सूरह 4: An-Nisa
- يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اتَّقُوا رَبَّكُمُ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ مِنْ نَفْسٍ وَاحِدَةٍ وَخَلَقَ مِنْهَا زَوْجَهَا وَبَثَّ مِنْهُمَا رِجَالًا كَث۪يرًا وَنِسَٓاءًۚ وَاتَّقُوا اللّٰهَ الَّذ۪ي تَسَٓاءَلُونَ بِه۪ وَالْاَرْحَامَۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلَيْكُمْ رَق۪يبًاऐ लोगो! अपने रब से डरो, जिसने तुम को एक जान से पैदा किया और उसी से उसका जोड़ा पैदा किया, और उन दोनों से कसरत से (भारी संख्या में) मर्द और अ़ौरत फैला दिये; और अल्लाह से जिसका वास्ता देकर तुम एक-दूसरे के सामने अपनी माँगे रखते हो ‘डरो’, और नाते-रिश्ते (काटने) से, बेशक अल्लाह तुम्हारी निगरानी कर रहा है।
- وَاٰتُوا الْيَتَامٰٓى اَمْوَالَهُمْ وَلَا تَتَبَدَّلُوا الْخَب۪يثَ بِالطَّيِّبِۖ وَلَا تَأْكُلُٓوا اَمْوَالَهُمْ اِلٰٓى اَمْوَالِكُمْۜ اِنَّهُ كَانَ حُوبًا كَب۪يرًاऔर यतीमों को उनका माल पहुँचा दो और बुरी चीज़ को अच्छी चीज़ से न बदलो, और न उनके माल को अपने माल के साथ मिला कर खा जाओ; यह बहुत बड़ा गुनाह है।
- وَاِنْ خِفْتُمْ اَلَّا تُقْسِطُوا فِي الْيَتَامٰى فَانْكِحُوا مَا طَابَ لَكُمْ مِنَ النِّسَٓاءِ مَثْنٰى وَثُلٰثَ وَرُبَاعَۚ فَاِنْ خِفْتُمْ اَلَّا تَعْدِلُوا فَوَاحِدَةً اَوْ مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُكُمْۜ ذٰلِكَ اَدْنٰٓى اَلَّا تَعُولُواۜऔर अगर तुमको अन्देशा हो कि तुम यतीमों (लड़कियों) के मामले में इन्साफ़ न कर सकोगे, तो जो अ़ौरतें तुम्हें पसंद हों, उनमें से दो-दो या तीन-तीन या चार-चार से निकाह कर सकते हो, और अगर तुमको अन्देशा हो कि तुम (सब औरतों से) एक जैसा व्यवहार न कर सकोगे, तो एक (अ़ौरत) या लौंडी (बाँदी) जिसके तुम मालिक हो (काफ़ी है), इसमें तुम्हारे लिए इन्साफ़ से न हटने की ज़्यादा उम्मीद है।
- وَاٰتُوا النِّسَٓاءَ صَدُقَاتِهِنَّ نِحْلَةًۜ فَاِنْ طِبْنَ لَكُمْ عَنْ شَيْءٍ مِنْهُ نَفْسًا فَكُلُوهُ هَن۪ٓيـًٔا مَر۪ٓيـًٔاऔर तुम अ़ौरतों को उनके महर खुशी से अदा कर दिया करो; हाँ, अगर वे अपनी खुशी से उसमें से कुछ तुम्हारे लिए छोड़ दें, तो उसे तुम अच्छा और पाक समझ कर खालो।
- وَلَا تُؤْتُوا السُّفَهَٓاءَ اَمْوَالَكُمُ الَّت۪ي جَعَلَ اللّٰهُ لَكُمْ قِيَامًا وَارْزُقُوهُمْ ف۪يهَا وَاكْسُوهُمْ وَقُولُوا لَهُمْ قَوْلًا مَعْرُوفًاऔर बेअ़क़्लों (मूर्खो) को अपना माल न दो जिसे अल्लाह ने तुम्हारे लिए ज़िन्दगी गुज़ारने का ज़रिया बनाया है। उन्हें उसमें से खिलाते और पहनाते रहो और उनसे भली बात कहो।
- وَابْتَلُوا الْيَتَامٰى حَتّٰٓى اِذَا بَلَغُوا النِّكَاحَۚ فَاِنْ اٰنَسْتُمْ مِنْهُمْ رُشْدًا فَادْفَعُٓوا اِلَيْهِمْ اَمْوَالَهُمْۚ وَلَا تَأْكُلُوهَٓا اِسْرَافًا وَبِدَارًا اَنْ يَكْبَرُواۜ وَمَنْ كَانَ غَنِيًّا فَلْيَسْتَعْفِفْۚ وَمَنْ كَانَ فَق۪يرًا فَلْيَأْكُلْ بِالْمَعْرُوفِۜ فَاِذَا دَفَعْتُمْ اِلَيْهِمْ اَمْوَالَهُمْ فَاَشْهِدُوا عَلَيْهِمْۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ حَس۪يبًاऔर यतीमों की जंाच करते रहो, यहाँ तक कि वह निकाह की उम्र को पहँुच जाएँ; फिर अगर तुम देखो कि उनमें सूझ-बूझ आ गयी है, तो उनके माल उन्हें सौंप दो, और इस डर से कि वे कहीं बड़े न हो जाएँं; तुम उनके माल फुजूलख़र्ची करके जल्दी-जल्दी मत खा डालो; और जो व्यक्ति मालदार हो उसे तो बचना ही चाहिए, हाँ, जो ग़रीब हो, वह उचित तरीक़े से कुछ खा सकता है; फिर जब उनके माल उन्हें सौंपने लगो, तो उनकी मौजूदगी में गवाह बना लिया करो, और ह़िसाब लेने के लिए तो अल्लाह काफ़ी है।
- لِلرِّجَالِ نَص۪يبٌ مِمَّا تَرَكَ الْوَالِدَانِ وَالْاَقْرَبُونَۖ وَلِلنِّسَٓاءِ نَص۪يبٌ مِمَّا تَرَكَ الْوَالِدَانِ وَالْاَقْرَبُونَ مِمَّا قَلَّ مِنْهُ اَوْ كَثُرَۜ نَص۪يبًا مَفْرُوضًاमर्दों के लिए भी उस चीज़ में हिस्सा है, जो माँ-बाप और नातेदारों ने छोड़ा हो; और अ़ौरतों का भी उस माल में हिस्सा है जो माल, माँ-बाप और नातेदारों ने छोड़ा हो, चाहे वह थोड़ा हो या बहुत मुक़र्रर (निश्चित) किया हुआ हिस्सा है।
- وَاِذَا حَضَرَ الْقِسْمَةَ اُو۬لُوا الْقُرْبٰى وَالْيَتَامٰى وَالْمَسَاك۪ينُ فَارْزُقُوهُمْ مِنْهُ وَقُولُوا لَهُمْ قَوْلًا مَعْرُوفًاऔर जब मीरास बाँटने के वक़्त, नातेदार और यतीम और मुहताज मौजूद हों, तो उन्हें भी उसमें से कुछ दे दिया करो, और उनसे भली बात करो।
- وَلْيَخْشَ الَّذ۪ينَ لَوْ تَرَكُوا مِنْ خَلْفِهِمْ ذُرِّيَّةً ضِعَافًا خَافُوا عَلَيْهِمْۖ فَلْيَتَّقُوا اللّٰهَ وَلْيَقُولُوا قَوْلًا سَد۪يدًاऔर ऐसे लोगों को डरना चाहिए, कि अगर वे खुद अपने पीछे छोटे बच्चे छोड़ जाएँ, तो उन्हें उन बच्चों के बारे में कितनी चिन्ता होती; तो चाहिए कि अल्लाह से डरें और बात पक्की कहें।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَأْكُلُونَ اَمْوَالَ الْيَتَامٰى ظُلْمًا اِنَّمَا يَأْكُلُونَ ف۪ي بُطُونِهِمْ نَارًاۜ وَسَيَصْلَوْنَ سَع۪يرًا۟जो लोग यतीमों का माल नाजायज़ तरीक़े से खाते हैं हक़ीक़त में वे अपने पेट में आग भरते हैं, और वह जल्द ही (भड़कती हुई) आग में जा पड़ेंगे।
- يُوص۪يكُمُ اللّٰهُ ف۪ٓي اَوْلَادِكُمْ لِلذَّكَرِ مِثْلُ حَظِّ الْاُنْثَيَيْنِۚ فَاِنْ كُنَّ نِسَٓاءً فَوْقَ اثْنَتَيْنِ فَلَهُنَّ ثُلُثَا مَا تَرَكَۚ وَاِنْ كَانَتْ وَاحِدَةً فَلَهَا النِّصْفُۜ وَلِاَبَوَيْهِ لِكُلِّ وَاحِدٍ مِنْهُمَا السُّدُسُ مِمَّا تَرَكَ اِنْ كَانَ لَهُ وَلَدٌۚ فَاِنْ لَمْ يَكُنْ لَهُ وَلَدٌ وَوَرِثَهُٓ اَبَوَاهُ فَلِاُمِّهِ الثُّلُثُۚ فَاِنْ كَانَ لَهُٓ اِخْوَةٌ فَلِاُمِّهِ السُّدُسُ مِنْ بَعْدِ وَصِيَّةٍ يُوص۪ي بِهَٓا اَوْ دَيْنٍۜ اٰبَٓاؤُ۬كُمْ وَاَبْنَٓاؤُ۬كُمْۚ لَا تَدْرُونَ اَيُّهُمْ اَقْرَبُ لَكُمْ نَفْعًاۚ فَر۪يضَةً مِنَ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَل۪يمًا حَك۪يمًاअल्लाह तुम्हें तुम्हारी औलाद के बारे में हुक्म देता है, मर्द (बेटा) का हिस्सा, दो अ़ौरतों (बेटियों) के बराबर है, और अगर दो से ज़्यादा अ़ौरतें (बेटियाँ) हों तो, उनके लिए दो तिहाई (हिस्सा) उस (माल) का है जो मूरिस (मरने वाला) छोड़ गया हो; और अगर एक ही लड़की हो तो उसके लिए आधा हिस्सा है; और मूरिस के माँ-बाप हों तो उन दोनों में से हर एक के लिए उस माल का छठवाँ हिस्सा है जो वह छोड़ गया हो बशर्त कि मूरिस के कोई औलाद हो; और अगर मूरिस के कोई औलाद न हो, और उसके माँ-बाप ही उसके वारिस हों, तो उसकी माँ का एक तिहाई हिस्सा है; लेकिन अगर मूरिस के भाई भी हों, तो उसकी माँ के लिए छठवाँ हिस्सा है, (लेकिन यह हिस्से) वसीयत के निकालने के बाद जो उसने किया हो, या क़र्ज़ अदा करने के बाद; तुम को मालूम नहीं कि तुम्हारे बाप-दादों, और बेटों-पोतों में से फ़ायदे के लिह़ाज़ से कौन तुम से ज़्यादा क़रीब है यह सब अल्लाह का फ़र्ज (तय) किया हुआ हिस्सा है, बेशक अल्लाह सब कुछ जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَلَكُمْ نِصْفُ مَا تَرَكَ اَزْوَاجُكُمْ اِنْ لَمْ يَكُنْ لَهُنَّ وَلَدٌۚ فَاِنْ كَانَ لَهُنَّ وَلَدٌ فَلَكُمُ الرُّبُعُ مِمَّا تَرَكْنَ مِنْ بَعْدِ وَصِيَّةٍ يُوص۪ينَ بِهَٓا اَوْ دَيْنٍۜ وَلَهُنَّ الرُّبُعُ مِمَّا تَرَكْتُمْ اِنْ لَمْ يَكُنْ لَكُمْ وَلَدٌۚ فَاِنْ كَانَ لَكُمْ وَلَدٌ فَلَهُنَّ الثُّمُنُ مِمَّا تَرَكْتُمْ مِنْ بَعْدِ وَصِيَّةٍ تُوصُونَ بِهَٓا اَوْ دَيْنٍۜ وَاِنْ كَانَ رَجُلٌ يُورَثُ كَلَالَةً اَوِ امْرَاَةٌ وَلَهُٓ اَخٌ اَوْ اُخْتٌ فَلِكُلِّ وَاحِدٍ مِنْهُمَا السُّدُسُۚ فَاِنْ كَانُٓوا اَكْثَرَ مِنْ ذٰلِكَ فَهُمْ شُرَكَٓاءُ فِي الثُّلُثِ مِنْ بَعْدِ وَصِيَّةٍ يُوصٰى بِهَٓا اَوْ دَيْنٍۙ غَيْرَ مُضَٓارٍّۚ وَصِيَّةً مِنَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَل۪يمٌۜऔर तुम्हारे लिए (माल का) आधा हिस्सा है, जो तुम्हारी बीवियाँ छोड़ जाएँ, अगर उनके कोई औलाद न हो; और अगर उनके औलाद हो तो तुम्हारे लिए बीवियों के तरक़े (छोड़ा हुआ माल) का चौथाई है, वसीयत के बाद जिसकी वसीयत कर जाएँ, या क़र्ज़ अदा करने के बाद, और उन बीवियों के लिए तुम्हारे तर्के में चौथाई हिस्सा है, बशर्ते कि तुम्हारे कोई औलाद न हो; लेकिन अगर तुम्हारे कुछ औलाद हो, तो उन (बीबियों) को तुम्हारे तर्के का आठवाँ हिस्सा मिलेगा वसीयत (निकालने) के बाद,जिसको तुम वसीयत कर जाओ, या क़र्ज़ अदाइगी के बाद,अगर कोई मूरिस मर्द हो या आ़ैरत, जिसके न कोई औलाद हो, और न उसके माँ-बाप ही ज़िन्दा हों और उसके एक भाई या बहन हो, तो हर एक का छठवाँ हिस्सा होगा; लेकिन अगर वे इससे ज़्यादा हों तो फिर एक तिहाई में सब हिस्सेदार होंगे; इसके बाद जो वसीयत उसने की हो वह पूरी की जाए या जो क़र्ज़ हो वह चुका दिया जाए, बशर्त कि वह नुक़्सानदे न हो, यह सब अल्लाह के हुक्म हैं, और अल्लाह सब कुछ जानने वाला, बड़ा ह़लीम (सहनशील) है;
- تِلْكَ حُدُودُ اللّٰهِۜ وَمَنْ يُطِعِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ يُدْخِلْهُ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ وَذٰلِكَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُयह अल्लाह की तय की हुई ह़दें (सीमाएं) हैं, और जो आदमी अल्लाह और उसके रसूल के हुक्मों को पूरा करेगा, उसे अल्लाह ऐसी जन्नतों में दाख़िल करेगा जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, उनमें वे हमेशा रहेंगे और यही सबसे बड़ी कामियाबी है।
- وَمَنْ يَعْصِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ وَيَتَعَدَّ حُدُودَهُ يُدْخِلْهُ نَارًا خَالِدًا ف۪يهَاۖ وَلَهُ عَذَابٌ مُه۪ينٌ۟और जो अल्लाह और उसके रसूल की नाफ़रमानी करेगा और उसकी ह़दों को पार कर जाएगा, उसे ‘वह’ आग में दाख़िल करेगा, जिसमें वह हमेशा पड़ा रहेगा, और उसे ज़िल्लत का अ़ज़ाब होगा।
- وَالّٰت۪ي يَأْت۪ينَ الْفَاحِشَةَ مِنْ نِسَٓائِكُمْ فَاسْتَشْهِدُوا عَلَيْهِنَّ اَرْبَعَةً مِنْكُمْۚ فَاِنْ شَهِدُوا فَاَمْسِكُوهُنَّ فِي الْبُيُوتِ حَتّٰى يَتَوَفّٰيهُنَّ الْمَوْتُ اَوْ يَجْعَلَ اللّٰهُ لَهُنَّ سَب۪يلًاऔर तुम्हारी आ़ैरतों में से जो बेह़याई (व्यभिचार) कर बैठें, उन पर अपने में से चार आदमियों को गवाह कर लो, सो अगर वे गवाही दें तो उन (अ़ौरतों) को घरों में बन्द रखो, यहाँ तक कि मौत उनका खात्मा कर दे, या अल्लाह उनके लिए कोई रास्ता निकाल दे।
- وَالَّذَانِ يَأْتِيَانِهَا مِنْكُمْ فَاٰذُوهُمَاۚ فَاِنْ تَابَا وَاَصْلَحَا فَاَعْرِضُوا عَنْهُمَاۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ تَوَّابًا رَح۪يمًاऔर तुममें से जो दो मर्द यह काम (बद्कारी) करें, उन्हें दंडित करो; फिर अगर वे तौबः कर लें, और अपने को सुधार लें, तो उन्हें छोड़ दो, बेशक अल्लाह तौबः कुबूल करने वाला, बड़ा मेहरबान है।
- اِنَّمَا التَّوْبَةُ عَلَى اللّٰهِ لِلَّذ۪ينَ يَعْمَلُونَ السُّٓوءَ بِجَهَالَةٍ ثُمَّ يَتُوبُونَ مِنْ قَر۪يبٍ فَاُو۬لٰٓئِكَ يَتُوبُ اللّٰهُ عَلَيْهِمْۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَل۪يمًا حَك۪يمًاउन्हीं लोगों की तौबः क़ुबूल करना अल्लाह के ज़िम्मे है, जो बुरी हरकत नादानी में कर बैठते हैं, और जल्द तौबः कर लेते हैं, ऐसे ही लोग हैं, जिनकी तौबः अल्लाह क़ुबूल करता है, अल्लाह जानने वाला, ह़िक्मत वाला है
- وَلَيْسَتِ التَّوْبَةُ لِلَّذ۪ينَ يَعْمَلُونَ السَّيِّـَٔاتِۚ حَتّٰٓى اِذَا حَضَرَ اَحَدَهُمُ الْمَوْتُ قَالَ اِنّ۪ي تُبْتُ الْـٰٔنَ وَلَا الَّذ۪ينَ يَمُوتُونَ وَهُمْ كُفَّارٌۜ اُو۬لٰٓئِكَ اَعْتَدْنَا لَهُمْ عَذَابًا اَل۪يمًاऔर ऐसे लोगों की तौबः कुबूल नहीं होती जो बुरे काम किये चले जाते हैं, यहाँ तक कि जब उनमें से किसी के मौत का वक़्त आ जाता है, तो उस समय कहने लगता है, ‘‘अब मैं तौबः करता हूँ,’’ और न उनकी (तौबः क़ुबूल होती है) जो कुफ्र की ह़ालत में मरें, ऐसे लोगों के लिए ‘हमने’ दर्दनाक अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا يَحِلُّ لَكُمْ اَنْ تَرِثُوا النِّسَٓاءَ كَرْهًاۜ وَلَا تَعْضُلُوهُنَّ لِتَذْهَبُوا بِبَعْضِ مَٓا اٰتَيْتُمُوهُنَّ اِلَّٓا اَنْ يَأْت۪ينَ بِفَاحِشَةٍ مُبَيِّنَةٍۚ وَعَاشِرُوهُنَّ بِالْمَعْرُوفِۚ فَاِنْ كَرِهْتُمُوهُنَّ فَعَسٰٓى اَنْ تَكْرَهُوا شَيْـًٔا وَيَجْعَلَ اللّٰهُ ف۪يهِ خَيْرًا كَث۪يرًاऐ ईमान वालो! तुम्हारे लिए जायज़ नहीं कि तुम आ़ैरतों के माल के ज़बर्दस्ती वारिस बन जाओ, और न यह जायज़ है कि उन्हें इसलिए रोको और तंग करो कि जो कुछ तुमने उन्हें दिया है, उसमें से कुछ ले लो; हाँ अगर वे खुले तौर पर बदचलनी का काम करें! तो दूसरी बात है; और अ़ौरतों के साथ राज़ी खुशी के साथ गुज़र बसर करो; फिर अगर वे तुम्हें पसंद न हों, तो सम्भव है कि एक चीज़ तुम्हें पसंद न हो और अल्लाह उसमें बहुत कुछ भलाई पैदा कर दे।
- وَاِنْ اَرَدْتُمُ اسْتِبْدَالَ زَوْجٍ مَكَانَ زَوْجٍۙ وَاٰتَيْتُمْ اِحْدٰيهُنَّ قِنْطَارًا فَلَا تَأْخُذُوا مِنْهُ شَيْـًٔاۜ اَتَأْخُذُونَهُ بُهْتَانًا وَاِثْمًا مُب۪ينًاऔर अगर तुम एक अ़ौरत (पत्नी) को छोड़कर दूसरी औ़रत (पत्नी) करना चाहो तो, चाहे तुमने उनमें से किसी (पहली औरत) को ढ़ेरों माल दे दिया हो, तो उसमें से कुछ मत लेना! क्या तुम उस पर आरोप लगाकर और खुला हुआ गुनाह कर के उसे (वापस) लोगे?-
- وَكَيْفَ تَأْخُذُونَهُ وَقَدْ اَفْضٰى بَعْضُكُمْ اِلٰى بَعْضٍ وَاَخَذْنَ مِنْكُمْ م۪يثَاقًا غَل۪يظًاऔर तुम उसे कैसे वापस ले सकते हो, ऐसी ह़ालत में कि तुम एक-दूसरे से सम्भोग (सुह़बत) कर चुके हो, और वे तुमसे एक मज़बूत वादा भी ले चुकी हैं?
- وَلَا تَنْكِحُوا مَا نَكَحَ اٰبَٓاؤُ۬كُمْ مِنَ النِّسَٓاءِ اِلَّا مَا قَدْ سَلَفَۜ اِنَّهُ كَانَ فَاحِشَةً وَمَقْتًاۜ وَسَٓاءَ سَب۪يلًا۟और उन आ़ैरतों से निकाह न करो, जिनसे तुम्हारे बाप निकाह कर चुके हों लेकिन जो पहले हो चुका; यह बड़ी बेशर्मी और घृणा की बात थी, और बहुत बुरी रीति थी।
- حُرِّمَتْ عَلَيْكُمْ اُمَّهَاتُكُمْ وَبَنَاتُكُمْ وَاَخَوَاتُكُمْ وَعَمَّاتُكُمْ وَخَالَاتُكُمْ وَبَنَاتُ الْاَخِ وَبَنَاتُ الْاُخْتِ وَاُمَّهَاتُكُمُ الّٰت۪ٓي اَرْضَعْنَكُمْ وَاَخَوَاتُكُمْ مِنَ الرَّضَاعَةِ وَاُمَّهَاتُ نِسَٓائِكُمْ وَرَبَٓائِبُكُمُ الّٰت۪ي ف۪ي حُجُورِكُمْ مِنْ نِسَٓائِكُمُ الّٰت۪ي دَخَلْتُمْ بِهِنَّۘ فَاِنْ لَمْ تَكُونُوا دَخَلْتُمْ بِهِنَّ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْۘ وَحَلَٓائِلُ اَبْنَٓائِكُمُ الَّذ۪ينَ مِنْ اَصْلَابِكُمْۙ وَاَنْ تَجْمَعُوا بَيْنَ الْاُخْتَيْنِ اِلَّا مَا قَدْ سَلَفَۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ غَفُورًا رَح۪يمًاۙतुम्हारे लिए हराम हैं तुम्हारी माएं, और बेटियाँ, बहनें, और फूफियँा, और ख़ालाएं, और भतीजियँा, और भांजियाँ, और तुम्हारी वे माएँ जिन्होंने तुम्हें दूध पिलाया हो, और दूध के रिश्ते से तुम्हारी बहनें, और तुम्हारी सासें, और तुम्हारी बीवियों की बेटियाँ, (जो दूसरे पति से हों,) और जो तुम्हारे गोद में पलीं, तुम्हारी उन बीवियों की बेटियां जिनसे तुम सोह़बत (सम्भोग) कर चुके हो, लेकिन अगर अभी तुमने (सम्भोग) नहीं किया है तो इसमें तुम पर कोई गुनाह नहीं- और तुम्हारे उन बेटों की पत्नियां जो तुम से पैदा हों, और यह भी कि तुम दो बहनों को इकट्ठा करो, लेकिन पहले जो हो चुका सो हो चुका, बेशक अल्लाह बख़्शने वाला बड़ा रह़ीम है।
- وَالْمُحْصَنَاتُ مِنَ النِّسَٓاءِ اِلَّا مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُكُمْۚ كِتَابَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْۘ وَاُحِلَّ لَكُمْ مَا وَرَٓاءَ ذٰلِكُمْ اَنْ تَبْتَغُوا بِاَمْوَالِكُمْ مُحْصِن۪ينَ غَيْرَ مُسَافِح۪ينَۜ فَمَا اسْتَمْتَعْتُمْ بِه۪ مِنْهُنَّ فَاٰتُوهُنَّ اُجُورَهُنَّ فَر۪يضَةًۜ وَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ ف۪يمَا تَرَاضَيْتُمْ بِه۪ مِنْ بَعْدِ الْفَر۪يضَةِۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَل۪يمًا حَك۪يمًاऔर वह शादी शुदा अ़ौरतें भी ह़राम हैं, सिवाय उनके जो तुम्हरी लौंडी हों, यह अल्लाह ने तुम्हारे लिए ज़रूरी कर दिया है; और जो इनके अ़लावा हैं वह तुम्हारे लिए ह़लाल कर दी गयी हैं कि तुम अपने माल के ज़रिये उन्हें ह़ासिल करो, बशर्ते कि (निकाह़ का) मक़्सद पाकदामनी हो, न कि शहवत पूरी करना हो, तो जिन अ़ौरतों से तुम फ़ायदा ह़सिल करो, उनका मह्र जो मुक़र्रर (निश्चित) किया हुआ हो अदा कर दो, और अगर मुक़र्रर करने के बाद आपस की रज़ामन्दी से मह्र में कमी ज़्यादती कर लो, तो तुम पर कुछ गुनाह नहीं, बेशक अल्लाह सब कुछ जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَمَنْ لَمْ يَسْتَطِعْ مِنْكُمْ طَوْلًا اَنْ يَنْكِحَ الْمُحْصَنَاتِ الْمُؤْمِنَاتِ فَمِنْ مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُكُمْ مِنْ فَتَيَاتِكُمُ الْمُؤْمِنَاتِۜ وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِا۪يمَانِكُمْۜ بَعْضُكُمْ مِنْ بَعْضٍۚ فَانْكِحُوهُنَّ بِاِذْنِ اَهْلِهِنَّ وَاٰتُوهُنَّ اُجُورَهُنَّ بِالْمَعْرُوفِ مُحْصَنَاتٍ غَيْرَ مُسَافِحَاتٍ وَلَا مُتَّخِذَاتِ اَخْدَانٍۚ فَاِذَٓا اُحْصِنَّ فَاِنْ اَتَيْنَ بِفَاحِشَةٍ فَعَلَيْهِنَّ نِصْفُ مَا عَلَى الْمُحْصَنَاتِ مِنَ الْعَذَابِۜ ذٰلِكَ لِمَنْ خَشِيَ الْعَنَتَ مِنْكُمْۜ وَاَنْ تَصْبِرُوا خَيْرٌ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌ۟और जो व्यक्ति तुम में से मोमिन आज़ाद औ़रतों से निकाह करने की कुद्रत न रखे, तो मोमिन लौंडियों में ही जो तुम्हारे क़ब्ज़े में आ गयी हों (निकाह कर लो), और अल्लाह तुम्हारे ईमान को अच्छी तरह जानता है; तुम आपस में एक ही हो, तो उन लौंडियों के साथ उनके मालिकों से इजाज़त लेकर निकाह कर लो, और कानून के मुताबिक़ उनका मह्र भी अदा कर दो, बशर्ते कि पाक दामन हों, न ऐसी कि खुल्लम-खुल्ला बद्कारी करें, और न पर्दे की आड़ में दोस्ती करें, फिर अगर निकाह में आकर बद्कारी कर बैठें, तो जो सज़ा आज़ाद अ़ौरतों के लिए है, उनकी आधी उसको दी जाए; यह (लौंडी के साथ निकाह करने की) इजाज़त उस व्यक्ति को है, जिसे गुनाह कर बैठने का डर हो, और अगर सब्र करो, तो यह तुम्हारे लिए बहुत अच्छा है; और अल्लाह बख़्शने वाला मेहरबान है।
- يُر۪يدُ اللّٰهُ لِيُبَيِّنَ لَكُمْ وَيَهْدِيَكُمْ سُنَنَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكُمْ وَيَتُوبَ عَلَيْكُمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌअल्लाह चाहता है कि तुम पर (अपनी आयतें) खोल-खोल कर बयान फरमाए, और तुम्हें उन लोगों के तरीक़े पर चलाए जो तुमसे पहले हुए हैं और तुम पर मेहरबानी करे, और अल्लाह तो जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَاللّٰهُ يُر۪يدُ اَنْ يَتُوبَ عَلَيْكُمْ وَيُر۪يدُ الَّذ۪ينَ يَتَّبِعُونَ الشَّهَوَاتِ اَنْ تَم۪يلُوا مَيْلًا عَظ۪يمًاऔर अल्लाह तो चाहता है कि तौबः क़ुबूल करे तुम्हारी; और जो लोग अपनी इच्छाओं के पीछे चलते हैं, वे चाहते हैं कि तुम सीधे रास्ते से भटक कर दूर जा पड़ो।
- يُر۪يدُ اللّٰهُ اَنْ يُخَفِّفَ عَنْكُمْۚ وَخُلِقَ الْاِنْسَانُ ضَع۪يفًاअल्लाह चाहता है कि तुम पर से बोझ हल्का करे, क्योंकि इन्सान कमज़ोर पैदा हुआ है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَأْكُلُٓوا اَمْوَالَكُمْ بَيْنَكُمْ بِالْبَاطِلِ اِلَّٓا اَنْ تَكُونَ تِجَارَةً عَنْ تَرَاضٍ مِنْكُمْ وَلَا تَقْتُلُٓوا اَنْفُسَكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِكُمْ رَح۪يمًاऐ ईमान वालो! (आपस में) एक-दूसरे का माल ग़लत तरीक़े से न खाओ; यह और बात है कि तुम आपस की रज़ामन्दी से कोई सौदा कर लो, और अपने आप को क़त्ल मत करो, कि अल्लाह तुम पर बड़ा मेहरबान है;
- وَمَنْ يَفْعَلْ ذٰلِكَ عُدْوَانًا وَظُلْمًا فَسَوْفَ نُصْل۪يهِ نَارًاۜ وَكَانَ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرًاऔर जो कोई ज़ुल्म और ज़्यादती से ऐसा करेगा, तो उसे ‘हम’ जल्द ही आग में झोंक देंगे, और यह अल्लाह के लिए आसान है।
- اِنْ تَجْتَنِبُوا كَبَٓائِرَ مَا تُنْهَوْنَ عَنْهُ نُكَفِّرْ عَنْكُمْ سَيِّـَٔاتِكُمْ وَنُدْخِلْكُمْ مُدْخَلًا كَر۪يمًاअगर तुम उन बड़े गुनाहों से बचते रहे जिनसे तुम्हें रोका जा रहा है, तो ‘हम’ तुम्हारी बुराइयों को तुमसे दूर कर देंगे और तुम्हें इज्ज़त की जगह दाख़िल करेंगे।
- وَلَا تَتَمَنَّوْا مَا فَضَّلَ اللّٰهُ بِه۪ بَعْضَكُمْ عَلٰى بَعْضٍۜ لِلرِّجَالِ نَص۪يبٌ مِمَّا اكْتَسَبُوا وَلِلنِّسَٓاءِ نَص۪يبٌ مِمَّا اكْتَسَبْنَۜ وَسْـَٔلُوا اللّٰهَ مِنْ فَضْلِه۪ۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمًاऔर उसकी आरजू (कामना) न करो, जिसमें अल्लाह ने तुममें बाज़ को बाज़ पर फ़ज़ीलत दी है, मर्दों ने जो कुछ कमाया है, उसके अनुसार उनका हिस्सा है; और अ़ौरतों ने जो कुछ कमाया है, उसके अनुसार उनका हिस्सा है और अल्लाह से उसकी रह़मत (दया) माँगते रहो, कि अल्लाह हर चीज़ का जानने वाला है।
- وَلِكُلٍّ جَعَلْنَا مَوَالِيَ مِمَّا تَرَكَ الْوَالِدَانِ وَالْاَقْرَبُونَۜ وَالَّذ۪ينَ عَقَدَتْ اَيْمَانُكُمْ فَاٰتُوهُمْ نَص۪يبَهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ شَه۪يدًا۟और हर माल के लिए, जो माँ-बाप और नातेदार छोड़ जाएँं, तो हमने हर एक के ह़क़दार निश्चित कर दिये हैं, और जिन लोगों से अपनी क़समों के ज़रिये तुम्हारा पक्का मामला हुआ हो, तो उन्हें भी उनका हिस्सा दो, बेशक हर चीज़ पर अल्लाह गवाह (सामने) है।
- اَلرِّجَالُ قَوَّامُونَ عَلَى النِّسَٓاءِ بِمَا فَضَّلَ اللّٰهُ بَعْضَهُمْ عَلٰى بَعْضٍ وَبِمَٓا اَنْفَقُوا مِنْ اَمْوَالِهِمْۜ فَالصَّالِحَاتُ قَانِتَاتٌ حَافِظَاتٌ لِلْغَيْبِ بِمَا حَفِظَ اللّٰهُۜ وَالّٰت۪ي تَخَافُونَ نُشُوزَهُنَّ فَعِظُوهُنَّ وَاهْجُرُوهُنَّ فِي الْمَضَاجِعِ وَاضْرِبُوهُنَّۚ فَاِنْ اَطَعْنَكُمْ فَلَا تَبْغُوا عَلَيْهِنَّ سَب۪يلًاۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلِيًّا كَب۪يرًاमर्द अ़ौरतों (पति, पत्नियों) के निगरां हैं क्योंकि अल्लाह ने कुछ को कुछ के मुकाबले में आगे रखा है, और इसलिए भी कि मर्दों ने अपने माल खर्च किये हैं; तो जो नेक अ़ौरतें फ़रमाँबरदारी करने वाली होती हैं और उनके पीठ पीछे अल्लाह के साये में (माल व आबरू की) हिफाज़त करती हैं; और तुमको जिन बीवियों से सरकशी का खटका हो तो उनको समझा दो फिर उनके साथ सोना छोड़ दो, फिर उन्हें मारो, (इस पर भी न मानें तो) अगर वह तुम्हारी बात मानने लगें, तो उन पर तोहमत न लगाओ, बेशक अल्लाह सबसे ऊँचा, सबसे बड़ा (सम्मान वाला) है।
- وَاِنْ خِفْتُمْ شِقَاقَ بَيْنِهِمَا فَابْعَثُوا حَكَمًا مِنْ اَهْلِه۪ وَحَكَمًا مِنْ اَهْلِهَاۚ اِنْ يُر۪يدَٓا اِصْلَاحًا يُوَفِّقِ اللّٰهُ بَيْنَهُمَاۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَل۪يمًا خَب۪يرًاऔर अगर तुम दोनों के बीच बिगाड़ का डर हो तो एक फ़ैसला करने वाला मर्द की ओर से और एक फ़ैसला करने वाली अ़ौरत की ओर से चुन लो, अगर वे दोनों सुधार करना चाहेंगे, तो अल्लाह उनके बीच मिलाप करा देगा, बेशक अल्लाह सब कुछ जानने वाला, ख़बर रखने वाला है।
- وَاعْبُدُوا اللّٰهَ وَلَا تُشْرِكُوا بِه۪ شَيْـًٔا وَبِالْوَالِدَيْنِ اِحْسَانًا وَبِذِي الْقُرْبٰى وَالْيَتَامٰى وَالْمَسَاك۪ينِ وَالْجَارِ ذِي الْقُرْبٰى وَالْجَارِ الْجُنُبِ وَالصَّاحِبِ بِالْجَنْبِ وَابْنِ السَّب۪يلِۙ وَمَا مَلَكَتْ اَيْمَانُكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ مَنْ كَانَ مُخْتَالًا فَخُورًاۙऔर अल्लाह ही की इबादत करो और उसके साथ किसी और को साझीदार न बनाओ, और अच्छा व्यवहार करो माँ-बाप के साथ, नातेदारों, यतीमों और मोहताजों के साथ, नातेदार पड़ोसियों के साथ, और दूर वाले पड़ोसियों के साथ, और साथ रहने वाले व्यक्तियों, और मुसाफ़िर के साथ, और उनके साथ भी जो तुम्हारे क़ब्ज़े में हों अल्लाह ऐसों को पसंद नहीं करता, जो इतराता और बड़ाई जताते फिरता हो।
- اَلَّذ۪ينَ يَبْخَلُونَ وَيَأْمُرُونَ النَّاسَ بِالْبُخْلِ وَيَكْتُمُونَ مَٓا اٰتٰيهُمُ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ۜ وَاَعْتَدْنَا لِلْكَافِر۪ينَ عَذَابًا مُه۪ينًاۚजो खुद भी कंजूसी करते हैं, और लोगों को भी कंजूसी पर उभारते हैं, और अल्लाह ने अपने फ़ज़्ल (कृपा) से जो कुछ उन्हें दे रखा है उसे छिपाते हैं तो ‘हमने’ (ऐसे) काफ़िरों के लिए ज़िल्लत का अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- وَالَّذ۪ينَ يُنْفِقُونَ اَمْوَالَهُمْ رِئَٓاءَ النَّاسِ وَلَا يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَلَا بِالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ وَمَنْ يَكُنِ الشَّيْطَانُ لَهُ قَر۪ينًا فَسَٓاءَ قَر۪ينًاऔर जो लोगों को दिखाने के लिए माल खर्च करते हैं, और अल्लाह पर ईमान नहीं रखते, न आख़िरत के दिन पर, और जिस किसी का साथी शैतान हो, तो वह बहुत ही बुरा साथी है।
- وَمَاذَا عَلَيْهِمْ لَوْ اٰمَنُوا بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَاَنْفَقُوا مِمَّا رَزَقَهُمُ اللّٰهُۜ وَكَانَ اللّٰهُ بِهِمْ عَل۪يمًاऔर उनका क्या बिगड़ जाता, अगर वे अल्लाह और आख़िरत पर ईमान ले आते और जो कुछ अल्लाह ने उन्हें दिया था, उसमें से खर्च करते,? और अल्लाह तो उन्हें ख़ूब जानता है।
- اِنَّ اللّٰهَ لَا يَظْلِمُ مِثْقَالَ ذَرَّةٍۚ وَاِنْ تَكُ حَسَنَةً يُضَاعِفْهَا وَيُؤْتِ مِنْ لَدُنْهُ اَجْرًا عَظ۪يمًاबेशक अल्लाह ज़रा भी ज़ुल्म नहीं करता और अगर कोई एक नेकी हो तो वह उसे दो गुना बढ़ा देगा, और अपनी ओर से बड़ा बदला देगा।
- فَكَيْفَ اِذَا جِئْنَا مِنْ كُلِّ اُمَّةٍ بِشَه۪يدٍ وَجِئْنَا بِكَ عَلٰى هٰٓؤُ۬لَٓاءِ شَه۪يدًاۜफिर क्या हाल होगा जब ‘हम’ हर उम्मत (समुदाय) में से एक गवाह लाएँगे और खुद तुम्हें उन लोगों के मुक़ाबले में गवाह बना कर पेश करेंगे?-
- يَوْمَئِذٍ يَوَدُّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَعَصَوُا الرَّسُولَ لَوْ تُسَوّٰى بِهِمُ الْاَرْضُۜ وَلَا يَكْتُمُونَ اللّٰهَ حَد۪يثًا۟उस दिन जिन्होंने इन्कार किया होगा और रसूल की नाफ़रमानी की होगी, वह (यही) चाहेंगे कि किसी तरह ज़मीन में समा जाते, और वह अल्लाह से कोई बात न छिपा सकेंगे।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَقْرَبُوا الصَّلٰوةَ وَاَنْتُمْ سُكَارٰى حَتّٰى تَعْلَمُوا مَا تَقُولُونَ وَلَا جُنُبًا اِلَّا عَابِر۪ي سَب۪يلٍ حَتّٰى تَغْتَسِلُواۜ وَاِنْ كُنْتُمْ مَرْضٰٓى اَوْ عَلٰى سَفَرٍ اَوْ جَٓاءَ اَحَدٌ مِنْكُمْ مِنَ الْغَٓائِطِ اَوْ لٰمَسْتُمُ النِّسَٓاءَ فَلَمْ تَجِدُوا مَٓاءً فَتَيَمَّمُوا صَع۪يدًا طَيِّبًا فَامْسَحُوا بِوُجُوهِكُمْ وَاَيْد۪يكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَفُوًّا غَفُورًاऐ ईमान वालो! नशे की ह़ालत में नमाज़ के क़रीब मत जाओ, जब तक कि तुम यह न समझने लगो कि तुम क्या कर रहे हो? और इसी तरह नापाकी की ह़ालत में भी, (नमाज़ के क़रीब न जाओ) जब तक कि तुम गुस्ल (स्नान) न कर लो, सिवाय इसके कि तुम सफ़र में हो, और अगर तुम सफ़र में हो, या तुममें से कोई इस्तिन्जा (शौच) करके आया हो, या तुमने अ़ौरतों को हाथ लगाया (सम्भोग किया) हो, और तुम्हें पानी न मिले, तो पाक मिट्टी से काम लो, और उस पर हाथ मार कर अपने चेहरे और हाथों पर मलो, बेशक अल्लाह माफ़ करने वाला, बख़्शने वाला है।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا نَص۪يبًا مِنَ الْكِتَابِ يَشْتَرُونَ الضَّلَالَةَ وَيُر۪يدُونَ اَنْ تَضِلُّوا السَّب۪يلَۜक्या तुमने उन लोगों को नहीं देखा! जिन्हें किताब का कुछ हिस्सा दिया गया था? कि वे गुमराही को खरीदते रहे और चाहते हैं कि तुम भी राह से भटक जाओ।
- وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِاَعْدَٓائِكُمْۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَلِيًّاۗ وَكَفٰى بِاللّٰهِ نَص۪يرًاऔर अल्लाह तुम्हारे दुश्मनों को खूब जानता है और अल्लाह का दोस्त (संरक्षक) होना, और अल्लाह का मदद्गार होना काफ़ी है।
- مِنَ الَّذ۪ينَ هَادُوا يُحَرِّفُونَ الْكَلِمَ عَنْ مَوَاضِعِه۪ وَيَقُولُونَ سَمِعْنَا وَعَصَيْنَا وَاسْمَعْ غَيْرَ مُسْمَعٍ وَرَاعِنَا لَيًّا بِاَلْسِنَتِهِمْ وَطَعْنًا فِي الدّ۪ينِۜ وَلَوْ اَنَّهُمْ قَالُوا سَمِعْنَا وَاَطَعْنَا وَاسْمَعْ وَانْظُرْنَا لَكَانَ خَيْرًا لَهُمْ وَاَقْوَمَۙ وَلٰكِنْ لَعَنَهُمُ اللّٰهُ بِكُفْرِهِمْ فَلَا يُؤْمِنُونَ اِلَّا قَل۪يلًا(और) ये जो यहूदी हैं, उनमें कुछ ऐसे भी हैं जो शब्दों को उनकी जगह से दूसरी ओर फेर देते हैं और कहते हैं, ‘‘समिअ़ना व अ़सैना ’’(हमने सुना, लेकिन हम मानते नहीं); और इसमअ़ ग़ैरि मुस्मअ़िन’ (सुनो हलाँकि तुम सुनने के लायक़ नहीं हो) और ‘‘राअ़िना’’ (हमारी ओर ध्यान दो) इसे वे अपनी ज़बानों को तोड़-मरोड़ कर और दीन पर चोटें करते हुए कहते हैं; और अगर वे कहते, ‘‘समिअ़ना वअ़तअ़ना’’ (हमने सुना और माना) और ‘इसमअ़’ (सुनो) और ‘उन्जुरना’ (हमारी ओर निगाह करो) तो यह उनके लिए अच्छा और ज़्यादा बेहतर होता! लेकिन उन पर तो उनके इन्कार की वजह से अल्लाह की लानत है, तो उनमे से कुछ थोड़े ही ईमान लाते।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ اٰمِنُوا بِمَا نَزَّلْنَا مُصَدِّقًا لِمَا مَعَكُمْ مِنْ قَبْلِ اَنْ نَطْمِسَ وُجُوهًا فَنَرُدَّهَا عَلٰٓى اَدْبَارِهَٓا اَوْ نَلْعَنَهُمْ كَمَا لَعَنَّٓا اَصْحَابَ السَّبْتِۜ وَكَانَ اَمْرُ اللّٰهِ مَفْعُولًاऐ लोगो! जिन्हें किताब दी गयी उस चीज़ को मानो जो ‘हमने’ उतारी है, जो उस की भी तस्दीक़ करती है, जो खुद तुम्हारे पास है, इससे पहले कि ‘हम’ लोगों के चेहरों को बिगाड़ डालें और उन्हें उनके पीछे की ओर फेर दें या उन पर लानत करें, जिस तरह ‘हमने’ सब्त वालों पर लानत की थी, और अल्लाह का हुक्म तो लागू होकर रहता है।
- اِنَّ اللّٰهَ لَا يَغْفِرُ اَنْ يُشْرَكَ بِه۪ وَيَغْفِرُ مَا دُونَ ذٰلِكَ لِمَنْ يَشَٓاءُۚ وَمَنْ يُشْرِكْ بِاللّٰهِ فَقَدِ افْتَرٰٓى اِثْمًا عَظ۪يمًاअल्लाह उसको माफ़ नहीं करेगा कि किसी को उसका साझी ठहराया जाए, लेकिन उससे नीचे के दर्जे के गुनाहों को जिसे चाहेगा माफ़ कर देगा, और जिसने अल्लाह का साझीदार बनाया, तो उसने एक बहुत बड़ा झूठ गढ़ लिया।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ يُزَكُّونَ اَنْفُسَهُمْۜ بَلِ اللّٰهُ يُزَكّ۪ي مَنْ يَشَٓاءُ وَلَا يُظْلَمُونَ فَت۪يلًاक्या तुमने उन लोगों को नहीं देखा! जो बड़े पाक-साफ़ बनते हैं? हालाँकि अल्लाह ही जिसको चाहता है पाक करता है, और ज़ुल्म तो किसी पर धागे बराबर भी न किया जाएगा।
- اُنْظُرْ كَيْفَ يَفْتَرُونَ عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَۜ وَكَفٰى بِه۪ٓ اِثْمًا مُب۪ينًا۟देखो! (यह लोग) अल्लाह पर कैसा झूठ बाँध रहे हैं,और यही खुला गुनाह काफ़ी है।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا نَص۪يبًا مِنَ الْكِتَابِ يُؤْمِنُونَ بِالْجِبْتِ وَالطَّاغُوتِ وَيَقُولُونَ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا هٰٓؤُ۬لَٓاءِ اَهْدٰى مِنَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا سَب۪يلًاक्या तुमने उन लोगों को नहीं देखा! जिन्हें किताब का एक हिस्सा दिया गया? और वह ज़िब्त (जादू- टोना, शगून, आदि बातें) और ताग़ूत (शैतान) को मानते हैं। और काफ़िरों के बारे में कहते हैं, ‘‘यह लोग ईमान वालों से बढ़ कर (सही) रास्ते पर हैं।’’
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ لَعَنَهُمُ اللّٰهُۜ وَمَنْ يَلْعَنِ اللّٰهُ فَلَنْ تَجِدَ لَهُ نَص۪يرًاۜयही लोग हैं जिन पर अल्लाह ने लानत की है और जिस पर अल्लाह लानत कर दे, तो तुम उसका कोई मदद्गार न पाओगे।
- اَمْ لَهُمْ نَص۪يبٌ مِنَ الْمُلْكِ فَاِذًا لَا يُؤْتُونَ النَّاسَ نَق۪يرًاۙक्या बादशाही में इनका कोई हिस्सा है? (अगर ऐसा होता) तो फिर यह लोगों को फूटी कौड़ी भी न देंगे।
- اَمْ يَحْسُدُونَ النَّاسَ عَلٰى مَٓا اٰتٰيهُمُ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ۚ فَقَدْ اٰتَيْنَٓا اٰلَ اِبْرٰه۪يمَ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَ وَاٰتَيْنَاهُمْ مُلْكًا عَظ۪يمًاया इसलिए ह़सद (जलन) करते हैं कि अल्लाह ने उन्हें अपने फज़्ल से नेअ़मत दी है, ‘हमने’ तो इब्राहीम की औलाद को किताब और ह़िक्मत दी और उन्हें बड़ा भारी राज्य दिया;
- فَمِنْهُمْ مَنْ اٰمَنَ بِه۪ وَمِنْهُمْ مَنْ صَدَّ عَنْهُۜ وَكَفٰى بِجَهَنَّمَ سَع۪يرًاफिर उनमें से कुछ उन पर ईमान लाए और कुछ ने उससे मुँह मोड़ा, और(ऐसे लोगों के लिए) जहन्नम की भड़कती आग ही काफ़ी है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاٰيَاتِنَا سَوْفَ نُصْل۪يهِمْ نَارًاۜ كُلَّمَا نَضِجَتْ جُلُودُهُمْ بَدَّلْنَاهُمْ جُلُودًا غَيْرَهَا لِيَذُوقُوا الْعَذَابَۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَز۪يزًا حَك۪يمًاजिन लोगों ने ‘हमारी’ आयतों का इन्कार किया उन्हें ‘हम’ जल्द ही आग में झोंक देंगे, जब उनकी खालें पक जाएँंगी, तो ‘हम’ उन्हें दूसरी खालों से बदल दिया करेंगे, ताकि (हमेशा-हमेश) अ़ज़ाब का मज़ा चखते ही रहें! बेशक अल्लाह ज़बर्दस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िकमत वाला है।
- وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ سَنُدْخِلُهُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ لَهُمْ ف۪يهَٓا اَزْوَاجٌ مُطَهَّرَةٌۘ وَنُدْخِلُهُمْ ظِلًّا ظَل۪يلًاऔर जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किये, उन्हें ‘हम’ ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेंगे, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, जहाँ वे हमेशा रहेंगे, उनके लिए वहाँ पाक बीवियाँ होंगी और ‘हम’ उन्हें घने (बाग़ के) साए में दाख़िल करेंगे।
- اِنَّ اللّٰهَ يَأْمُرُكُمْ اَنْ تُؤَدُّوا الْاَمَانَاتِ اِلٰٓى اَهْلِهَاۙ وَاِذَا حَكَمْتُمْ بَيْنَ النَّاسِ اَنْ تَحْكُمُوا بِالْعَدْلِۜ اِنَّ اللّٰهَ نِعِمَّا يَعِظُكُمْ بِه۪ۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ سَم۪يعًا بَص۪يرًاअल्लाह तुम्हें हुक्म देता है कि अमानतों को उनके ह़क़्दारों तक पहुँचा दिया करो, और जब लोगों के बीच फ़ैसला करो, तो अ़द्ल (न्याय) से किया करो, अल्लाह तुम्हें कितनी अच्छी नसीह़त करता है, बेशक अल्लाह सब कुछ सुनता, देखता है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَط۪يعُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُوا الرَّسُولَ وَاُو۬لِي الْاَمْرِ مِنْكُمْۚ فَاِنْ تَنَازَعْتُمْ ف۪ي شَيْءٍ فَرُدُّوهُ اِلَى اللّٰهِ وَالرَّسُولِ اِنْ كُنْتُمْ تُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ ذٰلِكَ خَيْرٌ وَاَحْسَنُ تَأْو۪يلًا۟ऐ ईमान वालो! अल्लाह का हुक्म मानो और रसूल का हुक्म मानो, और उनका भी कहना मानो जो तुममें से हाकिम (अधिकारी) हैं, फिर अगर किसी मामला में तुम्हारे बीच झगड़ा हो जाए, तो उसे तुम अल्लाह व रसूल की ओर लौटाओ, (अर्थात ले जाओ) अगर तुम अल्लाह और आख़िरत पर ईमान रखते हो, और यही बेहतर है और अंजाम भी अच्छा है।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ يَزْعُمُونَ اَنَّهُمْ اٰمَنُوا بِمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ وَمَٓا اُنْزِلَ مِنْ قَبْلِكَ يُر۪يدُونَ اَنْ يَتَحَاكَمُٓوا اِلَى الطَّاغُوتِ وَقَدْ اُمِرُٓوا اَنْ يَكْفُرُوا بِه۪ۜ وَيُر۪يدُ الشَّيْطَانُ اَنْ يُضِلَّهُمْ ضَلَالًا بَع۪يدًاक्या तुमने उन लोगों को नहीं देखा, जो दावा तो करते हैं कि वे उस च़ीज पर ईमान रखते हैं, जो तुम्हारी ओर उतारी गयी है, और जो तुमसे पहले उतारी गयी, और चाहते हैं कि अपना मामला ताग़ूत (सरकश) के पास ले जाकर फ़ैसला कराएँ, जबकि उन्हें हुक्म दिया गया था कि वे उसका इन्कार करें? लेकिन शैतान तो उन्हें भट्का कर बहुत दूर डाल देना चाहता है।
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ تَعَالَوْا اِلٰى مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ وَاِلَى الرَّسُولِ رَاَيْتَ الْمُنَافِق۪ينَ يَصُدُّونَ عَنْكَ صُدُودًاۚऔर जब उनसे कहा जाता है कि आओ उस चीज़ की ओर जिसे अल्लाह ने उतारा है, और आओ रसूल की ओर, तो तुम मुनाफ़िक़ों (कप्टाचारियों) को देखते हो कि तुम से कत्रा कर अलग हो जाते हैं;
- فَكَيْفَ اِذَٓا اَصَابَتْهُمْ مُص۪يبَةٌ بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يهِمْ ثُمَّ جَٓاؤُ۫كَ يَحْلِفُونَ بِاللّٰهِ اِنْ اَرَدْنَٓا اِلَّٓا اِحْسَانًا وَتَوْف۪يقًاफिर कैसी गुज़रती है जब उन पर कोई मुसीबत आ पड़ती है अपने ही करतूतों की वजह से, तो वे तुम्हारे पास अल्लाह की क़समें खाते हुए आते हैं कि हम तो केवल भलाई और बनाव चाहते थे।
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ يَعْلَمُ اللّٰهُ مَا ف۪ي قُلُوبِهِمْ فَاَعْرِضْ عَنْهُمْ وَعِظْهُمْ وَقُلْ لَهُمْ ف۪ٓي اَنْفُسِهِمْ قَوْلًا بَل۪يغًاउन लोगों के दिलों की बात अल्लाह खूब जानता है, तो आप उनकी ओर से एराज़ कर (रूख मोड़) लिया करें, और उन्हें नसीहत करते रहिए और उन्हें उनके बारे में प्रभावकारी (मुअ़स्सिर) बात कहते रहिए।
- وَمَٓا اَرْسَلْنَا مِنْ رَسُولٍ اِلَّا لِيُطَاعَ بِاِذْنِ اللّٰهِۜ وَلَوْ اَنَّهُمْ اِذْ ظَلَمُٓوا اَنْفُسَهُمْ جَٓاؤُ۫كَ فَاسْتَغْفَرُوا اللّٰهَ وَاسْتَغْفَرَ لَهُمُ الرَّسُولُ لَوَجَدُوا اللّٰهَ تَوَّابًا رَح۪يمًاऔर ‘हमने’ जो भी रसूल भेजे, वह इसलिए, ताकि उसकी इताअ़त (आज्ञापालन) अल्लाह के हुक्म से की जाए; और अगर यह उस वक़्त जबकि इन लोगों ने खुद अपने ऊपर ज़ुल्म किया था, तुम्हारे पास आ जाते और अल्लाह से माफ़ी चाहते, और रसूल भी इनके लिए माफ़ी की दुअ़ा करते, तो ज़रूर यह अल्लाह को माफ़ करने वाला, रह़म वाला पाते।
- فَلَا وَرَبِّكَ لَا يُؤْمِنُونَ حَتّٰى يُحَكِّمُوكَ ف۪يمَا شَجَرَ بَيْنَهُمْۙ ثُمَّ لَا يَجِدُوا ف۪ٓي اَنْفُسِهِمْ حَرَجًا مِمَّا قَضَيْتَ وَيُسَلِّمُوا تَسْل۪يمًاतो आप के रब की क़सम! यह ईमान वाले नहीं हो सकते, जब तक कि यह लोग अपने आपस के झगड़ों में आप से फ़ैसला न कराएँ, फिर जो फ़ैसला आप कर दें, उस पर यह अपने दिल में कोई तंगी न पाएँ, और पूरी तरह मान लें।
- وَلَوْ اَنَّا كَتَبْنَا عَلَيْهِمْ اَنِ اقْتُلُٓوا اَنْفُسَكُمْ اَوِ اخْرُجُوا مِنْ دِيَارِكُمْ مَا فَعَلُوهُ اِلَّا قَل۪يلٌ مِنْهُمْۜ وَلَوْ اَنَّهُمْ فَعَلُوا مَا يُوعَظُونَ بِه۪ لَكَانَ خَيْرًا لَهُمْ وَاَشَدَّ تَثْب۪يتًاۙऔर अगर कहीं हमने उन्हें हुक्म दिया होता, ‘‘कि अपनों को क़त्ल करो या अपने घरों से निकल जाओ,’’ तो उनमें से थोड़े ही लोग ऐसा करते; हालाँकि जो नसाीहत उन्हें की जाती है, अगर वे उसे अ़मल में लाते तो यह बात उनके लिए अच्छी होती, और ज़्यादा साबित क़दम (पायेदार) होती;
- وَاِذًا لَاٰتَيْنَاهُمْ مِنْ لَدُنَّٓا اَجْرًا عَظ۪يمًاۙऔर (उस वक़्त) ‘हम’ उन्हें अपनी ओर से ज़रूर बड़ा बदला देते,
- وَلَهَدَيْنَاهُمْ صِرَاطًا مُسْتَق۪يمًاऔर सीधे रास्ते पर भी लगा देते।
- وَمَنْ يُطِعِ اللّٰهَ وَالرَّسُولَ فَاُو۬لٰٓئِكَ مَعَ الَّذ۪ينَ اَنْعَمَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ مِنَ النَّبِيّ۪نَ وَالصِّدّ۪يق۪ينَ وَالشُّهَدَٓاءِ وَالصَّالِح۪ينَۚ وَحَسُنَ اُو۬لٰٓئِكَ رَف۪يقًاۜऔर जो लोग अल्लाह और उसके रसूल की इताअ़त (आज्ञा पालन) करते हैं, तो ऐसे ही लोग उन लोगों के साथ हैं, जिन पर अल्लाह का इन्अ़ाम हुआ जैसे नबी और सिद्दीक़ (औलिया) और शहीद और अच्छे लोग हैं, और यह लोग कितने अच्छे साथी हैं।
- ذٰلِكَ الْفَضْلُ مِنَ اللّٰهِۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ عَل۪يمًا۟यह फज़्ल है अल्लाह की ओर से, और अल्लाह ही जानने वाला काफ़ी है,
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا خُذُوا حِذْرَكُمْ فَانْفِرُوا ثُبَاتٍ اَوِ انْفِرُوا جَم۪يعًاऐ ईमान वालो! अपने बचाव का सामान (हथियार) संभालो, फिर या तो अलग-अलग टुकड़ियों में निकलो, या इकट्ठे हो कर निकलो।
- وَاِنَّ مِنْكُمْ لَمَنْ لَيُبَطِّئَنَّۚ فَاِنْ اَصَابَتْكُمْ مُص۪يبَةٌ قَالَ قَدْ اَنْعَمَ اللّٰهُ عَلَيَّ اِذْ لَمْ اَكُنْ مَعَهُمْ شَه۪يدًاऔर तुममें से कुछ ऐसे भी हैं जो ढ़ीले पड़ जाते हैं, फिर अगर तुम पर कोई मुसीबत आए तो कहते हैं, ‘‘अल्लाह ने मुझ पर फज़्ल किया, कि मैं उन के साथ न था’’
- وَلَئِنْ اَصَابَكُمْ فَضْلٌ مِنَ اللّٰهِ لَيَقُولَنَّ كَاَنْ لَمْ تَكُنْ بَيْنَكُمْ وَبَيْنَهُ مَوَدَّةٌ يَا لَيْتَن۪ي كُنْتُ مَعَهُمْ فَاَفُوزَ فَوْزًا عَظ۪يمًاऔर अगर अल्लाह की ओर से तुम पर कोई फ़ज़्ल हो तो वह इस तरह से कि जैसे तुम्हारे और उसके बीच मुह़ब्बत का कोई सम्बन्ध ही नहीं, कहता है, ‘‘क्या ही अच्छा होता कि मैं भी उनके साथ होता, तो बड़ी कामियाबी हासिल करता’’
- فَلْيُقَاتِلْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ الَّذ۪ينَ يَشْرُونَ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَا بِالْاٰخِرَةِۜ وَمَنْ يُقَاتِلْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ فَيُقْتَلْ اَوْ يَغْلِبْ فَسَوْفَ نُؤْت۪يهِ اَجْرًا عَظ۪يمًاतो जो लोग आख़िरत के बदले दुनियावी ज़िन्दगी का सौदा करना चाहते हैं; उन्हें चाहिए कि अल्लाह के रास्ते में लड़ें, और जो व्यक्ति अल्लाह की राह में लड़ेगा, चाहे वह मारा जाए या ग़ालिब हो (जीत) जाए, उसे ‘हम’ जल्द ही बड़ा बदला देंगे।
- وَمَا لَكُمْ لَا تُقَاتِلُونَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَالْمُسْتَضْعَف۪ينَ مِنَ الرِّجَالِ وَالنِّسَٓاءِ وَالْوِلْدَانِ الَّذ۪ينَ يَقُولُونَ رَبَّنَٓا اَخْرِجْنَا مِنْ هٰذِهِ الْقَرْيَةِ الظَّالِمِ اَهْلُهَاۚ وَاجْعَلْ لَنَا مِنْ لَدُنْكَ وَلِيًّاۚ وَاجْعَلْ لَنَا مِنْ لَدُنْكَ نَص۪يرًاۜऔर तुम्हें क्या हुआ है कि अल्लाह की राह में उन कमज़ोर मर्दों, और अ़ौरतों, और बच्चों के लिए जंग नहीं करते, जो दुअ़ाएँ किया करते हैं, ‘‘ऐ हमारे रब! ‘तू’ हमें इस बस्ती से निकाल, जिसके रहने वाले ज़ालिम हैं, और हमारे लिए अपनी कुद्रत से कोई दोस्त (समर्थक) पैदा कर दे, और हमारे लिए अपनी ओर से ‘तू’ कोई मदद्गार खड़ा कर दे।’’
- اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا يُقَاتِلُونَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۚ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا يُقَاتِلُونَ ف۪ي سَب۪يلِ الطَّاغُوتِ فَقَاتِلُٓوا اَوْلِيَٓاءَ الشَّيْطَانِۚ اِنَّ كَيْدَ الشَّيْطَانِ كَانَ ضَع۪يفًا۟जो ईमान वाले हैं वे तो अल्लाह की राह में लड़ते हैं, और जो काफ़िर हैं वे ताग़ूत (शैतान) की राह में लड़ते हैं; तो तुम लड़ो शैतान के साथियों से, क्योंकि शैतान की चाल तो बहुत कमज़ोर होती है।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ ق۪يلَ لَهُمْ كُفُّٓوا اَيْدِيَكُمْ وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتُوا الزَّكٰوةَۚ فَلَمَّا كُتِبَ عَلَيْهِمُ الْقِتَالُ اِذَا فَر۪يقٌ مِنْهُمْ يَخْشَوْنَ النَّاسَ كَخَشْيَةِ اللّٰهِ اَوْ اَشَدَّ خَشْيَةًۚ وَقَالُوا رَبَّنَا لِمَ كَتَبْتَ عَلَيْنَا الْقِتَالَۚ لَوْلَٓا اَخَّرْتَنَٓا اِلٰٓى اَجَلٍ قَر۪يبٍۜ قُلْ مَتَاعُ الدُّنْيَا قَل۪يلٌۚ وَالْاٰخِرَةُ خَيْرٌ لِمَنِ اتَّقٰى وَلَا تُظْلَمُونَ فَت۪يلًاक्या तुमने उन लोगों को नहीं देखा, जिनसे कहा गया था, कि अपने हाथ रोके रखो, और नमाज़ क़ायम करो, और ज़कात देते रहो; फिर जब उन पर क़िताल (लड़ाई) फर्ज़ कर दिया गया, तो कुछ लोग उनमें लोगों से ऐसा डरने लगे जैसे अल्लाह से डरना होता है, बल्कि उससे भी बढ़ कर, और कहने लगे, ‘‘ऐ हमारे रब! ‘तूने’ हम पर जंग (जिहाद) क्यों फर्ज़ कर दिया? क्यों न थोड़ी मोहलत हमें और दी? कह दीजिए, ‘‘दुनिया की पूँजी थोड़ी है, जब कि आख़िरत उसके लिए कहीं बेहतर है जो अल्लाह का डर रखता हो, और तुम्हारे साथ धागे के बराबर भी ज़ुल्म न किया जाएगा;
- اَيْنَ مَا تَكُونُوا يُدْرِكْكُمُ الْمَوْتُ وَلَوْ كُنْتُمْ ف۪ي بُرُوجٍ مُشَيَّدَةٍۜ وَاِنْ تُصِبْهُمْ حَسَنَةٌ يَقُولُوا هٰذِه۪ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِۚ وَاِنْ تُصِبْهُمْ سَيِّئَةٌ يَقُولُوا هٰذِه۪ مِنْ عِنْدِكَۜ قُلْ كُلٌّ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِۜ فَمَا لِهٰٓؤُ۬لَٓاءِ الْقَوْمِ لَا يَكَادُونَ يَفْقَهُونَ حَد۪يثًاतुम जहाँ कहीं भी होगे, मौत तो तुम्हें आकर रहेगी, चाहे तुम मज़बूत बुर्जों (क़िलों) में ही हो।’’ और उन्हें कोई सुख पहुँच जाता है तो कहते हैं, ‘‘यह अल्लाह की ओर से है,’’ और अगर उन्हें कोई दुःख पहुँचता है तो कहते हैं, ‘‘यह आप की वजह से हुआ।’’ कह दीजिए, ‘‘हर चीज़ अल्लाह ही की ओर से है।’’ तो उन लोगों को क्या हुआ है कि गोया यह बात ही नहीं समझते?
- مَٓا اَصَابَكَ مِنْ حَسَنَةٍ فَمِنَ اللّٰهِۘ وَمَٓا اَصَابَكَ مِنْ سَيِّئَةٍ فَمِنْ نَفْسِكَۜ وَاَرْسَلْنَاكَ لِلنَّاسِ رَسُولًاۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ شَه۪يدًاतुम्हें जो भलाई पहुँचती है वह अल्लाह की ओर से है, और जो बुरी ह़ालत तुम्हें पेश आ जाती है वह तुम्हारे अपने नफ़्स की वजह से होती है, और ‘हमने’ तुम्हें लोगों के लिए रसूल बना कर भेजा है और (इस पर) अल्लाह की गवाही काफ़ी है।
- مَنْ يُطِعِ الرَّسُولَ فَقَدْ اَطَاعَ اللّٰهَۚ وَمَنْ تَوَلّٰى فَمَٓا اَرْسَلْنَاكَ عَلَيْهِمْ حَف۪يظًاۜजिसने रसूल की इताअ़त (आज्ञा पालन) की, तो बेशक उसने अल्लाह की इताअ़त की, और जिसने मुँह मोड़ा, तो ‘हमने’ आप को उन पर रखवाला (संरक्षक) बना कर नहीं भेजा है।
- وَيَقُولُونَ طَاعَةٌۘ فَاِذَا بَرَزُوا مِنْ عِنْدِكَ بَيَّتَ طَٓائِفَةٌ مِنْهُمْ غَيْرَ الَّذ۪ي تَقُولُۜ وَاللّٰهُ يَكْتُبُ مَا يُبَيِّتُونَۚ فَاَعْرِضْ عَنْهُمْ وَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَك۪يلًاऔर ये लोग कहते हैं,(हम) फरमांबरदारी करते हैं,’’ लेकिन जब आप के पास से हटते हैं, तो उनमें से एक गिरोह रात के वक़्त उसका उल्टा मश्विरा (षडयंत्र) करता है, और जो कुछ ये षडयंत्र करते हैं, अल्लाह उसे लिख रहा है, तो तुम उनसे रूख फेर लो और अल्लाह पर भरोसा रखो, और अल्लाह ही काफ़ी कारसाज़ (कार्य कारी) है।
- اَفَلَا يَتَدَبَّرُونَ الْقُرْاٰنَۜ وَلَوْ كَانَ مِنْ عِنْدِ غَيْرِ اللّٰهِ لَوَجَدُوا ف۪يهِ اخْتِلَافًا كَث۪يرًاक्या ये लोग कुर्आन में सोच-विचार नहीं करते? अगर यह अल्लाह के अ़लावा किसी और की ओर से होता, तो उसमें (बहुत) इख़्तिलाफ़ (विरोधाभास) पाते।
- وَاِذَا جَٓاءَهُمْ اَمْرٌ مِنَ الْاَمْنِ اَوِ الْخَوْفِ اَذَاعُوا بِه۪ۜ وَلَوْ رَدُّوهُ اِلَى الرَّسُولِ وَاِلٰٓى اُو۬لِي الْاَمْرِ مِنْهُمْ لَعَلِمَهُ الَّذ۪ينَ يَسْتَنْبِطُونَهُ مِنْهُمْۜ وَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَتُهُ لَاتَّبَعْتُمُ الشَّيْطَانَ اِلَّا قَل۪يلًاऔर जब उनके पास कोई बात अम्न की या ख़ौफ़ की पहुँचती है, तो उसे फैला देते हैं, और अगर यह उसे रसूल या अपने में के सरदारों (अधिकारी) के पास पहुँचते हैं, तो उनमें से जो लोग जाँचने की योग्यता रखते हैं उसकी अस्लियत जान लेते हैं; और अगर तुम पर अल्लाह का फ़ज्ल और उसकी मेहरबानी न होती, तो कुछ लोगों के सिवा सब शैतान की ही पैरवी करने वाले होते।
- فَقَاتِلْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۚ لَا تُكَلَّفُ اِلَّا نَفْسَكَ وَحَرِّضِ الْمُؤْمِن۪ينَۚ عَسَى اللّٰهُ اَنْ يَكُفَّ بَأْسَ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ وَاللّٰهُ اَشَدُّ بَأْسًا وَاَشَدُّ تَنْك۪يلًاतो अल्लाह की राह में जंग कीजिए, आप पर ज़िम्मेदारी नहीं डाली जाती, सिवाय आप की अपनी ज़ात के; और ईमान वालों को (जंग के लिए) उभारते रहिए; और उम्मीद है कि अल्लाह काफ़िरों का ज़ोर रोक ले, और अल्लाह बड़ा ज़ोर वाला, सख्त सज़ा देने वाला है।
- مَنْ يَشْفَعْ شَفَاعَةً حَسَنَةً يَكُنْ لَهُ نَص۪يبٌ مِنْهَاۚ وَمَنْ يَشْفَعْ شَفَاعَةً سَيِّئَةً يَكُنْ لَهُ كِفْلٌ مِنْهَاۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ مُق۪يتًاजो व्यक्ति अच्छी सिफ़ारिश करेगा, उसको उसमें से हिस्सा मिलेगा, और जो कोई बुरी सिफ़ारिश करेगा, तो उसकी वजह से उसका बोझ उस पर पड़ कर रहेगा,और अल्लाह को तो हर चीज़ पर क़ुद्रत है।
- وَاِذَا حُيّ۪يتُمْ بِتَحِيَّةٍ فَحَيُّوا بِاَحْسَنَ مِنْهَٓا اَوْ رُدُّوهَاۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ حَس۪يبًاऔर जब तुम्हें सलाम किया जाए, तो तुम उससे बेहतर तरीक़े से सलाम करो, या उसी को लौटा दो, बेशक अल्लाह हर चीज़ का ह़िसाब लेने वाला है।
- اَللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ لَيَجْمَعَنَّكُمْ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِ لَا رَيْبَ ف۪يهِۜ وَمَنْ اَصْدَقُ مِنَ اللّٰهِ حَد۪يثًا۟अल्लाह वह है कि कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं सिवाय उसके, ‘वह’ ज़रूर तुम सब को क़ियामत के दिन इकट्ठा करेगा, जिसके आने में कोई शक नहीं, और अल्लाह से बढ़ कर सच्ची बात किसकी हो सकती है!
- فَمَا لَكُمْ فِي الْمُنَافِق۪ينَ فِئَتَيْنِ وَاللّٰهُ اَرْكَسَهُمْ بِمَا كَسَبُواۜ اَتُر۪يدُونَ اَنْ تَهْدُوا مَنْ اَضَلَّ اللّٰهُۜ وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَلَنْ تَجِدَ لَهُ سَب۪يلًاफिर तुम्हें क्या हो गया है कि मुनाफ़िक़ोंं (कप्टाचारियों) के बारे में तुम दो गिरोह हो गये, ऐसी ह़ालत में कि अल्लाह ने उनके करतूतों की वजह से उन्हें उल्टा फेर दिया? क्या तुम चाहते हो कि उन्हें राह दिखाओ, जिसे अल्लाह ने गुमराह कर रखा है? और जिसे अल्लाह गुमराह कर दे, उसके लिए तुम हरगिज़ रास्ता नहीं पा सकते;
- وَدُّوا لَوْ تَكْفُرُونَ كَمَا كَفَرُوا فَتَكُونُونَ سَوَٓاءً فَلَا تَتَّخِذُوا مِنْهُمْ اَوْلِيَٓاءَ حَتّٰى يُهَاجِرُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۜ فَاِنْ تَوَلَّوْا فَخُذُوهُمْ وَاقْتُلُوهُمْ حَيْثُ وَجَدْتُمُوهُمْۖ وَلَا تَتَّخِذُوا مِنْهُمْ وَلِيًّا وَلَا نَص۪يرًاۙये लोग तो चाहते हैं, कि जिस तरह वे ख़ुद काफ़िर (इन्कारी) हैं, तुम भी काफ़िर हो कर बराबर हो जाओ, तो जब तक वे अल्लाह की राह में घर बार (वतन) न छोडं़े, उनमें से किसी को दोस्त (राज़दार) न बनाना; फिर अगर वह (सच्चाई से) मुँह मोडं़े और ज़ुल्म करते रहें तो उन्हें पकड़ो, और जहाँ कहीं उन्हें पाओ (अर्थात चाहे कअ़बः के पास ही क्यों न हों) क़त्ल कर दो, और उनमें से तुम किसी को साथी और मदद्गार न बनाओ;
- اِلَّا الَّذ۪ينَ يَصِلُونَ اِلٰى قَوْمٍ بَيْنَكُمْ وَبَيْنَهُمْ م۪يثَاقٌ اَوْ جَٓاؤُ۫كُمْ حَصِرَتْ صُدُورُهُمْ اَنْ يُقَاتِلُوكُمْ اَوْ يُقَاتِلُوا قَوْمَهُمْۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَسَلَّطَهُمْ عَلَيْكُمْ فَلَقَاتَلُوكُمْۚ فَاِنِ اعْتَزَلُوكُمْ فَلَمْ يُقَاتِلُوكُمْ وَاَلْقَوْا اِلَيْكُمُ السَّلَمَۙ فَمَا جَعَلَ اللّٰهُ لَكُمْ عَلَيْهِمْ سَب۪يلًاसिवाय उन लोगों के जो ऐसे लोगों से जा मिले हों, जिनसे तुम्हारे और उनके बीच कोई समझौता हो, या वह तुम्हारे पास इस ह़ालत में आएँ कि उनके दिल तुम्हारे साथ या अपनी क़ौम के साथ लड़ने से रूक गये हों और अगर अल्लाह चाहता तो उन्हें तुम पर क़ाबू दे देता, तो वे तुम से ज़रूर लड़ते; फिर अगर वे तुमसे अलग रहें और तुमसे न लडं़े और सुलह़ के लिए तुम्हारी ओर हाथ बढ़ाएँ तो उनके ख़िलाफ़ अल्लाह ने तुम्हारे लिए कोई (ज़बर्दस्ती का) रास्ता नहीं रखा है।
- سَتَجِدُونَ اٰخَر۪ينَ يُر۪يدُونَ اَنْ يَأْمَنُوكُمْ وَيَأْمَنُوا قَوْمَهُمْۜ كُلَّمَا رُدُّٓوا اِلَى الْفِتْنَةِ اُرْكِسُوا ف۪يهَاۚ فَاِنْ لَمْ يَعْتَزِلُوكُمْ وَيُلْقُٓوا اِلَيْكُمُ السَّلَمَ وَيَكُفُّٓوا اَيْدِيَهُمْ فَخُذُوهُمْ وَاقْتُلُوهُمْ حَيْثُ ثَقِفْتُمُوهُمْۜ وَاُو۬لٰٓئِكُمْ جَعَلْنَا لَكُمْ عَلَيْهِمْ سُلْطَانًا مُب۪ينًا۟तुम कुछ और ऐसे लोग भी पाओगे, जो यह चाहते हैं कि तुमसे भी अम्न में रहें और अपनी क़ौम से भी अम्न में रहें, लेकिन जब फ़ित्ना फ़साद पैदा करने को बुलाए जाएँ तो उसमें औंधे मुँह गिर जाएँ, तो ऐसे लोग अगर तुमसे (लड़ने से) न किनारा पकडं़े और न तुम्हारी ओर सुलह़ (का पैग़ाम) भेजें, और न अपने हाथों को रोकें, तो उनको पकड़ लो, और जहां पाओ क़त्ल कर दो, उन लोगों के ख़िलाफ़ ‘हमने’ तुम्हें खुला अधिकार दे रखा है।
- وَمَا كَانَ لِمُؤْمِنٍ اَنْ يَقْتُلَ مُؤْمِنًا اِلَّا خَطَـًٔاۚ وَمَنْ قَتَلَ مُؤْمِنًا خَطَـًٔا فَتَحْر۪يرُ رَقَبَةٍ مُؤْمِنَةٍ وَدِيَةٌ مُسَلَّمَةٌ اِلٰٓى اَهْلِه۪ٓ اِلَّٓا اَنْ يَصَّدَّقُواۜ فَاِنْ كَانَ مِنْ قَوْمٍ عَدُوٍّ لَكُمْ وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَتَحْر۪يرُ رَقَبَةٍ مُؤْمِنَةٍۜ وَاِنْ كَانَ مِنْ قَوْمٍ بَيْنَكُمْ وَبَيْنَهُمْ م۪يثَاقٌ فَدِيَةٌ مُسَلَّمَةٌ اِلٰٓى اَهْلِه۪ وَتَحْر۪يرُ رَقَبَةٍ مُؤْمِنَةٍۚ فَمَنْ لَمْ يَجِدْ فَصِيَامُ شَهْرَيْنِ مُتَتَابِعَيْنِۘ تَوْبَةً مِنَ اللّٰهِۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَل۪يمًا حَك۪يمًاऔर यह किसी ईमान वाले का काम नहीं कि वह किसी ईमान वाले को क़त्ल कर दे, मगर भूल- चूक की बात और है; और कोई व्यक्ति अगर ग़लती से किसी ईमान वाले को क़त्ल कर दे, तो एक ईमान वाले ग़ुलाम को आज़ाद करना होगा और खूँ-बहा (अर्थदण्ड) उस (मारे गये व्यक्ति) के घर वालों को सौंपना होगा। हाँ अगर वे अपनी खुशी से छोड़ दें; और अगर वह उन लोगों में से हो, जो तुम्हारा दुश्मन हो, और वह (मारा जाने वाला) खुद मोमिन रहा हो, तो एक मोमिन को ग़ुलामी से आज़ाद करना होगा; और अगर वह (मरने वाला) उन लोगों में से हो कि तुम्हारे और उनके बीच कोई लिखित समझौता हो, तो खूँ-बहा (अर्थदण्ड) उसके घर वालों को सौंपना होगा, और एक मोमिन गुलाम आज़ाद करना होगा, लेकिन जो (गुलाम) न पाए तो वह लगातार दो महीने के रोज़े रखे, यह (तौबः) अल्लाह की ओर से है, और अल्लाह बड़ा जानने वाला, ह़िकमत (तत्वदर्शी) वाला है;
- وَمَنْ يَقْتُلْ مُؤْمِنًا مُتَعَمِّدًا فَجَزَٓاؤُ۬هُ جَهَنَّمُ خَالِدًا ف۪يهَا وَغَضِبَ اللّٰهُ عَلَيْهِ وَلَعَنَهُ وَاَعَدَّ لَهُ عَذَابًا عَظ۪يمًاऔर जो व्यक्ति जान बूझ कर किसी ईमान वाले को क़त्ल करे, तो उसका बदला जहन्नम है, जिसमें वह हमेशा रहेगा; और उस पर अल्लाह का ग़ज़ब और उसकी लानत है, और उसके लिए अल्लाह ने बड़ा अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا ضَرَبْتُمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ فَتَبَيَّنُوا وَلَا تَقُولُوا لِمَنْ اَلْقٰٓى اِلَيْكُمُ السَّلَامَ لَسْتَ مُؤْمِنًاۚ تَبْتَغُونَ عَرَضَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۘ فَعِنْدَ اللّٰهِ مَغَانِمُ كَث۪يرَةٌۜ كَذٰلِكَ كُنْتُمْ مِنْ قَبْلُ فَمَنَّ اللّٰهُ عَلَيْكُمْ فَتَبَيَّنُواۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرًاऐ ईमान वालो! जब तुम अल्लाह की राह में निकलो तो खूब जाँच लिया करो, और जो व्यक्ति तुम्हें सलाम करे, उससे यह न कहो कि तुम मोमिन नहीं; तुम दुनियावी ज़िन्दगी का सामान तालाश करते हो, तो अल्लाह के पास तो बहुत मालेग़नीमत है, ऐसे ही तुम भी तो पहले थे, फिर अल्लाह ने तुम पर इन्अ़ाम किया; तो ख़ूब जाँच लिया करो, बेशक तुम जो कुछ करते हो, अल्लाह उसकी खूब ख़बर रखता है।
- لَا يَسْتَوِي الْقَاعِدُونَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَ غَيْرُ اُو۬لِي الضَّرَرِ وَالْمُجَاهِدُونَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ بِاَمْوَالِهِمْ وَاَنْفُسِهِمْۜ فَضَّلَ اللّٰهُ الْمُجَاهِد۪ينَ بِاَمْوَالِهِمْ وَاَنْفُسِهِمْ عَلَى الْقَاعِد۪ينَ دَرَجَةًۜ وَكُلًّا وَعَدَ اللّٰهُ الْحُسْنٰىۜ وَفَضَّلَ اللّٰهُ الْمُجَاهِد۪ينَ عَلَى الْقَاعِد۪ينَ اَجْرًا عَظ۪يمًاۙईमान वालों में से वे लोग जो बिना किसी वजह के बैठे रहते हैं (और लड़ने से जी चुराते हैं), और जो अल्लाह की राह में अपनी जान और माल से जिहाद (जान तोड़ कोशिश) करते हैं, दोनों बराबर नहीं हो सकते, अल्लाह ने (घरों में) बैठे रहने वालों के मुक़ाबले में अपनी जान और माल से जिहाद (जान तोड़ कोशिश) करने वालों का दर्जा बढ़ा रखा है, और भलाई का वादा तो अल्लाह ने सभी से कर रखा है; (लेकिन) अल्लाह ने बैठे रहने वालों के मुकाबले में जिहाद करने वालों का बड़ा बदला रखा है।
- دَرَجَاتٍ مِنْهُ وَمَغْفِرَةً وَرَحْمَةًۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًا۟अल्लाह की ओर से दर्जे हैं, मग़्फ़िरत व रह़मत (दयालुता) है, और अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ تَوَفّٰيهُمُ الْمَلٰٓئِكَةُ ظَالِم۪ٓي اَنْفُسِهِمْ قَالُوا ف۪يمَ كُنْتُمْۜ قَالُوا كُنَّا مُسْتَضْعَف۪ينَ فِي الْاَرْضِۜ قَالُٓوا اَلَمْ تَكُنْ اَرْضُ اللّٰهِ وَاسِعَةً فَتُهَاجِرُوا ف۪يهَاۜ فَاُو۬لٰٓئِكَ مَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُۜ وَسَٓاءَتْ مَص۪يرًاۙजो लोग अपने आप पर ज़ुल्म करते हैं, जब फ़रिश्ते उनकी जान निकालते हैं, तो कहते हैं, ‘‘तुम किस ह़ालत में पड़े रहे?’’ वे कहते हैं, ‘‘हम धरती में कमज़ोर और बेबस थे।’’ फ़रिश्ते कहते हैं, ‘‘क्या अल्लाह की धरती वसीअ़ (विस्तृत) न थी कि तुम हिज्रत करके (घर बार छोड़कर) कहीं चले जाते?’’ तो ये वही लोग हैं जिनका ठिकाना जहन्नम है, और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है;
- اِلَّا الْمُسْتَضْعَف۪ينَ مِنَ الرِّجَالِ وَالنِّسَٓاءِ وَالْوِلْدَانِ لَا يَسْتَط۪يعُونَ ح۪يلَةً وَلَا يَهْتَدُونَ سَب۪يلًاसिवाय उन कमज़ोर मर्दो, अ़ौरतों और बच्चों के, जिनके बस में न कोई उपाय है और न कोई राह पाते हैं;
- فَاُو۬لٰٓئِكَ عَسَى اللّٰهُ اَنْ يَعْفُوَ عَنْهُمْۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَفُوًّا غَفُورًاतो यह लोग ऐसे हैं जिन्हें उम्मीद है कि अल्लाह माफ़ कर देगा, और अल्लाह है ही बड़ा माफ़ करने वाला, बड़ा बख्शने वाला (क्षमाशील)।
- وَمَنْ يُهَاجِرْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ يَجِدْ فِي الْاَرْضِ مُرَاغَمًا كَث۪يرًا وَسَعَةًۜ وَمَنْ يَخْرُجْ مِنْ بَيْتِه۪ مُهَاجِرًا اِلَى اللّٰهِ وَرَسُولِه۪ ثُمَّ يُدْرِكْهُ الْمَوْتُ فَقَدْ وَقَعَ اَجْرُهُ عَلَى اللّٰهِۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًا۟और जो व्यक्ति अल्लाह की राह में हिजरत करेगा, वह ज़मीन पर बहुत जगह और गुन्जाइश पाएगा, और जो व्यक्ति अपने घर से अल्लाह और उसके रसूल के लिए हिज्रत करता हुआ निकले, उसे फिर मौत आ जाए, तो उसका बदला अल्लाह के ज़िम्मे हो गया, और अल्लाह तो है ही बड़ा बख्शने वाला, मेहरबान ।
- وَاِذَا ضَرَبْتُمْ فِي الْاَرْضِ فَلَيْسَ عَلَيْكُمْ جُنَاحٌ اَنْ تَقْصُرُوا مِنَ الصَّلٰوةِۗ اِنْ خِفْتُمْ اَنْ يَفْتِنَكُمُ الَّذ۪ينَ كَفَرُواۜ اِنَّ الْكَافِر۪ينَ كَانُوا لَكُمْ عَدُوًّا مُب۪ينًاऔर जब तुम धरती पर सफ़र करो, तो तुम पर कुछ गुनाह नहीं, कि नमाज़ को कम करके पढ़ो; अगर तुम्हें डर हो कि काफ़िर लोग तुम्हें सताएँगे, बेशक काफ़िर तुम्हारे खुले हुए दुश्मन हैं।
- وَاِذَا كُنْتَ ف۪يهِمْ فَاَقَمْتَ لَهُمُ الصَّلٰوةَ فَلْتَقُمْ طَٓائِفَةٌ مِنْهُمْ مَعَكَ وَلْيَأْخُذُٓوا اَسْلِحَتَهُمْ۠ فَاِذَا سَجَدُوا فَلْيَكُونُوا مِنْ وَرَٓائِكُمْۖ وَلْتَأْتِ طَٓائِفَةٌ اُخْرٰى لَمْ يُصَلُّوا فَلْيُصَلُّوا مَعَكَ وَلْيَأْخُذُوا حِذْرَهُمْ وَاَسْلِحَتَهُمْۚ وَدَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَوْ تَغْفُلُونَ عَنْ اَسْلِحَتِكُمْ وَاَمْتِعَتِكُمْ فَيَم۪يلُونَ عَلَيْكُمْ مَيْلَةً وَاحِدَةًۜ وَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ اِنْ كَانَ بِكُمْ اَذًى مِنْ مَطَرٍ اَوْ كُنْتُمْ مَرْضٰٓى اَنْ تَضَعُٓوا اَسْلِحَتَكُمْۚ وَخُذُوا حِذْرَكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ اَعَدَّ لِلْكَافِر۪ينَ عَذَابًا مُه۪ينًاऔर जब आप उनके बीच में हों और उसी (लड़ाई की) ह़ालत में नमाज़ पढ़ने के लिए खड़े हों, तो चाहिए कि उनमें से एक गिरोह के लोग आप के साथ खड़े हो जाएँ और अपने हथियार से लैस रहें, फिर जब वे सज्दः कर लें, तो उन्हें चाहिए कि वे हटकर तुम्हारे पीछे हो जाएँ; और दूसरे गिरोह के लोग, जिन्होंने अभी नमाज़ नहीं पढ़ी, आएँ और तुम्हारे साथ नमाज़ पढ़ें, ओैर उन्हें भी चाहिए कि वे भी अपने बचाव के सामान और हथियार लिए रहें; काफ़िर चाहते हैं कि तुम अपने हथियारों और सामान से ग़ाफ़िल (असावधान) हो जाओ, तो यह लोग तुम्हारे ऊपर एक साथ टूट पडें़; अगर बारिश की वजह से तुम्हें तक्लीफ़ होती हो या तुम बीमार हो, तो तुम्हारे लिए कोई गुनाह नहीं कि अपने हथियार रख दो, फिर भी अपने बचाव का सामान लिए रहो, अल्लाह ने काफ़िरों (इन्कारियों) के लिए रूस्वा करने वाला अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- فَاِذَا قَضَيْتُمُ الصَّلٰوةَ فَاذْكُرُوا اللّٰهَ قِيَامًا وَقُعُودًا وَعَلٰى جُنُوبِكُمْۚ فَاِذَا اطْمَأْنَنْتُمْ فَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَۚ اِنَّ الصَّلٰوةَ كَانَتْ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ كِتَابًا مَوْقُوتًاफिर जब तुम नमाज़ अदा कर चुको, तो खड़े, बैठे और लेटे अल्लाह को याद करते रहो, फिर जब तुम्हें इत्मिनान हो जाए तो नमाज़ को क़ायम करो, बेशक नमाज़ तो ईमान वालों पर वक़्त की पाबंदी के साथ फर्ज़ (अनिवार्य) है।
- وَلَا تَهِنُوا فِي ابْتِغَٓاءِ الْقَوْمِۜ اِنْ تَكُونُوا تَأْلَمُونَ فَاِنَّهُمْ يَأْلَمُونَ كَمَا تَأْلَمُونَۚ وَتَرْجُونَ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا يَرْجُونَۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَل۪يمًا حَك۪يمًا۟और उन लोगों का पीछा करने में सुस्ती न दिखाओ, अगर तुम्हें दुःख पहुँचता है; तो उन्हें भी तो दुःख पहुँचता है जिस तरह तुमको दुःख पहुँचता है; और अल्लाह से तुम उस चीज़ की उम्मीद करते हो, जिस चीज़ की वह उम्मीद नहीं करते; अल्लाह तो सब कुछ जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- اِنَّٓا اَنْزَلْنَٓا اِلَيْكَ الْكِتَابَ بِالْحَقِّ لِتَحْكُمَ بَيْنَ النَّاسِ بِمَٓا اَرٰيكَ اللّٰهُۜ وَلَا تَكُنْ لِلْخَٓائِن۪ينَ خَص۪يمًاۙ‘हमने’ आप पर किताब ह़क़ के साथ उतारी, ताकि आप लोगों के बीच फ़ैसला उसके अनुसार करें; और आप ख़ियानत करने वालों (विश्वास घातों) की हिमायत में कभी बातें न करें।
- وَاسْتَغْفِرِ اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ غَفُورًا رَح۪يمًاۚऔर अल्लाह से माफ़ी की दुअ़ा करें, बेशक अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, मेहरबान है।
- وَلَا تُجَادِلْ عَنِ الَّذ۪ينَ يَخْتَانُونَ اَنْفُسَهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ مَنْ كَانَ خَوَّانًا اَث۪يمًاۚऔर आप उन लोगों की ओर से बहस न कीजिए जो लोग ख़ुद अपनों के साथ ख़ियानत करते हैं, और अल्लाह ख़ियानत करने वालें मुज्रिमों को पसंद नहीं करता;
- يَسْتَخْفُونَ مِنَ النَّاسِ وَلَا يَسْتَخْفُونَ مِنَ اللّٰهِ وَهُوَ مَعَهُمْ اِذْ يُبَيِّتُونَ مَا لَا يَرْضٰى مِنَ الْقَوْلِۜ وَكَانَ اللّٰهُ بِمَا يَعْمَلُونَ مُح۪يطًاये लोगों से तो छिपते हैं और अल्लाह से नहीं छिपते हालांकि ‘वह’ उनके साथ होता है; जब वे रातों को ऐसी बातों के मश्विरे किया करते हैं जिसको ‘वह’ पसंद नहीं करता, और अल्लाह उनके तमाम कामों (ज्ञान के) को घेरे में लिए हुए है।
- هَٓا اَنْتُمْ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ جَادَلْتُمْ عَنْهُمْ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا فَمَنْ يُجَادِلُ اللّٰهَ عَنْهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ اَمْ مَنْ يَكُونُ عَلَيْهِمْ وَك۪يلًاभला तुम लोग दुनिया की ज़िन्दगी में तो उनकी ओर से बहस कर लेते हो, क़ियामत के दिन उनकी ओर से अल्लाह के साथ कौन बहस करेगा, और कौन उनका वकील होगा।
- وَمَنْ يَعْمَلْ سُٓوءًا اَوْ يَظْلِمْ نَفْسَهُ ثُمَّ يَسْتَغْفِرِ اللّٰهَ يَجِدِ اللّٰهَ غَفُورًا رَح۪يمًاऔर जो व्यक्ति बुरा काम कर बैठे? या अपने आप पर ज़ुल्म कर ले, फिर अल्लाह से माफ़ी की दुअ़ा करे, तो अल्लाह को बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला पाएगा।
- وَمَنْ يَكْسِبْ اِثْمًا فَاِنَّمَا يَكْسِبُهُ عَلٰى نَفْسِه۪ۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَل۪يمًا حَك۪يمًاऔर जो व्यक्ति गुनाह करता है, तो वह उसका वबाल उसी पर है, और अल्लाह तो खूब जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَمَنْ يَكْسِبْ خَط۪ٓيـَٔةً اَوْ اِثْمًا ثُمَّ يَرْمِ بِه۪ بَر۪ٓيـًٔا فَقَدِ احْتَمَلَ بُهْتَانًا وَاِثْمًا مُب۪ينًا۟और जो व्यक्ति कोई ग़लती या गुनाह करे, फिर उसे किसी बेगुनाह पर थोप दे, तो उसने बोहतान(आरोप) और खुले गुनाह का बोझ अपने ऊपर ले लिया।
- وَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكَ وَرَحْمَتُهُ لَهَمَّتْ طَٓائِفَةٌ مِنْهُمْ اَنْ يُضِلُّوكَۜ وَمَا يُضِلُّونَ اِلَّٓا اَنْفُسَهُمْ وَمَا يَضُرُّونَكَ مِنْ شَيْءٍۜ وَاَنْزَلَ اللّٰهُ عَلَيْكَ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَ وَعَلَّمَكَ مَا لَمْ تَكُنْ تَعْلَمُۜ وَكَانَ فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكَ عَظ۪يمًاऔर अगर तुम पर अल्लाह का फज़्ल और मेहरबानी न होती, तो उनमें से एक गिरोह ने तुम को तो बहकाने का इरादा कर ही लिया था, और ये अपने सिवा किसी को बहका नहीं सकते, और न तुम्हारा कुछ बिगाड़ सकते हैं; और अल्लाह ने तुम पर किताब और हिक्मत (दानाई) उतारी और उसने तुम्हें वे बातें सिखाई हैं जो तुम जानते न थे, और अल्लाह का तुम पर बहुत बड़ा फज़्ल है।
- لَا خَيْرَ ف۪ي كَث۪يرٍ مِنْ نَجْوٰيهُمْ اِلَّا مَنْ اَمَرَ بِصَدَقَةٍ اَوْ مَعْرُوفٍ اَوْ اِصْلَاحٍ بَيْنَ النَّاسِۜ وَمَنْ يَفْعَلْ ذٰلِكَ ابْتِغَٓاءَ مَرْضَاتِ اللّٰهِ فَسَوْفَ نُؤْت۪يهِ اَجْرًا عَظ۪يمًاउन लोगों की बहुत सी काना फूसियाँ अच्छी नहीं होतीं, हाँ, जो व्यक्ति सद्क़ा देने या भलाई करने या लोगों के बीच सुधार करने के लिए कुछ कहे, तो उसकी बात और है; और जो कोई यह काम अल्लाह की खुशी के लिए करेगा, उसे हम ज़रूर बड़ा बदला अ़ता करेंगे।
- وَمَنْ يُشَاقِقِ الرَّسُولَ مِنْ بَعْدِ مَا تَبَيَّنَ لَهُ الْهُدٰى وَيَتَّبِعْ غَيْرَ سَب۪يلِ الْمُؤْمِن۪ينَ نُوَلِّه۪ مَا تَوَلّٰى وَنُصْلِه۪ جَهَنَّمَۜ وَسَٓاءَتْ مَص۪يرًا۟और जो व्यक्ति इसके बाद भी,कि सीधा रास्ता खुलकर उसके सामने आ गया है रसूल की मुख़ािलफत (विरोध) करेगा और ईमान वालों के रास्ते के सिवा और रास्ते पर चलेगा तो ‘हम’ उसे उसी पर चलने देंगे, जिसको उसने अपनाया होगा और उसे जहन्नम में झोंक देंगे, और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।
- اِنَّ اللّٰهَ لَا يَغْفِرُ اَنْ يُشْرَكَ بِه۪ وَيَغْفِرُ مَا دُونَ ذٰلِكَ لِمَنْ يَشَٓاءُۜ وَمَنْ يُشْرِكْ بِاللّٰهِ فَقَدْ ضَلَّ ضَلَالًا بَع۪يدًاअल्लाह उस चीज़ को माफ़ नहीं करेगा कि उसके साथ किसी को साझीदार बनाया जाए, हाँ इससे कम दर्जे के गुनाह को, जिसके लिए चाहेगा, माफ़ कर देगा; और जिसने अल्लाह के साथ किसी को साझीदार ठहराया, तो वह भटक कर बहुत दूर जा पड़ा।
- اِنْ يَدْعُونَ مِنْ دُونِه۪ٓ اِلَّٓا اِنَاثًاۚ وَاِنْ يَدْعُونَ اِلَّا شَيْطَانًا مَر۪يدًاۙयह जो अल्लाह के सिवा पुकारते हैं तो बस अ़ौरतों (देवियों) को, और वे तो बस सरकश शैतान को ही पुकारते हैं;
- لَعَنَهُ اللّٰهُۢ وَقَالَ لَاَتَّخِذَنَّ مِنْ عِبَادِكَ نَص۪يبًا مَفْرُوضًاۙजिस पर अल्लाह की लानत है, उसने कहा था, ‘‘मैं तेरे बन्दों से एक मुक़र्रर (निश्चित) हिस्सा ले कर रहूँगा,
- وَلَاُضِلَّنَّهُمْ وَلَاُمَنِّيَنَّهُمْ وَلَاٰمُرَنَّهُمْ فَلَيُبَتِّكُنَّ اٰذَانَ الْاَنْعَامِ وَلَاٰمُرَنَّهُمْ فَلَيُغَيِّرُنَّ خَلْقَ اللّٰهِۜ وَمَنْ يَتَّخِذِ الشَّيْطَانَ وَلِيًّا مِنْ دُونِ اللّٰهِ فَقَدْ خَسِرَ خُسْرَانًا مُب۪ينًاۜऔर मैं उन्हें गुमराह करके रहूँगा और उनको तमन्नाओं में उलझाऊँगा, और उन्हें हुक्म दूँगा तो वे चौपायों के कान फाड़ेंगे, और उन्हें हुक्म दूँगा, तो वे अल्लाह की बनावट में तब्दीली (परिवर्तन) करेंगे,’’ और जिसने अल्लाह को छोड़ कर शैतान को दोस्त बनाया, वह खुले हुए घाटे में पड़ गया।
- يَعِدُهُمْ وَيُمَنّ۪يهِمْۜ وَمَا يَعِدُهُمُ الشَّيْطَانُ اِلَّا غُرُورًاवह उनसे वादा करता है और उन्हें तमन्नाओं में उलझाए रखता है, और शैतान उनसे जो कुछ वादा करता है वह एक धोखे के सिवा कुछ भी नहीं होता।
- اُو۬لٰٓئِكَ مَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُ وَلَا يَجِدُونَ عَنْهَا مَح۪يصًاयही वे लोग हैं जिनका ठिकाना जहन्नम है और उससे बचने का कोई ठिकाना न पा सकेंगे।
- وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ سَنُدْخِلُهُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ وَعْدَ اللّٰهِ حَقًّاۜ وَمَنْ اَصْدَقُ مِنَ اللّٰهِ ق۪يلًاऔर जो लोग ईमान लाए और नेक काम करते रहे, उन्हें ‘हम’ जल्द ही जन्नत (बाग़ों) में दाख़िल करेंगे, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, उनमें वे हमेशा-हमेश रहेंगे, अल्लाह का वादा सच्चा है, और अल्लाह से बढ़ कर कौन बात का सच्चा हो सकता है?
- لَيْسَ بِاَمَانِيِّكُمْ وَلَٓا اَمَانِيِّ اَهْلِ الْكِتَابِۜ مَنْ يَعْمَلْ سُٓوءًا يُجْزَ بِه۪ۙ وَلَا يَجِدْ لَهُ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلِيًّا وَلَا نَص۪يرًاबात न तुम्हारे इच्छाओं की है न अह्ले किताब के तमन्नाओं की है, जो व्यक्ति बुरे अ़मल करेगा उसे उसका बदला दिया जाएगा, और वह अल्लाह के सिवा न कोई हिमायती पाएगा और न मदद्गार।
- وَمَنْ يَعْمَلْ مِنَ الصَّالِحَاتِ مِنْ ذَكَرٍ اَوْ اُنْثٰى وَهُوَ مُؤْمِنٌ فَاُو۬لٰٓئِكَ يَدْخُلُونَ الْجَنَّةَ وَلَا يُظْلَمُونَ نَق۪يرًاऔर जो कोई नेक काम करेगा, मर्द हो या अ़ौरत, और वह ईमान वाला भी हो तो ऐसे लोग जन्नत में दाख़िल होंगे, और उन को रत्ती बराबर भी ज़ुल्म न होगा।
- وَمَنْ اَحْسَنُ د۪ينًا مِمَّنْ اَسْلَمَ وَجْهَهُ لِلّٰهِ وَهُوَ مُحْسِنٌ وَاتَّبَعَ مِلَّةَ اِبْرٰه۪يمَ حَن۪يفًاۜ وَاتَّخَذَ اللّٰهُ اِبْرٰه۪يمَ خَل۪يلًاऔर दीन में उससे बेहतर कौन हो सकता है! जो अपने आप को अल्लाह के सामने झुका दे और वह मोह़सिन (निःस्वार्थ) भी हो और इब्राहीम के दीन की पैरवी करने वाला भी हो जो सब से कट कर ‘सीधे रास्ते’ पर हो गया था? और अल्लाह ने तो इब्राहीम को अपना दोस्त बना लिया था।
- وَلِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَكَانَ اللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ مُح۪يطًا۟और जो कुछ आसमानों में और ज़मीन में है, सब अल्लाह ही का है और अल्लाह हर चीज़ को घेरे हुए है।
- وَيَسْتَفْتُونَكَ فِي النِّسَٓاءِۜ قُلِ اللّٰهُ يُفْت۪يكُمْ ف۪يهِنَّۙ وَمَا يُتْلٰى عَلَيْكُمْ فِي الْكِتَابِ ف۪ي يَتَامَى النِّسَٓاءِ الّٰت۪ي لَا تُؤْتُونَهُنَّ مَا كُتِبَ لَهُنَّ وَتَرْغَبُونَ اَنْ تَنْكِحُوهُنَّ وَالْمُسْتَضْعَف۪ينَ مِنَ الْوِلْدَانِۙ وَاَنْ تَقُومُوا لِلْيَتَامٰى بِالْقِسْطِۜ وَمَا تَفْعَلُوا مِنْ خَيْرٍ فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِه۪ عَل۪يمًاलोग आप से अ़ौरतों के बारे में फ़त्वा माँगते हैं, कह दीजिए, ‘‘अल्लाह तुम्हें उनके बारे में (निकाह का) फ़त्वा देता है, और जो आयतें पढ़ कर सुनाई जाती हैं यह उन यतीम अ़ौरतों के बारे में है, जिनके ह़क़ तुम अदा नहीं करते, और चाहते हो कि तुम उनके साथ निकाह कर लो; और कमज़ोर यतीम बच्चों के बारे में (भी यही ह़ुक्म है,) और यह भी, कि तुम यतीमों के बारे में भी इन्साफ़ पर क़ायम रहो, जो भलाई भी तुम करोगे, तो अल्लाह उसे खूब जानता है।’’
- وَاِنِ امْرَاَةٌ خَافَتْ مِنْ بَعْلِهَا نُشُوزًا اَوْ اِعْرَاضًا فَلَا جُنَاحَ عَلَيْهِمَٓا اَنْ يُصْلِحَا بَيْنَهُمَا صُلْحًاۜ وَالصُّلْحُ خَيْرٌۜ وَاُحْضِرَتِ الْاَنْفُسُ الشُّحَّۜ وَاِنْ تُحْسِنُوا وَتَتَّقُوا فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرًاऔर अगर किसी आ़ैरत को अपने पति की ओर से ज़्यादती या बेरूख़ी का डर हो, तो इसमें उसके लिए कोई हर्ज नहीं कि वे दोनों आपस में मेल-मिलाप की कोई राह निकाल लें, और मेल -मिलाप अच्छी चीज़ है; और तबीअ़तों (स्वभाव) में कंजूसी तो होती है, और अगर तुम अच्छा व्यवहार रखो और डरते रहो, तो जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उसकी पूरी ख़बर रखता है;
- وَلَنْ تَسْتَط۪يعُٓوا اَنْ تَعْدِلُوا بَيْنَ النِّسَٓاءِ وَلَوْ حَرَصْتُمْ فَلَا تَم۪يلُوا كُلَّ الْمَيْلِ فَتَذَرُوهَا كَالْمُعَلَّقَةِۜ وَاِنْ تُصْلِحُوا وَتَتَّقُوا فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ غَفُورًا رَح۪يمًاऔर तुमसे तो यह हो ही नहीं सकता कि अ़ौरतों के बीच (पूरी तरह) इन्साफ़ करो, चाहे तुम उसकी जितनी इच्छा रखते हो; तो ऐसा भी न करो, कि एक ही ओर लुढ़क जाओ और दूसरी को छोड़ दो कि गोया अधर में लटक रही हो (जैसे कि उसका पति खो गया हो,) लेकिन अगर तुम अपना व्यवहार ठीक रखो और (अल्लाह से) डरते रहो, तो बेशक अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है;
- وَاِنْ يَتَفَرَّقَا يُغْنِ اللّٰهُ كُلًّا مِنْ سَعَتِه۪ۜ وَكَانَ اللّٰهُ وَاسِعًا حَك۪يمًاऔर अगर दोनों अलग हो जाएँं, तो अल्लाह हर एक को अपने फज़्ल से बेपरवाह कर देगा, और अल्लाह बड़े फैलाव वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَلِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَلَقَدْ وَصَّيْنَا الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ مِنْ قَبْلِكُمْ وَاِيَّاكُمْ اَنِ اتَّقُوا اللّٰهَۜ وَاِنْ تَكْفُرُوا فَاِنَّ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَنِيًّا حَم۪يدًاऔर जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है, सब अल्लाह ही का है; और तुम से पहले जिन्हें किताब दी गयी थी, उन्हें और तुम्हें भी, ‘हम’ ने ताकीद की है कि ‘‘अल्लाह का डर रखो,’’ अगर तुम इन्कार करते हो, तो उससे क्या होगा? आसमानों और ज़मीन में जो कुछ है, सब अल्लाह ही का रहेगा, अल्लाह तो बेपरवाह तअ़रीफ़ के लायक़ है।
- وَلِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَك۪يلًاऔर आसमानों में जो कुछ है और ज़मीन में जो कुछ है, सब अल्लाह ही का है और काम बनाने के लिए अल्लाह काफ़ी है।
- اِنْ يَشَأْ يُذْهِبْكُمْ اَيُّهَا النَّاسُ وَيَأْتِ بِاٰخَر۪ينَۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَلٰى ذٰلِكَ قَد۪يرًاऐ लोगो! अगर ‘वह’ चाहे तो तुम्हें हटा दे, और (तुुम्हारी जगह) दूसरे लोगों को ले आए, और अल्लाह को इस पर पूरी क़ुद्रत है।
- مَنْ كَانَ يُر۪يدُ ثَوَابَ الدُّنْيَا فَعِنْدَ اللّٰهِ ثَوَابُ الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۜ وَكَانَ اللّٰهُ سَم۪يعًا بَص۪يرًا۟जो व्यक्ति दुनिया (में अ़मलों) का बदला चाहता है, तो अल्लाह के पास दुनिया, और आख़िरत (दोनों) के लिए बदला है और अल्लाह बड़ा सुनने वाला, देखने वाला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا كُونُوا قَوَّام۪ينَ بِالْقِسْطِ شُهَدَٓاءَ لِلّٰهِ وَلَوْ عَلٰٓى اَنْفُسِكُمْ اَوِ الْوَالِدَيْنِ وَالْاَقْرَب۪ينَۚ اِنْ يَكُنْ غَنِيًّا اَوْ فَق۪يرًا فَاللّٰهُ اَوْلٰى بِهِمَا فَلَا تَتَّبِعُوا الْهَوٰٓى اَنْ تَعْدِلُواۚ وَاِنْ تَلْوُٓ۫ا اَوْ تُعْرِضُوا فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرًاऐ ईमान वालो! अल्लाह के लिए गवाही देते हुए इन्साफ़ पर मज़बूती से जमे रहो, चाहे वह खुद तुम्हारे अपने, या माँ-बाप और नातेदारों के ख़िलाफ़ क्यों न हो; अगर कोई ग़नी हो, या फ़क़ीर, अल्लाह (हर हाल में) दोनों से ज़्यादा ह़क़दार है, तो तुम अपनी इच्छा पूरी करने के लिए इन्साफ़ से न हटना, क्योंकि अगर तुम ग़लत चलोगे या जी चुराओगे, तो जो कुछ तुम कर रहे हो अल्लाह उसकी खूब ख़बर रखता है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اٰمِنُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَالْكِتَابِ الَّذ۪ي نَزَّلَ عَلٰى رَسُولِه۪ وَالْكِتَابِ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ مِنْ قَبْلُۜ وَمَنْ يَكْفُرْ بِاللّٰهِ وَمَلٰٓئِكَتِه۪ وَكُتُبِه۪ وَرُسُلِه۪ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ فَقَدْ ضَلَّ ضَلَالًا بَع۪يدًاऐ ईमान वालो! अल्लाह और उसके रसूल और किताब पर ईमान लाओ जो उसने अपने रसूल पर उतारी है, और उस किताब पर भी, जो वह इससे पहले उतार चुका है; और जो अल्लाह और उसके फ़रिश्ते और उसकी किताबों, और उसके रसूलों, और क़ियामत के दिन का इन्कार करता है, वह गुमराही में बहुत दूर जा पड़ा।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا ثُمَّ كَفَرُوا ثُمَّ اٰمَنُوا ثُمَّ كَفَرُوا ثُمَّ ازْدَادُوا كُفْرًا لَمْ يَكُنِ اللّٰهُ لِيَغْفِرَ لَهُمْ وَلَا لِيَهْدِيَهُمْ سَب۪يلًاۜजो लोग ईमान लाए, फिर इन्कार किया, फिर ईमान लाए, फिर इन्कार किया, फिर कुफ्र में बढ़ते चले गये; तो अल्लाह उन्हें हरगिज़ माफ़ न करेगा और न उन्हें सीधी राह दिखाएगा।
- بَشِّرِ الْمُنَافِق۪ينَ بِاَنَّ لَهُمْ عَذَابًا اَل۪يمًاۙमुनाफ़िक़ों (कप्टाचारियों) को खुशख़बरी सुना दीजिए ‘‘कि उनके लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब है’’
- اَلَّذ۪ينَ يَتَّخِذُونَ الْكَافِر۪ينَ اَوْلِيَٓاءَ مِنْ دُونِ الْمُؤْمِن۪ينَۜ اَيَبْتَغُونَ عِنْدَهُمُ الْعِزَّةَ فَاِنَّ الْعِزَّةَ لِلّٰهِ جَم۪يعًاۜजो ईमान वालों को छोड़ कर काफ़िरों को अपना दोस्त (राज़दार) बनाते हैं, क्या यह उनके पास इज़्ज़त तलाश रहे हैं? इज़्ज़त तो सारी की सारी अल्लाह ही के लिए है।
- وَقَدْ نَزَّلَ عَلَيْكُمْ فِي الْكِتَابِ اَنْ اِذَا سَمِعْتُمْ اٰيَاتِ اللّٰهِ يُكْفَرُ بِهَا وَيُسْتَهْزَاُ بِهَا فَلَا تَقْعُدُوا مَعَهُمْ حَتّٰى يَخُوضُوا ف۪ي حَد۪يثٍ غَيْرِه۪ۘ اِنَّكُمْ اِذًا مِثْلُهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ جَامِعُ الْمُنَافِق۪ينَ وَالْكَافِر۪ينَ ف۪ي جَهَنَّمَ جَم۪يعًاۙऔर ‘वह’ तो तुम्हारे ऊपर इस किताब में हुक्म उतार ही चुका है कि जब तुम सुनो कि अल्लाह की आयतों का इन्कार किया जा रहा है और उनका मज़ाक़ उड़ाया जा रहा है, तो जब तक वे किसी दूसरी बात में न लग जाएँ, उनके पास न बैठो, वरना तुम उन्हीं जैसे हो जाओगे; बेशक अल्लाह मुनाफ़िक़ों (कप्टाचारियों) और काफ़िरों को जहन्नम में इकट्ठा करने वाला है;
- اَلَّذ۪ينَ يَتَرَبَّصُونَ بِكُمْۚ فَاِنْ كَانَ لَكُمْ فَتْحٌ مِنَ اللّٰهِ قَالُٓوا اَلَمْ نَكُنْ مَعَكُمْۘ وَاِنْ كَانَ لِلْكَافِر۪ينَ نَص۪يبٌۙ قَالُٓوا اَلَمْ نَسْتَحْوِذْ عَلَيْكُمْ وَنَمْنَعْكُمْ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَۜ فَاللّٰهُ يَحْكُمُ بَيْنَكُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ وَلَنْ يَجْعَلَ اللّٰهُ لِلْكَافِر۪ينَ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ سَب۪يلًا۟(यह वे लोग हैं) जो तुम्हारे लिए मुसीबत के पड़ने का इन्तिज़ार करते रहते हैं, तो अगर तुम्हें अल्लाह की ओर से फ़त्ह (विजय) हुई, तो कहते हैं, ‘‘क्या हम तुम्हारे साथ न थे? और अगर काफ़िरों को हिस्सा मिल जाए तो कहने लगते हैं, ‘‘क्या हमने तुम्हें घेर नहीं लिया था?’’ और हमने तुम्हें ईमान वालों से बचा नहीं लिया था, तो अल्लाह ही तुम लोगों के बीच क़ियामत के दिन फ़ैसला करेगा, और अल्लाह काफ़िरों को हरगिज़ मोमिनों पर क़ाबू न पाने देगा।
- اِنَّ الْمُنَافِق۪ينَ يُخَادِعُونَ اللّٰهَ وَهُوَ خَادِعُهُمْۚ وَاِذَا قَامُٓوا اِلَى الصَّلٰوةِ قَامُوا كُسَالٰىۙ يُرَٓاؤُ۫نَ النَّاسَ وَلَا يَذْكُرُونَ اللّٰهَ اِلَّا قَل۪يلًاۘमुनाफ़िक़ (कप्टाचारी) अल्लाह के साथ धोखेबाज़ी कर रहे हैं, हालंाकि अल्लाह उन की चालों को उन्हीं पर उलट रहा है; और ये लोग जब नमाज़ के लिए खड़े होते हैं, तो बहुत ही काहिली से खड़े होते हैं, लोगों को दिखाते हैं, और अल्लाह को बहुत कम याद करते हैं;
- مُذَبْذَب۪ينَ بَيْنَ ذٰلِكَۗ لَٓا اِلٰى هٰٓؤُ۬لَٓاءِ وَلَٓا اِلٰى هٰٓؤُ۬لَٓاءِۜ وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَلَنْ تَجِدَ لَهُ سَب۪يلًاबीच में ही अट्के हुए हैं, न इधर (ईमान वालों) के हैं, न उधर (इन्कारियों) के, और जिसे अल्लाह गुमराह रखे, उसके लिए तो तुम कोई राह नहीं पा सकते।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَّخِذُوا الْكَافِر۪ينَ اَوْلِيَٓاءَ مِنْ دُونِ الْمُؤْمِن۪ينَۜ اَتُر۪يدُونَ اَنْ تَجْعَلُوا لِلّٰهِ عَلَيْكُمْ سُلْطَانًا مُب۪ينًاऐ ईमान वालो! मोमिनों को छोड़ कर काफ़िरों (इन्कारियों) को दोस्त मत बनाओ; क्या तुम चाहते हो कि अपने ऊपर अल्लाह की खुली दलील (स्पष्ट तर्क) जुटाओे?
- اِنَّ الْمُنَافِق۪ينَ فِي الدَّرْكِ الْاَسْفَلِ مِنَ النَّارِۚ وَلَنْ تَجِدَ لَهُمْ نَص۪يرًاۙबेशक मुनाफिक़ आग (जहन्नम) के सबसे निचले दर्जे में होंगे और तुम उनका कोई मददगार न पाओगे;
- اِلَّا الَّذ۪ينَ تَابُوا وَاَصْلَحُوا وَاعْتَصَمُوا بِاللّٰهِ وَاَخْلَصُوا د۪ينَهُمْ لِلّٰهِ فَاُو۬لٰٓئِكَ مَعَ الْمُؤْمِن۪ينَۜ وَسَوْفَ يُؤْتِ اللّٰهُ الْمُؤْمِن۪ينَ اَجْرًا عَظ۪يمًاसिवाय उन लोगों के जो तौबः कर ले,ं और अपने आप को सुधार लें, और अल्लाह को मज़बूती से पकड़ लें, और अपने दीन को अल्लाह के लिए ख़ालिस (शुद्ध) कर लें, तो ऐसे लोग मोमिनों के साथ होंगे और अल्लाह मोमिनों को जल्द ही बड़ा बदला देगा।
- مَا يَفْعَلُ اللّٰهُ بِعَذَابِكُمْ اِنْ شَكَرْتُمْ وَاٰمَنْتُمْۜ وَكَانَ اللّٰهُ شَاكِرًا عَل۪يمًاअल्लाह को तुम्हें अ़ज़ाब देकर क्या होगा, अगर तुम शुक्र गुज़ारी करो और ईमान ले आओ तो अल्लाह बड़ा क़दरदान, इल्म वाला है।
- لَا يُحِبُّ اللّٰهُ الْجَهْرَ بِالسُّٓوءِ مِنَ الْقَوْلِ اِلَّا مَنْ ظُلِمَۜ وَكَانَ اللّٰهُ سَم۪يعًا عَل۪يمًاअल्लाह पसंद नहीं करता खुल्लम-खुल्ला बुरी बात (किसी को) कहने को, मगर वह जो मज़लूम हो और अल्लाह खूब सुनता, जानता है।
- اِنْ تُبْدُوا خَيْرًا اَوْ تُخْفُوهُ اَوْ تَعْفُوا عَنْ سُٓوءٍ فَاِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَفُوًّا قَد۪يرًاअगर तुम लोग भलाई खुल्लम-खुाल्ला या छिपा कर करोगे, या किसी बुराई को माफ़ कर दोगे तो अल्लाह भी माफ़ करने वाला, कुदरत वाला है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَكْفُرُونَ بِاللّٰهِ وَرُسُلِه۪ وَيُر۪يدُونَ اَنْ يُفَرِّقُوا بَيْنَ اللّٰهِ وَرُسُلِه۪ وَيَقُولُونَ نُؤْمِنُ بِبَعْضٍ وَنَكْفُرُ بِبَعْضٍۙ وَيُر۪يدُونَ اَنْ يَتَّخِذُوا بَيْنَ ذٰلِكَ سَب۪يلًاۙजो लोग अल्लाह और उसके रसूलों का इन्कार करते हैं, और अल्लाह और उसके रसूलों में फर्क़ (विभेद) करना चाहते हैं और कहते हैं, ‘‘हम कुछ को मानते हैं और कुछ को नहीं मानते’’ और ईमान और कुफ्र के बीच एक राह निकालना चाहते हैं;
- اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْكَافِرُونَ حَقًّاۚ وَاَعْتَدْنَا لِلْكَافِر۪ينَ عَذَابًا مُه۪ينًاवे पक्के काफ़िर हैं और ‘हमने’ काफ़िरों के लिए ज़िल्लत का अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।
- وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِاللّٰهِ وَرُسُلِه۪ وَلَمْ يُفَرِّقُوا بَيْنَ اَحَدٍ مِنْهُمْ اُو۬لٰٓئِكَ سَوْفَ يُؤْت۪يهِمْ اُجُورَهُمْۜ وَكَانَ اللّٰهُ غَفُورًا رَح۪يمًا۟और जो लोग अल्लाह और उसके रसूलों पर ईमान लाए और उनमें से किसी में फर्क़ (विभेद) न किया(यानी सब को माना), ऐसे लोगों को अल्लाह बहुत जल्द बदला अ़ता करेगा; और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, मेहरबान है।
- يَسْـَٔلُكَ اَهْلُ الْكِتَابِ اَنْ تُنَزِّلَ عَلَيْهِمْ كِتَابًا مِنَ السَّمَٓاءِ فَقَدْ سَاَلُوا مُوسٰٓى اَكْبَرَ مِنْ ذٰلِكَ فَقَالُٓوا اَرِنَا اللّٰهَ جَهْرَةً فَاَخَذَتْهُمُ الصَّاعِقَةُ بِظُلْمِهِمْۚ ثُمَّ اتَّخَذُوا الْعِجْلَ مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَتْهُمُ الْبَيِّنَاتُ فَعَفَوْنَا عَنْ ذٰلِكَۚ وَاٰتَيْنَا مُوسٰى سُلْطَانًا مُب۪ينًاअह्ले किताब तुमसे मँाग करते हैं, कि तुम उन पर एक किताब आसमान से उतार लाओ, तो यह मूसा से इससे भी बड़ी माँग कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘हमें अल्लाह को खुले तौर पर दिखा दो,’’ तो उनके इस गुनाह की वजह से बिजली की कड़क ने उन्हें आ दबोचा; फिर वे बछड़े को अपना मअ़बूद बना बैठे, हालाँकि उनके पास खुली हुई निशानियाँ आ चुकी थीं, फिर ‘हमने’ उसे भी माफ़ कर दिया और मूसा को खुला हुआ ग़लबा (विजय) दिया।
- وَرَفَعْنَا فَوْقَهُمُ الطُّورَ بِم۪يثَاقِهِمْ وَقُلْنَا لَهُمُ ادْخُلُوا الْبَابَ سُجَّدًا وَقُلْنَا لَهُمْ لَا تَعْدُوا فِي السَّبْتِ وَاَخَذْنَا مِنْهُمْ م۪يثَاقًا غَل۪يظًاऔर उनसे वादा (अ़हद) लेने के बाद तूर (पहाड़) को उन पर उठा दिया और उनसे कहा, ‘‘दरवाज़े से सज्दः करते हुए दाख़िल हो,’’ और उनसे कहा, ‘‘सब्त (हफ्ते के दिन) के बारे में ज़्यादती न करना,’’ और ‘हमने’ उनसे बहुत मज़बूत अ़हद (प्रतिज्ञा) लिया;
- فَبِمَا نَقْضِهِمْ م۪يثَاقَهُمْ وَكُفْرِهِمْ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَقَتْلِهِمُ الْاَنْبِيَٓاءَ بِغَيْرِ حَقٍّ وَقَوْلِهِمْ قُلُوبُنَا غُلْفٌۜ بَلْ طَبَعَ اللّٰهُ عَلَيْهَا بِكُفْرِهِمْ فَلَا يُؤْمِنُونَ اِلَّا قَل۪يلًاۖफिर उनके अ़हद (प्रतिज्ञा) तोड़ देने और अल्लाह की आयतों का इन्कार करने, और नबियों को नाहक़ क़त्ल करने, और उनके यह कहने की वजह से कि ‘‘हमारे दिलों पर पर्दे पड़े हैं’’ बल्कि उनके कुफ्र (इन्कार) की वजह से अल्लाह ने उन पर मुहर लगा दी, तो यह बहुत ही कम ईमान लाते हैं,
- وَبِكُفْرِهِمْ وَقَوْلِهِمْ عَلٰى مَرْيَمَ بُهْتَانًا عَظ۪يمًاۙऔर उनके इन्कार की वजह से और मरयम के ख़िलाफ़ एक बड़ा बोहतान (आरोप) लगाने की वहज से-
- وَقَوْلِهِمْ اِنَّا قَتَلْنَا الْمَس۪يحَ ع۪يسَى ابْنَ مَرْيَمَ رَسُولَ اللّٰهِۚ وَمَا قَتَلُوهُ وَمَا صَلَبُوهُ وَلٰكِنْ شُبِّهَ لَهُمْۜ وَاِنَّ الَّذ۪ينَ اخْتَلَفُوا ف۪يهِ لَف۪ي شَكٍّ مِنْهُۜ مَا لَهُمْ بِه۪ مِنْ عِلْمٍ اِلَّا اتِّبَاعَ الظَّنِّۚ وَمَا قَتَلُوهُ يَق۪ينًاۙऔर उनके इस कहने की वजह से कि ‘‘हमने मरयम के बेटे ईसा मसीह, (जो) अल्लाह के रसूल (हैं), को क़त्ल कर डाला,’’ हालाँकि न तो उन्होंने क़त्ल किया, और न उन्हें सूली पर चढ़ाया, बल्कि उनको उनकी सी सूरत मालूम हुई; और जो लोग उनकी मुख़ालिफ़त करते हैं वे उनके बारे में शक में पड़े हैं, और अट्कल पर चलने के अ़लावा उनके पास कोई इल्म न था, और निश्चय ही उन्होंने उन (ईसा) को क़त्ल नहीं किया;
- بَلْ رَفَعَهُ اللّٰهُ اِلَيْهِۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَز۪يزًا حَك۪يمًاबल्कि अल्लाह ने उनको अपनी ओर उठा लिया, और अल्लाह ग़ालिब (प्रभुत्वशाली) ह़िक्मत वाला है;
- وَاِنْ مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ اِلَّا لَيُؤْمِنَنَّ بِه۪ قَبْلَ مَوْتِه۪ۚ وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِ يَكُونُ عَلَيْهِمْ شَه۪يدًاۚऔर अह्ले किताब में से कोई ऐसा न होगा, मगर उनकी मौत से पहले उन पर ईमान न लाया हो, और वह क़ियामत के दिन उन पर गवाह होगा।
- فَبِظُلْمٍ مِنَ الَّذ۪ينَ هَادُوا حَرَّمْنَا عَلَيْهِمْ طَيِّبَاتٍ اُحِلَّتْ لَهُمْ وَبِصَدِّهِمْ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ كَث۪يرًاۙतो ‘हमने’ यहूदियों के ज़ुल्म की वजह से (बहुत-सी) अच्छी पाक चीज़ों को उन पर ह़राम कर दिया, जो उनके लिए ह़लाल थीं और इस वजह से भी कि वह अल्लाह के रास्ते से रोकते थे;
- وَاَخْذِهِمُ الرِّبٰوا وَقَدْ نُهُوا عَنْهُ وَاَكْلِهِمْ اَمْوَالَ النَّاسِ بِالْبَاطِلِۜ وَاَعْتَدْنَا لِلْكَافِر۪ينَ مِنْهُمْ عَذَابًا اَل۪يمًاऔर इस वजह से भी कि मना करने के बाद भी सूद (ब्याज) लेते थे, और इस वजह से भी कि लोगों के माल नाहक़ खाते थे, और उनमें से जो काफ़िर हैं, उनके लिए ‘हमने’ दुःख देने वाला अ़ज़ाब तैयार कर रखा है;
- لٰكِنِ الرَّاسِخُونَ فِي الْعِلْمِ مِنْهُمْ وَالْمُؤْمِنُونَ يُؤْمِنُونَ بِمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ وَمَٓا اُنْزِلَ مِنْ قَبْلِكَ وَالْمُق۪يم۪ينَ الصَّلٰوةَ وَالْمُؤْتُونَ الزَّكٰوةَ وَالْمُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ اُو۬لٰٓئِكَ سَنُؤْت۪يهِمْ اَجْرًا عَظ۪يمًا۟मगर जो लोग उनमें से इल्म में पक्के हैं और ईमान वाले हैं, वे उस पर ईमान रखते हैं जो तुम्हारी ओर उतारा गया, और जो तुमसे पहले उतारा गया था; और नमाज़ क़ायम करते हैं, ज़कात देते है, और अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान रखते हैं; यही लोग हैं जिन्हें ‘हम’ बहुत जल्द बड़ा बदला देंगे।
- اِنَّٓا اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ كَمَٓا اَوْحَيْنَٓا اِلٰى نُوحٍ وَالنَّبِيّ۪نَ مِنْ بَعْدِه۪ۚ وَاَوْحَيْنَٓا اِلٰٓى اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْمٰع۪يلَ وَاِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَ وَالْاَسْبَاطِ وَع۪يسٰى وَاَيُّوبَ وَيُونُسَ وَهٰرُونَ وَسُلَيْمٰنَۚ وَاٰتَيْنَا دَاوُ۫دَ زَبُورًاۚ‘हमने’ आपकी ओर उसी तरह वह़्य की है जिस तरह नूह और उसके बाद के नबियों की ओर वह़्य की थी और ‘हमने’ इब्राहीम, और इस्माईल, और इस्ह़ाक़, और याक़ूब, और उसकी औलाद; और ईसा, और अय्यूब, और यूनुस, और हारून, और सुलेमान की ओर वह़्य की और हमने दाऊद को ज़बूर भी अ़त़ा किया।
- وَرُسُلًا قَدْ قَصَصْنَاهُمْ عَلَيْكَ مِنْ قَبْلُ وَرُسُلًا لَمْ نَقْصُصْهُمْ عَلَيْكَۜ وَكَلَّمَ اللّٰهُ مُوسٰى تَكْل۪يمًاۚऔर बहुत से रसूल हुए जिनके ह़ालात ‘हम’ आप से पहले बयान कर चुके हैं, और कितने ही रसूल हैं जिनके ह़ालात आपसे बयान नहीं किये; और मूसा से तो अल्लाह ने बातें कीं, जिस तरह बात-चीत की जाती है।
- رُسُلًا مُبَشِّر۪ينَ وَمُنْذِر۪ينَ لِئَلَّا يَكُونَ لِلنَّاسِ عَلَى اللّٰهِ حُجَّةٌ بَعْدَ الرُّسُلِۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَز۪يزًا حَك۪يمًاरसूल खुशख़बरी देने वाले और डराने वाले (बना कर भेजे गये हैं,) ताकि रसूलों के आने के बाद लोगों को अल्लाह पर इल्ज़ाम का मौक़ा न रहे, और अल्लाह ग़ालिब (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है;
- لٰكِنِ اللّٰهُ يَشْهَدُ بِمَٓا اَنْزَلَ اِلَيْكَ اَنْزَلَهُ بِعِلْمِه۪ۚ وَالْمَلٰٓئِكَةُ يَشْهَدُونَۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ شَه۪يدًاलेकिन अल्लाह गवाही देता है कि उसके ज़रिये जो तुम्हारी ओर नाज़िल किया है कि उसे ‘उसने’ अपने इल्म के साथ उतारा है और फ़रिश्ते भी गवाही देते हैं, और अल्लाह का गवाह होना ही काफ़ी है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَصَدُّوا عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ قَدْ ضَلُّوا ضَلَالًا بَع۪يدًاजिन लोगों ने इन्कार किया और अल्लाह की राह से रोका, वे भटक कर बहुत दूर जा पड़े।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَظَلَمُوا لَمْ يَكُنِ اللّٰهُ لِيَغْفِرَ لَهُمْ وَلَا لِيَهْدِيَهُمْ طَر۪يقًاۙजिन लोगों ने इन्कार किया और ज़ुल्म करते रहे, उन्हें अल्लाह हरगिज़ माफ़ नहीं करेगा और न उन्हें राह ही दिखाएगा;
- اِلَّا طَر۪يقَ جَهَنَّمَ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ وَكَانَ ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرًاसिवाय जहन्नम के रास्ते के, जिसमें वे हमेशा पड़े रहेंगे, और यह अल्लाह के लिए बहुत ही आसान है।
- يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ قَدْ جَٓاءَكُمُ الرَّسُولُ بِالْحَقِّ مِنْ رَبِّكُمْ فَاٰمِنُوا خَيْرًا لَكُمْۜ وَاِنْ تَكْفُرُوا فَاِنَّ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَكَانَ اللّٰهُ عَل۪يمًا حَك۪يمًاऐ लोगो! अल्लाह के रसूल तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से ह़क़ बात लेकर आए हैं, तो तुम ईमान लाओ (यही) तुम्हारे लिए बेहतर है; और अगर इन्कार करोगे तो (जान लो कि) जो कुछ आसमानों और ज़मीन में है, सब अल्लाह ही का है, और अल्लाह सब कुछ जानने वाला, ह़िक्मत वाला है।
- يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لَا تَغْلُوا ف۪ي د۪ينِكُمْ وَلَا تَقُولُوا عَلَى اللّٰهِ اِلَّا الْحَقَّۜ اِنَّمَا الْمَس۪يحُ ع۪يسَى ابْنُ مَرْيَمَ رَسُولُ اللّٰهِ وَكَلِمَتُهُۚ اَلْقٰيهَٓا اِلٰى مَرْيَمَ وَرُوحٌ مِنْهُۘ فَاٰمِنُوا بِاللّٰهِ وَرُسُلِه۪ۚ وَلَا تَقُولُوا ثَلٰثَةٌۜ اِنْتَهُوا خَيْرًا لَكُمْۜ اِنَّمَا اللّٰهُ اِلٰهٌ وَاحِدٌۜ سُبْحَانَهُٓ اَنْ يَكُونَ لَهُ وَلَدٌۢ لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَكَفٰى بِاللّٰهِ وَك۪يلًا۟ऐ अह्ले किताब! अपने दीन में ह़द से न बढ़ो और अल्लाह के बारे में ह़क़ के सिवा कुछ न कहो; मसीह़ मरयम के बेटे, अल्लाह के रसूल और उसका ‘कलिमा’ थे, जो उसने मरयम की ओर भेजा था; और उसकी ओर से एक रूह थे, तो अल्लाह और उसके रसूलों पर ईमान लाओ, और न कहो (कि अल्लाह) ‘‘तीन’’ है- (इस से) बाज़ आ जाओ! यह तुम्हारे लिए ही बेहतर है- अल्लाह ही अकेला मअ़बूद है, और इससे पाक है कि उसके कोई औलाद हो, जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है, सब ‘उसी’ का है; और अल्लाह ही काम बनाने वाला काफ़ी है।
- لَنْ يَسْتَنْكِفَ الْمَس۪يحُ اَنْ يَكُونَ عَبْدًا لِلّٰهِ وَلَا الْمَلٰٓئِكَةُ الْمُقَرَّبُونَۜ وَمَنْ يَسْتَنْكِفْ عَنْ عِبَادَتِه۪ وَيَسْتَكْبِرْ فَسَيَحْشُرُهُمْ اِلَيْهِ جَم۪يعًاमसीह़ कभी अपने लिए बुरा नहीं समझते थे कि वे अल्लाह के बन्दे हों और न मुक़र्रब फ़रिश्ते, (ंबुरा समझते है) और जो व्यक्ति अल्लाह की बन्दगी को अपने लिए बुरा समझेगा और घमंड करेगा, तो अल्लाह उन सबको अपने पास इकट्ठा करके रहेगा।
- فَاَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ فَيُوَفّ۪يهِمْ اُجُورَهُمْ وَيَز۪يدُهُمْ مِنْ فَضْلِه۪ۚ وَاَمَّا الَّذ۪ينَ اسْتَنْكَفُوا وَاسْتَكْبَرُوا فَيُعَذِّبُهُمْ عَذَابًا اَل۪يمًاۙ وَلَا يَجِدُونَ لَهُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلِيًّا وَلَا نَص۪يرًاतो जो लोग ईमान लाए, और उन्होंने अच्छे काम किये, तो अल्लाह उन्हें उनका पूरा-पूरा बदला देगा और अपने फज़्ल से कुछ ज़्यादा ही देगा और जिन लोगों ने बन्दगी को बुरा समझा, और घमण्ड किया, उनको वह दुःख देने वाला अ़ज़ाब देगा, और वे अल्लाह से बच पाने के लिए न कोई हामी (समर्थक) पाएँंगे और न मदद्गार।
- يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ قَدْ جَٓاءَكُمْ بُرْهَانٌ مِنْ رَبِّكُمْ وَاَنْزَلْنَٓا اِلَيْكُمْ نُورًا مُب۪ينًاऐ लोगो! तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से खुली दलील आ चुकी है और ‘हमने’ तुम्हारी ओर खुला हुआ नूर भेज दिया है।
- فَاَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِاللّٰهِ وَاعْتَصَمُوا بِه۪ فَسَيُدْخِلُهُمْ ف۪ي رَحْمَةٍ مِنْهُ وَفَضْلٍۙ وَيَهْد۪يهِمْ اِلَيْهِ صِرَاطًا مُسْتَق۪يمًاۜतो जो लोग अल्लाह पर ईमान लाएं और उसको मज़बूत पकड़े रहें, उनको वह अपनी रह़मत और फज़्ल में दाख़िल करेगा और अपनी ओर का सीधा रास्ता दिखा देगा।
- يَسْتَفْتُونَكَۜ قُلِ اللّٰهُ يُفْت۪يكُمْ فِي الْكَلَالَةِۜ اِنِ امْرُؤٌا هَلَكَ لَيْسَ لَهُ وَلَدٌ وَلَهُٓ اُخْتٌ فَلَهَا نِصْفُ مَا تَرَكَۚ وَهُوَ يَرِثُهَٓا اِنْ لَمْ يَكُنْ لَهَا وَلَدٌۜ فَاِنْ كَانَتَا اثْنَتَيْنِ فَلَهُمَا الثُّلُثَانِ مِمَّا تَرَكَۜ وَاِنْ كَانُٓوا اِخْوَةً رِجَالًا وَنِسَٓاءً فَلِلذَّكَرِ مِثْلُ حَظِّ الْاُنْثَيَيْنِۜ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمْ اَنْ تَضِلُّواۜ وَاللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌलोग आप से (कलाला के बारे में ) फ़त्वा पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘अल्लाह कलाला (जिसका कोई वारिस न हो) के बारे में यह हुक्म देता है, ‘‘कि अगर कोई ऐसा मर्द मर जाए जिसके औलाद न हो, और उसकी एक बहन हो, तो जो कुछ उसने छोड़ा है उसका आधा ह़िस्सा उस बहन का होगा, और भाई बहन का वारिस होगा, अगर उस (बहन) की कोई औलाद न हो; और अगर (वारिस) दो बहनें हों, तो जो कुछ उसने छोड़ा है, उसमें से उनके लिए दो तिहाई हिस्सा होगा, और अगर कई भाई बहन (वारिस) हों तो एक मर्द का हिस्सा दो अ़ौरतों के बराबर होगा।’’ अल्लाह तुम्हारे लिए हुक्मों को बयान करता है, ताकि तुम भटकते न फिरो, और अल्लाह हर चीज़ को जानता है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet