सूरह 6: Al-Anam
- اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَجَعَلَ الظُّلُمَاتِ وَالنُّورَۜ ثُمَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِرَبِّهِمْ يَعْدِلُونَहर तरह की तअ़रीफ़ अल्लाह ही के लिए हैं, जिसने आसमानों और ज़मीन को पैदा किया, और अन्धेरा और रोशनी बनायी; फिर भी काफ़िर दूसरों को अपने रब के बराबर ठहराते हैं;
- هُوَ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ مِنْ ط۪ينٍ ثُمَّ قَضٰٓى اَجَلًاۜ وَاَجَلٌ مُسَمًّى عِنْدَهُ ثُمَّ اَنْتُمْ تَمْتَرُونَ‘वही है’ जिसने तुम्हें मिट्टी से पैदा किया, फिर (मरने का) एक वक़्त निश्चित कर दिया और उसके यहाँ एक मुद्दत और है; फिर भी तुम सन्देह करते हो!
- وَهُوَ اللّٰهُ فِي السَّمٰوَاتِ وَفِي الْاَرْضِۜ يَعْلَمُ سِرَّكُمْ وَجَهْرَكُمْ وَيَعْلَمُ مَا تَكْسِبُونَऔर ‘वही’ अल्लाह आसमानों और ज़मीन में है, (जो) तुम्हारी छिपी और खुली सब बातों को जानता है, और जो कुछ तुम करते हो, (वह सब) उसके इल्म में है।
- وَمَا تَأْت۪يهِمْ مِنْ اٰيَةٍ مِنْ اٰيَاتِ رَبِّهِمْ اِلَّا كَانُوا عَنْهَا مُعْرِض۪ينَऔर अल्लाह की निशानियों में से कोई निशानी भी ऐसी नहीं है जो उनके पास न आई हो, मगर ये उससे मुंह फेर लेते हैं;
- فَقَدْ كَذَّبُوا بِالْحَقِّ لَمَّا جَٓاءَهُمْۜ فَسَوْفَ يَأْت۪يهِمْ اَنْبٰٓؤُ۬ا مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَजब उनके पास ह़क़ आया, तो उसको भी झुठला दिया, तो उन चीज़ों का जिनका यह मज़ाक़ उड़ाते हैं, बहुत जल्द अंजाम मालूम हो जाएगा।
- اَلَمْ يَرَوْا كَمْ اَهْلَكْنَا مِنْ قَبْلِهِمْ مِنْ قَرْنٍ مَكَّنَّاهُمْ فِي الْاَرْضِ مَا لَمْ نُمَكِّنْ لَكُمْ وَاَرْسَلْنَا السَّمَٓاءَ عَلَيْهِمْ مِدْرَارًاۖ وَجَعَلْنَا الْاَنْهَارَ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهِمْ فَاَهْلَكْنَاهُمْ بِذُنُوبِهِمْ وَاَنْشَأْنَا مِنْ بَعْدِهِمْ قَرْنًا اٰخَر۪ينَक्या उन्होंने नहीं देखा! कि ‘हमने’ उनसे पहले कितने गिरोहों (उम्मतों) को हलाक (विनष्ट) कर दिया, जिनके पैर धरती पर ऐसे जमा दिये थे कि तुम्हारे पैर भी ऐसे नहीं जमाए और उन पर आसमान से लगातार बारिश बरसायी और नहरें बना दीं, जो उनके नीचे बह रही थीं; फिर ‘हमने’ उन्हें उनके गुनाहों की वजह से हलाक कर दिया और उनके बाद दूसरे गिरोहों को उठाया।
- وَلَوْ نَزَّلْنَا عَلَيْكَ كِتَابًا ف۪ي قِرْطَاسٍ فَلَمَسُوهُ بِاَيْد۪يهِمْ لَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِنْ هٰذَٓا اِلَّا سِحْرٌ مُب۪ينٌऔर अगर ‘हम’ आप के ऊपर काग़ज़ में लिखी-लिखाई किताब भी उतार देते और यह उसे अपने हाथों से छू भी लेते, तब भी, जिन्होंने इन्कार किया, वे यही कहते, ‘‘यह तो बस एक खुला जादू है।’’
- وَقَالُوا لَوْلَٓا اُنْزِلَ عَلَيْهِ مَلَكٌۜ وَلَوْ اَنْزَلْنَا مَلَكًا لَقُضِيَ الْاَمْرُ ثُمَّ لَا يُنْظَرُونَऔर कहते हैं, ‘‘इस (नबी) पर फ़रिश्ता क्यों नहीं उतारा गया?’’ हालाँकि अगर ‘हम’ फ़रिश्ता उतारते तो फ़ैसला हो चुका होता, फिर उन्हें मोहलत न दी जाती।
- وَلَوْ جَعَلْنَاهُ مَلَكًا لَجَعَلْنَاهُ رَجُلًا وَلَلَبَسْنَا عَلَيْهِمْ مَا يَلْبِسُونَऔर अगर ‘हम’ उस (नबी) को फ़रिश्ता बनाते, तो उसे आदमी ही (के रूप का) बनाते, इस तरह ‘हम’ उन्हें उसी सन्देह में डाल देते, जिस तरह सन्देह में वे पड़े हुए हैं।
- وَلَقَدِ اسْتُهْزِئَ بِرُسُلٍ مِنْ قَبْلِكَ فَحَاقَ بِالَّذ۪ينَ سَخِرُوا مِنْهُمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَ۟और आप से पहले कितने ही रसूलों का मज़ाक़ उड़ाया जा चुका है, तो जिन लोगों ने उनका मज़ाक़ उड़ाया था, उन्हें उसी ने आ घेरा जिस बात पर वे हँसी उड़ाते थे।
- قُلْ س۪يرُوا فِي الْاَرْضِ ثُمَّ انْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُكَذِّب۪ينَकह दीजिए, ‘‘धरती में चल फिर कर देखो कि झुठलाने वालों का कैसा अंजाम हुआ!’’
- قُلْ لِمَنْ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ قُلْ لِلّٰهِۜ كَتَبَ عَلٰى نَفْسِهِ الرَّحْمَةَۜ لَيَجْمَعَنَّكُمْ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ لَا رَيْبَ ف۪يهِۜ اَلَّذ۪ينَ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ فَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَकह दीजिए, ‘‘आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है किसका है?’’ (फिर) कह दीजिए, ‘‘अल्लाह ही का है, उसी ने अपने ऊपर रह़मत को लाज़िम कर लिया है, ‘वही’ तुम सब को क़ियामत के दिन जिसमें कुछ भी शक नहीं, ज़रूर जमा करेगा।’’ जिन लोगों ने अपने आप को नुक़्सान में डाल रखा है, तो वे ईमान नहीं लाते।
- وَلَهُ مَا سَكَنَ فِي الَّيْلِ وَالنَّهَارِۜ وَهُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُऔर ‘उसी’ का है जो कुछ रात में ठहरता है और दिन में, और ‘वह’ सब कुछ सुनता, जानता है।
- قُلْ اَغَيْرَ اللّٰهِ اَتَّخِذُ وَلِيًّا فَاطِرِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَهُوَ يُطْعِمُ وَلَا يُطْعَمُۜ قُلْ اِنّ۪ٓي اُمِرْتُ اَنْ اَكُونَ اَوَّلَ مَنْ اَسْلَمَ وَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَकह दीजिए, ‘‘क्या मैं आसमानों और ज़मीन को पैदा करने वाले अल्लाह के सिवा किसी और को वली (संरक्षक) बना लूँ? और ‘वही’ खिलाता है और खुद नहीं खाता।’’ कह दीजिए, ‘‘मुझे’’ हुक्म हुआ है कि सबसे पहले मैं उसके आगे झुक जाऊँ (यानी इस्लाम लाऊँ), और यह कि तुम मुश्रिकों (अल्लाह के साथ साझीदारों) में हरगिज़ शामिल न होना।’’
- قُلْ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اِنْ عَصَيْتُ رَبّ۪ي عَذَابَ يَوْمٍ عَظ۪يمٍकह दीजिए, ‘‘अगर मैं अपने ‘रब’ की नाफ़रमानी करूँ, तो (उस ह़ालत में) मुझे एक बड़े दिन के अ़ज़ाब का डर है।’’
- مَنْ يُصْرَفْ عَنْهُ يَوْمَئِذٍ فَقَدْ رَحِمَهُۜ وَذٰلِكَ الْفَوْزُ الْمُب۪ينُजिस व्यक्ति से उस दिन अ़ज़ाब टाल दिया गया, उस पर अल्लाह ने मेहरबानी फ़रमायी, और यह खुली हुई कामियाबी है।
- وَاِنْ يَمْسَسْكَ اللّٰهُ بِضُرٍّ فَلَا كَاشِفَ لَهُٓ اِلَّا هُوَۜ وَاِنْ يَمْسَسْكَ بِخَيْرٍ فَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऔर अगर अल्लाह तुम्हें कोई तक्लीफ़ पहुँचाए, तो उसके सिवा कोई दूर करने वाला नहीं; और अगर ‘वह’ तुम्हें कोई भलाई पहुँचाए तो उसे हर चीज़ पर क़ुदरत (सामर्थ्य) है।
- وَهُوَ الْقَاهِرُ فَوْقَ عِبَادِه۪ۜ وَهُوَ الْحَك۪يمُ الْخَب۪يرُऔर उसे अपने बन्दों पर पूरा अधिकार है, और ‘वह’ ह़िक्मत वाला, ख़बर रखने वाला है।
- قُلْ اَيُّ شَيْءٍ اَكْبَرُ شَهَادَةًۜ قُلِ اللّٰهُ شَه۪يدٌ بَيْن۪ي وَبَيْنَكُمْ وَاُو۫حِيَ اِلَيَّ هٰذَا الْقُرْاٰنُ لِاُنْذِرَكُمْ بِه۪ وَمَنْ بَلَغَۜ اَئِنَّكُمْ لَتَشْهَدُونَ اَنَّ مَعَ اللّٰهِ اٰلِهَةً اُخْرٰىۜ قُلْ لَٓا اَشْهَدُۚ قُلْ اِنَّمَا هُوَ اِلٰهٌ وَاحِدٌ وَاِنَّن۪ي بَر۪ٓيءٌ مِمَّا تُشْرِكُونَۢकह दीजिए, ‘‘किस चीज़ की गवाही सबसे बड़ी है?’’ कह दीजिए, ‘‘मेरे और तुम्हारे बीच अल्लाह गवाह है, और यह क़ुर्आन मेरी ओर उतारा गया है, ताकि मैं इसके ज़रिये तुम्हें सचेत कर दूँ; और जिस व्यक्ति को यह पहुँचे वह भी ऐसा ही करे; क्या तुम हक़ीक़त में गवाही देते हो कि अल्लाह के साथ कोई दूसरा भी मअ़बूद है?’’ कह दीजिए,‘‘मैं तो इसकी गवाही नहीं देता। कह दीजिए, ‘वह’ तो केवल अकेला ही मअ़बूद है, और जिसको तुम लोग साझी ठहराते हो, उससे मेरा कोई सम्बन्ध नहीं।’’
- اَلَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ يَعْرِفُونَهُ كَمَا يَعْرِفُونَ اَبْنَٓاءَهُمْۢ اَلَّذ۪ينَ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ فَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَ۟जिन लोगों को ‘हमने’ किताब दी है, वे उसे इस तरह पहचानते हैं, जिस तरह अपने बेटों को पहचानते हैं; जिन्होंने अपने आप को घाटे में डाला है, वे ईमान नहीं लाते।
- وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَوْ كَذَّبَ بِاٰيَاتِه۪ۜ اِنَّهُ لَا يُفْلِحُ الظَّالِمُونَऔर उस व्यक्ति से बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा? जो अल्लाह पर झूठ गढ़े या उसकी आयतों को झुठलाए, बेशक ज़ालिम लोग कभी कामियाब नहीं हो सकते।
- وَيَوْمَ نَحْشُرُهُمْ جَم۪يعًا ثُمَّ نَقُولُ لِلَّذ۪ينَ اَشْرَكُٓوا اَيْنَ شُرَكَٓاؤُ۬كُمُ الَّذ۪ينَ كُنْتُمْ تَزْعُمُونَऔर जिस दिन ‘हम’ सब लोगों को जमा करेंगे, फिर मुश्रिकों से पूछेंगे, कि वे तुम्हारे साझीदार कहाँ हैं जिनका तुम दावा किया करते थे?’’
- ثُمَّ لَمْ تَكُنْ فِتْنَتُهُمْ اِلَّٓا اَنْ قَالُوا وَاللّٰهِ رَبِّنَا مَا كُنَّا مُشْرِك۪ينَफिर उनका कोई फित्ना (बहाना) बाक़ी न रहेगा, सिवाय इसके, कि वे कहेंगे, ‘‘अल्लाह की क़सम! हमारे रब हम मुश्रिक (बहुदेववादी) नहीं थे।’’
- اُنْظُرْ كَيْفَ كَذَبُوا عَلٰٓى اَنْفُسِهِمْ وَضَلَّ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَفْتَرُونَदेखो! कैसा वे अपने बारे में झूठ बोले, और वह सब गुम हो कर रह गया, जो कुछ वे गढ़ा करते थे;
- وَمِنْهُمْ مَنْ يَسْتَمِعُ اِلَيْكَۚ وَجَعَلْنَا عَلٰى قُلُوبِهِمْ اَكِنَّةً اَنْ يَفْقَهُوهُ وَف۪ٓي اٰذَانِهِمْ وَقْرًاۜ وَاِنْ يَرَوْا كُلَّ اٰيَةٍ لَا يُؤْمِنُوا بِهَاۜ حَتّٰٓى اِذَا جَٓاؤُ۫كَ يُجَادِلُونَكَ يَقُولُ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِنْ هٰذَٓا اِلَّٓا اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَऔर उनमें कुछ ऐसे हैं जो तुम्हारी ओर कान लगाए रखते हैं, और ‘हमने’ तो उनके दिलों पर पर्दे डाल रखे हैं, कि वे उसको समझ न सकें, और उनके कानों में बोझ पैदा कर दिया, और वे चाहे हर तरह की निशानियाँ देख लें, मानेंगे नहीं; यहाँ तक कि जब वे तुम्हारे पास आकर तुमसे झगड़ते हैं, तो जो काफ़िर हैं, कहते हैं, ‘‘यह तो बस पहले के लोगों की कहानियाँ हैं।’’
- وَهُمْ يَنْهَوْنَ عَنْهُ وَيَنْـَٔوْنَ عَنْهُۚ وَاِنْ يُهْلِكُونَ اِلَّٓا اَنْفُسَهُمْ وَمَا يَشْعُرُونَऔर वे उससे रोकते हैं और ख़ुद भी उससे दूर रहते हैं, और वे तो बस अपने आप को ही हलाक करते हैं, और उन्हें एहसास भी नहीं।
- وَلَوْ تَرٰٓى اِذْ وُقِفُوا عَلَى النَّارِ فَقَالُوا يَا لَيْتَنَا نُرَدُّ وَلَا نُكَذِّبَ بِاٰيَاتِ رَبِّنَا وَنَكُونَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَऔर अगर तुम उस वक़्त देख सकते, जब यह आग के पास खड़े किये जाएँगे और कहेंगे, ‘‘क्या ही अच्छा होता! कि हम फिर लौटा दिये जाएँ, ताकि अपने रब की आयतों को न झुठलाएँ, और मानने वालों में हो जाएँं।’’
- بَلْ بَدَا لَهُمْ مَا كَانُوا يُخْفُونَ مِنْ قَبْلُۜ وَلَوْ رُدُّوا لَعَادُوا لِمَا نُهُوا عَنْهُ وَاِنَّهُمْ لَكَاذِبُونَहाँ! बल्कि यह जो कुछ पहले छिपाया करते थे, वह उनके सामने आ गया, और अगर यह (दुनिया में)ं लौटा भी दिये जाएँं, तो फिर वही कुछ करने लगेंगे, जिससे उनको मना किया गया था, बेशक यह झूठे हैं।
- وَقَالُٓوا اِنْ هِيَ اِلَّا حَيَاتُنَا الدُّنْيَا وَمَا نَحْنُ بِمَبْعُوث۪ينَऔर कहते हैं, ‘‘जो कुछ है बस यही हमारी दुनिया की ज़िन्दगी है और हम फिर ज़िन्दा नहीं किये जाएँंगे।’’
- وَلَوْ تَرٰٓى اِذْ وُقِفُوا عَلٰى رَبِّهِمْۜ قَالَ اَلَيْسَ هٰذَا بِالْحَقِّۜ قَالُوا بَلٰى وَرَبِّنَاۜ قَالَ فَذُوقُوا الْعَذَابَ بِمَا كُنْتُمْ تَكْفُرُونَ۟और अगर तुम देख सकते! जब यह अपने रब के सामने खड़े किये जाएँगे, ‘वह’ (अल्लाह) कहेगा, ‘‘क्या यह (दोबारा ज़िन्दा होना) हक़ नहीं?’’ तो वे कहेंगे, ‘‘क्यों नहीं, हमारे रब की क़सम!’’ ‘वह’ कहेगा, ‘‘अच्छा तो उस इन्कार के बदले अ़ज़ाब का मज़ा चखो।’’
- قَدْ خَسِرَ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِلِقَٓاءِ اللّٰهِۜ حَتّٰٓى اِذَا جَٓاءَتْهُمُ السَّاعَةُ بَغْتَةً قَالُوا يَا حَسْرَتَنَا عَلٰى مَا فَرَّطْنَا ف۪يهَاۙ وَهُمْ يَحْمِلُونَ اَوْزَارَهُمْ عَلٰى ظُهُورِهِمْۜ اَلَا سَٓاءَ مَا يَزِرُونَवे घाटे में पड़े, जिन लोगों ने अल्लाह से मिलने को झुठलाया, यहाँ तक कि जब अचानक उन पर वह घड़ी आ जाएगी, तो वे कहेंगे, ‘‘हाय! अफ़सोस, उस कोताही पर जो इस (क़ियामत) के बारे में हमसे हुई’’ और हाल यह होगा कि अपने बोझ अपनी पीठों पर उठाए हुए होंगे, देखो! कितना बुरा बोझ है जो यह उठाए हुए हैं।
- وَمَا الْحَيٰوةُ الدُّنْيَٓا اِلَّا لَعِبٌ وَلَهْوٌۜ وَلَلدَّارُ الْاٰخِرَةُ خَيْرٌ لِلَّذ۪ينَ يَتَّقُونَۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَऔर दुनिया की ज़िन्दगी एक खेल और तमाशों के अ़लावा कुछ भी नहीं है, और आख़िरत का घर उनके लिए बहुत अच्छा है, जो डर रखते हैं; तो क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते!
- قَدْ نَعْلَمُ اِنَّهُ لَيَحْزُنُكَ الَّذ۪ي يَقُولُونَ فَاِنَّهُمْ لَا يُكَذِّبُونَكَ وَلٰكِنَّ الظَّالِم۪ينَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ يَجْحَدُونَ‘हमें’ं मालूम है, जो कुछ वे कहते हैं उससे आप को दुःख पहुँचता है; तो यह हक़ीक़त में आप को नहीं झुठलाते, बल्कि, वे ज़ालिम अल्लाह की आयतों का इन्कार करते हैं;
- وَلَقَدْ كُذِّبَتْ رُسُلٌ مِنْ قَبْلِكَ فَصَبَرُوا عَلٰى مَا كُذِّبُوا وَاُو۫ذُوا حَتّٰٓى اَتٰيهُمْ نَصْرُنَاۚ وَلَا مُبَدِّلَ لِكَلِمَاتِ اللّٰهِۚ وَلَقَدْ جَٓاءَكَ مِنْ نَبَا۬ئِ الْمُرْسَل۪ينَऔर आप से पहले भी बहुत-से रसूल झुठलाए जा चुके हैं, तो वे अपने झुठलाए जाने और तक्लीफ़ दिये जाने पर सब्र करते रहे, यहाँ तक कि उनके पास हमारी मदद पहुँच गयी, और कोई नहीं, जो अल्लाह की बातों को बदल सके, और आप के पास तो कुछ रसूलों की भी ख़बरें पहुँच चुकी हैं;
- وَاِنْ كَانَ كَبُرَ عَلَيْكَ اِعْرَاضُهُمْ فَاِنِ اسْتَطَعْتَ اَنْ تَبْتَغِيَ نَفَقًا فِي الْاَرْضِ اَوْ سُلَّمًا فِي السَّمَٓاءِ فَتَأْتِيَهُمْ بِاٰيَةٍۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَجَمَعَهُمْ عَلَى الْهُدٰى فَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الْجَاهِل۪ينَऔर अगर उनका मुँह मोड़ना तुम पर बोझ होता है, तो अगर तुमसे हो सके! तो ज़मीन में कोई सुरंग या आसमानों में कोई सीढ़ी ढ़ँूढ़ निकालो, और उनके पास कोई निशानी ले आओ; और अगर अल्लाह चाहता तो तुम सबको सीधे रास्ते पर इकट्ठा कर देता, इसलिए तुम जाहिलों में (या नादान) न होना।
- اِنَّمَا يَسْتَج۪يبُ الَّذ۪ينَ يَسْمَعُونَۜ وَالْمَوْتٰى يَبْعَثُهُمُ اللّٰهُ ثُمَّ اِلَيْهِ يُرْجَعُونَबात यह है, कि क़ुबूल वही करते हैं जो सुनते भी हैं; रहे मुर्दे, तो अल्लाह उन्हें (क़ियामत के दिन) उठा खड़ा करेगा, फिर उसी की ओर पलटेंगे;
- وَقَالُوا لَوْلَا نُزِّلَ عَلَيْهِ اٰيَةٌ مِنْ رَبِّه۪ۜ قُلْ اِنَّ اللّٰهَ قَادِرٌ عَلٰٓى اَنْ يُنَزِّلَ اٰيَةً وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَऔर वे कहते हैं, ‘‘उस (नबी) पर उसके रब की ओर से कोई निशानी क्यों नहीं उतारी गई?’’ कह दीजिए, ‘‘अल्लाह तो इस पर क़ादिर है कि कोई निशानी उतारे, लेकिन उनमें से अक्सर लोग नहीं जानते।’’
- وَمَا مِنْ دَٓابَّةٍ فِي الْاَرْضِ وَلَا طَٓائِرٍ يَط۪يرُ بِجَنَاحَيْهِ اِلَّٓا اُمَمٌ اَمْثَالُكُمْۜ مَا فَرَّطْنَا فِي الْكِتَابِ مِنْ شَيْءٍ ثُمَّ اِلٰى رَبِّهِمْ يُحْشَرُونَधरती पर चलने वाला, या दो परों से उड़ने वाला, कोई परिन्दा हो; यह सब तुम्हारी ही तरह के गिरोह हैं; ‘हमने’ किताब में कोई भी चीज़ नहीं छोड़ी है; फिर (जान लो कि) वे अपने रब की ओर इकट्ठा किये जाएँगे।
- وَالَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا صُمٌّ وَبُكْمٌ فِي الظُّلُمَاتِۜ مَنْ يَشَاِ اللّٰهُ يُضْلِلْهُۜ وَمَنْ يَشَأْ يَجْعَلْهُ عَلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍऔर जिन लोगों ने हमारी आयतों को झुठलाया; वे बहरे और गूँगे हैं, अन्धेरों में पड़े हुए हैं; अल्लाह जिसे चाहे भटका दे और जिसे चाहे सीधी राह पर लगा दे।
- قُلْ اَرَاَيْتَكُمْ اِنْ اَتٰيكُمْ عَذَابُ اللّٰهِ اَوْ اَتَتْكُمُ السَّاعَةُ اَغَيْرَ اللّٰهِ تَدْعُونَۚ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने यह भी सोचा कि अगर तुम पर अल्लाह का अ़ज़ाब आ जाए, या वह घड़ी तुम्हारे सामने आ जाए, तो क्या तुम अल्लाह के सिवा किसी और को पुकारोगे? अगर तुम सच्चे हो (तो बताओ),
- بَلْ اِيَّاهُ تَدْعُونَ فَيَكْشِفُ مَا تَدْعُونَ اِلَيْهِ اِنْ شَٓاءَ وَتَنْسَوْنَ مَا تُشْرِكُونَ۟(नहीं) बल्कि तुम ‘उसी’ को पुकारते हो, तो जिस (दुःख) के लिए तुम ‘उसे’ पुकारते हो, ‘वह’ अगर चाहता है तो उसको दूर कर देता है, और जिनको तुम शरीक बनाते हो, (उस वक़्त) उन्हें भूल जाते हो।’’
- وَلَقَدْ اَرْسَلْنَٓا اِلٰٓى اُمَمٍ مِنْ قَبْلِكَ فَاَخَذْنَاهُمْ بِالْبَأْسَٓاءِ وَالضَّرَّٓاءِ لَعَلَّهُمْ يَتَضَرَّعُونَऔर ‘हमने’ तुमसे पहले कितनी उम्मतों(समुदायों) की ओर रसूल भेजे, फिर ‘हमने’ उन्हें तंगियों और मुसीबतों में डाला, ताकि वे अजिज़ी (विनम्रता) करें;
- فَلَوْلَٓا اِذْ جَٓاءَهُمْ بَأْسُنَا تَضَرَّعُوا وَلٰكِنْ قَسَتْ قُلُوبُهُمْ وَزَيَّنَ لَهُمُ الشَّيْطَانُ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَजब ‘हमारी’ ओर से उन पर सख़्ती आयी तो फिर क्यों नहीं आजिज़ी (विनम्रता) करते? लेकिन उनके दिल तो कठोर हो गये थे और जो कुछ वे करते थे, शैतान ने उसे उनके लिए मुज़य्यन (मनमोहक़) बना दिया था;
- فَلَمَّا نَسُوا مَا ذُكِّرُوا بِه۪ فَتَحْنَا عَلَيْهِمْ اَبْوَابَ كُلِّ شَيْءٍۜ حَتّٰٓى اِذَا فَرِحُوا بِمَٓا اُو۫تُٓوا اَخَذْنَاهُمْ بَغْتَةً فَاِذَا هُمْ مُبْلِسُونَफिर जब उसे उन्होंने भुला दिया जो उन्हें नसीह़त की गयी थी, तो ‘हमने’ उन पर हर चीज़ के दरवाज़े खोल दिये; यहाँ तक कि जो कुछ उन्हें मिला था, जब वे उसमें मग्न हो गये तो अचानक ‘हमने’ उन्हें पकड़ लिया, तो वे उस वक़्त नाउम्मीद हो कर रह गये;
- فَقُطِعَ دَابِرُ الْقَوْمِ الَّذ۪ينَ ظَلَمُواۜ وَالْحَمْدُ لِلّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَइस तरह ज़ालिम लोगों की जड़ काट दी गयी, और तमाम तअ़रीफें़ अल्लाह ही के लिए हैं, जो सारे संसार का रब है।
- قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ اَخَذَ اللّٰهُ سَمْعَكُمْ وَاَبْصَارَكُمْ وَخَتَمَ عَلٰى قُلُوبِكُمْ مَنْ اِلٰهٌ غَيْرُ اللّٰهِ يَأْت۪يكُمْ بِهِۜ اُنْظُرْ كَيْفَ نُصَرِّفُ الْاٰيَاتِ ثُمَّ هُمْ يَصْدِفُونَकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने यह भी सोचा, कि अगर अल्लाह तुम्हारे सुनने की, देखने की ताक़त छीन ले और तुम्हारे दिलों पर मुहर लगा दे, तो अल्लाह के सिवा मअ़बूद (उपास्य) कौन है, जो तुम्हें यह लाकर दे?’’ देखो! किस तरह ‘हम’ तरह-तरह की निशानियाँ बयान करते हैं, फिर भी यह लोग मुँह फेरे रहते हैं।
- قُلْ اَرَاَيْتَكُمْ اِنْ اَتٰيكُمْ عَذَابُ اللّٰهِ بَغْتَةً اَوْ جَهْرَةً هَلْ يُهْلَكُ اِلَّا الْقَوْمُ الظَّالِمُونَकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने यह भी सोचा! कि तुम पर अचानक बेख़बरी में या ख़बर आने के बाद अल्लाह का अ़ज़ाब आ जाए, तो क्या ज़ालिम लोगों के अ़लावा कोई और भी हलाक होगा?’’
- وَمَا نُرْسِلُ الْمُرْسَل۪ينَ اِلَّا مُبَشِّر۪ينَ وَمُنْذِر۪ينَۚ فَمَنْ اٰمَنَ وَاَصْلَحَ فَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَऔर हमने रसूलों को ख़ुशख़बरी सुनाने वाला और सचेत करने वाला बना कर भेजा’’ तो जो व्यक्ति ईमान लाए और सुधर जाए, तो ऐसे लोगों के लिए न कुछ ख़ौफ़ होगा और न वे ग़मगीन होंगे।
- وَالَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا يَمَسُّهُمُ الْعَذَابُ بِمَا كَانُوا يَفْسُقُونَऔर जिन्होंने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया, उन्हें तो अ़ज़ाब होकर ही रहेगा, क्योंकि वे नाफ़रमानी किया करते थे।
- قُلْ لَٓا اَقُولُ لَكُمْ عِنْد۪ي خَزَٓائِنُ اللّٰهِ وَلَٓا اَعْلَمُ الْغَيْبَ وَلَٓا اَقُولُ لَكُمْ اِنّ۪ي مَلَكٌۚ اِنْ اَتَّبِعُ اِلَّا مَا يُوحٰٓى اِلَيَّۜ قُلْ هَلْ يَسْتَوِي الْاَعْمٰى وَالْبَص۪يرُۜ اَفَلَا تَتَفَكَّرُونَ۟कह दीजिए,‘‘मैं तुमसे यह नहीं कहता कि मेरे पास अल्लाह के ख़ज़ाने हैं, और न मैं ग़ैब (परोक्ष) का इल्म रखता हूँ; और न मैं तुमसे यह कहता हूँ कि ‘मैं कोई फ़रिश्ता हूँ, मैं तो बस उसी के हुक्म पर चलता हूँ जो मेरी ओर वह्य की जाती है,’’ कह दीजिए, ‘‘क्या अन्धा और आँखों वाला दोनों बराबर होते हैं? तो फिर तुम सोच-विचार क्यों नहीं करते?’’
- وَاَنْذِرْ بِهِ الَّذ۪ينَ يَخَافُونَ اَنْ يُحْشَرُٓوا اِلٰى رَبِّهِمْ لَيْسَ لَهُمْ مِنْ دُونِه۪ وَلِيٌّ وَلَا شَف۪يعٌ لَعَلَّهُمْ يَتَّقُونَऔर उनको इस (क़ुर्आन) के ज़रिये सचेत कर दीजिए! जिन्हें इस बात का डर है कि उनको अपने रब के पास इस ह़ाल में इकट्ठा किया जाएगा, कि ‘उसके’ सिवा न तो उनका कोई ह़मदर्द होगा और न कोई स़िफ़ारिशी,’’ ताकि वे परहेज़गार बनें।
- وَلَا تَطْرُدِ الَّذ۪ينَ يَدْعُونَ رَبَّهُمْ بِالْغَدٰوةِ وَالْعَشِيِّ يُر۪يدُونَ وَجْهَهُۜ مَا عَلَيْكَ مِنْ حِسَابِهِمْ مِنْ شَيْءٍ وَمَا مِنْ حِسَابِكَ عَلَيْهِمْ مِنْ شَيْءٍ فَتَطْرُدَهُمْ فَتَكُونَ مِنَ الظَّالِم۪ينَऔर जो लोग अपने ‘रब’ को राज़ी करने के लिए सुबह और शाम पुकारते रहते हैं, ऐसे लोगों को (अपने से) दूर न करना, उनके हिसाब की तुम पर कोई ज़िम्मेदारी नहीं, और न तुम्हारे ह़िसाब की उन पर कोई ज़िम्मेदारी है, कि ‘तुम उन्हें दूर कर दो तो ज़ालिमों में से हो जाओगे,
- وَكَذٰلِكَ فَتَنَّا بَعْضَهُمْ بِبَعْضٍ لِيَقُولُٓوا اَهٰٓؤُ۬لَٓاءِ مَنَّ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ مِنْ بَيْنِنَاۜ اَلَيْسَ اللّٰهُ بِاَعْلَمَ بِالشَّاكِر۪ينَऔर इसी तरह ‘हमने’ कुछ लोगों को दूसरे के ज़रिये आज़्माइश में डाला, ताकि वे कहें, ‘‘क्या यह वही लोग हैं, जिन पर अल्लाह ने हममें से इन्अ़ाम किया?’’-क्या अल्लाह शुक्र करने वालों को नहीं जानता?!
- وَاِذَا جَٓاءَكَ الَّذ۪ينَ يُؤْمِنُونَ بِاٰيَاتِنَا فَقُلْ سَلَامٌ عَلَيْكُمْ كَتَبَ رَبُّكُمْ عَلٰى نَفْسِهِ الرَّحْمَةَۙ اَنَّهُ مَنْ عَمِلَ مِنْكُمْ سُٓوءًا بِجَهَالَةٍ ثُمَّ تَابَ مِنْ بَعْدِه۪ وَاَصْلَحَ فَاَنَّهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌऔर जब आप के पास ऐसे लोग आएँ, जो हमारी आयतों पर ईमान रखते हैं, तो कह दीजिए, ‘‘सलाम हो तुम पर! तुम्हारे रब ने रह़मत को अपने ऊपर ज़रूरी कर लिया है कि तुममें से जो कोई नासमझी से कोई बुराई कर बैठे, फिर उसके बाद तौबः कर ले और अपनी इस्लाह़ (सुधार) कर ले, तो वह बख़्शने वाला, मेहरबान है;
- وَكَذٰلِكَ نُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ وَلِتَسْتَب۪ينَ سَب۪يلُ الْمُجْرِم۪ينَ۟और इसी तरह ‘हम’ अपनी आयतें खोल-खोल कर बयान करते हैं और इस लिए कि गुनहगारों का रास्ता ज़ाहिर हो जाए।
- قُلْ اِنّ۪ي نُه۪يتُ اَنْ اَعْبُدَ الَّذ۪ينَ تَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ قُلْ لَٓا اَتَّبِعُ اَهْوَٓاءَكُمْۙ قَدْ ضَلَلْتُ اِذًا وَمَٓا اَنَا۬ مِنَ الْمُهْتَد۪ينَकह दीजिए, ‘‘तुम लोग अल्लाह के सिवा जिन्हें पुकारते हो उनकी इबादत करने से मुझे रोका गया है, कह दीजिए ‘‘मैं तुम्हारी इच्छाओं की पैरवी नहीं करूँगा, क्योंकि तब तो मैं भी गुमराह हो जाऊँगा और तब तो मैं हिदायत पाने वाले लोगों में न रहूँगा।’’
- قُلْ اِنّ۪ي عَلٰى بَيِّنَةٍ مِنْ رَبّ۪ي وَكَذَّبْتُمْ بِه۪ۜ مَا عِنْد۪ي مَا تَسْتَعْجِلُونَ بِه۪ۜ اِنِ الْحُكْمُ اِلَّا لِلّٰهِۜ يَقُصُّ الْحَقَّ وَهُوَ خَيْرُ الْفَاصِل۪ينَकह दीजिए, ‘‘मैं अपने ‘रब’ की ओर से खुली हुई दलील पर क़ायम हूँ, और तुमने उसे झुठला दिया है; और जिस चीज़ के लिए तुम जल्दी मचा रहे हो, वह मेरे पास तो है नहीं, हुक्म तो अल्लाह ही का है, ‘वही’ सच्ची बात बयान करता है, और ‘वही’ सब से अच्छा फ़ैसला करने वाला है।’’
- قُلْ لَوْ اَنَّ عِنْد۪ي مَا تَسْتَعْجِلُونَ بِه۪ لَقُضِيَ الْاَمْرُ بَيْن۪ي وَبَيْنَكُمْۜ وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِالظَّالِم۪ينَकह दीजिए, ‘‘जिस चीज़ की तुम्हें जल्दी पड़ी हुई है, अगर कहीं वह चीज़ मेरे पास होती, तो मेरे और तुम्हारे बीच अब तक फ़ैसला हो चुका होता; और अल्लाह ज़ालिमों को ख़ूब जानता है।’’
- وَعِنْدَهُ مَفَاتِحُ الْغَيْبِ لَا يَعْلَمُهَٓا اِلَّا هُوَۜ وَيَعْلَمُ مَا فِي الْبَرِّ وَالْبَحْرِۜ وَمَا تَسْقُطُ مِنْ وَرَقَةٍ اِلَّا يَعْلَمُهَا وَلَا حَبَّةٍ ف۪ي ظُلُمَاتِ الْاَرْضِ وَلَا رَطْبٍ وَلَا يَابِسٍ اِلَّا ف۪ي كِتَابٍ مُب۪ينٍऔर ‘उसी’ के पास ग़ैब (परोक्ष) की कुन्जियां हैं, जिन्हें ‘उसके’ सिवा कोई नहीं जानता; जल और थल में जो कुछ है, उसे ‘वह’ जानता है, और जो पत्ता भी गिरता है, उसे ‘वह’ ज़रूर जानता है; और ज़मीन के अन्धेरों में कोई दाना हो, और कोई हरी, या सूखी चीज़ हो, मगर वह सब रौशन किताब में मौजूद है;
- وَهُوَ الَّذ۪ي يَتَوَفّٰيكُمْ بِالَّيْلِ وَيَعْلَمُ مَا جَرَحْتُمْ بِالنَّهَارِ ثُمَّ يَبْعَثُكُمْ ف۪يهِ لِيُقْضٰٓى اَجَلٌ مُسَمًّىۚ ثُمَّ اِلَيْهِ مَرْجِعُكُمْ ثُمَّ يُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَ۟और ‘वही’ है जो रात को तुम्हें मौत देता है; और जो कुछ तुम दिन में करते हो, उसकी ख़बर रखता है; फिर ‘वह’ तुम्हें दिन में इसलिए उठा देता है, ताकि तय की हुई मुद्दत पूरी हो जाए। फिर ‘उसी’ की ओर तुम्हें लौटना है, फिर ‘वह’ तुम्हें बता देगा, जो कुछ तुम करते रहे हो;
- وَهُوَ الْقَاهِرُ فَوْقَ عِبَادِه۪ وَيُرْسِلُ عَلَيْكُمْ حَفَظَةًۜ حَتّٰٓى اِذَا جَٓاءَ اَحَدَكُمُ الْمَوْتُ تَوَفَّتْهُ رُسُلُنَا وَهُمْ لَا يُفَرِّطُونَऔर ‘वह’ अपने बन्दों पर पूरा क़ाबू रखने वाला है; और ‘वह’ तुम पर निगरानी करने वाले को मुक़र्रर किये रखता है, यहाँ तक कि तुममें से जब किसी की मौत आती है तो हमारे भेजे हुए (फ़रिश्ते) उसे कब्ज़े में कर लेते हैं, और वे किसी तरह की कोताही नहीं करते।
- ثُمَّ رُدُّٓوا اِلَى اللّٰهِ مَوْلٰيهُمُ الْحَقِّۜ اَلَا لَهُ الْحُكْمُ وَهُوَ اَسْرَعُ الْحَاسِب۪ينَफिर लोग अपने मालिक अल्लाह के पास बुलाए जाएँगे, जान लो! हुक्म ‘उसी’ का है और ‘वह’ बहुत जल्द हिसाब लेने वाला है।
- قُلْ مَنْ يُنَجّ۪يكُمْ مِنْ ظُلُمَاتِ الْبَرِّ وَالْبَحْرِ تَدْعُونَهُ تَضَرُّعًا وَخُفْيَةًۚ لَئِنْ اَنْجٰينَا مِنْ هٰذِه۪ لَنَكُونَنَّ مِنَ الشَّاكِر۪ينَकह दीजिए, ‘‘कौन है? जो ख़ुश्की और तरी (जल, थल) के अन्धेरों से तुम्हें छुट्कारा देता है, ‘जिसे’ तुम गिड़गिड़ाते हुए और चुपके- चुपके पुकारने लगते हो कि हमें अगर इससे बचा लिया तो हम उसके ज़रूर शुक्रगुज़ार हो जाएँगे।’’
- قُلِ اللّٰهُ يُنَجّ۪يكُمْ مِنْهَا وَمِنْ كُلِّ كَرْبٍ ثُمَّ اَنْتُمْ تُشْرِكُونَकह दीजिए, ‘‘अल्लाह तुम्हें इस (तंगी) से, और हर बेचैनी से नजात देता है? फिर भी तुम उसका साझीदार ठहराने लगते हो!’’
- قُلْ هُوَ الْقَادِرُ عَلٰٓى اَنْ يَبْعَثَ عَلَيْكُمْ عَذَابًا مِنْ فَوْقِكُمْ اَوْ مِنْ تَحْتِ اَرْجُلِكُمْ اَوْ يَلْبِسَكُمْ شِيَعًا وَيُذ۪يقَ بَعْضَكُمْ بَأْسَ بَعْضٍۜ اُنْظُرْ كَيْفَ نُصَرِّفُ الْاٰيَاتِ لَعَلَّهُمْ يَفْقَهُونَकह दीजिए, ‘‘वह’’ इसकी क़ुद्रत रखता है कि तुम पर, तुम्हारे ऊपर से या तुम्हारे पैरों के नीचे से, कोई अज़ाब भेज दे; या तुम्हें टोलियों में बाँट कर आपस में भिड़ा दे और एक को दूसरे से लड़ाई का मज़ा चखाए।’’ देखो! ‘हम’ कैसे आयतों को तरह-तरह से बयान करते हैं, ताकि ये समझें;
- وَكَذَّبَ بِه۪ قَوْمُكَ وَهُوَ الْحَقُّۜ قُلْ لَسْتُ عَلَيْكُمْ بِوَك۪يلٍۜऔर इस (कुर्अ़ान) को आप की क़ौम ने झुठला दिया, हालाँकि वह ह़क़ है, कह दीजिए, ‘‘मैं तुम पर कोई निगराँ (संरक्षक) नहीं हूँ,
- لِكُلِّ نَبَاٍ مُسْتَقَرٌّۘ وَسَوْفَ تَعْلَمُونَहर ख़बर के लिए एक वक़्त मुक़र्रर है, और जल्द ही तुम्हें मालूम हो जाएगा।’’
- وَاِذَا رَاَيْتَ الَّذ۪ينَ يَخُوضُونَ ف۪ٓي اٰيَاتِنَا فَاَعْرِضْ عَنْهُمْ حَتّٰى يَخُوضُوا ف۪ي حَد۪يثٍ غَيْرِه۪ۜ وَاِمَّا يُنْسِيَنَّكَ الشَّيْطَانُ فَلَا تَقْعُدْ بَعْدَ الذِّكْرٰى مَعَ الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَऔर जब आप ऐसे लोगों को देखें जो हमारी आयतों पर नुक़ता-चीनी करने में लगे हैं, तो उनसे मुँह फेर लें यहाँ तक कि वे दूसरी बातों में लग जाएँ; और अगर शैतान आप को भुला दे, तो याद आने पर उन ज़ालिमों के पास न बैठें
- وَمَا عَلَى الَّذ۪ينَ يَتَّقُونَ مِنْ حِسَابِهِمْ مِنْ شَيْءٍ وَلٰكِنْ ذِكْرٰى لَعَلَّهُمْ يَتَّقُونَऔर उनके हिसाब के बारे में तो उन लोगों पर कुछ भी ज़िम्मेदारी नहीं, जो डर रखते है;ं और अगर है तो बस नसीह़त ताकि वे डरें।
- وَذَرِ الَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا د۪ينَهُمْ لَعِبًا وَلَهْوًا وَغَرَّتْهُمُ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا وَذَكِّرْ بِه۪ٓ اَنْ تُبْسَلَ نَفْسٌ بِمَا كَسَبَتْۗ لَيْسَ لَهَا مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلِيٌّ وَلَا شَف۪يعٌۚ وَاِنْ تَعْدِلْ كُلَّ عَدْلٍ لَا يُؤْخَذْ مِنْهَاۜ اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ اُبْسِلُوا بِمَا كَسَبُواۚ لَهُمْ شَرَابٌ مِنْ حَم۪يمٍ وَعَذَابٌ اَل۪يمٌ بِمَا كَانُوا يَكْفُرُونَ۟और जिन लोगों ने अपने दीन को खेल और तमाशा बना रखा है, और दुनिया की ज़िन्दगी ने उन्हें धोखे में डाल रखा है, छोड़ो उन लोगों को; हाँ, इसके ज़रिये से नसीह़त करते रहिए, ताकि कोई अपने अ़ामाल की वजह से हलाकत में न डाला जाए; अल्लाह के सिवा न तो कोई उसका दोस्त होगा, और न कोई सिफ़ारिश करने वाला; और अगर वह छुट्कारा पाने के लिए बदले में कोई चीज़ भी देना चाहे तो भी, वह उससे न लिया जाएगा; यही लोग हैं, जो अपने अ़ामाल के वबाल में तबाही में पड़ गये, उनके पीने के लिए खौलता हुआ पानी है और दुःख देने वाला अ़ज़ाब भी, इसलिए कि वे इन्कार करते थे।
- قُلْ اَنَدْعُوا مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَنْفَعُنَا وَلَا يَضُرُّنَا وَنُرَدُّ عَلٰٓى اَعْقَابِنَا بَعْدَ اِذْ هَدٰينَا اللّٰهُ كَالَّذِي اسْتَهْوَتْهُ الشَّيَاط۪ينُ فِي الْاَرْضِ حَيْرَانَۖ لَهُٓ اَصْحَابٌ يَدْعُونَهُٓ اِلَى الْهُدَى ائْتِنَاۜ قُلْ اِنَّ هُدَى اللّٰهِ هُوَ الْهُدٰىۜ وَاُمِرْنَا لِنُسْلِمَ لِرَبِّ الْعَالَم۪ينَۙकह दीजिए, ‘‘क्या हम अल्लाह को छोड़ कर उसे पुकारने लग जाएँ जो हमें न फ़ायदा पहुँचा सकें, और न नुक़्सान; और हम उल्टे पाँव फिर जाएँ बाद इसके कि अल्लाह ने हमें राह दिखा दिया हो, उस व्यक्ति की तरह़ जिसे शैतानों ने ज़मीन में भटका दिया हो, और वह हैरान होकर रह गया हो; उसके कुछ साथी हों जो सीधी राह की ओर बुला रहे हों, कि ‘हमारे पास चले आओ,’’ कह दीजिए, ‘‘रास्ता तो वही है जो अल्लाह ने बताया है, और हमें तो यह हुक्म मिला है कि हम अल्लाह रब्बुलअ़ालमीन के फ़रमांबरदार हों।
- وَاَنْ اَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاتَّقُوهُۜ وَهُوَ الَّذ۪ٓي اِلَيْهِ تُحْشَرُونَऔर यह कि नमाज़ क़ायम करो और उसका डर रखो, और ‘वही’ तो है, जिसके पास तुम इकट्ठे किये जाओगे;
- وَهُوَ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِالْحَقِّۜ وَيَوْمَ يَقُولُ كُنْ فَيَكُونُۜ قَوْلُهُ الْحَقُّۜ وَلَهُ الْمُلْكُ يَوْمَ يُنْفَخُ فِي الصُّورِۜ عَالِمُ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِۜ وَهُوَ الْحَك۪يمُ الْخَب۪يرُऔर ‘वही’ तो है जिसने आसमानों और ज़मीन को ह़क़ के साथ पैदा किया और जिस दिन वह किसी चीज़ को कहता है ‘हो जा,’ तो उसी वक़्त वह हो जाती है; उसका इर्शाद ह़क़ है; और जिस दिन ‘सूर’ (नरसिंघा) फूँका जाएगा, (उस दिन) उसी की बादशाहत होगी, ‘वही’ छिपे और ज़ाहिर का जानने वाला है, और ‘वही’ ह़िक्मत वाला, ख़बर रखने वाला है।
- وَاِذْ قَالَ اِبْرٰه۪يمُ لِاَب۪يهِ اٰزَرَ اَتَتَّخِذُ اَصْنَامًا اٰلِهَةًۚ اِنّ۪ٓي اَرٰيكَ وَقَوْمَكَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍऔर (याद करो,) जब इब्राहीम ने अपने बाप ‘आज़र’ से कहा, ‘‘क्या मूर्तियों को मअ़बूद बनाते हो?, मैं तो तुम्हें और तुम्हारी क़ौम को खुली गुमराही में पड़ा देख रहा हूँ,’’
- وَكَذٰلِكَ نُر۪ٓي اِبْرٰه۪يمَ مَلَكُوتَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَلِيَكُونَ مِنَ الْمُوقِن۪ينَऔर इस तरह ‘हम’ इब्राहीम को आसमानों और ज़मीन के अ़जाइबात (विचित्र चीज़ें) दिखाने लगे, ताकि वह ख़ूब यक़ीन करने वालों में हो जाएँ;
- فَلَمَّا جَنَّ عَلَيْهِ الَّيْلُ رَاٰ كَوْكَبًاۚ قَالَ هٰذَا رَبّ۪يۚ فَلَمَّٓا اَفَلَ قَالَ لَٓا اُحِبُّ الْاٰفِل۪ينَजब रात ने उनको ढांप लिया, तो (उन्होंने) एक सितारा देखा; कहने लगे, ‘‘यह मेरा रब है!’’ जब वह ग़ायब हो गया तो कहने लगे, ‘‘मुझे ग़ायब हो जाने वाले पसंद नहीं।
- فَلَمَّا رَاَ الْقَمَرَ بَازِغًا قَالَ هٰذَا رَبّ۪يۚ فَلَمَّٓا اَفَلَ قَالَ لَئِنْ لَمْ يَهْدِن۪ي رَبّ۪ي لَاَكُونَنَّ مِنَ الْقَوْمِ الضَّٓالّ۪ينَफिर जब उन्होंने चाँद को चमकता हुआ देखा तो कहा, यह मेरा रब है,’’ फिर जब वह भी छिप गया तो कहा, ‘‘अगर मेरा रब मुझे राह न दिखाता तो मैं उन लोगों में हो जाता जो भटक रहे हैं।’’
- فَلَمَّا رَاَ الشَّمْسَ بَازِغَةً قَالَ هٰذَا رَبّ۪ي هٰذَٓا اَكْبَرُۚ فَلَمَّٓا اَفَلَتْ قَالَ يَا قَوْمِ اِنّ۪ي بَر۪ٓيءٌ مِمَّا تُشْرِكُونَफिर जब सूरज को देखा चमकता हुआ, तो कहने लगे, ‘‘मेरा रब यह है! यह बहुत बड़ा है, ‘‘फिर जब वह भी डूब गया, तो कहने लगे, ‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! जिन चीज़ों को तुम साझीदार बनाते हो मैं उनसे बेज़ार (विरक्त) हूंँ,
- اِنّ۪ي وَجَّهْتُ وَجْهِيَ لِلَّذ۪ي فَطَرَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ حَن۪يفًا وَمَٓا اَنَا۬ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَۚमैंने सबसे यक्सू (एकाग्र) होकर अपना चेहरा उसकी ओर कर लिया है, जिसने आसमानों और ज़मीन को पैदा किया, और मैं साझी ठहराने वालों में से नहीं।’’
- وَحَٓاجَّهُ قَوْمُهُۜ قَالَ اَتُحَٓاجُّٓونّ۪ي فِي اللّٰهِ وَقَدْ هَدٰينِۜ وَلَٓا اَخَافُ مَا تُشْرِكُونَ بِه۪ٓ اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ رَبّ۪ي شَيْـًٔاۜ وَسِعَ رَبّ۪ي كُلَّ شَيْءٍ عِلْمًاۜ اَفَلَا تَتَذَكَّرُونَऔर उनकी क़ौम उनसे झगड़ने लगी, तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या तुम मुझसे अल्लाह के बारे में झगड़ते हो? जबकि उसने मुझको सीधा रास्ता दिखा दिया; मैं उनसे नहीं डरता, और जिन चीज़ों को तुम उसका साझीदार ठहराते हो, बल्कि मेरा रब जो कुछ चाहता है वह पूरा हो कर रहता है, और हर चीज़ पर मेरे रब के इल्म का अहाता (ज्ञान परिधि) है, फिर क्या तुम याद नहीं करते;
- وَكَيْفَ اَخَافُ مَٓا اَشْرَكْتُمْ وَلَا تَخَافُونَ اَنَّكُمْ اَشْرَكْتُمْ بِاللّٰهِ مَا لَمْ يُنَزِّلْ بِه۪ عَلَيْكُمْ سُلْطَانًاۜ فَاَيُّ الْفَر۪يقَيْنِ اَحَقُّ بِالْاَمْنِۚ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَۢऔर मैं तुम्हारे ठहराए हुए साझीदार से कैसे डरूँ! जबकि तुम इस बात से नहीं डरते कि तुमने अल्लाह का साझीदार उस चीज़ को बनाया है, जिसकी उसने कोई सनद (प्रमाण) नाज़िल नहीं की? अब दोनों फ़रीक़ों में से कौन सा फ़रीक़ अम्न का हक़दार है? अगर तुम जानते हो (तो बाताओ)।’’
- اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَلَمْ يَلْبِسُٓوا ا۪يمَانَهُمْ بِظُلْمٍ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمُ الْاَمْنُ وَهُمْ مُهْتَدُونَ۟जो लोग ईमान लाए और अपने ईमान में किसी ज़ुल्म की मिलावट नहीं की, उनके लिए अम्न है और वही हिदायत पाने वाले हैं।
- وَتِلْكَ حُجَّتُنَٓا اٰتَيْنَاهَٓا اِبْرٰه۪يمَ عَلٰى قَوْمِه۪ۜ نَرْفَعُ دَرَجَاتٍ مَنْ نَشَٓاءُۜ اِنَّ رَبَّكَ حَك۪يمٌ عَل۪يمٌऔर यह हमारी वह दलील है जिसे ‘हमने’ इब्राहीम को उनकी अपनी क़ौम के मुक़ाबले में दिया था; हम जिसे चाहते हैं दर्जे में ऊँचा कर देते हैं, बेशक तुम्हारा रब ह़िक्मत वाला, इल्म वाला है।
- وَوَهَبْنَا لَهُٓ اِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَۜ كُلًّا هَدَيْنَاۚ وَنُوحًا هَدَيْنَا مِنْ قَبْلُ وَمِنْ ذُرِّيَّتِه۪ دَاوُ۫دَ وَسُلَيْمٰنَ وَاَيُّوبَ وَيُوسُفَ وَمُوسٰى وَهٰرُونَۜ وَكَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَۙऔर ‘हमने’ उन्हें (इब्राहीम को) इस्हाक़ और याक़ूब दिये, हर एक को राह दिखाई; और नूह को ‘हमने’ इससे पहले राह दिखाई थी और उसकी औलाद में दाऊद, और सुलेमान, और अय्यूब, यूसुफ़, और मूसा, और हारून को भी; और इसी तरह ‘हम’ नेक लोगों को बदला दिया करते हैं।
- وَزَكَرِيَّا وَيَحْيٰى وَع۪يسٰى وَاِلْيَاسَۜ كُلٌّ مِنَ الصَّالِح۪ينَۙऔर ज़करिया और यह़या और ईसा और इल्यास को भी (राह दिखायी), यह सब नेक लोग थे।
- وَاِسْمٰع۪يلَ وَالْيَسَعَ وَيُونُسَ وَلُوطًاۜ وَكُلًّا فَضَّلْنَا عَلَى الْعَالَم۪ينَۙऔर इस्माईल, अल्-यसअ़, और यूनुस और लूत को भी, और इन सबको तमाम दुनिया के लोगों पर फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी थी।
- وَمِنْ اٰبَٓائِهِمْ وَذُرِّيَّاتِهِمْ وَاِخْوَانِهِمْۚ وَاجْتَبَيْنَاهُمْ وَهَدَيْنَاهُمْ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍऔर उनके बाप-दादा और औलाद, और उनके भाइयों में से कितने लोगों को (राह दिखाई) और ‘हमने’ उन्हें चुन लिया था और उन्हें सीधे राह की ओर चलाया था।
- ذٰلِكَ هُدَى اللّٰهِ يَهْد۪ي بِه۪ مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ۜ وَلَوْ اَشْرَكُوا لَحَبِطَ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَयह अल्लाह की हिदायत है, जिसके ज़रिये ‘वह’ अपने बन्दों में से जिसको चाहता है राह दिखाता है, और अगर उन लोगों ने कहीं अल्लाह का साझीदार ठहराया होता! तो उनका सब किया धरा बरबाद हो जाता।
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ وَالْحُكْمَ وَالنُّبُوَّةَۚ فَاِنْ يَكْفُرْ بِهَا هٰٓؤُ۬لَٓاءِ فَقَدْ وَكَّلْنَا بِهَا قَوْمًا لَيْسُوا بِهَا بِكَافِر۪ينَये ऐसे लोग थे जिनको ‘हमने’ किताब और हुक्म (शरीअ़त), और नुबूवत दी थी; फिर अगर ये लोग इसे मानने से इन्कार करें, तो ‘हमने’ इन पर ऐसे लोगों को मुक़र्रर कर दिये हैं कि वे उनसे कभी इन्कार करने वाले नहीं।
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ هَدَى اللّٰهُ فَبِهُدٰيهُمُ اقْتَدِهْۜ قُلْ لَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ اَجْرًاۜ اِنْ هُوَ اِلَّا ذِكْرٰى لِلْعَالَم۪ينَ۟ये ऐसे लोग हैं जिन्हें अल्लाह ने राह दिखाई थी, तो तुम उन्हीं की पैरवी करो; कह दीजिए,‘‘मैं तुमसे इसका कोई बदला नहीं माँगता, यह (क़ुर्आन) तो सारी दुनिया के लोगों के लिए एक नसीह़त है।’’
- وَمَا قَدَرُوا اللّٰهَ حَقَّ قَدْرِه۪ٓ اِذْ قَالُوا مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ عَلٰى بَشَرٍ مِنْ شَيْءٍۜ قُلْ مَنْ اَنْزَلَ الْكِتَابَ الَّذ۪ي جَٓاءَ بِه۪ مُوسٰى نُورًا وَهُدًى لِلنَّاسِ تَجْعَلُونَهُ قَرَاط۪يسَ تُبْدُونَهَا وَتُخْفُونَ كَث۪يرًاۚ وَعُلِّمْتُمْ مَا لَمْ تَعْلَمُٓوا اَنْتُمْ وَلَٓا اٰبَٓاؤُ۬كُمْۜ قُلِ اللّٰهُۙ ثُمَّ ذَرْهُمْ ف۪ي خَوْضِهِمْ يَلْعَبُونَऔर उन लोगों ने अल्लाह की क़द्र जैसी करनी चाहिए थी न की, जबकि उन्होंने कहा, ‘‘अल्लाह ने किसी इन्सान पर कुछ भी नाज़िल नहीं किया।’’ कह दीजिए, ‘‘फिर वह किताब किसने नाज़िल की थी जो किताब मूसा लोगों के लिए नूर और हिदायत लेकर आए थे, और जिसे तुम ने अलग-अलग पन्नों पर लिख रखा है, उनको तो दिखाते हो, लेकिन बहुत-सा छिपा ले जाते हो; और तुम्हें वह इल्म दिया गया है जिसे न तुम जानते थे, और न तुम्हारे बाप-दादा।’’ कह दीजिए, ‘‘अल्लाह ही ने,’’ (इस किताब को नाज़िल किया) फिर उन्हें छोड़ दीजिए कि वे अपनी बेहूदा बक्वास में खेलते रहें।
- وَهٰذَا كِتَابٌ اَنْزَلْنَاهُ مُبَارَكٌ مُصَدِّقُ الَّذ۪ي بَيْنَ يَدَيْهِ وَلِتُنْذِرَ اُمَّ الْقُرٰى وَمَنْ حَوْلَهَاۜ وَالَّذ۪ينَ يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ يُؤْمِنُونَ بِه۪ وَهُمْ عَلٰى صَلَاتِهِمْ يُحَافِظُونَऔर यह किताब, जिसे ‘हमने’ नाज़िल किया है, बरकत वाली है जो अपने से पहले की तस्दीक़ करती है, और इसलिए कि आप उम्मुल क़ुरा (केन्द्रीय बस्ती, मक्का) और उसके आस-पास के लोगों को आगाह कर दें; और जो लोग आख़िरत पर ईमान रखते हैं, वे उस (किताब) पर भी ईमान रखते हैं, और वे अपनी नमाज़ों की हिफ़ाज़त (रक्षा) करते हैं।
- وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَوْ قَالَ اُو۫حِيَ اِلَيَّ وَلَمْ يُوحَ اِلَيْهِ شَيْءٌ وَمَنْ قَالَ سَاُنْزِلُ مِثْلَ مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُۜ وَلَوْ تَرٰٓى اِذِ الظَّالِمُونَ ف۪ي غَمَرَاتِ الْمَوْتِ وَالْمَلٰٓئِكَةُ بَاسِطُٓوا اَيْد۪يهِمْۚ اَخْرِجُٓوا اَنْفُسَكُمْۜ اَلْيَوْمَ تُجْزَوْنَ عَذَابَ الْهُونِ بِمَا كُنْتُمْ تَقُولُونَ عَلَى اللّٰهِ غَيْرَ الْحَقِّ وَكُنْتُمْ عَنْ اٰيَاتِه۪ تَسْتَكْبِرُونَऔर उससे बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा! जो अल्लाह पर झूठ गढ़े, और यह कहे ‘‘मुझ पर वह्य (प्रकाशना) आती है,’’ जबकि उस पर कोई वह्य न आई हो, और जो यह कहे, ‘‘जिस तरह की किताब अल्लाह ने नाज़िल की है, उस तरह की तो मैं भी बना लेता हूँ,’’ और अगर तुम उन ज़ालिम लोगों को उस वक़्त देखो! जब वह मौत की सख़्तियों में हों; और फ़रिश्ते हाथ बढ़ा रहे हों कि निकालो अपनी जानें! आज तुमको ज़िल्लत वाला अ़ज़ाब दिया जाएगा, इसलिए कि तुम अल्लाह पर झूठ बोला करते थे और उसकी आयतों के मुक़ाबले में अकड़ते थे।
- وَلَقَدْ جِئْتُمُونَا فُرَادٰى كَمَا خَلَقْنَاكُمْ اَوَّلَ مَرَّةٍ وَتَرَكْتُمْ مَا خَوَّلْنَاكُمْ وَرَٓاءَ ظُهُورِكُمْۚ وَمَا نَرٰى مَعَكُمْ شُفَعَٓاءَكُمُ الَّذ۪ينَ زَعَمْتُمْ اَنَّهُمْ ف۪يكُمْ شُرَكٰٓؤُ۬اۜ لَقَدْ تَقَطَّعَ بَيْنَكُمْ وَضَلَّ عَنْكُمْ مَا كُنْتُمْ تَزْعُمُونَ۟और तुम उसी तरह एक-एक करके ‘हमारे’ पास आ गये हो, जिस तरह ‘हमने’ तुम को पहली बार पैदा किया था; और जो कुछ ‘हमने’ तुमको दे रखा था उसे अपने पीछे छोड़ आए, और ‘हम’ तुम्हारे साथ, तुम्हारे उन सिफ़ारिशियों को भी नहीं देख रहे, जिनके बारे में तुम दावे से कहते थे, ‘‘वे तुम्हारे मामले में (अल्लाह के) शरीक हैं,’’ तुम्हारे आपसी सम्बन्ध टूट चुके हैं, और जो दावे तुम किया करते थे वे सब जाते रहे।
- اِنَّ اللّٰهَ فَالِقُ الْحَبِّ وَالنَّوٰىۜ يُخْرِجُ الْحَيَّ مِنَ الْمَيِّتِ وَمُخْرِجُ الْمَيِّتِ مِنَ الْحَيِّۜ ذٰلِكُمُ اللّٰهُ فَاَنّٰى تُؤْفَكُونَबेशक अल्लाह ही दाने और गुठली को फाड़ (कर) उगाता है, ‘वही’ जानदार को बेजान से निकालता है; और वही बेजान से जानदार को निकालने वाला है‘यही’ तो अल्लाह है, फिर तुम कहाँ बहके जा रहे हो?-
- فَالِقُ الْاِصْبَاحِۚ وَجَعَلَ الَّيْلَ سَكَنًا وَالشَّمْسَ وَالْقَمَرَ حُسْبَانًاۜ ذٰلِكَ تَقْد۪يرُ الْعَز۪يزِ الْعَل۪يمِ‘वही’ सुबह की रोशनी फाड़ निकालता है, और ‘उसी’ ने रात को आराम के लिए बनाया, और सूरज और चाँद को हिसाब (का ज़रिया बनाया) यह बड़े ताक़त वाले, जानने वाले का ठहराया हुआ अन्दाज़ा है;
- وَهُوَ الَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ النُّجُومَ لِتَهْتَدُوا بِهَا ف۪ي ظُلُمَاتِ الْبَرِّ وَالْبَحْرِۜ قَدْ فَصَّلْنَا الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَऔर ‘वही’ तो है जिसने तुम्हारे लिए तारे बनाए, ताकि तुम उनके ज़रिये ख़ुश्की (थल) और समुद्र के अंधेरों में राह पा सको; जो लोग जानना चाहें उनके लिए हमने निशानियाँ खोल-खोल कर बयान कर दी हैं;
- وَهُوَ الَّذ۪ٓي اَنْشَاَكُمْ مِنْ نَفْسٍ وَاحِدَةٍ فَمُسْتَقَرٌّ وَمُسْتَوْدَعٌۜ قَدْ فَصَّلْنَا الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَفْقَهُونَऔर ‘वही’ तो है जिसने तुम्हें अकेली जान से पैदा किया, फिर एक ठहरने की जगह है, और एक (अल्लाह के) सुपुर्द होने की; उन लोगों के लिए जो समझें, ‘हमने’ निशानियाँ खोल-खोल कर बयान कर दीं हैं;
- وَهُوَ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءًۚ فَاَخْرَجْنَا بِه۪ نَبَاتَ كُلِّ شَيْءٍ فَاَخْرَجْنَا مِنْهُ خَضِرًا نُخْرِجُ مِنْهُ حَبًّا مُتَرَاكِبًاۚ وَمِنَ النَّخْلِ مِنْ طَلْعِهَا قِنْوَانٌ دَانِيَةٌ وَجَنَّاتٍ مِنْ اَعْنَابٍ وَالزَّيْتُونَ وَالرُّمَّانَ مُشْتَبِهًا وَغَيْرَ مُتَشَابِهٍۜ اُنْظُرُٓوا اِلٰى ثَمَرِه۪ٓ اِذَٓا اَثْمَرَ وَيَنْعِه۪ۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكُمْ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَऔर ‘वही’ तो है जिसने आसमान से पानी बरसाया, फिर ‘हमने’ उसके ज़रिये हर तरह की हरियाली (वनस्पति) उगाई; फिर उससे हमने हरी-भरी कोंपलें निकालीं, और तने बढ़ाए जिससे ‘हम’ नीचे ऊपर चढ़े हुए दाने निकालते हैं, और ख़जूर के गाभे से झुके हुए गुच्छे भी, और अंगूर, ज़ैतून और अनार के बाग़ लगाए, जो एक-दूसरे से मेल खाते हैं, और नहीं भी, यह चीज़ें जब फलती हैं, तो उनके फलों पर और उनके पकने पर नज़र करो! इनमें उन लोगों के लिए जो ईमान लाते हैं, बड़ी निशानियाँ हैं।
- وَجَعَلُوا لِلّٰهِ شُرَكَٓاءَ الْجِنَّ وَخَلَقَهُمْ وَخَرَقُوا لَهُ بَن۪ينَ وَبَنَاتٍ بِغَيْرِ عِلْمٍۜ سُبْحَانَهُ وَتَعَالٰى عَمَّا يَصِفُونَ۟और उन लोगों ने जिन्नों को अल्लाह का साझी ठहरा रखा है, हालाँकि उनको ‘उसी’ ने पैदा किया; और बे समझे-बूझे ‘उसके’ लिए बेटे और बेटियाँ गढ़ लीं, ‘वह’ इन बातों से, जो वे उसके बारे में बयान करते हैं, पाक है, और उसकी शान उनसे ऊँची है।
- بَد۪يعُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ اَنّٰى يَكُونُ لَهُ وَلَدٌ وَلَمْ تَكُنْ لَهُ صَاحِبَةٌۜ وَخَلَقَ كُلَّ شَيْءٍۚ وَهُوَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌ(वही) आसमान और ज़मीन को पैदा करने वाला है, ‘उसके’ कोई औलाद कैसे हो सकती है, जबकि उसके पत्नी ही नहीं,! और ‘उसी’ ने हर चीज़ को पैदा किया है और ‘वही’ हर चीज़ का जानने वाला है;
- ذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمْۚ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ خَالِقُ كُلِّ شَيْءٍ فَاعْبُدُوهُۚ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ وَك۪يلٌ‘वही’ अल्लाह, तुम्हारा रब है; उसके सिवा कोई मअ़बूद (उयास्य) नहीं; हर चीज़ का पैदा करने वाला है; तो तुम उसी की इबादत करो, और ‘वही’ हर चीज़ का निगराँ (संरक्षक) है;
- لَا تُدْرِكُهُ الْاَبْصَارُۘ وَهُوَ يُدْرِكُ الْاَبْصَارَۚ وَهُوَ اللَّط۪يفُ الْخَب۪يرُनिगाहें उसे नहीं पा सकतीं, और ‘वह’ निगाहों को पा लेता है, और ‘वह’ बड़ा बारीक (गूढ़) ख़बर रखने वाला है।
- قَدْ جَٓاءَكُمْ بَصَٓائِرُ مِنْ رَبِّكُمْۚ فَمَنْ اَبْصَرَ فَلِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ عَمِيَ فَعَلَيْهَاۜ وَمَٓا اَنَا۬ عَلَيْكُمْ بِحَف۪يظٍ(ऐ मुह़म्मद) आप के रब की ओर से (आँख खोल देने वाले) प्रमाण (दलीलें) आ चुके हैं; तो जिसने देखा, उसने अपना भला ही किया; और जो अन्धा बना रहा, उसने अपने ह़क़ में बुरा किया; और मैं तुम्हारा निगहबान नहीं हूँ।
- وَكَذٰلِكَ نُصَرِّفُ الْاٰيَاتِ وَلِيَقُولُوا دَرَسْتَ وَلِنُبَيِّنَهُ لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَऔर इसी तरह ‘हम’ अपनी आयतें फेर-फेर कर बयान करते हैं, ताकि काफ़िर यह न कहें, ‘‘तुम’’ (यह बातें अह्ले किताब से) सीखे हुए हो,’’ और ताकि समझने वाले लोगों के लिए बयान कर दें।
- اِتَّبِعْ مَٓا اُو۫حِيَ اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَۚ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ وَاَعْرِضْ عَنِ الْمُشْرِك۪ينَऔर जो हुक्म आप के ‘रब’ की ओर से आप के पास आता है, उसी की पैरवी कीजिए; ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद नहीं, और मुश्रिकों पर ध्यान न दीजिए;
- وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ مَٓا اَشْرَكُواۜ وَمَا جَعَلْنَاكَ عَلَيْهِمْ حَف۪يظًاۚ وَمَٓا اَنْتَ عَلَيْهِمْ بِوَك۪يلٍऔर अगर अल्लाह चाहता, तो यह लोग शिर्क़ न करते; और ‘हमने’ आपको उन पर निगहबान (संरक्षक) मुक़र्रर नहीं किया और न आप उनके कोई ज़िम्मेदार ही हैं;
- وَلَا تَسُبُّوا الَّذ۪ينَ يَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ فَيَسُبُّوا اللّٰهَ عَدْوًا بِغَيْرِ عِلْمٍۜ كَذٰلِكَ زَيَّنَّا لِكُلِّ اُمَّةٍ عَمَلَهُمْ ثُمَّ اِلٰى رَبِّهِمْ مَرْجِعُهُمْ فَيُنَبِّئُهُمْ بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَऔर जिन लोगों को यह मुश्रिक अल्लाह के सिवा पुकारते हैं, उनको बुरा न कहना! यह भी कहीं अल्लाह को बेअदबी से बिना समझे-बूझे बुरा न कह बैठें; इस तरह ‘हमने’ हर फ़िर्क़े (गिरोह) के अ़ामाल (उनकी नज़रों में) अच्छे कर दिखाए हैं, फिर उनको अपने रब की ओर लौट कर जाना है, तब ‘वह’ उनको बताएगा कि वे क्या-क्या किया करते थे?
- وَاَقْسَمُوا بِاللّٰهِ جَهْدَ اَيْمَانِهِمْ لَئِنْ جَٓاءَتْهُمْ اٰيَةٌ لَيُؤْمِنُنَّ بِهَاۜ قُلْ اِنَّمَا الْاٰيَاتُ عِنْدَ اللّٰهِ وَمَا يُشْعِرُكُمْۙ اَنَّهَٓا اِذَا جَٓاءَتْ لَا يُؤْمِنُونَऔर यह लोग तो अल्लाह की सख़्त-सख़्त क़समें खाते हैं कि अगर उनके पास कोई निशानी आ जाए, तो उस पर वे ज़रूर ईमान लाएँ; कह दीजिए, ‘‘निशानियाँ तो अल्लाह ही के पास हैं।’’ और तुम्हें क्या पता! जब वे आ जाएँंगी; तब भी वे ईमान नहीं लाएँगे;
- وَنُقَلِّبُ اَفْـِٔدَتَهُمْ وَاَبْصَارَهُمْ كَمَا لَمْ يُؤْمِنُوا بِه۪ٓ اَوَّلَ مَرَّةٍ وَنَذَرُهُمْ ف۪ي طُغْيَانِهِمْ يَعْمَهُونَ۟और ‘हम’ उनके दिलों को और उनकी निगाहों को फेर देंगे, जिस तरह वे पहली बार ईमान नहीं लाए थे; और ‘हम’ उन्हें छोड़ देंगे कि वे अपनी सरकशी में भटकते रहें;
- وَلَوْ اَنَّنَا نَزَّلْنَٓا اِلَيْهِمُ الْمَلٰٓئِكَةَ وَكَلَّمَهُمُ الْمَوْتٰى وَحَشَرْنَا عَلَيْهِمْ كُلَّ شَيْءٍ قُبُلًا مَا كَانُوا لِيُؤْمِنُٓوا اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ اللّٰهُ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ يَجْهَلُونَऔर अगर ‘हम’ उनकी ओर फ़रिश्ते भी उतार देते, और मुर्दे भी उनसे बातें करने लगते, और ‘हम’ हर चीज़ उनके सामने लाकर इकट्ठा कर देते, तो भी वे ईमान न लाते; सिवाय इसके कि अल्लाह ही की मर्ज़ी हो, लेकिन उनमें अक्सर लोग समझ नहीं रखते;
- وَكَذٰلِكَ جَعَلْنَا لِكُلِّ نَبِيٍّ عَدُوًّا شَيَاط۪ينَ الْاِنْسِ وَالْجِنِّ يُوح۪ي بَعْضُهُمْ اِلٰى بَعْضٍ زُخْرُفَ الْقَوْلِ غُرُورًاۜ وَلَوْ شَٓاءَ رَبُّكَ مَا فَعَلُوهُ فَذَرْهُمْ وَمَا يَفْتَرُونَऔर इसी तरह ‘हमने’ इन्सानों और जिन्नों में से शैतानों को हर नबी का दुश्मन बनाया, जो चिकनी-चुपड़ी बात एक-दूसरे के मन में डाल कर धोखा देते थे और अगर तुम्हारा रब चाहता तो वह ऐसा काम न करते, तो अब उनको छोड़ दो, जो कुछ वे गढ़ते हैं।
- وَلِتَصْغٰٓى اِلَيْهِ اَفْـِٔدَةُ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ وَلِيَرْضَوْهُ وَلِيَقْتَرِفُوا مَا هُمْ مُقْتَرِفُونَऔर ताकि जो लोग आख़िरत को नहीं मानते, उनके दिल उसकी ओर झुकें, और ताकि वह उसे पसंद कर लें, और ताकि जो कमाई उन्हें करनी है कर लें।
- اَفَغَيْرَ اللّٰهِ اَبْتَغ۪ي حَكَمًا وَهُوَ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ اِلَيْكُمُ الْكِتَابَ مُفَصَّلًاۜ وَالَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ يَعْلَمُونَ اَنَّهُ مُنَزَّلٌ مِنْ رَبِّكَ بِالْحَقِّ فَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الْمُمْتَر۪ينَक्या मैं अल्लाह के सिवा किसी और को फ़ैसला करने वाला बनाऊँ हांलाकि ‘वही’ है जिसने तुम्हारी ओर किताब नाज़िल की है, जिसमें (हर तरह की) बातें खोल-खोल कर बता दी गई हैं; और जिन लोगों को ‘हमने’ किताब दी थी, वह भी जानते हैं कि यह तुम्हारे ‘रब’ की ओर से ह़क़ के साथ नाज़िल हुई है, तो तुम हरगिज़ शक में न पड़ना।
- وَتَمَّتْ كَلِمَتُ رَبِّكَ صِدْقًا وَعَدْلًاۜ لَا مُبَدِّلَ لِكَلِمَاتِه۪ۚ وَهُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُऔर तुम्हारे ‘रब’ की बात बिल्कुल सच्ची और इन्साफ़ की है, कोई ‘उसके’ कलाम को बदल नहीं सकता, और ‘वह’ सुनता, जानता है।
- وَاِنْ تُطِعْ اَكْثَرَ مَنْ فِي الْاَرْضِ يُضِلُّوكَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۜ اِنْ يَتَّبِعُونَ اِلَّا الظَّنَّ وَاِنْ هُمْ اِلَّا يَخْرُصُونَऔर ज़मीन में अक्सर लोग ऐसे हैं कि अगर तुम उनके कहने पर चलो, तो वह तुमको अल्लाह के रास्ते से भटका दें; वे तो केवल अट्कल ही के पीछे चलते हैं और बस अटकलें ही लगाते रहते हैं।
- اِنَّ رَبَّكَ هُوَ اَعْلَمُ مَنْ يَضِلُّ عَنْ سَب۪يلِه۪ۚ وَهُوَ اَعْلَمُ بِالْمُهْتَد۪ينَआप का ‘रब’ उन्हें अच्छी तरह जानता है जो उसके रास्ते से भटकता है और वह उन्हें भी जानता है जो सीधी राह पर हैं।
- فَكُلُوا مِمَّا ذُكِرَ اسْمُ اللّٰهِ عَلَيْهِ اِنْ كُنْتُمْ بِاٰيَاتِه۪ مُؤْمِن۪ينَतो जिस चीज़ पर अल्लाह का नाम लिया गया हो, उसको खाओ; अगर तुम उसकी आयतों को मानते हो।
- وَمَا لَكُمْ اَلَّا تَأْكُلُوا مِمَّا ذُكِرَ اسْمُ اللّٰهِ عَلَيْهِ وَقَدْ فَصَّلَ لَكُمْ مَا حَرَّمَ عَلَيْكُمْ اِلَّا مَا اضْطُرِرْتُمْ اِلَيْهِۜ وَاِنَّ كَث۪يرًا لَيُضِلُّونَ بِاَهْوَٓائِهِمْ بِغَيْرِ عِلْمٍۜ اِنَّ رَبَّكَ هُوَ اَعْلَمُ بِالْمُعْتَد۪ينَऔर क्या बात है! कि तुम उसमें से न खाओ, जिस पर अल्लाह का नाम लिया गया हो; और जो चीजं़े अल्लाह ने तुम पर ह़राम की हैं, वह पूरी तरह तुम से बयान कर दी हैं; यह और बात है कि उसके लिए कभी तुम्हें मजबूर होना पड़े; और बहुत से लोग तो बिना इल्म के, मनमाने तरीक़े पर (लोगों को) बहकाते रहते हैं, बेशक तुम्हारा ‘रब’ ह़द से बाहर जाने वालों को खूब जानता है।
- وَذَرُوا ظَاهِرَ الْاِثْمِ وَبَاطِنَهُۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ يَكْسِبُونَ الْاِثْمَ سَيُجْزَوْنَ بِمَا كَانُوا يَقْتَرِفُونَऔर छोड़ दो खुले गुनाह और छिपे गुनाह को भी, बेशक गुनाह करने वालों को उसका बदला दिया जाएगा, जिस कमाई में वे लगे रहे।
- وَلَا تَأْكُلُوا مِمَّا لَمْ يُذْكَرِ اسْمُ اللّٰهِ عَلَيْهِ وَاِنَّهُ لَفِسْقٌۜ وَاِنَّ الشَّيَاط۪ينَ لَيُوحُونَ اِلٰٓى اَوْلِيَٓائِهِمْ لِيُجَادِلُوكُمْۚ وَاِنْ اَطَعْتُمُوهُمْ اِنَّكُمْ لَمُشْرِكُونَ۟और उसे न खाओ जिस पर अल्लाह का नाम न लिया गया हो, और उसमें से खाना गुनाह है; और शैतान तो अपने दोस्तों के दिलों में यह बात डालता है, कि तुमसे झगड़ें; और अगर तुम लोगों ने उसकी बात मान ली तो बेशक तुम भी मुश्रिक हो जाओगे।
- اَوَمَنْ كَانَ مَيْتًا فَاَحْيَيْنَاهُ وَجَعَلْنَا لَهُ نُورًا يَمْش۪ي بِه۪ فِي النَّاسِ كَمَنْ مَثَلُهُ فِي الظُّلُمَاتِ لَيْسَ بِخَارِجٍ مِنْهَاۜ كَذٰلِكَ زُيِّنَ لِلْكَافِر۪ينَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَक्या वह व्यकित जो पहले मुर्दा था, फिर ‘हमने’ उसमें जान डाली, और उसके लिए रोशनी कर दी, जिसको लिए हुए वह लोगों के बीच चलता-फिरता है; कहीं उस व्यक्ति की तरह हो सकता है जो अन्धेरों में पड़ा हुआ हो, वहाँ से निकल नहीं सकता? इसी तरह काफ़िरों को जो भी वह कर रहे हैं भला दिखाई देता है;
- وَكَذٰلِكَ جَعَلْنَا ف۪ي كُلِّ قَرْيَةٍ اَكَابِرَ مُجْرِم۪يهَا لِيَمْكُرُوا ف۪يهَاۜ وَمَا يَمْكُرُونَ اِلَّا بِاَنْفُسِهِمْ وَمَا يَشْعُرُونَऔर इसी तरह ‘हमने’ हर बस्ती में उसके बड़े-बड़े अपराधियों को लगा दिया है ताकि वह चालें (षड़यंत्र) चलें; और जो चालें वे चलते हैं, अपनी ही जानों के लिए चलते हैं, और (जबकि) उन्हें इसका भी एह़सास नहीं होता;
- وَاِذَا جَٓاءَتْهُمْ اٰيَةٌ قَالُوا لَنْ نُؤْمِنَ حَتّٰى نُؤْتٰى مِثْلَ مَٓا اُو۫تِيَ رُسُلُ اللّٰهِۜ اَللّٰهُ اَعْلَمُ حَيْثُ يَجْعَلُ رِسَالَتَهُۜ سَيُص۪يبُ الَّذ۪ينَ اَجْرَمُوا صَغَارٌ عِنْدَ اللّٰهِ وَعَذَابٌ شَد۪يدٌ بِمَا كَانُوا يَمْكُرُونَऔर जब उनके पास कोई आयत आती है, तो कहते हैं, ‘‘हम हरग़िज़ नहीं मानेंगे, जब तक कि वैसी ही चीज़ हमें न दी जाए जो अल्लाह के रसूलों को दी गईं,’’ अल्लाह खूब जानता है, जिस पर अपना पैग़ाम भेजता है; जो लोग गुनाहगार हैं, उनको अल्लाह के यहाँ ज़िल्लत होगी और बड़ा अज़ाब होगा, इसलिए कि चालें चलते थे।
- فَمَنْ يُرِدِ اللّٰهُ اَنْ يَهْدِيَهُ يَشْرَحْ صَدْرَهُ لِلْاِسْلَامِۚ وَمَنْ يُرِدْ اَنْ يُضِلَّهُ يَجْعَلْ صَدْرَهُ ضَيِّقًا حَرَجًا كَاَنَّمَا يَصَّعَّدُ فِي السَّمَٓاءِۜ كَذٰلِكَ يَجْعَلُ اللّٰهُ الرِّجْسَ عَلَى الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَतो जिस व्यक्ति को अल्लाह सीधी राह दिखाना चाहता है, उसका सीना इस्लाम के लिए खोल देता है; और जिसे गुमराह करना चाहता है, उसके सीने को तंग (संकुचित) कर देता है, और (इस्लाम के ख़्याल से) दम घुट्ने लगता है, मानो (उनकी रूह) आसमान पर चढ़ रहा हो, इस तरह अल्लाह उन लोगों को गंदगी में डाले रखता है, जो ईमान नहीं लाते।
- وَهٰذَا صِرَاطُ رَبِّكَ مُسْتَق۪يمًاۜ قَدْ فَصَّلْنَا الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَذَّكَّرُونَऔर यह तुम्हारे ‘रब’ का सीधा रास्ता है, ‘हमने’ निशानियाँ ध्यान देने वालों के लिए, खोल-खोल कर बयान कर दंी हैं।
- لَهُمْ دَارُ السَّلَامِ عِنْدَ رَبِّهِمْ وَهُوَ وَلِيُّهُمْ بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَउनके लिए उनके ‘रब’ के पास सलामती का घर है, और ‘वही’ उनका वली (संरक्षक) है, उन कामों की वजह से जो वे करते हैं।
- وَيَوْمَ يَحْشُرُهُمْ جَم۪يعًاۚ يَا مَعْشَرَ الْجِنِّ قَدِ اسْتَكْثَرْتُمْ مِنَ الْاِنْسِۚ وَقَالَ اَوْلِيَٓاؤُ۬هُمْ مِنَ الْاِنْسِ رَبَّنَا اسْتَمْتَعَ بَعْضُنَا بِبَعْضٍ وَبَلَغْنَٓا اَجَلَنَا الَّذ۪ٓي اَجَّلْتَ لَنَاۜ قَالَ النَّارُ مَثْوٰيكُمْ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اِلَّا مَا شَٓاءَ اللّٰهُۜ اِنَّ رَبَّكَ حَك۪يمٌ عَل۪يمٌऔर जिस दिन ‘वह’ सबको जमा करेगा, (और कहेगा), ‘‘ऐ जिन्नों के गिरोह! तुम ने तो इन्सानों से ख़ूब फ़ायदा उठाया,’’ और इन्सानों में से जो उनके साथी होंगे, वे कहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! हम आपस में एक- दूसरे से फ़ायदा उठाते रहे और इस वक़्त को पहुँच गये जो ‘आप’ ने हमारे लिए निश्चित किया था।’’ ‘वह’ कहेगा, ‘‘आग (जहन्नम) तुम्हारा ठिकाना है,’’ उसमें तुम्हें हमेशा रहना है,’’ मगर अल्लाह जितना चाहे, बेशक तुम्हारा रब ह़िक्मत वाला, जानने वाला है;
- وَكَذٰلِكَ نُوَلّ۪ي بَعْضَ الظَّالِم۪ينَ بَعْضًا بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَ۟और इसी तरह ‘हम’ ज़ालिमों को, एक-दूसरे (को जहन्नम) का साथी बना देंगे, उस कमाई की वजह से जो वे करते थे;
- يَا مَعْشَرَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِ اَلَمْ يَأْتِكُمْ رُسُلٌ مِنْكُمْ يَقُصُّونَ عَلَيْكُمْ اٰيَات۪ي وَيُنْذِرُونَكُمْ لِقَٓاءَ يَوْمِكُمْ هٰذَاۜ قَالُوا شَهِدْنَا عَلٰٓى اَنْفُسِنَا وَغَرَّتْهُمُ الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا وَشَهِدُوا عَلٰٓى اَنْفُسِهِمْ اَنَّهُمْ كَانُوا كَافِر۪ينَ‘‘ऐ जिन्नों और इन्सानों के गिरोह! क्या तुम्हारे पास तुम्हीं में से रसूल नहीं आए थे, जो तुम्हें ‘मेरी’ आयतें सुनाते और इस दिन के पेश आने से तुम्हें डराते?’’ वे कहेंगे, ‘‘क्यों नहीं!! (रसूल तो आए थे) हम ख़ुद ही अपने ख़िलाफ़ गवाह हैं।’’ इन लोगों को दुनियावी ज़िन्दगी ने धोखे में डाल रखा था, मगर अब वे खुद अपने ही ख़िलाफ़ गवाही देने लगे कि वे इन्कार करने वाले थे;
- ذٰلِكَ اَنْ لَمْ يَكُنْ رَبُّكَ مُهْلِكَ الْقُرٰى بِظُلْمٍ وَاَهْلُهَا غَافِلُونَयह जान लो कि तुम्हारा ‘रब’ ऐसा नहीं कि बस्तियों को ज़ुल्म से हलाक कर दे और वहाँ के रहने वालों को ख़बर न हो।
- وَلِكُلٍّ دَرَجَاتٌ مِمَّا عَمِلُواۜ وَمَا رَبُّكَ بِغَافِلٍ عَمَّا يَعْمَلُونَऔर सभी के दर्जे उनके अ़ामाल के ह़िसाब से हैं, और जो काम यह लोग करते हैं, उससे तुम्हारा ‘रब’ बेख़बर नहीं;
- وَرَبُّكَ الْغَنِيُّ ذُو الرَّحْمَةِۜ اِنْ يَشَأْ يُذْهِبْكُمْ وَيَسْتَخْلِفْ مِنْ بَعْدِكُمْ مَا يَشَٓاءُ كَمَٓا اَنْشَاَكُمْ مِنْ ذُرِّيَّةِ قَوْمٍ اٰخَر۪ينَۜऔर आप का ‘रब’ बेनियाज़ (निस्पृह) रह़मत वाला है, अगर ‘वह’ चाहे तो तुम्हें ख़त्म कर दे और तुम्हारे बाद जिन लोगों को चाहे ले आए, जिस तरह उसने तुम्हें भी दूसरे लोगों की नस्ल से पैदा किया है;
- اِنَّ مَا تُوعَدُونَ لَاٰتٍۙ وَمَٓا اَنْتُمْ بِمُعْجِز۪ينَबेशक जिस चीज़ का तुमसे वादा किया जाता है, उसे ज़रूर आना है; और तुम में उसे मात देने (हराने) की क़ुदरत नहीं है;
- قُلْ يَا قَوْمِ اعْمَلُوا عَلٰى مَكَانَتِكُمْ اِنّ۪ي عَامِلٌۚ فَسَوْفَ تَعْلَمُونَۙ مَنْ تَكُونُ لَهُ عَاقِبَةُ الدَّارِۜ اِنَّهُ لَا يُفْلِحُ الظَّالِمُونَकह दीजिए, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! तुम अपनी जगह काम करते रहो, मैं अपनी जगह काम कर रहा हूँ; बहुत जल्द तुमको मालूम हो जाएगा कि आख़िरत (जन्नत) में किसका घर होगा,’’ बेशक ज़ालिम लोग कामियाब होने वाले नहीं!
- وَجَعَلُوا لِلّٰهِ مِمَّا ذَرَاَ مِنَ الْحَرْثِ وَالْاَنْعَامِ نَص۪يبًا فَقَالُوا هٰذَا لِلّٰهِ بِزَعْمِهِمْ وَهٰذَا لِشُرَكَٓائِنَاۚ فَمَا كَانَ لِشُرَكَٓائِهِمْ فَلَا يَصِلُ اِلَى اللّٰهِۚ وَمَا كَانَ لِلّٰهِ فَهُوَ يَصِلُ اِلٰى شُرَكَٓائِهِمْۜ سَٓاءَ مَا يَحْكُمُونَऔर अल्लाह ही की पैदा की हुई खेती और चौपायों में से अल्लाह का भी एक हिस्सा मुक़र्रर कर लेते हैं, और अपने ख़याल से कहते हैं, ‘‘यह तो अल्लाह का है और यह हमारे ठहराए हुए साझीदारों का है,’’ फिर जो उनके साझीदारों का (हिस्सा) है, वह अल्लाह को नहीं पहुँचता; और जो अल्लाह का है, वह उनके साझीदारों को पहुँच जाता है, कितना बुरा है! जो वे फ़ैसला करते हैं;
- وَكَذٰلِكَ زَيَّنَ لِكَث۪يرٍ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَ قَتْلَ اَوْلَادِهِمْ شُرَكَٓاؤُ۬هُمْ لِيُرْدُوهُمْ وَلِيَلْبِسُوا عَلَيْهِمْ د۪ينَهُمْۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ مَا فَعَلُوهُ فَذَرْهُمْ وَمَا يَفْتَرُونَइसी तरह बहुत-से मुश्रिकों को उनके साझीदारों ने उनकी औलादों को जान से मार डालना अच्छा कर दिखाया, ताकि उन्हें हलाकत में डाल दें और उनके लिए उनके दीन में संदेह पैदा कर दें, और अगर अल्लाह चाहता तो वे ऐसा न करते; तो उनको छोड़ दीजिए कि वह जानें! और उनका झूठ।
- وَقَالُوا هٰذِه۪ٓ اَنْعَامٌ وَحَرْثٌ حِجْرٌۘ لَا يَطْعَمُهَٓا اِلَّا مَنْ نَشَٓاءُ بِزَعْمِهِمْ وَاَنْعَامٌ حُرِّمَتْ ظُهُورُهَا وَاَنْعَامٌ لَا يَذْكُرُونَ اسْمَ اللّٰهِ عَلَيْهَا افْتِرَٓاءً عَلَيْهِۜ سَيَجْز۪يهِمْ بِمَا كَانُوا يَفْتَرُونَऔर वे कहते हैं, ‘‘यह चौपाए और खेती मना है, इसे तो केवल वही खा सकता है; जिसे हम चाहें।’’ ऐसा वे खुद अपने ख़याल से कहते हैं और कुछ चौपाए ऐसे हैं, जिनके पीठ पर चढ़ना ह़राम कर लिया है, और कुछ जानवर ऐसे हैं जिन पर अल्लाह का नाम नहीं लेते; यह सब उन्होंने अल्लाह पर झूठ गढ़ा है, जल्द ही वह उनके झूठ गढ़ने का बदला देगा;
- وَقَالُوا مَا ف۪ي بُطُونِ هٰذِهِ الْاَنْعَامِ خَالِصَةٌ لِذُكُورِنَا وَمُحَرَّمٌ عَلٰٓى اَزْوَاجِنَاۚ وَاِنْ يَكُنْ مَيْتَةً فَهُمْ ف۪يهِ شُرَكَٓاءُۜ سَيَجْز۪يهِمْ وَصْفَهُمْۜ اِنَّهُ حَك۪يمٌ عَل۪يمٌऔर वे कहते हैं, ‘‘जो कुछ इन जानवरों के पेट में है वह ख़ास हमारे मर्दों के लिए है और वह हमारी अ़ौरतों के लिए ह़राम है। लेकिन अगर वह मुर्दां हो तो वे सब उसमें शरीक हैं।’’ बहुत जल्द ही ‘वह’ उन्हें उनके ऐसा कहने का बदला देगा, बेशक ‘वह’ बड़ा ह़िक्मत वाला, ख़ूब जानने वाला है।
- قَدْ خَسِرَ الَّذ۪ينَ قَتَلُٓوا اَوْلَادَهُمْ سَفَهًا بِغَيْرِ عِلْمٍ وَحَرَّمُوا مَا رَزَقَهُمُ اللّٰهُ افْتِرَٓاءً عَلَى اللّٰهِۜ قَدْ ضَلُّوا وَمَا كَانُوا مُهْتَد۪ينَ۟वे लोग घाटे में रहे जिन्होंने जानबूझ कर अपनी औलाद को क़त्ल किया, और अल्लाह पर झूठ गढ़ कर, उसकी दी हुई रोज़ी को हराम ठहराया, ह़क़ीक़त में वे भटक गये, और वे सीधी राह पाने वाले नहीं।
- وَهُوَ الَّذ۪ٓي اَنْشَاَ جَنَّاتٍ مَعْرُوشَاتٍ وَغَيْرَ مَعْرُوشَاتٍ وَالنَّخْلَ وَالزَّرْعَ مُخْتَلِفًا اُكُلُهُ وَالزَّيْتُونَ وَالرُّمَّانَ مُتَشَابِهًا وَغَيْرَ مُتَشَابِهٍۜ كُلُوا مِنْ ثَمَرِه۪ٓ اِذَٓا اَثْمَرَ وَاٰتُوا حَقَّهُ يَوْمَ حَصَادِه۪ۘ وَلَا تُسْرِفُواۜ اِنَّهُ لَا يُحِبُّ الْمُسْرِف۪ينَۙऔर ‘वही’ है जिसने बाग़ पैदा किये (उसमें से), कुछ सहारे से चढ़ाए जाते हैं और कुछ नहीं चढ़ाए जाते और खजूर और खेती भी, जिनकी पैदावार तरह-तरह की होती है, और ज़ैतून और अनार, जो एक- दूसरे से मिलते जुलते हैं और नहीं भी; जब यह फलें तो उनका फल खाओ, और जब उनको काटो तो अल्लाह का ह़क़ भी अदा करो जो उसकी कटाई के दिन (वाजिब) होता है; और ह़द से आगे न बढ़ो, क्योंकि ‘वह’ ह़द से आगे बढ़ने वालों को पसंद नहीं करता।
- وَمِنَ الْاَنْعَامِ حَمُولَةً وَفَرْشًاۜ كُلُوا مِمَّا رَزَقَكُمُ اللّٰهُ وَلَا تَتَّبِعُوا خُطُوَاتِ الشَّيْطَانِۜ اِنَّهُ لَكُمْ عَدُوٌّ مُب۪ينٌۙऔर चौपायों में से कुछ बोझ उठाने वाले और कुछ धरती से लगे हुए जानवर पैदा किये, अल्लाह ने जो कुछ तुम्हें दिया है उसमें से खाओ और शैतान के क़दमों पर न चलो, वही तुम्हारा खुला हुआ दुश्मन है।
- ثَمَانِيَةَ اَزْوَاجٍۚ مِنَ الضَّأْنِ اثْنَيْنِ وَمِنَ الْمَعْزِ اثْنَيْنِۜ قُلْ آٰلذَّكَرَيْنِ حَرَّمَ اَمِ الْاُنْثَيَيْنِ اَمَّا اشْتَمَلَتْ عَلَيْهِ اَرْحَامُ الْاُنْثَيَيْنِۜ نَبِّؤُ۫ن۪ي بِعِلْمٍ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَۙआठ नर-मादा पैदा किये- दो भेड़ की जाति से और दो बकरी की जाति से- कह दीजिए, ‘‘क्या ‘उसने’ दोनों नर ह़राम किये हैं या दोनों मादा या उसको जो इन दोनों मादा के पेट में लिपट रहा हो? अगर सच्चे हो तो मुझे इल्म (ज्ञान) के आधार पर बताओ,’’
- وَمِنَ الْاِبِلِ اثْنَيْنِ وَمِنَ الْبَقَرِ اثْنَيْنِۜ قُلْ آٰلذَّكَرَيْنِ حَرَّمَ اَمِ الْاُنْثَيَيْنِ اَمَّا اشْتَمَلَتْ عَلَيْهِ اَرْحَامُ الْاُنْثَيَيْنِۜ اَمْ كُنْتُمْ شُهَدَٓاءَ اِذْ وَصّٰيكُمُ اللّٰهُ بِهٰذَاۚ فَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا لِيُضِلَّ النَّاسَ بِغَيْرِ عِلْمٍۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَ۟और दो ऊँटों की (जाति से) और दो गायों की (जाति से) कह दीजिए, ‘‘क्या उसने दोनों नर ह़राम किये हैं या दोनों मादा को, या उसको, जो इन दोनों मादा के पेट में हो? या तुम मौजूद थे जब अल्लाह ने तुम्हें इसका हुक्म दिया था? फिर उस व्यक्ति से बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा! जो लोगों को बहकाने के लिए, बिना इल्म के अल्लाह पर झूठ गढ़े? बेशक अल्लाह ज़ालिमों को राह नहीं दिखाता।’’
- قُلْ لَٓا اَجِدُ ف۪ي مَٓا اُو۫حِيَ اِلَيَّ مُحَرَّمًا عَلٰى طَاعِمٍ يَطْعَمُهُٓ اِلَّٓا اَنْ يَكُونَ مَيْتَةً اَوْ دَمًا مَسْفُوحًا اَوْ لَحْمَ خِنْز۪يرٍ فَاِنَّهُ رِجْسٌ اَوْ فِسْقًا اُهِلَّ لِغَيْرِ اللّٰهِ بِه۪ۚ فَمَنِ اضْطُرَّ غَيْرَ بَاغٍ وَلَا عَادٍ فَاِنَّ رَبَّكَ غَفُورٌ رَح۪يمٌकह दीजिए, ‘‘जो हुक्म मुझ पर नाज़िल हुआ है, मैं उनमें कोई चीज़ नहीं पाता कि किसी खाने वाले पर उसका कोई खाना ह़राम किया गया हो, सिवाय इसके कि वह मुर्दार हो, या बहता हुआ ख़ून हो, या सुअ़र का गोश्त हो, कि यह सब नापाक हैं; या कोई गुनाह की चीज़ हो या उस पर अल्लाह के सिवा किसी और का नाम लिया गया हो; और अगर कोई मजबूर हो जाए, लेकिन न तो नाफ़रमानी करे और न ह़द से बाहर निकल जाए, तो तुम्हारा रब माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
- وَعَلَى الَّذ۪ينَ هَادُوا حَرَّمْنَا كُلَّ ذ۪ي ظُفُرٍۚ وَمِنَ الْبَقَرِ وَالْغَنَمِ حَرَّمْنَا عَلَيْهِمْ شُحُومَهُمَٓا اِلَّا مَا حَمَلَتْ ظُهُورُهُمَٓا اَوِ الْحَوَايَٓا اَوْ مَا اخْتَلَطَ بِعَظْمٍۜ ذٰلِكَ جَزَيْنَاهُمْ بِبَغْيِهِمْۘ وَاِنَّا لَصَادِقُونَऔर यहूदियों पर ‘हमने’ सब नाख़ून वाले जानवर ह़राम कर दिये थे, और गायों और बकरियों में से उनकी चरबी ह़राम कर दी थी, सिवाय उस (चर्बी) के जो उनकी पीठ पर लगी हो, या ओझड़ी में हो या हड्डी में मिली हो; यह सज़ा ‘हमने’ उनको उनकी शरारत की वजह से दी थी, और ‘हम’ तो सच कहने वाले हैं।
- فَاِنْ كَذَّبُوكَ فَقُلْ رَبُّكُمْ ذُو رَحْمَةٍ وَاسِعَةٍۚ وَلَا يُرَدُّ بَأْسُهُ عَنِ الْقَوْمِ الْمُجْرِم۪ينَऔर अगर यह लोग आप को झुठलाएँ तो कह दीजिए कि तुम्हारा रब वसीअ़(व्यापक) रह़मत वाला है, मगर उसका अ़ज़ाब गुनहगार लोगों से नहीं टलेगा।’’
- سَيَقُولُ الَّذ۪ينَ اَشْرَكُوا لَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ مَٓا اَشْرَكْنَا وَلَٓا اٰبَٓاؤُ۬نَا وَلَا حَرَّمْنَا مِنْ شَيْءٍۜ كَذٰلِكَ كَذَّبَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ حَتّٰى ذَاقُوا بَأْسَنَاۜ قُلْ هَلْ عِنْدَكُمْ مِنْ عِلْمٍ فَتُخْرِجُوهُ لَنَاۜ اِنْ تَتَّبِعُونَ اِلَّا الظَّنَّ وَاِنْ اَنْتُمْ اِلَّا تَخْرُصُونَमुश्रिक (बहुदेववादी) कहेंगे, ‘‘अगर अल्लाह चाहता तो न हम साझीदार ठहराते और न हमारे बाप-दादा ही; और न हम किसी चीज़ को ह़राम ठहराते,’’ ऐसे ही उनसे पहले के लोगों ने झुठलाया था, यहाँ तक कि हमारे अ़ज़ाब का मज़ा चख रहे हैं; कह दीजिए, ‘‘क्या तुम्हारे पास कोई इल्म (सनद) है कि उसे हमारे सामने पेश करो?’’तुम लोग गुमान पर चलते हो और अट्कल से काम लेते हो;
- قُلْ فَلِلّٰهِ الْحُجَّةُ الْبَالِغَةُۚ فَلَوْ شَٓاءَ لَهَدٰيكُمْ اَجْمَع۪ينَकह दीजिए, ‘‘पूरी हुज्जत (तर्क) तो अल्लाह ही की है, अगर ‘वह’ चाहता तो तुम सब को सीधा रास्ता दिखा देता।’’
- قُلْ هَلُمَّ شُهَدَٓاءَكُمُ الَّذ۪ينَ يَشْهَدُونَ اَنَّ اللّٰهَ حَرَّمَ هٰذَاۚ فَاِنْ شَهِدُوا فَلَا تَشْهَدْ مَعَهُمْۚ وَلَا تَتَّبِعْ اَهْوَٓاءَ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا وَالَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ وَهُمْ بِرَبِّهِمْ يَعْدِلُونَ۟कह दीजिए, ‘‘अपने उन गवाहों को लाओ, जो इसकी गवाही दें कि अल्लाह ने इसे ह़राम किया है।’’ फिर अगर वे गवाही दें तो तुम उनके साथ गवाही न देना, और उन लोगों की इच्छाओं के पीछे न चलना जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया और जो आख़िरत को नहीं मानते और (वे दूसरों को) अपने रब के बराबर ठहराते हैं।
- قُلْ تَعَالَوْا اَتْلُ مَا حَرَّمَ رَبُّكُمْ عَلَيْكُمْ اَلَّا تُشْرِكُوا بِه۪ شَيْـًٔاۜ وَبِالْوَالِدَيْنِ اِحْسَانًاۚ وَلَا تَقْتُلُٓوا اَوْلَادَكُمْ مِنْ اِمْلَاقٍۜ نَحْنُ نَرْزُقُكُمْ وَاِيَّاهُمْۚ وَلَا تَقْرَبُوا الْفَوَاحِشَ مَا ظَهَرَ مِنْهَا وَمَا بَطَنَۚ وَلَا تَقْتُلُوا النَّفْسَ الَّت۪ي حَرَّمَ اللّٰهُ اِلَّا بِالْحَقِّۜ ذٰلِكُمْ وَصّٰيكُمْ بِه۪ لَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَकह दीजिए, ‘‘आओ, हम तुम्हें वह बातें पढ़ कर सुनाएँ जो चीज़ तुम्हारे रब ने तुम पर ह़राम कर दी हैं यह कि किसी चीज़ को अल्लाह का साझीदार न बनाना और माँ-बाप से (अच्छा) सुलूक करते रहना, और भुखमरी के डर से अपनी औलाद को क़त्ल न करना क्योंकि तुमको और उनको ‘हम’ ही रोज़ी देते हैं, और बेह़याई के कामों के पास भी न जाना चाहे वह खुली हुई हों या छिपी हुई हो, और किसी जानदार को जिसके क़त्ल को अल्लाह ने ह़राम कर दिया हो, क़त्ल न करना, मगर ह़क़ के लिए जिसे शरीअ़त हुक्म दे; इन बातों की ‘वह’ तुम्हें ताकीद करता है, ताकि तुम समझो;
- وَلَا تَقْرَبُوا مَالَ الْيَت۪يمِ اِلَّا بِالَّت۪ي هِيَ اَحْسَنُ حَتّٰى يَبْلُغَ اَشُدَّهُۚ وَاَوْفُوا الْكَيْلَ وَالْم۪يزَانَ بِالْقِسْطِۚ لَا نُكَلِّفُ نَفْسًا اِلَّا وُسْعَهَا وَاِذَا قُلْتُمْ فَاعْدِلُوا وَلَوْ كَانَ ذَا قُرْبٰىۚ وَبِعَهْدِ اللّٰهِ اَوْفُواۜ ذٰلِكُمْ وَصّٰيكُمْ بِه۪ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَۙऔर यतीम के माल के पास भी न जाना! मगर ऐसे तरीक़े से जो बेहतर हो, यहाँ तक कि वह जवानी को पहुँच जाए; और नाप और तौल इन्साफ़ के साथ पूरा-पूरा किया करो; ‘हम’ किसी को तक्लीफ़ नहीं देते मगर उसकी ताक़त के मुताबिक़; और जब बात कहो तो इन्साफ़ की कहो चाहे मामला अपने नातेदार का ही क्यों न हो; और अल्लाह के अ़हद (प्रतिज्ञा) को पूरा करो; यह बातें हैं, (जिसकी उसने) तुम्हें ताकीद की, ताकि तुम ध्यान रखो;
- وَاَنَّ هٰذَا صِرَاط۪ي مُسْتَق۪يمًا فَاتَّبِعُوهُۚ وَلَا تَتَّبِعُوا السُّبُلَ فَتَفَرَّقَ بِكُمْ عَنْ سَب۪يلِه۪ۜ ذٰلِكُمْ وَصّٰيكُمْ بِه۪ لَعَلَّكُمْ تَتَّقُونَऔर यह कि मेरा सीधा रास्ता यही है, तो तुम इसी पर चलो और दूसरे रास्तों पर न चलो कि वे तुम्हें ‘उसकी’ राह से हटा कर इधर-उधर कर देंगे; यह वही बात है जिसकी उसने तुम्हें ताकीद की! ताकि तुम परहेज़गार बनो।’’
- ثُمَّ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ تَمَامًا عَلَى الَّذ۪ٓي اَحْسَنَ وَتَفْص۪يلًا لِكُلِّ شَيْءٍ وَهُدًى وَرَحْمَةً لَعَلَّهُمْ بِلِقَٓاءِ رَبِّهِمْ يُؤْمِنُونَ۟फिर ‘हमने’ मूसा को किताब दी थी, ताकि उन लोगों पर जो भले हैं नेअ़मत पूरी कर दें, और हर चीज़ का बयान और हिदायत और रह़मत है, ताकि वे लोग अपने रब से मिलने पर ईमान लाएँ।
- وَهٰذَا كِتَابٌ اَنْزَلْنَاهُ مُبَارَكٌ فَاتَّبِعُوهُ وَاتَّقُوا لَعَلَّكُمْ تُرْحَمُونَۙऔर यह किताब ‘हमने’ ही उतारी है, जो बरकत वाली है; तो तुम उसकी पैरवी करो और डरो, ताकि तुम पर मेहरबानी की जाए;
- اَنْ تَقُولُٓوا اِنَّمَٓا اُنْزِلَ الْكِتَابُ عَلٰى طَٓائِفَتَيْنِ مِنْ قَبْلِنَاۖ وَاِنْ كُنَّا عَنْ دِرَاسَتِهِمْ لَغَافِل۪ينَۙकि ऐसा न हो! कि तुम कहने लगो, ‘‘किताब तो केवल हमसे पहले दो गिरोहों पर उतारी गयी थी, और हम उनके पढ़ने-पढ़ाने से ग़ाफ़िल थे,’’
- اَوْ تَقُولُوا لَوْ اَنَّٓا اُنْزِلَ عَلَيْنَا الْكِتَابُ لَكُنَّٓا اَهْدٰى مِنْهُمْۚ فَقَدْ جَٓاءَكُمْ بَيِّنَةٌ مِنْ رَبِّكُمْ وَهُدًى وَرَحْمَةٌۚ فَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنْ كَذَّبَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَصَدَفَ عَنْهَاۜ سَنَجْزِي الَّذ۪ينَ يَصْدِفُونَ عَنْ اٰيَاتِنَا سُٓوءَ الْعَذَابِ بِمَا كَانُوا يَصْدِفُونَया यह कहने लगो, ‘‘अगर हम पर किताब उतारी गयी होती! तो हम उन लोगों से बढ़ कर सीधी राह पर होते!’’ तो अब तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से दलील और रह़मत आ गई है; तो उससे बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा! जो अल्लाह की आयतों को झुठलाए और उनसे (लोगों को) फेरे?-जो लोग हमारी आयतों से रोकते हैं, उन्हें ‘हम’ इस रोकने की वजह से जल्द ही बुरी सज़ा देंगे।
- هَلْ يَنْظُرُونَ اِلَّٓا اَنْ تَأْتِيَهُمُ الْمَلٰٓئِكَةُ اَوْ يَأْتِيَ رَبُّكَ اَوْ يَأْتِيَ بَعْضُ اٰيَاتِ رَبِّكَۜ يَوْمَ يَأْت۪ي بَعْضُ اٰيَاتِ رَبِّكَ لَا يَنْفَعُ نَفْسًا ا۪يمَانُهَا لَمْ تَكُنْ اٰمَنَتْ مِنْ قَبْلُ اَوْ كَسَبَتْ ف۪ٓي ا۪يمَانِهَا خَيْرًاۜ قُلِ انْتَظِرُٓوا اِنَّا مُنْتَظِرُونَक्या यह लोग इसी का इन्तिज़ार कर रहे हैं कि इनके पास फ़रिश्ते आ जाएँं या ख़ुद तुम्हारा रब आ जाए, या तुम्हारे रब की कोई निशानी आ जाए? जिस दिन तुम्हारे रब की कोई निशानी आ जाएगी, फिर किसी व्यक्ति को उसका ईमान कुछ फ़ायदा न पहुँचाएगा जो व्यक्ति पहले ईमान न लाया हो या जिसने अपने ईमान में कोई भलाई न कमाई हो, कह दीजिए, ‘‘तुम भी इन्तिज़ार करो, हम भी इन्तिज़ार करते हैं।’’
- اِنَّ الَّذ۪ينَ فَرَّقُوا د۪ينَهُمْ وَكَانُوا شِيَعًا لَسْتَ مِنْهُمْ ف۪ي شَيْءٍۜ اِنَّمَٓا اَمْرُهُمْ اِلَى اللّٰهِ ثُمَّ يُنَبِّئُهُمْ بِمَا كَانُوا يَفْعَلُونَजिन लोगों ने अपने धर्म के टुकड़े-टुकड़े कर दिये और खुद गिरोहों में बँट गये, आपका उनसे कोई सम्बन्ध नहीं; उनका मामला तो बस अल्लाह के हवाले है, फिर ‘वह’ उन्हें बता देगा जो कुछ वे किया करते थे।
- مَنْ جَٓاءَ بِالْحَسَنَةِ فَلَهُ عَشْرُ اَمْثَالِهَاۚ وَمَنْ جَٓاءَ بِالسَّيِّئَةِ فَلَا يُجْزٰٓى اِلَّا مِثْلَهَا وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَजो कोई नेकी के साथ आएगा उसे उसका दस गुना बदला मिलेगा, और जो बुराई के साथ आएगा उसे वैसी ही सज़ा मिलेगी, और उन पर ज़ुल्म नहीं किया जाएगा।
- قُلْ اِنَّن۪ي هَدٰين۪ي رَبّ۪ٓي اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍۚ د۪ينًا قِيَمًا مِلَّةَ اِبْرٰه۪يمَ حَن۪يفًاۚ وَمَا كَانَ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَकह दीजिए,‘‘मेरे ‘रब’ ने मुझे सीधा रास्ता दिखा दिया, बिल्कुल ठीक धर्म इब्राहीम की मिल्लत का, जो सबसे कट कर एक (अल्लाह) का हो गया था और वह मुश्रिकों में से न था।’’
- قُلْ اِنَّ صَلَات۪ي وَنُسُك۪ي وَمَحْيَايَ وَمَمَات۪ي لِلّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَۙकह दीजिए, ‘‘मेरी नमाज़ और मेरी क़ुर्बानी, मेरा जीना और मरना सब अल्लाह के लिए है, जो सारी दुनिया का रब है;
- لَا شَر۪يكَ لَهُۚ وَبِذٰلِكَ اُمِرْتُ وَاَنَا۬ اَوَّلُ الْمُسْلِم۪ينَजिसका कोई साझीदार नहीं, और मुझे तो इसी का हुक्म मिला है, और मैं सबसे पहला मुस्लिम (आज्ञाकारी) हूँ।’’
- قُلْ اَغَيْرَ اللّٰهِ اَبْغ۪ي رَبًّا وَهُوَ رَبُّ كُلِّ شَيْءٍۜ وَلَا تَكْسِبُ كُلُّ نَفْسٍ اِلَّا عَلَيْهَاۚ وَلَا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزْرَ اُخْرٰىۚ ثُمَّ اِلٰى رَبِّكُمْ مَرْجِعُكُمْ فَيُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ ف۪يهِ تَخْتَلِفُونَकह दीजिए, ‘‘क्या मैं अल्लाह के सिवा कोई और रब ढ़ूँढ़ू, जबकि हर चीज़ का रब ‘वही’ है’’ और यह कि हर एक व्यक्ति जो कुछ (बुराई) कमाता है, उसका फल वही भोगेगा; और कोई व्यक्ति किसी दूसरे का बोझ नहीं उठाएगा, फिर तुम लोगों को अपने रब की ओर लौट कर जाना है, उस समय ‘वह’ तुम्हें बता देगा, जिसमें तुम्हारा आपस में इख़्तिलाफ़ था।
- وَهُوَ الَّذ۪ي جَعَلَكُمْ خَلَٓائِفَ الْاَرْضِ وَرَفَعَ بَعْضَكُمْ فَوْقَ بَعْضٍ دَرَجَاتٍ لِيَبْلُوَكُمْ ف۪ي مَٓا اٰتٰيكُمْۜ اِنَّ رَبَّكَ سَر۪يعُ الْعِقَابِۘ وَاِنَّهُ لَغَفُورٌ رَح۪يمٌऔर ‘वही’ तो है जिसने ज़मीन में तुमको अपना ख़लीफ़ा (उत्तराधिकारी) बनाया और एक-दूसरे पर दर्जे बुलन्द किये ताकि जो कुछ उसने तुमको दिया है उसमें ‘वह’ तुम्हारा इम्तिहान ले, बेशक तुम्हारा रब जल्द ही सज़ा देने वाला और ‘वह’ बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet