सूरह 31: Luqman
- الٓمٓ۠अलिफ़्-लाम्-मीम्।
- تِلْكَ اٰيَاتُ الْكِتَابِ الْحَك۪يمِۙयह ह़िक्मत वाली किताब की आयतें हैं;
- هُدًى وَرَحْمَةً لِلْمُحْسِن۪ينَۙहिदायत और रह़मत है भले काम करने वालों के लिए;
- اَلَّذ۪ينَ يُق۪يمُونَ الصَّلٰوةَ وَيُؤْتُونَ الزَّكٰوةَ وَهُمْ بِالْاٰخِرَةِ هُمْ يُوقِنُونَۜजो नमाज़ क़ायम करते और ज़कात देते और आख़िरत पर यक़ीन रखते हैं;
- اُو۬لٰٓئِكَ عَلٰى هُدًى مِنْ رَبِّهِمْ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَयही अपने ‘रब’ की ओर से राह पर हैं, और यही हैं कामियाब होने वाले।
- وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يَشْتَر۪ي لَهْوَ الْحَد۪يثِ لِيُضِلَّ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ بِغَيْرِ عِلْمٍۙ وَيَتَّخِذَهَا هُزُوًاۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ مُه۪ينٌऔर लोगों में कुछ ऐसे हैं, जो दिल को लुभाने वाली बातों को ख़रीदते हैं, ताकि बिना किसी इल्म के अल्लाह की राह से भटकाएँ औेर उनका मज़ाक़ उड़ाएँ, ऐसे लोगों के लिए ज़लील करने वाला (अपमान जनक) अ़ज़ाब है।
- وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِ اٰيَاتُنَا وَلّٰى مُسْتَكْبِرًا كَاَنْ لَمْ يَسْمَعْهَا كَاَنَّ ف۪ٓي اُذُنَيْهِ وَقْرًاۚ فَبَشِّرْهُ بِعَذَابٍ اَل۪يمٍऔर जब उसे ‘हमारी’ आयतें सुनाई जाती हैं तो वह अपने आप को बड़ा समझता हुआ पीठ फेर कर चल देता है, जैसे उसने उसे सुना ही न हो, मानो उसके कान बहरे हैं तो उसे दुःख देने वाले अ़ज़ाब की खुशख़बरी सुना दीजिए।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَهُمْ جَنَّاتُ النَّع۪يمِۙजो लोग ईमान लाए और भले काम करते रहे उनके लिए नेअ़मतों के बाग़ हैं;
- خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ وَعْدَ اللّٰهِ حَقًّاۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُउनमें वे हमेशा रहेंगे, यह अल्लाह का पक्का वादा है, और वह बड़ी ताक़त वाला, ह़िक्मत वाला है
- خَلَقَ السَّمٰوَاتِ بِغَيْرِ عَمَدٍ تَرَوْنَهَا وَاَلْقٰى فِي الْاَرْضِ رَوَاسِيَ اَنْ تَم۪يدَ بِكُمْ وَبَثَّ ف۪يهَا مِنْ كُلِّ دَٓابَّةٍۜ وَاَنْزَلْنَا مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَاَنْبَتْنَا ف۪يهَا مِنْ كُلِّ زَوْجٍ كَر۪يمٍ‘उसने’ आसमानों को पैदा किया, बिना खम्बों के, जैसा कि तुम देखते हो, ‘उसी ने’ ज़मीन में पहाड़ डाल दिये कि तुम को लेकर लुढ़क न जाए, और उसमें हर तरह के जानवर फैला दिये, और हम ही ने आसमान से पानी बरसाया, फिर उसमें हर तरह की अच्छी चीज़ें उगार्इं।
- هٰذَا خَلْقُ اللّٰهِ فَاَرُون۪ي مَاذَا خَلَقَ الَّذ۪ينَ مِنْ دُونِه۪ۜ بَلِ الظَّالِمُونَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍ۟यह है अल्लाह की पैदाइश, तो मुझे दिखाओ कि उन्होंने क्या पैदा किया है, जो उसके सिवा (पूज्य) हैं बल्कि यह ज़ालिम तो खुली गुमराही में पड़े हैं।
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَا لُقْمٰنَ الْحِكْمَةَ اَنِ اشْكُرْ لِلّٰهِۜ وَمَنْ يَشْكُرْ فَاِنَّمَا يَشْكُرُ لِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ كَفَرَ فَاِنَّ اللّٰهَ غَنِيٌّ حَم۪يدٌऔर ‘हमने’ लुक़मान को ह़िकमत (तत्वदर्शिता) दी कि अल्लाह का शुक्र करो और जो व्यक्ति शुक्र करता है, उसका शुक्र करना उसके अपने ही फ़ायदे के लिए है, और जो नाशुक्री करता है, तो भी अल्लाह बेपरवाह ह़म्द (खूबियों) वाला है।
- وَاِذْ قَالَ لُقْمٰنُ لِابْنِه۪ وَهُوَ يَعِظُهُ يَا بُنَيَّ لَا تُشْرِكْ بِاللّٰهِۜ اِنَّ الشِّرْكَ لَظُلْمٌ عَظ۪يمٌऔर जब लुक़मान ने अपने बेटे को नसीह़त करते हुए कहा,‘‘ऐ मेरे बेटे! अल्लाह का साझी न ठहराना, शिर्क तो बड़ा (भारी) ज़ुल्म है।’’
- وَوَصَّيْنَا الْاِنْسَانَ بِوَالِدَيْهِۚ حَمَلَتْهُ اُمُّهُ وَهْنًا عَلٰى وَهْنٍ وَفِصَالُهُ ف۪ي عَامَيْنِ اَنِ اشْكُرْ ل۪ي وَلِوَالِدَيْكَۜ اِلَيَّ الْمَص۪يرُऔर ‘हमने’ इन्सान को ताकीद की है उसके माँ-बाप के बारे में, उसकी माँ ने तक्लीफ़ पर तक्लीफ़ उठा कर, उसे अपने पेट में रखा, और दो साल उसके दूध छुड़ाने में लगे कि मेरा शुक्र कर और अपने माँ-बाप का भी, आख़िरकार मेरी ही ओर लौट कर आना है।
- وَاِنْ جَاهَدَاكَ عَلٰٓى اَنْ تُشْرِكَ ب۪ي مَا لَيْسَ لَكَ بِه۪ عِلْمٌ فَلَا تُطِعْهُمَا وَصَاحِبْهُمَا فِي الدُّنْيَا مَعْرُوفًاۘ وَاتَّبِعْ سَب۪يلَ مَنْ اَنَابَ اِلَيَّۚ ثُمَّ اِلَيَّ مَرْجِعُكُمْ فَاُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऔर अगर वे तुझ पर दबाव डालें कि तू किसी को मेरा साझीदार ठहरा, कि जिसका तुझे इल्म नहीं है, तो उनकी बात न मानना और दुनिया में उनके साथ अच्छा व्यवहार रखना, और पैरवी उनके रास्ते की करना जो व्यक्ति मेरी ओर रूजूअ़ किया, फिर मेरी ही ओर तुमको लौट कर आना है; उस समय मैं तुम्हें बताऊँगा जो कुछ तुम करते रहे।’’
- يَا بُنَيَّ اِنَّهَٓا اِنْ تَكُ مِثْقَالَ حَبَّةٍ مِنْ خَرْدَلٍ فَتَكُنْ ف۪ي صَخْرَةٍ اَوْ فِي السَّمٰوَاتِ اَوْ فِي الْاَرْضِ يَأْتِ بِهَا اللّٰهُۜ اِنَّ اللّٰهَ لَط۪يفٌ خَب۪يرٌ(लुक़मान ने कहा), ‘‘ऐ मेरे बेटे! अगर कोई चीज़ राई के दाने के बराबर भी हो, फिर वह किसी चट्टान के बीच या आसमान में या ज़मीन में हो, अल्लाह उसको (क़ियामत में) निकाल लाएगा, बेशक अल्लाह बारीक से बारीक (सूक्ष्मदर्शी) की ख़बर रखने वाला है।
- يَا بُنَيَّ اَقِمِ الصَّلٰوةَ وَأْمُرْ بِالْمَعْرُوفِ وَانْهَ عَنِ الْمُنْكَرِ وَاصْبِرْ عَلٰى مَٓا اَصَابَكَۜ اِنَّ ذٰلِكَ مِنْ عَزْمِ الْاُمُورِۚऐ मेरे बेटे! नमाज़ क़ायम कर और भली बात का हुक्म दे, और बुरी बातों से रोक और जो मुसीबत पहुँचे उस पर सब्र से काम ले, बेशक यह हौसले (साहस) के कामों में से है।
- وَلَا تُصَعِّرْ خَدَّكَ لِلنَّاسِ وَلَا تَمْشِ فِي الْاَرْضِ مَرَحًاۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ كُلَّ مُخْتَالٍ فَخُورٍۚऔर लोगों से बेरूख़ी न कर और न ज़मीन पर अकड़ कर चल, बेशक अल्लाह इतराने वाले, बड़ाई हाँकने वाले को पसंद नहीं करता।
- وَاقْصِدْ ف۪ي مَشْيِكَ وَاغْضُضْ مِنْ صَوْتِكَۜ اِنَّ اَنْكَرَ الْاَصْوَاتِ لَصَوْتُ الْحَم۪يرِ۟और अपनी चाल में दर्मियानी (सन्तुलन) चाल अपनाओ और अपनी आवाज़ नीची रखो, इसलिए कि सब से बुरी आवाज़ गधे की है।’’
- اَلَمْ تَرَوْا اَنَّ اللّٰهَ سَخَّرَ لَكُمْ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِ وَاَسْبَغَ عَلَيْكُمْ نِعَمَهُ ظَاهِرَةً وَبَاطِنَةًۜ وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يُجَادِلُ فِي اللّٰهِ بِغَيْرِ عِلْمٍ وَلَا هُدًى وَلَا كِتَابٍ مُن۪يرٍक्या तुम देखते नहीं, कि अल्लाह ने उन तमाम चीज़ों को जो आसमानों और ज़मीन में हैं, सबको तुम्हारे काम में लगा रखा है और उसने तुम पर अपनी खुली और छिपी नेअ़मतें पूरी कर दी हैं? और इन्सानों में कुछ ऐसे लोग हैं जो अल्लाह के बारे में झगड़ते हैं, बिना किसी इल्म, हिदायत और रोशन किताब के;
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمُ اتَّبِعُوا مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ قَالُوا بَلْ نَتَّبِعُ مَا وَجَدْنَا عَلَيْهِ اٰبَٓاءَنَاۜ اَوَلَوْ كَانَ الشَّيْطَانُ يَدْعُوهُمْ اِلٰى عَذَابِ السَّع۪يرِऔर जब उनसे कहा जाता है, ‘‘उस की पैरवी करो जो अल्लाह ने उतारी है’’ तो कहते हैं, ‘‘(नहीं) बल्कि हम उस की पैरवी करेंगे जिस पर हमने अपने बाप-दादा को पाया है।’’ क्या उस ह़ाल में भी कि अगर शैतान उन्हें भड़कती हुई आग की ओर बुला रहा हो?
- وَمَنْ يُسْلِمْ وَجْهَهُٓ اِلَى اللّٰهِ وَهُوَ مُحْسِنٌ فَقَدِ اسْتَمْسَكَ بِالْعُرْوَةِ الْوُثْقٰىۜ وَاِلَى اللّٰهِ عَاقِبَةُ الْاُمُورِऔर जो व्यक्ति अपने आप को अल्लाह के हवाले कर दे, और भला भी हो, तो उसने ही मज़्बूत सहारा थाम लिया, और सारे मामलों का अंजाम तो अल्लाह ही की ओर है
- وَمَنْ كَفَرَ فَلَا يَحْزُنْكَ كُفْرُهُۜ اِلَيْنَا مَرْجِعُهُمْ فَنُنَبِّئُهُمْ بِمَا عَمِلُواۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِऔर जिसने इन्कार किया उसका इन्कार आप के लिए ग़म का ज़रिया न बने, उनको तो पलट कर ‘हमारी’ ही ओर आना है, फिर हम बता देंगे कि उन्होंने क्या कुछ किया था? बेशक अल्लाह सीनों की बातों को जानता है।
- نُمَتِّعُهُمْ قَل۪يلًا ثُمَّ نَضْطَرُّهُمْ اِلٰى عَذَابٍ غَل۪يظٍहम उनको थोड़ा मज़ा उड़ाने देंगे, फिर उनको एक सख़्त अ़ज़ाब की ओर खींच कर ले जाएँगे।
- وَلَئِنْ سَاَلْتَهُمْ مَنْ خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ لَيَقُولُنَّ اللّٰهُۜ قُلِ الْحَمْدُ لِلّٰهِۜ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يَعْلَمُونَऔर अगर तुम उनसे पूछो कि, ‘‘आसमानों और ज़मीन को किसने पैदा किया है?’’ तो ज़रूर कहेंगे, ‘‘अल्लाह ने, कह दीजिए, तमाम तअ़रीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैं,’’ मगर उसमें से अक्सर लोग नहीं जानते।
- لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ اِنَّ اللّٰهَ هُوَ الْغَنِيُّ الْحَم۪يدُआसमानों और ज़मीन में जो कुछ है अल्लाह ही का है, बेशक अल्लाह बेपरवाह ह़म्द (तअ़रीफ़) के लायक़ है।
- وَلَوْ اَنَّ مَا فِي الْاَرْضِ مِنْ شَجَرَةٍ اَقْلَامٌ وَالْبَحْرُ يَمُدُّهُ مِنْ بَعْدِه۪ سَبْعَةُ اَبْحُرٍ مَا نَفِدَتْ كَلِمَاتُ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌऔर अगर ज़मीन के जितने पेड़ हैं, क़लम बन जाएँ और समुद्र उसकी स्याही हो जाए, इसके बाद सात और समुद्र हों तब भी अल्लाह की बातें खत्म न हों, बेशक अल्लाह बड़ा ताक़त वाला, ह़िक्मत वाला है।
- مَا خَلْقُكُمْ وَلَا بَعْثُكُمْ اِلَّا كَنَفْسٍ وَاحِدَةٍۜ اِنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ بَص۪يرٌतुम सब का पैदा करना और (तुम सब का ज़िन्दा करके) दोबारा उठाना, तो बस ऐसा ही है जैसे एक जीव का, बेशक अल्लाह सब कुछ सुनता, देखता है।
- اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ يُولِجُ الَّيْلَ فِي النَّهَارِ وَيُولِجُ النَّهَارَ فِي الَّيْلِ وَسَخَّرَ الشَّمْسَ وَالْقَمَرَۘ كُلٌّ يَجْر۪ٓي اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّى وَاَنَّ اللّٰهَ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرٌक्या तुम देखते नहीं, कि अल्लाह रात को दिन में दाख़िल करता है, और दिन को रात में, और उसी ने सूरज और चाँद को काम में लगा रखा है? हर एक अपने एक निर्धारित समय तक चले जा रहे हैं? और अल्लाह को ख़बर है, जो कुछ तुम करते हो।
- ذٰلِكَ بِاَنَّ اللّٰهَ هُوَ الْحَقُّ وَاَنَّ مَا يَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ الْبَاطِلُۙ وَاَنَّ اللّٰهَ هُوَ الْعَلِيُّ الْكَب۪يرُ۟यह इस वजह से है कि अल्लाह ही ह़क़ (सत्य) है और यह कि उसे छोड़ कर जिनको यह लोग पुकारते हैं, वे असत्य हैं,। और यह कि अल्लाह ही सबसे ऊँचा (और) महान है।
- اَلَمْ تَرَ اَنَّ الْفُلْكَ تَجْر۪ي فِي الْبَحْرِ بِنِعْمَتِ اللّٰهِ لِيُرِيَكُمْ مِنْ اٰيَاتِه۪ۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِكُلِّ صَبَّارٍ شَكُورٍक्या तुम देखते नहीं, कि नाव समुद्र में अल्लाह के फज़्ल (अनुग्रह) से चलती हैं, ताकि ‘वह’ तुम्हें कुछ निशानियाँ दिखाए? बेशक इसमें निशानियाँ हैं हर उस व्यक्ति के लिए, जो सब्र और शुक्र करने वाला हो।
- وَاِذَا غَشِيَهُمْ مَوْجٌ كَالظُّلَلِ دَعَوُا اللّٰهَ مُخْلِص۪ينَ لَهُ الدّ۪ينَۚ فَلَمَّا نَجّٰيهُمْ اِلَى الْبَرِّ فَمِنْهُمْ مُقْتَصِدٌۜ وَمَا يَجْحَدُ بِاٰيَاتِنَٓا اِلَّا كُلُّ خَتَّارٍ كَفُورٍऔर जब मौजें (लहरें) उन पर बादलों की तरह ढाँप लेती हैं, तो अल्लाह ही को पुकारते हैं, दीन को उसके लिए ख़ालिस करते हुए, फिर जब वह उनको बचा कर थल की ओर ले आता है, तो उनमें से कुछ ही सही राह पर क़ायम रहते हैं, और ‘हमारी’ निशानियों का इन्कार तो बस वही करते हैं, जो वादा तोड़ने वाले नाशुक्रे हैं;
- يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اتَّقُوا رَبَّكُمْ وَاخْشَوْا يَوْمًا لَا يَجْز۪ي وَالِدٌ عَنْ وَلَدِه۪ۘ وَلَا مَوْلُودٌ هُوَ جَازٍ عَنْ وَالِدِه۪ شَيْـًٔاۜ اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ فَلَا تَغُرَّنَّكُمُ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا۠ وَلَا يَغُرَّنَّكُمْ بِاللّٰهِ الْغَرُورُऐ लोगो! अपने रब का डर रखो और उस दिन से डरो जब न कोई बाप अपनी औलाद की ओर से बदला देगा और न कोई औलाद ही अपने बाप की ओर से बदला देने वाली होगी, बेशक अल्लाह का वादा सच्चा है, तो दुनिया की ज़िन्दगी हरगिज़ तुम्हें धोखे में न डाले, और न अल्लाह के बारे में वह धोखेबाज़ (शैतान) तुम्हें धोखे में डाले।
- اِنَّ اللّٰهَ عِنْدَهُ عِلْمُ السَّاعَةِۚ وَيُنَزِّلُ الْغَيْثَۚ وَيَعْلَمُ مَا فِي الْاَرْحَامِۜ وَمَا تَدْر۪ي نَفْسٌ مَاذَا تَكْسِبُ غَدًاۜ وَمَا تَدْر۪ي نَفْسٌ بِاَيِّ اَرْضٍ تَمُوتُۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ خَب۪يرٌउस (क़ियामत की) घड़ी का इल्म अल्लाह ही के पास है, वही बारिश बरसाता है और जानता है जो कुछ (माओं के) रह़िम (गर्भ) में है। और कोई नफ़्स (व्यक्ति) नहीं जानता कि वह कल क्या करेगा और कोई नहीं जानता कि वह किस ज़मीन में मरेगा, बेशक अल्लाह ही सब कुछ जानने वाला, ख़बर रखने वाला है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet