Can Damlaları

सूरह 40: Ghafir

  1. حٰمٓۜह़ामीम्,
  2. تَنْز۪يلُ الْكِتَابِ مِنَ اللّٰهِ الْعَز۪يزِ الْعَل۪يمِۙइस किताब का उतारा जाना अल्लाह की ओर से है, जो बड़ा ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली) इल्म वाला है;
  3. غَافِرِ الذَّنْبِ وَقَابِلِ التَّوْبِ شَد۪يدِ الْعِقَابِ ذِي الطَّوْلِۜ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ اِلَيْهِ الْمَص۪يرُजो गुनाह माफ़ करने वाला, तौबः क़ुबूल करने वाला, सख़्त सज़ा देने वाला और बड़े फज़्ल (अनुग्रह) वाला है, ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं ‘उसी’ की ओर लौट कर जाना है।
  4. مَا يُجَادِلُ ف۪ٓي اٰيَاتِ اللّٰهِ اِلَّا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا فَلَا يَغْرُرْكَ تَقَلُّبُهُمْ فِي الْبِلَادِअल्लाह की आयतों के बारे में केवल वही लोग झगड़ते हैं जो काफ़िर हैं, तो शहरों में उन लोगों का चलना-फिरना तुम्हें धोखे में न डाल दे।
  5. كَذَّبَتْ قَبْلَهُمْ قَوْمُ نُوحٍ وَالْاَحْزَابُ مِنْ بَعْدِهِمْۖ وَهَمَّتْ كُلُّ اُمَّةٍ بِرَسُولِهِمْ لِيَأْخُذُوهُ وَجَادَلُوا بِالْبَاطِلِ لِيُدْحِضُوا بِهِ الْحَقَّ فَاَخَذْتُهُمْ۠ فَكَيْفَ كَانَ عِقَابِउनसे पहले नूह़ की क़ौम झुठला चुकी है, और उनके बाद दूसरे गिरोहों ने भी, (झुठलाया) और हर उम्मत (गिरोह) ने अपने रसूलों के बारे में इरादा किया कि उसको पकड़ लें, और वे बातिल (असत्य) का सहारा लेकर झगड़ते रहे, ताकि उसके ज़रिये ह़क़ (सत्य) को उखाड़ दें, तो ‘मैंने’ उनको पकड़ लिया, सो कैसी रही मेरी सज़ा!
  6. وَكَذٰلِكَ حَقَّتْ كَلِمَتُ رَبِّكَ عَلَى الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَنَّهُمْ اَصْحَابُ النَّارِۢऔर इसी तरह आप के ‘रब’ की बात साबित हो चुकी है, जिन्होंने इन्कार किया, वे दोज़ख़ी हैं।
  7. اَلَّذ۪ينَ يَحْمِلُونَ الْعَرْشَ وَمَنْ حَوْلَهُ يُسَبِّحُونَ بِحَمْدِ رَبِّهِمْ وَيُؤْمِنُونَ بِه۪ وَيَسْتَغْفِرُونَ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُواۚ رَبَّنَا وَسِعْتَ كُلَّ شَيْءٍ رَحْمَةً وَعِلْمًا فَاغْفِرْ لِلَّذ۪ينَ تَابُوا وَاتَّبَعُوا سَب۪يلَكَ وَقِهِمْ عَذَابَ الْجَح۪يمِजो अर्श (सिंहासन) को उठाए हुए हैं और जो उसके चारों ओर अपने रब की तअ़रीफ़ के साथ तस्बीह़ (स्तुति) करते हैं, और ‘उस’ पर ईमान रखते हैं, और उन लोगों के लिए वे क्षमा याचना करते रहते हैं जो ईमान लाए, ‘‘ऐ ‘हमारे’ रब! तेरी रह़मत और तेरा इल्म हर चीज़ को अहाता (व्याप्त) किये हुए है, ‘तू’! उन लोगों को माफ़ कर दे जिन्होंने तौबः की, ‘तेरे’ रास्ते पर चले, और उन्हें दोज़ख़ के अ़ज़ाब से बचाले;
  8. رَبَّنَا وَاَدْخِلْهُمْ جَنَّاتِ عَدْنٍۨ الَّت۪ي وَعَدْتَهُمْ وَمَنْ صَلَحَ مِنْ اٰبَٓائِهِمْ وَاَزْوَاجِهِمْ وَذُرِّيَّاتِهِمْۜ اِنَّكَ اَنْتَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُۚऐ हमारे रब! उन्हें हमेशा रहने की जन्नत में दाख़िल कर, जिनका ‘तूने’ उनसे वादा किया है, और उनके बाप-दादा, और उनकी पत्नियों, और उनकी औलाद में से, उनको भी, (जो योग्य हों) बेशक ‘तू’ बड़ी ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली) ह़िक्मत वाला है;
  9. وَقِهِمُ السَّيِّـَٔاتِۜ وَمَنْ تَقِ السَّيِّـَٔاتِ يَوْمَئِذٍ فَقَدْ رَحِمْتَهُۜ وَذٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُ۟और उन्हें बुरे अंजाम से बचा! और जिसको ‘तूने’ उस दिन बुरे अंजाम से बचा लिया, तो बेशक उन पर ‘तूने’ रह़म किया और यही बड़ी कामियाबी है।’’
  10. اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا يُنَادَوْنَ لَمَقْتُ اللّٰهِ اَكْبَرُ مِنْ مَقْتِكُمْ اَنْفُسَكُمْ اِذْ تُدْعَوْنَ اِلَى الْا۪يمَانِ فَتَكْفُرُونَजिन लोगों ने इन्कार किया, उनको पुकार कर कहा जाएगा, अपने आप से जो तुम बेज़ार (लानत-मलामत करते) हो उससे कहीं ज़्यादा बेज़ार तुम से अल्लाह था, जब तुम्हें ईमान की ओर बुलाया जाता था, तो तुम इन्कार करते थे।’’
  11. قَالُوا رَبَّنَٓا اَمَتَّنَا اثْنَتَيْنِ وَاَحْيَيْتَنَا اثْنَتَيْنِ فَاعْتَرَفْنَا بِذُنُوبِنَا فَهَلْ اِلٰى خُرُوجٍ مِنْ سَب۪يلٍवे कहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! ‘आप’ ने हमें दो बार मौत दी, और दो बार ज़िन्दगी दी, अब हमने अपने गुनाहों को स्वीकार किया, तो क्या निकलने का भी कोई रास्ता है,
  12. ذٰلِكُمْ بِاَنَّهُٓ اِذَا دُعِيَ اللّٰهُ وَحْدَهُ كَفَرْتُمْۚ وَاِنْ يُشْرَكْ بِه۪ تُؤْمِنُواۜ فَالْحُكْمُ لِلّٰهِ الْعَلِيِّ الْكَب۪يرِतुम इस अंजाम को इसलिए पहुंचे कि जब एक अल्लाह की ओर बुलाया जाता था तो तुम इन्कार करते थे और अगर उसका साझी ठहराया जाता, तो मान लेते थे, तो अब फ़ैसला तो अल्लाह ही के हाथ में है, जो बुलन्द (सर्वोच्च) व महान है।
  13. هُوَ الَّذ۪ي يُر۪يكُمْ اٰيَاتِه۪ وَيُنَزِّلُ لَكُمْ مِنَ السَّمَٓاءِ رِزْقًاۜ وَمَا يَتَذَكَّرُ اِلَّا مَنْ يُن۪يبُ‘वही’ तो है जो तुम को अपनी निशानियाँं दिखाता है और तुम्हारे लिए आसमान से रोज़ी उतारता है; और नसीहत तो वही हासिल करता है जो अल्लाह की ओर रूजूअ़ करने वाला है।
  14. فَادْعُوا اللّٰهَ مُخْلِص۪ينَ لَهُ الدّ۪ينَ وَلَوْ كَرِهَ الْكَافِرُونَतो अल्लाह ही को पुकारो, दीन को उसके लिए ख़ालिस करके, चाहे काफ़िरों को कितना ही नागवार (अप्रिय) हो।
  15. رَف۪يعُ الدَّرَجَاتِ ذُو الْعَرْشِۚ يُلْقِي الرُّوحَ مِنْ اَمْرِه۪ عَلٰى مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ لِيُنْذِرَ يَوْمَ التَّلَاقِۙ‘वह’ ऊँचे दर्जों वाला अर्श (सिंहासन) का मालिक है, अपने बन्दों में से जिस पर चाहता है अपने हुक्म से रूह़ (वह्य) नाज़िल करता है, ताकि वह पेशी के दिन से डराए।
  16. يَوْمَ هُمْ بَارِزُونَۚ لَا يَخْفٰى عَلَى اللّٰهِ مِنْهُمْ شَيْءٌۜ لِمَنِ الْمُلْكُ الْيَوْمَۜ لِلّٰهِ الْوَاحِدِ الْقَهَّارِजिस दिन वे निकल पड़ेंगे, उनकी कोई चीज़ अल्लाह से छिपी न रहेगी, ‘‘आज किस की हुकूमत है? अल्लाह की, ‘जो’ अकेला सब पर क़ाबू रखने वाला है।’’
  17. اَلْيَوْمَ تُجْزٰى كُلُّ نَفْسٍ بِمَا كَسَبَتْۜ لَا ظُلْمَ الْيَوْمَۜ اِنَّ اللّٰهَ سَر۪يعُ الْحِسَابِआज हर व्यक्ति को उसकी कमाई का बदला दिया जाएगा, आज कोई ज़ुल्म न होगा, बेशक अल्लाह जल्द हिसाब लेने वाला है।
  18. وَاَنْذِرْهُمْ يَوْمَ الْاٰزِفَةِ اِذِ الْقُلُوبُ لَدَى الْحَنَاجِرِ كَاظِم۪ينَۜ مَا لِلظَّالِم۪ينَ مِنْ حَم۪يمٍ وَلَا شَف۪يعٍ يُطَاعُۜऔर उन लोगों को जल्द ही आने वाली मुसीबत के दिन से डराइए, कि जब कलेजे मुँह को आ लगेंगे (और वे ग़म से घुट रहे होंगे) ज़ालिमों का न कोई दोस्त होगा और न सिफ़ारिशी जिसकी बात मानी जाए।
  19. يَعْلَمُ خَٓائِنَةَ الْاَعْيُنِ وَمَا تُخْفِي الصُّدُورُ‘वह’ निगाहों की ख़ियानत को भी जानता है, और जो सीनों में छिपा है।ं
  20. وَاللّٰهُ يَقْض۪ي بِالْحَقِّۜ وَالَّذ۪ينَ يَدْعُونَ مِنْ دُونِه۪ لَا يَقْضُونَ بِشَيْءٍۜ اِنَّ اللّٰهَ هُوَ السَّم۪يعُ الْبَص۪يرُ۟और अल्लाह ठीक-ठीक फ़ैसला कर देगा, और जिनको ये अल्लाह को छोड़कर पुकारते हैं, वे किसी चीज़ का हुक्म नहीं दे सकते, बेशक अल्लाह सुनने वाला, देखने वाला है।
  21. اَوَلَمْ يَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَيَنْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذ۪ينَ كَانُوا مِنْ قَبْلِهِمْۜ كَانُوا هُمْ اَشَدَّ مِنْهُمْ قُوَّةً وَاٰثَارًا فِي الْاَرْضِ فَاَخَذَهُمُ اللّٰهُ بِذُنُوبِهِمْ وَمَا كَانَ لَهُمْ مِنَ اللّٰهِ مِنْ وَاقٍक्या उन्होंने धरती में चला-फिरा नहीं कि देखते, कि उन लोगों का क्या अंजाम हुआ, जो लोग उनसे पहले गुज़र चुके हैं? वे शक्ति और धरती में अपने चिन्हों की वजह से उनसे कहीं बढ़ चढ़कर थे, फिर उनके गुनाहों की वजह से अल्लाह ने उन्हें पकड़ लिया, और अल्लाह से उन्हें बचाने वाला कोई न हुआ।
  22. ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ كَانَتْ تَأْت۪يهِمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ فَكَفَرُوا فَاَخَذَهُمُ اللّٰهُۜ اِنَّهُ قَوِيٌّ شَد۪يدُ الْعِقَابِयह तो अंजाम इसलिए सामने आया कि उनके पास उनके रसूल स्पष्ट प्रमाण लेकर आते थे, तो ये इन्कार करते रहे, तो अल्लाह ने उनको पकड़ लिया, बेशक ‘वह’ बड़ी ताक़त वाला, सख़्त सज़ा देने वाला है।
  23. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا مُوسٰى بِاٰيَاتِنَا وَسُلْطَانٍ مُب۪ينٍۙऔर ‘हमने’ मूसा को अपनी निशानियाँ और खुली दलीलें देकर भेजा;
  24. اِلٰى فِرْعَوْنَ وَهَامَانَ وَقَارُونَ فَقَالُوا سَاحِرٌ كَذَّابٌफ़िरअ़ौन, और हामान, और क़ारून की ओर, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो जादूगर है बड़ा झूठा।’’
  25. فَلَمَّا جَٓاءَهُمْ بِالْحَقِّ مِنْ عِنْدِنَا قَالُوا اقْتُلُٓوا اَبْنَٓاءَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُ وَاسْتَحْيُوا نِسَٓاءَهُمْۜ وَمَا كَيْدُ الْكَافِر۪ينَ اِلَّا ف۪ي ضَلَالٍफिर जब (मूसा) ‘हमारी’ ओर से ह़क़ लेकर उनके पास गये तो कहने लगे, ‘‘जो लोग उनके साथ (अल्लाह पर) ईमान लाए हैं, उनके बेटों को क़त्ल कर डालो और अ़ौरतों को ज़िन्दा रखो, और काफ़िरों की तद्बीरें तो अकारथ ही होती हैं।’’
  26. وَقَالَ فِرْعَوْنُ ذَرُون۪ٓي اَقْتُلْ مُوسٰى وَلْيَدْعُ رَبَّهُۚ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اَنْ يُبَدِّلَ د۪ينَكُمْ اَوْ اَنْ يُظْهِرَ فِي الْاَرْضِ الْفَسَادَऔर फ़िरऔन ने कहा, ‘‘मुझे छोड़ो, मैं मूसा को मार डालूँ और उसे चाहिए कि वह अपने रब को पुकारे, मुझे डर है कहीं ऐसा न हो कि वह तुम्हारे धर्म को बदल डाले या यह कि वह देश में बिगाड़ पैदा करे।’’
  27. وَقَالَ مُوسٰٓى اِنّ۪ي عُذْتُ بِرَبّ۪ي وَرَبِّكُمْ مِنْ كُلِّ مُتَكَبِّرٍ لَا يُؤْمِنُ بِيَوْمِ الْحِسَابِ۟और मूसा ने कहा, ‘‘मैंने हर घमंडी के मुक़ाबले में, जो हिसाब के दिन पर ईमान नहीं रखता, अपने और तुम्हारे (रब) की पनाह (शरण) ले चुका हूँ।’’
  28. وَقَالَ رَجُلٌ مُؤْمِنٌۗ مِنْ اٰلِ فِرْعَوْنَ يَكْتُمُ ا۪يمَانَهُٓ اَتَقْتُلُونَ رَجُلًا اَنْ يَقُولَ رَبِّيَ اللّٰهُ وَقَدْ جَٓاءَكُمْ بِالْبَيِّنَاتِ مِنْ رَبِّكُمْۜ وَاِنْ يَكُ كَاذِبًا فَعَلَيْهِ كَذِبُهُۚ وَاِنْ يَكُ صَادِقًا يُصِبْكُمْ بَعْضُ الَّذ۪ي يَعِدُكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْد۪ي مَنْ هُوَ مُسْرِفٌ كَذَّابٌऔर फिरअ़ौन के लोगों में से एक ईमान वाले व्यक्ति ने, जो अपने ईमान को छिपाए हुए था कहा, ‘‘क्या तुम ऐसे व्यक्ति को, इसलिए मार डालोगे कि वह कहता है, ‘मेरा रब अल्लाह है, और वह तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से खुले प्रमाण भी लेकर आया है?’ और अगर वह झूठा है तो उसके झूठ का वबाल उसी पर पड़ेगा, और अगर वह सच्चा है, तो जिस चीज़ की वह तुम्हें धमकी दे रहा है, उसमें से कुछ न कुछ तो तुम पर पड़कर रहेगा, बेशक अल्लाह उसको राह नहीं दिखाता जो हद से गुज़रने वाला झूठा हो।
  29. يَا قَوْمِ لَكُمُ الْمُلْكُ الْيَوْمَ ظَاهِر۪ينَ فِي الْاَرْضِۘ فَمَنْ يَنْصُرُنَا مِنْ بَأْسِ اللّٰهِ اِنْ جَٓاءَنَاۜ قَالَ فِرْعَوْنُ مَٓا اُر۪يكُمْ اِلَّا مَٓا اَرٰى وَمَٓا اَهْد۪يكُمْ اِلَّا سَب۪يلَ الرَّشَادِऐ क़ौम! आज तुम्हारी ही बादशाही है और तुम ही धरती में ग़ालिब (प्रभावी) हो, अगर अल्लाह की सज़ा हम पर आए तो कौन हमारी मदद करेगा? फ़िरअ़ौन ने कहा, ‘‘मैं तुम को वही बात समझाता हूँ जो मैं समझता हूँ और वही राह बताता हूँ, जिसमें भलाई है।’’
  30. وَقَالَ الَّذ۪ٓي اٰمَنَ يَا قَوْمِ اِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ مِثْلَ يَوْمِ الْاَحْزَابِۙऔर जो ईमान ला चुका था वह कहने लगा ‘‘ऐ मेरी क़ौम! मुझे डर है कि तुम पर ऐसा दिन आ पड़े, जैसा कि पिछले गिरोहों पर आ पड़ा था;
  31. مِثْلَ دَأْبِ قَوْمِ نُوحٍ وَعَادٍ وَثَمُودَ وَالَّذ۪ينَ مِنْ بَعْدِهِمْۜ وَمَا اللّٰهُ يُر۪يدُ ظُلْمًا لِلْعِبَادِजैसे नूह की क़ौम, और अ़ाद, और समूद और उनके बाद के लोगों का हाल हुआ, अल्लाह तो अपने बन्दों पर नहीं चाहता कि कोई ज़ुल्म करे।’’
  32. وَيَا قَوْمِ اِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ يَوْمَ التَّنَادِۙऔर ऐ मेरी क़ौम ! मुझे तुम्हारे बारे में चीख़-पुकार के दिन का डर है;
  33. يَوْمَ تُوَلُّونَ مُدْبِر۪ينَۚ مَا لَكُمْ مِنَ اللّٰهِ مِنْ عَاصِمٍۚ وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ هَادٍजिस दिन तुम पीठ फेर कर भागोगे, तुम को अल्लाह से बचाने वाला कोई न होगा, और जिस व्यक्ति को अल्लाह ही भटका दे, उसे कोई राह दिखाने वाला नहीं।
  34. وَلَقَدْ جَٓاءَكُمْ يُوسُفُ مِنْ قَبْلُ بِالْبَيِّنَاتِ فَمَا زِلْتُمْ ف۪ي شَكٍّ مِمَّا جَٓاءَكُمْ بِه۪ۜ حَتّٰٓى اِذَا هَلَكَ قُلْتُمْ لَنْ يَبْعَثَ اللّٰهُ مِنْ بَعْدِه۪ رَسُولًاۜ كَذٰلِكَ يُضِلُّ اللّٰهُ مَنْ هُوَ مُسْرِفٌ مُرْتَابٌۚऔर पहले तुम्हारे पास यूसुफ भी खुले प्रमाण लेकर आ चुके हैं तो जो कुछ वे लेकर तुम्हारे पास आए थे उसके बारे में तुम बराबर सन्देह में पड़े रहे, यहाँ तक कि जब उनकी मौत हो गई तो तुम कहने लगे, ‘‘अल्लाह उनके बाद हरगिज़ कोई रसूल न भेजेगा।’’ इस तरह अल्लाह उसको गुमराही में डाल देता है जो हद से गुज़रने वाला और शक में पड़ने वाला हो
  35. اَلَّذ۪ينَ يُجَادِلُونَ ف۪ٓي اٰيَاتِ اللّٰهِ بِغَيْرِ سُلْطَانٍ اَتٰيهُمْۜ كَبُرَ مَقْتًا عِنْدَ اللّٰهِ وَعِنْدَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُواۜ كَذٰلِكَ يَطْبَعُ اللّٰهُ عَلٰى كُلِّ قَلْبِ مُتَكَبِّرٍ جَبَّارٍजो लोग बिना इसके कि उनके पास कोई दलील आयी है, अल्लाह की आयतों में झगड़ते हैं यह बात अल्लाह और ईमान वालों के नज़दीक सख्त नापसंद है, इसी तरह अल्लाह हर घमंडी सरकशों के दिलों पर मोहर लगा देता है।
  36. وَقَالَ فِرْعَوْنُ يَا هَامَانُ ابْنِ ل۪ي صَرْحًا لَعَلّ۪ٓي اَبْلُغُ الْاَسْبَابَۙऔर फ़िरअ़ौन ने कहा, ‘‘ऐ हामान! मेरे लिए एक महल बनवा, ताकि मैं उस पर चढ़ कर रास्तों तक पहुँंच जाऊँ;
  37. اَسْبَابَ السَّمٰوَاتِ فَاَطَّلِعَ اِلٰٓى اِلٰهِ مُوسٰى وَاِنّ۪ي لَاَظُنُّهُ كَاذِبًاۜ وَكَذٰلِكَ زُيِّنَ لِفِرْعَوْنَ سُٓوءُ عَمَلِه۪ وَصُدَّ عَنِ السَّب۪يلِۜ وَمَا كَيْدُ فِرْعَوْنَ اِلَّا ف۪ي تَبَابٍ۟आसमानों के रास्ते पर फिर मूसा के रब को झांक कर देख लूँ, और मैं तो समझता हूँ कि यह बिल्कुल झूठा है, और इस तरह फ़िरऔन के बुरे काम उसको भले करके दिखाए गये, और उसे राह से रोक दिया गया, और फ़िरअ़ौन की चाल तो बेकार हो गई;’’
  38. وَقَالَ الَّذ۪ٓي اٰمَنَ يَا قَوْمِ اتَّبِعُونِ اَهْدِكُمْ سَب۪يلَ الرَّشَادِۚऔर कहा उस व्यक्ति ने जो ईमान लाया था, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो मेरी बात मानो, मैं तुम्हें भलाई का रास्ता बता रहा हूं।’’
  39. يَا قَوْمِ اِنَّمَا هٰذِهِ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا مَتَاعٌۘ وَاِنَّ الْاٰخِرَةَ هِيَ دَارُ الْقَرَارِऐ मेरी क़ौम! यह दुनिया की ज़िन्दगी तो बस थोड़े फायदे की चीज़ है, और जो आख़िरत का घर है वही हमेशा रहने का घर है;
  40. مَنْ عَمِلَ سَيِّئَةً فَلَا يُجْزٰٓى اِلَّا مِثْلَهَاۚ وَمَنْ عَمِلَ صَالِحًا مِنْ ذَكَرٍ اَوْ اُنْثٰى وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَاُو۬لٰٓئِكَ يَدْخُلُونَ الْجَنَّةَ يُرْزَقُونَ ف۪يهَا بِغَيْرِ حِسَابٍजो बुरे काम करेगा उसको वैसा ही बदला मिलेगा, और जो भलाई के काम करेगा- मर्द हो या अ़ौरत, और वह ईमान वाला भी हो- तो ऐसे लोग जन्नत में दाख़िल होंगे, वहाँ उनको बेह़िसाब रोज़ी दी जाएगी।
  41. وَيَا قَوْمِ مَا ل۪ٓي اَدْعُوكُمْ اِلَى النَّجٰوةِ وَتَدْعُونَن۪ٓي اِلَى النَّارِۜऔर ऐ मेरी क़ौम! यह मेरे साथ क्या मामला है, कि मैं तो तुम को नजात की ओर बुलाता हंू, और तुम मुझे आग की ओर बुलाते हो,
  42. تَدْعُونَن۪ي لِاَكْفُرَ بِاللّٰهِ وَاُشْرِكَ بِه۪ مَا لَيْسَ ل۪ي بِه۪ عِلْمٌۘ وَاَنَا۬ اَدْعُوكُمْ اِلَى الْعَز۪يزِ الْغَفَّارِतुम मुझे इसलिए बुलाते हो कि मैं अल्लाह के साथ कुफ्र (इन्कार) करूँ और उस चीज़ को उसका साझीदार ठहराऊँ जिनको मैं नहीं जानता, और मैं तुम्हें उस ग़ालिब (प्रभुत्वशाली) बख़्शने वाले की ओर बुला रहा हूँ;
  43. لَا جَرَمَ اَنَّمَا تَدْعُونَن۪ٓي اِلَيْهِ لَيْسَ لَهُ دَعْوَةٌ فِي الدُّنْيَا وَلَا فِي الْاٰخِرَةِ وَاَنَّ مَرَدَّنَٓا اِلَى اللّٰهِ وَاَنَّ الْمُسْرِف۪ينَ هُمْ اَصْحَابُ النَّارِसच तो यह है कि जिस चीज़ की ओर तुम मुझे बुलाते हो वह न दुनिया में पुकारे जाने के क़ाबिल है, और न आख़िरत में, और हमें लौटना भी अल्लाह ही की ओर है, और जो हद से गुज़रने वाले हैं वही जहन्नमी हैं;’’
  44. فَسَتَذْكُرُونَ مَٓا اَقُولُ لَكُمْۜ وَاُفَوِّضُ اَمْر۪ٓي اِلَى اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ بَص۪يرٌ بِالْعِبَادِतो जल्द ही तुम याद करोगे उन बातों को, जो मैं तुमसे कह रहा हूं, और मैं अपना मामला अल्लाह को सौंपता हूँ, बेशक अल्लाह अपने बन्दों को खूब देख रहा है।
  45. فَوَقٰيهُ اللّٰهُ سَيِّـَٔاتِ مَا مَكَرُوا وَحَاقَ بِاٰلِ فِرْعَوْنَ سُٓوءُ الْعَذَابِۚतो अल्लाह ने उन लोगों की चालों से (मूसा को) बचा लिया, और फ़िरअ़ौन वालों को बुरे अ़ज़ाब ने आ घेरा;
  46. اَلنَّارُ يُعْرَضُونَ عَلَيْهَا غُدُوًّا وَعَشِيًّاۚ وَيَوْمَ تَقُومُ السَّاعَةُ۠ اَدْخِلُٓوا اٰلَ فِرْعَوْنَ اَشَدَّ الْعَذَابِ(अर्थात) आग कि जिसके सामने वे सुबह और शाम पेश किये जाते हैं, और जिस दिन क़ियामत आएगी, (हुक्म होगा कि) ‘‘फ़िरअ़ौन वालों को सख़्त अ़ज़ाब में दाख़िल करो।’’
  47. وَاِذْ يَتَحَٓاجُّونَ فِي النَّارِ فَيَقُولُ الضُّعَفٰٓؤُ۬ا لِلَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُٓوا اِنَّا كُنَّا لَكُمْ تَبَعًا فَهَلْ اَنْتُمْ مُغْنُونَ عَنَّا نَص۪يبًا مِنَ النَّارِऔर जब वे दोजख़ में एक-दूसरे से झगड़ रहे होंगे, तो कमज़ोर लोग उन लोगों से,जो बड़े बनते थे, कहेंगे ‘‘हम तो तुम्हारे पीछे चलने वाले थे, तो क्या तुम हम पर से आग का कुछ हिस्सा हटा सकते हो?’’
  48. قَالَ الَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُٓوا اِنَّا كُلٌّ ف۪يهَٓا اِنَّ اللّٰهَ قَدْ حَكَمَ بَيْنَ الْعِبَادِबड़े बनने वाले कहेंगे, ‘‘हममें से तो हर एक इसी में पड़ा है, अल्लाह बन्दों के बीच फ़ैसला कर चुका है।’’
  49. وَقَالَ الَّذ۪ينَ فِي النَّارِ لِخَزَنَةِ جَهَنَّمَ ادْعُوا رَبَّكُمْ يُخَفِّفْ عَنَّا يَوْمًا مِنَ الْعَذَابِऔर जो लोग आग में होंगे वे जहन्नम के निगराँ (चौकीदार) से कहेंगे, ‘‘अपने रब को पुकारो कि हमारे अ़ज़ाब में से एक दिन ही अ़ज़ाब कुछ हल्का कर दे।’’
  50. قَالُٓوا اَوَلَمْ تَكُ تَأْت۪يكُمْ رُسُلُكُمْ بِالْبَيِّنَاتِۜ قَالُوا بَلٰىۜ قَالُوا فَادْعُواۚ وَمَا دُعٰٓؤُا الْكَافِر۪ينَ اِلَّا ف۪ي ضَلَالٍ۟वे कहेंगे, ‘‘क्या तुम्हारे पास तुम्हारे रसूल खुले प्रमाण लेकर नहीं आते रहे,’’ वे कहेंगे, ‘‘क्यों नहीं!!’’ (फिर) वे कहेंगे, ‘‘फिर तो तुम्हीं पुकारो, और काफ़िरों (इन्कार करने वालों) की दुआ़ तो बस अकारथ ही हो जाएगी’’
  51. اِنَّا لَنَنْصُرُ رُسُلَنَا وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَيَوْمَ يَقُومُ الْاَشْهَادُۙहम अपने रसूलों की और जो लोग ईमान लाए उनकी, दुनिया की ज़िन्दगी में भी मदद करते हैं, और उस दिन भी, जबकि गवाह खड़े होंगे (अर्थात क़ियामत के दिन)।
  52. يَوْمَ لَا يَنْفَعُ الظَّالِم۪ينَ مَعْذِرَتُهُمْ وَلَهُمُ اللَّعْنَةُ وَلَهُمْ سُٓوءُ الدَّارِजिस दिन ज़ालिमों को उनका उज़्र (सफाई) कुछ भी फ़ायदा न पहुँचाएगा, और उन पर लानत होगी और बुरा ठिकाना होगा।
  53. وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْهُدٰى وَاَوْرَثْنَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ الْكِتَابَۙऔर ‘हमने’ मूसा को हिदायत दी और बनी इस्राईल को किताब का वारिस बनाया,
  54. هُدًى وَذِكْرٰى لِاُو۬لِي الْاَلْبَابِरहनुमाई और नसीह़त है बुद्धिमानों के लिए।
  55. فَاصْبِرْ اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ وَاسْتَغْفِرْ لِذَنْبِكَ وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ بِالْعَشِيِّ وَالْاِبْكَارِतो सब्र करो, बेशक अल्लाह का वादा सच्चा है; और अपने गुनाहों की माफ़ी चाहो, और सुबह और शाम अपने रब के ख़ूबियों की तस्बीह़ (गुणगान) करते रहो।
  56. اِنَّ الَّذ۪ينَ يُجَادِلُونَ ف۪ٓي اٰيَاتِ اللّٰهِ بِغَيْرِ سُلْطَانٍ اَتٰيهُمْۙ اِنْ ف۪ي صُدُورِهِمْ اِلَّا كِبْرٌ مَا هُمْ بِبَالِغ۪يهِۚ فَاسْتَعِذْ بِاللّٰهِۜ اِنَّهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْبَص۪يرُजो लोग बिना किसी ऐसे प्रमाण के जो उनके पास आया हो, अल्लाह की आयतों में झगड़ते हैं, उनके सीनों में केवल घमंड है, मगर वे उस बड़ाई को पहुँचने वाले नहीं, तो तुम अल्लाह की पनाह माँगो, बेशक ‘वह’ देखने वाला, सुनने वाला है।
  57. لَخَلْقُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ اَكْبَرُ مِنْ خَلْقِ النَّاسِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَआसमानों और ज़मीन का पैदा करना इन्सानों के पैदा करने से ज़्यादा बड़ा (काम) है, मगर अक्सर लोग नहीं जानते।
  58. وَمَا يَسْتَوِي الْاَعْمٰى وَالْبَص۪يرُ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَلَا الْمُس۪ٓيءُۜ قَل۪يلًا مَا تَتَذَكَّرُونَअन्धा और आँख वाला बराबर नहीं होते, और न ईमान वाले, नेक अ़मल करने वाले और बद्कार आपस में बराबर हो सकते हैं, मगर तुम बहुत कम ध्यान देते हो।
  59. اِنَّ السَّاعَةَ لَاٰتِيَةٌ لَا رَيْبَ ف۪يهَا وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يُؤْمِنُونَक़ियामत की घड़ी आने वाली है, इसमें कोई सन्देह नहीं, मगर अक्सर लोग ईमान नहीं लाते।
  60. وَقَالَ رَبُّكُمُ ادْعُون۪ٓي اَسْتَجِبْ لَكُمْۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ يَسْتَكْبِرُونَ عَنْ عِبَادَت۪ي سَيَدْخُلُونَ جَهَنَّمَ دَاخِر۪ينَ۟और तुम्हारे रब ने कहा है, ‘‘तुम मुझे पुकारो, मैं (तुम्हारी दुआएँं) कुबूल करूँगा।’’ जो लोग मेरी इबादत के मामले में घमंड से काम लेते हैं वे बहुत जल्द अपमानित होकर जहन्नम में दाख़िल होंगे।
  61. اَللّٰهُ الَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الَّيْلَ لِتَسْكُنُوا ف۪يهِ وَالنَّهَارَ مُبْصِرًاۜ اِنَّ اللّٰهَ لَذُو فَضْلٍ عَلَى النَّاسِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَشْكُرُونَअल्लाह ही तो है जिसने तुम्हारे लिए रात बनायी, ताकि तुम इसमें सुकून हासिल करो और दिन को रोशन बनाया, बेशक अल्लाह लोगों पर बड़ा मेहरबान है, लेकिन अक्सर लोग शुक्र नहीं करते।
  62. ذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمْ خَالِقُ كُلِّ شَيْءٍۢ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۘ فَاَنّٰى تُؤْفَكُونَ‘यही’ अल्लाह तुम्हारा रब है, जो हर चीज़ का पैदा करने वाला है, ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, फिर तुम कहाँ उल्टे फिरे जा रहे हो?
  63. كَذٰلِكَ يُؤْفَكُ الَّذ۪ينَ كَانُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ يَجْحَدُونَइसी तरह वे लोग भटक रहे थे, जो अल्लाह की निशानियों का इन्कार करते थे।
  64. اَللّٰهُ الَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الْاَرْضَ قَرَارًا وَالسَّمَٓاءَ بِنَٓاءً وَصَوَّرَكُمْ فَاَحْسَنَ صُوَرَكُمْ وَرَزَقَكُمْ مِنَ الطَّيِّبَاتِۜ ذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمْۚ فَتَبَارَكَ اللّٰهُ رَبُّ الْعَالَم۪ينَअल्लाह ही तो है ‘जिसने’ तुम्हारे लिए ज़मीन को ठहरने की जगह और आसमान को छत बनाया, और तुम्हारी सूरत बनाईं! और क्या ही अच्छी तुम्हारी सूरतें बनाई, और तुम्हें अच्छी पाक चीज़ों की रोज़ी दी, यही अल्लाह तो तुम्हारा रब है, तो अल्लाह, सारे संसार का ‘रब’ बड़ी बरकत वाला है;
  65. هُوَ الْحَيُّ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ فَادْعُوهُ مُخْلِص۪ينَ لَهُ الدّ۪ينَۜ اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَ‘वह’ ज़िन्दा है, ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, तो ‘उसी’ को पुकारो इबादत को खास करते हुए, सारी तअ़रीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैं जो सारे संसार का ‘रब’ है।
  66. قُلْ اِنّ۪ي نُه۪يتُ اَنْ اَعْبُدَ الَّذ۪ينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ لَمَّا جَٓاءَنِيَ الْبَيِّنَاتُ مِنْ رَبّ۪ي وَاُمِرْتُ اَنْ اُسْلِمَ لِرَبِّ الْعَالَم۪ينَ(ऐ मुह़म्मद) कह दीजिए, ‘‘मुझे इस बात से रोक दिया गया है कि मैं उनकी इबादत करूँ जिन्हें तुम अल्लाह को छोड़ कर पुकारते हो, जबकि मेरे पास मेरे रब की ओर से खुले प्रमाण आ चुके हैं, और मुझे तो हुक्म हुआ है कि मैं अपने आप को सारे संसार के रब के हवाले कर दूँ।’’
  67. هُوَ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ مِنْ تُرَابٍ ثُمَّ مِنْ نُطْفَةٍ ثُمَّ مِنْ عَلَقَةٍ ثُمَّ يُخْرِجُكُمْ طِفْلًا ثُمَّ لِتَبْلُغُٓوا اَشُدَّكُمْ ثُمَّ لِتَكُونُوا شُيُوخًاۚ وَمِنْكُمْ مَنْ يُتَوَفّٰى مِنْ قَبْلُ وَلِتَبْلُغُٓوا اَجَلًا مُسَمًّى وَلَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَ‘वही’ तो है जिसने तुम्हें मिट्टी से पैदा किया फिर वीर्य से, फिर खून के लोथड़े से; फिर ‘वह’ तुम्हें एक बच्चे के रूप में निकालता है, फिर तुम अपनी जवानी को पहुँचते हो, फिर तुम बूढ़े हो जाते हो, और तुममें से कुछ को पहले मौत आ जाती है और तुम एक निश्चित समय तक पहुँच जाते हो, और ताकि तुम समझो।
  68. هُوَ الَّذ۪ي يُحْي۪ وَيُم۪يتُۚ فَاِذَا قَضٰٓى اَمْرًا فَاِنَّمَا يَقُولُ لَهُ كُنْ فَيَكُونُ۟‘वही’ ज़िन्दगी देता है, और ‘वही’ मौत देता है, जब ‘वह’ किसी काम का फ़ैसला कर लेता है तो बस हुक्म देता है, कि ‘हो जा’ तो वह हो जाता है।
  69. اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ يُجَادِلُونَ ف۪ٓي اٰيَاتِ اللّٰهِۜ اَنّٰى يُصْرَفُونَۚۛक्या तुमने उन लोगों को नहीं देखा! जो अल्लाह की आयतों के बारे में झगड़ते हैं, यह कहाँ भटके जा रहे हैं!!
  70. اَلَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِالْكِتَابِ وَبِمَٓا اَرْسَلْنَا بِه۪ رُسُلَنَا۠ۛ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَۙजिन लोगों ने किताब को झुठलाया और उसे भी जिसके साथ हमने अपने रसूलों को भेजा था, तो जल्द ही उन्हें मालूम हो जाएगा।
  71. اِذِ الْاَغْلَالُ ف۪ٓي اَعْنَاقِهِمْ وَالسَّلَاسِلُۜ يُسْحَبُونَۙजबकि तौंक उनके गर्दनों में होंगी और ज़ंजीरों से उनको घसीटा जाएगा;
  72. فِي الْحَم۪يمِ ثُمَّ فِي النَّارِ يُسْجَرُونَۚखौलते हुए पानी में, फिर आग में झोंक दिया जाएगा।
  73. ثُمَّ ق۪يلَ لَهُمْ اَيْنَ مَا كُنْتُمْ تُشْرِكُونَۙफिर उनसे कहा जाएगा, ‘‘वे कहां हैं जिनको तुम साझीदार ठहराते थे;
  74. مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ قَالُوا ضَلُّوا عَنَّا بَلْ لَمْ نَكُنْ نَدْعُوا مِنْ قَبْلُ شَيْـًٔاۜ كَذٰلِكَ يُضِلُّ اللّٰهُ الْكَافِر۪ينَअल्लाह को छोड़ कर,’’ वे कहेंगे, ‘‘गुम हो गये, वे हमसे, बल्कि हम तो पहले किसी चीज़ को नहीं पुकारते थे,’’ इसी तरह अल्लाह काफ़िरों (इन्कार करने वालों) को भटकता छोड़ देता है।
  75. ذٰلِكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَفْرَحُونَ فِي الْاَرْضِ بِغَيْرِ الْحَقِّ وَبِمَا كُنْتُمْ تَمْرَحُونَۚयह इसका बदला है कि तुम ज़मीन में नाहक़ खुश हुआ करते थे और उसकी (सज़ा है) कि इत्राया करते थे;
  76. اُدْخُلُٓوا اَبْوَابَ جَهَنَّمَ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۚ فَبِئْسَ مَثْوَى الْمُتَكَبِّر۪ينَदाख़िल हो जाओे जहन्नम के दरवाज़े में, हमेशा उसी में रहोगे, ‘‘तो कितना ही बुरा ठिकाना है! घमंड करने वालों का,’’
  77. فَاصْبِرْ اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّۚ فَاِمَّا نُرِيَنَّكَ بَعْضَ الَّذ۪ي نَعِدُهُمْ اَوْ نَتَوَفَّيَنَّكَ فَاِلَيْنَا يُرْجَعُونَतो सब्र करो, अल्लाह का वादा सच्चा है, या तो हम तुम्हें उसका कुछ हिस्सा जिसका वादा ‘हम’ उनसे कर रहे हैं, दिखा दें, या तुम्हें मौत दें, तो उनको लौट कर आना तो ‘हमारी’ ही ओर है।
  78. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا رُسُلًا مِنْ قَبْلِكَ مِنْهُمْ مَنْ قَصَصْنَا عَلَيْكَ وَمِنْهُمْ مَنْ لَمْ نَقْصُصْ عَلَيْكَۜ وَمَا كَانَ لِرَسُولٍ اَنْ يَأْتِيَ بِاٰيَةٍ اِلَّا بِاِذْنِ اللّٰهِۚ فَاِذَا جَٓاءَ اَمْرُ اللّٰهِ قُضِيَ بِالْحَقِّ وَخَسِرَ هُنَالِكَ الْمُبْطِلُونَ۟और ‘हमने’ आप से पहले रसूल भेजे, जिनमें से कुछ के ह़ालात ‘हम’ आप को सुना चुके हैं, और कुछ के ह़ालात नहीं सुनाए; और किसी रसूल के बस की यह बात न थी, कि वह अल्लाह की इजाज़त के बिना कोई ‘मोजिजा’़ (चमत्कार) ले आता; जब अल्लाह का हुक्म आ पहुँचा, तो ह़क़ के साथ फ़ैसला कर दिया गया और नाहक़ पर चलने वाले घाटे में पड़ गये।
  79. اَللّٰهُ الَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الْاَنْعَامَ لِتَرْكَبُوا مِنْهَا وَمِنْهَا تَأْكُلُونَۘअल्लाह ही ने तुम्हारे लिए चौपाए पैदा किये, ताकि उनमें से कुछ पर तुम सवारी करो और उनमें से कुछ को तुम खाते भी हो,
  80. وَلَكُمْ ف۪يهَا مَنَافِعُ وَلِتَبْلُغُوا عَلَيْهَا حَاجَةً ف۪ي صُدُورِكُمْ وَعَلَيْهَا وَعَلَى الْفُلْكِ تُحْمَلُونَۜऔर उनमें तुम्हारे लिए (और भी) फ़ायदे हैं, और ताकि तुम उनके ज़रिये उस ज़रूरत को पूरा कर सको जो तुम्हारे सीनों में हो, और उन पर भी, और नौकावों पर तुम सवार होते हो।
  81. وَيُر۪يكُمْ اٰيَاتِه۪ۗ فَاَيَّ اٰيَاتِ اللّٰهِ تُنْكِرُونَऔर ‘वह’ तुम्हें अपनी निशानियां दिखाता है, तो तुम अल्लाह की किन-किन निशानियों का इन्कार करोगे।
  82. اَفَلَمْ يَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَيَنْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ كَانُٓوا اَكْثَرَ مِنْهُمْ وَاَشَدَّ قُوَّةً وَاٰثَارًا فِي الْاَرْضِ فَمَٓا اَغْنٰى عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَكْسِبُونَफिर क्या ये लोग धरती में चले-फिरे नहीं कि देखते कि उनका क्या अंजाम हुआ, जो इनसे पहले गुज़रे हैं, वे इनसे संख्या में ज़्यादा थे और शक्ति में भी, और ज़मीन पर छोड़े हुए निशानों की दृष्टि से बढ़कर थे, तो जो कुछ वे करते थे वह उनके कुछ काम न आया।
  83. فَلَمَّا جَٓاءَتْهُمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ فَرِحُوا بِمَا عِنْدَهُمْ مِنَ الْعِلْمِ وَحَاقَ بِهِمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَजब उनके रसूल उनके पास स्पष्ट प्रमाण लेकर आए, तो जो इल्म उनके पास था वे उसी पर खुश होते रहे, और उनको उसी चीज़ ने आ घेरा जिनका वे मज़ाक़ उड़ाते थे।
  84. فَلَمَّا رَاَوْا بَأْسَنَا قَالُٓوا اٰمَنَّا بِاللّٰهِ وَحْدَهُ وَكَفَرْنَا بِمَا كُنَّا بِه۪ مُشْرِك۪ينَफिर जब उन्होंने ‘हमारा’ अ़ज़ाब देखा, तो कहने लगे, ‘‘हम ईमान लाए अल्लाह पर, ‘जो’ अकेला है और उनका इन्कार करते हैं, जिनको हम साझी ठहराते थे।’’
  85. فَلَمْ يَكُ يَنْفَعُهُمْ ا۪يمَانُهُمْ لَمَّا رَاَوْا بَأْسَنَاۜ سُنَّتَ اللّٰهِ الَّت۪ي قَدْ خَلَتْ ف۪ي عِبَادِه۪ۚ وَخَسِرَ هُنَالِكَ الْكَافِرُونَमगर उनका ईमान लाना कुछ भी फ़ायदा पहुँचा नहीं सकता था, जबकि उन्होंने ‘हमारे’ अ़ज़ाब को देख लिया, यही अल्लाह की सुन्नत (नियम) है, जो उसके बन्दों में पहले से चली आई और उस समय इन्कार करने वाले घाटे में पड़ कर रहे।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet