Can Damlaları

सूरह 29: Al-Ankabut

  1. الٓمٓ۠अलिफ़्- लाम्- मीम्,
  2. اَحَسِبَ النَّاسُ اَنْ يُتْرَكُٓوا اَنْ يَقُولُٓوا اٰمَنَّا وَهُمْ لَا يُفْتَنُونَक्या लोगों ने यह समझ रखा है कि वे यह कह दिये जाने पर छोड़ दिये जाएँगे कि ‘‘हम ईमान लाए’’ ओैर उनको आज़माया न जाएगा?
  3. وَلَقَدْ فَتَنَّا الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ فَلَيَعْلَمَنَّ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ صَدَقُوا وَلَيَعْلَمَنَّ الْكَاذِب۪ينَऔर जो लोग इनसे पहले गुज़रे हैं ‘हमने’ उन लोगों को भी आज़माया था, अल्लाह तो उन लोगों को मालूम कर के रहेगा, जो सच्चे हैं और उन को भी मालूम कर के रहेगा जो झूठे हैं।
  4. اَمْ حَسِبَ الَّذ۪ينَ يَعْمَلُونَ السَّيِّـَٔاتِ اَنْ يَسْبِقُونَاۜ سَٓاءَ مَا يَحْكُمُونَक्या जो लोग बुरे काम करते हैं, उन्होंने यह समझ रखा है कि ये ‘हमारे’ क़ाबू से बाहर निकल जाएँगे? बहुत बुरा है जो फ़ैसला ये कर रहे हैं।
  5. مَنْ كَانَ يَرْجُوا لِقَٓاءَ اللّٰهِ فَاِنَّ اَجَلَ اللّٰهِ لَاٰتٍۜ وَهُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُजिसको अल्लाह से मिलने की उम्मीद हो तो (जान ले कि) अल्लाह का निश्चित किया हुआ समय ज़रूर आने वाला है, और ‘वह’ सब कुछ सुनने, जानने वाला है।
  6. وَمَنْ جَاهَدَ فَاِنَّمَا يُجَاهِدُ لِنَفْسِه۪ۜ اِنَّ اللّٰهَ لَغَنِيٌّ عَنِ الْعَالَم۪ينَऔर जो व्यक्ति जिहाद (संघर्ष) करता है वह अपने ही (फ़ायदे के) लिए जिहाद करता है, अल्लाह सारी दुनिया वालों से बेपरवाह (निस्पृह) है।
  7. وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَنُكَفِّرَنَّ عَنْهُمْ سَيِّـَٔاتِهِمْ وَلَنَجْزِيَنَّهُمْ اَحْسَنَ الَّذ۪ي كَانُوا يَعْمَلُونَऔर जो लोग ईमान लाए और अच्छे अ़मल करते रहे, तो ‘हम’ उनसे उनकी बुराइयों को दूर कर देंगे और उनको उनके अ़ामाल का बहुत अच्छा बदला देंगे।
  8. وَوَصَّيْنَا الْاِنْسَانَ بِوَالِدَيْهِ حُسْنًاۜ وَاِنْ جَاهَدَاكَ لِتُشْرِكَ ب۪ي مَا لَيْسَ لَكَ بِه۪ عِلْمٌ فَلَا تُطِعْهُمَاۜ اِلَيَّ مَرْجِعُكُمْ فَاُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऔर ‘हमने’ इन्सान को ताकीद की है कि अपने माँ-बाप के साथ अच्छा व्यवहार करे, और अगर वे तुम पर ज़ोर डालें कि तुम किसी ऐसी चीज़ को ‘मेरा’ साझी ठहराओ जिसकी ह़क़ीक़त तुम्हें नहीं मालूम, तो उनकी बात न मानना, ‘मेरी’ ही ओर तुम सबको पलट कर आना है, फिर तुम को ‘मैं’ बता दूँगा जो कुछ तुम किया करते थे।
  9. وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَنُدْخِلَنَّهُمْ فِي الصَّالِح۪ينَऔर जो लोग ईमान लाए, और अच्छे अ़मल करते रहे, ‘हम’ उन्हें ज़रूर अच्छे लोगों में शामिल करेंगे।
  10. وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يَقُولُ اٰمَنَّا بِاللّٰهِ فَاِذَٓا اُو۫ذِيَ فِي اللّٰهِ جَعَلَ فِتْنَةَ النَّاسِ كَعَذَابِ اللّٰهِۜ وَلَئِنْ جَٓاءَ نَصْرٌ مِنْ رَبِّكَ لَيَقُولُنَّ اِنَّا كُنَّا مَعَكُمْۜ اَوَلَيْسَ اللّٰهُ بِاَعْلَمَ بِمَا ف۪ي صُدُورِ الْعَالَم۪ينَऔर कुछ लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि ‘‘हम अल्लाह पर ईमान लाए’’ फिर जब वह अल्लाह की राह में सताए गये, तो लोगों की ओर से आई हुई आज़माइश को अल्लाह का अ़ज़ाब जैसा समझ लिया, और अगर आप के ‘रब’ की ओर से मदद पहुँच गयी तो कहेंगे, ‘‘हम तो तुम्हारे साथ थे क्या जो कुछ दुनिया वालों के सीने में है, अल्लाह उसे नहीं जानता?
  11. وَلَيَعْلَمَنَّ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَلَيَعْلَمَنَّ الْمُنَافِق۪ينَऔर अल्लाह तो उनको मालूम कर के रहेगा जो ईमान लाए, और मुनाफ़िक़ों (कप्टाचारियों) को भी मालूम कर के रहेगा!
  12. وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّبِعُوا سَب۪يلَنَا وَلْنَحْمِلْ خَطَايَاكُمْۜ وَمَا هُمْ بِحَامِل۪ينَ مِنْ خَطَايَاهُمْ مِنْ شَيْءٍۜ اِنَّهُمْ لَكَاذِبُونَऔर जो काफ़िर हैं वे ईमान वालों से कहते हैं, ‘‘तुम हमारी राह पर चलो, हम तुम्हारी ख़ताओं का बोझ उठा लेंगे।’’ हालाँकि वे उनकी ख़ताओं में से कुछ भी उठाने वाले नहीं, बेशक वे ही झूठे हैं।
  13. وَلَيَحْمِلُنَّ اَثْقَالَهُمْ وَاَثْقَالًا مَعَ اَثْقَالِهِمْۘ وَلَيُسْـَٔلُنَّ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ عَمَّا كَانُوا يَفْتَرُونَ۟और यह अपने बोझ भी उठाएँगे और अपने बोझों के साथ और बहुत से बोझ भी, और क़ियामत के दिन ज़रूर उनसे उनके बारे में पूछा जाएगा, जो कुछ यह गढ़ते रहते थे।
  14. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا نُوحًا اِلٰى قَوْمِه۪ فَلَبِثَ ف۪يهِمْ اَلْفَ سَنَةٍ اِلَّا خَمْس۪ينَ عَامًاۜ فَاَخَذَهُمُ الطُّوفَانُ وَهُمْ ظَالِمُونَऔर ‘हमने’ नूह़ को उनकी क़ौम के पास भेजा, तो वह पचास वर्ष कम एक हज़ार वर्ष उनमें रहे, फिर उनको तूफान ने पकड़ लिया, (ऐसे ह़ाल में) कि वे ज़ालिम थे।
  15. فَاَنْجَيْنَاهُ وَاَصْحَابَ السَّف۪ينَةِ وَجَعَلْنَاهَٓا اٰيَةً لِلْعَالَم۪ينَतो ‘हमने’ उनको और नाव वालों को बचा लिया और ‘हमने’ नाव को तमाम दुनिया वालों के लिए निशानी बना दी।
  16. وَاِبْرٰه۪يمَ اِذْ قَالَ لِقَوْمِهِ اعْبُدُوا اللّٰهَ وَاتَّقُوهُۜ ذٰلِكُمْ خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَऔर इब्राहीम को (भेजा) जबकि उन्होंने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘अल्लाह की इबादत करो और ‘उसी’ से डरो, यह तुम्हारे लिए ज़्यादा अच्छा है, अगर तुम कुछ जानो।
  17. اِنَّمَا تَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اَوْثَانًا وَتَخْلُقُونَ اِفْكًاۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ تَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ لَا يَمْلِكُونَ لَكُمْ رِزْقًا فَابْتَغُوا عِنْدَ اللّٰهِ الرِّزْقَ وَاعْبُدُوهُ وَاشْكُرُوا لَهُۜ اِلَيْهِ تُرْجَعُونَतुम तो अल्लाह के सिवा मूर्तियों की पूजा करते हो, और झूठी बातें बनाते हो तो तुम अल्लाह को छोड़ कर जिनको पूजते हो, वे तुम्हारे लिए रोज़ी का भी अधिकार नहीं रखते, तो तुम अल्लाह ही के यहँा से रोज़ी़ तलाश करो और ‘उसी’ की इबादत करो और उसी के शुक्र गुज़ार बनो, तुम्हें ‘उसी’ की ओर लौट कर जाना है।
  18. وَاِنْ تُكَذِّبُوا فَقَدْ كَذَّبَ اُمَمٌ مِنْ قَبْلِكُمْۜ وَمَا عَلَى الرَّسُولِ اِلَّا الْبَلَاغُ الْمُب۪ينُऔर अगर तुम झुठलाते हो तो तुमसे पहले भी बहुत सी उम्मतें झुठला चुकी हैं, और रसूल के! ज़िम्मे तो केवल स्पष्ट रूप से पहुँचा देना है।’’
  19. اَوَلَمْ يَرَوْا كَيْفَ يُبْدِئُ اللّٰهُ الْخَلْقَ ثُمَّ يُع۪يدُهُۜ اِنَّ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرٌक्या लोगों ने देखा नहीं कि अल्लाह किस तरह सृष्टि (कायनात) को पहली बार पैदा करता है? फिर उसको दोहराएगा, यह अल्लाह के लिए बहुत आसान है।
  20. قُلْ س۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَانْظُرُوا كَيْفَ بَدَاَ الْخَلْقَ ثُمَّ اللّٰهُ يُنْشِئُ النَّشْاَةَ الْاٰخِرَةَۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌۚकह दीजिए, ज़मीन में चलो-फिरो और देखो! कि उसने किस तरह पैदाइश शुरू की, फिर अल्लाह ही दोबारा उठा खड़ा करेगा, बेशक अल्लाह हर चीज़ पर क़ुदरत (सामर्थ्य) रखता है।’’
  21. يُعَذِّبُ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَرْحَمُ مَنْ يَشَٓاءُۚ وَاِلَيْهِ تُقْلَبُونَ‘वह’ जिसे चाहे अ़ज़ाब दे, और जिस पर चाहे रह़म करे, और ‘उसी’ की ओर तुम्हें पलट कर जाना है।’’
  22. وَمَٓا اَنْتُمْ بِمُعْجِز۪ينَ فِي الْاَرْضِ وَلَا فِي السَّمَٓاءِۘ وَمَا لَكُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا نَص۪يرٍ۟और तुम न तो धरती में उसके क़ाबू से बाहर निकल सकते हो और न आसमान में, और तुम्हारे लिए अल्लाह के सिवा न कोई काम बनाने वाला है और न मदद्गार।
  23. وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَلِقَٓائِه۪ٓ اُو۬لٰٓئِكَ يَئِسُوا مِنْ رَحْمَت۪ي وَاُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌऔर जिन लोगों ने अल्लाह की आयतों का और ‘उसके’ मिलने का इन्कार किया, वे ‘मेरी’ रह़मत से मायूस (निराश) हो गये हैं, और वे वही हैं जिनके लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब होगा।
  24. فَمَا كَانَ جَوَابَ قَوْمِه۪ٓ اِلَّٓا اَنْ قَالُوا اقْتُلُوهُ اَوْ حَرِّقُوهُ فَاَنْجٰيهُ اللّٰهُ مِنَ النَّارِۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَफिर उनकी क़ौम के लोगों का जवाब इसके सिवा कुछ न था कि उन्होंने कहा, ‘‘मार डालो उसे या जला दो!’’ फिर अल्लाह ने उनको आग से बचा लिया, बेशक उन के लिए निशानियाँ हैं, जो ईमान रखते हैं।
  25. وَقَالَ اِنَّمَا اتَّخَذْتُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اَوْثَانًاۙ مَوَدَّةَ بَيْنِكُمْ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۚ ثُمَّ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ يَكْفُرُ بَعْضُكُمْ بِبَعْضٍ وَيَلْعَنُ بَعْضُكُمْ بَعْضًاۘ وَمَأْوٰيكُمُ النَّارُ وَمَا لَكُمْ مِنْ نَاصِر۪ينَۗऔर (इब्राहीम ने) कहा, ‘‘अल्लाह के सिवा तुमने जो मूर्तियों को केवल दुनिया की आपसी ज़िन्दगी में मुह़ब्बत के लिए, (उपास्य) ठहरा रखा है, फिर क़ियामत के दिन तुम एक-दूसरे का इन्कार करोगे, और एक-दूसरे पर लानत करोगे, और तुम्हारा ठिकाना आग होगी और कोई भी तुम्हारा मदद्गार न होगा।’’
  26. فَاٰمَنَ لَهُ لُوطٌۢ وَقَالَ اِنّ۪ي مُهَاجِرٌ اِلٰى رَبّ۪يۜ اِنَّهُ هُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُफिर लूत ने उनकी बात मानी और (इब्राहीम ने) कहा, ‘‘मैं अपने रब की ओर हिजरत (अर्थात अल्लाह के लिए घर बार छोड़ना) करता हूँ, बेशक वह ग़ालिब, ह़िक्मत वाला है।’’
  27. وَوَهَبْنَا لَهُٓ اِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَ وَجَعَلْنَا ف۪ي ذُرِّيَّتِهِ النُّبُوَّةَ وَالْكِتَابَ وَاٰتَيْنَاهُ اَجْرَهُ فِي الدُّنْيَاۚ وَاِنَّهُ فِي الْاٰخِرَةِ لَمِنَ الصَّالِح۪ينَऔर ‘हमने’ उसे इस्ह़ाक़ और याक़ूब दिये और उसके वंश में नुबूवत और किताब का सिल्सिला जारी किया, और ‘हमने’ उसे दुनिया में भी उसका अच्छा बदला दिया, और आख़िरत में भी वह अच्छे लोगों में होंगे।
  28. وَلُوطًا اِذْ قَالَ لِقَوْمِه۪ٓ اِنَّكُمْ لَتَأْتُونَ الْفَاحِشَةَۘ مَا سَبَقَكُمْ بِهَا مِنْ اَحَدٍ مِنَ الْعَالَم۪ينَऔर ‘हमने’ लूत को भेजा, जब उन्होंने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘तुम बेह़याई का काम करते हो?’’ जो तुमसे पहले दुनिया वालों में से किसी ने नहीं किया।
  29. اَئِنَّكُمْ لَتَأْتُونَ الرِّجَالَ وَتَقْطَعُونَ السَّب۪يلَ وَتَأْتُونَ ف۪ي نَاد۪يكُمُ الْمُنْكَرَۜ فَمَا كَانَ جَوَابَ قَوْمِه۪ٓ اِلَّٓا اَنْ قَالُوا ائْتِنَا بِعَذَابِ اللّٰهِ اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَक्या तुम पुरूषों से काम इच्छा पूरी करते हो, और रहज़नी (लूट-मार) करते हो, और अपनी मजलिसों में बुरे काम करते हो?’’ तो उस क़ौम के पास इसके सिवा कोई जवाब न था कि उन्होंने कहा, ‘‘ले आओ अल्लाह का अ़ज़ाब, अगर तुम सच्चे हो।’’
  30. قَالَ رَبِّ انْصُرْن۪ي عَلَى الْقَوْمِ الْمُفْسِد۪ينَ۟(लूत ने) कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! फ़साद पैदा करने वाले लोगों के मुक़ाबले में मेरी मदद कर।’’
  31. وَلَمَّا جَٓاءَتْ رُسُلُنَٓا اِبْرٰه۪يمَ بِالْبُشْرٰىۙ قَالُٓوا اِنَّا مُهْلِكُٓوا اَهْلِ هٰذِهِ الْقَرْيَةِۚ اِنَّ اَهْلَهَا كَانُوا ظَالِم۪ينَۚऔर जब ‘हमारे’ रसूल (फ़रिश्ते) इब्राहीम के पास खुशख़बरी लेकर आए तो उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बस्ती के रहने वालों को हलाक (नाश) करने आए हैं, उसके रहने वाले ज़ालिम हैं।’’
  32. قَالَ اِنَّ ف۪يهَا لُوطًاۜ قَالُوا نَحْنُ اَعْلَمُ بِمَنْ ف۪يهَاۘ لَنُنَجِّيَنَّهُ وَاَهْلَهُٓ اِلَّا امْرَاَتَهُۘ كَانَتْ مِنَ الْغَابِر۪ينَ(इब्राहीम ने) कहा, ‘‘वहाँ तो लूत भी हैं;’’ वे बोले जो कोई भी वहाँ है, हम खूब जानते हैं, हम उनको और उनके घर वालों को बचा लेंगे, सिवाय उनकी पत्नी के, वह पीछे रह जाने वालों में से होगी।’’
  33. وَلَمَّٓا اَنْ جَٓاءَتْ رُسُلُنَا لُوطًا س۪ٓيءَ بِهِمْ وَضَاقَ بِهِمْ ذَرْعًا وَقَالُوا لَا تَخَفْ وَلَا تَحْزَنْ۠ اِنَّا مُنَجُّوكَ وَاَهْلَكَ اِلَّا امْرَاَتَكَ كَانَتْ مِنَ الْغَابِر۪ينَऔर जब हमारे रसूल (फ़रिश्ते) लूत के पास आए, तो उनको देख कर परेशान और दुखी हुए और (फ़रिश्तों ने) कहा, ‘‘डरो नहीं, न ग़म करो हम तुमको और तुम्हारे घर वालों को बचा लेंगे, सिवाय तुम्हारी पत्नी के वह पीछे रह जाने वालों में होगी।’’
  34. اِنَّا مُنْزِلُونَ عَلٰٓى اَهْلِ هٰذِهِ الْقَرْيَةِ رِجْزًا مِنَ السَّمَٓاءِ بِمَا كَانُوا يَفْسُقُونَहम इस बस्ती के रहने वालों पर आसमान से एक अ़ज़ाब उतारने वाले हैं, इसलिए कि यह नाफ़रमान हैं।’’
  35. وَلَقَدْ تَرَكْنَا مِنْهَٓا اٰيَةً بَيِّنَةً لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَऔर ‘हमने’ उसकी एक स्पष्ट निशानी छोड़ दी है, उन लोगों के लिए जो कुछ अक़्ल रखते हों।
  36. وَاِلٰى مَدْيَنَ اَخَاهُمْ شُعَيْبًاۙ فَقَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ وَارْجُوا الْيَوْمَ الْاٰخِرَ وَلَا تَعْثَوْا فِي الْاَرْضِ مُفْسِد۪ينَऔर मद्यन की ओर उनके भाई शुऐब को भेजा, तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो, अल्लाह ही की इबादत करो, और आख़िरत के दिन की उम्मीद रखो; और ज़मीन में फ़साद फैलाते न फिरो।’’
  37. فَكَذَّبُوهُ فَاَخَذَتْهُمُ الرَّجْفَةُ فَاَصْبَحُوا ف۪ي دَارِهِمْ جَاثِم۪ينَۘफिर उन्होंने उसे झुठला दिया, तो भूकम्प ने उनको आ पकड़ा, तो वे अपने घरों में औंधे पड़े रह गये।
  38. وَعَادًا وَثَمُودَا۬ وَقَدْ تَبَيَّنَ لَكُمْ مِنْ مَسَاكِنِهِمْ۠ وَزَيَّنَ لَهُمُ الشَّيْطَانُ اَعْمَالَهُمْ فَصَدَّهُمْ عَنِ السَّب۪يلِ وَكَانُوا مُسْتَبْصِر۪ينَۙऔर अ़ाद और समूद को भी (हलाक किया) और तुम्हारे लिए उनकी बस्तियाँ (आँखों के सामने) स्पष्ट हैं, और शैतान ने उनके काम अच्छे कर के दिखाए, (जो वे करते थे) और उनको (सीधी) राह से रोक रखा, जब कि वे बड़े सूझ-बूझ वाले थे।
  39. وَقَارُونَ وَفِرْعَوْنَ وَهَامَانَ وَلَقَدْ جَٓاءَهُمْ مُوسٰى بِالْبَيِّنَاتِ فَاسْتَكْبَرُوا فِي الْاَرْضِ وَمَا كَانُوا سَابِق۪ينَۚऔर क़ारून और फ़िरऔन और हामान को, (हमने हलाक किया) और मूसा उनके पास खुली निशानियाँ ले कर आए थे, मगर उन्होंने ज़मीन में अपनी बड़ाई का दम भरा, हालाँकि वे ज़मीन में ‘हमारे’ क़ाबू से निकल जाने वाले न थे।
  40. فَكُلًّا اَخَذْنَا بِذَنْبِه۪ۚ فَمِنْهُمْ مَنْ اَرْسَلْنَا عَلَيْهِ حَاصِبًاۚ وَمِنْهُمْ مَنْ اَخَذَتْهُ الصَّيْحَةُۚ وَمِنْهُمْ مَنْ خَسَفْنَا بِهِ الْاَرْضَۚ وَمِنْهُمْ مَنْ اَغْرَقْنَاۚ وَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيَظْلِمَهُمْ وَلٰكِنْ كَانُٓوا اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَतो ‘हमने’ हर एक को उनके अपने गुनाहों की वजह से पकड़ लिया, फिर उनमें से किसी पर तो पत्थराव करने वाली आँधी भेजी, और किसी को बड़े ज़ोर की चिघ्ंााड़ (धमाके) ने आ पकड़ा, और किसी को ‘हमने’ ज़मीन में धंसा दिया, और किसी को डुबो दिया, और अल्लाह उन पर ज़ुल्म करने वाला न था, बल्कि वे खुद ही अपने ऊपर ज़ुल्म कर रहे थे।
  41. مَثَلُ الَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ اَوْلِيَٓاءَ كَمَثَلِ الْعَنْكَبُوتِۚ اِتَّخَذَتْ بَيْتًاۜ وَاِنَّ اَوْهَنَ الْبُيُوتِ لَبَيْتُ الْعَنْكَبُوتِۢ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَजिन लोगों ने अल्लाह को छोड़ कर अपने दूसरे संरक्षक बना लिए हैं, उनकी मिसाल मकड़ी जैसी है जिसने अपना घर बनाया, और बेशक सब घरों से कमज़ोर मकड़ी का घर होता है, काश! यह जानते।
  42. اِنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ مَا يَدْعُونَ مِنْ دُونِه۪ مِنْ شَيْءٍۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُअल्लाह उन चीज़ों को खूब जानता है जिन्हें यह ‘उससे’ हट कर पुकारते हैं, और ‘वह’ बड़ी ताक़त वाला, ह़िक्मत वाला है।
  43. وَتِلْكَ الْاَمْثَالُ نَضْرِبُهَا لِلنَّاسِۚ وَمَا يَعْقِلُهَٓا اِلَّا الْعَالِمُونَऔर यह मिसालें ‘हम’ लोगों के लिए बयान करते हैं, और इसको वही लोग जानते हैं, जो इल्म वाले हैं।
  44. خَلَقَ اللّٰهُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِالْحَقِّۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِلْمُؤْمِن۪ينَ۟अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन को ह़िकमत के साथ पैदा किया, निश्चय ही इसमें ईमान वालों के लिए बड़ी निशानी है।
  45. اُتْلُ مَٓا اُو۫حِيَ اِلَيْكَ مِنَ الْكِتَابِ وَاَقِمِ الصَّلٰوةَۜ اِنَّ الصَّلٰوةَ تَنْهٰى عَنِ الْفَحْشَٓاءِ وَالْمُنْكَرِۜ وَلَذِكْرُ اللّٰهِ اَكْبَرُۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ مَا تَصْنَعُونَ(ऐ मुह़म्मद) तिलावत (पढ़ा) कीजिए उस किताब की जो आप की ओर वह्य की गई है, और नमाज़ क़ायम कीजिए, निश्चय ही नमाज़ बेह़याई और बुरे कामों से रोकती है, और अल्लाह का ज़िक्र (ध्यान) बहुत बड़ी चीज़ है, और जो कुछ तुम रचते बनाते हो अल्लाह उसे जानता है।
  46. وَلَا تُجَادِلُٓوا اَهْلَ الْكِتَابِ اِلَّا بِالَّت۪ي هِيَ اَحْسَنُۗ اِلَّا الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مِنْهُمْ وَقُولُٓوا اٰمَنَّا بِالَّذ۪ٓي اُنْزِلَ اِلَيْنَا وَاُنْزِلَ اِلَيْكُمْ وَاِلٰهُنَا وَاِلٰهُكُمْ وَاحِدٌ وَنَحْنُ لَهُ مُسْلِمُونَऔर किताब वालों से बहस कीजिए मगर बेहतर तरीक़े से, सिवाय उनके जो उनमें से ज़ालिम हैं! और कह दीजिए, ‘‘हम ईमान लाए हैं उस चीज़ पर जो हमारी ओर भेजी गई है, और उस चीज़ पर भी, जो तुम्हारी ओर भेजी गई थी, और हमारा और तुम्हारा अल्लाह एक ही है, और हम ‘उसी’ के फ़रमाँबरदार (आज्ञाकारी) हैं।
  47. وَكَذٰلِكَ اَنْزَلْنَٓا اِلَيْكَ الْكِتَابَۜ فَالَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ يُؤْمِنُونَ بِه۪ۚ وَمِنْ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ مَنْ يُؤْمِنُ بِه۪ۜ وَمَا يَجْحَدُ بِاٰيَاتِنَٓا اِلَّا الْكَافِرُونَऔर इसी तरह ‘हमने’ आप की ओर किताब उतारी है, तो जिन लोगों को ‘हमने’ किताबें दी थीं वे उस पर ईमान ले आते हैं और कुछ उन लोगों में से ऐसे भी हैं, कि वह भी इस पर ईमान ले आते हैं, और जो नाफ़रमान हैं ‘वही’ हमारी आयतों को नहीं मानते।
  48. وَمَا كُنْتَ تَتْلُوا مِنْ قَبْلِه۪ مِنْ كِتَابٍ وَلَا تَخُطُّهُ بِيَم۪ينِكَ اِذًا لَارْتَابَ الْمُبْطِلُونَऔर इससे पहले तुम न कोई किताब पढ़ते थे, और न उसे अपने हाथ से लिख ही सकते थे, ऐसा होता तो बातिल वाले (झूठा ठहराने वाले) ज़रूर शक करते।
  49. بَلْ هُوَ اٰيَاتٌ بَيِّنَاتٌ ف۪ي صُدُورِ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَۜ وَمَا يَجْحَدُ بِاٰيَاتِنَٓا اِلَّا الظَّالِمُونَबल्कि यह खुली निशानियाँ हैं उन लोगों के सीनों में, जिन्हें कुछ इल्म मिला है, और ‘हमारी’ आयतों का इन्कार तो ज़ालिम ही करते हैं।
  50. وَقَالُوا لَوْلَٓا اُنْزِلَ عَلَيْهِ اٰيَاتٌ مِنْ رَبِّه۪ۜ قُلْ اِنَّمَا الْاٰيَاتُ عِنْدَ اللّٰهِۜ وَاِنَّمَٓا اَنَا۬ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌऔर कहते हैं कि इस पर इनके ‘रब’ की ओर से निशानियाँ क्यों नहीं उतारी गर्इं, कह दीजिए, ‘‘निशानियाँ तो अल्लाह ही के अधिकार में हैं, और मैं तो खुली हुई नसीह़त करने वाला हूँ।’’
  51. اَوَلَمْ يَكْفِهِمْ اَنَّٓا اَنْزَلْنَا عَلَيْكَ الْكِتَابَ يُتْلٰى عَلَيْهِمْۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَرَحْمَةً وَذِكْرٰى لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَ۟क्या इन लोगों के लिए यह काफ़ी नहीं कि ‘हमने’ आप पर किताब उतारी; जिसे पढ़कर सुनाया जाता है, निश्चय ही इसमें रह़मत और नसीह़त है उन लोगों के लिए जो ईमान लाएँ।
  52. قُلْ كَفٰى بِاللّٰهِ بَيْن۪ي وَبَيْنَكُمْ شَه۪يدًاۚ يَعْلَمُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِالْبَاطِلِ وَكَفَرُوا بِاللّٰهِۙ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَकह दीजिए, ‘‘अल्लाह मेरे और तुम्हारे बीच गवाही के लिए काफ़ी है, ‘वह’ जानता है जो कुछ आसमानों और ज़मीन में है। और जो लोग बातिल (असत्य) पर यक़ीन रखते हैं और अल्लाह से इन्कार करते हैं, वही तबाह होने वाले हैं।
  53. وَيَسْتَعْجِلُونَكَ بِالْعَذَابِۜ وَلَوْلَٓا اَجَلٌ مُسَمًّى لَجَٓاءَهُمُ الْعَذَابُۜ وَلَيَأْتِيَنَّهُمْ بَغْتَةً وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَऔर यह लोग आप से अ़ज़ाब के लिए जल्दी मचा रहे हैं अगर इसका एक निर्धारित समय न होता तो उन पर ज़रूर अ़ज़ाब आ जाता, और वह तो अचानक उन पर ज़रूर आकर रहेगा, और उनको ख़बर भी न होगी।
  54. يَسْتَعْجِلُونَكَ بِالْعَذَابِۜ وَاِنَّ جَهَنَّمَ لَمُح۪يطَةٌ بِالْكَافِر۪ينَۙयह आप से अ़ज़ाब के लिए जल्दी मचा रहे हैं, और जहन्नम तो इन्कार करने वालों को घेरे में लिए हुए है।
  55. يَوْمَ يَغْشٰيهُمُ الْعَذَابُ مِنْ فَوْقِهِمْ وَمِنْ تَحْتِ اَرْجُلِهِمْ وَيَقُولُ ذُوقُوا مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَजिस दिन अ़ज़ाब उन्हें उनके ऊपर से ढ़ाँक लेगा, और उनके पैर के नीचे से भी और (अल्लाह) कहेगा, ‘‘चखो उसका मज़ा जो कुछ तुम करते रहे।’’
  56. يَا عِبَادِيَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنَّ اَرْض۪ي وَاسِعَةٌ فَاِيَّايَ فَاعْبُدُونِऐ ‘मेरे’ बन्दो! जो ईमान लाए हो, ‘मेरी’ ज़मीन विशाल है तो तुम ‘मेरी’ ही इबादत करो।
  57. كُلُّ نَفْسٍ ذَٓائِقَةُ الْمَوْتِ ثُمَّ اِلَيْنَا تُرْجَعُونَहर जानदार को मौत का मज़ा चखना है, फिर तुम हमारी ही ओर लौट कर आओगे।
  58. وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَنُبَوِّئَنَّهُمْ مِنَ الْجَنَّةِ غُرَفًا تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ نِعْمَ اَجْرُ الْعَامِل۪ينَۗऔर जो लोग ईमान लाए, और अच्छे अ़मल करते रहे, उनको ‘हम’ जन्नत के ऊँचे-ऊँचे महलों (ऊपरी मन्ज़िल) में जगह देंगे, जिनके नीचे नहरें बहती होंगी, वे उसमें हमेशा रहेंगे, क्या ही अच्छा बदला है (नेक) अ़मल करने वालों का?
  59. اَلَّذ۪ينَ صَبَرُوا وَعَلٰى رَبِّهِمْ يَتَوَكَّلُونَजिन्होंने सब्र किया और अपने ‘रब’ पर भरोसा रखा;
  60. وَكَاَيِّنْ مِنْ دَٓابَّةٍ لَا تَحْمِلُ رِزْقَهَاۗ اَللّٰهُ يَرْزُقُهَا وَاِيَّاكُمْۘ وَهُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُऔर कितने ही जानदार हैं, जो अपनी रोज़ी उठाए नहीं फिरते, अल्लाह ही उनको रोज़ी देता है, और तुम को भी, और ‘वह’ सुनने वाला, जानने वाला है।
  61. وَلَئِنْ سَاَلْتَهُمْ مَنْ خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَسَخَّرَ الشَّمْسَ وَالْقَمَرَ لَيَقُولُنَّ اللّٰهُۚ فَاَنّٰى يُؤْفَكُونَऔर अगर तुम इनसे पूछो कि किसने आसमानों और ज़मीन को पैदा किया, और सूरज और चाँद को काम से लगाया, तो कह देंगे, ‘‘अल्लाह ने,’’ तो ये किधर फिरे जाते हैं।
  62. اَللّٰهُ يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ وَيَقْدِرُ لَهُۜ اِنَّ اللّٰهَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌअल्लाह ही अपने बन्दों में से जिसकी रोज़ी चाहता है बढ़ा देता है, और जिसकी चाहता है नपी-तुली कर देता है, बेशक अल्लाह हर चीज़ का जानने वाला है।
  63. وَلَئِنْ سَاَلْتَهُمْ مَنْ نَزَّلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَاَحْيَا بِهِ الْاَرْضَ مِنْ بَعْدِ مَوْتِهَا لَيَقُولُنَّ اللّٰهُۜ قُلِ الْحَمْدُ لِلّٰهِۜ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يَعْقِلُونَ۟और अगर आप उनसे पूछें कि किसने आसमान से पानी बरसाया, फिर उसके ज़रिये ज़मीन को उसके मुर्दा हो जाने के बाद ज़िन्दा किया, तो कहेंगे ‘‘अल्लाह ने,’’ कह दीजिए, ‘‘तमाम तअ़रीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैं, मगर अक्सर लोग समझते नहीं।’’
  64. وَمَا هٰذِهِ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَٓا اِلَّا لَهْوٌ وَلَعِبٌۜ وَاِنَّ الدَّارَ الْاٰخِرَةَ لَهِيَ الْحَيَوَانُۢ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَऔर यह दुनिया की ज़िन्दगी तो केवल दिल का बहलावा और खेल है, और आख़िरत का घर ही अस्ल ज़िन्दगी है, क्या ही अच्छा होता कि यह लोग जान लेते?
  65. فَاِذَا رَكِبُوا فِي الْفُلْكِ دَعَوُا اللّٰهَ مُخْلِص۪ينَ لَهُ الدّ۪ينَۚ فَلَمَّا نَجّٰيهُمْ اِلَى الْبَرِّ اِذَا هُمْ يُشْرِكُونَۙफिर जब यह नाव में सवार होते हैं तो अल्लाह को उसके दीन के लिए ख़ालिस (निष्ठावान) हो कर पुकारते हैं, फिर ‘वह’ जब उनको छुट्कारा देकर ख़ुश्की (थल) की ओर पहुँचा देता है, तो (छुट्कारा पाते ही) वह ‘उसका’ साझीदार ठहराने लगते हैं।
  66. لِيَكْفُرُوا بِمَٓا اٰتَيْنَاهُمْۙ وَلِيَتَمَتَّعُوا۠ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَताकि जो ‘हमने’ उन्हें दिया है, उससे नाशुक्री करें और मज़े उड़ाएँ, तो जल्द ही उन्हें मालूम हो जाएगा।
  67. اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّا جَعَلْنَا حَرَمًا اٰمِنًا وَيُتَخَطَّفُ النَّاسُ مِنْ حَوْلِهِمْۜ اَفَبِالْبَاطِلِ يُؤْمِنُونَ وَبِنِعْمَةِ اللّٰهِ يَكْفُرُونَक्या उन्होंने देखा नहीं! कि ‘हमने’ ह़रम (कअ़बः) को अम्न वाला बनाया, और लोग उनके आस-पास से उचक लिए जाते हैं तो क्या फिर भी बातिल (असत्य) को मानते हैं, और अल्लाह के नेअ़मत की नाशुक्री करते हैं;
  68. وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَوْ كَذَّبَ بِالْحَقِّ لَمَّا جَٓاءَهُۜ اَلَيْسَ ف۪ي جَهَنَّمَ مَثْوًى لِلْكَافِر۪ينَऔर उससे बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा, जो अल्लाह पर झूठ बाँधे या ह़क़ को झुठलाए, जबकि वह उसके पास आ चुका हो? क्या ऐसे काफ़िरों का ठिकाना जहन्नम में नहीं होगा?
  69. وَالَّذ۪ينَ جَاهَدُوا ف۪ينَا لَنَهْدِيَنَّهُمْ سُبُلَنَاۜ وَاِنَّ اللّٰهَ لَمَعَ الْمُحْسِن۪ينَऔर जो लोग ‘हमारी’ राह में जिहाद (कोशिश) करेंगे ‘हम’ ज़रूर उन पर अपनी राहें खोल देंगे, और अल्लाह भले काम करने वालों के साथ है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet