सूरह 28: Al-Qasas
- طٰسٓمٓۜता- सीन- मीम;
- تِلْكَ اٰيَاتُ الْكِتَابِ الْمُب۪ينِये स्पष्ट किताब की आयतें हैं।
- نَتْلُوا عَلَيْكَ مِنْ نَبَاِ مُوسٰى وَفِرْعَوْنَ بِالْحَقِّ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَ‘हम’ आप को मूसा और फ़िरऔन की कुछ सच्ची ख़बर सुनाते हैं, उन लोगों के लिए जो ईमान लाएँ।
- اِنَّ فِرْعَوْنَ عَلَا فِي الْاَرْضِ وَجَعَلَ اَهْلَهَا شِيَعًا يَسْتَضْعِفُ طَٓائِفَةً مِنْهُمْ يُذَبِّحُ اَبْنَٓاءَهُمْ وَيَسْتَحْي۪ نِسَٓاءَهُمْۜ اِنَّهُ كَانَ مِنَ الْمُفْسِد۪ينَकि फ़िरअ़ौन धरती में सरकश हो गया था और उसने वहाँ के रहने वालों को विभिन्न गिरोहों में बाँट दिया था, उनमें से एक गिरोह को कमज़ोर बना रखा था, उनके बेटों को ज़ब्ह़ (क़त्ल) करता, और उनकी अ़ौरतों को ज़िन्दा रहने देता; बेशक वह फ़साद करने वालों में से था।
- وَنُر۪يدُ اَنْ نَمُنَّ عَلَى الَّذ۪ينَ اسْتُضْعِفُوا فِي الْاَرْضِ وَنَجْعَلَهُمْ اَئِمَّةً وَنَجْعَلَهُمُ الْوَارِث۪ينَۙऔर ‘हम’ चाहते थे कि उन पर अपना फज़्ल (उपकार) करें जो लोग ज़मीन में कमज़ोर पड़े थे, और उनको पेशवा (नायक) बनाएँ; और उन्हीं को वारिस बनाएँ;
- وَنُمَكِّنَ لَهُمْ فِي الْاَرْضِ وَنُرِيَ فِرْعَوْنَ وَهَامَانَ وَجُنُودَهُمَا مِنْهُمْ مَا كَانُوا يَحْذَرُونَऔर उनको ज़मीन में सत्ता (हुकूमत) दें; और फ़िरअ़ौन, और हामान और उनके लश्करों को उनके ज़रिये वह दिखाएँ, जिसका उन्हें डर था।
- وَاَوْحَيْنَٓا اِلٰٓى اُمِّ مُوسٰٓى اَنْ اَرْضِع۪يهِۚ فَاِذَا خِفْتِ عَلَيْهِ فَاَلْق۪يهِ فِي الْيَمِّ وَلَا تَخَاف۪ي وَلَا تَحْزَن۪يۚ اِنَّا رَٓادُّوهُ اِلَيْكِ وَجَاعِلُوهُ مِنَ الْمُرْسَل۪ينَऔर ‘हमने’ मूसा की माँ को वह़्य (संकेत) किया, ‘‘उन्हें दूध पिलाओ फिर जब तुमको इनके बारे में कुछ डर हो, तो उन्हें दरिया में डाल देना; और न डरना और न दुःखी होना, ‘हम’ उनको तुम्हारे पास वापस लाएँगे और उन्हें रसूल बना देंगे।’’
- فَالْتَقَطَهُٓ اٰلُ فِرْعَوْنَ لِيَكُونَ لَهُمْ عَدُوًّا وَحَزَنًاۜ اِنَّ فِرْعَوْنَ وَهَامَانَ وَجُنُودَهُمَا كَانُوا خَاطِـ۪ٔينَतो फ़िरअ़ौन के लोगों ने उन्हें उठा लिया, ताकि वह उनके लिए दुश्मनी और ग़म का ज़रिया बने; बेशक फ़िरआ़ैन और हामान और उनकी सेनाएँ बड़ी ख़ताकार (दोषी) थीं।
- وَقَالَتِ امْرَاَتُ فِرْعَوْنَ قُرَّتُ عَيْنٍ ل۪ي وَلَكَۜ لَا تَقْتُلُوهُۗ عَسٰٓى اَنْ يَنْفَعَنَٓا اَوْ نَتَّخِذَهُ وَلَدًا وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَऔर फ़िरअ़ौन की पत्नी ने कहा, ‘‘यह मेरी और तुम्हारी आँखों की ठंडक है, इसको क़त्ल न करो, शायद यह हमें फ़ायदा पहुँचाए या हम इसे अपना बेटा ही बना लें,’’ और वे (अंजाम से) बेख़बर थे।
- وَاَصْبَحَ فُؤٰادُ اُمِّ مُوسٰى فَارِغًاۜ اِنْ كَادَتْ لَتُبْد۪ي بِه۪ لَوْلَٓا اَنْ رَبَطْنَا عَلٰى قَلْبِهَا لِتَكُونَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَऔर मूसा की माँ का दिल बेचैन हो गया, अगर ‘हम’ उसका दिल मज़्बूत न कर देते तो क़रीब था कि वह इस (गुस्से) को ज़ाहिर कर देती, ताकि वह ईमान वालों में रहे।
- وَقَالَتْ لِاُخْتِه۪ قُصّ۪يهِۘ فَبَصُرَتْ بِه۪ عَنْ جُنُبٍ وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَۙऔर उनकी बहन से कहा कि ‘‘तू उसके पीछे-पीछे चली जा।’’ तो वह उनको दूर से देखती रही और उन लोगों को कुछ ख़बर न थी।
- وَحَرَّمْنَا عَلَيْهِ الْمَرَاضِعَ مِنْ قَبْلُ فَقَالَتْ هَلْ اَدُلُّكُمْ عَلٰٓى اَهْلِ بَيْتٍ يَكْفُلُونَهُ لَكُمْ وَهُمْ لَهُ نَاصِحُونَऔर ‘हमने’ उन (मूसा) पर पहले ही से दूध पिलाने वालियों को ह़राम कर रखा था, उन (की बहन) ने कहा, ‘‘क्या मैं तुम्हें ऐसे घर वालों का पता बताऊँ जो तुम्हारे लिए इस (बच्चे) के परवरिश का ज़िम्मा ले लें, और इसका भला चाहने वाले हों?’’
- فَرَدَدْنَاهُ اِلٰٓى اُمِّه۪ كَيْ تَقَرَّ عَيْنُهَا وَلَا تَحْزَنَ وَلِتَعْلَمَ اَنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ۟इस तरह ‘हमने’ उनको उनकी माँ के पास लौटा दिया, ताकि उनकी आखें ठंडी हों और वह ग़म न करें, और ताकि वह जान लें कि अल्लाह का वादा सच्चा है, लेकिन अक्सर लोग जानते नहीं।
- وَلَمَّا بَلَغَ اَشُدَّهُ وَاسْتَوٰٓى اٰتَيْنَاهُ حُكْمًا وَعِلْمًاۜ وَكَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَऔर जब वह अपनी जवानी को पहुँच गये और उनमें गम्भीरता आ गई, तो ‘हमने’ उनको ह़िक्मत और इल्म दिया, और ‘हम’ नेक लोगों को इसी तरह बदला दिया करते हैं।
- وَدَخَلَ الْمَد۪ينَةَ عَلٰى ح۪ينِ غَفْلَةٍ مِنْ اَهْلِهَا فَوَجَدَ ف۪يهَا رَجُلَيْنِ يَقْتَتِلَانِۘ هٰذَا مِنْ ش۪يعَتِه۪ وَهٰذَا مِنْ عَدُوِّه۪ۚ فَاسْتَغَاثَهُ الَّذ۪ي مِنْ ش۪يعَتِه۪ عَلَى الَّذ۪ي مِنْ عَدُوِّه۪ۙ فَوَكَزَهُ مُوسٰى فَقَضٰى عَلَيْهِۘ قَالَ هٰذَا مِنْ عَمَلِ الشَّيْطَانِۜ اِنَّهُ عَدُوٌّ مُضِلٌّ مُب۪ينٌऔर वह शहर में ऐसे समय दाख़िल हुए जबकि वहाँ के रहने वाले बेख़बर थे, तो देखा कि दो व्यक्ति लड़ रहे हैं, एक उनके अपने गिरोह का था और दूसरा उनके दुश्मन के गिरोह का था- जो व्यक्ति उनके गिरोह का था उसने उस व्यक्ति के मुक़ाबले में, जो दुश्मन के गिरोह से सम्बन्ध रखता था, उनको मदद के लिए पुकारा! तो मूसा ने उसे घूँसा मारा और उसका काम तमाम कर दिया, कहने लगे, ‘‘यह शैतान की हरकत है, बेशक वह खुला गुमराह करने वाला दुश्मन है।’’
- قَالَ رَبِّ اِنّ۪ي ظَلَمْتُ نَفْس۪ي فَاغْفِرْ ل۪ي فَغَفَرَ لَهُۜ اِنَّهُ هُوَ الْغَفُورُ الرَّح۪يمُबोले, ‘‘ऐ रब! मैंने अपने आप पर ज़ुल्म किया है, अतः आप मुझे माफ़ कर दें।’’ तो अल्लाह ने उन्हें माफ़ कर दिया, बेशक वह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- قَالَ رَبِّ بِمَٓا اَنْعَمْتَ عَلَيَّ فَلَنْ اَكُونَ ظَه۪يرًا لِلْمُجْرِم۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘ऐ रब! तेरे इस एह़सान के बाद जो ‘तूने’ मुझ पर किया है, मैं कभी अपराधियों का मददगार न बनूँ।’’
- فَاَصْبَحَ فِي الْمَد۪ينَةِ خَٓائِفًا يَتَرَقَّبُ فَاِذَا الَّذِي اسْتَنْصَرَهُ بِالْاَمْسِ يَسْتَصْرِخُهُۜ قَالَ لَهُ مُوسٰٓى اِنَّكَ لَغَوِيٌّ مُب۪ينٌफिर दूसरे दिन वह शहर में डरते, टोह लगाते हुए दाख़िल हुए तो क्या देखते हैं, कि वही व्यक्ति जिसने कल मदद के लिए उनको पुकारा था, आज फिर उन्हें पुकार रहा है; मूसा ने कहा, ‘‘बेशक तू तो खुली हुई गुमराही में है।’’
- فَلَمَّٓا اَنْ اَرَادَ اَنْ يَبْطِشَ بِالَّذ۪ي هُوَ عَدُوٌّ لَهُمَاۙ قَالَ يَا مُوسٰٓى اَتُر۪يدُ اَنْ تَقْتُلَن۪ي كَمَا قَتَلْتَ نَفْسًا بِالْاَمْسِۗ اِنْ تُر۪يدُ اِلَّٓا اَنْ تَكُونَ جَبَّارًا فِي الْاَرْضِ وَمَا تُر۪يدُ اَنْ تَكُونَ مِنَ الْمُصْلِح۪ينَतो जब (मूसा ने) उस (क़िब्ती) व्यक्ति को, जो उन दोनों का दुश्मन था पकड़ने का इरादा किया, तो वह पुकार उठा, ‘‘ऐ मूसा, क्या तुम मुझे उसी तरह क़त्ल करना चाहते हो, जिस तरह तुमने कल एक व्यक्ति को क़त्ल कर दिया था? तुम ज़मीन में जब्बार (अत्याचारी) बन कर रहना चाहते हो, और सुधार करने वाला नहीं बनना चाहते।’’
- وَجَٓاءَ رَجُلٌ مِنْ اَقْصَا الْمَد۪ينَةِ يَسْعٰىۘ قَالَ يَا مُوسٰٓى اِنَّ الْمَلَاَ يَأْتَمِرُونَ بِكَ لِيَقْتُلُوكَ فَاخْرُجْ اِنّ۪ي لَكَ مِنَ النَّاصِح۪ينَऔर शहर के आख़िरी ओर से एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया, और कहने लगा, ‘‘मूसा हुकूमत के ज़िम्मेदार तुम्हें क़त्ल करने के लिए सलाह़ कर रहे हैं, तो तुम यहाँ से निकल जाओ, मैं तुम्हारा भला चाहने वाला हूँ।’’
- فَخَرَجَ مِنْهَا خَٓائِفًا يَتَرَقَّبُۘ قَالَ رَبِّ نَجِّن۪ي مِنَ الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَ۟तो वहाँ से (मूसा) निकल गये डरते हुए कि देखें (क्या होता है, और) कहा, ‘‘ऐ रब! मुझे ज़ालिम क़ौम से छुट्कारा दिला।’’
- وَلَمَّا تَوَجَّهَ تِلْقَٓاءَ مَدْيَنَ قَالَ عَسٰى رَبّ۪ٓي اَنْ يَهْدِيَن۪ي سَوَٓاءَ السَّب۪يلِऔर जब मद्यन का रूख किया, कहने लगे, ‘‘उम्मीद है कि मेरा रब मुझे सीधे रास्ते पर डाल दे;’’
- وَلَمَّا وَرَدَ مَٓاءَ مَدْيَنَ وَجَدَ عَلَيْهِ اُمَّةً مِنَ النَّاسِ يَسْقُونَۘ وَوَجَدَ مِنْ دُونِهِمُ امْرَاَتَيْنِ تَذُودَانِۚ قَالَ مَا خَطْبُكُمَاۜ قَالَتَا لَا نَسْق۪ي حَتّٰى يُصْدِرَ الرِّعَٓاءُ وَاَبُونَا شَيْخٌ كَب۪يرٌऔर जब वह मद्यन के पानी पर पहुँचे, तो उन्होंने उस पर पानी पिलाते लोगों का एक गिरोह पाया, और उनसे हट कर एक ओर दो अ़ौरतों को पाया, जो अपने जानवरों को रोक रही थीं, उन्होंने कहा, ‘‘तुम्हारा क्या मामला है?’’ कहा, ‘‘हम उस समय तक पानी नहीं पिलाते, जब तक यह चरवाहे अपने जानवर निकाल न ले जाएँ, और हमारे अब्बा बहुत बूढ़े हैं।’’
- فَسَقٰى لَهُمَا ثُمَّ تَوَلّٰٓى اِلَى الظِّلِّ فَقَالَ رَبِّ اِنّ۪ي لِمَٓا اَنْزَلْتَ اِلَيَّ مِنْ خَيْرٍ فَق۪يرٌतो (मूसा ने) उन दोनों के लिए पानी पिला (बकरियों को) दिया फिर छाया की ओर पलट गये और कहा, ‘‘ऐ रब! जो भलाई भी तू मुझ पर नाज़िल करे, मैं उसका मुहताज हूँ।’’
- فَجَٓاءَتْهُ اِحْدٰيهُمَا تَمْش۪ي عَلَى اسْتِحْيَٓاءٍۘ قَالَتْ اِنَّ اَب۪ي يَدْعُوكَ لِيَجْزِيَكَ اَجْرَ مَا سَقَيْتَ لَنَاۜ فَلَمَّا جَٓاءَهُ وَقَصَّ عَلَيْهِ الْقَصَصَۙ قَالَ لَا تَخَفْ۠ نَجَوْتَ مِنَ الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَफिर उन दो अ़ौरतों में से एक उनके पास शर्माती हुई आई, उसने कहा, ‘‘मेरे पिता आप को बुला रहे हैं, ताकि आपने जो हमारे जानवरों को पानी पिलाया है, उसका बदला आप को दें।’’ फिर जब वह उनके पास पहुँचे और उन्हें सारा क़िस्सा सुनाया, तो उन्होंने कहा, ‘‘डरो नहीं! ज़ालिम क़ौम से तुम्हें छुटकारा मिल गया।’’
- قَالَتْ اِحْدٰيهُمَا يَٓا اَبَتِ اسْتَأْجِرْهُۘ اِنَّ خَيْرَ مَنِ اسْتَأْجَرْتَ الْقَوِيُّ الْاَم۪ينُउन दो अ़ौरतों में से एक ने कहा, ‘‘ऐ अब्बा जान! इनको मज़दूरी पर रख लीजिए; अच्छा आदमी- जिनको आप मज़दूरी पर रखें- वही हो जो मज़बूत और अमानतदार हो।
- قَالَ اِنّ۪ٓي اُر۪يدُ اَنْ اُنْكِحَكَ اِحْدَى ابْنَتَيَّ هَاتَيْنِ عَلٰٓى اَنْ تَأْجُرَن۪ي ثَمَانِيَ حِجَجٍۚ فَاِنْ اَتْمَمْتَ عَشْرًا فَمِنْ عِنْدِكَۚ وَمَٓا اُر۪يدُ اَنْ اَشُقَّ عَلَيْكَۜ سَتَجِدُن۪ٓي اِنْ شَٓاءَ اللّٰهُ مِنَ الصَّالِح۪ينَ(मूसा से) कहा, ‘‘मैं चाहता हूँ कि अपनी इन दो बेटियों में से एक का निकाह़ तुम्हारे साथ इस शर्त पर कर दूँ कि तुम आठ वर्ष तक मेरे यहाँ नौकरी करोगे; और अगर दस वर्ष पूरा करो, तो यह तुम्हारी मर्ज़ी पर होगा, मैं तुम्हें कठिनाई में डालना नहीं चाहता, अगर अल्लाह ने चाहा तो तुम मुझे नेक लोगों में पाओगे।’’
- قَالَ ذٰلِكَ بَيْن۪ي وَبَيْنَكَۜ اَيَّمَا الْاَجَلَيْنِ قَضَيْتُ فَلَا عُدْوَانَ عَلَيَّۜ وَاللّٰهُ عَلٰى مَا نَقُولُ وَك۪يلٌ۟(मूसा ने) कहा, ‘‘यह बात हमारे और आप के बीच तय हो गयी है, इन दोनों में से जो भी मुद्दत, मैं पूरी कर दूँ तो मुझ पर कोई ज़्यादती न होगी; और जो समझौता हम कर रहे हैं, अल्लाह गवाह है।’’
- فَلَمَّا قَضٰى مُوسَى الْاَجَلَ وَسَارَ بِاَهْلِه۪ٓ اٰنَسَ مِنْ جَانِبِ الطُّورِ نَارًاۚ قَالَ لِاَهْلِهِ امْكُثُٓوا اِنّ۪ٓي اٰنَسْتُ نَارًا لَعَلّ۪ٓي اٰت۪يكُمْ مِنْهَا بِخَبَرٍ اَوْ جَذْوَةٍ مِنَ النَّارِ لَعَلَّكُمْ تَصْطَلُونَजब मूसा ने मुद्दत पूरी कर दी और अपने घर वालों को लेकर चले तो ‘तूर’ की ओर एक आग दिखाई दी, तो अपने घर वालों से कहा, ‘‘ठहरो, मुझे आग नज़र आयी है, शायद मैं वहाँ से कोई ख़बर ले आऊँ या आग का कोई अंगारा, ताकि तुम ताप सको;
- فَلَمَّٓا اَتٰيهَا نُودِيَ مِنْ شَاطِئِ الْوَادِ الْاَيْمَنِ فِي الْبُقْعَةِ الْمُبَارَكَةِ مِنَ الشَّجَرَةِ اَنْ يَا مُوسٰٓى اِنّ۪ٓي اَنَا۬ اللّٰهُ رَبُّ الْعَالَم۪ينَۙजब वह उसके पास पहुँचे तो मुबारक क्षेत्र में घाटी के दाईं ओर के एक वृक्ष (पेड़) से आवाज़ आयी, ‘‘ऐ मूसा! मैं ही अल्लाह हूँ, सारे संसार का रब!’’
- وَاَنْ اَلْقِ عَصَاكَۜ فَلَمَّا رَاٰهَا تَهْتَزُّ كَاَنَّهَا جَٓانٌّ وَلّٰى مُدْبِرًا وَلَمْ يُعَقِّبْۜ يَا مُوسٰٓى اَقْبِلْ وَلَا تَخَفْ۠ اِنَّكَ مِنَ الْاٰمِن۪ينَऔर यह कि ‘‘आप अपनी लाठी डाल दें।’’ फिर जब उसे देखा कि वह साँप की तरह हरकत कर रही है, तो पीठ फेर कर भागे और पीछे मुड़ कर भी न देखा; ‘‘ऐ मूसा! आगे आइए औेर डरिए नहीं, आप बिल्कुल सुरक्षित हैं;
- اُسْلُكْ يَدَكَ ف۪ي جَيْبِكَ تَخْرُجْ بَيْضَٓاءَ مِنْ غَيْرِ سُٓوءٍۘ وَاضْمُمْ اِلَيْكَ جَنَاحَكَ مِنَ الرَّهْبِ فَذَانِكَ بُرْهَانَانِ مِنْ رَبِّكَ اِلٰى فِرْعَوْنَ وَمَلَا۬ئِه۪ۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمًا فَاسِق۪ينَअपना हाथ गिरेबान में डालिए, बिना किसी ख़राबी के सफ़ेद (चमकता हुआ) निकलेगा, और डर के समय अपने बाज़ू (भुजा) को अपने से मिलाए रखिए। यह दो निशानियाँ हैं आप के रब की ओर से फ़िरऔन और उसके दरबारियों के पास (जाएँ) कि वे फ़ासिक़ (अवज्ञाकारी) लोग हैं।’’
- قَالَ رَبِّ اِنّ۪ي قَتَلْتُ مِنْهُمْ نَفْسًا فَاَخَافُ اَنْ يَقْتُلُونِ(मूसा ने) कहा, ‘‘ऐ रब! मैंने उनके एक व्यक्ति की हत्या की थी, इस लिए मुझे डर है कि वह मुझे क़त्ल कर देंगे;
- وَاَخ۪ي هٰرُونُ هُوَ اَفْصَحُ مِنّ۪ي لِسَانًا فَاَرْسِلْهُ مَعِيَ رِدْءًا يُصَدِّقُن۪يۘ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اَنْ يُكَذِّبُونِऔर मेरे भाई हारून की ज़बान मुझसे ज़्यादा अच्छी (धारा प्रवाह) है, तो उनको मेरे साथ मदद्गार बना कर भेज दीजिए ताकि वह मेरी पुष्टि करे, मुझे डर है कि वे लोग मुझे झुठलाएँगे।’’
- قَالَ سَنَشُدُّ عَضُدَكَ بِاَخ۪يكَ وَنَجْعَلُ لَكُمَا سُلْطَانًا فَلَا يَصِلُونَ اِلَيْكُمَا بِاٰيَاتِنَاۚ اَنْتُمَا وَمَنِ اتَّبَعَكُمَا الْغَالِبُونَ(अल्लाह ने) कहा, ‘‘‘हम’ आप के भाई के ज़रिये आप के बाज़ू मज़बूत करेंगे, और आप दोनों को ग़लबा देंगे, तो ‘हमारी’ निशानियों की वजह से वे आप तक पहुँच न सकेंगे, और आप (और) जिन्होंने आप की पैरवी की ग़ालिब (प्रभावी) रहेंगे।’’
- فَلَمَّا جَٓاءَهُمْ مُوسٰى بِاٰيَاتِنَا بَيِّنَاتٍ قَالُوا مَا هٰذَٓا اِلَّا سِحْرٌ مُفْتَرًى وَمَا سَمِعْنَا بِهٰذَا ف۪ٓي اٰبَٓائِنَا الْاَوَّل۪ينَतो जब मूसा उनके पास ‘हमारी’ खुली हुई निशानियाँ लेकर आए, तो उन लोगों ने कहा, ‘‘यह तो बस एक जादू है, और हमने तो यह बात अपने अगले बाप-दादा में कभी सुनी ही नहीं।’’
- وَقَالَ مُوسٰى رَبّ۪ٓي اَعْلَمُ بِمَنْ جَٓاءَ بِالْهُدٰى مِنْ عِنْدِه۪ وَمَنْ تَكُونُ لَهُ عَاقِبَةُ الدَّارِۜ اِنَّهُ لَا يُفْلِحُ الظَّالِمُونَऔर मूसा ने कहा, ‘‘मेरा रब उस व्यक्ति को खूब जानता है जो ‘उसके’ यहाँ से हिदायत (मार्ग दर्शन) लेकर आया है, और उसको भी जिसके लिए आक़िबत का घर है, बेशक ज़ालिम कामियाब नहीं होते।’’
- وَقَالَ فِرْعَوْنُ يَٓا اَيُّهَا الْمَلَاُ مَا عَلِمْتُ لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْر۪يۚ فَاَوْقِدْ ل۪ي يَا هَامَانُ عَلَى الطّ۪ينِ فَاجْعَلْ ل۪ي صَرْحًا لَعَلّ۪ٓي اَطَّلِعُ اِلٰٓى اِلٰهِ مُوسٰىۙ وَاِنّ۪ي لَاَظُنُّهُ مِنَ الْكَاذِب۪ينَऔर फ़िरअ़ौन ने कहा, ‘‘ऐ दरबारियो! मैं तो अपने सिवा तुम्हारे किसी मअ़बूद (उपास्य) को नहीं जानता; अच्छा तो ऐ हामान! तू मेरे लिए ईटें आग में पकवा, फिर मेरे लिए एक मह़ल बना ताकि मैं मूसा के रब (उपास्य) को झाँक आऊँ, और मैं तो उसे झूठा समझता हूँ;’’
- وَاسْتَكْبَرَ هُوَ وَجُنُودُهُ فِي الْاَرْضِ بِغَيْرِ الْحَقِّ وَظَنُّٓوا اَنَّهُمْ اِلَيْنَا لَا يُرْجَعُونَऔर वह और उसकी सेनाओं ने धरती में नाह़क़ घमण्ड किया, और समझा कि उन्हें ‘हमारी’ ओर लौैटना ही नहीं है।
- فَاَخَذْنَاهُ وَجُنُودَهُ فَنَبَذْنَاهُمْ فِي الْيَمِّۚ فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الظَّالِم۪ينَतो ‘हमने’ उसे और उसकी सेनाओं को पकड़ लिया, और गहरे पानी में फेंक दिया; अब देख लो कि ज़ालिमों का कैसा अंजाम हुआ?
- وَجَعَلْنَاهُمْ اَئِمَّةً يَدْعُونَ اِلَى النَّارِۚ وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِ لَا يُنْصَرُونَऔर ‘हमने’ उन्हें आग की ओर बुलाने वाला सरदार बना दिया और क़ियामत के दिन उन्हें कोई मदद न मिल सकेगी।
- وَاَتْبَعْنَاهُمْ ف۪ي هٰذِهِ الدُّنْيَا لَعْنَةًۚ وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِ هُمْ مِنَ الْمَقْبُوح۪ينَ۟और ‘हमने’ इस दुनिया में उनके पीछे लानत लगा दी और क़ियामत के दिन उनका बुरा हाल होगा।
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ مِنْ بَعْدِ مَٓا اَهْلَكْنَا الْقُرُونَ الْاُو۫لٰى بَصَٓائِرَ لِلنَّاسِ وَهُدًى وَرَحْمَةً لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَऔर अगली उम्मतों को हलाक कर देने के बाद ‘हमने’ मूसा को किताब दी, जिससे लोगों को कुछ सूझ-बूझ हो, और (सीधे) राह पकड़ें, और रह़मत हो, ताकि वे ध्यान दें।
- وَمَا كُنْتَ بِجَانِبِ الْغَرْبِيِّ اِذْ قَضَيْنَٓا اِلٰى مُوسَى الْاَمْرَ وَمَا كُنْتَ مِنَ الشَّاهِد۪ينَۙऔर (ऐ मुह़म्मद) आप तो पश्चिमी किनारे पर नहीं थे, जिस समय ‘हमने’ मूसा को हुक्म भेजा था, और न आप गवाहों में से थे।
- وَلٰكِنَّٓا اَنْشَأْنَا قُرُونًا فَتَطَاوَلَ عَلَيْهِمُ الْعُمُرُۚ وَمَا كُنْتَ ثَاوِيًا ف۪ٓي اَهْلِ مَدْيَنَ تَتْلُوا عَلَيْهِمْ اٰيَاتِنَاۙ وَلٰكِنَّا كُنَّا مُرْسِل۪ينَऔर कितनी ही उम्मतों को ‘हमने’ पैदा किया और उन पर बहुत समय बीत गया, और न तुम मद्यन वालों में रहते थे कि उनको ‘हमारी’ आयतें सुना रहे होते, किन्तु रसूलों (सन्देशवाहकों) को भेजने वाले ‘हम’ ही थे।
- وَمَا كُنْتَ بِجَانِبِ الطُّورِ اِذْ نَادَيْنَا وَلٰكِنْ رَحْمَةً مِنْ رَبِّكَ لِتُنْذِرَ قَوْمًا مَٓا اَتٰيهُمْ مِنْ نَذ۪يرٍ مِنْ قَبْلِكَ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَऔर तुम ‘तूर’ के पास उस समय न थे जबकि ‘हमने’ (मूसा को) पुकारा था, बल्कि तुम्हारे रब की यह रह़मत है कि तुम उन लोगों को सचेत करो जिनके पास तुमसे पहले कोई सचेत करने वाला नहीं आया, ताकि वे ध्यान दें।
- وَلَوْلَٓا اَنْ تُص۪يبَهُمْ مُص۪يبَةٌ بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يهِمْ فَيَقُولُوا رَبَّنَا لَوْلَٓا اَرْسَلْتَ اِلَيْنَا رَسُولًا فَنَتَّبِعَ اٰيَاتِكَ وَنَكُونَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَऔर अगर यह बात न होती कि जो कुछ उनके हाथ आगे भेज चुके हैं उसकी वजह से जब उन पर कोई मुसीबत आती तो कहने लगते, ‘‘ऐ हमारे रब! ‘तूने’ क्यों न हमारी ओर कोई रसूल भेजा कि हम ‘तेरी’ आयतों का पालन करते और ईमान वाले होते।?’’
- فَلَمَّا جَٓاءَهُمُ الْحَقُّ مِنْ عِنْدِنَا قَالُوا لَوْلَٓا اُو۫تِيَ مِثْلَ مَٓا اُو۫تِيَ مُوسٰىۜ اَوَلَمْ يَكْفُرُوا بِمَٓا اُو۫تِيَ مُوسٰى مِنْ قَبْلُۚ قَالُوا سِحْرَانِ تَظَاهَرَا۠ وَقَالُٓوا اِنَّا بِكُلٍّ كَافِرُونَतो जब ‘हमारी’ ओर से ह़क़ (सत्य) उनके पास आ पहुँचा तो कहने लगे, ‘‘जो चीज़ मूसा को मिली थी उसी तरह की चीज़ हम को क्यों नहीं मिली?’’ क्या वे उसका इन्कार नहीं कर चुके हैं, जो इससे पहले मूसा को दिया गया था? कहने लगे, ‘‘दोनों (तौरेत और क़ुर्आन) जादू हैं जो एक-दूसरे की मदद करते हैं,’’ और कहा, ‘हम’ तो हर एक का इन्कार करते हैं।’’
- قُلْ فَأْتُوا بِكِتَابٍ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ هُوَ اَهْدٰى مِنْهُمَٓا اَتَّبِعْهُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَकह दीजिए, ‘‘अच्छा तो लाओ अल्लाह के यहाँ से कोई ऐसी किताब, जो इन दोनों से बढ़ कर राह दिखाने वाली हो ताकि मैं उसके अनुसार चलूँ, अगर तुम सच्चे हो।
- فَاِنْ لَمْ يَسْتَج۪يبُوا لَكَ فَاعْلَمْ اَنَّمَا يَتَّبِعُونَ اَهْوَٓاءَهُمْۜ وَمَنْ اَضَلُّ مِمَّنِ اتَّبَعَ هَوٰيهُ بِغَيْرِ هُدًى مِنَ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَफिर अगर ये तुम्हारी माँग पूरी न करें, तो जान लो कि ये केवल अपनी इच्छाओं के पीछे चलते हैं, और उससे बढ़ कर भटका हुआ कौन होगा जो अल्लाह की ओर से किसी हिदायत (मार्गदर्शन) के बिना अपनी इच्छा पर चले? बेशक अल्लाह ज़ालिम लोगों को राह नहीं दिखाता।
- وَلَقَدْ وَصَّلْنَا لَهُمُ الْقَوْلَ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَۜ۟और ‘हम’ उनके लिए बराबर आयतें (रहनुमाई) भेजते रहे, कि शायद वे ध्यान दें।
- اَلَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ مِنْ قَبْلِه۪ هُمْ بِه۪ يُؤْمِنُونَजिन लोगों को ‘हमने’ इससे पहले किताब दी थी, वे इस पर ईमान लाते हैं।
- وَاِذَا يُتْلٰى عَلَيْهِمْ قَالُٓوا اٰمَنَّا بِه۪ٓ اِنَّهُ الْحَقُّ مِنْ رَبِّنَٓا اِنَّا كُنَّا مِنْ قَبْلِه۪ مُسْلِم۪ينَऔर जब (क़ुर्आन) उनको पढ़ कर सुनाया जाता है तो कहते हैं, ‘‘हम इस पर ईमान लाए, बेशक वह ह़क़ (सत्य) है हमारे रब की ओर से, हम तो इसके पहले से ही मुस्लिम (आज्ञाकारी) हैं।’’
- اُو۬لٰٓئِكَ يُؤْتَوْنَ اَجْرَهُمْ مَرَّتَيْنِ بِمَا صَبَرُوا وَيَدْرَؤُ۫نَ بِالْحَسَنَةِ السَّيِّئَةَ وَمِمَّا رَزَقْنَاهُمْ يُنْفِقُونَयही वे लोग हैं जिनको दोहरा बदला दिया जाएगा, क्योंकि सब्र करते रहे हैं और भलाई से बुराई को दूर करते हैं और जो कुछ रोज़ी ‘हमने’ उन्हें दी है, उसमें से खर्च करते हैं।
- وَاِذَا سَمِعُوا اللَّغْوَ اَعْرَضُوا عَنْهُ وَقَالُوا لَنَٓا اَعْمَالُنَا وَلَكُمْ اَعْمَالُكُمْۘ سَلَامٌ عَلَيْكُمْۘ لَا نَبْتَغِي الْجَاهِل۪ينَऔर जब व्यर्थ (बकवास) बात सुनते हैं तो यह कहते हुए उससे मुँह फेर लेते हैं और कहते हैं ‘‘हमारे लिए हमारे अ़ामाल (कर्म) हैं और तुम्हारे लिए तुम्हारे अ़ामाल हैं, तुम को सलाम हो, हम जाहिलों के चाहने वाले नहीं।’’
- اِنَّكَ لَا تَهْد۪ي مَنْ اَحْبَبْتَ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ يَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُۚ وَهُوَ اَعْلَمُ بِالْمُهْتَد۪ينَ(ऐ मुह़म्मद) आप जिसे चाहें राह (हिदायत) पर नहीं ला सकते, मगर अल्लाह जिसे चाहता है, राह दिखाता है और ‘वही’ राह पाने वालों को खूब जानता है।
- وَقَالُٓوا اِنْ نَتَّبِعِ الْهُدٰى مَعَكَ نُتَخَطَّفْ مِنْ اَرْضِنَاۜ اَوَلَمْ نُمَكِّنْ لَهُمْ حَرَمًا اٰمِنًا يُجْبٰٓى اِلَيْهِ ثَمَرَاتُ كُلِّ شَيْءٍ رِزْقًا مِنْ لَدُنَّا وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَऔर कहते हैं ‘‘अगर हम तेरे दीन की पैरवी (अनुसरण) करें तो हम अपनी जगह से उचक लिए जाएँ।’’ क्या ख़त्रों से सुरक्षित ह़रम (कअ़बः) में हमने ठिकाना नहीं दिया, जहाँ ‘हमारी’ ओर से रोज़ी के रूप में हर चीज़ की पैदावार खिंची चली आती हैं? मगर उनमें से अक्सर नहीं समझते।
- وَكَمْ اَهْلَكْنَا مِنْ قَرْيَةٍ بَطِرَتْ مَع۪يشَتَهَاۚ فَتِلْكَ مَسَاكِنُهُمْ لَمْ تُسْكَنْ مِنْ بَعْدِهِمْ اِلَّا قَل۪يلًاۜ وَكُنَّا نَحْنُ الْوَارِث۪ينَऔर ‘हमने’ कितनी ही बस्तियों को हलाक (बरबाद) कर दिया, जो अपनी रोज़ी (दौलत) पर इतरा चली थीं; तो ये उनके घर हैं, जो उनके बाद आबाद नहीं हुए सिवाय थोड़े से लोगों के, और (अन्त में) ‘हम’ ही वारिस हुए।
- وَمَا كَانَ رَبُّكَ مُهْلِكَ الْقُرٰى حَتّٰى يَبْعَثَ ف۪ٓي اُمِّهَا رَسُولًا يَتْلُوا عَلَيْهِمْ اٰيَاتِنَاۚ وَمَا كُنَّا مُهْلِكِي الْقُرٰٓى اِلَّا وَاَهْلُهَا ظَالِمُونَऔर आप का ‘रब’ तो उस समय तक बस्तियों को तबाह करने वाला नहीं, जब तक कि उनकी केन्द्रीय बस्ती में कोई रसूल न भेज दे, जो उन्हें ‘हमारी’ आयतें सुनाए। और हम बस्तियों को तबाह करने वाले नहीं, सिवाय इस हालत में कि वहाँ के रहने वाले ज़ालिम हों।
- وَمَٓا اُو۫ت۪يتُمْ مِنْ شَيْءٍ فَمَتَاعُ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَز۪ينَتُهَاۚ وَمَا عِنْدَ اللّٰهِ خَيْرٌ وَاَبْقٰىۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَ۟और जो चीजं़े भी तुम को दी गई हैं, वह तो दुनिया की ज़िन्दगी का फ़ायदा और उसकी ज़ीनत (शोभा) है; और जो कुछ अल्लाह के पास है वह बेहतर और हमेशा बाक़ी रहने वाली है, तो क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते?
- اَفَمَنْ وَعَدْنَاهُ وَعْدًا حَسَنًا فَهُوَ لَاق۪يهِ كَمَنْ مَتَّعْنَاهُ مَتَاعَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا ثُمَّ هُوَ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ مِنَ الْمُحْضَر۪ينَक्या वह व्यक्ति जिससे ‘हमने’ अच्छा वादा किया है और वह उसे पाने वाला भी हो, वह उस व्यक्ति की तरह हो सकता है जिसे ‘हमने’ दुनिया की ज़िन्दगी का फ़ायदा दिया, फिर वह क़ियामत के दिन उन लोगों में हो जो पकड़ कर पेश किये जाएँगे?
- وَيَوْمَ يُنَاد۪يهِمْ فَيَقُولُ اَيْنَ شُرَكَٓاءِيَ الَّذ۪ينَ كُنْتُمْ تَزْعُمُونَऔर जिस दिन ‘वह’ उन (काफ़िरों) को पुकारेगा और कहेगा, ‘‘कहाँ हैं मेरे वे साझीदार जिन पर तुम्हें गर्व था?’’
- قَالَ الَّذ۪ينَ حَقَّ عَلَيْهِمُ الْقَوْلُ رَبَّنَا هٰٓؤُ۬لَٓاءِ الَّذ۪ينَ اَغْوَيْنَاۚ اَغْوَيْنَاهُمْ كَمَا غَوَيْنَاۚ تَبَرَّأْنَٓا اِلَيْكَۘ مَا كَانُٓوا اِيَّانَا يَعْبُدُونَजिन लोगों पर ह़क़ साबित हो चुका होगा, वे बोल उठेंगे कि ‘‘ऐ हमारे रब! यह वे लोग हैं जिनको ‘हमने’ बहकाया था, जिस तरह हम खुद बहके थे उसी तरह हमने इनको भी बहकाया, हमने ‘तेरे’ सामने स्पष्ट कर दिया कि इनसे हमारा कोई सम्बन्ध नहीं, येे हमारी इबादत (उपासना) नहीं करते थे?’’
- وَق۪يلَ ادْعُوا شُرَكَٓاءَكُمْ فَدَعَوْهُمْ فَلَمْ يَسْتَج۪يبُوا لَهُمْ وَرَاَوُا الْعَذَابَۚ لَوْ اَنَّهُمْ كَانُوا يَهْتَدُونَऔर कहा जाएगा, ‘‘बुलाओ, अपने साझीदारों को!’’ वे उनको पुकारेंगे, तो वे उनको जवाब भी न दे सकेंगे; और अ़ज़ाब देख कर रहेंगे, काश, वे सीधी राह पर होते!
- وَيَوْمَ يُنَاد۪يهِمْ فَيَقُولُ مَاذَٓا اَجَبْتُمُ الْمُرْسَل۪ينَऔर जिस दिन (अल्लाह) उनको पुकार कर कहेगा, ‘‘तुमने रसूलों को क्या जवाब दिया था;’’
- فَعَمِيَتْ عَلَيْهِمُ الْاَنْبَٓاءُ يَوْمَئِذٍ فَهُمْ لَا يَتَسَٓاءَلُونَतो वे उस दिन ख़बरों से अन्धे हो जाएँगे और वे आपस में एक-दूसरे से पूछताछ भी न कर सकेंगे।
- فَاَمَّا مَنْ تَابَ وَاٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًا فَعَسٰٓى اَنْ يَكُونَ مِنَ الْمُفْلِح۪ينَतो जो तौबः कर ले और ईमान ले आए, और नेक अ़मल करे; तो उम्मीद है कि वह कामियाब होने वालों में से होगा।
- وَرَبُّكَ يَخْلُقُ مَا يَشَٓاءُ وَيَخْتَارُۜ مَا كَانَ لَهُمُ الْخِيَرَةُۜ سُبْحَانَ اللّٰهِ وَتَعَالٰى عَمَّا يُشْرِكُونَऔर आपका रब पैदा करता है जो कुछ चाहता है और चुन लेता है जिसे चाहता है, उनको कोई अधिकार नहीं अल्लाह पाक और ऊँचा है उस शिर्क से, जो वे करते हैं।
- وَرَبُّكَ يَعْلَمُ مَا تُكِنُّ صُدُورُهُمْ وَمَا يُعْلِنُونَऔर आपका ‘रब’ जानता है जो कुछ यह अपने सीने में छिपाए हुए हैं और जो ये ज़ाहिर करते हैं।
- وَهُوَ اللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ لَهُ الْحَمْدُ فِي الْاُو۫لٰى وَالْاٰخِرَةِۘ وَلَهُ الْحُكْمُ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَऔर ‘वही’ अल्लाह है, उसके सिवा कोई मअ़बूद नहीं, ‘उसी’ के लिए तअ़रीफ़ें हैं दुनिया, और आख़िरत में और हुक्म भी ‘उसी’ का, और ‘उसी’ की ओर तुम लौट कर जाओगे।
- قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ جَعَلَ اللّٰهُ عَلَيْكُمُ الَّيْلَ سَرْمَدًا اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ مَنْ اِلٰهٌ غَيْرُ اللّٰهِ يَأْت۪يكُمْ بِضِيَٓاءٍۜ اَفَلَا تَسْمَعُونَकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने विचार किया! कि अगर अल्लाह क़ियामत के दिन तक हमेशा के लिए तुम पर रात कर दे, तो अल्लाह के सिवा दूसरा कौन मअ़बूद है जो तुम्हारे लिए रोशनी लाए? तो क्या तुम सुनते नहीं?-’’
- قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ جَعَلَ اللّٰهُ عَلَيْكُمُ النَّهَارَ سَرْمَدًا اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ مَنْ اِلٰهٌ غَيْرُ اللّٰهِ يَأْت۪يكُمْ بِلَيْلٍ تَسْكُنُونَ ف۪يهِۜ اَفَلَا تُبْصِرُونَकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने विचार किया! अगर अल्लाह क़ियामत के दिन तक हमेशा के लिए तुम पर दिन कर दे, तो अल्लाह के सिवा कौन मअ़बूद है जो तुम्हारे लिए रात लाए, जिसमें तुम आराम पाते हो? तो क्या तुम देखते नहीं?-
- وَمِنْ رَحْمَتِه۪ جَعَلَ لَكُمُ الَّيْلَ وَالنَّهَارَ لِتَسْكُنُوا ف۪يهِ وَلِتَبْتَغُوا مِنْ فَضْلِه۪ وَلَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर ‘उसी’ ने ‘अपनी’ रह़मत से तुम्हारे लिए रात और दिन बनाए, ताकि तुम उसमें आराम पाओ और उसका फज़्ल (रोज़ी) तलाश करो, और ताकि तुम शुक्र गुज़ार बनो।’’
- وَيَوْمَ يُنَاد۪يهِمْ فَيَقُولُ اَيْنَ شُرَكَٓاءِيَ الَّذ۪ينَ كُنْتُمْ تَزْعُمُونَऔर उस दिन जब वह उनको पुकारेगा और कहेगा, ‘‘कहाँ हैं मेरे वे साझीदार, जिन पर तुम्हें गर्व था?’’
- وَنَزَعْنَا مِنْ كُلِّ اُمَّةٍ شَه۪يدًا فَقُلْنَا هَاتُوا بُرْهَانَكُمْ فَعَلِمُٓوا اَنَّ الْحَقَّ لِلّٰهِ وَضَلَّ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَفْتَرُونَ۟और ‘हम’ हर उम्मत (समुदाय) में से एक गवाह निकाल लाएँगे और (लोगों से) कहेंगे, ‘‘लाओ अपना प्रमाण,’’ उस समय मालूम हो जाएगा कि ह़क़ (सत्य) अल्लाह ही की ओर से है और जो कुछ वे गढ़ते थे, वह सब उनसे गुम हो कर रह जाएगा।
- اِنَّ قَارُونَ كَانَ مِنْ قَوْمِ مُوسٰى فَبَغٰى عَلَيْهِمْۖ وَاٰتَيْنَاهُ مِنَ الْكُنُوزِ مَٓا اِنَّ مَفَاتِحَهُ لَتَنُٓواُ بِالْعُصْبَةِ اُ۬ولِي الْقُوَّةِۗ اِذْ قَالَ لَهُ قَوْمُهُ لَا تَفْرَحْ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ الْفَرِح۪ينَक़ारून मूसा की क़ौम में से था, फिर उसने उनके ख़िलाफ़ सर उठाया और हमने उसे इतने खज़ाने दे रखे थे कि उनकी कुंजियाँ एक शक्तिशाली गिरोह मुश्किल से उठा सकता था, जब उससे उसकी क़ौम के लोगाकृ ने कहा, ‘‘इतराओ नहीं, अल्लाह इतराने वालाकृ को पसंद नहीं करता;
- وَابْتَغِ ف۪يمَٓا اٰتٰيكَ اللّٰهُ الدَّارَ الْاٰخِرَةَ وَلَا تَنْسَ نَص۪يبَكَ مِنَ الدُّنْيَا وَاَحْسِنْ كَمَٓا اَحْسَنَ اللّٰهُ اِلَيْكَ وَلَا تَبْغِ الْفَسَادَ فِي الْاَرْضِۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ الْمُفْسِد۪ينَऔर जो कुछ अल्लाह ने तुझे दिया है, उसके ज़िरये आख़िरत का घर बना, और दुनिया में से अपना हिस्सा न भूल, और भलाई कर, जैसा कि अल्लाह ने तेरे साथ भलाई की है; और धरती में फ़साद पर न तुल, क्यों कि अल्लाह फ़साद करने वालों को पसंद नहीं करता।’’
- قَالَ اِنَّمَٓا اُو۫ت۪يتُهُ عَلٰى عِلْمٍ عِنْد۪يۜ اَوَلَمْ يَعْلَمْ اَنَّ اللّٰهَ قَدْ اَهْلَكَ مِنْ قَبْلِه۪ مِنَ الْقُرُونِ مَنْ هُوَ اَشَدُّ مِنْهُ قُوَّةً وَاَكْثَرُ جَمْعًاۜ وَلَا يُسْـَٔلُ عَنْ ذُنُوبِهِمُ الْمُجْرِمُونَ(उसने) कहा, ‘‘यह तो मुझे अपनी क़ाबलियत (व्यक्तिगत ज्ञान) की वजह से मिला है।’’ क्या वह यह नहीं जानता कि अल्लाह उससे पहले कितनी ही ज़ातियों को हलाक कर चुका है जो शक्ति में उससे बढ़-चढ़ कर और जत्थे में उससे अधिक थीं? और अपराधियों से तो उनके गुनाहों के विषय में पूछा भी नहीं जाएगा।
- فَخَرَجَ عَلٰى قَوْمِه۪ ف۪ي ز۪ينَتِه۪ۜ قَالَ الَّذ۪ينَ يُر۪يدُونَ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَا يَا لَيْتَ لَنَا مِثْلَ مَٓا اُو۫تِيَ قَارُونُۙ اِنَّهُ لَذُو حَظٍّ عَظ۪يمٍफिर वह (क़ारून) अपनी क़ौम के सामने ठाठ-बाट से निकला, तो जो लोग दुनिया की ज़िन्दगी के चाहने वाले थे, कहने लगे, ‘‘जो कुछ क़ारून को मिला है, काश! हमको भी मिलता, वह तो बड़ा भाग्यशाली है।’’
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَ وَيْلَكُمْ ثَوَابُ اللّٰهِ خَيْرٌ لِمَنْ اٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًاۚ وَلَا يُلَقّٰيهَٓا اِلَّا الصَّابِرُونَऔर जिन लोगों को इल्म दिया गया था, वे कहने लगे, ‘‘तुम पर अफ़सोस हो! अल्लाह का सवाब (इनाम) बहुत बेहतर है, उसके लिए जो ईमान लाए और भले काम करे, और वह केवल सब्र करने वालों ही को मिलेगा।’’
- فَخَسَفْنَا بِه۪ وَبِدَارِهِ الْاَرْضَ فَمَا كَانَ لَهُ مِنْ فِئَةٍ يَنْصُرُونَهُ مِنْ دُونِ اللّٰهِۗ وَمَا كَانَ مِنَ الْمُنْتَصِر۪ينَतो ‘हमने’ उस (क़ारून) को और उसके घर को ज़मीन में धंसा दिया, और कोई ऐसा गिरोह न हुआ जो अल्लाह के मुक़ाबले में उसकी मदद करता, और न वह खुद भी अपना बचाओ कर सका;
- وَاَصْبَحَ الَّذ۪ينَ تَمَنَّوْا مَكَانَهُ بِالْاَمْسِ يَقُولُونَ وَيْكَاَنَّ اللّٰهَ يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ وَيَقْدِرُۚ لَوْلَٓا اَنْ مَنَّ اللّٰهُ عَلَيْنَا لَخَسَفَ بِنَاۜ وَيْكَاَنَّهُ لَا يُفْلِحُ الْكَافِرُونَ۟और वही लोग, जो कल तक उस (क़ारून) जैसे होने की तमन्ना करते थे, सुबह उठ कर कहने लगे, हाय अफ़सोस! ‘‘अल्लाह ही अपने बन्दों में से जिसकी रोज़ी चाहता है बढ़ा देता है और (जिस को चाहता है) तंग कर देता है, अगर अल्लाह की मेहरबाानी न होती तो हमें भी धंसा देता, अफ़सोस (हम भूल ही गये थे!) कि इन्कार करने वाले कामियाब नहीं होते।’’
- تِلْكَ الدَّارُ الْاٰخِرَةُ نَجْعَلُهَا لِلَّذ۪ينَ لَا يُر۪يدُونَ عُلُوًّا فِي الْاَرْضِ وَلَا فَسَادًاۜ وَالْعَاقِبَةُ لِلْمُتَّق۪ينَआख़िरत का घर ‘हम’ उन लोगों के लिए ख़ास कर देंगे जो न तो ज़मीन पर अपनी बड़ाई चाहते हैं और न फ़साद। और परहेज़गारों का आख़िरी अंजाम भला है।
- مَنْ جَٓاءَ بِالْحَسَنَةِ فَلَهُ خَيْرٌ مِنْهَاۚ وَمَنْ جَٓاءَ بِالسَّيِّئَةِ فَلَا يُجْزَى الَّذ۪ينَ عَمِلُوا السَّيِّـَٔاتِ اِلَّا مَا كَانُوا يَعْمَلُونَजो व्यक्ति नेक काम करके आएगा उसे उससे बढ़ कर (बदला) मिलेगा, और जो बुरे काम कर के आएगा तो बुराइयाँ करने वालों को तो बस वही मिलेगा जो बुराइयाँ करते थे।
- اِنَّ الَّذ۪ي فَرَضَ عَلَيْكَ الْقُرْاٰنَ لَرَٓادُّكَ اِلٰى مَعَادٍۜ قُلْ رَبّ۪ٓي اَعْلَمُ مَنْ جَٓاءَ بِالْهُدٰى وَمَنْ هُوَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍ‘जिसने’ आप पर क़ुर्आन फर्ज़ किया है (अर्थात ज़िम्मेदारी डाली है), ‘वह’ आप को एक बेहतरीन अंजाम तक पहुँचाएगा, कह दीजिए, ‘‘मेरा रब उस व्यक्ति को खूब जानता है कि कौन हिदायत (मार्ग दर्शन) लेकर आया है, और कौन खुली गुमराही में है?’’
- وَمَا كُنْتَ تَرْجُٓوا اَنْ يُلْقٰٓى اِلَيْكَ الْكِتَابُ اِلَّا رَحْمَةً مِنْ رَبِّكَ فَلَا تَكُونَنَّ ظَه۪يرًا لِلْكَافِر۪ينَۘऔर आप को क्या उम्मीद थी कि आप पर किताब उतारी जाएगी, सिवाय इसके कि आप के रब की मेहरबानी से दी गयी, तो आप काफ़िरों के मदद्गार (समर्थक) न बनिए।
- وَلَا يَصُدُّنَّكَ عَنْ اٰيَاتِ اللّٰهِ بَعْدَ اِذْ اُنْزِلَتْ اِلَيْكَ وَادْعُ اِلٰى رَبِّكَ وَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَۚऔर वे आप को अल्लाह की आयतों से रोकने न पाएँ, इसके बाद कि वह आप पर उतारी जा चुकी है। और अपने रब की ओर बुलाइए और हरगिज़ मुश्रिकों (बहुदेववादियों) में शामिल न होइए;
- وَلَا تَدْعُ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَۢ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ۠ كُلُّ شَيْءٍ هَالِكٌ اِلَّا وَجْهَهُۜ لَهُ الْحُكْمُ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَऔर अल्लाह के साथ किसी और मअ़बूद (उपास्य) को न पुकारना ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद नहीं, हर चीज़ फ़ना (विनष्ट) हो जाने वाली है, सिवाय ‘उसकी’ ज़ात (स्वरूप) के, उसी की हुकूमत है और ‘उसी’ की ओर तुम सब लौट कर जाओगे।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet