सूरह 38: Sad
- صٓ وَالْقُرْاٰنِ ذِي الذِّكْرِۜसाद, क़सम है! क़ुर्आन की जो नसीह़त देने वाला है;
- بَلِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا ف۪ي عِزَّةٍ وَشِقَاقٍमगर जिन्होंने इन्कार किया, वे गर्व और विरोध में पड़े हुए हैं।
- كَمْ اَهْلَكْنَا مِنْ قَبْلِهِمْ مِنْ قَرْنٍ فَنَادَوْا وَلَاتَ ح۪ينَ مَنَاصٍ‘हमने’ उनसे पहले कितने ही गिरोहों (उम्मतों) को हलाक (विनष्ट) कर डाला, तो वे पुकार उठे! और वह समय बचने का न था।
- وَعَجِبُٓوا اَنْ جَٓاءَهُمْ مُنْذِرٌ مِنْهُمْۘ وَقَالَ الْكَافِرُونَ هٰذَا سَاحِرٌ كَذَّابٌۚऔर उन लोगों ने आश्चर्य किया कि उन ही में का एक डराने वाला आया, और काफ़िरों ने कहा, ‘‘यह जादूगर है बड़ा झूठा;
- اَجَعَلَ الْاٰلِهَةَ اِلٰهًا وَاحِدًاۚ اِنَّ هٰذَا لَشَيْءٌ عُجَابٌक्या उसने इतने मअ़बूदों (उपास्यों) को हटा कर एक ही मअ़बूद बना दिया? यह तो बड़े अचम्भे की चीज़ है!’’
- وَانْطَلَقَ الْمَلَاُ مِنْهُمْ اَنِ امْشُوا وَاصْبِرُوا عَلٰٓى اٰلِهَتِكُمْۚ اِنَّ هٰذَا لَشَيْءٌ يُرَادُۚऔर उनमें के कितने ही सरदार यह कहकर चल पड़े, ‘‘चलते रहो और अपने उपास्यों पर जमे रहो (यह बात जो मुह़म्मद समझाता है), बेशक इसमें इसका कुछ इरादा है।’’
- مَا سَمِعْنَا بِهٰذَا فِي الْمِلَّةِ الْاٰخِرَةِۚ اِنْ هٰذَٓا اِلَّا اخْتِلَاقٌۚयह बात तो ‘हमने’ पिछले धर्म में सुनी ही नहीं, यह तो बस मनगढ़त है।
- ءَاُنْزِلَ عَلَيْهِ الذِّكْرُ مِنْ بَيْنِنَاۜ بَلْ هُمْ ف۪ي شَكٍّ مِنْ ذِكْر۪يۚ بَلْ لَمَّا يَذُوقُوا عَذَابِۜक्या हममें से चुनकर इसी पर नसीह़त (की किताब) उतरी है? बल्कि ये ‘मेरी’ नसीह़त के बारे में सन्देह में हैं, बल्कि उन्होंने अभी तक ‘मेरे’ अ़ज़ाब का मज़ा चखा ही नहीं है।
- اَمْ عِنْدَهُمْ خَزَٓائِنُ رَحْمَةِ رَبِّكَ الْعَز۪يزِ الْوَهَّابِۚक्या तुम्हारे, ‘उस’ ज़बर्दस्त और बख्शने वाले रब की रह़मत (दयालुता) के ख़ज़ाने उनके पास हैं;
- اَمْ لَهُمْ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا۠ فَلْيَرْتَقُوا فِي الْاَسْبَابِया आसमानों और ज़मीन में, और जो कुछ उनके बीच है, उन सब पर बादशाही उन्हीं की है? फिर तो चाहिए कि रस्सियों के ज़रिये (आसमानों पर) चढ़ जाएँ!
- جُنْدٌ مَا هُنَالِكَ مَهْزُومٌ مِنَ الْاَحْزَابِयहाँ हारे हुए लश्करों में से, यह भी एक लश्कर है;
- كَذَّبَتْ قَبْلَهُمْ قَوْمُ نُوحٍ وَعَادٌ وَفِرْعَوْنُ ذُو الْاَوْتَادِۙइनसे पहले नूह़ की क़ौम, और आ़द, और मेंखों वाले, फ़िरअ़ौन, ने भी झुठलाया था;
- وَثَمُودُ وَقَوْمُ لُوطٍ وَاَصْحَابُ لْـَٔيْكَةِۜ اُو۬لٰٓئِكَ الْاَحْزَابُऔर समूद, और लूत की क़ौम, और ‘‘ऐका’’ वाले (बन वाले) भी- यही वे गिरोह हैं-
- اِنْ كُلٌّ اِلَّا كَذَّبَ الرُّسُلَ فَحَقَّ عِقَابِ۟इनमें से हर एक ने रसूलों को झुठलाया, तो ‘हमारा’ अ़ज़ाब उन पर लागू हो गया;
- وَمَا يَنْظُرُ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ اِلَّا صَيْحَةً وَاحِدَةً مَا لَهَا مِنْ فَوَاقٍऔर इन्हें तो बस एक चीख़ का इन्तिज़ार है, जिसके बाद ज़रा-सा भी मौक़ा न मिलेगा।
- وَقَالُوا رَبَّنَا عَجِّلْ لَنَا قِطَّنَا قَبْلَ يَوْمِ الْحِسَابِऔर कहते हैं, ‘‘ऐ हमारे रब! हिसाब के दिन से पहले ही हमारा हिस्सा जल्द हमें दे दे।’’
- اِصْبِرْ عَلٰى مَا يَقُولُونَ وَاذْكُرْ عَبْدَنَا دَاوُ۫دَ ذَا الْاَيْدِۚ اِنَّهُٓ اَوَّابٌ(ऐ नबी) यह जो कुछ कहते हैं सब्र से काम लीजिए और ज़ोर व शक्ति वाले दाऊद को याद कीजिए (फिर भी), बेशक वह (अल्लाह की ओर) रूजूअ़ करने वाले थे;
- اِنَّا سَخَّرْنَا الْجِبَالَ مَعَهُ يُسَبِّحْنَ بِالْعَشِيِّ وَالْاِشْرَاقِۙ‘हमने’ पहाड़ों को उनके कब्ज़े में कर रखा था कि सुबह-शाम उनके साथ तस्बीह करते थे,
- وَالطَّيْرَ مَحْشُورَةًۜ كُلٌّ لَهُٓ اَوَّابٌऔर परिन्दे को भी जमा रखते थे, सब उनके फ़रमाँबरदार थे;
- وَشَدَدْنَا مُلْكَهُ وَاٰتَيْنَاهُ الْحِكْمَةَ وَفَصْلَ الْخِطَابِऔर ‘हमने’ उनके राज्य को मज़बूत कर दिया था और उनको ह़िक्मत (तत्वदर्शिता) और फ़ैसला करने की योग्यता दी थी।
- وَهَلْ اَتٰيكَ نَبَؤُ۬ا الْخَصْمِۢ اِذْ تَسَوَّرُوا الْمِحْرَابَۙऔर क्या तुम्हें उन झगड़ने वालों की ख़बर पहुँची है? जब वे दीवार पर चढ़ कर मेहराब में आ पहुँचे;
- اِذْ دَخَلُوا عَلٰى دَاوُ۫دَ فَفَزِعَ مِنْهُمْ قَالُوا لَا تَخَفْۚ خَصْمَانِ بَغٰى بَعْضُنَا عَلٰى بَعْضٍ فَاحْكُمْ بَيْنَنَا بِالْحَقِّ وَلَا تُشْطِطْ وَاهْدِنَٓا اِلٰى سَوَٓاءِ الصِّرَاطِजब वे दाऊद के पास पहुँचे तो वे उनसे सहम गये, उन्होंने कहा, ‘‘डरिए नहीं, हम दो विवादी हैं, हम में से एक ने दूसरे पर ज़्यादती की है; तो आप हमारे बीच ठीक-ठीक फ़ैसला कर दीजिए, और बात को दूर न डालिए, और हम को सीधी राह बता दीजिए;
- اِنَّ هٰذَٓا اَخ۪ي لَهُ تِسْعٌ وَتِسْعُونَ نَعْجَةً وَلِيَ نَعْجَةٌ وَاحِدَةٌ فَقَالَ اَكْفِلْن۪يهَا وَعَزَّن۪ي فِي الْخِطَابِयह मेरा भाई है, इसके पास निन्नान्वे भेड़ें हैं, और मेरे पास एक ही भेड़ है, अब इसका कहना है कि ‘अपनी भेड़ भी मुझे सौंप दे’ और बात-चीत में इसने मुझे दबा लिया।
- قَالَ لَقَدْ ظَلَمَكَ بِسُؤَالِ نَعْجَتِكَ اِلٰى نِعَاجِه۪ۜ وَاِنَّ كَث۪يرًا مِنَ الْخُلَطَٓاءِ لَيَبْغ۪ي بَعْضُهُمْ عَلٰى بَعْضٍ اِلَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَقَل۪يلٌ مَا هُمْۜ وَظَنَّ دَاوُ۫دُ اَنَّمَا فَتَنَّاهُ فَاسْتَغْفَرَ رَبَّهُ وَخَرَّ رَاكِعًا وَاَنَابَउन्होंने कहा, ‘‘बेशक यह तुम पर ज़ुल्म करता है कि तुम्हारे भेड़ अपनी भेड़ों से मिलाने के लिए तुम से मांग करता है, और बहुत से साथ मिल कर रहने वाले एक-दूसरे पर ज़्यादती करते हैं, सिवाय उन (लोगों) के जो ईमान लाए और भले काम किये, किन्तु ऐसे लोग थोड़े ही होते हैं।’’ और दाऊद समझ गये कि ‘हमने’ उन्हें इम्तिहान में डाला है, तो उन्होंने अपने रब से माफ़ी मांगी और झुक कर (सज्दे में) गिर गये और रूजूअ़ हुए;
- فَغَفَرْنَا لَهُ ذٰلِكَۜ وَاِنَّ لَهُ عِنْدَنَا لَزُلْفٰى وَحُسْنَ مَاٰبٍतो ‘हमने’ उनको माफ़ कर दिया, और बेशक ‘हमारे’ पास उनकी निकटता और अच्छा ठिकाना है।
- يَا دَاوُ۫دُ اِنَّا جَعَلْنَاكَ خَل۪يفَةً فِي الْاَرْضِ فَاحْكُمْ بَيْنَ النَّاسِ بِالْحَقِّ وَلَا تَتَّبِعِ الْهَوٰى فَيُضِلَّكَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ يَضِلُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ لَهُمْ عَذَابٌ شَد۪يدٌ بِمَا نَسُوا يَوْمَ الْحِسَابِ۟‘‘ऐ दाऊद! ‘हमने’ ज़मीन में आप को ख़लीफ़ा (उत्तराधिकारी) बनाया है, तो लोगों के बीच ह़क़ के साथ फ़ैसला किया करिये और अपनी इच्छा पर न चलिए कि वह आपको अल्लाह की राह से भट्का दे; जो लोग अल्लाह की राह से भटकते हैं, उन के लिए कड़ी सज़ा है, क्योंकि उन्होंने ह़िसाब के दिन को भुला दिया?
- وَمَا خَلَقْنَا السَّمَٓاءَ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا بَاطِلًاۜ ذٰلِكَ ظَنُّ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۚ فَوَيْلٌ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنَ النَّارِۜऔर ‘हमने’ आसमान और ज़मीन को और जो कुछ उनके बीच है, उनको बेकार नहीं पैदा किया है, यह उन का गुमान है जिन्होंने इन्कार किया, तो ऐसे इन्कार करने वालों के लिए आग (जहन्नम) की तबाही है।
- اَمْ نَجْعَلُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ كَالْمُفْسِد۪ينَ فِي الْاَرْضِۘ اَمْ نَجْعَلُ الْمُتَّق۪ينَ كَالْفُجَّارِया हम उन लोगों को जो ईमान लाए और नेक काम किये, क्या हम उनको उनके समान कर देंगे जो ज़मीन में फ़साद बरपा करते हैं, या हम परहेज़गारों को फ़ाजिरों (दुराचारियों) जैसा कर देंगे?
- كِتَابٌ اَنْزَلْنَاهُ اِلَيْكَ مُبَارَكٌ لِيَدَّبَّرُٓوا اٰيَاتِه۪ وَلِيَتَذَكَّرَ اُو۬لُوا الْاَلْبَابِयह एक बरकत वाली किताब है, जिसे ‘हमने’ तुम्हारी ओर नाज़िल (अवतरित) किया है, ताकि लोग इसकी आयतों में सोच-विचार करें, और ताकि अक़्ल वाले नसीह़त ह़ासिल करें।
- وَوَهَبْنَا لِدَاوُ۫دَ سُلَيْمٰنَۜ نِعْمَ الْعَبْدُۜ اِنَّهُٓ اَوَّابٌۜऔर ‘हमने’ दाऊद को सुलेमान प्रदान किया, वह कितने अच्छे बन्दे थे, बहुत रूजूअ़ रहने वाले थे।
- اِذْ عُرِضَ عَلَيْهِ بِالْعَشِيِّ الصَّافِنَاتُ الْجِيَادُۙजब उनके सामने शाम के वक़्त सधे हुए तेज़ दौड़ने वाले घोड़े हाज़िर किये गये;
- فَقَالَ اِنّ۪ٓي اَحْبَبْتُ حُبَّ الْخَيْرِ عَنْ ذِكْرِ رَبّ۪يۚ حَتّٰى تَوَارَتْ بِالْحِجَابِ۠तो कहने लगे, ‘‘मैंने अपने ‘रब’ की याद पर (इन घोड़ों की मुह़ब्बत अर्थात) माल की मुह़ब्बत अख़्तियार की, यहाँ तक कि (सूरज) पर्दे में छिप गया,
- رُدُّوهَا عَلَيَّۜ فَطَفِقَ مَسْحًا بِالسُّوقِ وَالْاَعْنَاقِ(बोले) उनको मेरे पास वापस लाओ! फिर वह उनकी पिडंुलियों और गर्दनों पर हाथ फेरने लगे।’’
- وَلَقَدْ فَتَنَّا سُلَيْمٰنَ وَاَلْقَيْنَا عَلٰى كُرْسِيِّه۪ جَسَدًا ثُمَّ اَنَابَऔर ‘हमने’ सुलेमान को भी इम्तिहान में डाला, और ‘हमने’ उनके तख्त पर एक धड़ डाल दिया, फिर वह रूजूअ़ हुए;
- قَالَ رَبِّ اغْفِرْ ل۪ي وَهَبْ ل۪ي مُلْكًا لَا يَنْبَغ۪ي لِاَحَدٍ مِنْ بَعْد۪يۚ اِنَّكَ اَنْتَ الْوَهَّابُकहा, ‘‘ऐ रब! मुझे माफ़ कर दे और मुझे वह राज्य दे, जो मेरे बाद किसी को मुनासिब (अर्थात उपयुक्त) न हो बेशक, ‘तू ही’ बड़ा दाता है।’’
- فَسَخَّرْنَا لَهُ الرّ۪يحَ تَجْر۪ي بِاَمْرِه۪ رُخَٓاءً حَيْثُ اَصَابَۙफिर ‘हमने’ हवा को उनके क़ाबू में कर दिया, जो उसके ह़ुक्म से, धीरे-धीरे चलती, जिधर का वह इरादा करते;
- وَالشَّيَاط۪ينَ كُلَّ بَنَّٓاءٍ وَغَوَّاصٍۙऔर शैतानों को भी (उसके क़ाबू में कर दिया) हर प्रकार के निर्माता और गोता खोर को;
- وَاٰخَر۪ينَ مُقَرَّن۪ينَ فِي الْاَصْفَادِऔर दूसरे को भी जो जं़जीरों में जकड़े हुए थे;
- هٰذَا عَطَٓاؤُ۬نَا فَامْنُنْ اَوْ اَمْسِكْ بِغَيْرِ حِسَابٍयह ‘हमारी’ बेहिसाब देन है, अब एहसान करो या रोक लो;
- وَاِنَّ لَهُ عِنْدَنَا لَزُلْفٰى وَحُسْنَ مَاٰبٍ۟और बेशक, उन (सुलेमान) के लिए ‘हमारे’ यहां मर्तबा और अच्छा ठिकाना है।
- وَاذْكُرْ عَبْدَنَٓا اَيُّوبَۢ اِذْ نَادٰى رَبَّهُٓ اَنّ۪ي مَسَّنِيَ الشَّيْطَانُ بِنُصْبٍ وَعَذَابٍۜऔर ‘हमारे’ बन्दे, अय्यूब, को याद करो, जब उन्होंने अपने ‘रब’ को पुकारा, ‘‘शैतान ने मुझे तक्लीफ़ पहुँचा रखी है।’’
- اُرْكُضْ بِرِجْلِكَۚ هٰذَا مُغْتَسَلٌ بَارِدٌ وَشَرَابٌ(हमने कहा) ‘‘अपना पैर ज़मीन पर मारो, यह ठंडा पानी है नहाने के लिए भी और पीने के लिए भी।’’
- وَوَهَبْنَا لَهُٓ اَهْلَهُ وَمِثْلَهُمْ مَعَهُمْ رَحْمَةً مِنَّا وَذِكْرٰى لِاُو۬لِي الْاَلْبَابِऔर ‘हमने’ उनको और उनकी पत्नी, और उनके साथ उतने ही और भी अता किये, अपनी रह़मत के तौर पर और (यह) समझ रखने वालों के लिए नसीह़त थी।
- وَخُذْ بِيَدِكَ ضِغْثًا فَاضْرِبْ بِه۪ وَلَا تَحْنَثْۜ اِنَّا وَجَدْنَاهُ صَابِرًاۜ نِعْمَ الْعَبْدُۜ اِنَّهُٓ اَوَّابٌ‘‘और (‘हमने’ अय्यूब से कहा) तिन्कों का एक गुच्छा अपने हाथ में लो और (अपनी बीवी को) उससे मारो और क़सम न झूठी होने दो।’’ बेशक ‘हमने’ उनको (अय्यूब को) सब्र करने वाला पाया, बहुत अच्छे बन्दे थे, बेशक वह रूजूअ़ (इबादत) करने वाले थे।
- وَاذْكُرْ عِبَادَنَٓا اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَ اُو۬لِي الْاَيْد۪ي وَالْاَبْصَارِऔर ‘हमारे’ बन्दे! इब्राहीम, इस्ह़ाक़ और याक़ूब को याद करो, जो ताक़त वाले और गहरी निगाह वाले थे।
- اِنَّٓا اَخْلَصْنَاهُمْ بِخَالِصَةٍ ذِكْرَى الدَّارِۚ‘हमने’ उनको एक खास बात के लिए चुना था जो वास्तविक घर (आख़िरत) की याद थी।
- وَاِنَّهُمْ عِنْدَنَا لَمِنَ الْمُصْطَفَيْنَ الْاَخْيَارِऔर वे ‘हमारे’ यहां चुने हुए नेक लोगों में से थे।
- وَاذْكُرْ اِسْمٰع۪يلَ وَالْيَسَعَ وَذَا الْكِفْلِۜ وَكُلٌّ مِنَ الْاَخْيَارِۜऔर इस्माईल, और अल्-यसअ़, और जुल्क़िफ्ल को भी याद करो, वे सब भले लोगों में से थे।
- هٰذَا ذِكْرٌۜ وَاِنَّ لِلْمُتَّق۪ينَ لَحُسْنَ مَاٰبٍۙयह यादगारें हैं, और परहेज़गारों के लिए अच्छा ठिकाना है-
- جَنَّاتِ عَدْنٍ مُفَتَّحَةً لَهُمُ الْاَبْوَابُۚहमेशा-हमेश की जन्नतें, जिनके दरवाज़े उनके लिए खुले होंगे।
- مُتَّكِـ۪ٔينَ ف۪يهَا يَدْعُونَ ف۪يهَا بِفَاكِهَةٍ كَث۪يرَةٍ وَشَرَابٍउनमें तकिये लगाए बैठे होंगे, बहुत से मेवे और शराब (पीने की चीज़ें) मंगवा रहे होंगे;
- وَعِنْدَهُمْ قَاصِرَاتُ الطَّرْفِ اَتْرَابٌऔर उनके पास नीची निगाह वाली हमउम्र (अ़ौरतें) होंगी-
- هٰذَا مَا تُوعَدُونَ لِيَوْمِ الْحِسَابِयह है वह चीज़, जिसका तुमसे हिसाब के दिन के लिए वादा किया जा रहा था।
- اِنَّ هٰذَا لَرِزْقُنَا مَا لَهُ مِنْ نَفَادٍۚयह ‘हमारा’ रिज़्क़ (रोज़ी) है, जो कभी ख़त्म होने वाला नहीं।
- هٰذَاۜ وَاِنَّ لِلطَّاغ۪ينَ لَشَرَّ مَاٰبٍۙयह (बदला) है और सरकशों के लिए बुरा ठिकाना है-
- جَهَنَّمَۚ يَصْلَوْنَهَاۚ فَبِئْسَ الْمِهَادُजहन्नम- जिसमें वे दाख़िल होंगे, तो वह कितना बुरा ठिकाना है;
- هٰذَاۙ فَلْيَذُوقُوهُ حَم۪يمٌ وَغَسَّاقٌۙयह है उनके लिए, तो वे इसका मज़ा चखें, खौलते हुए पानी और पीप का;
- وَاٰخَرُ مِنْ شَكْلِه۪ٓ اَزْوَاجٌۜऔर इसी तरह की दूसरी चीजां़े का (अ़ज़ाब होगा)।
- هٰذَا فَوْجٌ مُقْتَحِمٌ مَعَكُمْۚ لَا مَرْحَبًا بِهِمْۜ اِنَّهُمْ صَالُوا النَّارِ‘‘ यह एक फ़ौज है जो तुम्हारे साथ दाख़िल होगी, इनको खुशी न हो ये तो आग में पड़ने वाले हैं।’’
- قَالُوا بَلْ اَنْتُمْ۠ لَا مَرْحَبًا بِكُمْۜ اَنْتُمْ قَدَّمْتُمُوهُ لَنَاۚ فَبِئْسَ الْقَرَارُकहेंगे, ‘‘ बल्कि तुम ही को खुशी न हो तुम्हीं तो इसे हमारे आगे लाए हो, तो (यह) बुरा ठिकाना है।’’
- قَالُوا رَبَّنَا مَنْ قَدَّمَ لَنَا هٰذَا فَزِدْهُ عَذَابًا ضِعْفًا فِي النَّارِवे कहेंगे, ‘‘ ऐ रब! जिन लोगों ने हमें इस अंजाम तक पहँचाया है, उसको आग (जहन्नम) में दोहरा अ़ज़ाब दे!’’
- وَقَالُوا مَا لَنَا لَا نَرٰى رِجَالًا كُنَّا نَعُدُّهُمْ مِنَ الْاَشْرَارِۜऔर कहेंगे, ‘‘क्या बात है कि हम उन व्यक्तियों को नहीं देख रहे हैं जिन्हें हम बुरों में गिनते थे?-’’
- اَتَّخَذْنَاهُمْ سِخْرِيًّا اَمْ زَاغَتْ عَنْهُمُ الْاَبْصَارُक्या ‘हमने’ उनका मज़ाक़ बना लिया था, या निगाहें उनसे चूक गई हैं?-
- اِنَّ ذٰلِكَ لَحَقٌّ تَخَاصُمُ اَهْلِ النَّارِ۟बेशक दोज़ख़ियों की यह आपसी तकरार एक सच्ची बात है।
- قُلْ اِنَّمَٓا اَنَا۬ مُنْذِرٌۗ وَمَا مِنْ اِلٰهٍ اِلَّا اللّٰهُ الْوَاحِدُ الْقَهَّارُۚकह दीजिए, ‘‘मैं तो केवल सचेत करने वाला हूँ, और एक अल्लाह के सिवा कोई उपास्य (मअ़बूद) नहीं ‘वही’ ज़ोर वाला है;
- رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا الْعَز۪يزُ الْغَفَّارُआसमानों और ज़मीन और उनके बीच की सभी चीजां़े का मालिक, बड़ी ज़ोर वाला (प्रभुत्वशाली) और बख्शने वाला है।’’
- قُلْ هُوَ نَبَؤٌ۬ا عَظ۪يمٌۙकह दीजिए, ‘‘यह एक बहुत बड़ी ख़बर है;
- اَنْتُمْ عَنْهُ مُعْرِضُونَजिससे तुम मुँह मोड़ रहे हो,
- مَا كَانَ لِيَ مِنْ عِلْمٍ بِالْمَلَاِ الْاَعْلٰٓى اِذْ يَخْتَصِمُونَमुझे मल-ए-अ़ाला (सर्वोच्च दरबार वालों) की कोई ख़बर न थी, जब वे झगड़ रहे थे;
- اِنْ يُوحٰٓى اِلَيَّ اِلَّٓا اَنَّمَٓا اَنَا۬ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌमेरी ओर वह्य (प्रकाशना) केवल इसलिए की जाती है कि मैं खुला सचेत करने वाला हूं।’’
- اِذْ قَالَ رَبُّكَ لِلْمَلٰٓئِكَةِ اِنّ۪ي خَالِقٌ بَشَرًا مِنْ ط۪ينٍजब तुम्हारे ‘रब’ ने फ़रिश्तों से कहा, ‘मैं’ मिट्टी से एक मनुष्य पैदा करने वाला हूँ;
- فَاِذَا سَوَّيْتُهُ وَنَفَخْتُ ف۪يهِ مِنْ رُوح۪ي فَقَعُوا لَهُ سَاجِد۪ينَतो जब उसको ठीक-ठीक बना लूं और उसमें ‘अपनी’ रूह फूंक दूं, तो तुम उसके आगे सज्दे में गिर जाना।’’
- فَسَجَدَ الْمَلٰٓئِكَةُ كُلُّهُمْ اَجْمَعُونَۙतो सारे फ़रिश्तों ने सज्दः किया,
- اِلَّٓا اِبْل۪يسَۜ اِسْتَكْبَرَ وَكَانَ مِنَ الْكَافِر۪ينَसिवाय, इब्लीस के, उसने घमंड किया और इन्कार करने वालों में से हो गया।
- قَالَ يَٓا اِبْل۪يسُ مَا مَنَعَكَ اَنْ تَسْجُدَ لِمَا خَلَقْتُ بِيَدَيَّۜ اَسْتَكْبَرْتَ اَمْ كُنْتَ مِنَ الْعَال۪ينَफ़रमाया, ‘‘ऐ इब्लीस! तुझे किस चीज़ ने इसको सज्दः करने से रोका जिस व्यक्ति को ‘मैंने’ अपने हाथों से बनाया? क्या तूने घमंड किया, या तू सरकश हो गया?’’
- قَالَ اَنَا۬ خَيْرٌ مِنْهُۜ خَلَقْتَن۪ي مِنْ نَارٍ وَخَلَقْتَهُ مِنْ ط۪ينٍकहा, ‘‘मैं इससे बेहतर हूँ ‘तूने’ मुझे आग से पैदा किया और इसे मिट्टी से।’’
- قَالَ فَاخْرُجْ مِنْهَا فَاِنَّكَ رَج۪يمٌۚफ़रमाया, ‘‘यहां से निकल जा, ‘तू’ मरदूद (तिरस्कृत) है,
- وَاِنَّ عَلَيْكَ لَعْنَت۪ٓي اِلٰى يَوْمِ الدّ۪ينِऔर तुझ पर ‘मेरी’ लानत है, बदले के दिन तक।’’
- قَالَ رَبِّ فَاَنْظِرْن۪ٓي اِلٰى يَوْمِ يُبْعَثُونَकहा, ‘‘ऐ मरे रब! मुझे उस दिन तक के लिए मोहलत दे, जबकि लोग उठाए जाएँ।’’
- قَالَ فَاِنَّكَ مِنَ الْمُنْظَر۪ينَۙफ़रमाया, ‘‘तुझे मोहलत दी जाती है,
- اِلٰى يَوْمِ الْوَقْتِ الْمَعْلُومِउस दिन तक के लिए जिसका समय निर्धारित है।’’
- قَالَ فَبِعِزَّتِكَ لَاُغْوِيَنَّهُمْ اَجْمَع۪ينَۙ(शैतान ने) कहा, ‘‘मुझे तेरे इज़्ज़त की क़सम! मैं उन सब को बहका कर रहूँगा,
- اِلَّا عِبَادَكَ مِنْهُمُ الْمُخْلَص۪ينَसिवाय ‘तेरे’ उन बन्दों के, जिनको ‘तू’ ने चुन लिया हो।’’
- قَالَ فَالْحَقُّۘ وَالْحَقَّ اَقُولُۚफ़रमाया, ‘‘तो हक़ (सत्य) यह (है) और ‘मैं’ ह़क़ ही कहता हूं,
- لَاَمْلَـَٔنَّ جَهَنَّمَ مِنْكَ وَمِمَّنْ تَبِعَكَ مِنْهُمْ اَجْمَع۪ينَकि ‘मैं’ जहन्नम को तुझ से और उन सबसे भर दूंगा, जो उनमें से तेरी पैरवी करेंगे।’’
- قُلْ مَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍ وَمَٓا اَنَا۬ مِنَ الْمُتَكَلِّف۪ينَ(मुह़म्मद) कह दीजिए, ‘‘मैं इस पर तुमसे कोई अज्र (मज़दूरी) नहीं माँगता और न मैं बनावट करने वालों में से हूँ।’’
- اِنْ هُوَ اِلَّا ذِكْرٌ لِلْعَالَم۪ينَयह (क़ुर्आन) तो एक नसीह़त है, सारे संसार वालों के लिए।
- وَلَتَعْلَمُنَّ نَبَاَهُ بَعْدَ ح۪ينٍऔर थोड़े ही समय (मुद्दत) के बाद इसकी ख़बर मालूम हो जाएगी।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet