Can Damlaları

सूरह 46: Al-Ahqaf

  1. حٰمٓह़ामीम्,
  2. تَنْز۪يلُ الْكِتَابِ مِنَ اللّٰهِ الْعَز۪يزِ الْحَك۪يمِ(यह) किताब ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाले अल्लाह की ओर से उतारी गई है;
  3. مَا خَلَقْنَا السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَٓا اِلَّا بِالْحَقِّ وَاَجَلٍ مُسَمًّىۜ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا عَمَّٓا اُنْذِرُوا مُعْرِضُونَ‘हमने’ आसमानों और ज़मीन को और जो कुछ इन दोनों के बीच है उसे केवल ह़क़ के साथ और एक निश्चित मुद्दत (अवधि) तक के लिए पैदा किया है, और इन्कारियों को जिस चीज़ की नसीह़त की जाती है उस से मुँह फेर लेते हैं।
  4. قُلْ اَرَاَيْتُمْ مَا تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اَرُون۪ي مَاذَا خَلَقُوا مِنَ الْاَرْضِ اَمْ لَهُمْ شِرْكٌ فِي السَّمٰوَاتِۜ ا۪يتُون۪ي بِكِتَابٍ مِنْ قَبْلِ هٰذَٓا اَوْ اَثَارَةٍ مِنْ عِلْمٍ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने उनको देखा है, जिन्हें तुम अल्लाह को छोड़कर पुकारते हो? मुझे दिखाओ उन्होंने धरती की चीज़ों में से क्या पैदा किया है? या आसमानों में कोई उनकी साझेदारी है? मेरे पास इससे पहले की कोई किताब या कोई इल्मी प्रमाण ले आओ, अगर तुम सच्चे हो’’
  5. وَمَنْ اَضَلُّ مِمَّنْ يَدْعُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَنْ لَا يَسْتَج۪يبُ لَهُٓ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ وَهُمْ عَنْ دُعَٓائِهِمْ غَافِلُونَऔर उस व्यक्ति से बढ़कर गुमराह कौन हो सकता है, जो अल्लाह को छोड़कर उन्हें पुकारता हो, जो क़ियामत तक उनको जवाब नहीं दे सकते, और वे उनकी पुकार से बेख़बर हों;
  6. وَاِذَا حُشِرَ النَّاسُ كَانُوا لَهُمْ اَعْدَٓاءً وَكَانُوا بِعِبَادَتِهِمْ كَافِر۪ينَऔर जब लोग इकट्ठा किये जाएँगे तो वे उनके दुश्मन होंगे और उनकी इबादत का इन्कार करेंगे।
  7. وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُنَا بَيِّنَاتٍ قَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِلْحَقِّ لَمَّا جَٓاءَهُمْۙ هٰذَا سِحْرٌ مُب۪ينٌۜजब ‘हमारी’ स्पष्ट आयतें उन्हें पढ़ कर सुनायी जाती हैं, तो वे लोग जिन्होंने इन्कार किया सत्य के विषय में, जबकि वह उनके पास आ चुका, कहते हैं, ‘‘यह तो खुला जादू है।’’
  8. اَمْ يَقُولُونَ افْتَرٰيهُۜ قُلْ اِنِ افْتَرَيْتُهُ فَلَا تَمْلِكُونَ ل۪ي مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔاۜ هُوَ اَعْلَمُ بِمَا تُف۪يضُونَ ف۪يهِۜ كَفٰى بِه۪ شَه۪يدًا بَيْن۪ي وَبَيْنَكُمْۜ وَهُوَ الْغَفُورُ الرَّح۪يمُक्या यह कहते हैं, ‘‘उसने इसे खुद ही गढ़ लिया है? कह दीजिए, ‘‘अगर मैंने इसे खुद गढ़ा है, तो अल्लाह के ख़िलाफ़ मेरे लिए तुम कुछ भी अधिकार नहीं रखते, जिसके बारे में तुम बातें बनाने में लगे हो, वह उसे खूब जानता है, और ‘वही’ मेरे और तुम्हारे बीच गवाही के लिए काफ़ी है, ‘वह’ बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
  9. قُلْ مَا كُنْتُ بِدْعًا مِنَ الرُّسُلِ وَمَٓا اَدْر۪ي مَا يُفْعَلُ ب۪ي وَلَا بِكُمْۜ اِنْ اَتَّبِعُ اِلَّا مَا يُوحٰٓى اِلَيَّ وَمَٓا اَنَا۬ اِلَّا نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌकह दीजिए, ‘‘मैं कोई नया रसूल तो नहीं हूं, और मैं नहीं जानता कि मेरे साथ क्या मामला किया जाएगा और (तुम्हारे साथ क्या मामला किया जाएगा,) मैं तो केवल उस वह़्य (प्रकाशना) की पैरवी करता हूँ, जो मेरी ओर वह्य भेजी जाती है, और मैं तो बस स्पष्ट ख़बरदार करने वाला हूँ।
  10. قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ كَانَ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ وَكَفَرْتُمْ بِه۪ وَشَهِدَ شَاهِدٌ مِنْ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ عَلٰى مِثْلِه۪ فَاٰمَنَ وَاسْتَكْبَرْتُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَ۟कह दीजिए, ‘‘क्या तुमने यह भी सोचा कि अगर यह (क़ुर्आन) अल्लाह की ओर से हुआ और तुमने उसका इन्कार किया, जबकि बनी इस्राईल में से एक गवाह ने उसके एक भाग की गवाही भी दी, तो वह ईमान ले आया और तुम घमंड में पड़े रहे, बेशक अल्लाह तो ज़ालिम लोगों को राह नहीं दिखाता।’’
  11. وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَوْ كَانَ خَيْرًا مَا سَبَقُونَٓا اِلَيْهِۜ وَاِذْ لَمْ يَهْتَدُوا بِه۪ فَسَيَقُولُونَ هٰذَٓا اِفْكٌ قَد۪يمٌऔर जिन लोगों ने इन्कार किया, वे ईमान लाने वालों के बारे में कहते हैं, ‘‘अगर यह (धर्म) अच्छा होता तो वे उसकी ओर हमसे आगे न बढ़ जाते, और जब उन्होंने इससे राह नहीं पायी तो अब ज़रूर कहेंगे, ‘‘यह तो पुराना झूठ है!’’
  12. وَمِنْ قَبْلِه۪ كِتَابُ مُوسٰٓى اِمَامًا وَرَحْمَةًۜ وَهٰذَا كِتَابٌ مُصَدِّقٌ لِسَانًا عَرَبِيًّا لِيُنْذِرَ الَّذ۪ينَ ظَلَمُواۗ وَبُشْرٰى لِلْمُحْسِن۪ينَऔर इससे पहले मूसा की किताब रहनुमा और रह़मत बन कर आ चुकी है, और यह किताब, अ़रबी भाषा में है, उसकी तस्दीक़ (पुष्टि) करती है, ताकि उन लोगों को सचेत कर दे, जिन्होंने जुर्म किया और खुशख़बरी हो भले काम करने वालों के लिए।
  13. اِنَّ الَّذ۪ينَ قَالُوا رَبُّنَا اللّٰهُ ثُمَّ اسْتَقَامُوا فَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَۚजिन लोगों ने कहा, ‘‘हमारा ‘रब’ अल्लाह है, फिर वे उस पर जमे रहे, तो उन्हें न तो कोई डर होगा और न वे ग़मगीन होंगे।
  14. اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَنَّةِ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۚ جَزَٓاءً بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَयही जन्नत वाले हैं, जहां वे हमेशा रहेंगे यह बदला होगा, उन कर्मों (अ़ामाल) का जो वे करते रहे।
  15. وَوَصَّيْنَا الْاِنْسَانَ بِوَالِدَيْهِ اِحْسَانًاۜ حَمَلَتْهُ اُمُّهُ كُرْهًا وَوَضَعَتْهُ كُرْهًاۜ وَحَمْلُهُ وَفِصَالُهُ ثَلٰثُونَ شَهْرًاۜ حَتّٰٓى اِذَا بَلَغَ اَشُدَّهُ وَبَلَغَ اَرْبَع۪ينَ سَنَةًۙ قَالَ رَبِّ اَوْزِعْن۪ٓي اَنْ اَشْكُرَ نِعْمَتَكَ الَّت۪ٓي اَنْعَمْتَ عَلَيَّ وَعَلٰى وَالِدَيَّ وَاَنْ اَعْمَلَ صَالِحًا تَرْضٰيهُ وَاَصْلِحْ ل۪ي ف۪ي ذُرِّيَّت۪يۚ اِنّ۪ي تُبْتُ اِلَيْكَ وَاِنّ۪ي مِنَ الْمُسْلِم۪ينَऔर ‘हमने’ इन्सान को अपने मां-बाप के साथ अच्छा व्यवहार करने की ताकीद की है, उसकी माँ ने उसे तक्लीफ़ के साथ (पेट में) उठाए रखा और उसे जना भी तक्लीफ़ के साथ, और उसके गर्भ की अवस्था में रहने और दूध छुड़ाने की अवधि तीस माह (ढ़ाई वर्ष होती है); यहां तक कि जब वह अपनी पूरी शक्ति (जवानी) को पहुँचा, और चालीस वर्ष का हुआ तो उसने दुअ़ा की, ‘‘ऐ मेरे रब! मुझे तौफ़ीक़ दे कि मैं तेरे इस एहसान का शुक्र अदा करूँ, जो ‘तूने’ मुझ पर और मेरे माँ-बाप पर किये हैं, और नेक काम करूँ जो तुझे पसंद हैं और मेरी औलाद को भी मेरे लिए नेक बना दे, मैंने ‘तेरी’ ओर रूजूअ़ किया और मैं मुस्लिम (आज्ञाकारी) हूँ।’’
  16. اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ نَتَقَبَّلُ عَنْهُمْ اَحْسَنَ مَا عَمِلُوا وَنَتَجَاوَزُ عَنْ سَيِّـَٔاتِهِمْ ف۪ٓي اَصْحَابِ الْجَنَّةِۜ وَعْدَ الصِّدْقِ الَّذ۪ي كَانُوا يُوعَدُونَऐसे ही लोग हैं जिनके ‘हम’ अच्छे काम, जो उन्होंने किये होंगे, क़ुबूल करेंगेे और उनकी बुराइयों को दरगुज़र कर देंगे, इस ह़ाल में कि वे जन्नत वालों में से होंगे, सच्चा वादा जो उनसे किया जाता रहा है।
  17. وَالَّذ۪ي قَالَ لِوَالِدَيْهِ اُفٍّ لَكُمَٓا اَتَعِدَانِن۪ٓي اَنْ اُخْرَجَ وَقَدْ خَلَتِ الْقُرُونُ مِنْ قَبْل۪ي وَهُمَا يَسْتَغ۪يثَانِ اللّٰهَ وَيْلَكَ اٰمِنْۗ اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّۚ فَيَقُولُ مَا هٰذَٓا اِلَّٓا اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَऔर जिस व्यक्ति ने अपने मां - बाप से कहा, ‘‘तुम पर उफ़ है! क्या तुम मुझे इससे डराते हो कि मैं (क़ब्र से) निकाला जाऊँगा, हालांकि मुझसे पहले कितनी ही नस्लें गुज़र चुकी हैं? और वे दोनों अल्लाह से फ़रियाद करते (हुए उससे कहते) हैं कि, ‘‘अफ़सोस है तुझ पर! मान जा, अल्लाह का वादा सच्चा है तो वह कहता है, ‘‘यह तो बस पहले के लोगों की कहानियाँ हैं।’’
  18. اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ حَقَّ عَلَيْهِمُ الْقَوْلُ ف۪ٓي اُمَمٍ قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِهِمْ مِنَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِۜ اِنَّهُمْ كَانُوا خَاسِر۪ينَ‘यही’ वे लोग हैं जिन पर अल्लाह का हुक्म (अ़ज़ाब) लागू हुआ,? उन उम्मतों में जो जिन्नों और इन्सानों में से उनसे पहले गुज़र चुकीं, बेशक वे तबाह होने वाले थे।
  19. وَلِكُلٍّ دَرَجَاتٌ مِمَّا عَمِلُواۚ وَلِيُوَفِّيَهُمْ اَعْمَالَهُمْ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर उनमें से हर एक के दर्जे उनके अपने किये हुए कर्मों के अनुसार होंगे, ताकि ‘वह’ उन्हें उनके कर्मों का पूरा-पूरा बदला चुका दे, और उन पर ज़ुल्म हरगिज़ न किया जाएगा।
  20. وَيَوْمَ يُعْرَضُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا عَلَى النَّارِۜ اَذْهَبْتُمْ طَيِّبَاتِكُمْ ف۪ي حَيَاتِكُمُ الدُّنْيَا وَاسْتَمْتَعْتُمْ بِهَاۚ فَالْيَوْمَ تُجْزَوْنَ عَذَابَ الْهُونِ بِمَا كُنْتُمْ تَسْتَكْبِرُونَ فِي الْاَرْضِ بِغَيْرِ الْحَقِّ وَبِمَا كُنْتُمْ تَفْسُقُونَ۟और जिस दिन काफ़िर आग के सामने पेश किये जाएँगे, (उनसे कहा जाएगा कि), ‘‘तुम अपने हिस्से की अच्छी चीज़ें दुनिया की ज़िन्दगी में ले चुके और उनसे फ़ायदा भी उठा चुके, तो आज तुम्हें अपमानित करने वाला अ़ज़ाब दिया जाएगा, क्योंकि तुम ज़मीन में बिना किसी ह़क़ के घमंड करते रहे और इसलिए कि तुम नाफ़रमानी करते रहे।’’
  21. وَاذْكُرْ اَخَا عَادٍۜ اِذْ اَنْذَرَ قَوْمَهُ بِالْاَحْقَافِ وَقَدْ خَلَتِ النُّذُرُ مِنْ بَيْنِ يَدَيْهِ وَمِنْ خَلْفِه۪ٓ اَلَّا تَعْبُدُٓوا اِلَّا اللّٰهَۜ اِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ عَظ۪يمٍऔर याद करो, अ़ाद के भाई (हूद) को, जब उन्होंने अहक़ाफ़ में अपनी क़ौम के लोगों को ख़बरदार किया! और उनके आगे और पीछे भी ख़बरदार करने वाले गुज़र चुके थे, ‘‘अल्लाह के सिवा किसी की इबादत न करो, मुझे तुम्हारे बारे में एक बड़े दिन के अ़ज़ाब का डर है;’’
  22. قَالُٓوا اَجِئْتَنَا لِتَأْفِكَنَا عَنْ اٰلِهَتِنَاۚ فَأْتِنَا بِمَا تَعِدُنَٓا اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَकहा, ‘‘क्या तू हमारे पास इसलिए आया है कि हमको हमारे मअ़बूदों (उपास्यों) से फेर दे? अच्छा तो हम पर ले आ, जिसकी तू हमको धमकी देता है, अगर तू सच्चा है।’’
  23. قَالَ اِنَّمَا الْعِلْمُ عِنْدَ اللّٰهِۘ وَاُبَلِّغُكُمْ مَٓا اُرْسِلْتُ بِه۪ وَلٰكِنّ۪ٓي اَرٰيكُمْ قَوْمًا تَجْهَلُونَउन्होंने कहा, ‘‘इल्म तो अल्लाह ही के पास है और मैं तो तुम्हें वह (पैग़ाम) पहुँचा रहा हूँ जो मुझे देकर भेजा गया है लेकिन मैं देख रहा हूँ कि तुम लोग जिहालत (अज्ञानता) में पड़े हुए हो।’’
  24. فَلَمَّا رَاَوْهُ عَارِضًا مُسْتَقْبِلَ اَوْدِيَتِهِمْۙ قَالُوا هٰذَا عَارِضٌ مُمْطِرُنَاۜ بَلْ هُوَ مَا اسْتَعْجَلْتُمْ بِه۪ۜ ر۪يحٌ ف۪يهَا عَذَابٌ اَل۪يمٌۙफिर जब उन्होंने उसे बादल के रूप में अपनी वादियों (घाटियों) की ओर आते देखा, तो कहने लगे, ‘‘ये तो बादल है जो हम पर बारिश बरसाएगा!’’ बल्कि (यह) वह चीज़ है जिसके लिए तुमने जल्दी मचा रखी थी, अर्थात आँधी जिसमें दुःख देने वाला अ़ज़ाब है;
  25. تُدَمِّرُ كُلَّ شَيْءٍ بِاَمْرِ رَبِّهَا فَاَصْبَحُوا لَا يُرٰٓى اِلَّا مَسَاكِنُهُمْۜ كَذٰلِكَ نَجْزِي الْقَوْمَ الْمُجْرِم۪ينَहर चीज़ को अपने रब के हुक्म से तबाह कर देगी तो उनका ह़ाल यही हुआ कि उनके घरों के सिवा कुछ नज़र न आता था, गुनहगार लोगों को ‘हम’ इसी तरह बदला देते हैं।
  26. وَلَقَدْ مَكَّنَّاهُمْ ف۪يمَٓا اِنْ مَكَّنَّاكُمْ ف۪يهِ وَجَعَلْنَا لَهُمْ سَمْعًا وَاَبْصَارًا وَاَفْـِٔدَةًۘ فَمَٓا اَغْنٰى عَنْهُمْ سَمْعُهُمْ وَلَٓا اَبْصَارُهُمْ وَلَٓا اَفْـِٔدَتُهُمْ مِنْ شَيْءٍ اِذْ كَانُوا يَجْحَدُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَحَاقَ بِهِمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَ۟और ‘हमने’ उनको वह सत्ता दी थी, जो तुम लोगों को नहीं दीं, और ‘हमने’ उनको कान, अँाखें और दिल दिये थे, मगर न उनके कान काम आए, न उनकी अंाखें और न उनके दिल, इसलिए कि वह अल्लाह की आयतों का इन्कार करते थे और उनको घेर लिया उस चीज़ ने, जिसका वह मज़ाक़ उड़ाते थे।
  27. وَلَقَدْ اَهْلَكْنَا مَا حَوْلَكُمْ مِنَ الْقُرٰى وَصَرَّفْنَا الْاٰيَاتِ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَऔर ‘हम’ तुम्हारे आस-पास की बस्तियोंं को तबाह कर चुके हैं, हालांकि ‘हमने’ तरह -तरह से आयतें पेश की थीं, ताकि वे रूजूअ़ करें।
  28. فَلَوْلَا نَصَرَهُمُ الَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ قُرْبَانًا اٰلِهَةًۜ بَلْ ضَلُّوا عَنْهُمْۚ وَذٰلِكَ اِفْكُهُمْ وَمَا كَانُوا يَفْتَرُونَउन्होंने क्यों मदद न की, जिनको उन्होंने अल्लाह को छोड़कर निकट्ता के लिए मअ़बूद (उपास्य) बना रखा था, बल्कि वे सब उनसे खो गये, यह उनका झूठ था और उनकी गढ़ी हुई बातें थीं।
  29. وَاِذْ صَرَفْنَٓا اِلَيْكَ نَفَرًا مِنَ الْجِنِّ يَسْتَمِعُونَ الْقُرْاٰنَۚ فَلَمَّا حَضَرُوهُ قَالُٓوا اَنْصِتُواۚ فَلَمَّا قُضِيَ وَلَّوْا اِلٰى قَوْمِهِمْ مُنْذِر۪ينَऔर जब ‘हमने’ कुछ जिन्नों को आपकी ओर मुतवज्जह किया कि कुर्आन सुनें, तो जब वे उसके पास पहुंचे तो कहने लगे, ‘‘चुप हो जाओ! फिर जब वह (पढ़ना) पूरा हो गया तो वे अपनी क़ौम की ओर ख़बरदार करने वाले बनकर लौटे’’।
  30. قَالُوا يَا قَوْمَنَٓا اِنَّا سَمِعْنَا كِتَابًا اُنْزِلَ مِنْ بَعْدِ مُوسٰى مُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهِ يَهْد۪ٓي اِلَى الْحَقِّ وَاِلٰى طَر۪يقٍ مُسْتَق۪يمٍ(उन्होंने) कहा, ‘‘ऐ क़ौम! ‘हमने’ एक किताब सुनी है, जो मूसा के बाद उतारी गयी है, पुष्टि करती है, उस किताब की जो पहले आ चुकी हैं, यह सत्य और सीधी राह की ओर रहनुमाई करती है;
  31. يَا قَوْمَنَٓا اَج۪يبُوا دَاعِيَ اللّٰهِ وَاٰمِنُوا بِه۪ يَغْفِرْ لَكُمْ مِنْ ذُنُوبِكُمْ وَيُجِرْكُمْ مِنْ عَذَابٍ اَل۪يمٍऐ क़ौम! अल्लाह की ओर बुलाने वाले की बात मानो और ‘उस’ पर ईमान लाओ, ताकि ‘वह’ तुम्हारे गुनाह माफ़ कर दे, और दुःख देने वाले अ़ज़ाब से बचाए;
  32. وَمَنْ لَا يُجِبْ دَاعِيَ اللّٰهِ فَلَيْسَ بِمُعْجِزٍ فِي الْاَرْضِ وَلَيْسَ لَهُ مِنْ دُونِه۪ٓ اَوْلِيَٓاءُۜ اُو۬لٰٓئِكَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍऔर जो व्यक्ति अल्लाह की ओर बुलाने वाले को न मानेगा, तो उसके बस में नहीं है, कि ज़मीन में अल्लाह के काबू से निकल जाए, और न अल्लाह के मुक़ाबले में कोई उसका मदद्गार होगा, ऐसे ही लोग खुली गुमराही में हैं।’’
  33. اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّ اللّٰهَ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَلَمْ يَعْيَ بِخَلْقِهِنَّ بِقَادِرٍ عَلٰٓى اَنْ يُحْيِيَ الْمَوْتٰىۜ بَلٰٓى اِنَّهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌक्या उन्होंने देखा नहीं!, ‘‘कि जिस अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन को पैदा किया और उनके पैदा करने से थका नहीं; क्या ऐसा नहीं कि ‘वह’ मुर्दों को ज़िन्दा कर दे, क्यों नहीं!! वह हर चीज़ पर क़ुदरत (सार्म्थ्य) रखता है।
  34. وَيَوْمَ يُعْرَضُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا عَلَى النَّارِۜ اَلَيْسَ هٰذَا بِالْحَقِّۜ قَالُوا بَلٰى وَرَبِّنَاۜ قَالَ فَذُوقُوا الْعَذَابَ بِمَا كُنْتُمْ تَكْفُرُونَऔर जिस दिन वे लोग, जिन्होंने इन्कार किया, आग के सामने पेश किये जाएँगे; (तो कहा जाएगा) ‘‘क्या यह ह़क़ नहीं है?’’ तो कहेंगे, ‘‘क्यों नहीं, हमारे रब की क़सम,’’ हुक्म होगा, ‘‘तो अब अ़ज़ाब का मज़ा चखो, उस इन्कार के बदले में जो तुम करते रहते थे।’’
  35. فَاصْبِرْ كَمَا صَبَرَ اُو۬لُوا الْعَزْمِ مِنَ الرُّسُلِ وَلَا تَسْتَعْجِلْ لَهُمْۜ كَاَنَّهُمْ يَوْمَ يَرَوْنَ مَا يُوعَدُونَۙ لَمْ يَلْبَثُٓوا اِلَّا سَاعَةً مِنْ نَهَارٍۜ بَلَاغٌۚ فَهَلْ يُهْلَكُ اِلَّا الْقَوْمُ الْفَاسِقُونَतो सब्र से काम लीजिए जिस तरह हिम्मत वाले पिछले रसूलों ने सब्र किया था, और उनके लिए जल्दी न मचाइए, जिस दिन ये उस चीज़ को देख लेंगे जिसका उनसे वादा किया जाता है, तो (महसूस करेंगे कि) जैसे बस दिन की एक घड़ी भर ही ठहरे थे, यह (क़ुर्आन) पैग़ाम है, तो कौन तबाह होगा, सिवाय नाफ़रमान लोगों के?

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet