सूरह 43: Az-Zukhruf
- حٰمٓۜह़ामीम्,
- وَالْكِتَابِ الْمُب۪ينِۙस्पष्ट किताब की क़सम;
- اِنَّا جَعَلْنَاهُ قُرْءٰنًا عَرَبِيًّا لَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَۚकि ‘हमने’ इसे अ़रबी क़ुर्आन बनाया, ताकि तुम समझो।
- وَاِنَّهُ ف۪ٓي اُمِّ الْكِتَابِ لَدَيْنَا لَعَلِيٌّ حَك۪يمٌۜऔर यह ‘उम्मुल-किताब’ (लौहे मह़फ़ूज़) में ‘हमारे’ पास (लिखी हुई) बड़े ऊँचे दर्जे की, ह़िकमत वाली है।
- اَفَنَضْرِبُ عَنْكُمُ الذِّكْرَ صَفْحًا اَنْ كُنْتُمْ قَوْمًا مُسْرِف۪ينَतो क्या ‘हम’ तुम्हारी याददिहानी से इसलिए नज़र फेर लें कि तुम सीमा को पार करने वाले लोग हो?
- وَكَمْ اَرْسَلْنَا مِنْ نَبِيٍّ فِي الْاَوَّل۪ينَऔर ‘हमने’ पहले के लोगों में भी कितने नबी भेजे थे।
- وَمَا يَأْت۪يهِمْ مِنْ نَبِيٍّ اِلَّا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَऔर जो नबी भी उनके पास आता था, वे उसका मज़ाक़ ही उड़ाते थे।
- فَاَهْلَكْنَٓا اَشَدَّ مِنْهُمْ بَطْشًا وَمَضٰى مَثَلُ الْاَوَّل۪ينَतो ‘हमने’ उनको तबाह कर दिया जो उनमें ज़्यादा शक्तिशाली थे, और अगले लोगों की मिसालें गुज़र चुकी हैं।
- وَلَئِنْ سَاَلْتَهُمْ مَنْ خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ لَيَقُولُنَّ خَلَقَهُنَّ الْعَز۪يزُ الْعَل۪يمُۙऔर अगर तुम उनसे पूछो, ‘‘आसमानों और ज़मीन को किसने पैदा किया है,’’ तो यही कहेंगे, ‘उनको ज़बर्दस्त इल्म वाले ने पैदा किया है;
- اَلَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الْاَرْضَ مَهْدًا وَجَعَلَ لَكُمْ ف۪يهَا سُبُلًا لَعَلَّكُمْ تَهْتَدُونَۚ‘जिसने’ तुम्हारे लिए धरती को पालना बनाया और उसमें तुम्हारे लिए रास्ते बना दिये, ताकि तुम राह पा सको।
- وَالَّذ۪ي نَزَّلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً بِقَدَرٍۚ فَاَنْشَرْنَا بِه۪ بَلْدَةً مَيْتًاۚ كَذٰلِكَ تُخْرَجُونَऔर ‘जिसने’ आसमान से एक खास मात्रा में पानी उतारा, फिर ‘हमने’ उससे मुर्दा ज़मीन को जिला दिया, इसी तरह तुम (ज़मीन से) निकाले जाओगे।
- وَالَّذ۪ي خَلَقَ الْاَزْوَاجَ كُلَّهَا وَجَعَلَ لَكُمْ مِنَ الْفُلْكِ وَالْاَنْعَامِ مَا تَرْكَبُونَۙऔर ‘जिसने’ तमाम चीज़ों के जोड़े पैदा किये, और तुम्हारे लिए नौकाएँ और जानवर बनाए जिन पर तुम सवार होते हो;
- لِتَسْتَوُ۫ا عَلٰى ظُهُورِه۪ ثُمَّ تَذْكُرُوا نِعْمَةَ رَبِّكُمْ اِذَا اسْتَوَيْتُمْ عَلَيْهِ وَتَقُولُوا سُبْحَانَ الَّذ۪ي سَخَّرَ لَنَا هٰذَا وَمَا كُنَّا لَهُ مُقْرِن۪ينَۙताकि तुम उनकी पीठों पर चढ़ कर बैठो, फिर याद करो अपने रब की नेअ़मत को, जब तुम उन पर बैठ जाओ और कहो, ‘‘पाक है ‘वह’ हस्ती ‘जिसने’ इसको हमारे वश में किया, और हमारे बस में न था कि उनको क़ाबू में कर लेते;
- وَاِنَّٓا اِلٰى رَبِّنَا لَمُنْقَلِبُونَऔर हम अपने रब ही की ओर लौटने वाले हैं।’’
- وَجَعَلُوا لَهُ مِنْ عِبَادِه۪ جُزْءًاۜ اِنَّ الْاِنْسَانَ لَكَفُورٌ مُب۪ينٌۜऔर उन्होंने उसके बन्दों में से कुछ को उसका अंश (औलाद) ठहरा लिया, बेशक इन्सान तो खुला हुआ नाशुक्रा है।
- اَمِ اتَّخَذَ مِمَّا يَخْلُقُ بَنَاتٍ وَاَصْفٰيكُمْ بِالْبَن۪ينَ۟क्या ‘उसने’ खुद अपनी मख़्लूक़ (सृष्टि) में से अपने लिए बेटियां रख लीं, और तुम्हारे लिए बेटे खास कर दिये।
- وَاِذَا بُشِّرَ اَحَدُهُمْ بِمَا ضَرَبَ لِلرَّحْمٰنِ مَثَلًا ظَلَّ وَجْهُهُ مُسْوَدًّا وَهُوَ كَظ۪يمٌऔर जब उनमें से किसी को उसकी खुशख़बरी दी जाती है, जो वह रह़मान के लिए बयान करता है, तो उसके मुँह पर कलौंस छा जाती है और वह ग़म के मारे घुटा-घुटा रहने लगता है।
- اَوَمَنْ يُنَشَّؤُ۬ا فِي الْحِلْيَةِ وَهُوَ فِي الْخِصَامِ غَيْرُ مُب۪ينٍक्या वह जो ज़ेवर में परवरिश पाए और झगड़े के वक़्त बात तक न कह सके।
- وَجَعَلُوا الْمَلٰٓئِكَةَ الَّذ۪ينَ هُمْ عِبَادُ الرَّحْمٰنِ اِنَاثًاۜ اَشَهِدُوا خَلْقَهُمْۜ سَتُكْتَبُ شَهَادَتُهُمْ وَيُسْـَٔلُونَऔर उन्होंने फ़रिश्तंों को- जो रह़मान के बन्दे हैं- आ़ैरतें ठहरा ली हैं, क्या ये उनकी पैदाइश (संरचना) के वक़्त मौजूद थे? तो बहुत जल्द उनकी गवाही लिख ली जाएगी और उनसे पूछा जाएगा।
- وَقَالُوا لَوْ شَٓاءَ الرَّحْمٰنُ مَا عَبَدْنَاهُمْۜ مَا لَهُمْ بِذٰلِكَ مِنْ عِلْمٍۗ اِنْ هُمْ اِلَّا يَخْرُصُونَۜऔर कहते हैं, ‘‘अगर रह़मान चाहता तो हम उन्हें न पूजते, उन्हें इस का कुछ इल्म नहीं, वह तो बस अट्कल की बातें करते हैं।
- اَمْ اٰتَيْنَاهُمْ كِتَابًا مِنْ قَبْلِه۪ فَهُمْ بِه۪ مُسْتَمْسِكُونَया ‘हमने’ इससे पहले उनको कोई किताब (प्रमाण के रूप में) दी थी तो ये उसे मज़बूती से पकड़े हुए हैं।
- بَلْ قَالُٓوا اِنَّا وَجَدْنَٓا اٰبَٓاءَنَا عَلٰٓى اُمَّةٍ وَاِنَّا عَلٰٓى اٰثَارِهِمْ مُهْتَدُونَ(नहीं,) बल्कि वे कहते हैं, ‘‘हमने तो अपने बाप-दादा को एक तरीक़े पर पाया है और हम उन्हीं के नक्शे क़दम (पद-चिन्ह) पर चलकर (सीधी) राह़ पा रहे हैं।’’
- وَكَذٰلِكَ مَٓا اَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ ف۪ي قَرْيَةٍ مِنْ نَذ۪يرٍ اِلَّا قَالَ مُتْرَفُوهَٓاۙ اِنَّا وَجَدْنَٓا اٰبَٓاءَنَا عَلٰٓى اُمَّةٍ وَاِنَّا عَلٰٓى اٰثَارِهِمْ مُقْتَدُونَऔर इसी तरह तुमसे पहले जिस बस्ती में भी ‘हमने’ कोई सचेत करने वाला भेजा उसके खुशह़ाल लोगों ने यही कहा, ‘‘हमने अपने बाप-दादा को एक तरीक़े पर पाया है और हम उनके नक्श़े क़दम (पद-चिन्ह) पर चल रहे हैं।’’
- قَالَ اَوَلَوْ جِئْتُكُمْ بِاَهْدٰى مِمَّا وَجَدْتُمْ عَلَيْهِ اٰبَٓاءَكُمْۜ قَالُٓوا اِنَّا بِمَٓا اُرْسِلْتُمْ بِه۪ كَافِرُونَकहा, अगर मैं उस तरीक़े के मुक़ाबले में जिस पर तुमने अपने बाप-दादा को पाया है, वह उस से कहीं सीधा रास्ता दिखाता हो, कहने लगे, ‘‘तुम्हें जो भी देकर भेजा गया है हम तो उसका इन्कार करते हैं।’’
- فَانْتَقَمْنَا مِنْهُمْ فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُكَذِّب۪ينَ۟तो फिर ‘हमने’ उनसे बदला लिया, देखो कैसा अंजाम हुआ झुठलाने वालों का!
- وَاِذْ قَالَ اِبْرٰه۪يمُ لِاَب۪يهِ وَقَوْمِه۪ٓ اِنَّن۪ي بَرَٓاءٌ مِمَّا تَعْبُدُونَۙऔर जब इब्राहीम ने अपने बाप और अपनी क़ौम के लोगों से कहा, ‘‘जिनकी तुम पूजा करते हो, मैं उनसे बेज़ार हूँ;
- اِلَّا الَّذ۪ي فَطَرَن۪ي فَاِنَّهُ سَيَهْد۪ينِमगर जिसने मुझको पैदा किया है, ‘वही’ मुझको राह दिखाएगा;’’
- وَجَعَلَهَا كَلِمَةً بَاقِيَةً ف۪ي عَقِبِه۪ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَऔर यही बात अपनी औलाद में पीछे छोड़ गये ताकि वे उसकी ओर रूजूअ़ करें।
- بَلْ مَتَّعْتُ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ وَاٰبَٓاءَهُمْ حَتّٰى جَٓاءَهُمُ الْحَقُّ وَرَسُولٌ مُب۪ينٌबल्कि ‘हमने’ उन (कुफ्फार) को और उनके बाप-दादा को ज़िन्दगी गुज़ारने का सामान दिया, यहाँ तक कि उनके पास ह़क़ और खोल-खोल कर बताने वाले रसूल आ गये।
- وَلَمَّا جَٓاءَهُمُ الْحَقُّ قَالُوا هٰذَا سِحْرٌ وَاِنَّا بِه۪ كَافِرُونَऔर जब ह़क़ उनके पास आ गया तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो जादू है, और हम तो इसका इन्कार करते हैं।’’
- وَقَالُوا لَوْلَا نُزِّلَ هٰذَا الْقُرْاٰنُ عَلٰى رَجُلٍ مِنَ الْقَرْيَتَيْنِ عَظ۪يمٍऔर वे कहते हैं, ‘‘यह क़ुर्आन इन दो बस्तियों के किसी बड़े आदमी पर क्यों नहीं उतारा गया;’’
- اَهُمْ يَقْسِمُونَ رَحْمَتَ رَبِّكَۜ نَحْنُ قَسَمْنَا بَيْنَهُمْ مَع۪يشَتَهُمْ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَرَفَعْنَا بَعْضَهُمْ فَوْقَ بَعْضٍ دَرَجَاتٍ لِيَتَّخِذَ بَعْضُهُمْ بَعْضًا سُخْرِيًّاۜ وَرَحْمَتُ رَبِّكَ خَيْرٌ مِمَّا يَجْمَعُونَक्या यह लोग तुम्हारे रब की रह़मत को बाँटते हैं?’’ दुनिया की ज़िन्दगी में उनको ज़िन्दगी गुज़ारने के साधन (रोज़ी)‘हमने’ उनके बीच बांट दिये, और ‘हमने’ उनमें से कुछ लोगों को दूसरे कुछ लोगों पर दर्जे बुलन्द कर दिये हैं, ताकि वे एक-दूसरे से काम लें, और तुम्हारे रब की रह़मत इससे कहीं ज़्यादा बेहतर है, जिसे ये जमा कर रहे हैं।
- وَلَوْلَٓا اَنْ يَكُونَ النَّاسُ اُمَّةً وَاحِدَةً لَجَعَلْنَا لِمَنْ يَكْفُرُ بِالرَّحْمٰنِ لِبُيُوتِهِمْ سُقُفًا مِنْ فِضَّةٍ وَمَعَارِجَ عَلَيْهَا يَظْهَرُونَۙऔर अगर यह बात न होती कि सब इन्सान एक ही तरीक़े पर चल पड़ेंगे, तो जो लोग रह़मान के साथ कुफ्र करते हैं उनके लिए हम उनके घरों की छतें चाँदी की कर देते, और सीढ़ियां भी जिन पर वे चढ़ते;
- وَلِبُيُوتِهِمْ اَبْوَابًا وَسُرُرًا عَلَيْهَا يَتَّكِؤُ۫نَۙऔर उनके घरों के दरवाज़े भी और तख़्त भी जिन पर तकिया लगाते हैं;
- وَزُخْرُفًاۜ وَاِنْ كُلُّ ذٰلِكَ لَمَّا مَتَاعُ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۜ وَالْاٰخِرَةُ عِنْدَ رَبِّكَ لِلْمُتَّق۪ينَ۟और सोने से भी उन्हें माला-माल करते, यह सब दुनिया की ज़िन्दगी का ही सामान है, और आख़िरत तुम्हारे रब के यहाँ केवल मुत्तक़ियों (परहेज़गारों) के लिए है;
- وَمَنْ يَعْشُ عَنْ ذِكْرِ الرَّحْمٰنِ نُقَيِّضْ لَهُ شَيْطَانًا فَهُوَ لَهُ قَر۪ينٌऔर जो रह़मान के ज़िक्र से बेपरवाह हो जाता है, ‘हम’ उस पर एक शैतान मुसल्लत कर देते हैं तो वह उसका साथी बन जाता है;
- وَاِنَّهُمْ لَيَصُدُّونَهُمْ عَنِ السَّب۪يلِ وَيَحْسَبُونَ اَنَّهُمْ مُهْتَدُونَऔर ये (शैतान) उनको अल्लाह की राह से रोकते हैं, और वे समझते हैं कि सीधी राह पर हैं;
- حَتّٰٓى اِذَا جَٓاءَنَا قَالَ يَا لَيْتَ بَيْن۪ي وَبَيْنَكَ بُعْدَ الْمَشْرِقَيْنِ فَبِئْسَ الْقَر۪ينُयहाँ तक कि जब हमारे पास आएगा तो (शैतान से) कहेगा, ‘‘काश, मेरे और तेरे बीच पूरब के दोनों किनारों की दूरी होती! तू तो बहुत ही बुरा साथी निकला।’’
- وَلَنْ يَنْفَعَكُمُ الْيَوْمَ اِذْ ظَلَمْتُمْ اَنَّكُمْ فِي الْعَذَابِ مُشْتَرِكُونَऔर जब तुम ज़ुल्म कर चुके हो तो यह बात तुम्हारे लिए कुछ भी फ़ायदा न देगी कि तुम अ़ज़ाब में एक-दूसरे के साझी हो;
- اَفَاَنْتَ تُسْمِعُ الصُّمَّ اَوْ تَهْدِي الْعُمْيَ وَمَنْ كَانَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍक्या तुम बहरों को सुना सकते हो, या अन्धों को, और जो खुली गुमराही में पड़ा हुआ हो उसको (राह दिखाओगे)?
- فَاِمَّا نَذْهَبَنَّ بِكَ فَاِنَّا مِنْهُمْ مُنْتَقِمُونَۙअगर हम तुम्हें उठा भी लें तब भी ‘हम’ उन लोगों से बदला ले कर रहेंगे,
- اَوْ نُرِيَنَّكَ الَّذ۪ي وَعَدْنَاهُمْ فَاِنَّا عَلَيْهِمْ مُقْتَدِرُونَया ‘हम’ तुम्हें वह चीज़ दिखा देंगे जिसका ‘हमने’ उनसे वादा किया है, हमें उन पर पूरी क़ुदरत (सामर्थ्य) है।
- فَاسْتَمْسِكْ بِالَّذ۪ٓي اُو۫حِيَ اِلَيْكَۚ اِنَّكَ عَلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍतो तुम उस चीज़ को मज़बूती से थामे रहो, जिसकी तुम्हारी ओर वह़्य (प्रकाशना) की गई, बेशक तुम सीधी राह पर हो;
- وَاِنَّهُ لَذِكْرٌ لَكَ وَلِقَوْمِكَۚ وَسَوْفَ تُسْـَٔلُونَऔर यह (क़ुर्आन) तुम्हारे लिए और तुम्हारी क़ौम के लिए नसीह़त है, और बहुत जल्द तुम से पूछ-गछ होगी।
- وَسْـَٔلْ مَنْ اَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ مِنْ رُسُلِنَاۗ اَجَعَلْنَا مِنْ دُونِ الرَّحْمٰنِ اٰلِهَةً يُعْبَدُونَ۟और आप से पहले जो ‘हमने’ रसूल भेजे थे, उनसे पूछ लें क्या ‘हमने’ रह़मान के सिवा भी कुछ मअ़बूद (उपास्य) ठहराए थे, कि उनकी इबादत की जाए?
- وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا مُوسٰى بِاٰيَاتِنَٓا اِلٰى فِرْعَوْنَ وَمَلَا۬ئِه۪ فَقَالَ اِنّ۪ي رَسُولُ رَبِّ الْعَالَم۪ينَऔर ‘हमने’ मूसा को अपनी निशानियों के साथ फिरअ़ौन और उसके सरदारों के पास भेजा तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं सारे संसार के रब का रसूल हूँ।’’
- فَلَمَّا جَٓاءَهُمْ بِاٰيَاتِنَٓا اِذَا هُمْ مِنْهَا يَضْحَكُونَतो जब वह उनके पास हमारी निशानियां लेकर आये तो वे उनका मज़ाक़ उड़ाने लगे।
- وَمَا نُر۪يهِمْ مِنْ اٰيَةٍ اِلَّا هِيَ اَكْبَرُ مِنْ اُخْتِهَاۘ وَاَخَذْنَاهُمْ بِالْعَذَابِ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَऔर ‘हम’ उनको एक से बढ़ कर एक निशानी दिखाते रहे और ‘हमने’ उन्हें अ़ज़ाब में पकड़ लिया, ताकि वे रूजूअ़ हो।
- وَقَالُوا يَٓا اَيُّهَ السَّاحِرُ ادْعُ لَنَا رَبَّكَ بِمَا عَهِدَ عِنْدَكَ اِنَّنَا لَمُهْتَدُونَऔर कहते, ऐ जादूगर! अपने रब से हमारे लिए दुआ़ कर, जैसा उसने तुझसे वादा कर रखा है, बेशक ‘हम’ सीधी राह पर चलेंगे;
- فَلَمَّا كَشَفْنَا عَنْهُمُ الْعَذَابَ اِذَا هُمْ يَنْكُثُونَफिर जब भी ‘हम’ उन पर से अ़ज़ाब हटा लेते, तो वे अपना वादा तोड़ देते।
- وَنَادٰى فِرْعَوْنُ ف۪ي قَوْمِه۪ قَالَ يَا قَوْمِ اَلَيْسَ ل۪ي مُلْكُ مِصْرَ وَهٰذِهِ الْاَنْهَارُ تَجْر۪ي مِنْ تَحْت۪يۚ اَفَلَا تُبْصِرُونَۜऔर फ़िरऔ़न ने अपनी क़ौम को पुकार कर कहा, ऐ मेरी क़ौम के लोगो! क्या मिस्र का राज्य मेरा नहीं और क्या यह नहरें मेरे नीचे नहीं बह रही हैं? क्या तुम देखते नहीं हो!
- اَمْ اَنَا۬ خَيْرٌ مِنْ هٰذَا الَّذ۪ي هُوَ مَه۪ينٌ وَلَا يَكَادُ يُب۪ينُबेशक मैं बेहतर हूँ या यह व्यक्ति जो तुच्छ है, और साफ़ बोल भी नहीं पाता;
- فَلَوْلَٓا اُلْقِيَ عَلَيْهِ اَسْوِرَةٌ مِنْ ذَهَبٍ اَوْ جَٓاءَ مَعَهُ الْمَلٰٓئِكَةُ مُقْتَرِن۪ينَफिर ऐसा क्यों न हुआ कि उसके लिए ऊपर से सोने के कंगन डाले गये होते, या उसके साथ फ़रिश्तों के जत्थे उतरते जो साथ रहते;
- فَاسْتَخَفَّ قَوْمَهُ فَاَطَاعُوهُۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمًا فَاسِق۪ينَतो उसने अपनी क़ौम के लोगों को मूर्ख बनाया और उन्होंने उसकी बात मान ली, बेशक वे नाफ़रमान लोग थे;
- فَلَمَّٓا اٰسَفُونَا انْتَقَمْنَا مِنْهُمْ فَاَغْرَقْنَاهُمْ اَجْمَع۪ينَۙजब उन्होंने ‘हमें’ गुस्सा दिलाया तो ‘हमने’ उनसे बदला लिया फिर उन सबको डुबो दिया।
- فَجَعَلْنَاهُمْ سَلَفًا وَمَثَلًا لِلْاٰخِر۪ينَ۟फिर ‘हमने’ उन्हें ऐसा बना दिया कि वह गये-गुज़रे हो गये, और बाद वालों के लिए इबरत (मिसाल) बना दिया।
- وَلَمَّا ضُرِبَ ابْنُ مَرْيَمَ مَثَلًا اِذَا قَوْمُكَ مِنْهُ يَصِدُّونَऔर जब मरयम के बेटे (ईसा) की मिसाल दी गई तो क्या देखते हैं कि उस पर तुम्हारी क़ौम के लोग चिल्लाने लगे;
- وَقَالُٓوا ءَاٰلِهَتُنَا خَيْرٌ اَمْ هُوَۜ مَا ضَرَبُوهُ لَكَ اِلَّا جَدَلًاۜ بَلْ هُمْ قَوْمٌ خَصِمُونَऔर कहने लगे, ‘‘हमारे मअ़बूद (उपास्य) अच्छे हैं या वह (मसीह), उन्होंने यह बात तुमसे केवल झगड़ने के लिए कही है, बल्कि वे तो हैं ही झगड़ालू लोग;
- اِنْ هُوَ اِلَّا عَبْدٌ اَنْعَمْنَا عَلَيْهِ وَجَعَلْنَاهُ مَثَلًا لِبَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۜवह (ईसा) तो बस एक बन्दे थे जिन पर ‘हम’ ने इन्अ़ाम किया और उन्हें ‘हमने’ बनी इस्राईल के लिए एक मिसाल बनाया।
- وَلَوْ نَشَٓاءُ لَجَعَلْنَا مِنْكُمْ مَلٰٓئِكَةً فِي الْاَرْضِ يَخْلُفُونَऔर अगर हम चाहते तो तुममें से फ़रिश्ते पैदा कर देते, जो तुम्हारी जगह ज़मीन पर (उत्तराधिकारी) होते।
- وَاِنَّهُ لَعِلْمٌ لِلسَّاعَةِ فَلَا تَمْتَرُنَّ بِهَا وَاتَّبِعُونِۜ هٰذَا صِرَاطٌ مُسْتَق۪يمٌऔर वह (ईसा) क़ियामत की बहुत बड़ी दलील है, तो तुम इसके बारे में सन्देह न करो और मेरी पैरवी करो, यही सीधी राह है।
- وَلَا يَصُدَّنَّكُمُ الشَّيْطَانُۚ اِنَّهُ لَكُمْ عَدُوٌّ مُب۪ينٌऔर शैतान तुम्हें इससे रोक न दे, वह तो तुम्हारा खुला दुश्मन है।
- وَلَمَّا جَٓاءَ ع۪يسٰى بِالْبَيِّنَاتِ قَالَ قَدْ جِئْتُكُمْ بِالْحِكْمَةِ وَلِاُبَيِّنَ لَكُمْ بَعْضَ الَّذ۪ي تَخْتَلِفُونَ ف۪يهِۚ فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِऔर जब ईसा स्पष्ट निशानियों के साथ आए, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं तुम्हारे पास ह़िकमत लेकर आया हूँ और इसलिए कि कुछ बातें,स्पष्ट कर दूँ, जिसके बारे में तुम मतभेद कर रहे हो, तो तुम अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो।
- اِنَّ اللّٰهَ هُوَ رَبّ۪ي وَرَبُّكُمْ فَاعْبُدُوهُۜ هٰذَا صِرَاطٌ مُسْتَق۪يمٌबेशक अल्लाह मेरा ‘रब’ है और तुम्हारा भी ‘रब’ है, तो उसी की इबादत करो, यही सीधी राह है।’’
- فَاخْتَلَفَ الْاَحْزَابُ مِنْ بَيْنِهِمْۚ فَوَيْلٌ لِلَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مِنْ عَذَابِ يَوْمٍ اَل۪يمٍमगर उनमें के कितने ही गिरोहों ने आपस में विभेद किया, तो तबाही है उन लोगों के लिए जिन्होंने ज़ुल्म किया, एक दुःख देने वाले अ़ज़ाब के दिन से।
- هَلْ يَنْظُرُونَ اِلَّا السَّاعَةَ اَنْ تَأْتِيَهُمْ بَغْتَةً وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَक्या ये लोग इस बात के इन्तिज़ार में हैं कि उन पर वह घड़ी (क़ियामत) आ जाए और उन्हें इसकी ख़बर भी न हो।
- اَلْاَخِلَّٓاءُ يَوْمَئِذٍ بَعْضُهُمْ لِبَعْضٍ عَدُوٌّ اِلَّا الْمُتَّق۪ينَۜ۟उस दिन सभी दोस्त आपस में एक दूसरे के दुश्मन होंगे, सिवाय मुत्तकियों (परहेज़गारों) के।
- يَا عِبَادِ لَا خَوْفٌ عَلَيْكُمُ الْيَوْمَ وَلَٓا اَنْتُمْ تَحْزَنُونَۚ‘‘ऐ मेरे बन्दो! आज न तुम्हें डर है और न तुम ग़मगीन होंगे।
- اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِاٰيَاتِنَا وَكَانُوا مُسْلِم۪ينَۚजो लोग ‘हमारी’ आयतों पर ईमान लाए और मुस्लिम (आज्ञाकारी) हो गये;
- اُدْخُلُوا الْجَنَّةَ اَنْتُمْ وَاَزْوَاجُكُمْ تُحْبَرُونَ‘‘दाख़िल हो जाओ जन्नत में, तुम और तुम्हारी पत्नियां, इज़्ज़त के साथ।’’
- يُطَافُ عَلَيْهِمْ بِصِحَافٍ مِنْ ذَهَبٍ وَاَكْوَابٍۚ وَف۪يهَا مَا تَشْتَه۪يهِ الْاَنْفُسُ وَتَلَذُّ الْاَعْيُنُۚ وَاَنْتُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَۚउनके आगे सोने की तश्तरियाँ और प्याले गर्दिश करेगें और वहां वह सब कुछ होगा, जो दिलों को भाए और आँखें जिससे लज़्ज़त पाएँ ‘‘और तुम उसमें हमेशा रहोगे।
- وَتِلْكَ الْجَنَّةُ الَّت۪ٓي اُو۫رِثْتُمُوهَا بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऔर यह जन्नत, जिसके तुम मालिक बना दिये गये हो, तुम्हारे अ़ामाल का बदला है।
- لَكُمْ ف۪يهَا فَاكِهَةٌ كَث۪يرَةٌ مِنْهَا تَأْكُلُونَतुम्हारे लिए उसमें बहुत से मेवे हैं जिसे तुम खाओगे।’’
- اِنَّ الْمُجْرِم۪ينَ ف۪ي عَذَابِ جَهَنَّمَ خَالِدُونَۚगुनहगार हमेशा जहन्नम के अ़ज़ाब में ही रहेंगे।
- لَا يُفَتَّرُ عَنْهُمْ وَهُمْ ف۪يهِ مُبْلِسُونَۚउनके अ़ज़ाब में कमी न होगी और वे उसमें निराश हो कर पड़े रहेंगे;
- وَمَا ظَلَمْنَاهُمْ وَلٰكِنْ كَانُوا هُمُ الظَّالِم۪ينَऔर ‘हमने’ उन पर जुल्म नहीं किया, बल्कि वे खुद (अपने ऊपर) जुल्म करते रहे।
- وَنَادَوْا يَا مَالِكُ لِيَقْضِ عَلَيْنَا رَبُّكَۜ قَالَ اِنَّكُمْ مَاكِثُونَऔर पुकारेंगे, ‘‘ऐ अधिकारी! तुम्हारा रब हमें मौत दे दे, वह कहेगाः तुमको (इसी ह़ाल में) हमेंशा रहना है;’’
- لَقَدْ جِئْنَاكُمْ بِالْحَقِّ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَكُمْ لِلْحَقِّ كَارِهُونَ‘‘हमने तुम्हारे सामने ह़क़ (सत्य) पेश किया था, मगर तुममें से अक्सर को हक़ नागवार था।
- اَمْ اَبْرَمُٓوا اَمْرًا فَاِنَّا مُبْرِمُونَۚक्या उन्होंने किसी बात को तय कर लिया है? अच्छा तो ‘हमने’ भी तय कर लिया है।
- اَمْ يَحْسَبُونَ اَنَّا لَا نَسْمَعُ سِرَّهُمْ وَنَجْوٰيهُمْۜ بَلٰى وَرُسُلُنَا لَدَيْهِمْ يَكْتُبُونَक्या यह लोग समझते हैं कि ‘हम’ उनकी छिपी बातों और उनकी कानाफूसी को सुनते नहीं हैं? क्यों नहीं! और ‘हमारे’ दूत (फ़रिश्ते) उनके पास सब बातें लिखते रहते हैं;’’
- قُلْ اِنْ كَانَ لِلرَّحْمٰنِ وَلَدٌۗ فَاَنَا۬ اَوَّلُ الْعَابِد۪ينَकह दीजिए, ‘‘अगर रह़मान के कोई औलाद होती तो सबसे पहले मैं इबादत करने वाला होता;
- سُبْحَانَ رَبِّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ رَبِّ الْعَرْشِ عَمَّا يَصِفُونَपाक है आसमानों और ज़मीन का रब, अर्श (सिंहासन) का मालिक उन बातों का जो ये बयान करते हैं।
- فَذَرْهُمْ يَخُوضُوا وَيَلْعَبُوا حَتّٰى يُلَاقُوا يَوْمَهُمُ الَّذ۪ي يُوعَدُونَतो उनको छोड़ दो कि बहस में उलझे रहें और खेल में लगे रहें, यहां तक कि उस दिन को देख लें जिससे उनको डराया जा रहा है।
- وَهُوَ الَّذ۪ي فِي السَّمَٓاءِ اِلٰهٌ وَفِي الْاَرْضِ اِلٰهٌۜ وَهُوَ الْحَك۪يمُ الْعَل۪يمُऔर ‘वही’ आसमानों में भी इलाह (उपास्य) है, और (वही) ज़मीन में भी और ‘वही’ ह़िकमत वाला, इल्म वाला है;
- وَتَبَارَكَ الَّذ۪ي لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَاۚ وَعِنْدَهُ عِلْمُ السَّاعَةِۚ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَऔर बड़ी बरकत वाला है ‘वह’, जिसके क़ब्ज़े में आसमानों और ज़मीन और उनके बीच की सभी चीज़ों की बादशाही है, ‘उसी’ को (क़ियामत की घड़ी का) इल्म है और ‘उसी’ की ओर तुम लौटाए जाओगे।
- وَلَا يَمْلِكُ الَّذ۪ينَ يَدْعُونَ مِنْ دُونِهِ الشَّفَاعَةَ اِلَّا مَنْ شَهِدَ بِالْحَقِّ وَهُمْ يَعْلَمُونَऔर ‘उसको’ छोड़कर ये लोग जिन को पुकारते हैं, वे शफ़ाअ़त (सिफ़ारिश) का अख़्तियार नहीं रखते, बस ‘उसे’ ही यह अधिकार ह़ासिल है जो ह़क़ की गवाही दें, और वे लोग जानते हैं।
- وَلَئِنْ سَاَلْتَهُمْ مَنْ خَلَقَهُمْ لَيَقُولُنَّ اللّٰهُ فَاَنّٰى يُؤْفَكُونَۙऔर अगर तुम उनसे पूछो, ‘‘उन्हें किसने पैदा किया है?’’ तो कहेंगे, ‘‘अल्लाह ने!’’ फिर ये किस तरह फ़रेब में आ जाते हैं?
- وَق۪يلِه۪ يَا رَبِّ اِنَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ قَوْمٌ لَا يُؤْمِنُونَۢऔर उस (रसूल) ने फ़रियाद की ‘‘ऐ मेरे रब! ये ऐसे लोग हैं, जो ईमान नहीं लाते;
- فَاصْفَحْ عَنْهُمْ وَقُلْ سَلَامٌۜ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَतो उनसे दरगुज़र कीजिए और कहिए, ‘‘सलाम है तुम्हें!ं’’ बहुत जल्द ही उन्हेंं मालूम हो जाएगा।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet