Can Damlaları

सूरह 8: Al-Anfal

  1. يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الْاَنْفَالِۜ قُلِ الْاَنْفَالُ لِلّٰهِ وَالرَّسُولِۚ فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَصْلِحُوا ذَاتَ بَيْنِكُمْۖ وَاَط۪يعُوا اللّٰهَ وَرَسُولَهُٓ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَआप से ग़नीमतों ( के माल ) के बारे में पूछते हैं। आप कह दीजिए कि ग़नीमतें अल्लाह और रसूल की हैं। इस लिए अल्लाह का डर रखो और आपस के संबन्धों को ठीक रखो। और अल्लाह और उसके रसूल के हुक्म की पैरवी करो, अगर तुम ईमान वाले हो।
  2. اِنَّمَا الْمُؤْمِنُونَ الَّذ۪ينَ اِذَا ذُكِرَ اللّٰهُ وَجِلَتْ قُلُوبُهُمْ وَاِذَا تُلِيَتْ عَلَيْهِمْ اٰيَاتُهُ زَادَتْهُمْ ا۪يمَانًا وَعَلٰى رَبِّهِمْ يَتَوَكَّلُونَۚईमान वाले तो बस वह होते हैं, कि जब (उनके सामने) अल्लाह का जिक्र किया जाता है। तो उनके दिल दहल जाते हैं, और जब उन्हें उस की आयतें पढ़ कर सुनाई जाती हैं, तो वह उन का ईमान बढ़ा देती हैं और वह अपने रब पर भरोसा रखते हैं।
  3. اَلَّذ۪ينَ يُق۪يمُونَ الصَّلٰوةَ وَمِمَّا رَزَقْنَاهُمْ يُنْفِقُونَۜ( ये वे लोग हैं ) जो नमाज़ क़ायम करते हैं और जो कुछ हमने दिया है उसमें से खर्च करते रहते हैं।
  4. اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُؤْمِنُونَ حَقًّاۜ لَهُمْ دَرَجَاتٌ عِنْدَ رَبِّهِمْ وَمَغْفِرَةٌ وَرِزْقٌ كَر۪يمٌۚयही लोग तो सच्चे ईमान वाले हैं। बड़े-बड़े दर्जे हैं। उनके लिए उनके रब के पास और माफ़ी और इज़्ज़त की रोज़ी।
  5. كَمَٓا اَخْرَجَكَ رَبُّكَ مِنْ بَيْتِكَ بِالْحَقِّۖ وَاِنَّ فَر۪يقًا مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَ لَكَارِهُونَۙजैसे आप के रब ने आप को ह़क के साथ आप के घर से बाहर निकाला, और ईमान वालों में से एक गिरोह को यह नापसंद था।
  6. يُجَادِلُونَكَ فِي الْحَقِّ بَعْدَ مَا تَبَيَّنَ كَاَنَّمَا يُسَاقُونَ اِلَى الْمَوْتِ وَهُمْ يَنْظُرُونَۜवे आप से इस ह़क़ीक़त के बारे में उसके ज़ाहिर (स्पष्ट) हो जाने के बाद झगड़ रहे थे, मानों वे आँखों देखी मौत की ओर हाँके जा रहे हों।
  7. وَاِذْ يَعِدُكُمُ اللّٰهُ اِحْدَى الطَّٓائِفَتَيْنِ اَنَّهَا لَكُمْ وَتَوَدُّونَ اَنَّ غَيْرَ ذَاتِ الشَّوْكَةِ تَكُونُ لَكُمْ وَيُر۪يدُ اللّٰهُ اَنْ يُحِقَّ الْحَقَّ بِكَلِمَاتِه۪ وَيَقْطَعَ دَابِرَ الْكَافِر۪ينَۙऔर जब अल्लाह तुम से वादा कर रहा था कि दो गिरोहों में से एक तुम्हारे हाथ आएगा; और तुम चाहते थे कि तुम्हें वह हाथ आए जो ग़ैर मुसल्लह (निःशस्त्र) था, हालाँकि अल्लाह चाहता था, कि ह़क़ का ह़क़ होना साबित कर दे ‘अपने’ हुक्म से, और काफिरों की जड़ काट दे;
  8. لِيُحِقَّ الْحَقَّ وَيُبْطِلَ الْبَاطِلَ وَلَوْ كَرِهَ الْمُجْرِمُونَۚताकि ह़क़ को ह़क़ होना और बातिल (ग़लत) को बातिल होना साबित कर दे, चाहे मुज्रिमों को कितना ही नागवार हो।
  9. اِذْ تَسْتَغ۪يثُونَ رَبَّكُمْ فَاسْتَجَابَ لَكُمْ اَنّ۪ي مُمِدُّكُمْ بِاَلْفٍ مِنَ الْمَلٰٓئِكَةِ مُرْدِف۪ينَ(याद करो) जब तुम अपने रब से फ़रियाद कर रहे थे, तो उसने तुम्हारी पुकार सुन ली,। (फ़रमाया) ‘मैं’ एक हज़ार फरिश्तों से तुम्हारी मद्द करूँगा जो तुम्हारे साथ होंगे।’’
  10. وَمَا جَعَلَهُ اللّٰهُ اِلَّا بُشْرٰى وَلِتَطْمَئِنَّ بِه۪ قُلُوبُكُمْۚ وَمَا النَّصْرُ اِلَّا مِنْ عِنْدِ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌ۟और अल्लाह ने यह केवल इस लिए किया कि यह एक बशारत (शुभ-सूचना) हो और ताकि तुम्हारे दिलों में उससे इत्मिनान हो जाए,। और मदद तो बस अल्लाह ही के यहाँ से होती है, बेशक अल्लाह ज़बर्दस्त, ह़िकमत वाला है।।
  11. اِذْ يُغَشّ۪يكُمُ النُّعَاسَ اَمَنَةً مِنْهُ وَيُنَزِّلُ عَلَيْكُمْ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً لِيُطَهِّرَكُمْ بِه۪ وَيُذْهِبَ عَنْكُمْ رِجْزَ الشَّيْطَانِ وَلِيَرْبِطَ عَلٰى قُلُوبِكُمْ وَيُثَبِّتَ بِهِ الْاَقْدَامَۜजब कि वह अपनी ओर से राहत दे कर तुम्हें ऊँघ से ढँ़ाक रहा था, और वह आसमान से तुम पर पानी बरसा रहा था ताकि उसके ज़रिये तुम्हें अच्छी तरह पाक कर दे और तुम से शैतानी वस्वसे (ख़याल) को दूर कर दे और ताकि मज़बूत कर दे तुम्हारे दिलों को, और उसकी वजह से (तुम्हारे) क़दमों को जमा दे।।
  12. اِذْ يُوح۪ي رَبُّكَ اِلَى الْمَلٰٓئِكَةِ اَنّ۪ي مَعَكُمْ فَثَبِّتُوا الَّذ۪ينَ اٰمَنُواۜ سَاُلْق۪ي ف۪ي قُلُوبِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا الرُّعْبَ فَاضْرِبُوا فَوْقَ الْاَعْنَاقِ وَاضْرِبُوا مِنْهُمْ كُلَّ بَنَانٍۜजब तुम्हारा ‘रब’ फ़रिश्तों की ओर वह़्य कर रहा था, कि ‘मैं’ तुम्हारे साथ हूँ, तो तुम ईमान वालों को तसल्ली दो कि जमे रहें; ‘मैं’ काफ़िरों (इन्कारियों) के दिलों में अभी रोअ़ब डाले देता हूँ। तो तुम उनकी गर्दनें मारो और उनके पोर-पोर पर चोट लगाओ।’’
  13. ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ شَٓاقُّوا اللّٰهَ وَرَسُولَهُۚ وَمَنْ يُشَاقِقِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ فَاِنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِयह इसलिए कि उन्होंने अल्लाह और उसके रसूल की मुख़ालिफ़त की, और जो व्यक्ति अल्लाह और उसके रसूल की मुखालिफ़त (विरोध) करता है तो अल्लाह भी सख़्त अ़ज़ाब देने वाला है;
  14. ذٰلِكُمْ فَذُوقُوهُ وَاَنَّ لِلْكَافِر۪ينَ عَذَابَ النَّارِयह तो तुम लोग चखो! और यह (जाने रहो) कि काफ़िरों के लिए दोज़ख़ का अ़ज़ाब है।
  15. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا لَق۪يتُمُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا زَحْفًا فَلَا تُوَلُّوهُمُ الْاَدْبَارَۚऐ ईमान वालो! जब लड़ाई के मैदान में काफ़िरों (इन्कारियों) से तुम्हारा मुक़ाबला हो, तो पीठ न फेरो;
  16. وَمَنْ يُوَلِّهِمْ يَوْمَئِذٍ دُبُرَهُٓ اِلَّا مُتَحَرِّفًا لِقِتَالٍ اَوْ مُتَحَيِّزًا اِلٰى فِئَةٍ فَقَدْ بَٓاءَ بِغَضَبٍ مِنَ اللّٰهِ وَمَأْوٰيهُ جَهَنَّمُۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُऔर जिस व्यक्ति ने भी उस दिन उनसे अपनी पीठ फेरी- यह और बात है कि लड़ाई की चाल चलने के रूप में या दूसरी टुकड़ी से मिलने के लिए ऐसा करें- तो वह अल्लाह के अ़ज़ाब में गिरफ़्तार हुआ और उसका ठिकाना जहन्नम है, और वह बहुत ही बुरी जगह है।
  17. فَلَمْ تَقْتُلُوهُمْ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ قَتَلَهُمْۖ وَمَا رَمَيْتَ اِذْ رَمَيْتَ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ رَمٰىۚ وَلِيُبْلِيَ الْمُؤْمِن۪ينَ مِنْهُ بَلَٓاءً حَسَنًاۜ اِنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌतुम लोगों ने उनको क़त्ल नहीं किया बल्कि अल्लाह ही ने उनको क़त्ल किया, और जब आप ने कंकरियाँ फेंकीं थीं, तो वह आप ने नहीं फेंकीं थीं, बल्कि अल्लाह ने फेंकीं थीं; और ताकि ‘वह’ अपनी ओर से ईमान वालों को आज़मा ले, बेशक अल्लाह सुनता, जानता हैं;
  18. ذٰلِكُمْ وَاَنَّ اللّٰهَ مُوهِنُ كَيْدِ الْكَافِر۪ينَयह तो हुआ, और बेशक अल्लाह काफ़िरों (इन्कारियों) की चाल को कमज़ोर कर देने वाला है।
  19. اِنْ تَسْتَفْتِحُوا فَقَدْ جَٓاءَكُمُ الْفَتْحُۚ وَاِنْ تَنْتَهُوا فَهُوَ خَيْرٌ لَكُمْۚ وَاِنْ تَعُودُوا نَعُدْۚ وَلَنْ تُغْنِيَ عَنْكُمْ فِئَتُكُمْ شَيْـًٔا وَلَوْ كَثُرَتْۙ وَاَنَّ اللّٰهَ مَعَ الْمُؤْمِن۪ينَ۟अगर तुम फ़तेह़ ( कामियाबी ) चाहते हो तो फ़तेह़ तुम्हारे सामने आ चुकी अगर तुम ( अपने काम से ) रूक जाओ, तो तुम्हारे ह़क़ में बेहतर है अगर तुम ने पलट कर फिर वही हरकत की, तो ‘हम’ भी पलटेंंगे, और तुम्हारा जत्था चाहे कितना ज़्यादह हो, तुम्हारे कुछ काम न आ सकेगा और यह कि अल्लाह मोमिनों के साथ होता है।
  20. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَط۪يعُوا اللّٰهَ وَرَسُولَهُ وَلَا تَوَلَّوْا عَنْهُ وَاَنْتُمْ تَسْمَعُونَۚऐ ईमान वालो। अल्लाह और उसके रसूल के हुक्म पर चलो और उससे मुँह न फेरो, और तुम सुनते हो;
  21. وَلَا تَكُونُوا كَالَّذ۪ينَ قَالُوا سَمِعْنَا وَهُمْ لَا يَسْمَعُونَऔर उन लोगों की तरह न हो जाना जिन्होंने कहा था ‘‘हम ने सुना’’ हालाँकि वे सुनते नहीं।
  22. اِنَّ شَرَّ الدَّوَٓابِّ عِنْدَ اللّٰهِ الصُّمُّ الْبُكْمُ الَّذ۪ينَ لَا يَعْقِلُونَबेशक अल्लाह की नज़र में तो तमाम जानदारों से बद्तर वे बहरे गूँगे लोग हैं, जो अक़्ल से काम नहीं लेते।
  23. وَلَوْ عَلِمَ اللّٰهُ ف۪يهِمْ خَيْرًا لَاَسْمَعَهُمْۜ وَلَوْ اَسْمَعَهُمْ لَتَوَلَّوْا وَهُمْ مُعْرِضُونَऔर अगर अल्लाह जानता कि उनमें कुछ भलाई है, तो वह ज़रूर सुनने की तौफ़ीक़ देता; और अगर ‘वह’ उन्हें सुना देता, तो भी वे कत्राते हुए मुँह फेर लेते।
  24. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اسْتَج۪يبُوا لِلّٰهِ وَلِلرَّسُولِ اِذَا دَعَاكُمْ لِمَا يُحْي۪يكُمْۚ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ يَحُولُ بَيْنَ الْمَرْءِ وَقَلْبِه۪ وَاَنَّهُٓ اِلَيْهِ تُحْشَرُونَऐ ईमान वालो! अल्लाह और रसूल की बात मानो जब कि ‘वह’ तुम्हें उस चीज़ की ओर बुलाएँ जो तुम्हें ज़िन्दगी देने वाली है, और जान लो कि अल्लाह, आदमी और उसके दिल के बीच आड़े आ जाता है, और यह कि ‘वही’ है जिसकी ओर तुम इकट्ठा किये जाओगे।
  25. وَاتَّقُوا فِتْنَةً لَا تُص۪يبَنَّ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مِنْكُمْ خَٓاصَّةًۚ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِऔर उन फ़ित्नों से बचो जो अपनी लपेट में खास तौर से केवल ज़ालिमों को ही नहीं मिलेगा और जान लो कि अल्लाह सख़्त अ़ज़ाब देने वाला है।
  26. وَاذْكُرُٓوا اِذْ اَنْتُمْ قَل۪يلٌ مُسْتَضْعَفُونَ فِي الْاَرْضِ تَخَافُونَ اَنْ يَتَخَطَّفَكُمُ النَّاسُ فَاٰوٰيكُمْ وَاَيَّدَكُمْ بِنَصْرِه۪ وَرَزَقَكُمْ مِنَ الطَّيِّبَاتِ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर जब तुम ज़मीन (मक्का ) में थोड़े, और कमज़ोर समझे जाते थे, और डरे सहमे रहते थे कि लोग तुम्हें कहीं उचक न लें जाएँ, तो ‘उसने’ तुम्हें ठिकाना दिया और अपनी मदद से तुम्हें ताक़त दी और पाकीज़ा चीज़ें खाने को दीं, ताकि तुम शुक्र करो और तुम जानते हो।
  27. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَخُونُوا اللّٰهَ وَالرَّسُولَ وَتَخُونُٓوا اَمَانَاتِكُمْ وَاَنْتُمْ تَعْلَمُونَऐ ईमान वालो! तुम अल्लाह और उसके रसूल के साथ ख़ियानत न करो और न अपनी अमानतों में ख़ियानत करो और तुम जानते हो।
  28. وَاعْلَمُٓوا اَنَّمَٓا اَمْوَالُكُمْ وَاَوْلَادُكُمْ فِتْنَةٌۙ وَاَنَّ اللّٰهَ عِنْدَهُٓ اَجْرٌ عَظ۪يمٌ۟और जान लो कि तुम्हारा माल और औलाद बड़ी आज़्माइश हैं और यह कि अल्लाह के पास बड़ा सवाब है।
  29. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنْ تَتَّقُوا اللّٰهَ يَجْعَلْ لَكُمْ فُرْقَانًا وَيُكَفِّرْ عَنْكُمْ سَيِّـَٔاتِكُمْ وَيَغْفِرْ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ ذُو الْفَضْلِ الْعَظ۪يمِऐ ईमान वालो। अगर तुम अल्लाह से डरोगे तो वह तुम्हारे लिए फ़र्क़ (अन्तर ) पैदा कर देगा, और तुम्हारे गुनाह और तुम्हारी बुराइयाँ दूर कर देगा, और तुम्हें माफ़ कर देगा। और अल्लाह बड़ा फज़्ल वाला है।
  30. وَاِذْ يَمْكُرُ بِكَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِيُثْبِتُوكَ اَوْ يَقْتُلُوكَ اَوْ يُخْرِجُوكَۜ وَيَمْكُرُونَ وَيَمْكُرُ اللّٰهُۜ وَاللّٰهُ خَيْرُ الْمَاكِر۪ينَऔर जब काफ़िर तुम्हारे साथ चालें चल रहे थे, ताकि तुम्हें क़ैद रखें या तुम्हें क़त्ल कर दें या तुम्हें निकाल बाहर करें वे अपनी चालें चल रहे थे और अल्लाह भी अपनी तद्बीर (उपाय) कर रहा था और अल्लाह सबसे अच्छी चाल चलने वाला है।
  31. وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُنَا قَالُوا قَدْ سَمِعْنَا لَوْ نَشَٓاءُ لَقُلْنَا مِثْلَ هٰذَٓاۙ اِنْ هٰذَٓا اِلَّٓا اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَऔर जब उनके सामने हमारी आयतें पढ़ी जाती हैं, तो कहते हैं, ‘‘हम सुन चुके अगर हम चाहें तो ऐसी बातें हम भी बना लें; यह तो बस पहले के लोगों की कहानियाँ हैं।’’
  32. وَاِذْ قَالُوا اللّٰهُمَّ اِنْ كَانَ هٰذَا هُوَ الْحَقَّ مِنْ عِنْدِكَ فَاَمْطِرْ عَلَيْنَا حِجَارَةً مِنَ السَّمَٓاءِ اَوِ ائْتِنَا بِعَذَابٍ اَل۪يمٍऔर जब उन्होंने कहा कि, ‘‘ऐ अल्लाह! अगर यही तेरे यहाँ से ह़क़ है तो हम पर आसमान से पत्थर बरसा दे, या कोई और तक्लीफ़ देने वाला अ़ज़ाब भेज दे।’’
  33. وَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيُعَذِّبَهُمْ وَاَنْتَ ف۪يهِمْۜ وَمَا كَانَ اللّٰهُ مُعَذِّبَهُمْ وَهُمْ يَسْتَغْفِرُونَऔर अल्लाह ऐसा नहीं कि तुम उनके बीच मौजूद हो ओैर वह उन्हें अ़ज़ाब देता और न अल्लाह ऐसा था कि वे माफ़ी माँगें और ‘वह’ उन्हें अ़ज़ाब दे।
  34. وَمَا لَهُمْ اَلَّا يُعَذِّبَهُمُ اللّٰهُ وَهُمْ يَصُدُّونَ عَنِ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِ وَمَا كَانُٓوا اَوْلِيَٓاءَهُۜ اِنْ اَوْلِيَٓاؤُ۬هُٓ اِلَّا الْمُتَّقُونَ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَऔर उनके लिए कौन सी वजह है कि अल्लाह उन्हें अ़ज़ाब न दे, जबकि वे ‘‘मस्जिदे ह़राम’’ (कअ़बः) से रोकते हैं, हालाँकि वे उसके कोई मुतवल्ली (व्यवस्थापक) भी नहीं, उसके मुतवल्ली तो केवल परहेज़गार ही हैं, लेकिन उनमें के अक्सर लोग जानते नहीं।
  35. وَمَا كَانَ صَلَاتُهُمْ عِنْدَ الْبَيْتِ اِلَّا مُكَٓاءً وَتَصْدِيَةًۜ فَذُوقُوا الْعَذَابَ بِمَا كُنْتُمْ تَكْفُرُونَऔर उन लोगों की नमाज़ उस घर (कअ़बः) के पास, सीटियाँ बजाने और तालियाँ पीटने के सिवा कुछ भी न थीं, तो अब अ़ज़ाब का मज़ा चखो, उस इन्कार के बदले में जो तुम करते थे।
  36. اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا يُنْفِقُونَ اَمْوَالَهُمْ لِيَصُدُّوا عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۜ فَسَيُنْفِقُونَهَا ثُمَّ تَكُونُ عَلَيْهِمْ حَسْرَةً ثُمَّ يُغْلَبُونَۜ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِلٰى جَهَنَّمَ يُحْشَرُونَۙजो लोग काफ़िर अपना माल खर्च करते हैं, कि ( लोगों को) अल्लाह के रास्ते से रोकें, वे तो खर्च करते रहेंगे, मगर आख़िर में उनके लिए अफ़सोस होगा, और वे मग़लूब (पराजित) हो जाएँंगे, और काफ़िर दोज़ख की ओर समेट लिए जाएँगे,
  37. لِيَم۪يزَ اللّٰهُ الْخَب۪يثَ مِنَ الطَّيِّبِ وَيَجْعَلَ الْخَب۪يثَ بَعْضَهُ عَلٰى بَعْضٍ فَيَرْكُمَهُ جَم۪يعًا فَيَجْعَلَهُ ف۪ي جَهَنَّمَۜ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَ۟ताकि अल्लाह नापाक को पाक से छाँट कर अलग करे, और नापाकों को आपस में एक दूसरे पर रख कर ढ़ेर बना दे, फिर उसे जहन्नम में डाल दे, यही लोग घाटे में पड़ने वाले हैं।
  38. قُلْ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِنْ يَنْتَهُوا يُغْفَرْ لَهُمْ مَا قَدْ سَلَفَۚ وَاِنْ يَعُودُوا فَقَدْ مَضَتْ سُنَّتُ الْاَوَّل۪ينَउन काफ़िरों से कह दीजिए, अगर वे अपने (बुरे) कामों से बाज़ आ जाएँं, तो जो कुछ हो चुका, उसे माफ़ कर दिया जायेगा; और अगर वे फिर वही करेंगे, तो गुज़रे हुए लोगों के बारे में (जो) तरीक़ा जारी हो चुका है (वही उनके ह़क़ में होगा।)
  39. وَقَاتِلُوهُمْ حَتّٰى لَا تَكُونَ فِتْنَةٌ وَيَكُونَ الدّ۪ينُ كُلُّهُ لِلّٰهِۚ فَاِنِ انْتَهَوْا فَاِنَّ اللّٰهَ بِمَا يَعْمَلُونَ بَص۪يرٌऔर उन लोगों से लड़ते रहें, यहाँ तक कि फ़ित्ना (ज़ुल्म) बाक़ी न रहे और दीन पूरा का पूरा अल्लाह ही के लिए हो जाए। फिर अगर वे बाज़ आ जाएँ, तो अल्लाह उनके कामों को देख रहा है।
  40. وَاِنْ تَوَلَّوْا فَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ مَوْلٰيكُمْۜ نِعْمَ الْمَوْلٰى وَنِعْمَ النَّص۪يرُऔर अगर वे मुँह मोडें़ तो जान लो कि अल्लाह तुम्हारा मौला (संरक्षक) है। क्या ही अच्छा हिमायती है ‘वह’ और क्या ही अच्छा मदद्गार!
  41. وَاعْلَمُٓوا اَنَّمَا غَنِمْتُمْ مِنْ شَيْءٍ فَاَنَّ لِلّٰهِ خُمُسَهُ وَلِلرَّسُولِ وَلِذِي الْقُرْبٰى وَالْيَتَامٰى وَالْمَسَاك۪ينِ وَابْنِ السَّب۪يلِۙ اِنْ كُنْتُمْ اٰمَنْتُمْ بِاللّٰهِ وَمَٓا اَنْزَلْنَا عَلٰى عَبْدِنَا يَوْمَ الْفُرْقَانِ يَوْمَ الْتَقَى الْجَمْعَانِۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऔर जान लो कि जो कुछ तुम्हें ग़नीमत के रूप में माल मिले, उसका पाँचवा भाग अल्लाह का, और उसके रसूल का, और नातेदारों का, और यतीमों का, मुहताजों और मुसाफिरों का है। अगर तुम अल्लाह पर और उस चीज़ पर ईमान रखते हो, जो ‘हमने’ अपने बन्दे पर फैसले के दिन उतारी, जिस दिन दोनों सेनाओं में मुठभेड़ हुई, और अल्लाह को हर चीज़ पर पूरी क़ुदरत (सामर्थ्य ) है।
  42. اِذْ اَنْتُمْ بِالْعُدْوَةِ الدُّنْيَا وَهُمْ بِالْعُدْوَةِ الْقُصْوٰى وَالرَّكْبُ اَسْفَلَ مِنْكُمْۜ وَلَوْ تَوَاعَدْتُمْ لَاخْتَلَفْتُمْ فِي الْم۪يعَادِۙ وَلٰكِنْ لِيَقْضِيَ اللّٰهُ اَمْرًا كَانَ مَفْعُولًاۙ لِيَهْلِكَ مَنْ هَلَكَ عَنْ بَيِّنَةٍ وَيَحْيٰى مَنْ حَيَّ عَنْ بَيِّنَةٍۜ وَاِنَّ اللّٰهَ لَسَم۪يعٌ عَل۪يمٌۙ( याद करो ) जब तुम घाटी के क़रीब किनारे पर थे; और वे घाटी से दूर किनारे पर थे, और क़ाफ़िला तुम से नीचे की ओर था। अगर तुम वक्त मुक़र्रर ( निश्चित ) करते तो ज़रूर तुम वक़्त मुकर्रर पर न पहुँचते; लेकिन जो कुछ हुआ वह इस लिए कि अल्लाह उस बात का फ़ैसला कर दे, जिसका पूरा होना यक़ीनी था, ताकि जिसे मरना हो वह खुले प्रमाण देख कर(ह़क़ पहचान कर) ही मरे और जिसे ज़िन्दा रहना हो, वह खुले प्रमाण देख कर ज़िन्दा रहे। बेशक अल्लाह खूब जानता, सुनता है।
  43. اِذْ يُر۪يكَهُمُ اللّٰهُ ف۪ي مَنَامِكَ قَل۪يلًاۜ وَلَوْ اَرٰيكَهُمْ كَث۪يرًا لَفَشِلْتُمْ وَلَتَنَازَعْتُمْ فِي الْاَمْرِ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ سَلَّمَۜ اِنَّهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِजब अल्लाह उनको, तुम्हारे सपने में थोड़ा करके तुम्हें दिखा रहा था; और अगर ‘वह’ उन्हें ज़्यादह करके तुम्हें दिखा देता, तो ज़रुर तुम लोग हिम्मत हार जाते, और अस्ल मामले में झगड़ने लग जाते; लेकिन अल्लाह ने (तुम को) इससे बचा लिया। बेशक ‘वह’ तो जो कुछ दिलों में होता है उसे भी जानता है।
  44. وَاِذْ يُر۪يكُمُوهُمْ اِذِ الْتَقَيْتُمْ ف۪ٓي اَعْيُنِكُمْ قَل۪يلًا وَيُقَلِّلُكُمْ ف۪ٓي اَعْيُنِهِمْ لِيَقْضِيَ اللّٰهُ اَمْرًا كَانَ مَفْعُولًاۜ وَاِلَى اللّٰهِ تُرْجَعُ الْاُمُورُ۟और जब तुम्हारी आपस में मुठ भेड़ हुई, तो वह तुम्हारी निगाहों में उन्हें कम करके, और तुम्हें उनकी निगाहों में कम करके दिखा रहा था, ताकि अल्लाह उस बात का फ़ैसला कर दे जिसका होना तय था, और सारे मामले अल्लाह ही की ओर पलटते हैं।
  45. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا لَق۪يتُمْ فِئَةً فَاثْبُتُوا وَاذْكُرُوا اللّٰهَ كَث۪يرًا لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَۚऐ ईमान वालो! जब तुम्हारा किसी गिरोह से मुक़ाबला हो जाए तो जमे रहो और अल्लाह को खूब याद करो, ताकि तुम्हें कामियाबी मिल जाये।
  46. وَاَط۪يعُوا اللّٰهَ وَرَسُولَهُ وَلَا تَنَازَعُوا فَتَفْشَلُوا وَتَذْهَبَ ر۪يحُكُمْ وَاصْبِرُواۜ اِنَّ اللّٰهَ مَعَ الصَّابِر۪ينَۚऔर अल्लाह और उसके रसूल के हुक्म पर चलो और आपस में झगड़ा न करो, वरना हिम्मत हार बैठोगे और तुम्हारी हवा उखड़ जाएगी; और सब्र से काम लो, बेशक अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है;
  47. وَلَا تَكُونُوا كَالَّذ۪ينَ خَرَجُوا مِنْ دِيَارِهِمْ بَطَرًا وَرِئَٓاءَ النَّاسِ وَيَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ بِمَا يَعْمَلُونَ مُح۪يطٌऔर उन लोगों की तरह न हो जाना जो अपने घरों से इतराते, और लोगों को दिखाते हुऐ निकले थे, और लोगों को अल्लाह की राह से रोकते हैं, हालाँकि जो कुछ ये करते हैं, अल्लाह उसे अपने घेरे में लिए हुए है।
  48. وَاِذْ زَيَّنَ لَهُمُ الشَّيْطَانُ اَعْمَالَهُمْ وَقَالَ لَا غَالِبَ لَكُمُ الْيَوْمَ مِنَ النَّاسِ وَاِنّ۪ي جَارٌ لَكُمْۚ فَلَمَّا تَرَٓاءَتِ الْفِئَتَانِ نَكَصَ عَلٰى عَقِبَيْهِ وَقَالَ اِنّ۪ي بَر۪ٓيءٌ مِنْكُمْ اِنّ۪ٓي اَرٰى مَا لَا تَرَوْنَ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اللّٰهَۜ وَاللّٰهُ شَد۪يدُ الْعِقَابِ۟और जब शैतान ने उनके अ़ामाल उनके लिए सुन्दर बना कर दिखाए और कहा, ‘‘आज के दिन लोगों में से कोई तुम पर ग़ालिब (प्रभावी) नहीं हो सकता, और मैं तुम्हारे साथ हूँ।’’ लेकिन जब दोनों गिरोह आमने-सामने हुए तो वह उल्टे पाँव फिर गया और कहने लगा, ‘‘मेरा तुम से कोई सम्बन्ध नहीं, मैं तो ऐसी चीजें़ देख रहा हूँ, जो तुम नहीं देख सकते, मैं तो अल्लाह से डरता हूँ, और अल्लाह सख़्त अ़ज़ाब देने वाला है।’’
  49. اِذْ يَقُولُ الْمُنَافِقُونَ وَالَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ غَرَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ د۪ينُهُمْۜ وَمَنْ يَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِ فَاِنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌजब मुनाफ़िक़ (कप्टाचारी) और वे लोग जिनके दिलों में रोग है कह रहे थे, ‘‘उन लोगों को तो उनके धर्म ने धोखे में डाल रखा है।’’ और जो व्यक्ति अल्लाह पर भरोसा रखता है, तो बेशक अल्लाह ग़ालिब, (प्रभुत्वशाली,) ह़िक्मत वाला है।
  50. وَلَوْ تَرٰٓى اِذْ يَتَوَفَّى الَّذ۪ينَ كَفَرُواۙ الْمَلٰٓئِكَةُ يَضْرِبُونَ وُجُوهَهُمْ وَاَدْبَارَهُمْۚ وَذُوقُوا عَذَابَ الْحَر۪يقِऔर काश तुम उस वक़्त देखो, जबकि फ़रिश्ते काफ़िरों की जाने निकालते हैं, उनके चेहरों और उनकी पीठों पर मारते जाते हैं, कि ‘‘लो आग के अ़ज़ाब का मज़ा चखो;’’
  51. ذٰلِكَ بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يكُمْ وَاَنَّ اللّٰهَ لَيْسَ بِظَلَّامٍ لِلْعَب۪يدِۙयह उसी का बदला है जो तुम्हारे हाथों ने आगे भेजा, और यह कि अल्लाह अपने बन्दों पर थोड़ा सा भी ज़ुल्म नहीं करता;
  52. كَدَأْبِ اٰلِ فِرْعَوْنَۙ وَالَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ كَفَرُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ فَاَخَذَهُمُ اللّٰهُ بِذُنُوبِهِمْۜ اِنَّ اللّٰهَ قَوِيٌّ شَد۪يدُ الْعِقَابِ(उनके साथ वैसा ही मामला पेश आया) जैसा फ़िरअ़ौन के लोगों और उनसे पहले के लोगों के साथ पेश आया; उन्होंने अल्लाह की आयतों का इन्कार किया, तो अल्लाह ने उनके गुनाहोंं की वजह से उन्हें पकड़ लिया। बेशक अल्लाह ज़बर्दस्त, (शक्तिशाली), सख़्त अ़ज़ाब देने वाला है।
  53. ذٰلِكَ بِاَنَّ اللّٰهَ لَمْ يَكُ مُغَيِّرًا نِعْمَةً اَنْعَمَهَا عَلٰى قَوْمٍ حَتّٰى يُغَيِّرُوا مَا بِاَنْفُسِهِمْۙ وَاَنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌۙयह इस लिए कि जो नेअ़मत अल्लाह किसी क़ौम को दिया करता है, जब तक वे खुद अपने (दिलों की) ह़ालत न बदल डालें, अल्लाह उसे नहीं बदला करता, और यह इस लिए कि अल्लाह सब कुछ सुनता जानता है।
  54. كَدَأْبِ اٰلِ فِرْعَوْنَۙ وَالَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِ رَبِّهِمْۚ فَاَهْلَكْنَاهُمْ بِذُنُوبِهِمْ وَاَغْرَقْنَٓا اٰلَ فِرْعَوْنَۚ وَكُلٌّ كَانُوا ظَالِم۪ينَजैसे फ़िरअ़ौनियों और उनसे पहले के लोगों का ह़ाल हुआ, उन्होंने अपने रब की आयतों को झुठलाया, तो ‘हमने’ उन्हें उनके गुनाहों के बदले में तबाह कर दिया। और फ़िरअ़ौनियों को डुबो दिया, और यह सभी ज़ालिम थे।
  55. اِنَّ شَرَّ الدَّوَٓابِّ عِنْدَ اللّٰهِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا فَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَۚसबसे बुरे जानदारों में अल्लाह के नज़्दीक, वे लोग हैं जिन्होंने इन्कार किया, फिर वे ईमान नहीं लाते।
  56. اَلَّذ۪ينَ عَاهَدْتَ مِنْهُمْ ثُمَّ يَنْقُضُونَ عَهْدَهُمْ ف۪ي كُلِّ مَرَّةٍ وَهُمْ لَا يَتَّقُونَजिन लोगों से तुमने अ़हद (सन्धि) लिया, वे फिर हर बार अपने अ़हद को तोड़ देते हैं और डरते नहीं;
  57. فَاِمَّا تَثْقَفَنَّهُمْ فِي الْحَرْبِ فَشَرِّدْ بِهِمْ مَنْ خَلْفَهُمْ لَعَلَّهُمْ يَذَّكَّرُونَअगर तुम उनको लड़ाई में पाओ, तो उन्हें ऐसी सज़ा दो कि जो लोग उनके पीछे हों, वे उनको देख कर भाग जाएँ, ताकि उनको सबक़ मिले।
  58. وَاِمَّا تَخَافَنَّ مِنْ قَوْمٍ خِيَانَةً فَانْبِذْ اِلَيْهِمْ عَلٰى سَوَٓاءٍۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ الْخَٓائِن۪ينَ۟और अगर तुम को किसी क़ौम से ख़ियानत (विश्वासघात) करने का डर हो, तो तुम भी उसी तरह (ऐसे लोगों के साथ किये हुए अ़हद को खुल्लम-खुल्ला) उन्हीं के आगे फेंक दो। बेशक अल्लाह ख़ियानत करने वालों को पसंद नहीं करता।
  59. وَلَا يَحْسَبَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا سَبَقُواۜ اِنَّهُمْ لَا يُعْجِزُونَऔर काफ़िर यह न समझें कि वे भाग निकले हैं, वे आजिज़ करके बाहर नहीं जा सकते,
  60. وَاَعِدُّوا لَهُمْ مَا اسْتَطَعْتُمْ مِنْ قُوَّةٍ وَمِنْ رِبَاطِ الْخَيْلِ تُرْهِبُونَ بِه۪ عَدُوَّ اللّٰهِ وَعَدُوَّكُمْ وَاٰخَر۪ينَ مِنْ دُونِهِمْۚ لَا تَعْلَمُونَهُمْۚ اَللّٰهُ يَعْلَمُهُمْۜ وَمَا تُنْفِقُوا مِنْ شَيْءٍ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ يُوَفَّ اِلَيْكُمْ وَاَنْتُمْ لَا تُظْلَمُونَऔर जहाँ तक हो सके उनके लिए क़ूव्वत (बल) और बँधे घोड़े (लड़ाई के लिए) तैयार रखो, ताकि उसके ज़रिए अल्लाह के दुश्मनों, और अपने दुश्मनों, और इनके सिवा, उन दूसरे लोगों को भी भयभीत कर दो जिन्हें तुम नहीं जानते, अल्लाह उनको जानता है; और अल्लाह की राह में जो कुछ तुम खर्च करोगे, वह पूरा चुका दिया जायेगा, और तुम्हारे साथ हरगिज़ नाइन्साफ़ी न होगी।
  61. وَاِنْ جَنَحُوا لِلسَّلْمِ فَاجْنَحْ لَهَا وَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِۜ اِنَّهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُऔर अगर यह लोग सुलह की ओर मायल हों, तो तुम भी उनकी ओर मायल हो जाओ और अल्लाह पर भरोसा रखो। बेशक ‘वह’ सब कुछ सुनता, जानता है।
  62. وَاِنْ يُر۪يدُٓوا اَنْ يَخْدَعُوكَ فَاِنَّ حَسْبَكَ اللّٰهُۜ هُوَ الَّذ۪ٓي اَيَّدَكَ بِنَصْرِه۪ وَبِالْمُؤْمِن۪ينَۙऔर अगर यह चाहें कि तुम्हें धोखा दें, तो तुम्हारे लिए अल्लाह काफ़ी है, ‘वही’ तो है ‘जिसने’ तुम्हें अपनी मदद से और मोमिनो के ज़रिए ताक़त पहुँचाई;
  63. وَاَلَّفَ بَيْنَ قُلُوبِهِمْۜ لَوْ اَنْفَقْتَ مَا فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًا مَٓا اَلَّفْتَ بَيْنَ قُلُوبِهِمْ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ اَلَّفَ بَيْنَهُمْۜ اِنَّهُ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌऔर उनके दिल आपस में एक-दूसरे के साथ जोड़ दिये; अगर तुम धरती में जो कुछ है सब खर्च कर डालते तो भी उनके दिलों को आपस में जोड़ न सकते, लेकिन अल्लाह ही ने उन्हें आपस में जोड़ दिया; बेशक ‘वह’ ज़बर्दस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।
  64. يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ حَسْبُكَ اللّٰهُ وَمَنِ اتَّبَعَكَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَ۟ऐ नबी ! अल्लाह आप के लिए औैर ईमान वालों के लिए, जो आपके अनुयायी काफी हैं।
  65. يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ حَرِّضِ الْمُؤْمِن۪ينَ عَلَى الْقِتَالِۜ اِنْ يَكُنْ مِنْكُمْ عِشْرُونَ صَابِرُونَ يَغْلِبُوا مِائَتَيْنِۚ وَاِنْ يَكُنْ مِنْكُمْ مِائَةٌ يَغْلِبُٓوا اَلْفًا مِنَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاَنَّهُمْ قَوْمٌ لَا يَفْقَهُونَऐ नबी ! मोमिनों को क़िताल (युद्ध) पर उभारिए । अगर आप में के बीस आदमी भी जमे रहें, तो वे दो सौ पर ग़ालिब (प्रभावी) होंगे; और अगर आप में से ऐसे सौ होंगे, तो वे एक हज़ार काफ़िरों पर ग़ालिब (प्रभावी) होंगे, क्योंकि यह ऐसे लोग हैं जो कुछ भी नहीं समझते।
  66. اَلْـٰٔنَ خَفَّفَ اللّٰهُ عَنْكُمْ وَعَلِمَ اَنَّ ف۪يكُمْ ضَعْفًاۜ فَاِنْ يَكُنْ مِنْكُمْ مِائَةٌ صَابِرَةٌ يَغْلِبُوا مِائَتَيْنِۚ وَاِنْ يَكُنْ مِنْكُمْ اَلْفٌ يَغْلِبُٓوا اَلْفَيْنِ بِاِذْنِ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ مَعَ الصَّابِر۪ينَअब अल्लाह ने तुम्हारे बोझ को हल्का कर दिया और ‘उसे’ मालूम हुआ कि तुममें कुछ कमज़ोरी है, तो अगर तुम्हारे सौ आदमी जमे रहने वाले होंगे, तो वे दो सौ पर ग़ालिब (प्रभावी) रहेंगे; और अगर तुममें ऐसे हज़ार होंगे, तो अल्लाह के हुक्म से वे दो हज़ार पर ग़ालिब (प्रभावी) रहेंगे, और अल्लाह तो उन्हीं के साथ है जो सब्र करते हैं।
  67. مَا كَانَ لِنَبِيٍّ اَنْ يَكُونَ لَهُٓ اَسْرٰى حَتّٰى يُثْخِنَ فِي الْاَرْضِۜ تُر۪يدُونَ عَرَضَ الدُّنْيَاۗ وَاللّٰهُ يُر۪يدُ الْاٰخِرَةَۜ وَاللّٰهُ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌकिसी नबी के लिए यह उचित नहीं कि उनके पास क़ैदी हों, यहाँ तक कि वह धरती में खून खराबा करे; तुम लोग दुनिया का सामान चाहते हो, जबकि अल्लाह आख़िरत चाहता है, और अल्लाह बड़ा ज़बरदस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।
  68. لَوْلَا كِتَابٌ مِنَ اللّٰهِ سَبَقَ لَمَسَّكُمْ ف۪يمَٓا اَخَذْتُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌअगर अल्लाह का लिखा पहले से मौजूद न होता, तो जो कुछ नीति तुमने अपनाई है उस पर तुम्हें कोई बड़ा अ़ज़ाब आ जाता।
  69. فَكُلُوا مِمَّا غَنِمْتُمْ حَلَالًا طَيِّبًاۘ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌ۟तो जो कुछ ग़नीमत का माल तुमने ह़ासिल किया है, उसे ह़लाल पाक समझकर खाओ और अल्लाह से डरते रहो; बेशक अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  70. يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ قُلْ لِمَنْ ف۪ٓي اَيْد۪يكُمْ مِنَ الْاَسْرٰٓىۙ اِنْ يَعْلَمِ اللّٰهُ ف۪ي قُلُوبِكُمْ خَيْرًا يُؤْتِكُمْ خَيْرًا مِمَّٓا اُخِذَ مِنْكُمْ وَيَغْفِرْ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌऐ नबी! कह दीजिए, उन क़ैदियों से जो आप के हाथ में हैं, ‘‘कि अगर अल्लाह ने यह जान लिया कि तुम्हारे दिलों में कुछ भलाई है, तो ‘वह’ उससे कहीं बेहतर तुम्हें देगा, जो तुम से छिन गया है, और तुम्हें माफ़ कर देगा, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
  71. وَاِنْ يُر۪يدُوا خِيَانَتَكَ فَقَدْ خَانُوا اللّٰهَ مِنْ قَبْلُ فَاَمْكَنَ مِنْهُمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऔर अगर यह आप से ख़ियानत (विश्वासघात) करना चाहेंगे, तो इससे पहले भी वे अल्लाह के साथ ख़ियानत कर चुके हैं तो उसने तुम्हें उन पर अधिकार दे दिया, अल्लाह जानने वाला, बड़ा ह़िक्मत वाला है।
  72. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَهَاجَرُوا وَجَاهَدُوا بِاَمْوَالِهِمْ وَاَنْفُسِهِمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَالَّذ۪ينَ اٰوَوْا وَنَصَرُٓوا اُو۬لٰٓئِكَ بَعْضُهُمْ اَوْلِيَٓاءُ بَعْضٍۜ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَلَمْ يُهَاجِرُوا مَا لَكُمْ مِنْ وَلَايَتِهِمْ مِنْ شَيْءٍ حَتّٰى يُهَاجِرُواۚ وَاِنِ اسْتَنْصَرُوكُمْ فِي الدّ۪ينِ فَعَلَيْكُمُ النَّصْرُ اِلَّا عَلٰى قَوْمٍ بَيْنَكُمْ وَبَيْنَهُمْ م۪يثَاقٌۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌजो लोग ईमान लाए और उन्होंने हिज्रत की, और अल्लाह की राह में अपने मालों और अपनी जानों के साथ जिहाद किया, वे और जिन लोगों ने उन्हें पनाह दी, और मदद की, वही लोग आपस में एक-दूसरे के वली (संरक्षक) हो रहे हैंैं; और जो लोग ईमान तो लाए, लेकिन उन्होंने हिज्रत नहीं की, तुम्हारी उनसे कोई दोस्ती (संरक्षण) नहीं, जब तक कि वे हिजरत न करें और अगर वह तुम से मदद माँगे दीन के काम में तो तुम पर वाजिब है कि मदद करो, सिवाए इसके, कि (यह मदद) किसी ऐसी क़ौम के मुक़ाबले में हो जिससे तुम्हारे दर्मियान मुआहिदा (संधि) हो, और अल्लाह खूब देख रहा है जो कुछ तुम करते हो।
  73. وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا بَعْضُهُمْ اَوْلِيَٓاءُ بَعْضٍۜ اِلَّا تَفْعَلُوهُ تَكُنْ فِتْنَةٌ فِي الْاَرْضِ وَفَسَادٌ كَب۪يرٌۜऔर जो लोग काफ़िर हैं, वह आपस में एक दूसरे के दोस्त हैं; अगर तुम ऐसा न करोगे तो धरती में फ़ित्ना और बड़ा फ़साद फैल जाएगा।
  74. وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَهَاجَرُوا وَجَاهَدُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَالَّذ۪ينَ اٰوَوْا وَنَصَرُٓوا اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُؤْمِنُونَ حَقًّاۜ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَرِزْقٌ كَر۪يمٌऔर जो लोग ईमान लाए और उन्होंने हिज्रत की और अल्लाह की राह में जिहाद किया, और जिन लोगों ने उन्हें पनाह दी और मदद की, वही सच्चे मोमिन हैं। उनके लिए माफ़ी और इज़्ज़त वाली रोज़ी है।
  75. وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مِنْ بَعْدُ وَهَاجَرُوا وَجَاهَدُوا مَعَكُمْ فَاُو۬لٰٓئِكَ مِنْكُمْۜ وَاُو۬لُوا الْاَرْحَامِ بَعْضُهُمْ اَوْلٰى بِبَعْضٍ ف۪ي كِتَابِ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌऔर जो लोग बाद में ईमान लाए और उन्होंने हिज्रत की और तुम्हारे साथ मिलकर जिहाद किया तो ऐसे लोग भी तुममें ही से हैं। और क़रीबी रिश्तेदार एक दूसरे के ज़्यादह ह़क़दार हैं अल्लाह की किताब में, बेशक अल्लाह हर चीज़ का इ़ल्म रखने वाला है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet