Can Damlaları

सूरह 7: Al-Araf

  1. الٓمٓصٓۜअलिफ़्- लाम्- मीम्- साद्,
  2. كِتَابٌ اُنْزِلَ اِلَيْكَ فَلَا يَكُنْ ف۪ي صَدْرِكَ حَرَجٌ مِنْهُ لِتُنْذِرَ بِه۪ وَذِكْرٰى لِلْمُؤْمِن۪ينَ(ऐ मुह़म्मद) किताब जो आप की ओर उतारी गयी, इससे आपके सीने में कोई तंगी न हो, ताकि आप इसके ज़रिये सचेत करें, और यह ईमान वालों के लिए नसीह़त है;
  3. اِتَّبِعُوا مَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكُمْ مِنْ رَبِّكُمْ وَلَا تَتَّبِعُوا مِنْ دُونِه۪ٓ اَوْلِيَٓاءَۜ قَل۪يلًا مَا تَذَكَّرُونَजो (किताब) आप के रब की ओर से आपकी ओर नाज़िल हुई है, उसकी पैरवी करें और उसे छोड़ कर दूसरे साथियों की पैरवी न करें, (मगर) तुम लोग कम ही नसीह़त क़ुबूल करते हो।
  4. وَكَمْ مِنْ قَرْيَةٍ اَهْلَكْنَاهَا فَجَٓاءَهَا بَأْسُنَا بَيَاتًا اَوْ هُمْ قَٓائِلُونَऔर कितनी ही बस्तियाँ थीं, जिन्हें ‘हमने’ हलाक कर दिया, उन पर ‘हमारा’ अ़ज़ाब रात को आता था, जबकि वे सो रहे होते, या (दिन को) वे क़ैलूला (दोपहर को आराम) कर रहे होते;
  5. فَمَا كَانَ دَعْوٰيهُمْ اِذْ جَٓاءَهُمْ بَأْسُنَٓا اِلَّٓا اَنْ قَالُٓوا اِنَّا كُنَّا ظَالِم۪ينَतो जिस वक़्त उन पर अ़ज़ाब आता था तो उनके मुहँ से यही निकलता था, ‘‘हक़ीक़त में हम ही ज़ालिम थे’’
  6. فَلَنَسْـَٔلَنَّ الَّذ۪ينَ اُرْسِلَ اِلَيْهِمْ وَلَنَسْـَٔلَنَّ الْمُرْسَل۪ينَۙतो ‘हम’ उन लोगों से ज़रूर पूछेंगे, जिनके पास रसूल भेजे गये थे, और ‘हम’ रसूलों से भी ज़रूर पूछेंगे।
  7. فَلَنَقُصَّنَّ عَلَيْهِمْ بِعِلْمٍ وَمَا كُنَّا غَٓائِب۪ينَफिर ‘हम’ पूरे इल्म के साथ उनके सामने सब बयान कर देंगे, कि ‘हम’ कहीं ग़ायब तो नहीं थे।
  8. وَالْوَزْنُ يَوْمَئِذٍۨ الْحَقُّۚ فَمَنْ ثَقُلَتْ مَوَاز۪ينُهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَऔर उस दिन बिल्कुल पक्का सच्चा वज़न होगा, तो जिनके अ़मल वज़न में भारी होंगे, वही कामियाब होंगे।
  9. وَمَنْ خَفَّتْ مَوَاز۪ينُهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ بِمَا كَانُوا بِاٰيَاتِنَا يَظْلِمُونَऔर वे लोग जिनके अ़मल वज़न में हल्के होंगे, तो वही वे लोग होंगे, जिन्होंने अपने आप को घाटे में डाला, क्योंकि वह ‘हमारी’ आयतों का इन्कार और अपने ऊपर जुल्म करते रहे।
  10. وَلَقَدْ مَكَّنَّاكُمْ فِي الْاَرْضِ وَجَعَلْنَا لَكُمْ ف۪يهَا مَعَايِشَۜ قَل۪يلًا مَا تَشْكُرُونَ۟और ‘हम’ ही ने ज़मीन में तुम्हारा ठिकाना बनाया और उसमें तुम्हारे लिए रोज़ी के सामान पैदा किये, (मगर) तुम बहुत कम शुक्र करते हो।
  11. وَلَقَدْ خَلَقْنَاكُمْ ثُمَّ صَوَّرْنَاكُمْ ثُمَّ قُلْنَا لِلْمَلٰٓئِكَةِ اسْجُدُوا لِاٰدَمَۗ فَسَجَدُٓوا اِلَّٓا اِبْل۪يسَۜ لَمْ يَكُنْ مِنَ السَّاجِد۪ينَऔर ‘हम’ ही ने तुमको पैदा किया, फिर तुम्हारी सूरत व शक्ल बनाई, फिर फ़रिश्तों को हुक्म दिया, ‘‘आदम को सज्दः करो’’ तो उन्होंने सज्दः किया सिवाय इब्लीस के, वह सज्दः करने वालों में से न हुआ;
  12. قَالَ مَا مَنَعَكَ اَلَّا تَسْجُدَ اِذْ اَمَرْتُكَۜ قَالَ اَنَا۬ خَيْرٌ مِنْهُۚ خَلَقْتَن۪ي مِنْ نَارٍ وَخَلَقْتَهُ مِنْ ط۪ينٍफ़रमाया, ‘‘तुझे किसने सज्दः करने से रोका, जबकि ‘मैंने तुझे हुक्म दिया?’’ ‘बोला; ‘‘मैं इससे अच्छा हूँ ‘तूने’ मुझे आग से पैदा किया और इसे मिट्टी से पैदा किया।’’
  13. قَالَ فَاهْبِطْ مِنْهَا فَمَا يَكُونُ لَكَ اَنْ تَتَكَبَّرَ ف۪يهَا فَاخْرُجْ اِنَّكَ مِنَ الصَّاغِر۪ينَफ़रमाया, ‘‘उतर जा यहाँ से! तुझे कोई ह़क़ नहीं है कि यहाँ घमंड करे, बस निकल जा; बेशक तू ज़लील है।’’
  14. قَالَ اَنْظِرْن۪ٓي اِلٰى يَوْمِ يُبْعَثُونَ(उसने) कहा, ‘‘मुझे उस दिन तक मोहलत दीजिए, जिस दिन लोग उठाए जाएँगे।’
  15. قَالَ اِنَّكَ مِنَ الْمُنْظَر۪ينَफ़रमाया,‘‘तुझे मोहलत है।’’
  16. قَالَ فَبِمَٓا اَغْوَيْتَن۪ي لَاَقْعُدَنَّ لَهُمْ صِرَاطَكَ الْمُسْتَق۪يمَۙकहा, ‘‘अच्छा, इस वजह से कि ‘तूने’ मुझे गुमराही में डाला है, मैं भी ‘तेरी’ सीधी राह पर उनके लिए घात लगा कर ज़रूर बैठूँगा;
  17. ثُمَّ لَاٰتِيَنَّهُمْ مِنْ بَيْنِ اَيْد۪يهِمْ وَمِنْ خَلْفِهِمْ وَعَنْ اَيْمَانِهِمْ وَعَنْ شَمَٓائِلِهِمْۜ وَلَا تَجِدُ اَكْثَرَهُمْ شَاكِر۪ينَफिर उनके आगे, और उनके पीछे, और उनके दाएँ, और उनके बाएँं से, उनके पास आऊँगा; और ‘तू’ उनमें से अक्सर लोगों को शुक्रगुज़ार न पाएगा।’’
  18. قَالَ اخْرُجْ مِنْهَا مَذْؤُ۫مًا مَدْحُورًاۜ لَمَنْ تَبِعَكَ مِنْهُمْ لَاَمْلَـَٔنَّ جَهَنَّمَ مِنْكُمْ اَجْمَع۪ينَफ़रमाया, ‘‘निकल जा यहाँ से! ज़लील व ख़्वार होकर, उनमें से जो तेरी पैरवी करेंगे, ‘मैं’ ज़रूर तुम सबसे जहन्नम को भर दूँगा।’’
  19. وَيَٓا اٰدَمُ اسْكُنْ اَنْتَ وَزَوْجُكَ الْجَنَّةَ فَكُلَا مِنْ حَيْثُ شِئْتُمَا وَلَا تَقْرَبَا هٰذِهِ الشَّجَرَةَ فَتَكُونَا مِنَ الظَّالِم۪ينَऔर ‘‘ऐ आदम! तुम और तुम्हारी बीवी दोनों जन्नत में रहो बसो, फिर जहाँ से चाहो खाओ, और इस पेड़ के पास न जाना’ वरना ज़ालिमों में से हो जाओगे।’’
  20. فَوَسْوَسَ لَهُمَا الشَّيْطَانُ لِيُبْدِيَ لَهُمَا مَا وُ۫رِيَ عَنْهُمَا مِنْ سَوْاٰتِهِمَا وَقَالَ مَا نَهٰيكُمَا رَبُّكُمَا عَنْ هٰذِهِ الشَّجَرَةِ اِلَّٓا اَنْ تَكُونَا مَلَكَيْنِ اَوْ تَكُونَا مِنَ الْخَالِد۪ينَतो शैतान ने दोनों को बहकाया, ताकि उनकी शर्मगाहों को, जो उन दोनों से छिपी थीं, उन दोनों के सामने खोल दे; और उस (इब्लीस) ने कहा, ‘‘तुम्हारे ‘रब’ ने तुम दोनों को जो इस पेड़ से रोका है, तो केवल इसलिए कि कहीं ऐसा न हो कि तुम फ़रिश्ते हो जाओ, या कहीं ऐसा न हो कि तुम हमेशा अमर (जीते) रहो’’
  21. وَقَاسَمَهُمَٓا اِنّ۪ي لَكُمَا لَمِنَ النَّاصِح۪ينَۙऔर उसने उन दोनों के आगे क़समें खाईं, ‘‘मैं ही तुम दोनों का भला चाहने वाला हूँ;’’
  22. فَدَلّٰيهُمَا بِغُرُورٍۚ فَلَمَّا ذَاقَا الشَّجَرَةَ بَدَتْ لَهُمَا سَوْاٰتُهُمَا وَطَفِقَا يَخْصِفَانِ عَلَيْهِمَا مِنْ وَرَقِ الْجَنَّةِۜ وَنَادٰيهُمَا رَبُّهُمَٓا اَلَمْ اَنْهَكُمَا عَنْ تِلْكُمَا الشَّجَرَةِ وَاَقُلْ لَكُمَٓا اِنَّ الشَّيْطَانَ لَكُمَا عَدُوٌّ مُب۪ينٌइस तरह धोखा देकर उसने उन दोनों को झुका लिया, जब उन्होंने उस पेड़ (के फल) को चखा, तो उनकी शर्मगाहें एक-दूसरे के सामने खुल गयीं और वह अपने ऊपर बाग़ के पत्ते जोड़-जोड़ कर रखने लगे, तब उनके रब ने उनको पुकारा, ‘‘क्या ‘मैंने’ तुम दोनों को इस पेड़ से रोका न था और तुमसे कहा न था कि शैतान तुम्हारा खुला दुश्मन है?’’
  23. قَالَا رَبَّنَا ظَلَمْنَٓا اَنْفُسَنَا وَاِنْ لَمْ تَغْفِرْ لَنَا وَتَرْحَمْنَا لَنَكُونَنَّ مِنَ الْخَاسِر۪ينَदोनों बोले, ‘‘हमारे रब! ‘हमने’ अपने आप पर ज़ुल्म किया, अब अगर ‘तूने’ हमें माफ़ न किया और हम पर रह़म न किया, तो फिर हम घाटा उठाने वालों में से होंगे।’’
  24. قَالَ اهْبِطُوا بَعْضُكُمْ لِبَعْضٍ عَدُوٌّۚ وَلَكُمْ فِي الْاَرْضِ مُسْتَقَرٌّ وَمَتَاعٌ اِلٰى ح۪ينٍफ़रमाया, ‘‘उतर जाओ! तुम आपस में एक-दूसरे के दुश्मन हो और तुम्हारे लिए एक वक़्त तक ज़मीन पर ठिकाना और (ज़िन्दगी का) सामान है।’’
  25. قَالَ ف۪يهَا تَحْيَوْنَ وَف۪يهَا تَمُوتُونَ وَمِنْهَا تُخْرَجُونَ۟फ़रमाया, ‘‘उसी में तुम्हें जीना और उसी में तुम्हें मरना है और उसी में से तुमको निकाला जाएगा।’’
  26. يَا بَن۪ٓي اٰدَمَ قَدْ اَنْزَلْنَا عَلَيْكُمْ لِبَاسًا يُوَار۪ي سَوْاٰتِكُمْ وَر۪يشًا۠ وَلِبَاسُ التَّقْوٰى ذٰلِكَ خَيْرٌۜ ذٰلِكَ مِنْ اٰيَاتِ اللّٰهِ لَعَلَّهُمْ يَذَّكَّرُونَऐ आदम की औलाद! ‘हमने’ तुम्हारे लिए पोशाक (वस्त्र) उतारा है कि तुम्हारी शर्मगाहों को छिपाये और ह़िफाज़त व ज़ीनत का ज़रिया हो; और परहेज़गारी का लिबास, वह सबसे अच्छा है, यह अल्लाह की निशानियों में से है, ताकि वे ध्यान दें।
  27. يَا بَن۪ٓي اٰدَمَ لَا يَفْتِنَنَّكُمُ الشَّيْطَانُ كَمَٓا اَخْرَجَ اَبَوَيْكُمْ مِنَ الْجَنَّةِ يَنْزِعُ عَنْهُمَا لِبَاسَهُمَا لِيُرِيَهُمَا سَوْاٰتِهِمَاۜ اِنَّهُ يَرٰيكُمْ هُوَ وَقَب۪يلُهُ مِنْ حَيْثُ لَا تَرَوْنَهُمْۜ اِنَّا جَعَلْنَا الشَّيَاط۪ينَ اَوْلِيَٓاءَ لِلَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَऐ आदम की औलाद! (कहीं) शैतान तुम्हें बहकावे में न डाल दे, जिस तरह ‘उसने’ तुम्हारे माँ-बाप को जन्नत से निकलवा दिया; उनके कपड़े उन पर से उतरवा दिये, ताकि उनकी शर्मगाहें एक-दूसरे के सामने खोल दे, वह और उनका गिरोह वहाँ से तुम्हें देखता है, जहाँ से तुम उनको नहीं देख सकते ‘हमने’ तो शैतानों को उन लोगों का दोस्त बना दिया है, जो ईमान नहीं रखते।
  28. وَاِذَا فَعَلُوا فَاحِشَةً قَالُوا وَجَدْنَا عَلَيْهَٓا اٰبَٓاءَنَا وَاللّٰهُ اَمَرَنَا بِهَاۜ قُلْ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَأْمُرُ بِالْفَحْشَٓاءِۜ اَتَقُولُونَ عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَऔर जब कोई बेह़याई का काम करते हैं तो कहते हैं, ‘हमने’ अपने बाप-दादा (पूर्वजों) को इसी तरीक़े पर पाया है, और अल्लाह ही ने हमें इसका हुक्म दिया है कह दीजिए, ‘‘अल्लाह कभी बेह़याई की बातों का हुक्म नहीं दिया करता; भला तुम अल्लाह के बारे में ऐसी बात क्यों कहते हो, जिसका तुम्हें इल्म नहीं?’’
  29. قُلْ اَمَرَ رَبّ۪ي بِالْقِسْطِ۠ وَاَق۪يمُوا وُجُوهَكُمْ عِنْدَ كُلِّ مَسْجِدٍ وَادْعُوهُ مُخْلِص۪ينَ لَهُ الدّ۪ينَۜ كَمَا بَدَاَكُمْ تَعُودُونَۜकह दीजिए, ‘‘मेरे ‘रब’ ने तो न्याय का ह़ुक्म दिया है और यह कि इबादत के हर मौक़े (अवसर) पर अपना रूख ठीक रखो और केवल ‘उसी’ के बन्दे एवं फ़रमाँबरदार बनकर ‘उसे’ पुकारो; जैसे ‘उसने’ तुम्हें पहली बार पैदा किया था वैसे ही तुम फिर पैदा होगे।’’
  30. فَر۪يقًا هَدٰى وَفَر۪يقًا حَقَّ عَلَيْهِمُ الضَّلَالَةُۜ اِنَّهُمُ اتَّخَذُوا الشَّيَاط۪ينَ اَوْلِيَٓاءَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَيَحْسَبُونَ اَنَّهُمْ مُهْتَدُونَएक गिरोह को ‘उसने’ राह दिखाई; परन्तु दूसरा गिरोह ऐसा है, जिसके ऊपर गुमराही चिपक कर रह गई; इन लोगों ने अल्लाह को छोड़कर शैतानों को अपना दोस्त बना लिया, और समझते हैं कि सीधी राह पर हैं।
  31. يَا بَن۪ٓي اٰدَمَ خُذُوا ز۪ينَتَكُمْ عِنْدَ كُلِّ مَسْجِدٍ وَكُلُوا وَاشْرَبُوا وَلَا تُسْرِفُواۚ اِنَّهُ لَا يُحِبُّ الْمُسْرِف۪ينَ۟ऐ आदम की औलाद! इबादत के हर मौक़े (अवसर) पर अपनी ज़ीनत (शोभा धारण) करो; और खाओ और पियो, परन्तु ह़द से आगे न बढ़ो; ‘वह’ ह़द से आगे बढ़ने वालों को पसंद नहीं करता।
  32. قُلْ مَنْ حَرَّمَ ز۪ينَةَ اللّٰهِ الَّت۪ٓي اَخْرَجَ لِعِبَادِه۪ وَالطَّيِّبَاتِ مِنَ الرِّزْقِۜ قُلْ هِيَ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا خَالِصَةً يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ كَذٰلِكَ نُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَकह दीजिए, ‘‘किसने ह़राम कर रखा है अल्लाह की उस ज़ीनत (शोभा) को, जिन्हें उसने अपने बन्दों के लिए पैदा किया और पाक चीज़ों को? कह दीजिए, ‘‘यह दुनिया की ज़िन्दगी में भी ईमान वालों के लिए है; (और) क़ियामत के दिन तो यह केवल उन्हीं के लिए होगी, इसी प्रकार ‘हम’ आयतों को उन लोगों के लिए विस्तार से बयान करते हैं, जो जानना चाहें।’’
  33. قُلْ اِنَّمَا حَرَّمَ رَبِّيَ الْفَوَاحِشَ مَا ظَهَرَ مِنْهَا وَمَا بَطَنَ وَالْاِثْمَ وَالْبَغْيَ بِغَيْرِ الْحَقِّ وَاَنْ تُشْرِكُوا بِاللّٰهِ مَا لَمْ يُنَزِّلْ بِه۪ سُلْطَانًا وَاَنْ تَقُولُوا عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَकह दीजिए,‘‘मेरे ‘रब’ ने केवल फुह्श (बेह़याई के) कामों को ह़राम किया है जो उनमें से ज़ाहिर हों उन्हें भी और जो छिपे हों और गुनाह को और नाह़क़ ज़्यादती से ह़क़ मारने को, और इस बात को कि तुम अल्लाह का साझीदार ठहराओ, जिसके लिए उसने कोई प्रमाण नहीं उतारा और इस बात को भी कि तुम अल्लाह पर थोपकर ऐसी बात कहो जिसका तुम्हें इल्म न हो।’’
  34. وَلِكُلِّ اُمَّةٍ اَجَلٌۚ فَاِذَا جَٓاءَ اَجَلُهُمْ لَا يَسْتَأْخِرُونَ سَاعَةً وَلَا يَسْتَقْدِمُونَऔर हर उम्मत (समुदाय) के लिए एक निश्चित मुद्दत है, फिर जब उनका निश्चित समय आ जाता है, तो एक घड़ी भर न पीछे हट सकते हैं और न आगे बढ़ सकते हैं।
  35. يَا بَن۪ٓي اٰدَمَ اِمَّا يَأْتِيَنَّكُمْ رُسُلٌ مِنْكُمْ يَقُصُّونَ عَلَيْكُمْ اٰيَات۪يۙ فَمَنِ اتَّقٰى وَاَصْلَحَ فَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَऐ आदम की औलाद! अगर तुम्हारे पास तुम्हीं में से रसूल आएँ; तुम्हें ‘मेरी’ आयतें सुनाएँ, तो जिस व्यक्ति ने डर रखा और सुधार कर लिया, तो ऐसे लोगों के लिए न कोई डर होगा और न वे ग़मग़ीन होंगे।
  36. وَالَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَاسْتَكْبَرُوا عَنْهَٓا اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَऔर जिन्होंने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया और उनके मुक़ाबले में अकड़ दिखाई; वही आग (जहन्नम) वाले हैं, जिसमें वे हमेशा (जलते) रहेंगे।
  37. فَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَوْ كَذَّبَ بِاٰيَاتِه۪ۜ اُو۬لٰٓئِكَ يَنَالُهُمْ نَص۪يبُهُمْ مِنَ الْكِتَابِۜ حَتّٰٓى اِذَا جَٓاءَتْهُمْ رُسُلُنَا يَتَوَفَّوْنَهُمْۙ قَالُٓوا اَيْنَ مَا كُنْتُمْ تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ قَالُوا ضَلُّوا عَنَّا وَشَهِدُوا عَلٰٓى اَنْفُسِهِمْ اَنَّهُمْ كَانُوا كَافِر۪ينَतो उससे बढ़कर ज़ालिम कौन है, जिसने अल्लाह पर झूठ गढ़ा (मिथ्यारोपण किया) या उसकी आयतों को झुठलाया? ऐसे लोगों को उनके लिए लिखा हुआ हिस्सा पहुँचता रहेगा, यहाँ तक कि जब ‘हमारे’ भेजे हुए (फ़रिश्ते) उनकी जान (प्राण) निकालनेे के लिए उनके पास आएँगे तो कहेंगेः ‘‘कहाँ हैं, वे जिन्हें तुम अल्लाह को छोड़कर पुकारते थे?’’ वे कहेंगे,‘‘वे तो हमसे ग़ायब हो गये,’’ और वे खुद अपने ख़िलाफ़ गवाही देंगे, कि वास्तव में हम इन्कार करने वाले थे।
  38. قَالَ ادْخُلُوا ف۪ٓي اُمَمٍ قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِكُمْ مِنَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِ فِي النَّارِۜ كُلَّمَا دَخَلَتْ اُمَّةٌ لَعَنَتْ اُخْتَهَاۜ حَتّٰٓى اِذَا ادَّارَكُوا ف۪يهَا جَم۪يعًاۙ قَالَتْ اُخْرٰيهُمْ لِاُو۫لٰيهُمْ رَبَّنَا هٰٓؤُ۬لَٓاءِ اَضَلُّونَا فَاٰتِهِمْ عَذَابًا ضِعْفًا مِنَ النَّارِۜ قَالَ لِكُلٍّ ضِعْفٌ وَلٰكِنْ لَا تَعْلَمُونَ‘वह’ कहेगा, ‘‘जिन्नों और इन्सानों के जो गिरोह तुमसे पहले गुज़रे हैं,उन्हीं के साथ तुम भी आग में दाख़िल हो जाओ।’’ जब भी कोई गिरोह दाख़िल होगा, तो वह अपनी बहन (अर्थात अपने जैसा दूसरे गिरोह) पर लानत करेगी, यहाँ तक कि जब सब उसमें जमा हो जाएँगे तो उनमें से बाद में आने वाले अपने से पहले वालों के बारे में कहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! हमें इन्हीं लोगों ने गुमराह किया था; तो ‘तू’ इन्हें आग का दोगुना अ़ज़ाब दे।’’ वह कहेगा, ‘‘हर एक के लिए दोगुना ही है, लेकिन तुम नहीं जानते,’’
  39. وَقَالَتْ اُو۫لٰيهُمْ لِاُخْرٰيهُمْ فَمَا كَانَ لَكُمْ عَلَيْنَا مِنْ فَضْلٍ فَذُوقُوا الْعَذَابَ بِمَا كُنْتُمْ تَكْسِبُونَ۟और उनमें से पहले आने वाले अपने से बाद में आने वालों से कहेंगे, ‘‘फिर हमारे मुक़ाबले में तुम्हें कोई फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) नहीं, तो जो (अ़मल) तुम करते रहे हो, उसके बदले में तुम अ़ज़ाब का मज़ा चखो!’’
  40. اِنَّ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَاسْتَكْبَرُوا عَنْهَا لَا تُفَتَّحُ لَهُمْ اَبْوَابُ السَّمَٓاءِ وَلَا يَدْخُلُونَ الْجَنَّةَ حَتّٰى يَلِجَ الْجَمَلُ ف۪ي سَمِّ الْخِيَاطِۜ وَكَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُجْرِم۪ينَजिन लोगों ने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया, और उनके मुक़ाबले में अकड़ दिखाई, उनके लिए आसमान के दरवाज़े नहीं खोले जाएँगे और न वे जन्नत में दाख़िल होंगे, यहां तक कि ऊँट सुई के नाके में से न गुज़र जाए, और हम मुजरिमों को ऐसा ही बदला देते हैं;
  41. لَهُمْ مِنْ جَهَنَّمَ مِهَادٌ وَمِنْ فَوْقِهِمْ غَوَاشٍۜ وَكَذٰلِكَ نَجْزِي الظَّالِم۪ينَउनके लिए बिछौना जहन्नम का होगा और ओढ़ना भी उसी का, और ज़ालिमों को ‘हम’ ऐसा ही बदला देते हैं।
  42. وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَا نُكَلِّفُ نَفْسًا اِلَّا وُسْعَهَاۘ اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَنَّةِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَऔर (इसके विपरीत) जो लोग ईमान लाए, और उन्होंने अच्छे काम किये- ‘हम’ किसी पर उसकी ताक़त (सामर्थ्य) से ज़्यादा तक्लीफ़ देते ही नहीं, ऐसे ही लोग जन्नत वाले हैं, वे उसमें हमेशा रहेंगे-
  43. وَنَزَعْنَا مَا ف۪ي صُدُورِهِمْ مِنْ غِلٍّ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهِمُ الْاَنْهَارُۚ وَقَالُوا الْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي هَدٰينَا لِهٰذَا وَمَا كُنَّا لِنَهْتَدِيَ لَوْلَٓا اَنْ هَدٰينَا اللّٰهُۚ لَقَدْ جَٓاءَتْ رُسُلُ رَبِّنَا بِالْحَقِّۜ وَنُودُٓوا اَنْ تِلْكُمُ الْجَنَّةُ اُو۫رِثْتُمُوهَا بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऔर उनके सीनों में एक-दूसरे के प्रति जो रंजिश होगी, उसे ‘हम’ दूर कर देंगे- उनके नीचे नहरें बह रही होंगी और वे कहेंगे, ‘‘सभी तअ़रीफें़ अल्लाह के लिए हैं, ‘जिसने’ इसकी ओर हमें राह दिखाई, और अगर अल्लाह हमें राह न दिखाता तो हम हरगिज़ राह न पा सकते थे, बेशक ‘हमारे’ रब के रसूल हक़ (सत्य) लेकर आए थे।’’ और उन्हें आवाज़ दी जाएगी, ‘‘यह जन्नत है जिसके तुम वारिस बनाए गये उन कामों के बदले में जो तुम (दुनिया में) किया करते थे।’’
  44. وَنَادٰٓى اَصْحَابُ الْجَنَّةِ اَصْحَابَ النَّارِ اَنْ قَدْ وَجَدْنَا مَا وَعَدَنَا رَبُّنَا حَقًّا فَهَلْ وَجَدْتُمْ مَا وَعَدَ رَبُّكُمْ حَقًّاۜ قَالُوا نَعَمْۚ فَاَذَّنَ مُؤَذِّنٌ بَيْنَهُمْ اَنْ لَعْنَةُ اللّٰهِ عَلَى الظَّالِم۪ينَۙऔर जन्नतवाले आग वालों को पुकारेंगे, ‘‘हमसे हमारे रब ने जो वादा किया था, उसे हमने सच पा लिया, तो क्या तुमसे तुम्हारे रब ने जो वादा कर रखा था, तुमने भी उसे सच पाया?’’ वे कहेंगे, ‘‘ हाँ’’ इतने में एक पुकारने वाला उनके बीच पुकारेगा, ‘‘अल्लाह की फिट्कार हो ज़ालिमों पर-’’
  45. اَلَّذ۪ينَ يَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ وَيَبْغُونَهَا عِوَجًاۚ وَهُمْ بِالْاٰخِرَةِ كَافِرُونَۜजो अल्लाह की राह से रोकते और उस में टेढ़ (कमी) निकालना चाहते और आख़िरत का इन्कार करते थे,
  46. وَبَيْنَهُمَا حِجَابٌۚ وَعَلَى الْاَعْرَافِ رِجَالٌ يَعْرِفُونَ كُلًّا بِس۪يمٰيهُمْۚ وَنَادَوْا اَصْحَابَ الْجَنَّةِ اَنْ سَلَامٌ عَلَيْكُمْ لَمْ يَدْخُلُوهَا وَهُمْ يَطْمَعُونَऔर इन दोनों (जन्नत व जहन्नम) के बीच एक ओट (दीवार) होगी, और अअ़राफ़ (दीवार)ं पर कुछ लोग होंगे जो हर एक को उनके मस्तक (लक्षणों) से पहचान लेंगे, और वे जन्नत वालों से पुकार कर कहेंगे, ‘‘तुम पर सलाम हो’’ यह लोग (अभी) जन्नत में दाख़िल न हुए होंगे, और वे आस लगाए होंगे;
  47. وَاِذَا صُرِفَتْ اَبْصَارُهُمْ تِلْقَٓاءَ اَصْحَابِ النَّارِۙ قَالُوا رَبَّنَا لَا تَجْعَلْنَا مَعَ الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَ۟और जब उनकी निगाहें आगवालों की ओर फिरेंगी तो कहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब हमें ज़ालिम लोगों में शामिल न कीजिए।’’
  48. وَنَادٰٓى اَصْحَابُ الْاَعْرَافِ رِجَالًا يَعْرِفُونَهُمْ بِس۪يمٰيهُمْ قَالُوا مَٓا اَغْنٰى عَنْكُمْ جَمْعُكُمْ وَمَا كُنْتُمْ تَسْتَكْبِرُونَऔर ये अअ़राफ़ (एक दीवार) वाले कुछ ऐसे लोगों से- जिन्हें ये उनके लक्षणों से पहचानते होंगे, कहेंगे, ‘‘तुम्हारे जत्थे तो तुम्हारे कुछ काम न आए और न तुम्हारा अकड़ते रहना ही,’’
  49. اَهٰٓؤُ۬لَٓاءِ الَّذ۪ينَ اَقْسَمْتُمْ لَا يَنَالُهُمُ اللّٰهُ بِرَحْمَةٍۜ اُدْخُلُوا الْجَنَّةَ لَا خَوْفٌ عَلَيْكُمْ وَلَٓا اَنْتُمْ تَحْزَنُونَक्या ये वही लोग हैं, जिनके विषय में तुम क़समें खाते थे कि अल्लाह उन पर अपनी रह़मत न करेगा, ‘‘तुम जन्नत में दाख़िल हो जाओ, तुम्हारे लिए न कोई डर है और न तुम्हें कोई ग़म होगा।’’
  50. وَنَادٰٓى اَصْحَابُ النَّارِ اَصْحَابَ الْجَنَّةِ اَنْ اَف۪يضُوا عَلَيْنَا مِنَ الْمَٓاءِ اَوْ مِمَّا رَزَقَكُمُ اللّٰهُۜ قَالُٓوا اِنَّ اللّٰهَ حَرَّمَهُمَا عَلَى الْكَافِر۪ينَۙऔर आग वाले जन्नत वालों को (रोते हुए) पुकारेंगे कि ‘‘थोड़ा पानी हम पर बहा दो, या उन चीज़ों में से कुछ दे दो जो अल्लाह ने तुम्हें दी है, वे कहेंगे, अल्लाह ने तो यह दोनों चीज़ें इन्कार करने वालों के लिए ह़राम कर दी हैं-’’
  51. اَلَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا د۪ينَهُمْ لَهْوًا وَلَعِبًا وَغَرَّتْهُمُ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَاۚ فَالْيَوْمَ نَنْسٰيهُمْ كَمَا نَسُوا لِقَٓاءَ يَوْمِهِمْ هٰذَاۙ وَمَا كَانُوا بِاٰيَاتِنَا يَجْحَدُونَजिन्होंने अपना दीन खेल-तमाशा बना रखा था और जिन्हें दुनिया की ज़िन्दगी ने धोखे में डाल रखा था; तो आज ‘हम’ भी उन्हें भुला देंगे, जिस तरह यह लोग अपने इस दिन की मुलाक़ात को भूले रहे और ‘हमारी’ आयतों का इन्कार करते रहे;
  52. وَلَقَدْ جِئْنَاهُمْ بِكِتَابٍ فَصَّلْنَاهُ عَلٰى عِلْمٍ هُدًى وَرَحْمَةً لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَऔर ‘हम’ उनके पास एक ऐसी किताब ले आए हैं, जिसको इल्म व हिदायत के साथ खोल-खोल कर बयान किया गया है, वह ईमान वालों के लिए हिदायत और रह़मत है।
  53. هَلْ يَنْظُرُونَ اِلَّا تَأْو۪يلَهُۜ يَوْمَ يَأْت۪ي تَأْو۪يلُهُ يَقُولُ الَّذ۪ينَ نَسُوهُ مِنْ قَبْلُ قَدْ جَٓاءَتْ رُسُلُ رَبِّنَا بِالْحَقِّۚ فَهَلْ لَنَا مِنْ شُفَعَٓاءَ فَيَشْفَعُوا لَنَٓا اَوْ نُرَدُّ فَنَعْمَلَ غَيْرَ الَّذ۪ي كُنَّا نَعْمَلُۜ قَدْ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ وَضَلَّ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَفْتَرُونَ۟क्या ये लोग केवल उसी के इन्तिज़ार में हैं कि उसकी ह़क़ीक़त सामने आ जाए? जिस दिन उसकी ह़क़ीक़त सामने आ जाएगी, तो जो लोग उसको पहले से भूले हुए थे, वे बोल उठेंगे, ‘‘बेशक हमारे रब के रसूल ह़क़ लेकर आए थे, तो क्या हमारे कोई सिफ़ारिशी हैं, जो हमारी सिफ़ारिश करें, या हम (दुनिया में) फिर लौटा दिये जाएँ कि जो अ़मल हम करते थे उनके सिवा और (अच्छे) अ़मल करें?’’ बेशक उन लोगों ने अपना नुक़सान किया और जो कुछ वे झूठ गढ़ा करते थे, सब उनसे गुम (ग़ायब) हो गये।
  54. اِنَّ رَبَّكُمُ اللّٰهُ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ ف۪ي سِتَّةِ اَيَّامٍ ثُمَّ اسْتَوٰى عَلَى الْعَرْشِ يُغْشِي الَّيْلَ النَّهَارَ يَطْلُبُهُ حَث۪يثًاۙ وَالشَّمْسَ وَالْقَمَرَ وَالنُّجُومَ مُسَخَّرَاتٍ بِاَمْرِه۪ۜ اَلَا لَهُ الْخَلْقُ وَالْاَمْرُۜ تَبَارَكَ اللّٰهُ رَبُّ الْعَالَم۪ينَबेशक तुम्हारा रब अल्लाह ही है, जिसने आसमानों और ज़मीन को छः दिन में पैदा किया- फिर अर्श पर (राज सिंहासन पर विराजमान हुआ) जा ठहरा, ‘वही’ रात को दिन पर ढ़ाँपता है, जो तेज़ी से उसका पीछा करती है- और सूरज, चाँद, और तारे भी बनाए, इस तरह कि वे ‘उसके’ हुक्म से काम में लगे हुए हैं; देखो! सब मख़्लूक भी (सृष्टि) ‘उसी’ की है, और ‘उसी’ का हुक्म है; अल्लाह सारे संसार का रब, बड़ी बरकत वाला है।
  55. اُدْعُوا رَبَّكُمْ تَضَرُّعًا وَخُفْيَةًۜ اِنَّهُ لَا يُحِبُّ الْمُعْتَد۪ينَۚअपने रब को गिड़गिड़ा कर और चुपके-चुपके पुकारो, बेशक ‘वह’ ह़द से बढ़ने वालों को पसंद नहीं करता;
  56. وَلَا تُفْسِدُوا فِي الْاَرْضِ بَعْدَ اِصْلَاحِهَا وَادْعُوهُ خَوْفًا وَطَمَعًاۜ اِنَّ رَحْمَتَ اللّٰهِ قَر۪يبٌ مِنَ الْمُحْسِن۪ينَऔर धरती में ‘उसके’ सुधार के बाद बिगाड़ न पैदा करो, ख़ौफ़ और उम्मीद के साथ ‘उसको’ पुकारो, बेशक अल्लाह की रह़मत नेकी करने वालों से क़रीब है।
  57. وَهُوَ الَّذ۪ي يُرْسِلُ الرِّيَاحَ بُشْرًا بَيْنَ يَدَيْ رَحْمَتِه۪ۜ حَتّٰٓى اِذَٓا اَقَلَّتْ سَحَابًا ثِقَالًا سُقْنَاهُ لِبَلَدٍ مَيِّتٍ فَاَنْزَلْنَا بِهِ الْمَٓاءَ فَاَخْرَجْنَا بِه۪ مِنْ كُلِّ الثَّمَرَاتِۜ كَذٰلِكَ نُخْرِجُ الْمَوْتٰى لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَऔर ‘वही’ तो है जो अपनी रह़मत से पहले हवाओं को ख़ुशख़बरी बना कर भेजता है,यहाँ तक कि जब वह भारी-भारी बादलों को उठा लाती हैं तो ‘हम’ उसको एक मरी हुई बस्ती की ओर हाँक देते हैं, फिर उससे पानी बरसाते हैं, फिर उससे हर तरह के फल निकालते हैं; इसी तरह ‘हम’ मुर्दों को ज़िन्दा करके बाहर निकालेंगे-ताकि तुम्हें ध्यान रहे;
  58. وَالْبَلَدُ الطَّيِّبُ يَخْرُجُ نَبَاتُهُ بِاِذْنِ رَبِّه۪ۚ وَالَّذ۪ي خَبُثَ لَا يَخْرُجُ اِلَّا نَكِدًاۜ كَذٰلِكَ نُصَرِّفُ الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَشْكُرُونَ۟और अच्छी ज़मीन में पेड़ पौधे ‘उसके’ रब के हुक्म से निकलते हैं; और जो ज़मीन ख़राब हो गयी, तो उससे खराब पैदावार के सिवा कुछ नहीं निकलता; इसी तरह ‘हम’ निशानियों को उन लोगों के लिए तरह-तरह से बयान करते हैं, जो शुक्रगुज़ार हैं।
  59. لَقَدْ اَرْسَلْنَا نُوحًا اِلٰى قَوْمِه۪ فَقَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ اِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ عَظ۪يمٍ‘हमने’ नूह़ को उनकी क़ौम की ओर भेजा, तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! अल्लाह की इबादत करो, ‘उसके’ सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद नहीं; मुझे तुम्हारे लिए एक बड़े दिन के अ़ज़ाब का डर है;
  60. قَالَ الْمَلَاُ مِنْ قَوْمِه۪ٓ اِنَّا لَنَرٰيكَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍउनकी क़ौम के सरदारों ने कहा, ‘‘हम तो तुम्हें खुली गुमराही में पड़ा देख रहे हैं।’’
  61. قَالَ يَا قَوْمِ لَيْسَ ب۪ي ضَلَالَةٌ وَلٰكِنّ۪ي رَسُولٌ مِنْ رَبِّ الْعَالَم۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! मुझ में किसी तरह की गुमराही नहीं, बल्कि मैं सारी दुनिया के रब का एक रसूल हूँ।’’
  62. اُبَلِّغُكُمْ رِسَالَاتِ رَبّ۪ي وَاَنْصَحُ لَكُمْ وَاَعْلَمُ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَतुम्हें अपने रब का पैग़ाम पहुँचाता हूँ, और तुम्हारा भला चाहता हूँ, और मुझको अल्लाह की ओर से ऐसी बातें मालूम हैं, जो तुम नहीं जानते।’’
  63. اَوَعَجِبْتُمْ اَنْ جَٓاءَكُمْ ذِكْرٌ مِنْ رَبِّكُمْ عَلٰى رَجُلٍ مِنْكُمْ لِيُنْذِرَكُمْ وَلِتَتَّقُوا وَلَعَلَّكُمْ تُرْحَمُونَक्या तुमको इस बात से तअ़ज्जुब हुआ कि तुम्हारे पास तुम्हीं में से एक व्यक्ति के ज़रिये, तुम्हारे ‘रब’ की नसीह़त आई? ताकि ‘वह’ तुम्हें सचेत कर दे, और ताकि तुम परहेज़गार बनो और तुम पर रह़म किया जाए?
  64. فَكَذَّبُوهُ فَاَنْجَيْنَاهُ وَالَّذ۪ينَ مَعَهُ فِي الْفُلْكِ وَاَغْرَقْنَا الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَاۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمًا عَم۪ينَ۟मगर उन लोगों ने उनको झुठला दिया, तो ‘हमने’ नूह़ को और जो उनके साथ कश्ती (नौका) में सवार थे, उनको तो बचा लिया; और जिन लोगों ने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया था, उन्हें डुबो दिया, बेशक वे अन्धे लोग थे।
  65. وَاِلٰى عَادٍ اَخَاهُمْ هُودًاۜ قَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ اَفَلَا تَتَّقُونَऔर अ़ाद (क़ौम) की ओर उनके भाई ‘हूद’ को भेजा, उन्होंने कहा, ‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! अल्लाह ही की इबादत करो, उसके सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद नहीं, तो क्या तुम डरते नहीं?’’
  66. قَالَ الْمَلَاُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ قَوْمِه۪ٓ اِنَّا لَنَرٰيكَ ف۪ي سَفَاهَةٍ وَاِنَّا لَنَظُنُّكَ مِنَ الْكَاذِب۪ينَतो उनकी क़ौम के सरदार, जो काफ़िर थे कहने लगे, हम तो देखते हैं कि तुम तो बेवक़ू़फ़ हो और हम तो तुम्हें झूठा समझते हैं।’’
  67. قَالَ يَا قَوْمِ لَيْسَ ب۪ي سَفَاهَةٌ وَلٰكِنّ۪ي رَسُولٌ مِنْ رَبِّ الْعَالَم۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम मुझ में बेवक़ूफ़ी की कोई बात नहीं है, बल्कि मैं सारे संसार के ‘रब’ का रसूल हूँ;
  68. اُبَلِّغُكُمْ رِسَالَاتِ رَبّ۪ي وَاَنَا۬ لَكُمْ نَاصِحٌ اَم۪ينٌमैं तुम्हें अपने ‘रब’ का पैग़ाम पहुँचाता हूँ और तुम्हारा अमानतदार, नसीह़त करने वाला हूँ।
  69. اَوَعَجِبْتُمْ اَنْ جَٓاءَكُمْ ذِكْرٌ مِنْ رَبِّكُمْ عَلٰى رَجُلٍ مِنْكُمْ لِيُنْذِرَكُمْۜ وَاذْكُرُٓوا اِذْ جَعَلَكُمْ خُلَفَٓاءَ مِنْ بَعْدِ قَوْمِ نُوحٍ وَزَادَكُمْ فِي الْخَلْقِ بَصْۣطَةًۚ فَاذْكُرُٓوا اٰلَٓاءَ اللّٰهِ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَक्या तुमको इस बात से तअ़ज्जुब हुआ है, कि तुम्हारे पास तुम्हीं में से एक व्यक्ति के ज़रिये तुम्हारे रब की नसीह़त आयी, ताकि ‘वह’ तुम्हें सचेत करे? और याद करो,’’ जब ‘उसने’ नूह़ की क़ौम के बाद तुम्हें उसका नायब बनाया और (जिसमानी तौर पर भी) तुम्हें बढ़ाया, तो अल्लाह की नेअ़मतों को याद करो, ताकि तुम्हें कामियाबी मिले।’’
  70. قَالُٓوا اَجِئْتَنَا لِنَعْبُدَ اللّٰهَ وَحْدَهُ وَنَذَرَ مَا كَانَ يَعْبُدُ اٰبَٓاؤُ۬نَاۚ فَأْتِنَا بِمَا تَعِدُنَٓا اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَवे बोले, ‘‘क्या तुम हमारे पास इसलिए आए हो कि अकेले अल्लाह की हम इबादत करें और जिनकी हमारे बाप-दादा इबादत करते चले आए हैं उनको हम छोड़ दें? फिर अगर तुम सच्चे हो तो जिस चीज़ से हमें डराते हो, उसे ले आओ।’’
  71. قَالَ قَدْ وَقَعَ عَلَيْكُمْ مِنْ رَبِّكُمْ رِجْسٌ وَغَضَبٌۜ اَتُجَادِلُونَن۪ي ف۪ٓي اَسْمَٓاءٍ سَمَّيْتُمُوهَٓا اَنْتُمْ وَاٰبَٓاؤُ۬كُمْ مَا نَزَّلَ اللّٰهُ بِهَا مِنْ سُلْطَانٍۜ فَانْتَظِرُٓوا اِنّ۪ي مَعَكُمْ مِنَ الْمُنْتَظِر۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘तुम पर तो तुम्हारे रब की ओर से अ़ज़ाब और ग़ज़ब निश्चित हो चुका है क्या तुम मुझसे ऐसे नामों के बारे में झगड़ते हो जो तुमने और तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिए हैं, जिनके लिए अल्लाह ने कोई सनद नाज़िल नहीं की? अच्छा, तो तुम भी इन्तिज़ार करो, मैं भी तुम्हारे साथ इन्तिज़ार करता हूँ।’’
  72. فَاَنْجَيْنَاهُ وَالَّذ۪ينَ مَعَهُ بِرَحْمَةٍ مِنَّا وَقَطَعْنَا دَابِرَ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَمَا كَانُوا مُؤْمِن۪ينَ۟फिर ‘हमने’ अपनी रह़मत से उन्हें और जो उनके साथ थे बचा लिया, और उन लोगों की जड़ काट दी, जिन्होंने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया था और वे ईमान लाने वाले ही न थे।
  73. وَاِلٰى ثَمُودَ اَخَاهُمْ صَالِحًاۢ قَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ قَدْ جَٓاءَتْكُمْ بَيِّنَةٌ مِنْ رَبِّكُمْۜ هٰذِه۪ نَاقَةُ اللّٰهِ لَكُمْ اٰيَةً فَذَرُوهَا تَأْكُلْ ف۪ٓي اَرْضِ اللّٰهِ وَلَا تَمَسُّوهَا بِسُٓوءٍ فَيَأْخُذَكُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌऔर ‘समूद’ की ओर उनके भाई ‘स़ालेह़’ को भेजा, उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी को़ैम के लोगो! अल्लाह की इबादत करो, उसके सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से एक खुली दलील आ चुकी है; यह अल्लाह की ऊँटनी तुम्हारे लिए एक निशानी है, तो इसे छोड़ दो कि अल्लाह की धरती पर चरती फिरे, और तुम उसे बुरी नियत से हाथ भी न लगाना, वरना दर्दनाक अ़ज़ाब तुम्हें पकड़ लेगा।
  74. وَاذْكُرُٓوا اِذْ جَعَلَكُمْ خُلَفَٓاءَ مِنْ بَعْدِ عَادٍ وَبَوَّاَكُمْ فِي الْاَرْضِ تَتَّخِذُونَ مِنْ سُهُولِهَا قُصُورًا وَتَنْحِتُونَ الْجِبَالَ بُيُوتًاۚ فَاذْكُرُٓوا اٰلَٓاءَ اللّٰهِ وَلَا تَعْثَوْا فِي الْاَرْضِ مُفْسِد۪ينَऔर याद करो जब अल्लाह ने अ़ाद के बाद तुम्हें उसका नायब बनाया, और धरती में तुम्हें ठिकाना दिया, तुम उसके समतल मैदानों में महल बनाते हो, और पहाड़ों को काट-छाँट कर घर बनाते हो, तो अल्लाह की नेअ़मतों को याद करो और ज़मीन में फ़साद न करते फिरो।’’
  75. قَالَ الْمَلَاُ الَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُوا مِنْ قَوْمِه۪ لِلَّذ۪ينَ اسْتُضْعِفُوا لِمَنْ اٰمَنَ مِنْهُمْ اَتَعْلَمُونَ اَنَّ صَالِحًا مُرْسَلٌ مِنْ رَبِّه۪ۜ قَالُٓوا اِنَّا بِمَٓا اُرْسِلَ بِه۪ مُؤْمِنُونَतो उनकी क़ौम के सरदार लोग, जो बड़े बने हुए थे उन कमज़ोर लोगों से जो उनमें ईमान लाए थे कहने लगे, ‘‘क्या तुम जानते हो कि ‘सालेह़’ अपने रब का भेजा हुआ है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस चीज़ के साथ वह भेजा गया है, हम उस पर ईमान रखते हैं। ’’
  76. قَالَ الَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُٓوا اِنَّا بِالَّذ۪ٓي اٰمَنْتُمْ بِه۪ كَافِرُونَउन घमंड करने वालों ने कहा, ‘‘जिस चीज़ पर तुम ईमान लाए हो, हम तो उसको नहीं मानते;
  77. فَعَقَرُوا النَّاقَةَ وَعَتَوْا عَنْ اَمْرِ رَبِّهِمْ وَقَالُوا يَا صَالِحُ ائْتِنَا بِمَا تَعِدُنَٓا اِنْ كُنْتَ مِنَ الْمُرْسَل۪ينَफिर उन्होंने उस ऊँटनी की कूँचें- काट दीं, और अपने रब के हुक्म को तोड़ दिया और बोले, ‘‘ऐ सालेह़! हमें तू जिस चीज़ की धमकी देता है, उसे हम पर ले आ, अगर तू ह़क़ीक़त में, रसूलों में से है।’’
  78. فَاَخَذَتْهُمُ الرَّجْفَةُ فَاَصْبَحُوا ف۪ي دَارِهِمْ جَاثِم۪ينَतो उनको एक भूँचाल ने आ पकड़ा और वे अपने घरों में औंधे पड़े रह गये।
  79. فَتَوَلّٰى عَنْهُمْ وَقَالَ يَا قَوْمِ لَقَدْ اَبْلَغْتُكُمْ رِسَالَةَ رَبّ۪ي وَنَصَحْتُ لَكُمْ وَلٰكِنْ لَا تُحِبُّونَ النَّاصِح۪ينَफिर वह (सालेह़) उनके यहाँ से लौटे और कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! मैं तो तुम्हें अपने रब का पैग़ाम (सन्देश) पहुँचा चुका और मैंने तुम्हारा भला चाहा, लेकिन तुम्हें अपने ख़ैर ख़्वाह पसंद ही नहीं आते!’’
  80. وَلُوطًا اِذْ قَالَ لِقَوْمِه۪ٓ اَتَأْتُونَ الْفَاحِشَةَ مَا سَبَقَكُمْ بِهَا مِنْ اَحَدٍ مِنَ الْعَالَم۪ينَऔर ‘हमने’ लूत को भेजा! जब उन्होंने अपनी क़ौम से कहा, क्या तुम ऐसे बेह़याई के काम करते हो, जिसे संसार में तुमसे पहले किसी ने नहीं किये?-
  81. اِنَّكُمْ لَتَأْتُونَ الرِّجَالَ شَهْوَةً مِنْ دُونِ النِّسَٓاءِۜ بَلْ اَنْتُمْ قَوْمٌ مُسْرِفُونَतुम अ़ौरतों को छोड़कर मर्दों से ख़्वाहिशे- नफ़्स (कामेच्छा) पूरी करते हो, बल्कि तुम लोग ह़द से निकल जाने वाले हो।’’
  82. وَمَا كَانَ جَوَابَ قَوْمِه۪ٓ اِلَّٓا اَنْ قَالُٓوا اَخْرِجُوهُمْ مِنْ قَرْيَتِكُمْۚ اِنَّهُمْ اُنَاسٌ يَتَطَهَّرُونَऔर उनकी क़ौम का जवाब इसके सिवा और कुछ न था, कि वे बोले ‘‘निकालो इन लोगों को अपनी बस्ती से; यह लोग बड़े पाक बनना चाहते हैं!’’
  83. فَاَنْجَيْنَاهُ وَاَهْلَهُٓ اِلَّا امْرَاَتَهُۘ كَانَتْ مِنَ الْغَابِر۪ينَफिर ‘हमने’ उन्हें और उनके घर वालों को छुट्कारा दिया, सिवाय उनकी बीवी के कि वह पीछे रह जाने वालों में से थी।
  84. وَاَمْطَرْنَا عَلَيْهِمْ مَطَرًاۜ فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُجْرِم۪ينَ۟और ‘हमने’ उन पर एक बरसात (पत्थरों की) बरसाई, तो देख लो! कि गुनहगारों का कैसा अंजाम हुआ?
  85. وَاِلٰى مَدْيَنَ اَخَاهُمْ شُعَيْبًاۜ قَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ قَدْ جَٓاءَتْكُمْ بَيِّنَةٌ مِنْ رَبِّكُمْ فَاَوْفُوا الْكَيْلَ وَالْم۪يزَانَ وَلَا تَبْخَسُوا النَّاسَ اَشْيَٓاءَهُمْ وَلَا تُفْسِدُوا فِي الْاَرْضِ بَعْدَ اِصْلَاحِهَاۜ ذٰلِكُمْ خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَۚऔर ‘मद्यन’ की ओर उनके भाई शुऐब को भेजा, (तो) उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! अल्लाह ही की इबादत करो, उसके सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद नहीं, तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से निशानी आ चुकी है, तो तुम नाप और तौल पूरी-पूरी किया करो, और लोगों को उनकी चीज़ें कम न दिया करो, और ज़मीन में सुधार के बाद ख़राबी न करो; अगर तुम ईमान वाले हो, तो समझ लो कि यह बात तुम्हारे ह़क़ में बेहतर है।
  86. وَلَا تَقْعُدُوا بِكُلِّ صِرَاطٍ تُوعِدُونَ وَتَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ مَنْ اٰمَنَ بِه۪ وَتَبْغُونَهَا عِوَجًاۚ وَاذْكُرُٓوا اِذْ كُنْتُمْ قَل۪يلًا فَكَثَّرَكُمْۖ وَانْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُفْسِد۪ينَऔर हर रास्ते पर न बैठो कि धमकियाँ दिया करो और उस व्यक्ति को अल्लाह की राह से रोकने लगो जो उस पर ईमान रखता हो, और न उस रास्ते को टेढ़ा करने में लग जाओ; और याद करो वह वक़्त। जब कि तुम थोड़े थे, फिर ‘उसने’ तुम्हें ज़्यादा कर दिया! और देखो, बिगाड़ पैदा करने वालों का अंजाम कैसा हुआ!
  87. وَاِنْ كَانَ طَٓائِفَةٌ مِنْكُمْ اٰمَنُوا بِالَّذ۪ٓي اُرْسِلْتُ بِه۪ وَطَٓائِفَةٌ لَمْ يُؤْمِنُوا فَاصْبِرُوا حَتّٰى يَحْكُمَ اللّٰهُ بَيْنَنَاۚ وَهُوَ خَيْرُ الْحَاكِم۪ينَऔर अगर तुममें एक गिरोह ऐसा हो, जो उस पर ईमान लाया हो, जिसके साथ मैं भेजा गया हूँ और एक गिरोह ईमान न लाया, तो सब्र से काम लो, यहाँ तक कि अल्लाह ‘हमारे’ बीच फ़ैसला कर दे, और ‘वह’ सबसे अच्छा फ़ैसला करने वाला है।’’
  88. قَالَ الْمَلَاُ الَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُوا مِنْ قَوْمِه۪ لَنُخْرِجَنَّكَ يَا شُعَيْبُ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَكَ مِنْ قَرْيَتِنَٓا اَوْ لَتَعُودُنَّ ف۪ي مِلَّتِنَاۜ قَالَ اَوَلَوْ كُنَّا كَارِه۪ينَउनकी क़ौम के सरदार जो घमंड में पड़े हुए थे कहा, ‘‘ऐ शुऐब! हम तुझे और तेरे साथ उन लोगों को, जो ईमान लाए हैं अपनी बस्ती से निकाल कर रहेंगे, या (फिर) तुम हमारे मज़हब में लौट आओ’’ उन्होंने कहा, हमें नागवार हो तब भी?
  89. قَدِ افْتَرَيْنَا عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اِنْ عُدْنَا ف۪ي مِلَّتِكُمْ بَعْدَ اِذْ نَجّٰينَا اللّٰهُ مِنْهَاۜ وَمَا يَكُونُ لَنَٓا اَنْ نَعُودَ ف۪يهَٓا اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ اللّٰهُ رَبُّنَاۜ وَسِعَ رَبُّنَا كُلَّ شَيْءٍ عِلْمًاۜ عَلَى اللّٰهِ تَوَكَّلْنَاۜ رَبَّنَا افْتَحْ بَيْنَنَا وَبَيْنَ قَوْمِنَا بِالْحَقِّ وَاَنْتَ خَيْرُ الْفَاتِح۪ينَहम इसके बाद, कि अल्लाह ने हमें इससे छुटकारा दे दिया है, तुम्हारे मज़हब में लौट आएँ, तो बेशक हम अल्लाह पर झूठ गढ़ने वाले होंगे, यह हमसे तो होने वाला नहीं कि हम उसमें पलट कर आ जाएँ, मगर अल्लाह ही चाहे तो, जो हमारा ‘रब’ है, इल्म के हिसाब से हमारा ‘रब’ हर चीज़ को अपने घेरे में लिए हुए है; हमारा अल्लाह ही पर भरोसा है, ऐ हमारे रब! हमारे और हमारी क़ौम के बीच ह़क़ का फ़ैसला कर दे, और ‘तू’ सबसे बेहतर फ़ैसला करने वाला है।’’
  90. وَقَالَ الْمَلَاُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ قَوْمِه۪ لَئِنِ اتَّبَعْتُمْ شُعَيْبًا اِنَّكُمْ اِذًا لَخَاسِرُونَऔर उनकी क़ौम के सरदार, जो काफ़िर थे, कहने लगे, ‘‘अगर तुमने ‘शुऐब’ की पैरवी की, तो बेशक तुम घाटे में पड़ जाओगे।’’
  91. فَاَخَذَتْهُمُ الرَّجْفَةُ فَاَصْبَحُوا ف۪ي دَارِهِمْ جَاثِم۪ينَۚۛतो उनको एक दहला देने वाले भूँचाल ने आ पकड़ा, और फिर वे अपने घरों में औंधे पड़े रह गये;
  92. اَلَّذ۪ينَ كَذَّبُوا شُعَيْبًا كَاَنْ لَمْ يَغْنَوْا ف۪يهَاۚۛ اَلَّذ۪ينَ كَذَّبُوا شُعَيْبًا كَانُوا هُمُ الْخَاسِر۪ينَजिन्होंने शुऐब को झुठलाया था, ऐसे बरबाद हुए मानो वहाँ बसे ही न थे, शुऐब को झुठलाने वाले ही घाटे में पड़ गये।
  93. فَتَوَلّٰى عَنْهُمْ وَقَالَ يَا قَوْمِ لَقَدْ اَبْلَغْتُكُمْ رِسَالَاتِ رَبّ۪ي وَنَصَحْتُ لَكُمْۚ فَكَيْفَ اٰسٰى عَلٰى قَوْمٍ كَافِر۪ينَ۟तो शुऐब उनमें से निकल आए और कहा! ऐ मेरी क़ौम के लोगो! मैंने तुमको अपने रब का पैग़ाम पहुँचा दिया और मैंने तुम्हारा भला चाहा, तो मैं इन्कार करने वालों पर कैसे अफ़सोस करूँ!’’
  94. وَمَٓا اَرْسَلْنَا ف۪ي قَرْيَةٍ مِنْ نَبِيٍّ اِلَّٓا اَخَذْنَٓا اَهْلَهَا بِالْبَأْسَٓاءِ وَالضَّرَّٓاءِ لَعَلَّهُمْ يَضَّرَّعُونَऔर ‘हमने’ किसी बस्ती में कोई नबी नहीं भेजा, मगर वहाँ के रहने वालों को (जो ईमान न लाए) दुखों और मुसीबतों में डाल दिया, ताकि वे गिड़गिड़ाएँ।
  95. ثُمَّ بَدَّلْنَا مَكَانَ السَّيِّئَةِ الْحَسَنَةَ حَتّٰى عَفَوْا وَقَالُوا قَدْ مَسَّ اٰبَٓاءَنَا الضَّرَّٓاءُ وَالسَّرَّٓاءُ فَاَخَذْنَاهُمْ بَغْتَةً وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَफिर ‘हमने’ बदहाली को खुशह़ाली में बदल दिया, यहाँ तक कि वे खूब फले-फूले और कहने लगे, ‘‘इसी तरह दुःख और सुख हमारे बाप-दादा को भी पहुँचता रहा।’’ तो ‘हमने’ उनको अचानक पकड़ लिया, और वे बेख़बर थे;
  96. وَلَوْ اَنَّ اَهْلَ الْقُرٰٓى اٰمَنُوا وَاتَّقَوْا لَفَتَحْنَا عَلَيْهِمْ بَرَكَاتٍ مِنَ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِ وَلٰكِنْ كَذَّبُوا فَاَخَذْنَاهُمْ بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَऔर अगर उन बस्तियों के लोग ईमान ले आते और परहेज़गार हो जाते, तो ‘हम’ उन पर आसमान और ज़मीन की बरकतें खोल देते; मगर उन्होंने झुठलाया, तो जो कुछ वे करते थे, उसके बदले में ‘हमने’ उन्हें पकड़ लिया।
  97. اَفَاَمِنَ اَهْلُ الْقُرٰٓى اَنْ يَأْتِيَهُمْ بَأْسُنَا بَيَاتًا وَهُمْ نَٓائِمُونَۜक्या बस्तियों के रहने वाले इससे बे ख़ौफ़ हैं कि उनको ‘हमारा’ अ़ज़ाब रात को आए, जबकि वे सो रहे हों?
  98. اَوَاَمِنَ اَهْلُ الْقُرٰٓى اَنْ يَأْتِيَهُمْ بَأْسُنَا ضُحًى وَهُمْ يَلْعَبُونَया क्या बस्तियों के लोग इस ओर से निडर हैं कि उन पर हमारा अज़ाब दिन चढ़े आ जाए, और वे खेल रहे हों?
  99. اَفَاَمِنُوا مَكْرَ اللّٰهِۚ فَلَا يَأْمَنُ مَكْرَ اللّٰهِ اِلَّا الْقَوْمُ الْخَاسِرُونَ۟क्या यह लोग अल्लाह के उपाय (चाल) से बेफ़िक्र हो गये थे? तो अल्लाह की उपाय से तो वही बेफ़िक्र होते हैं, जो घाटे में पड़ने वाले हैं।
  100. اَوَلَمْ يَهْدِ لِلَّذ۪ينَ يَرِثُونَ الْاَرْضَ مِنْ بَعْدِ اَهْلِهَٓا اَنْ لَوْ نَشَٓاءُ اَصَبْنَاهُمْ بِذُنُوبِهِمْۚ وَنَطْبَعُ عَلٰى قُلُوبِهِمْ فَهُمْ لَا يَسْمَعُونَक्या जो धरती के, उसके पहले रहने वाले लोगों के (मरने के) बाद वारिस (उत्तराधिकारी) हुए हैं, उन्हें यह बात हिदायत की वजह नहीं बनी, कि अगर ‘हम’ चाहें तो उनके गुनाहों की वजह से उन पर मुस़ीबत डाल दें? और उनके दिलों पर मुहर लगा दें, तो वे सुन ही न सकें।
  101. تِلْكَ الْقُرٰى نَقُصُّ عَلَيْكَ مِنْ اَنْبَٓائِهَاۚ وَلَقَدْ جَٓاءَتْهُمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِۚ فَمَا كَانُوا لِيُؤْمِنُوا بِمَا كَذَّبُوا مِنْ قَبْلُۜ كَذٰلِكَ يَطْبَعُ اللّٰهُ عَلٰى قُلُوبِ الْكَافِر۪ينَये कुछ बस्तियाँ हैं जिनके कुछ ह़ालात ‘हम’ आप को सुनाते हैं, और उनके पास उनके रसूल खुली-खुली निशानियाँ लेकर आए, लेकिन वे ऐसे न हुए कि ईमान लाते, इसकी वजह यह थी कि वे पहले से झुठलाते रहे; काफ़िरों के दिलों पर अल्लाह इसी तरह मुहर लगा दिया करता है।
  102. وَمَا وَجَدْنَا لِاَكْثَرِهِمْ مِنْ عَهْدٍۚ وَاِنْ وَجَدْنَٓا اَكْثَرَهُمْ لَفَاسِق۪ينَऔर ‘हमने’ तो उनमें से अक्सर लोगों को अहद (प्रतिज्ञा) का पक्का न पाया, और ‘हमने’ उनमें से अक्सर लोगों को नाफ़रमान ही पाया।
  103. ثُمَّ بَعَثْنَا مِنْ بَعْدِهِمْ مُوسٰى بِاٰيَاتِنَٓا اِلٰى فِرْعَوْنَ وَمَلَا۬ئِه۪ فَظَلَمُوا بِهَاۚ فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُفْسِد۪ينَफिर ‘हमने’ उनके बाद मूसा को अपनी निशानियों के साथ फ़िरअ़ौन और उसके सरदारों के पास भेजा, तो उन लोगों ने उनके साथ ज़ुल्म (ह़क़ अदा न) किया, तो देखो! फ़साद फैलाने वालों का कैसा अंजाम हुआ?
  104. وَقَالَ مُوسٰى يَا فِرْعَوْنُ اِنّ۪ي رَسُولٌ مِنْ رَبِّ الْعَالَم۪ينَۚऔर मूसा ने कहा, ‘‘ऐ फ़िरअ़ौन! मैं सारी दुनिया के रब की ओर से रसूल हूँ;
  105. حَق۪يقٌ عَلٰٓى اَنْ لَٓا اَقُولَ عَلَى اللّٰهِ اِلَّا الْحَقَّۜ قَدْ جِئْتُكُمْ بِبَيِّنَةٍ مِنْ رَبِّكُمْ فَاَرْسِلْ مَعِيَ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۜमुझ पर यह ह़क़ है कि मैं कोई बात अल्लाह पर गढ़ कर न कहूँ, मगर ह़क़ (बात ही) तुम्हारे ‘रब’ की ओर से खुली निशानी लेकर आया हूँ, तो बनी इस्राईल को मेरे साथ जाने (की इजाज़त दे) दो।
  106. قَالَ اِنْ كُنْتَ جِئْتَ بِاٰيَةٍ فَأْتِ بِهَٓا اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَ(फ़िरअ़ौन ने) कहा, ‘‘अगर तुम कोई निशानी लेकर आए हो तो उसे पेश करो, अगर तुम सच्चे हो;’’
  107. فَاَلْقٰى عَصَاهُ فَاِذَا هِيَ ثُعْبَانٌ مُب۪ينٌۚफिर उसने अपनी लाठी (अ़सा) डाल दी, तो वह एक खुला अज़्दहा (साँप) बन गया;
  108. وَنَزَعَ يَدَهُ فَاِذَا هِيَ بَيْضَٓاءُ لِلنَّاظِر۪ينَ۟और उन्होंने अपना हाथ बाहर निकाला, तो वह देखने वालों के सामने चमक रहा था।
  109. قَالَ الْمَلَاُ مِنْ قَوْمِ فِرْعَوْنَ اِنَّ هٰذَا لَسَاحِرٌ عَل۪يمٌۙफ़िरअ़ौन की क़ौम के सरदारों ने कहा, ‘‘बेशक, यह तो बड़ा माहिर जादूगर है!-
  110. يُر۪يدُ اَنْ يُخْرِجَكُمْ مِنْ اَرْضِكُمْۚ فَمَاذَا تَأْمُرُونَयह चाहता है कि तुम्हें तुम्हारी धरती से निकाल दे, तो बताओ क्या कहते हो?’’
  111. قَالُٓوا اَرْجِهْ وَاَخَاهُ وَاَرْسِلْ فِي الْمَدَٓائِنِ حَاشِر۪ينَۙउन्होंने कहा, ‘‘इसे और इसके भाई को मोहलत दीजिए, और (अपने) कार्यकर्ताओं को शहरों में भेज दीजिए;
  112. يَأْتُوكَ بِكُلِّ سَاحِرٍ عَل۪يمٍकि वे (साँप के) तमाम माहिर जादूगरों को ले आएँ।’’
  113. وَجَٓاءَ السَّحَرَةُ فِرْعَوْنَ قَالُٓوا اِنَّ لَنَا لَاَجْرًا اِنْ كُنَّا نَحْنُ الْغَالِب۪ينَऔर जादूगर आए फ़िरअ़ौन के पास कहने लगे, ‘‘अगर हम जीत गये तो ज़रूर हमें बड़ा बदला दिया जाए’’।
  114. قَالَ نَعَمْ وَاِنَّكُمْ لَمِنَ الْمُقَرَّب۪ينَकहा, ‘‘हाँ, और तुम कऱीबी लोगों में हो जाओगे।’’
  115. قَالُوا يَا مُوسٰٓى اِمَّٓا اَنْ تُلْقِيَ وَاِمَّٓا اَنْ نَكُونَ نَحْنُ الْمُلْق۪ينَवह (जादूगर) बोले, ‘‘ऐ मूसा ! या तुम फेंको और या हम फेंकते हैं?’’
  116. قَالَ اَلْقُواۚ فَلَمَّٓا اَلْقَوْا سَحَرُٓوا اَعْيُنَ النَّاسِ وَاسْتَرْهَبُوهُمْ وَجَٓاؤُ۫ بِسِحْرٍ عَظ۪يمٍ(मूसा ने) कहा, ‘‘ तुम ही डालो,’’ फिर जब उन्होंने (जादू की चीज़ों को) डाला तो लोगों की आँखों पर जादू कर दिया और उन्हें भयभीत कर दिया, और बहुत बड़ा जादू दिखाया।
  117. وَاَوْحَيْنَٓا اِلٰى مُوسٰٓى اَنْ اَلْقِ عَصَاكَۚ فَاِذَا هِيَ تَلْقَفُ مَا يَأْفِكُونَۚऔर ‘हमने’ं मूसा की ओर वह्य (प्रकाशना) की कि ‘‘आप अपनी लाठी डाल दें।’’ फिर क्या देखते हैं कि वह उनके गढ़े हुए जादू की चीज़ों को निगलती जा रही है।
  118. فَوَقَعَ الْحَقُّ وَبَطَلَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَۚइस तरह ह़क़ ज़ाहिर हो गया, और जो कुछ वे कर रहे थे, सब बातिल (बेकार) हो गया।
  119. فَغُلِبُوا هُنَالِكَ وَانْقَلَبُوا صَاغِر۪ينَۚतो वे लोग वहीं मग्लूब (हार गये) और ज़लील होकर रह गये;
  120. وَاُلْقِيَ السَّحَرَةُ سَاجِد۪ينَۚऔर जादूगर सज्दे में गिर पड़े;
  121. قَالُٓوا اٰمَنَّا بِرَبِّ الْعَالَم۪ينَۙबोले, ‘‘हम तो ईमान ले आए सारी दुनिया के रब पर;
  122. رَبِّ مُوسٰى وَهٰرُونَमूसा और हारून के रब पर।’’
  123. قَالَ فِرْعَوْنُ اٰمَنْتُمْ بِه۪ قَبْلَ اَنْ اٰذَنَ لَكُمْۚ اِنَّ هٰذَا لَمَكْرٌ مَكَرْتُمُوهُ فِي الْمَد۪ينَةِ لِتُخْرِجُوا مِنْهَٓا اَهْلَهَاۚ فَسَوْفَ تَعْلَمُونَफिरअ़ौन बोला, ‘‘इससे पहले कि मैं तुम्हें इजाज़त दूँ, तुम उस पर ईमान लाए! बेशक यह तो एक चाल है, जो तुम लोगों ने मिल कर शहर में किया है, ताकि उनमें के रहने वालों को वहाँ से निकाल दो। अच्छा, तो अब तुम्हें जल्द ही मालूम हुआ जाता है;
  124. لَاُقَطِّعَنَّ اَيْدِيَكُمْ وَاَرْجُلَكُمْ مِنْ خِلَافٍ ثُمَّ لَاُصَلِّبَنَّكُمْ اَجْمَع۪ينَमैं तुम्हारे एक ओर के हाथ और दूसरी ओर के पाँव कटवा दूँगा; फिर तुम सबको सूली पर चढ़वा कर रहूँगा।’’
  125. قَالُٓوا اِنَّٓا اِلٰى رَبِّنَا مُنْقَلِبُونَۚउन्होंने कहा, ‘‘हम तो अपने रब ही की ओर लौटेंगे;
  126. وَمَا تَنْقِمُ مِنَّٓا اِلَّٓا اَنْ اٰمَنَّا بِاٰيَاتِ رَبِّنَا لَمَّا جَٓاءَتْنَاۜ رَبَّنَٓا اَفْرِغْ عَلَيْنَا صَبْرًا وَتَوَفَّنَا مُسْلِم۪ينَ۟और ‘उसके’ सिवा तुझको हमारी कौन सी बात बुरी लगी है? जब हमारे ‘रब’ की निशानियाँ हमारे पास आ गयीं, तो हम उन पर ईमान ले आए, ऐ रब! हम पर सब्र के दहाने खोल दे और हमें इस ह़ाल में उठा कि हम मुस्लिम हों।’’
  127. وَقَالَ الْمَلَاُ مِنْ قَوْمِ فِرْعَوْنَ اَتَذَرُ مُوسٰى وَقَوْمَهُ لِيُفْسِدُوا فِي الْاَرْضِ وَيَذَرَكَ وَاٰلِهَتَكَۜ قَالَ سَنُقَتِّلُ اَبْنَٓاءَهُمْ وَنَسْتَحْي۪ نِسَٓاءَهُمْۚ وَاِنَّا فَوْقَهُمْ قَاهِرُونَऔर फ़िरअ़ौन की क़ौम के सरदार कहने लगे, ‘‘क्या आप मूसा और उसकी क़ौम को ऐसे ही छोड़ देंगे कि वह ज़मीन में बिगाड़ पैदा करें और आप को और आप के मअ़बूदों को छोड़ बैठें?’’ उसने कहा, हम उनके बेटों को बुरी तरह क़त्ल करेंगे और उनकी बीवियों को ज़िन्दा रखेंगे, और बेशक हम उन पर पूरा अधिकार रखते हैं।’’
  128. قَالَ مُوسٰى لِقَوْمِهِ اسْتَع۪ينُوا بِاللّٰهِ وَاصْبِرُواۚ اِنَّ الْاَرْضَ لِلّٰهِ۠ يُورِثُهَا مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ۜ وَالْعَاقِبَةُ لِلْمُتَّق۪ينَमूसा ने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘अल्लाह से मदद माँगो और साबित क़दम रहो, ज़मीन तो अल्लाह की है! और ‘वह’ अपने बन्दों में से जिसे चाहता है, उसका मालिक बनाता है; और आखिरी नतीजा तो डर रखने वालों का ही है।’’
  129. قَالُٓوا اُو۫ذ۪ينَا مِنْ قَبْلِ اَنْ تَأْتِيَنَا وَمِنْ بَعْدِ مَا جِئْتَنَاۜ قَالَ عَسٰى رَبُّكُمْ اَنْ يُهْلِكَ عَدُوَّكُمْ وَيَسْتَخْلِفَكُمْ فِي الْاَرْضِ فَيَنْظُرَ كَيْفَ تَعْمَلُونَ۟उन्होंने कहा, ‘‘तुम्हारे आने से पहले भी हम को तकलीफें़ पहुँचती रही और आने के बाद भी, मूसा ने कहा, ‘‘क़रीब है तुम्हारा ‘रब’ कि तुम्हारे दुश्मन को हलाक कर दे, और उसकी जगह तुम्हें ज़मीन में ख़लीफ़ा बनाए, फिर देखे कि तुम कैसे अ़मल करते हो।’’
  130. وَلَقَدْ اَخَذْنَٓا اٰلَ فِرْعَوْنَ بِالسِّن۪ينَ وَنَقْصٍ مِنَ الثَّمَرَاتِ لَعَلَّهُمْ يَذَّكَّرُونَऔर ‘हमने’ फिरअ़ौनियों को कई साल तक अकाल और पैदावार की कमी में डाले रखा, ताकि नसीह़त हासिल करें।
  131. فَاِذَا جَٓاءَتْهُمُ الْحَسَنَةُ قَالُوا لَنَا هٰذِه۪ۚ وَاِنْ تُصِبْهُمْ سَيِّئَةٌ يَطَّيَّرُوا بِمُوسٰى وَمَنْ مَعَهُۜ اَلَٓا اِنَّمَا طَٓائِرُهُمْ عِنْدَ اللّٰهِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَफिर जब उन्हें अच्छी ह़ालत पेश आती है तो कहते है, ‘‘यह तो है ही हमारे लिए,’’ और जब उन्हें बुरी ह़ालत पेश आती तो उसे मूसा और उसके साथियों की नहूसत (अपशगुन) बताते, जान लो! कि उनकी नहूसत तो अल्लाह ही के हाथ में है, लेकिन उनमें से अक्सर लोग नहीं जानते।
  132. وَقَالُوا مَهْمَا تَأْتِنَا بِه۪ مِنْ اٰيَةٍ لِتَسْحَرَنَا بِهَاۙ فَمَا نَحْنُ لَكَ بِمُؤْمِن۪ينَऔर बोले, ‘‘तुम हम पर जादू करने के लिए चाहे जो निशानी ले आओ, मगर हम तुम पर ईमान लाने वाले नहीं।’’
  133. فَاَرْسَلْنَا عَلَيْهِمُ الطُّوفَانَ وَالْجَرَادَ وَالْقُمَّلَ وَالضَّفَادِعَ وَالدَّمَ اٰيَاتٍ مُفَصَّلَاتٍ فَاسْتَكْبَرُوا وَكَانُوا قَوْمًا مُجْرِم۪ينَतो ‘हमने’ उन पर तूफान, और टिड्डियाँ और छोटे कीड़े (जुएँ), और मेढ़क, और खून- कितनी ही खुली हुई निशानियाँ भेजीं- मगर वे घमंड ही करते रहे; और वे लोग थे ही मुजरिम।
  134. وَلَمَّا وَقَعَ عَلَيْهِمُ الرِّجْزُ قَالُوا يَا مُوسَى ادْعُ لَنَا رَبَّكَ بِمَا عَهِدَ عِنْدَكَۚ لَئِنْ كَشَفْتَ عَنَّا الرِّجْزَ لَنُؤْمِنَنَّ لَكَ وَلَنُرْسِلَنَّ مَعَكَ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۚऔर जब कभी उन पर अ़ज़ाब आता तो कहते, ‘‘ऐ मूसा हमारे लिए अपने ‘रब’ से दुअ़ा करो, जैसा उसने तुमसे अह़द कर रखा है, अगर तुम हमसे अ़ज़ाब को टाल दोगे तो हम तुम पर ईमान ले आएँगे और बनी इस्राईल को भी तुम्हारे साथ जाने देंगे।’’
  135. فَلَمَّا كَشَفْنَا عَنْهُمُ الرِّجْزَ اِلٰٓى اَجَلٍ هُمْ بَالِغُوهُ اِذَا هُمْ يَنْكُثُونَफिर जब ‘हम’ एक मुद्दत के लिए अ़ज़ाब को दूर कर देते, जिस तक उनको पहुँचना था तो वह अह़द को तोड़ डालते।
  136. فَانْتَقَمْنَا مِنْهُمْ فَاَغْرَقْنَاهُمْ فِي الْيَمِّ بِاَنَّهُمْ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَكَانُوا عَنْهَا غَافِل۪ينَतो ‘हमने’ उनसे बदला ले लिया और उन्हें गहरे पानी में डुबो दिया, क्योंकि उन्होंने हमारी निशानियों को झुठला दिया और उनसे ग़ाफ़िल हो गये।
  137. وَاَوْرَثْنَا الْقَوْمَ الَّذ۪ينَ كَانُوا يُسْتَضْعَفُونَ مَشَارِقَ الْاَرْضِ وَمَغَارِبَهَا الَّت۪ي بَارَكْنَا ف۪يهَاۜ وَتَمَّتْ كَلِمَتُ رَبِّكَ الْحُسْنٰى عَلٰى بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ بِمَا صَبَرُواۜ وَدَمَّرْنَا مَا كَانَ يَصْنَعُ فِرْعَوْنُ وَقَوْمُهُ وَمَا كَانُوا يَعْرِشُونَऔर जो लोग कमज़ोर समझे जाते थे उनको ज़मीन के पूरब और पश्चिम का, जिसमें हमने बरकत दी थी वारिस बना दिया; और बनी इस्राईल के बारे में, उनके सब्र की वजह से, तुम्हारे ‘रब’ का नेक वादा पूरा हुआ, फ़िरअ़ौन और उसकी क़ौम का वह सब कुछ ‘हमने’ बरबाद कर दिया, जिसे वह बनाते और ऊँचा उठाते थे।
  138. وَجَاوَزْنَا بِبَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ الْبَحْرَ فَاَتَوْا عَلٰى قَوْمٍ يَعْكُفُونَ عَلٰٓى اَصْنَامٍ لَهُمْۚ قَالُوا يَا مُوسَى اجْعَلْ لَنَٓا اِلٰهًا كَمَا لَهُمْ اٰلِهَةٌۜ قَالَ اِنَّكُمْ قَوْمٌ تَجْهَلُونَऔर ‘हमने’ बनी इस्राईल को समुद्र से पार उतार दिया, फिर वे ऐसे लोगों के पास पहँचे जो अपनी कुछ मूर्तियों से लगे बैठे थे, कहने लगे ऐ मूसा! हमारे लिए भी कोई मअ़बूद (उपास्य) ठहरा दे; जैसे उनके मअ़बूद हैं, उन्होंने कहा ह़क़ीक़त में तुम बड़े नादान लोग हो।
  139. اِنَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ مُتَبَّرٌ مَا هُمْ ف۪يهِ وَبَاطِلٌ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَयह लोग जिसमें लगे हुए हैं वह सब कुछ बरबाद होने वाला है, और जो काम यह करते हैं सब बेकार हैं।’’
  140. قَالَ اَغَيْرَ اللّٰهِ اَبْغ۪يكُمْ اِلٰهًا وَهُوَ فَضَّلَكُمْ عَلَى الْعَالَم۪ينَकहा, ‘‘क्या मैं अल्लाह के सिवा कोई तुम्हारे लिए और मअ़बूद ढूँ ढूँ, हालाँकि उसी ने सारी दुनिया वालों पर तुम्हें फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी?’’
  141. وَاِذْ اَنْجَيْنَاكُمْ مِنْ اٰلِ فِرْعَوْنَ يَسُومُونَكُمْ سُٓوءَ الْعَذَابِۚ يُقَتِّلُونَ اَبْنَٓاءَكُمْ وَيَسْتَحْيُونَ نِسَٓاءَكُمْۜ وَف۪ي ذٰلِكُمْ بَلَٓاءٌ مِنْ رَبِّكُمْ عَظ۪يمٌ۟और जब ‘हमने’ तुम्हें फ़िरअ़ौन के लोगों से छुट्कारा दिया जो तुम्हें बुरी सज़ाएँ दिया करते थे, तुम्हारे बेटों को मार डालते और तुम्हारी बीवियों को ज़िन्दा रहने देते और यह तुम्हारे रब की ओर से बड़ी आज़्माइश (परीक्षा) थी।
  142. وَوٰعَدْنَا مُوسٰى ثَلٰث۪ينَ لَيْلَةً وَاَتْمَمْنَاهَا بِعَشْرٍ فَتَمَّ م۪يقَاتُ رَبِّه۪ٓ اَرْبَع۪ينَ لَيْلَةًۚ وَقَالَ مُوسٰى لِاَخ۪يهِ هٰرُونَ اخْلُفْن۪ي ف۪ي قَوْم۪ي وَاَصْلِحْ وَلَا تَتَّبِعْ سَب۪يلَ الْمُفْسِد۪ينَऔर ‘हमने’ मूसा से तीस रातों का वादा लिया, फिर ‘हमने’ दस और बढ़ाकर उसे पूरा किया; इस तरह उनके रब की ठहराई हुई अवधि (मीअ़ाद) चालीस रातों में पूरी हुई, और मूसा ने अपने भाई हारून से कहा, ‘‘मेरे (पहाड़ पर जाने के) बाद तुम मेरी क़ौम में मेरी जानशीनी (प्रतिनिधित्व) करना, और सुधार करते रहना और फ़साद करने वालों के रास्ते पर न चलना।’’
  143. وَلَمَّا جَٓاءَ مُوسٰى لِم۪يقَاتِنَا وَكَلَّمَهُ رَبُّهُۙ قَالَ رَبِّ اَرِن۪ٓي اَنْظُرْ اِلَيْكَۜ قَالَ لَنْ تَرٰين۪ي وَلٰكِنِ انْظُرْ اِلَى الْجَبَلِ فَاِنِ اسْتَقَرَّ مَكَانَهُ فَسَوْفَ تَرٰين۪يۚ فَلَمَّا تَجَلّٰى رَبُّهُ لِلْجَبَلِ جَعَلَهُ دَكًّا وَخَرَّ مُوسٰى صَعِقًاۚ فَلَمَّٓا اَفَاقَ قَالَ سُبْحَانَكَ تُبْتُ اِلَيْكَ وَاَنَا۬ اَوَّلُ الْمُؤْمِن۪ينَऔर जब मूसा ‘हमारे’ मुक़र्रर किये हुए वक़्त पर पहुँचे और उनके ‘रब’ ने उनसे बातें कीं, तो वह कहने लगे ‘‘ऐ रब! ‘तू’ मुझे देखने की ताक़त दे ताकि मैं तुझे देख सकूँ।’’ फ़रमाया, ‘‘तू मुझे हरगिज़ न देख सकेगा, हाँ, पहाड़ की ओर देखते रहो, अगर यह अपनी जगह क़ायम रहा तो तुम मुझ को देख सकोगे।’’ जब उनका ‘रब’ पहाड़ पर ज़ाहिर हुआ, तो उसको चूर-चूर कर दिया और मूसा बेहोश होकर गिर पड़े, जब होश में आए तो कहने लगे, ‘‘तेरी ज़ात पाक है! और मैं तेरे सामने तौबः करता हूँ और मैं सबसे पहले ईमान लाने वाला हूँ।’’
  144. قَالَ يَا مُوسٰٓى اِنِّي اصْطَفَيْتُكَ عَلَى النَّاسِ بِرِسَالَات۪ي وَبِكَلَام۪يۘ فَخُذْ مَٓا اٰتَيْتُكَ وَكُنْ مِنَ الشَّاكِر۪ينَ‘फ़रमाया’ ‘‘ऐ मूसा! मैंने दूसरे लोगों के मुक़ाबिले में आप को चुनकर अपने पैग़ाम और अपने कलाम (वाणी) से आप को मुम्ताज़ (श्रेष्ठ) किया, तो जो कुछ मैं आप को दूँ उसे ले लीजिए; और शुक्र अदा करने वालों में हो जाइए।’’
  145. وَكَتَبْنَا لَهُ فِي الْاَلْوَاحِ مِنْ كُلِّ شَيْءٍ مَوْعِظَةً وَتَفْص۪يلًا لِكُلِّ شَيْءٍۚ فَخُذْهَا بِقُوَّةٍ وَأْمُرْ قَوْمَكَ يَأْخُذُوا بِاَحْسَنِهَاۜ سَاُر۪يكُمْ دَارَ الْفَاسِق۪ينَऔर ‘हमने’ तख्तियों में उनके लिए हर क़िस्म की नसीह़त और हर चीज़ की तफ़्सील लिख दी, तो उनको मज़्बूती से पकड़े रहिए और अपनी क़ौम से कह दीजिए कि इन बातों को अपनाएँ, जो बहुत बेहतर है; ‘मैं’ बहुत जल्द आप को नाफ़रमान लोगों का घर दिखाऊँगा।
  146. سَاَصْرِفُ عَنْ اٰيَاتِيَ الَّذ۪ينَ يَتَكَبَّرُونَ فِي الْاَرْضِ بِغَيْرِ الْحَقِّۜ وَاِنْ يَرَوْا كُلَّ اٰيَةٍ لَا يُؤْمِنُوا بِهَاۚ وَاِنْ يَرَوْا سَب۪يلَ الرُّشْدِ لَا يَتَّخِذُوهُ سَب۪يلًاۚ وَاِنْ يَرَوْا سَب۪يلَ الْغَيِّ يَتَّخِذُوهُ سَب۪يلًاۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَكَانُوا عَنْهَا غَافِل۪ينَजो लोग धरती पर नाह़क़ घमंड करते हैं, ‘मैं’ अपने निशानियों की ओर से उन्हें फेर दूँगा, अगर हर निशानी भी देख लें तब भी वे उस पर ईमान न लाएँगे; अगर वे सीधा रास्ता देख लें तब भी उसे अपना रास्ता नहीं बनाएँगे; और अगर वे भट्के हुओं की राह देख लें तो उसे अपनी राह मान लेंगे, यह इसलिए कि उन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया और उनसे ग़ाफिल रहे।
  147. وَالَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَلِقَٓاءِ الْاٰخِرَةِ حَبِطَتْ اَعْمَالُهُمْۜ هَلْ يُجْزَوْنَ اِلَّا مَا كَانُوا يَعْمَلُونَ۟और जिन लोगों ने हमारी आयतों को और आख़िरत के मिलने को झूठा समझा, उनका तो सारा किया-धरा बरबाद हो जाएगा; जो कुछ ये करते हैं, क्या उसके सिवा वे किसी और (चीज़) का बदला पाएँगे?
  148. وَاتَّخَذَ قَوْمُ مُوسٰى مِنْ بَعْدِه۪ مِنْ حُلِيِّهِمْ عِجْلًا جَسَدًا لَهُ خُوَارٌۜ اَلَمْ يَرَوْا اَنَّهُ لَا يُكَلِّمُهُمْ وَلَا يَهْد۪يهِمْ سَب۪يلًاۢ اِتَّخَذُوهُ وَكَانُوا ظَالِم۪ينَऔर मूसा की क़ौम ने उनके बाद अपने ज़ेवर का एक बछड़ा बना लिया, जिसमें से बैल की सी आवाज़ निकलती थी, क्या उन्होंने देखा नहीं, कि वह न तो उनसे बातें करता है और न राह दिखाता है? उन्होंने उसे अपना (मअ़बूद बना) लिया और वे बड़े ज़ालिम थे।
  149. وَلَمَّا سُقِطَ ف۪ٓي اَيْد۪يهِمْ وَرَاَوْا اَنَّهُمْ قَدْ ضَلُّواۙ قَالُوا لَئِنْ لَمْ يَرْحَمْنَا رَبُّنَا وَيَغْفِرْ لَنَا لَنَكُونَنَّ مِنَ الْخَاسِر۪ينَऔर जब (चेतावनी से) वे शर्मिन्दा हुए और देखा कि ह़क़ीक़त में वे भटक गये हैं तो कहने लगे, ‘‘अगर हमारे ‘रब’ ने हम पर रह़म न किया और हमको माफ़ न किया तो हम घाटे में पड़ जाएँगे।’’
  150. وَلَمَّا رَجَعَ مُوسٰٓى اِلٰى قَوْمِه۪ غَضْبَانَ اَسِفًاۙ قَالَ بِئْسَمَا خَلَفْتُمُون۪ي مِنْ بَعْد۪يۚ اَعَجِلْتُمْ اَمْرَ رَبِّكُمْۚ وَاَلْقَى الْاَلْوَاحَ وَاَخَذَ بِرَأْسِ اَخ۪يهِ يَجُرُّهُٓ اِلَيْهِۜ قَالَ ابْنَ اُمَّ اِنَّ الْقَوْمَ اسْتَضْعَفُون۪ي وَكَادُوا يَقْتُلُونَن۪يۘ فَلَا تُشْمِتْ بِيَ الْاَعْدَٓاءَ وَلَا تَجْعَلْن۪ي مَعَ الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَऔर जब मूसा अपनी क़ौम में बड़े गुस्से और अफ़्सोस की ह़ालत में वापस हुए तो कहने लगे, ‘‘तुमने मेरे बाद बहुत ही बुरा काम किया है, क्या तुम अपने रब के हुक्म से पहले ही जल्दी कर बैठे?’’ फिर उन्होंने तख्तियाँ डाल दीं और अपने भाई का सर पकड़ कर उसे अपनी ओर खींचने लगे; उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी माँ के बेटे! लोगों ने मुझे कमज़ोर समझ लिया और क़रीब था कि मुझे क़त्ल कर देते, तो ऐसा काम न कीजिए कि दुश्मन मुझ पर हँसें और मुझे ज़ालिम लोगों में मत शामिल कीजिए।’’
  151. قَالَ رَبِّ اغْفِرْ ل۪ي وَلِاَخ۪ي وَاَدْخِلْنَا ف۪ي رَحْمَتِكَۘ وَاَنْتَ اَرْحَمُ الرَّاحِم۪ينَ۟उन्होंने कहा, ‘‘मेरे रब! मुझे और मेरे भाई को माफ़ कर दे और मुझे अपनी रह़मत में दाख़िल कर दे, ‘तू’ सबसे बढ़ कर रह़म करने वाला है।’’
  152. اِنَّ الَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا الْعِجْلَ سَيَنَالُهُمْ غَضَبٌ مِنْ رَبِّهِمْ وَذِلَّةٌ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۜ وَكَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُفْتَر۪ينَजिन लोगों ने बछड़े को अपना मअ़बूद बनाया, वे अपने रब की ओर से ग़ज़ब और दुनियावी ज़िन्दगी में ज़िल्लत में फंस कर रहेंगे; और झूठ गढ़ने वालों को ‘हम’ ऐसा ही बदला दिया करते हैं।
  153. وَالَّذ۪ينَ عَمِلُوا السَّيِّـَٔاتِ ثُمَّ تَابُوا مِنْ بَعْدِهَا وَاٰمَنُواۘ اِنَّ رَبَّكَ مِنْ بَعْدِهَا لَغَفُورٌ رَح۪يمٌऔर जिन्होंने बुरे काम किये, फिर उसके बाद तौबः कर ली और ईमान ले आए, तो इसके बाद तुम्हारा ‘रब’ तो बड़ा ही माफ़ करने वाला, मेहरबान है।
  154. وَلَمَّا سَكَتَ عَنْ مُوسَى الْغَضَبُ اَخَذَ الْاَلْوَاحَۚ وَف۪ي نُسْخَتِهَا هُدًى وَرَحْمَةٌ لِلَّذ۪ينَ هُمْ لِرَبِّهِمْ يَرْهَبُونَऔर जब मूसा का ग़ु़स्सा दूर हुआ तो तख़्तियाँ उठा लीं, और जो कुछ उसमें लिखा था वह उन लोगों के लिए, जो अपने रब से डरते हैं, हिदायत और रह़मत थी।
  155. وَاخْتَارَ مُوسٰى قَوْمَهُ سَبْع۪ينَ رَجُلًا لِم۪يقَاتِنَاۚ فَلَمَّٓا اَخَذَتْهُمُ الرَّجْفَةُ قَالَ رَبِّ لَوْ شِئْتَ اَهْلَكْتَهُمْ مِنْ قَبْلُ وَاِيَّايَۜ اَتُهْلِكُنَا بِمَا فَعَلَ السُّفَهَٓاءُ مِنَّاۚ اِنْ هِيَ اِلَّا فِتْنَتُكَۜ تُضِلُّ بِهَا مَنْ تَشَٓاءُ وَتَهْد۪ي مَنْ تَشَٓاءُۜ اَنْتَ وَلِيُّنَا فَاغْفِرْ لَنَا وَارْحَمْنَا وَاَنْتَ خَيْرُ الْغَافِر۪ينَऔर मूसा ने अपनी क़ौम के सत्तर आदमियों को ‘हमारे’ मुकर्रर वक़्त पर चुना, फिर जब उन लोगों को एक ज़ल्ज़ले ने आ पकड़ा, तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरे रब! अगर ‘तू’ चाहता तो पहले ही उनको और मुझको हलाक कर देता, जो कुछ हमारे कमअक़्लों ने किया है, क्या उसकी वजह से ‘तू’ हमें हलाक़ करेगा? यह तो बस ‘तेरी’ ओर से एक आज़्माइश (परीक्षा) है, इसके ज़रिये ‘तू’ जिसको चाहे भट्का दे, और जिसे चाहे राह दिखा दे, ‘तू’ ही हमारा वली (संरक्षक) है। इस लिए ‘तू’ हमें माफ़ कर दे और हम पर रह़म कर, और ‘तू’ ही सबसे बढ़कर माफ़ करने वाला है;
  156. وَاكْتُبْ لَنَا ف۪ي هٰذِهِ الدُّنْيَا حَسَنَةً وَفِي الْاٰخِرَةِ اِنَّا هُدْنَٓا اِلَيْكَۜ قَالَ عَذَاب۪ٓي اُص۪يبُ بِه۪ مَنْ اَشَٓاءُۚ وَرَحْمَت۪ي وَسِعَتْ كُلَّ شَيْءٍۜ فَسَاَكْتُبُهَا لِلَّذ۪ينَ يَتَّقُونَ وَيُؤْتُونَ الزَّكٰوةَ وَالَّذ۪ينَ هُمْ بِاٰيَاتِنَا يُؤْمِنُونَۚऔर हमारे लिए इस दुनिया में भी भलाई लिख दे और आख़िरत में भी, हम तेरी ओर रूजूअ़ हो चुके’’ फ़रमाया, ‘‘अपने अ़ज़ाब में ‘मैं’ं तो उसी को डालता हूँ, जिसे चाहता हूँ, लेकिन मेरी रह़मत हर चीज़ को शामिल है, ‘मैं’ं इसे उन लोगों के लिए लिख दूँगा जो परहेज़गारी करते और ज़कात देते और हमारी आयतों पर ईमान रखते हैं;
  157. اَلَّذ۪ينَ يَتَّبِعُونَ الرَّسُولَ النَّبِيَّ الْاُمِّيَّ الَّذ۪ي يَجِدُونَهُ مَكْتُوبًا عِنْدَهُمْ فِي التَّوْرٰيةِ وَالْاِنْج۪يلِۘ يَأْمُرُهُمْ بِالْمَعْرُوفِ وَيَنْهٰيهُمْ عَنِ الْمُنْكَرِ وَيُحِلُّ لَهُمُ الطَّيِّبَاتِ وَيُحَرِّمُ عَلَيْهِمُ الْخَبَٓائِثَ وَيَضَعُ عَنْهُمْ اِصْرَهُمْ وَالْاَغْلَالَ الَّت۪ي كَانَتْ عَلَيْهِمْۜ فَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِه۪ وَعَزَّرُوهُ وَنَصَرُوهُ وَاتَّبَعُوا النُّورَ الَّذ۪ٓي اُنْزِلَ مَعَهُٓۙ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَ۟जो उस रसूल, उम्मी नबी, की पैरवी करते हैं, जिसे वे अपने यहाँ तौरात और इंजील में लिखा पाते हैं, और जो उन्हें भलाई का हुक्म देते और बुराई से रोकते हैं, उनके लिए अच्छी पाक चीज़ों को ह़लाल और बुरी नापाक चीज़ों को ह़राम ठहराते हैं और उन पर से उनके वह बोझ उतारते हैं जो अब तक उन पर लदे हुए थे, और वह उन बन्धनों को खोलता है जिनमें वे जकड़े हुए थे; तो जो लोग उस पर ईमान लाए, उसकी इज़्ज़त की; और उसकी मदद की और जो नूर उनके साथ नाज़िल हुआ उसकी पैरवी की, वही कामियाब होने वाले हैं।’’
  158. قُلْ يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اِنّ۪ي رَسُولُ اللّٰهِ اِلَيْكُمْ جَم۪يعًاۨ الَّذ۪ي لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ يُحْي۪ وَيُم۪يتُۖ فَاٰمِنُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِهِ النَّبِيِّ الْاُمِّيِّ الَّذ۪ي يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَكَلِمَاتِه۪ وَاتَّبِعُوهُ لَعَلَّكُمْ تَهْتَدُونَकह दीजिए, ‘‘ऐ लोगो ! मैं तुम सब की ओर उस अल्लाह का रसूल हूँ, जो आसमानों और ज़मीन का मालिक है, उसके सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, ‘वही’ ज़िन्दगी देता है ‘वही’ मौत देता है; तो अल्लाह और उसके रसूल, उम्मी नबी पर ईमान लाओ जो खुद अल्लाह पर और उसके कलिमे (वाणी) पर ईमान रखता है, उसकी पैरवी करो, ताकि तुम राह पा सको।’’
  159. وَمِنْ قَوْمِ مُوسٰٓى اُمَّةٌ يَهْدُونَ بِالْحَقِّ وَبِه۪ يَعْدِلُونَऔर मूसा की क़ौम में एक गिरोह ऐसे लोगों का भी हुआ जो ह़क़ के अनुसार राह दिखाता और उसी के अनुसार इन्साफ़ करता है।
  160. وَقَطَّعْنَاهُمُ اثْنَتَيْ عَشْرَةَ اَسْبَاطًا اُمَمًاۜ وَاَوْحَيْنَٓا اِلٰى مُوسٰٓى اِذِ اسْتَسْقٰيهُ قَوْمُهُٓ اَنِ اضْرِبْ بِعَصَاكَ الْحَجَرَۚ فَانْبَجَسَتْ مِنْهُ اثْنَتَا عَشْرَةَ عَيْنًاۜ قَدْ عَلِمَ كُلُّ اُنَاسٍ مَشْرَبَهُمْۜ وَظَلَّلْنَا عَلَيْهِمُ الْغَمَامَ وَاَنْزَلْنَا عَلَيْهِمُ الْمَنَّ وَالسَّلْوٰىۜ كُلُوا مِنْ طَيِّبَاتِ مَا رَزَقْنَاكُمْۜ وَمَا ظَلَمُونَا وَلٰكِنْ كَانُٓوا اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَऔर ‘हमने’ उन्हें, बारह ख़ानदानों (टुकड़ियों) में बाँट दिया, और ‘हमने’ मूसा को जबकि उनकी क़ौम ने उनसे पानी माँगा तो ‘हमने’ मूसा की ओर वह्य की, ‘‘अपना अ़सा (लाठी) पत्थर पर मारो।’’ तो उससे बारह चश्में (स्रोत) फूट निकले और सब लोगों ने अपना-अपना घाट मालूम कर लिया, और ‘हमने’ उन पर बादल की छाया की और उन पर ‘मन्न’ और ‘सल्वा’ उतारा, ‘हमने’ तुम्हें जो अच्छी चीज़ें दी हैं उन्हें खाओ।’’ और उन्होंने हम पर कोई ज़ुल्म नहीं किया, बल्कि ह़क़ीक़त में वह अपने ऊपर ही ज़ुल्म करते रहे।
  161. وَاِذْ ق۪يلَ لَهُمُ اسْكُنُوا هٰذِهِ الْقَرْيَةَ وَكُلُوا مِنْهَا حَيْثُ شِئْتُمْ وَقُولُوا حِطَّةٌ وَادْخُلُوا الْبَابَ سُجَّدًا نَغْفِرْ لَكُمْ خَط۪ٓيـَٔاتِكُمْۜ سَنَز۪يدُ الْمُحْسِن۪ينَऔर जब उनसे कहा गया, ‘‘इस बस्ती में रहो-बसो और इसमें जहाँ से चाहो खाओ और कहो ‘हित्ततुन’ (तौबः), और दरवाज़े में सज्दः (झुके) करते हुए दाख़िल हो; और ‘हम’ तुम्हारी ख़ताओं को माफ़ कर देंगे और ‘हम’ नेकी करने वालों को और भी ज़्यादा देंगे।’’
  162. فَبَدَّلَ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مِنْهُمْ قَوْلًا غَيْرَ الَّذ۪ي ق۪يلَ لَهُمْ فَاَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ رِجْزًا مِنَ السَّمَٓاءِ بِمَا كَانُوا يَظْلِمُونَ۟लेकिन उनमें से जो ज़ालिम थे, उन्हें जो कुछ कहा गया था, उसको बदल डाला; तो ‘हमने’ भी उन पर आसमान से एक आफ़त भेजी, इसलिए कि वे ज़ुल्म कर रहे थे।
  163. وَسْـَٔلْهُمْ عَنِ الْقَرْيَةِ الَّت۪ي كَانَتْ حَاضِرَةَ الْبَحْرِۢ اِذْ يَعْدُونَ فِي السَّبْتِ اِذْ تَأْت۪يهِمْ ح۪يتَانُهُمْ يَوْمَ سَبْتِهِمْ شُرَّعًا وَيَوْمَ لَا يَسْبِتُونَۙ لَا تَأْت۪يهِمْۚ كَذٰلِكَ نَبْلُوهُمْ بِمَا كَانُوا يَفْسُقُونَऔर आप उनसे उस बस्ती के बारे में पूछिए जो समुद्र के किनारे थी, जबकि वे लोग ‘सब्त’ (शनिवार) के मामले में ह़द से आगे बढ़ गये थे, जबकि उनके ‘सब्त’ के दिन उनकी मछलियां खुले तौर पर पानी के ऊपर आ जाती थीं, और जो दिन उनके ‘सब्त’ का न होता तो वे उनके पास न आतीं इस तरह ‘हमने’ उनकी आज़्माइश की, इसलिए कि वे नाफ़रमानी कर रहे थे।
  164. وَاِذْ قَالَتْ اُمَّةٌ مِنْهُمْ لِمَ تَعِظُونَ قَوْمًاۨۙ اللّٰهُ مُهْلِكُهُمْ اَوْ مُعَذِّبُهُمْ عَذَابًا شَد۪يدًاۜ قَالُوا مَعْذِرَةً اِلٰى رَبِّكُمْ وَلَعَلَّهُمْ يَتَّقُونَऔर जब उनके एक गिरोह ने कहा, ‘‘तुम ऐसे लोगों को क्यों नसीह़त किये जा रहे हो, जिन्हें अल्लाह तअ़ाला हलाक करने वाला या उन्हें सख्त अज़ाब में गिरफ़्तार करने वाला है?’’ वे बोले, ‘‘अपने रब के सामने उज्र (निरापराध) साबित कर सकें और ताकि वे परहेज़गार बन जाएँ।’’
  165. فَلَمَّا نَسُوا مَا ذُكِّرُوا بِه۪ٓ اَنْجَيْنَا الَّذ۪ينَ يَنْهَوْنَ عَنِ السُّٓوءِ وَاَخَذْنَا الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا بِعَذَابٍ بَـ۪ٔيسٍ بِمَا كَانُوا يَفْسُقُونَफिर जब वे उसे भूल गये, जो नसीह़त उनको की गयी थी, तो ‘हमने’ उन लोगों को बचा लिया, जो लोग बुराई से रोकते थे; और ज़ालिमों को उनके नाफ़रमानी की वजह से सख़्त अ़ज़ाब में पकड़ लिया।
  166. فَلَمَّا عَتَوْا عَنْ مَا نُهُوا عَنْهُ قُلْنَا لَهُمْ كُونُوا قِرَدَةً خَاسِـ۪ٔينَफिर जब वे सरकशी के साथ वही सब करते रहे, जिससे उनको रोका गया था, तो ‘हमने’ उनसे कहा कि ‘‘ज़लील बन्दर बन जाओ।’’
  167. وَاِذْ تَاَذَّنَ رَبُّكَ لَيَبْعَثَنَّ عَلَيْهِمْ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ مَنْ يَسُومُهُمْ سُٓوءَ الْعَذَابِۜ اِنَّ رَبَّكَ لَسَر۪يعُ الْعِقَابِۚ وَاِنَّهُ لَغَفُورٌ رَح۪يمٌऔर जब आप के रब ने ख़बर कर दी थी कि वह क़ियामत के दिन तक उनके ख़िलाफ़ ऐसे लोगों को उठाता रहेगा, जो उन्हें बुरा अ़ज़ाब देंगे; बेशक, आप का ‘रब’ जल्द सज़ा देने वाला है, और ‘वह’ बड़ा माफ़ करने वाला रह़म वाला है।
  168. وَقَطَّعْنَاهُمْ فِي الْاَرْضِ اُمَمًاۚ مِنْهُمُ الصَّالِحُونَ وَمِنْهُمْ دُونَ ذٰلِكَۘ وَبَلَوْنَاهُمْ بِالْحَسَنَاتِ وَالسَّيِّـَٔاتِ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَऔर ‘हमने’ उन्हें टुकड़े-टुकड़े करके अनेक गिरोहों में बिखेर दिया, कुछ उनमें से नेक हैं, और कुछ उनमें इससे अलग हैं, और ‘हम’ उन्हें अच्छी और बुरी ह़ालत में डालकर आज़माते रहे, ताकि वे बाज़ आ जाएँ।
  169. فَخَلَفَ مِنْ بَعْدِهِمْ خَلْفٌ وَرِثُوا الْكِتَابَ يَأْخُذُونَ عَرَضَ هٰذَا الْاَدْنٰى وَيَقُولُونَ سَيُغْفَرُ لَنَاۚ وَاِنْ يَأْتِهِمْ عَرَضٌ مِثْلُهُ يَأْخُذُوهُۜ اَلَمْ يُؤْخَذْ عَلَيْهِمْ م۪يثَاقُ الْكِتَابِ اَنْ لَا يَقُولُوا عَلَى اللّٰهِ اِلَّا الْحَقَّ وَدَرَسُوا مَا ف۪يهِۜ وَالدَّارُ الْاٰخِرَةُ خَيْرٌ لِلَّذ۪ينَ يَتَّقُونَۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَफिर उनके बाद ऐसे नालायक़ (अयोग्य) हुए जो किताब के वारिस होकर इसी दुनिया का (लोगों से) सामान समेटते हैं और कहते हैं, ‘‘हमें तो ज़रूर माफ़ कर दिया जाएगा और अगर इस जैसा और सामान भी उनके पास आ जाए तो वे उसे भी ले लेंगे, क्या उनसे किताब में इसका अ़हद नहीं लिया जा चुका है? कि अल्लाह पर कोई बात न गढ़ें सिवाय ह़क़ के, और जो इसमें है उसे वे खुद पढ़ भी चुके हैं, और आख़िरत का घर तो उन लोगों के लिए बेहतर है, ‘‘जो डर रखते हैं’’ तो क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते?
  170. وَالَّذ۪ينَ يُمَسِّكُونَ بِالْكِتَابِ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَۜ اِنَّا لَا نُض۪يعُ اَجْرَ الْمُصْلِح۪ينَऔर जो लोग किताब को मज़बूती से पकड़ते हैं और जिन्होंने नमाज़ क़ायम कर रखी है, ‘हम’ भले लोगों का अज्र (बदला) बरबाद नहीं करते।
  171. وَاِذْ نَتَقْنَا الْجَبَلَ فَوْقَهُمْ كَاَنَّهُ ظُلَّةٌ وَظَنُّٓوا اَنَّهُ وَاقِعٌ بِهِمْۚ خُذُوا مَٓا اٰتَيْنَاكُمْ بِقُوَّةٍ وَاذْكُرُوا مَا ف۪يهِ لَعَلَّكُمْ تَتَّقُونَ۟और जब हमने पहाड़ को हिलाया, जो उनके ऊपर था मानों वह कोई सायबान (छत्र) हो और वे समझे कि वह उन पर गिरना ही चाहता है-तो जो ‘हमने’ तुम्हें दिया है ‘‘उसे मज़बूती से पकड़े रहो, और जो कुछ इसमें है उसे याद रखो, ताकि बच सको।’’
  172. وَاِذْ اَخَذَ رَبُّكَ مِنْ بَن۪ٓي اٰدَمَ مِنْ ظُهُورِهِمْ ذُرِّيَّتَهُمْ وَاَشْهَدَهُمْ عَلٰٓى اَنْفُسِهِمْۚ اَلَسْتُ بِرَبِّكُمْۜ قَالُوا بَلٰىۚۛ شَهِدْنَاۚۛ اَنْ تَقُولُوا يَوْمَ الْقِيٰمَةِ اِنَّا كُنَّا عَنْ هٰذَا غَافِل۪ينَۙजब तुम्हारे ‘रब’ ने आदम की औलाद से (यानी उनकी पीठों से) उनकी औलाद निकाली तो उनसे खुद उनके मुक़ाबिले में इक़रार करा लिया, ‘‘क्या मैं तुम्हारा रब नहीं हूँ?’’ वे कहने लगे, ‘‘क्यों नहीं!! हम गवाह हैं।’’ कि क़ियामत के दिन कहीं यह न कहने लगें कि ‘‘हमें तो इसकी ख़बर ही न थी’’
  173. اَوْ تَقُولُٓوا اِنَّمَٓا اَشْرَكَ اٰبَٓاؤُ۬نَا مِنْ قَبْلُ وَكُنَّا ذُرِّيَّةً مِنْ بَعْدِهِمْۚ اَفَتُهْلِكُنَا بِمَا فَعَلَ الْمُبْطِلُونَया यह कहो कि ‘‘(अल्लाह के साथ) साझी तो पहले हमारे बाप-दादा ने किया, हम तो उनके बाद उनकी औलाद में से हुए हैं, ‘तो’ क्या तू हमें उस पर हलाक करेगा जो कुछ अह्ले बातिल (ग़लत लोगों) ने किया है?’’
  174. وَكَذٰلِكَ نُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ وَلَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَऔर इसी तरह ‘हम’ खोल-खोल कर आयतें बयान करतें है, ताकि वे पलट आएँ।
  175. وَاتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَاَ الَّذ۪ٓي اٰتَيْنَاهُ اٰيَاتِنَا فَانْسَلَخَ مِنْهَا فَاَتْبَعَهُ الشَّيْطَانُ فَكَانَ مِنَ الْغَاو۪ينَऔर उनको उस व्यक्ति का ह़ाल सुनाओ जिसे ‘हमने’ अपनी आयतें दीं, तो वह उनसे निकल भागा, फिर शैतान उसके पीछे लगा, तो वह गुमराहों में हो गया।
  176. وَلَوْ شِئْنَا لَرَفَعْنَاهُ بِهَا وَلٰكِنَّهُٓ اَخْلَدَ اِلَى الْاَرْضِ وَاتَّبَعَ هَوٰيهُۚ فَمَثَلُهُ كَمَثَلِ الْكَلْبِۚ اِنْ تَحْمِلْ عَلَيْهِ يَلْهَثْ اَوْ تَتْرُكْهُ يَلْهَثْۜ ذٰلِكَ مَثَلُ الْقَوْمِ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَاۚ فَاقْصُصِ الْقَصَصَ لَعَلَّهُمْ يَتَفَكَّرُونَऔर अगर ‘हम’ चाहते तो इन ख़बरों से उसको बुलन्द कर देते, मगर वह तो पस्ती की ओर मायल हो गया और अपनी इच्छा के पीछे चलने लगा, तो उसकी मिसाल उस कुत्ते जैसी हो गई, कि अगर तुम उस पर सख़्ती करो तो ज़बान लट्काए या उसे छोड़ दो तो भी ज़बान लट्काए ही रहे; यही मिसाल उन लोगों की है, जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया; तो यह क़िस्सा बयान कर दो, ताकि वे सोच-विचार करें;
  177. سَٓاءَ مَثَلًاۨ الْقَوْمُ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَاَنْفُسَهُمْ كَانُوا يَظْلِمُونَबुरी मिसाल है उन लोगों की जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया और वे खुद अपने ही ऊपर ज़ुल्म करते रहे।
  178. مَنْ يَهْدِ اللّٰهُ فَهُوَ الْمُهْتَد۪يۚ وَمَنْ يُضْلِلْ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَजिसे अल्लाह सीधी राह दिखाए वही सीधी राह पाने वाला है, और जिसे ‘वह’ गुमराह करे तो ऐसे ही लोग नुक़सान उठाने वाले हैं।
  179. وَلَقَدْ ذَرَأْنَا لِجَهَنَّمَ كَث۪يرًا مِنَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِۘ لَهُمْ قُلُوبٌ لَا يَفْقَهُونَ بِهَاۘ وَلَهُمْ اَعْيُنٌ لَا يُبْصِرُونَ بِهَاۘ وَلَهُمْ اٰذَانٌ لَا يَسْمَعُونَ بِهَاۜ اُو۬لٰٓئِكَ كَالْاَنْعَامِ بَلْ هُمْ اَضَلُّۜ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْغَافِلُونَऔर ‘हमने’ बहुत-से जिन्नों और इन्सानों को जहन्नम ही के लिए फैला रखा है, उनके पास दिल हैं लेकिन उस से समझते नहीं, और उनकी आँखें हैं मगर उससे देखते नहीं और उनके कान हैं मगर उनसे सुनते नहीं, वे लोग चौपायों की तरह हैं, बल्कि उनसे भी (ज्यादा) भटके हुए हैं; यही वे लोग हैं जो ग़फ़लत में पड़े हुए हैं।
  180. وَلِلّٰهِ الْاَسْمَٓاءُ الْحُسْنٰى فَادْعُوهُ بِهَاۖ وَذَرُوا الَّذ۪ينَ يُلْحِدُونَ ف۪ٓي اَسْمَٓائِه۪ۜ سَيُجْزَوْنَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَऔर अल्लाह के सब ही नाम अच्छे हैं, तो उसको ‘उसके’ नामों से पुकारा करो और जो लोग उसके नामों में टेढ़ (कुटिलता) करते हैं उनको छोड़ दो, जो कुछ वे कर रहे हैं बहुत जल्द उसकी सज़ा पाएँंगे।
  181. وَمِمَّنْ خَلَقْنَٓا اُمَّةٌ يَهْدُونَ بِالْحَقِّ وَبِه۪ يَعْدِلُونَ۟और हमारी मख़्लूक़ (प्राणी) में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ह़क़ का रास्ता दिखाते और उसके साथ इन्साफ़ करते हैं।
  182. وَالَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا سَنَسْتَدْرِجُهُمْ مِنْ حَيْثُ لَا يَعْلَمُونَۚऔर जिन लोगों ने हमारी आयतों को झुठलाया, हम उन्हें दर्जा-बदर्जा तबाही की ओर ले जाएँंगे, ऐसे तरीक़े से जिसे वे जानते भी नहीं;
  183. وَاُمْل۪ي لَهُمْۜ اِنَّ كَيْد۪ي مَت۪ينٌऔर ‘मैं’ उन्हें ढ़ील दिये जा रहा हूँ, मेरी तद्बीर (उपाय) बहुत मज़बूत है।
  184. اَوَلَمْ يَتَفَكَّرُوا مَا بِصَاحِبِهِمْ مِنْ جِنَّةٍۜ اِنْ هُوَ اِلَّا نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌक्या उन लोगों ने ग़ौर नहीं किया? कि उनके साथी को कोई जुनून नहीं है, वह तो बस एक साफ़-साफ़ आगाह (सचेत) करने वाले हैं।
  185. اَوَلَمْ يَنْظُرُوا ف۪ي مَلَكُوتِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا خَلَقَ اللّٰهُ مِنْ شَيْءٍۙ وَاَنْ عَسٰٓى اَنْ يَكُونَ قَدِ اقْتَرَبَ اَجَلُهُمْۚ فَبِاَيِّ حَد۪يثٍ بَعْدَهُ يُؤْمِنُونَक्या उन्होंने आसमान व ज़मीन की बादशाही में, और जो चीज़ें अल्लाह ने पैदा की हैं उन पर नज़र नहीं की; और इस बात पर कि अजब नहीं कि उनका वक़्त क़रीब आ गया हो? फिर आख़िर इसके बाद कौन-सी बात हो सकती है जिस पर वह ईमान लाएँगे?
  186. مَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَلَا هَادِيَ لَهُۜ وَيَذَرُهُمْ ف۪ي طُغْيَانِهِمْ يَعْمَهُونَजिस व्यक्ति को अल्लाह गुमराह करे उसको कोई राह दिखाने वाला नहीं और ‘वह’ उनको छोड़े रखता है कि वे अपनी सरकशी में बहकते रहें।
  187. يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ السَّاعَةِ اَيَّانَ مُرْسٰيهَاۜ قُلْ اِنَّمَا عِلْمُهَا عِنْدَ رَبّ۪يۚ لَا يُجَلّ۪يهَا لِوَقْتِهَٓا اِلَّا هُوَۜ ثَقُلَتْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ لَا تَأْت۪يكُمْ اِلَّا بَغْتَةًۜ يَسْـَٔلُونَكَ كَاَنَّكَ حَفِيٌّ عَنْهَاۜ قُلْ اِنَّمَا عِلْمُهَا عِنْدَ اللّٰهِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَआप से उस घड़ी (क़ियामत) के बारे में पूछते हैं कि ‘‘वह कब आएगी?’’ कह दीजिए ‘‘इसका इल्म तो मेरे रब ही के पास है। ‘वही’ उसे उसके वक़्त पर ज़ाहिर कर देगा; ‘वह’ आसमानों और ज़मीन में एक भारी बात होगी जो अचानक ही तुम पर आ जाएगी।’’ यह आप से इस तरह पूछते हैं जैसे आप इसके बारे में अच्छी तरह जानते हैं, कह दीजिए, ‘‘इसका इल्म तो बस अल्लाह ही के पास है, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते।’’
  188. قُلْ لَٓا اَمْلِكُ لِنَفْس۪ي نَفْعًا وَلَا ضَرًّا اِلَّا مَا شَٓاءَ اللّٰهُۜ وَلَوْ كُنْتُ اَعْلَمُ الْغَيْبَ لَاسْتَكْثَرْتُ مِنَ الْخَيْرِۚ وَمَا مَسَّنِيَ السُّٓوءُ اِنْ اَنَا۬ اِلَّا نَذ۪يرٌ وَبَش۪يرٌ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَ۟कह दीजिए, ‘‘मैं अपने फ़ायदे और नुक़्सान का कुछ भी अख़्तियार नहीं रखता, मगर जो अल्लाह चाहे; और अगर मैं ग़ैब की बातें जानता होता तो बहुत से फ़ायदे जमा कर लेता और मुझको कोई तक्लीफ़ न पहुँचती; मैं तो बस सचेत करने वाला और ख़ुशख़बरी देने वाला हूँ, जो ईमान लाए।’’
  189. هُوَ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ مِنْ نَفْسٍ وَاحِدَةٍ وَجَعَلَ مِنْهَا زَوْجَهَا لِيَسْكُنَ اِلَيْهَاۚ فَلَمَّا تَغَشّٰيهَا حَمَلَتْ حَمْلًا خَف۪يفًا فَمَرَّتْ بِه۪ۚ فَلَمَّٓا اَثْقَلَتْ دَعَوَا اللّٰهَ رَبَّهُمَا لَئِنْ اٰتَيْتَنَا صَالِحًا لَنَكُونَنَّ مِنَ الشَّاكِر۪ينَ‘वही’ है जिसने तुम्हें एक जान (व्यक्ति) से पैदा किया और उसी से उसका जोड़ा बनाया, ताकि उससे राहत ह़ासिल करे, जब वह उसके पास जाता है तो हल्का सा ह़मल रूक जाता है सो वह उसे लिए हुए चलती-फिरती है जब वह बोझल हो जाती, तो दोनों अपने रब अल्लाह को पुकारते हैं कि ‘‘अगर ‘तूने’ सह़ी सालिम (बच्चा) दिया, तो ज़रूर हम तेरे शुक्रगुज़ार होंगे।’’
  190. فَلَمَّٓا اٰتٰيهُمَا صَالِحًا جَعَلَا لَهُ شُرَكَٓاءَ ف۪يمَٓا اٰتٰيهُمَاۚ فَتَعَالَى اللّٰهُ عَمَّا يُشْرِكُونَ‘उसने’ जब उन्हें सह़ी सालिम (बच्चा) दिया, तो जो उन्हें दिया उसमें वे दोनों उस (अल्लाह) का साझी ठहराने लगे, तो अल्लाह तो इससे बुलन्द है, जो वे साझी ठहराते हैं;
  191. اَيُشْرِكُونَ مَا لَا يَخْلُقُ شَيْـًٔا وَهُمْ يُخْلَقُونَۘक्या वे उसको साझी ठहराते हैं, जो कुछ भी पैदा नहीं कर सकते और वे खुद पैदा किये जाते हैं;
  192. وَلَا يَسْتَط۪يعُونَ لَهُمْ نَصْرًا وَلَٓا اَنْفُسَهُمْ يَنْصُرُونَऔर वे न तो उनकी मदद करने की ताक़त रखते हैं, और न खुद अपनी ही मदद कर सकते हैं?
  193. وَاِنْ تَدْعُوهُمْ اِلَى الْهُدٰى لَا يَتَّبِعُوكُمْۜ سَوَٓاءٌ عَلَيْكُمْ اَدَعَوْتُمُوهُمْ اَمْ اَنْتُمْ صَامِتُونَऔर अगर तुम उन्हें सीधी राह की ओर बुलाओ, तो वे तुम्हारी पैरवी न करेंगे; तुम्हारे लिए बराबर है कि तुम उन्हें पुकारो या खामोश रहो।
  194. اِنَّ الَّذ۪ينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ عِبَادٌ اَمْثَالُكُمْ فَادْعُوهُمْ فَلْيَسْتَج۪يبُوا لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَतुम अल्लाह को छोड़ कर जिसे पुकारते हो वे तो तुम्हारे ही जैसे बन्दे हैं; तो पुकार लो उनको, ‘‘अगर तुम सच्चे हो’’ तो उन्हें चाहिए कि तुम्हें जवाब भी दें!
  195. اَلَهُمْ اَرْجُلٌ يَمْشُونَ بِهَاۘ اَمْ لَهُمْ اَيْدٍ يَبْطِشُونَ بِهَاۘ اَمْ لَهُمْ اَعْيُنٌ يُبْصِرُونَ بِهَاۘ اَمْ لَهُمْ اٰذَانٌ يَسْمَعُونَ بِهَاۜ قُلِ ادْعُوا شُرَكَٓاءَكُمْ ثُمَّ ك۪يدُونِ فَلَا تُنْظِرُونِक्या उनके पैर हैं जिनसे वे चलते हों या उनके हाथ हैं जिनसे वे पकड़ते हों या उनके पास आँखें हैं जिनसे वे देखते हों या उनके कान हैं जिनसे वे सुनते हों? कह दीजिए, ‘‘तुम अपने ठहराए हुए साझीदारों को बुला लो, फिर मेरे ख़िलाफ़ चाल बाज़ी करो, इस तरह कि मुझे मोहलत न दो।
  196. اِنَّ وَلِيِّيَ اللّٰهُ الَّذ۪ي نَزَّلَ الْكِتَابَۘ وَهُوَ يَتَوَلَّى الصَّالِح۪ينَमेरा वली (संरक्षक) अल्लाह है, जिसने यह किताब उतारी और ‘वह’ अच्छे लोगों का वली (संरक्षक) है।
  197. وَالَّذ۪ينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِه۪ لَا يَسْتَط۪يعُونَ نَصْرَكُمْ وَلَٓا اَنْفُسَهُمْ يَنْصُرُونَऔर जिनको तुम अल्लाह के सिवा पुकारते हो, वे न तो तुम्हारी मदद करने की ताक़त रखते हैं और न खुद अपनी ही मदद कर सकते हैं।
  198. وَاِنْ تَدْعُوهُمْ اِلَى الْهُدٰى لَا يَسْمَعُواۜ وَتَرٰيهُمْ يَنْظُرُونَ اِلَيْكَ وَهُمْ لَا يُبْصِرُونَऔर अगर तुम उन्हें सीधी राह की ओर बुलाओ तो वे न सुनेंगे, वे तुम्हें ऐसे दिखाई देते हैं कि जैसे वे तुम्हारी ओर ताक रहे हों, हालाँकि वे कुछ भी नहीं देखते।
  199. خُذِ الْعَفْوَ وَأْمُرْ بِالْعُرْفِ وَاَعْرِضْ عَنِ الْجَاهِل۪ينَमाफ़ करने को अपनाइए और भलाई का हुक्म देते रहिए और नादानों से किनारा कर लीजिए।
  200. وَاِمَّا يَنْزَغَنَّكَ مِنَ الشَّيْطَانِ نَزْغٌ فَاسْتَعِذْ بِاللّٰهِۜ اِنَّهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌऔर अगर शैतान की ओर से तुम्हारे दिल में किसी तरह़ का कोई वस्वसा पैदा हो तो अल्लाह की पनाह माँगो। बेशक वह सब कुछ सुनता, जानता है।
  201. اِنَّ الَّذ۪ينَ اتَّقَوْا اِذَا مَسَّهُمْ طَٓائِفٌ مِنَ الشَّيْطَانِ تَذَكَّرُوا فَاِذَا هُمْ مُبْصِرُونَۚजो लोग परहेज़गार हैं, जब उनको शैतान की ओर से कोई वस्वसा (ख़याल) पैदा होता है, तो चौंक पड़ते हैं फिर वे (मन में) देखने लगते हैं।
  202. وَاِخْوَانُهُمْ يَمُدُّونَهُمْ فِي الْغَيِّ ثُمَّ لَا يُقْصِرُونَऔर उन (शैतानों) के भाई उन्हें गुमराही में खींचे लिए जाते हैं फिर वे कोई कमी नहीं करते।
  203. وَاِذَا لَمْ تَأْتِهِمْ بِاٰيَةٍ قَالُوا لَوْلَا اجْتَبَيْتَهَاۜ قُلْ اِنَّمَٓا اَتَّبِعُ مَا يُوحٰٓى اِلَيَّ مِنْ رَبّ۪يۚ هٰذَا بَصَٓائِرُ مِنْ رَبِّكُمْ وَهُدًى وَرَحْمَةٌ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَऔर जब आप उनके सामने कोई निशानी नहीं लाते तो कहते हैं, ‘‘तुम क्यों नहीं बना लाए?’’ कह दीजिए, ‘‘मैं तो केवल उसी की पैरवी करता हूँ जो मेरे रब की ओर से वह्य की जाती है, यह मेरे रब की ओर से दानिश व बसीरत (अन्तः दृष्टियों का प्रकाश) है, और ईमान लाने वालों के लिए हिदायत और रह़मत है’’
  204. وَاِذَا قُرِئَ الْقُرْاٰنُ فَاسْتَمِعُوا لَهُ وَاَنْصِتُوا لَعَلَّكُمْ تُرْحَمُونَऔर जब क़ुर्आन पढ़ा जाए तो उसे ध्यान से सुनो और खामोश रहो, ताकि तुम पर रह़म किया जाए;
  205. وَاذْكُرْ رَبَّكَ ف۪ي نَفْسِكَ تَضَرُّعًا وَخ۪يفَةً وَدُونَ الْجَهْرِ مِنَ الْقَوْلِ بِالْغُدُوِّ وَالْاٰصَالِ وَلَا تَكُنْ مِنَ الْغَافِل۪ينَऔर अपने ‘रब’ को अपने मन में सुबह् और शाम अ़ाजिज़ी (विनम्रता पूर्वक) और ख़ौफ से, और हल्की आवाज़ के साथ याद किया करो; और उन में से न होना जो ग़फ़्लत में पड़े हुए हैं।
  206. اِنَّ الَّذ۪ينَ عِنْدَ رَبِّكَ لَا يَسْتَكْبِرُونَ عَنْ عِبَادَتِه۪ وَيُسَبِّحُونَهُ وَلَهُ يَسْجُدُونَजो लोग आप के रब के पास हैं वे उसकी इबादत के मुक़ाबले में नाशुक्री नहीं करते; और उसकी तस्बीह़ (महिमागान) करते हैं और उसको सज्दः करते रहते हैं।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet