَحَنَّهُٓ اَوْ لَيَأْتِيَنّ۪ي بِسُلْطَانٍ مُب۪ينٍमैं उसे सख़्त सज़ा दूँगा या उसे ज़ब्ह़ कर डालूँगा, या फिर मेरे सामने कोई खुली दलील ले आए।’’
- فَمَكَثَ غَيْرَ بَع۪يدٍ فَقَالَ اَحَطْتُ بِمَا لَمْ تُحِطْ بِه۪ وَجِئْتُكَ مِنْ سَبَاٍ بِنَبَاٍ يَق۪ينٍफिर ज़्यादा देर नहीं लगी कि उसने आकर कहा, ‘‘मैंने वह जानकारी ह़ासिल की है, जो आप को मालूम नहीं, मैं ‘सबा’ से एक सच्ची ख़बर लेकर आया हूँ;
- اِنّ۪ي وَجَدْتُ امْرَاَةً تَمْلِكُهُمْ وَاُو۫تِيَتْ مِنْ كُلِّ شَيْءٍ وَلَهَا عَرْشٌ عَظ۪يمٌऔर मैंने एक अ़ौरत (सबा) को शासन करते हुए पाया है, उसे हर चीज़ ह़ासिल है और उसका एक बड़ा सिंहासन है;
- وَجَدْتُهَا وَقَوْمَهَا يَسْجُدُونَ لِلشَّمْسِ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَزَيَّنَ لَهُمُ الشَّيْطَانُ اَعْمَالَهُمْ فَصَدَّهُمْ عَنِ السَّب۪يلِ فَهُمْ لَا يَهْتَدُونَۙमैंने उसे और उसकी क़ौम को, अल्लाह को छोड़ कर सूरज को सज्दः करते हुए पाया है, और शैतान ने उसके अ़ामाल उसके लिए खुशनुमा (शोभायमान) बना दिये हैं और उनको सीधी राह से रोक दिया है इसलिए वे राह नहीं पा रहे हैं-
- اَلَّا يَسْجُدُوا لِلّٰهِ الَّذ۪ي يُخْرِجُ الْخَبْءَ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَيَعْلَمُ مَا تُخْفُونَ وَمَا تُعْلِنُونَकि अल्लाह को सज्दः क्यों न करें, जो आसमानों और ज़मीन की छिपी चीजं़े निकालता है, और जानता है जो कुछ तुम छिपाते हो, और जो दिखा कर करते हो;
- اَللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ رَبُّ الْعَرْشِ الْعَظ۪يمِअल्लाह, कि उसके सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, वह अशर््ा-अज़ीम (महान सिंहासन) का ‘रब’ है;’’
- قَالَ سَنَنْظُرُ اَصَدَقْتَ اَمْ كُنْتَ مِنَ الْكَاذِب۪ينَ(सुलेमान ने) कहा, ‘‘अभी हम देख लेते हैं कि ‘तूने’ सच कहा, या झूठ बोलने वालों में से है;
- اِذْهَبْ بِكِتَاب۪ي هٰذَا فَاَلْقِهْ اِلَيْهِمْ ثُمَّ تَوَلَّ عَنْهُمْ فَانْظُرْ مَاذَا يَرْجِعُونَमेरा यह पत्र लेकर जा, और उनके पास डाल दे, फिर उनके पास से अलग हट कर देख कि वे क्या जवाब देते हैं?’’
- قَالَتْ يَٓا اَيُّهَا الْمَلَؤُ۬ا اِنّ۪ٓي اُلْقِيَ اِلَيَّ كِتَابٌ كَر۪يمٌवह (रानी) बोली, ‘‘ऐ दरबार वालो! मेरे पास एक महत्वपूर्ण पत्र डाला गया है,
- اِنَّهُ مِنْ سُلَيْمٰنَ وَاِنَّهُ بِسْمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّح۪يمِۙवह सुलेमान की ओर से है और वह यह है कि ‘बिस्मिल्लाहिर्रह़मानिर्रह़ीम’ (शुरू अल्लाह के नाम से, जो बड़ा कृपालु, महा- दयालु है);
- اَلَّا تَعْلُوا عَلَيَّ وَأْتُون۪ي مُسْلِم۪ينَ۟यह कि मेरे मुक़ाबले में सरकशी न करो, और मुस्लिम (फरमाँबरदार) हो कर मेरे पास ह़ाज़िर हो जाओ।’’
- قَالَتْ يَٓا اَيُّهَا الْمَلَؤُ۬ا اَفْتُون۪ي ف۪ٓي اَمْر۪يۚ مَا كُنْتُ قَاطِعَةً اَمْرًا حَتّٰى تَشْهَدُونِउसने कहा, ‘‘ऐ दरबार वालो! इस मामले में मुझे सुझाव दो, मैं किसी मामले का फ़ैसला नहीं करती, जब तक कि तुम मेरे पास मौजूद न हो।’’
- قَالُوا نَحْنُ اُو۬لُوا قُوَّةٍ وَاُو۬لُوا بَأْسٍ شَد۪يدٍ وَالْاَمْرُ اِلَيْكِ فَانْظُر۪ي مَاذَا تَأْمُر۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी ताक़त वाले और यु} क्षमता वाले लोग हैं, मगर फ़ैसला आप के हाथ में है, अतः आप देख लें कि आप को क्या आदेश देना है।’’
- قَالَتْ اِنَّ الْمُلُوكَ اِذَا دَخَلُوا قَرْيَةً اَفْسَدُوهَا وَجَعَلُٓوا اَعِزَّةَ اَهْلِهَٓا اَذِلَّةًۚ وَكَذٰلِكَ يَفْعَلُونَउसने कहा, ‘‘बादशाह जब किसी आबादी में दाख़िल होते हैंं, तो उसे तोड़-फोड़ देते हैं और वहाँ के सम्मानित लोगों को अपमानित कर देते हैं, और इसी तरह यह भी करेंगे;
- وَاِنّ۪ي مُرْسِلَةٌ اِلَيْهِمْ بِهَدِيَّةٍ فَنَاظِرَةٌ بِمَ يَرْجِعُ الْمُرْسَلُونَऔर मैं उनके पास कुछ उपहार (तोह़फ़ा) भेजती हूँ; फिर देखती हूँ कि क़ासिद (दूत) क्या जवाब लेकर आते हैं।’’
- فَلَمَّا جَٓاءَ سُلَيْمٰنَ قَالَ اَتُمِدُّونَنِ بِمَالٍۘ فَمَٓا اٰتٰينِيَ اللّٰهُ خَيْرٌ مِمَّٓا اٰتٰيكُمْۚ بَلْ اَنْتُمْ بِهَدِيَّتِكُمْ تَفْرَحُونَतो जब वह (दूत) सुलेमान के पास पहुँचा तो (सुलेमान ने) कहा, ‘‘क्या तुम माल से मेरी मदद करना चाहते हो, मुझे अल्लाह ने जो कुछ दिया है वह उससे कहीं बेहतर है, जो तुम्हें दिया है? बल्कि तुम ही हो, जो अपने उपहार से खुश होते हो!
- اِرْجِعْ اِلَيْهِمْ فَلَنَأْتِيَنَّهُمْ بِجُنُودٍ لَا قِبَلَ لَهُمْ بِهَا وَلَنُخْرِجَنَّهُمْ مِنْهَٓا اَذِلَّةً وَهُمْ صَاغِرُونَउनके पास वापस जाओ, ‘हम’ उन पर ऐसी सेनाएँ लेकर आएँंगे जिनका मुक़ाबला वे न कर सकेंगे, और ‘हम’ उन्हें अपमानित कर के वहाँ से निकाल देंगे और वे ज़लील होंगे।’’
- قَالَ يَٓا اَيُّهَا الْمَلَؤُ۬ا اَيُّكُمْ يَأْت۪ين۪ي بِعَرْشِهَا قَبْلَ اَنْ يَأْتُون۪ي مُسْلِم۪ينَ(सुलेमान ने) कहा, ‘‘ऐ दरबारियो! तुममें से कौन उसका तख़्त (सिंहासन) लेकर मेरे पास आता है, इससे पहले कि वे मुस्लिम (आज्ञाकारी) होकर मेरे पास आएँ।’’
- قَالَ عِفْر۪يتٌ مِنَ الْجِنِّ اَنَا۬ اٰت۪يكَ بِه۪ قَبْلَ اَنْ تَقُومَ مِنْ مَقَامِكَۚ وَاِنّ۪ي عَلَيْهِ لَقَوِيٌّ اَم۪ينٌजिन्नों में से एक अफ़रीत (बलिष्ट निर्भीक) ने कहा, ‘‘मैं उसे आप के पास ले आऊँगा, इससे पहले कि आप अपनी जगह से उठें, मुझे इसकी शक्ति है, और मैं अमानतदार हूँ।’’
- قَالَ الَّذ۪ي عِنْدَهُ عِلْمٌ مِنَ الْكِتَابِ اَنَا۬ اٰت۪يكَ بِه۪ قَبْلَ اَنْ يَرْتَدَّ اِلَيْكَ طَرْفُكَۜ فَلَمَّا رَاٰهُ مُسْتَقِرًّا عِنْدَهُ قَالَ هٰذَا مِنْ فَضْلِ رَبّ۪ي۠ لِيَبْلُوَن۪ٓي ءَاَشْكُرُ اَمْ اَكْفُرُۜ وَمَنْ شَكَرَ فَاِنَّمَا يَشْكُرُ لِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ كَفَرَ فَاِنَّ رَبّ۪ي غَنِيٌّ كَر۪يمٌएक व्यक्ति जिसके पास किताब का इल्म था, कहने लगा, ‘‘मैं उसको आप के पलक झपकने से पहले ह़ाज़िर किये देता हूँ।’’ तो जब (सुलेमान ने) तख़्त को अपने पास रखा हुआ देखा तो कहा, ‘‘यह मेरे ‘रब’ का फज़्ल (अनुग्रह) है, ताकि मुझे आज़माए कि मैं शुक्र करता हूँ या नाशुक्री, और जो शुक्र करता है, वह अपने ही फ़ायदे के लिए करता है और जो नाशुक्री करता है, तो मेरा ‘रब’ बेनियाज़ (बेपरवाह), बड़ा करम वाला है।’’
- قَالَ نَكِّرُوا لَهَا عَرْشَهَا نَنْظُرْ اَتَهْتَد۪ٓي اَمْ تَكُونُ مِنَ الَّذ۪ينَ لَا يَهْتَدُونَ(सुलेमान ने) कहा, ‘‘उसके सिंहासन का रूप बदल दो, देखें वह ह़क़ीक़त को पा लेती है या उन लोगों में से होकर रह जाती है, जो ह़क़ीक़त को नहीं पाते।’’
- فَلَمَّا جَٓاءَتْ ق۪يلَ اَهٰكَذَا عَرْشُكِۜ قَالَتْ كَاَنَّهُ هُوَۚ وَاُو۫ت۪ينَا الْعِلْمَ مِنْ قَبْلِهَا وَكُنَّا مُسْلِم۪ينَजब वह आई तो कहा गया, ‘‘क्या तुम्हारा सिंहासन ऐसा ही है उसने कहा, ‘‘यह तो उसी जैसा है, और हमें तो इससे पहले ही इल्म हो चुका था; और हम मुस्लिम (फ़रमाँबरदार) हो गये थे।’’
- وَصَدَّهَا مَا كَانَتْ تَعْبُدُ مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ اِنَّهَا كَانَتْ مِنْ قَوْمٍ كَافِر۪ينَऔर अल्लाह को छोड़ कर वह दूसरे को पूजती थी, (सुलेमान ने) उसको उससे मना किया, बेशक वह एक काफ़िर क़ौम में से थी;
- ق۪يلَ لَهَا ادْخُلِي الصَّرْحَۚ فَلَمَّا رَاَتْهُ حَسِبَتْهُ لُجَّةً وَكَشَفَتْ عَنْ سَاقَيْهَاۜ قَالَ اِنَّهُ صَرْحٌ مُمَرَّدٌ مِنْ قَوَار۪يرَۜ قَالَتْ رَبِّ اِنّ۪ي ظَلَمْتُ نَفْس۪ي وَاَسْلَمْتُ مَعَ سُلَيْمٰنَ لِلّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَ۟उससे कहा गया कि, ‘‘मह़ल में दाख़िल हो जाओ।’’ उसने जब देखा तो समझी कि गहरा पानी है और अपनी पिंडुलियाँ खोल दीं; (सुलेमान ने कहा,) ‘‘यह मह़ल है शीशों से जुड़ा हुआ।’’ वह पुकार उठी, ‘‘ऐ रब! मैंने अपने आप पर ज़ुल्म किया, और अब मैं सुलेमान के साथ अपने आप को अल्लाह रब्बुलअ़ालमीन के सामने ईमान लाती (समर्पित करती) हूँ।’’
- وَلَقَدْ اَرْسَلْنَٓا اِلٰى ثَمُودَ اَخَاهُمْ صَالِحًا اَنِ اعْبُدُوا اللّٰهَ فَاِذَا هُمْ فَر۪يقَانِ يَخْتَصِمُونَऔर ‘हमने’ समूद की ओर उनके भाई सालेह़ को भेजा, ‘‘अल्लाह की इबादत करो।’’ तो वे दो गिरोह बन कर आपस में झगड़ने लगे।
- قَالَ يَا قَوْمِ لِمَ تَسْتَعْجِلُونَ بِالسَّيِّئَةِ قَبْلَ الْحَسَنَةِۚ لَوْلَا تَسْتَغْفِرُونَ اللّٰهَ لَعَلَّكُمْ تُرْحَمُونَ(सालेह़ ने) कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! तुम भलाई से पहले बुराई के लिए क्यों जल्दी मचाते हो? अल्लाह से माफ़ी क्यों नहीं माँगते, ताकि तुम पर रह़म किया जाए?’’
- قَالُوا اطَّيَّرْنَا بِكَ وَبِمَنْ مَعَكَۜ قَالَ طَٓائِرُكُمْ عِنْدَ اللّٰهِ بَلْ اَنْتُمْ قَوْمٌ تُفْتَنُونَवे कहने लगे, ‘‘हम तुमको और तुम्हारे साथियों को अपशगुन (मन्ह़ूस) समझते हैं।’’ तो (सालेह़ ने) कहा, ‘‘तुम्हारा शकुन या अपशकुन तो अल्लाह की ओर से है, बल्कि बात यह है कि तुम्हारी आज़्माइश हो रही है।’’
- وَكَانَ فِي الْمَد۪ينَةِ تِسْعَةُ رَهْطٍ يُفْسِدُونَ فِي الْاَرْضِ وَلَا يُصْلِحُونَऔर शहर में नौ व्यक्ति थे, जो ज़मीन में फ़साद बरपा करते थे, और सुधार का कोई काम न करते थे;
- قَالُوا تَقَاسَمُوا بِاللّٰهِ لَنُبَيِّتَنَّهُ وَاَهْلَهُ ثُمَّ لَنَقُولَنَّ لِوَلِيِّه۪ مَا شَهِدْنَا مَهْلِكَ اَهْلِه۪ وَاِنَّا لَصَادِقُونَवे आपस में अल्लाह की क़सम खा कर बोले, ‘‘हम ज़रूर उस पर और उसके घर वालों पर छापा मारेंगे, फिर उसके वारिसों से कह देंगे कि हम उसके घर वालों के हलाक होने के समय मौजूद न थे, और हम बिल्कुल सच्चे हैं।’’
- وَمَكَرُوا مَكْرًا وَمَكَرْنَا مَكْرًا وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَऔर उन्होंने एक चाल-चली और ‘हमने’ भी एक उपाय किया कि उन्हें ख़बर भी न हुई।
- فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ مَكْرِهِمْۙ اَنَّا دَمَّرْنَاهُمْ وَقَوْمَهُمْ اَجْمَع۪ينَतो देख लो! कि उनकी चाल का कैसा अंजाम हुआ! ‘हमने’ उनको और उनकी क़ौम, सब को हलाक कर दिया।
- فَتِلْكَ بُيُوتُهُمْ خَاوِيَةً بِمَا ظَلَمُواۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَतो यह उनके घर हैं जो वीरान पड़े हैं, उस ज़ुल्म की वजह से जो वे करते थे, इसमें बड़ी निशानी है, उन लोगों के लिए जो समझ रखते हों।
- وَاَنْجَيْنَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَكَانُوا يَتَّقُونَऔर ‘हमने’ उन लोगों को बचा लिया, जो ईमान लाए और डर रखते थे।
- وَلُوطًا اِذْ قَالَ لِقَوْمِه۪ٓ اَتَأْتُونَ الْفَاحِشَةَ وَاَنْتُمْ تُبْصِرُونَऔर लूत को (रसूल बना कर भेजा) जब उन्होंने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘क्या तुम नज़रों के सामने बद्कारी (कुकर्म) करते हो?-
- اَئِنَّكُمْ لَتَأْتُونَ الرِّجَالَ شَهْوَةً مِنْ دُونِ النِّسَٓاءِۜ بَلْ اَنْتُمْ قَوْمٌ تَجْهَلُونَक्या तुम अ़ौरतों को छोड़ कर मर्दों के पास नफ़्सानी ख्वाहिश (काम तृप्ति) के लिए जाते हो? बल्कि बात यह है कि तुम बड़े जाहिल लोग हो।’’
- فَمَا كَانَ جَوَابَ قَوْمِه۪ٓ اِلَّٓا اَنْ قَالُٓوا اَخْرِجُٓوا اٰلَ لُوطٍ مِنْ قَرْيَتِكُمْۚ اِنَّهُمْ اُنَاسٌ يَتَطَهَّرُونَतो उनकी क़ौम के लोगों का जवाब इसके सिवा कुछ न था कि उन्होंने कहा, ‘‘निकाल बाहर करो लूत के घर वालों को अपनी बस्ती से, यह लोग बड़े पारसा बनते हैं।’’
- فَاَنْجَيْنَاهُ وَاَهْلَهُٓ اِلَّا امْرَاَتَهُۘ قَدَّرْنَاهَا مِنَ الْغَابِر۪ينَतो ‘हमने’ उनको और उनके घर वालों को बचा लिया सिवाय उन की पत्नी के, कि ‘हमने’ तय कर दिया था कि वह पीछे रह जाने वालों में से होगी।
- وَاَمْطَرْنَا عَلَيْهِمْ مَطَرًاۚ فَسَٓاءَ مَطَرُ الْمُنْذَر۪ينَ۟और ‘हमने’ उन पर एक बारिश बरसाई, और वह बहुत ही बुरी बारिश थी उन लोगों के ह़क़ में, जिन्हें सचेत किया जा चुका था।
- قُلِ الْحَمْدُ لِلّٰهِ وَسَلَامٌ عَلٰى عِبَادِهِ الَّذ۪ينَ اصْطَفٰىۜ آٰللّٰهُ خَيْرٌ اَمَّا يُشْرِكُونَۜकह दीजिए, ‘‘तमाम तअ़रीफें अल्लाह ही के लिए हैं, और सलाम है ‘उसके’ उन बन्दों पर जिनको ‘उसने’ चुन लिया, क्या अल्लाह बेहतर है, या जिनको ये अल्लाह का साझी ठहराते हैं?-
- اَمَّنْ خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَاَنْزَلَ لَكُمْ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءًۚ فَاَنْبَتْنَا بِه۪ حَدَٓائِقَ ذَاتَ بَهْجَةٍۚ مَا كَانَ لَكُمْ اَنْ تُنْبِتُوا شَجَرَهَاۜ ءَاِلٰهٌ مَعَ اللّٰهِۜ بَلْ هُمْ قَوْمٌ يَعْدِلُونَۜया ‘वह’ जिसने आसमानों और ज़मीन को पैदा किया, और तुम्हारे लिए आसमान से पानी बरसाया, और उसके ज़रिये सुन्दर बाग़ उगाए जिनके वृक्षों को तुम्हारे लिए उगाना सम्भव न था; क्या अल्लाह के साथ कोई और भी मअ़बूद (उपास्य) है? (नहीं,) बल्कि ये लोग राह से हटते चले जा रहे हैं;
- اَمَّنْ جَعَلَ الْاَرْضَ قَرَارًا وَجَعَلَ خِلَالَهَٓا اَنْهَارًا وَجَعَلَ لَهَا رَوَاسِيَ وَجَعَلَ بَيْنَ الْبَحْرَيْنِ حَاجِزًاۜ ءَاِلٰهٌ مَعَ اللّٰهِۜ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يَعْلَمُونَۜया ‘वह’ जिसने धरती को ठहरने की जगह बनाई, और उसके बीच-बीच में नदियाँ बहाईं, और उसके लिए मज़बूत पहाड़ बनाए, और दो समुद्रों के बीच एक रोक लगा दी, तो क्या अल्लाह के साथ कोई और मअ़बूद है? (नहीं) बल्कि उनमें से अक्सर जानते ही नहीं;
- اَمَّنْ يُج۪يبُ الْمُضْطَرَّ اِذَا دَعَاهُ وَيَكْشِفُ السُّٓوءَ وَيَجْعَلُكُمْ خُلَفَٓاءَ الْاَرْضِۜ ءَاِلٰهٌ مَعَ اللّٰهِۜ قَل۪يلًا مَا تَذَكَّرُونَۜया ‘वह’ जो बेक़रार की फ़रियाद सुनता हो, जबकि वह उसको पुकारता है, और वह उसके कष्ट को दूर करता है, और तुम को धरती में नायब (अधिकारी) बनाता है, तो क्या अल्लाह के साथ कोई और मअ़बूद है? तुम बहुत कम ध्यान देते हो;
- اَمَّنْ يَهْد۪يكُمْ ف۪ي ظُلُمَاتِ الْبَرِّ وَالْبَحْرِ وَمَنْ يُرْسِلُ الرِّيَاحَ بُشْرًا بَيْنَ يَدَيْ رَحْمَتِه۪ۜ ءَاِلٰهٌ مَعَ اللّٰهِۜ تَعَالَى اللّٰهُ عَمَّا يُشْرِكُونَۜभला कौन तुमको थल और जल के अन्धेरों में राह दिखाता है, और जो अपनी रह़मत के आगे हवाओं को खुशख़बरी बना कर भेजता है, क्या अल्लाह के साथ कोई और मअ़बूद है अल्लाह बहुत ऊँचा है उस शिर्क से जो यह लोग करते हैं;
- اَمَّنْ يَبْدَؤُا الْخَلْقَ ثُمَّ يُع۪يدُهُ وَمَنْ يَرْزُقُكُمْ مِنَ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِۜ ءَاِلٰهٌ مَعَ اللّٰهِۜ قُلْ هَاتُوا بُرْهَانَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَभला कौन मख़्लूक़ (सृष्टि) को पैदा करता है, फिर उसी तरह दोबारा पैदा करेगा, और जो तुम को आसमान और ज़मीन से रोज़ी देता है, क्या अल्लाह के साथ कोई और मअ़बूद है? कह दीजिए, ‘‘अपना प्रमाण लाओ अगर तुम सच्चे हो।’’
- قُلْ لَا يَعْلَمُ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ الْغَيْبَ اِلَّا اللّٰهُۜ وَمَا يَشْعُرُونَ اَيَّانَ يُبْعَثُونَकह दीजिए, ‘‘आसमानों और ज़मीन में कोई भी ऐसा नहीं, जो ग़ैब (परोक्ष) का इल्म रखता हो, सिवाय अल्लाह के, और वे नहीं जानते कि कब उठाए जाएँगे।’’
- بَلِ ادَّارَكَ عِلْمُهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ۠ بَلْ هُمْ ف۪ي شَكٍّ مِنْهَا۠ بَلْ هُمْ مِنْهَا عَمُونَ۟बल्कि आख़िरत के बारे में उन लोगों की जानकारी ‘मुन्तही’ (ख़त्म) हो गयी है बल्कि वे उसकी ओर से शक में हैं, बल्कि यह उससे अन्धे हो रहे हैं;
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا ءَاِذَا كُنَّا تُرَابًا وَاٰبَٓاؤُ۬نَٓا اَئِنَّا لَمُخْرَجُونَऔर जो लोग काफ़िर हैं कहते हैं, ‘‘जब हम और हमारे बाप-दादा मिट्टी हो जाएँगे, तो क्या हमें फिर (क़ब्रों) से निकाला जाएगा?-
- لَقَدْ وُعِدْنَا هٰذَا نَحْنُ وَاٰبَٓاؤُ۬نَا مِنْ قَبْلُۙ اِنْ هٰذَٓا اِلَّٓا اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَइसका वादा तो इससे पहले भी किया जा चुका है, हमसे भी और हमारे बाप-दादा से भी, यह तो बस पहले लोगों की कहानियाँ हैं।’’
- قُلْ س۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَانْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُجْرِم۪ينَकह दीजिए, ‘‘ज़मीन में चल फिर कर देख लो, कि मुजरिमों का क्या अंजाम हुआ?’’
- وَلَا تَحْزَنْ عَلَيْهِمْ وَلَا تَكُنْ ف۪ي ضَيْقٍ مِمَّا يَمْكُرُونَऔर (ऐ मुह़म्मद) आप उन पर ग़म न कीजिए, और न दिल को तंग कीजिए इनकी चालों पर, जो वे चल रहे हैं।
- وَيَقُولُونَ مَتٰى هٰذَا الْوَعْدُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर कहते हैं, ‘‘यह वादा कब पूरा होगा, अगर तुम सच्चे हो।’’
- قُلْ عَسٰٓى اَنْ يَكُونَ رَدِفَ لَكُمْ بَعْضُ الَّذ۪ي تَسْتَعْجِلُونَकह दीजिए, ‘‘जिसकी तुम जल्दी मचा रहे हो, बहुत सम्भव है कि कोई ह़िस्सा तुम्हारे पीछे ही लगा हो।’’
- وَاِنَّ رَبَّكَ لَذُو فَضْلٍ عَلَى النَّاسِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَشْكُرُونَऔर तुम्हारा ‘रब’ तो लोगों पर बड़ा फज़्ल (अनुग्रह) करने वाला है, मगर इनमें अक्सर लोग शुक्र नहीं करते;
- وَاِنَّ رَبَّكَ لَيَعْلَمُ مَا تُكِنُّ صُدُورُهُمْ وَمَا يُعْلِنُونَऔर बेशक तुम्हारा ‘रब’ खूब जानता है, जो कुछ वे सीनों में छिपाए हुए हैं, और जो कुछ वे ज़ाहिर करते हैं।
- وَمَا مِنْ غَٓائِبَةٍ فِي السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِ اِلَّا ف۪ي كِتَابٍ مُب۪ينٍऔर आसमानों और ज़मीन में कोई भी चीज़ ऐसी नहीं है, जो एक स्पष्ट किताब में मौजूद न हो।
- اِنَّ هٰذَا الْقُرْاٰنَ يَقُصُّ عَلٰى بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اَكْثَرَ الَّذ۪ي هُمْ ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَबेशक यह क़ुर्आन बनी इस्राईल पर उन बहुत सी बातों की हक़ीक़त स्पष्ट कर रहा है जिनमें वे इख्तिलाफ़ (मतभेद) कर रहे हैं।
- وَاِنَّهُ لَهُدًى وَرَحْمَةٌ لِلْمُؤْمِن۪ينَऔर बेशक यह हिदायत और रह़मत है ईमान वालों के लिए।
- اِنَّ رَبَّكَ يَقْض۪ي بَيْنَهُمْ بِحُكْمِه۪ۚ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْعَل۪يمُۚतुम्हारा ‘रब’ अपने हुक्म से उनके बीच फ़ैसला कर देगा, और ‘वह’ बड़ी ताक़त वाला, इल्म वाला है।
- فَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِۜ اِنَّكَ عَلَى الْحَقِّ الْمُب۪ينِतो अल्लाह पर भरोसा रखो! तुम तो खुले ह़क़ पर हो।
- اِنَّكَ لَا تُسْمِعُ الْمَوْتٰى وَلَا تُسْمِعُ الصُّمَّ الدُّعَٓاءَ اِذَا وَلَّوْا مُدْبِر۪ينَबेशक तुम न मुर्दों को सुना सकते हो और न बहरों को अपनी पुकार सुना सकते हो, जबकि वे पीठ फेर कर आगे जा रहे हों।
- وَمَٓا اَنْتَ بِهَادِي الْعُمْيِ عَنْ ضَلَالَتِهِمْۜ اِنْ تُسْمِعُ اِلَّا مَنْ يُؤْمِنُ بِاٰيَاتِنَا فَهُمْ مُسْلِمُونَऔर तुम अन्धों को उनकी गुमराही से हटा कर राह पर नहीं ला सकते, तुम तो उन्हीं को सुना सकते हो जो ‘हमारी’ आयतों पर ईमान लाते हैं, और वे मुस्लिम (आज्ञाकारी) बन जाते हैं;
- وَاِذَا وَقَعَ الْقَوْلُ عَلَيْهِمْ اَخْرَجْنَا لَهُمْ دَٓابَّةً مِنَ الْاَرْضِ تُكَلِّمُهُمْۙ اَنَّ النَّاسَ كَانُوا بِاٰيَاتِنَا لَا يُوقِنُونَ۟और जब उन पर ‘हमारी’ बात पूरी हो जाएगी, तो ‘हम’ उनके लिए ज़मीन से एक प्राणी निकालेंगे जो उनसे बयान करेगा ‘‘इसलिए कि लोग हमारी आयतों पर ईमान नहीं लाते थे।’’
- وَيَوْمَ نَحْشُرُ مِنْ كُلِّ اُمَّةٍ فَوْجًا مِمَّنْ يُكَذِّبُ بِاٰيَاتِنَا فَهُمْ يُوزَعُونَऔर जिस दिन, हम हर उम्मत (समुदाय) में से उन लोगों की एक फौज इकट्ठा करेंगे, जो ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया करते थे, तो उनकी सफ़बन्दी (क्रमबद्धता) की जाएगी;
- حَتّٰٓى اِذَا جَٓاؤُ۫ قَالَ اَكَذَّبْتُمْ بِاٰيَات۪ي وَلَمْ تُح۪يطُوا بِهَا عِلْمًا اَمَّاذَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَयहाँ तक कि जब (सब) हाज़िर हो जाएँगे, तो ‘वह’ कहेगा, ‘‘क्या तुमने ‘मेरी’ आयतों को झुठला दिया था और इल्म से तुम उन पर हावी न थे, फिर तुम क्या करते थे?’’
- وَوَقَعَ الْقَوْلُ عَلَيْهِمْ بِمَا ظَلَمُوا فَهُمْ لَا يَنْطِقُونَऔर बात उन पर पूरी होकर रहेगी, उनके ज़ुल्म की वजह से, तो वे कुछ न बोल सकेंगे।
- اَلَمْ يَرَوْا اَنَّا جَعَلْنَا الَّيْلَ لِيَسْكُنُوا ف۪يهِ وَالنَّهَارَ مُبْصِرًاۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَक्या उन्होंने देखा नहीं! कि हमने रात को (इसलिए) बनाया कि वे उसमें सुकून ह़ासिल करें, और दिन को रोशन बनाया? बेशक इसमें बड़ी निशानियाँ हैं, उन लोगों के लिए जो ईमान लाते हैं।
- وَيَوْمَ يُنْفَخُ فِي الصُّورِ فَفَزِعَ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَمَنْ فِي الْاَرْضِ اِلَّا مَنْ شَٓاءَ اللّٰهُۜ وَكُلٌّ اَتَوْهُ دَاخِر۪ينَऔर जिस दिन सूर (नरसिंघा) फूँका जाएगा, तो जो आसमानों और ज़मीन में हैं, सब घबरा उठेंगे, सिवाय उनके जिन्हें अल्लाह चाहे, और सब अ़ाजिज़ होकर (कान दबाए) उसके सामने ह़ाज़िर हो जाएँगे।
- وَتَرَى الْجِبَالَ تَحْسَبُهَا جَامِدَةً وَهِيَ تَمُرُّ مَرَّ السَّحَابِۜ صُنْعَ اللّٰهِ الَّذ۪ٓي اَتْقَنَ كُلَّ شَيْءٍۜ اِنَّهُ خَب۪يرٌ بِمَا تَفْعَلُونَऔर तुम पहाड़ों को देखते हो! तो समझते हो कि वे जमे हुए हैं, मगर वे बादलों की तरह उड़ रहे होंगे, (यह) अल्लाह की कारीगरी है ‘जिसने’ हर चीज़ को मज़बूत बनाया, बेशक ‘वह’ उसकी ख़बर रखता है, जो कुछ तुम करते हो।
- مَنْ جَٓاءَ بِالْحَسَنَةِ فَلَهُ خَيْرٌ مِنْهَاۚ وَهُمْ مِنْ فَزَعٍ يَوْمَئِذٍ اٰمِنُونَजो व्यक्ति नेकी लेकर आएगा उसको उससे बेहतर बदला मिलेगा; और ऐसे लोग उस दिन की घबराहट से सुरक्षित रहेंगे।
- وَمَنْ جَٓاءَ بِالسَّيِّئَةِ فَكُبَّتْ وُجُوهُهُمْ فِي النَّارِۜ هَلْ تُجْزَوْنَ اِلَّا مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऔर जो बुराई लेकर आएगा तो ऐसे लोग औंधे मुँह जहन्नम में झोंक दिये जाएँगे, तुम को उन्हीं अ़ामाल का बदला मिलेगा जो कुछ तुम करते रहे हो।
- اِنَّمَٓا اُمِرْتُ اَنْ اَعْبُدَ رَبَّ هٰذِهِ الْبَلْدَةِ الَّذ۪ي حَرَّمَهَا وَلَهُ كُلُّ شَيْءٍۘ وَاُمِرْتُ اَنْ اَكُونَ مِنَ الْمُسْلِم۪ينَۙमुझे यही हुक्म दिया गया है कि इस (मक्का) शहर के ‘रब’ की इबादत करूँ, जिसने इसे हुर्मत वाला (प्रतिष्ठित) बनाया है, और जो हर चीज़ का मालिक है, मुझे ह़ुक्म दिया गया है कि मैं मुस्लिम (आज्ञाकारी) बन कर रहूँ;
- وَاَنْ اَتْلُوَ۬ا الْقُرْاٰنَۚ فَمَنِ اهْتَدٰى فَاِنَّمَا يَهْتَد۪ي لِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ ضَلَّ فَقُلْ اِنَّمَٓا اَنَا۬ مِنَ الْمُنْذِر۪ينَऔर यह कि क़ुर्आन पढ़ा करूँ, तो जो व्यक्ति सीधी राह अपनाएगा, वह अपनी ही भलाई के लिए अपनाएगा, और जो गुमराह रहा, तो कह दीजिए कि ‘‘मैं तो बस नसीह़त करने वाला हूँ।’’
- وَقُلِ الْحَمْدُ لِلّٰهِ سَيُر۪يكُمْ اٰيَاتِه۪ فَتَعْرِفُونَهَاۜ وَمَا رَبُّكَ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعْمَلُونَऔर कह दीजिए, ‘‘तमाम तअ़रीफें अल्लाह के लिए हैं, ‘वह’ तुम्हें अपनी निशानियाँ दिखाएगा और तुम उन्हें पहचान लोगे, और तुम जो कुछ कर रहे हो उससे तुम्हारा रब बेख़बर नहीं है।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet