सूरह 33: Al-Ahzab
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ اتَّقِ اللّٰهَ وَلَا تُطِعِ الْكَافِر۪ينَ وَالْمُنَافِق۪ينَۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَل۪يمًا حَك۪يمًاۙऐ नबी! अल्लाह से डरिए और काफ़िरों (इन्कारियों) और मुनाफ़िक़ों (कप्टाचारियों) की बात न मानिए, बेशक अल्लाह इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَاتَّبِعْ مَا يُوحٰٓى اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرًاۙऔर पैरवी (अनुसरण) कीजिए उस वह़्य की जो आप के रब की ओर से आप पर की जा रही है, बेशक अल्लाह जो तुम करते हो, उसकी ख़बर रखता है।
- وَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَك۪يلًاऔर आप अल्लाह पर भरोसा रखिए ‘वही’ काम बनाने के लिए काफ़ी है।
- مَا جَعَلَ اللّٰهُ لِرَجُلٍ مِنْ قَلْبَيْنِ ف۪ي جَوْفِه۪ۚ وَمَا جَعَلَ اَزْوَاجَكُمُ الّٰٓـ۪ٔي تُظَاهِرُونَ مِنْهُنَّ اُمَّهَاتِكُمْۚ وَمَا جَعَلَ اَدْعِيَٓاءَكُمْ اَبْنَٓاءَكُمْۜ ذٰلِكُمْ قَوْلُكُمْ بِاَفْوَاهِكُمْۜ وَاللّٰهُ يَقُولُ الْحَقَّ وَهُوَ يَهْدِي السَّب۪يلَअल्लाह ने किसी आदमी के सीने में दो दिल नहीं बनाए, और न तुम्हारी पत्नियों को जिनसे तुम ज़िहार कर बैठते हो, (अर्थात यह कह दे कि तू मेरी माँ की पीठ की तरह ह़राम है) तुम्हारी माँ बनाया और न उसने तुम्हारे मुँह बोले बेटों को तुम्हारे ह़क़ीक़ी बेटे बनाए, ये सब तुम्हारे मुँह की बातें हैं और अल्लाह तो ह़क़ बात कहता है और ‘वही’ सह़ी राह की ओर रहनुमाई करता है।
- اُدْعُوهُمْ لِاٰبَٓائِهِمْ هُوَ اَقْسَطُ عِنْدَ اللّٰهِۚ فَاِنْ لَمْ تَعْلَمُٓوا اٰبَٓاءَهُمْ فَاِخْوَانُكُمْ فِي الدّ۪ينِ وَمَوَال۪يكُمْۜ وَلَيْسَ عَلَيْكُمْ جُنَاحٌ ف۪يمَٓا اَخْطَأْتُمْ بِه۪ۙ وَلٰكِنْ مَا تَعَمَّدَتْ قُلُوبُكُمْۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًا(मोमिनो) उन्हें उनके बापों के नाम से पुकारा करो, अल्लाह के नज़दीक यही इन्साफ़ की बात है, और अगर तुम उनके बापों को न जानते हो, तो वे तुम्हारे दीनी भाई और साथी हैं, और इसमें जो ग़लती तुमसे हुई उसके लिए तुम पर कोई पकड़ नहीं, लेकिन जिसका इरादा तुमने दिल से कर लिया, (उसकी बात और है) और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- اَلنَّبِيُّ اَوْلٰى بِالْمُؤْمِن۪ينَ مِنْ اَنْفُسِهِمْ وَاَزْوَاجُهُٓ اُمَّهَاتُهُمْۜ وَاُو۬لُوا الْاَرْحَامِ بَعْضُهُمْ اَوْلٰى بِبَعْضٍ ف۪ي كِتَابِ اللّٰهِ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُهَاجِر۪ينَ اِلَّٓا اَنْ تَفْعَلُٓوا اِلٰٓى اَوْلِيَٓائِكُمْ مَعْرُوفًاۜ كَانَ ذٰلِكَ فِي الْكِتَابِ مَسْطُورًاनबी का ह़क़ ईमान वालों पर, खुद उनके अपनी जान से बढ़ कर है- और उनकी पत्नियाँ उनकी माएँ और अल्लाह की किताब के अनुसार, ईमान वालों और हिजरत करने वालों के मुक़ाबले में- नातेदार आपस में एक-दूसरे से ज़्यादा क़रीब हैं। यह और बात है कि तुम अपने साथियों के साथ कोई भलाई करो, यह बात किताब में लिखी हुई है।
- وَاِذْ اَخَذْنَا مِنَ النَّبِيّ۪نَ م۪يثَاقَهُمْ وَمِنْكَ وَمِنْ نُوحٍ وَاِبْرٰه۪يمَ وَمُوسٰى وَع۪يسَى ابْنِ مَرْيَمَۖ وَاَخَذْنَا مِنْهُمْ م۪يثَاقًا غَل۪يظًاۙऔर जब ‘हमने’ नबियों से अहद (प्रतिज्ञा) लिया, और तुमसे भी, और नूह़, और इब्राहीम और मूसा और मरयम के बेटे, ईसा, से भी, और ‘हमने’ मज़बूत अहद (प्रतिज्ञा) लिया था;
- لِيَسْـَٔلَ الصَّادِق۪ينَ عَنْ صِدْقِهِمْۚ وَاَعَدَّ لِلْكَافِر۪ينَ عَذَابًا اَل۪يمًا۟ताकि उन सच्चे लोगों से उनकी सच्चाई के बारे में पूछें, और इन्कार करने वालों के लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اذْكُرُوا نِعْمَةَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ اِذْ جَٓاءَتْكُمْ جُنُودٌ فَاَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ ر۪يحًا وَجُنُودًا لَمْ تَرَوْهَاۜ وَكَانَ اللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرًاۚऐ ईमान वालो! अल्लाह के उस एह़सान को याद करो जो ‘उसने’ तुम पर किया- जब तुम पर फौजें चढ़ आयी थीं, तो ‘हमने’ उन पर आँधी भेजी, और ऐसी फौजें, जो तुमको दिखाई नहीं देती थीं, और जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उसे देख रहा था;
- اِذْ جَٓاؤُ۫كُمْ مِنْ فَوْقِكُمْ وَمِنْ اَسْفَلَ مِنْكُمْ وَاِذْ زَاغَتِ الْاَبْصَارُ وَبَلَغَتِ الْقُلُوبُ الْحَنَاجِرَ وَتَظُنُّونَ بِاللّٰهِ الظُّنُونَاजब वे तुम पर ऊपर की ओर से भी (चढ़) आए और नीचे की ओर से भी, और जब आँखें पथरा गयीं, और कलेजे मुँह को आने लगे, और तुम अल्लाह के बारे में तरह़-तरह़ के ख़याल करने लगे थे;
- هُنَالِكَ ابْتُلِيَ الْمُؤْمِنُونَ وَزُلْزِلُوا زِلْزَالًا شَد۪يدًاउस वक़्त ईमान वाले आज़माइश में डाल दिये गये, और बुरी तरह हिला दिये गये।
- وَاِذْ يَقُولُ الْمُنَافِقُونَ وَالَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ مَا وَعَدَنَا اللّٰهُ وَرَسُولُهُٓ اِلَّا غُرُورًاऔर जब मुनाफिक़ (कप्टाचारी), और वे लोग जिनके दिलों में रोग था, कहने लगे, ‘‘अल्लाह और उसके रसूल ने जो वादे हम से किये थे वह बिल्कुल धोखा था।’’
- وَاِذْ قَالَتْ طَٓائِفَةٌ مِنْهُمْ يَٓا اَهْلَ يَثْرِبَ لَا مُقَامَ لَكُمْ فَارْجِعُواۚ وَيَسْتَأْذِنُ فَر۪يقٌ مِنْهُمُ النَّبِيَّ يَقُولُونَ اِنَّ بُيُوتَنَا عَوْرَةٌ وَمَا هِيَ بِعَوْرَةٍۜ اِنْ يُر۪يدُونَ اِلَّا فِرَارًاऔर जब उनमें से एक गिरोह कहने लगा, ‘‘ऐ यसरिब (मदीना) वालो तुम्हारे लिए (ठहरने की) कोई जगह नहीं है, तो लौट चलो,’’ और उनमें से एक गिरोह यह कह कर नबी से इजाज़त माँगने लगा कि ‘‘हमारे घर खुले पड़े हैं,’’ हलाँकि वे खुले हुए (असुरक्षित) न थे, वे तो केवल भागना चाहते थे।
- وَلَوْ دُخِلَتْ عَلَيْهِمْ مِنْ اَقْطَارِهَا ثُمَّ سُئِلُوا الْفِتْنَةَ لَاٰتَوْهَا وَمَا تَلَبَّثُوا بِهَٓا اِلَّا يَس۪يرًاऔर अगर (फ़ौजें) शहर के चारों ओर से उन पर चढ़ आतीं और उस समय उनसे फित्ने (जंग)में पड़ने के लिए कहा जाता, तो वे (तुरन्त) उसमें जा पड़ते और इसके लिए बहुत कम ठहरते;
- وَلَقَدْ كَانُوا عَاهَدُوا اللّٰهَ مِنْ قَبْلُ لَا يُوَلُّونَ الْاَدْبَارَۜ وَكَانَ عَهْدُ اللّٰهِ مَسْؤُ۫لًاहालाँकि वे लोग इससे पहले अल्लाह से अहद (प्रतिज्ञा) कर चुके थे कि पीठ न फेरेंगे, और अल्लाह से किये गये अहद की ज़रूर पूछ-ताछ होगी।
- قُلْ لَنْ يَنْفَعَكُمُ الْفِرَارُ اِنْ فَرَرْتُمْ مِنَ الْمَوْتِ اَوِ الْقَتْلِ وَاِذًا لَا تُمَتَّعُونَ اِلَّا قَل۪يلًاकह दीजिए, ‘‘अगर तुम मौत या क़त्ल से भागो, तो यह भागना तुम्हारे लिए कुछ भी लाभदायक न होगा, और (इसके बाद तुम ज़िन्दगी का) मज़ा थोड़ा ही उठा सकोगे।’’
- قُلْ مَنْ ذَا الَّذ۪ي يَعْصِمُكُمْ مِنَ اللّٰهِ اِنْ اَرَادَ بِكُمْ سُٓوءًا اَوْ اَرَادَ بِكُمْ رَحْمَةًۜ وَلَا يَجِدُونَ لَهُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلِيًّا وَلَا نَص۪يرًاकह दीजिए, ‘‘कौन है जो तुम्हें अल्लाह से बचा सकता है, अगर ‘वह’ तुम्हें कोई नुक़्सान पहुँचाना चाहे, या अगर ‘वह’ तुम पर मेहरबानी करना चाहे,’’ तो अल्लाह के मुक़ाबले में न कोई दोस्त पाएँंगे और न कोई मदद्गार।
- قَدْ يَعْلَمُ اللّٰهُ الْمُعَوِّق۪ينَ مِنْكُمْ وَالْقَٓائِل۪ينَ لِاِخْوَانِهِمْ هَلُمَّ اِلَيْنَاۚ وَلَا يَأْتُونَ الْبَأْسَ اِلَّا قَل۪يلًاۙअल्लाह तुम में से उन लोगों को भी जानता है जो रूकावटें डाल रहे हैं, और अपने भाइयों से यह कहते हैं कि ‘‘हमारे पास चले आओ।’’ ओैर वे जंग में बहुत कम हिस्सा लेते हैं।
- اَشِحَّةً عَلَيْكُمْۚ فَاِذَا جَٓاءَ الْخَوْفُ رَاَيْتَهُمْ يَنْظُرُونَ اِلَيْكَ تَدُورُ اَعْيُنُهُمْ كَالَّذ۪ي يُغْشٰى عَلَيْهِ مِنَ الْمَوْتِۚ فَاِذَا ذَهَبَ الْخَوْفُ سَلَقُوكُمْ بِاَلْسِنَةٍ حِدَادٍ اَشِحَّةً عَلَى الْخَيْرِۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَمْ يُؤْمِنُوا فَاَحْبَطَ اللّٰهُ اَعْمَالَهُمْۜ وَكَانَ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرًاवह तुम्हारा साथ देने में तंग दिल हैं फिर जब ख़त्रा पेश आ जाता है, तो तुम उन्हें देखते हो, कि वे तुम्हें किस तरह़ ताकते हैं कि उनकी आँखें चक्कर खा रही हैं, जैसे किसी पर बेहोशी छा रही हो, फिर जब ख़त्रा खत्म हो जाता है तो तेज़ ज़बानों के साथ तुम्हारे बारे में ज़बानदराज़ी करें और माल में कंजूसी करें, यह लोग ईमान लाए ही न थें, तो अल्लाह ने इनके किये हुए कामों को बरबाद कर दिया और यह अल्लाह के लिए आसान था।
- يَحْسَبُونَ الْاَحْزَابَ لَمْ يَذْهَبُواۚ وَاِنْ يَأْتِ الْاَحْزَابُ يَوَدُّوا لَوْ اَنَّهُمْ بَادُونَ فِي الْاَعْرَابِ يَسْـَٔلُونَ عَنْ اَنْبَٓائِكُمْۜ وَلَوْ كَانُوا ف۪يكُمْ مَا قَاتَلُٓوا اِلَّا قَل۪يلًا۟(डर की वजह से) समझ रहे हैं कि हमलाआवर गिरोह अभी गये नहीं हैं, और अगर हमलाआवर गिरोह फिर आ जाएँं तो यह चाहेंगे कि वे देहात में बद्दुओं (देहातियों) के बीच हों और वहाँ से तुम्हारी ख़बरें मालूम करते रहें, और अगर यह तुम्हारे बीच रहें भी तो लड़ाई में कम ही हिस्सा लेंगे।
- لَقَدْ كَانَ لَكُمْ ف۪ي رَسُولِ اللّٰهِ اُسْوَةٌ حَسَنَةٌ لِمَنْ كَانَ يَرْجُوا اللّٰهَ وَالْيَوْمَ الْاٰخِرَ وَذَكَرَ اللّٰهَ كَث۪يرًاۜतुम्हारे लिए अल्लाह के रसूल में बेहतरीन नमूना (उत्तम आदर्श) है उस व्यक्ति के लिए जो अल्लाह और आख़िरत का उम्मदीवार हो और वह अल्लाह को ज़्यादा से ज़्यादा याद करे।
- وَلَمَّا رَاَ الْمُؤْمِنُونَ الْاَحْزَابَۙ قَالُوا هٰذَا مَا وَعَدَنَا اللّٰهُ وَرَسُولُهُ وَصَدَقَ اللّٰهُ وَرَسُولُهُۘ وَمَا زَادَهُمْ اِلَّٓا ا۪يمَانًا وَتَسْل۪يمًاۜऔर जब ईमान वालों ने हमलाआवर गिरोहों को देखा तो पुकार उठे, ‘‘यह वही है, जिसका अल्लाह और उसके रसूल ने हमसे वादा किया था, और अल्लाह और उसके रसूल ने सच कहा था’’ और इस चीज़ ने उनके ईमान और फ़रमँाबरदारी को और बढ़ा दिया।
- مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَ رِجَالٌ صَدَقُوا مَا عَاهَدُوا اللّٰهَ عَلَيْهِۚ فَمِنْهُمْ مَنْ قَضٰى نَحْبَهُ وَمِنْهُمْ مَنْ يَنْتَظِرُۘ وَمَا بَدَّلُوا تَبْد۪يلًاۙईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अल्लाह से किये हुए अह़द (प्रतिज्ञा) को सच कर दिखाया, उनमें से कुछ अपनी ज़िन्दगी पूरी कर चुके और कुछ इन्तिज़ार में हैं, और उन्होंने अपनी बात ज़रा भी नहीं बदली।
- لِيَجْزِيَ اللّٰهُ الصَّادِق۪ينَ بِصِدْقِهِمْ وَيُعَذِّبَ الْمُنَافِق۪ينَ اِنْ شَٓاءَ اَوْ يَتُوبَ عَلَيْهِمْۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ غَفُورًا رَح۪يمًاۚताकि अल्लाह सच्चों को उनकी सच्चाई का बदला दे और मुनाफ़िकों (कप्टाचारियों) को चाहे तो सज़ा दे या उनकी तौबः कुबूल कर ले, बेशक अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- وَرَدَّ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِغَيْظِهِمْ لَمْ يَنَالُوا خَيْرًاۜ وَكَفَى اللّٰهُ الْمُؤْمِن۪ينَ الْقِتَالَۜ وَكَانَ اللّٰهُ قَوِيًّا عَز۪يزًاۚऔर अल्लाह ने काफ़िरों को इस हाल में लौटा दिया कि वे अपने क्रोध में (भरे हुए) थे, और वे कोई भलाई हासिल न कर सके; और ईमान वालों की ओर से अल्लाह काफ़ी हो गया अल्लाह ज़बर्दस्त ताक़त वाला, (प्रभुत्वशाली) है।
- وَاَنْزَلَ الَّذ۪ينَ ظَاهَرُوهُمْ مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ مِنْ صَيَاص۪يهِمْ وَقَذَفَ ف۪ي قُلُوبِهِمُ الرُّعْبَ فَر۪يقًا تَقْتُلُونَ وَتَأْسِرُونَ فَر۪يقًاۚऔर किताब वालों में से जिन लोगों ने उनकी मदद की थी, अल्लाह ने उनके क़िलों से उनको उतार दिया, और उनके दिलों में ऐसा रोअ़ब (धाक) बिठा दिया, कि कितनों को तुम क़त्ल करते रहे और कितनों को तुम ने क़ैद कर लिया।
- وَاَوْرَثَكُمْ اَرْضَهُمْ وَدِيَارَهُمْ وَاَمْوَالَهُمْ وَاَرْضًا لَمْ تَطَؤُ۫هَاۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرًا۟और ‘उसने’ तुम्हें उनकी ज़मीन, और उनके घरों, और उनके मालों का वारिस बना दिया, और उस ज़मीन का भी जिस पर तुमने अभी क़दम नहीं रखा, अ़ल्लाह हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्यवान) है।
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ قُلْ لِاَزْوَاجِكَ اِنْ كُنْتُنَّ تُرِدْنَ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَا وَز۪ينَتَهَا فَتَعَالَيْنَ اُمَتِّعْكُنَّ وَاُسَرِّحْكُنَّ سَرَاحًا جَم۪يلًاऐ नबी! अपनी पत्नियों से कह दीजिए, ‘‘अगर तुम दुनिया की ज़िन्दगी और ज़ीनत चाहती हो तो आओ, मैं तुम्हें कुछ दे दिला कर अच्छे तरीक़े से विदा कर दूँ;
- وَاِنْ كُنْتُنَّ تُرِدْنَ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ وَالدَّارَ الْاٰخِرَةَ فَاِنَّ اللّٰهَ اَعَدَّ لِلْمُحْسِنَاتِ مِنْكُنَّ اَجْرًا عَظ۪يمًاऔर अगर तुम अल्लाह और ‘उसके’ रसूल, और आख़िरत के घर को चाहती हो तो अल्लाह ने तुम में से अच्छे काम करने वालियों के लिए बहुत बड़ा अज्र (बदला) तैयार कर रखा है।’’
- يَا نِسَٓاءَ النَّبِيِّ مَنْ يَأْتِ مِنْكُنَّ بِفَاحِشَةٍ مُبَيِّنَةٍ يُضَاعَفْ لَهَا الْعَذَابُ ضِعْفَيْنِۜ وَكَانَ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرًاऐ नबी की पत्नियो!ं तुममें जो किसी खुली बेह़याई (अनुचित काम) में लगेगी उसे दोहरा अ़ज़ाब दिया जाएगा, और अल्लाह के लिए यह बहुत आसान है;
- وَمَنْ يَقْنُتْ مِنْكُنَّ لِلّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَتَعْمَلْ صَالِحًا نُؤْتِهَٓا اَجْرَهَا مَرَّتَيْنِۙ وَاَعْتَدْنَا لَهَا رِزْقًا كَر۪يمًاऔर तुममें से जो अल्लाह और ‘उसके’ रसूल की फ़रमाँबरदार बन कर रहेगी और अच्छे काम करेगी, ‘हम’ उसको दोहरा बदला देंगे, और ‘हमने’ उनके लिए इज़्ज़त की रोज़ी तैयार कर रखी है।
- يَا نِسَٓاءَ النَّبِيِّ لَسْتُنَّ كَاَحَدٍ مِنَ النِّسَٓاءِ اِنِ اتَّقَيْتُنَّ فَلَا تَخْضَعْنَ بِالْقَوْلِ فَيَطْمَعَ الَّذ۪ي ف۪ي قَلْبِه۪ مَرَضٌ وَقُلْنَ قَوْلًا مَعْرُوفًاۚऐ नबी की पत्नियो! तुम दूसरी अ़ौरतों की तरह नहीं हो, अगर तुम परहेज़गारी अपनाती हो, तो तुम दबी आवाज़ में बात न किया करो, ताकि वह व्यक्ति जिसके दिल में रोग है, वह लालसा (न) करने लगे, और भली बात कहा करो;
- وَقَرْنَ ف۪ي بُيُوتِكُنَّ وَلَا تَبَرَّجْنَ تَبَرُّجَ الْجَاهِلِيَّةِ الْاُو۫لٰى وَاَقِمْنَ الصَّلٰوةَ وَاٰت۪ينَ الزَّكٰوةَ وَاَطِعْنَ اللّٰهَ وَرَسُولَهُۜ اِنَّمَا يُر۪يدُ اللّٰهُ لِيُذْهِبَ عَنْكُمُ الرِّجْسَ اَهْلَ الْبَيْتِ وَيُطَهِّرَكُمْ تَطْه۪يرًاۚऔर अपने घरों में ठहरी रहो और पिछली जाहिलियत की तरह नुमाइश न करो, नमाज़ क़ायम करो, ज़कात दो, और अल्लाह और उसके रसूल की फरमँाबदारी करो, अल्लाह तो बस यही चाहता है कि ऐ नबी के घरवालो, तुम से गन्दगी को दूर रखे और तुम्हें पूरी तरह पाक-साफ़ रखे।
- وَاذْكُرْنَ مَا يُتْلٰى ف۪ي بُيُوتِكُنَّ مِنْ اٰيَاتِ اللّٰهِ وَالْحِكْمَةِۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ لَط۪يفًا خَب۪يرًا۟और याद रखो अल्लाह की आयतों और ह़िकमत की उन बातों को जो तुम्हारे घरों में सुनाई जाती हैं, बेशक अल्लाह बारीक से बारीक (सूक्ष्मदर्शी) चीज़ों की ख़बर रखने वाला है।
- اِنَّ الْمُسْلِم۪ينَ وَالْمُسْلِمَاتِ وَالْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ وَالْقَانِت۪ينَ وَالْقَانِتَاتِ وَالصَّادِق۪ينَ وَالصَّادِقَاتِ وَالصَّابِر۪ينَ وَالصَّابِرَاتِ وَالْخَاشِع۪ينَ وَالْخَاشِعَاتِ وَالْمُتَصَدِّق۪ينَ وَالْمُتَصَدِّقَاتِ وَالصَّٓائِم۪ينَ وَالصَّٓائِمَاتِ وَالْحَافِظ۪ينَ فُرُوجَهُمْ وَالْحَافِظَاتِ وَالذَّاكِر۪ينَ اللّٰهَ كَث۪يرًا وَالذَّاكِرَاتِ اَعَدَّ اللّٰهُ لَهُمْ مَغْفِرَةً وَاَجْرًا عَظ۪يمًاमुस्लिम मर्द और मुस्लिम औरतें, ईमान वाले मर्द और ईमान वाली औरतें फरमँाबरदार (आज्ञाकारी) मर्द और फरमँाबरदार औरतें, सच्चे मर्द और सच्ची औरतें, और सब्र करने वाले मर्द और सब्र करने वाली औरतें, और गिड़गिड़ाने वाले मर्द और गिड़गिड़ाने वाली औरतें, और सद्क़ा (दान) करने वाले मर्द और सद्क़ा करने वाली अ़ौरतें; और रोज़ः रखने वाले मर्द और रोज़ः रखने वाली औरतें, अपने शर्मगाहों (गुप्तंागों) की ह़िफ़ाज़त करने वाले मर्द और शर्मगाहों की ह़िफ़ाज़त करने वाली अ़ौरतें, और अल्लाह को ज़्यादा से ज़्यादा याद करने वाले मर्द और ज़्यादा से ज़्यादा याद करने वाली औरतें, अल्लाह ने इनके लिए बड़ी माफ़ी और बहुत बड़ा बदला तैयार कर रखा है।
- وَمَا كَانَ لِمُؤْمِنٍ وَلَا مُؤْمِنَةٍ اِذَا قَضَى اللّٰهُ وَرَسُولُهُٓ اَمْرًا اَنْ يَكُونَ لَهُمُ الْخِيَرَةُ مِنْ اَمْرِهِمْۜ وَمَنْ يَعْصِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ فَقَدْ ضَلَّ ضَلَالًا مُب۪ينًاऔर न किसी ईमान वाले मर्द और न किसी ईमान वाली अ़ौरत को यह अधिकार है कि जब अल्लाह और उसका रसूल किसी मामले का फ़ैसला कर दे, तो फिर उन्हें अपने मामले में कोई अधिकार बाक़ी रहे, और जो कोई अल्लाह और उसके रसूल की नाफ़रमानी करे, तो वह खुली हुई गुमराही में पड़ गया।
- وَاِذْ تَقُولُ لِلَّذ۪ٓي اَنْعَمَ اللّٰهُ عَلَيْهِ وَاَنْعَمْتَ عَلَيْهِ اَمْسِكْ عَلَيْكَ زَوْجَكَ وَاتَّقِ اللّٰهَ وَتُخْف۪ي ف۪ي نَفْسِكَ مَا اللّٰهُ مُبْد۪يهِ وَتَخْشَى النَّاسَۚ وَاللّٰهُ اَحَقُّ اَنْ تَخْشٰيهُۜ فَلَمَّا قَضٰى زَيْدٌ مِنْهَا وَطَرًا زَوَّجْنَاكَهَا لِكَيْ لَا يَكُونَ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ حَرَجٌ ف۪ٓي اَزْوَاجِ اَدْعِيَٓائِهِمْ اِذَا قَضَوْا مِنْهُنَّ وَطَرًاۜ وَكَانَ اَمْرُ اللّٰهِ مَفْعُولًاऔर जबकि तुम उस व्यक्ति (ज़ैद) से कह रहे थे, जिस पर अल्लाह ने एह़सान किया, और तुमने भी किया कि ‘‘अपनी पत्नी (ज़ैनब) को अपने पास रखो (आर्थात तलाक़ न दो) और अल्लाह से डरो, और तुम अपने दिल की वह बात छिपा रहे थे जिसको अल्लाह ज़ाहिर करने वाला था, और तुम लोगों से डर रहे थे, हाँलाकि अल्लाह इस बात का ज़्यादा हक़दार है कि उससे डरो।’’ फिर ज़ैद ने जब उससे हाजत (ज़रूरत) न रखी (उसको तलाक़ दे दी) तो ‘हमने’ तुमसे उसका निकाह कर दिया, ताकि ईमान वालों पर अपने मुँह बोले बेटों की पत्नियों के मामले में कोई तंगी न रहे जबकि वे उनसे अपनी ज़रूरत पूरी कर लें, अल्लाह का हुक्म तो पूरा होकर ही रहता है।
- مَا كَانَ عَلَى النَّبِيِّ مِنْ حَرَجٍ ف۪يمَا فَرَضَ اللّٰهُ لَهُۜ سُنَّةَ اللّٰهِ فِي الَّذ۪ينَ خَلَوْا مِنْ قَبْلُۜ وَكَانَ اَمْرُ اللّٰهِ قَدَرًا مَقْدُورًاۙनबी पर उस काम में कोई तंगी नहीं जो अल्लाह ने उनके लिए ठहराया हो, यही अल्लाह का तरीक़ा उन लोगों के मामले में भी रहा है, जो पहले गुज़र चुके हैं, और अल्लाह का हुक्म निश्चित हो चुका था।
- اَلَّذ۪ينَ يُبَلِّغُونَ رِسَالَاتِ اللّٰهِ وَيَخْشَوْنَهُ وَلَا يَخْشَوْنَ اَحَدًا اِلَّا اللّٰهَۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ حَس۪يبًاजो अल्लाह के पैग़ाम को पहुँचाते थे और ‘उसी’ से डरते थे, और अल्लाह के सिवा किसी से नहीं डरते थे, और हिसाब लेने के लिए अल्लाह काफ़ी है।
- مَا كَانَ مُحَمَّدٌ اَبَٓا اَحَدٍ مِنْ رِجَالِكُمْ وَلٰكِنْ رَسُولَ اللّٰهِ وَخَاتَمَ النَّبِيّ۪نَۜ وَكَانَ اللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمًا۟मुह़म्मद तुम्हारे मर्दों में से किसी के बाप नहीं, बल्कि वह अल्लाह के रसूल और आख़िरी नबी (खातमुन्नबीईन) हैं अल्लाह को तो हर चीज़ का पूरा इल्म है;
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اذْكُرُوا اللّٰهَ ذِكْرًا كَث۪يرًاۙऐ ईमान वालो! अल्लाह को ज़्यादा से ज़्यादा याद किया करो।
- وَسَبِّحُوهُ بُكْرَةً وَاَص۪يلًاऔर सुबह व शाम ‘उसकी’ तस्बीह़ (पाकी) बयान किया करो;
- هُوَ الَّذ۪ي يُصَلّ۪ي عَلَيْكُمْ وَمَلٰٓئِكَتُهُ لِيُخْرِجَكُمْ مِنَ الظُّلُمَاتِ اِلَى النُّورِۜ وَكَانَ بِالْمُؤْمِن۪ينَ رَح۪يمًا‘वही’ तो है जो तुम पर रह़मत भेजता है और ‘उसके’ फ़रिश्ते भी, ताकि ‘वह’ तुम्हें अन्धेरों से निकाल कर रोशनी की ओर ले आए, और (अल्लाह) ईमान वालों पर बहुत मेहरबान है।
- تَحِيَّتُهُمْ يَوْمَ يَلْقَوْنَهُ سَلَامٌۚ وَاَعَدَّ لَهُمْ اَجْرًا كَر۪يمًاजिस दिन वह ‘उससे’ (अल्लाह) मिलेंगे उनका स्वागत सलाम से होगा और उनके लिए इज़्ज़त वाला बदला तैयार कर रखा है।
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ اِنَّٓا اَرْسَلْنَاكَ شَاهِدًا وَمُبَشِّرًا وَنَذ۪يرًاۙऐ नबी! ‘हमने’ आप को गवाही और खुशख़बरी देने वाला और सचेत करने वाला बना कर भेजा है।
- وَدَاعِيًا اِلَى اللّٰهِ بِاِذْنِه۪ وَسِرَاجًا مُن۪يرًاऔर अल्लाह की इजाज़त से ‘उसकी’ ओर बुलाने वाला और रोशन चिराग़ (बनाया है)।
- وَبَشِّرِ الْمُؤْمِن۪ينَ بِاَنَّ لَهُمْ مِنَ اللّٰهِ فَضْلًا كَب۪يرًاऔर ईमान वालों को खुशख़बरी दे दीजिए, ‘‘उनके लिए अल्लाह की ओर से बहुत बड़ा फज़्ल (अनुग्रह) है।’’
- وَلَا تُطِعِ الْكَافِر۪ينَ وَالْمُنَافِق۪ينَ وَدَعْ اَذٰيهُمْ وَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَك۪يلًاऔर काफ़िरों और मुनाफ़िकों (कप्टाचारियों) की बात न मानिए, उनकी पहुँचायी हुई तकलीफ़ की परवाह न कीजिए। और अल्लाह पर भरोसा रखिए, अल्लाह इस बात के लिए काफ़ी है कि ‘उसपर’ भरोसा किया जाए।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا نَكَحْتُمُ الْمُؤْمِنَاتِ ثُمَّ طَلَّقْتُمُوهُنَّ مِنْ قَبْلِ اَنْ تَمَسُّوهُنَّ فَمَا لَكُمْ عَلَيْهِنَّ مِنْ عِدَّةٍ تَعْتَدُّونَهَاۚ فَمَتِّعُوهُنَّ وَسَرِّحُوهُنَّ سَرَاحًا جَم۪يلًاऐ ईमान लाने वालो! जब तुम ईमान लाने वाली औरतों से निकाह करो, और उन्हें हाथ लगाने से पहले तलाक़ दे दो तो तुम को कुछ अख़्तियार नहीं कि उनसे इद्दत पूरी कराओ, उनको कुछ दे दिला कर अच्छे तरीक़े से विदा कर दो।
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ اِنَّٓا اَحْلَلْنَا لَكَ اَزْوَاجَكَ الّٰت۪ٓي اٰتَيْتَ اُجُورَهُنَّ وَمَا مَلَكَتْ يَم۪ينُكَ مِمَّٓا اَفَٓاءَ اللّٰهُ عَلَيْكَ وَبَنَاتِ عَمِّكَ وَبَنَاتِ عَمَّاتِكَ وَبَنَاتِ خَالِكَ وَبَنَاتِ خَالَاتِكَ الّٰت۪ي هَاجَرْنَ مَعَكَۘ وَامْرَاَةً مُؤْمِنَةً اِنْ وَهَبَتْ نَفْسَهَا لِلنَّبِيِّ اِنْ اَرَادَ النَّبِيُّ اَنْ يَسْتَنْكِحَهَاۗ خَالِصَةً لَكَ مِنْ دُونِ الْمُؤْمِن۪ينَۜ قَدْ عَلِمْنَا مَا فَرَضْنَا عَلَيْهِمْ ف۪ٓي اَزْوَاجِهِمْ وَمَا مَلَكَتْ اَيْمَانُهُمْ لِكَيْلَا يَكُونَ عَلَيْكَ حَرَجٌۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًاऐ नबी! ‘हमने’ आप के लिए आप की पत्नियों को जायज़ कर दिया, जिनके महर आप अदा कर चुके हैं, और उन आ़ैरतों को भी जो अल्लाह के दिये हुए ‘माल-ए- ग़नीमत’ में से आप की मिल्कियत में आईं, और आप के चचा की बेटियाँ और आपके फूफियों की बेटियाँ और आपके मामुओं की बेटियाँ और आपके ख़ालाओं की बेटियाँ, जिन्होंने आपके साथ हिजरत की, और वह ईमान वाली आ़ैरतें जो अपने आप को नबी के लिए (निकाह़ में) दे दें, बशर्त कि नबी उनको अपने निकाह़ में लाना चाहें, ईमान वालों से हट कर यह केवल आप ही के लिए है, ‘हमको’ मालूम है कि ‘हमने’ उनकी पत्नियों और उनकी मम्लूक अ़ौरतों (दासियों) के बारे में जो निश्चित किया है ताकि आप पर कोई तंगी न रहे, और अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- تُرْج۪ي مَنْ تَشَٓاءُ مِنْهُنَّ وَتُـْٔو۪ٓي اِلَيْكَ مَنْ تَشَٓاءُۜ وَمَنِ ابْتَغَيْتَ مِمَّنْ عَزَلْتَ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْكَۜ ذٰلِكَ اَدْنٰٓى اَنْ تَقَرَّ اَعْيُنُهُنَّ وَلَا يَحْزَنَّ وَيَرْضَيْنَ بِمَٓا اٰتَيْتَهُنَّ كُلُّهُنَّۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ مَا ف۪ي قُلُوبِكُمْۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَل۪يمًا حَل۪يمًاआप जिस (पत्नी) को चाहें अलग रखें और जिस को चाहें अपने पास रखें, और जिसको आप अलग रखें उनमें से किसी के इच्छुक हों तो आप के लिए कुछ हर्ज नहीं, यह इसलिए है कि उनकी आँखें ठंडी हों और वे ग़मगीन न हों और जो कुछ भी आप उनको दें वे राज़ी रहेंगी। अल्लाह जानता है जो कुछ तुम्हारे दिलों में है, और अल्लाह बड़ा इल्म वाला, ह़लीम (सहनशील) है।
- لَا يَحِلُّ لَكَ النِّسَٓاءُ مِنْ بَعْدُ وَلَٓا اَنْ تَبَدَّلَ بِهِنَّ مِنْ اَزْوَاجٍ وَلَوْ اَعْجَبَكَ حُسْنُهُنَّ اِلَّا مَا مَلَكَتْ يَم۪ينُكَۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ رَق۪يبًا۟इसके बाद आप के लिए दूसरी अ़ौरतें जायज़ नहीं और न यह जायज़ है कि उनकी जगह दूसरी पत्नियाँ कर लें, चाहे उनकी सुन्दरता आप को (कितनी ही) अच्छी लगे, सिवाय उनके जो आप की मिल्कियत में हों (अर्थात दासी) आप को अख़्तियार है, और अल्लाह हर चीज़ का देखने वाला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَدْخُلُوا بُيُوتَ النَّبِيِّ اِلَّٓا اَنْ يُؤْذَنَ لَكُمْ اِلٰى طَعَامٍ غَيْرَ نَاظِر۪ينَ اِنٰيهُۙ وَلٰكِنْ اِذَا دُع۪يتُمْ فَادْخُلُوا فَاِذَا طَعِمْتُمْ فَانْتَشِرُوا وَلَا مُسْتَأْنِس۪ينَ لِحَد۪يثٍۜ اِنَّ ذٰلِكُمْ كَانَ يُؤْذِي النَّبِيَّ فَيَسْتَحْي۪ مِنْكُمْۘ وَاللّٰهُ لَا يَسْتَحْي۪ مِنَ الْحَقِّۜ وَاِذَا سَاَلْتُمُوهُنَّ مَتَاعًا فَسْـَٔلُوهُنَّ مِنْ وَرَٓاءِ حِجَابٍۜ ذٰلِكُمْ اَطْهَرُ لِقُلُوبِكُمْ وَقُلُوبِهِنَّۜ وَمَا كَانَ لَكُمْ اَنْ تُؤْذُوا رَسُولَ اللّٰهِ وَلَٓا اَنْ تَنْكِحُٓوا اَزْوَاجَهُ مِنْ بَعْدِه۪ٓ اَبَدًاۜ اِنَّ ذٰلِكُمْ كَانَ عِنْدَ اللّٰهِ عَظ۪يمًاऐ ईमान वालो! नबी के घरों में दाख़िल न हुआ करो, मगर यह कि तुम्हें खाने पर आने की इजाज़त दी जाए, वह भी इस तरह कि उसके तैयारी के इन्तिज़ार में न हो, लेकिन तुम्हें बुलाया जाए तो जाओ, और जब तुम खा चुको तो उठ कर चले जाओ, और बातों में जी लगा कर न बैठे रहो, यह बात नबी को तक्लीफ़ देती है। मगर वे तुम से कहने में लज्जा करते हैं, और अल्लाह ह़क़ बात कहने में लज्जा (संकोच) नहीं करता। और जब तुम्हें नबी की पत्नियों से कोई चीज़ मांगना हो तो उन से पर्दे के पीछे से मांगो, यह तरीक़ा तुम्हारे दिलों के लिए पाकीज़ा है और उनके दिलों के लिए भी पाकीज़ा है; और तुम्हारे लिए हरगिज़ जायज़ नहीं कि उनको तक्लीफ़ पहुँचाओ, और न यह जायज़ है कि इसके बाद भी कभी तुम उनकी पत्नियों से निकाह करो बेशक यह अल्लाह के नज़दीक बड़ी (गम्भीर) बात है।
- اِنْ تُبْدُوا شَيْـًٔا اَوْ تُخْفُوهُ فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمًاअगर तुम किसी बात को ज़ाहिर करो या उसको छिपाओ, अल्लाह को तो हर चीज़ का इल्म है।
- لَا جُنَاحَ عَلَيْهِنَّ ف۪ٓي اٰبَٓائِهِنَّ وَلَٓا اَبْنَٓائِهِنَّ وَلَٓا اِخْوَانِهِنَّ وَلَٓا اَبْنَٓاءِ اِخْوَانِهِنَّ وَلَٓا اَبْنَٓاءِ اَخَوَاتِهِنَّ وَلَا نِسَٓائِهِنَّ وَلَا مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُهُنَّۚ وَاتَّق۪ينَ اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ شَه۪يدًا(औरतों को) न उनके लिए अपने बापों के सामने होने (पर्दा न करने) में कोई गुनाह है और न अपने बेटों से, और न अपने भाइयों से, और न अपने भतीजों से, और न अपने भाँजों से, और न अपनी जैसी अ़ौरतों से, और न जो उनकी मिल्कियत में हैं ( अर्थात दास और दासी) और अल्लाह से डरो, बेशक अल्लाह हर चीज़ पर गवाह है।
- اِنَّ اللّٰهَ وَمَلٰٓئِكَتَهُ يُصَلُّونَ عَلَى النَّبِيِّۜ يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا صَلُّوا عَلَيْهِ وَسَلِّمُوا تَسْل۪يمًاअल्लाह और उसके फ़रिश्ते नबी पर दुरूद भेजते हैं, ऐ ईमान वालो तुम भी उन पर दुरूद और सलाम भेजा करो।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يُؤْذُونَ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ لَعَنَهُمُ اللّٰهُ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِ وَاَعَدَّ لَهُمْ عَذَابًا مُه۪ينًاजो लोग अल्लाह और उसके रसूल को तक्लीफ़ देते हैं, उन पर अल्लाह ने दुनिया और आख़िरत में लानत की है और उनके लिए अपमान जनक अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- وَالَّذ۪ينَ يُؤْذُونَ الْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ بِغَيْرِ مَا اكْتَسَبُوا فَقَدِ احْتَمَلُوا بُهْتَانًا وَاِثْمًا مُب۪ينًا۟और जो लोग ईमान वाले मर्दों और ईमान वाली अ़ौरतों को, ऐसे कामों पर तक्लीफ़ देते हों, जो उन्होंने न किया हो तो उन्होंने अपने सर एक बोहतान (मिथ्यारोपण) और खुले गुनाह का भार उठा लिया।
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ قُلْ لِاَزْوَاجِكَ وَبَنَاتِكَ وَنِسَٓاءِ الْمُؤْمِن۪ينَ يُدْن۪ينَ عَلَيْهِنَّ مِنْ جَلَاب۪يبِهِنَّۜ ذٰلِكَ اَدْنٰٓى اَنْ يُعْرَفْنَ فَلَا يُؤْذَيْنَۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًاऐ नबी! अपनी पत्नियों और अपनी बेटियों, और ईमान वाली अ़ौरतों से कह दीजिए, ‘‘अपने ऊपर अपनी चादरें डाल लिया करें। इससे इस बात की ज़्यादा उम्मीद है कि पहचान (न) ली जाएँं और सताई न जाएँ, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है-
- لَئِنْ لَمْ يَنْتَهِ الْمُنَافِقُونَ وَالَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ وَالْمُرْجِفُونَ فِي الْمَد۪ينَةِ لَنُغْرِيَنَّكَ بِهِمْ ثُمَّ لَا يُجَاوِرُونَكَ ف۪يهَٓا اِلَّا قَل۪يلًاۚۛमुनाफ़िक़ (कप्टाचारी) और वे लोग जिनके दिलों में रोग है और जो मदीना में झूठी अफ़वाहें फैलाते हैं, अगर बाज़ न आए, तो ‘हम’ तुमको उनके ख़िलाफ़ उठा खड़ा करेंगे, फिर वे उसमें तुम्हारे साथ थोड़ा ही रहने पाएँगे।
- مَلْعُون۪ينَۚۛ اَيْنَ مَا ثُقِفُٓوا اُخِذُوا وَقُتِّلُوا تَقْت۪يلًاवह भी फिट्कारे हुए, जहँा पाए गये पकड़े गये और बुरी तरह क़त्ल किये गये;
- سُنَّةَ اللّٰهِ فِي الَّذ۪ينَ خَلَوْا مِنْ قَبْلُۚ وَلَنْ تَجِدَ لِسُنَّةِ اللّٰهِ تَبْد۪يلًاयह अल्लाह की सुन्नत (रीति) रही है उन के मामले में भी जो लोग पहले गुज़र चुके हैं, और तुम अल्लाह की सुन्नत (नियम) में कोई परिवर्तन न पाओगे।
- يَسْـَٔلُكَ النَّاسُ عَنِ السَّاعَةِۜ قُلْ اِنَّمَا عِلْمُهَا عِنْدَ اللّٰهِۜ وَمَا يُدْر۪يكَ لَعَلَّ السَّاعَةَ تَكُونُ قَر۪يبًاलोग आप से क़ियामत की घड़ी के बारे में पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘इसका इल्म तो अल्लाह ही को है और तुम्हें क्या ख़बर? कि शायद वह घड़ी क़रीब ही आ गयी हो।’’
- اِنَّ اللّٰهَ لَعَنَ الْكَافِر۪ينَ وَاَعَدَّ لَهُمْ سَع۪يرًاۙबेशक अल्लाह ने इन्कार करने वालों पर लानत की है और उनके लिए भड़कती हुई आग तैयार कर रखी है,
- خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۚ لَا يَجِدُونَ وَلِيًّا وَلَا نَص۪يرًاۚजिसमें वे हमेशा रहेंगे, न कोई दोस्त मिलेगा और न मदद्गार;
- يَوْمَ تُقَلَّبُ وُجُوهُهُمْ فِي النَّارِ يَقُولُونَ يَا لَيْتَنَٓا اَطَعْنَا اللّٰهَ وَاَطَعْنَا الرَّسُولَاजिस दिन उनके चेहरे आग में उलट-पलट कर दिये जाएँगे, वे कहेंगे, ‘‘काश हमने फ़रमाँबरदारी (अनुपालन) की होती अल्लाह की, और फ़रमाँबरदारी की होती रसूल की!’’
- وَقَالُوا رَبَّنَٓا اِنَّٓا اَطَعْنَا سَادَتَنَا وَكُبَرَٓاءَنَا فَاَضَلُّونَا السَّب۪يلَاऔर कहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! हमने अपने सरदारों और बड़े लोगों की पैरवी की और उन्होंने हमें राह से गुमराह कर दिया;
- رَبَّنَٓا اٰتِهِمْ ضِعْفَيْنِ مِنَ الْعَذَابِ وَالْعَنْهُمْ لَعْنًا كَب۪يرًا۟ऐ हमारे रब! इनको दोगुना अ़ज़ाब दे और उन पर बड़ी लानत कर!’’
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَكُونُوا كَالَّذ۪ينَ اٰذَوْا مُوسٰى فَبَرَّاَهُ اللّٰهُ مِمَّا قَالُواۜ وَكَانَ عِنْدَ اللّٰهِ وَج۪يهًاऐ ईमान वालो! उन लोगों की तरह न हो जाना जिन्होंने मूसा को तक्लीफ़ पहुँचाई, तो अल्लाह ने उनसे, जो कुछ उन्होंने कहा था बरी कर दिया, और वह अल्लाह के यहाँ इज्ज़तदार था।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا اللّٰهَ وَقُولُوا قَوْلًا سَد۪يدًاۙऐ ईमान वालो! अल्लाह से डरते रहो और बात सीधी कहा करो।
- يُصْلِحْ لَكُمْ اَعْمَالَكُمْ وَيَغْفِرْ لَكُمْ ذُنُوبَكُمْۜ وَمَنْ يُطِعِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ فَقَدْ فَازَ فَوْزًا عَظ۪يمًا‘वह’ तुम्हारे अ़ामाल (कर्मो) को ठीक कर देगा, और तुम्हारे गुनाहों को माफ़ कर देगा, और जो व्यक्ति अल्लाह और उसके रसूल की फ़रमाँबरदारी करेगा, तो वह बहुत बड़ी कामियाबी हासिल करेगा।
- اِنَّا عَرَضْنَا الْاَمَانَةَ عَلَى السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَالْجِبَالِ فَاَبَيْنَ اَنْ يَحْمِلْنَهَا وَاَشْفَقْنَ مِنْهَا وَحَمَلَهَا الْاِنْسَانُۜ اِنَّهُ كَانَ ظَلُومًا جَهُولًاۙहमने (वह) अमानत को आसमानों , और ज़मीन और पहाड़ों के सामने पेश किया तो उन्होंने उसको उठाने से इन्कार किया, और उससे डर गये, और इन्सान ने उसे उठा लिया, बेशक वह बड़ा ज़ालिम और नादान (जाहिल) था।
- لِيُعَذِّبَ اللّٰهُ الْمُنَافِق۪ينَ وَالْمُنَافِقَاتِ وَالْمُشْرِك۪ينَ وَالْمُشْرِكَاتِ وَيَتُوبَ اللّٰهُ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًاताकि अल्लाह मुनाफ़िक़ (कप्टी) मर्दों और मुनाफ़िक़ अ़ौरतों, और मुश्रिक मर्दों और मुश्रिक आ़ैरतों को अ़ज़ाब दे; और ईमान वाले मर्दों और ईमान वाली अ़ौरतों पर रह़म करे, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet