Can Damlaları

सूरह 9: At-Tawbah

  1. بَرَٓاءَةٌ مِنَ اللّٰهِ وَرَسُولِه۪ٓ اِلَى الَّذ۪ينَ عَاهَدْتُمْ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَۜबरी (विरक्ति) होने का एलान है अल्लाह और उसके रसूल की ओर से, जिन मुश्रिकों (बहुदेववादियों) से तुमने अ़हद (समझौते) किये थे;
  2. فَس۪يحُوا فِي الْاَرْضِ اَرْبَعَةَ اَشْهُرٍ وَاعْلَمُٓوا اَنَّكُمْ غَيْرُ مُعْجِزِي اللّٰهِۙ وَاَنَّ اللّٰهَ مُخْزِي الْكَافِر۪ينَ‘‘अब तुम ज़मीन में चार महीने चल फिर लो, और जान लो! कि तुम अल्लाह को आजिज़ न कर सकोगे, और यह भी कि अल्लाह काफ़िरों को अपमानित करने वाला है।’’
  3. وَاَذَانٌ مِنَ اللّٰهِ وَرَسُولِه۪ٓ اِلَى النَّاسِ يَوْمَ الْحَجِّ الْاَكْبَرِ اَنَّ اللّٰهَ بَر۪ٓيءٌ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَۙ وَرَسُولُهُۜ فَاِنْ تُبْتُمْ فَهُوَ خَيْرٌ لَكُمْۚ وَاِنْ تَوَلَّيْتُمْ فَاعْلَمُٓوا اَنَّكُمْ غَيْرُ مُعْجِزِي اللّٰهِۜ وَبَشِّرِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِعَذَابٍ اَل۪يمٍۙऔर आम एलान किया जाता है, अल्लाह और उसके रसूल की ओर से लोगों के लिए बड़े हज के दिन, ‘‘अल्लाह (ज़िम्मेदारी से) बरी है मुश्रिकों से और उसका रसूल भी; अगर अब भी तुम तौबः कर लो, तो यह तुम्हारे लिए अच्छा है; और अगर तुम मुँह मोड़ते हो तो तुम अल्लाह के क़ाबू से बाहर नहीं जा सकते;’’ और शुभ सूचना (ख़बर) सुना दीजिए! काफ़िरों को दुख देने वाले अ़ज़ाब की;
  4. اِلَّا الَّذ۪ينَ عَاهَدْتُمْ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَ ثُمَّ لَمْ يَنْقُصُوكُمْ شَيْـًٔا وَلَمْ يُظَاهِرُوا عَلَيْكُمْ اَحَدًا فَاَتِمُّٓوا اِلَيْهِمْ عَهْدَهُمْ اِلٰى مُدَّتِهِمْۜ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُتَّق۪ينَसिवाय उन मुश्रिकों के जिनसे तुमने अ़हद (सन्धि) किया, फिर उन्होंने उसको निभाने में कोई कमी नहीं की, और न तुम्हारे ख़िलाफ़ किसी की मदद की, तो ऐसे समझौते को उनके निर्धारित समय तक पूरा करो, (कि) अल्लाह मुत्तिक़यों (परहेज़गारों) को पसंद करता है।
  5. فَاِذَا انْسَلَخَ الْاَشْهُرُ الْحُرُمُ فَاقْتُلُوا الْمُشْرِك۪ينَ حَيْثُ وَجَدْتُمُوهُمْ وَخُذُوهُمْ وَاحْصُرُوهُمْ وَاقْعُدُوا لَهُمْ كُلَّ مَرْصَدٍۚ فَاِنْ تَابُوا وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتَوُا الزَّكٰوةَ فَخَلُّوا سَب۪يلَهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌफिर जब ह़राम (आदर वाले) महीने गुज़र जाएँ तो (इन लड़ने वाले) मुश्रिकों को जहाँ कहीं पाओ (अर्थात कअ़बः के पास ही क्यों न हों) क़त्ल करो, उन्हें पकड़ो, और घेरो और हर घात की जगह उनकी ताक़ में बैठो, फिर अगर वे तौबः कर लें और नमाज़ क़ायम करें, और ज़कात दें, तो उनका रास्ता छोड़ दो; बेशक अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  6. وَاِنْ اَحَدٌ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَ اسْتَجَارَكَ فَاَجِرْهُ حَتّٰى يَسْمَعَ كَلَامَ اللّٰهِ ثُمَّ اَبْلِغْهُ مَأْمَنَهُۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَوْمٌ لَا يَعْلَمُونَ۟और अगर मुश्रिकों में से कोई तुम से पनाह माँगे तो तुम उसे पनाह (शरण) दे दो, यहाँ तक कि अल्लाह का कलाम (वाणी) सुन लें, फिर उन्हें उनके सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दो, यह इसलिए कि ये लोग जानते नहीं;
  7. كَيْفَ يَكُونُ لِلْمُشْرِك۪ينَ عَهْدٌ عِنْدَ اللّٰهِ وَعِنْدَ رَسُولِه۪ٓ اِلَّا الَّذ۪ينَ عَاهَدْتُمْ عِنْدَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِۚ فَمَا اسْتَقَامُوا لَكُمْ فَاسْتَق۪يمُوا لَهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُتَّق۪ينَइन मुश्रिकों का कोई अ़हद (सन्धि) अल्लाह और उसके रसूल के नज़्दीक़ किस तरह क़ायम रह सकता है- सिवाय उन लोगों के जिन लोगों से तुमसे मस्जिदे ह़राम (कअ़बः) के पास मुअ़ाहिदा हुआ था (सन्धि), अगर वे क़ायम रहें, तो तुम भी अपने वचन पर क़ायम रहो, बेशक अल्लाह तक़्वा (परहेज़गारी) अपनाने वालों को पसंद करता है।
  8. كَيْفَ وَاِنْ يَظْهَرُوا عَلَيْكُمْ لَا يَرْقُبُوا ف۪يكُمْ اِلًّا وَلَا ذِمَّةًۜ يُرْضُونَكُمْ بِاَفْوَاهِهِمْ وَتَأْبٰى قُلُوبُهُمْۚ وَاَكْثَرُهُمْ فَاسِقُونَۚ(उनसे अ़हद) किस तरह बाक़ी रह सकता है, (जबकि उनका ह़ाल यह है,) कि अगर वे तुम पर क़ाबू पा लें, तो तुम्हारे बारे में न नाते का ख़याल रखें और न अ़हद (वचन) का; यह मुँह से तो तुम्हें खुश कर देते हैं मगर उनके दिल क़ुबूल नहीं करते, और उनमें अक्सर फ़ासिक़ (नाफ़रमान) हैं।
  9. اِشْتَرَوْا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ ثَمَنًا قَل۪يلًا فَصَدُّوا عَنْ سَب۪يلِه۪ۜ اِنَّهُمْ سَٓاءَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَयह आयतों के बदले मामूली क़ीमत ह़ासिल करते और लोगों को अल्लाह के रास्ते से रोकते हैं, बेशक बहुत बुरा है जो कुछ यह कर रहे हैं।
  10. لَا يَرْقُبُونَ ف۪ي مُؤْمِنٍ اِلًّا وَلَا ذِمَّةًۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُعْتَدُونَयह लोग किसी मोमिन के बारे में न तो नाते-रिश्ते का ख़याल रखते हैं, और न अ़हद (वचन) का, और यही लोग हैं जो ह़द (सीमा) से आगे बढ़ जाने वाले हैं।
  11. فَاِنْ تَابُوا وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتَوُا الزَّكٰوةَ فَاِخْوَانُكُمْ فِي الدّ۪ينِۜ وَنُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَफिर अगर यह तौबः कर लें, और नमाज़ क़ायम करें, और ज़कात दें; तो वे तुम्हारे दीनी भाई हैं, और ‘हम’ अपनी आयतें खोल-खोल कर बयान करते हैं उन लोगों के लिए जो जानना चाहें।
  12. وَاِنْ نَكَثُٓوا اَيْمَانَهُمْ مِنْ بَعْدِ عَهْدِهِمْ وَطَعَنُوا ف۪ي د۪ينِكُمْ فَقَاتِلُٓوا اَئِمَّةَ الْكُفْرِۙ اِنَّهُمْ لَٓا اَيْمَانَ لَهُمْ لَعَلَّهُمْ يَنْتَهُونَऔर अगर अ़हद (वचन) करने के बाद अपनी क़समों को तोड़ डालें; और तुम्हारे दीन में ताने (तिरस्कार) करने लगें, तो फिर काफ़िरों (इन्कारियों) के सरदारों से युद्ध करो, इनकी क़समों का कोई भरोसा नहीं, यहाँ तक कि वे बाज़ (रूक) आ जाएँ।
  13. اَلَا تُقَاتِلُونَ قَوْمًا نَكَثُٓوا اَيْمَانَهُمْ وَهَمُّوا بِاِخْرَاجِ الرَّسُولِ وَهُمْ بَدَؤُ۫كُمْ اَوَّلَ مَرَّةٍۜ اَتَخْشَوْنَهُمْۚ فَاللّٰهُ اَحَقُّ اَنْ تَخْشَوْهُ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَक्या तुम ऐसे लोगों से क़िताल (जंग) नहीं करोगे, जिन्होंने अपनी क़समें तोड़ डालीं और रसूल को (उसके वतन से) निकालने का पक्का इरादा किया, और तुम्हारे विरूद्ध जंग करने में पहल की? क्या तुम ऐसे लोगों से डरते हो? तो (जान लो कि) अल्लाह इसका ज़्यादा ह़क़दार है कि तुम उससे डरो, अगर तुम ईमान वाले हो;
  14. قَاتِلُوهُمْ يُعَذِّبْهُمُ اللّٰهُ بِاَيْد۪يكُمْ وَيُخْزِهِمْ وَيَنْصُرْكُمْ عَلَيْهِمْ وَيَشْفِ صُدُورَ قَوْمٍ مُؤْمِن۪ينَۙउनसे क़िताल (जंग) करो, अल्लाह तुम्हारे हाथों से उनको अ़ज़ाब में डालेगा, और अपमानित करेगा, और तुम को उन पर ग़ालिब (विजयी) करेगा; और ईमान रखने वालों के दिलों को ठंडा करेगा;
  15. وَيُذْهِبْ غَيْظَ قُلُوبِهِمْۜ وَيَتُوبُ اللّٰهُ عَلٰى مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऔर उनके दिलों का क्रोध मिटाएगा, और अल्लाह जिसको चाहेगा, तौबः की तौफ़ीक़ देगा और अल्लाह बड़ा इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
  16. اَمْ حَسِبْتُمْ اَنْ تُتْرَكُوا وَلَمَّا يَعْلَمِ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ جَاهَدُوا مِنْكُمْ وَلَمْ يَتَّخِذُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلَا رَسُولِه۪ وَلَا الْمُؤْمِن۪ينَ وَل۪يجَةًۜ وَاللّٰهُ خَب۪يرٌ بِمَا تَعْمَلُونَ۟क्या तुम लोगों ने यह समझ रखा है कि यूँ ही छोड़ दिये जाओगे; हालाँकि अल्लाह ने अभी उन लोगों को अलग ही नहीं किया, जिन्होंने तुममें से जिहाद किये, और अल्लाह और उसके रसूल और मोमिनों के सिवा किसी को दिली दोस्त नहीं बनाया? और अल्लाह उसकी ख़बर रखता है जो कुछ तुम करते हो।
  17. مَا كَانَ لِلْمُشْرِك۪ينَ اَنْ يَعْمُرُوا مَسَاجِدَ اللّٰهِ شَاهِد۪ينَ عَلٰٓى اَنْفُسِهِمْ بِالْكُفْرِۜ اُو۬لٰٓئِكَ حَبِطَتْ اَعْمَالُهُمْۚ وَفِي النَّارِ هُمْ خَالِدُونَयह मुश्रिकों का काम नहीं है कि वे अल्लाह की मस्जिदों को आबाद करें, जबकि वे खुद अपने ख़िलाफ़ कुफ्र की गवाही दे रहे हैं, यही वे लोग हैं कि इनके अ़ामाल अकारथ हो चुके, और यह आग में ही हमेशा पड़े रहेंगे।
  18. اِنَّمَا يَعْمُرُ مَسَاجِدَ اللّٰهِ مَنْ اٰمَنَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَاَقَامَ الصَّلٰوةَ وَاٰتَى الزَّكٰوةَ وَلَمْ يَخْشَ اِلَّا اللّٰهَ فَعَسٰٓى اُو۬لٰٓئِكَ اَنْ يَكُونُوا مِنَ الْمُهْتَد۪ينَअल्लाह की मस्जिदों को आबाद करना तो उन लोगों का काम है, जो ईमान रखते हों अल्लाह और अन्तिम दिन पर, और पाबन्दी करते हों नमाज़ की और ज़कात देते रहते हों और अल्लाह के सिवा किसी से न डरते हों, तो ऐसे ही लोगों के लिए उम्मीद है कि हिदायत (सीधा मार्ग) पाने वाले हैं।
  19. اَجَعَلْتُمْ سِقَايَةَ الْحَٓاجِّ وَعِمَارَةَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِ كَمَنْ اٰمَنَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَجَاهَدَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۜ لَا يَسْتَوُ۫نَ عِنْدَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَۢक्या तुमने ह़ाजियों को पानी पिलाने के काम, और मस्जिदे ह़राम (कअ़बः) के इन्तिज़ाम को, उस व्यक्ति के काम के बराबर ठहरा लिया है जो अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान लाया, और उसने अल्लाह की राह में जिहाद (संघर्ष) किया? यह अल्लाह के नज़्दीक़ दोनों बराबर नहीं, और अल्लाह ज़ालिम लोगों को राह नहीं दिखाता।
  20. اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَهَاجَرُوا وَجَاهَدُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ بِاَمْوَالِهِمْ وَاَنْفُسِهِمْۙ اَعْظَمُ دَرَجَةً عِنْدَ اللّٰهِۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْفَٓائِزُونَजो लोग ईमान लाए और उन्होंने हिज्रत की, और अल्लाह की राह में अपने मालों और जानों से जिहाद किया, उनका दर्जा अल्लाह के नज़्दीक बहुत बड़ा है, और वही कामियाब होने वाले हैं;
  21. يُبَشِّرُهُمْ رَبُّهُمْ بِرَحْمَةٍ مِنْهُ وَرِضْوَانٍ وَجَنَّاتٍ لَهُمْ ف۪يهَا نَع۪يمٌ مُق۪يمٌۙउनका ‘रब’ उन्हें खुशख़बरी देता है, (अपनी) दया और प्रसन्नता की, और ऐसे बाग़ों की जहाँ उनके लिए हमेशा-हमेश की नेअ़मतें हैं;
  22. خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ اِنَّ اللّٰهَ عِنْدَهُٓ اَجْرٌ عَظ۪يمٌउनमें वे हमेशा-हमेश रहेंगे, बेशक अल्लाह के पास बहुत बड़ा अज्ऱ (बदला) है।
  23. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَّخِذُٓوا اٰبَٓاءَكُمْ وَاِخْوَانَكُمْ اَوْلِيَٓاءَ اِنِ اسْتَحَبُّوا الْكُفْرَ عَلَى الْا۪يمَانِۜ وَمَنْ يَتَوَلَّهُمْ مِنْكُمْ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الظَّالِمُونَऐ ईमान वालो! अगर तुम्हारे (माँ) बाप और (बहन) भाई ईमान के मुक़ाबले में कुफ्र को पसंद करें, तो उनसे दोस्ती (राज़दार) न रखो, और तुममें से जो उन से दोस्ती रखेगा तो ऐसे ही लोग ज़ालिम हैं।
  24. قُلْ اِنْ كَانَ اٰبَٓاؤُ۬كُمْ وَاَبْنَٓاؤُ۬كُمْ وَاِخْوَانُكُمْ وَاَزْوَاجُكُمْ وَعَش۪يرَتُكُمْ وَاَمْوَالٌۨ اقْتَرَفْتُمُوهَا وَتِجَارَةٌ تَخْشَوْنَ كَسَادَهَا وَمَسَاكِنُ تَرْضَوْنَهَٓا اَحَبَّ اِلَيْكُمْ مِنَ اللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَجِهَادٍ ف۪ي سَب۪يلِه۪ فَتَرَبَّصُوا حَتّٰى يَأْتِيَ اللّٰهُ بِاَمْرِه۪ۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْفَاسِق۪ينَ۟कह दीजिएः अगर तुम्हारे बाप, तुम्हारे बेटे, तुम्हारे भाई, और तुम्हारी पत्नियाँ, और तुम्हारे रिश्तेदार, और माल जो तुमने कमाए हैं, और तिजारत जिसके बन्द होने का ख़ौफ है, और घर जिन्हें तुम पसंद करते हो, तुम्हें अल्लाह और उसके रसूल और उसकी राह में जिहाद करने से ज़्यादा प्यारी हैं, तो इन्तिज़ार करो! यहाँ तक कि अल्लाह अपना फ़ैसला ले आए, और अल्लाह नाफ़रमानों को राह नहीं दिखाता।’’
  25. لَقَدْ نَصَرَكُمُ اللّٰهُ ف۪ي مَوَاطِنَ كَث۪يرَةٍۙ وَيَوْمَ حُنَيْنٍۙ اِذْ اَعْجَبَتْكُمْ كَثْرَتُكُمْ فَلَمْ تُغْنِ عَنْكُمْ شَيْـًٔا وَضَاقَتْ عَلَيْكُمُ الْاَرْضُ بِمَا رَحُبَتْ ثُمَّ وَلَّيْتُمْ مُدْبِر۪ينَۚअल्लाह बहुत से मौक़ों पर तुम्हारी मदद कर चुका है और ‘हुनैन’ (की लड़ाई) के दिन जबकि तुम्हें अपनी अधिकता पर गर्व था; तो वह तुम्हारे कुछ काम न आया, और धरती अपनी विशालता के बावजूद तुम पर तंग हो गई, फिर तुम पीठ फेरकर भाग खड़े हुए;
  26. ثُمَّ اَنْزَلَ اللّٰهُ سَك۪ينَتَهُ عَلٰى رَسُولِه۪ وَعَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ وَاَنْزَلَ جُنُودًا لَمْ تَرَوْهَا وَعَذَّبَ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ وَذٰلِكَ جَزَٓاءُ الْكَافِر۪ينَफिर अल्लाह ने अपने रसूल पर और मोमिनों पर अपनी सकीनत (प्रशान्ति) उतारी, और ऐसी सेनाएँ उतारीं जिनको तुमने नहीं देखा, और काफ़िरों को सज़ा दी! और यही बदला है काफ़िरों का।
  27. ثُمَّ يَتُوبُ اللّٰهُ مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ عَلٰى مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌंिफर इसके बाद अल्लाह जिसको चाहता है उसे तौबः की तौफीक़ देता है, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  28. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنَّمَا الْمُشْرِكُونَ نَجَسٌ فَلَا يَقْرَبُوا الْمَسْجِدَ الْحَرَامَ بَعْدَ عَامِهِمْ هٰذَاۚ وَاِنْ خِفْتُمْ عَيْلَةً فَسَوْفَ يُغْن۪يكُمُ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ٓ اِنْ شَٓاءَۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऐ ईमान वालो! मुश्रिक तो नजिस (अपवित्र) ही हैं, अतः इस वर्ष के बाद वे ‘मस्जिदे ह़राम’ के पास न जाने पाएँ और अगर तुम्हें ग़रीबी का डर हो, तो अल्लाह चाहेगा तो तुम को अपने फज़्ल (अनुग्रह) से सम्पन्न कर देगा, बेशक अल्लाह सब कुछ जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
  29. قَاتِلُوا الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَلَا بِالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَلَا يُحَرِّمُونَ مَا حَرَّمَ اللّٰهُ وَرَسُولُهُ وَلَا يَد۪ينُونَ د۪ينَ الْحَقِّ مِنَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ حَتّٰى يُعْطُوا الْجِزْيَةَ عَنْ يَدٍ وَهُمْ صَاغِرُونَ۟वे किताब वाले जो न अल्लाह पर ईमान रखते हैं, और न आख़िरत के दिन पर, और न अल्लाह और उसके रसूल ने जिन चीज़ों को हराम ठहराया है उसे ह़राम ठहराते हैं, और न दीने ह़क़ को क़ुबूल करते हैं- उनसे जंग करो, यहाँ तक कि ज़लील हो कर अपने हाथ से जिज़्या (कर) दें।
  30. وَقَالَتِ الْيَهُودُ عُزَيْرٌۨ ابْنُ اللّٰهِ وَقَالَتِ النَّصَارَى الْمَس۪يحُ ابْنُ اللّٰهِۜ ذٰلِكَ قَوْلُهُمْ بِاَفْوَاهِهِمْۚ يُضَاهِؤُ۫نَ قَوْلَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ قَبْلُۜ قَاتَلَهُمُ اللّٰهُۘ اَنّٰى يُؤْفَكُونَऔर यहूदी कहते हैं ‘‘उज़ैर अल्लाह का बेटा है।’’ और ईसाई कहते हैं, ‘‘मसीह़ अल्लाह का बेटा है,’’ यह उनके अपने मुँह की बातें हैं, यह भी उन्हीं की सी बातें कर रहे हैं जो इससे पहले इन्कार कर चुके हैं, अल्लाह इनको हलाक (नाश) करे! यह कहाँ से औंधे हुए जा रहे हैं!
  31. اِتَّخَذُٓوا اَحْبَارَهُمْ وَرُهْبَانَهُمْ اَرْبَابًا مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَالْمَس۪يحَ ابْنَ مَرْيَمَۚ وَمَٓا اُمِرُٓوا اِلَّا لِيَعْبُدُٓوا اِلٰهًا وَاحِدًاۚ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ سُبْحَانَهُ عَمَّا يُشْرِكُونَइन्होंने अल्लाह को छोड़कर अपने धर्म ज्ञाताओं (उलमा) और सन्तों (बुजुर्गो) को रब बना लिया है और मसीह इब्ने मरयम को भी- हालाँकि उन्हें इसके सिवा कोई हुक्म नहीं दिया गया था कि वह ‘केवल एक मअ़बूद’ (उपास्य) की इबादत करें (जिसके) सिवा कोई उपास्य नहीं, पाक है ‘वह’ उस शिर्क से जो यह करते हैं।
  32. يُر۪يدُونَ اَنْ يُطْفِؤُ۫ا نُورَ اللّٰهِ بِاَفْوَاهِهِمْ وَيَأْبَى اللّٰهُ اِلَّٓا اَنْ يُتِمَّ نُورَهُ وَلَوْ كَرِهَ الْكَافِرُونَ‘यह’ लोग अल्लाह के नूर (प्रकाश) को अपने मुँह से बुझा देना चाहते हैं, हालाँकि अल्लाह अपने (प्रकाश) को पूरा किये बिना नहीं रहेगा, चाहे काफ़िरों को नागवार (अप्रिय) ही लगे।
  33. هُوَ الَّذ۪ٓي اَرْسَلَ رَسُولَهُ بِالْهُدٰى وَد۪ينِ الْحَقِّ لِيُظْهِرَهُ عَلَى الدّ۪ينِ كُلِّه۪ۙ وَلَوْ كَرِهَ الْمُشْرِكُونَ‘वही’ है जिसने अपने रसूल को हिदायत (मार्गदर्शन) और सच्चे दीन के साथ भेजा ताकि उसे तमाम दीन (धर्म) पर ग़ालिब (प्रभावी) कर दे चाहे मुश्रिकों को (कितना ही) बुरा ही लगे।
  34. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنَّ كَث۪يرًا مِنَ الْاَحْبَارِ وَالرُّهْبَانِ لَيَأْكُلُونَ اَمْوَالَ النَّاسِ بِالْبَاطِلِ وَيَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۜ وَالَّذ۪ينَ يَكْنِزُونَ الذَّهَبَ وَالْفِضَّةَ وَلَا يُنْفِقُونَهَا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۙ فَبَشِّرْهُمْ بِعَذَابٍ اَل۪يمٍۙऐ ईमान वालो! (अह्ले किताब के) बहुत से धर्म ज्ञाता (उलमा) और सन्त, लोगों के माल नाह़क़ खाते हैं, और (उनको) अल्लाह की राह से रोकते हैं; और जो लोग सोना और चाँदी इकट्ठा कर के रखते हैं, और उन्हें अल्लाह की राह में खर्च नहीं करते, आप उन्हें एक दर्दनाक अ़ज़ाब की ख़बर सुना दीजिए;
  35. يَوْمَ يُحْمٰى عَلَيْهَا ف۪ي نَارِ جَهَنَّمَ فَتُكْوٰى بِهَا جِبَاهُهُمْ وَجُنُوبُهُمْ وَظُهُورُهُمْۜ هٰذَا مَا كَنَزْتُمْ لِاَنْفُسِكُمْ فَذُوقُوا مَا كُنْتُمْ تَكْنِزُونَजिस दिन उस (माल) को जहन्नम की आग में तपाया जाएगा, फिर उससे उनकी पेशानियों (मस्तक) को और उनके पहलुओं, और उनकी पीठों को दाग़ा जाएगा (और कहा जाएगा) ‘‘यही है, वह (ख़ज़ाना) जिसे तुमने अपने लिए जमा किया था, तो अब अपने जमा करने का मज़ा चखो!’’
  36. اِنَّ عِدَّةَ الشُّهُورِ عِنْدَ اللّٰهِ اثْنَا عَشَرَ شَهْرًا ف۪ي كِتَابِ اللّٰهِ يَوْمَ خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ مِنْهَٓا اَرْبَعَةٌ حُرُمٌۜ ذٰلِكَ الدّ۪ينُ الْقَيِّمُ فَلَا تَظْلِمُوا ف۪يهِنَّ اَنْفُسَكُمْ وَقَاتِلُوا الْمُشْرِك۪ينَ كَٓافَّةً كَمَا يُقَاتِلُونَكُمْ كَٓافَّةًۜ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ مَعَ الْمُتَّق۪ينَमहीनों की संख्या-अल्लाह के नज़दीक उस दिन से (जब) कि ‘उसने’ आसमानों और ज़मीन को पैदा किया, अल्लाह की किताब में बारह महीने (लिखे) हैं जिनमें चार महीने (ज़ीक़अ़दा, ज़िल्हिज्ज, मुहर्रम, रजब) हुरमत वाले (प्रतिष्ठित) हैं, यही सीधा दीन है, अतः तुम इन महीनों में अपने ऊपर जुल्म न करो; और मुश्रिकों से तुम सब के सब मिल कर लड़ो, जिस तरह वे सब मिल कर तुम से लड़ते हैं, और जान लो! कि अल्लाह मुत्तक़ियों (परहेज़गारों) के साथ है।
  37. اِنَّمَا النَّس۪ٓيءُ زِيَادَةٌ فِي الْكُفْرِ يُضَلُّ بِهِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا يُحِلُّونَهُ عَامًا وَيُحَرِّمُونَهُ عَامًا لِيُوَاطِؤُ۫ا عِدَّةَ مَا حَرَّمَ اللّٰهُ فَيُحِلُّوا مَا حَرَّمَ اللّٰهُۜ زُيِّنَ لَهُمْ سُٓوءُ اَعْمَالِهِمْۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْكَافِر۪ينَ۟(अम्न के किसी महीने) का हटा देना कुफ्र में ज़्यादती करना है, इससे इन्कार करने वाले गुमराही में पड़ते हैं, वह किसी साल ह़राम महीनों को ह़लाल कर लेते हैं और किसी साल उसे ह़राम समझते हैं ताकि उन (महीनों) को जिन्हें अल्लाह ने ह़राम कर दिया है गिनती पूरी कर लें; फिर अल्लाह के ह़राम किये हुए महीने को ह़लाल कर लेते हैं, उनके बुरे करतूत उन्हें अच्छे मालूम होते हैं और अल्लाह इन्कार करने वालों को सीधी राह नहीं दिखाता।
  38. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَا لَكُمْ اِذَا ق۪يلَ لَكُمُ انْفِرُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ اثَّاقَلْتُمْ اِلَى الْاَرْضِۜ اَرَض۪يتُمْ بِالْحَيٰوةِ الدُّنْيَا مِنَ الْاٰخِرَةِۚ فَمَا مَتَاعُ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا فِي الْاٰخِرَةِ اِلَّا قَل۪يلٌऐ ईमान वालो! तुम्हें क्या हो गया है, कि जब तुमसे कहा जाता है कि ‘‘अल्लाह की राह में निकलो,’’ तो तुम ज़मीन से चिमट जाते हो? क्या तुमने दुनिया की ज़िन्दगी को आख़िरत के मुक़ाबले में पसंद कर लिया है? दुनिया की ज़िन्दगी का सामान आख़िरत के मुक़ाबले में बहुत थोड़ा है!-
  39. اِلَّا تَنْفِرُوا يُعَذِّبْكُمْ عَذَابًا اَل۪يمًا وَيَسْتَبْدِلْ قَوْمًا غَيْرَكُمْ وَلَا تَضُرُّوهُ شَيْـًٔاۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌअगर तुम न निकलोगे तो अल्लाह तुम्हें एक दर्दनाक अ़ज़ाब देगा, और तुम्हारे बदले एक दूसरी क़ौम पैदा कर देगा, और तुम उसे कुछ भी नुक़्सान न पहुँचा सकोगे, और अल्लाह हर चीज़ पर कुद्रत रखता है।
  40. اِلَّا تَنْصُرُوهُ فَقَدْ نَصَرَهُ اللّٰهُ اِذْ اَخْرَجَهُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا ثَانِيَ اثْنَيْنِ اِذْ هُمَا فِي الْغَارِ اِذْ يَقُولُ لِصَاحِبِه۪ لَا تَحْزَنْ اِنَّ اللّٰهَ مَعَنَاۚ فَاَنْزَلَ اللّٰهُ سَك۪ينَتَهُ عَلَيْهِ وَاَيَّدَهُ بِجُنُودٍ لَمْ تَرَوْهَا وَجَعَلَ كَلِمَةَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا السُّفْلٰىۜ وَكَلِمَةُ اللّٰهِ هِيَ الْعُلْيَاۜ وَاللّٰهُ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌअगर तुम (रसूल की) मदद न करोगे, तो उनकी मदद (ख़ुद) अल्लाह कर चुका है, जबकि उनको काफ़िरों ने (वतन से) निकाल दिया था (ऐसी स्थिति में) जबकि वह केवल दो में के दूसरे (अर्थात अबूबक्र और रसूल) थे। जब वे दोनों गुफ़ा में थे; उस वक्त वह अपने साथी से कह रहे थे, ‘‘ग़म (शोक) न करो, अल्लाह हमारे साथ है; फिर अल्लाह ने उन पर अपनी ओर से सकीनत (प्रशान्ति) उतारी, और उनकी मदद ऐसी सेनाओं से की जिन्हें तुम देख न सके; और उन्होंने काफ़िरों की बात नीची कर दी, और अल्लाह ही की बात ऊँची रही, और अल्लाह ज़बरदस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।
  41. اِنْفِرُوا خِفَافًا وَثِقَالًا وَجَاهِدُوا بِاَمْوَالِكُمْ وَاَنْفُسِكُمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۜ ذٰلِكُمْ خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَनिकल पड़ो-हल्के हो या बोझल- और जिहाद करो अपने माल से और अपनी जान से अल्लाह की राह में, यही बेहतर है तुम्हारे लिए, अगर तुम (कुछ) इल्म रखते हो।
  42. لَوْ كَانَ عَرَضًا قَر۪يبًا وَسَفَرًا قَاصِدًا لَاتَّبَعُوكَ وَلٰكِنْ بَعُدَتْ عَلَيْهِمُ الشُّقَّةُۜ وَسَيَحْلِفُونَ بِاللّٰهِ لَوِ اسْتَطَعْنَا لَخَرَجْنَا مَعَكُمْۚ يُهْلِكُونَ اَنْفُسَهُمْۚ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ اِنَّهُمْ لَكَاذِبُونَ۟अगर कुछ माल लगे हाथ मिल जाने वाला होता, और सफ़र भी हल्का होता तो यह लोग ज़रूर आप के साथ हो लेते; और सफ़र की दूरी उन्हें कठिन मालूम हुई, अब वे अल्लाह की क़समें खाएँगे कि ‘‘अगर हम से हो सकता तो हम ज़रूर तुम्हारे साथ चलते,’’ ये लोग अपने आपको तबाही में डाल रहे हैं, और अल्लाह जानता है कि ये झूठे हैं।
  43. عَفَا اللّٰهُ عَنْكَۚ لِمَ اَذِنْتَ لَهُمْ حَتّٰى يَتَبَيَّنَ لَكَ الَّذ۪ينَ صَدَقُوا وَتَعْلَمَ الْكَاذِب۪ينَअल्लाह ने आप को माफ़ कर दिया! (लेकिन) आपने उनको इजाज़त क्यों दे दी यहाँ तक कि आप पर जो लोग सच्चे हैं ज़ाहिर हो जाते, और आप झूठों को भी जान लेते?
  44. لَا يَسْتَأْذِنُكَ الَّذ۪ينَ يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ اَنْ يُجَاهِدُوا بِاَمْوَالِهِمْ وَاَنْفُسِهِمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِالْمُتَّق۪ينَजो लोग अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान रखते हैं, वे आपसे इजाज़त नहीं माँगते (चाहते हैं) कि अपने माल और जान से जिहाद करें,और अल्लाह परहेज़गारों को भली-भाँति जानता है।
  45. اِنَّمَا يَسْتَأْذِنُكَ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَارْتَابَتْ قُلُوبُهُمْ فَهُمْ ف۪ي رَيْبِهِمْ يَتَرَدَّدُونَइजाज़त तो वही लोग माँगते हैं, जो अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान नहीं रखते, और जिनके दिल सन्देह में पड़े हुए हैं, तो वे अपने सन्देह के तरद्दुद (डाँवाडोल) में हैं।
  46. وَلَوْ اَرَادُوا الْخُرُوجَ لَاَعَدُّوا لَهُ عُدَّةً وَلٰكِنْ كَرِهَ اللّٰهُ انْبِعَاثَهُمْ فَثَبَّطَهُمْ وَق۪يلَ اقْعُدُوا مَعَ الْقَاعِد۪ينَऔर अगर वे निकलने का इरादा करते, तो उसके लिए सामान जुटाते, किन्तु अल्लाह ने उनके उठने को नापसंद किया तो ‘उसने’ उन्हें रोक दिया, और उनसे कह दिया गया, ‘‘बैठने वालों के साथ बैठे रहो;’’
  47. لَوْ خَرَجُوا ف۪يكُمْ مَا زَادُوكُمْ اِلَّا خَبَالًا وَلَا۬اَوْضَعُوا خِلَالَكُمْ يَبْغُونَكُمُ الْفِتْنَةَۚ وَف۪يكُمْ سَمَّاعُونَ لَهُمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِالظَّالِم۪ينَअगर तुम्हारे साथ निकलते भी तो, तुम्हारे अन्दर ख़राबी के सिवा किसी और चीज़ को बढ़ावा न देते; और वे तुम्हारे बीच फ़ित्ना (उपद्रव) मचाने के लिए दौड़ धूप करते, और तुम्हारे बीच कान लगाकर सुनने वाले जासूस भी मौजूद हैं, और अल्लाह ज़ालिमों को भली-भाँति जानता है;
  48. لَقَدِ ابْتَغَوُا الْفِتْنَةَ مِنْ قَبْلُ وَقَلَّبُوا لَكَ الْاُمُورَ حَتّٰى جَٓاءَ الْحَقُّ وَظَهَرَ اَمْرُ اللّٰهِ وَهُمْ كَارِهُونَइन्होंने तो इससे पहले भी फ़ित्ना (उपद्रव) माचाना चाहा था और वे तुम्हारे ख़िलाफ़ घटनाओं और मामलों के उलटने-पलटने में लगे रहे, यहाँ तक कि ह़क़ आ गया और अल्लाह का हुक्म ग़ालिब हो कर रहा, और उन्हें नागवार (अप्रिय) ही लगता रहा।
  49. وَمِنْهُمْ مَنْ يَقُولُ ائْذَنْ ل۪ي وَلَا تَفْتِنّ۪يۜ اَلَا فِي الْفِتْنَةِ سَقَطُواۜ وَاِنَّ جَهَنَّمَ لَمُح۪يطَةٌ بِالْكَافِر۪ينَऔर उनमें कोई ऐसा भी है, जो कहता है, ‘‘मुझे तो इजाज़त दे ही दीजिए, और मुझे फ़ित्ना में न डालिए।’’ जान लो कि ये फ़ित्ने में तो पड़ ही चुके हैं, और जहन्नम इन्कार करने वालों को घेर रही है।
  50. اِنْ تُصِبْكَ حَسَنَةٌ تَسُؤْهُمْۚ وَاِنْ تُصِبْكَ مُص۪يبَةٌ يَقُولُوا قَدْ اَخَذْنَٓا اَمْرَنَا مِنْ قَبْلُ وَيَتَوَلَّوْا وَهُمْ فَرِحُونَअगर आप को कोई अच्छी ह़ालत पेश आती है, तो उन्हें बुरा लगता है; और अगर आप पर कोई मुसीबत आ जाती है तो कहते हैं, ‘‘ हमने तो अपना काम पहले ही संभाल लिया था।’’ और खुश होते हुए लौटते हैं।
  51. قُلْ لَنْ يُص۪يبَنَٓا اِلَّا مَا كَتَبَ اللّٰهُ لَنَاۚ هُوَ مَوْلٰينَاۚ وَعَلَى اللّٰهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُؤْمِنُونَकह दीजिए, ‘‘हम पर कोई मुसीबत नहीं आ सकती मगर वही जो अल्लाह ने हमारे लिए लिख दिया; ‘वह’ हमारा मालिक है, और ईमान वालों को अल्लाह ही पर भरोसा रखना चाहिए।’’
  52. قُلْ هَلْ تَرَبَّصُونَ بِنَٓا اِلَّٓا اِحْدَى الْحُسْنَيَيْنِۜ وَنَحْنُ نَتَرَبَّصُ بِكُمْ اَنْ يُص۪يبَكُمُ اللّٰهُ بِعَذَابٍ مِنْ عِنْدِه۪ٓ اَوْ بِاَيْد۪ينَاۘ فَتَرَبَّصُٓوا اِنَّا مَعَكُمْ مُتَرَبِّصُونَकह दीजिए, ‘‘तुम हमारे लिए दो भलाइयों (शहादत या विजय) में से एक के इन्तिज़ार में हो और ‘हम’ तुम्हारे लिए इस बात के इन्तिज़ार में हैं कि अल्लाह अपनी ओर से तुम्हें कोई अ़ज़ाब (यातना) दे या हमारे हाथों दिलाए; अच्छा तो तुम भी इन्तिज़ार करो, हम भी तुम्हारे साथ इन्तिज़ार कर रहे हैं।’’
  53. قُلْ اَنْفِقُوا طَوْعًا اَوْ كَرْهًا لَنْ يُتَقَبَّلَ مِنْكُمْۜ اِنَّكُمْ كُنْتُمْ قَوْمًا فَاسِق۪ينَकह दीजिए, ‘‘तुम खुशी से खर्च करो या नाखुशी से, तुमसे कुछ भी कुबूल न किया जाएगा।’’ क्योंकि तुम नाफ़रमान (अवज्ञाकारी) लोग हो।’’
  54. وَمَا مَنَعَهُمْ اَنْ تُقْبَلَ مِنْهُمْ نَفَقَاتُهُمْ اِلَّٓا اَنَّهُمْ كَفَرُوا بِاللّٰهِ وَبِرَسُولِه۪ وَلَا يَأْتُونَ الصَّلٰوةَ اِلَّا وَهُمْ كُسَالٰى وَلَا يُنْفِقُونَ اِلَّا وَهُمْ كَارِهُونَऔर उनके खर्च के क़ुबूल होने में इसके अ़लावा और कोई चीज़ रूकावट नहीं कि उन्होंने अल्लाह और ‘उसके’ रसूल के साथ कुफ्र किया, और नमाज़ को आते हैं तो बस सुस्ती के साथ और ख़र्च करते हैं तो नागवारी (अनिच्छापूर्वक) से;
  55. فَلَا تُعْجِبْكَ اَمْوَالُهُمْ وَلَٓا اَوْلَادُهُمْۜ اِنَّمَا يُر۪يدُ اللّٰهُ لِيُعَذِّبَهُمْ بِهَا فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَتَزْهَقَ اَنْفُسُهُمْ وَهُمْ كَافِرُونَतो तुम को उनके माल और उनकी औलाद हैरत में न डालें, अल्लाह तो बस यह चाहता है कि उनके ही (नेअ़मतों के) ज़रिये से उन्हें दुनिया की ज़िन्दगी में अ़ज़ाब देता रहे, और उनकी जानें ऐसी ह़ालत में निकाली जाएँ कि वे इन्कार करने वाले (काफ़िर) ही रहें;
  56. وَيَحْلِفُونَ بِاللّٰهِ اِنَّهُمْ لَمِنْكُمْۜ وَمَا هُمْ مِنْكُمْ وَلٰكِنَّهُمْ قَوْمٌ يَفْرَقُونَऔर अल्लाह की क़समें खाते हैं कि ‘वे’ तुम में से हैं; हालाँकि वे तुम में से नहीं हैं, बल्कि वे ऐसे लोग हैं जो डरपोक हैं;
  57. لَوْ يَجِدُونَ مَلْجَـًٔا اَوْ مَغَارَاتٍ اَوْ مُدَّخَلًا لَوَلَّوْا اِلَيْهِ وَهُمْ يَجْمَحُونَअगर यह कोई पनाह की जगह पाते, या कोई गुफ़ा या कोई जगह घुस बैठने की, तो यह ज़रूर मुँह उठा कर उधर चल पड़ते;
  58. وَمِنْهُمْ مَنْ يَلْمِزُكَ فِي الصَّدَقَاتِۚ فَاِنْ اُعْطُوا مِنْهَا رَضُوا وَاِنْ لَمْ يُعْطَوْا مِنْهَٓا اِذَا هُمْ يَسْخَطُونَऔर उनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो आप को सदक़े के बारे में ताना देते हैं, तो अगर उन्हें उसमें से मिल जाए तो राज़ी हो जाते हैं, और अगर उन्हें उनमें से नहीं मिलता तो बस नाराज़ हो जाते हैं;
  59. وَلَوْ اَنَّهُمْ رَضُوا مَٓا اٰتٰيهُمُ اللّٰهُ وَرَسُولُهُ وَقَالُوا حَسْبُنَا اللّٰهُ سَيُؤْت۪ينَا اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ وَرَسُولُهُٓۙ اِنَّٓا اِلَى اللّٰهِ رَاغِبُونَ۟और अगर अल्लाह और उसके रसूल ने जो कुछ उन्हें दिया था, उस पर वे राज़ी रहते और कहते ‘‘हमारे लिए अल्लाह काफ़ी है, और अल्लाह हमें जल्द ही अपने फज़्ल से देगा और उसका रसूल भी, हम तो अल्लाह ही की ओर लौ लगाते हैं।’’
  60. اِنَّمَا الصَّدَقَاتُ لِلْفُقَرَٓاءِ وَالْمَسَاك۪ينِ وَالْعَامِل۪ينَ عَلَيْهَا وَالْمُؤَ۬لَّفَةِ قُلُوبُهُمْ وَفِي الرِّقَابِ وَالْغَارِم۪ينَ وَف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَابْنِ السَّب۪يلِۜ فَر۪يضَةً مِنَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌसदक़े तो बस गरीबों, मोहताजों और उन लोगों के लिए हैं, जो इस काम पर नियुक्त हों, और उन लोगों के लिए जिनके दिलों में (इस्लाम का) लगाव पैदा करना हो, और गर्दनों को छुड़ाने, और क़र्ज़दारों और तावान (जुर्माना)भरने वालों की मदद करने में, और अल्लाह की राह में मुसाफ़िरों की मदद करने के लिए हैं; यह अल्लाह की ओर से ठहराया हुआ हुक्म है, और अल्लाह जानने वाला, ह़िकमत वाला है।
  61. وَمِنْهُمُ الَّذ۪ينَ يُؤْذُونَ النَّبِيَّ وَيَقُولُونَ هُوَ اُذُنٌۜ قُلْ اُذُنُ خَيْرٍ لَكُمْ يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَيُؤْمِنُ لِلْمُؤْمِن۪ينَ وَرَحْمَةٌ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مِنْكُمْۜ وَالَّذ۪ينَ يُؤْذُونَ رَسُولَ اللّٰهِ لَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌऔर इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नबी को दुःख देते हैं और कहते हैं, ‘यह व्यक्ति तो केवल कान हैं’’ (अर्थात कान का कच्चा) कह दीजिए, ‘‘वह तुम्हारे लिए कान का भला है, वह अल्लाह पर ईमान रखता है, और मोमिनों (की बात) पर यक़ीन करता है, और जो लोग तुम में से ईमान रखते हैं, उनके लिए सरापा रह़मत है; और जो लोग अल्लाह के रसूल को दुःख देते हैं, उनके लिए दर्दनाक अ़ज़ाब है।’’
  62. يَحْلِفُونَ بِاللّٰهِ لَكُمْ لِيُرْضُوكُمْۚ وَاللّٰهُ وَرَسُولُهُٓ اَحَقُّ اَنْ يُرْضُوهُ اِنْ كَانُوا مُؤْمِن۪ينَयह लोग तुम्हारे सामने अल्लाह की क़समें खाते हैं, ताकि तुम को खुश कर लें, हालाँकि अल्लाह और उसका रसूल ज़्यादा ह़क़दार हैं, कि उनको राज़ी करें अगर ये ईमान वाले होते।
  63. اَلَمْ يَعْلَمُٓوا اَنَّهُ مَنْ يُحَادِدِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ فَاَنَّ لَهُ نَارَ جَهَنَّمَ خَالِدًا ف۪يهَاۜ ذٰلِكَ الْخِزْيُ الْعَظ۪يمُक्या इन लोगों को मालूम नहीं!ं कि जो व्यक्ति अल्लाह और उसके रसूल का विरोध करता है, तो उसके लिए जहन्नम की आग है जिसमें वह हमेशा रहेगा, यह बड़ी रूस्वाई की बात है।
  64. يَحْذَرُ الْمُنَافِقُونَ اَنْ تُنَزَّلَ عَلَيْهِمْ سُورَةٌ تُنَبِّئُهُمْ بِمَا ف۪ي قُلُوبِهِمْۜ قُلِ اسْتَهْزِؤُ۫اۚ اِنَّ اللّٰهَ مُخْرِجٌ مَا تَحْذَرُونَमुनाफिक़ (कप्टाचारी) डरते रहते हैं कि कहीं उनके बारे में कोई ऐसी सूरः नाज़िल न हो जाए जो वह सब कुछ उन पर खोल दे, जो उन (मुनाफ़िक़ों) के दिलों में है, कह दीजिए, ‘‘मज़ाक़ उड़ा लो, अल्लाह तो उसे ज़ाहिर (प्रकट) कर के रहेगा, जिसका तुम्हें डर है।’’
  65. وَلَئِنْ سَاَلْتَهُمْ لَيَقُولُنَّ اِنَّمَا كُنَّا نَخُوضُ وَنَلْعَبُۜ قُلْ اَبِاللّٰهِ وَاٰيَاتِه۪ وَرَسُولِه۪ كُنْتُمْ تَسْتَهْزِؤُ۫نَऔर अगर तुम उनसे पूछो तो कह देंगे ‘‘हम तो केवल बातें और हँसी-खेल कर रहे थे।’’ कह दीजिए, ‘‘क्या अल्लाह और उसकी आयतों और उसके रसूल के साथ तुम हँसी-मज़ाक़ करते थे?-
  66. لَا تَعْتَذِرُوا قَدْ كَفَرْتُمْ بَعْدَ ا۪يمَانِكُمْۜ اِنْ نَعْفُ عَنْ طَٓائِفَةٍ مِنْكُمْ نُعَذِّبْ طَٓائِفَةً بِاَنَّهُمْ كَانُوا مُجْرِم۪ينَ۟बहाने न बनाओ, तुमने अपने ईमान लाने के बाद इन्कार किया, अगर हम तुम्हारे एक गिरोह को माफ़ भी कर दें तो भी एक गिरोह को तो सज़ा देकर ही रहेंगे, इस लिए कि वे मुजरिम हैं।’’
  67. اَلْمُنَافِقُونَ وَالْمُنَافِقَاتُ بَعْضُهُمْ مِنْ بَعْضٍۢ يَأْمُرُونَ بِالْمُنْكَرِ وَيَنْهَوْنَ عَنِ الْمَعْرُوفِ وَيَقْبِضُونَ اَيْدِيَهُمْۜ نَسُوا اللّٰهَ فَنَسِيَهُمْۜ اِنَّ الْمُنَافِق۪ينَ هُمُ الْفَاسِقُونَमुनाफ़िक़ मर्द और मुनाफ़िक़ अ़ौरतें सब एक ही तरह के (हमजिन्स) हैंः बुरी बात का हुक्म देते रहते हैं, और अच्छी बात से रोकते रहते हैं, और अपने हाथों को बन्द रखते हैं, उन्होंने अल्लाह को भुला दिया तो ‘उसने’ उन्हें भुला दिया, बेशक मुनाफ़िक़ीन बड़े नाफ़रमान हैं;
  68. وَعَدَ اللّٰهُ الْمُنَافِق۪ينَ وَالْمُنَافِقَاتِ وَالْكُفَّارَ نَارَ جَهَنَّمَ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ هِيَ حَسْبُهُمْۚ وَلَعَنَهُمُ اللّٰهُۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ مُق۪يمٌۙऔर अल्लाह ने मुनाफिक़ मर्दों और मुनाफिक़ अ़ौरतों और काफ़िरों से जहन्नम की आग का वादा कर रखा है, जिसमें वे हमेशा रहेंगे, वही उनके लिए काफ़ी है और अल्लाह ने उन पर लानत कर दी, और उनके लिए हमेशा का अ़ज़ाब है।
  69. كَالَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكُمْ كَانُٓوا اَشَدَّ مِنْكُمْ قُوَّةً وَاَكْثَرَ اَمْوَالًا وَاَوْلَادًاۜ فَاسْتَمْتَعُوا بِخَلَاقِهِمْ فَاسْتَمْتَعْتُمْ بِخَلَاقِكُمْ كَمَا اسْتَمْتَعَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكُمْ بِخَلَاقِهِمْ وَخُضْتُمْ كَالَّذ۪ي خَاضُواۜ اُو۬لٰٓئِكَ حَبِطَتْ اَعْمَالُهُمْ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَतुम्हारा ह़ाल भी वही हुआ जैसा तुम्हारे पूर्वजों का हुआ था, वह तुमसे कहीं ज़्यादा शक्तिशाली थे और माल और औलाद में भी बढ़-चढ़ कर थे, फिर उन्होंने अपने हिस्से का लाभ उठा लिया, और तुमने भी अपने हिस्से का लाभ उठा लिया, जिस तरह तुम से पहले लोगों ने उठाया था; और तुम भी उसी तरह उलझते रहे, जिस तरह वे उलझते रहे, यही वे लोग हैं जिनके अ़ामाल दुनिया और आख़िरत में बरबाद हो गये, और यही लोग घाटा उठाने वाले हैं।
  70. اَلَمْ يَأْتِهِمْ نَبَاُ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ قَوْمِ نُوحٍ وَعَادٍ وَثَمُودَ وَقَوْمِ اِبْرٰه۪يمَ وَاَصْحَابِ مَدْيَنَ وَالْمُؤْتَفِكَاتِۜ اَتَتْهُمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِۚ فَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيَظْلِمَهُمْ وَلٰكِنْ كَانُٓوا اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَक्या इन्हें उन लोगों की ख़बर नहीं पहुँची जो इनसे पहले गुज़र चुके हैं- (जैसे) क़ौमे ‘नूह’ और ‘अ़ाद’ और ‘समूद’ की, और क़ौमे इब्राहीम व मद्यन वालों की, और उल्टी हुई बस्तियों की- उनके पास उनके रसूल खुली हुई निशानियां ले कर आए थे, फिर अल्लाह ऐसा न था कि उन पर ज़ुल्म करता, और वे खुद ही अपने आप पर ज़ुल्म करते थे।
  71. وَالْمُؤْمِنُونَ وَالْمُؤْمِنَاتُ بَعْضُهُمْ اَوْلِيَٓاءُ بَعْضٍۢ يَأْمُرُونَ بِالْمَعْرُوفِ وَيَنْهَوْنَ عَنِ الْمُنْكَرِ وَيُق۪يمُونَ الصَّلٰوةَ وَيُؤْتُونَ الزَّكٰوةَ وَيُط۪يعُونَ اللّٰهَ وَرَسُولَهُۜ اُو۬لٰٓئِكَ سَيَرْحَمُهُمُ اللّٰهُۜ اِنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌऔर ईमान वाले मर्द, और ईमान वाली औरतें एक-दूसरे के रफ़ीक़ (साथी) हैंः भली बातों का हुक्म देते हैं, और बुरी बातों से रोकते रहते हैं, और नमाज़ क़ायम करते हैं, और ज़कात देते रहते हैं और अल्लाह और उसके रसूल की फ़रमाँबरदारी (आज्ञा पालन) करते हैं, यही लोग हैं कि अल्लाह उन पर ज़रूर रह़म करेगा, बेशक अल्लाह जबर्दस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।
  72. وَعَدَ اللّٰهُ الْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَا وَمَسَاكِنَ طَيِّبَةً ف۪ي جَنَّاتِ عَدْنٍۜ وَرِضْوَانٌ مِنَ اللّٰهِ اَكْبَرُۜ ذٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُ۟अल्लाह ने ईमान वालों और ईमान वाली अ़ौरतों से वादा कर रखा हैं जन्नत का, कि उनके नीचे नहरें बह रही होंगी, जिसमें वे हमेशा रहेंगे, और उस हमेशा रहने वाली जन्नत में पाकीज़ा मकान होंगे, और उन्हें अल्लाह की रज़ामन्दी हासिल होगी, जो सबसे बढ़ कर है, यही सबसे बड़ी कामियाबी है।
  73. يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ جَاهِدِ الْكُفَّارَ وَالْمُنَافِق۪ينَ وَاغْلُظْ عَلَيْهِمْۜ وَمَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُऐ नबी! काफ़िरों (इन्कार करने वालों) और मुनाफ़िक़ों से जिहाद कीजिए और उनके साथ सख़्ती के साथ पेश आइए, और उनका ठिकाना जहन्नम है और वह बहुत बुरी जगह है!
  74. يَحْلِفُونَ بِاللّٰهِ مَا قَالُواۜ وَلَقَدْ قَالُوا كَلِمَةَ الْكُفْرِ وَكَفَرُوا بَعْدَ اِسْلَامِهِمْ وَهَمُّوا بِمَا لَمْ يَنَالُواۚ وَمَا نَقَمُٓوا اِلَّٓا اَنْ اَغْنٰيهُمُ اللّٰهُ وَرَسُولُهُ مِنْ فَضْلِه۪ۚ فَاِنْ يَتُوبُوا يَكُ خَيْرًا لَهُمْۚ وَاِنْ يَتَوَلَّوْا يُعَذِّبْهُمُ اللّٰهُ عَذَابًا اَل۪يمًا فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۚ وَمَا لَهُمْ فِي الْاَرْضِ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا نَص۪يرٍयह लोग अल्लाह की क़सम खा जाते हैं कि उन्होंने (फलाँ बात) नहीं कही, हालाँकि उन्होंने अवश्य ही कुफ्र की बात कही थी, और अपने इस्लाम क़ुबूल करने के बाद इन्कार किया और ऐसी बात का इरादा किया जो हासिल न हो सकी; और उन्होंने बदला केवल इस बात का दिया कि अल्लाह और उसके रसूल ने उन्हें अपने फज़्ल से मालदार कर दिया; अब अगर ये लोग तौबः कर लें तो उनके ह़क़ में बेहतर है और अगर उन्होंने मुँह मोड़ा तो अल्लाह उन्हें दर्दनाक सज़ा दुनिया और आख़िरत में देगा और उनका ज़मीन में न कोई दोस्त होगा और न मदद्गार।
  75. وَمِنْهُمْ مَنْ عَاهَدَ اللّٰهَ لَئِنْ اٰتٰينَا مِنْ فَضْلِه۪ لَنَصَّدَّقَنَّ وَلَنَكُونَنَّ مِنَ الصَّالِح۪ينَऔर उनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने अल्लाह को वचन दिया था कि ‘‘अगर उसने हमें अपने फज़्ल से दिया, तो हम ज़रूर दान करेंगे और नेक लोगों में हो कर रहेंगे;’’
  76. فَلَمَّٓا اٰتٰيهُمْ مِنْ فَضْلِه۪ بَخِلُوا بِه۪ وَتَوَلَّوْا وَهُمْ مُعْرِضُونَफिर जब अल्लाह ने उन्हें अपने फज़्ल से (माल) दिया तो वे उसमें कंजूसी करने लगे और मुँह फेर गये;
  77. فَاَعْقَبَهُمْ نِفَاقًا ف۪ي قُلُوبِهِمْ اِلٰى يَوْمِ يَلْقَوْنَهُ بِمَٓا اَخْلَفُوا اللّٰهَ مَا وَعَدُوهُ وَبِمَا كَانُوا يَكْذِبُونَफिर अंजाम यह हुआ कि ‘उसने’ उनके दिलों में उस दिन तक के लिए निफ़ाक़ (कप्टाचार) डाल दिया, जब वे उससे मिलेंगे; इसलिए कि उन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था तोड़ दिया और इसलिए भी कि वे झूठ बोलते रहे।
  78. اَلَمْ يَعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ سِرَّهُمْ وَنَجْوٰيهُمْ وَاَنَّ اللّٰهَ عَلَّامُ الْغُيُوبِۚक्या उन्हें ख़बर नहीं कि अल्लाह उनके भेदों और उनकी कानाफूसियों को अच्छी तरह जानता है और यह कि अल्लाह छिपी बातों को खूब जानता है?
  79. اَلَّذ۪ينَ يَلْمِزُونَ الْمُطَّوِّع۪ينَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَ فِي الصَّدَقَاتِ وَالَّذ۪ينَ لَا يَجِدُونَ اِلَّا جُهْدَهُمْ فَيَسْخَرُونَ مِنْهُمْۜ سَخِرَ اللّٰهُ مِنْهُمْۘ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌजो (मुनाफ़िक़) खुशी-खुशी खर्च करने वाले मोमिनों पर सद्क़ात के बारे में एतिराज़ किया करते हैं और उन लोगों का मज़ाक़ उड़ाते हैं जो अपनी मेह़नत मज़दूरी के सिवा ख़र्च के लिए कुछ नहीं पाते; अल्लाह उनका मज़ाक़ उन्हीं पर उलट रहा है और उनके लिए दर्दनाक अ़ज़ाब है।
  80. اِسْتَغْفِرْ لَهُمْ اَوْ لَا تَسْتَغْفِرْ لَهُمْۜ اِنْ تَسْتَغْفِرْ لَهُمْ سَبْع۪ينَ مَرَّةً فَلَنْ يَغْفِرَ اللّٰهُ لَهُمْۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ كَفَرُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْفَاسِق۪ينَ۟आप उनके लिए इस्तिग़फ़ार (क्षमा की प्रार्थना) करें, या उनके लिए इस्तिग़फ़ार न करें, अगर आप उनके लिए सत्तर बार इस्तिग़फ़ार करेंगे तो भी अल्लाह माफ़ नहीं करेगा, यह इसलिए कि उन्होंने अल्लाह और उसके रसूल के साथ कुफ्र किया, और अल्लाह फ़ासिक़ (अवज्ञाकारी) लोगों को सीधी राह नहीं दिखाता।
  81. فَرِحَ الْمُخَلَّفُونَ بِمَقْعَدِهِمْ خِلَافَ رَسُولِ اللّٰهِ وَكَرِهُٓوا اَنْ يُجَاهِدُوا بِاَمْوَالِهِمْ وَاَنْفُسِهِمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَقَالُوا لَا تَنْفِرُوا فِي الْحَرِّۜ قُلْ نَارُ جَهَنَّمَ اَشَدُّ حَرًّاۜ لَوْ كَانُوا يَفْقَهُونَयह पीछे रह जाने वाले, अल्लाह के रसूल के पीछे, अपने बैठे रहने पर प्रसन्न हुए, उन्हें यह नापसंद हुआ कि अल्लाह की राह में अपने मालों और जानों के साथ (तबूक में) जिहाद करें और उन्होंने कहा,‘‘इस गर्मी में न निकलो।’’ कह दीजिए, ‘‘जहन्नम की आग इससे कहीं ज़्यादा गर्म है’’ अगर यह समझते होते;
  82. فَلْيَضْحَكُوا قَل۪يلًا وَلْيَبْكُوا كَث۪يرًاۚ جَزَٓاءً بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَतो हँस लें थोड़ा और फिर रोते रहें बहुत, उन कामों के बदले में जो कुछ वे करते रहे।
  83. فَاِنْ رَجَعَكَ اللّٰهُ اِلٰى طَٓائِفَةٍ مِنْهُمْ فَاسْتَأْذَنُوكَ لِلْخُرُوجِ فَقُلْ لَنْ تَخْرُجُوا مَعِيَ اَبَدًا وَلَنْ تُقَاتِلُوا مَعِيَ عَدُوًّاۜ اِنَّكُمْ رَض۪يتُمْ بِالْقُعُودِ اَوَّلَ مَرَّةٍ فَاقْعُدُوا مَعَ الْخَالِف۪ينَफिर अगर अल्लाह आप को वापस लाए उनके किसी गिरोह की ओर, और यह लोग आप के साथ चलने की इजाज़त माँगें तो कह दीजिए, ‘‘तुम कभी भी मेरे साथ न चल सकोगे, और न मेरे साथ होकर किसी दुश्मन से लड़ सकते हो, तुम पहली बार बैठे रहने पर राज़ी हुए, तो अब भी पीछे रहने वालों के साथ बैठे रहो;’’
  84. وَلَا تُصَلِّ عَلٰٓى اَحَدٍ مِنْهُمْ مَاتَ اَبَدًا وَلَا تَقُمْ عَلٰى قَبْرِه۪ۜ اِنَّهُمْ كَفَرُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَمَاتُوا وَهُمْ فَاسِقُونَऔर इनमें से जो कोई मर जाए उस पर कभी भी नमाज़ (जनाज़ा) न पढ़िए और न उसकी क़ब्र पर खड़े होइए, (क्योंकि) उन्होंने अल्लाह और उसके रसूल के साथ कुफ्ऱ किया, और मरे भी तो फ़ासिक़ (नाफ़रमान)।
  85. وَلَا تُعْجِبْكَ اَمْوَالُهُمْ وَاَوْلَادُهُمْۜ اِنَّمَا يُر۪يدُ اللّٰهُ اَنْ يُعَذِّبَهُمْ بِهَا فِي الدُّنْيَا وَتَزْهَقَ اَنْفُسُهُمْ وَهُمْ كَافِرُونَऔर उनके माल और उनकी औलाद आप को आश्चर्य में न डाले, अल्लाह तो बस यह चाहता है कि उन्हीं के ज़रिये से दुनिया में भी अ़ज़ाब देता रहे, और उनकी जान इस हाल में निकले कि वे काफ़िर हों।
  86. وَاِذَٓا اُنْزِلَتْ سُورَةٌ اَنْ اٰمِنُوا بِاللّٰهِ وَجَاهِدُوا مَعَ رَسُولِهِ اسْتَأْذَنَكَ اُو۬لُوا الطَّوْلِ مِنْهُمْ وَقَالُوا ذَرْنَا نَكُنْ مَعَ الْقَاعِد۪ينَऔर जब कोई सूरः उतरती है कि ‘‘अल्लाह पर ईमान लाओ और उसके रसूल के साथ मिल कर जिहाद करो,’’ तो जो लोग इनमें क़ुद्रत (सामर्थ्य) वाले हैं वही आप से इजाज़त माँगने लगते हैं, और कहते हैं ‘‘हमें छोड़ दीजिए कि हम लोग बैठने वालों के साथ रहें;’’
  87. رَضُوا بِاَنْ يَكُونُوا مَعَ الْخَوَالِفِ وَطُبِعَ عَلٰى قُلُوبِهِمْ فَهُمْ لَا يَفْقَهُونَये इस पर राज़ी हो गये कि पीछे रह जाने वालों के साथ रह जाएँ और उनके दिलों पर मुहर लगा दी गयी, इसलिए ये कुछ नहीं समझते।
  88. لٰكِنِ الرَّسُولُ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُ جَاهَدُوا بِاَمْوَالِهِمْ وَاَنْفُسِهِمْۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ لَهُمُ الْخَيْرَاتُۘ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَलेकिन रसूल, और जो लोग उनके साथ ईमान ला चुके हैं, उन्होंने अपने माल और जान से जिहाद किया, यही लोग हैं जिनके लिए भलाइयाँ हैं, और यही लोग कामियाब होने वाले हैं;
  89. اَعَدَّ اللّٰهُ لَهُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ ذٰلِكَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُ۟अल्लाह ने उनके लिए ऐसे बाग़ तैयार कर रखे हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही हैं, वे उनमें हमेशा रहेंगे, यही बड़ी कामियाबी है।
  90. وَجَٓاءَ الْمُعَذِّرُونَ مِنَ الْاَعْرَابِ لِيُؤْذَنَ لَهُمْ وَقَعَدَ الَّذ۪ينَ كَذَبُوا اللّٰهَ وَرَسُولَهُۜ سَيُص۪يبُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌऔर बहाना करने वाले बद्दू भी आए कि उन्हें बैठे रहने की इजाज़त मिल जाए, और जो अल्लाह और उसके रसूल से झूठ बोले वे भी बैठे रहे, उनमें से जिन्होंने इन्कार किया उन्हें जल्द ही अ़ज़ाब पहुँच कर रहेगा,
  91. لَيْسَ عَلَى الضُّعَفَٓاءِ وَلَا عَلَى الْمَرْضٰى وَلَا عَلَى الَّذ۪ينَ لَا يَجِدُونَ مَا يُنْفِقُونَ حَرَجٌ اِذَا نَصَحُوا لِلّٰهِ وَرَسُولِه۪ۜ مَا عَلَى الْمُحْسِن۪ينَ مِنْ سَب۪يلٍۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌۙन तो कमज़ोरों के लिए कोई गुनाह की बात है, और न बीमारों के लिए और न उन लोगों के लिए जिन्हें खर्च करने के लिए (माल) प्राप्त नहीं, जबकि वे अल्लाह और उसके रसूल के प्रति वफ़ादार हों, नेक लोगों पर कोई इल्ज़ाम नहीं, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है;
  92. وَلَا عَلَى الَّذ۪ينَ اِذَا مَٓا اَتَوْكَ لِتَحْمِلَهُمْ قُلْتَ لَٓا اَجِدُ مَٓا اَحْمِلُكُمْ عَلَيْهِۖ تَوَلَّوْا وَاَعْيُنُهُمْ تَف۪يضُ مِنَ الدَّمْعِ حَزَنًا اَلَّا يَجِدُوا مَا يُنْفِقُونَۜऔर न उन लोगों पर कोई आरोप है जो आप के पास आए, कि आप उनके लिए सवारी का इन्तिज़ाम कर दें और जब आप ने कहा, ‘‘मैं तुम्हारे लिए सवारी का इन्तिज़ाम नहीं कर सकता’’ तो वह इस ह़ाल में वापस होते हैं, कि उनकी आँखों से आँसू जारी होता है इस ग़म से कि वे अपने पास खर्च करने को कुछ नहीं पाते।
  93. اِنَّمَا السَّب۪يلُ عَلَى الَّذ۪ينَ يَسْتَأْذِنُونَكَ وَهُمْ اَغْنِيَٓاءُۚ رَضُوا بِاَنْ يَكُونُوا مَعَ الْخَوَالِفِۙ وَطَبَعَ اللّٰهُ عَلٰى قُلُوبِهِمْ فَهُمْ لَا يَعْلَمُونَआरोप तो बस उन लोगों पर है जो दौलतमंद होते हुए भी आप से इजाज़त माँगते हैं, वे इस पर राज़ी हुए कि पीछे लोगों के साथ रह जाएँ और अल्लाह ने उनके दिलों पर मुहर लगा दी है तो वे कुछ नहीं जानते।
  94. يَعْتَذِرُونَ اِلَيْكُمْ اِذَا رَجَعْتُمْ اِلَيْهِمْۜ قُلْ لَا تَعْتَذِرُوا لَنْ نُؤْمِنَ لَكُمْ قَدْ نَبَّاَنَا اللّٰهُ مِنْ اَخْبَارِكُمْۜ وَسَيَرَى اللّٰهُ عَمَلَكُمْ وَرَسُولُهُ ثُمَّ تُرَدُّونَ اِلٰى عَالِمِ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ فَيُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَयह लोग तुम्हारे सामने बहाने करेंगे जब तुम उनके पास वापस जाओगे, कह दीजिए, ‘‘बहाने न बनाओ, हम हरगिज़ तुम्हरी बात न मानेंगे, अल्लाह ने हमको तुम्हारी बातों की ख़बर दे दी है; अभी अल्लाह और उसका रसूल तुम्हारे काम को देखेगा, फिर तुम उसकी ओर लौटोगे, जो छिपे और खुले का इल्म रखता है; तो जो कुछ तुम करते रहे हो ‘वह’ सब तुम्हें बता देगा।’’
  95. سَيَحْلِفُونَ بِاللّٰهِ لَكُمْ اِذَا انْقَلَبْتُمْ اِلَيْهِمْ لِتُعْرِضُوا عَنْهُمْۜ فَاَعْرِضُوا عَنْهُمْۜ اِنَّهُمْ رِجْسٌۘ وَمَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُۚ جَزَٓاءً بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَजब तुम पलटकर उनके पास जाओगे तो वे तुम्हारे सामने अल्लाह की क़समें खाएँगे, ताकि तुम उन्हें उनकी ह़ालत पर छोड़ दो, तो तुम उन्हें छोड़ ही दो, यह गन्दे हैं और इनका ठिकाना जहन्नम है, जो कुछ ये करते रहे हैं यह तो उसी का बदला है;
  96. يَحْلِفُونَ لَكُمْ لِتَرْضَوْا عَنْهُمْۚ فَاِنْ تَرْضَوْا عَنْهُمْ فَاِنَّ اللّٰهَ لَا يَرْضٰى عَنِ الْقَوْمِ الْفَاسِق۪ينَयह तुम्हारे सामने क़समें खाएँगे ताकि तुम उनसे राज़ी हो जाओ, अगर तुम उनसे राज़ी भी हो जाओगे तो (भी) अल्लाह हरगिज़ राज़ी न होगा, फ़ासिक़ो (अवज्ञाकारी) से।
  97. اَلْاَعْرَابُ اَشَدُّ كُفْرًا وَنِفَاقًا وَاَجْدَرُ اَلَّا يَعْلَمُوا حُدُودَ مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ عَلٰى رَسُولِه۪ۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌयह बद्दू लोग इन्कार और निफ़ाक़ (कप्टाचार) में बहुत बढ़े हुए हैं; और यह इसी लायक़ हैं कि उसकी सीमाओं से नावाक़िफ़ (अनभिज्ञ) रहें, जिसे अल्लाह ने अपने रसूल पर नाज़िल किया है, और अल्लाह बड़ा इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है;
  98. وَمِنَ الْاَعْرَابِ مَنْ يَتَّخِذُ مَا يُنْفِقُ مَغْرَمًا وَيَتَرَبَّصُ بِكُمُ الدَّوَٓائِرَۜ عَلَيْهِمْ دَٓائِرَةُ السَّوْءِۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌऔर कुछ बद्दू ऐसे हैं कि जो कुछ खर्च करते हैं, उसे तावान (जुर्माना) समझते हैं और तुम्हारे ह़क़ में मुसीबतों (बुरे दिन) का इन्तिज़ार करते रहते हैं; बुरी मुसीबतों में तो वही हैं, अल्लाह सब कुछ सुनता, जानता है।
  99. وَمِنَ الْاَعْرَابِ مَنْ يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَيَتَّخِذُ مَا يُنْفِقُ قُرُبَاتٍ عِنْدَ اللّٰهِ وَصَلَوَاتِ الرَّسُولِۜ اَلَٓا اِنَّهَا قُرْبَةٌ لَهُمْۜ سَيُدْخِلُهُمُ اللّٰهُ ف۪ي رَحْمَتِه۪ۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌ۟और बद्दुओं में कुछ ऐसे भी हैं जो अल्लाह और आख़िरत (परलोक) को मानते हैं और जो कुछ खर्च करते हैं उसे अल्लाह की क़ुर्बत (निकट्ता) और रसूल की दुअ़ाओ़ं का ज़रिया समझते है। हाँ! बेशक वह उनके ह़क़ में निकट्ता है, अल्लाह उन्हें जल्द ही अपनी रह़मत में दाख़िल करेगा, बेशक अल्लाह बड़ा माफ़ (क्षमाशील) करने वाला, रह़म वाला है।
  100. وَالسَّابِقُونَ الْاَوَّلُونَ مِنَ الْمُهَاجِر۪ينَ وَالْاَنْصَارِ وَالَّذ۪ينَ اتَّبَعُوهُمْ بِاِحْسَانٍۙ رَضِيَ اللّٰهُ عَنْهُمْ وَرَضُوا عَنْهُ وَاَعَدَّ لَهُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي تَحْتَهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ ذٰلِكَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُसबसे पहले आगे बढ़ने वाले मुहाजिर और अन्सार, और जिन्होंने भली प्रकार उनकी पैरवी की, अल्लाह उनसे राज़ी हुआ, और वे उससे राज़ी हुए और ‘उसने’ उनके लिए ऐसे बाग़ तैयार कर रखे हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही हैं, उनमें हमेशा-हमेश रहेंगे, यही बड़ी कामियाबी है।
  101. وَمِمَّنْ حَوْلَكُمْ مِنَ الْاَعْرَابِ مُنَافِقُونَۜ وَمِنْ اَهْلِ الْمَد۪ينَةِ مَرَدُوا عَلَى النِّفَاقِ لَا تَعْلَمُهُمْۜ نَحْنُ نَعْلَمُهُمْۜ سَنُعَذِّبُهُمْ مَرَّتَيْنِ ثُمَّ يُرَدُّونَ اِلٰى عَذَابٍ عَظ۪يمٍۚऔर तुम्हारे आस-पास के बद्दुओं में और मदीना वालों में कुछ ऐसे मुनाफ़िक़ (कप्टाचारी) हैं जो निफ़ाक़ (कपटा नीती) पर जमे हुए हैं, उनको तुम नहीं जानते, ‘हम’ उन्हें भली -भाँति जानते हैं जल्द ही ‘हम’ उन्हें दोहरी सज़ा देंगे, फिर वे एक बड़े अ़ज़ाब की ओर लौटाए जाएँगे।
  102. وَاٰخَرُونَ اعْتَرَفُوا بِذُنُوبِهِمْ خَلَطُوا عَمَلًا صَالِحًا وَاٰخَرَ سَيِّئًاۜ عَسَى اللّٰهُ اَنْ يَتُوبَ عَلَيْهِمْۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌऔर दूसरे कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने गुनाहों का इक़्रार किया, उन्होंने मिले-जुले काम किये- कुछ अच्छे और कुछ बुरे- उम्मीद है कि अल्लाह की मेहरबानी (कृपा दृष्टि) उन पर हो, बेशक अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  103. خُذْ مِنْ اَمْوَالِهِمْ صَدَقَةً تُطَهِّرُهُمْ وَتُزَكّ۪يهِمْ بِهَا وَصَلِّ عَلَيْهِمْۜ اِنَّ صَلٰوتَكَ سَكَنٌ لَهُمْۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌआप उनके मालों में से सद्कः (दान) लेकर उन्हें पाक-साफ़ (शुद्ध) करें, और उसके ज़रिये उन (की आत्मा) को विकसित करें, और उनके लिए दुआ़ करें। कि आपकी दुआ़ उनके लिए तस्कीन (परितोष) है, और अल्लाह सुनने वाला, जानने वाला है।
  104. اَلَمْ يَعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ هُوَ يَقْبَلُ التَّوْبَةَ عَنْ عِبَادِه۪ وَيَأْخُذُ الصَّدَقَاتِ وَاَنَّ اللّٰهَ هُوَ التَّوَّابُ الرَّح۪يمُक्या यह लोग नहीं जानते कि अल्लाह ही अपने बन्दों की तौबः कुबूल करता, और सद्क़ात लेता है? और बेशक अल्लाह ही तौबः कुबूल करने वाला बड़ा रह़म वाला है।
  105. وَقُلِ اعْمَلُوا فَسَيَرَى اللّٰهُ عَمَلَكُمْ وَرَسُولُهُ وَالْمُؤْمِنُونَۜ وَسَتُرَدُّونَ اِلٰى عَالِمِ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ فَيُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَۚऔर उनसे कह दीजिए, ‘‘अ़मल (कर्म) किये जाओ, अल्लाह और उसका रसूल और ईमान वाले तुम्हारे अ़मल को देखेंगे, और तुम उसकी ओर पल्टोगे, जो छिपे और खुले को जानता है, और जो कुछ तुम करते रहे हो ‘वह’ सब तुम्हें बता देगा।’’
  106. وَاٰخَرُونَ مُرْجَوْنَ لِاَمْرِ اللّٰهِ اِمَّا يُعَذِّبُهُمْ وَاِمَّا يَتُوبُ عَلَيْهِمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऔर कुछ दूसरे लोग भी हैं, जिनका मामला अल्लाह के हुक्म आने तक रूका हुआ है चाहे वह उन्हें सज़ा दे या उनकी तौबः कुबूल करे, और अल्लाह बड़ा इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
  107. وَالَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا مَسْجِدًا ضِرَارًا وَكُفْرًا وَتَفْر۪يقًا بَيْنَ الْمُؤْمِن۪ينَ وَاِرْصَادًا لِمَنْ حَارَبَ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ مِنْ قَبْلُۜ وَلَيَحْلِفُنَّ اِنْ اَرَدْنَٓا اِلَّا الْحُسْنٰىۜ وَاللّٰهُ يَشْهَدُ اِنَّهُمْ لَكَاذِبُونَऔर जिन्होंने इसलिए मस्जिद बनाई है कि नुक़्सान पहुँचाएं और कुफ्र करें और ईमान वालों में फूट डालेंदृऔर जो लोग अल्लाह और उसके रसूल से पहले जंग कर चुके हैं उन के लिए घात की जगह बनाएँ और वे कसमें खाएंगे कि ‘‘हमने तो बस अच्छा ही चाहा था,’’ मगर अल्लाह गवाही देता है कि वे बिल्कुल झूठे हैं;
  108. لَا تَقُمْ ف۪يهِ اَبَدًاۜ لَمَسْجِدٌ اُسِّسَ عَلَى التَّقْوٰى مِنْ اَوَّلِ يَوْمٍ اَحَقُّ اَنْ تَقُومَ ف۪يهِۜ ف۪يهِ رِجَالٌ يُحِبُّونَ اَنْ يَتَطَهَّرُواۜ وَاللّٰهُ يُحِبُّ الْمُطَّهِّر۪ينَआप उसमें कभी भी खड़े न होइएगा; वह मस्जिद जिसकी बुनियाद तक़्वा (परहेज़गारी) पर पहले दिन ही से पड़ी है, वह इसकी ज्यादा ह़क़दार है कि आप उसमें खड़े हों, उसमें ऐसे लोग पाये जाते हैं, जो अच्छी तरह पाक रहते हैं, और अल्लाह पाक-साफ़ रहने वालों को पसंद करता है।
  109. اَفَمَنْ اَسَّسَ بُنْيَانَهُ عَلٰى تَقْوٰى مِنَ اللّٰهِ وَرِضْوَانٍ خَيْرٌ اَمْ مَنْ اَسَّسَ بُنْيَانَهُ عَلٰى شَفَا جُرُفٍ هَارٍ فَانْهَارَ بِه۪ ف۪ي نَارِ جَهَنَّمَۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَफिर क्या वह व्यक्ति अच्छा है! जिसने अपनी इमारत की बुनियाद (आधारशिला) अल्लाह के डर और उसकी खुशी पर रखी है या वह, जिसने अपनी इमारत की बुनियाद किसी खाईं के खोखले कगार पर रखी- जो गिरने को है फिर वह (इमारत) उसको लेकर जहन्नम की आग में गिर पड़ी? और अल्लाह ज़ालिम लोगों को (सीधी) राह नहीं दिखाता;
  110. لَا يَزَالُ بُنْيَانُهُمُ الَّذ۪ي بَنَوْا ر۪يبَةً ف۪ي قُلُوبِهِمْ اِلَّٓا اَنْ تَقَطَّعَ قُلُوبُهُمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌ۟हमेशा उनकी यह इमारत जो उन्होंने बनाई हैं, उनके दिलों में खटकती रहेगी सिवाय इसके कि उनके दिल ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएँ और अल्लाह तो बड़ा इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
  111. اِنَّ اللّٰهَ اشْتَرٰى مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَ اَنْفُسَهُمْ وَاَمْوَالَهُمْ بِاَنَّ لَهُمُ الْجَنَّةَۜ يُقَاتِلُونَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ فَيَقْتُلُونَ وَيُقْتَلُونَ وَعْدًا عَلَيْهِ حَقًّا فِي التَّوْرٰيةِ وَالْاِنْج۪يلِ وَالْقُرْاٰنِۜ وَمَنْ اَوْفٰى بِعَهْدِه۪ مِنَ اللّٰهِ فَاسْتَبْشِرُوا بِبَيْعِكُمُ الَّذ۪ي بَايَعْتُمْ بِه۪ۜ وَذٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُअल्लाह ने ईमान वालों से उनके जान (प्राण) और उनके माल, इसके बदले में ख़रीद लिया है कि उनके लिए जन्नत है; यह लोग अल्लाह की राह में लड़ते हैं, तो मारते भी हैं और मारे भी जाते हैं इसी पर सच्चा वादा है तौरेत और इंजील और कुर्आन में; और अल्लाह से बढ़कर अपने वादे को कौन पूरा कर सकता है? अतः अपने इस सौदे पर खुशियाँ मनाओ, जो सौदा तुमने ‘उससे’ किया है और यही बड़ी कामियाबी है;
  112. اَلتَّٓائِبُونَ الْعَابِدُونَ الْحَامِدُونَ السَّٓائِحُونَ الرَّاكِعُونَ السَّاجِدُونَ الْاٰمِرُونَ بِالْمَعْرُوفِ وَالنَّاهُونَ عَنِ الْمُنْكَرِ وَالْحَافِظُونَ لِحُدُودِ اللّٰهِۜ وَبَشِّرِ الْمُؤْمِن۪ينَवे (मुजाहिद) तौबः करने वाले, इबादत करने वाले, ह़म्द (स्तुति) करने वाले, रोज़ः रखने वाले, रूकूअ़ करने वाले, सज्दः करने वाले, भलाई का हुक्म करने वाले, और बुराई से रोकने वाले, और अल्लाह की सीमाओं का ख़याल रखने वाले हैं, और ईमान वालों को (जन्नत की) खुशख़बरी सुना दीजिए।
  113. مَا كَانَ لِلنَّبِيِّ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَنْ يَسْتَغْفِرُوا لِلْمُشْرِك۪ينَ وَلَوْ كَانُٓوا اُو۬ل۪ي قُرْبٰى مِنْ بَعْدِ مَا تَبَيَّنَ لَهُمْ اَنَّهُمْ اَصْحَابُ الْجَح۪يمِनबी और ईमान वालों के लिए उचित नहीं कि वे मुश्रिकों के लिए माफ़ी की दुआ़ करें चाहे वे उनके नातेदार ही क्यों न हों, जबकि उन पर यह बात खुल चुकी है कि वे भड़कती हुई आग वाले हैं।
  114. وَمَا كَانَ اسْتِغْفَارُ اِبْرٰه۪يمَ لِاَب۪يهِ اِلَّا عَنْ مَوْعِدَةٍ وَعَدَهَٓا اِيَّاهُۚ فَلَمَّا تَبَيَّنَ لَهُٓ اَنَّهُ عَدُوٌّ لِلّٰهِ تَبَرَّاَ مِنْهُۜ اِنَّ اِبْرٰه۪يمَ لَاَوَّاهٌ حَل۪يمٌऔर इब्राहीम ने अपने बाप के लिए जो माफ़ी की दुआ़ की थी, वह तो केवल एक वादे की वजह से थी, जो वादा वह उससे कर चुके थे, फिर जब उन पर यह बात खुल गई कि वह अल्लाह का दुश्मन है तो वह उससे अलग हो गये; बेशक इब्राहीम बड़े ही नर्म दिल, सहनशील थे।
  115. وَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيُضِلَّ قَوْمًا بَعْدَ اِذْ هَدٰيهُمْ حَتّٰى يُبَيِّنَ لَهُمْ مَا يَتَّقُونَۜ اِنَّ اللّٰهَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌऔर अल्लाह ऐसा नहीं कि क़ौम को गुमराह (पथभ्रष्ट) कर दे जबकि वह उनको राह पर ला चुका हो, जब तक कि उन्हें साफ़-साफ़ वे बातें न बता दे जिनसे उन्हें बचना है; बेशक अल्लाह हर चीज़ को भली-भाँति जानता है।
  116. اِنَّ اللّٰهَ لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ يُحْي۪ وَيُم۪يتُۜ وَمَا لَكُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا نَص۪يرٍबेशक अल्लाह ही तो है ‘जिसका’ राज्य आसमानों और ज़मीन में है, ‘वही’ जिलाता और मारता है, और अल्लाह के सिवा तुम्हारा न कोई मित्र है और न मदद्गार।
  117. لَقَدْ تَابَ اللّٰهُ عَلَى النَّبِيِّ وَالْمُهَاجِر۪ينَ وَالْاَنْصَارِ الَّذ۪ينَ اتَّبَعُوهُ ف۪ي سَاعَةِ الْعُسْرَةِ مِنْ بَعْدِ مَا كَادَ يَز۪يغُ قُلُوبُ فَر۪يقٍ مِنْهُمْ ثُمَّ تَابَ عَلَيْهِمْۜ اِنَّهُ بِهِمْ رَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌۙबेशक अल्लाह नबी पर मेहरबान हो गया और मुहाजिरों और अन्सार पर भी, जिन्होंने तंगी की घड़ी में उसका साथ दिया, उसके बाद कि उनमें से एक गिरोह के दिल फिर जाने को थे (अर्थात कुटिलता की ओर झुक गये थे) फिर उसने उन पर रह़मत की नज़र डाली। बेशक वह (उनके ह़क़ में) बड़ा शफ़ीक़, (करूणामय), रह़म वाला है।
  118. وَعَلَى الثَّلٰثَةِ الَّذ۪ينَ خُلِّفُواۜ حَتّٰٓى اِذَا ضَاقَتْ عَلَيْهِمُ الْاَرْضُ بِمَا رَحُبَتْ وَضَاقَتْ عَلَيْهِمْ اَنْفُسُهُمْ وَظَنُّٓوا اَنْ لَا مَلْجَاَ مِنَ اللّٰهِ اِلَّٓا اِلَيْهِۜ ثُمَّ تَابَ عَلَيْهِمْ لِيَتُوبُواۜ اِنَّ اللّٰهَ هُوَ التَّوَّابُ الرَّح۪يمُ۟और उन तीनों पर भी, जो पीछे छोड़ दिये गये थे, यहाँ तक कि जब धरती विशाल होते हुए भी, उन पर तंग हो गई और उनकी जान उन पर भारी हो गई और उन्होंने समझा कि अल्लाह से बचने के लिए कोई पनाह (शरण) नहीं मिल सकती- मिल सकती है तो उसी के यहाँ, फिर ‘उसने’ उन पर रह़म किया ताकि वे पलट आएँ, बेशक अल्लाह ही तौबः कुबूल करने वाला, रह़म वाला है।
  119. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا اللّٰهَ وَكُونُوا مَعَ الصَّادِق۪ينَऐ ईमान वालो! अल्लाह से डरते रहो और सच्चों के साथ रहो।
  120. مَا كَانَ لِاَهْلِ الْمَد۪ينَةِ وَمَنْ حَوْلَهُمْ مِنَ الْاَعْرَابِ اَنْ يَتَخَلَّفُوا عَنْ رَسُولِ اللّٰهِ وَلَا يَرْغَبُوا بِاَنْفُسِهِمْ عَنْ نَفْسِه۪ۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ لَا يُص۪يبُهُمْ ظَمَاٌ وَلَا نَصَبٌ وَلَا مَخْمَصَةٌ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَلَا يَطَؤُ۫نَ مَوْطِئًا يَغ۪يظُ الْكُفَّارَ وَلَا يَنَالُونَ مِنْ عَدُوٍّ نَيْلًا اِلَّا كُتِبَ لَهُمْ بِه۪ عَمَلٌ صَالِحٌۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُض۪يعُ اَجْرَ الْمُحْسِن۪ينَۙमदीना वालों और उनके आस-पास के बद्दुओं को ऐसा नहीं चाहिए था कि अल्लाह के रसूल को छोड़कर पीछे रह जाएँ, और न यह कि उसकी जान के मुक़ाबले में उन्हें अपनी जान ज़्यादा प्रिय हो- क्योंकि वह अल्लाह की राह में प्यास, या थकान, या भूख की कोई भी तक्लीफ़ उठाएँ; या वे ऐसी जगह क़दम रखें, जिससे काफ़िरों का क्रोध भड़के; या जो चाल भी वे दुश्मन के लिए चलें, उस पर उनके ह़क़ में (एक-एक) नेक अ़मल लिख लिया जाता है, बेशक अल्लाह नेकों का अज्र अकारथ नहीं करता;
  121. وَلَا يُنْفِقُونَ نَفَقَةً صَغ۪يرَةً وَلَا كَب۪يرَةً وَلَا يَقْطَعُونَ وَادِيًا اِلَّا كُتِبَ لَهُمْ لِيَجْزِيَهُمُ اللّٰهُ اَحْسَنَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَऔर जो कुछ छोटा या बड़ा (थोड़ा बहुत) खर्च उन्होंने किया, और जो घाटी उन्होंने तय की, यह सब उनके नाम लिख लिया जाता है ताकि अल्लाह उन्हें उनके कामों का अच्छे से अच्छा बदला दे।
  122. وَمَا كَانَ الْمُؤْمِنُونَ لِيَنْفِرُوا كَٓافَّةًۜ فَلَوْلَا نَفَرَ مِنْ كُلِّ فِرْقَةٍ مِنْهُمْ طَٓائِفَةٌ لِيَتَفَقَّهُوا فِي الدّ۪ينِ وَلِيُنْذِرُوا قَوْمَهُمْ اِذَا رَجَعُٓوا اِلَيْهِمْ لَعَلَّهُمْ يَحْذَرُونَ۟और यह तो हो नहीं सकता कि ईमान वाले सब के सब निकल खड़े हों, फिर ऐसा क्यों नहीं हुआ कि उनके हर गिरोह में से कुछ लोग निकलते, ताकि वे धर्म में समझ हासिल करते और (फिर) वे अपनी क़ौम को सचेत करते, जब वे उनकी ओर लौटते, ताकि वे (बुरे कामों से) बचें।
  123. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا قَاتِلُوا الَّذ۪ينَ يَلُونَكُمْ مِنَ الْكُفَّارِ وَلْيَجِدُوا ف۪يكُمْ غِلْظَةًۜ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ مَعَ الْمُتَّق۪ينَऐ ईमान वालो! उन काफ़िरों (इन्कार करने वालों) से जंग करो जो तुम्हारे आस- पास हैं, और चाहिए कि वे तुम में सख़्ती पाएँ, और जान लो कि अल्लाह परहेज़गारों के साथ है।
  124. وَاِذَا مَٓا اُنْزِلَتْ سُورَةٌ فَمِنْهُمْ مَنْ يَقُولُ اَيُّكُمْ زَادَتْهُ هٰذِه۪ٓ ا۪يمَانًاۚ فَاَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا فَزَادَتْهُمْ ا۪يمَانًا وَهُمْ يَسْتَبْشِرُونَऔर जब भी कोई सूरः उतरती है तो उनमें से कुछ लोग कहते हैं, ‘‘इसने तुममें से किसके ईमान को बढ़ाया?’’ तो जो लोग ईमान वाले हैं उसने उनके ईमान को बढ़ा दिया, और वे खुश होते हैं;
  125. وَاَمَّا الَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ فَزَادَتْهُمْ رِجْسًا اِلٰى رِجْسِهِمْ وَمَاتُوا وَهُمْ كَافِرُونَऔर जिन लोगों के दिलों में रोग है, उनकी गन्दगी पर उसने एक और गन्दगी को बढ़ा दिया, और वे इस हालत में मरे कि काफ़िर थे।
  126. اَوَلَا يَرَوْنَ اَنَّهُمْ يُفْتَنُونَ ف۪ي كُلِّ عَامٍ مَرَّةً اَوْ مَرَّتَيْنِ ثُمَّ لَا يَتُوبُونَ وَلَا هُمْ يَذَّكَّرُونَक्या यह देखते नहीं, कि हर साल यह एक या दो बार आज़्माइश में डाले जाते हैं? फिर भी यह न तो तौबः करते हैं और न नसीह़त ह़ासिल करते हैं?ं
  127. وَاِذَا مَٓا اُنْزِلَتْ سُورَةٌ نَظَرَ بَعْضُهُمْ اِلٰى بَعْضٍۜ هَلْ يَرٰيكُمْ مِنْ اَحَدٍ ثُمَّ انْصَرَفُواۜ صَرَفَ اللّٰهُ قُلُوبَهُمْ بِاَنَّهُمْ قَوْمٌ لَا يَفْقَهُونَऔर जब कोई सूरः नाज़िल होती है तो एक-दूसरे की ओर देखने लगते हैं कि ‘‘तुम्हें कोई देख तो नहीं रहा है,’’ फिर पलट जाते हैं; अल्लाह ने उनका दिल ही फेर दिया है, इस वजह से कि यह समझ से काम न लेने वाले लोग हैं।
  128. لَقَدْ جَٓاءَكُمْ رَسُولٌ مِنْ اَنْفُسِكُمْ عَز۪يزٌۘ عَلَيْهِ مَا عَنِتُّمْ حَر۪يصٌ عَلَيْكُمْ بِالْمُؤْمِن۪ينَ رَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌतुम्हारे पास एक रसूल तुम्हीं में से आ गये हैं; तुम्हारा दुखों में पड़ना उनके लिए नागवार गुज़रता है, वह तुम्हारे लिए (भलाई के) लालायित है,ं वह ईमान वालों के प्रति बड़े शफ़ीक़ (करूणामय), मेहरबान हैं।
  129. فَاِنْ تَوَلَّوْا فَقُلْ حَسْبِيَ اللّٰهُۘ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ عَلَيْهِ تَوَكَّلْتُ وَهُوَ رَبُّ الْعَرْشِ الْعَظ۪يمِफिर अगर यह लोग मुँह मोड़ें तो कह दीजिए, ‘‘मेरे लिए अल्लाह काफ़ी है, ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं! उसी पर मैंने भरोसा किया और ‘वही’ अर्शेअ़ज़ीम (महान राज सिंहासन) का मालिक है।’’

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet