सूरह 32: As-Sajdah
- الٓمٓ۠अलिफ़्- लाम्- मीम्,
- تَنْز۪يلُ الْكِتَابِ لَا رَيْبَ ف۪يهِ مِنْ رَبِّ الْعَالَم۪ينَۜइस किताब (क़ुर्आन) में कुछ शक नहीं कि सारे संसार के रब की ओर से नाज़िल हुई।
- اَمْ يَقُولُونَ افْتَرٰيهُۚ بَلْ هُوَ الْحَقُّ مِنْ رَبِّكَ لِتُنْذِرَ قَوْمًا مَٓا اَتٰيهُمْ مِنْ نَذ۪يرٍ مِنْ قَبْلِكَ لَعَلَّهُمْ يَهْتَدُونَक्या यह लोग कहते हैं कि, ‘‘इस व्यक्ति ने इसे खुद गढ़ लिया है?’’ (नहीं,) बल्कि वह बर-ह़क़ (सत्य) है आप के रब की ओर से, ताकि आप उन लोगों को सचेत कर दें जिनके पास आप से पहले कोई सचेत करने वाला नहीं आया, ताकि ये हिदायत पाएँ।
- اَللّٰهُ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا ف۪ي سِتَّةِ اَيَّامٍ ثُمَّ اسْتَوٰى عَلَى الْعَرْشِۜ مَا لَكُمْ مِنْ دُونِه۪ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا شَف۪يعٍۜ اَفَلَا تَتَذَكَّرُونَअल्लाह ही है ‘जिसने’ आसमानों और ज़मीन और उनके बीच की चीजों़ को जो इन दोनों में है छः दिनों में पैदा किया, फिर अर्श (सिंहासन) पर क़ायम (विराजमान) हुआ, उसके सिवा न कोई तुम्हारा काम बनाने वाला है और न कोई सिफ़ारिशी, तो क्या तुम समझते नहीं?
- يُدَبِّرُ الْاَمْرَ مِنَ السَّمَٓاءِ اِلَى الْاَرْضِ ثُمَّ يَعْرُجُ اِلَيْهِ ف۪ي يَوْمٍ كَانَ مِقْدَارُهُٓ اَلْفَ سَنَةٍ مِمَّا تَعُدُّونَ‘वही’ ज़मीन से आसमान तक हर काम का इन्तिज़ाम करता है, फिर सारे मामले उसी की ओर लौटते हैं वह एक दिन जिस की मिक़दार तुम्हारी गिनती के अनुसार एक हज़ार वर्ष की होगी।
- ذٰلِكَ عَالِمُ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُۙ‘यही’ तो है ग़ैब (छिपे) और ह़ाज़िर का जानने वाला और बड़ी ताक़त वाला, रह़म वाला है।
- اَلَّذ۪ٓي اَحْسَنَ كُلَّ شَيْءٍ خَلَقَهُ وَبَدَاَ خَلْقَ الْاِنْسَانِ مِنْ ط۪ينٍۚ‘उसने’ जो चीज़ बनाई, अच्छी तरह बनाई और इन्सान की पैदाइश को मिट्टी से शुरू किया,
- ثُمَّ جَعَلَ نَسْلَهُ مِنْ سُلَالَةٍ مِنْ مَٓاءٍ مَه۪ينٍۚफिर उसका वंश ह़क़ीर पानी (वीर्य) से पैदा किया;
- ثُمَّ سَوّٰيهُ وَنَفَخَ ف۪يهِ مِنْ رُوحِه۪ وَجَعَلَ لَكُمُ السَّمْعَ وَالْاَبْصَارَ وَالْاَفْـِٔدَةَۜ قَل۪يلًا مَا تَشْكُرُونَफिर उसको दुरूस्त किया और उसमें अपनी रूह़ फूँक दी और तुम्हारे कान, और आँखें और दिल बनाए, तुम बहुत कम शुक्र करते हो।
- وَقَالُٓوا ءَاِذَا ضَلَلْنَا فِي الْاَرْضِ ءَاِنَّا لَف۪ي خَلْقٍ جَد۪يدٍۜ بَلْ هُمْ بِلِقَٓاءِ رَبِّهِمْ كَافِرُونَऔर यह लोग कहते हैं,‘‘जब हम ज़मीन में घुल-मिल चुके होंगे तो क्या हम फिर नये सिरे से पैदा किये जाएँगे?’’ बल्कि यह लोग अपने रब ही के इन्कारी हैं।
- قُلْ يَتَوَفّٰيكُمْ مَلَكُ الْمَوْتِ الَّذ۪ي وُكِّلَ بِكُمْ ثُمَّ اِلٰى رَبِّكُمْ تُرْجَعُونَ۟कह दीजिए, ‘‘मौत का फ़रिश्ता जो तुम पर नियुक्त है, वह तुम्हें पूरे तरीक़े से अपने क़ब्ज़े में ले लेता है, फिर तुम अपने रब की ओर वापस होगे।’’
- وَلَوْ تَرٰٓى اِذِ الْمُجْرِمُونَ نَاكِسُوا رُؤُ۫سِهِمْ عِنْدَ رَبِّهِمْۜ رَبَّنَٓا اَبْصَرْنَا وَسَمِعْنَا فَارْجِعْنَا نَعْمَلْ صَالِحًا اِنَّا مُوقِنُونَऔर अगर तुम उनको देख लेते जब वे मुजरिम अपने रब के सामने सर झुकाए होंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! हमने देख लिया और सुन लिया, तो अब हमें वापस भेज दे कि हम नेक अ़मल करें, बेशक हमें यक़ीन हो गया है।’’
- وَلَوْ شِئْنَا لَاٰتَيْنَا كُلَّ نَفْسٍ هُدٰيهَا وَلٰكِنْ حَقَّ الْقَوْلُ مِنّ۪ي لَاَمْلَـَٔنَّ جَهَنَّمَ مِنَ الْجِنَّةِ وَالنَّاسِ اَجْمَع۪ينَऔर अगर ‘हम’ चाहते तो हर जानदार को इसकी हिदायत (सीधी राह) दे देते, लेकिन ‘मेरी’ वह बात पूरी हो चुकी है कि ‘‘मैं जहन्नम को जिन्नों और इन्सानों सब से भर दूँगा।’’
- فَذُوقُوا بِمَا نَس۪يتُمْ لِقَٓاءَ يَوْمِكُمْ هٰذَاۚ اِنَّا نَس۪ينَاكُمْ وَذُوقُوا عَذَابَ الْخُلْدِ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَतो अब चखो मज़ा इसका, कि तुमने इस दिन के मिलने को भुला रखा था, तो ‘हमने’ भी तुम्हें भुला दिया अब तुम अपने करतूतों के बदले हमेशा-हमेश अ़ज़ाब का मज़ा चखो।
- اِنَّمَا يُؤْمِنُ بِاٰيَاتِنَا الَّذ۪ينَ اِذَا ذُكِّرُوا بِهَا خَرُّوا سُجَّدًا وَسَبَّحُوا بِحَمْدِ رَبِّهِمْ وَهُمْ لَا يَسْتَكْبِرُونَ‘हमारी’ आयतों पर तो वही लोग ईमान लाते हैं कि जब उनको उनसे नसीह़त की जाती है, तो सज्दे में गिर जाते हैं और अपने रब के साथ पाकी बयान करते हैं और घमंड नहीं करते।
- تَتَجَافٰى جُنُوبُهُمْ عَنِ الْمَضَاجِعِ يَدْعُونَ رَبَّهُمْ خَوْفًا وَطَمَعًاۘ وَمِمَّا رَزَقْنَاهُمْ يُنْفِقُونَउनकी पीठें बिस्तरों से अलग रहती हैं कि वे अपने रब को डर और उम्मीद के साथ पुकारते हैं, और जो कुछ ‘हमने’ उनको दिया है उसमें से ख़र्च करते हैं।
- فَلَا تَعْلَمُ نَفْسٌ مَٓا اُخْفِيَ لَهُمْ مِنْ قُرَّةِ اَعْيُنٍۚ جَزَٓاءً بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَतो कोई नफ़्स (व्यक्ति) नहीं जानता कि उनके लिए कैसी आँखों की ठंडक छिपा कर रखी गई है यह उनके अ़ामाल का बदला है जो वे करते थे।
- اَفَمَنْ كَانَ مُؤْمِنًا كَمَنْ كَانَ فَاسِقًاۜ لَا يَسْتَوُ۫نَक्या वह व्यक्ति जो मोमिन है उस व्यक्ति की तरह हो सकता है, जो फ़ासिक़ (नाफ़रमान) हो, दोनों बराबर नहीं हो सकते।
- اَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ فَلَهُمْ جَنَّاتُ الْمَأْوٰىۘ نُزُلًا بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَजो लोग ईमान लाए और नेक अ़मल करते रहे, उनके रहने के लिए बाग़ हैं यह मेहमानदारी उनके कामों का बदला है, जो वे करते थे।
- وَاَمَّا الَّذ۪ينَ فَسَقُوا فَمَأْوٰيهُمُ النَّارُۜ كُلَّمَٓا اَرَادُٓوا اَنْ يَخْرُجُوا مِنْهَٓا اُع۪يدُوا ف۪يهَا وَق۪يلَ لَهُمْ ذُوقُوا عَذَابَ النَّارِ الَّذ۪ي كُنْتُمْ بِه۪ تُكَذِّبُونَऔर जिन्होंने नाफ़रमानी की, उनका ठिकाना दोज़ख़ है, जब कभी वे उससे निकलना चाहेंगे तो उसी में ढ़केल दिये जाएँगे और उनसे कहा जाएगा चखो अब उस आग के अ़ज़ाब का मज़ा, जिसको तुम झूठ समझते थे।’’
- وَلَنُذ۪يقَنَّهُمْ مِنَ الْعَذَابِ الْاَدْنٰى دُونَ الْعَذَابِ الْاَكْبَرِ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَऔर ‘हम’ उन्हें उस बड़े अ़ज़ाब से पहले (दुनिया के) अ़ज़ाब का मज़ा चखाएँगे, ताकि वे (हमारी ओर) लौट आएँ।
- وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنْ ذُكِّرَ بِاٰيَاتِ رَبِّه۪ ثُمَّ اَعْرَضَ عَنْهَاۜ اِنَّا مِنَ الْمُجْرِم۪ينَ مُنْتَقِمُونَ۟और उस व्यक्ति से बढ़कर ज़ालिम कौन होगा, जिसे उसके रब की आयतों के ज़रिये नसीह़त की जाए, तो वह उनसे मुँह फेर ले, हम गुनाहगारों से बदला लेकर रहेंगे।
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ فَلَا تَكُنْ ف۪ي مِرْيَةٍ مِنْ لِقَٓائِه۪ وَجَعَلْنَاهُ هُدًى لِبَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۚऔर ‘हमने’ मूसा को किताब दी, तो तुम उसके मिलने के बारे में शक में न पड़ो, और ‘हमने’ उसको बनी इस्राईल के लिए हिदायत बनाया।
- وَجَعَلْنَا مِنْهُمْ اَئِمَّةً يَهْدُونَ بِاَمْرِنَا لَمَّا صَبَرُواۜ وَكَانُوا بِاٰيَاتِنَا يُوقِنُونَऔर ‘हमने’ उनमें से पेशवा (नायक) बनाए थे, जो ‘हमारे’ हुक्म से हिदायत (मार्गदर्शन) किया करते थे, वह सब्र पर क़ायम रहे और ‘हमारी’ आयतों पर यक़ीन रखते रहे।
- اِنَّ رَبَّكَ هُوَ يَفْصِلُ بَيْنَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ ف۪يمَا كَانُوا ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَबेशक तुम्हारा रब ही क़ियामत के दिन उन बातों का फ़ैसला करेगा, जिनमें वे मतभेद करते रहे हैं।
- اَوَلَمْ يَهْدِ لَهُمْ كَمْ اَهْلَكْنَا مِنْ قَبْلِهِمْ مِنَ الْقُرُونِ يَمْشُونَ ف۪ي مَسَاكِنِهِمْۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍۜ اَفَلَا يَسْمَعُونَक्या उनके लिए यह चीज़ हिदायत (मार्गदर्शक) का ज़रिया न हुई, कि इनसे पहले कितनी ही नस्लों को हम हलाक कर चुके हैं, जिनके रहने बसने की जगहों पर वे चलते-फिरते हैं? बेशक इसमें निशानियाँ हैं तो क्या यह सुनते नहीं?
- اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّا نَسُوقُ الْمَٓاءَ اِلَى الْاَرْضِ الْجُرُزِ فَنُخْرِجُ بِه۪ زَرْعًا تَأْكُلُ مِنْهُ اَنْعَامُهُمْ وَاَنْفُسُهُمْۜ اَفَلَا يُبْصِرُونَक्या इन्होंने नहीं देखा कि हम सूखी पड़ी हुई ज़मीन की ओर पानी ले जाते हैं, फिर उससे खेती उगाते हैं, जिसमें से इनके चौपाए भी खाते हैं और वे खुद भी? तो क्या यह इनको दिखाई नहीं देता।
- وَيَقُولُونَ مَتٰى هٰذَا الْفَتْحُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर कहते हैं ‘‘यह फ़ैसला कब होगा, अगर तुम सच्चे हो?’’
- قُلْ يَوْمَ الْفَتْحِ لَا يَنْفَعُ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا ا۪يمَانُهُمْ وَلَا هُمْ يُنْظَرُونَकह दीजिए, ‘‘फ़ैसले के दिन इन्कार करने वालों का ईमान लाना उनके लिए कुछ फ़ायदेमन्द न होगा और न उनको मोहलत दी जाएगी।
- فَاَعْرِضْ عَنْهُمْ وَانْتَظِرْ اِنَّهُمْ مُنْتَظِرُونَअच्छा तो उन्हें उनके ह़ाल पर छोड़ दीजिए और इन्तिज़ार कीजिए यह भी इन्तिज़ार कर रहे हैं।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet