सूरह 47: Muhammad
- اَلَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَصَدُّوا عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ اَضَلَّ اَعْمَالَهُمْजिन लोगों ने इन्कार किया, और अल्लाह के रास्ते से रोका, तो ‘उसने’ उनके कर्म को अकारथ कर दिया;
- وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَاٰمَنُوا بِمَا نُزِّلَ عَلٰى مُحَمَّدٍ وَهُوَ الْحَقُّ مِنْ رَبِّهِمْۙ كَفَّرَ عَنْهُمْ سَيِّـَٔاتِهِمْ وَاَصْلَحَ بَالَهُمْऔर जो ईमान लाए, और भले काम किये, और उस चीज़ पर ईमान लाए जो मुह़म्मद पर उतारा गया-और वही ह़क़ (सत्य) है उनके ‘रब’ की ओर से, ‘उसने’ उनकी बुराइयां उनसे दूर कर दीं और उनका ह़ाल ठीक कर दिया;
- ذٰلِكَ بِاَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا اتَّبَعُوا الْبَاطِلَ وَاَنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّبَعُوا الْحَقَّ مِنْ رَبِّهِمْۜ كَذٰلِكَ يَضْرِبُ اللّٰهُ لِلنَّاسِ اَمْثَالَهُمْयह इसलिए कि जिन लोगों ने इन्कार किया वे बातिल (असत्य) पर चले, और जो लोग ईमान लाए, वह अपने ‘रब’ के बताए हुए सह़ी रास्ते पर चले, इस तरह अल्लाह लोगों के लिए उनके ह़ाल बयान करता है;
- فَاِذَا لَق۪يتُمُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا فَضَرْبَ الرِّقَابِۜ حَتّٰٓى اِذَٓا اَثْخَنْتُمُوهُمْ فَشُدُّوا الْوَثَاقَۙ فَاِمَّا مَنًّا بَعْدُ وَاِمَّا فِدَٓاءً حَتّٰى تَضَعَ الْحَرْبُ اَوْزَارَهَاۚۛ ذٰلِكَۜۛ وَلَوْ يَشَٓاءُ اللّٰهُ لَانْتَصَرَ مِنْهُمْۙ وَلٰكِنْ لِيَبْلُوَ۬ا بَعْضَكُمْ بِبَعْضٍۜ وَالَّذ۪ينَ قُتِلُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ فَلَنْ يُضِلَّ اَعْمَالَهُمْतो जब तुम्हारा मुक़ाबला काफ़िरों (इन्कारियों) से हो, तो उनकी गर्दनें उड़ा दो, यहां तक कि जब उन्हें अच्छी तरह कुचल दो, तो (जो बचें) मज़बूती से क़ैद कर लो, फिर इसके बाद या तो एह़सान करो (और छोड़ दो) या फ़िदिया (अर्थ-दण्ड) का मामला करो, यहां तक कि वे लड़ाई में अपने हथियार डाल दें, यह है तुम्हारी ज़िम्मेदारी, और अगर अल्लाह चाहे तो खुद ही उनसे निपट ले, लेकिन ‘उसने’ चाहा कि तुम्हें एक-दूसरे के ज़रिये (लड़वा कर) आज़माए, और जो लोग अल्लाह की राह में मारे गये, तो उनके कामों को अल्लाह हरगिज़ अकारथ नहीं करेगा;
- سَيَهْد۪يهِمْ وَيُصْلِحُ بَالَهُمْۚ‘वह’ उनको राह पर लगाएगा और उनका ह़ाल ठीक कर देगा;
- وَيُدْخِلُهُمُ الْجَنَّةَ عَرَّفَهَا لَهُمْऔर उन्हें जन्नत में दाख़िल करेगा, जिसका ह़ाल ‘उसने’ बता रखा है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنْ تَنْصُرُوا اللّٰهَ يَنْصُرْكُمْ وَيُثَبِّتْ اَقْدَامَكُمْऐ लोगो, जो ईमान लाए हो! अगर तुम अल्लाह की मदद करोगे तो वह भी तुम्हारी मदद करेगा, और तुम्हारे क़दम जमा देगा।
- وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا فَتَعْسًا لَهُمْ وَاَضَلَّ اَعْمَالَهُمْऔर जिन लोगों ने इन्कार किया, तो उनके लिए तबाही है, और उनके कामों को अल्लाह अकारथ कर देगा;
- ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ كَرِهُوا مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ فَاَحْبَطَ اَعْمَالَهُمْयह इसलिए कि उन्होंने उस चीज़ को नापसंद किया जिसे अल्लाह ने नाज़िल किया, तो ‘उसने’ उनके कामों को अकारथ कर दिया।
- اَفَلَمْ يَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَيَنْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ دَمَّرَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْۘ وَلِلْكَافِر۪ينَ اَمْثَالُهَاक्या यह लोग धरती में चले-फिरे नहीं, ताकि देखते कि उनका कैसा अंजाम हुआ जो लोग उनसे पहले गुज़र चुके हैं? अल्लाह ने उन्हें तबाह कर दिया, और काफ़िरों (इन्कारियों) के लिए ऐसी ही तबाही है;
- ذٰلِكَ بِاَنَّ اللّٰهَ مَوْلَى الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَاَنَّ الْكَافِر۪ينَ لَا مَوْلٰى لَهُمْ۟यह इसलिए कि जो लोग ईमान लाए उनका संरक्षक अल्लाह है, और काफ़िरों का संरक्षक (मदद्गार) कोई नहीं।
- اِنَّ اللّٰهَ يُدْخِلُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۜ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا يَتَمَتَّعُونَ وَيَأْكُلُونَ كَمَا تَأْكُلُ الْاَنْعَامُ وَالنَّارُ مَثْوًى لَهُمْजो लोग ईमान लाए और अच्छे काम किये, ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेगा जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, और जिन लोगों ने इन्कार किया; वे फ़ायदे उठा रहे हैं, और इस तरह खा रहे हैं जिस तरह जानवर खाता है, और उनका ठिकाना आग है।
- وَكَاَيِّنْ مِنْ قَرْيَةٍ هِيَ اَشَدُّ قُوَّةً مِنْ قَرْيَتِكَ الَّت۪ٓي اَخْرَجَتْكَۚ اَهْلَكْنَاهُمْ فَلَا نَاصِرَ لَهُمْऔर कितनी ही बस्तियां थीं, जो ताक़त में तुम्हारी उस बस्ती से, जिसने तुम्हें निकाल दिया, शक्ति में बढ़-चढ़ कर थीं ‘हमने’ उनको तबाह कर दिया, तो कोई उनका मदद्गार न हुआ।
- اَفَمَنْ كَانَ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِنْ رَبِّه۪ كَمَنْ زُيِّنَ لَهُ سُٓوءُ عَمَلِه۪ وَاتَّبَعُٓوا اَهْوَٓاءَهُمْतो क्या जो व्यक्ति अपने ‘रब’ की ओर से एक स्पष्ट प्रमाण पर हो, वह उन जैसा (हो सकता) है, जिन्हें उन का बुरा कर्म ही सुहाना लगता हो, और वे अपनी इच्छाओं के पीछे ही चलने लग गये हों?
- مَثَلُ الْجَنَّةِ الَّت۪ي وُعِدَ الْمُتَّقُونَۜ ف۪يهَٓا اَنْهَارٌ مِنْ مَٓاءٍ غَيْرِ اٰسِنٍۚ وَاَنْهَارٌ مِنْ لَبَنٍ لَمْ يَتَغَيَّرْ طَعْمُهُۚ وَاَنْهَارٌ مِنْ خَمْرٍ لَذَّةٍ لِلشَّارِب۪ينَۚ وَاَنْهَارٌ مِنْ عَسَلٍ مُصَفًّىۜ وَلَهُمْ ف۪يهَا مِنْ كُلِّ الثَّمَرَاتِ وَمَغْفِرَةٌ مِنْ رَبِّهِمْۜ كَمَنْ هُوَ خَالِدٌ فِي النَّارِ وَسُقُوا مَٓاءً حَم۪يمًا فَقَطَّعَ اَمْعَٓاءَهُمْजन्नत (की विशेषता,) जिसका मुत्तक़ियों से वादा किया गया है, यह है कि उसमें पानी की नहरें बह रही होंगी, जिसमें कोई बदलाव (बदबू) न होगा, और दूध की नहरें जिसका स्वाद (मज़ा) न बदलेगा, और ऐसे पीने (शराब) की नहरें होंगी जो पीने वालों के लिए बड़ी स्वादिष्ट होंगी, और साफ़-सुथरे शहद की भी नहरें होंगी, और उनके लिए हर तरह के फल होंगे, और उनके रब की ओर से मग्फ़िरत (क्षमा) है, (क्या ऐसे लोग) उन लोगों की तरह (हो सकते) हैं? जो हमेशा जहन्नम में रहने वाले हैं, और जिन्हें खौलता हुआ पानी पिलाया जाएगा, जो उनकी आँतों को टुकड़े-टुकड़े कर के रख देगा।
- وَمِنْهُمْ مَنْ يَسْتَمِعُ اِلَيْكَۚ حَتّٰٓى اِذَا خَرَجُوا مِنْ عِنْدِكَ قَالُوا لِلَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْعِلْمَ مَاذَا قَالَ اٰنِفًا۠ اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ طَبَعَ اللّٰهُ عَلٰى قُلُوبِهِمْ وَاتَّبَعُٓوا اَهْوَٓاءَهُمْऔर उनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो तुम्हारी ओर कान लगाते हैं, यहाँ तक कि जब वे तुम्हारे पास से निकलते हैं, तो जिन लोगों को इल्म मिला है, उनसे कहते हैं, कि ‘‘उन्होंने (रसूल से) अभी क्या कहा था?’’ यही वे लोग हैं जिनके दिलों पर अल्लाह ने मुहर लगा दी है और यह अपनी इच्छाओं के पीछे चल रहे हैं।
- وَالَّذ۪ينَ اهْتَدَوْا زَادَهُمْ هُدًى وَاٰتٰيهُمْ تَقْوٰيهُمْऔर जिन लोगों ने सीधी राह अपनाई, ‘उसने’ उनकी सूझ-बूझ और बढ़ा दी, और उन्हें परहेज़गारी अ़ता फ़रमायी।
- فَهَلْ يَنْظُرُونَ اِلَّا السَّاعَةَ اَنْ تَأْتِيَهُمْ بَغْتَةًۚ فَقَدْ جَٓاءَ اَشْرَاطُهَاۚ فَاَنّٰى لَهُمْ اِذَا جَٓاءَتْهُمْ ذِكْرٰيهُمْतो क्या अब यह लोग उस घड़ी (क़ियामत) के इन्तिज़ार में हैं कि उन पर अचानक आ जाए? उसकी निशानियां (तो ज़ाहिर ही हो चुकी हैं) जब वह आ जाएगी तो उस समय उन्हें नसीह़त कहाँ (फ़ायदा देगी)?
- فَاعْلَمْ اَنَّهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا اللّٰهُ وَاسْتَغْفِرْ لِذَنْبِكَ وَلِلْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ مُتَقَلَّبَكُمْ وَمَثْوٰيكُمْ۟तो जान लो! कि ‘अल्लाह’ के सिवा कोई इलाह(पूज्य)नहीं; और अपनी ग़ल्तियों के लिए मांफी मांगो, और मोमिन मर्दों और अ़ौरतों के लिए भी, और अल्लाह तुम्हारे चलने-फिरने को जानता है और तुम्हारे ठिकानों को भी।
- وَيَقُولُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَوْلَا نُزِّلَتْ سُورَةٌۚ فَاِذَٓا اُنْزِلَتْ سُورَةٌ مُحْكَمَةٌ وَذُكِرَ ف۪يهَا الْقِتَالُۙ رَاَيْتَ الَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ يَنْظُرُونَ اِلَيْكَ نَظَرَ الْمَغْشِيِّ عَلَيْهِ مِنَ الْمَوْتِۜ فَاَوْلٰى لَهُمْۚऔर जो लोग ईमान लाए वे कहते हैं, ‘‘कोई सूरः क्यों नहीं उतरी? लेकिन जब एक पक्की सूरः उतर जाती है, जिसमें क़िताल (युद्ध) का उल्लेख होता है, तो तुम उन लोगों को देखते हो-जिनके दिलों में रोग है-कि वे तुम्हारी ओर इस तरह देखते हैं, जैसे किसी पर मौत की बेहोशी छा गई हो, तो अफ़सोस है उन पर!
- طَاعَةٌ وَقَوْلٌ مَعْرُوفٌ۠ فَاِذَا عَزَمَ الْاَمْرُ۠ فَلَوْ صَدَقُوا اللّٰهَ لَكَانَ خَيْرًا لَهُمْۚ(उनके लिए बेहतर है) हुक्म मानना, और ठीक बात कहना, फिर जब बात पक्की हो जाए, तो अगर ये अल्लाह के लिए सच्चे साबित होते, तो उनके लिए बहुत अच्छा होता।
- فَهَلْ عَسَيْتُمْ اِنْ تَوَلَّيْتُمْ اَنْ تُفْسِدُوا فِي الْاَرْضِ وَتُقَطِّعُٓوا اَرْحَامَكُمْ(ऐ मुनाफिक़ो!) तुम से अजब नहीं कि अगर तुम हाकिम हो जाओ तो धरती में बिगाड़ पैदा करो और अपने रिश्तों-नातों को तोड़ने लगो-
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ لَعَنَهُمُ اللّٰهُ فَاَصَمَّهُمْ وَاَعْمٰٓى اَبْصَارَهُمْयही लोग हैं जिन पर अल्लाह ने लानत की, और उन्हें बहरा और (उनकी) आँखों का अन्धा कर दिया;
- اَفَلَا يَتَدَبَّرُونَ الْقُرْاٰنَ اَمْ عَلٰى قُلُوبٍ اَقْفَالُهَاतो क्या ये क़ुर्आन में सोच-विचार नहीं करते, या उनके दिलों पर ताले लगे हैं?
- اِنَّ الَّذ۪ينَ ارْتَدُّوا عَلٰٓى اَدْبَارِهِمْ مِنْ بَعْدِ مَا تَبَيَّنَ لَهُمُ الْهُدَىۙ الشَّيْطَانُ سَوَّلَ لَهُمْۜ وَاَمْلٰى لَهُمْवे लोग जो पीठ फेर कर पलट गये, इसके बाद कि उन पर सीधी राह स्पष्ट हो चुकी थी, उन्हें शैतान ने सजा कर दिखाया और उसने उन्हें लम्बी (उम्र का वादा) दिया।
- ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَالُوا لِلَّذ۪ينَ كَرِهُوا مَا نَزَّلَ اللّٰهُ سَنُط۪يعُكُمْ ف۪ي بَعْضِ الْاَمْرِۚ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ اِسْرَارَهُمْयह इसलिए कि उन्होंने उस चीज़ को नापसंद किया जो अल्लाह ने उतारा, कहा, ‘‘हम कुछ मामलों में तुम्हारी बात मान लेंगे,’’ अल्लाह उनकी छिपी बातों को जानता है।
- فَكَيْفَ اِذَا تَوَفَّتْهُمُ الْمَلٰٓئِكَةُ يَضْرِبُونَ وُجُوهَهُمْ وَاَدْبَارَهُمْतो उस वक़्त क्या (ह़ाल) होगा जब फ़रिश्ते उनके चेहरों और उनकी पीठों पर मारते हुए उनकी रूहें कब्ज़ करेंगे,-
- ذٰلِكَ بِاَنَّهُمُ اتَّبَعُوا مَٓا اَسْخَطَ اللّٰهَ وَكَرِهُوا رِضْوَانَهُ فَاَحْبَطَ اَعْمَالَهُمْ۟यह इसलिए कि यह उस पर चले जो अल्लाह को नाराज़ करने वाला था, और उन्होंने ‘उसकी’ खुशी को नापसंद किया, तो ‘उसने’ उनके सारे काम अकारथ कर दिये।
- اَمْ حَسِبَ الَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ اَنْ لَنْ يُخْرِجَ اللّٰهُ اَضْغَانَهُمْक्या उन लोगों ने जिनके दिलों में रोग है यह समझ रखा है कि अल्लाह उनके कीनों (कपट) को, ज़ाहिर नहीं करेगा-
- وَلَوْ نَشَٓاءُ لَاَرَيْنَاكَهُمْ فَلَعَرَفْتَهُمْ بِس۪يمٰيهُمْۜ وَلَتَعْرِفَنَّهُمْ ف۪ي لَحْنِ الْقَوْلِۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ اَعْمَالَكُمْऔर अगर ‘हम’ चाहते तो तुम्हें उन लोगों को दिखा भी देते, फिर तुम उन्हें उनकी सूरत ही से पहचान लेते, और तुम उन्हें उनकी बात-चीत से पहचान लोगे, और अल्लाह तुम्हारे कामों को जानता है।
- وَلَنَبْلُوَنَّكُمْ حَتّٰى نَعْلَمَ الْمُجَاهِد۪ينَ مِنْكُمْ وَالصَّابِر۪ينَۙ وَنَبْلُوَ۬ا اَخْبَارَكُمْऔर ‘हम’ ज़रूर तुम्हारी आज़माइश करेंगे, यहां तक कि ‘हम’ उनको जान लें जो जिहाद करने वाले और सब्र करने वाले हैं, और तुम्हारे ह़ालात की जांच कर लेंगे।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَصَدُّوا عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ وَشَٓاقُّوا الرَّسُولَ مِنْ بَعْدِ مَا تَبَيَّنَ لَهُمُ الْهُدٰىۙ لَنْ يَضُرُّوا اللّٰهَ شَيْـًٔاۜ وَسَيُحْبِطُ اَعْمَالَهُمْजिन लोगों ने इन्कार किया, और अल्लाह की राह से रोका, और रसूलों का विरोध किया, इसके बाद कि उन पर हिदायत स्पष्ट हो चुकी थी, वे अल्लाह का कुछ भी नुक़सान पहुंचाने वाले नहीं, और ‘वह’ उनका किया कराया अकारथ कर देगा।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَط۪يعُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُوا الرَّسُولَ وَلَا تُبْطِلُٓوا اَعْمَالَكُمْऐ ईमान वालो! अल्लाह के हुक्म पर चलो, और रसूल की फ़रमाँबरदारी करो, और अपने कामों को अकारथ न करो।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَصَدُّوا عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ ثُمَّ مَاتُوا وَهُمْ كُفَّارٌ فَلَنْ يَغْفِرَ اللّٰهُ لَهُمْजिन लोगों ने इन्कार किया, और अल्लाह के रास्ते से रोका, और इन्कार करने वाले ही रह कर मर गये, तो अल्लाह उन्हें हरगिज़ माफ़ न करेगा।
- فَلَا تَهِنُوا وَتَدْعُٓوا اِلَى السَّلْمِۗ وَاَنْتُمُ الْاَعْلَوْنَۗ وَاللّٰهُ مَعَكُمْ وَلَنْ يَتِرَكُمْ اَعْمَالَكُمْतो तुम हिम्मत न हारो और सुलह़ के लिए न बुलाओ और तुम्हारी ही जीत होगी, और अल्लाह तुम्हारे साथ है और ‘वह’ तुम्हारे कामों को हरगिज़ अकारथ न करेगा।
- اِنَّمَا الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا لَعِبٌ وَلَهْوٌۜ وَاِنْ تُؤْمِنُوا وَتَتَّقُوا يُؤْتِكُمْ اُجُورَكُمْ وَلَا يَسْـَٔلْكُمْ اَمْوَالَكُمْदुनिया की ज़िन्दगी तो बस खेल और तमाशा है, और अगर तुम ईमान लाओ, और परहेज़गारी करते रहो, तो ‘वह’ तुम्हें तुम्हारा बदला देगा, और तुम से तुम्हारा माल न माँगेगा।
- اِنْ يَسْـَٔلْكُمُوهَا فَيُحْفِكُمْ تَبْخَلُوا وَيُخْرِجْ اَضْغَانَكُمْअगर ‘वह’ तुमसे तुम्हारा माल मांगे और तुमको तंग करे, तो तुम कंजूसी करने लगोगे, और ‘वह’ तुम्हारे खोट को निकाल बाहर कर देगा।
- هَٓا اَنْتُمْ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ تُدْعَوْنَ لِتُنْفِقُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۚ فَمِنْكُمْ مَنْ يَبْخَلُۚ وَمَنْ يَبْخَلْ فَاِنَّمَا يَبْخَلُ عَنْ نَفْسِه۪ۜ وَاللّٰهُ الْغَنِيُّ وَاَنْتُمُ الْفُقَرَٓاءُۚ وَاِنْ تَتَوَلَّوْا يَسْتَبْدِلْ قَوْمًا غَيْرَكُمْۙ ثُمَّ لَا يَكُونُٓوا اَمْثَالَكُمْऐ लोगो! जब अल्लाह की राह में खर्च करने के लिए बुलाए जाते हो, तो तुममें से ऐसे व्यक्ति भी हैं जो कंजूसी करने लग जाते हैं, और जो कंजूसी करता है वह वास्तव में अपने आप से कंजूसी करता है और अल्लाह तो ग़नी (निस्पृह) है और तुम मोहताज हो, और अगर तुम मुँह मोड़ोगे तो अल्लाह तुम्हारी जगह दूसरी क़ौम को ले आएगा; फिर वह तुम जैसे न होंगे।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet