Can Damlaları

सूरह 34: Saba

  1. اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِ وَلَهُ الْحَمْدُ فِي الْاٰخِرَةِۜ وَهُوَ الْحَك۪يمُ الْخَب۪يرُतमाम तअ़रीफें अल्लाह ही के लिए हैं, जो कुछ आसमानों में हैं और जो कुछ ज़मीन में हैं, (सब) ‘उसी’ का है, और आख़िरत में भी ‘उसी’ की तअ़रीफ़ है और ‘वही’ ह़िकमत वाला, पूरी ख़बर रखने वाला है।
  2. يَعْلَمُ مَا يَلِجُ فِي الْاَرْضِ وَمَا يَخْرُجُ مِنْهَا وَمَا يَنْزِلُ مِنَ السَّمَٓاءِ وَمَا يَعْرُجُ ف۪يهَاۜ وَهُوَ الرَّح۪يمُ الْغَفُورُ‘वह’ जानता है जो कुछ ज़मीन में दाख़िल होता है, और जो कुछ उससे निकलता है, और जो कुछ आसमान से उतरता है, और जो कुछ उस पर चढ़ता है, ‘वह’ रह़म करने वाला, माफ़ करने वाला है।
  3. وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَا تَأْت۪ينَا السَّاعَةُۜ قُلْ بَلٰى وَرَبّ۪ي لَتَأْتِيَنَّكُمْ عَالِمِ الْغَيْبِۚ لَا يَعْزُبُ عَنْهُ مِثْقَالُ ذَرَّةٍ فِي السَّمٰوَاتِ وَلَا فِي الْاَرْضِ وَلَٓا اَصْغَرُ مِنْ ذٰلِكَ وَلَٓا اَكْبَرُ اِلَّا ف۪ي كِتَابٍ مُب۪ينٍۙऔर जिन लोगों ने इन्कार किया, उनका कहना है, (क़ियामत की) ‘‘वह घड़ी नहीं आएगी।’’ कह दीजिए, ‘‘क्यों नहीं! सारे संसार के ग़ैब (परोक्ष) के इल्म रखने वाले की क़सम, वह तुम पर ज़रूर आ कर रहेगी, ‘उससे’ ज़र्रा (कण) बराबर भी कोई चीज़ न आसमानों में छिपी है, और न ज़मीन में, और न इससे छोटी कोई चीज़ न बड़ी, मगर एक स्पष्ट किताब में (लिखी हुई) है;
  4. لِيَجْزِيَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَرِزْقٌ كَر۪يمٌताकि ‘वह’ लोगों को बदला दे, जो ईमान लाए और अच्छे अ़मल करते रहे, उनके लिए माफ़ी और इज़्जत वाली रोज़ी है;
  5. وَالَّذ۪ينَ سَعَوْ ف۪ٓي اٰيَاتِنَا مُعَاجِز۪ينَ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ مِنْ رِجْزٍ اَل۪يمٌۗऔर जो लोग ‘हमारी’ आयतों को हराने की कोशिश करते रहे, उन्हें सख्त दुःख देने वाले अ़ज़ाब की सज़ा है।’’
  6. وَيَرَى الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَ الَّذ۪ٓي اُنْزِلَ اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَ هُوَ الْحَقَّۙ وَيَهْد۪ٓي اِلٰى صِرَاطِ الْعَز۪يزِ الْحَم۪يدِऔर जिनको समझ दी गई है वह जानते हैं कि आप के ‘रब’ की ओर से जो आप पर उतारा गया है, वह ह़क़ है, और ‘उसका’ रास्ता दिखाता है जो बड़ी ताक़त वाला, ह़म्द (तअ़रीफ़) के लायक़ है।
  7. وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا هَلْ نَدُلُّكُمْ عَلٰى رَجُلٍ يُنَبِّئُكُمْ اِذَا مُزِّقْتُمْ كُلَّ مُمَزَّقٍۙ اِنَّكُمْ لَف۪ي خَلْقٍ جَد۪يدٍۚऔर जिन लोगों ने इन्कार किया वे कहते हैं, ‘‘क्या हम तुम्हें एक ऐसा आदमी बताएँ जो तुम्हें ख़बर देता है कि जब तुम बिल्कुल चूरा-चूरा हो जाओगे तो फिर नये सिरे से ज़िन्दा किये जाओगे।’’
  8. اَفْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَمْ بِه۪ جِنَّةٌۜ بَلِ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ فِي الْعَذَابِ وَالضَّلَالِ الْبَع۪يدِक्या उसने अल्लाह पर झूठ गढ़कर थोपा है, या उसे जुनून है? नहीं, बल्कि जो लोग आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, वह अज़ाब और निचले दर्जे की गुमराही में हैं।
  9. اَفَلَمْ يَرَوْا اِلٰى مَا بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ مِنَ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِۜ اِنْ نَشَأْ نَخْسِفْ بِهِمُ الْاَرْضَ اَوْ نُسْقِطْ عَلَيْهِمْ كِسَفًا مِنَ السَّمَٓاءِۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِكُلِّ عَبْدٍ مُن۪يبٍ۟क्या उन्होंने आसमान और ज़मीन को नहीं देखा, जो उनके आगे भी है और उनके पीछे भी? अगर हम चाहें तो उन्हें धरती में धंसा दें या उन पर आसमान से कुछ टुकड़े गिरा दें। बेशक इसमें निशानी है हर उस बन्दे के लिए जो रूजूअ़ करने वाला हो।
  10. وَلَقَدْ اٰتَيْنَا دَاوُ۫دَ مِنَّا فَضْلًاۜ يَا جِبَالُ اَوِّب۪ي مَعَهُ وَالطَّيْرَۚ وَاَلَنَّا لَهُ الْحَد۪يدَۙऔर ‘हमने’ दाऊद को अपनी ओर से फ़ज्ल (श्रेष्ठ) किया था, ऐ पहाड़ो! इन के साथ तस्बीह़ करो और परिन्दों को (उन के वश में कर दिया) और ‘हमने’ उनके लिए लोहे को नर्म कर दिया था;
  11. اَنِ اعْمَلْ سَابِغَاتٍ وَقَدِّرْ فِي السَّرْدِ وَاعْمَلُوا صَالِحًاۜ اِنّ۪ي بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌकि कुशादा ज़िरह (कवच) बनाओ और कड़ियों को अन्दाज़े से जोड़ो, और अच्छे काम करो, जो कुछ तुम करते हो उसको ‘मैं’ देख रहा हूँ।
  12. وَلِسُلَيْمٰنَ الرّ۪يحَ غُدُوُّهَا شَهْرٌ وَرَوَاحُهَا شَهْرٌۚ وَاَسَلْنَا لَهُ عَيْنَ الْقِطْرِۜ وَمِنَ الْجِنِّ مَنْ يَعْمَلُ بَيْنَ يَدَيْهِ بِاِذْنِ رَبِّه۪ۜ وَمَنْ يَزِغْ مِنْهُمْ عَنْ اَمْرِنَا نُذِقْهُ مِنْ عَذَابِ السَّع۪يرِऔर हवा को सुलेमान के अधिकार में कर दिया था कि उसका सुबह का चलना एक महीने तक (की दूरी) का होता, और उसका शाम के समय भी ‘महीने तक (की दूरी) का होता, और ‘हमने’ उनके लिए पिघले हुए ताँबे का स्रोत बहा दिया, और जिन्नो में से कितने ही जिन्न उनके रब के हुक्म से उनके सामने काम करते, ‘‘और उनमें से जो कोई हमारे हुक्म से फिरेगा ‘हम’ उसको आग का मज़ा चखाएँगे।’’
  13. يَعْمَلُونَ لَهُ مَا يَشَٓاءُ مِنْ مَحَار۪يبَ وَتَمَاث۪يلَ وَجِفَانٍ كَالْجَوَابِ وَقُدُورٍ رَاسِيَاتٍۜ اِعْمَلُٓوا اٰلَ دَاوُ۫دَ شُكْرًاۜ وَقَل۪يلٌ مِنْ عِبَادِيَ الشَّكُورُवे (जिन्न) उनके लिए जो वह चाहते बना देते (अर्थात) इमारतें, तस्वीरें, बड़े-बड़े थाल जैसे हौज़ और देगें (डेग) जो एक ही जगह रखी रहें।’’ ऐ दाऊद की औलाद शुक्र अदा करो, और मेरे बन्दों में बहुत ही कम शुक्रगुज़ार हैं।
  14. فَلَمَّا قَضَيْنَا عَلَيْهِ الْمَوْتَ مَا دَلَّهُمْ عَلٰى مَوْتِه۪ٓ اِلَّا دَٓابَّةُ الْاَرْضِ تَأْكُلُ مِنْسَاَتَهُۚ فَلَمَّا خَرَّ تَبَيَّنَتِ الْجِنُّ اَنْ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَ الْغَيْبَ مَا لَبِثُوا فِي الْعَذَابِ الْمُه۪ينِफिर जब ‘हमने’ उनके लिए मौत का फ़ैसला लागू किया, तो उनकी मौत का पता बस उस ज़मीन के कीड़े ने दिया जो उनकी लाठी को खा रहा था, फिर जब वह गिर पड़े, तब जिन्नों को मालूम हुआ कि अगर वे ग़ैब (परोक्ष) का इल्म रखते तो इस अपमान भरी मुसीबत में न पड़ते।
  15. لَقَدْ كَانَ لِسَبَاٍ ف۪ي مَسْكَنِهِمْ اٰيَةٌۚ جَنَّتَانِ عَنْ يَم۪ينٍ وَشِمَالٍۜ كُلُوا مِنْ رِزْقِ رَبِّكُمْ وَاشْكُرُوا لَهُۜ بَلْدَةٌ طَيِّبَةٌ وَرَبٌّ غَفُورٌसबा के लिए उनकी बस्ती में एक निशानी थी दो बाग़-दाएँ और बाएँ, ‘‘खाओ अपने रब की रोज़ी, और उसका शुक्रिया अदा करो, शहर भी अच्छा सा, और रब भी माफ़ करने वाला।’’
  16. فَاَعْرَضُوا فَاَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ سَيْلَ الْعَرِمِ وَبَدَّلْنَاهُمْ بِجَنَّتَيْهِمْ جَنَّتَيْنِ ذَوَاتَيْ اُكُلٍ خَمْطٍ وَاَثْلٍ وَشَيْءٍ مِنْ سِدْرٍ قَل۪يلٍतो उन्होंने मुँह फेर लिया तो ‘हमने’ उन पर बाँध तोड़, बाढ़ भेज दी और उनके दोनों बाग़ों के बदले में उन्हें दो दूसरे बाग़ दिये, जिनमें कुछ कड़वे-कसैले फल और झाऊ थे, और कुछ थोड़ी सी झड़बेरियाँ।
  17. ذٰلِكَ جَزَيْنَاهُمْ بِمَا كَفَرُواۜ وَهَلْ نُجَاز۪ٓي اِلَّا الْكَفُورَयह बदला ‘हमने’ उन्हें इसलिए दिया था कि उन्होंने नाशुक्री की थी, और ऐसा बदला तो हम नाशुक्रे को ही दिया करते हैं।
  18. وَجَعَلْنَا بَيْنَهُمْ وَبَيْنَ الْقُرَى الَّت۪ي بَارَكْنَا ف۪يهَا قُرًى ظَاهِرَةً وَقَدَّرْنَا ف۪يهَا السَّيْرَۜ س۪يرُوا ف۪يهَا لَيَالِيَ وَاَيَّامًا اٰمِن۪ينَऔर ‘हमने’ उनके और उनकी बस्तियों के बीच, जिनमें ‘हमने’ बरकत रखी थी, स्पष्ट बस्तियाँ बसायी थीं जो सामने नज़र आती थीं और उनमें सफ़र की मन्ज़िलें ख़ास अन्दाज़े पर रखीं, उनमें रात-दिन बेखटके चलो-फिरो।
  19. فَقَالُوا رَبَّنَا بَاعِدْ بَيْنَ اَسْفَارِنَا وَظَلَمُٓوا اَنْفُسَهُمْ فَجَعَلْنَاهُمْ اَحَاد۪يثَ وَمَزَّقْنَاهُمْ كُلَّ مُمَزَّقٍۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِكُلِّ صَبَّارٍ شَكُورٍतो फिर उन्होंने कहा, ‘‘ऐ हमारे रब! हमारी यात्राओं में दूरी कर दे, और इन लोगों ने खुद अपने आप पर ज़ुल्म किया तो हमने उनके क़िस्से बना दिये और उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिये, इसमें निशानियाँ हैं हर सब्र करने वाले, शुक्र करने वाले के लिए।
  20. وَلَقَدْ صَدَّقَ عَلَيْهِمْ اِبْل۪يسُ ظَنَّهُ فَاتَّبَعُوهُ اِلَّا فَر۪يقًا مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَऔर इब्लीस ने अपनी अटकल सच कर दिखाई, और ईमान वाले के एक गिरोह के सिवा, उन्होंने उसी की पैरवी की।
  21. وَمَا كَانَ لَهُ عَلَيْهِمْ مِنْ سُلْطَانٍ اِلَّا لِنَعْلَمَ مَنْ يُؤْمِنُ بِالْاٰخِرَةِ مِمَّنْ هُوَ مِنْهَا ف۪ي شَكٍّۜ وَرَبُّكَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ حَف۪يظٌ۟और उसका उन पर कोई ज़ोर न था, मगर (हमारा) मक़्सद यह था कि जो लोग आख़िरत में शक करते हैं, उनसे उन लोगों को, जो उस पर ईमान रखते हैं अलग कर दें और तुम्हारा ‘रब’ तो हर चीज़ का संरक्षक है।
  22. قُلِ ادْعُوا الَّذ۪ينَ زَعَمْتُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِۚ لَا يَمْلِكُونَ مِثْقَالَ ذَرَّةٍ فِي السَّمٰوَاتِ وَلَا فِي الْاَرْضِ وَمَا لَهُمْ ف۪يهِمَا مِنْ شِرْكٍ وَمَا لَهُ مِنْهُمْ مِنْ ظَه۪يرٍकह दीजिए, ‘‘अल्लाह को छोड़ कर जिनका तुम्हें दावा है, उनको पुकार कर देखो वह न आसमानों में ज़र्रा बराबर चीज़ के मालिक हैं, और न ज़मीन में, और न इन दोनों में उनका कोई साझा है, और न इनमें से कोई उस (अल्लाह) का मदद्गार है’’।
  23. وَلَا تَنْفَعُ الشَّفَاعَةُ عِنْدَهُٓ اِلَّا لِمَنْ اَذِنَ لَهُۜ حَتّٰٓى اِذَا فُزِّعَ عَنْ قُلُوبِهِمْ قَالُوا مَاذَاۙ قَالَ رَبُّكُمْۜ قَالُوا الْحَقَّۚ وَهُوَ الْعَلِيُّ الْكَب۪يرُऔर उसके यहाँ कोई सिफ़ारिश काम न आएगी, मगर उसी के लिए जिस के बारे में ‘उसने’ इजाज़त दी होगी, यहाँ तक कि जब उनके दिलों से घबराहट दूर कर दी जाएगी, तो (फ़रिश्ते) कहेंगे, ‘‘तुम्हारे रब ने क्या कहा?’’ वे कहेंगे, ‘‘बिल्कुल हक़ (कहा), और ‘वह’ ऊँचे मर्तबे वाला बहुत बड़ा है।’’
  24. قُلْ مَنْ يَرْزُقُكُمْ مِنَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ قُلِ اللّٰهُۙ وَاِنَّٓا اَوْ اِيَّاكُمْ لَعَلٰى هُدًى اَوْ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍपूछिए, ‘‘कौन तुम्हें आसमानों और ज़मीन से रोज़ी देता है?’’ कहिए, ‘‘अल्लाह,’’ और हम या तुम (या तो) सीधे रास्ते पर हैं या खुली गुमराही में।
  25. قُلْ لَا تُسْـَٔلُونَ عَمَّٓا اَجْرَمْنَا وَلَا نُسْـَٔلُ عَمَّا تَعْمَلُونَकह दीजिए,‘‘तुम से हमारे जुर्म की पूछ-ताछ न होगी, और न जो कुछ तुम कर रहे हो, उसके बारे में हमसे पूछ-ताछ होगी।
  26. قُلْ يَجْمَعُ بَيْنَنَا رَبُّنَا ثُمَّ يَفْتَحُ بَيْنَنَا بِالْحَقِّۜ وَهُوَ الْفَتَّاحُ الْعَل۪يمُकह दीजिए, ‘‘हमारा ‘रब’ हम को जमा करेगा, फिर हमारे बीच ह़क़ के साथ फ़ैसला करेगा, और वही फ़ैसला करने वाला, इल्म वाला है।
  27. قُلْ اَرُونِيَ الَّذ۪ينَ اَلْحَقْتُمْ بِه۪ شُرَكَٓاءَ كَلَّاۜ بَلْ هُوَ اللّٰهُ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُकह दीजिए, ‘‘मुझे उनको दिखाओ, जिनको तुमने साझीदार बना कर उसके साथ जोड़ रखा है, कुछ नहीं!! बल्कि वही अल्लाह बड़ी ताक़त वाला, ह़िक्मत वाला है’’
  28. وَمَٓا اَرْسَلْنَاكَ اِلَّا كَٓافَّةً لِلنَّاسِ بَش۪يرًا وَنَذ۪يرًا وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَऔर (ऐ मुह़म्मद) ‘हमने’ आप को तमाम लोगों के लिए खुशख़बरी देने वाला, और ख़बरदार करने वाला बना कर भेजा है, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते।
  29. وَيَقُولُونَ مَتٰى هٰذَا الْوَعْدُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर कहते हैं, यह वादा कब पूरा होगा, अगर तुम सच्चे हो।’’
  30. قُلْ لَكُمْ م۪يعَادُ يَوْمٍ لَا تَسْتَأْخِرُونَ عَنْهُ سَاعَةً وَلَا تَسْتَقْدِمُونَ۟कह दीजिए, ‘‘तुम्हारे लिए एक ऐसे दिन की अवधि निर्धाारित है जिससे न एक घड़ी भर पीछे हट सकोगे और न आगे बढ़ सकोगे।’’
  31. وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَنْ نُؤْمِنَ بِهٰذَا الْقُرْاٰنِ وَلَا بِالَّذ۪ي بَيْنَ يَدَيْهِۜ وَلَوْ تَرٰٓى اِذِ الظَّالِمُونَ مَوْقُوفُونَ عِنْدَ رَبِّهِمْۚ يَرْجِعُ بَعْضُهُمْ اِلٰى بَعْضٍۨ الْقَوْلَۚ يَقُولُ الَّذ۪ينَ اسْتُضْعِفُوا لِلَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُوا لَوْلَٓا اَنْتُمْ لَكُنَّا مُؤْمِن۪ينَऔर जो काफ़िर (इन्कारी) हैं, वे कहते हैं ‘‘हम इस कुर्आन को हरगिज़ न मानेंगे और न उसको जो उसके आगे है, और अगर तुम देख लेते जबकि यह ज़ालिम अपने रब के सामने खड़े कर दिये जाएँगे, वे एक-दूसरे को मलामत करेंगे, जो लोग कमज़ोर समझे जाते थे, वे उन बड़े लोगों से कहेंगे, ‘‘अगर तुम न होते तो हम ज़रूर मोमिन (मुसलमान) होते।’’
  32. قَالَ الَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُوا لِلَّذ۪ينَ اسْتُضْعِفُٓوا اَنَحْنُ صَدَدْنَاكُمْ عَنِ الْهُدٰى بَعْدَ اِذْ جَٓاءَكُمْ بَلْ كُنْتُمْ مُجْرِم۪ينَबड़े लोग कमज़ोर लोगों से कहेंगे, ‘‘क्या हमने तुमको हिदायत (सच्ची राह) से रोका था, जबकि वह तुम्हारे पास आ चुकी थी? (नहीं) बल्कि तुम खुद ही मुजरिम (गुनहगार) थे।’’
  33. وَقَالَ الَّذ۪ينَ اسْتُضْعِفُوا لِلَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُوا بَلْ مَكْرُ الَّيْلِ وَالنَّهَارِ اِذْ تَأْمُرُونَنَٓا اَنْ نَكْفُرَ بِاللّٰهِ وَنَجْعَلَ لَهُٓ اَنْدَادًاۜ وَاَسَرُّوا النَّدَامَةَ لَمَّا رَاَوُا الْعَذَابَۜ وَجَعَلْنَا الْاَغْلَالَ ف۪ٓي اَعْنَاقِ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ هَلْ يُجْزَوْنَ اِلَّا مَا كَانُوا يَعْمَلُونَऔर कमज़ोर लोग बड़े लोगों से कहेंगे, (नहीं,) बल्कि रात और दिन की (तुम्हारी) चालें थीं, जब तुम हमसे कहते थे कि हम अल्लाह के साथ कुफ्र करें और (दूसरों को) उसके बराबर का ठहराएं, जब वे अ़ज़ाब देखेंगे तो मन ही मन पछताएँगे, और ‘हम’ उन लोगों की गर्दनों में जिन्होंने कुफ्र को अपनाया था तौक़ डाल देंगे। उन्हें वही तो बदले में मिलेगा जो वे करते थे।
  34. وَمَٓا اَرْسَلْنَا ف۪ي قَرْيَةٍ مِنْ نَذ۪يرٍ اِلَّا قَالَ مُتْرَفُوهَٓاۙ اِنَّا بِمَٓا اُرْسِلْتُمْ بِه۪ كَافِرُونَऔर ‘हमने’ किसी बस्ती में कोई सचेत करने वाला नहीं भेजा मगर वहाँ के खुशहाल लोगों ने कहा, ‘‘जो कुछ तुम्हें देकर भेजा गया है, हम तो उसे नहीं मानते।’’
  35. وَقَالُوا نَحْنُ اَكْثَرُ اَمْوَالًا وَاَوْلَادًاۙ وَمَا نَحْنُ بِمُعَذَّب۪ينَऔर (यह भी) कहा, ‘‘हम तो धन और संतान में तुमसे बढ़कर हैं, और हम को अ़ज़ाब नहीं दिया जाएगा।’’
  36. قُلْ اِنَّ رَبّ۪ي يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيَقْدِرُ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَ۟कह दीजिए,‘‘मेरा ‘रब’ जिसकी चाहता है रोज़ी कुशादा (ज़्यादा) कर देता है और जिसकी चाहता है नपी-तुली देता है। लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते।’’
  37. وَمَٓا اَمْوَالُكُمْ وَلَٓا اَوْلَادُكُمْ بِالَّت۪ي تُقَرِّبُكُمْ عِنْدَنَا زُلْفٰٓى اِلَّا مَنْ اٰمَنَ وَعَمِلَ صَالِحًاۘ فَاُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ جَزَٓاءُ الضِّعْفِ بِمَا عَمِلُوا وَهُمْ فِي الْغُرُفَاتِ اٰمِنُونَऔर तुम्हारा माल और औलाद ऐसी चीज़ नहीं कि तुम को हमारा मुकर्रब बना दें हाँ (हमारा मुक़र्रब वह है) जो कोई ईमान लाया और उसने अच्छा काम किया, तो ऐसे ही लोग हैं जिनके लिए उसका दो गुना बदला है, और वे ऊपरी मंजिलों में चैन (इत्मिनान) से रहेंगे।
  38. وَالَّذ۪ينَ يَسْعَوْنَ ف۪ٓي اٰيَاتِنَا مُعَاجِز۪ينَ اُو۬لٰٓئِكَ فِي الْعَذَابِ مُحْضَرُونَऔर जो लोग ‘हमारी’ आयतों के बारे में हराने (मात देने) की कोशिश करते हैं, वे अ़ज़ाब में पकड़ लिए जाएँगे।
  39. قُلْ اِنَّ رَبّ۪ي يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ وَيَقْدِرُ لَهُۜ وَمَٓا اَنْفَقْتُمْ مِنْ شَيْءٍ فَهُوَ يُخْلِفُهُۚ وَهُوَ خَيْرُ الرَّازِق۪ينَकह दीजिए, ‘‘मेरा रब अपने बन्दों में से जिसकी चाहता है रोज़ी कुशादा (ज़्यादा) कर देता है, और जिसकी चाहता है नपी-तुली कर देता है, और जो कुछ तुम खर्च करते हो उसकी जगह वह तुमको और देगा, और वह सबसे अच्छा रोज़ी देने वाला है।’’
  40. وَيَوْمَ يَحْشُرُهُمْ جَم۪يعًا ثُمَّ يَقُولُ لِلْمَلٰٓئِكَةِ اَهٰٓؤُ۬لَٓاءِ اِيَّاكُمْ كَانُوا يَعْبُدُونَऔर जिस दिन (अल्लाह) इन सब लोगों को इकट्ठा करेगा, ‘‘फिर फ़रिश्तों से कहेगा, क्या यही लोग तुम्हारी इबादत किया करते थे?’’
  41. قَالُوا سُبْحَانَكَ اَنْتَ وَلِيُّنَا مِنْ دُونِهِمْۚ بَلْ كَانُوا يَعْبُدُونَ الْجِنَّۚ اَكْثَرُهُمْ بِهِمْ مُؤْمِنُونَवे कहेंगे, ‘‘तू पाक है हमारा सम्बन्ध तो केवल तुझसे ही है, न कि इनसे, बल्कि यह लोग जिन्नात की पूजा किया करते थे, इनमें से अक्सर यक़ीन भी इन्हीं (जिन्नों) पर रखते थे।
  42. فَالْيَوْمَ لَا يَمْلِكُ بَعْضُكُمْ لِبَعْضٍ نَفْعًا وَلَا ضَرًّاۜ وَنَقُولُ لِلَّذ۪ينَ ظَلَمُوا ذُوقُوا عَذَابَ النَّارِ الَّت۪ي كُنْتُمْ بِهَا تُكَذِّبُونَ‘‘तो आज तुममें से कोई किसी को न फ़ायदा पहुँचाने का अधिकार रखता है और न नुक़्सान पहुँचाने का, और हम ज़ालिमों से कहेंगे कि जिस दोज़ख़ के अ़ज़ाब को तुम झुठलाया करते थे, अब उसका मज़ा चखो।’’
  43. وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُنَا بَيِّنَاتٍ قَالُوا مَا هٰذَٓا اِلَّا رَجُلٌ يُر۪يدُ اَنْ يَصُدَّكُمْ عَمَّا كَانَ يَعْبُدُ اٰبَٓاؤُ۬كُمْۚ وَقَالُوا مَا هٰذَٓا اِلَّٓا اِفْكٌ مُفْتَرًىۜ وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِلْحَقِّ لَمَّا جَٓاءَهُمْۙ اِنْ هٰذَٓا اِلَّا سِحْرٌ مُب۪ينٌऔर जब उन्हें ‘हमारी’ स्पष्ट आयतें पढ़ कर सुनाई जाती हैं तो कहते हैं, ‘‘यह एक (ऐसा) व्यक्ति है जो चाहता है कि तुम्हें उनसे रोक दे कि जिनको तुम्हारे बाप-दादा पूजते चले आए हैं, और कहते हैं, ‘‘यह (क़ुर्आन) तो एक गढ़ा हुआ झूठ है, जिन लोगों ने इन्कार किया उन्होंने हक़ (सत्य) के बारे में, जबकि वह उनके पास आया, कह दिया ‘‘यह तो खुला हुआ जादू है।’’
  44. وَمَٓا اٰتَيْنَاهُمْ مِنْ كُتُبٍ يَدْرُسُونَهَا وَمَٓا اَرْسَلْنَٓا اِلَيْهِمْ قَبْلَكَ مِنْ نَذ۪يرٍۜऔर न उन्हें ‘हमने’ किताबें दी थीं जिनको यह पढ़ते-पढ़ाते हैं, ओैर न आप से पहले हमने उनके पास कोई सचेत करने वाला भेजा।
  45. وَكَذَّبَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۙ وَمَا بَلَغُوا مِعْشَارَ مَٓا اٰتَيْنَاهُمْ فَكَذَّبُوا رُسُل۪ي۠ فَكَيْفَ كَانَ نَك۪يرِ۟और झुठलाया उन लोगों ने भी जो उनसे पहले थे, और जो कुछ ‘हमने’ उन्हें दिया था ये तो उसके दसवें भाग को भी नहीं पहुँचे हैं, तो उन्होंने मेरे रसूलों को झुठलाया, तो मेरा कैसा अ़ज़ाब हुआ।
  46. قُلْ اِنَّمَٓا اَعِظُكُمْ بِوَاحِدَةٍۚ اَنْ تَقُومُوا لِلّٰهِ مَثْنٰى وَفُرَادٰى ثُمَّ تَتَفَكَّرُوا۠ مَا بِصَاحِبِكُمْ مِنْ جِنَّةٍۜ اِنْ هُوَ اِلَّا نَذ۪يرٌ لَكُمْ بَيْنَ يَدَيْ عَذَابٍ شَد۪يدٍकह दीजिए, ‘‘बस मैं तो तुम को एक नसीह़त करता हूँ कि अल्लाह के लिए उठ खड़े हो दो-दो और एक-एक, फिर विचार करो तुम्हारे साथी (मुहम्मद) को कोई जुनून नहीं है, वह तो-तुम को आगे आने वाले एक सख़्त अ़ज़ाब से सचेत करने वाले हैं?
  47. قُلْ مَا سَاَلْتُكُمْ مِنْ اَجْرٍ فَهُوَ لَكُمْۜ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلَى اللّٰهِۚ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ شَه۪يدٌकह दीजिए, ‘‘मैं तुमसे कुछ बदला नहीं चाहता वह तुम्हें ही मुबारक हो, मेरा बदला तो बस अल्लाह ही के ज़िम्मेंं है, और ‘वह’ हर चीज़ पर गवाह है।’’
  48. قُلْ اِنَّ رَبّ۪ي يَقْذِفُ بِالْحَقِّۚ عَلَّامُ الْغُيُوبِकह दीजिए, ‘‘मेरा रब ह़क़ को असत्य पर ग़ालिब (प्रभावी) करता है वह ग़ैब (परोक्ष) की बातें भली-भाँति जानने वाला है।’’
  49. قُلْ جَٓاءَ الْحَقُّ وَمَا يُبْدِئُ الْبَاطِلُ وَمَا يُع۪يدُकह दीजिए, ‘‘ह़क़ (सत्य) आ गया और बातिल (असत्य मअ़बूद) न तो पहली बार पैदा कर सकता है और न दोबारा पैदा करेगा।
  50. قُلْ اِنْ ضَلَلْتُ فَاِنَّمَٓا اَضِلُّ عَلٰى نَفْس۪يۚ وَاِنِ اهْتَدَيْتُ فَبِمَا يُوح۪ٓي اِلَيَّ رَبّ۪يۜ اِنَّهُ سَم۪يعٌ قَر۪يبٌकह दीजिए, ‘‘अगर मैं गुमराह हूँ तो अपना ही बुरा करूँगा, और अगर मैं सच्ची राह पर हूँ तो वह उस वह़्य (प्रकाशना) की वजह से है, जो मेरा रब मेरी ओर वह्य भेजता है, बेशक ‘वह’ सुनने वाला, क़रीब है।’’
  51. وَلَوْ تَرٰٓى اِذْ فَزِعُوا فَلَا فَوْتَ وَاُخِذُوا مِنْ مَكَانٍ قَر۪يبٍۙऔर अगर तुम देख लेते जब ये घबराए हुए होंगे तो बच न सकेंगे और क़रीब से ही पकड़ लिए जाएँगे।
  52. وَقَالُٓوا اٰمَنَّا بِه۪ۚ وَاَنّٰى لَهُمُ التَّنَاوُشُ مِنْ مَكَانٍ بَع۪يدٍۚऔर कहेंगे, ‘‘हम इस पर ईमान ले आए,’’ और उनके लिए कहाँ सम्भव है कि इतनी दूर जगह से उसको पा सकेंगे!
  53. وَقَدْ كَفَرُوا بِه۪ مِنْ قَبْلُۚ وَيَقْذِفُونَ بِالْغَيْبِ مِنْ مَكَانٍ بَع۪يدٍऔर पहले तो इससे इन्कार करते रहे और बिना देखे-भाले दूर ही से तीर (अट्कलें) चलाते रहे।
  54. وَح۪يلَ بَيْنَهُمْ وَبَيْنَ مَا يَشْتَهُونَ كَمَا فُعِلَ بِاَشْيَاعِهِمْ مِنْ قَبْلُۜ اِنَّهُمْ كَانُوا ف۪ي شَكٍّ مُر۪يبٍऔर उनके और उनकी इच्छाओं के बीच रोक लगा दी गई, जिस तरह इससे पहले उनके जैसे लोगों के साथ किया गया, वे भी शक और भ्रम में पड़े हुए थे।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet