यह कैसा जफ़ा और सितम है जो मैं सह रहा हूँ

सालिह बाबा दीवान से "यह कैसा जफ़ा और सितम है जो मैं सह रहा हूँ"
मुस्तफ़ा यिल्दिज़ की आवाज़ में।यह कैसा जफ़ा और सितम है जो मैं सह रहा हूँ
तूने मेरी कमर झुका दी, ऐ काले भाग्य
कभी एक दिन भी प्रसन्न करके रुस्तम न बनाया
अंत में ज़ाल बना दिया, ऐ काले भाग्यफ़लक के साथ बहुत खेला, पर जीता न गया
जिस ओर भी हाथ बढ़ाया, पकड़ा न गया
यह जान तेरे पंजे में पड़ी है, छूट नहीं सकती
कुछ समय और ऐसे ही पड़ा रह, ऐ काले भाग्यआदिकाल से जब मैं गुलाबों की कलियों का साथी था
तूने मुझे परदेसी देशों में डाल दिया
हरी बत्तख़ की तरह झील से झील तक
जलकौवे की तरह डुबकी लगा, ऐ काले भाग्यआसमान में उड़ते हुए तूने मुझे नीचे उतार दिया
उजाड़ घाटी में मुझे बिठा दिया
मुझे जंगली पशुओं की तरह बना दिया
मेरी ज़बान गूँगी कर दी, ऐ काले भाग्यकितनों को तूने सीने और मेहराब के आगे बिठाया
कितनों को चाँदी और सोने से ढक दिया, बाबा
मेरी नाव को भँवर के पर्वत में गिरा दिया (1)
गहरे समुद्र से किनारे की ओर डाल, ऐ काले भाग्यमैं सालिह एक सुल्तान का सेवक हूँ
अपनी यह फ़रियाद अपने शाह के सामने रखूँ
पीर-ए-सामी तुझसे मेरी फ़रियाद का न्याय लें
अपना सिर पत्थरों पर पटक, ऐ काले भाग्यशब्दार्थ
क़द्दिमी दाल = तूने मेरी कमर झुका दी।
रुस्तम = अत्यंत बलशाली और साहसी।
ज़ाल = झुकी गर्दन के अर्थ में।
उतुलमाज़ = खेल में जो हराया न जा सके।
लाल = चुप, गूँगा।
सद्र-ए-मेहराब = सिर पर, आगे।
सीम-ओ-ज़र = चाँदी और सोना।
(1) = मेरी नाव को पर्वत जैसी लहरों वाले भँवर में गिरा दिया।
दाद = हक़, न्याय
काला भाग्य = नफ़्स।