Can Damlaları

सूरह 48: Al-Fath

  1. اِنَّا فَتَحْنَا لَكَ فَتْحًا مُب۪ينًاۙ(ऐ मुह़म्मद) ‘हमने’ आप को फ़त्ह़ (विजय) दी, फ़त्ह़ भी साफ़ खुली हुई;
  2. لِيَغْفِرَ لَكَ اللّٰهُ مَا تَقَدَّمَ مِنْ ذَنْبِكَ وَمَا تَاَخَّرَ وَيُتِمَّ نِعْمَتَهُ عَلَيْكَ وَيَهْدِيَكَ صِرَاطًا مُسْتَق۪يمًاۙताकि अल्लाह आप के अगले पिछले गुनाह माफ़ कर दे, और आप पर अपनी नेअ़मतें पूरी कर दे और आप को सीधी राह पर चलाए;
  3. وَيَنْصُرَكَ اللّٰهُ نَصْرًا عَز۪يزًاऔर अल्लाह आप की ज़बर्दस्त मदद फ़रमाए।
  4. هُوَ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ السَّك۪ينَةَ ف۪ي قُلُوبِ الْمُؤْمِن۪ينَ لِيَزْدَادُٓوا ا۪يمَانًا مَعَ ا۪يمَانِهِمْۜ وَلِلّٰهِ جُنُودُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَل۪يمًا حَك۪يمًاۙ‘वही’ है जिसने ईमान वालों के दिलों में सकीना (संतोष) उतारी, ताकि उनके ईमान के साथ, उनका ईमान और ज़्यादा हो जाए, और अल्लाह ही की हैं आसमानों और ज़मीन की सभी सेनाएँं और अल्लाह खूब जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
  5. لِيُدْخِلَ الْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَا وَيُكَفِّرَ عَنْهُمْ سَيِّـَٔاتِهِمْۜ وَكَانَ ذٰلِكَ عِنْدَ اللّٰهِ فَوْزًا عَظ۪يمًاۙताकि ‘वह’ मोमिन मर्दों और मोमिन अ़ौरतों को ऐसी जन्नतों में दाख़िल फ़रमाए, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, वह उसमें हमेशा रहेंगे, और उनसे उनकी बुराइयां दूर कर दे, और यह अल्लाह के यहां बड़ी कामियाबी है।
  6. وَيُعَذِّبَ الْمُنَافِق۪ينَ وَالْمُنَافِقَاتِ وَالْمُشْرِك۪ينَ وَالْمُشْرِكَاتِ الظَّٓانّ۪ينَ بِاللّٰهِ ظَنَّ السَّوْءِۜ عَلَيْهِمْ دَٓائِرَةُ السَّوْءِۚ وَغَضِبَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ وَلَعَنَهُمْ وَاَعَدَّ لَهُمْ جَهَنَّمَۜ وَسَٓاءَتْ مَص۪يرًاऔर मुनाफ़िक़ (कप्टाचारी) मर्दों, और मुनाफ़िक़ अ़ौरतों, और मुश्रिक (बहुदेववादी) मर्दों और मुश्रिक अ़ौरतों को अ़ज़ाब दे, जो अल्लाह के बारे में बुरा गुमान रखते हैं उन्हीं पर बुरे हादसे हों, और अल्लाह का उन पर ग़ज़ब (प्रकोप) हुआ और ‘उसने’ उन पर लानत की, और उनके लिए जहन्नम तैयार कर रखी है, और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।
  7. وَلِلّٰهِ جُنُودُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَز۪يزًا حَك۪يمًاऔर आसमानों और ज़मीन की सब सेनाएँ अल्लाह ही की हैं, और अल्लाह बड़ी ताक़त वाला, ह़िक्मत वाला है।
  8. اِنَّٓا اَرْسَلْنَاكَ شَاهِدًا وَمُبَشِّرًا وَنَذ۪يرًاۙ‘हमने’ आपको गवाही देने वाला, खुशख़बरी सुनाने वाला और ख़बरदार करने वाला बना कर भेजा है;
  9. لِتُؤْمِنُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَتُعَزِّرُوهُ وَتُوَقِّرُوهُۜ وَتُسَبِّحُوهُ بُكْرَةً وَاَص۪يلًاताकि तुम लोग अल्लाह और ‘उनके’ रसूल पर ईमान लाओ, और उनकी मदद करो, और उनका आदर करो और सुबह व शाम उस (अल्लाह) की तस्बीह़ बयान करो।
  10. اِنَّ الَّذ۪ينَ يُبَايِعُونَكَ اِنَّمَا يُبَايِعُونَ اللّٰهَۜ يَدُ اللّٰهِ فَوْقَ اَيْد۪يهِمْۚ فَمَنْ نَكَثَ فَاِنَّمَا يَنْكُثُ عَلٰى نَفْسِه۪ۚ وَمَنْ اَوْفٰى بِمَا عَاهَدَ عَلَيْهُ اللّٰهَ فَسَيُؤْت۪يهِ اَجْرًا عَظ۪يمًا۟जो लोग आप से बैअ़त (वचन) करते हैं वे अल्लाह से बैअ़त करते हैं, अल्लाह का हाथ है उनके हाथों पर, फिर जिसने वचन तोड़ा वह अपने वचन तोड़ने का वबाल अपने ही ऊपर लेगा, और जो उस अह़द (प्रतिज्ञा) को पूरा करेगा जो उसने अल्लाह से किया है, तो उसे ‘वह’ बहुत ज़ल्द बड़ा बदला देगा।
  11. سَيَقُولُ لَكَ الْمُخَلَّفُونَ مِنَ الْاَعْرَابِ شَغَلَتْنَٓا اَمْوَالُنَا وَاَهْلُونَا فَاسْتَغْفِرْ لَنَاۚ يَقُولُونَ بِاَلْسِنَتِهِمْ مَا لَيْسَ ف۪ي قُلُوبِهِمْۜ قُلْ فَمَنْ يَمْلِكُ لَكُمْ مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔا اِنْ اَرَادَ بِكُمْ ضَرًّا اَوْ اَرَادَ بِكُمْ نَفْعًاۜ بَلْ كَانَ اللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرًاजो बद्दू (देहाती) पीछे रह गये थे, वे आप से ज़रूर कहेंगे, ‘‘हमको हमारे माल और हमारे घर वालों ने रोक (व्यस्त) रखा था; तो आप हमारे लिए माफ़ी की दुअ़ा कीजिए! यह लोग अपनी ज़बान से वह बातें कहते हैं जो उनके दिलों में नहीं हैं, कह दीजिए, ‘‘कौन है! जो अल्लाह के मुक़ाबले में तुम्हारे लिए कुछ अधिकार रखता हो, अगर तुम को कोई नुक़्सान पहुँचाना चाहे या वह तुम्हें कोई नफ़ा पहुंचाना चाहे? बल्कि जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उसकी ख़बर रखता है;
  12. بَلْ ظَنَنْتُمْ اَنْ لَنْ يَنْقَلِبَ الرَّسُولُ وَالْمُؤْمِنُونَ اِلٰٓى اَهْل۪يهِمْ اَبَدًا وَزُيِّنَ ذٰلِكَ ف۪ي قُلُوبِكُمْ وَظَنَنْتُمْ ظَنَّ السَّوْءِۚ وَكُنْتُمْ قَوْمًا بُورًاबल्कि तुमने यह गुमान किया कि रसूल और ईमान वाले अब कभी अपने घर वालों में पलट कर न आ सकेंगे, और यह बात तुम्हारे दिलों को अच्छी मालूम हुई, और तुमने बुरे गुमान किये, और तबाह होने वालों में हो गये।’’
  13. وَمَنْ لَمْ يُؤْمِنْ بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ فَاِنَّٓا اَعْتَدْنَا لِلْكَافِر۪ينَ سَع۪يرًاऔर जो व्यक्ति अल्लाह और उसके रसूल पर ईमान नहीं लाया, तो ऐसे काफ़िरों (इन्कारियों) के लिए ‘हमने’ (भड़कती हुई) आग तैयार कर रखी है।
  14. وَلِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ يَغْفِرُ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيُعَذِّبُ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًاऔर अल्लाह ही की है आसमानों और ज़मीन की बादशाही, ‘वह’ जिसे चाहे माफ़ करे और जिसे चाहे अ़ज़ाब दे, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  15. سَيَقُولُ الْمُخَلَّفُونَ اِذَا انْطَلَقْتُمْ اِلٰى مَغَانِمَ لِتَأْخُذُوهَا ذَرُونَا نَتَّبِعْكُمْۚ يُر۪يدُونَ اَنْ يُبَدِّلُوا كَلَامَ اللّٰهِۜ قُلْ لَنْ تَتَّبِعُونَا كَذٰلِكُمْ قَالَ اللّٰهُ مِنْ قَبْلُۚ فَسَيَقُولُونَ بَلْ تَحْسُدُونَنَاۜ بَلْ كَانُوا لَا يَفْقَهُونَ اِلَّا قَل۪يلًاजब तुम ग़नीमतों (धर्म युद्ध में मिलने वाले माल) को ह़ासिल करने के लिए उनकी ओर चलने लगोगे, तो पीछे रहने वाले लोग कहेंगे, ‘‘हमें भी इजाज़त दी जाए कि हम तुम्हारे साथ चलें,’’ ये चाहते हैं कि अल्लाह के कलाम (कथन) को बदल दें, कह दीजिए, ‘‘तुम हमारे साथ हरगिज़ नहीं चल सकते, अल्लाह पहले ही यह बात कह चुका है,’’ इस पर कहेंगे, ‘‘(नहीं,) बल्कि तुम लोग हमसे ह़सद (ईर्ष्या) कर रहे हो, (नहीं) बल्कि ये लोग बहुत कम समझते हैं।’’
  16. قُلْ لِلْمُخَلَّف۪ينَ مِنَ الْاَعْرَابِ سَتُدْعَوْنَ اِلٰى قَوْمٍ اُو۬ل۪ي بَأْسٍ شَد۪يدٍ تُقَاتِلُونَهُمْ اَوْ يُسْلِمُونَۚ فَاِنْ تُط۪يعُوا يُؤْتِكُمُ اللّٰهُ اَجْرًا حَسَنًاۚ وَاِنْ تَتَوَلَّوْا كَمَا تَوَلَّيْتُمْ مِنْ قَبْلُ يُعَذِّبْكُمْ عَذَابًا اَل۪يمًاकह दीजिए उन पीछे रह जाने वाले बद्दुअ़ों से, ‘‘जल्द ही तुम्हें ऐसी क़ौम की ओर बुलाया जाएगा जो बड़े लड़ने वाले हैं, तुम उनसे लड़ो या वे मुस्लिम (आज्ञाकारी) हो जाएँं, अगर तुमने इस ह़ुक्म को मान लिया तो अल्लाह तुम्हें अच्छा बदला देगा, और अगर तुमने मुँह मोड़ा जैसा कि तुम पहले मुँह मोड़ चुके हो, तो वह तुम्हें दुःख देने वाला अ़ज़ाब देगा।’’
  17. لَيْسَ عَلَى الْاَعْمٰى حَرَجٌ وَلَا عَلَى الْاَعْرَجِ حَرَجٌ وَلَا عَلَى الْمَر۪يضِ حَرَجٌۜ وَمَنْ يُطِعِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ يُدْخِلْهُ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۚ وَمَنْ يَتَوَلَّ يُعَذِّبْهُ عَذَابًا اَل۪يمًا۟न अन्धे पर कोई हरज (पाबन्दी) है, न लंगड़े पर कोई हरज है और न बीमार पर कोई हरज है, जो व्यक्ति अल्लाह और उसके रसूल की पैरवी करेगा, उसे ‘वह’ ऐसी जन्नत में दाख़िल करेगा, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, और जो मुँह फेरेगा तो ‘वह’ उसे दुखदायी अ़ज़ाब देगा।
  18. لَقَدْ رَضِيَ اللّٰهُ عَنِ الْمُؤْمِن۪ينَ اِذْ يُبَايِعُونَكَ تَحْتَ الشَّجَرَةِ فَعَلِمَ مَا ف۪ي قُلُوبِهِمْ فَاَنْزَلَ السَّك۪ينَةَ عَلَيْهِمْ وَاَثَابَهُمْ فَتْحًا قَر۪يبًاۙअल्लाह मोमिनों से राज़ी हुआ, जब वे वृक्ष (दरख्त) के नीचे आप से बैअ़त कर रहे थे, ‘उसने’ जान लिया जो कुछ उनके दिलों में था इसलिए ‘उसने’ उन पर सकीना उतारी और बदले में उन्हें जल्द मिलने वाली फ़त्ह़ (विजय) तय कर दी;
  19. وَمَغَانِمَ كَث۪يرَةً يَأْخُذُونَهَاۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَز۪يزًا حَك۪يمًاऔर बहुत सी ग़नीमतें जो उन्होंने हासिल कीं, और अल्लाह ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।
  20. وَعَدَكُمُ اللّٰهُ مَغَانِمَ كَث۪يرَةً تَأْخُذُونَهَا فَعَجَّلَ لَكُمْ هٰذِه۪ وَكَفَّ اَيْدِيَ النَّاسِ عَنْكُمْۚ وَلِتَكُونَ اٰيَةً لِلْمُؤْمِن۪ينَ وَيَهْدِيَكُمْ صِرَاطًا مُسْتَق۪يمًاۙअल्लाह ने तुमसे बहुत सी ग़नीमतों का वादा किया है, कि तुम उनको ह़ासिल करोगे, यह फ़त्ह़ तो उसने तुम्हें जल्द ही तय कर दी, और लोगों के हाथ तुमसे रोक दिये और (इसलिए ऐसा किया) ताकि ईमान वालों के लिए एक निशानी हो, और वह तुम को सीधी राह पर चलाए।
  21. وَاُخْرٰى لَمْ تَقْدِرُوا عَلَيْهَا قَدْ اَحَاطَ اللّٰهُ بِهَاۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرًاऔर (इस के अ़लावा) दूसरी और (विजय का भी वादा) है, और जिसकी तुम क़ुद्रत (सामर्थ्य) नहीं रखते, उन्हें अल्लाह ने घेर रखा है, और अल्लाह को तो हर चीज़ पर क़ुद्रत ह़ासिल है।
  22. وَلَوْ قَاتَلَكُمُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَوَلَّوُا الْاَدْبَارَ ثُمَّ لَا يَجِدُونَ وَلِيًّا وَلَا نَص۪يرًاऔर अगर (मक्का के) काफ़िर आप से लड़ते तो ज़रूर पीठ फेर जाते, फिर न कोई हिमायती पाते, न कोई मदद्गार।
  23. سُنَّةَ اللّٰهِ الَّت۪ي قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلُۚ وَلَنْ تَجِدَ لِسُنَّةِ اللّٰهِ تَبْد۪يلًاयह अल्लाह की सुन्नत (नियम) है जो पहले से चली आ रही है, और अल्लाह की सुन्नत में तुम हरगिज़ कोई तब्दीली (परिवर्तन) न पाओगे।
  24. وَهُوَ الَّذ۪ي كَفَّ اَيْدِيَهُمْ عَنْكُمْ وَاَيْدِيَكُمْ عَنْهُمْ بِبَطْنِ مَكَّةَ مِنْ بَعْدِ اَنْ اَظْفَرَكُمْ عَلَيْهِمْۜ وَكَانَ اللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرًاऔर ‘‘वही’’ तो है जिसने मक्का की घाटी में उनके हाथ तुमसे और तुम्हारे हाथ उनसे रोक दिये, बाद इस के कि उन पर तुम्हें फ़त्ह़ दे चुका था, अल्लाह उसे देख रहा था जो कुछ तुम कर रहे थे।
  25. هُمُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَصَدُّوكُمْ عَنِ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِ وَالْهَدْيَ مَعْكُوفًا اَنْ يَبْلُغَ مَحِلَّهُۜ وَلَوْلَا رِجَالٌ مُؤْمِنُونَ وَنِسَٓاءٌ مُؤْمِنَاتٌ لَمْ تَعْلَمُوهُمْ اَنْ تَطَؤُ۫هُمْ فَتُص۪يبَكُمْ مِنْهُمْ مَعَرَّةٌ بِغَيْرِ عِلْمٍۚ لِيُدْخِلَ اللّٰهُ ف۪ي رَحْمَتِه۪ مَنْ يَشَٓاءُۚ لَوْ تَزَيَّلُوا لَعَذَّبْنَا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْهُمْ عَذَابًا اَل۪يمًاयह वही हैं जिन्होंने इन्कार किया और तुम्हें मस्जिदे ह़राम (कअ़बः) से रोक दिया और क़ुर्बानी के जानवरों को भी इससे रोके रखा कि वे अपने ठिकानों पर पहुँचें, अगर यह ख़याल न होता कि बहुत से मोमिन मर्द और मोमिन अ़ौरतें मौजूद हैं, जिन्हें तुम नहीं जानते, उन्हें कुचल दोगे, फिर उनके सिल्सिले में अंजाने में तुम पर इल्ज़ाम आएगा तो अल्लाह जिसे चाहे अपनी रह़मत में दाख़िल कर ले, अगर ईमान वाले अलग हो गये होते तो उनमें से जिन लोगों ने इन्कार किया उनको ‘हम’ ज़रूर दुःख देने वाला अ़ज़ाब देते।
  26. اِذْ جَعَلَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا ف۪ي قُلُوبِهِمُ الْحَمِيَّةَ حَمِيَّةَ الْجَاهِلِيَّةِ فَاَنْزَلَ اللّٰهُ سَك۪ينَتَهُ عَلٰى رَسُولِه۪ وَعَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ وَاَلْزَمَهُمْ كَلِمَةَ التَّقْوٰى وَكَانُٓوا اَحَقَّ بِهَا وَاَهْلَهَاۜ وَكَانَ اللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمًا۟जब काफ़िरों ने अपने दिलों में ज़िद (हठ) की और ज़िद भी नादानी की, तो अल्लाह ने अपने रसूल पर और ईमान वालों पर सकीना (संतोष) उतारी और उन्हें परहेज़गारी की बात का पाबन्द रखा, और वे इसी के ह़क़दार थे, और अल्लाह तो हर चीज़ का जानने वाला है।
  27. لَقَدْ صَدَقَ اللّٰهُ رَسُولَهُ الرُّءْيَا بِالْحَقِّۚ لَتَدْخُلُنَّ الْمَسْجِدَ الْحَرَامَ اِنْ شَٓاءَ اللّٰهُ اٰمِن۪ينَۙ مُحَلِّق۪ينَ رُؤُ۫سَكُمْ وَمُقَصِّر۪ينَۙ لَا تَخَافُونَۜ فَعَلِمَ مَا لَمْ تَعْلَمُوا فَجَعَلَ مِنْ دُونِ ذٰلِكَ فَتْحًا قَر۪يبًاबेशक, अल्लाह ने अपने रसूल को हक़ के साथ सच्चा ख्वाब (सपना) दिखाया था, ‘‘अगर अल्लाह ने चाहा तो तुम ज़रूर मस्जिदे ह़राम (कअ़बः) में अमन के साथ दाख़िल होगे, अपने सर के बाल मुड़ाते और कतरवाते हुए, तुम्हें कोई डर न होगा, तो उसने जान ली वह बात जो तुमने नहीं जानी, तो उसने जल्द ह़ासिल होने वाली फ़त्ह़ तुम्हारे लिए तय कर दी।
  28. هُوَ الَّذ۪ٓي اَرْسَلَ رَسُولَهُ بِالْهُدٰى وَد۪ينِ الْحَقِّ لِيُظْهِرَهُ عَلَى الدّ۪ينِ كُلِّه۪ۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ شَه۪يدًاۜ‘वही’ तो है जिसने अपने रसूल को हिदायत (मार्ग दर्शन) और सच्चा दीन देकर भेजा, ताकि तमाम दीनों पर उसको ग़ालिब (प्रभावी) कर दे और (ह़क़ ज़ाहिर करने के लिए) अल्लाह का गवाह होना ही काफ़ी है।
  29. مُحَمَّدٌ رَسُولُ اللّٰهِۜ وَالَّذ۪ينَ مَعَهُٓ اَشِدَّٓاءُ عَلَى الْكُفَّارِ رُحَمَٓاءُ بَيْنَهُمْ تَرٰيهُمْ رُكَّعًا سُجَّدًا يَبْتَغُونَ فَضْلًا مِنَ اللّٰهِ وَرِضْوَانًاۘ س۪يمَاهُمْ ف۪ي وُجُوهِهِمْ مِنْ اَثَرِ السُّجُودِۜ ذٰلِكَ مَثَلُهُمْ فِي التَّوْرٰيةِۚۛ وَمَثَلُهُمْ فِي الْاِنْج۪يلِ۠ۛ كَزَرْعٍ اَخْرَجَ شَطْـَٔهُ۫ فَاٰزَرَهُ فَاسْتَغْلَظَ فَاسْتَوٰى عَلٰى سُوقِه۪ يُعْجِبُ الزُّرَّاعَ لِيَغ۪يظَ بِهِمُ الْكُفَّارَۜ وَعَدَ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ مِنْهُمْ مَغْفِرَةً وَاَجْرًا عَظ۪يمًاमुह़म्मद अल्लाह के रसूल हैं और जो लोग उनके साथ हैं, वे इन्कार करने वालों पर सख्त और आपस में रह़म दिल हैं, तुम उन्हें रूकूअ़ और सज्दे की ह़ालत में पाओगे, और अल्लाह के फज़्ल (कृपा) और खुशी चाह रहे हैं, उनकी पहचान उनके पेशानी (मस्तक) पर सज्दों का निशान है, उनकी यह विशेषता तौरात में बयान हुई है, और इंजील में उनकी मिसाल इस तरह बयान हुई है जैसे खेती, जिसने अपनी कोपल निकाली; फिर उसे शक्ति पहुँचाई तो वह मोटी हुई और अपने तने पर सीधी खड़ी हो गयी, वह खेती करने वालों को खुश करती है, ताकि काफ़िर (इन्कार करने वाले) उनसे जलें अल्लाह ने उन लोगों से जो उनमें से ईमान लाए, और भले काम किये, उनसे अल्लाह ने माफ़ी और बहुत बड़े बदले का वादा कर रखा है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet