Can Damlaları

सूरह 39: Az-Zumar

  1. تَنْز۪يلُ الْكِتَابِ مِنَ اللّٰهِ الْعَز۪يزِ الْحَك۪يمِइस किताब का उतारा जाना अल्लाह की ओर से है जो ग़ालिब (प्रभुत्वशाली) ह़िक्मत वाला है।
  2. اِنَّٓا اَنْزَلْنَٓا اِلَيْكَ الْكِتَابَ بِالْحَقِّ فَاعْبُدِ اللّٰهَ مُخْلِصًا لَهُ الدّ۪ينَۜयह किताब ‘हमने’ आप की ओर सच्चाई के साथ उतारी है, अतः आप अल्लाह ही की इबादत कीजिए, दीन को ‘उसके’ लिए ख़ालिस करते हुए।
  3. اَلَا لِلّٰهِ الدّ۪ينُ الْخَالِصُۜ وَالَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا مِنْ دُونِه۪ٓ اَوْلِيَٓاءَۢ مَا نَعْبُدُهُمْ اِلَّا لِيُقَرِّبُونَٓا اِلَى اللّٰهِ زُلْفٰىۜ اِنَّ اللّٰهَ يَحْكُمُ بَيْنَهُمْ ف۪ي مَا هُمْ ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْد۪ي مَنْ هُوَ كَاذِبٌ كَفَّارٌसुन लो! कि इबादत सारी अल्लाह ही के लिए है, और जिन लोगों ने अल्लाह के सिवा दूसरे हिमायती बना रखे हैं (और कहते हैं), ‘‘हम इनकी इबादत (पूजा) केवल इसलिए करते हैं कि हमें अल्लाह से निकट कर दें।’’ अल्लाह उनमें फ़ैसला कर देगा जिस में ये मतभेद कर रहे हैं, बेशक अल्लाह उस व्यक्ति को राह नहीं दिखाता जो झूठा और नाशुक्रा हो।
  4. لَوْ اَرَادَ اللّٰهُ اَنْ يَتَّخِذَ وَلَدًا لَاصْطَفٰى مِمَّا يَخْلُقُ مَا يَشَٓاءُۙ سُبْحَانَهُۜ هُوَ اللّٰهُ الْوَاحِدُ الْقَهَّارُअगर अल्लाह किसी को अपना बेटा बनाना चाहता, तो ‘वह’ अपनी मख़्लूक़ (सृष्टि) में से जिसको चाहता चुन लेता,(लेकिन) ‘वह’ तो नक़्स व ए़ेब से पाक (महान और उच्च) है, वह अल्लाह एक है सब पर मज़बूत पकड़ रखने वाला;
  5. خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِالْحَقِّۚ يُكَوِّرُ الَّيْلَ عَلَى النَّهَارِ وَيُكَوِّرُ النَّهَارَ عَلَى الَّيْلِ وَسَخَّرَ الشَّمْسَ وَالْقَمَرَۜ كُلٌّ يَجْر۪ي لِاَجَلٍ مُسَمًّىۜ اَلَا هُوَ الْعَز۪يزُ الْغَفَّارُ‘उसी ने’ आसमानों और ज़मीन को ह़क़ के साथ पैदा किया, ’वह’ रात को दिन पर लपेटता है और दिन को रात पर लपेटता है, और ‘उसी’ ने सूरज और चाँद को काम में लगा रखा है, हर एक निर्धारित समय तक चलते रहेंगे; जान लो! ‘वही’ बड़ी ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली), बख़्शने वाला है।’’
  6. خَلَقَكُمْ مِنْ نَفْسٍ وَاحِدَةٍ ثُمَّ جَعَلَ مِنْهَا زَوْجَهَا وَاَنْزَلَ لَكُمْ مِنَ الْاَنْعَامِ ثَمَانِيَةَ اَزْوَاجٍۜ يَخْلُقُكُمْ ف۪ي بُطُونِ اُمَّهَاتِكُمْ خَلْقًا مِنْ بَعْدِ خَلْقٍ ف۪ي ظُلُمَاتٍ ثَلٰثٍۜ ذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمْ لَهُ الْمُلْكُۜ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ فَاَنّٰى تُصْرَفُونَ‘उसीने’ तुमको एक जान (व्यक्ति) से पैदा किया, फिर उससे उसका जोड़ा बनाया और ‘उसीने’ तुम्हारे लिए मवेशियों की आठ किस्में (नर और मादा) पैदा कीं; ‘वह’ तुम्हें तुम्हारी माँओं के पेट में तीन अन्धकारों के बीच पैदा करता (और बनाता) चला जाता है- एक बनावट के बाद दूसरी बनावट मेंं- ‘वही’ अल्लाह तुम्हारा ‘रब’ है, ‘उसी’ का राज्य है, ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, फिर तुम कहाँ फिरे जाते हो?
  7. اِنْ تَكْفُرُوا فَاِنَّ اللّٰهَ غَنِيٌّ عَنْكُمْ وَلَا يَرْضٰى لِعِبَادِهِ الْكُفْرَۚ وَاِنْ تَشْكُرُوا يَرْضَهُ۬ لَكُمْۜ وَلَا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزْرَ اُخْرٰىۜ ثُمَّ اِلٰى رَبِّكُمْ مَرْجِعُكُمْ فَيُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَۜ اِنَّهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِअगर तुम इन्कार करोगे तो अल्लाह तुमसे बेपरवाह (निस्पृह) है, और ‘वह’ अपने बन्दों के लिए इन्कार को पसंद नहीं करता, और अगर तुम शुक्र करोगे, तो ‘वह’ इसे तुम्हारे लिए पसंद करेगा; और बोझ उठाने वाला किसी दूसरे का बोझ नहीं उठाएगा, फिर तुम्हारी वापसी तुम्हारे रब ही की ओर होनी है, वह तुम को बताएगा कि तुम क्या करते थे वह तो दिलों के ह़ाल तक को जानता है?
  8. وَاِذَا مَسَّ الْاِنْسَانَ ضُرٌّ دَعَا رَبَّهُ مُن۪يبًا اِلَيْهِ ثُمَّ اِذَا خَوَّلَهُ نِعْمَةً مِنْهُ نَسِيَ مَا كَانَ يَدْعُٓوا اِلَيْهِ مِنْ قَبْلُ وَجَعَلَ لِلّٰهِ اَنْدَادًا لِيُضِلَّ عَنْ سَب۪يلِه۪ۜ قُلْ تَمَتَّعْ بِكُفْرِكَ قَل۪يلًاۗ اِنَّكَ مِنْ اَصْحَابِ النَّارِऔर इन्सान को जब कोई तक्लीफ़ पहुँचती है तो वह अपने ‘रब’ की ओर रूजूअ़ हो कर ‘उसे’ पुकारने लगता है, फिर जब ‘वह’ उसे अपनी नेअ़मत (अनुकम्पा) अता करता है, तो ‘वह’ उस चीज़ को भूल जाता है जिसके लिए वह पहले पुकार रहा था और अल्लाह के बराबर (समकक्ष) ठहराने लगता है, ताकि (लोगों को) ‘उसकी’ राह से भटका दे, कह दीजिए, ‘‘अपने इन्कार का थोड़ा मज़ा ले लो! फिर तो तुम आग वालों में से होगे।’’
  9. اَمَّنْ هُوَ قَانِتٌ اٰنَٓاءَ الَّيْلِ سَاجِدًا وَقَٓائِمًا يَحْذَرُ الْاٰخِرَةَ وَيَرْجُوا رَحْمَةَ رَبِّه۪ۜ قُلْ هَلْ يَسْتَوِي الَّذ۪ينَ يَعْلَمُونَ وَالَّذ۪ينَ لَا يَعْلَمُونَۜ اِنَّمَا يَتَذَكَّرُ اُو۬لُوا الْاَلْبَابِ۟(क्या ऊपर वाला व्यक्ति अच्छा है) या वह जो रात की घड़ियों में सज्दः और क़ियाम की हालत में (इबादत में लगा) रहता है, और आख़िरत से डरता और अपने रब की रह़मत का उम्मीदवार है? कह दीजिए, ‘‘क्या जो लोग जानते हैं? और जो नहीं जानते दोनों बराबर हो सकते हैं? नसीह़त (शिक्षा) तो समझ वाले ही ह़ासिल करते हैं।’’
  10. قُلْ يَا عِبَادِ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا رَبَّكُمْۜ لِلَّذ۪ينَ اَحْسَنُوا ف۪ي هٰذِهِ الدُّنْيَا حَسَنَةٌۜ وَاَرْضُ اللّٰهِ وَاسِعَةٌۜ اِنَّمَا يُوَفَّى الصَّابِرُونَ اَجْرَهُمْ بِغَيْرِ حِسَابٍकह दीजिए ‘‘ऐ ‘मेरे’ बन्दो! जो ईमान लाए हो अपने रब से डरो, जो लोग इस दुनिया में नेक बन कर रहे उनके लिए भलाई है, और अल्लाह की ज़मीन फैली हुई है, सब्र करने वालों को तो उनका बदला बेहिसाब दिया जाएगा।’’
  11. قُلْ اِنّ۪ٓي اُمِرْتُ اَنْ اَعْبُدَ اللّٰهَ مُخْلِصًا لَهُ الدّ۪ينَۙकह दीजिए, ‘‘मुझे हुक्म दिया गया है कि मैं अल्लाह ही की इबादत करूं, दीन को ‘उसके’ लिए ख़ालिस कर के;
  12. وَاُمِرْتُ لِاَنْ اَكُونَ اَوَّلَ الْمُسْلِم۪ينَऔर मुझे यह भी हुक्म दिया गया है कि मैं सबसे पहले मुस्लिम (आज्ञाकारी) बनूँ।’’
  13. قُلْ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اِنْ عَصَيْتُ رَبّ۪ي عَذَابَ يَوْمٍ عَظ۪يمٍकह दीजिए, ‘‘अगर मैं अपने रब की नाफ़रमानी (अवज्ञा) करूँ तो मुझे एक सख़्त दिन के अ़ज़ाब का डर है।’’
  14. قُلِ اللّٰهَ اَعْبُدُ مُخْلِصًا لَهُ د۪ين۪يۙकह दीजिए, ‘‘मैं तो अल्लाह ही की इबादत करता हूँ, दीन (श्रद्धा और दासता) को उसके लिए ख़ालिस कर के।
  15. فَاعْبُدُوا مَا شِئْتُمْ مِنْ دُونِه۪ۜ قُلْ اِنَّ الْخَاسِر۪ينَ الَّذ۪ينَ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ وَاَهْل۪يهِمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ اَلَا ذٰلِكَ هُوَ الْخُسْرَانُ الْمُب۪ينُतो तुम ‘उसके’ सिवा जिसकी चाहो इबादत करो, कह दीजिए, ‘‘वास्तव, में घाटे में पड़ने वाले तो वही लोग हैं जिन्होंने अपने आपको और अपने परिवार वालों को क़ियामत के दिन घाटे में डाल दिया। जान लो! यही खुला घाटा है;
  16. لَهُمْ مِنْ فَوْقِهِمْ ظُلَلٌ مِنَ النَّارِ وَمِنْ تَحْتِهِمْ ظُلَلٌۜ ذٰلِكَ يُخَوِّفُ اللّٰهُ بِه۪ عِبَادَهُۜ يَا عِبَادِ فَاتَّقُونِउनके लिए उनके ऊपर से भी आग की छतरियां होंगी और उनके नीचे से भी छतरियां होंगी, यह वह चीज़ है जिससे अल्लाह अपने बन्दों को डराता है, ऐ ‘मेरे’ बन्दो! मेरा तक़वा (डर) रखो।’’
  17. وَالَّذ۪ينَ اجْتَنَبُوا الطَّاغُوتَ اَنْ يَعْبُدُوهَا وَاَنَابُٓوا اِلَى اللّٰهِ لَهُمُ الْبُشْرٰىۚ فَبَشِّرْ عِبَادِۙऔर जिन लोगों ने तागूत (शैतान) की इबादत से अपने आप को बचाया और अल्लाह की ओर रूजूअ़ (आकर्षित) हुआ उनके लिए खुशख़बरी है, तो ‘मेरे’ बन्दों को खुशख़बरी दे दीजिए;
  18. اَلَّذ۪ينَ يَسْتَمِعُونَ الْقَوْلَ فَيَتَّبِعُونَ اَحْسَنَهُۜ اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ هَدٰيهُمُ اللّٰهُ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمْ اُو۬لُوا الْاَلْبَابِजो बात को ध्यान से सुनते हैं, फिर अच्छी-अच्छी बातों पर चलते हैं,- यही वे लोग हैं- जिनको अल्लाह ने हिदायत दी है, और यही बुद्धिमान हैं।
  19. اَفَمَنْ حَقَّ عَلَيْهِ كَلِمَةُ الْعَذَابِۜ اَفَاَنْتَ تُنْقِذُ مَنْ فِي النَّارِۚभला जिस व्यक्ति पर अ़ज़ाब का हुक्म हो चुका हो! तो क्या तुम उसे बचा सकते हो जो दोज़ख में जाने वाला हो?
  20. لٰكِنِ الَّذ۪ينَ اتَّقَوْا رَبَّهُمْ لَهُمْ غُرَفٌ مِنْ فَوْقِهَا غُرَفٌ مَبْنِيَّةٌۙ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۜ وَعْدَ اللّٰهِۜ لَا يُخْلِفُ اللّٰهُ الْم۪يعَادَलेकिन जो लोग अपने रब से डरते हैं, उनके लिए (महल) मंज़िल पर मंज़िल बनी हुई हैं, उनके नीचे नहरें बह रही हैं, यह अल्लाह का वादा है, अल्लाह अपने वादे के ख़िलाफ़ नहीं करता है।
  21. اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ اَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَسَلَكَهُ يَنَاب۪يعَ فِي الْاَرْضِ ثُمَّ يُخْرِجُ بِه۪ زَرْعًا مُخْتَلِفًا اَلْوَانُهُ ثُمَّ يَه۪يجُ فَتَرٰيهُ مُصْفَرًّا ثُمَّ يَجْعَلُهُ حُطَامًاۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَذِكْرٰى لِاُو۬لِي الْاَلْبَابِ۟क्या तुम नहीं देखते, अल्लाह आसमान से पानी उतारता है ,फिर उसको ज़मीन के अन्दर स्रोतों के रूप में जारी कर देता है, फिर उससे खेतियां पैदा करता है- जिसके तरह-तरह के रंगे होते हैं- फिर वह सूख जाती है, और तुम देखते हो कि पीली पड़ गई हैं; फिर वह उनको चूर्ण विचूर्ण (चूर-चूर) कर देता है? बेशक, इसमें नसीह़त है बुद्धि रखने वालों के लिए।
  22. اَفَمَنْ شَرَحَ اللّٰهُ صَدْرَهُ لِلْاِسْلَامِ فَهُوَ عَلٰى نُورٍ مِنْ رَبِّه۪ۜ فَوَيْلٌ لِلْقَاسِيَةِ قُلُوبُهُمْ مِنْ ذِكْرِ اللّٰهِۜ اُو۬لٰٓئِكَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍक्या वह व्यक्ति जिसका सीना अल्लाह ने इस्लाम के लिए खोल दिया हो, फिर वह अपने रब की ओर से रोशनी पर हो? तो तबाही है उनके लिए जिनके दिल अल्लाह के ज़िक्र (याद) से सख़्त हो रहे हैं, यही लोग खुली गुमराही में हैं।
  23. اَللّٰهُ نَزَّلَ اَحْسَنَ الْحَد۪يثِ كِتَابًا مُتَشَابِهًا مَثَانِيَۗ تَقْشَعِرُّ مِنْهُ جُلُودُ الَّذ۪ينَ يَخْشَوْنَ رَبَّهُمْۚ ثُمَّ تَل۪ينُ جُلُودُهُمْ وَقُلُوبُهُمْ اِلٰى ذِكْرِ اللّٰهِۜ ذٰلِكَ هُدَى اللّٰهِ يَهْد۪ي بِه۪ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ هَادٍअल्लाह ने बेहतरीन कलाम (ईशवाणी) नाज़िल किया, एक ऐसी किताब जिसकी आयतें एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं, और (इस लायक हैं कि) बार-बार दोहराई जाएँं, इससे उन लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जो लोग अपने रब से डरते हैं, फिर उनके शरीर और उनके दिल नर्म (होकर) अल्लाह के याद की ओर झुक जाते हैं, यही अल्लाह की हिदायत (मार्गदर्शन) है, ‘वह’ इससे जिसको चाहता है राह दिखाता है, और जिसे अल्लाह गुमराह करे (अर्थात पथभ्रष्ट रहने दे) उसको कोई हिदायत देने वाला नहीं।
  24. اَفَمَنْ يَتَّق۪ي بِوَجْهِه۪ سُٓوءَ الْعَذَابِ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ وَق۪يلَ لِلظَّالِم۪ينَ ذُوقُوا مَا كُنْتُمْ تَكْسِبُونَक्या वह व्यक्ति जो क़ियामत के दिन बुरे अ़ज़ाब से बचने के लिए अपने चेहरे को ढाल बनाएगा (और वह जो अ़ज़ाब से बचा हुआ होगा दोनों बराबर हो सकते हैं) और ज़ालिमों से कहा जाएगा, ‘‘चखो! मज़ा उस कमाई का, जो तुम करते रहे हो।’’
  25. كَذَّبَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ فَاَتٰيهُمُ الْعَذَابُ مِنْ حَيْثُ لَا يَشْعُرُونَजो लोग इनसे पहले थे उन्होंने भी झुठलाया था, तो उन पर वहां से अ़ज़ाब आ पहुँचा, जहां से उनको गुमान भी न था।
  26. فَاَذَاقَهُمُ اللّٰهُ الْخِزْيَ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۚ وَلَعَذَابُ الْاٰخِرَةِ اَكْبَرُۢ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَफिर अल्लाह ने उन्हें दुनिया की ज़िन्दगी में भी रूस्वाई का मज़ा चखाया और आख़िरत का अ़ज़ाब तो इससे भी बड़ा है, काश! ये जानते।
  27. وَلَقَدْ ضَرَبْنَا لِلنَّاسِ ف۪ي هٰذَا الْقُرْاٰنِ مِنْ كُلِّ مَثَلٍ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَۚऔर ‘हमने’ इस क़ुर्आन में लोगों के लिए हर तरह की मिसालें बयान कर दी हैं, ताकि वे नसीह़त ह़ासिल करें;
  28. قُرْاٰنًا عَرَبِيًّا غَيْرَ ذ۪ي عِوَجٍ لَعَلَّهُمْ يَتَّقُونَएक अ़रबी क़ुर्आन के रूप में, जिसमें कोई टेढ़ नहीं, ताकि वे परहेज़गारी अपनाएँ।
  29. ضَرَبَ اللّٰهُ مَثَلًا رَجُلًا ف۪يهِ شُرَكَٓاءُ مُتَشَاكِسُونَ وَرَجُلًا سَلَمًا لِرَجُلٍۜ هَلْ يَسْتَوِيَانِ مَثَلًاۜ اَلْحَمْدُ لِلّٰهِۚ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يَعْلَمُونَअल्लाह एक मिसाल पेश करता है कि ‘एक व्यक्ति है, जिसमें कई शरीक हैं आपस में खींचातानी करने वाले हैं; और एक व्यक्ति वह है, जो पूरा का पूरा एक ही व्यक्ति का है, क्या, दोनों का ह़ाल एक जैसा होगा? सारी तअ़रीफ़ (प्रशंसा) अल्लाह ही के लिए है, मगर अक्सर लोग नहीं जानते।
  30. اِنَّكَ مَيِّتٌ وَاِنَّهُمْ مَيِّتُونَۘ(ऐ नबी) तुम्हें भी मरना है और इन्हें भी मरना है,
  31. ثُمَّ اِنَّكُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ عِنْدَ رَبِّكُمْ تَخْتَصِمُونَ۟फिर तुम सब क़ियामत के दिन अपने रब के सामने झगड़ोगे।
  32. فَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنْ كَذَبَ عَلَى اللّٰهِ وَكَذَّبَ بِالصِّدْقِ اِذْ جَٓاءَهُۜ اَلَيْسَ ف۪ي جَهَنَّمَ مَثْوًى لِلْكَافِر۪ينَफिर उससे बढ़कर ज़ालिम कौन होगा, जिसने अल्लाह पर झूठ बाँधा और सच्चाई जब उसके पास आई तो उसे झुठला दिया, क्या ऐसे काफ़िरों का ठिकाना जहन्नम में नहीं है!?
  33. وَالَّذ۪ي جَٓاءَ بِالصِّدْقِ وَصَدَّقَ بِه۪ٓ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُتَّقُونَऔर जो व्यक्ति सच्चाई लेकर आया और जिसने उसको सच माना, ऐसे ही लोग मुत्तक़ी (परहेज़गार) हैं;
  34. لَهُمْ مَا يَشَٓاؤُ۫نَ عِنْدَ رَبِّهِمْۜ ذٰلِكَ جَزٰٓؤُا الْمُحْسِن۪ينَۚउनके लिए उनके रब के पास वह सब कुछ होगा, जो वे चाहेंगे, भलाई करने वालों का यही बदला है;
  35. لِيُكَفِّرَ اللّٰهُ عَنْهُمْ اَسْوَاَ الَّذ۪ي عَمِلُوا وَيَجْزِيَهُمْ اَجْرَهُمْ بِاَحْسَنِ الَّذ۪ي كَانُوا يَعْمَلُونَताकि अल्लाह उनके बुरे काम जो उन्होंने किये उनसे दूर कर दे, और उन के भले कामों के बदले में जो उन्होंने किये, उनका बदला दे।
  36. اَلَيْسَ اللّٰهُ بِكَافٍ عَبْدَهُۜ وَيُخَوِّفُونَكَ بِالَّذ۪ينَ مِنْ دُونِه۪ۜ وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ هَادٍۚक्या अल्लाह अपने बन्दों के लिए काफ़ी नहीं! और यह लोग तुमको अल्लाह के सिवा दूसरे मअ़बूदों से डराते हैं? और अल्लाह जिसे गुमराही में डाल दे तो उसको कोई राह दिखाने वाला नहीं;
  37. وَمَنْ يَهْدِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ مُضِلٍّۜ اَلَيْسَ اللّٰهُ بِعَز۪يزٍ ذِي انْتِقَامٍऔर जिसे अल्लाह राह दिखाए उसे कोई गुमराह करने वाला नहीं, क्या अल्लाह ग़ालिब (प्रभुत्वशाली) बदला लेने वाला नहीं है?
  38. وَلَئِنْ سَاَلْتَهُمْ مَنْ خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ لَيَقُولُنَّ اللّٰهُۜ قُلْ اَفَرَاَيْتُمْ مَا تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اِنْ اَرَادَنِيَ اللّٰهُ بِضُرٍّ هَلْ هُنَّ كَاشِفَاتُ ضُرِّه۪ٓ اَوْ اَرَادَن۪ي بِرَحْمَةٍ هَلْ هُنَّ مُمْسِكَاتُ رَحْمَتِه۪ۜ قُلْ حَسْبِيَ اللّٰهُۜ عَلَيْهِ يَتَوَكَّلُ الْمُتَوَكِّلُونَऔर अगर आप उनसे पूछें, ‘‘आसमानों और ज़मीन को किसने पैदा किया?’’ तो वे ज़रूर कहेंगे, ‘‘अल्लाह ने।’’ कहिए ‘‘तुम्हारा क्या विचार है? अगर अल्लाह मुझे कोई तक्लीफ़ पहुँचानी चाहे तो अल्लाह से हटकर जिनको तुम पुकारते हो, वे ‘उसकी’ पहुँचाई हुई तक्लीफ़ को दूर कर सकते हैं? या ‘वह’ मुझ पर कोई मेहरबानी करना चाहे तो क्या ये ‘उसकी’ रह़मत को रोक सकते हैं?’’ कहिए, ‘‘मेरे लिए अल्लाह ही काफ़ी है, भरोसा करने वाले ‘उसी’ पर भरोसा करते हैं।’’
  39. قُلْ يَا قَوْمِ اعْمَلُوا عَلٰى مَكَانَتِكُمْ اِنّ۪ي عَامِلٌۚ فَسَوْفَ تَعْلَمُونَۙकहिए, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! तुम अपनी जगह काम करो, मैं (अपनी जगह) काम करता रहूँगा, तो बहुत जल्द तुम्हें मालूम हो जाएगा;
  40. مَنْ يَأْت۪يهِ عَذَابٌ يُخْز۪يهِ وَيَحِلُّ عَلَيْهِ عَذَابٌ مُق۪يمٌकि किस पर अ़ज़ाब आता है जो उसे रूस्वा कर देगा और किस पर हमेशा का अ़ज़ाब नाज़िल होता है।’’
  41. اِنَّٓا اَنْزَلْنَا عَلَيْكَ الْكِتَابَ لِلنَّاسِ بِالْحَقِّۚ فَمَنِ اهْتَدٰى فَلِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ ضَلَّ فَاِنَّمَا يَضِلُّ عَلَيْهَاۚ وَمَٓا اَنْتَ عَلَيْهِمْ بِوَك۪يلٍ۟‘हमने’ यह किताब ह़क़ के साथ लोगों के लिए तुम पर उतार दी है, तो जो व्यक्ति हिदायत हासिल करेगा वह अपने ही लिए करेगा, और जो गुमराह होगा तो उसकी गुमराही का वबाल उसी पर पड़ेगा, आप उनके ज़िम्मेदार नहीं हैं।
  42. اَللّٰهُ يَتَوَفَّى الْاَنْفُسَ ح۪ينَ مَوْتِهَا وَالَّت۪ي لَمْ تَمُتْ ف۪ي مَنَامِهَاۚ فَيُمْسِكُ الَّت۪ي قَضٰى عَلَيْهَا الْمَوْتَ وَيُرْسِلُ الْاُخْرٰٓى اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّىۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَتَفَكَّرُونَअल्लाह ही रूह़ों (प्राणों) को क़ब्ज़ करता है- लोगों की मौत के समय-और उन को भी जिनको मौत नहीं आई- नींद की हालत में- फिर जिनकी मौत का फ़ैसला ‘वह’ कर चुका होता है उनको रोक लेता है, और दूसरी रूह़ों (प्राणों) को एक निर्धारित समय के लिए वापस भेज देता है, इसमें निशनियां हैं उन लोगों के लिए जो सोच-विचार करते हैं।
  43. اَمِ اتَّخَذُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ شُفَعَٓاءَۜ قُلْ اَوَلَوْ كَانُوا لَا يَمْلِكُونَ شَيْـًٔا وَلَا يَعْقِلُونَक्या उन्होंने अल्लाह को छोड़ कर दूसरों को सिफ़ारिशी बना रखा है? कह दीजिए, ‘‘चाहे वे किसी चीज़ का भी अख़्तियार न रखते हों और न समझते ही हों?’’
  44. قُلْ لِلّٰهِ الشَّفَاعَةُ جَم۪يعًاۜ لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ ثُمَّ اِلَيْهِ تُرْجَعُونَकह दीजिए, ‘‘सिफ़ारिश (शफ़ाअ़त) तो सारी की सारी अल्लाह ही के अख़्तियार में है, आसमानों और ज़मीन की बादशाही ‘उसी’ की है, फिर ‘उसी’ की ओर तुम लौटाए जाओेगे।’’
  45. وَاِذَا ذُكِرَ اللّٰهُ وَحْدَهُ اشْمَاَزَّتْ قُلُوبُ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِۚ وَاِذَا ذُكِرَ الَّذ۪ينَ مِنْ دُونِه۪ٓ اِذَا هُمْ يَسْتَبْشِرُونَऔर जब केवल एक अल्लाह का ज़िक्र किया जाता है तो जो आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, उनके दिल कुढ़ने लगते हैं, और जब इसके सिवा दूसरों का ज़िक्र होता है तो वे खुश हो जाते हैं।
  46. قُلِ اللّٰهُمَّ فَاطِرَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ عَالِمَ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ اَنْتَ تَحْكُمُ بَيْنَ عِبَادِكَ ف۪يمَا كَانُوا ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَकह दीजिए,‘‘ऐ अल्लाह! आसमानों और ज़मीन के पैदा करने वाले, ग़ैब (परोक्ष) और हाज़िर (प्रत्यक्ष) के जानने वाले, ‘तू’ ही अपने बन्दों के बीच उन बातों का फ़ैसला करेगा, जिनके बारे में वे मतभेद कर रहे हैं।’’
  47. وَلَوْ اَنَّ لِلَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مَا فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًا وَمِثْلَهُ مَعَهُ لَافْتَدَوْا بِه۪ مِنْ سُٓوءِ الْعَذَابِ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ وَبَدَا لَهُمْ مِنَ اللّٰهِ مَا لَمْ يَكُونُوا يَحْتَسِبُونَऔर अगर ज़ालिमों के पास वह सब कुछ हो, जो ज़मीन में है और उसी के बराबर और भी हो, तो यह क़ियामत के दिन बुरे अ़ज़ाब से बचने के लिए सब कुछ फ़िद्या (मुक्ति प्रतिदान) में देने के लिए तैयार हो जाएंगे, और अल्लाह की ओर से उनके साथ वह मामला होगा जिसका उनको गुमान भी न था।
  48. وَبَدَا لَهُمْ سَيِّـَٔاتُ مَا كَسَبُوا وَحَاقَ بِهِمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَऔर जो कुछ उन्होंने कमाया उस की बुराई उन पर ज़ाहिर हो जाएगी, और वह चीज़ उन्हें घेर लेगी जिसकी वे हंसी उड़ाया करते थे।
  49. فَاِذَا مَسَّ الْاِنْسَانَ ضُرٌّ دَعَانَاۘ ثُمَّ اِذَا خَوَّلْنَاهُ نِعْمَةً مِنَّاۙ قَالَ اِنَّمَٓا اُو۫ت۪يتُهُ عَلٰى عِلْمٍۜ بَلْ هِيَ فِتْنَةٌ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَजब इन्सान को कोई तक्लीफ़ पहुँचती है तो वह ‘हमें’ पुकारने लगता है, फिर जब ‘हम’ उसे अपनी ओर से कोई नेअ़मत देते हैं तो कहता है, ‘‘यह तो मुझे अपने इल्म की वजह से मिली है।’’ (नहीं) बल्कि वह एक आज़्माइश है, मगर उनमें अक्सर लोग नहीं जानते।
  50. قَدْ قَالَهَا الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ فَمَٓا اَغْنٰى عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَكْسِبُونَयही बात वे लोग भी कह चुके हैं, जो इनसे पहले थे, मगर जो कुछ वे किया करते थे, वह उनके कुछ काम न आया।
  51. فَاَصَابَهُمْ سَيِّـَٔاتُ مَا كَسَبُواۜ وَالَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مِنْ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ سَيُص۪يبُهُمْ سَيِّـَٔاتُ مَا كَسَبُواۙ وَمَا هُمْ بِمُعْجِز۪ينَफिर जो कुछ उन्होंने कमाया उसकी बुराइयां उन पर आ पड़ीं, और उनमें से जिन लोगों ने ज़ुल्म किया उन पर भी जो कुछ उन्होंने कमाया उसकी बुराइयां जल्द ही आ पडं़ेगी, और वे क़ाबू से बाहर निकलने वाले नहीं।
  52. اَوَلَمْ يَعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيَقْدِرُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَ۟क्या उनको मालूम नहीं कि अल्लाह जिसके लिए चाहता है रोज़ी कुशादा (ज़्यादती) कर देता है और (जिसके लिए चाहता है) नपी-तुली कर देता है? उनके लिए बड़ी निशानियां हैं जो ईमान लाते हैं।
  53. قُلْ يَا عِبَادِيَ الَّذ۪ينَ اَسْرَفُوا عَلٰٓى اَنْفُسِهِمْ لَا تَقْنَطُوا مِنْ رَحْمَةِ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ يَغْفِرُ الذُّنُوبَ جَم۪يعًاۜ اِنَّهُ هُوَ الْغَفُورُ الرَّح۪يمُ(ऐ नबी) कह दीजिए, ‘‘ऐ मेरे बन्दो! जिन्होंने अपने आप पर ज़्यादती की, अल्लाह की रह़मत से मायूस (निराश) न हों, अल्लाह सभी गुनाहों को माफ़ कर देता है, ‘वह’ बड़ा बख़शने वाला, मेहरबान है।’’
  54. وَاَن۪يبُٓوا اِلٰى رَبِّكُمْ وَاَسْلِمُوا لَهُ مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَكُمُ الْعَذَابُ ثُمَّ لَا تُنْصَرُونَऔर रूजूअ़ हो अपने रब की ओर, और ‘उसी’ के फ़रमँाबरदार (आज्ञाकारी) बन जाओ, इससे पहले कि तुम पर अ़ज़ाब आ जाए, फिर तुम्हारी मदद न की जाएगी।
  55. وَاتَّبِعُٓوا اَحْسَنَ مَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكُمْ مِنْ رَبِّكُمْ مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَكُمُ الْعَذَابُ بَغْتَةً وَاَنْتُمْ لَا تَشْعُرُونَۙऔर तुम्हारे रब की ओर से जो बेहतरीन चीज़ (किताब) तुम्हारी ओर नाज़िल हुई है, उसकी पैरवी करो, इससे पहले कि तुम पर अचानक अ़ज़ाब आ जाए और तुमको ख़बर भी न हो।
  56. اَنْ تَقُولَ نَفْسٌ يَا حَسْرَتٰى عَلٰى مَا فَرَّطْتُ ف۪ي جَنْبِ اللّٰهِ وَاِنْ كُنْتُ لَمِنَ السَّاخِر۪ينَۙकहीं ऐसा न हो कि कोई नफ़्स (व्यक्ति) कहने लगे, ‘‘अफ़सोस मेरी उस कोताही पर! जो मैंने अल्लाह के मामले में की, और मैं तो मज़ाक़ उड़ाने वालों में से ही रहा;
  57. اَوْ تَقُولَ لَوْ اَنَّ اللّٰهَ هَدٰين۪ي لَكُنْتُ مِنَ الْمُتَّق۪ينَۙया कहने लगे अगर अल्लाह ने मुझे हिदायत दी होती तो मैं भी परहेज़गारों में से होता।’’
  58. اَوْ تَقُولَ ح۪ينَ تَرَى الْعَذَابَ لَوْ اَنَّ ل۪ي كَرَّةً فَاَكُونَ مِنَ الْمُحْسِن۪ينَया यह जब अ़ज़ाब देखे तो कहने लगे, ‘‘काश! मुझे एक बार फिर (दुनिया में) लौट कर जाना हो, तो मैं भले लोगों में से बन जाऊँ।’’
  59. بَلٰى قَدْ جَٓاءَتْكَ اٰيَات۪ي فَكَذَّبْتَ بِهَا وَاسْتَكْبَرْتَ وَكُنْتَ مِنَ الْكَافِر۪ينَ‘‘क्यों नहीं, मेरी आयतें ‘तेरे’ पास पहुँच गयी थीं, लेकिन तूने उनको झुठलाया और घमंड किया और इन्कार करने वालों में से हो गया;
  60. وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِ تَرَى الَّذ۪ينَ كَذَبُوا عَلَى اللّٰهِ وُجُوهُهُمْ مُسْوَدَّةٌۜ اَلَيْسَ ف۪ي جَهَنَّمَ مَثْوًى لِلْمُتَكَبِّر۪ينَऔर क़ियामत के दिन तुम उनको देखोगे जिन्होंने अल्लाह पर झूठ गढ़ कर थोपा, कि उनके चेहरे स्याह होंगे, क्या घमंड करने वालों का ठिकाना जहन्नम में नहीं है?’’
  61. وَيُنَجِّي اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اتَّقَوْا بِمَفَازَتِهِمْۘ لَا يَمَسُّهُمُ السُّٓوءُ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَऔर अल्लाह उन लोगों को नजात (मुक्ति) देगा, जो मुत्तक़ी (परहेज़गार) बने रहे, उनके कामियाबी की वजह से न कोई उनको तक्लीफ़ पहुँचेगी, और न वे ग़मगीन (शोकाकुल) होंगे।
  62. اَللّٰهُ خَالِقُ كُلِّ شَيْءٍۘ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ وَك۪يلٌअल्लाह ही हर चीज़ का पैदा करने वाला है और ‘वही’ हर चीज़ का निगेहबान (संरक्षक) है;
  63. لَهُ مَقَال۪يدُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَ۟‘उसी’ के पास आसमानों और ज़मीन की कंुजियां हैं; और जिन्होंने अल्लाह की आयतों का इन्कार किया, वही घाटे में रहने वाले हैं।
  64. قُلْ اَفَغَيْرَ اللّٰهِ تَأْمُرُٓونّ۪ٓي اَعْبُدُ اَيُّهَا الْجَاهِلُونَकह दीजिए, ‘‘क्या तुम मुझे अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करने का हुक्म देते हो, ऐ जाहिलो (ऐ अज्ञानियों)?’’
  65. وَلَقَدْ اُو۫حِيَ اِلَيْكَ وَاِلَى الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكَۚ لَئِنْ اَشْرَكْتَ لَيَحْبَطَنَّ عَمَلُكَ وَلَتَكُونَنَّ مِنَ الْخَاسِر۪ينَऔर आप की ओर जो आप से पहले गुज़र चुके हैं उनकी ओर भी वह़्य की जा चुकी है, ‘‘अगर तुमने शिर्क किया तो तुम्हारा किया धरा सब अकारथ हो जाएगा और तुम घाटे में पड़ने वालों में से हो जाओगे।’’
  66. بَلِ اللّٰهَ فَاعْبُدْ وَكُنْ مِنَ الشَّاكِر۪ينَ(नहीं,) बल्कि अल्लाह ही की इबादत करो और शुक्रगुज़ारों में से हो जाओ।
  67. وَمَا قَدَرُوا اللّٰهَ حَقَّ قَدْرِه۪ۗ وَالْاَرْضُ جَم۪يعًا قَبْضَتُهُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ وَالسَّمٰوَاتُ مَطْوِيَّاتٌ بِيَم۪ينِه۪ۜ سُبْحَانَهُ وَتَعَالٰى عَمَّا يُشْرِكُونَऔर उन्होंने अल्लाह की जैसी क़द्र करनी चाहिए थी वैसी नहीं की और क़ियामत के दिन सारी ज़मीन उसकी मुट्ठी में होगी, और आसमान लिपटे हुए ‘उसके’ दाहिने हाथ में होंगे, अेौर ‘वह’ पाक और बहुत बुलन्द है उससे, जो यह साझी ठहराते हैं।
  68. وَنُفِخَ فِي الصُّورِ فَصَعِقَ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَمَنْ فِي الْاَرْضِ اِلَّا مَنْ شَٓاءَ اللّٰهُۚ ثُمَّ نُفِخَ ف۪يهِ اُخْرٰى فَاِذَا هُمْ قِيَامٌ يَنْظُرُونَअेौर जब सूर (नरसिंघा) फूँका जाएगा, तो जो लोग भी आसमानों और ज़मीन में हैं सब बेहोश हो कर गिर पड़ेंगे, सिवाय उसके जिसको अल्लाह चाहे; फिर दूसरी बार सूर फूँका जाएगा, तो यकायक लोग उठ खड़े हो कर देखने लगेंगे।
  69. وَاَشْرَقَتِ الْاَرْضُ بِنُورِ رَبِّهَا وَوُضِعَ الْكِتَابُ وَج۪ٓيءَ بِالنَّبِيّ۪نَ وَالشُّهَدَٓاءِ وَقُضِيَ بَيْنَهُمْ بِالْحَقِّ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर धरती अपने रब के नूर (प्रकाश) से जगमगा उठेगी, और किताब (कर्मपत्र) रख दी जाएगी, और नबियों, और गवाहों को लाया जाएगा, और उनमें ह़क़ के साथ फ़ैसला कर दिया जाएगा, और उन पर कोई ज़ुल्म न होगा;
  70. وَوُفِّيَتْ كُلُّ نَفْسٍ مَا عَمِلَتْ وَهُوَ اَعْلَمُ بِمَا يَفْعَلُونَ۟और हर व्यक्ति को उसके किये हुए काम का पूरा-पूरा बदला दिया जाएगा, और ‘वह’ खूब जानता है, जो कुछ ये करते रहे हैं।
  71. وَس۪يقَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِلٰى جَهَنَّمَ زُمَرًاۜ حَتّٰٓى اِذَا جَٓاؤُ۫هَا فُتِحَتْ اَبْوَابُهَا وَقَالَ لَهُمْ خَزَنَتُهَٓا اَلَمْ يَأْتِكُمْ رُسُلٌ مِنْكُمْ يَتْلُونَ عَلَيْكُمْ اٰيَاتِ رَبِّكُمْ وَيُنْذِرُونَكُمْ لِقَٓاءَ يَوْمِكُمْ هٰذَاۜ قَالُوا بَلٰى وَلٰكِنْ حَقَّتْ كَلِمَةُ الْعَذَابِ عَلَى الْكَافِر۪ينَऔर जिन लोगों ने इन्कार किया वे गिरोह के गिरोह जहन्नम की ओर ले जाए जाएँगे, यहां तक कि जब वे वहाँ पहुँचेंगे तो उसके दरवाज़े खोल दिये जाएँगे और उसके निगराँं (प्रहरी) उनसे कहेंगे, ‘‘क्या तुम्हारे पास तुम्हीं में से रसूल नहीं आए थे जो तुम्हें तुम्हारे रब की आयतें सुनाते और तुम्हें तुम्हारे इस दिन की मुलाकात से सचेत करते रहे हों?’’ कहेंगे, ‘‘क्यों नहीं (वे तो आए थे), किन्तु इन्कार करने वालों पर अ़ज़ाब का हुक्म पूरा हो कर रहा।’’
  72. ق۪يلَ ادْخُلُٓوا اَبْوَابَ جَهَنَّمَ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۚ فَبِئْسَ مَثْوَى الْمُتَكَبِّر۪ينَकहा जाएगा,‘‘जहन्नम के दरवाज़ों में दाख़िल (प्रवेश) हो, उसमें हमेशा रहोगे, तो क्या ही बुरा ठिकाना है घमंड करने वालों का!’’
  73. وَس۪يقَ الَّذ۪ينَ اتَّقَوْا رَبَّهُمْ اِلَى الْجَنَّةِ زُمَرًاۜ حَتّٰٓى اِذَا جَٓاؤُ۫هَا وَفُتِحَتْ اَبْوَابُهَا وَقَالَ لَهُمْ خَزَنَتُهَا سَلَامٌ عَلَيْكُمْ طِبْتُمْ فَادْخُلُوهَا خَالِد۪ينَऔर जो लोग अपने रब से डरते हैं वे गिरोह के गिरोह जन्नत की ओर ले जाए जाएँगे, यहां तक कि जब वे वहाँ पहुँचेंगे (इस हाल में) कि उसके दरवाज़े खुले होंगे, और उसके निगराँ (प्रहरी) उनसे कहेंगे, ‘‘सलाम हो तुम पर! बहुत अच्छे रहे, अब इसमें दाख़िल हो हमेशा रहने के लिए।’’
  74. وَقَالُوا الْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي صَدَقَنَا وَعْدَهُ وَاَوْرَثَنَا الْاَرْضَ نَتَبَوَّاُ مِنَ الْجَنَّةِ حَيْثُ نَشَٓاءُۚ فَنِعْمَ اَجْرُ الْعَامِل۪ينَऔर वे कहेंगे, ‘‘तमाम तअ़रीफ़ अल्लाह के लिए हैं, ‘जिसने’ हमारे साथ अपना वादा सच कर दिखाया, और हमें उस ज़मीन (जन्नत) का वारिस बनाया कि हम जन्नत में जहाँ चाहें वहँा रहें बसें।’’ तो क्या ही अच्छा बदला (इन्आ़म) है अ़मल करने वालों का।
  75. وَتَرَى الْمَلٰٓئِكَةَ حَٓافّ۪ينَ مِنْ حَوْلِ الْعَرْشِ يُسَبِّحُونَ بِحَمْدِ رَبِّهِمْۚ وَقُضِيَ بَيْنَهُمْ بِالْحَقِّ وَق۪يلَ الْحَمْدُ لِلّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَऔर तुम देखोगे कि फ़रिश्ते अ़र्श (सिहांसन) के चारों ओर घेरा बनाए हुए, अपने रब की तस्बीह़ (गुणगान) कर रहे हैं, और उनमें हक़ के साथ फ़ैसला कर दिया जाएगा कि (और) कहा जाएगा, ‘‘हर तरह़ की तअ़रीफ़ (स्तुति) सारे संसार के रब, अल्लाह, ही के लिए है।’’

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet