Can Damlaları

सूरह 41: Fussilat

  1. حٰمٓۜह़ामीम्,
  2. تَنْز۪يلٌ مِنَ الرَّحْمٰنِ الرَّح۪يمِۚयह (किताब) रह़मान और रह़ीम की ओर से नाज़िल हुई है;
  3. كِتَابٌ فُصِّلَتْ اٰيَاتُهُ قُرْاٰنًا عَرَبِيًّا لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَۙएक ऐसी किताब, जिसकी आयतें खोल-खोल कर बयान की गई हैं- अ़रबी क़ुर्आन- उन लागों के लिए है, जो जानना चाहते हों;
  4. بَش۪يرًا وَنَذ۪يرًاۚ فَاَعْرَضَ اَكْثَرُهُمْ فَهُمْ لَا يَسْمَعُونَजो खुशख़बरी देने वाली, और सचेत करने वाली, मगर उनमें से अक्सर लोगों ने मुँह फेरा, तो वे सुनते ही नहीं;
  5. وَقَالُوا قُلُوبُنَا ف۪ٓي اَكِنَّةٍ مِمَّا تَدْعُونَٓا اِلَيْهِ وَف۪ٓي اٰذَانِنَا وَقْرٌ وَمِنْ بَيْنِنَا وَبَيْنِكَ حِجَابٌ فَاعْمَلْ اِنَّنَا عَامِلُونَऔर कहते हैं, ‘‘जिसकी ओर तुम हमें बुलाते हो हमारे दिल उसकी ओर से पर्दों में हैं, और हमारे कान बहरे हैं, और हमारे और तुम्हारे बीच एक ओट है; तो तुम (अपना) काम करो, हम (अपना) काम करते हैं’’
  6. قُلْ اِنَّمَٓا اَنَا۬ بَشَرٌ مِثْلُكُمْ يُوحٰٓى اِلَيَّ اَنَّمَٓا اِلٰهُكُمْ اِلٰهٌ وَاحِدٌ فَاسْتَق۪يمُٓوا اِلَيْهِ وَاسْتَغْفِرُوهُۜ وَوَيْلٌ لِلْمُشْرِك۪ينَۙकह दीजिए, मैं तो तुम्हारी ही तरह का एक बशर (मनुष्य) हूँ, मेरी ओर यह वह़्य (प्रकाशना) की जाती है, कि तुम्हारा इलाह (उपास्य) एक ही इलाह है, तो तुम सीधे ‘उसी’ का रूख करो, और ‘उसी’ से माफ़ी चाहो।’’ और तबाही हो साझी ठहराने वालों के लिए,
  7. اَلَّذ۪ينَ لَا يُؤْتُونَ الزَّكٰوةَ وَهُمْ بِالْاٰخِرَةِ هُمْ كَافِرُونَजो ज़कात नहीं देते, और आख़िरत का इन्कार करते हैं।
  8. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَهُمْ اَجْرٌ غَيْرُ مَمْنُونٍ۟जो लोग ईमान लाए और भले काम किये उनके लिए ऐसा बदला है जो कभी ख़त्म होने वाला नहीं।
  9. قُلْ اَئِنَّكُمْ لَتَكْفُرُونَ بِالَّذ۪ي خَلَقَ الْاَرْضَ ف۪ي يَوْمَيْنِ وَتَجْعَلُونَ لَهُٓ اَنْدَادًاۜ ذٰلِكَ رَبُّ الْعَالَم۪ينَۚकह दीजिए, ‘‘क्या तुम ‘उसका’ इन्कार करते हो, ‘जिसने’ ज़मीन को दो दिन में पैदा किया और (बुतों को) तुम ‘उसके’ बराबर ठहराते हो? ‘वही’ तो सारे संसार का रब है;
  10. وَجَعَلَ ف۪يهَا رَوَاسِيَ مِنْ فَوْقِهَا وَبَارَكَ ف۪يهَا وَقَدَّرَ ف۪يهَٓا اَقْوَاتَهَا ف۪ٓي اَرْبَعَةِ اَيَّامٍۜ سَوَٓاءً لِلسَّٓائِل۪ينَऔर ‘उसीने’ (ज़मीन में) उसके ऊपर पहाड़ बनाए और उसमें बरकत रखी, और उसमें उसकी गिज़ा के सामान रखे; यह चार दिनों में हुआ (और तमाम) तलब (इच्छा) रखने वालों के लिए बराबर’’।
  11. ثُمَّ اسْتَوٰٓى اِلَى السَّمَٓاءِ وَهِيَ دُخَانٌ فَقَالَ لَهَا وَلِلْاَرْضِ ائْتِيَا طَوْعًا اَوْ كَرْهًاۜ قَالَتَٓا اَتَيْنَا طَٓائِع۪ينَफिर ‘उसने’ आसमान की ओर रूख किया, और वह धुआँ के रूप में था तो, ‘उसने’ उससे और ज़मीन से कहा, ‘‘आओ, (हुक्म मानो) रज़ामन्दी के साथ या बिना रज़ामन्दी के,’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम रज़ामन्दी के साथ आते हैं।’’
  12. فَقَضٰيهُنَّ سَبْعَ سَمٰوَاتٍ ف۪ي يَوْمَيْنِ وَاَوْحٰى ف۪ي كُلِّ سَمَٓاءٍ اَمْرَهَاۜ وَزَيَّنَّا السَّمَٓاءَ الدُّنْيَا بِمَصَاب۪يحَۗ وَحِفْظًاۜ ذٰلِكَ تَقْد۪يرُ الْعَز۪يزِ الْعَل۪يمِतो ‘उसने’ सात आसमान बना दिये- दो दिनों में- और हर आसमान में उससे सम्बन्धित हुक्म की वह़्य (प्रकाशन) कर दी; और दुनिया के आसमान को ‘हमने’ दीपों से सजाया और उसको सुरक्षित कर दिया; यह उस ज़बर्दस्त (प्रभुत्वशाली), ख़बर रखने वाले का तय किया हुआ है।
  13. فَاِنْ اَعْرَضُوا فَقُلْ اَنْذَرْتُكُمْ صَاعِقَةً مِثْلَ صَاعِقَةِ عَادٍ وَثَمُودَۜफिर अगर ये मुँह फेरें, तो कह दीजिए, ‘‘मैं तुम्हें उसी तरह कड़का देने वाले (अज़ाब) से डराता हूं जिस तरह का कड़ाका देने वाला (अ़ज़ाब आया) अ़ाद और समूद पर’’
  14. اِذْ جَٓاءَتْهُمُ الرُّسُلُ مِنْ بَيْنِ اَيْد۪يهِمْ وَمِنْ خَلْفِهِمْ اَلَّا تَعْبُدُٓوا اِلَّا اللّٰهَۜ قَالُوا لَوْ شَٓاءَ رَبُّنَا لَاَنْزَلَ مَلٰٓئِكَةً فَاِنَّا بِمَٓا اُرْسِلْتُمْ بِه۪ كَافِرُونَजब उनके पास रसूल उनके आगे और उनके पीछे से आए, ‘‘अल्लाह के सिवा किसी की इबादत न करो।’’ तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारा रब चाहता तो फ़रिश्तों को उतार देता, अतः जिस चीज़ के साथ तुम्हें भेजा गया है, हम इसे नहीं मानते।’’
  15. فَاَمَّا عَادٌ فَاسْتَكْبَرُوا فِي الْاَرْضِ بِغَيْرِ الْحَقِّ وَقَالُوا مَنْ اَشَدُّ مِنَّا قُوَّةًۜ اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّ اللّٰهَ الَّذ۪ي خَلَقَهُمْ هُوَ اَشَدُّ مِنْهُمْ قُوَّةًۜ وَكَانُوا بِاٰيَاتِنَا يَجْحَدُونَरहे अ़ाद, तो उन्होंने नाहक़ धरती में घमंड किया और कहा, ‘‘कौन हमसे शक्ति में बढ़कर है?’’ क्या उन्होंने नहीं देखा! कि अल्लाह, ‘जिसने’ उन्हें पैदा किया, ‘वह’ उनसे शक्ति में बढ़कर है? और वे हमारी आयतों का इन्कार ही करते रहे;
  16. فَاَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ ر۪يحًا صَرْصَرًا ف۪ٓي اَيَّامٍ نَحِسَاتٍ لِنُذ۪يقَهُمْ عَذَابَ الْخِزْيِ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۜ وَلَعَذَابُ الْاٰخِرَةِ اَخْزٰى وَهُمْ لَا يُنْصَرُونَतो ‘हमने’ उन पर मन्हूस दिनों में तेज़ हवा भेजी, ताकि उन्हें दुनिया की ज़िन्दगी में ज़िल्लत के अ़ज़ाब का मज़ा चखा दें, और आख़िरत का अ़ज़ाब तो इससे कहीं बढ़कर रूसवा करने वाला है, और उनको कोई मदद भी न मिल सकेगी।
  17. وَاَمَّا ثَمُودُ فَهَدَيْنَاهُمْ فَاسْتَحَبُّوا الْعَمٰى عَلَى الْهُدٰى فَاَخَذَتْهُمْ صَاعِقَةُ الْعَذَابِ الْهُونِ بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَۚऔर रहे समूद तो, ‘हमने’ उनके सामने सीधी राह दिखाई, किन्तु उन्होंने सीधी राह छोड़कर अन्धा रहना पसंद किया, तो जो कुछ वे कमाई कर रहे थे, उसके बदले में उनको कड़क के अ़ज़ाब ने आ पकड़ा।
  18. وَنَجَّيْنَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَكَانُوا يَتَّقُونَ۟और ‘हमने’ उनको बचा लिया जो ईमान लाए, और डर रखते रहे।
  19. وَيَوْمَ يُحْشَرُ اَعْدَٓاءُ اللّٰهِ اِلَى النَّارِ فَهُمْ يُوزَعُونَऔर जिस दिन अल्लाह के दुश्मनों को जहन्नम की ओर ले जाने के लिए इकट्ठा किया जाएगा (और) उनकी दर्जा बन्दी (क्रमबद्ध) की जाएगी,
  20. حَتّٰٓى اِذَا مَا جَٓاؤُ۫هَا شَهِدَ عَلَيْهِمْ سَمْعُهُمْ وَاَبْصَارُهُمْ وَجُلُودُهُمْ بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَयहां तक कि जब वे वहाँ पहुंच जाएँगे तो उनके कान उनकी आंखें और उनकी खालें (त्वचा) उनके ख़िलाफ़ गवाही देंगे कि वे क्या कुछ करते रहे हैं।
  21. وَقَالُوا لِجُلُودِهِمْ لِمَ شَهِدْتُمْ عَلَيْنَاۜ قَالُٓوا اَنْطَقَنَا اللّٰهُ الَّذ۪ٓي اَنْطَقَ كُلَّ شَيْءٍ وَهُوَ خَلَقَكُمْ اَوَّلَ مَرَّةٍ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَऔर वे अपनी खालों से कहेंगे कि ‘‘तुमने हमारे खिलाफ़ क्यों गवाही दी?’’ वह कहेगी, ‘‘हमें ‘उसी’ अल्लाह ने बोलने की ताक़त दी, जिसने हर चीज़ को बोलने की ताक़त दी और ‘उसी’ ने तुमको पहली बार पैदा किया और तुम को ‘उसी’ की ओर लौट कर जाना है।
  22. وَمَا كُنْتُمْ تَسْتَتِرُونَ اَنْ يَشْهَدَ عَلَيْكُمْ سَمْعُكُمْ وَلَٓا اَبْصَارُكُمْ وَلَا جُلُودُكُمْ وَلٰكِنْ ظَنَنْتُمْ اَنَّ اللّٰهَ لَا يَعْلَمُ كَث۪يرًا مِمَّا تَعْمَلُونَऔर तुम इससे तो पर्दा नहीं करते थे कि तुम्हारे कान, तुम्हारी आँखें, और तुम्हारी खालें, तुम्हारे ख़िलाफ़ गवाही देंगे, बल्कि तुमने तो यह समझ रखा था कि ‘अल्लाह तुम्हारी बहुत सी बातों को नहीं जानता’ जो तुम करते हो।
  23. وَذٰلِكُمْ ظَنُّكُمُ الَّذ۪ي ظَنَنْتُمْ بِرَبِّكُمْ اَرْدٰيكُمْ فَاَصْبَحْتُمْ مِنَ الْخَاسِر۪ينَऔर तुम्हारे उस गुमान ने तुम्हें बरबाद किया जो अपने रब के बारे में रखते थे, तो तुम घाटे में पड़कर रहे।
  24. فَاِنْ يَصْبِرُوا فَالنَّارُ مَثْوًى لَهُمْۚ وَاِنْ يَسْتَعْتِبُوا فَمَا هُمْ مِنَ الْمُعْتَب۪ينَअब अगर ये सब्र करेंगे तो भी जहन्नम ही इनका ठिकाना है, और अगर वे माफ़ी मांगे, तो इन्हें माफ़ नहीं किया जाएगा।
  25. وَقَيَّضْنَا لَهُمْ قُرَنَٓاءَ فَزَيَّنُوا لَهُمْ مَا بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ وَحَقَّ عَلَيْهِمُ الْقَوْلُ ف۪ٓي اُمَمٍ قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِهِمْ مِنَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِۚ اِنَّهُمْ كَانُوا خَاسِر۪ينَ۟और ‘हमने’ उन पर कुछ साथी (शैतान) नियुक्त कर दिये थे, फिर उन्होंने उनके आगे और उनके पीछे (के अ़ामाल को) जो कुछ था उसे सुहाना बनाकर, उन्हें दिखाया तो उन पर भी जिन्नों और मनुष्यों के उन गिरोहों के साथ फ़ैसला सच हो कर रहा, जो उनसे पहले गुज़र चुके हैं, बेशक वे घाटा उठाने वाले थे।
  26. وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَا تَسْمَعُوا لِهٰذَا الْقُرْاٰنِ وَالْغَوْا ف۪يهِ لَعَلَّكُمْ تَغْلِبُونَऔर जिन लोगों ने इन्कार किया उन्होंने कहा,‘‘इस क़ुर्आन को सुनो ही नहीं और इसके बीच में शोर-गुल मचाओ, ताकि तुम ग़ालिब (प्रभावी) रहो।’’
  27. فَلَنُذ۪يقَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا عَذَابًا شَد۪يدًا وَلَنَجْزِيَنَّهُمْ اَسْوَاَ الَّذ۪ي كَانُوا يَعْمَلُونَतो हम ज़रूर उन लोगों को- जिन्होंने इन्कार किया- सख्त अ़ज़ाब का मज़ा चखाएंगे, और ‘हम’ ज़रूर उन्हें उस का बदला देंगे जो बद्तरीन काम वे करते रहे हैं।
  28. ذٰلِكَ جَزَٓاءُ اَعْدَٓاءِ اللّٰهِ النَّارُۚ لَهُمْ ف۪يهَا دَارُ الْخُلْدِۜ جَزَٓاءً بِمَا كَانُوا بِاٰيَاتِنَا يَجْحَدُونَयह है, अल्लाह के दुशमनों का बदला आग, इसी में उनका हमेशा के रहने वाला घर है, यह बदला है इस बात का कि वे ‘हमारी’ आयतों का इन्कार करते थे।
  29. وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا رَبَّنَٓا اَرِنَا الَّذَيْنِ اَضَلَّانَا مِنَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِ نَجْعَلْهُمَا تَحْتَ اَقْدَامِنَا لِيَكُونَا مِنَ الْاَسْفَل۪ينَऔर जिन लोगों ने इन्कार किया, वे कहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! हमें दिखा दे उन जिन्नों और इन्सानों को, जिन्होंने हमको गुमराह किया था कि हम उन्हें अपने पैरों तले कुचल दें, ताकि वे सबसे नीचे जा पड़ें।’’
  30. اِنَّ الَّذ۪ينَ قَالُوا رَبُّنَا اللّٰهُ ثُمَّ اسْتَقَامُوا تَتَنَزَّلُ عَلَيْهِمُ الْمَلٰٓئِكَةُ اَلَّا تَخَافُوا وَلَا تَحْزَنُوا وَاَبْشِرُوا بِالْجَنَّةِ الَّت۪ي كُنْتُمْ تُوعَدُونَजिन लोगों ने कहा, ‘‘हमारा रब अल्लाह है।’’ फिर उस पर मज़बूती से जमे रहे, उन पर फ़रिश्ते उतरेंगे, ‘‘न डरो और न रंजीदा हो, और उस जन्नत की खुशख़बरी सुनो जिसका तुमसे वादा किया जाता है।’’
  31. نَحْنُ اَوْلِيَٓاؤُ۬كُمْ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَفِي الْاٰخِرَةِۚ وَلَكُمْ ف۪يهَا مَا تَشْتَه۪ٓي اَنْفُسُكُمْ وَلَكُمْ ف۪يهَا مَا تَدَّعُونَۜहम दुनिया की ज़िन्दगी में भी तुम्हारे दोस्त थे और आख़िरत में भी, और वहाँ तुम्हारा जो दिल चाहेगा वह तुम्हें मिलेगा, और जो चीज़ भी तुम माँगोगे वह सब तुम्हें मिलेगी।
  32. نُزُلًا مِنْ غَفُورٍ رَح۪يمٍ۟यह मेहमानी (सत्कार) है, ‘उसकी’ ओर से जो बख्शने वाला, रह़म करने वाला है।
  33. وَمَنْ اَحْسَنُ قَوْلًا مِمَّنْ دَعَٓا اِلَى اللّٰهِ وَعَمِلَ صَالِحًا وَقَالَ اِنَّن۪ي مِنَ الْمُسْلِم۪ينَऔर उस व्यक्ति से बेहतर बात, किस की हो सकती है? जो अल्लाह की ओर बुलाए, और नेक अ़मल करे और कहे, ‘‘मैं मुसलमानों (फ़रमाबरदारों) में से हूँ।’’
  34. وَلَا تَسْتَوِي الْحَسَنَةُ وَلَا السَّيِّئَةُۜ اِدْفَعْ بِالَّت۪ي هِيَ اَحْسَنُ فَاِذَا الَّذ۪ي بَيْنَكَ وَبَيْنَهُ عَدَاوَةٌ كَاَنَّهُ وَلِيٌّ حَم۪يمٌऔर भलाई और बुराई बराबर नहीं हो सकती, तुम बुराई को उस तरह दूर करो जो सब से बेहतर हो, उस सूरत में तुम देखोगे कि तुम्हारे और जिस (व्यक्ति) के बीच दुश्मनी थी, गोया वह गहरा दोस्त बन गया है;
  35. وَمَا يُلَقّٰيهَٓا اِلَّا الَّذ۪ينَ صَبَرُواۚ وَمَا يُلَقّٰيهَٓا اِلَّا ذُو حَظٍّ عَظ۪يمٍऔर इसकी तौफीक़ उन ही लोगों को मिलती है जो सब्र करते हैं, और यह चीज़ उन्हीं को हासिल होती है जो बड़ी क़िस्मत वाले हैं।
  36. وَاِمَّا يَنْزَغَنَّكَ مِنَ الشَّيْطَانِ نَزْغٌ فَاسْتَعِذْ بِاللّٰهِۜ اِنَّهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُऔर अगर शैतान की ओर से कोई वस्वसा मालूम हो, तो अल्लाह की पनाह माँगो, बेशक ‘वह’ सब कुछ सुनने वाला, जानने वाला है।
  37. وَمِنْ اٰيَاتِهِ الَّيْلُ وَالنَّهَارُ وَالشَّمْسُ وَالْقَمَرُۜ لَا تَسْجُدُوا لِلشَّمْسِ وَلَا لِلْقَمَرِ وَاسْجُدُوا لِلّٰهِ الَّذ۪ي خَلَقَهُنَّ اِنْ كُنْتُمْ اِيَّاهُ تَعْبُدُونَऔर अल्लाह की निशानियों में से रात और दिन, और सूरज और चाँद हैं, तो तुम लोग न सूरज को सज्दः करो और न चाँद को, और अल्लाह ही को सज्दः करो ‘जिसने’ इन चीज़ों को पैदा किया है, अगर तुम अल्लाह की इबादत करने वाले हो।
  38. فَاِنِ اسْتَكْبَرُوا فَالَّذ۪ينَ عِنْدَ رَبِّكَ يُسَبِّحُونَ لَهُ بِالَّيْلِ وَالنَّهَارِ وَهُمْ لَا يَسْـَٔمُونَऔर अगर ये लोग सरकशी करें, तो जो (फ़रिश्ते) तुम्हारे ‘रब’ के पास हैं वे तो रात और दिन ‘उसकी’ तस्बीह़ करते ही रहते हैं, और वे कभी थकते ही नहीं।
  39. وَمِنْ اٰيَاتِه۪ٓ اَنَّكَ تَرَى الْاَرْضَ خَاشِعَةً فَاِذَٓا اَنْزَلْنَا عَلَيْهَا الْمَٓاءَ اهْتَزَّتْ وَرَبَتْۜ اِنَّ الَّذ۪ٓي اَحْيَاهَا لَمُحْيِ الْمَوْتٰىۜ اِنَّهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऔर यह चीज़ भी ‘उसकी’ निशानियों में से है कि तुम देखते हो कि धरती दबी पड़ी (अर्थात सूखी) है, फिर जब ‘हम’ उस पर पानी बरसाते हैं तो वह लहलहाने लगती और फूल जाती है, तो ‘जिसने’ ज़मीन को ज़िन्दा किया, ‘वही’ मुर्दों को भी ज़िन्दा करने वाला है, बेशक ‘वह’ हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्य) है।
  40. اِنَّ الَّذ۪ينَ يُلْحِدُونَ ف۪ٓي اٰيَاتِنَا لَا يَخْفَوْنَ عَلَيْنَاۜ اَفَمَنْ يُلْقٰى فِي النَّارِ خَيْرٌ اَمْ مَنْ يَأْت۪ٓي اٰمِنًا يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ اِعْمَلُوا مَا شِئْتُمْۙ اِنَّهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌजो लोग ‘हमारी’ आयतों में टेढ़ापन पैदा करते हैं वे ‘हमसे’ छिपे हुए नहीं हैं, तो क्या जो व्यक्ति दोज़ख़ में डाला जाए, वह अच्छा है या वह, जो क़ियामत के दिन बेफ़िक्र (निश्चिन्त) होकर आए? जो चाहे कर लो, तुम जो कुछ करते हो ‘वह’ तो उसे देख रहा है।
  41. اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِالذِّكْرِ لَمَّا جَٓاءَهُمْۚ وَاِنَّهُ لَكِتَابٌ عَز۪يزٌۙजिन लोगों के पास नसीह़त आई और उन्होंने उसको न माना और यह एक ज़बर्दस्त किताब है।
  42. لَا يَأْت۪يهِ الْبَاطِلُ مِنْ بَيْنِ يَدَيْهِ وَلَا مِنْ خَلْفِه۪ۜ تَنْز۪يلٌ مِنْ حَك۪يمٍ حَم۪يدٍअसत्य ‘उस’ तक न उसके आगे से आ सकता है, और न उसके पीछे से, यह ‘उसकी’ ओर से नाज़िल हुई है जो ह़िक्मत वाला, खूबियों वाला है।
  43. مَا يُقَالُ لَكَ اِلَّا مَا قَدْ ق۪يلَ لِلرُّسُلِ مِنْ قَبْلِكَۜ اِنَّ رَبَّكَ لَذُو مَغْفِرَةٍ وَذُو عِقَابٍ اَل۪يمٍतुम्हें बस वही कहा जा रहा है जो उन रसूलों को कहा जा चुका है जो तुमसे पहले गुज़रे हैं, बेशक तुम्हारा रब माफ़ करने वाला भी है और दुखदाई सज़ा देने वाला भी है।
  44. وَلَوْ جَعَلْنَاهُ قُرْاٰنًا اَعْجَمِيًّا لَقَالُوا لَوْلَا فُصِّلَتْ اٰيَاتُهُۜ ءَاَۭۘعْجَمِيٌّ وَعَرَبِيٌّۜ قُلْ هُوَ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا هُدًى وَشِفَٓاءٌۜ وَالَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ ف۪ٓي اٰذَانِهِمْ وَقْرٌ وَهُوَ عَلَيْهِمْ عَمًىۜ اُو۬لٰٓئِكَ يُنَادَوْنَ مِنْ مَكَانٍ بَع۪يدٍ۟और अगर ‘हम’ इसे अजमी (अ़रबी के सिवा किसी भाषा) में क़ुर्आन बनाते तो यह लोग कहते, ‘‘इसकी आयतें क्यों नहीं (हमारी भाषा में) खोलकर बयान की गर्इं? यह क्या कि भाषा तो विदेशी हो और हम अरबी?’’ कह दीजिए, ‘‘जो ईमान रखते हैं उनके लिए तो यह हिदायत और शिफ़ा है, और जो लोग ईमान नहीं लाते उनके कानों में बोझ है और यह (क़ुर्आन) उनके लिए अन्धापन है, वे ऐसे हैं जिनको किसी दूर की जगह से पुकारा जा रहा हो।’’
  45. وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ فَاخْتُلِفَ ف۪يهِۜ وَلَوْلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتْ مِنْ رَبِّكَ لَقُضِيَ بَيْنَهُمْۜ وَاِنَّهُمْ لَف۪ي شَكٍّ مِنْهُ مُر۪يبٍऔर ‘हमने’ मूसा को किताब दी, फिर उसमें भी मतभेद किया गया, और अगर तुम्हारे रब की ओर से पहले ही से एक बात तय न हो चुकी होती तो उनके बीच फ़ैसला कर दिया जाता, और यह इस (क़ुर्आन) से शंका में पड़े हुए हैं।
  46. مَنْ عَمِلَ صَالِحًا فَلِنَفْسِه۪ وَمَنْ اَسَٓاءَ فَعَلَيْهَاۜ وَمَا رَبُّكَ بِظَلَّامٍ لِلْعَب۪يدِजिसने भले काम किये तो उसने अपने ही लिए और जिसने बुराई की, उसका वबाल भी उसी पर पड़ेगा, और तुम्हारा रब अपने बन्दों पर ज़रा भी ज़ुल्म नहंी करता।
  47. اِلَيْهِ يُرَدُّ عِلْمُ السَّاعَةِۜ وَمَا تَخْرُجُ مِنْ ثَمَرَاتٍ مِنْ اَكْمَامِهَا وَمَا تَحْمِلُ مِنْ اُنْثٰى وَلَا تَضَعُ اِلَّا بِعِلْمِه۪ۜ وَيَوْمَ يُنَاد۪يهِمْ اَيْنَ شُرَكَٓاء۪يۙ قَالُٓوا اٰذَنَّاكَۙ مَا مِنَّا مِنْ شَه۪يدٍۚक़ियामत की घड़ी का इल्म ‘उसी’ की ओर लौटता है, जो फल भी अपने कोषों से निकलते हैं और जो माँ भी गर्भवती होती, और बच्चा जनती है, मगर ‘उसे’ उन सब का इल्म होता है, और जिस दिन ‘वह’ उन्हें पुकारेगा ‘‘कहाँ हैं मेरे साझी दार?’’ तो वे कहेंगे, ‘‘ हम तेरे सामने कह चुके हैं कि हममें से कोई भी इसका गवाह नहीं;’’
  48. وَضَلَّ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَدْعُونَ مِنْ قَبْلُ وَظَنُّوا مَا لَهُمْ مِنْ مَح۪يصٍऔर जिन्हें वे पहले पुकारा करते थे उनसे गुम हो जाएँगे, और वे समझ लेंगे कि उनके लिए कोई भी भागने की जगह नहीं।
  49. لَا يَسْـَٔمُ الْاِنْسَانُ مِنْ دُعَٓاءِ الْخَيْرِۘ وَاِنْ مَسَّهُ الشَّرُّ فَيَؤُ۫سٌ قَنُوطٌइन्सान भलाई मांगने से नहीं उकताता, और अगर उसे कोई तक्लीफ़ पहुँच जाती है तो निराश होकर मायूस हो जाता है;
  50. وَلَئِنْ اَذَقْنَاهُ رَحْمَةً مِنَّا مِنْ بَعْدِ ضَرَّٓاءَ مَسَّتْهُ لَيَقُولَنَّ هٰذَا ل۪يۙ وَمَٓا اَظُنُّ السَّاعَةَ قَٓائِمَةًۙ وَلَئِنْ رُجِعْتُ اِلٰى رَبّ۪ٓي اِنَّ ل۪ي عِنْدَهُ لَلْحُسْنٰىۚ فَلَنُنَبِّئَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِمَا عَمِلُواۘ وَلَنُذ۪يقَنَّهُمْ مِنْ عَذَابٍ غَل۪يظٍऔर अगर तक्लीफ़ पहुँचने के बाद ‘हम’ उसे अपनी रह़मत का मज़ा चखाते हैं, तो कहता है, ‘‘मैं तो इसका हक़दार था, और मैं यह नहीं समझता था कि क़ियामत क़ायम होगी, और अगर मैं अपने रब की ओर लौटाया गया तो मेरे लिए वहाँ भी खुशह़ाली ही होगी।’’ तो ‘हम’ इन काफ़िरों को ज़रूर बताएँगे जो कुछ उन्होंने किया होगा और हम उन्हें ज़रूर सख़्त अ़ज़ाब का मज़ा चखाएंगे;
  51. وَاِذَٓا اَنْعَمْنَا عَلَى الْاِنْسَانِ اَعْرَضَ وَنَاٰ بِجَانِبِه۪ۚ وَاِذَا مَسَّهُ الشَّرُّ فَذُو دُعَٓاءٍ عَر۪يضٍऔर जब ‘हम’ इन्सान को नेअ़मत से नवाज़ते हैं तो वह मुँह फेर लेता है, और अपना पहलू बदल लेता है, और जब उसे तक्लीफ़ पहुँचती है तो लम्बी चौड़ी दुआ़एँं करने लगता है।
  52. قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ كَانَ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ ثُمَّ كَفَرْتُمْ بِه۪ مَنْ اَضَلُّ مِمَّنْ هُوَ ف۪ي شِقَاقٍ بَع۪يدٍकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने देखा नहीं! कि अगर यह (क़ुर्आन) ‘‘अल्लाह की ओर से हुआ और तुमने इसका इन्कार कर दिया, तो उससे बढ़कर भट्का हुआ कौन होगा, जो मुख़ालिफ़त में दूर जा पड़ा हो?’’
  53. سَنُر۪يهِمْ اٰيَاتِنَا فِي الْاٰفَاقِ وَف۪ٓي اَنْفُسِهِمْ حَتّٰى يَتَبَيَّنَ لَهُمْ اَنَّهُ الْحَقُّۜ اَوَلَمْ يَكْفِ بِرَبِّكَ اَنَّهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ شَه۪يدٌजल्द ही ‘हम’ उनको अपनी निशानियाँ आफ़ाक़ (वह़्य क्षेत्र)में दिखाएँंगे और उनके अपने अन्दर भी, यहां तक कि उनपर स्पष्ट हो जाएगा कि यह (क़ुर्आन) ह़क़ है, क्या तुम को यह बात काफ़ी नहीं कि तुम्हारा रब हर चीज़ पर गवाह है?
  54. اَلَٓا اِنَّهُمْ ف۪ي مِرْيَةٍ مِنْ لِقَٓاءِ رَبِّهِمْۜ اَلَٓا اِنَّهُ بِكُلِّ شَيْءٍ مُح۪يطٌदेखो ये अपने रब से मिलने के बारे में सन्देह में पड़े हुए हैं, जान लो! कि ‘वह’ हर चीज़ को अपने घेरे में लिए हुए है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet