सूरह 42: Ash-Shura
- حٰمٓह़ामीम्,
- عٓسٓقٓ۠अ़ैन्- सीन् क़ाफ़्,
- كَذٰلِكَ يُوح۪ٓي اِلَيْكَ وَاِلَى الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكَۙ اللّٰهُ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُइसी तरह अल्लाह जो बड़ा श्क्तिशाली और ह़िक्मत वाला है, तुम्हारी ओर और उनकी ओर जो तुमसे पहले गुज़र चुके हैं वह़्य (प्रकाशना) भेजता रहा है।
- لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَهُوَ الْعَلِيُّ الْعَظ۪يمُआसमानों और ज़मीन में जो कुछ भी है ‘उसी’ का है, और ‘वह’ बुलन्द (और) महान है।
- تَكَادُ السَّمٰوَاتُ يَتَفَطَّرْنَ مِنْ فَوْقِهِنَّ وَالْمَلٰٓئِكَةُ يُسَبِّحُونَ بِحَمْدِ رَبِّهِمْ وَيَسْتَغْفِرُونَ لِمَنْ فِي الْاَرْضِۜ اَلَٓا اِنَّ اللّٰهَ هُوَ الْغَفُورُ الرَّح۪يمُक़रीब है कि आसमान ऊपर से फट पड़ें फ़रिश्ते अपने रब की तस्बीह़ (गुणगान) कर रहे हैं और जो लोग ज़मीन में हैं उनके लिए माफ़ी मांगते रहते हैं, सुन लो! अल्लाह ही माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- وَالَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا مِنْ دُونِه۪ٓ اَوْلِيَٓاءَ اللّٰهُ حَف۪يظٌ عَلَيْهِمْۘ وَمَٓا اَنْتَ عَلَيْهِمْ بِوَك۪يلٍऔर जिन लोगों ने ‘उसको छोड़कर दूसरों को संरक्षक बना लिए हैं, अल्लाह उनकी निगरानी किये हुए है, और तुमको उन पर ज़िम्मेदार नियुक्त नहीं किया गया।
- وَكَذٰلِكَ اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ قُرْاٰنًا عَرَبِيًّا لِتُنْذِرَ اُمَّ الْقُرٰى وَمَنْ حَوْلَهَا وَتُنْذِرَ يَوْمَ الْجَمْعِ لَا رَيْبَ ف۪يهِۜ فَر۪يقٌ فِي الْجَنَّةِ وَفَر۪يقٌ فِي السَّع۪يرِऔर इसी तरह ‘हमने’ आप की ओर एक अ़रबी क़ुर्आन की वह़्य (प्रकाशना) की है, ताकि आप केन्द्रीय बस्तियों (मक्का) के रहने वालों और जो लोग उसके चारों ओर हैं उनको सचेत कर दें, और सचेत करें इकट्ठा होने के दिन से, जिसमें कोई सन्देह नहीं, (उस दिन) एक गिरोह जन्नत में होगा और एक गिरोह भड़कती आग में।
- وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَجَعَلَهُمْ اُمَّةً وَاحِدَةً وَلٰكِنْ يُدْخِلُ مَنْ يَشَٓاءُ ف۪ي رَحْمَتِه۪ۜ وَالظَّالِمُونَ مَا لَهُمْ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا نَص۪يرٍऔर अगर अल्लाह चाहता तो उन्हें एक ही उम्मत (समुदाय) बना देता, लेकिन ‘वह जिसे चाहता है अपनी रह़मत में दाख़िल कर लेता है, और ज़ालिमों का न कोई संरक्षक है और न मदद्गार।
- اَمِ اتَّخَذُوا مِنْ دُونِه۪ٓ اَوْلِيَٓاءَۚ فَاللّٰهُ هُوَ الْوَلِيُّ وَهُوَ يُحْيِ الْمَوْتٰىۘ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌ۟क्या उन्होंने ‘उसको’ छोड़कर दूसरों को संरक्षक बना रखा है? संरक्षक तो अल्लाह ही है, और ‘वही’ मुर्दों को ज़िन्दा करेगा और ‘वह’ हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्यवान) है।
- وَمَا اخْتَلَفْتُمْ ف۪يهِ مِنْ شَيْءٍ فَحُكْمُهُٓ اِلَى اللّٰهِۜ ذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبّ۪ي عَلَيْهِ تَوَكَّلْتُۗ وَاِلَيْهِ اُن۪يبُऔर जिस चीज़ में तुम इख्तिलाफ़ करते हो उसका फ़ैसला अल्लाह के सुपुर्द है, ‘वही’ अल्लाह मेरा ‘रब’ है, ‘उसी’ पर मैंने भरोसा किया, और ‘उसी’ की ओर रूजूअ़ होता हूंँ।
- فَاطِرُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ جَعَلَ لَكُمْ مِنْ اَنْفُسِكُمْ اَزْوَاجًا وَمِنَ الْاَنْعَامِ اَزْوَاجًاۚ يَذْرَؤُ۬كُمْ ف۪يهِۜ لَيْسَ كَمِثْلِه۪ شَيْءٌۚ وَهُوَ السَّم۪يعُ الْبَص۪يرُआसमानों और ज़मीन का पैदा करने वाला ‘जिसने’ तुम्हीं में से तुम्हारे जोड़े, और मवेशियों के भी जोड़े- बनाए इसी तरह ‘वह’ तुम्हारी नस्लें और फैलाता है ‘उसके’ जैसी कोई चीज़ नहीं, और ‘वह’ सुनने वाला, देखने वाला है।
- لَهُ مَقَال۪يدُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيَقْدِرُۜ اِنَّهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌआसमानों और ज़मीन की कुंजियाँ ‘उसी’ के क़ब्ज़े में हैं, ‘वह’ जिसे चाहता है कुशादा रोज़ी देता है, और (जिसे चाहता है) नपी-तुली कर देता है, बेशक ‘वह’ हर चीज़ का इल्म रखने वाला है।
- شَرَعَ لَكُمْ مِنَ الدّ۪ينِ مَا وَصّٰى بِه۪ نُوحًا وَالَّذ۪ٓي اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ وَمَا وَصَّيْنَا بِه۪ٓ اِبْرٰه۪يمَ وَمُوسٰى وَع۪يسٰٓى اَنْ اَق۪يمُوا الدّ۪ينَ وَلَا تَتَفَرَّقُوا ف۪يهِۜ كَبُرَ عَلَى الْمُشْرِك۪ينَ مَا تَدْعُوهُمْ اِلَيْهِۜ اَللّٰهُ يَجْتَب۪ٓي اِلَيْهِ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَهْد۪ٓي اِلَيْهِ مَنْ يُن۪يبُ‘उसने’ आप के लिए वही दीन निर्धारित किया है जिसकी हिदायत ‘उसने’ नूह को की थी, और जिसकी वह़्य ‘हमने’ आप की ओर की है, और जिसकी हिदायत ‘हमने’ इब्राहीम और मूसा, और ईसा को की थी कि ‘‘दीन को क़ायम रखो और इस मामले में विभेद न करो,’’ आप जिसकी ओर मुश्रिकों (बहुदेववादियों) को बुलाते हैं वह उन पर भारी पड़ता है, अल्लाह जिसे चाहता है अपनी राह के लिए चुन लेता है, और अपनी ओर रह़नुमाई उसी को करता है जो ‘उसकी’ ओर रूजूअ़ होता है।
- وَمَا تَفَرَّقُٓوا اِلَّا مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَهُمُ الْعِلْمُ بَغْيًا بَيْنَهُمْۜ وَلَوْلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتْ مِنْ رَبِّكَ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّى لَقُضِيَ بَيْنَهُمْۜ وَاِنَّ الَّذ۪ينَ اُو۫رِثُوا الْكِتَابَ مِنْ بَعْدِهِمْ لَف۪ي شَكٍّ مِنْهُ مُر۪يبٍऔर ये लोग आपस में एक-दूसरे से (ज़िद की वजह से) अलग-अलग बट गये, इसके बावजूद कि उनके पास इल्म आ चुका था, और अगर तुम्हारे ‘रब’ की ओर से एक निश्चित अवधि तक के लिए बात तय न हो चुकी होती तो उनके बीच फ़ैसला हो चुका होता, और जो लोग उनके बाद किताब के वारिस हुए वे ‘उसकी’ ओर से शक की उलझन में हैं।
- فَلِذٰلِكَ فَادْعُۚ وَاسْتَقِمْ كَمَٓا اُمِرْتَۚ وَلَا تَتَّبِعْ اَهْوَٓاءَهُمْۚ وَقُلْ اٰمَنْتُ بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ مِنْ كِتَابٍۚ وَاُمِرْتُ لِاَعْدِلَ بَيْنَكُمْۜ اَللّٰهُ رَبُّنَا وَرَبُّكُمْۜ لَنَٓا اَعْمَالُنَا وَلَكُمْ اَعْمَالُكُمْۜ لَا حُجَّةَ بَيْنَنَا وَبَيْنَكُمْۜ اَللّٰهُ يَجْمَعُ بَيْنَنَاۚ وَاِلَيْهِ الْمَص۪يرُۜतो आप उसी दीन की दअ़वत दीजिए और उसी पर क़ायम रहिए जैसा कि आप को हुक्म दिया गया है, और उनकी इच्छाओं के पीछे न चलिए, और कह दीजिए, ‘‘अल्लाह ने जो किताब उतारी है उस पर मैं ईमान लाया, मुझे हुक्म दिया गया है कि मैं तुम्हारे बीच न्याय करूँ, अल्लाह हमारा भी रब है और तुम्हारा भी, हमारे अ़ामाल हमारे लिए और तुम्हारे अ़ामाल तुम्हारे लिए, हमारे और तुम्हारे बीच कोई बहस नहीं, अल्लाह हम (सब) को इकट्ठा करेगा और ‘उसी’ की ओर लौट कर जाना है।’’
- وَالَّذ۪ينَ يُحَٓاجُّونَ فِي اللّٰهِ مِنْ بَعْدِ مَا اسْتُج۪يبَ لَهُ حُجَّتُهُمْ دَاحِضَةٌ عِنْدَ رَبِّهِمْ وَعَلَيْهِمْ غَضَبٌ وَلَهُمْ عَذَابٌ شَد۪يدٌऔर जो लोग अल्लाह के बारे में झगड़ते हैं, इसके बाद कि उसकी पुकार क़ुबूल कर ली गई, उनकी हुज्जत (तर्क) उनके रब के नज़दीक व्यर्थ हैं, और उन पर ग़ज़ब है, और उनके लिए सख़्त अ़ज़ाब है।
- اَللّٰهُ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ الْكِتَابَ بِالْحَقِّ وَالْم۪يزَانَۜ وَمَا يُدْر۪يكَ لَعَلَّ السَّاعَةَ قَر۪يبٌअल्लाह ही तो है ‘जिसने’ हक़ के साथ किताब उतारी और मीज़ान (तराजू) उतारी, और तुम्हें क्या ख़बर! शायद क़ियामत की घड़ी क़रीब आ गई हो?
- يَسْتَعْجِلُ بِهَا الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِهَاۚ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مُشْفِقُونَ مِنْهَاۙ وَيَعْلَمُونَ اَنَّهَا الْحَقُّۜ اَلَٓا اِنَّ الَّذ۪ينَ يُمَارُونَ فِي السَّاعَةِ لَف۪ي ضَلَالٍ بَع۪يدٍउसके लिए जल्दी वही लोग मचाते हैं, जो लोग इस पर ईमान नहीं रखते, और ईमान रखने वाले तो इससे डरते हैं और जानते हैं कि वह ह़क़ है; जान लो! जो लोग उस घड़ी के बारे में सन्देह डालने वाली बह़सें करते हैं, वे गुमराही में दूर जा पड़े हैं।
- اَللّٰهُ لَط۪يفٌ بِعِبَادِه۪ يَرْزُقُ مَنْ يَشَٓاءُۚ وَهُوَ الْقَوِيُّ الْعَز۪يزُ۟अल्लाह अपने बन्दों पर बड़ा मेहरबान है, ‘वह’ जिसे चाहता है रोज़ी देता है, और ‘वह’ बड़ा शक्तिशाली, ग़ालिब (प्रभावी) है।
- مَنْ كَانَ يُر۪يدُ حَرْثَ الْاٰخِرَةِ نَزِدْ لَهُ ف۪ي حَرْثِه۪ۚ وَمَنْ كَانَ يُر۪يدُ حَرْثَ الدُّنْيَا نُؤْتِه۪ مِنْهَا وَمَا لَهُ فِي الْاٰخِرَةِ مِنْ نَص۪يبٍजो व्यक्ति आख़िरत की खेती का इच्छुक हो, हम उसकी खेती को बढ़ाते हैं और जो दुनिया की खेती का इच्छुक हो, हम उसमें से उसे कुछ दे देते हैं, और आख़िरत में उसका कोई हिस्सा नहीं।
- اَمْ لَهُمْ شُرَكٰٓؤُ۬ا شَرَعُوا لَهُمْ مِنَ الدّ۪ينِ مَا لَمْ يَأْذَنْ بِهِ اللّٰهُۜ وَلَوْلَا كَلِمَةُ الْفَصْلِ لَقُضِيَ بَيْنَهُمْۜ وَاِنَّ الظَّالِم۪ينَ لَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌक्या उनके वे साझीदार हैं, जिन्होंने उनके लिए कोई ऐसा दीन निर्धारित कर दिया है जिसकी इजाज़त अल्लाह ने नहीं दी, अगर फ़ैसले की बात निश्चित न हो गई होती तो उनके बीच फ़ैसला हो चुका होता, और जो ज़ालिम हैं उनके लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब है।
- تَرَى الظَّالِم۪ينَ مُشْفِق۪ينَ مِمَّا كَسَبُوا وَهُوَ وَاقِعٌ بِهِمْۜ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ ف۪ي رَوْضَاتِ الْجَنَّاتِۚ لَهُمْ مَا يَشَٓاؤُ۫نَ عِنْدَ رَبِّهِمْۜ ذٰلِكَ هُوَ الْفَضْلُ الْكَب۪يرُतुम ज़ालिमों को देखोगे कि उन्होंने जो कुछ कमाया है उससे डर रहे होंगे, और वह उन पर आ कर रहेगा, और जो लोग ईमान लाए और भले काम करते रहे, वे जन्नत के बागों़ में होंगे, उन के लिए उनके रब के पास वह सब कुछ होगा जिसकी वे इच्छा करेंगे, यही है बहुत बड़ा फ़ज़्ल।
- ذٰلِكَ الَّذ۪ي يُبَشِّرُ اللّٰهُ عِبَادَهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِۜ قُلْ لَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ اَجْرًا اِلَّا الْمَوَدَّةَ فِي الْقُرْبٰىۜ وَمَنْ يَقْتَرِفْ حَسَنَةً نَزِدْ لَهُ ف۪يهَا حُسْنًاۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ شَكُورٌयही वह (इन्अ़ाम है) जिसकी खुशख़बरी देता है, अल्लाह अपने उन बन्दों को, जो ईमान लाए और भले काम करते रहे, (ऐ नबी) कह दीजिए, ‘‘उनसे, मैं उस पर कोई बदला नहीं माँगता, मगर कुर्बत (निकट्ता) की मुह़ब्बत चाहता हूँ, और जो कोई नेकी कमाएगा ‘हम’ उसके लिए उसकी नेकी में खूबी को बढ़ाएँगे।’’ बेशक अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, क़द्रदान है।
- اَمْ يَقُولُونَ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًاۚ فَاِنْ يَشَاِ اللّٰهُ يَخْتِمْ عَلٰى قَلْبِكَۜ وَيَمْحُ اللّٰهُ الْبَاطِلَ وَيُحِقُّ الْحَقَّ بِكَلِمَاتِه۪ۜ اِنَّهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِक्या ये लोग कहते हैं, ‘‘इस व्यक्ति ने अल्लाह पर झूठ बांधा है?’’ अगर अल्लाह चाहे तो आपके दिल पर मुहर लगा दे, और अल्लाह बातिल (असत्य) को मिटाता है और ह़क़ को अपने कलाम (बोल) से सत्य कर दिखाता है, बेशक ‘वह’ दिलों तक के भेद को जानता है।
- وَهُوَ الَّذ۪ي يَقْبَلُ التَّوْبَةَ عَنْ عِبَادِه۪ وَيَعْفُوا عَنِ السَّيِّـَٔاتِ وَيَعْلَمُ مَا تَفْعَلُونَۙऔर ‘वही’ है जो अपने बन्दों की तौबः कुबूल करता है और बुराइयों को दरगुज़र करता है, और जानता है, जो कुछ तुम करते हो।
- وَيَسْتَج۪يبُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَيَز۪يدُهُمْ مِنْ فَضْلِه۪ۜ وَالْكَافِرُونَ لَهُمْ عَذَابٌ شَد۪يدٌऔर ‘वह’ उन लोगों की दुअ़ा क़ुबूल करता है जो ईमान लाए और भले काम किये, और ‘अपने’ फज़्ल से उन्हें और देता है; और जो इन्कार करने वाले (काफ़िर) हैं, तो उनके लिए सख़्त अ़ज़ाब है।
- وَلَوْ بَسَطَ اللّٰهُ الرِّزْقَ لِعِبَادِه۪ لَبَغَوْا فِي الْاَرْضِ وَلٰكِنْ يُنَزِّلُ بِقَدَرٍ مَا يَشَٓاءُۜ اِنَّهُ بِعِبَادِه۪ خَب۪يرٌ بَص۪يرٌऔर अगर अल्लाह अपने बन्दों के लिए रोज़ी कुशादा कर देता तो ज़मीन में सरकशी करने लगते, लेकिन ‘वह’ एक खास मात्रा में जितना चाहता है उतारता है, बेशक ‘वह’ अपने बन्दों की ख़बर रखने वाला, खूब देखने वाला है।
- وَهُوَ الَّذ۪ي يُنَزِّلُ الْغَيْثَ مِنْ بَعْدِ مَا قَنَطُوا وَيَنْشُرُ رَحْمَتَهُۜ وَهُوَ الْوَلِيُّ الْحَم۪يدُऔर ‘वही’ तो है जो लोगों के मायूस हो जाने के बाद बारिश बरसाता है, और अपनी रह़मत को फैला देता है, और ‘वही’ है संरक्षक, सारी ख़ूबियों वाला।
- وَمِنْ اٰيَاتِه۪ خَلْقُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَثَّ ف۪يهِمَا مِنْ دَٓابَّةٍۜ وَهُوَ عَلٰى جَمْعِهِمْ اِذَا يَشَٓاءُ قَد۪يرٌ۟और उसकी निशानियों में से है आसमानों और ज़मीन की पैदाइश, और उन जानवरों का जो उसने उनमें फैला रखे हैं, और ‘वह’ उनको जब चाहे इकट्ठा करने पर क़ादिर (समर्थ्य) है।
- وَمَٓا اَصَابَكُمْ مِنْ مُص۪يبَةٍ فَبِمَا كَسَبَتْ اَيْد۪يكُمْ وَيَعْفُوا عَنْ كَث۪يرٍۜऔर जो मुसीबत भी तुमको पहुँचती है तुम्हारे अपने करतूतों की वजह से पहुँचती है, और बहुत सी बुराइयां तो ‘वह’ माफ़ कर देता है।
- وَمَٓا اَنْتُمْ بِمُعْجِز۪ينَ فِي الْاَرْضِۚ وَمَا لَكُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا نَص۪يرٍऔर तुम धरती में उसके क़ाबू से (बाहर) नहीं निकल सकते, और न अल्लाह के मुक़ाबले में कोई संरक्षक है, और न मदद्गार,
- وَمِنْ اٰيَاتِهِ الْجَوَارِ فِي الْبَحْرِ كَالْاَعْلَامِۜऔर उसकी निशानियों में से समुद्र में पहाड़ों जैसे चलने वाले जहाज़ (भी हैं)।
- اِنْ يَشَأْ يُسْكِنِ الرّ۪يحَ فَيَظْلَلْنَ رَوَاكِدَ عَلٰى ظَهْرِه۪ۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِكُلِّ صَبَّارٍ شَكُورٍۙअगर ‘वह’ चाहे तो हवा को ठहरा दे, तो वह (जहाज़) समुद्र की पीठ पर ठहरे रह जाएँ, इसमें निशानियां हैं हर सब्र (और) शुक्र करने वाले के लिए;
- اَوْ يُوبِقْهُنَّ بِمَا كَسَبُوا وَيَعْفُ عَنْ كَث۪يرٍۘया, उन (जहाजं़ो) को उनके करतूतों की वजह से तबाह कर दे और बहुत से कुसूर माफ़ भी कर दे।
- وَيَعْلَمَ الَّذ۪ينَ يُجَادِلُونَ ف۪ٓي اٰيَاتِنَاۜ مَا لَهُمْ مِنْ مَح۪يصٍऔर जो लोग हमारी आयतों में झगड़ते हैं वे जान लें! कि उनके लिए कोई भागने की जगह नहीं।
- فَمَٓا اُو۫ت۪يتُمْ مِنْ شَيْءٍ فَمَتَاعُ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۚ وَمَا عِنْدَ اللّٰهِ خَيْرٌ وَاَبْقٰى لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَلٰى رَبِّهِمْ يَتَوَكَّلُونَۚतुम को जो कुछ भी दिया गया है वह दुनिया की ज़िन्दगी का सामान है, और जो कुछ अल्लाह के यहाँ है वह कहीं बेहतर है और बाक़ी रहने वाला भी, वह उन्हीं के लिए है जो ईमान लाए और अपने रब पर भरोसा रखते हैं;
- وَالَّذ۪ينَ يَجْتَنِبُونَ كَبَٓائِرَ الْاِثْمِ وَالْفَوَاحِشَ وَاِذَا مَا غَضِبُوا هُمْ يَغْفِرُونَۚऔर जो बड़े-बड़े गुनाहों और बेशर्मी की बातों से बचते रहते हैं और जब उनको गुस्सा आता है तो माफ़ कर देते हैं;
- وَالَّذ۪ينَ اسْتَجَابُوا لِرَبِّهِمْ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَۖ وَاَمْرُهُمْ شُورٰى بَيْنَهُمْۖ وَمِمَّا رَزَقْنَاهُمْ يُنْفِقُونَۚऔर जो अपने ‘रब’ का हुक्म मानते और नमाज़ क़ायम करते, और अपना मामला आपसी मश्वरे (परामर्श) से करते हैं, और जो कुछ ‘हमने’ उन्हें दिया है उसमें से खर्च करते हैं;
- وَالَّذ۪ينَ اِذَٓا اَصَابَهُمُ الْبَغْيُ هُمْ يَنْتَصِرُونَऔर जो ऐसे हैं कि जब उन पर ज़ुल्म होता है तो अपना बदला लेते हैं।
- وَجَزٰٓؤُ۬ا سَيِّئَةٍ سَيِّئَةٌ مِثْلُهَاۚ فَمَنْ عَفَا وَاَصْلَحَ فَاَجْرُهُ عَلَى اللّٰهِۜ اِنَّهُ لَا يُحِبُّ الظَّالِم۪ينَऔर बुराई का बदला वैसी ही बुराई है, फिर जो कोई माफ़ कर दे और सुधार करे तो उसका बदला अल्लाह के ज़िम्मे है, बेशक वह ज़ालिमों को पसंद नहीं करता।
- وَلَمَنِ انْتَصَرَ بَعْدَ ظُلْمِه۪ فَاُو۬لٰٓئِكَ مَا عَلَيْهِمْ مِنْ سَب۪يلٍۜऔर जिन्होंने अपने ऊपर ज़ुल्म होने के बाद बदला लिया, तो ऐसे लोगों पर कोई इल्ज़ाम नहीं।
- اِنَّمَا السَّب۪يلُ عَلَى الَّذ۪ينَ يَظْلِمُونَ النَّاسَ وَيَبْغُونَ فِي الْاَرْضِ بِغَيْرِ الْحَقِّۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌइल्ज़ाम तो केवल उन लोगों पर है जो लोगों पर ज़ुल्म करते हैं, और धरती में नाहक़ ज़्यादती करते हैं, ऐसे ही लोगों के लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब है।
- وَلَمَنْ صَبَرَ وَغَفَرَ اِنَّ ذٰلِكَ لَمِنْ عَزْمِ الْاُمُورِ۟और जिसने सब्र से काम लिया और माफ़ कर दिया तो यह बड़े ही अ़ज़्म (साहस) का काम है।
- وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ وَلِيٍّ مِنْ بَعْدِه۪ۜ وَتَرَى الظَّالِم۪ينَ لَمَّا رَاَوُا الْعَذَابَ يَقُولُونَ هَلْ اِلٰى مَرَدٍّ مِنْ سَب۪يلٍۚऔर जिस व्यक्ति को अल्लाह गुमराही में डाल दे, तो इसके बाद उसका कोई संरक्षक नहीं, और तुम ज़ालिमों को देखोगे कि जब वे अ़ज़ाब को देख लेंगे तो कहेंगे, ‘‘क्या कोई वापसी की भी राह है?’’
- وَتَرٰيهُمْ يُعْرَضُونَ عَلَيْهَا خَاشِع۪ينَ مِنَ الذُّلِّ يَنْظُرُونَ مِنْ طَرْفٍ خَفِيٍّۜ وَقَالَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنَّ الْخَاسِر۪ينَ الَّذ۪ينَ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ وَاَهْل۪يهِمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ اَلَٓا اِنَّ الظَّالِم۪ينَ ف۪ي عَذَابٍ مُق۪يمٍऔर तुम उन्हें देखोगे कि वे उस (जहन्नम) के सामने इस तरह पेश किये जाएँगे कि अपमान से झुके हुए कन्खियों से देख रहे होंगे, और जो लोग ईमान लाए, वे कहेंगे; ‘‘घाटे में पड़ने वाले वही हैं जिन्होंने क़ियामत के दिन अपने आप को और अपने लोगों को घाटे में डाल दिया, ख़बरदार! बेशक ये ज़ालिम (हमेशा के लिए) अ़ज़ाब में ही रहेंगे।
- وَمَا كَانَ لَهُمْ مِنْ اَوْلِيَٓاءَ يَنْصُرُونَهُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ سَب۪يلٍۜऔर अल्लाह के सिवा उनका कोई दोस्त न होगा, जो उनकी मदद करे; और जिसे अल्लाह गुमराही में डाल दे तो उसके लिए कोई राह नहीं।’’
- اِسْتَج۪يبُوا لِرَبِّكُمْ مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَ يَوْمٌ لَا مَرَدَّ لَهُ مِنَ اللّٰهِۜ مَا لَكُمْ مِنْ مَلْجَاٍ يَوْمَئِذٍ وَمَا لَكُمْ مِنْ نَك۪يرٍअपने ‘रब’ की बात मान लो, इससे पहले कि अल्लाह की ओर से वह दिन आ जाए जो वापस होने वाला नहीं, उस दिन तुम्हारे लिए न कोई ठिकाना होगा और न तुम से गुनाहों का इन्कार ही बन पड़ेगा।
- فَاِنْ اَعْرَضُوا فَمَٓا اَرْسَلْنَاكَ عَلَيْهِمْ حَف۪يظًاۜ اِنْ عَلَيْكَ اِلَّا الْبَلَاغُۜ وَاِنَّٓا اِذَٓا اَذَقْنَا الْاِنْسَانَ مِنَّا رَحْمَةً فَرِحَ بِهَاۜ وَاِنْ تُصِبْهُمْ سَيِّئَةٌ بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يهِمْ فَاِنَّ الْاِنْسَانَ كَفُورٌअब भी अगर यह ध्यान में न लाएँ तो ‘हमने’ तो आप को उन पर कोई संरक्षक बनाकर नहीं भेजा, आप पर तो केवल पहुँंचा देने की ज़िम्मेदारी है, और जब ‘हम’ इन्सान को अपनी ओर से किसी रह़मत का मज़ा चखाते हैं तो वह उस पर इतराने लगता है, और अगर उसके करतूतों की वजह से कोई मुसीबत उस पर आती है तो वह नाशुक्री करने लगता है।
- لِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ يَخْلُقُ مَا يَشَٓاءُۜ يَهَبُ لِمَنْ يَشَٓاءُ اِنَاثًا وَيَهَبُ لِمَنْ يَشَٓاءُ الذُّكُورَۙआसमानों और ज़मीन की बादशाही अल्लाह ही के लिए है ‘वह’ जो चाहता है पैदा करता है, जिसे चाहता है बेटियाँं देता है और जिसे चाहता है बेटे देता है।
- اَوْ يُزَوِّجُهُمْ ذُكْرَانًا وَاِنَاثًاۚ وَيَجْعَلُ مَنْ يَشَٓاءُ عَق۪يمًاۜ اِنَّهُ عَل۪يمٌ قَد۪يرٌया उनको बेटे और बेटियाँ दोनोंं देता है, और जिसको चाहता है बेऔलाद रखता है, ‘वह’ तो जानने वाला, क़ुद्रत वाला है।
- وَمَا كَانَ لِبَشَرٍ اَنْ يُكَلِّمَهُ اللّٰهُ اِلَّا وَحْيًا اَوْ مِنْ وَرَٓائِ۬ حِجَابٍ اَوْ يُرْسِلَ رَسُولًا فَيُوحِيَ بِاِذْنِه۪ مَا يَشَٓاءُۜ اِنَّهُ عَلِيٌّ حَك۪يمٌऔर किसी बशर (इन्सान) की यह शान नहीं कि अल्लाह उससे बात करे, सिवाय इसके कि वह़्य (प्रकाशना) के ज़रिये या पर्दे के पीछे से या यह कि किसी रसूल (फ़रिश्ते) को भेज दे, फिर वह उसकी इजाज़त से जो चाहे वह़्य कर दे, बेशक ‘वह’ ऊँची शान वाला, बड़ी ह़िक्मत वाला है।
- وَكَذٰلِكَ اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ رُوحًا مِنْ اَمْرِنَاۜ مَا كُنْتَ تَدْر۪ي مَا الْكِتَابُ وَلَا الْا۪يمَانُ وَلٰكِنْ جَعَلْنَاهُ نُورًا نَهْد۪ي بِه۪ مَنْ نَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِنَاۜ وَاِنَّكَ لَتَهْد۪ٓي اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍۙऔर इसी तरह ‘हमने’ अपने हुक्म से आप की ओर एक रूह (फ़रिश्ता) भेजा, आप नहीं जानते थे कि किताब क्या चीज़ है और ईमान क्या चीज़ है, लेकिन ‘हमने’ उस (क़ुर्आन) को नूर (प्रकाश) बनाया, और अपने बन्दों में से जिसे चाहते हैं उसे राह दिखाते हैं, और बेशक आप सीधे रास्ते की ओर रहनुमाई कर रहे हैं;
- صِرَاطِ اللّٰهِ الَّذ۪ي لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ اَلَٓا اِلَى اللّٰهِ تَص۪يرُ الْاُمُورُअल्लाह के रास्ते की ओर जो आसमानों और ज़मीन की सारी चीज़ों का मालिक है, ‘‘सुन लो! सारे मामले अल्लाह ही की ओर लौटते हैं।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet