Can Damlaları

सूरह 35: Fatir

  1. اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ فَاطِرِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ جَاعِلِ الْمَلٰٓئِكَةِ رُسُلًا اُو۬ل۪ٓي اَجْنِحَةٍ مَثْنٰى وَثُلٰثَ وَرُبَاعَۜ يَز۪يدُ فِي الْخَلْقِ مَا يَشَٓاءُۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌसब तअ़रीफ़ अल्लाह ही के लिए हैं, जो आसमानों और ज़मीन का पैदा करने वाला (और) फ़रिश्तों को पैग़ाम पहुँचाने वाला बना कर नियुक्त करता है, जिनके दो-दो, तीन-तीन और चार-चार पर हैं, वह पैदाइश में जो चाहता है बढ़ा देता है, बेशक अल्लाह हर चीज़ पर क़ुद्रत (सामर्थ्य) रखता है।
  2. مَا يَفْتَحِ اللّٰهُ لِلنَّاسِ مِنْ رَحْمَةٍ فَلَا مُمْسِكَ لَهَاۚ وَمَا يُمْسِكْۙ فَلَا مُرْسِلَ لَهُ مِنْ بَعْدِه۪ۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُअल्लाह जो रह़मत (दयालुता) लोगों के लिए खोल दे तो उसे कोई रोकने वाला नहीं, और जिसे वह रोक ले तो उसके बाद उसे कोई जारी करने वाला भी नहीं, वह बड़ा ग़ालिब (प्रभुत्वशाली), ह़िकमत वाला है।
  3. يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اذْكُرُوا نِعْمَتَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْۜ هَلْ مِنْ خَالِقٍ غَيْرُ اللّٰهِ يَرْزُقُكُمْ مِنَ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِۜ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۘ فَاَنّٰى تُؤْفَكُونَऐ लोगो! अल्लाह के एहसान जो तुम पर हैं, उनको याद करो, अल्लाह के सिवा क्या और कोई पैदा करने वाला है, जो आसमान और ज़मीन से तुमको रोज़ी दे? उसके सिवा कोई इलाह (उपास्य) नहीं, फिर तुम किधर उल्टे बहके चले जा रहे हो?
  4. وَاِنْ يُكَذِّبُوكَ فَقَدْ كُذِّبَتْ رُسُلٌ مِنْ قَبْلِكَۜ وَاِلَى اللّٰهِ تُرْجَعُ الْاُمُورُऔर अगर यह लोग आप को झुठलाते हैं तो आप से पहले भी कितने ही रसूल झुठलाए जा चुके हैं, और सारे मामले अल्लाह ही की ओर पलटते हैं।
  5. يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ فَلَا تَغُرَّنَّكُمُ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا۠ وَلَا يَغُرَّنَّكُمْ بِاللّٰهِ الْغَرُورُऐ लोगो! अल्लाह का वादा सच्चा है, तो दुनिया की ज़िन्दगी तुम्हें धोखे में न डाल दे और न वह धोखेब़ा (शैतान) अल्लाह के बारे में तुम्हें धोखा दे।
  6. اِنَّ الشَّيْطَانَ لَكُمْ عَدُوٌّ فَاتَّخِذُوهُ عَدُوًّاۜ اِنَّمَا يَدْعُوا حِزْبَهُ لِيَكُونُوا مِنْ اَصْحَابِ السَّع۪يرِۜशैतान तुम्हारा दुश्मन है, तो तुम भी उसको दुश्मन ही समझो, वह तो अपने गिरोह को केवल इसी लिए बुला रहा है कि वह दोज़ख़ वालों में शामिल हो जाएँ।
  7. اَلَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَهُمْ عَذَابٌ شَد۪يدٌۜ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَاَجْرٌ كَب۪يرٌ۟जिन्होंने इन्कार किया उनके लिए सख़्त अ़ज़ाब है, और जो ईमान लाए और अच्छे अ़मल किये उनके लिए माफ़ी और बड़ा बदला है।
  8. اَفَمَنْ زُيِّنَ لَهُ سُٓوءُ عَمَلِه۪ فَرَاٰهُ حَسَنًاۜ فَاِنَّ اللّٰهَ يُضِلُّ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُۘ فَلَا تَذْهَبْ نَفْسُكَ عَلَيْهِمْ حَسَرَاتٍۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ بِمَا يَصْنَعُونَफिर क्या वह व्यक्ति जिसको उसके बुरे कामों को (शैतान ने) अच्छे काम बना कर दिखाए हों, और वह उनको अच्छा समझने लगें तो बेशक अल्लाह जिसे चाहता है भटका देता है और जिसे चाहता है सीधी राह दिखाता है, तो उन लोगों पर अफ़सोस करके आपकी जान न जाती रहे, जो कुछ ये कर रहे हैं, अल्लाह ख़ूब जानता है।
  9. وَاللّٰهُ الَّذ۪ٓي اَرْسَلَ الرِّيَاحَ فَتُث۪يرُ سَحَابًا فَسُقْنَاهُ اِلٰى بَلَدٍ مَيِّتٍ فَاَحْيَيْنَا بِهِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَاۜ كَذٰلِكَ النُّشُورُऔर अल्लाह ही तो है जो हवाएँ चलाता है फिर वे बादल को उभारती हैं, फिर ‘हम’ उसे किसी सूखी निर्जीव ज़मीन की ओर हाँक देते हैं, फिर हम ज़मीन को उसके मुर्दा होने के बाद ज़िन्दा कर देते हैं, इसी तरह (मरने के बाद) ज़िन्दा हो कर उठना होगा।
  10. مَنْ كَانَ يُر۪يدُ الْعِزَّةَ فَلِلّٰهِ الْعِزَّةُ جَم۪يعًاۜ اِلَيْهِ يَصْعَدُ الْكَلِمُ الطَّيِّبُ وَالْعَمَلُ الصَّالِحُ يَرْفَعُهُۜ وَالَّذ۪ينَ يَمْكُرُونَ السَّيِّـَٔاتِ لَهُمْ عَذَابٌ شَد۪يدٌۜ وَمَكْرُ اُو۬لٰٓئِكَ هُوَ يَبُورُजो व्यक्ति इज़्ज़त का चाहने वाला हो तो इज़्जत तो सारी की सारी अल्लाह ही के लिए है, भली बातें अल्लाह तक पहुँचती हैं और भले काम उनको ऊँचा उठाते हैं, और जो लोग बुरी चालें चलते हैं उनको सख़्त अ़ज़ाब होगा, और उनकी चालें नाकाम होकर रह जाएँगी।
  11. وَاللّٰهُ خَلَقَكُمْ مِنْ تُرَابٍ ثُمَّ مِنْ نُطْفَةٍ ثُمَّ جَعَلَكُمْ اَزْوَاجًاۜ وَمَا تَحْمِلُ مِنْ اُنْثٰى وَلَا تَضَعُ اِلَّا بِعِلْمِه۪ۜ وَمَا يُعَمَّرُ مِنْ مُعَمَّرٍ وَلَا يُنْقَصُ مِنْ عُمُرِه۪ٓ اِلَّا ف۪ي كِتَابٍۜ اِنَّ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرٌऔर अल्लाह ही ने तुम्हें मिट्टी से पैदा किया, फिर बूँद (वीर्य) से, फिर जोड़े- जोड़े बनाए, उसके इल्म के बिना न कोई अ़ौरत गर्भवती होती है और न जन्म देती है, और न बड़ी उम्र वाला उम्र पाता है, और जो कुछ उसकी उम्र में कमी होती है वह सब एक किताब में( लिखा होता) है, बेशक यह सब अल्लाह के लिए आसान है।
  12. وَمَا يَسْتَوِي الْبَحْرَانِۗ هٰذَا عَذْبٌ فُرَاتٌ سَٓائِغٌ شَرَابُهُ وَهٰذَا مِلْحٌ اُجَاجٌۜ وَمِنْ كُلٍّ تَأْكُلُونَ لَحْمًا طَرِيًّا وَتَسْتَخْرِجُونَ حِلْيَةً تَلْبَسُونَهَاۚ وَتَرَى الْفُلْكَ ف۪يهِ مَوَاخِرَ لِتَبْتَغُوا مِنْ فَضْلِه۪ وَلَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर दो दरिया एक तरह के नहीं हैं, एक का पानी मीठा पीने में स्वादिष्ट और प्यास बुझाने वाला, और एक का पानी खारा कड़वा, और दोनों में से ताज़ा गोश्त (मछलियाँ) खाते और ज़ेवर (आभूषण) निकालते हो, जिसको पहनते हो, और तुम देखते हो, कि नवकाएँ नदियों में (पानी को) चीरती चली जाती हैं, ताकि तुम अल्लाह का फज़्ल (अनुग्रह) तलाश करो, और ताकि तुम शुक्र करो।
  13. يُولِجُ الَّيْلَ فِي النَّهَارِ وَيُولِجُ النَّهَارَ فِي الَّيْلِۙ وَسَخَّرَ الشَّمْسَ وَالْقَمَرَۘ كُلٌّ يَجْر۪ي لِاَجَلٍ مُسَمًّىۜ ذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمْ لَهُ الْمُلْكُۜ وَالَّذ۪ينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِه۪ مَا يَمْلِكُونَ مِنْ قِطْم۪يرٍۜवही रात को दिन में दाख़िल करता है, दिन को रात में दाख़िल करता है, और उसी ने सूरज और चाँद को काम में लगा रखा है हर एक निर्धारित समय तक चलता रहेगा, यही अल्लाह तुम्हारा ‘रब’ है उसी की हुकूमत है, और जिन्हें तुम उसके सिवा पुकारते हो, वह खजूर की गुठली के छिलके के बराबर भी अधिकार नहीं रखते।
  14. اِنْ تَدْعُوهُمْ لَا يَسْمَعُوا دُعَٓاءَكُمْۚ وَلَوْ سَمِعُوا مَا اسْتَجَابُوا لَكُمْۜ وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِ يَكْفُرُونَ بِشِرْكِكُمْۜ وَلَا يُنَبِّئُكَ مِثْلُ خَب۪يرٍ۟अगर तुम उन्हें पुकारो तो वह तुम्हारी पुकार सुनेंगे भी नहीं, और अगर सुन भी लें तो तुम्हारा कहना न कर सकेंगे, और क़ियामत के दिन वे तुम्हारे साझी ठहराने का इन्कार कर देंगे, पूरी ख़बर रखने वाले (अल्लाह) की तरह तुम्हें कोई न बताएगा।
  15. يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اَنْتُمُ الْفُقَرَٓاءُ اِلَى اللّٰهِۚ وَاللّٰهُ هُوَ الْغَنِيُّ الْحَم۪يدُऐ लोगो! तुम अल्लाह के मुहताज हो, और अल्लाह बेपरवाह ह़म्द (खूबियों) वाला है।
  16. اِنْ يَشَأْ يُذْهِبْكُمْ وَيَأْتِ بِخَلْقٍ جَد۪يدٍۚअगर ‘वह’ चाहे तो तुम्हें हटा दे और एक नई मख़्लूक (सृष्टि) ला बसाए।
  17. وَمَا ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ بِعَز۪يزٍऔर यह अल्लाह के लिए कुछ भी कठिन नहीं।
  18. وَلَا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزْرَ اُخْرٰىۜ وَاِنْ تَدْعُ مُثْقَلَةٌ اِلٰى حِمْلِهَا لَا يُحْمَلْ مِنْهُ شَيْءٌ وَلَوْ كَانَ ذَا قُرْبٰىۜ اِنَّمَا تُنْذِرُ الَّذ۪ينَ يَخْشَوْنَ رَبَّهُمْ بِالْغَيْبِ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَۜ وَمَنْ تَزَكّٰى فَاِنَّمَا يَتَزَكّٰى لِنَفْسِه۪ۜ وَاِلَى اللّٰهِ الْمَص۪يرُऔर कोई (आदमी) किसी दूसरे का बोझ न उठाएगा, और अगर कोई बोझ से दबा हुआ अपना बोझ उठाने के लिए पुकारेगा तो उसमें से कुछ भी न उठाया जाएगा, चाहे कितना ही क़रीबी रिश्तादार क्यों न हो, आप तो केवल उन्हीं को सचेत कर सकते हैं, जो बिना देखे अपने रब से डरते हैं, और नमाज़ क़ायम रखते हैं, अौंर जो व्यक्ति अपने को संवारता है तो अपने ही लिए संवारता है, और लौट कर जाना तो अल्लाह ही की ओर है।
  19. وَمَا يَسْتَوِي الْاَعْمٰى وَالْبَص۪يرُۙऔर अन्धा और आँखों वाला बराबर नहीं,
  20. وَلَا الظُّلُمَاتُ وَلَا النُّورُۙऔर न अन्धेरा और न उजाला,
  21. وَلَا الظِّلُّ وَلَا الْحَرُورُۚऔर न छाया और न धूप,
  22. وَمَا يَسْتَوِي الْاَحْيَٓاءُ وَلَا الْاَمْوَاتُۜ اِنَّ اللّٰهَ يُسْمِعُ مَنْ يَشَٓاءُۚ وَمَٓا اَنْتَ بِمُسْمِعٍ مَنْ فِي الْقُبُورِऔर न ज़िन्दे और न मुर्दे बराबर हो सकते हैं, अल्लाह जिसे चाहता है सुनाता है और आप उन लोगों को नहीं सुना सकते, जो क़ब्रों में हैं;
  23. اِنْ اَنْتَ اِلَّا نَذ۪يرٌआप तो केवल सचेत करने वाले हैं।
  24. اِنَّٓا اَرْسَلْنَاكَ بِالْحَقِّ بَش۪يرًا وَنَذ۪يرًاۜ وَاِنْ مِنْ اُمَّةٍ اِلَّا خَلَا ف۪يهَا نَذ۪يرٌ‘हमने’ आप को ह़क़ के साथ खुशख़बरी सुनाने वाला और सचेत करने वाला बना कर भेजा है, और कोई उम्मत नहीं कि जिसमें सचेत करने वाला न गुज़रा हो।
  25. وَاِنْ يُكَذِّبُوكَ فَقَدْ كَذَّبَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۚ جَٓاءَتْهُمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ وَبِالزُّبُرِ وَبِالْكِتَابِ الْمُن۪يرِऔर अगर यह आप को झुठलाएँ तो जो लोग इनसे पहले थे, वे भी झुठला चुके हैं, उनके पास उनके रसूल निशानियाँ और ज़बूर और रोशन किताबें लेकर आते रहे।
  26. ثُمَّ اَخَذْتُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا فَكَيْفَ كَانَ نَك۪يرِ۟फिर ‘मैंने’ (उन लोगों को,) जिन्होंने इन्कार किया, धर पकड़ा, तो फिर कैसा रहा ‘मेरा’ इन्कार!
  27. اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ اَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءًۚ فَاَخْرَجْنَا بِه۪ ثَمَرَاتٍ مُخْتَلِفًا اَلْوَانُهَاۜ وَمِنَ الْجِبَالِ جُدَدٌ ب۪يضٌ وَحُمْرٌ مُخْتَلِفٌ اَلْوَانُهَا وَغَرَاب۪يبُ سُودٌक्या तुमने नहीं देखा कि अल्लाह ने आसमान से पानी बरसाया, फिर उसके ज़रिये ‘हमने’ फल निकाले, जिनके रंग विभिन्न प्रकार के होते हैं? और पहाड़ों में भी विभिन्न रंगतों के टुकड़े जिनमें सफेद, लाल, और काले भुजंग भी हैंं।
  28. وَمِنَ النَّاسِ وَالدَّوَٓابِّ وَالْاَنْعَامِ مُخْتَلِفٌ اَلْوَانُهُ كَذٰلِكَۜ اِنَّمَا يَخْشَى اللّٰهَ مِنْ عِبَادِهِ الْعُلَمٰٓؤُ۬اۜ اِنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ غَفُورٌऔर इसी तरह आदमियों और जानवरों, और चौपायों के रंग भी विभिन्न प्रकार के हैं, अल्लाह से डरते तो उसके वही बन्दे हैं जो इल्म रखते हैं, बेशक अल्लाह बड़ा ताक़त वाला, (प्रभुत्वशाली) माफ़ करने वाला है।
  29. اِنَّ الَّذ۪ينَ يَتْلُونَ كِتَابَ اللّٰهِ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَ وَاَنْفَقُوا مِمَّا رَزَقْنَاهُمْ سِرًّا وَعَلَانِيَةً يَرْجُونَ تِجَارَةً لَنْ تَبُورَۙजो लोग अल्लाह की किताब पढ़ते हैं, और नमाज़ क़ायम रखते हैं, और जो कुछ ‘हमने’ उन्हें दे रखा है उसमें से छिपा कर और खुले तौर पर खर्च करते हैं, वह ऐसे व्यापार की उम्मीद लगाए बैठे हैं जो कभी तबाह नहीं होगा।
  30. لِيُوَفِّيَهُمْ اُجُورَهُمْ وَيَز۪يدَهُمْ مِنْ فَضْلِه۪ۜ اِنَّهُ غَفُورٌ شَكُورٌयह कि अल्लाह उनको उनका पूरा- पूरा बदला देगा अपने (कृपा) से, और उनको ज़्यादा भी देगा, वह बड़ा माफ़ करने वाला, क़दर करने वाला है।
  31. وَالَّذ۪ٓي اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ مِنَ الْكِتَابِ هُوَ الْحَقُّ مُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهِۜ اِنَّ اللّٰهَ بِعِبَادِه۪ لَخَب۪يرٌ بَص۪يرٌऔर जो किताब हमने तुम्हारी ओर वह़्य की है, वही ह़क़ है, अपने से पहले (की किताबों) की पुष्टि करती है। बेशक अल्लाह अपने बन्दों की पूरी ख़बर रखने वाला, देखने वाला है।
  32. ثُمَّ اَوْرَثْنَا الْكِتَابَ الَّذ۪ينَ اصْطَفَيْنَا مِنْ عِبَادِنَاۚ فَمِنْهُمْ ظَالِمٌ لِنَفْسِه۪ۚ وَمِنْهُمْ مُقْتَصِدٌۚ وَمِنْهُمْ سَابِقٌ بِالْخَيْرَاتِ بِاِذْنِ اللّٰهِۜ ذٰلِكَ هُوَ الْفَضْلُ الْكَب۪يرُۜफिर ‘हमने’ अपने बन्दों में से उन लोगों को किताब का वारिस ठहराया, जिनको हमने चुना, फिर उनमें से कुछ तो अपने आप पर ज़ुल्म कर रहे हैं और कुछ उनमें से बीच की चाले चल रहे हैं, और कुछ उनमें से अल्लाह के हुक्म से भलाइयों में आगे बढ़ रहे हैं, यही बड़ा फ़ज़्ल (अनुग्रह) है;
  33. جَنَّاتُ عَدْنٍ يَدْخُلُونَهَا يُحَلَّوْنَ ف۪يهَا مِنْ اَسَاوِرَ مِنْ ذَهَبٍ وَلُؤْلُؤً۬اۚ وَلِبَاسُهُمْ ف۪يهَا حَر۪يرٌकि वहाँ ‘हमेशा’ रहने के बाग़ हैं, जिनमें वे दाख़िल होंगे, वहाँ उनको सोने के कंगन और मोती का गहना पहनाया जाएगा, और वहाँ उनका वस्त्र (कपड़ा) रेशम का होगा।
  34. وَقَالُوا الْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ٓي اَذْهَبَ عَنَّا الْحَزَنَۜ اِنَّ رَبَّنَا لَغَفُورٌ شَكُورٌۙऔर वे कहेंगे, ‘‘सब तअ़रीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैं जिसने हम को ग़म से दूर कर दिया है, बेशक हमारा रब बड़ा माफ़ करने वाला, क़दर करने वाला है।’’
  35. اَلَّذ۪ٓي اَحَلَّنَا دَارَ الْمُقَامَةِ مِنْ فَضْلِه۪ۚ لَا يَمَسُّنَا ف۪يهَا نَصَبٌ وَلَا يَمَسُّنَا ف۪يهَا لُغُوبٌजिसने हमको अपने फज़्ल (अनुग्रह) से हमेशा रहने के घर (जन्नत) में उतारा यहाँ न हमें कोई तक्लीफ़ पहुँचती है और न हमें कोई थकान ही आती है।
  36. وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَهُمْ نَارُ جَهَنَّمَۚ لَا يُقْضٰى عَلَيْهِمْ فَيَمُوتُوا وَلَا يُخَفَّفُ عَنْهُمْ مِنْ عَذَابِهَاۜ كَذٰلِكَ نَجْز۪ي كُلَّ كَفُورٍۚऔर जिन्होंने इन्कार किया, उनके लिए जहन्नम की आग है, न उनका काम तमाम किया जाएगा कि मर जाएँ और न उनसे उनका अ़ज़ाब ही कुछ हल्का किया जाएगा, हम ऐसा ही बदला हर नाशुक्रे को दिया करते हैं।
  37. وَهُمْ يَصْطَرِخُونَ ف۪يهَاۚ رَبَّنَٓا اَخْرِجْنَا نَعْمَلْ صَالِحًا غَيْرَ الَّذ۪ي كُنَّا نَعْمَلُۜ اَوَلَمْ نُعَمِّرْكُمْ مَا يَتَذَكَّرُ ف۪يهِ مَنْ تَذَكَّرَ وَجَٓاءَكُمُ النَّذ۪يرُۜ فَذُوقُوا فَمَا لِلظَّالِم۪ينَ مِنْ نَص۪يرٍ۟और वे उसमें चिल्लाएँगे, ‘‘ऐ हमारे रब! हमें निकाल ले, हम अच्छे अ़मल करेंगे, वैसा नहीं जैसा हम पहले करते रहे, ‘‘क्या हमने तुम्हें इतनी उम्र नहीं दी थी कि जिसमें कोई होश में आना चाहता तो होश में आ जाता? और तुम्हारे पास सचेत करने वाला भी आया था, अब मज़ा चखते रहो, ज़ालिमों का कोई मदद्गार नहीं।
  38. اِنَّ اللّٰهَ عَالِمُ غَيْبِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ اِنَّهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِबेशक अल्लाह ही आसमानों और ज़मीन की छिपी बातों को जानता है, ‘वह’ तो सीनों तक की बात जानता है।
  39. هُوَ الَّذ۪ي جَعَلَكُمْ خَلَٓائِفَ فِي الْاَرْضِۜ فَمَنْ كَفَرَ فَعَلَيْهِ كُفْرُهُۜ وَلَا يَز۪يدُ الْكَافِر۪ينَ كُفْرُهُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْ اِلَّا مَقْتًاۚ وَلَا يَز۪يدُ الْكَافِر۪ينَ كُفْرُهُمْ اِلَّا خَسَارًا‘वही’ तो है जिसने तुम्हें ज़मीन में ख़लीफ़ा (उत्तराधिकारी) बनाया, तो जो कोई इन्कार करेगा, उसका वबाल उसी पर होगा इन्कार करने वालों का इन्कार उनके रब के यहँा केवल अ़ज़ाब ही को बढ़ाता है, और इन्कार करने वालों का इन्कार करने की वजह से घाटा ही होता चला जाता है।
  40. قُلْ اَرَاَيْتُمْ شُرَكَٓاءَكُمُ الَّذ۪ينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ اَرُون۪ي مَاذَا خَلَقُوا مِنَ الْاَرْضِ اَمْ لَهُمْ شِرْكٌ فِي السَّمٰوَاتِۚ اَمْ اٰتَيْنَاهُمْ كِتَابًا فَهُمْ عَلٰى بَيِّنَتٍ مِنْهُۚ بَلْ اِنْ يَعِدُ الظَّالِمُونَ بَعْضُهُمْ بَعْضًا اِلَّا غُرُورًاकह दीजिए, ‘‘भला तुम देखो तो अपने साझीदारों को, जिनको तुम अल्लाह के सिवा पुकारते हो, मुझे दिखाओ कि उन्होंने ज़मीन में कौन सी चीज़ पैदा की है या आसमानों में उनका कुछ साझा है?’’ या ‘हमने’ उनको कोई किताब दी है कि उसका कोई स्पष्ट प्रमाण उनके पास हो, (नहीं,) बल्कि ज़ालिम आपस में एक-दूसरे से केवल धोखे का वादा कर रहे हैं।
  41. اِنَّ اللّٰهَ يُمْسِكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ اَنْ تَزُولَاۚ وَلَئِنْ زَالَتَٓا اِنْ اَمْسَكَهُمَا مِنْ اَحَدٍ مِنْ بَعْدِه۪ۜ اِنَّهُ كَانَ حَل۪يمًا غَفُورًاअल्लाह ही आसमानों और ज़मीन को थामे हुए है कि वे टल न जाएँ और अगर वे टल जाएँ तो उसके बाद कोई भी नहीं जो उन्हें थाम सके, बेशक (निःसन्देह) वह बहुत ह़लीम (सहनशील), माफ़ करने वाला है।
  42. وَاَقْسَمُوا بِاللّٰهِ جَهْدَ اَيْمَانِهِمْ لَئِنْ جَٓاءَهُمْ نَذ۪يرٌ لَيَكُونُنَّ اَهْدٰى مِنْ اِحْدَى الْاُمَمِۚ فَلَمَّا جَٓاءَهُمْ نَذ۪يرٌ مَا زَادَهُمْ اِلَّا نُفُورًاۙऔर ये अल्लाह की बड़ी-बड़ी क़समें खाया करते हैं कि अगर उनके पास कोई सचेत करने वाला आएगा तो यह ज़रूर हर एक उम्मत (गिरोह) से ज़्यादा अच्छी राह पर होंगे फिर जब सचेत करने वाला आ गया, तो उससे उनकी नफ़रत और बढ़ गयी।
  43. اِسْتِكْبَارًا فِي الْاَرْضِ وَمَكْرَ السَّيِّئِۜ وَلَا يَح۪يقُ الْمَكْرُ السَّيِّئُ اِلَّا بِاَهْلِه۪ۜ فَهَلْ يَنْظُرُونَ اِلَّا سُنَّتَ الْاَوَّل۪ينَۚ فَلَنْ تَجِدَ لِسُنَّتِ اللّٰهِ تَبْد۪يلًاۚ وَلَنْ تَجِدَ لِسُنَّتِ اللّٰهِ تَحْو۪يلًاज़मीन में घमंड करना और बुरी चालें चलना और बुरी चाल का वबाल उसके चलने, वाले ही पर पड़ता है ये अगले लोगों के रवय्ये (रीति) के सिवा और किसी चीज़ के इन्तिज़ार में नहीं, तुम अल्लाह के दस्तूर (नियम) में कोई परिवर्तन न पाओगे और न तुम कभी अल्लाह के नियम को टलते ही पाओगे।
  44. اَوَلَمْ يَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَيَنْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ وَكَانُٓوا اَشَدَّ مِنْهُمْ قُوَّةًۜ وَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيُعْجِزَهُ مِنْ شَيْءٍ فِي السَّمٰوَاتِ وَلَا فِي الْاَرْضِۜ اِنَّهُ كَانَ عَل۪يمًا قَد۪يرًاक्या वे धरती में चले फिरे नहीं कि देखते कि उन लोगों का क्या अंजाम हुआ जो उनसे पहले गुज़रे हैं? हालाँकि वे शक्ति में उनसे बढ़ कर थे, अल्लाह ऐसा नहीं कि आसमानों में कोई चीज़ उसे हरा सके, और न धरती ही में, वह जानने वाला, क़ुदरत वाला (सामर्थ्यवान) है।
  45. وَلَوْ يُؤَاخِذُ اللّٰهُ النَّاسَ بِمَا كَسَبُوا مَا تَرَكَ عَلٰى ظَهْرِهَا مِنْ دَٓابَّةٍ وَلٰكِنْ يُؤَخِّرُهُمْ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّىۚ فَاِذَا جَٓاءَ اَجَلُهُمْ فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِعِبَادِه۪ بَص۪يرًاऔर अगर अल्लाह लोगों को उनके हर कामों के बदले में पकड़ने लगे तो ज़मीन पर किसी जानदार को न छोड़े, मगर वह एक निश्चित समय तक मोहलत देता है, तो जब उनका निश्चित समय आ जाएगा तो अल्लाह अपने बन्दों को खूब देख रहा है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet