Can Damlaları

सूरह 30: Ar-Rum

  1. الٓمٓ۠अलिफ्- लाम्- मीम्,
  2. غُلِبَتِ الرُّومُۙरूम (वाले) पराजित हो गये,
  3. ف۪ٓي اَدْنَى الْاَرْضِ وَهُمْ مِنْ بَعْدِ غَلَبِهِمْ سَيَغْلِبُونَۙक़रीब के इलाक़े में, और वे अपनी पराजय के बाद बहुत जल्द विजयी हो जाएँगे,
  4. ف۪ي بِضْعِ سِن۪ينَۜ لِلّٰهِ الْاَمْرُ مِنْ قَبْلُ وَمِنْ بَعْدُۜ وَيَوْمَئِذٍ يَفْرَحُ الْمُؤْمِنُونَۙकुछ ही साल में, ह़ुक्म तो अल्लाह ही का है पहले भी और बाद में भी, और उस दिन ईमान वाले खुश हो जाएँगे।
  5. بِنَصْرِ اللّٰهِۜ يَنْصُرُ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُअल्लाह की मदद से, ‘वह’ जिसकी चाहता है मदद करता है, और ‘वही’ शक्तिशाली, रह़म वाला है।
  6. وَعْدَ اللّٰهِۜ لَا يُخْلِفُ اللّٰهُ وَعْدَهُ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَऔर यह अल्लाह का वादा है, और अल्लाह अपने वादे के ख़िलाफ़ नहीं करता, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते;
  7. يَعْلَمُونَ ظَاهِرًا مِنَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۚ وَهُمْ عَنِ الْاٰخِرَةِ هُمْ غَافِلُونَयह तो दुनिया की ज़िन्दगी के बाहरी रूप को ही जानते हैं, और आख़िरत से ग़ाफ़िल (बेपरवाह) हैं।
  8. اَوَلَمْ يَتَفَكَّرُوا ف۪ٓي اَنْفُسِهِمْ۠ مَا خَلَقَ اللّٰهُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَٓا اِلَّا بِالْحَقِّ وَاَجَلٍ مُسَمًّىۜ وَاِنَّ كَث۪يرًا مِنَ النَّاسِ بِلِقَٓائِ۬ رَبِّهِمْ لَكَافِرُونَक्या इन्होंने अपने आप में सोच -विचार नहीं किया कि अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन को और उनके बीच की तमाम चीज़ों को, ह़क़ के साथ और एक निश्चित समय तक के लिए पैदा किया, और बहुत से लोग तो अपने रब से मिलने का इन्कार ही करते हैं।
  9. اَوَلَمْ يَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَيَنْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ كَانُٓوا اَشَدَّ مِنْهُمْ قُوَّةً وَاَثَارُوا الْاَرْضَ وَعَمَرُوهَٓا اَكْثَرَ مِمَّا عَمَرُوهَا وَجَٓاءَتْهُمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِۜ فَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيَظْلِمَهُمْ وَلٰكِنْ كَانُٓوا اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَۜक्या ये लोग ज़मीन में चले-फिरे नहीं, कि देख लेते कि उन लोगों का अंजाम कैसा हुआ, जो इनसे पहले गुज़र चुके हैं? वे इनसे अधिक शक्तिशाली थे, और उन्होंने ज़मीन को जोता था और इनसे ज़्यादा अधिक आबाद किया था, जैसा इन्होंने आबाद किया उनके पास उनके रसूल स्पष्ट निशानियाँ लेकर आते रहे, तो अल्लाह उन पर ज़ुल्म करने वाला न था, बल्कि खुद ही अपने ऊपर ज़ुल्म कर रहे थे
  10. ثُمَّ كَانَ عَاقِبَةَ الَّذ۪ينَ اَسَٓاؤُا السُّٓوآٰى اَنْ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَكَانُوا بِهَا يَسْتَهْزِؤُ۫نَ۟तो जिन लोगों ने बुरा किया था उनका अंजाम भी बुरा हुआ, क्योंकि अल्लाह की आयतों को झुठलाते, और उनका मज़ाक़ उड़ाते रहे।
  11. اَللّٰهُ يَبْدَؤُا الْخَلْقَ ثُمَّ يُع۪يدُهُ ثُمَّ اِلَيْهِ تُرْجَعُونَअल्लाह ही (सृष्टि को) पहली बार पैदा करता है, ‘वही’ उसको फिर पैदा करेगा, फिर तुम ‘उसी’ की ओर लौट जाओगे।
  12. وَيَوْمَ تَقُومُ السَّاعَةُ يُبْلِسُ الْمُجْرِمُونَऔर जिस दिन वह घड़ी आ जाएगी, उस दिन मुज्रिम मायूस (निराश) हो जाएँगे;
  13. وَلَمْ يَكُنْ لَهُمْ مِنْ شُرَكَٓائِهِمْ شُفَعٰٓؤُ۬ا وَكَانُوا بِشُرَكَٓائِهِمْ كَافِر۪ينَऔर उनके ठहराए हुए साझीदारों में से कोई उनका सिफ़ारिश करने वाला न होगा, और वे अपने ठहराए हुए साझीदारों का इन्कार करेंगे।
  14. وَيَوْمَ تَقُومُ السَّاعَةُ يَوْمَئِذٍ يَتَفَرَّقُونَऔर जिस दिन वह घड़ी आ जाएगी, उस दिन वे सब अलग-अलग गिरोह हो जाएँगे।
  15. فَاَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ فَهُمْ ف۪ي رَوْضَةٍ يُحْبَرُونَतो जो लोग ईमान लाए और नेक अ़मल करते रहे, वे बाग़ में खुशह़ाल होंगे;
  16. وَاَمَّا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَلِقَٓائِ الْاٰخِرَةِ فَاُو۬لٰٓئِكَ فِي الْعَذَابِ مُحْضَرُونَऔर जिन लोगों ने इन्कार किया और हमारी आयतों और आख़िरत की मुलाक़ात को झुठलाया होगा, तो ऐसे ही लोग अ़ज़ाब के लिए हाज़िर किये जाएँगे।
  17. فَسُبْحَانَ اللّٰهِ ح۪ينَ تُمْسُونَ وَح۪ينَ تُصْبِحُونَतो अल्लाह की तस्बीह़ करो, शाम के वक्त भी और सुबह़ के वक्त भी।
  18. وَلَهُ الْحَمْدُ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَعَشِيًّا وَح۪ينَ تُظْهِرُونَऔर उसी के लिए तमाम तअ़रीफें़ हैं आसमानों और ज़मीन में, और पिछले पहर और जब तुम पर दोपहर हो।
  19. يُخْرِجُ الْحَيَّ مِنَ الْمَيِّتِ وَيُخْرِجُ الْمَيِّتَ مِنَ الْحَيِّ وَيُحْيِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَاۜ وَكَذٰلِكَ تُخْرَجُونَ۟‘वह’ ज़िन्दा को मुर्दा से निकालता है और मुर्दा को ज़िन्दा से, और ज़मीन को उसके मुर्दा होने के बाद ज़िन्दा करता है, और इसी तरह तुम निकाले जाओगे।
  20. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ٓ اَنْ خَلَقَكُمْ مِنْ تُرَابٍ ثُمَّ اِذَٓا اَنْتُمْ بَشَرٌ تَنْتَشِرُونَऔर यह उसकी निशानियों में से है कि ‘उसने’ तुम्हें मिट्टी से पैदा किया; फिर अब तुम इन्सान होकर फैलते जा रहे हो।
  21. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ٓ اَنْ خَلَقَ لَكُمْ مِنْ اَنْفُسِكُمْ اَزْوَاجًا لِتَسْكُنُٓوا اِلَيْهَا وَجَعَلَ بَيْنَكُمْ مَوَدَّةً وَرَحْمَةًۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَتَفَكَّرُونَऔर यह भी उसकी निशानियों में से है कि ‘उसने’ तुम्हारे लिए तुम्हारे बीच जोड़े पैदा किये, ताकि तुम उनसे सुकून हासिल करो, और तुम्हारे बीच मुह़ब्बत और रह़मत पैदा की, इसमें निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो सोच विचार करते हैं;
  22. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ خَلْقُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَاخْتِلَافُ اَلْسِنَتِكُمْ وَاَلْوَانِكُمْۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِلْعَالِم۪ينَऔर ‘उसकी’ निशानियों में से है आसमानों और ज़मीन का पैदा करना और तुम्हारी भाषाओं (बोलियों) और तुम्हारी रंगतों का भाँति-भाँति का होना, इसमें बड़ी निशानियाँ हैं इल्म वालों के लिए।
  23. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ مَنَامُكُمْ بِالَّيْلِ وَالنَّهَارِ وَابْتِغَٓاؤُ۬كُمْ مِنْ فَضْلِه۪ۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَسْمَعُونَऔर ‘उसकी’ निशानियों में से है तुम्हारा रात और दिन में सोना, और उसके फज़्ल (रोज़ी) का तलाश करना, इसमें निशानियाँ हैं उन लोगों के लिए जो सुनते हैं।
  24. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ يُر۪يكُمُ الْبَرْقَ خَوْفًا وَطَمَعًا وَيُنَزِّلُ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَيُحْي۪ بِهِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَاۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَऔर ‘उसकी’ निशानियों में से यह भी है कि वह तुमको बिजली की चमक दिखाता है, जो डर पैदा करती है और उम्मीद भी, और आसमान से पानी बरसाता है और ज़मीन को उसके मुर्दा होने के बाद ज़िन्दा कर देता है, बेशक इसमें निशानियाँ हैं अक़्ल वालों के लिए,
  25. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ٓ اَنْ تَقُومَ السَّمَٓاءُ وَالْاَرْضُ بِاَمْرِه۪ۜ ثُمَّ اِذَا دَعَاكُمْ دَعْوَةً مِنَ الْاَرْضِ اِذَٓا اَنْتُمْ تَخْرُجُونَऔर ‘उसकी’ निशानियों में से यह भी है कि आसमान और ज़मीन उसके हुक्म से क़ायम हैं, फिर जब ‘वह’ तुमको ज़मीन में से पुकारेगा, तो तुम अचानक निकल पड़ोगे।
  26. وَلَهُ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ كُلٌّ لَهُ قَانِتُونَऔर आसमानों और ज़मीन में जो कुछ भी है ‘उसी’ का है, सब उसी के फरमाँबरदार हैं।
  27. وَهُوَ الَّذ۪ي يَبْدَؤُا الْخَلْقَ ثُمَّ يُع۪يدُهُ وَهُوَ اَهْوَنُ عَلَيْهِۜ وَلَهُ الْمَثَلُ الْاَعْلٰى فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُ۟और ‘वही’ है जो ख़िल्क़त (लोगों) को पहली बार पैदा करता है फिर उसको दोबारा पैदा करेगा, और यह उसके लिए बहुत आसान है आसमानों और ज़मीन में ‘उसी’ की शान सबसे ऊँची है। और ‘वह’ बड़ा शक्तिशाली, ह़िकमत वाला है।
  28. ضَرَبَ لَكُمْ مَثَلًا مِنْ اَنْفُسِكُمْۜ هَلْ لَكُمْ مِنْ مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُكُمْ مِنْ شُرَكَٓاءَ ف۪ي مَا رَزَقْنَاكُمْ فَاَنْتُمْ ف۪يهِ سَوَٓاءٌ تَخَافُونَهُمْ كَخ۪يفَتِكُمْ اَنْفُسَكُمْۜ كَذٰلِكَ نُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَ‘वह’ तुम्हारे लिए खुद तुम्हारे ही ह़ाल की एक मिसाल देता है कि क्या रोज़ी हमने तुम्हें दी है, उसमें तुम्हारे बाँदी (अधीनस्थ) या ग़ुलामों में से कोई तुम्हारे साझीदार हैं, और क्या तुम बराबर के हक़्दार समझते हो, और क्या तुम उनका डर रखते हो जैसा कि तुम अपनों का डर रखते हो, इस तरह ‘हम’ उन लोगों के लिए आयतें खोल-खोल कर बयान करते हैं जो अक़्ल से काम लेते हैं;
  29. بَلِ اتَّبَعَ الَّذ۪ينَ ظَلَمُٓوا اَهْوَٓاءَهُمْ بِغَيْرِ عِلْمٍۚ فَمَنْ يَهْد۪ي مَنْ اَضَلَّ اللّٰهُۜ وَمَا لَهُمْ مِنْ نَاصِر۪ينَ(नहीं) बल्कि यह ज़ालिम बिना इल्म के अपनी इच्छाओं के पीछे चल रहे हैं, तो अब कौन उन्हें राह दिखाएगा जिसे अल्लाह ने भटका दिया हो? और उनका तो कोई मदद्गार नहीं;
  30. فَاَقِمْ وَجْهَكَ لِلدّ۪ينِ حَن۪يفًاۜ فِطْرَتَ اللّٰهِ الَّت۪ي فَطَرَ النَّاسَ عَلَيْهَاۜ لَا تَبْد۪يلَ لِخَلْقِ اللّٰهِۜ ذٰلِكَ الدّ۪ينُ الْقَيِّمُۗ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَۗतो तुम एक ओर के होकर अपने रूख़ को दीन (धर्म) पर जमा दो, वह स्वभाविक दीन जिस पर अल्लाह ने इन्सानों को पैदा किया, अल्लाह की बनाई हुई संरचना बदली नहीं जा सकती, यही दीन सीधा है, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते।
  31. مُن۪يب۪ينَ اِلَيْهِ وَاتَّقُوهُ وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَلَا تَكُونُوا مِنَ الْمُشْرِك۪ينَۙ‘उसी’ की ओर ध्यान रखो, और ‘उसी’ का डर रखो और नमाज़ क़ायम करो, और साझी ठहराने वालों में से न हो जाओ,
  32. مِنَ الَّذ۪ينَ فَرَّقُوا د۪ينَهُمْ وَكَانُوا شِيَعًاۜ كُلُّ حِزْبٍ بِمَا لَدَيْهِمْ فَرِحُونَ(और न) उन लोगों में, जिन्होंने अपने दीन (धर्मों) को टुकड़े-टुकड़े कर दिया और गिरोहों में बट गये, हर गिरोह के पास जो कुछ है, वह उसी में ख़ुश हैं।
  33. وَاِذَا مَسَّ النَّاسَ ضُرٌّ دَعَوْا رَبَّهُمْ مُن۪يب۪ينَ اِلَيْهِ ثُمَّ اِذَٓا اَذَاقَهُمْ مِنْهُ رَحْمَةً اِذَا فَر۪يقٌ مِنْهُمْ بِرَبِّهِمْ يُشْرِكُونَۙऔर जब लोगों को कोई तक्लीफ़ पहुँचती है तो अपने ‘रब’ को पुकारते हैं उसी की ओर रूजूअ़ होते हैं, फिर जब वह अपनी रह़मत का मज़ा चखाता है, तो उनमें से एक गिरोह अपने रब का साझी ठहरा लेता है;
  34. لِيَكْفُرُوا بِمَٓا اٰتَيْنَاهُمْۜ فَتَمَتَّعُوا۠ فَسَوْفَ تَعْلَمُونَताकि जो कुछ ‘हमने’ उसकों दिया है उसकी नाशुक्री करें, ‘‘अच्छा तुम मज़े उड़ा लो बहुत जल्द तुम को मालूम हो जाएगा।’’
  35. اَمْ اَنْزَلْنَا عَلَيْهِمْ سُلْطَانًا فَهُوَ يَتَكَلَّمُ بِمَا كَانُوا بِه۪ يُشْرِكُونَक्या हमने कोई प्रमाण उतारा है कि वह उसके ह़क़ में बोलता हो, जो वे उसके साथ साझी ठहराते हैं।
  36. وَاِذَٓا اَذَقْنَا النَّاسَ رَحْمَةً فَرِحُوا بِهَاۜ وَاِنْ تُصِبْهُمْ سَيِّئَةٌ بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يهِمْ اِذَا هُمْ يَقْنَطُونَऔर जब ‘हम’ लोगों को अपनी रह़मत का मज़ा चखाते हैं तो वे इतराने लगते हैं; और जब उनके करतूतों की वजह से उन पर कोई मुसीबत आ जाती है, तो तुरन्त निराश हो जाते हैं
  37. اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّ اللّٰهَ يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيَقْدِرُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَक्या देखते नहीं! कि अल्लाह जिसकी रोज़ी चाहता है बढ़ा देता है और (जिसके लिए चाहता है) तंग कर देता है, बेशक इसमें निशानियाँ हैं, उनके लिए जो ईमान लाते हैं।
  38. فَاٰتِ ذَا الْقُرْبٰى حَقَّهُ وَالْمِسْك۪ينَ وَابْنَ السَّب۪يلِۜ ذٰلِكَ خَيْرٌ لِلَّذ۪ينَ يُر۪يدُونَ وَجْهَ اللّٰهِۘ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَतो रिश्तेदारों को उनका ह़क़ दो, और मुहताज़ों व मुसाफ़िरों को भी, यह बेहतर है उन लागों के लिए जो अल्लाह की रज़ा (प्रसन्नता) के चाहने वाले हों और यही कामियाब होने वाले हैं।
  39. وَمَٓا اٰتَيْتُمْ مِنْ رِبًا لِيَرْبُوَ۬ا ف۪ٓي اَمْوَالِ النَّاسِ فَلَا يَرْبُوا عِنْدَ اللّٰهِۚ وَمَٓا اٰتَيْتُمْ مِنْ زَكٰوةٍ تُر۪يدُونَ وَجْهَ اللّٰهِ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُضْعِفُونَऔर तुम जो कुछ ब्याज (सूद) पर देते हो, ताकि वह लोगों के मालों में मिलकर बढ़ जाए तो वह अल्लाह के यहाँ नहीं बढ़ता और जो तुम ज़कात अल्लाह की खुशी के लिए देते हो, तो ऐसे ही लोग अपना माल बढ़ाते हैं।
  40. اَللّٰهُ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ ثُمَّ رَزَقَكُمْ ثُمَّ يُم۪يتُكُمْ ثُمَّ يُحْي۪يكُمْۜ هَلْ مِنْ شُرَكَٓائِكُمْ مَنْ يَفْعَلُ مِنْ ذٰلِكُمْ مِنْ شَيْءٍۜ سُبْحَانَهُ وَتَعَالٰى عَمَّا يُشْرِكُونَ۟अल्लाह ‘वह’ है जिसने तुमको पैदा किया, फिर तुमको रोज़ी दी; फिर तुम को मौत देता है; फिर तुमको ज़िन्दा करेगा, तो क्या तुम्हारे ठहराए हुए साझीदारों में से कोई ऐसा है, जो इनमें से कोई काम भी कर सकता हो? ‘वह’ पाक है और ऊँचा है उससे, जिसे ये साझी ठहराते हैं।
  41. ظَهَرَ الْفَسَادُ فِي الْبَرِّ وَالْبَحْرِ بِمَا كَسَبَتْ اَيْدِي النَّاسِ لِيُذ۪يقَهُمْ بَعْضَ الَّذ۪ي عَمِلُوا لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَथल और जल में फ़साद बरपा हो गया है खुद लोगों के ही हाथों के करतूतों से, ताकि उनको उनके करतूतों का मज़ा चखाए, शायद वे (सच्चाई की ओर) लौट आएँ।
  42. قُلْ س۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَانْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلُۜ كَانَ اَكْثَرُهُمْ مُشْرِك۪ينَकह दीजिए, ‘‘ज़मीन में चल-फिर कर देख लो, कि उनका कैसा अंजाम हुआ, जो पहले गुज़र चुके हैं, उनमें अक्सर मुश्रिक (बहुदेववादी) ही थे।’’
  43. فَاَقِمْ وَجْهَكَ لِلدّ۪ينِ الْقَيِّمِ مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَ يَوْمٌ لَا مَرَدَّ لَهُ مِنَ اللّٰهِ يَوْمَئِذٍ يَصَّدَّعُونَतो तुम अपना रूख़ उस सीधे दीन की ओर किये रहो, इससे पहले कि अल्लाह की ओर से वह दिन आ जाए जिसके लिए वापसी नहीं, उस दिन लोग अलग-अलग हो जाएँगे;
  44. مَنْ كَفَرَ فَعَلَيْهِ كُفْرُهُۚ وَمَنْ عَمِلَ صَالِحًا فَلِاَنْفُسِهِمْ يَمْهَدُونَۙजिस व्यक्ति ने इन्कार किया तो उसका इन्कार (का वबाल) उसी पर है, और जिसने अच्छे अ़मल किये, वे अपने ही लिए राह आसान कर रहे हैं;
  45. لِيَجْزِيَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ مِنْ فَضْلِه۪ۜ اِنَّهُ لَا يُحِبُّ الْكَافِر۪ينَताकि ‘वह’ अपने फज़्ल (अनुग्रह) से उन लोगों को अच्छा बदला दे, जो लोग ईमान लाए और भले काम करते रहे, बेशक वह काफ़िरों को पसंद नहीं करता।
  46. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ٓ اَنْ يُرْسِلَ الرِّيَاحَ مُبَشِّرَاتٍ وَلِيُذ۪يقَكُمْ مِنْ رَحْمَتِه۪ وَلِتَجْرِيَ الْفُلْكُ بِاَمْرِه۪ وَلِتَبْتَغُوا مِنْ فَضْلِه۪ وَلَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर ‘उसकी’ निशानियों में से है कि वह हवाओं को भेजता है जो खुशख़बरी देती हैं, ताकि ‘‘वह अपनी रह़मत का मज़ा चखाए और तािक उसके हुक्म से नौकाएँ चलें, ताकि तुम उसका फज़्ल (रोज़ी) तलाश करो और ताकि तुम उसके शुक्रगुज़ार बनो।
  47. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ رُسُلًا اِلٰى قَوْمِهِمْ فَجَٓاؤُ۫هُمْ بِالْبَيِّنَاتِ فَانْتَقَمْنَا مِنَ الَّذ۪ينَ اَجْرَمُواۜ وَكَانَ حَقًّا عَلَيْنَا نَصْرُ الْمُؤْمِن۪ينَऔर ‘हमने’ आप से पहले भी रसूल इनकी ओर भेजे थे और वे उनके पास स्पष्ट निशानियाँ लेकर आए थे, फिर हमने उन लोगों को सज़ा दी, जिन्होंने अपराध किया, और ‘हम’ पर तो ह़क़ है कि ईमान वालों की मदद करें।
  48. اَللّٰهُ الَّذ۪ي يُرْسِلُ الرِّيَاحَ فَتُث۪يرُ سَحَابًا فَيَبْسُطُهُ فِي السَّمَٓاءِ كَيْفَ يَشَٓاءُ وَيَجْعَلُهُ كِسَفًا فَتَرَى الْوَدْقَ يَخْرُجُ مِنْ خِلَالِه۪ۚ فَاِذَٓا اَصَابَ بِه۪ مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ٓ اِذَا هُمْ يَسْتَبْشِرُونَअल्लाह ही तो है जो हवाओं को भेजता है, फिर वे बादलों को उठाती हैं; फिर जिस तरह चाहता है आसमान में फैला देता है, और उन्हें परतों और टुकड़ियों का रूप देता है, फिर तुम देखते हो कि उसके बीच से वर्षा की बूँदे टपकी चली आती हैं, फिर जब वह अपने बन्दों में से जिन पर चाहता है उसे बरसा देता है, तो वे खुश हो उठते हैं;
  49. وَاِنْ كَانُوا مِنْ قَبْلِ اَنْ يُنَزَّلَ عَلَيْهِمْ مِنْ قَبْلِه۪ لَمُبْلِس۪ينَऔर इससे पहले तो वे इसके बरसाए जाने के बारे में मायूस थे।
  50. فَانْظُرْ اِلٰٓى اٰثَارِ رَحْمَتِ اللّٰهِ كَيْفَ يُحْيِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَاۜ اِنَّ ذٰلِكَ لَمُحْيِ الْمَوْتٰىۚ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌतो अल्लाह की रह़मत की निशानियों की ओर देखो! कि वह किस तरह ज़मीन को उसके मुर्दा होने के बाद ज़िन्दा करता है बेशक वह मुर्दों को ज़िन्दा करने वाला है, और वह हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्यवान) है।
  51. وَلَئِنْ اَرْسَلْنَا ر۪يحًا فَرَاَوْهُ مُصْفَرًّا لَظَلُّوا مِنْ بَعْدِه۪ يَكْفُرُونَऔर अगर ‘हम’ एक-दूसरी हवा भेज दें, जिसके प्रभाव से वे उस (खेती) को पीली पड़ी हुई देखें, तो इसके बाद वे इन्कार करने लग जाएँ।
  52. فَاِنَّكَ لَا تُسْمِعُ الْمَوْتٰى وَلَا تُسْمِعُ الصُّمَّ الدُّعَٓاءَ اِذَا وَلَّوْا مُدْبِر۪ينَतो तुम मुर्दों को नहीं सुना सकते और न बहरों को अपनी पुकार सुना सकते हो, जबकि वे पीठ फेरे चले जा रहे हों;
  53. وَمَٓا اَنْتَ بِهَادِ الْعُمْيِ عَنْ ضَلَالَتِهِمْۜ اِنْ تُسْمِعُ اِلَّا مَنْ يُؤْمِنُ بِاٰيَاتِنَا فَهُمْ مُسْلِمُونَ۟और न तुम अन्धों को उनकी गुमराही से निकाल कर सीधी राह पर ला सकते हो, तुम तो उन्हीं लोगों को सुना सकते हो, जो हमारी आयतों पर ईमान लाते हैं, तो ‘वही’ मुस्लिम (आज्ञाकारी) हैं।
  54. اَللّٰهُ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ مِنْ ضَعْفٍ ثُمَّ جَعَلَ مِنْ بَعْدِ ضَعْفٍ قُوَّةً ثُمَّ جَعَلَ مِنْ بَعْدِ قُوَّةٍ ضَعْفًا وَشَيْبَةًۜ يَخْلُقُ مَا يَشَٓاءُۚ وَهُوَ الْعَل۪يمُ الْقَد۪يرُअल्लाह ही तो है, जिसने तुम्हें कमज़ोर ह़ालत में पैदा किया, फिर कमज़ोरी के बाद ताक़त दी; फिर ताक़त के बाद कमज़ोरी और बुढ़ापा दिया, वह जो चाहता है पैदा करता है वह जानने वाला, क़ुद्रत वाला (सामर्थ्यवान) है।
  55. وَيَوْمَ تَقُومُ السَّاعَةُ يُقْسِمُ الْمُجْرِمُونَۙ مَا لَبِثُوا غَيْرَ سَاعَةٍۜ كَذٰلِكَ كَانُوا يُؤْفَكُونَऔर जिस दिन वह घड़ी आ जाएगी मुजरिम क़सम खाकर कहेंगे कि वे घड़ी भर से ज़्यादा नहीं रहे, इस तरह वे (रास्ते से) उल्टे जाते थे।
  56. وَقَالَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَ وَالْا۪يمَانَ لَقَدْ لَبِثْتُمْ ف۪ي كِتَابِ اللّٰهِ اِلٰى يَوْمِ الْبَعْثِۘ فَهٰذَا يَوْمُ الْبَعْثِ وَلٰكِنَّكُمْ كُنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَऔर जिन लोगों को इल्म और ईमान मिला था वे कहेंगे कि, ‘‘अल्लाह के रिकार्ड में तो तुम ज़िन्दा होकर उठने के दिन तक ठहरे रहे हो, तो यही ज़िन्दा होकर उठने का दिन है और तुमको इसका इल्म न था।’’
  57. فَيَوْمَئِذٍ لَا يَنْفَعُ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مَعْذِرَتُهُمْ وَلَا هُمْ يُسْتَعْتَبُونَतो उस दिन ज़ालिमों के लिए कोई उज्र (सफ़ाई) काम न आएगा, और न उनसे यह चाहा जाएगा कि वह तौबः करें।
  58. وَلَقَدْ ضَرَبْنَا لِلنَّاسِ ف۪ي هٰذَا الْقُرْاٰنِ مِنْ كُلِّ مَثَلٍۜ وَلَئِنْ جِئْتَهُمْ بِاٰيَةٍ لَيَقُولَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِنْ اَنْتُمْ اِلَّا مُبْطِلُونَऔर ‘हमने’ इस कुर्आन में लोगों के लिए हर तरह की मिसाल पेश की है, चाहे आप कोई भी निशानी उनके पास ले आएँ, जिन लोगों ने इन्कार किया, वे तो यही कहेंगे, ‘‘तुम तो बस झूठ बोलते हो।
  59. كَذٰلِكَ يَطْبَعُ اللّٰهُ عَلٰى قُلُوبِ الَّذ۪ينَ لَا يَعْلَمُونَइसी तरह अल्लाह मुहर (ठप्पा) लगा देता है उन लोगों के दिलों पर जो इल्म नहीं रखते।
  60. فَاصْبِرْ اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ وَلَا يَسْتَخِفَّنَّكَ الَّذ۪ينَ لَا يُوقِنُونَतो आप सब्र करें, बेशक अल्लाह का वादा सच्चा है और आप कों हरगिज़ बेवज़न (हल्का) न पाएँ, जो लोग यक़ीन नहीं रखते।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet