Can Damlaları

सूरह 5: Al-Maidah

  1. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَوْفُوا بِالْعُقُودِۜ اُحِلَّتْ لَكُمْ بَه۪يمَةُ الْاَنْعَامِ اِلَّا مَا يُتْلٰى عَلَيْكُمْ غَيْرَ مُحِلِّي الصَّيْدِ وَاَنْتُمْ حُرُمٌۜ اِنَّ اللّٰهَ يَحْكُمُ مَا يُر۪يدُऐ ईमान वालो! अपने इक़रारों (प्रतिज्ञाआें) को पूरा करो, तुम्हारे लिए चौपायों की जाति के जानवर ह़लाल कर दिये गये हैं सिवाय उनके, जो तुम्हें पढ़ कर सुनाये जाते हैं; मगर जब तुम एह़राम की ह़ालत में हो तो शिकार को ह़लाल न समझना, अल्लाह जो चाहता है हुक्म देता है।
  2. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تُحِلُّوا شَعَٓائِرَ اللّٰهِ وَلَا الشَّهْرَ الْحَرَامَ وَلَا الْهَدْيَ وَلَا الْقَلَٓائِدَ وَلَٓا آٰمّ۪ينَ الْبَيْتَ الْحَرَامَ يَبْتَغُونَ فَضْلًا مِنْ رَبِّهِمْ وَرِضْوَانًاۜ وَاِذَا حَلَلْتُمْ فَاصْطَادُواۜ وَلَا يَجْرِمَنَّكُمْ شَنَاٰنُ قَوْمٍ اَنْ صَدُّوكُمْ عَنِ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِ اَنْ تَعْتَدُواۢ وَتَعَاوَنُوا عَلَى الْبِرِّ وَالتَّقْوٰىۖ وَلَا تَعَاوَنُوا عَلَى الْاِثْمِ وَالْعُدْوَانِۖ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِऐ ईमान वालो! अल्लाह की निशानियों की बेहुर्मती (अनादर) न करना; न अदब वाले महीने (अर्थात रजब, ज़ीकअ़दः, ज़िल्ह़िज्जः, और मुह़र्रम) की न क़ुर्बानी के जानवरों की, और न उन जानवरों की जिनकी गर्दनों में पट्टे पड़े हों, और न उन लोगों की जो अपने रब के फज़्ल और उसकी खुशनूदी की चाह में इज़्ज़त वाले घर (कअ़बः) को जा रहे हों, और जब एह़राम की ह़ालत से बाहर हो जाओ तो शिकार करो, और ऐसा न हो कि एक गिरोह की दुश्मनी, जिसने तुम्हारे लिए इज़्ज़त वाले घर का रास्ता बन्द कर दिया था, तुम्हें इस बात पर उभार दे कि तुम उन पर ज़्यादती करने लगो; और नेकी और परहेज़गारी के कामों में एक-दूसरे की मदद किया करो; और गुनाह और ज़ुल्म की बातों में मदद न किया करो, और अल्लाह से डरते रहो, कुछ शक नहीं कि अल्लाह का अ़ज़ाब बहुत सख़्त है।
  3. حُرِّمَتْ عَلَيْكُمُ الْمَيْتَةُ وَالدَّمُ وَلَحْمُ الْخِنْز۪يرِ وَمَٓا اُهِلَّ لِغَيْرِ اللّٰهِ بِه۪ وَالْمُنْخَنِقَةُ وَالْمَوْقُوذَةُ وَالْمُتَرَدِّيَةُ وَالنَّط۪يحَةُ وَمَٓا اَكَلَ السَّبُعُ اِلَّا مَا ذَكَّيْتُمْ وَمَا ذُبِحَ عَلَى النُّصُبِ وَاَنْ تَسْتَقْسِمُوا بِالْاَزْلَامِۜ ذٰلِكُمْ فِسْقٌۜ اَلْيَوْمَ يَئِسَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ د۪ينِكُمْ فَلَا تَخْشَوْهُمْ وَاخْشَوْنِۜ اَلْيَوْمَ اَكْمَلْتُ لَكُمْ د۪ينَكُمْ وَاَتْمَمْتُ عَلَيْكُمْ نِعْمَت۪ي وَرَض۪يتُ لَكُمُ الْاِسْلَامَ د۪ينًاۜ فَمَنِ اضْطُرَّ ف۪ي مَخْمَصَةٍ غَيْرَ مُتَجَانِفٍ لِاِثْمٍۙ فَاِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌतुम्हारे लिए ह़राम किया गया मुर्दार, (मरे हुए जानवर) और (बहता हुआ) खून, और सुअर का गोश्त, और वह जानवर जिस पर अल्लाह के सिवा किसी और का नाम लिया गया हो, और वह जानवर जो गला घुंट कर मर जाए, और जो चोट खाकर मर जाए, और जो गिर कर मर जाए, और जो सींग लगने से मरा हो या जिसे किसी दरिन्दे (हिन्सक पशु) ने फाड़ खाया हो- सिवाय उसके जिसे तुमने (मरने से पहले) ज़ब्ह़ कर लिया हो- और वह जो किसी थान (स्थाने) पर ज़ब्ह़ किया गया हो; और यह भी (ह़राम है) कि तीरों के ज़रिये क़िस्मत मालूम करो, यह सब गुनाह हैं। आज काफ़िर तुम्हारे दीन से नाउम्मीद हो गये हैं, तो तुम उनसे मत डरो, बल्कि मुझ ही से डरते रहो। आज ‘हमने’ तुम्हारे लिए तुम्हारा दीन मुकम्मल कर दिया और तुम पर अपनी नेअ़मत पूरी कर दीं, और तुम्हारे लिए ‘हमने’ धर्म के रूप में इस्लाम को पसंद किया- तो जो व्यक्ति भूख से लाचार हो जाए- लेकिन गुनाह की ओर उसका झुकाव न हो, तो अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  4. يَسْـَٔلُونَكَ مَاذَٓا اُحِلَّ لَهُمْۜ قُلْ اُحِلَّ لَكُمُ الطَّيِّبَاتُۙ وَمَا عَلَّمْتُمْ مِنَ الْجَوَارِحِ مُكَلِّب۪ينَ تُعَلِّمُونَهُنَّ مِمَّا عَلَّمَكُمُ اللّٰهُۘ فَكُلُوا مِمَّٓا اَمْسَكْنَ عَلَيْكُمْ وَاذْكُرُوا اسْمَ اللّٰهِ عَلَيْهِۖ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ سَر۪يعُ الْحِسَابِआप से पूछते हैं, ‘‘उनके लिए कौन-कौन सी चीजें़ ह़लाल हैं?’’ कह दीजिए, ‘‘सब पाकीज़ा (स्वच्छ) चीज़ें ह़लाल हैं, और जिन शिकारी जानवरों को तुमने सधे हुए शिकारी जानवरों के रूप में साध रखा हो- और जिस तरह अल्लाह ने तुम्हें (शिकार करना) सिखाया है (उस तरीक़े से) तुमने उनको सिखाया हो- तो जो शिकार तुम्हारे लिए पकड़ लाएँ उसको खाओ और उस पर अल्लाह का नाम लो, और अल्लाह से डरते रहो, बेशक अल्लाह जल्द ह़िसाब लेने वाला है।’’
  5. اَلْيَوْمَ اُحِلَّ لَكُمُ الطَّيِّبَاتُۜ وَطَعَامُ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ حِلٌّ لَكُمْۖ وَطَعَامُكُمْ حِلٌّ لَهُمْۘ وَالْمُحْصَنَاتُ مِنَ الْمُؤْمِنَاتِ وَالْمُحْصَنَاتُ مِنَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ مِنْ قَبْلِكُمْ اِذَٓا اٰتَيْتُمُوهُنَّ اُجُورَهُنَّ مُحْصِن۪ينَ غَيْرَ مُسَافِح۪ينَ وَلَا مُتَّخِذ۪ٓي اَخْدَانٍۜ وَمَنْ يَكْفُرْ بِالْا۪يمَانِ فَقَدْ حَبِطَ عَمَلُهُۘ وَهُوَ فِي الْاٰخِرَةِ مِنَ الْخَاسِر۪ينَ۟आज तुम्हारे लिए सब पाक चीजं़े ह़लाल कर दी गयीं और अह्ले किताब का खाना भी तुमको ह़लाल है, और तुम्हारा खाना उनको ह़लाल है, और पाक दामन आज़ाद मोमिन अ़ौरतें, और वे शरीफ़ आज़ाद अ़ौरतें भी, जो तुमसे पहले अह्ले किताब वालों में से हों, जबकि तुम उनका ह़क़ (महर) देकर उन्हें निकाह में ले आओ, न तो यह काम खुली बद्कारी के लिए हों और न चोरी-छिपे दोस्ती करने को, और जिस व्यक्ति ने ईमान से इन्कार किया, उसका सारा किया-धरा बेकार हो गया और वह आख़िरत में भी घाटे में रहेगा।
  6. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا قُمْتُمْ اِلَى الصَّلٰوةِ فَاغْسِلُوا وُجُوهَكُمْ وَاَيْدِيَكُمْ اِلَى الْمَرَافِقِ وَامْسَحُوا بِرُؤُ۫سِكُمْ وَاَرْجُلَكُمْ اِلَى الْكَعْبَيْنِۜ وَاِنْ كُنْتُمْ جُنُبًا فَاطَّهَّرُواۜ وَاِنْ كُنْتُمْ مَرْضٰٓى اَوْ عَلٰى سَفَرٍ اَوْ جَٓاءَ اَحَدٌ مِنْكُمْ مِنَ الْغَٓائِطِ اَوْ لٰمَسْتُمُ النِّسَٓاءَ فَلَمْ تَجِدُوا مَٓاءً فَتَيَمَّمُوا صَع۪يدًا طَيِّبًا فَامْسَحُوا بِوُجُوهِكُمْ وَاَيْد۪يكُمْ مِنْهُۜ مَا يُر۪يدُ اللّٰهُ لِيَجْعَلَ عَلَيْكُمْ مِنْ حَرَجٍ وَلٰكِنْ يُر۪يدُ لِيُطَهِّرَكُمْ وَلِيُتِمَّ نِعْمَتَهُ عَلَيْكُمْ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऐ ईमान वालो! जब तुम नमाज़ के लिए उठो, (इरादा करो) तो अपने चेहरों को, और हाथों को कोहनियों तक धो लिया करो, और अपने सरों पर हाथ फेर लिया करो, और अपने पैरों को भी टख़नों तक धो लिया करो; और अगर नहाने की ज़रूरत हो तो पाक हो जाया करो- और अगर बीमार हो, या सफ़र में हो, या तुम में से कोई बैतुल्ख़ला (शौच) करके आया हो, या तुमने अ़ौरतों को हाथ लगाया (सम्भोग) हो, फिर पानी न मिले तो पाक मिट्टी से काम लो, (उस पर हाथ मार कर) अपने मुँह और हाथों पर फेर लिया करो- अल्लाह तुम्हें किसी तंगी में नहीं डालना चाहता, बल्कि ‘वह’ चाहता है कि तुम्हें पाक करे और अपनी नेअ़मतें तुम पर पूरी कर दे, ताकि तुम शुक्रगुज़ार बनो।
  7. وَاذْكُرُوا نِعْمَةَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَم۪يثَاقَهُ الَّذ۪ي وَاثَقَكُمْ بِه۪ٓۙ اِذْ قُلْتُمْ سَمِعْنَا وَاَطَعْنَاۘ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِऔर अल्लाह ने तुम पर जो एह़सान किये हैं उसको याद करो और उस अ़हद (प्रतिज्ञा) को भी जो ‘उसने’ तुमसे किया था, जबकि तुमने कहा था हमने सुना और माना,’’ और अल्लाह का डर रखो, बेशक अल्लाह सीनों की बातों को जानता है।
  8. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا كُونُوا قَوَّام۪ينَ لِلّٰهِ شُهَدَٓاءَ بِالْقِسْطِۘ وَلَا يَجْرِمَنَّكُمْ شَنَاٰنُ قَوْمٍ عَلٰٓى اَلَّا تَعْدِلُواۜ اِعْدِلُوا۠ هُوَ اَقْرَبُ لِلتَّقْوٰىۘ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ خَب۪يرٌ بِمَا تَعْمَلُونَऐ ईमान वालो! अल्लाह के लिए इन्साफ़ की गवाही देने के लिए खड़े हो जाया करो और लोगों की दुश्मनी तुमको इस बात पर तैयार न करे कि इन्साफ़ छोड़ दो; इन्साफ़ किया करो, यही परहेज़गारी की बात है; और अल्लाह से डरते रहो, बेशक जो कुछ तुम करते हो, अल्लाह उसकी ख़ूब ख़बर रखता है।
  9. وَعَدَ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِۙ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَاَجْرٌ عَظ۪يمٌऔर जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किये, उनसे अल्लाह का वादा है, ‘कि उनके लिए मग्फ़िरत (माफ़ी) और बड़ा अज्र (बदला) है।
  10. وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَٓا اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَح۪يمِऔर जिन्होंने इन्कार किया और हमारी आयतों को झुठलाया, वे भड़कती हुई आग में पड़ने वाले हैं।
  11. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اذْكُرُوا نِعْمَتَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ اِذْ هَمَّ قَوْمٌ اَنْ يَبْسُطُٓوا اِلَيْكُمْ اَيْدِيَهُمْ فَكَفَّ اَيْدِيَهُمْ عَنْكُمْۚ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ وَعَلَى اللّٰهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُؤْمِنُونَ۟ऐ ईमान वालो! अल्लाह के इनअ़ाम को याद करो जो उसने तुम पर किया है, जब कि एक जमाअ़त ने इरादा किया था कि तुम पर हाथ उठाएँ, तो उसने उनके हाथ तुमसे रोक दिये; और अल्लाह से डरते रहो, और ईमान वालों को अल्लाह ही पर भरोसा रखना चाहिए।
  12. وَلَقَدْ اَخَذَ اللّٰهُ م۪يثَاقَ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَۚ وَبَعَثْنَا مِنْهُمُ اثْنَيْ عَشَرَ نَق۪يبًاۜ وَقَالَ اللّٰهُ اِنّ۪ي مَعَكُمْۜ لَئِنْ اَقَمْتُمُ الصَّلٰوةَ وَاٰتَيْتُمُ الزَّكٰوةَ وَاٰمَنْتُمْ بِرُسُل۪ي وَعَزَّرْتُمُوهُمْ وَاَقْرَضْتُمُ اللّٰهَ قَرْضًا حَسَنًا لَاُكَفِّرَنَّ عَنْكُمْ سَيِّـَٔاتِكُمْ وَلَاُدْخِلَنَّكُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۚ فَمَنْ كَفَرَ بَعْدَ ذٰلِكَ مِنْكُمْ فَقَدْ ضَلَّ سَوَٓاءَ السَّب۪يلِऔर अल्लाह ने बनीइस्राईल से वादा लिया था, और ‘हमने’ उनमें बारह सरदार मुक़र्रर किये थे; फिर अल्लाह ने कहा था, मैं तुम्हारे साथ हूँ, अगर तुमने नमाज़ क़ायम रखी, और ज़कात देते रहे, और मेरे रसूलों पर ईमान लाए, और उनकी मदद की और अल्लाह को अच्छा क़र्ज़ दिया, तो ‘मैं’ं ज़रूर तुम्हारी बुराइयाँ तुमसे दूर कर दूँगा, और ज़रूर तुम्हें ऐसे बाग़ों में दाख़िल करूँगा, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी; फिर इसके बाद तुम में से जिसने इन्कार किया हो, तो वह सह़ी रास्ते से भटक गया।
  13. فَبِمَا نَقْضِهِمْ م۪يثَاقَهُمْ لَعَنَّاهُمْ وَجَعَلْنَا قُلُوبَهُمْ قَاسِيَةًۚ يُحَرِّفُونَ الْكَلِمَ عَنْ مَوَاضِعِه۪ۙ وَنَسُوا حَظًّا مِمَّا ذُكِّرُوا بِه۪ۚ وَلَا تَزَالُ تَطَّلِعُ عَلٰى خَٓائِنَةٍ مِنْهُمْ اِلَّا قَل۪يلًا مِنْهُمْ فَاعْفُ عَنْهُمْ وَاصْفَحْۜ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُحْسِن۪ينَफिर उन लोगों के अ़हद (प्रतिज्ञा) तोड़ने की वजह से ‘हमने’ उन पर लानत की, और उनके दिल सख़्त कर दिये; यह लोग शब्दों को उसकी जगह से फेर कर कुछ का कुछ कर देते हैं; और जिन बातों की उनको नसीह़त की गयी थी, उसका भी एक हिस्सा भुला बैठे, और थोड़े लोगों के सिवा हमेशा उनकी खियानत की खबर पाते रहते हो। तो तुम उन्हें माफ़ कर दो और उन्हें छोड़ दो, अल्लाह एह़सान करने वालों को पसंद करता है।
  14. وَمِنَ الَّذ۪ينَ قَالُٓوا اِنَّا نَصَارٰٓى اَخَذْنَا م۪يثَاقَهُمْ فَنَسُوا حَظًّا مِمَّا ذُكِّرُوا بِه۪ۖ فَاَغْرَيْنَا بَيْنَهُمُ الْعَدَاوَةَ وَالْبَغْضَٓاءَ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِۜ وَسَوْفَ يُنَبِّئُهُمُ اللّٰهُ بِمَا كَانُوا يَصْنَعُونَऔर जो लोग कहते हैं कि हम नसारा हैं ‘हमने’ उन लोगों से भी अहद लिया था, लेकिन उन्होंने भी उस नसीह़त का, जो उनको की गयी थी एक हिस्सा भुला दिया; तो ‘हमने’ उनके आपस में क़ियामत तक के लिए दुश्मनी और कीना (ईर्ष्या) डाल दिया, और जो कुछ वे करते रहे, अल्लाह बहुत जल्द उन्हें बता देगा।
  15. يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ قَدْ جَٓاءَكُمْ رَسُولُنَا يُبَيِّنُ لَكُمْ كَث۪يرًا مِمَّا كُنْتُمْ تُخْفُونَ مِنَ الْكِتَابِ وَيَعْفُوا عَنْ كَث۪يرٍۜ قَدْ جَٓاءَكُمْ مِنَ اللّٰهِ نُورٌ وَكِتَابٌ مُب۪ينٌۙऐ अह्ले किताब! तुम्हारे पास हमारा रसूल आ गया है, जो कुछ तुम किताब में छिपाते थे, उसमें से बहुत सी बातें वह खोल-खोल कर बता देता है और बहुत-सी बातों को माफ़ कर देता है, बेशक तुम्हारे पास अल्लाह की ओर से नूर और खुली किताब आ चुकी है,
  16. يَهْد۪ي بِهِ اللّٰهُ مَنِ اتَّبَعَ رِضْوَانَهُ سُبُلَ السَّلَامِ وَيُخْرِجُهُمْ مِنَ الظُّلُمَاتِ اِلَى النُّورِ بِاِذْنِه۪ وَيَهْد۪يهِمْ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍजिसके ज़रिये अल्लाह उस व्यक्ति को जो ‘उसकी’ रज़ा ह़ासिल करना चाहता हो, सलामती की राहें दिखाता है, और ‘अपने’ हुक्म से लोगों को अन्धेरों से निकाल कर उजाले की ओर ले आता है और उन्हें सीधे रास्ते पर चलाता है।
  17. لَقَدْ كَفَرَ الَّذ۪ينَ قَالُٓوا اِنَّ اللّٰهَ هُوَ الْمَس۪يحُ ابْنُ مَرْيَمَۜ قُلْ فَمَنْ يَمْلِكُ مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔا اِنْ اَرَادَ اَنْ يُهْلِكَ الْمَس۪يحَ ابْنَ مَرْيَمَ وَاُمَّهُ وَمَنْ فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًاۜ وَلِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَاۜ يَخْلُقُ مَا يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌबेशक उन लोगों ने इन्कार किया, जिन्होंने कहा, ‘‘अल्लाह तो वही मरयम का बेटा ‘मसीह़’ है।’’ कह दीजिए ‘‘कि अगर अल्लाह मरयम के बेटे, मसीह़ को और उनकी माँ (मरयम) को और जितने लोग ज़मीन में हैं सब को हलाक (विनष्ट) करना चाहे तो उसके आगे किस का बस चल सकता है? और अल्लाह ही के लिए है बादशाही आसमानों और ज़मीन की, और जो कुछ इन दोनों में है उसकी भी, ‘वह’ जो चाहता है पैदा करता है, और अल्लाह हर चीज़ पर क़ुद्रत रखता है।’’
  18. وَقَالَتِ الْيَهُودُ وَالنَّصَارٰى نَحْنُ اَبْنَٓاءُ اللّٰهِ وَاَحِبَّٓاؤُ۬هُۜ قُلْ فَلِمَ يُعَذِّبُكُمْ بِذُنُوبِكُمْۜ بَلْ اَنْتُمْ بَشَرٌ مِمَّنْ خَلَقَۜ يَغْفِرُ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيُعَذِّبُ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَلِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَاۘ وَاِلَيْهِ الْمَص۪يرُऔर यहूदी और ईसाई कहते हैं, ‘‘हम तो अल्लाह के बेटे और उसके चहीते हैं।’’ कह दीजिए, ‘‘फिर ‘वह’ तुम्हारे गुनाहों पर अ़ज़ाब क्यों देता है? (बात यह नहीं) बल्कि तुम भी उसकी मख़्लूक़ात में से (दूसरों की तरह) इन्सान हो; ‘वह’ जिसे चाहे माफ़ करे जिसे चाहे अ़ज़ाब दे और अल्लाह ही के लिए है बादशाही आसमानों और ज़मीन की और जो कुछ उनके बीच है, और (सब को) ‘उसी’ की ओर लौट कर जाना है।
  19. يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ قَدْ جَٓاءَكُمْ رَسُولُنَا يُبَيِّنُ لَكُمْ عَلٰى فَتْرَةٍ مِنَ الرُّسُلِ اَنْ تَقُولُوا مَا جَٓاءَنَا مِنْ بَش۪يرٍ وَلَا نَذ۪يرٍۘ فَقَدْ جَٓاءَكُمْ بَش۪يرٌ وَنَذ۪يرٌۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌ۟ऐ अह्ले किताब! अब तुम्हारे पास ‘हमारे’ रसूल आ गये हैं जो तुमसे (‘हमारे’ हुक्म) बयान करते हैं, (जबकि) रसूलों का सिल्सिला (बड़ी मुद्दत से) बन्द था, ताकि तुम यह न कह सको कि ‘‘हमारे पास कोई खुशख़बरी देने वाला, या सचेत करने वाला नहीं आया।’’ तो देखो! अब तुम्हारे पास खुशख़बरी देने वाले, और सचेत करने वाले आ गये हैं, और अल्लाह तो हर चीज़ पर क़ादिर है।
  20. وَاِذْ قَالَ مُوسٰى لِقَوْمِه۪ يَا قَوْمِ اذْكُرُوا نِعْمَةَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ اِذْ جَعَلَ ف۪يكُمْ اَنْبِيَٓاءَ وَجَعَلَكُمْ مُلُوكًاۗ وَاٰتٰيكُمْ مَا لَمْ يُؤْتِ اَحَدًا مِنَ الْعَالَم۪ينَऔर (याद करो) जब मूसा ने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! अल्लाह की उस नेअ़मत को याद करो जो उसने तुम पर की हैं, ‘उसने’ तुममें नबी पैदा किये और तुम्हें बादशाह बनाया और तुमको इतना कुछ दिया कि दुनिया वालों में से किसी को नहीं दिया;
  21. يَا قَوْمِ ادْخُلُوا الْاَرْضَ الْمُقَدَّسَةَ الَّت۪ي كَتَبَ اللّٰهُ لَكُمْ وَلَا تَرْتَدُّوا عَلٰٓى اَدْبَارِكُمْ فَتَنْقَلِبُوا خَاسِر۪ينَऐ मेरी क़ौम के लोगो! तुम इस पाक ज़मीन में दाख़िल हो, जो अल्लाह ने तुम्हारे लिए लिख दी है, और पीछे न हटो, वरना नुक़सान में पड़ जाओगे।’’
  22. قَالُوا يَا مُوسٰٓى اِنَّ ف۪يهَا قَوْمًا جَبَّار۪ينَۗ وَاِنَّا لَنْ نَدْخُلَهَا حَتّٰى يَخْرُجُوا مِنْهَاۚ فَاِنْ يَخْرُجُوا مِنْهَا فَاِنَّا دَاخِلُونَवे कहने लगे, ऐ मूसा! वहाँ तो बड़े ज़बर्दस्त लोग (रहते) हैं, और हम वहाँ हरगिज़ दाख़िल नहीं हो सकते, जब तक कि वह वहाँ से निकल न जाएँ; हाँ, अगर वे (ज़ालिम) वहाँ से निकल जाएँ, तो हम जा दाख़िल होंगे।’’
  23. قَالَ رَجُلَانِ مِنَ الَّذ۪ينَ يَخَافُونَ اَنْعَمَ اللّٰهُ عَلَيْهِمَا ادْخُلُوا عَلَيْهِمُ الْبَابَۚ فَاِذَا دَخَلْتُمُوهُ فَاِنَّكُمْ غَالِبُونَ وَعَلَى اللّٰهِ فَتَوَكَّلُٓوا اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَउन डरने वालों में दो व्यक्ति ऐसे भी थे जिन पर अल्लाह की ओर से इन्अ़ाम था, उन्होंने कहा, ‘‘उन लोगों के मुक़ाबले में दरवाज़े से दाख़िल हो जाओ, जब तुम उसमें दाख़िल हो जाओगे, तो तुम ही ग़ालिब (विजयी) होगे;, अल्लाह पर भरोसा रखो अगर तुम ईमान वाले हो,’’
  24. قَالُوا يَا مُوسٰٓى اِنَّا لَنْ نَدْخُلَهَٓا اَبَدًا مَا دَامُوا ف۪يهَا فَاذْهَبْ اَنْتَ وَرَبُّكَ فَقَاتِلَٓا اِنَّا هٰهُنَا قَاعِدُونَ(उन्होंने) कहा, ‘‘मूसा! जब तक वे लोग वहाँ हैं, हम तो वहाँ कभी नहीं जा सकते, तो जाओ तुम और तुम्हारा रब दोनों लड़ो, हम तो यहीं बैठे रहेंगे,’’
  25. قَالَ رَبِّ اِنّ۪ي لَٓا اَمْلِكُ اِلَّا نَفْس۪ي وَاَخ۪ي فَافْرُقْ بَيْنَنَا وَبَيْنَ الْقَوْمِ الْفَاسِق۪ينَ(मूसा ने) कहा, ‘‘मेरे रब! मैं ख़ुद अपने, और अपने भाई के अ़लावा किसी पर अख़्तियार (भरोसा) नहीं रखता, तो हममें और इन नाफ़रमान लोगों के बीच जुदाई कर दे,’’
  26. قَالَ فَاِنَّهَا مُحَرَّمَةٌ عَلَيْهِمْ اَرْبَع۪ينَ سَنَةًۚ يَت۪يهُونَ فِي الْاَرْضِ فَلَا تَأْسَ عَلَى الْقَوْمِ الْفَاسِق۪ينَ۟फ़रमाया, ‘‘अच्छा तो अब यह (भूमि) चालीस साल तक इनके लिए ह़राम है; ये ज़मीन में मारे-मारे फिरते रहेंगे, तो तुम इन नाफ़रमान लोगों के ह़ाल पर अफ़सोस न करो।’’
  27. وَاتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَاَ ابْنَيْ اٰدَمَ بِالْحَقِّۢ اِذْ قَرَّبَا قُرْبَانًا فَتُقُبِّلَ مِنْ اَحَدِهِمَا وَلَمْ يُتَقَبَّلْ مِنَ الْاٰخَرِۜ قَالَ لَاَقْتُلَنَّكَۜ قَالَ اِنَّمَا يَتَقَبَّلُ اللّٰهُ مِنَ الْمُتَّق۪ينَऔर इन्हें आदम के दो बेटों (हाबील और क़ाबील) के ह़ालात पढ़ कर सुना दीजिए, कि जब उन दोनों ने क़ुर्बानी की, तो उन में से एक की क़ुर्बानी क़ुबूल हुई और दूसरे की क़ुबूल न हुई, उसने कहा, ‘‘मैं तुझे ज़रूर क़त्ल कर डालूँगा,’’ कहा, ‘‘अल्लाह तो उन्हीं की (क़ुर्बानी) क़ुबूल करता है, जो परहेज़गार हैं।
  28. لَئِنْ بَسَطْتَ اِلَيَّ يَدَكَ لِتَقْتُلَن۪ي مَٓا اَنَا۬ بِبَاسِطٍ يَدِيَ اِلَيْكَ لِاَقْتُلَكَۚ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اللّٰهَ رَبَّ الْعَالَم۪ينَअगर तू मुझे क़त्ल करने के लिए हाथ बढ़ाएगा, तो मैं तुझको क़त्ल करने के लिए हाथ नहीं बढ़ाऊँगा, मैं तो अल्लाह से डरता हूँ, जो सारे संसार का रब है;
  29. اِنّ۪ٓي اُر۪يدُ اَنْ تَبُٓواَ بِاِثْم۪ي وَاِثْمِكَ فَتَكُونَ مِنْ اَصْحَابِ النَّارِۚ وَذٰلِكَ جَزٰٓؤُا الظَّالِم۪ينَۚमैं तो चाहता हूँ कि मेरा गुनाह और अपना गुनाह, तू ही अपने सर ले ले, फिर आग (जहन्नम) में पड़ने वालों में से हो जाए, और यही ज़ालिमों का बदला है।’’
  30. فَطَوَّعَتْ لَهُ نَفْسُهُ قَتْلَ اَخ۪يهِ فَقَتَلَهُ فَاَصْبَحَ مِنَ الْخَاسِر۪ينَमगर उसके जी ने उसे उसके भाई के क़त्ल पर उभारा, तो उसने उसे क़त्ल कर दिया और घाटे में पड़ गया;
  31. فَبَعَثَ اللّٰهُ غُرَابًا يَبْحَثُ فِي الْاَرْضِ لِيُرِيَهُ كَيْفَ يُوَار۪ي سَوْاَةَ اَخ۪يهِۜ قَالَ يَا وَيْلَتٰٓى اَعَجَزْتُ اَنْ اَكُونَ مِثْلَ هٰذَا الْغُرَابِ فَاُوَارِيَ سَوْاَةَ اَخ۪يۚ فَاَصْبَحَ مِنَ النَّادِم۪ينَۚۛफिर अल्लाह ने एक कौअ़ा भेजा जो ज़मीन कुरेदने लगा; ताकि उसको दिखा दे कि वह अपने भाई की लाश को कैसे छिपाये, कहने लगा, अफ़सोस मुझ पर! क्या मैं कौए जैसा भी न हो सका कि अपने भाई की लाश छिपा देता? वह शर्मिन्दा हुआ;
  32. مِنْ اَجْلِ ذٰلِكَۚۛ كَتَبْنَا عَلٰى بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اَنَّهُ مَنْ قَتَلَ نَفْسًا بِغَيْرِ نَفْسٍ اَوْ فَسَادٍ فِي الْاَرْضِ فَكَاَنَّمَا قَتَلَ النَّاسَ جَم۪يعًاۜ وَمَنْ اَحْيَاهَا فَكَاَنَّمَٓا اَحْيَا النَّاسَ جَم۪يعًاۜ وَلَقَدْ جَٓاءَتْهُمْ رُسُلُنَا بِالْبَيِّنَاتِۘ ثُمَّ اِنَّ كَث۪يرًا مِنْهُمْ بَعْدَ ذٰلِكَ فِي الْاَرْضِ لَمُسْرِفُونَइसी वजह से हमने बनी इस्राईल के लिए लिख दिया था कि जिसने किसी व्यक्ति को, किसी के खून का बदला लेने या धरती में फ़साद फैलाने के अ़लावा किसी और वजह से क़त्ल कर डाला, तो मानों उसने सारे ही इन्सानों को क़त्ल कर दिया और जिसने उसे ज़िन्दगी दिया, ‘उसने मानो सारे इन्सानों को ही ज़िन्दगी दिया, और उन लोगों के पास ‘हमारे’ रसूल खुली दलीलें ला चुके हैं, फिर भी उनमें बहुत से लोग ज़मीन में ज़्यादती करने वाले ही हैं।
  33. اِنَّمَا جَزٰٓؤُا الَّذ۪ينَ يُحَارِبُونَ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ وَيَسْعَوْنَ فِي الْاَرْضِ فَسَادًا اَنْ يُقَتَّلُٓوا اَوْ يُصَلَّبُٓوا اَوْ تُقَطَّعَ اَيْد۪يهِمْ وَاَرْجُلُهُمْ مِنْ خِلَافٍ اَوْ يُنْفَوْا مِنَ الْاَرْضِۜ ذٰلِكَ لَهُمْ خِزْيٌ فِي الدُّنْيَا وَلَهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ عَذَابٌ عَظ۪يمٌۙजो लोग अल्लाह और उसके रसूल से लड़ते हैं और धरती में बिगाड़ पैदा करने के लिए दौड़-धूप करते हैं, उनकी सज़ा तो बस यही है कि बुरी तरह क़त्ल किये जाएँं, या सूली पर चढ़ा दिये जाएँं, या उनके एक ओर के हाथ और दूसरी ओर के पाँव काट दिये जाएँ, या उन्हें देश से निकाल दिया जाए, यह तो दुनिया में उनकी रूस्वाई है और आख़िरत में उनके लिए बड़ा अ़ज़ाब है;
  34. اِلَّا الَّذ۪ينَ تَابُوا مِنْ قَبْلِ اَنْ تَقْدِرُوا عَلَيْهِمْۚ فَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌ۟हाँ जो लोग, इससे पहले कि तुम्हें उन पर अधिकार मिले, तौबः कर लें तो जान लो कि अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, मेहरबान है।
  35. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا اللّٰهَ وَابْتَغُٓوا اِلَيْهِ الْوَس۪يلَةَ وَجَاهِدُوا ف۪ي سَب۪يلِه۪ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَऐ ईमान वालो! अल्लाह से डरते रहो और उसका क़ुर्ब (निकट्ता) ह़ासिल करते रहो, और उसके रास्ते में जिहाद करते रहो, ताकि तुम कामियाब हो जाओ।
  36. اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَوْ اَنَّ لَهُمْ مَا فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًا وَمِثْلَهُ مَعَهُ لِيَفْتَدُوا بِه۪ مِنْ عَذَابِ يَوْمِ الْقِيٰمَةِ مَا تُقُبِّلَ مِنْهُمْۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌजिन लोगों ने इन्कार किया अगर उन के पास वह सब कुछ हो जो सारी धरती में है और उतना ही उनके साथ और भी हो, कि वह उसे देकर क़ियामत के दिन के अ़ज़ाब से बच जाएँ, तो उसे क़ुबूल नहीं किया जाएगा, और उनके लिए तो दर्द देने वाला अ़ज़ाब होगा;
  37. يُر۪يدُونَ اَنْ يَخْرُجُوا مِنَ النَّارِ وَمَا هُمْ بِخَارِج۪ينَ مِنْهَاۘ وَلَهُمْ عَذَابٌ مُق۪يمٌवे चाहेंगे कि आग से निकल जाएँं, मगर उससे नहीं निकल सकेंगे, और उनके लिए हमेशा का अ़ज़ाब है।
  38. وَالسَّارِقُ وَالسَّارِقَةُ فَاقْطَعُٓوا اَيْدِيَهُمَا جَزَٓاءً بِمَا كَسَبَا نَكَالًا مِنَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌऔर जो चोरी करे, मर्द हो या अ़ौरत, उनके हाथ काट दो, यह उनके करतूतों का बदला है और अल्लाह की ओर से सीख है; और अल्लाह ज़बर्दस्त, ह़िकमत वाला है।
  39. فَمَنْ تَابَ مِنْ بَعْدِ ظُلْمِه۪ وَاَصْلَحَ فَاِنَّ اللّٰهَ يَتُوبُ عَلَيْهِۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌफिर जो व्यक्ति गुनाह के बाद तौबः करे और भला बन जाए, तो अल्लाह उसको माफ़ कर देगा, बेशक अल्लाह बख़्शने वाला, मेहरबान है।
  40. اَلَمْ تَعْلَمْ اَنَّ اللّٰهَ لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ يُعَذِّبُ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَغْفِرُ لِمَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌक्या तुम नहीं जानते कि आसमानों और ज़मीन में अल्लाह ही की बादशाही है, ‘वह’ जिसे चाहे अ़ज़ाब दे और जिसे चाहे माफ़ कर दे, और अल्लाह हर चीज़ पर क़ुद्रत रखता है।
  41. يَٓا اَيُّهَا الرَّسُولُ لَا يَحْزُنْكَ الَّذ۪ينَ يُسَارِعُونَ فِي الْكُفْرِ مِنَ الَّذ۪ينَ قَالُٓوا اٰمَنَّا بِاَفْوَاهِهِمْ وَلَمْ تُؤْمِنْ قُلُوبُهُمْۚ وَمِنَ الَّذ۪ينَ هَادُوا سَمَّاعُونَ لِلْكَذِبِ سَمَّاعُونَ لِقَوْمٍ اٰخَر۪ينَۙ لَمْ يَأْتُوكَۜ يُحَرِّفُونَ الْكَلِمَ مِنْ بَعْدِ مَوَاضِعِه۪ۚ يَقُولُونَ اِنْ اُو۫ت۪يتُمْ هٰذَا فَخُذُوهُ وَاِنْ لَمْ تُؤْتَوْهُ فَاحْذَرُواۜ وَمَنْ يُرِدِ اللّٰهُ فِتْنَتَهُ فَلَنْ تَمْلِكَ لَهُ مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔاۜ اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ لَمْ يُرِدِ اللّٰهُ اَنْ يُطَهِّرَ قُلُوبَهُمْۜ لَهُمْ فِي الدُّنْيَا خِزْيٌ وَلَهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ عَذَابٌ عَظ۪يمٌऐ रसूल! जो लोग कुफ्ऱ में जल्दी करते हैं, उनकी वजह से आप दुखी न हों; वे जो अपने मुँह से कहते हैं कि ‘‘हम ईमान ले आए’’ लेकिन उनके दिल ईमान नहीं लाए; और वे जो यहूदी हैं, वे झूठ के लिए कान लगाते हैं, वह दूसरे लोगों की सुनते हैं, जो अभी आपके पास नहीं आए, बातों को उनकी जगहों के बाद बदल देते हैं, और कहते हैं, ‘‘अगर तुमको यही (हुक्म) मिले, तो इसे क़ुबूल कर लेना अगर यह न मिले तो उससे बचना’’ और अगर किसी को अल्लाह गुमराह करना ही चाहे तो उसके लिए आप कुछ भी अल्लाह से अख़्तियार नहीं रखते, ये वे लोग हैं जिनके दिलों को अल्लाह ने पाक करना नहीं चाहा, उनके लिए दुनिया में भी ज़िल्लत है और आख़िरत में भी बड़ा अ़ज़ाब है;
  42. سَمَّاعُونَ لِلْكَذِبِ اَكَّالُونَ لِلسُّحْتِۜ فَاِنْ جَٓاؤُ۫كَ فَاحْكُمْ بَيْنَهُمْ اَوْ اَعْرِضْ عَنْهُمْۚ وَاِنْ تُعْرِضْ عَنْهُمْ فَلَنْ يَضُرُّوكَ شَيْـًٔاۜ وَاِنْ حَكَمْتَ فَاحْكُمْ بَيْنَهُمْ بِالْقِسْطِۜ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُقْسِط۪ينَवे झूठी बातें बनाने के लिए कान लगाने वाले और ह़राम माल खाने वाले हैं, तो अगर वे आप के पास आएँ, तो आप उनके बीच फ़ैसला कर दीजिए या उन्हें टाल जाइए, अगर आप उन्हें टाल दें तो वे आप का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते, लेकिन अगर फ़ैसला कीजिए तो उनके बीच इन्साफ़ के साथ फ़ैसला कीजिए, अल्लाह इन्साफ़ करने वालों को पसंद करता है।
  43. وَكَيْفَ يُحَكِّمُونَكَ وَعِنْدَهُمُ التَّوْرٰيةُ ف۪يهَا حُكْمُ اللّٰهِ ثُمَّ يَتَوَلَّوْنَ مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَۜ وَمَٓا اُو۬لٰٓئِكَ بِالْمُؤْمِن۪ينَ۟और कैसे वे आप से फ़ैसला कराएँगे जबकि खुद उनके पास तौरात है, जिसमें अल्लाह का हुक्म मौजूद है! फिर उसके बाद भी वे मुँह मोड़ते हैं, और यह लोग ईमान ही नहीं रखते।
  44. اِنَّٓا اَنْزَلْنَا التَّوْرٰيةَ ف۪يهَا هُدًى وَنُورٌۚ يَحْكُمُ بِهَا النَّبِيُّونَ الَّذ۪ينَ اَسْلَمُوا لِلَّذ۪ينَ هَادُوا وَالرَّبَّانِيُّونَ وَالْاَحْبَارُ بِمَا اسْتُحْفِظُوا مِنْ كِتَابِ اللّٰهِ وَكَانُوا عَلَيْهِ شُهَدَٓاءَۚ فَلَا تَخْشَوُا النَّاسَ وَاخْشَوْنِ وَلَا تَشْتَرُوا بِاٰيَات۪ي ثَمَنًا قَل۪يلًاۜ وَمَنْ لَمْ يَحْكُمْ بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْكَافِرُونَबेशक ‘हमने’ तौरात उतारी, जिसमें हिदायत (मार्ग-दर्शन) और रोशनी थी उसी के मुताबिक़ नबी, जो (अल्लाह के) फ़रमाँबरदार थे, यहूदियों को हुक्म देते रहे हैं, और अल्लाह वाले और उलमा भी, क्योंकि वे अल्लाह की किताब के निगहबान (संरक्षक) मुक़र्रर किये गये थे, और इस पर गवाह थे; तो आप लोगों से न डरिए, बल्कि ‘मुझ’ ही से डरिए, और मेरी आयतों के बदले थोड़ी सी भी क़ीमत न लीजिएगा! और जो अल्लाह के नाज़िल किये हुए हुक्मों के मुताबिक़ हुक्म न दे, तो ऐसे ही लोग काफ़िर हैं।
  45. وَكَتَبْنَا عَلَيْهِمْ ف۪يهَٓا اَنَّ النَّفْسَ بِالنَّفْسِۙ وَالْعَيْنَ بِالْعَيْنِ وَالْاَنْفَ بِالْاَنْفِ وَالْاُذُنَ بِالْاُذُنِ وَالسِّنَّ بِالسِّنِّۙ وَالْجُرُوحَ قِصَاصٌۜ فَمَنْ تَصَدَّقَ بِه۪ فَهُوَ كَفَّارَةٌ لَهُۜ وَمَنْ لَمْ يَحْكُمْ بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الظَّالِمُونَऔर ‘हमने’ उन लोगों के लिए तौरात में यह हुक्म लिख दिया था कि जान के बदले जान, और आँख के बदले आँख और नाक के बदले नाक, और कान के बदले कान, और दाँत के बदले दाँत और हर (क़िस्म के सब) ज़ख्मों का इसी तरह का बदला है, लेकिन जो व्यक्ति बदला माफ़ कर दे वह उसके लिए कफ़्फ़ारा (प्रायश्चित) होगा; और जो लोग अल्लाह के नाज़िल किये हुए हुक्मों के मुताबिक़ हुक्म न दे, तो ऐसे ही लोग ज़ालिम हैं।
  46. وَقَفَّيْنَا عَلٰٓى اٰثَارِهِمْ بِع۪يسَى ابْنِ مَرْيَمَ مُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهِ مِنَ التَّوْرٰيةِۖ وَاٰتَيْنَاهُ الْاِنْج۪يلَ ف۪يهِ هُدًى وَنُورٌۙ وَمُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهِ مِنَ التَّوْرٰيةِ وَهُدًى وَمَوْعِظَةً لِلْمُتَّق۪ينَऔर उनके पीछे उन्हीं के क़दमों (पदचिन्हों) पर ‘हमने’ मरयम के बेटे, ईसा, को भेजा, जो पहले से उनके सामने मौजूद किताब, ‘तौरात’ की तस्दीक़ करने वाले थे; और ‘हमने’ उन्हें इन्जील दी, जिसमें हिदायत (मार्ग-दर्शन) और नूर है, और तौरात की, जो इससे पहले की है, तस्दीक़ करने वाली, और परहेज़गारों को राह बताने वाली और नसीह़त करने वाली है।
  47. وَلْيَحْكُمْ اَهْلُ الْاِنْج۪يلِ بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ ف۪يهِۜ وَمَنْ لَمْ يَحْكُمْ بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْفَاسِقُونَऔर इन्जील वालों को चाहिए कि जो हुक्म अल्लाह ने उसमें नाज़िल किये हैं उसके मुताबिक़ हुक्म दिया करें और जो अल्लाह के नाज़िल किये हुए हुक्मों के मुताबिक़ हुक्म न देंगे, तो ऐसे ही लोग नाफ़रमान हैं।
  48. وَاَنْزَلْنَٓا اِلَيْكَ الْكِتَابَ بِالْحَقِّ مُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهِ مِنَ الْكِتَابِ وَمُهَيْمِنًا عَلَيْهِ فَاحْكُمْ بَيْنَهُمْ بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ وَلَا تَتَّبِعْ اَهْوَٓاءَهُمْ عَمَّا جَٓاءَكَ مِنَ الْحَقِّۜ لِكُلٍّ جَعَلْنَا مِنْكُمْ شِرْعَةً وَمِنْهَاجًاۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَجَعَلَكُمْ اُمَّةً وَاحِدَةً وَلٰكِنْ لِيَبْلُوَكُمْ ف۪ي مَٓا اٰتٰيكُمْ فَاسْتَبِقُوا الْخَيْرَاتِۜ اِلَى اللّٰهِ مَرْجِعُكُمْ جَم۪يعًا فَيُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ ف۪يهِ تَخْتَلِفُونَۙऔर ‘हमने’ आप की ओर यह किताब ह़क़ के साथ उतारी है, जो उस किताब की तस्दीक़ करती है जो इसके पहले से मौजूद है और जो उसकी मुह़ाफ़िज़ (संरक्षक) है; और उनके बीच मामलों में आप वही फ़ैसला कीजिए जो अल्लाह ने उतारा है; और जो हक़ तुम्हारे पास आ चुका है उसे छोड़ कर उनकी इच्छाओं के पीछे न चलिएगा, ‘हमने’ तुममें से हर एक के लिए एक दस्तूर और एक तरीक़ा मुक़र्रर किया है, और अगर अल्लाह चाहता तो तुम सब को एक ही उम्मत (समुदाय) बना देता; लेकिन जो कुछ ‘उसने’ तुम्हें (हुक्म) दिया है उसमें वह तुम्हारा इम्तिह़ान लेना चाहता है, तो तुम भलाई के कामों में एक-दूसरे से आगे बढ़ो; तुम सब को अल्लाह ही की ओर लौट कर जाना है, फिर ‘वह’ तुम्हें बता देगा, जिसमें तुम इख़्तिलाफ़ करते थे;
  49. وَاَنِ احْكُمْ بَيْنَهُمْ بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ وَلَا تَتَّبِعْ اَهْوَٓاءَهُمْ وَاحْذَرْهُمْ اَنْ يَفْتِنُوكَ عَنْ بَعْضِ مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ اِلَيْكَۜ فَاِنْ تَوَلَّوْا فَاعْلَمْ اَنَّمَا يُر۪يدُ اللّٰهُ اَنْ يُص۪يبَهُمْ بِبَعْضِ ذُنُوبِهِمْۜ وَاِنَّ كَث۪يرًا مِنَ النَّاسِ لَفَاسِقُونَऔर यह कि तुम उनके बीच वही फ़ैसला करो जो अल्लाह ने उतारा है, और उनकी इच्छाओं के पीछे न चलो और उनसे बचते रहो कि ‘कहीं ऐसा न हो कि वह तुम्हें धोखे में डाल कर, जो कुछ अल्लाह ने तुम्हारी ओर उतारा है, उसके किसी हिस्से से तुम्हें हटा दे; फिर अगर वे मुँह मोड़ें तो जान लो कि अल्लाह उनके कुछ गुनाहों की वजह से उन पर मुसीबत डालना चाहता है; और अकसर लोग तो नाफ़रमान हैं;
  50. اَفَحُكْمَ الْجَاهِلِيَّةِ يَبْغُونَۜ وَمَنْ اَحْسَنُ مِنَ اللّٰهِ حُكْمًا لِقَوْمٍ يُوقِنُونَ۟क्या वे जाहिलियत (अज्ञानता) का फ़ैसला चाहते हैं? और यक़ीन करने वाले लोगों के लिए, अल्लाह से अच्छा फ़ैसला करने वाला कौन हो सकता है?
  51. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَّخِذُوا الْيَهُودَ وَالنَّصَارٰٓى اَوْلِيَٓاءَۢ بَعْضُهُمْ اَوْلِيَٓاءُ بَعْضٍۜ وَمَنْ يَتَوَلَّهُمْ مِنْكُمْ فَاِنَّهُ مِنْهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَऐ ईमान वालो! तुम यहूद और नसारा (ईसाइयों) को अपना दोस्त न बनाओ, ये आपस में एक-दूसरे के दोस्त हैं, और जो व्यक्ति उन्हें अपना दोस्त बनाएगा, वह उन्हीं लोगों में से होगा, बेशक अल्लाह ज़ालिमों को हिदायत नहीं देता;
  52. فَتَرَى الَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ يُسَارِعُونَ ف۪يهِمْ يَقُولُونَ نَخْشٰٓى اَنْ تُص۪يبَنَا دَٓائِرَةٌۜ فَعَسَى اللّٰهُ اَنْ يَأْتِيَ بِالْفَتْحِ اَوْ اَمْرٍ مِنْ عِنْدِه۪ فَيُصْبِحُوا عَلٰى مَٓا اَسَرُّوا ف۪ٓي اَنْفُسِهِمْ نَادِم۪ينَۜतो तुम देखते हो कि जिन लोगों के दिलों में रोग है, वह उनमें दौड़-दौड़ कर मिल जाते हैं; कहते हैं, ‘‘हमें डर है कि हम कहीं किसी मुसीबत में न पड़ जाएँं,’’ तो उम्मीद है कि अल्लाह जल्द ही फ़त्ह़ (विजय) दे या अपनी ओर से कोई हुक्म दे, तो यह लोग जो कुछ अपने जी में छिपाये हुए हैं, उस पर शर्मिन्दा होंगे;
  53. وَيَقُولُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَهٰٓؤُ۬لَٓاءِ الَّذ۪ينَ اَقْسَمُوا بِاللّٰهِ جَهْدَ اَيْمَانِهِمْۙ اِنَّهُمْ لَمَعَكُمْۜ حَبِطَتْ اَعْمَالُهُمْ فَاَصْبَحُوا خَاسِر۪ينَऔर ईमान वाले कहेंगे, क्या ये वही लोग हैं जो अल्लाह की बड़ी-बड़ी क़समें खाकर यक़ीन दिलाते थे, कि ‘हम’ तुम्हारे साथ हैं?’’ इनका किया धरा सब बेकार हुआ और यह सब घाटे में पड़ गये।
  54. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَنْ يَرْتَدَّ مِنْكُمْ عَنْ د۪ينِه۪ فَسَوْفَ يَأْتِي اللّٰهُ بِقَوْمٍ يُحِبُّهُمْ وَيُحِبُّونَهُٓ اَذِلَّةٍ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ اَعِزَّةٍ عَلَى الْكَافِر۪ينَۘ يُجَاهِدُونَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَلَا يَخَافُونَ لَوْمَةَ لَٓائِمٍۜ ذٰلِكَ فَضْلُ اللّٰهِ يُؤْت۪يهِ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ وَاسِعٌ عَل۪يمٌऐ ईमान वालो! तुममें से जो कोई अपने दीन से फिरेगा, तो अल्लाह जल्द ही ऐसे लोगों को लाएगा, जिनसे उसे मुह़ब्बत होगी और जो उससे मुह़ब्बत करेंगे, वे ईमान वालों के लिए नर्म और काफ़िरों के लिए सख़्त होंगे, अल्लाह की राह में जिहाद (जी तोड़ कोशिश) करेंगे और किसी मलामत करने वाले की मलामत से न डरेंगे; यह अल्लाह का फज़्ल है, ‘वह’ जिसे चाहता है देता है, और अल्लाह बड़ा वसीअ़ (व्यापक) जानने वाला है।
  55. اِنَّمَا وَلِيُّكُمُ اللّٰهُ وَرَسُولُهُ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا الَّذ۪ينَ يُق۪يمُونَ الصَّلٰوةَ وَيُؤْتُونَ الزَّكٰوةَ وَهُمْ رَاكِعُونَतुम्हारे दोस्त तो अल्लाह और उसके रसूल और ईमान वाले ही हैं; जो नमाज़ क़ायम करते हैं और ज़कात देते। और (अल्लाह के आगे) झुकते हैं।
  56. وَمَنْ يَتَوَلَّ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا فَاِنَّ حِزْبَ اللّٰهِ هُمُ الْغَالِبُونَ۟और जो व्यक्ति अल्लाह और उसके रसूल और ईमान वालों से दोस्ती करेगा, तो (वह अल्लाह की जमाअ़त में शामिल होगा और) अल्लह का गिरोह ही ग़ालिब (प्रभावी) होने वाला है।
  57. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَّخِذُوا الَّذ۪ينَ اتَّخَذُوا د۪ينَكُمْ هُزُوًا وَلَعِبًا مِنَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ مِنْ قَبْلِكُمْ وَالْكُفَّارَ اَوْلِيَٓاءَۚ وَاتَّقُوا اللّٰهَ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَऐ ईमान वालो! तुमसे पहले जिन लोगों को किताबें दी गयी थीं, और जिन्हों ने तुम्हारे दीन को हँसी खेल बना लिया है उन्हें, और काफ़िरों को अपना दोस्त न बनाओ; और अल्लाह का डर रखो, अगर तुम ईमान वाले हो।
  58. وَاِذَا نَادَيْتُمْ اِلَى الصَّلٰوةِ اتَّخَذُوهَا هُزُوًا وَلَعِبًاۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَوْمٌ لَا يَعْقِلُونَऔर जब तुम लोग नमाज़ के लिए पुकारते (अज़ान देते) हो, तो यह उसे भी हँसी और खेल बना लेते हैं, यह इस वजह से है कि ना समझ हैं।
  59. قُلْ يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ هَلْ تَنْقِمُونَ مِنَّٓا اِلَّٓا اَنْ اٰمَنَّا بِاللّٰهِ وَمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْنَا وَمَٓا اُنْزِلَ مِنْ قَبْلُۙ وَاَنَّ اَكْثَرَكُمْ فَاسِقُونَकह दीजिए, ‘‘ऐ अह्ले किताब क्या इसके सिवा, हमारी कोई और बात तुम्हें बुरी लगती है, कि हम अल्लाह और उस चीज़ पर ईमान लाएं, जो हमारी ओर उतारी गयी; और जो पहले उतारी जा चुकी है? और यह कि तुम में अक्सर लोग नाफ़रमान हैं।’’
  60. قُلْ هَلْ اُنَبِّئُكُمْ بِشَرٍّ مِنْ ذٰلِكَ مَثُوبَةً عِنْدَ اللّٰهِۜ مَنْ لَعَنَهُ اللّٰهُ وَغَضِبَ عَلَيْهِ وَجَعَلَ مِنْهُمُ الْقِرَدَةَ وَالْخَنَاز۪يرَ وَعَبَدَ الطَّاغُوتَۜ اُو۬لٰٓئِكَ شَرٌّ مَكَانًا وَاَضَلُّ عَنْ سَوَٓاءِ السَّب۪يلِकह दीजिए, ‘‘क्या मैं तुम्हें बताऊँ कि अल्लाह के यहां इससे भी बुरा बदला पाने वाले कौन हैं? वे लोग हैं जिन पर अल्लाह ने लानत की और जिन पर ‘उसका’ ग़ज़ब हुआ और जिसमें से ‘उसने’ बन्दर और सुअर बनाए और जिसने शैतान की बन्दगी की, ऐसे लोगों का बुरा ठिकाना है और वे सीधे रास्ते से भटके हुए हैं।’’
  61. وَاِذَا جَٓاؤُ۫كُمْ قَالُٓوا اٰمَنَّا وَقَدْ دَخَلُوا بِالْكُفْرِ وَهُمْ قَدْ خَرَجُوا بِه۪ۜ وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا كَانُوا يَكْتُمُونَऔर जब यह लोग तुम्हारे पास आते हैं तो कहते हैं, ‘‘हम ईमान ले आए’’ हालांकि इन्कार के साथ आए थे और उसी के साथ चले जाते हैं और अल्लाह अच्छी तरह जानता है जो कुछ वे छिपाते हैं।
  62. وَتَرٰى كَث۪يرًا مِنْهُمْ يُسَارِعُونَ فِي الْاِثْمِ وَالْعُدْوَانِ وَاَكْلِهِمُ السُّحْتَۜ لَبِئْسَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَऔर तुम देखते हो कि उनमें से बहुत से लोग हक़ मारने, ज़्यादती करने, और हरामख़ोरी में बड़ी तेज़ी दिखाते हैं; बेशक ये जो कुछ करते हैं, बुरा करते हैं।
  63. لَوْلَا يَنْهٰيهُمُ الرَّبَّانِيُّونَ وَالْاَحْبَارُ عَنْ قَوْلِهِمُ الْاِثْمَ وَاَكْلِهِمُ السُّحْتَۜ لَبِئْسَ مَا كَانُوا يَصْنَعُونَभला उनके अल्लाह वाले और उलमा, उन्हें गुनाह की बातों और ह़राम खाने से मना क्यों नहीं करते? क्या ही बुरा काम है, जो वे कर रहे हैं।
  64. وَقَالَتِ الْيَهُودُ يَدُ اللّٰهِ مَغْلُولَةٌۜ غُلَّتْ اَيْد۪يهِمْ وَلُعِنُوا بِمَا قَالُواۢ بَلْ يَدَاهُ مَبْسُوطَتَانِۙ يُنْفِقُ كَيْفَ يَشَٓاءُۜ وَلَيَز۪يدَنَّ كَث۪يرًا مِنْهُمْ مَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَ طُغْيَانًا وَكُفْرًاۜ وَاَلْقَيْنَا بَيْنَهُمُ الْعَدَاوَةَ وَالْبَغْضَٓاءَ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِۜ كُلَّمَٓا اَوْقَدُوا نَارًا لِلْحَرْبِ اَطْفَاَهَا اللّٰهُۙ وَيَسْعَوْنَ فِي الْاَرْضِ فَسَادًاۜ وَاللّٰهُ لَا يُحِبُّ الْمُفْسِد۪ينَऔर यहूद कहते हैं, ‘‘अल्लाह का हाथ बंधा हुआ है,’’ उन्हीं के हाथ बंधे हैं, और लानत हो उन पर, जो वे कहते हैं, बल्कि ‘उसके’ दोनों हाथ खुले हुए हैं; वह जिस तरह चाहता है ख़र्च करता है, जो कुछ ‘तुम्हारे’ रब की ओर से ‘तुम्हारी’ ओर उतारा गया है, इससे उनमें अक्सर की शरारत और इन्कार बढ़ेगा; और ‘हमने’ उनकी आपसी दुश्मनी और कपट को क़ियामत तक के लिए डाल दिया है; यह जब भी जंग की आग भड़काते हैं, अल्लाह उसे बुझा देता है; और यह मुल्क (संसार) में फ़साद फैलाने की कोशिश करते हैं, और अल्लाह फ़साद करने वालों को पसंद नहीं करता।
  65. وَلَوْ اَنَّ اَهْلَ الْكِتَابِ اٰمَنُوا وَاتَّقَوْا لَكَفَّرْنَا عَنْهُمْ سَيِّـَٔاتِهِمْ وَلَاَدْخَلْنَاهُمْ جَنَّاتِ النَّع۪يمِऔर अगर अह्ले किताब, ईमान लाते और परहेज़गारी करते तो ‘हम’ उनसे उनके गुनाह मिटा देते, और उनको नेअ़मत के बाग़ों में दाख़िल कर देते;
  66. وَلَوْ اَنَّهُمْ اَقَامُوا التَّوْرٰيةَ وَالْاِنْج۪يلَ وَمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْهِمْ مِنْ رَبِّهِمْ لَاَكَلُوا مِنْ فَوْقِهِمْ وَمِنْ تَحْتِ اَرْجُلِهِمْۜ مِنْهُمْ اُمَّةٌ مُقْتَصِدَةٌۜ وَكَث۪يرٌ مِنْهُمْ سَٓاءَ مَا يَعْمَلُونَ۟और अगर वे तौरात और इन्जील को, और जो कुछ उनके रब की ओर से उतारा गया है, उसे क़ायम रखते, तो उन्हें अपने ऊपर से भी मिलता और अपने पाँवों के नीचे से भी; इनमें से कुछ लोग दर्मियानी रास्ता अपनाने वाले भी हैं; और बहुत से ऐसे हैं जिनके अ़मल बुरे हैं।
  67. يَٓا اَيُّهَا الرَّسُولُ بَلِّغْ مَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَۜ وَاِنْ لَمْ تَفْعَلْ فَمَا بَلَّغْتَ رِسَالَتَهُۜ وَاللّٰهُ يَعْصِمُكَ مِنَ النَّاسِۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْكَافِر۪ينَऐ रसूल! आपके रब की ओर से आप पर जो कुछ उतारा गया है, उसे पहँुचा दीजिए, और अगर ऐसा न किया तो आपने उसका पैग़ाम नहीं पहँुचाया, और अल्लाह आप को लोगों (की बुराइयों) से बचाए रखेगा, बेशक अल्लाह इन्कार करने वालों को राह नहीं दिखाता।
  68. قُلْ يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لَسْتُمْ عَلٰى شَيْءٍ حَتّٰى تُق۪يمُوا التَّوْرٰيةَ وَالْاِنْج۪يلَ وَمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكُمْ مِنْ رَبِّكُمْۜ وَلَيَز۪يدَنَّ كَث۪يرًا مِنْهُمْ مَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَ طُغْيَانًا وَكُفْرًاۚ فَلَا تَأْسَ عَلَى الْقَوْمِ الْكَافِر۪ينَकह दीजिए, ‘‘ऐ किताब वालो! जब तक तुम तौरात और इन्जील को और जो तुम्हारे रब की ओर से उतारा गया है, उसे क़ायम न रखोगे कुछ भी राह नहीं पा सकते, और जो तुम्हारे रब की ओर से तुम पर उतारा गया है, इससे उनमें अक्सर की सरकशी और इन्कार में बढ़ौतरी होगी, तो आप इन्कार करने वाली क़ौम पर अफ़सोस न कीजिए।
  69. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَالَّذ۪ينَ هَادُوا وَالصَّابِؤُ۫نَ وَالنَّصَارٰى مَنْ اٰمَنَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَعَمِلَ صَالِحًا فَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَजो लोग ईमान लाए और जो यहूदी और साबई और ईसाई हैं, उनमें से जो कोई भी अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान लाए, और अच्छा काम करता रहे, तो ऐसे लोगों को न (क़ियामत के दिन) कोई डर होगा और न वे ग़मगीन होंगे।
  70. لَقَدْ اَخَذْنَا م۪يثَاقَ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ وَاَرْسَلْنَٓا اِلَيْهِمْ رُسُلًاۜ كُلَّمَا جَٓاءَهُمْ رَسُولٌ بِمَا لَا تَهْوٰٓى اَنْفُسُهُمْۙ فَر۪يقًا كَذَّبُوا وَفَر۪يقًا يَقْتُلُونَ‘हमने’ बनी इस्राईल से अ़हद लिया और उनकी ओर रसूल भेजे; उनके पास जब भी कोई रसूल वह कुछ लेकर आता जो उन्हें पसंद न होता तो, कितनों को उन्होंने झुठला दिया और कितनों को तो क़त्ल ही कर डाला;
  71. وَحَسِبُٓوا اَلَّا تَكُونَ فِتْنَةٌ فَعَمُوا وَصَمُّوا ثُمَّ تَابَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ ثُمَّ عَمُوا وَصَمُّوا كَث۪يرٌ مِنْهُمْۜ وَاللّٰهُ بَص۪يرٌ بِمَا يَعْمَلُونَऔर उन्होंने समझा कि कोई आफ़त न आएगी, तो वे अन्धे और बहरे बन गये; फिर अल्लाह ने उन पर मेहरबानी की, फिर उनमें बहुत से लोग अन्धे और बहरे हो गये, और अल्लाह देख रहा है, जो कुछ वे करते हैं।
  72. لَقَدْ كَفَرَ الَّذ۪ينَ قَالُٓوا اِنَّ اللّٰهَ هُوَ الْمَس۪يحُ ابْنُ مَرْيَمَۜ وَقَالَ الْمَس۪يحُ يَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اعْبُدُوا اللّٰهَ رَبّ۪ي وَرَبَّكُمْۜ اِنَّهُ مَنْ يُشْرِكْ بِاللّٰهِ فَقَدْ حَرَّمَ اللّٰهُ عَلَيْهِ الْجَنَّةَ وَمَأْوٰيهُ النَّارُۜ وَمَا لِلظَّالِم۪ينَ مِنْ اَنْصَارٍवे लोग काफ़िर हैं जो कहते हैं, ‘‘अल्लाह मरयम का बेटा, मसीह ही है जबकि मसीह ने कहा था, ‘‘ऐ बनी इस्राईल अल्लाह की इबादत करो, जो तुम्हारा भी रब है और मेरा भी रब है, जो व्यक्ति अल्लाह के साथ साझी ठहराएगा, उस पर अल्लाह ने जन्नत हराम कर दी है और उसका ठिकाना आग (जहन्नम) है, और ज़ालिमों का कोई मदद्गार नहीं।’’
  73. لَقَدْ كَفَرَ الَّذ۪ينَ قَالُٓوا اِنَّ اللّٰهَ ثَالِثُ ثَلٰثَةٍۢ وَمَا مِنْ اِلٰهٍ اِلَّٓا اِلٰهٌ وَاحِدٌۜ وَاِنْ لَمْ يَنْتَهُوا عَمَّا يَقُولُونَ لَيَمَسَّنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌवे लोग काफ़िर हैं, जो यह कहते हैं, ‘‘अल्लाह तीन में का एक है,’’ हालाँकि उस एक मअ़बूद के अ़लावा कोई इबादत के लायक़ नहीं, अगर यह लोग ऐसी बात से बाज़ नहीं आएँगे तो उनमें से जिन्होंने इन्कार किया है, वे दुःख देने वाला अ़ज़ाब पाएँगे।
  74. اَفَلَا يَتُوبُونَ اِلَى اللّٰهِ وَيَسْتَغْفِرُونَهُۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌतो क्या यह लोग अल्लाह के आगे तौबः नहीं करते और ‘उससे’ गुनाहों की माफ़ी नहीं माँगते, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  75. مَا الْمَس۪يحُ ابْنُ مَرْيَمَ اِلَّا رَسُولٌۚ قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِهِ الرُّسُلُۜ وَاُمُّهُ صِدّ۪يقَةٌۜ كَانَا يَأْكُلَانِ الطَّعَامَۜ اُنْظُرْ كَيْفَ نُبَيِّنُ لَهُمُ الْاٰيَاتِ ثُمَّ انْظُرْ اَنّٰى يُؤْفَكُونَमरयम का बेटा मसीह़ एक रसूल के अ़लावा कुछ भी नहीं; उससे पहले भी बहुत से रसूल गुज़र चुके हैं, और उसकी माँ सच्ची फ़रमाँबरदार थी, दोनों ही खाना खाते थे, देखो! ‘‘हम इन लोगों के लिए किस तरह निशानियाँ बयान करते हैं; फिर देखो! यह किधर उल्टे जा रहे हैं।’’
  76. قُلْ اَتَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَمْلِكُ لَكُمْ ضَرًّا وَلَا نَفْعًاۜ وَاللّٰهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُकह दीजिए, ‘‘क्या तुम अल्लाह को छोड़ कर ऐसी चीज़ की इबादत करते हो जो न तुम्हें फायदा पहुँचाने की मालिक है और न नुक़्सान? और अल्लाह ही खूब सुनने, जानने वाला है।
  77. قُلْ يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لَا تَغْلُوا ف۪ي د۪ينِكُمْ غَيْرَ الْحَقِّ وَلَا تَتَّبِعُٓوا اَهْوَٓاءَ قَوْمٍ قَدْ ضَلُّوا مِنْ قَبْلُ وَاَضَلُّوا كَث۪يرًا وَضَلُّوا عَنْ سَوَٓاءِ السَّب۪يلِ۟कह दीजिए,‘‘ऐ अह्ले-किताब! अपने दीन में नाहक़ ह़द से आगे न बढ़ो, और उन लोगों की इच्छाओं के पीछे न चलो जो इससे पहले ख़ुद भट्के, और बहुतों को भट्काया; और सीधे रास्ते से भटक गये।’’
  78. لُعِنَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ عَلٰى لِسَانِ دَاوُ۫دَ وَع۪يسَى ابْنِ مَرْيَمَۜ ذٰلِكَ بِمَا عَصَوْا وَكَانُوا يَعْتَدُونَबनी इस्राईल से जिन लोगों ने इन्कार किया, उन पर दाऊद और मरयम के बेटे ईसा की ज़बान से लानत की गयी, क्योंकि वह नाफ़रमानी करते थे और ह़द से आगे बढ़ जाते थे;
  79. كَانُوا لَا يَتَنَاهَوْنَ عَنْ مُنْكَرٍ فَعَلُوهُۜ لَبِئْسَ مَا كَانُوا يَفْعَلُونَजो बुरा काम वे करते थे, उससे वे एक-दूसरे को रोकते न थे, यह बहुत ही बुरा था, जो वे कर रहे थे;
  80. تَرٰى كَث۪يرًا مِنْهُمْ يَتَوَلَّوْنَ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ لَبِئْسَ مَا قَدَّمَتْ لَهُمْ اَنْفُسُهُمْ اَنْ سَخِطَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ وَفِي الْعَذَابِ هُمْ خَالِدُونَतुम उनमें से बहुतों को देखोगे कि काफ़िरों (इन्कारियों) से दोस्ती रखते हैं, उन्होंने जो कुछ अपने आगे भेजा है बहुत ही बुरा है अल्लाह का उन पर ग़ज़ब हुआ, और वे हमेशा अ़ज़ाब में रहेंगे;
  81. وَلَوْ كَانُوا يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَالنَّبِيِّ وَمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْهِ مَا اتَّخَذُوهُمْ اَوْلِيَٓاءَ وَلٰكِنَّ كَث۪يرًا مِنْهُمْ فَاسِقُونَऔर अगर वे अल्लाह और नबी पर और उस चीज़ पर ईमान लाते, जो उनकी ओर नाज़िल हुई, तो वे उनको दोस्त न बनाते, लेकिन उनमें अक्सर लोग नाफ़रमान हैं।
  82. لَتَجِدَنَّ اَشَدَّ النَّاسِ عَدَاوَةً لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا الْيَهُودَ وَالَّذ۪ينَ اَشْرَكُواۚ وَلَتَجِدَنَّ اَقْرَبَهُمْ مَوَدَّةً لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا الَّذ۪ينَ قَالُٓوا اِنَّا نَصَارٰىۜ ذٰلِكَ بِاَنَّ مِنْهُمْ قِسّ۪يس۪ينَ وَرُهْبَانًا وَاَنَّهُمْ لَا يَسْتَكْبِرُونَतुम ईमान वालों का दुश्मन तमाम लोगों से बढ़कर यहूदियों और मुश्रिकों (बहुदेववादियों) को पाओगे; और ईमान वालों के लिए दोस्ती में सबसे क़रीब उन लोगों को पाओगे, जो कहते हैं ‘‘हम नसारा हैं।’’ यह इस वजह से कि उनमें अ़ालिम (धर्म ज्ञाता) भी हैं और अल्लाह वाले (संन्यासी) भी, और इस वजह से कि वे तकब्बुर (घमंड) नहीं करते;
  83. وَاِذَا سَمِعُوا مَٓا اُنْزِلَ اِلَى الرَّسُولِ تَرٰٓى اَعْيُنَهُمْ تَف۪يضُ مِنَ الدَّمْعِ مِمَّا عَرَفُوا مِنَ الْحَقِّۚ يَقُولُونَ رَبَّنَٓا اٰمَنَّا فَاكْتُبْنَا مَعَ الشَّاهِد۪ينَऔर जब वे इस (किताब) को सुनते हैं जो रसूल पर नाज़िल हुआ, तो तुम देखते हो कि उनकी आँखें आँसुओं से छलकने लगती हैं, इसलिए कि उन्होंने हक़ बात पहचान ली, और वे कहते हैं, ‘‘ऐ रब! हम ईमान लाए, तो हम को गवाही देने वालों में लिख ले;
  84. وَمَا لَنَا لَا نُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَمَا جَٓاءَنَا مِنَ الْحَقِّۙ وَنَطْمَعُ اَنْ يُدْخِلَنَا رَبُّنَا مَعَ الْقَوْمِ الصَّالِح۪ينَऔर हमें क्या हुआ कि अल्लाह पर और ह़क़ बात पर, जो हमारे पास आयी, ईमान न लाएँ; और हम उम्मीद रखते हैं कि हमारा रब हमें अच्छे लोगों के साथ (जन्नत में) दाख़िल करेगा-’’
  85. فَاَثَابَهُمُ اللّٰهُ بِمَا قَالُوا جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ وَذٰلِكَ جَزَٓاءُ الْمُحْسِن۪ينَतो अल्लाह ने उनके इस कहने की वजह से उन्हें ऐसे बाग़ अता फरमाए, जिनके नीचे नहरें बहती हैं, जिनमें वे हमेशा रहेंगे, और यही भले लोगों का बदला है।
  86. وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَٓا اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَح۪يمِ۟और जिन्होंने इन्कार किया और ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया, वे जहन्नमी हैं।
  87. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تُحَرِّمُوا طَيِّبَاتِ مَٓا اَحَلَّ اللّٰهُ لَكُمْ وَلَا تَعْتَدُواۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ الْمُعْتَد۪ينَऐ ईमान वालो! जो अच्छी पाक चीज़ें अल्लाह ने तुम्हारे लिए ह़लाल की हैं, उन्हें ह़राम न कर लो और ह़द से आगे न बढ़ो, अल्लाह नहीं पसंद करता ह़द (सीमा) से बढ़ने वालों को।
  88. وَكُلُوا مِمَّا رَزَقَكُمُ اللّٰهُ حَلَالًا طَيِّبًاۖ وَاتَّقُوا اللّٰهَ الَّذ۪ٓي اَنْتُمْ بِه۪ مُؤْمِنُونَऔर जो कुछ अल्लाह ने ह़लाल और पाक रोज़ी तुम्हें दी है, उसे खाओ और अल्लाह से डरते रहो, जिस पर तुम ईमान लाए हो।
  89. لَا يُؤَاخِذُكُمُ اللّٰهُ بِاللَّغْوِ ف۪ٓي اَيْمَانِكُمْ وَلٰكِنْ يُؤَاخِذُكُمْ بِمَا عَقَّدْتُمُ الْاَيْمَانَۚ فَكَفَّارَتُهُٓ اِطْعَامُ عَشَرَةِ مَسَاك۪ينَ مِنْ اَوْسَطِ مَا تُطْعِمُونَ اَهْل۪يكُمْ اَوْ كِسْوَتُهُمْ اَوْ تَحْر۪يرُ رَقَبَةٍۜ فَمَنْ لَمْ يَجِدْ فَصِيَامُ ثَلٰثَةِ اَيَّامٍۜ ذٰلِكَ كَفَّارَةُ اَيْمَانِكُمْ اِذَا حَلَفْتُمْۜ وَاحْفَظُٓوا اَيْمَانَكُمْۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمْ اٰيَاتِه۪ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَअल्लाह नहीं पकड़ करेगा तुम्हारी बे इरादा क़समों पर जो यूँ ही ज़बान से निकल जाती हैं, लेकिन जो तुमने पक्की क़समें खाई हों, उन पर ‘वह’ तुम्हें पकड़ेगा, तो उसका कफ़्फ़ारा (प्रायश्चित या बदला) दस मोहताजों को औसत दर्जे का खाना खिलाना है जो तुम अपने बाल बच्चों को खिलाते हो, या फिर उन्हें कपड़े पहनाना, या एक ग़ुलाम आज़ाद करना होगा, और जिसको यह न मिले, वह तीन रोज़े रखे; यह तुम्हारी क़समों का कफ़्फ़ारा है जबकि तुम क़सम खा बैठो, तुम अपनी क़समों की हिफ़ाज़त किया करो, इस तरह अल्लाह तुम्हारे लिए अपनी आयतें खोल-खोल कर बयान करता है, ताकि तुम शुक्र करो।
  90. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنَّمَا الْخَمْرُ وَالْمَيْسِرُ وَالْاَنْصَابُ وَالْاَزْلَامُ رِجْسٌ مِنْ عَمَلِ الشَّيْطَانِ فَاجْتَنِبُوهُ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَऐ ईमान वालो! शराब और जुआॉ, और देवस्थान (बुत), और पाँसे गन्दे शैतानी काम हैं, तो तुम इनसे बचते रहो, ताकि तुम कामियाब हो;
  91. اِنَّمَا يُر۪يدُ الشَّيْطَانُ اَنْ يُوقِعَ بَيْنَكُمُ الْعَدَاوَةَ وَالْبَغْضَٓاءَ فِي الْخَمْرِ وَالْمَيْسِرِ وَيَصُدَّكُمْ عَنْ ذِكْرِ اللّٰهِ وَعَنِ الصَّلٰوةِۚ فَهَلْ اَنْتُمْ مُنْتَهُونَशैतान तो यही चाहता है कि शराब और जुएँ के ज़रिये तुम्हारे बीच आपस में दुश्मनी और बुग्ज़ (ईर्ष्या) पैदा कर दे और तुम्हें अल्लाह की याद से और नमाज़ से रोक दे, तो क्या तुम बाज़ न आओगे?
  92. وَاَط۪يعُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُوا الرَّسُولَ وَاحْذَرُواۚ فَاِنْ تَوَلَّيْتُمْ فَاعْلَمُٓوا اَنَّمَا عَلٰى رَسُولِنَا الْبَلَاغُ الْمُب۪ينُऔर अल्लाह की फ़रमाँबरदारी और रसूल की पैरवी करते रहो और डरते रहो, फिर अगर तुमने मुँह मोड़ा तो जान लो ‘हमारे’ रसूल के ज़िम्मे तो केवल पैग़ाम को खोल कर पहुँचा देना है।
  93. لَيْسَ عَلَى الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ جُنَاحٌ ف۪يمَا طَعِمُٓوا اِذَا مَا اتَّقَوْا وَاٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ ثُمَّ اتَّقَوْا وَاٰمَنُوا ثُمَّ اتَّقَوْا وَاَحْسَنُواۜ وَاللّٰهُ يُحِبُّ الْمُحْسِن۪ينَ۟जो लोग ईमान लाए और अच्छे अ़मल किये, उन पर उन चीज़ों का कोई गुनाह नहीं, जो वे खा चुके; जबकि उन्होंने परहेज़ किया और ईमान पर क़ायम रहे, और अच्छे काम किये फिर परहेज़ किया और ईमान लाए; फिर परहेज़ किया और अच्छे से अच्छा काम किया, और अल्लाह भले काम करने वालों को पसंद करता है।
  94. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَيَبْلُوَنَّكُمُ اللّٰهُ بِشَيْءٍ مِنَ الصَّيْدِ تَنَالُهُٓ اَيْد۪يكُمْ وَرِمَاحُكُمْ لِيَعْلَمَ اللّٰهُ مَنْ يَخَافُهُ بِالْغَيْبِۚ فَمَنِ اعْتَدٰى بَعْدَ ذٰلِكَ فَلَهُ عَذَابٌ اَل۪يمٌऐ ईमान वालो! अल्लाह उस शिकार के ज़रिये तुम्हारी ज़रूर आज़्माइश करेगा जहाँ तक तुम्हारे हाथ और नेज़े पहुँचेंे, ताकि अल्लाह यह जान ले कि ‘उससे’ बिन देखे कौन डरता है? तो जो उसके बाद ज़्यादती करे, उसके लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब होगा।
  95. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَقْتُلُوا الصَّيْدَ وَاَنْتُمْ حُرُمٌۜ وَمَنْ قَتَلَهُ مِنْكُمْ مُتَعَمِّدًا فَجَزَٓاءٌ مِثْلُ مَا قَتَلَ مِنَ النَّعَمِ يَحْكُمُ بِه۪ ذَوَا عَدْلٍ مِنْكُمْ هَدْيًا بَالِغَ الْكَعْبَةِ اَوْ كَفَّارَةٌ طَعَامُ مَسَاك۪ينَ اَوْ عَدْلُ ذٰلِكَ صِيَامًا لِيَذُوقَ وَبَالَ اَمْرِه۪ۜ عَفَا اللّٰهُ عَمَّا سَلَفَۜ وَمَنْ عَادَ فَيَنْتَقِمُ اللّٰهُ مِنْهُۜ وَاللّٰهُ عَز۪يزٌ ذُو انْتِقَامٍऐ ईमान वालो! एह़राम की ह़ालत में तुम शिकार न करो और तुममें जो कोई जान-बूझ कर उसे मारे- तो उसने जो (जानवर) मारा हो- चौपायों में से उसी जैसा एक (जानवर) जिसका फ़ैसला तुम्हारे दो इन्साफ़ वाले आदमी तय कर दें, कअ़बः पहुँचा कर क़ु़र्बान किया जाए, या कफ़्फ़ारे के रूप में मोहताजों को खाना खिलाया जाए, या उसके बराबर रोज़े रखे जाएँ, ताकि वह अपने किये का मज़ा चख ले, जो पहले हो चुका उसे अल्लाह ने माफ़ कर दिया; लेकिन किसी ने फिर किया तो उससे अल्लाह बदला लेगा, अल्लाह ग़ालिब (प्रभुत्वशाली), बदला लेने वाला है।
  96. اُحِلَّ لَكُمْ صَيْدُ الْبَحْرِ وَطَعَامُهُ مَتَاعًا لَكُمْ وَلِلسَّيَّارَةِۚ وَحُرِّمَ عَلَيْكُمْ صَيْدُ الْبَرِّ مَا دُمْتُمْ حُرُمًاۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ الَّذ۪ٓي اِلَيْهِ تُحْشَرُونَतुम्हारे लिए समुद्र का शिकार और उसका खाना ह़लाल है कि तुम उससे फ़ायदा उठाओ और मुसाफ़िर भी, और ह़राम है तुम पर ख़ुश्की (थलीय) के शिकार जबकि तुम एह़राम की ह़ालत में हो; और अल्लाह से डरते रहो, जिसके पास तुम इकट्ठा किये जाओगे।
  97. جَعَلَ اللّٰهُ الْكَعْبَةَ الْبَيْتَ الْحَرَامَ قِيَامًا لِلنَّاسِ وَالشَّهْرَ الْحَرَامَ وَالْهَدْيَ وَالْقَلَٓائِدَۜ ذٰلِكَ لِتَعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِ وَاَنَّ اللّٰهَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌअल्लाह ने इज़्ज़त वाले घर, कअ़बः को लोगों के लिए क़ायम रहने का ज़रिया बनाया और इज़्ज़त वाले महीने को, और क़ुर्बानी को और उन जानवरों को जिनके गले में पट््टे बंधे हों; यह इसलिए कि तुम जान लो कि अल्लाह जानता है जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है, और यह कि अल्लाह हर चीज़ का इल्म रखता है।
  98. اِعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِ وَاَنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌۜजान लो! कि अल्लाह सख़्त सज़ा देने वाला है और यह कि अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
  99. مَا عَلَى الرَّسُولِ اِلَّا الْبَلَاغُۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ مَا تُبْدُونَ وَمَا تَكْتُمُونَरसूल के ज़िम्मे तो केवल (संदेश) पहुँचा देना है, और जो कुछ तुम ज़ाहिर करते हो और जो कुछ छिपाते हो, अल्लाह को सब मालूम है।
  100. قُلْ لَا يَسْتَوِي الْخَب۪يثُ وَالطَّيِّبُ وَلَوْ اَعْجَبَكَ كَثْرَةُ الْخَب۪يثِۚ فَاتَّقُوا اللّٰهَ يَٓا اُو۬لِي الْاَلْبَابِ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَ۟कह दीजिए, ‘‘बुरी चीज़ और अच्छी चीज़ बराबर नहीं होती, चाहे बुरी चीज़ों की ज़्यादती तुम्हें कितनी ही अच्छी क्यों न लगे?’’ तो अक़्ल वालो! अल्लाह से डरते रहो, ताकि तुम कामियाब हो सको।
  101. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَسْـَٔلُوا عَنْ اَشْيَٓاءَ اِنْ تُبْدَ لَكُمْ تَسُؤْكُمْۚ وَاِنْ تَسْـَٔلُوا عَنْهَا ح۪ينَ يُنَزَّلُ الْقُرْاٰنُ تُبْدَ لَكُمْۜ عَفَا اللّٰهُ عَنْهَاۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ حَل۪يمٌऐ ईमान वालो! ऐसी चीज़ों के बारे में सवाल न करो कि अगर (उनकी हक़ीक़त) तुम पर ज़ाहिर कर दी जाए तो तुम्हें बुरी लगे; और अगर क़ुर्आन के नाज़िल होने के वक़्त ऐसी बातें पूछोगे, तो तुम पर ज़ाहिर कर दी जाएँगी, अल्लाह ने ऐसी बातों को माफ़ कर दिया है। और अल्लाह बख़्शने वाला ‘ह़लीम’ (सहनशील) है;
  102. قَدْ سَاَلَهَا قَوْمٌ مِنْ قَبْلِكُمْ ثُمَّ اَصْبَحُوا بِهَا كَافِر۪ينَतुमसे पहले कुछ लोग इस तरह के सवाल कर चुके हैं, फिर वे उससे इन्कार करने वाले हो गये।
  103. مَا جَعَلَ اللّٰهُ مِنْ بَح۪يرَةٍ وَلَا سَٓائِبَةٍ وَلَا وَص۪يلَةٍ وَلَا حَامٍۙ وَلٰكِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا يَفْتَرُونَ عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَۜ وَاَكْثَرُهُمْ لَا يَعْقِلُونَअल्लाह ने न कोई बहीरा ठहराया है, और न ‘साइबा’ और न ‘वसीलः’ और न ‘ह़ाम’, लेकिन काफ़िर अल्लाह पर झूठ का आरोप लगाते हैं, और उनमें अक्सर लोग अक़्ल नहीं रखते;
  104. وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ تَعَالَوْا اِلٰى مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ وَاِلَى الرَّسُولِ قَالُوا حَسْبُنَا مَا وَجَدْنَا عَلَيْهِ اٰبَٓاءَنَاۜ اَوَلَوْ كَانَ اٰبَٓاؤُ۬هُمْ لَا يَعْلَمُونَ شَيْـًٔا وَلَا يَهْتَدُونَऔर जब उनसे कहा जाता है, ‘‘उस चीज़ की ओर आओ, जो अल्लाह ने नाज़िल की है और रसूल की ओर,’’ तो वे कहते हैं, ‘‘हमारे लिए तो वही काफ़ी है, जिस पर हमने अपने बाप-दादा को पाया है,’’ क्या अगर उनके बाप-दादा न कुछ जानते रहे हों और न सीधी राह पर रहे हों?
  105. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا عَلَيْكُمْ اَنْفُسَكُمْۚ لَا يَضُرُّكُمْ مَنْ ضَلَّ اِذَا اهْتَدَيْتُمْۜ اِلَى اللّٰهِ مَرْجِعُكُمْ جَم۪يعًا فَيُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَऐ ईमान वालो! अपनी जानों की हिफ़ाज़त करो, जब तुम हिदायत पर हो, तो कोई गुमराह करने वाला तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता; तुम सब को अल्लाह की ओर लौट कर जाना है फिर ‘वह’ तुम्हें बता देगा, जो कुछ तुम करते रहे होगे।
  106. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا شَهَادَةُ بَيْنِكُمْ اِذَا حَضَرَ اَحَدَكُمُ الْمَوْتُ ح۪ينَ الْوَصِيَّةِ اثْنَانِ ذَوَا عَدْلٍ مِنْكُمْ اَوْ اٰخَرَانِ مِنْ غَيْرِكُمْ اِنْ اَنْتُمْ ضَرَبْتُمْ فِي الْاَرْضِ فَاَصَابَتْكُمْ مُص۪يبَةُ الْمَوْتِۜ تَحْبِسُونَهُمَا مِنْ بَعْدِ الصَّلٰوةِ فَيُقْسِمَانِ بِاللّٰهِ اِنِ ارْتَبْتُمْ لَا نَشْتَر۪ي بِه۪ ثَمَنًا وَلَوْ كَانَ ذَا قُرْبٰىۙ وَلَا نَكْتُمُ شَهَادَةَ اللّٰهِ اِنَّٓا اِذًا لَمِنَ الْاٰثِم۪ينَऐ ईमान वालो! जब तुममें से किसी की मौत का वक़्त आ जाए तो वसीयत के वक़्त इन्साफ़ करने वाले दो व्यक्ति गवाह हों, या अगर तुम सफ़र कर रहे हो और मौत आ जाए तो किसी दूसरे (मज़हब) में के (दो व्यक्तियों को) गवाह (कर लो,) अगर तुमको उन गवाहों के बारे में कुछ शक हो तो नमाज़ के बाद उन दोनों को रोक लो, फिर वे दोनों अल्लाह की क़समें खाएँ कि ‘‘हम इसके बदले में कोई क़ीमत क़ुबूल करने वाले नहीं; चाहे कोई नातेदार ही क्यों न हो? और न हम अल्लाह की गवाही छिपाएंगे, अगर ऐसा करेंगे तो गुनहगार होंगे;’’
  107. فَاِنْ عُثِرَ عَلٰٓى اَنَّهُمَا اسْتَحَقَّٓا اِثْمًا فَاٰخَرَانِ يَقُومَانِ مَقَامَهُمَا مِنَ الَّذ۪ينَ اسْتَحَقَّ عَلَيْهِمُ الْاَوْلَيَانِ فَيُقْسِمَانِ بِاللّٰهِ لَشَهَادَتُنَٓا اَحَقُّ مِنْ شَهَادَتِهِمَا وَمَا اعْتَدَيْنَاۘ اِنَّٓا اِذًا لَمِنَ الظَّالِم۪ينَफिर अगर मालूम हो जाए कि इन दोनों ने ह़क़ मार कर अपने को गुनाह में डाल लिया है, तो उनकी जगह दूसरे दो व्यक्ति उन लोगों में से खड़े हो जाएँं, जिनका ह़क़ पिछले दोनों ने मारना चाहा था, फिर वे दोनों अल्लाह की क़सम खाएँ कि ‘हम दोनों की गवाही ज़्यादा सच्ची है और हमने कोई ज़्यादती नहीं की, हमने ऐसा किया हो तो हम ज़ालिमों में से होंगे;’’
  108. ذٰلِكَ اَدْنٰٓى اَنْ يَأْتُوا بِالشَّهَادَةِ عَلٰى وَجْهِهَٓا اَوْ يَخَافُٓوا اَنْ تُرَدَّ اَيْمَانٌ بَعْدَ اَيْمَانِهِمْۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاسْمَعُواۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْفَاسِق۪ينَ۟इसमें इसकी ज़्यादा उम्मीद है कि यह लोग सह़ी-सह़ी गवाही दें, या इस बात से डरें कि क़समें उनकी क़समों के बाद रद्द कर दी जाएँगी, और अल्लाह से डरो और (सुनो!) अल्लाह नाफ़रमान लोगों को हिदायत नहीं देता।
  109. يَوْمَ يَجْمَعُ اللّٰهُ الرُّسُلَ فَيَقُولُ مَاذَٓا اُجِبْتُمْۜ قَالُوا لَا عِلْمَ لَنَاۜ اِنَّكَ اَنْتَ عَلَّامُ الْغُيُوبِजिस दिन अल्लाह रसूलों को इकट्ठा करेगा, फिर कहेगा, ‘‘आप लोगों को क्या जवाब मिला था?’’ वे कहेंगे, ‘‘हमें कुछ नहीं मालूम, बेशक ‘तू’ ही छिपी बातों को जानता है।’’
  110. اِذْ قَالَ اللّٰهُ يَا ع۪يسَى ابْنَ مَرْيَمَ اذْكُرْ نِعْمَت۪ي عَلَيْكَ وَعَلٰى وَالِدَتِكَۢ اِذْ اَيَّدْتُكَ بِرُوحِ الْقُدُسِ تُكَلِّمُ النَّاسَ فِي الْمَهْدِ وَكَهْلًاۚ وَاِذْ عَلَّمْتُكَ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَ وَالتَّوْرٰيةَ وَالْاِنْج۪يلَۚ وَاِذْ تَخْلُقُ مِنَ الطّ۪ينِ كَهَيْـَٔةِ الطَّيْرِ بِاِذْن۪ي فَتَنْفُخُ ف۪يهَا فَتَكُونُ طَيْرًا بِاِذْن۪ي وَتُبْرِئُ الْاَكْمَهَ وَالْاَبْرَصَ بِاِذْن۪يۚ وَاِذْ تُخْرِجُ الْمَوْتٰى بِاِذْن۪يۚ وَاِذْ كَفَفْتُ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ عَنْكَ اِذْ جِئْتَهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ فَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْهُمْ اِنْ هٰذَٓا اِلَّا سِحْرٌ مُب۪ينٌजब अल्लाह कहेगा, ‘‘ऐ मरयम के बेटे, ईसा! ‘मेरी’ उन नेअ़मतों को याद कीजिए जो ‘मैने’ आप पर और आप की माँ पर की थीं, जब ‘मैंने’ रूहुल-क़ुदुस (जिब्राईल) से आपकी मदद की; आप झूले में भी लोगों से बात करते थे और बड़ी उम्र को पहुँच कर भी; और (याद करो)! जबकि मैंने’ आपको किताब और ह़िक्मत और तौरात और इन्जील की तालीम दी थी; और जब आप मेरे हुक्म से मिट्टी का परिन्दा बनाकर उसमें फँूक मार देते थे; तो वह ‘मेरे’ हुक्म से उड़ने लगता था; और आप मेरे हुक्म से पैदाइशी अन्धे और सफ़ेद दाग़ वालों को अच्छा कर देते थे, और जबकि आप ‘मेरे’ हुक्म से मुर्दों को ज़िन्दा निकाल कर खड़ा कर देते थे; और जबकि ‘मैंने’ आप में से बनी-इस्राईल को रोके रखा, जबकि आप उनके पास खुली निशानियाँ लेकर पहुँचे थे; तो उनमें से जो इन्कार करने वाले थे उन्होंने कहा, ‘‘यह तो बस खुला हुआ जादू है।
  111. وَاِذْ اَوْحَيْتُ اِلَى الْحَوَارِيّ۪نَ اَنْ اٰمِنُوا ب۪ي وَبِرَسُول۪يۚ قَالُٓوا اٰمَنَّا وَاشْهَدْ بِاَنَّنَا مُسْلِمُونَऔर जब ‘मैंने’ ‘ह़वारियों’ (साथियों) की ओर ह़ुक्म भेजा कि मुझ पर और ‘मेरे’ रसूल पर ईमान लाओ,’’ वे कहने लगे, ‘‘हम ईमान लाए और तुम गवाह रहना कि हम फ़रमाँबरदार (मुस्लिम) हैं।
  112. اِذْ قَالَ الْحَوَارِيُّونَ يَا ع۪يسَى ابْنَ مَرْيَمَ هَلْ يَسْتَط۪يعُ رَبُّكَ اَنْ يُنَزِّلَ عَلَيْنَا مَٓائِدَةً مِنَ السَّمَٓاءِۜ قَالَ اتَّقُوا اللّٰهَ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَ(याद करो) जब ह़वारियों ने कहा, ‘‘मरयम के बेटे ईसा! क्या तुम्हारा रब आसमान से खाने से भरा दस्तरख़्वान (थाल) उतार सकता है? उन्होंने कहा, ‘‘अल्लाह से डरो, अगर तुम ईमान वाले हो;’’
  113. قَالُوا نُر۪يدُ اَنْ نَأْكُلَ مِنْهَا وَتَطْمَئِنَّ قُلُوبُنَا وَنَعْلَمَ اَنْ قَدْ صَدَقْتَنَا وَنَكُونَ عَلَيْهَا مِنَ الشَّاهِد۪ينَवे बोले, ‘‘हम चाहते हैं कि उसमें से खाएं और हमारे दिल को इत्मिनान (सन्तुष्टि) हो, और हम जान लें कि तुमने हमसे सच कहा है और हम उस पर गवाह रहें।’’
  114. قَالَ ع۪يسَى ابْنُ مَرْيَمَ اللّٰهُمَّ رَبَّنَٓا اَنْزِلْ عَلَيْنَا مَٓائِدَةً مِنَ السَّمَٓاءِ تَكُونُ لَنَا ع۪يدًا لِاَوَّلِنَا وَاٰخِرِنَا وَاٰيَةً مِنْكَۚ وَارْزُقْنَا وَاَنْتَ خَيْرُ الرَّازِق۪ينَमरयम के बेटे ईसा ने कहा, ‘‘ऐ हमारे रब! हम पर आसमान से खाने से भरा दस्तरख़्वान उतार, जो हमारे लिए और हमारे अगलों और हमारे पिछलों के लिए ख़ुशी का ज़रिया बने और तेरी ओर से एक निशानी हो, और हमें रिज़्क़ (आहार) दे, तू सबसे अच्छा रिज़्क़ देने वाला है,’’
  115. قَالَ اللّٰهُ اِنّ۪ي مُنَزِّلُهَا عَلَيْكُمْۚ فَمَنْ يَكْفُرْ بَعْدُ مِنْكُمْ فَاِنّ۪ٓي اُعَذِّبُهُ عَذَابًا لَٓا اُعَذِّبُهُٓ اَحَدًا مِنَ الْعَالَم۪ينَ۟अल्लाह ने कहा, ‘मैं’ तुम पर ज़रूर उसको उतारूँगा, फिर इसके बाद तुममें से जो कोई इन्कार करेगा तो ‘मैं’ं ज़रूर उसे ऐसी सज़ा दूँगा जैसी कि पूरी दुनियाँ में किसी को न दूँगा।’’
  116. وَاِذْ قَالَ اللّٰهُ يَا ع۪يسَى ابْنَ مَرْيَمَ ءَاَنْتَ قُلْتَ لِلنَّاسِ اتَّخِذُون۪ي وَاُمِّيَ اِلٰهَيْنِ مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ قَالَ سُبْحَانَكَ مَا يَكُونُ ل۪ٓي اَنْ اَقُولَ مَا لَيْسَ ل۪ي بِحَقٍّۜ اِنْ كُنْتُ قُلْتُهُ فَقَدْ عَلِمْتَهُۜ تَعْلَمُ مَا ف۪ي نَفْس۪ي وَلَٓا اَعْلَمُ مَا ف۪ي نَفْسِكَۜ اِنَّكَ اَنْتَ عَلَّامُ الْغُيُوبِऔर जब अल्लाह कहेगा, ‘‘ऐ मरयम के बेटे ईसा! क्या आपने लोगों से कहा था कि ‘अल्लाह के अ़लावा दो और मअ़बूद, (उपास्य) मुझे और मेरी माँ को बना लो?’’ वह कहेंगे, ‘तू’ पाक (महिमावान) है! मुझ से यह नहीं हो सकता कि मैं वह बात कहूँ, जिसका मुझे कोई ह़क़ नहीं; अगर मैंने ऐसा कहा होता तो तुझे मालूम ही होता, ‘तू’ जानता है, जो कुछ मेरे मन में है, और मैं नहीं जानता जो कुछ तेरे मन में है, बेशक ‘तू’ छिपी बातों का ख़ूब जानने वाला है;
  117. مَا قُلْتُ لَهُمْ اِلَّا مَٓا اَمَرْتَن۪ي بِه۪ٓ اَنِ اعْبُدُوا اللّٰهَ رَبّ۪ي وَرَبَّكُمْۚ وَكُنْتُ عَلَيْهِمْ شَه۪يدًا مَا دُمْتُ ف۪يهِمْۚ فَلَمَّا تَوَفَّيْتَن۪ي كُنْتَ اَنْتَ الرَّق۪يبَ عَلَيْهِمْۜ وَاَنْتَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ شَه۪يدٌमैंने उनसे इसके सिवा कुछ नहीं कहा, जिसका तूने मुझे हुक्म दिया था, वह यह कि अल्लाह की इबादत करें, जो मेरा भी रब है और तुम्हारा भी; और जब तक मैं उनमें रहा उनकी ख़बर रखता था, फिर जब ‘तूने’ मुझे उठा लिया, तो ‘तू’ ही उनका निगहबान (निरीक्षक) था, और ‘तू’ हर चीज़ पर गवाह (साक्षी) है।
  118. اِنْ تُعَذِّبْهُمْ فَاِنَّهُمْ عِبَادُكَۚ وَاِنْ تَغْفِرْ لَهُمْ فَاِنَّكَ اَنْتَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُअगर ‘तू’ उनको अ़ज़ाब दे, तो वे तेरे बन्दे हैं, और अगर ‘तू’ उन्हें माफ़ कर दे, तो बेशक ‘तू’ ग़ालिब (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।’’
  119. قَالَ اللّٰهُ هٰذَا يَوْمُ يَنْفَعُ الصَّادِق۪ينَ صِدْقُهُمْۜ لَهُمْ جَنَّاتٌ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ رَضِيَ اللّٰهُ عَنْهُمْ وَرَضُوا عَنْهُۜ ذٰلِكَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُ(उस दिन) अल्लाह कहेगा, ‘आज वह दिन है कि सच्चों को उनकी सच्चाई का फ़ायदा मिलेगा, उनके लिए ऐसे बाग़ हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, उनमें वे हमेशा रहेंगे, अल्लाह उनसे राज़ी हुआ और वे उससे राज़ी हुए; यही सबसे बड़ी कामियाबी है।’’
  120. لِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا ف۪يهِنَّۜ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌआसमानों और ज़मीन में और जो कुछ उनके बीच है, सब पर अल्लाह ही की बादशाही है और ‘वह’ हर चीज़ पर क़ुदरत रखता है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet