Can Damlaları

सूरह 45: Al-Jathiyah

  1. حٰمٓۜह़ामीम्,
  2. تَنْز۪يلُ الْكِتَابِ مِنَ اللّٰهِ الْعَز۪يزِ الْحَك۪يمِइस किताब का उतारा जाना ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाले अल्लाह की ओर से है।
  3. اِنَّ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ لَاٰيَاتٍ لِلْمُؤْمِن۪ينَबेशक ईमान लाने वालों के लिए आसमान और ज़मीन में निशानियां हैं;
  4. وَف۪ي خَلْقِكُمْ وَمَا يَبُثُّ مِنْ دَٓابَّةٍ اٰيَاتٌ لِقَوْمٍ يُوقِنُونَۜऔर तुम्हारी पैदाइश में, और उन जानवरों में भी जो उसने फैला रखे हैं, निशानियां हैं, यक़ीन करने वालों के लिए;
  5. وَاخْتِلَافِ الَّيْلِ وَالنَّهَارِ وَمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ مِنَ السَّمَٓاءِ مِنْ رِزْقٍ فَاَحْيَا بِهِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَا وَتَصْر۪يفِ الرِّيَاحِ اٰيَاتٌ لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَۙऔर रात और दिन के आने जाने में, और उस रिज़्क में जिसे अल्लाह आसमान से उतारता है, फिर इस ज़मीन को उसके मुर्दा हो जाने के बाद ज़िन्दा कर देता है और हवाओं की ग़र्दिश में भी, उनके लिए निशनियां हैं जो अक़्ल से काम लें।
  6. تِلْكَ اٰيَاتُ اللّٰهِ نَتْلُوهَا عَلَيْكَ بِالْحَقِّۚ فَبِاَيِّ حَد۪يثٍ بَعْدَ اللّٰهِ وَاٰيَاتِه۪ يُؤْمِنُونَयह अल्लाह की आयतें हैं, जो हम ह़क़ के साथ तुमको सुना रहे हैं, तो अब अल्लाह और उसकी आयतों के बाद वह कौन सी बात पर यह ईमान लाएँगे?
  7. وَيْلٌ لِكُلِّ اَفَّاكٍ اَث۪يمٍۙतबाही है, हर झूठ गढ़ने वाले गुनहगार के लिए;
  8. يَسْمَعُ اٰيَاتِ اللّٰهِ تُتْلٰى عَلَيْهِ ثُمَّ يُصِرُّ مُسْتَكْبِرًا كَاَنْ لَمْ يَسْمَعْهَاۚ فَبَشِّرْهُ بِعَذَابٍ اَل۪يمٍ(कि) अल्लाह की उन आयतों को सुनता है जो उन्हें पढ़कर सुनायी जाती हैं, (मगर) फिर घमंड के साथ अड़ा रहता है, जैसे कि उसने उनको सुना ही नहीं, तो ऐसे व्यक्ति को दुःख देने वाले अ़ज़ाब की खुशख़बरी दे दीजिए।
  9. وَاِذَا عَلِمَ مِنْ اٰيَاتِنَا شَيْـًٔاۨ اتَّخَذَهَا هُزُوًاۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ مُه۪ينٌۜऔर जब हमारी आयतों में से कोई बात जान लेता है तो वह उनका मज़ाक़ उड़ाने लगता है, ऐसे लोगों के लिए रूस्वा कर देने वाला अ़ज़ाब है।
  10. مِنْ وَرَٓائِهِمْ جَهَنَّمُۚ وَلَا يُغْن۪ي عَنْهُمْ مَا كَسَبُوا شَيْـًٔا وَلَا مَا اتَّخَذُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ اَوْلِيَٓاءَۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌۜइनके आगे जहन्नम है, और जो काम वे करते हैं वह उनके कुछ भी काम आने वाला नहीं, और न वही उनके (काम आएँगे) जिनको उन्होंने अल्लाह को छोड़ कर संरक्षक बना रखा है, और उनके लिए बहुत बड़ा अ़ज़ाब है।
  11. هٰذَا هُدًىۚ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاٰيَاتِ رَبِّهِمْ لَهُمْ عَذَابٌ مِنْ رِجْزٍ اَل۪يمٍ۟यह (कुर्आन) हिदायत है, और जिन लोगों ने अपने ‘रब’ की आयतों का इन्कार किया, उनके लिए हिला देने वाला दुःख- -दायी अ़ज़ाब होगा।
  12. اَللّٰهُ الَّذ۪ي سَخَّرَ لَكُمُ الْبَحْرَ لِتَجْرِيَ الْفُلْكُ ف۪يهِ بِاَمْرِه۪ وَلِتَبْتَغُوا مِنْ فَضْلِه۪ وَلَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَۚअल्लाह ही तो है जिसने समुद्र को तुम्हारे वश में कर दिया, ताकि उसके हुक्म से नौकाएँ उसमें चलें, और ताकि तुम उसके फज़्ल से (रोज़ी) ढूँढो; और ताकि तुम शुक्रगुज़ार बनो,
  13. وَسَخَّرَ لَكُمْ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًا مِنْهُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَتَفَكَّرُونَऔर उसने आसमानों और ज़मीन की सारी चीज़ों को अपनी ओर से तुम्हारी सेवा में लगा रखा है, इसमें निशानियां हैं उन लोगों के लिए जो सोच-विचार से काम लेते हैं।
  14. قُلْ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا يَغْفِرُوا لِلَّذ۪ينَ لَا يَرْجُونَ اَيَّامَ اللّٰهِ لِيَجْزِيَ قَوْمًا بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَजो लोग ईमान लाए उनसे कह दीजिए, जो लोग अल्लाह के दिनों की (जो अ़ामाल के बदले के लिए तय है) उम्मीद नहीं रखते उनसे दरगुज़र करें, ताकि ‘वह’ उन लोगों को उनके अ़ामाल का बदला दे।
  15. مَنْ عَمِلَ صَالِحًا فَلِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ اَسَٓاءَ فَعَلَيْهَاۘ ثُمَّ اِلٰى رَبِّكُمْ تُرْجَعُونَजो अच्छा अ़मल करता है तो अपने ही लिए करता है और जो बुरा अमल करता है तो उसका वबाल उसी पर होगा, फिर तुम अपने ‘रब’ की ओर लौटाए जाओगे।
  16. وَلَقَدْ اٰتَيْنَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ الْكِتَابَ وَالْحُكْمَ وَالنُّبُوَّةَ وَرَزَقْنَاهُمْ مِنَ الطَّيِّبَاتِ وَفَضَّلْنَاهُمْ عَلَى الْعَالَم۪ينَۚऔर ‘हमने’ बनी इस्राईल को किताब और ह़िकमत और नबूवत दी थी, उनको ‘हमने’ पाक रोज़ी दी और दुनिया वालों पर फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी।
  17. وَاٰتَيْنَاهُمْ بَيِّنَاتٍ مِنَ الْاَمْرِۚ فَمَا اخْتَلَفُٓوا اِلَّا مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَهُمُ الْعِلْمُۙ بَغْيًا بَيْنَهُمْۜ اِنَّ رَبَّكَ يَقْض۪ي بَيْنَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ ف۪يمَا كَانُوا ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَऔर ‘हमने’ उन्हें दीन के विषय में साफ़-साफ़ ह़ुक्म दिया, फिर जो भी विभेद उन्होंने किया इसके बाद कि उनके पास इल्म आ चुका था आपस की ज़िद की वजह से, बेशक तुम्हारा ‘रब’ क़ियामत के दिन उनके बीच उन चीज़ों के बारे में फ़ैसला कर देगा, जिनमें वे आपस में इख्तिलाफ़ करते रहे।
  18. ثُمَّ جَعَلْنَاكَ عَلٰى شَر۪يعَةٍ مِنَ الْاَمْرِ فَاتَّبِعْهَا وَلَا تَتَّبِعْ اَهْوَٓاءَ الَّذ۪ينَ لَا يَعْلَمُونَफिर ‘हमने’ तुमको एक स्पष्ट शरीअ़त पर (क़ायम) कर दिया, तो तुम उसी पर चलो और उन लोगों की इच्छाओं के पीछे न चलो, जो इल्म नहीं रखते।
  19. اِنَّهُمْ لَنْ يُغْنُوا عَنْكَ مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔاۜ وَاِنَّ الظَّالِم۪ينَ بَعْضُهُمْ اَوْلِيَٓاءُ بَعْضٍۚ وَاللّٰهُ وَلِيُّ الْمُتَّق۪ينَये अल्लाह के मुक़ाबले में तुम्हारे कुछ भी काम आने वाले नहीं, और ज़ालिम लोग एक-दूसरे के साथी हैं और अल्लाह मुत्तक़ियों (परहेज़गारों) का साथी है।
  20. هٰذَا بَصَٓائِرُ لِلنَّاسِ وَهُدًى وَرَحْمَةٌ لِقَوْمٍ يُوقِنُونَये लोगों के लिए बसीरत (सूझ-बूझ) की बातें हैं, और हिदायत और रह़मत है उनके लिए जो यक़ीन करें।
  21. اَمْ حَسِبَ الَّذ۪ينَ اجْتَرَحُوا السَّيِّـَٔاتِ اَنْ نَجْعَلَهُمْ كَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِۙ سَوَٓاءً مَحْيَاهُمْ وَمَمَاتُهُمْۜ سَٓاءَ مَا يَحْكُمُونَ۟क्या वे लोग, जिन्होंने बुराइयाँ की हैं, यह समझते हैं कि ‘हम’ उन्हें उन लोगों जैसा कर देंगे जो ईमान लाए और उन्होंने भले काम किये, उनका जीना और मरना एक जैसा हो जाए? बहुत बुरा फ़ैसला है जो येे कर रहे हैं।
  22. وَخَلَقَ اللّٰهُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِالْحَقِّ وَلِتُجْزٰى كُلُّ نَفْسٍ بِمَا كَسَبَتْ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन को हक़ (उद्देश्य) के साथ पैदा किया और ताकि हर नफ़्स (व्यक्ति) को उसकी कमाई का बदला दिया जाए, और उनके साथ ज़ुल्म न किया जाएगा।
  23. اَفَرَاَيْتَ مَنِ اتَّخَذَ اِلٰهَهُ هَوٰيهُ وَاَضَلَّهُ اللّٰهُ عَلٰى عِلْمٍ وَخَتَمَ عَلٰى سَمْعِه۪ وَقَلْبِه۪ وَجَعَلَ عَلٰى بَصَرِه۪ غِشَاوَةًۜ فَمَنْ يَهْد۪يهِ مِنْ بَعْدِ اللّٰهِۜ اَفَلَا تَذَكَّرُونَक्या तुमने उस व्यक्ति को देखा जिसने अपनी इच्छा को अपना मअ़बूद (उपास्य) बना लिया है? जानने बूझने के बाद भी अल्लाह ने उसको गुमराह कर दिया और उसके कानों और दिल पर मुहर लगा दी और उसकी आँखों पर पर्दा डाल दिया, अब कौन है जो अल्लाह के बाद उसे राह पर ला सकता हो, फिर क्या तुम नसीह़त नहीं ह़ासिल करते?
  24. وَقَالُوا مَا هِيَ اِلَّا حَيَاتُنَا الدُّنْيَا نَمُوتُ وَنَحْيَا وَمَا يُهْلِكُنَٓا اِلَّا الدَّهْرُۚ وَمَا لَهُمْ بِذٰلِكَ مِنْ عِلْمٍۚ اِنْ هُمْ اِلَّا يَظُنُّونَऔर कहते हैं, ‘‘हमारी ज़िन्दगी तो बस दुनिया की ज़िन्दगी है, (यहीं) हमें मरना और जीना है, और हमें बस ज़माने की गर्दिश तबाह करती है, और उनके पास इसका कोई इल्म नहीं, केवल बस अट्कल की बातें करते हैं।
  25. وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُنَا بَيِّنَاتٍ مَا كَانَ حُجَّتَهُمْ اِلَّٓا اَنْ قَالُوا ائْتُوا بِاٰبَٓائِنَٓا اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर जब उनके सामने ‘हमारी’ स्पष्ट आयतें पढ़ी जाती हैं, तो उनकी हुज्जत इसके सिवा और कुछ नहीं होती कि वे कहते हैं, ‘‘लाओ हमारे बाप-दादा को अगर तुम सच्चे हो।’’
  26. قُلِ اللّٰهُ يُحْي۪يكُمْ ثُمَّ يُم۪يتُكُمْ ثُمَّ يَجْمَعُكُمْ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ لَا رَيْبَ ف۪يهِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَ۟कह दीजिए, ‘‘अल्लाह ही तुम्हें ज़िन्दगी देता है, फिर ‘वही’ तुम्हें मौत देता है, फिर ‘वही’ तुमको क़ियामत के दिन जमा करेगा, और जिसके आने में कोई सन्देह नहीं, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते।
  27. وَلِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَيَوْمَ تَقُومُ السَّاعَةُ يَوْمَئِذٍ يَخْسَرُ الْمُبْطِلُونَऔर आसमानों और ज़मीन की बादशाही अल्लाह ही की है, और जिस दिन वह घड़ी आएगी उस दिन झूठ वाले घाटे में होंगे।
  28. وَتَرٰى كُلَّ اُمَّةٍ جَاثِيَةً۠ كُلُّ اُمَّةٍ تُدْعٰٓى اِلٰى كِتَابِهَاۜ اَلْيَوْمَ تُجْزَوْنَ مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऔर तुम हर गिरोह को घुटनों के बल झुका हुआ देखोगे, हर गिरोह अपनी किताब की ओर बुलाया जाएगा,आज तुम्हें उसी का बदला दिया जाएगा, जो तुम करते थे;
  29. هٰذَا كِتَابُنَا يَنْطِقُ عَلَيْكُمْ بِالْحَقِّۜ اِنَّا كُنَّا نَسْتَنْسِخُ مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَयह हमारी किताब है, जो तुम्हारे ह़क़ में ठीक-ठीक बोल रही है, हम लिखवाते रहे हैं जो कुछ तुम करते थे।’’
  30. فَاَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ فَيُدْخِلُهُمْ رَبُّهُمْ ف۪ي رَحْمَتِه۪ۜ ذٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْمُب۪ينُतो जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किये, उन्हें उनका ‘रब’ अपनी रह़मत में दाख़िल करेगा, यही खुली हुई कामियाबी है।
  31. وَاَمَّا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا۠ اَفَلَمْ تَكُنْ اٰيَات۪ي تُتْلٰى عَلَيْكُمْ فَاسْتَكْبَرْتُمْ وَكُنْتُمْ قَوْمًا مُجْرِم۪ينَऔर जिन लोगों ने इन्कार किया (उनसे कहा जाएगा), ‘‘क्या तुम्हें ‘हमारी’ आयतें पढ़कर नहीं सुनाई जाती थीं? मगर तुमने घमंड किया और तुम मुज्रिम लोग थे।’’
  32. وَاِذَا ق۪يلَ اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ وَالسَّاعَةُ لَا رَيْبَ ف۪يهَا قُلْتُمْ مَا نَدْر۪ي مَا السَّاعَةُۙ اِنْ نَظُنُّ اِلَّا ظَنًّا وَمَا نَحْنُ بِمُسْتَيْقِن۪ينَऔर जब कहा जाता था कि ‘‘अल्लाह का वादा सच्चा है और उस घड़ी में कोई सन्देह नहीं,’’ तो तुम कहते थे,‘‘ ‘हम नहीं जानते कि वह घड़ी क्या है? हम तो एक गुमान रखते थे, और हमें यक़ीन नहीं होता।’’
  33. وَبَدَا لَهُمْ سَيِّـَٔاتُ مَا عَمِلُوا وَحَاقَ بِهِمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَऔर जो कुछ वे करते रहे उसकी बुराइयां उन पर ज़ाहिर हो गईं और जिस चीज़ का वे मज़ाक़ करते थे उनको उसी ने आ घेरा।
  34. وَق۪يلَ الْيَوْمَ نَنْسٰيكُمْ كَمَا نَس۪يتُمْ لِقَٓاءَ يَوْمِكُمْ هٰذَا وَمَأْوٰيكُمُ النَّارُ وَمَا لَكُمْ مِنْ نَاصِر۪ينَऔर कहा जाएगा, ‘‘आज हम तुम्हें भुला देते हैं जिस तरह तुमने अपनी पेशी के इस दिन को भुला दिया था, तुम्हारा ठिकाना आग है और तुम्हारा कोई मदद्गार नहीं है।’’
  35. ذٰلِكُمْ بِاَنَّكُمُ اتَّخَذْتُمْ اٰيَاتِ اللّٰهِ هُزُوًا وَغَرَّتْكُمُ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَاۚ فَالْيَوْمَ لَا يُخْرَجُونَ مِنْهَا وَلَا هُمْ يُسْتَعْتَبُونَयह इस वजह से कि तुमने अल्लाह की आयतों की हंसी उड़ायी थी और दुनिया की ज़िन्दगी ने तुम्हें धोखे में डाल रखा था, तो आज वे न तो उससे निकाले जाएँंगे, और न उनकी तौबः क़ुबूल की जाएगी।
  36. فَلِلّٰهِ الْحَمْدُ رَبِّ السَّمٰوَاتِ وَرَبِّ الْاَرْضِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَतो सारी तअ़रीफ़ें अल्लाह ही के लिए हैंं जो आसमानों का रब और ज़मीन का रब, (और) सारे संसार का रब है।
  37. وَلَهُ الْكِبْرِيَٓاءُ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۖ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُऔर आसमानों और ज़मीन में बड़ाई उसी के लिए है और वही ग़ालिब (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet