Can Damlaları

सूरह 96: Al-Alaq

  1. اِقْرَأْ بِاسْمِ رَبِّكَ الَّذ۪ي خَلَقَۚअपने रब का नाम लेकर पढ़िए, ‘जिसने’ पैदा किया।
  2. خَلَقَ الْاِنْسَانَ مِنْ عَلَقٍۚ‘उसने’ इन्सान को खून के लोथड़े से पैदा किया।
  3. اِقْرَأْ وَرَبُّكَ الْاَكْرَمُۙपढ़िए और (याद रखिए कि) आपका रब बड़ा करीम है,
  4. اَلَّذ۪ي عَلَّمَ بِالْقَلَمِۙ‘जिसने’ क़लम के ज़रिये इल्म सिखाया,
  5. عَلَّمَ الْاِنْسَانَ مَا لَمْ يَعْلَمْۜऔर इन्सान को वह इल्म सिखाया, जिसे वह न जानता था।
  6. كَلَّٓا اِنَّ الْاِنْسَانَ لَيَطْغٰىۙमगर इन्सान शरारत पर उतर आता है।
  7. اَنْ رَاٰهُ اسْتَغْنٰىۜ(इस आधार पर) कि वह अपने आप को बेनियाज़ समझता है,
  8. اِنَّ اِلٰى رَبِّكَ الرُّجْعٰىۜबेशक (सबको) आपके रब ही की ओर लौट कर जाना है।
  9. اَرَاَيْتَ الَّذ۪ي يَنْهٰىۙआपने उस व्यक्ति को देखा, जो रोकता है,
  10. عَبْدًا اِذَا صَلّٰىۜएक बन्दे को जबकि वह नमाज़ पढ़ता है?
  11. اَرَاَيْتَ اِنْ كَانَ عَلَى الْهُدٰىۙभला देखो तो अगर वह हिदायत (सीधी राह) पर हों,
  12. اَوْ اَمَرَ بِالتَّقْوٰىۜया परहेज़गारी का ह़ुक्म देता हो।
  13. اَرَاَيْتَ اِنْ كَذَّبَ وَتَوَلّٰىۜभला देखो तो अगर उसने (दीन को) झुठलाया और उससे मुॉह मोड़ा,
  14. اَلَمْ يَعْلَمْ بِاَنَّ اللّٰهَ يَرٰىۜक्या वह नहीं जानता कि अल्लाह देख रहा है?
  15. كَلَّا لَئِنْ لَمْ يَنْتَهِ۬ لَنَسْفَعًا بِالنَّاصِيَةِۙखबरदार, अगर वह बाज़ न आएगा तो हम उसकी पेशानी (माथे) के बाल पकड़ कर घसीटेंगे,
  16. نَاصِيَةٍ كَاذِبَةٍ خَاطِئَةٍۚ(उस) पेशानी को जो झूठा और खताकार है।
  17. فَلْيَدْعُ نَادِيَهُۙतो वह बुला ले अपने हिमायतियों की टोली को!
  18. سَنَدْعُ الزَّبَانِيَةَۙहम भी बुलाएँगे, अज़ाब के अपने फ़रिश्तों को।
  19. كَلَّاۜ لَا تُطِعْهُ وَاسْجُدْ وَاقْتَرِبْखबरदार, आप उसका कहना न मानिए और सज्दे करते रहिए और कुर्ब (निकट्ता) ह़ासिल करते रहिए। (सज्दः)

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet