Can Damlaları

सूरह 37: As-Saffat

  1. وَالصَّٓافَّاتِ صَفًّاۙक़तार बाँध कर (पंक्ति बद्ध) खड़े होने वाले (फरिश्तों) की क़सम;
  2. فَالزَّاجِرَاتِ زَجْرًاۙफिर झिड़क कर डाँटने वालों की;
  3. فَالتَّالِيَاتِ ذِكْرًاۙफिर ज़िक्र (क़ुर्आन की) तिलावत करने वालों की;
  4. اِنَّ اِلٰهَكُمْ لَوَاحِدٌۜकि तुम्हारा मअ़बूद (उपास्य) एक ही है।
  5. رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا وَرَبُّ الْمَشَارِقِۜजो आसमानों और ज़मीन और इनके बीच की चीज़ों का रब है और सूरज के निकलने की जगहों का भी रब है।
  6. اِنَّا زَيَّنَّا السَّمَٓاءَ الدُّنْيَا بِز۪ينَةٍۨ الْكَوَاكِبِۙबेशक ‘हमने’ ही दुनिया के आसमान को सितारों की ज़ीनत से सजाया,
  7. وَحِفْظًا مِنْ كُلِّ شَيْطَانٍ مَارِدٍۚऔर हर सरकश शैतान से उसकी हिफ़ाज़त की।
  8. لَا يَسَّمَّعُونَ اِلَى الْمَلَاِ الْاَعْلٰى وَيُقْذَفُونَ مِنْ كُلِّ جَانِبٍۗ‘‘वे मल-ए- अ़ाला’’ (सर्वोच्च दरबार) की ओर कान न लगा सकें और हर ओर से (उन पर अंगारे) फेंके जाते हैं।
  9. دُحُورًا وَلَهُمْ عَذَابٌ وَاصِبٌۙवे धुत्कारे जाते हैं, और उनके लिए कभी न ख़त्म होने वाला अ़ज़ाब है।
  10. اِلَّا مَنْ خَطِفَ الْخَطْفَةَ فَاَتْبَعَهُ شِهَابٌ ثَاقِبٌमगर, (यह और बात है कि) जो कोई कुछ चोरी से उचक लेना चाहता है (फ़रिश्तों की कोई बात को) तो एक दहकता हुआ शोला उसका पीछा करता है।
  11. فَاسْتَفْتِهِمْ اَهُمْ اَشَدُّ خَلْقًا اَمْ مَنْ خَلَقْنَاۜ اِنَّا خَلَقْنَاهُمْ مِنْ ط۪ينٍ لَازِبٍतो उनसे पूछिए, क्या उनको पैदा करना मुश्किल है या जितनी खल्क़त (सृष्टि) हमने बनाई है उनका? ‘हमने’ उनको लेसदार मिट्टी से पैदा किया है।
  12. بَلْ عَجِبْتَ وَيَسْخَرُونَۖबल्कि तुम तअ़ज्जुब (आश्चर्य) में हो और यह मज़ाक़ उड़ाते हैं।
  13. وَاِذَا ذُكِّرُوا لَا يَذْكُرُونَۖऔर जब उनको नसीह़त की जाती है, तो नसीह़त क़ुबूल नहीं करते,
  14. وَاِذَا رَاَوْا اٰيَةً يَسْتَسْخِرُونَۖऔर जब कोई निशानी देखते हैं तो उसका मज़ाक़ उड़ाते हैं,
  15. وَقَالُٓوا اِنْ هٰذَٓا اِلَّا سِحْرٌ مُب۪ينٌۚऔर कहते हैं, ‘‘यह तो खुला हुआ जादू है।’’
  16. ءَاِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَامًا ءَاِنَّا لَمَبْعُوثُونَۙक्या जब ‘हम’ मर जाएँगे मिट्टी और हड्डियाँ बन जाएँगे, तो क्या हम फिर उठाए जाएँगे?
  17. اَوَاٰبَٓاؤُ۬نَا الْاَوَّلُونَۜऔर क्या हमारे पहले बाप-दादा को भी? (जो गुज़र चुके हैं)
  18. قُلْ نَعَمْ وَاَنْتُمْ دَاخِرُونَۚकह दीजिए,‘‘हाँ! और तुम ज़लील भी होगे।’’
  19. فَاِنَّمَا هِيَ زَجْرَةٌ وَاحِدَةٌ فَاِذَا هُمْ يَنْظُرُونَतो वह बस एक ही डाँट होगी, तो उस वक़्त ये देखने लगेंगे।
  20. وَقَالُوا يَا وَيْلَنَا هٰذَا يَوْمُ الدّ۪ينِऔर कहेंगे, ‘‘हम पर अफ़सोस! यह तो बदले का दिन है।’’
  21. هٰذَا يَوْمُ الْفَصْلِ الَّذ۪ي كُنْتُمْ بِه۪ تُكَذِّبُونَ۟यह वही फ़ैसले का दिन है जिसे तुम झुठलाया करते थे,
  22. اُحْشُرُوا الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا وَاَزْوَاجَهُمْ وَمَا كَانُوا يَعْبُدُونَۙइकट्ठा करो, उन लोगों को जो ज़ुल्म करते थे और उनके जोड़ीदारों को भी, और उनको भी जिनकी यह इबादत किया करते थे;
  23. مِنْ دُونِ اللّٰهِ فَاهْدُوهُمْ اِلٰى صِرَاطِ الْجَح۪يمِۙअल्लाह को छोड़ कर, फिर इन सबको जहन्नम की राह दिखाओ।
  24. وَقِفُوهُمْ اِنَّهُمْ مَسْؤُ۫لُونَۙऔर उनको ठहराए रखो कि उनसे (कुछ) पूछना है;
  25. مَا لَكُمْ لَا تَنَاصَرُونَ‘‘क्या बात है, ‘‘कि तुम एक-दूसरे की मदद नहीं करते हो?’’
  26. بَلْ هُمُ الْيَوْمَ مُسْتَسْلِمُونَबल्कि वे तो आज बड़े फरमांबरदार बन गये हैं।
  27. وَاَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلٰى بَعْضٍ يَتَسَٓاءَلُونَऔर एक-दूसरे की ओर रूख करते हुए पूछेंगे;
  28. قَالُٓوا اِنَّكُمْ كُنْتُمْ تَأْتُونَنَا عَنِ الْيَم۪ينِकहेंगे, ‘‘तुम तो हमारे पास दाएँ (और बाएँ) से आते थे।’’
  29. قَالُوا بَلْ لَمْ تَكُونُوا مُؤْمِن۪ينَۚवे कहेंगे, ‘‘(नहंी,) बल्कि तुम तो खुद ही ईमान लाने वाले न थे।
  30. وَمَا كَانَ لَنَا عَلَيْكُمْ مِنْ سُلْطَانٍۚ بَلْ كُنْتُمْ قَوْمًا طَاغ۪ينَऔर हमारा तो तुम पर कोई ज़ोर न था, बल्कि तुम सरकश लोग थे।
  31. فَحَقَّ عَلَيْنَا قَوْلُ رَبِّنَاۗ اِنَّا لَذَٓائِقُونَतो हम पर हमारे ‘रब’ का हुक्म पूरा हो कर रहा, अब हम मज़े चखेंगे।
  32. فَاَغْوَيْنَاكُمْ اِنَّا كُنَّا غَاو۪ينَतो ‘हमने’ तुम को भी बहकाया, (और) हम तो खुद ही बहके हुए थे।
  33. فَاِنَّهُمْ يَوْمَئِذٍ فِي الْعَذَابِ مُشْتَرِكُونَइस तरह उस दिन वे सब अ़ज़ाब में एक-दूसरे के साझीदार होंगे।
  34. اِنَّا كَذٰلِكَ نَفْعَلُ بِالْمُجْرِم۪ينَ‘हम’ मुजरिमों के साथ ऐसा ही किया करते हैं।
  35. اِنَّهُمْ كَانُٓوا اِذَا ق۪يلَ لَهُمْ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا اللّٰهُ يَسْتَكْبِرُونَۙउनका ह़ाल यह था कि जब उनसे कहा जाता कि ‘‘अल्लाह के सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं तो ये घमंड में आ जाते थे।’’
  36. وَيَقُولُونَ اَئِنَّا لَتَارِكُٓوا اٰلِهَتِنَا لِشَاعِرٍ مَجْنُونٍۜऔर कहते थे, ‘‘क्या हम एक दीवाने शायर के कहने पर अपने मअ़बूदों को छोड़ दें?’’
  37. بَلْ جَٓاءَ بِالْحَقِّ وَصَدَّقَ الْمُرْسَل۪ينَबल्कि वह सत्य लेकर आए हैं और रसूलों की पुष्टि करते हैं।
  38. اِنَّكُمْ لَذَٓائِقُوا الْعَذَابِ الْاَل۪يمِۚबेशक अब तुमको दुःख देने वाले अ़ज़ाब का मज़ा चखना है।
  39. وَمَا تُجْزَوْنَ اِلَّا مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَۙऔर तुमको उसी का बदला दिया जाएगा जो कुछ तुम करते रहे हो।
  40. اِلَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَص۪ينَमगर जो अल्लाह के ख़ास बन्दे हैं।
  41. اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ رِزْقٌ مَعْلُومٌۙयही लोग हैं जिनके लिए निश्चित रोज़ी है।
  42. فَوَاكِهُۚ وَهُمْ مُكْرَمُونَۙस्वादिष्ट फल होंगे, और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
  43. ف۪ي جَنَّاتِ النَّع۪يمِۙनेअ़मत के बाग़ों में,
  44. عَلٰى سُرُرٍ مُتَقَابِل۪ينَतख्तों पर आमने-सामने (बैठे होंगे;)
  45. يُطَافُ عَلَيْهِمْ بِكَأْسٍ مِنْ مَع۪ينٍۙबहती हुई शराब की जाम उनके बीच गर्दिश करवाई जाएगी;
  46. بَيْضَٓاءَ لَذَّةٍ لِلشَّارِب۪ينَۚबिल्कुल सफेद पीने वालों के लिए स्वाद ही स्वाद।
  47. لَا ف۪يهَا غَوْلٌ وَلَا هُمْ عَنْهَا يُنْزَفُونَन उससे सर दर्द होगा, और न उससे मदहोश होंगे।
  48. وَعِنْدَهُمْ قَاصِرَاتُ الطَّرْفِ ع۪ينٌۙऔर उनके पास आ़ैरतें होंगी जो निगाहें नीची रखती होंगी और आँखें बड़ी-बड़ी।
  49. كَاَنَّهُنَّ بَيْضٌ مَكْنُونٌमानो वे सुरक्षित अंडे हैं।
  50. فَاَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلٰى بَعْضٍ يَتَسَٓاءَلُونَफिर वे एक-दूसरे की ओर रूख कर के सवाल करेंगे।
  51. قَالَ قَٓائِلٌ مِنْهُمْ اِنّ۪ي كَانَ ل۪ي قَر۪ينٌۙउनमें से एक कहने वाला कहेगा ‘‘मेरा एक साथी था;
  52. يَقُولُ اَئِنَّكَ لَمِنَ الْمُصَدِّق۪ينَ(जो) कहा करता था, ‘‘क्या तुम भी तस्दीक़ करने वालों में से हो?
  53. ءَاِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَامًا ءَاِنَّا لَمَد۪ينُونَक्या जब हम मर गये और मिट्टी और हड्डियाँ हो गये तो क्या हमें वास्तव में बदला दिया जाएगा?
  54. قَالَ هَلْ اَنْتُمْ مُطَّلِعُونَवह कहेगा, ‘‘क्या तुम झाँक कर देखना चाहते हो?’’
  55. فَاطَّلَعَ فَرَاٰهُ ف۪ي سَوَٓاءِ الْجَح۪يمِफिर वह झाँकेगा तो उसे दोज़ख़ के बीच में देखेगा।
  56. قَالَ تَاللّٰهِ اِنْ كِدْتَ لَتُرْد۪ينِۙकहेगा, ‘‘अल्लाह की क़सम! तुम तो मुझे तबाह ही कर देने वाले थे।
  57. وَلَوْلَا نِعْمَةُ رَبّ۪ي لَكُنْتُ مِنَ الْمُحْضَر۪ينَऔर अगर मेरे रब का फज़्ल (अनुग्रह) न होता तो मैं भी उन लोगों में से होता जो हाज़िर किये गये हैं।
  58. اَفَمَا نَحْنُ بِمَيِّت۪ينَۙक्या (यह बात नहीं है कि) अब हम मरने वाले नहीं हैं।
  59. اِلَّا مَوْتَتَنَا الْاُو۫لٰى وَمَا نَحْنُ بِمُعَذَّب۪ينَअतः पहली मौत थी जो आ चुकी, और अब हमें कोई अ़ज़ाब नहीं दिया जाएगा।
  60. اِنَّ هٰذَا لَهُوَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُबेशक यही बड़ी कमियाबी है।
  61. لِمِثْلِ هٰذَا فَلْيَعْمَلِ الْعَامِلُونَऐसी ही (नेअ़मतों के लिए) अ़मल करने वालों को अ़मल करना चाहिए।
  62. اَذٰلِكَ خَيْرٌ نُزُلًا اَمْ شَجَرَةُ الزَّقُّومِक्या यह मेहमानी अच्छी है या ज़क्कूम (काँटेदार) का वृक्ष?
  63. اِنَّا جَعَلْنَاهَا فِتْنَةً لِلظَّالِم۪ينَ‘हमने’ उस (वृक्ष) को ज़ालिमों के लिए फ़ित्ना बना रखा है।
  64. اِنَّهَا شَجَرَةٌ تَخْرُجُ ف۪ٓي اَصْلِ الْجَح۪يمِۙवह एक वृक्ष है (जो) जहन्नम के निचले हिस्से में ऊगेगा।
  65. طَلْعُهَا كَاَنَّهُ رُؤُ۫سُ الشَّيَاط۪ينِउसके गाभे ऐसे होंगे मानों शैतानों के सर,
  66. فَاِنَّهُمْ لَاٰكِلُونَ مِنْهَا فَمَالِؤُ۫نَ مِنْهَا الْبُطُونَۜतो वे उसी को खाएँगे और उसी से पेट भरेंगे।
  67. ثُمَّ اِنَّ لَهُمْ عَلَيْهَا لَشَوْبًا مِنْ حَم۪يمٍۚफिर उनके पीने के लिए खौलता हुआ पानी दिया जाएगा
  68. ثُمَّ اِنَّ مَرْجِعَهُمْ لَاِلَى الْجَح۪يمِफिर उनको जहन्नम की ओर लौटाया जाएगा।
  69. اِنَّهُمْ اَلْفَوْا اٰبَٓاءَهُمْ ضَٓالّ۪ينَۙउन्होंने अपने बाप-दादा को गुमराह ही पाया।
  70. فَهُمْ عَلٰٓى اٰثَارِهِمْ يُهْرَعُونَतो वे उन्हीं के नक़्शे क़दम (पद चिन्हों) पर दौड़े चले जा रहे हैं।
  71. وَلَقَدْ ضَلَّ قَبْلَهُمْ اَكْثَرُ الْاَوَّل۪ينَۙऔर उनसे पहले गुज़रे हुए लोग भी अक्सर गुमराह ही हुए थे,
  72. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا ف۪يهِمْ مُنْذِر۪ينَऔर ‘हमने’ उनमें सचेत करने वाले भेजे।
  73. فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُنْذَر۪ينَۙतो देख लो उनका क्या अंजाम हुआ, जिन्हें सचेत किया गया था।
  74. اِلَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَص۪ينَ۟मगर जो अल्लाह के ख़ास बन्दे हैं।
  75. وَلَقَدْ نَادٰينَا نُوحٌ فَلَنِعْمَ الْمُج۪يبُونَۚऔर नूह ने ‘हमको’ पुकारा था, तो हम कैसे अच्छे हैं पुकार को सुनने वाले।
  76. وَنَجَّيْنَاهُ وَاَهْلَهُ مِنَ الْكَرْبِ الْعَظ۪يمِۘऔर ‘हमने’ उन्हें और उनके घर वालों को बड़ी घुटन और बेचैनी से छुटकारा दिया।
  77. وَجَعَلْنَا ذُرِّيَّتَهُ هُمُ الْبَاق۪ينَۘऔर ‘हमने’ उनकी नस्ल को ऐसा किया कि वह बाक़ी रह गये।
  78. وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِي الْاٰخِر۪ينَۘऔर ‘हमने’ बाद में आने वाली नस्लों में उनका अच्छा ज़िक्र छोड़ा,
  79. سَلَامٌ عَلٰى نُوحٍ فِي الْعَالَم۪ينَ‘‘सलाम हो नूह पर तमाम जहान वालों में।’’
  80. اِنَّا كَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَहम अच्छे काम करने वालों को ऐसा ही बदला दिया करते हैं।
  81. اِنَّهُ مِنْ عِبَادِنَا الْمُؤْمِن۪ينَबेशक वह हमारे ईमान वाले बन्दों में से थे।
  82. ثُمَّ اَغْرَقْنَا الْاٰخَر۪ينَफिर ‘हमने’ दूसरों को डुबो दिया।
  83. وَاِنَّ مِنْ ش۪يعَتِه۪ لَاِبْرٰه۪يمَۢऔर उन्हीं गिरोह में से इब्राहीम भी थे
  84. اِذْ جَٓاءَ رَبَّهُ بِقَلْبٍ سَل۪يمٍ(याद करो), जबकि वह अपने रब के समक्ष भला-चंगा दिल लेकर आए;
  85. اِذْ قَالَ لِاَب۪يهِ وَقَوْمِه۪ مَاذَا تَعْبُدُونَۚजब उन्होंने अपने बाप और अपनी क़ौम के लोगों से कहा, ‘‘तुम किस चीज़ की पूजा करते हो?’’
  86. اَئِفْكًا اٰلِهَةً دُونَ اللّٰهِ تُر۪يدُونَۜक्या अल्लाह को छोड़ कर मनगढ़त मअ़बूदों (उपास्यों) को चाह रहे हो?
  87. فَمَا ظَنُّكُمْ بِرَبِّ الْعَالَم۪ينَतो तुमने सारे संसार के रब के बारे में क्या गुमान (समझ) कर रखा है?
  88. فَنَظَرَ نَظْرَةً فِي النُّجُومِۙफिर उन्होंने एक नज़र तारों पर डाली,
  89. فَقَالَ اِنّ۪ي سَق۪يمٌऔर कहा, ‘‘मैं तो बीमार (निढ़ाल) हूँ।’’
  90. فَتَوَلَّوْا عَنْهُ مُدْبِر۪ينَतो वे उनसे पीठ फेर कर लौट गये।
  91. فَرَاغَ اِلٰٓى اٰلِهَتِهِمْ فَقَالَ اَلَا تَأْكُلُونَۚफिर (इब्राहीम) चुपके से उनके देवताआें के पास गये और कहा, ‘‘तुम खाते क्यों नहीं?’’
  92. مَا لَكُمْ لَا تَنْطِقُونَतुम्हें क्या हुआ, तुम बोलते भी नहीं?’’
  93. فَرَاغَ عَلَيْهِمْ ضَرْبًا بِالْيَم۪ينِफिर उन पर टूट पड़े और दाहिने हाथ से उन पर चोटें लगाईं।
  94. فَاَقْبَلُٓوا اِلَيْهِ يَزِفُّونَतो वे लोग झपटते हुए उसकी ओर आए।
  95. قَالَ اَتَعْبُدُونَ مَا تَنْحِتُونَۙउन्होंने कहा, ‘‘क्या तुम लोग ऐसों को पूजते हो, जिन्हें खुद ही तराश्ते हो,
  96. وَاللّٰهُ خَلَقَكُمْ وَمَا تَعْمَلُونَहालाँकि अल्लाह ने तुम्हें भी पैदा किया है और उन्हें भी, जिन्हें तुम बनाते हो?’’
  97. قَالُوا ابْنُوا لَهُ بُنْيَانًا فَاَلْقُوهُ فِي الْجَح۪يمِवे कहने लगे ‘‘इसके लिए एक इमारत (अग्नि कुण्ड) तैयार करो फिर उसे भड़कती हुई आग में डाल दो!’’
  98. فَاَرَادُوا بِه۪ كَيْدًا فَجَعَلْنَاهُمُ الْاَسْفَل۪ينَतो उन लोगों ने उनके साथ एक चाल चलनी चाही, किन्तु हमने उन्हीं को नीचा दिखा दिया।
  99. وَقَالَ اِنّ۪ي ذَاهِبٌ اِلٰى رَبّ۪ي سَيَهْد۪ينِऔर (इब्राहीम ने) कहा, ‘‘मैं अपने रब की ओर जाता हूँ, वह मेरी रहनुमाई करेगा।
  100. رَبِّ هَبْ ل۪ي مِنَ الصَّالِح۪ينَऐ रब! मुझे (औलाद) अ़ता कर सअ़ादतमंदों में (भाग्यशाली) से।’’
  101. فَبَشَّرْنَاهُ بِغُلَامٍ حَل۪يمٍतो ‘हमने’ उनको एक बड़े ह़लीम (सहनशील) लड़के की खुशख़बरी दी,
  102. فَلَمَّا بَلَغَ مَعَهُ السَّعْيَ قَالَ يَا بُنَيَّ اِنّ۪ٓي اَرٰى فِي الْمَنَامِ اَنّ۪ٓي اَذْبَحُكَ فَانْظُرْ مَاذَا تَرٰىۜ قَالَ يَٓا اَبَتِ افْعَلْ مَا تُؤْمَرُۘ سَتَجِدُن۪ٓي اِنْ شَٓاءَ اللّٰهُ مِنَ الصَّابِر۪ينَतो जब वह उसके साथ चलने -फिरने की उम्र को पहुंचा, तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐ बेटे! मैं, सपने में देखता हूँ कि ‘‘मैं तुमको ज़ब्ह़ (बलि) कर रहा हूँ, तो तुम्हारी क्या राय है’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब्बा जान! कर गुज़रिए जिसका हुक्म आप को दिया जा रहा है, आप इन्शाअल्लाह मुझे सब्र (धैर्य) करने वाला पाएँगे’’
  103. فَلَمَّٓا اَسْلَمَا وَتَلَّهُ لِلْجَب۪ينِۚफिर जब दोनों ने अपने आप को (रब के सामने) झुका दिया और उन्होंने उसे (इस्माईल को) कनपटी के बल लिटा दिया।
  104. وَنَادَيْنَاهُ اَنْ يَٓا اِبْرٰه۪يمُۙऔर ‘हमने’ उनको पुकारा,‘‘ऐ इब्राहीम!
  105. قَدْ صَدَّقْتَ الرُّءْيَاۚ اِنَّا كَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَआपने सपने को सच कर दिखाया, ‘हम’ भले लोगों को इसी तरह बदला दिया करते हैं।’’
  106. اِنَّ هٰذَا لَهُوَ الْبَلٰٓؤُ۬ا الْمُب۪ينُबेशक, यही खुली आज़माइश थी।
  107. وَفَدَيْنَاهُ بِذِبْحٍ عَظ۪يمٍऔर ‘हमने’ फिद्या (मुक्तिप्रतिदान) दिया उनको, एक बड़ी क़ुर्बानी देकर।
  108. وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِي الْاٰخِر۪ينَऔर ‘हमने’ छोड़ दिया उनका ज़िक्र, पीछे आने वालों में।
  109. سَلَامٌ عَلٰٓى اِبْرٰه۪يمَ‘‘सलाम हो इब्राहीम पर।’’
  110. كَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَइसी तरह ‘हम’ भले काम करने वालों को बदला दिया करते हैं।
  111. اِنَّهُ مِنْ عِبَادِنَا الْمُؤْمِن۪ينَबेशक, वह हमारे ईमान वाले बन्दों में से थे।
  112. وَبَشَّرْنَاهُ بِاِسْحٰقَ نَبِيًّا مِنَ الصَّالِح۪ينَऔर ‘हमने’ उनको इस्ह़ाक़ की ख़ुशख़बरी भी दी (कि वह) नबी और नेक लोगों में से (होंगे);
  113. وَبَارَكْنَا عَلَيْهِ وَعَلٰٓى اِسْحٰقَۜ وَمِنْ ذُرِّيَّتِهِمَا مُحْسِنٌ وَظَالِمٌ لِنَفْسِه۪ مُب۪ينٌ۟और ‘हमने’ उन पर और इस्ह़ाक़ पर बरकतें नाज़िल की थीं, और उन दोनों की नस्लों में कुछ मुहसिन (भले) भी हैं, और कुछ अपने आप पर खुला ज़ुल्म करने वाले भी है।
  114. وَلَقَدْ مَنَنَّا عَلٰى مُوسٰى وَهٰرُونَۚऔर ‘हमने’ मूसा और हारून पर फज़्ल (उपकार) किया।
  115. وَنَجَّيْنَاهُمَا وَقَوْمَهُمَا مِنَ الْكَرْبِ الْعَظ۪يمِۚऔर ‘हमने’ उनको और उनकी क़ौम को बड़ी मुसीबत से निजात दिया,
  116. وَنَصَرْنَاهُمْ فَكَانُوا هُمُ الْغَالِب۪ينَۚऔर उनकी मदद की, तो वही ग़ालिब (विजयी) रहे।
  117. وَاٰتَيْنَاهُمَا الْكِتَابَ الْمُسْتَب۪ينَۚऔर ‘हमने’ उन दोनों को स्पष्ट किताब दी,
  118. وَهَدَيْنَاهُمَا الصِّرَاطَ الْمُسْتَق۪يمَۚऔर ‘हमने’ उन्हें सीधा रास्ता दिखाया।
  119. وَتَرَكْنَا عَلَيْهِمَا فِي الْاٰخِر۪ينَऔर ‘हमने’ बाद में आने वाली नस्लों में उनका (अच्छा) ज़िक्र छोड़ा।
  120. سَلَامٌ عَلٰى مُوسٰى وَهٰرُونَसलाम हो मूसा और हारून पर।
  121. اِنَّا كَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَबेशक हम भले लोगों को ऐसा ही बदला दिया करते हैं,
  122. اِنَّهُمَا مِنْ عِبَادِنَا الْمُؤْمِن۪ينَवे दोनों हमारे ईमान वाले बन्दों में से थे।
  123. وَاِنَّ اِلْيَاسَ لَمِنَ الْمُرْسَل۪ينَۜऔर इल्यिास भी रसूलों में से थे।
  124. اِذْ قَالَ لِقَوْمِه۪ٓ اَلَا تَتَّقُونَजब उन्होंने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘क्या तुम डर नहीं रखते?’’
  125. اَتَدْعُونَ بَعْلًا وَتَذَرُونَ اَحْسَنَ الْخَالِق۪ينَۙक्या तुम ‘बअ्ल’ (देवता) को पुकारते हो, और सबसे बड़े पैदा करने वाले को छोड़ देते हो?
  126. اَللّٰهَ رَبَّكُمْ وَرَبَّ اٰبَٓائِكُمُ الْاَوَّل۪ينَअल्लाह को, जो तुम्हारा रब है, और तुम्हारे बाप-दादा का भी;
  127. فَكَذَّبُوهُ فَاِنَّهُمْ لَمُحْضَرُونَۙफिर भी उन्होंने उसे झुठला दिया, तो वे हाज़िर किये जाएँगे।
  128. اِلَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَص۪ينَमगर अल्लाह के ख़ास बन्दे (कि अ़ज़ाब में नहीं डाले जाएँगे);
  129. وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِي الْاٰخِر۪ينَऔर ‘हमने’ बाद में आने वालों में उनका (अच्छा) ज़िक्र छोड़ दिया।
  130. سَلَامٌ عَلٰٓى اِلْ‌يَاس۪ينَ‘सलाम’ हो इल्यिास पर।
  131. اِنَّا كَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَ‘हम’ भले लोगों को ऐसा ही बदला देते हैं।
  132. اِنَّهُ مِنْ عِبَادِنَا الْمُؤْمِن۪ينَवे ‘हमारे’ ईमान वाले बंदों में से थे।
  133. وَاِنَّ لُوطًا لَمِنَ الْمُرْسَل۪ينَۜऔर लूत भी रसूलों में से थे।
  134. اِذْ نَجَّيْنَاهُ وَاَهْلَهُٓ اَجْمَع۪ينَۙजब ‘हमने’ उनको और उनके सभी साथियों को (अ़ज़ाब से) नजात दी।
  135. اِلَّا عَجُوزًا فِي الْغَابِر۪ينَसिवाय एक बुढ़िया के, जो पीछे रह जाने वालों में से थी।
  136. ثُمَّ دَمَّرْنَا الْاٰخَر۪ينَफिर बाक़ी सबको ‘हमने’ तहस-नहस करके रख दिया।
  137. وَاِنَّكُمْ لَتَمُرُّونَ عَلَيْهِمْ مُصْبِح۪ينَۙऔर तुम उन (की बस्तियों) पर से गुज़रते रहते हो सुबह को भी;
  138. وَبِالَّيْلِۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَ۟और रात को भी, तो क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते?
  139. وَاِنَّ يُونُسَ لَمِنَ الْمُرْسَل۪ينَۜऔर यूनुस भी रसूलों में से थे।
  140. اِذْ اَبَقَ اِلَى الْفُلْكِ الْمَشْحُونِۙजब वह भाग कर एक भरी हुई नाव में जा पहुँचे।
  141. فَسَاهَمَ فَكَانَ مِنَ الْمُدْحَض۪ينَۚउस समय उन लोगों ने क़ुरअ (पर्ची) डाला, तो वह उसमें परास्त हो गये।
  142. فَالْتَقَمَهُ الْحُوتُ وَهُوَ مُل۪يمٌफिर मछली ने उनको निगल लिया, (इस हाल में कि) और वह अपने आप को ही मलामत कर रहे थे।
  143. فَلَوْلَٓا اَنَّهُ كَانَ مِنَ الْمُسَبِّح۪ينَۙतो अगर वह तस्बीह़ (गुणगान) करने वालों में से न होते,
  144. لَلَبِثَ ف۪ي بَطْنِه۪ٓ اِلٰى يَوْمِ يُبْعَثُونَतो लोगों के उठाए जाने के दिन तक वह उसके पेट में रहते।
  145. فَنَبَذْنَاهُ بِالْعَرَٓاءِ وَهُوَ سَق۪يمٌۚफिर ‘हमने’ उनको एक चटियल ज़मीन में डाल दिया, इस ह़ाल में कि वह निढ़ाल थे।
  146. وَاَنْبَتْنَا عَلَيْهِ شَجَرَةً مِنْ يَقْط۪ينٍۚऔर ‘हमने’ उन पर एक बेलदार वृक्ष उगाया।
  147. وَاَرْسَلْنَاهُ اِلٰى مِائَةِ اَلْفٍ اَوْ يَز۪يدُونَۚऔर उनको भेजा एक लाख या उस से भी अधिक लोगों की ओर।
  148. فَاٰمَنُوا فَمَتَّعْنَاهُمْ اِلٰى ح۪ينٍۜतो वे ईमान लाए सो ‘हम’ भी उनको एक समय तक फ़ायदे देते रहे।
  149. فَاسْتَفْتِهِمْ اَلِرَبِّكَ الْبَنَاتُ وَلَهُمُ الْبَنُونَۙअब उनसे पूछो, ‘‘क्या तुम्हारे रब के लिए तो बेटियां हों और उनके अपने लिए बेटे?
  150. اَمْ خَلَقْنَا الْمَلٰٓئِكَةَ اِنَاثًا وَهُمْ شَاهِدُونَया ‘हमने’ फ़रिश्तों को अ़ौरतें बनाया, और वह (उस वक़्त) मौजूद थे?
  151. اَلَٓا اِنَّهُمْ مِنْ اِفْكِهِمْ لَيَقُولُونَۙसुनो, यह अपनी मनगढ़त बातें कहते हैं।
  152. وَلَدَ اللّٰهُۙ وَاِنَّهُمْ لَكَاذِبُونَकि ‘‘अल्लाह के औलाद है! और निश्चय ही यह बिल्कुल झूठे हैं।
  153. اَصْطَفَى الْبَنَاتِ عَلَى الْبَن۪ينَۜक्या उसने बेटों के मुक़ाबिले बेटियों को पसंद किया है।
  154. مَا لَكُمْ۠ كَيْفَ تَحْكُمُونَतुम्हें क्या हो गया है? कैसा फ़ैसला करते हो?
  155. اَفَلَا تَذَكَّرُونَۚतो क्या तुम ग़ौर नहीं करते?
  156. اَمْ لَكُمْ سُلْطَانٌ مُب۪ينٌۙया तुम्हारे पास कोई स्पष्ट प्रमाण है।
  157. فَأْتُوا بِكِتَابِكُمْ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَतो लाओ अपनी किताब, अगर तुम सच्चे हो?
  158. وَجَعَلُوا بَيْنَهُ وَبَيْنَ الْجِنَّةِ نَسَبًاۜ وَلَقَدْ عَلِمَتِ الْجِنَّةُ اِنَّهُمْ لَمُحْضَرُونَۙऔर उन्होंने अल्लाह और जिन्नों के बीच नाता जोड़ रखा है, हालांकि जिन्नों को भली-भाँति मालूम था कि वे ज़रूर हाज़िर किये जाएँगे।
  159. سُبْحَانَ اللّٰهِ عَمَّا يَصِفُونَۙअल्लाह पाक (महान) है उन बातों से, जो ये बयान करते हैं।
  160. اِلَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَص۪ينَमगर अल्लाह के ख़ास बन्दें (अज़ाब में नहीं डाले जाएँगे)।
  161. فَاِنَّكُمْ وَمَا تَعْبُدُونَۙतो तुम और वे, जिनकी तुम पूजा करते हो।
  162. مَٓا اَنْتُمْ عَلَيْهِ بِفَاتِن۪ينَۙउससे किसी को बहका नहीं सकते,
  163. اِلَّا مَنْ هُوَ صَالِ الْجَح۪يمِमगर उसको जो जहन्नम में जाने वाला है।
  164. وَمَا مِنَّٓا اِلَّا لَهُ مَقَامٌ مَعْلُومٌऔर (फ़रिश्ते कहते हैं कि) हममें से हर एक का एक मक़ाम (ठिकाना) निश्चित है।
  165. وَاِنَّا لَنَحْنُ الصَّٓافُّونَۚऔर हम ही सफ़बंदी (पंक्तिबद) करते हैं।
  166. وَاِنَّا لَنَحْنُ الْمُسَبِّحُونَऔर तस्बीह़ (पाकी बयान) करने वाले हैं।
  167. وَاِنْ كَانُوا لَيَقُولُونَۙऔर ये लोग कहा करते थे;
  168. لَوْ اَنَّ عِنْدَنَا ذِكْرًا مِنَ الْاَوَّل۪ينَۙकि ‘‘अगर हमारे पास पहले के लोगों की शिक्षा होती।
  169. لَكُنَّا عِبَادَ اللّٰهِ الْمُخْلَص۪ينَतो हम अल्लाह के खास बन्दे होते,’’
  170. فَكَفَرُوا بِه۪ۚ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَमगर उन्होंने उसका इन्कार कर दिया तो वे जल्द ही उनको जान लेंगे।
  171. وَلَقَدْ سَبَقَتْ كَلِمَتُنَا لِعِبَادِنَا الْمُرْسَل۪ينَۚऔर ‘हमारे’ अपने बन्दों (के हक़) में जो रसूल बना कर भेजे गये, हमारी बात पहले ही निश्चित हो चुकी है,
  172. اِنَّهُمْ لَهُمُ الْمَنْصُورُونَۖकि वही मदद किये हुए हैं।
  173. وَاِنَّ جُنْدَنَا لَهُمُ الْغَالِبُونَऔर ‘हमारी’ फ़ौज ही ग़ालिब (विजई) हो कर रहेगी।
  174. فَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتّٰى ح۪ينٍۙतो इनकी ओर से अपना ध्यान हटा लीजिए, एक समय तक के लिए।
  175. وَاَبْصِرْهُمْ فَسَوْفَ يُبْصِرُونَऔर उन्हें देखते रहिए, वे भी बहुत जल्द देख लेंगे।
  176. اَفَبِعَذَابِنَا يَسْتَعْجِلُونَक्या यह ‘हमारे’ अ़ज़ाब के लिए जल्दी मचा रहे हैं?
  177. فَاِذَا نَزَلَ بِسَاحَتِهِمْ فَسَٓاءَ صَبَاحُ الْمُنْذَر۪ينَतो जब वह उनके आँगन में उतरेगी तो बड़ी ही बुरी सुबह होगी जिन्हें सचेत किया जा चुका है।
  178. وَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتّٰى ح۪ينٍۙऔर उनकी ओर से ध्यान हटा लीजिए एक समय तक के लिए।
  179. وَاَبْصِرْ فَسَوْفَ يُبْصِرُونَऔर देखते रहिए, ये भी बहुत जल्द देख लेंगे।
  180. سُبْحَانَ رَبِّكَ رَبِّ الْعِزَّةِ عَمَّا يَصِفُونَۚपाक (महान) है तुम्हारा रब्बुल इज़्ज़त (प्रताप का स्वामी) उन बातों से जो कुछ ये बयान करते हैं।
  181. وَسَلَامٌ عَلَى الْمُرْسَل۪ينَۚऔर सलाम हो रसूलों पर;
  182. وَالْحَمْدُ لِلّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَऔर सब तअ़रीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैं (जो) सारे संसार का रब है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet