सूरह 36: Ya-Sin
- يٰسٓۜयासीन,
- وَالْقُرْاٰنِ الْحَك۪يمِۙक़सम है क़र्आन की जो ह़िक्मत से भरा है।
- اِنَّكَ لَمِنَ الْمُرْسَل۪ينَۙ(ऐ मुह़म्मद) बेशक, आप रसूलों में से हैं;
- عَلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍۜसीधी राह पर।
- تَنْز۪يلَ الْعَز۪يزِ الرَّح۪يمِۙ(और यह क़ुर्आन ) बड़ी ताक़त वाले, रह़मत वाले का उतारा हुआ है।
- لِتُنْذِرَ قَوْمًا مَٓا اُنْذِرَ اٰبَٓاؤُ۬هُمْ فَهُمْ غَافِلُونَताकि आप ऐसे लोगों को सचेत करें, जिनके बाप-दादा को सचेत नहीं किया गया था, (इस वजह से) वह ग़फलत में पड़े हुए हैं।
- لَقَدْ حَقَّ الْقَوْلُ عَلٰٓى اَكْثَرِهِمْ فَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَउनमें से अक्सर लोगों पर यह बात पूरी हो चुकी है कि वे ईमान नहीं लाएँगे।
- اِنَّا جَعَلْنَا ف۪ٓي اَعْنَاقِهِمْ اَغْلَالًا فَهِيَ اِلَى الْاَذْقَانِ فَهُمْ مُقْمَحُونَ‘हमने’ उनकी गर्दनों में तौक़ डाल दिये हैं जो उनकी ठोड़ियों से लगे हैं, तो उनके सिर ऊपर को उठे हुए हैं।
- وَجَعَلْنَا مِنْ بَيْنِ اَيْد۪يهِمْ سَدًّا وَمِنْ خَلْفِهِمْ سَدًّا فَاَغْشَيْنَاهُمْ فَهُمْ لَا يُبْصِرُونَऔर ‘हमने’ उनके आगे भी एक दीवार बना दी है और एक दीवार उनके पीछे भी, फिर उन पर पर्दा डाल दिया, तो उन्हें कुछ सुझाई नहीं दे सकता।
- وَسَوَٓاءٌ عَلَيْهِمْ ءَاَنْذَرْتَهُمْ اَمْ لَمْ تُنْذِرْهُمْ لَا يُؤْمِنُونَऔर उनके लिए बराबर है कि तुम उनको नसीह़त करो या न करो, वे ईमान लाने वाले नहीं।
- اِنَّمَا تُنْذِرُ مَنِ اتَّبَعَ الذِّكْرَ وَخَشِيَ الرَّحْمٰنَ بِالْغَيْبِۚ فَبَشِّرْهُ بِمَغْفِرَةٍ وَاَجْرٍ كَر۪يمٍआप तो केवल उस व्यक्ति को नसीह़त कर सकते हैं जो नसीह़त पर चले और बिना देखे रह़मान से डरे, तो उसको माफ़ी और अच्छे बदले की खुशख़बरी सुनाओ।
- اِنَّا نَحْنُ نُحْيِ الْمَوْتٰى وَنَكْتُبُ مَا قَدَّمُوا وَاٰثَارَهُمْۜ وَكُلَّ شَيْءٍ اَحْصَيْنَاهُ ف۪ٓي اِمَامٍ مُب۪ينٍ۟बेशक हम मुर्दों को ज़िन्दा करेंगे, और जो कुछ आगे भेज चुके हैं और जो निशानी पीछे छोड़ चुके हैं वह सब हम लिखते जाते हैं, और हर चीज़ को ‘हमने’ एक स्पष्ट किताब (लौहे मह़फ़ूज़) में दर्ज कर रखी है।
- وَاضْرِبْ لَهُمْ مَثَلًا اَصْحَابَ الْقَرْيَةِۢ اِذْ جَٓاءَهَا الْمُرْسَلُونَۚऔर उनसे मिसाल के तौर पर एक बस्ती का हाल बयान कीजिए, जबकि उनके पास पैग़म्बर (दूत) आए;
- اِذْ اَرْسَلْنَٓا اِلَيْهِمُ اثْنَيْنِ فَكَذَّبُوهُمَا فَعَزَّزْنَا بِثَالِثٍ فَقَالُٓوا اِنَّٓا اِلَيْكُمْ مُرْسَلُونَजब ‘हमने’ उनकी ओर दो (पैग़म्बर) भेजे, तो उन्होंने उनको झुठला दिया, तब हमने तीसरे के ज़रिये मदद पहुँचायी, तो उन्होंने कहा, ‘‘हम तुम्हारी ओर पैग़म्बर होकर आए हैं।’’
- قَالُوا مَٓا اَنْتُمْ اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُنَاۙ وَمَٓا اَنْزَلَ الرَّحْمٰنُ مِنْ شَيْءٍۙ اِنْ اَنْتُمْ اِلَّا تَكْذِبُونَवे बोले, ‘‘तुम तो बस हमारे ही जैसे इन्सान हो, रह़मान ने तो कोई भी चीज़ नाज़िल नहीं की है, तुम केवल झूठ बोलते हो।’’
- قَالُوا رَبُّنَا يَعْلَمُ اِنَّٓا اِلَيْكُمْ لَمُرْسَلُونَउन्होंने कहा, ‘‘हमारा ‘रब’ जानता है कि हम तुम्हारी ओर (सन्देश लेकर) भेजे गये हैं;
- وَمَا عَلَيْنَٓا اِلَّا الْبَلَاغُ الْمُب۪ينُऔर ‘हमारी’ ज़िम्मेदारी तो केवल स्पष्ट रूप से पहुँचा देने की है।’’
- قَالُٓوا اِنَّا تَطَيَّرْنَا بِكُمْۚ لَئِنْ لَمْ تَنْتَهُوا لَنَرْجُمَنَّكُمْ وَلَيَمَسَّنَّكُمْ مِنَّا عَذَابٌ اَل۪يمٌवे बोले, ‘‘हम तो तुमको मन्हूस समझते हैं अगर तुम बाज़ न आए तो हम तुम्हें पथ्राव (संगसार) कर के मार डालेंगे, और तुम्हें ज़रूर हमारी ओर से दुःख देने वाला अ़ज़ाब पहुँचेगा।’’
- قَالُوا طَٓائِرُكُمْ مَعَكُمْۜ اَئِنْ ذُكِّرْتُمْۜ بَلْ اَنْتُمْ قَوْمٌ مُسْرِفُونَउन्होंने कहा, ‘‘तुम्हारी मन्हूसियत तो तुम्हारे अपने ही साथ है, क्या इसलिए कि तुम को नसीह़त की गयी, बल्कि तुम लोग हद को पार करने वाले हो?’’
- وَجَٓاءَ مِنْ اَقْصَا الْمَد۪ينَةِ رَجُلٌ يَسْعٰى قَالَ يَا قَوْمِ اتَّبِعُوا الْمُرْسَل۪ينَۙऔर शहर के दूर के सिरे से एक आदमी दौड़ता हुआ आया, उसने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! पैग़म्बरों की पैरवी करो,
- اِتَّبِعُوا مَنْ لَا يَسْـَٔلُكُمْ اَجْرًا وَهُمْ مُهْتَدُونَऐसे लोगों के कहने पर चलो जो तुमसे बदला नहीं चाहते और सीधी राह पर हैं।’’
- وَمَا لِيَ لَٓا اَعْبُدُ الَّذ۪ي فَطَرَن۪ي وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَऔर मुझे क्या हुआ है कि मैं ‘उसकी’ इबादत न करूँ, जिसने मुझे पैदा किया, और ‘उसी‘ की ओर तुम को लौट कर जाना है।
- ءَاَتَّخِذُ مِنْ دُونِه۪ٓ اٰلِهَةً اِنْ يُرِدْنِ الرَّحْمٰنُ بِضُرٍّ لَا تُغْنِ عَنّ۪ي شَفَاعَتُهُمْ شَيْـًٔا وَلَا يُنْقِذُونِۚक्या मैं ‘उसके’ सिवा किसी दूसरे को मअ़बूद (उपास्य) बनाऊँ? कि अगर अल्लाह मुझे कोई तक्लीफ़ पहुँचाना चाहे तो उनकी सिफ़ारिश मेरे कुछ काम न आए और न मुझको वे छुड़ा ही सकें,
- اِنّ۪ٓي اِذًا لَف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍतब तो मैं खुली हुई गुमराही में पड़ गया,
- اِنّ۪ٓي اٰمَنْتُ بِرَبِّكُمْ فَاسْمَعُونِۜमैं तो आप के ‘रब’ पर ईमान ले आया, तो मेरी बात सुनो।’’
- ق۪يلَ ادْخُلِ الْجَنَّةَۜ قَالَ يَا لَيْتَ قَوْم۪ي يَعْلَمُونَۙह़ुक्म हुआ, ‘‘दाख़िल हो जन्नत में’’ उसने कहा, ‘‘क्या ही अच्छा होता कि मेरी क़ौम जानती,
- بِمَا غَفَرَ ل۪ي رَبّ۪ي وَجَعَلَن۪ي مِنَ الْمُكْرَم۪ينَकि मेरे ‘रब’ ने मुझे माफ़ कर दिया और मुझको इज़्जत वालों में शामिल कर लिया।’’
- وَمَٓا اَنْزَلْنَا عَلٰى قَوْمِه۪ مِنْ بَعْدِه۪ مِنْ جُنْدٍ مِنَ السَّمَٓاءِ وَمَا كُنَّا مُنْزِل۪ينَऔर उसके बाद उसकी क़ौम पर ‘हमने’ आसमान से कोई फ़ौज नहीं उतारी और न ‘हम’ इस तरह उतारते हैं।
- اِنْ كَانَتْ اِلَّا صَيْحَةً وَاحِدَةً فَاِذَا هُمْ خَامِدُونَवह तो बस एक चिंघाड़ (चीख़) थी तो वे उसी समय बुझ कर रह गये।
- يَا حَسْرَةً عَلَى الْعِبَادِۚ مَا يَأْت۪يهِمْ مِنْ رَسُولٍ اِلَّا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَबन्दों पर अफ़सोस! है कि उनके पास कोई रसूल नहीं आता मगर उसका मज़ाक़ उड़ाते हैं।
- اَلَمْ يَرَوْا كَمْ اَهْلَكْنَا قَبْلَهُمْ مِنَ الْقُرُونِ اَنَّهُمْ اِلَيْهِمْ لَا يَرْجِعُونَक्या उन्होंने नहीं देखा कि उनसे पहले कितनी ही नस्लों को ‘हमने’ तबाह कर दिया अब वह उनकी ओर पलट कर कभी नहीं आएँगी?
- وَاِنْ كُلٌّ لَمَّا جَم۪يعٌ لَدَيْنَا مُحْضَرُونَ۟और जितने भी हैं सब ‘हमारे’ सामने ह़ाज़िर किये जाएँगे।
- وَاٰيَةٌ لَهُمُ الْاَرْضُ الْمَيْتَةُۚ اَحْيَيْنَاهَا وَاَخْرَجْنَا مِنْهَا حَبًّا فَمِنْهُ يَأْكُلُونَऔर इनके लिए मुर्दा ज़मीन एक निशानी है, ‘हमने’ उसको ज़िन्दा किया और उससे अनाज निकाला फिर ये उसी में से खाते हैं।
- وَجَعَلْنَا ف۪يهَا جَنَّاتٍ مِنْ نَخ۪يلٍ وَاَعْنَابٍ وَفَجَّرْنَا ف۪يهَا مِنَ الْعُيُونِۙऔर ‘हमने’ उसमें खजूरों और अंगूरों के बाग़ लगाए और उसमें स्रोत जारी किये।
- لِيَأْكُلُوا مِنْ ثَمَرِه۪ۙ وَمَا عَمِلَتْهُ اَيْد۪يهِمْۜ اَفَلَا يَشْكُرُونَताकि वे उनके फल खाएँ, हालाँकि यह सब कुछ उनके हाथों का बनाया हुआ नहीं है, तो क्या ये शुक्र नहीं करते?
- سُبْحَانَ الَّذ۪ي خَلَقَ الْاَزْوَاجَ كُلَّهَا مِمَّا تُنْبِتُ الْاَرْضُ وَمِنْ اَنْفُسِهِمْ وَمِمَّا لَا يَعْلَمُونَ‘वह’ ज़ात पाक (महिमावान) है जिसने सब (चीज़ों) के जोड़े पैदा किये, ज़मीन जो चीज़ें उगाती है उनमें से भी, और खुद उनकी अपनी जाति में से भी, और उन चीज़ों में से भी जिनको वे नहीं जानते।
- وَاٰيَةٌ لَهُمُ الَّيْلُۚ نَسْلَخُ مِنْهُ النَّهَارَ فَاِذَا هُمْ مُظْلِمُونَۙऔर एक निशानी उनके लिए रात है कि ‘हम’ उसमें से दिन को खींच लेते हैं, तो उस वक़्त उन पर अन्धेरा छा जाता है।
- وَالشَّمْسُ تَجْر۪ي لِمُسْتَقَرٍّ لَهَاۜ ذٰلِكَ تَقْد۪يرُ الْعَز۪يزِ الْعَل۪يمِۜऔर सूरज अपने एक निश्चित ठिकाने के लिए चला जा रहा है, यह बड़ी ताक़त वाले इल्म वाले का (निश्चय किया हुआ) अन्दाज़ा है।
- وَالْقَمَرَ قَدَّرْنَاهُ مَنَازِلَ حَتّٰى عَادَ كَالْعُرْجُونِ الْقَد۪يمِऔर चाँद के लिए ‘हमने’ मंज़िलें ठहरा दीं, यहां तक कि फिर वह ऐसा हो जाता है जैसे खजूर की पुरानी टहनी।
- لَا الشَّمْسُ يَنْبَغ۪ي لَهَٓا اَنْ تُدْرِكَ الْقَمَرَ وَلَا الَّيْلُ سَابِقُ النَّهَارِۜ وَكُلٌّ ف۪ي فَلَكٍ يَسْبَحُونَन तो सूरज ही से हो सकता है कि चाँद को जा पकड़े, और न रात ही दिन से आगे बढ़ सकती है, और सब अपने दायरे (कक्ष) में तैर रहे हैं।
- وَاٰيَةٌ لَهُمْ اَنَّا حَمَلْنَا ذُرِّيَّتَهُمْ فِي الْفُلْكِ الْمَشْحُونِۙऔर एक निशानी उनके लिए यह है कि ‘हमने’ उनकी नस्ल को भरी हुई नाव में सवार किया।
- وَخَلَقْنَا لَهُمْ مِنْ مِثْلِه۪ مَا يَرْكَبُونَऔर उनके लिए उसी के समान वैसी ही चीज़ें पैदा कीं, जिन पर वे सवार होते हैं।
- وَاِنْ نَشَأْ نُغْرِقْهُمْ فَلَا صَر۪يخَ لَهُمْ وَلَا هُمْ يُنْقَذُونَۙऔर अगर ‘हम’ चाहें तो उन्हें डुबो दें, फिर न तो कोई उनकी चीख़-पुकार सुनने वाला हो और न उन्हें बचाया जा सके।
- اِلَّا رَحْمَةً مِنَّا وَمَتَاعًا اِلٰى ح۪ينٍमगर यह तो बस ‘हमारा’ रह़म है, और एक निश्चित समय तक के लिए सुख का सामान है।
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمُ اتَّقُوا مَا بَيْنَ اَيْد۪يكُمْ وَمَا خَلْفَكُمْ لَعَلَّكُمْ تُرْحَمُونَऔर जब उनसे कहा जाता है कि उस चीज़ का डर रखो, जो तुम्हारे आगे है और जो तुम्हारे पीछे है, ताकि तुम पर रह़म किया जाए!
- وَمَا تَأْت۪يهِمْ مِنْ اٰيَةٍ مِنْ اٰيَاتِ رَبِّهِمْ اِلَّا كَانُوا عَنْهَا مُعْرِض۪ينَऔर उनके पास उनके ‘रब’ की आयतों (निशानियों) में से जो आयत (निशानी) भी आती है, वे उससे कत्रा जाते हैं।
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ اَنْفِقُوا مِمَّا رَزَقَكُمُ اللّٰهُۙ قَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَنُطْعِمُ مَنْ لَوْ يَشَٓاءُ اللّٰهُ اَطْعَمَهُۗ اِنْ اَنْتُمْ اِلَّا ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍऔर जब उनसे कहा जाता है अल्लाह ने जो कुछ तुम्हें रोज़ी दी है, उसमें से खर्च करो, तो जिन्होंने इन्कार किया है, वे उन लोगों से जो ईमान लाए, कहते हैं, ‘‘क्या हम उन लोगों को खाना खिलाएँ जिनको अगर अल्लाह चाहता तो खुद ही खिला देता, तुम तो बस खुली हुई गुमराही में हो?’’
- وَيَقُولُونَ مَتٰى هٰذَا الْوَعْدُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर कहते हैं कि ‘‘यह वादा कब तक (पूरा) होगा? अगर तुम सच्चे हो।’’
- مَا يَنْظُرُونَ اِلَّا صَيْحَةً وَاحِدَةً تَأْخُذُهُمْ وَهُمْ يَخِصِّمُونَयह तो बस एक चीख़ के इन्तिज़ार में हैं, जो उन्हें आ पकड़ेगी, जबकि आपस में झगड़ रहे होंगे।
- فَلَا يَسْتَط۪يعُونَ تَوْصِيَةً وَلَٓا اِلٰٓى اَهْلِهِمْ يَرْجِعُونَ۟फिर न तो वसीयत कर पाएँगे और न अपने घर वालों के पास लौट ही सकेंगे।
- وَنُفِخَ فِي الصُّورِ فَاِذَا هُمْ مِنَ الْاَجْدَاثِ اِلٰى رَبِّهِمْ يَنْسِلُونَऔर सूर (नरसिंघा) फूँका जाएगा, तो अपनी क़ब्रों से (निकल कर) अपने ‘रब’ की ओर दौड़ पड़ेंगे।
- قَالُوا يَا وَيْلَنَا مَنْ بَعَثَنَا مِنْ مَرْقَدِنَاۢ ۔هٰذَا مَا وَعَدَ الرَّحْمٰنُ وَصَدَقَ الْمُرْسَلُونَकहेंगे, ‘‘अफ़सोस उन! पर किसने हमें सोते हुए जगा दिया, यह वही चीज़ है जिसका रह़मान ने वादा किया था और रसूलों ने सच कहा था।’’
- اِنْ كَانَتْ اِلَّا صَيْحَةً وَاحِدَةً فَاِذَا هُمْ جَم۪يعٌ لَدَيْنَا مُحْضَرُونَबस एक ज़ोर की चिंघाड़ होगी, फिर क्या देखेंगे कि सबके सब ‘हमारे’ सामने आ हाज़िर होंगे।
- فَالْيَوْمَ لَا تُظْلَمُ نَفْسٌ شَيْـًٔا وَلَا تُجْزَوْنَ اِلَّا مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَउस दिन किसी पर कोई ज़ुल्म न होगा और तुम्हें वही बदला मिलेगा, जो तुम करते थे।
- اِنَّ اَصْحَابَ الْجَنَّةِ الْيَوْمَ ف۪ي شُغُلٍ فَاكِهُونَۚजन्नत वाले उस दिन अपने किसी न किसी काम में व्यस्त हो कर आनन्द ले रहे होंगे।
- هُمْ وَاَزْوَاجُهُمْ ف۪ي ظِلَالٍ عَلَى الْاَرَٓائِكِ مُتَّكِؤُ۫نَवे और उनकी पत्नियाँ छाए में मसहरियों पर तकिया लगाए बैठे होंगे।
- لَهُمْ ف۪يهَا فَاكِهَةٌ وَلَهُمْ مَا يَدَّعُونَۚउसमें उनके लिए मेवे होंगे, और जो चाहेंगे, (वह उन्हें मिलेगा)
- سَلَامٌ قَوْلًا مِنْ رَبٍّ رَح۪يمٍउनको सलाम कहलाया जाएगा, बड़े रह़म वाले ‘रब’ की ओर से।
- وَامْتَازُوا الْيَوْمَ اَيُّهَا الْمُجْرِمُونَ‘‘और ऐ मुजरिमों! आज तुम अलग हो जाओ।
- اَلَمْ اَعْهَدْ اِلَيْكُمْ يَا بَن۪ٓي اٰدَمَ اَنْ لَا تَعْبُدُوا الشَّيْطَانَۚ اِنَّهُ لَكُمْ عَدُوٌّ مُب۪ينٌۙक्या ‘मैंने’ तुमको ताकीद नहीं की थी, ‘‘ऐ आदम की औलाद! शैतान की इबादत न करना वह तुम्हारा खुला दुश्मन हैै।’’
- وَاَنِ اعْبُدُون۪يۜ هٰذَا صِرَاطٌ مُسْتَق۪يمٌऔर यह कि ‘मेरी’ ही इबादत करना यही सीधा रास्ता है।
- وَلَقَدْ اَضَلَّ مِنْكُمْ جِبِلًّا كَث۪يرًاۜ اَفَلَمْ تَكُونُوا تَعْقِلُونَऔर उसने तुममें से बड़ी आबादी को गुमराह कर दिया था, तो क्या तुम अक्ल नहीं रखते थे?’’
- هٰذِه۪ جَهَنَّمُ الَّت۪ي كُنْتُمْ تُوعَدُونَ‘‘यह वही जहन्नम है जिसका तुम से वादा किया जाता रहा है।
- اِصْلَوْهَا الْيَوْمَ بِمَا كُنْتُمْ تَكْفُرُونَजो इन्कार तुम किया करते थे, उसके बदले में आज इसमें दाख़िल हो जाओ।’’
- اَلْيَوْمَ نَخْتِمُ عَلٰٓى اَفْوَاهِهِمْ وَتُكَلِّمُنَٓا اَيْد۪يهِمْ وَتَشْهَدُ اَرْجُلُهُمْ بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَआज ‘हम’ उनके मुँहों पर मुहर लगा देंगे और जो कुछ ये करते रहे थे, उनके हाथ हमसे बयान कर देंगे, और उनके पाँव गवाही देंगे,
- وَلَوْ نَشَٓاءُ لَطَمَسْنَا عَلٰٓى اَعْيُنِهِمْ فَاسْتَبَقُوا الصِّرَاطَ فَاَنّٰى يُبْصِرُونَऔर अगर ‘हम’ चाहें तो उनकी आँखें मिटा दें फिर वे रास्ते की ओर बढ़ें तो उन्हें कहां सुझाई देगा?
- وَلَوْ نَشَٓاءُ لَمَسَخْنَاهُمْ عَلٰى مَكَانَتِهِمْ فَمَا اسْتَطَاعُوا مُضِيًّا وَلَا يَرْجِعُونَ۟और अगर ‘हम’. चाहें तो उनकी जगह उनके रूप बिगाड़ कर रख दें, फिर न यह आगे बढ़ सकें और न पीछे लौट सकें।
- وَمَنْ نُعَمِّرْهُ نُنَكِّسْهُ فِي الْخَلْقِۜ اَفَلَا يَعْقِلُونَऔर जिसको ‘हम’ लम्बी उम्र देते हैं, उसको ‘हम’ उसकी ख़ल्क़त (संरचना) में उल्टा फेर देते हैं, तो क्या ये अक़्ल से काम नहीं लेते?
- وَمَا عَلَّمْنَاهُ الشِّعْرَ وَمَا يَنْبَغ۪ي لَهُۜ اِنْ هُوَ اِلَّا ذِكْرٌ وَقُرْاٰنٌ مُب۪ينٌۙऔर ‘हमने’ इन (रसूल) को शेअ़र (कविता) नहीं सिखाया और न यह उनकी शान के मुनासिब (अनुकूल) है, यह तो एक याद दिहानी और स्पष्ट क़ुर्अ़ान है;
- لِيُنْذِرَ مَنْ كَانَ حَيًّا وَيَحِقَّ الْقَوْلُ عَلَى الْكَافِر۪ينَताकि ‘वह’ उस व्यक्ति को ख़बरदार कर दे जो ज़िन्दा हो, और इन्कार करने वालों पर हुज्जत (सत्यापित) हो जाए।
- اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّا خَلَقْنَا لَهُمْ مِمَّا عَمِلَتْ اَيْد۪ينَٓا اَنْعَامًا فَهُمْ لَهَا مَالِكُونَक्या यह लोग ग़ौर नहीं करते कि ‘हमने’ अपने हाथों की बनाई चीज़ों में से चौपाए पैदा किये, तो यह उनके मालिक हैं।
- وَذَلَّلْنَاهَا لَهُمْ فَمِنْهَا رَكُوبُهُمْ وَمِنْهَا يَأْكُلُونَऔर उनको, उनके क़ाबू में कर दिया है, तो उनमें से कुछ तो उनकी सवारी के काम में आते हैं, और कुछ का ये (गोश्त) खाते हैं।
- وَلَهُمْ ف۪يهَا مَنَافِعُ وَمَشَارِبُۜ اَفَلَا يَشْكُرُونَऔर उनके लिए उनमें कितने ही फ़ायदे हैं और पीने की चीज़ें भी फिर क्या ये शुक्र नहीं करते?
- وَاتَّخَذُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ اٰلِهَةً لَعَلَّهُمْ يُنْصَرُونَۜऔर उन्होंने अल्लाह के सिवा कितनों को मअ़बूद बना लिया, कि शायद उनको मदद पहुँचे;
- لَا يَسْتَط۪يعُونَ نَصْرَهُمْۙ وَهُمْ لَهُمْ جُنْدٌ مُحْضَرُونَ(मगर) वे उनकी मदद नहीं कर सकते, हालाँकि वे उनके लश्कर की हैसियत से ह़ाज़िर कर दिये जाएँगे।
- فَلَا يَحْزُنْكَ قَوْلُهُمْۢ اِنَّا نَعْلَمُ مَا يُسِرُّونَ وَمَا يُعْلِنُونَतो उनकी बातें तुम्हारे लिए ग़म का कारण न बनें, ‘हम’ इनकी उन बातों को भी जानते हैं जो यह छिपाते हैं और उनको भी जो खुले तौर पर करते हैं।
- اَوَلَمْ يَرَ الْاِنْسَانُ اَنَّا خَلَقْنَاهُ مِنْ نُطْفَةٍ فَاِذَا هُوَ خَص۪يمٌ مُب۪ينٌक्या इन्सान ने देखा नहीं कि ‘हमने’ उसे नुत्फ़े (वीर्य) से पैदा किया? फिर क्या देखते हैं कि वह खुला हुआ झगड़ालू बन गया;
- وَضَرَبَ لَنَا مَثَلًا وَنَسِيَ خَلْقَهُۜ قَالَ مَنْ يُحْيِ الْعِظَامَ وَهِيَ رَم۪يمٌऔर ‘हमारे’ लिए मिसालें बयान करता है, और अपनी पैदाइश को भूल जाता है, कहता है, ‘‘हड्डियों को कौन ज़िन्दा कर सकता है, जब कि वह बोसीदा (चूर-चूर) हो चुकी होंगी?’’
- قُلْ يُحْي۪يهَا الَّذ۪ٓي اَنْشَاَهَٓا اَوَّلَ مَرَّةٍۜ وَهُوَ بِكُلِّ خَلْقٍ عَل۪يمٌۙकह दीजिए, ‘‘उनको ‘वही’ ज़िन्दा करेगा ‘जिसने’ उनको पहली बार पैदा किया था, और ‘वह’ हर एक की पैदाइश को खूब जानता है;
- اَلَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمْ مِنَ الشَّجَرِ الْاَخْضَرِ نَارًا فَاِذَٓا اَنْتُمْ مِنْهُ تُوقِدُونَ(वही है) ‘जिसने’ तुम्हारे लिए हरे भरे वृक्ष से आग पैदा की, फिर तुम उससे आग जलाते हो।’’
- اَوَلَيْسَ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِقَادِرٍ عَلٰٓى اَنْ يَخْلُقَ مِثْلَهُمْۜ بَلٰى وَهُوَ الْخَلَّاقُ الْعَل۪يمُक्या ‘वह’ जिसने आसमानों और ज़मीन को पैदा किया इस बात की क़ुदरत (सामर्थ्य) नहीं रखता, कि इन जैसों को पैदा करे? क्यों नहीं, और ‘वह’ तो बड़ा पैदा करने वाला, इल्म वाला है?
- اِنَّمَٓا اَمْرُهُٓ اِذَٓا اَرَادَ شَيْـًٔا اَنْ يَقُولَ لَهُ كُنْ فَيَكُونُ‘उसकी’ शान यह है कि वह जब किसी चीज़ का इरादा करता है तो उसे हुक्म देता है, कि ‘हो जा’ तो ‘वह’ हो जाती है।
- فَسُبْحَانَ الَّذ۪ي بِيَدِه۪ مَلَكُوتُ كُلِّ شَيْءٍ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَतो पाक (महिमावान) है ‘वह’ जिसके हाथ में हर चीज़ का पूरा अधिकार है, और ‘उसी’ की ओर तुम लौट कर जाओगे।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet