सूरह 44: Ad-Dukhan
- حٰمٓۜह़ामीम्,
- وَالْكِتَابِ الْمُب۪ينِۙस्पष्ट किताब की क़सम!
- اِنَّٓا اَنْزَلْنَاهُ ف۪ي لَيْلَةٍ مُبَارَكَةٍ اِنَّا كُنَّا مُنْذِر۪ينَकि ‘हमने’ उसे एक मुबारक रात में उतारा, बेशक हम तो ख़बरदार करने वाले थे;
- ف۪يهَا يُفْرَقُ كُلُّ اَمْرٍ حَك۪يمٍۜहर ह़िक्मत वाले काम का फ़ैसला उसी रात में हुआ करता है;
- اَمْرًا مِنْ عِنْدِنَاۜ اِنَّا كُنَّا مُرْسِل۪ينَۚहमारे खास हुक्म से, बेशक ‘हम’ ही रसूलों को भेजने वाले हैं।
- رَحْمَةً مِنْ رَبِّكَۜ اِنَّهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُۙआप के ‘रब’ की रह़मत की वजह से, वही सब कुछ सुनने वाला, जानने वाला है।
- رَبِّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَاۢ اِنْ كُنْتُمْ مُوقِن۪ينَआसमानों और ज़मीन का ‘रब’ और जो कुछ इन दोनों के बीच है उसका भी, अगर तुम यक़ीन करते हो;
- لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ يُحْي۪ وَيُم۪يتُۜ رَبُّكُمْ وَرَبُّ اٰبَٓائِكُمُ الْاَوَّل۪ينَउसके सिवा कोई इलाह (उपास्य) नहीं; ‘वही’ ज़िन्दा करता और मौत देता है; तुम्हारा ‘रब’ और तुम्हारे गुज़रे हुए बाप-दादा का रब।
- بَلْ هُمْ ف۪ي شَكٍّ يَلْعَبُونَबल्कि यह लोग शक में पड़े खेल रहे हैं।
- فَارْتَقِبْ يَوْمَ تَأْتِي السَّمَٓاءُ بِدُخَانٍ مُب۪ينٍۙतो इन्तिज़ार करो उस दिन का जब आसमान से ख़ुला हुआ धुआँ ज़ाहिर होगा!
- يَغْشَى النَّاسَۜ هٰذَا عَذَابٌ اَل۪يمٌजो लोगों पर छा जाएगा, यह है दुःख देने वाला अ़ज़ाब!
- رَبَّنَا اكْشِفْ عَنَّا الْعَذَابَ اِنَّا مُؤْمِنُونَ‘‘ऐ ‘हमारे’ रब! हमसे इस अ़ज़ाब को दूर कर दे, हम ईमान लाते हैं।’’
- اَنّٰى لَهُمُ الذِّكْرٰى وَقَدْ جَٓاءَهُمْ رَسُولٌ مُب۪ينٌۙअब उनके लिए नसीह़त का मौक़ा कहाँ रहा, उनका ह़ाल तो यह है कि उनके पास साफ़ बताने वाला रसूल आ चुका है।
- ثُمَّ تَوَلَّوْا عَنْهُ وَقَالُوا مُعَلَّمٌ مَجْنُونٌۢफिर भी उन्होंने उसकी ओर से मुँह मोड़ लिया और कहने लगे, ‘‘(यह तो एक) सिखाया पढ़ाया दीवाना है।’’
- اِنَّا كَاشِفُوا الْعَذَابِ قَل۪يلًا اِنَّكُمْ عَٓائِدُونَۢहम कुछ देर के लिए अ़ज़ाब दूर भी कर दें तो तुम वही करोगे जो पहले कर रहे थे।
- يَوْمَ نَبْطِشُ الْبَطْشَةَ الْكُبْرٰىۚ اِنَّا مُنْتَقِمُونَजिस दिन ‘हम’ बड़ी पकड़ में लेंगे, तो बेशक बदला लेकर रहेंगे।
- وَلَقَدْ فَتَنَّا قَبْلَهُمْ قَوْمَ فِرْعَوْنَ وَجَٓاءَهُمْ رَسُولٌ كَر۪يمٌۙऔर ‘हमने’ इससे पहले फ़िरअ़ौन की क़ौम को आज़माइश में डाला था, और उनके पास एक बड़े दर्जे का रसूल आया।
- اَنْ اَدُّٓوا اِلَيَّ عِبَادَ اللّٰهِۜ اِنّ۪ي لَكُمْ رَسُولٌ اَم۪ينٌۙकि ‘‘अल्लाह के बन्दों को मेरे हवाले करो, मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।
- وَاَنْ لَا تَعْلُوا عَلَى اللّٰهِۚ اِنّ۪ٓي اٰت۪يكُمْ بِسُلْطَانٍ مُب۪ينٍۚऔर अल्लाह के मुक़ाबले में सरकशी न करो, मैं तुम्हारे लिए एक स्पष्ट प्रमाण लेकर आया हूँ!’’
- وَاِنّ۪ي عُذْتُ بِرَبّ۪ي وَرَبِّكُمْ اَنْ تَرْجُمُونِۘऔर मैं इससे अपने रब और तुम्हारे रब की पनाह (शरण) ले चुका हूँ कि तुम मुझे संगसार (पथराव) करके मार डालो।
- وَاِنْ لَمْ تُؤْمِنُوا ل۪ي فَاعْتَزِلُونِऔर अगर तुम मेरी बात नहीं मानते तो तुम मुझसे अलग हो जाओ।’’
- فَدَعَا رَبَّهُٓ اَنَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ قَوْمٌ مُجْرِمُونَतो उन्होंने अपने रब को पुकारा! कि यह गुनहगार लोग हैं।
- فَاَسْرِ بِعِبَاد۪ي لَيْلًا اِنَّكُمْ مُتَّبَعُونَۙअच्छा, आप रातों-रात मेरे बन्दों को लेकर चले जाइए, और आप का पीछा किया जाएगा।
- وَاتْرُكِ الْبَحْرَ رَهْوًاۜ اِنَّهُمْ جُنْدٌ مُغْرَقُونَऔर समुद्र को स्थिर छोड़ दीजिए, वह तो एक डूब जाने वाली सेना है।
- كَمْ تَرَكُوا مِنْ جَنَّاتٍ وَعُيُونٍۙउन्होंने कितने बाग़ और स्रोत छोड़े;
- وَزُرُوعٍ وَمَقَامٍ كَر۪يمٍۙऔर खेतियाँ और उमदा ठिकाने;
- وَنَعْمَةٍ كَانُوا ف۪يهَا فَاكِه۪ينَۙऔर आराम के सामान जिनमें मज़े उड़ाया करते थे।
- كَذٰلِكَ۠ وَاَوْرَثْنَاهَا قَوْمًا اٰخَر۪ينَहम ऐसा ही मामला करते हैं और उन चीज़ों का वारिस ‘हमने’ दूसरे लोगों को बनाया।
- فَمَا بَكَتْ عَلَيْهِمُ السَّمَٓاءُ وَالْاَرْضُ وَمَا كَانُوا مُنْظَر۪ينَ۟फिर न तो उन पर आसमान और ज़मीन रोया और न उन्हें कोई मोहलत दी गई।
- وَلَقَدْ نَجَّيْنَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ مِنَ الْعَذَابِ الْمُه۪ينِۙऔर ‘हमने’ बनी इस्राईल को ज़िल्लत की मार से छुटकारा दिलाया;
- مِنْ فِرْعَوْنَۜ اِنَّهُ كَانَ عَالِيًا مِنَ الْمُسْرِف۪ينَफ़िरअ़ौन की ओर से, बेशक वह सरकश हद से गुज़र जाने वालों में से था।
- وَلَقَدِ اخْتَرْنَاهُمْ عَلٰى عِلْمٍ عَلَى الْعَالَم۪ينَۚऔर ‘हमने’ उनको जानते हुए दुनिया वालों के मुक़ाबले में चुन लिया।
- وَاٰتَيْنَاهُمْ مِنَ الْاٰيَاتِ مَا ف۪يهِ بَلٰٓؤٌا مُب۪ينٌऔर ‘हमने’ उन्हें निशानियों के ज़रिये वह चीज़ दी, जिनमें खुली हुई आज़माइश थी।
- اِنَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ لَيَقُولُونَۙये लोग बड़ी ज़ोरदारी से कहते हैं,
- اِنْ هِيَ اِلَّا مَوْتَتُنَا الْاُو۫لٰى وَمَا نَحْنُ بِمُنْشَر۪ينَकि ‘‘बस यह हमारी पहली मौत है, और इसके बाद हम उठाए जाने वाले नहीं।’’
- فَأْتُوا بِاٰبَٓائِنَٓا اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَअगर तुम सच्चे हो, तो ले आओ हमारे बाप-दादा को।
- اَهُمْ خَيْرٌ اَمْ قَوْمُ تُبَّعٍۙ وَالَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ اَهْلَكْنَاهُمْۘ اِنَّهُمْ كَانُوا مُجْرِم۪ينَक्या ये अच्छे हैं या ‘तुब्बा’ की क़ौम और वे जो तुम से पहले गुज़र चुके हैं? ‘हमने’ उन्हें तबाह कर दिया, बेशक वे गुनहगार थे।
- وَمَا خَلَقْنَا السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا لَاعِب۪ينَऔर ‘हमने’ आसमानों और ज़मीन को और उनके बीच की चीज़ों को खेल के तौर पर नहीं बनाया।
- مَا خَلَقْنَاهُمَٓا اِلَّا بِالْحَقِّ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ‘हमने’ उन्हें ह़क़ (उद्देश्य) के साथ पैदा किया, मगर अक्सर लोग नहीं जानते।
- اِنَّ يَوْمَ الْفَصْلِ م۪يقَاتُهُمْ اَجْمَع۪ينَۙनिश्चय ही फ़ैसले का दिन उन सब का निश्चित समय है;
- يَوْمَ لَا يُغْن۪ي مَوْلًى عَنْ مَوْلًى شَيْـًٔا وَلَا هُمْ يُنْصَرُونَۙजिस दिन कोई अपना किसी अपने के कुछ काम न आएगा और न उन्हें कुछ मदद पहुँचेगी,
- اِلَّا مَنْ رَحِمَ اللّٰهُۜ اِنَّهُ هُوَ الْعَز۪يزُ الرَّح۪يمُ۟मगर जिस पर अल्लाह रह़म करे, वह तो बड़ा ज़बर्दस्त, रह़म करने वाला है।
- اِنَّ شَجَرَتَ الزَّقُّومِۙबेशक ज़क्क़ूम (थूहड़) का वृक्ष,
- طَعَامُ الْاَث۪يمِۚۛगुनहगारों का खाना होगा,
- كَالْمُهْلِۚۛ يَغْل۪ي فِي الْبُطُونِۙगोया पिघली हुई धातु, वह पेट में खौलेगी;
- كَغَلْيِ الْحَم۪يمِजैसे गर्म पानी खौलता है;
- خُذُوهُ فَاعْتِلُوهُ اِلٰى سَوَٓاءِ الْجَح۪يمِۚ‘‘पकड़ो इसको और घसीटते हुए भड़कती आग के बीच तक ले जाओ;
- ثُمَّ صُبُّوا فَوْقَ رَأْسِه۪ مِنْ عَذَابِ الْحَم۪يمِۜफिर उसके सर पर खौलते हुए पानी का अ़ज़ाब उडं़ेल दो!’’
- ذُقْۚۙ اِنَّكَ اَنْتَ الْعَز۪يزُ الْكَر۪يمُमज़ा चख इसका, तू बड़ा ज़बर्दस्त (बलवान), इज़्ज़त वाला है!
- اِنَّ هٰذَا مَا كُنْتُمْ بِه۪ تَمْتَرُونَये वही (दोज़ख) है, जिसके बारे में तुम लोग शक में पड़े हुए थे।’’
- اِنَّ الْمُتَّق۪ينَ ف۪ي مَقَامٍ اَم۪ينٍۙबेशक डर रखने वाले लोग बेफ़िक्री की जगह में होंगे;
- ف۪ي جَنَّاتٍ وَعُيُونٍۚबाग़ों और स्रोतों में,
- يَلْبَسُونَ مِنْ سُنْدُسٍ وَاِسْتَبْرَقٍ مُتَقَابِل۪ينَۚबारीक और मोटे रेशम के लिबास पहने आमने-सामने बैठे होंगे।
- كَذٰلِكَ۠ وَزَوَّجْنَاهُمْ بِحُورٍ ع۪ينٍۜऐसा ही (उनके साथ मामला होगा,) और हम साफ़ गोरी, बड़ी आँखों वाली आ़ैरतों से उनका निकाह (विवाह) कर देंगे।
- يَدْعُونَ ف۪يهَا بِكُلِّ فَاكِهَةٍ اٰمِن۪ينَۙवहाँ वे इत्मिनान से हर तरह के फल मँगवा रहे होंगे।
- لَا يَذُوقُونَ ف۪يهَا الْمَوْتَ اِلَّا الْمَوْتَةَ الْاُو۫لٰىۚ وَوَقٰيهُمْ عَذَابَ الْجَح۪يمِۙवहाँ वे मौत का मज़ा कभी न चखेंगे, सिवाय पहली मौत के, और (अल्लाह) उन्हें भड़कती हुई आग के अ़ज़ाब से बचा लेगा।
- فَضْلًا مِنْ رَبِّكَۜ ذٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُयह सब तुम्हारे ‘रब’ के फज़्ल (अनुकम्पा) से हुआ, यही तो बड़ी कामियाबी है।
- فَاِنَّمَا يَسَّرْنَاهُ بِلِسَانِكَ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَ‘हमने’ तुम्हारी भाषा में इस (क़ुर्आन) को आसान बना दिया है ताकि ये लोग नसीह़त ह़ासिल करें।
- فَارْتَقِبْ اِنَّهُمْ مُرْتَقِبُونَअच्छा तुम भी इन्तिज़ार करो ये भी इन्तिज़ार कर रहे हैं।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet