सूरह 3: Al-i-Imran
- الٓمٓۚअलिफ़्- लाम- मीम-।
- اَللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۙ الْحَيُّ الْقَيُّومُۜअल्लाह (वह है कि) उसके सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं, ‘वह’ ज़िन्दा, हमेशा रहने वाला है;
- نَزَّلَ عَلَيْكَ الْكِتَابَ بِالْحَقِّ مُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهِ وَاَنْزَلَ التَّوْرٰيةَ وَالْاِنْج۪يلَۙ‘उसने’ आप पर सच्ची किताब उतारी, जो अपने से पहले की (किताबों की) तस्दीक़ (पुष्टि) करती है, और उसी ने तौरात और इंजील उतारी;
- مِنْ قَبْلُ هُدًى لِلنَّاسِ وَاَنْزَلَ الْفُرْقَانَۜ اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ لَهُمْ عَذَابٌ شَد۪يدٌۜ وَاللّٰهُ عَز۪يزٌ ذُو انْتِقَامٍइससे पहले लोगों की हिदायत (मार्ग दर्शन) के लिए फ़ुर्क़ान (ह़क़ व बातिल को अलग-अलग करने वाला) उतारा, जिन लोगों ने अल्लाह की आयतों का इन्कार किया, उनके लिए सख़्त अ़ज़ाब है; और अल्लाह ज़बरदस्त, बदला लेने वाला है।
- اِنَّ اللّٰهَ لَا يَخْفٰى عَلَيْهِ شَيْءٌ فِي الْاَرْضِ وَلَا فِي السَّمَٓاءِۜअल्लाह से कोई चीज़, न ज़मीन में छिपी है, और न आसमान में।
- هُوَ الَّذ۪ي يُصَوِّرُكُمْ فِي الْاَرْحَامِ كَيْفَ يَشَٓاءُۜ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُ‘वही’ तो है जो रह़म (गर्भाशय) में जैसा चाहता है तुम्हारी सूरतें बनाता है,‘उस’ ताक़त वाले (प्रभुत्वशाली) ह़िक्मत वाले के सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं।
- هُوَ الَّذ۪ٓي اَنْزَلَ عَلَيْكَ الْكِتَابَ مِنْهُ اٰيَاتٌ مُحْكَمَاتٌ هُنَّ اُمُّ الْكِتَابِ وَاُخَرُ مُتَشَابِهَاتٌۜ فَاَمَّا الَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ زَيْغٌ فَيَتَّبِعُونَ مَا تَشَابَهَ مِنْهُ ابْتِغَٓاءَ الْفِتْنَةِ وَابْتِغَٓاءَ تَأْو۪يلِه۪ۚ وَمَا يَعْلَمُ تَأْو۪يلَهُٓ اِلَّا اللّٰهُۢ وَالرَّاسِخُونَ فِي الْعِلْمِ يَقُولُونَ اٰمَنَّا بِه۪ۙ كُلٌّ مِنْ عِنْدِ رَبِّنَاۚ وَمَا يَذَّكَّرُ اِلَّٓا اُو۬لُوا الْاَلْبَابِ‘वही’ है जिसने तुम पर किताब उतारी, जिसकी कुछ आयतें मुह़्कम (सुदृढ़) हैं, वही किताब तो असल (मूल) है- और दूसरी मुतशाबेह (मिलती-जुलती) हैं, तो वह लोग जिनके दिलों मे टेढ़ है, वे मुतशाबेह (संदिग्ध) की पैरवी करते हैं, ताकि फित्ने फैलाएँ, (ग़लत) मतलब बयान कर के, जबकि असली मतलब अल्लाह के सिवा कोई नहीं जानता, और जो लोग इल्म में पक्के होते हैं, वे कहते हैं, ‘‘हम तो इस पर ईमान लाए ये सभी हमारे रब की ओर से है, और नसीह़त तो अक़लमंद ही क़ुबूल करते हैं।’’
- رَبَّنَا لَا تُزِغْ قُلُوبَنَا بَعْدَ اِذْ هَدَيْتَنَا وَهَبْ لَنَا مِنْ لَدُنْكَ رَحْمَةًۚ اِنَّكَ اَنْتَ الْوَهَّابُ(ऐ) हमारे रब! जब ‘तू’ हमें सीधे रास्ते पर लगा चुका है तो इसके बाद हमारे दिलों में टेढ़ न पैदा कर, और हमें अपने पास से रह़मत (दयालुता) अ़ता कर, बेशक ‘तू’ ही’ बड़ा दाता है।
- رَبَّنَٓا اِنَّكَ جَامِعُ النَّاسِ لِيَوْمٍ لَا رَيْبَ ف۪يهِۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُخْلِفُ الْم۪يعَادَ۟(ऐ) हमारे रब! ‘तू’ लोगों को एक दिन इकट्ठा करने वाला है, जिसमें कोई संदेह नहीं, बेशक अल्लाह अपने वादा के खिलाफ़ नहीं करता।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَنْ تُغْنِيَ عَنْهُمْ اَمْوَالُهُمْ وَلَٓا اَوْلَادُهُمْ مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔاۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمْ وَقُودُ النَّارِۙजिन लोगों ने कुफ्र (इन्कार) किया न उनके माल अल्लाह (के अ़ज़ाब) से उनको बचा सकेंगे और न उनकी औलाद कुछ काम आएगी और यही लोग आग के ईंधन होंगे।
- كَدَأْبِ اٰلِ فِرْعَوْنَۙ وَالَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَاۚ فَاَخَذَهُمُ اللّٰهُ بِذُنُوبِهِمْۜ وَاللّٰهُ شَد۪يدُ الْعِقَابِइनका ह़ाल भी फिरअ़ौन के लोगों और उनसे पहले के लोगों का सा होगा जिन्होंने हमारी आयतों को झुठलाया था, तो अल्लाह ने उन्हें उनके गुनाहों की वजह से पकड़ लिया था, और अल्लाह सख़्त सज़ा देने वाला है।
- قُلْ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا سَتُغْلَبُونَ وَتُحْشَرُونَ اِلٰى جَهَنَّمَۜ وَبِئْسَ الْمِهَادُ(ऐ मुह़म्मद) काफ़िरों (इन्कारियों) से कह दीजिए, ‘‘जल्द ही तुम पराजित किये जाओगे, और जहन्नम की ओर इकट्ठे किये जाओगे, और वह बुरा ठिकाना है,।’’
- قَدْ كَانَ لَكُمْ اٰيَةٌ ف۪ي فِئَتَيْنِ الْتَقَتَاۜ فِئَةٌ تُقَاتِلُ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَاُخْرٰى كَافِرَةٌ يَرَوْنَهُمْ مِثْلَيْهِمْ رَأْيَ الْعَيْنِۜ وَاللّٰهُ يُؤَيِّدُ بِنَصْرِه۪ مَنْ يَشَٓاءُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَعِبْرَةً لِاُو۬لِي الْاَبْصَارِतुम्हारे लिए एक निशानी (उन) दो गिरोहों में है, जो (बद्र की लड़ाई में) एक दूसरे से भिड़ गये, एक गिरोह (उसमें मुसलमानों का था जो) अल्लाह की राह में लड़ रहा था, और दूसरा गिरोह (काफ़िरों का था वह) उनको अपनी आखों से देख रहा था कि वे उनसे दुगने हैं, और अल्लाह अपनी मदद से जिसे चाहता है शक्ति प्रदान करता है, जो बसारत (खुली आँखों) वाले हैं उनके लिए इसमें बड़ा सबक़ है।
- زُيِّنَ لِلنَّاسِ حُبُّ الشَّهَوَاتِ مِنَ النِّسَٓاءِ وَالْبَن۪ينَ وَالْقَنَاط۪يرِ الْمُقَنْطَرَةِ مِنَ الذَّهَبِ وَالْفِضَّةِ وَالْخَيْلِ الْمُسَوَّمَةِ وَالْاَنْعَامِ وَالْحَرْثِۜ ذٰلِكَ مَتَاعُ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۚ وَاللّٰهُ عِنْدَهُ حُسْنُ الْمَاٰبِलोगों के लिए ज़ीनत (शोभायमान) कर दी गई है, उनके ख्वाहिशों की मुह़ब्बत, अ़ौरतों से हो या बेटों से, या ढ़ेर लगे हुए सोने और चाँदी से या निशान लगे हुए घोड़ों से, या मवेशियों से, (यह सब भली मालूम होती है) या खेती बाड़ी से, यह सब दुनियावी ज़िन्दगी के सामान हैं, और अच्छा ठिकाना तो अल्लाह ही के पास है।
- قُلْ اَؤُ۬نَبِّئُكُمْ بِخَيْرٍ مِنْ ذٰلِكُمْۜ لِلَّذ۪ينَ اتَّقَوْا عِنْدَ رَبِّهِمْ جَنَّاتٌ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَا وَاَزْوَاجٌ مُطَهَّرَةٌ وَرِضْوَانٌ مِنَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ بَص۪يرٌ بِالْعِبَادِۚकह दीजिए, ‘‘क्या मैं तुम्हें ऐसी चीज़ की ख़बर दूँ, जो इनसे बेहतर हो, उन लोगों के लिए जो परहेज़गार हैं, उनके लिए रब के पास बाग़ हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही हैं, उसमें वे हमेशा रहेंगे, और पाक-साफ बीवियाँ (पत्नियाँ) होंगी, और अल्लाह की रज़ामन्दी (प्राप्त) होगी, और अल्लाह अपने बन्दों को देखने वाला है।’’
- اَلَّذ۪ينَ يَقُولُونَ رَبَّنَٓا اِنَّنَٓا اٰمَنَّا فَاغْفِرْ لَنَا ذُنُوبَنَا وَقِنَا عَذَابَ النَّارِۚ(यह वह लोग हैं) जो कहते रहते हैं कि (ऐ) हमारे रब! हम ईमान ले आए,सो हमारे गुनाह माफ़ कर दे, और हमें दोज़ख की आग से बचा;
- اَلصَّابِر۪ينَ وَالصَّادِق۪ينَ وَالْقَانِت۪ينَ وَالْمُنْفِق۪ينَ وَالْمُسْتَغْفِر۪ينَ بِالْاَسْحَارِयह लोग सब्र (धैर्य) से काम लेते हैं, और सच बोलते हैं, और इबादत में लगे रहते हैं, और (अल्लाह की राह में) खर्च करते हैं, और सह़र (भोर) में गुनाहों की माफ़ी माँगा करते हैं।
- شَهِدَ اللّٰهُ اَنَّهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۙ وَالْمَلٰٓئِكَةُ وَاُو۬لُوا الْعِلْمِ قَٓائِمًا بِالْقِسْطِۜ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُۜअल्लाह तो इसकी गवाही देता है कि उसके सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं, और फ़िरश्ते और इल्म वाले लोग जो इन्साफ़ पर क़ायम हैं, वह भी (गवाही देते हैं कि) उस प्रभुत्वशाली ह़िक्मत वाले के सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं।
- اِنَّ الدّ۪ينَ عِنْدَ اللّٰهِ الْاِسْلَامُ۠ وَمَا اخْتَلَفَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ اِلَّا مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَهُمُ الْعِلْمُ بَغْيًا بَيْنَهُمْۜ وَمَنْ يَكْفُرْ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ فَاِنَّ اللّٰهَ سَر۪يعُ الْحِسَابِदीन (धर्म) तो अल्लाह के नज़दीक़ इस्लाम ही है, जिन्हें किताब दी गई थी,(अह्ले किताब) उन्होंने जो (उस दीन से) इख़्तिलाफ़ (विभेद) किया, तो इल्म ह़ासिल होने के बाद आपस की ज़िद से किया, और जो व्यक्ति अल्लाह की आयतों का इन्कार करेगा, तो अल्लाह भी जल्द हिसाब लेने वाला है;
- فَاِنْ حَٓاجُّوكَ فَقُلْ اَسْلَمْتُ وَجْهِيَ لِلّٰهِ وَمَنِ اتَّبَعَنِۜ وَقُلْ لِلَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ وَالْاُمِّيّ۪نَ ءَاَسْلَمْتُمْۜ فَاِنْ اَسْلَمُوا فَقَدِ اهْتَدَوْاۚ وَاِنْ تَوَلَّوْا فَاِنَّمَا عَلَيْكَ الْبَلَاغُۜ وَاللّٰهُ بَص۪يرٌ بِالْعِبَادِ۟फिर अगर यह लोग आप से ह़ुज्जत (झगड़ा) करें, तो कह दीजिए, ‘‘मैंने और मेरे जो पैरू (अनुयायी) हैं, अपने आपको अल्लाह के हवाले कर दिया है।’’ और अह्ले किताब (जिन्हें किताब मिली थी) और उम्मीयों (जिनके पास किताब नहीं) से कह दीजिए ‘‘क्या तुम भी इस्लाम क़ुबूल करते हो?’’ तो अगर यह इस्लाम क़ुबूल कर लें तो बेशक सीधा मार्ग पा लें, और अगर मुँह मोड़े रहें, तो आप के ज़िम्मे केवल (संदेश) पहुँचा देना है, और अल्लाह (अपने) बन्दों को ख़ूब देख रहा है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَكْفُرُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَيَقْتُلُونَ النَّبِيّ۪نَ بِغَيْرِ حَقٍّۙ وَيَقْتُلُونَ الَّذ۪ينَ يَأْمُرُونَ بِالْقِسْطِ مِنَ النَّاسِۙ فَبَشِّرْهُمْ بِعَذَابٍ اَل۪يمٍबेशक जो लोग अल्लाह की आयतों का इन्कार करते हैं, और नबियों को नाह़क़ क़त्ल करते हैं, और उन लोगों को भी क़त्ल कर देते हैं, जो न्याय का हुक्म देते हैं, तो उन्हें दुःख देने वाले अ़ज़ाब की खुशख़बरी सुना दीजिए।
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ حَبِطَتْ اَعْمَالُهُمْ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۘ وَمَا لَهُمْ مِنْ نَاصِر۪ينَये ऐसे लोग हैं जिनके अ़ामाल दुनिया और आख़िरत दोनों में बर्बाद हुए और उन का कोई मदद्गार न होगा।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا نَص۪يبًا مِنَ الْكِتَابِ يُدْعَوْنَ اِلٰى كِتَابِ اللّٰهِ لِيَحْكُمَ بَيْنَهُمْ ثُمَّ يَتَوَلّٰى فَر۪يقٌ مِنْهُمْ وَهُمْ مُعْرِضُونَक्या आपने उन लोगों को नहीं देखा! जिन्हें किताब (तौरेत) दी गई थी; उन्हें अल्लाह की किताब की ओर बुलाया जाता है, ताकि वह उनके बीच फ़ैसला करें; फिर भी उनका एक गिरोह बेरूख़ी करता हुआ मुँह फेर लेता है;
- ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَالُوا لَنْ تَمَسَّنَا النَّارُ اِلَّٓا اَيَّامًا مَعْدُودَاتٍۖ وَغَرَّهُمْ ف۪ي د۪ينِهِمْ مَا كَانُوا يَفْتَرُونَयह इसलिए कि वे कहते हैंः ‘‘आग हमें नहीं छू सकती, हाँ, कुछ गिने-चुने दिनों की बात और है।’’ और उनकी मन गढ़त बातों ने, जो वे गढ़ते रहे हैं, उन्हें धोखे में डाल रखा है;
- فَكَيْفَ اِذَا جَمَعْنَاهُمْ لِيَوْمٍ لَا رَيْبَ ف۪يهِ وَوُفِّيَتْ كُلُّ نَفْسٍ مَا كَسَبَتْ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَफिर क्या हाल होगा, जब ‘हम’ उन्हें उस दिन इकट्ठा करेंगे, जिसके आने में कोई संदेह नहीं और हर नफ़्स (इन्सान) को, जो कुछ उसने कमाया होगा, पूरा-पूरा बदला मिल जाएगा, और उन पर कुछ भी ज़ुल्म न किया जाएगा।
- قُلِ اللّٰهُمَّ مَالِكَ الْمُلْكِ تُؤْتِي الْمُلْكَ مَنْ تَشَٓاءُ وَتَنْزِعُ الْمُلْكَ مِمَّنْ تَشَٓاءُۘ وَتُعِزُّ مَنْ تَشَٓاءُ وَتُذِلُّ مَنْ تَشَٓاءُۜ بِيَدِكَ الْخَيْرُۜ اِنَّكَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌकह दीजिए, ‘‘(ऐ अल्लाह) तमाम मुल्कों के मालिक! ‘तू’ जिसे चाहे हुकूमत दे, और ‘तू’ जिससे चाहे हुकूमत छीन ले, और ‘तू’ जिसे चाहे इज्ज़त दे, और ‘तू’ जिसे चाहे ज़िल्लत दे, ‘तेरे’ ही हाथ में भलाई है, बेशक ‘तू’ ही हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्यवान) है।’’
- تُولِجُ الَّيْلَ فِي النَّهَارِ وَتُولِجُ النَّهَارَ فِي الَّيْلِۘ وَتُخْرِجُ الْحَيَّ مِنَ الْمَيِّتِ وَتُخْرِجُ الْمَيِّتَ مِنَ الْحَيِّۘ وَتَرْزُقُ مَنْ تَشَٓاءُ بِغَيْرِ حِسَابٍ‘तू’ रात को दिन में पिरोता है, और दिन को रात में पिरोता है, और ‘तू’ बेजान से जानदार को निकालता है, और ‘तू’ जानदार से बेजान को निकालता है, और ‘तू’ जिसे चाहता है बेहिसाब रोज़ी देता है।
- لَا يَتَّخِذِ الْمُؤْمِنُونَ الْكَافِر۪ينَ اَوْلِيَٓاءَ مِنْ دُونِ الْمُؤْمِن۪ينَۚ وَمَنْ يَفْعَلْ ذٰلِكَ فَلَيْسَ مِنَ اللّٰهِ ف۪ي شَيْءٍ اِلَّٓا اَنْ تَتَّقُوا مِنْهُمْ تُقٰيةًۜ وَيُحَذِّرُكُمُ اللّٰهُ نَفْسَهُۜ وَاِلَى اللّٰهِ الْمَص۪يرُईमान वालों को चाहिए, कि वे ईमान वालों के सिवा काफ़िरों (इन्कार करने वालों) को दोस्त (राज़दार) न बनाएँ; और जो ऐसा करेगा, उससे अल्लाह का कोई सम्बन्ध नहीं, हाँ, अगर इस तरीक़े से तुम उन (की बुराई) से बचाव की शक्ल निकालो, (तो हरज नहीं) और अल्लाह तुम को अपने से डराता है, और अल्लाह ही की ओर (तुम को) लौट कर जाना है।
- قُلْ اِنْ تُخْفُوا مَا ف۪ي صُدُورِكُمْ اَوْ تُبْدُوهُ يَعْلَمْهُ اللّٰهُۜ وَيَعْلَمُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌकह दीजिए, ‘‘जो कुछ तुम्हारे सीनों में है, तुम उसे छिपाओ या ज़ाहिर करो, अल्लाह उसे जानता है; और अल्लाह उसे भी जानता है, जो कुछ आसमानों में है, और जो कुछ ज़मीन में है, और अल्लाह हर चीज़ पर क़ुदरत (सामर्थ्य) रखता है।’’
- يَوْمَ تَجِدُ كُلُّ نَفْسٍ مَا عَمِلَتْ مِنْ خَيْرٍ مُحْضَرًاۚۛ وَمَا عَمِلَتْ مِنْ سُٓوءٍۚۛ تَوَدُّ لَوْ اَنَّ بَيْنَهَا وَبَيْنَهُٓ اَمَدًا بَع۪يدًاۜ وَيُحَذِّرُكُمُ اللّٰهُ نَفْسَهُۜ وَاللّٰهُ رَؤُ۫فٌ بِالْعِبَادِ۟जिस दिन हर व्यक्ति अपनी की हुई भलाई, और अपनी की हुई बुराई को सामने पाएगा, तो वह तमन्ना करेगा कि काश! उसके और इस दिन के बीच बहुत दूर का फ़ासला होता, और अल्लाह तुम को अपने (ग़ज़ब) से डराता है, और अल्लाह अपने बन्दों पर बड़ा शफ़क़त करने वाला (अर्थात करूणामय) है।
- قُلْ اِنْ كُنْتُمْ تُحِبُّونَ اللّٰهَ فَاتَّبِعُون۪ي يُحْبِبْكُمُ اللّٰهُ وَيَغْفِرْ لَكُمْ ذُنُوبَكُمْۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌकह दीजिए, ‘‘अगर तुम अल्लाह से मुह़ब्बत रखते हो, तो तुम मेरी पैरवी (अनुसरण) करो, अल्लाह भी तुम को चाहने लगेगा, और तुम्हारे गुनाह माफ़ कर देगा, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है’’
- قُلْ اَط۪يعُوا اللّٰهَ وَالرَّسُولَۚ فَاِنْ تَوَلَّوْا فَاِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ الْكَافِر۪ينَकह दीजिए, ‘‘अल्लाह और उसके रसूल का हुक्म मानो,’’ इस पर भी अगर वह मुँह मोड़ें, तो अल्लाह भी काफ़िरों (इन्कारियों) से मुह़ब्बत नहीं करता।
- اِنَّ اللّٰهَ اصْطَفٰٓى اٰدَمَ وَنُوحًا وَاٰلَ اِبْرٰه۪يمَ وَاٰلَ عِمْرٰنَ عَلَى الْعَالَم۪ينَۙअल्लाह ने आदम और नूह और इब्राहीम की औलाद, और इमरान की औलाद को, पूरे अ़ालम (संसार) के लोगों में चुन लिया था;
- ذُرِّيَّةً بَعْضُهَا مِنْ بَعْضٍۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌۚइनमें एक दूसरे की औलाद थे, और अल्लाह खूब सुनने वाला, जानने वाला है।
- اِذْ قَالَتِ امْرَاَتُ عِمْرٰنَ رَبِّ اِنّ۪ي نَذَرْتُ لَكَ مَا ف۪ي بَطْن۪ي مُحَرَّرًا فَتَقَبَّلْ مِنّ۪يۚ اِنَّكَ اَنْتَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُ(और वह वक़्त याद करो) जब इमरान की बीवी (पत्नी) ने कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! जो (बच्चा) मेरे रह़म (गर्भ) में है, मैं उसको ‘तेरे’ लिए नज़र (भेंट) देती हूँ, उसे दुनिया के कामों से आज़ाद रखूँगी, ‘तू’ उसे मेरी ओर से क़ुबूल कर, ‘तू’ तो खूब सुनने, जानने वाला है;’’
- فَلَمَّا وَضَعَتْهَا قَالَتْ رَبِّ اِنّ۪ي وَضَعْتُهَٓا اُنْثٰىۜ وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا وَضَعَتْۜ وَلَيْسَ الذَّكَرُ كَالْاُنْثٰىۚ وَاِنّ۪ي سَمَّيْتُهَا مَرْيَمَ وَاِنّ۪ٓي اُع۪يذُهَا بِكَ وَذُرِّيَّتَهَا مِنَ الشَّيْطَانِ الرَّج۪يمِफिर जब उनके यहाँ (बच्ची) पैदा हुई तो बोलीं, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरे तो लड़की पैदा हुई है।’’ और अल्लाह तो खूब जानता था कि उसके क्या पैदा हुई है? और लड़का (उस) लड़की जैसा नहीं हो सकता ‘‘और मैने उस लड़की का नाम मरयम रखा है, और मैंं उसे और उसकी औलाद को शैतान मर्दूद से (सुरक्षित रखने के लिए) तेरी हिफ़ाज़त में देती हूँ।’’
- فَتَقَبَّلَهَا رَبُّهَا بِقَبُولٍ حَسَنٍ وَاَنْبَتَهَا نَبَاتًا حَسَنًاۙ وَكَفَّلَهَا زَكَرِيَّاۜ كُلَّمَا دَخَلَ عَلَيْهَا زَكَرِيَّا الْمِحْرَابَۙ وَجَدَ عِنْدَهَا رِزْقًاۚ قَالَ يَا مَرْيَمُ اَنّٰى لَكِ هٰذَاۜ قَالَتْ هُوَ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ يَرْزُقُ مَنْ يَشَٓاءُ بِغَيْرِ حِسَابٍफिर उनके रब ने उनको पसंदीदगी के साथ कुबूल किया, और उन्हें अच्छी तरह परवरिश किया, और उनका सरपरस्त (संरक्षक) ज़करिया को बना दिया, जब कभी ज़करिया उनके पास मेहराब (इबादतगाह) में जाते, तो उनके पास कुछ खाने (पीने) की चीज़ पाते, (एक बार) बोले मरयम यह (चीज़ें) कहाँ से तुझे मिल जाती हैं, वह बोलीं यह अल्लाह की ओर से आ जाती हैं, बेशक अल्लाह जिसको चाहता है बेहिसाब रिज़्क़ देता है।
- هُنَالِكَ دَعَا زَكَرِيَّا رَبَّهُۚ قَالَ رَبِّ هَبْ ل۪ي مِنْ لَدُنْكَ ذُرِّيَّةً طَيِّبَةًۚ اِنَّكَ سَم۪يعُ الدُّعَٓاءِवहीं ज़करिया अपने रब से दुअ़ा करने लगे, (और) कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मुझे अपने पास से कोई नेक औलाद अ़ता कर, बेशक ‘तू’ दुअ़ा का सुनने वाला है,’’
- فَنَادَتْهُ الْمَلٰٓئِكَةُ وَهُوَ قَٓائِمٌ يُصَلّ۪ي فِي الْمِحْرَابِۙ اَنَّ اللّٰهَ يُبَشِّرُكَ بِيَحْيٰى مُصَدِّقًا بِكَلِمَةٍ مِنَ اللّٰهِ وَسَيِّدًا وَحَصُورًا وَنَبِيًّا مِنَ الصَّالِح۪ينَतो फ़रिश्तों ने उन्हें आवाज़ दी, जबकि वह मेहराब में खड़े हुए नमाज़ पढ़ रहे थे, कि अल्लाह आप को यह़या की खुशख़बरी देता है, जो अल्लाह के कलिमे (ईसा) की तस्दीक़ (पुष्टि) करेंगे; और सरदार होंगे; और बड़े मुत्तक़ी (संयमी), और अच्छे लोगों में से एक नबी होंगे;’’
- قَالَ رَبِّ اَنّٰى يَكُونُ ل۪ي غُلَامٌ وَقَدْ بَلَغَنِيَ الْكِبَرُ وَامْرَاَت۪ي عَاقِرٌۜ قَالَ كَذٰلِكَ اللّٰهُ يَفْعَلُ مَا يَشَٓاءُ(ज़करिया) बोले, ‘‘ मेरे रब! मेरे बेटा किस तरह़ होगा जबकि मुझे बुढ़ापा आ गया है, और मेरी बीवी बाँझ है? फ़रमाया, इसी तरह़ अल्लाह जो चाहता है करता है!
- قَالَ رَبِّ اجْعَلْ ل۪ٓي اٰيَةًۜ قَالَ اٰيَتُكَ اَلَّا تُكَلِّمَ النَّاسَ ثَلٰثَةَ اَيَّامٍ اِلَّا رَمْزًاۜ وَاذْكُرْ رَبَّكَ كَث۪يرًا وَسَبِّحْ بِالْعَشِيِّ وَالْاِبْكَارِ۟(ज़करिया) बोले, ‘‘मेरे रब! मेरे लिए कोई निशानी दे दीजिए, फ़रमाया, आप के लिए निशानी यह है कि आप लोगों से तीन दिन तक इशारों के सिवा कोई बात चीत न कर सकेगें, तो (उन दिनों में) अपने रब की ज़्यादा से ज़्यादा याद और सुबह़ व शाम उसकी तस्बीह़ (महिमा) करते रहिएगा।’’
- وَاِذْ قَالَتِ الْمَلٰٓئِكَةُ يَا مَرْيَمُ اِنَّ اللّٰهَ اصْطَفٰيكِ وَطَهَّرَكِ وَاصْطَفٰيكِ عَلٰى نِسَٓاءِ الْعَالَم۪ينَऔर जब फ़रिश्तों ने कहा, ‘‘ऐ मरयम! अल्लाह ने तुम को चुना है और पाक बनाया है, और पूरी दुनिया की अ़ौरतों में से चुुन लिया है;’’
- يَا مَرْيَمُ اقْنُت۪ي لِرَبِّكِ وَاسْجُد۪ي وَارْكَع۪ي مَعَ الرَّاكِع۪ينَऐ मरयम! अपने रब की फरमाँबरदारी करती रहिए, और सज्दः करती रहिए, और रूकूअ़ करने वालों के साथ रूकूअ़ करती रहिए;
- ذٰلِكَ مِنْ اَنْبَٓاءِ الْغَيْبِ نُوح۪يهِ اِلَيْكَۜ وَمَا كُنْتَ لَدَيْهِمْ اِذْ يُلْقُونَ اَقْلَامَهُمْ اَيُّهُمْ يَكْفُلُ مَرْيَمَۖ وَمَا كُنْتَ لَدَيْهِمْ اِذْ يَخْتَصِمُونَये बातें ग़ैब (परोक्ष) की ख़बरों में से हैं जो हम आप के पास वह़्य (}ारा) भेज रहे हैं। और आप न तो उस समय उनके पास थे, जब वे अपनी क़लमों को (कुरअ़ा, गुटिया के तौर पर) फेंक रहे थे, कि उनमें कौन मरयम का संरक्षक बने, और न उस समय आप उनके पास थे जब कि वे आपस में झगड़ रहे थे।
- اِذْ قَالَتِ الْمَلٰٓئِكَةُ يَا مَرْيَمُ اِنَّ اللّٰهَ يُبَشِّرُكِ بِكَلِمَةٍ مِنْهُۗ اِسْمُهُ الْمَس۪يحُ ع۪يسَى ابْنُ مَرْيَمَ وَج۪يهًا فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِ وَمِنَ الْمُقَرَّب۪ينَۙ(याद करो) जब फ़िरश्तों ने कहा, ‘‘ऐ मरयम! अल्लाह आप को खुशख़बरी दे रहा है, अपनी ओर से एक कलिमा (बात) की जिसका नाम मसीह़, ईसा बिन मरयम होगा, दुनिया और आख़िरत में इज्ज़त वालों और मुक़र्रबों (निकटवर्ती) लोगों में से होंगे।’’
- وَيُكَلِّمُ النَّاسَ فِي الْمَهْدِ وَكَهْلًا وَمِنَ الصَّالِح۪ينَऔर वह लोगों से पालने (बचपने) में भी बात करेंगे, और बड़ी उम्र को पहुँच कर भी, और वह नेक लोगों में से होंगे।
- قَالَتْ رَبِّ اَنّٰى يَكُونُ ل۪ي وَلَدٌ وَلَمْ يَمْسَسْن۪ي بَشَرٌۜ قَالَ كَذٰلِكِ اللّٰهُ يَخْلُقُ مَا يَشَٓاءُۜ اِذَا قَضٰٓى اَمْرًا فَاِنَّمَا يَقُولُ لَهُ كُنْ فَيَكُونُवह बोलीं, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरे लड़का किस तरह होगा जबकि मुझे किसी आदमी ने छुआ तक नहीं, कहा, ‘‘ऐसा ही होगा अल्लाह जो चाहता है पैदा करता है, जब ‘वह’ किसी बात को पूरा करना चाहता है, तो बस उससे कहता है, हो जा, तो वह हो जाता है;’’
- وَيُعَلِّمُهُ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَ وَالتَّوْرٰيةَ وَالْاِنْج۪يلَۚऔर (अल्लाह) उसे किताब और ह़िक्मत, और तौरेत, और इंजील सिखा देगा,
- وَرَسُولًا اِلٰى بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اَنّ۪ي قَدْ جِئْتُكُمْ بِاٰيَةٍ مِنْ رَبِّكُمْۙ اَنّ۪ٓي اَخْلُقُ لَكُمْ مِنَ الطّ۪ينِ كَهَيْـَٔةِ الطَّيْرِ فَاَنْفُخُ ف۪يهِ فَيَكُونُ طَيْرًا بِاِذْنِ اللّٰهِۚ وَاُبْرِئُ الْاَكْمَهَ وَالْاَبْرَصَ وَاُحْيِ الْمَوْتٰى بِاِذْنِ اللّٰهِۚ وَاُنَبِّئُكُمْ بِمَا تَأْكُلُونَ وَمَا تَدَّخِرُونَۙ ف۪ي بُيُوتِكُمْۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَۚऔर उसे बनी इस्राईल (इस्राईल की संतान) की ओर रसूल बना कर भेजेगा (वह कहेगा), ‘‘मैं तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से एक निशानी लेकर आया हूँ, मैं तुम्हारे लिए मिट्टी से परिन्दे की शक्ल बनाता हूँ, फिर उसमें फूँक मारता हूँ, तो वह अल्लाह के हुक्म से परिन्दा बन जाता है; और मैं अल्लाह के हुक्म से अन्धा और अब्रस (सफ़ेद दाग वाले) को अच्छा कर देता हूँ, और मैं अल्लाह के हुक्म से मुर्दा को ज़िन्दा कर देता हूँ, और तुम जो कुछ खाते हो, और जो कुछ अपने घरों में इकट्ठा कर के रखते हो, वह तुम्हें बतला देता है; बेशक इसमें तुम्हारे लिए निशानी है, अगर तुम ईमान वाले हो।
- وَمُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيَّ مِنَ التَّوْرٰيةِ وَلِاُحِلَّ لَكُمْ بَعْضَ الَّذ۪ي حُرِّمَ عَلَيْكُمْ وَجِئْتُكُمْ بِاٰيَةٍ مِنْ رَبِّكُمْ فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُونِऔर मैं तस्दीक़ (पुष्टि) करने वाला हूँ, अपने से आगे (अर्थात पहले) आने वाली तौरेत की, और इसलिए भी कि तुम्हारे लिए कुछ उन चीज़ों को ह़लाल कर दूँ, जो तुम्हारे लिए ह़राम थीं, और मैं तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से एक निशानी लेकर आया हूँ, तो तुम अल्लाह से डरो और मेरी इताअ़त (आज्ञा पालन) करो;
- اِنَّ اللّٰهَ رَبّ۪ي وَرَبُّكُمْ فَاعْبُدُوهُۜ هٰذَا صِرَاطٌ مُسْتَق۪يمٌबेशक अल्लाह मेरा भी रब है, और तुम्हारा भी रब है, तो ‘उसी’ की इबादत करो, यही सीधी राह है।’’
- فَلَمَّٓا اَحَسَّ ع۪يسٰى مِنْهُمُ الْكُفْرَ قَالَ مَنْ اَنْصَار۪ٓي اِلَى اللّٰهِۜ قَالَ الْحَوَارِيُّونَ نَحْنُ اَنْصَارُ اللّٰهِۚ اٰمَنَّا بِاللّٰهِۚ وَاشْهَدْ بِاَنَّا مُسْلِمُونَफिर जब ईसा को उनकी ओर से इन्कार का एह़सास हुआ तो उन्होंने कहा, ‘‘कौन अल्लाह की ओर (बढ़ने में) मेरा मदद्गार होगा,’’ हवारी बोले, ‘‘हम हैं अल्लाह के मदद्गार, हम अल्लाह पर ईमान लाए और गवाह रहिए कि हम मुस्लिम (आज्ञाकारी) हैं,
- رَبَّنَٓا اٰمَنَّا بِمَٓا اَنْزَلْتَ وَاتَّبَعْنَا الرَّسُولَ فَاكْتُبْنَا مَعَ الشَّاهِد۪ينَ(ऐ) हमारे रब! हम ईमान ले आए उस पर जो कुछ ‘तू’ ने नाज़िल किया है, और हमने पैरवी (अनुसरण) कर ली रसूल की, तो हमें भी गवाहों के साथ लिख ले।
- وَمَكَرُوا وَمَكَرَ اللّٰهُۜ وَاللّٰهُ خَيْرُ الْمَاكِر۪ينَ۟और उन्होंने खुफ़िया तद्बीर (गुप्त योजना) की, तो अल्लाह ने भी ख़ुफ़िया तद्बीर (गुप्त योजना) की; और अल्लाह सब खुफ़िया तद्बीर करने वालों से बेहतर (तद्बीर करने वाला) है।
- اِذْ قَالَ اللّٰهُ يَا ع۪يسٰٓى اِنّ۪ي مُتَوَفّ۪يكَ وَرَافِعُكَ اِلَيَّ وَمُطَهِّرُكَ مِنَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَجَاعِلُ الَّذ۪ينَ اتَّبَعُوكَ فَوْقَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِۚ ثُمَّ اِلَيَّ مَرْجِعُكُمْ فَاَحْكُمُ بَيْنَكُمْ ف۪يمَا كُنْتُمْ ف۪يهِ تَخْتَلِفُونَ(वह वक्त याद करो) जब अल्लाह ने फ़रमाया, ‘‘ऐ ईसा! मैं तुम को वफ़ात देने वाला हूँ, और तुम को अपनी ओर उठा लेने वाला हूँ, और उन लोगों से जो काफ़िर हैं, तुम्हें पाक करने वाला हूँ, और जो तुम्हारे पैरू (अनुयाई) हैं उन्हें क़ियामत के दिन तक उन लोगों के ऊपर रखूँगा जिन्होंने इन्कार किया; फिर मेरी ओर तुम्हें लौटना है, फिर मैं तुम्हारे बीच उन चीज़ों का फ़ैसला कर दूँगा जिनके विषय में तुम विभेद करते रहते थे।’’
- فَاَمَّا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا فَاُعَذِّبُهُمْ عَذَابًا شَد۪يدًا فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۘ وَمَا لَهُمْ مِنْ نَاصِر۪ينَतो जिन लोगों ने इन्कार किया, उन्हें दुनिया और आख़िरत में सख़्त अ़ज़ाब दूँगा, और उनका कोई मदद्गार न होगा।
- وَاَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ فَيُوَفّ۪يهِمْ اُجُورَهُمْۜ وَاللّٰهُ لَا يُحِبُّ الظَّالِم۪ينَऔर जो लोग ईमान लाए, और उन्होंने नेक काम किये, तो अल्लाह उन्हें पूरा-पूरा बदला देगा, और अल्लाह ज़ालिमों को पसंद नहीं करता।
- ذٰلِكَ نَتْلُوهُ عَلَيْكَ مِنَ الْاٰيَاتِ وَالذِّكْرِ الْحَك۪يمِ(ऐ मुह़म्मद) यह आयतें, हम आप को ह़िकमत भरी नसीहतें पढ़-पढ़ कर सुनाते हैं।
- اِنَّ مَثَلَ ع۪يسٰى عِنْدَ اللّٰهِ كَمَثَلِ اٰدَمَۜ خَلَقَهُ مِنْ تُرَابٍ ثُمَّ قَالَ لَهُ كُنْ فَيَكُونُईसा का ह़ाल अल्लाह के नज़दीक आदम जैसा है, कि उसने उनको मिट्टी से बनाया, फिर उनसे कहा (इन्सान), ‘‘हो जाओ,’’ तो वह (इन्सान) हो गये;
- اَلْحَقُّ مِنْ رَبِّكَ فَلَا تَكُنْ مِنَ الْمُمْتَر۪ينَयह ह़क़ तुम्हारे रब की ओर से है, सो तुम सन्देह करने वालों में से न होना।
- فَمَنْ حَٓاجَّكَ ف۪يهِ مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَكَ مِنَ الْعِلْمِ فَقُلْ تَعَالَوْا نَدْعُ اَبْنَٓاءَنَا وَاَبْنَٓاءَكُمْ وَنِسَٓاءَنَا وَنِسَٓاءَكُمْ وَاَنْفُسَنَا وَاَنْفُسَكُمْ ثُمَّ نَبْتَهِلْ فَنَجْعَلْ لَعْنَتَ اللّٰهِ عَلَى الْكَاذِب۪ينَफिर जो कोई आप से इस(ईसा के) बारे में हुज्जत करे, इस के बाद कि ‘आप’ के पास (हक़ीक़त का) इल्म आ चुका है, तो कह दीजिए, अच्छा हम अपने बेटों को भी बुला लाएँ और तुम्हारे बेटों को भी, और अपनी अ़ौरतों को भी, और तुम्हारी औरतों को भी और हम भी आएँ और तुम खुद भी आओ, फिर हम सब मिल कर दुअ़ा करें, और झूठों पर अल्लाह की लानत भेजें,
- اِنَّ هٰذَا لَهُوَ الْقَصَصُ الْحَقُّۚ وَمَا مِنْ اِلٰهٍ اِلَّا اللّٰهُۜ وَاِنَّ اللّٰهَ لَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُयही सच्चा बयान है और अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक़ नहीं, और बेशक अल्लाह ज़बरदस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िकमत वाला है;
- فَاِنْ تَوَلَّوْا فَاِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ بِالْمُفْسِد۪ينَ۟तो अगर ये लोग मुँह मोड़ें तो अल्लाह फ़सादियों को ख़ूब जानता है।
- قُلْ يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ تَعَالَوْا اِلٰى كَلِمَةٍ سَوَٓاءٍ بَيْنَنَا وَبَيْنَكُمْ اَلَّا نَعْبُدَ اِلَّا اللّٰهَ وَلَا نُشْرِكَ بِه۪ شَيْـًٔا وَلَا يَتَّخِذَ بَعْضُنَا بَعْضًا اَرْبَابًا مِنْ دُونِ اللّٰهِۜ فَاِنْ تَوَلَّوْا فَقُولُوا اشْهَدُوا بِاَنَّا مُسْلِمُونَकह दीजिए, ‘‘ऐ अह्ले किताब! ऐसी बात की ओर आ जाओ, जो बात हमारे और तुम्हारे बीच एक समान है वह यह कि हम सिवाय अल्लाह के और किसी की इबादत न करें और न उसका किसी को साझीदार ठहराएँ और न हममें से कोई किसी को अल्लाह के सिवा रब बनाए,’’ फिर अगर यह लोग मुँह मोड़ें तो कह दीजिए ‘‘तो गवाह रहो, हम तो मुस्लिम (आज्ञाकारी) हैं।’’
- يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لِمَ تُحَٓاجُّونَ ف۪ٓي اِبْرٰه۪يمَ وَمَٓا اُنْزِلَتِ التَّوْرٰيةُ وَالْاِنْج۪يلُ اِلَّا مِنْ بَعْدِه۪ۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَ‘‘ऐ किताब वालो!, तुम इब्राहीम के विषय में क्यों झगड़ रहे हो, जबकि तौरेत और इन्जील तो उनके बाद उतारी गई हैं, तो क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते?
- هَٓا اَنْتُمْ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ حَاجَجْتُمْ ف۪يمَا لَكُمْ بِه۪ عِلْمٌ فَلِمَ تُحَٓاجُّونَ ف۪يمَا لَيْسَ لَكُمْ بِه۪ عِلْمٌۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ وَاَنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَहाँ, तुम लोग वही तो हो, जो इस विषय में झगड़ चुके हो, जिसका तुम्हें कुछ तो इल्म था; तो अब ऐसी बात में क्यों झगड़ते हो, जिसका तुम्हें इल्म ही नहीं? और अल्लाह जानता है, और तुम नहीं जानते।’’
- مَا كَانَ اِبْرٰه۪يمُ يَهُودِيًّا وَلَا نَصْرَانِيًّا وَلٰكِنْ كَانَ حَن۪يفًا مُسْلِمًاۜ وَمَا كَانَ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَइब्राहीम न तो यहूदी थे और न नसरानी (ईसाई), बल्कि वे तो एक ओर के होकर रहने वाले मुस्लिम (आज्ञाकारी) थे, और वह मुश्रिकों में से न थे।
- اِنَّ اَوْلَى النَّاسِ بِاِبْرٰه۪يمَ لَلَّذ۪ينَ اتَّبَعُوهُ وَهٰذَا النَّبِيُّ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُواۜ وَاللّٰهُ وَلِيُّ الْمُؤْمِن۪ينَइब्राहीम के सब से ज़्यादा क़रीबी लोग तो वे हैं जिन्होंने उनकी पैरवी (अनुसरण) की, और यह नबी हैं और (वे ऐसे लोग हैं) जो (उनपर) ईमान लाए, और अल्लाह ईमान लाने वालों का मदद्गार है।
- وَدَّتْ طَٓائِفَةٌ مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ لَوْ يُضِلُّونَكُمْۜ وَمَا يُضِلُّونَ اِلَّٓا اَنْفُسَهُمْ وَمَا يَشْعُرُونَअह्ले किताब में से एक गिरोह तो यही चाहता है कि तुम्हें गुमराह कर दे जबकि ये अपने सिवा किसी को भी गुमराह नहीं करते, और उन्हें (इसका भी) एह़सास नहीं।
- يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لِمَ تَكْفُرُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَاَنْتُمْ تَشْهَدُونَऐ किताब वालो! तुम अल्लाह की आयतों का इन्कार क्यों करते हो! और (उस पर) तुम खुद गवाह हो?
- يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لِمَ تَلْبِسُونَ الْحَقَّ بِالْبَاطِلِ وَتَكْتُمُونَ الْحَقَّ وَاَنْتُمْ تَعْلَمُونَ۟ऐ किताब वालो! ह़क़ को बातिल (सत्य को असत्य) के साथ क्यों गड्ड-मड्ड करते हो, और जानते बूझते ह़क़ को छिपाते हो?
- وَقَالَتْ طَٓائِفَةٌ مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ اٰمِنُوا بِالَّذ۪ٓي اُنْزِلَ عَلَى الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَجْهَ النَّهَارِ وَاكْفُرُٓوا اٰخِرَهُ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَۚऔर किताब वालों में से एक गिरोह कहता हैं, ‘‘ईमान वालों पर जो कुछ उतरा है, उस पर सुबह को ईमान लाओ, और दिन के आख़िर में उससे इन्कार कर बैठो ताकि वे (इस्लाम से) फिर जाएँ।’’
- وَلَا تُؤْمِنُٓوا اِلَّا لِمَنْ تَبِعَ د۪ينَكُمْۜ قُلْ اِنَّ الْهُدٰى هُدَى اللّٰهِۙ اَنْ يُؤْتٰٓى اَحَدٌ مِثْلَ مَٓا اُو۫ت۪يتُمْ اَوْ يُحَٓاجُّوكُمْ عِنْدَ رَبِّكُمْۜ قُلْ اِنَّ الْفَضْلَ بِيَدِ اللّٰهِۚ يُؤْت۪يهِ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ وَاسِعٌ عَل۪يمٌۚऔर आप अपने दीन के मानने वालों (अनुयाइयों) के अ़लावा किसी पर यक़ीन न कीजिए, कह दीजिए, ”हिदायत (मार्गदर्शन) तो अल्लाह की हिदायत (मार्गदर्शन) हैं (और न यह मानो) कि दिया जाए किसी को वैसा ही जो तुम को दिया गया था या यह कि उनको मज़बूत ह़ुज्जत मिल जाए तुम्हारे रब के पास“। कह दीजिए, फ़ज़्ल अल्लाह ही के हाथ में हैं, ‘वह’ जिसे जो चाहे अता करता है, और अल्लाह बड़ी वुसअत (समाई) वाला, सब कुछ जानने वाला है।
- يَخْتَصُّ بِرَحْمَتِه۪ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ ذُو الْفَضْلِ الْعَظ۪يمِ‘वह’ जिसे चाहता है अपनी रह़मत से ख़ास कर लेता है और अल्लाह बड़ा फ़ज़्ल (उदारता) वाला है।’’
- وَمِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ مَنْ اِنْ تَأْمَنْهُ بِقِنْطَارٍ يُؤَدِّه۪ٓ اِلَيْكَۚ وَمِنْهُمْ مَنْ اِنْ تَأْمَنْهُ بِد۪ينَارٍ لَا يُؤَدِّه۪ٓ اِلَيْكَ اِلَّا مَا دُمْتَ عَلَيْهِ قَٓائِمًاۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَالُوا لَيْسَ عَلَيْنَا فِي الْاُمِّيّ۪نَ سَب۪يلٌۚ وَيَقُولُونَ عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَ وَهُمْ يَعْلَمُونَऔर किताब वालों में कुछ तो ऐसे हैं, कि अगर तुम उनके पास एक ढ़ेर अमानत रख दो, तो वह तुम्हें उसे लौटा देंगे, और उनमें कुछ ऐसे हैं कि अगर तुम एक दीनार भी उनकी अमानत में रखो, तो जब तक कि हर समय तुम उनके सिर पर सवार न रहो, वह उसे तुम्हें अदा नहीं करेंगे, यह इसलिए कि वे कहते हैं, ‘‘ उन उम्मियों के बारे में (जो किताब वाले नहीं हैं,) हमारी कोई पकड़ नहीं,’’ और ये जानते बूझते अल्लाह पर झूठ गढ़ते हैं,’’
- بَلٰى مَنْ اَوْفٰى بِعَهْدِه۪ وَاتَّقٰى فَاِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُتَّق۪ينَजो व्यक्ति भी अपने अ़हद (प्रतिज्ञा) को पूरा करे और (अल्लाह से) डरे, तो अल्लाह डरने वालों को दोस्त रखता है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَشْتَرُونَ بِعَهْدِ اللّٰهِ وَاَيْمَانِهِمْ ثَمَنًا قَل۪يلًا اُو۬لٰٓئِكَ لَا خَلَاقَ لَهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ وَلَا يُكَلِّمُهُمُ اللّٰهُ وَلَا يَنْظُرُ اِلَيْهِمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ وَلَا يُزَكّ۪يهِمْۖ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌजो लोग अल्लाह के अ़हद और अपनी क़समों को थोड़ी सी क़ीमत पर बेच डालते हैं, यह वही लोग हैं जिनके लिए आख़िरत में कोई ह़िस्सा नहीं; और अल्लाह क़ियामत के दिन न उन से बात करेगा, और न उनकी ओर देखेगा और न उन्हें पाक करेगा, और उनके लिए तो दर्दनाक अ़ज़ाब है;
- وَاِنَّ مِنْهُمْ لَفَر۪يقًا يَلْوُ۫نَ اَلْسِنَتَهُمْ بِالْكِتَابِ لِتَحْسَبُوهُ مِنَ الْكِتَابِ وَمَا هُوَ مِنَ الْكِتَابِۚ وَيَقُولُونَ هُوَ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ وَمَا هُوَ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِۚ وَيَقُولُونَ عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَ وَهُمْ يَعْلَمُونَऔर उन्हीं में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किताब (तौरेत) पढ़ते हुए अपनी ज़बानों को इस तरह उलट फेर करते हैं, ताकि तुम समझो कि वह किताब ही में से है, जबकि वह किताब में से नहीं होता, और वे कहते हैं, ‘‘ यह अल्लाह की ओर से है, जबकि वह अल्लाह की ओर से नहीं होता, और वे जानते बूझते झूठ गढ़कर अल्लाह पर थोपते हैं।’’
- مَا كَانَ لِبَشَرٍ اَنْ يُؤْتِيَهُ اللّٰهُ الْكِتَابَ وَالْحُكْمَ وَالنُّبُوَّةَ ثُمَّ يَقُولَ لِلنَّاسِ كُونُوا عِبَادًا ل۪ي مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلٰكِنْ كُونُوا رَبَّانِيّ۪نَ بِمَا كُنْتُمْ تُعَلِّمُونَ الْكِتَابَ وَبِمَا كُنْتُمْ تَدْرُسُونَۙकिसी आदमी से यह नहीं हो सकता कि अल्लाह तो उसे किताब और ह़िकमत और नबूव्वत अ़ता करे और वह लोगों से यह कहने लगे, ‘‘तुम अल्लाह को छोड़कर मेरे बन्दे बन जाओ,’’ बल्कि वह तो यही कहेगा, ‘‘तुम रब वाले बन जाओ, इसलिए कि तुम किताब पढ़ाते हो, और ख़ुद भी उसे पढ़ते हो,’’
- وَلَا يَأْمُرَكُمْ اَنْ تَتَّخِذُوا الْمَلٰٓئِكَةَ وَالنَّبِيّ۪نَ اَرْبَابًاۜ اَيَأْمُرُكُمْ بِالْكُفْرِ بَعْدَ اِذْ اَنْتُمْ مُسْلِمُونَ۟और न वह तुम्हें इस बात का हुक्म देगा कि तुम फ़रिश्तों और नबियों को अपना रब बना लो, क्या वह तुम्हें कुफ्र (अधर्म) का हुक्म देगा, जबकि तुम इस्लाम ला चुके हो?
- وَاِذْ اَخَذَ اللّٰهُ م۪يثَاقَ النَّبِيّ۪نَ لَمَٓا اٰتَيْتُكُمْ مِنْ كِتَابٍ وَحِكْمَةٍ ثُمَّ جَٓاءَكُمْ رَسُولٌ مُصَدِّقٌ لِمَا مَعَكُمْ لَتُؤْمِنُنَّ بِه۪ وَلَتَنْصُرُنَّهُۜ قَالَ ءَاَقْرَرْتُمْ وَاَخَذْتُمْ عَلٰى ذٰلِكُمْ اِصْر۪يۜ قَالُٓوا اَقْرَرْنَاۜ قَالَ فَاشْهَدُوا وَاَنَا۬ مَعَكُمْ مِنَ الشَّاهِد۪ينَऔर (याद करो) जब अल्लाह ने नबियों से अ़हद (वचन) लिया, ‘‘जब मैं तुमको किताब और ह़िकमत अ़ता करूँ उसके बाद तुम्हारे पास कोई रसूल उस की तस्दीक़ करता हुआ आए, जो तुम्हारे पास मौजूद है, तो तुम ज़रूर उस पर ईमान लाओगे और ज़रूर उसकी मदद करोगे,’’ (फिर) फ़रमाया, ‘‘क्या तुमने इक़रार किया? और इस पर मेरी ओर से डाली हुई जिम्मेंदारी का बोझ उठाया?’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इक़रार किया,’’ फ़रमाया, ‘‘तो गवाह रहना, और मैं भी तुम्हारे साथ गवाह हूँ;’’
- فَمَنْ تَوَلّٰى بَعْدَ ذٰلِكَ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْفَاسِقُونَफिर जो कोई इसके बाद भी फिरेगा तो ऐसे ही लोग नाफ़रमान होंगे।’’
- اَفَغَيْرَ د۪ينِ اللّٰهِ يَبْغُونَ وَلَهُٓ اَسْلَمَ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ طَوْعًا وَكَرْهًا وَاِلَيْهِ يُرْجَعُونَक्या यह लोग अल्लाह के दीन के सिवा (किसी और तऱीके को) तलाश रहे हैं, हाँलाकि आसमान व ज़मीन में जो कुछ भी है, इच्छा से हो या मजबूरी से ‘उसी’ के फ़रमाँबरदार हैं, और ‘उसी’ की ओर सबको लौटना है।
- قُلْ اٰمَنَّا بِاللّٰهِ وَمَٓا اُنْزِلَ عَلَيْنَا وَمَٓا اُنْزِلَ عَلٰٓى اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْمٰع۪يلَ وَاِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَ وَالْاَسْبَاطِ وَمَٓا اُو۫تِيَ مُوسٰى وَع۪يسٰى وَالنَّبِيُّونَ مِنْ رَبِّهِمْۖ لَا نُفَرِّقُ بَيْنَ اَحَدٍ مِنْهُمْۘ وَنَحْنُ لَهُ مُسْلِمُونَकह दीजिए, ‘‘हम अल्लाह पर ईमान रखते हैं, और उस पर जो हमारे ऊपर उतारा गया है; और उस पर जो इब्राहीम (अलै0), और इस्माईल (अलै0), और इस्हाक़ (अलै0) और याक़ूब (अलै0), और (उनकी) औलाद पर उतारा गया है; और उस पर जो मूसा(अलै0), और ईसा (अलै0), और (दूसरे) नबियों को दिया गया; उनके रब की ओर से; हम उनमें से किसी में कुछ फर्क़ नहीं करते, और हम तो उसी (अल्लाह) के फ़रमाँबरदार (अनुयाई) हैं।’’
- وَمَنْ يَبْتَغِ غَيْرَ الْاِسْلَامِ د۪ينًا فَلَنْ يُقْبَلَ مِنْهُۚ وَهُوَ فِي الْاٰخِرَةِ مِنَ الْخَاسِر۪ينَऔर जो व्यक्ति इस्लाम के सिवा किसी और दीन को तलाश करेगा, तो वह उससे हरगिज़ कुबूल नहीं किया जाएगा, और वह व्यक्ति आख़िरत में बड़ा घाटा उठाने वालों में से होगा।
- كَيْفَ يَهْدِي اللّٰهُ قَوْمًا كَفَرُوا بَعْدَ ا۪يمَانِهِمْ وَشَهِدُٓوا اَنَّ الرَّسُولَ حَقٌّ وَجَٓاءَهُمُ الْبَيِّنَاتُۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَअल्लाह कैसे ऐसे लोगों को हिदायत देगा, जिन्होंने ईमान के बाद कुफ्र किया, और (जबकि) शहादत दे चुके थे कि रसूल ह़क़ पर हैं, और (इसके बाद) उनके पास खुली हुई निशानियाँ भी आ चुकी थीं, और अल्लाह (ऐसे) ज़ालिम क़ौम को हिदायत नहीं देता;
- اُو۬لٰٓئِكَ جَزَٓاؤُ۬هُمْ اَنَّ عَلَيْهِمْ لَعْنَةَ اللّٰهِ وَالْمَلٰٓئِكَةِ وَالنَّاسِ اَجْمَع۪ينَۙउन लोगों की सज़ा यह है, कि उन पर अल्लाह की, और फ़रिश्तों की, और तमाम इन्सानों की लानत हो;
- خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۚ لَا يُخَفَّفُ عَنْهُمُ الْعَذَابُ وَلَا هُمْ يُنْظَرُونَۙवह इसमें हमेशा पड़े रहने वाले हैं, न उन पर से अ़ज़ाब हल्का किया जाएगा, और न उन्हें मुहलत दी जाएगी;
- اِلَّا الَّذ۪ينَ تَابُوا مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ وَاَصْلَحُوا فَاِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌहाँ, जो लोग उसके बाद तौबः कर लें, और (अपने को) ठीक कर लें, तो अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بَعْدَ ا۪يمَانِهِمْ ثُمَّ ازْدَادُوا كُفْرًا لَنْ تُقْبَلَ تَوْبَتُهُمْۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الضَّٓالُّونَबेशक जिन्होंने ईमान लाने के बाद कुफ्ऱ (इन्कार) किया, फिर कुफ्ऱ में बढ़ते रहे, उनकी तौबः हरगिज़ कुबूल न की जाएगी, और यही लोग गुमराह हैं।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَمَاتُوا وَهُمْ كُفَّارٌ فَلَنْ يُقْبَلَ مِنْ اَحَدِهِمْ مِلْءُ الْاَرْضِ ذَهَبًا وَلَوِ افْتَدٰى بِه۪ۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌ وَمَا لَهُمْ مِنْ نَاصِر۪ينَ۟जिन लोगों ने कुफ्ऱ किया और उसी कुफ्ऱ की ह़ालत में मर गये तो उनमें से किसी से ज़मीन भरकर भी सोना (जान छुड़ाने के लिए) बदले में कुबूल नहीं किया जाएगा, यही लोग हैं जिनके लिए दर्दनाक अ़ज़ाब है, और जिनका कोई भी मदद्गार न होगा।
- لَنْ تَنَالُوا الْبِرَّ حَتّٰى تُنْفِقُوا مِمَّا تُحِبُّونَۜ وَمَا تُنْفِقُوا مِنْ شَيْءٍ فَاِنَّ اللّٰهَ بِه۪ عَل۪يمٌतुम नेकी के दर्जे को नहीं पहुँच सकते, जब तक कि उन चीज़ों को (अल्लाह के रास्ते में) खर्च न करो, जो तुम्हें मह़बूब हैं, और जो चीज़ भी तुम खर्च करते हो, अल्लाह उसको ख़ूब जानता है।
- كُلُّ الطَّعَامِ كَانَ حِلًّا لِبَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اِلَّا مَا حَرَّمَ اِسْرَٓاء۪يلُ عَلٰى نَفْسِه۪ مِنْ قَبْلِ اَنْ تُنَزَّلَ التَّوْرٰيةُۜ قُلْ فَأْتُوا بِالتَّوْرٰيةِ فَاتْلُوهَٓا اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَखाने की तमाम चीजें़ बनी इस्राईल के लिए ह़लाल थीं, सिवाय उन चीज़ों के जिन्हें तौरात के उतरने से पहले इस्राईल ने खुद अपने लिए ह़राम कर लिया था, कह दीजिए, ‘‘तो तौरात लाओ फिर उसे पढ़ो अगर तुम सच्चे हो।’’
- فَمَنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَ مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الظَّالِمُونَतो जो व्यक्ति इसके बाद भी झूठी बात अल्लाह से जोड़े, तो ऐसे ही लोग ज़ालिम हैं।
- قُلْ صَدَقَ اللّٰهُ فَاتَّبِعُوا مِلَّةَ اِبْرٰه۪يمَ حَن۪يفًاۜ وَمَا كَانَ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَकह दीजिए, ‘‘अल्लाह ने सच बात फ़रमा दी है, तो तुम सीधी राह वाले इब्राहीम के दीन की पैरवी (अनुसरण)करो, और वह मुश्रिकों में से न थे।’’
- اِنَّ اَوَّلَ بَيْتٍ وُضِعَ لِلنَّاسِ لَلَّذ۪ي بِبَكَّةَ مُبَارَكًا وَهُدًى لِلْعَالَم۪ينَۚपहला घर (कअ़बः) जो लोगों (की इबादत) के लिए बनाया गया था वही है जो मक्का में है, बरकत वाला और सारी दुनिया के लिए हिदायत (रहनुमा) है;
- ف۪يهِ اٰيَاتٌ بَيِّنَاتٌ مَقَامُ اِبْرٰه۪يمَۚ وَمَنْ دَخَلَهُ كَانَ اٰمِنًاۜ وَلِلّٰهِ عَلَى النَّاسِ حِجُّ الْبَيْتِ مَنِ اسْتَطَاعَ اِلَيْهِ سَب۪يلًاۜ وَمَنْ كَفَرَ فَاِنَّ اللّٰهَ غَنِيٌّ عَنِ الْعَالَم۪ينَइसमें खुली हुई निशानियां हैं, मक़ामे इब्राहीम (इब्राहीम के खड़े होने की जगह), और जो व्यक्ति इसमें दाख़िल हुआ, वह अम्न में हो गया, और लोगों पर अल्लाह का ह़क़ (फ़र्ज़) है कि जो इस घर तक जाने की क़ुद्रत रखे, वह इसका ह़ज करे, और जो कोई इन्कार करे, तो अल्लाह सारे संसार वालों से बेनियाज़ (निस्पृह) है।
- قُلْ يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لِمَ تَكْفُرُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِۗ وَاللّٰهُ شَه۪يدٌ عَلٰى مَا تَعْمَلُونَकह दीजिए, ‘‘ऐ अह्ले किताब! तुम क्यों अल्लाह की आयतों का इन्कार करते हो? और जो कुछ तुम कर रहे हो अल्लाह गवाह है।’’
- قُلْ يَٓا اَهْلَ الْكِتَابِ لِمَ تَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ مَنْ اٰمَنَ تَبْغُونَهَا عِوَجًا وَاَنْتُمْ شُهَدَٓاءُۜ وَمَا اللّٰهُ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعْمَلُونَकह दीजिए, ‘‘ऐ अह्ले किताब! जो ईमान ला चुके, उन्हें तुम क्यों अल्लाह की राह से हटा रहे हो? इस राह में ऐब निकाल कर, ऐसी ह़ालत में कि तुम ख़ुद गवाह हो, और अल्लाह तुम्हारे करतूतों से बेख़बर नहीं!’’
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنْ تُط۪يعُوا فَر۪يقًا مِنَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ يَرُدُّوكُمْ بَعْدَ ا۪يمَانِكُمْ كَافِر۪ينَऐ ईमान वालो ! अगर तुम ने इन में से किसी गिरोह का कहना माना जिन्हें किताब दी जा चुकी है, तो वह तुम्हारे ईमान लाने के बाद तुम्हें काफ़िर बना देंगे।
- وَكَيْفَ تَكْفُرُونَ وَاَنْتُمْ تُتْلٰى عَلَيْكُمْ اٰيَاتُ اللّٰهِ وَف۪يكُمْ رَسُولُهُۜ وَمَنْ يَعْتَصِمْ بِاللّٰهِ فَقَدْ هُدِيَ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍ۟और तुम किस तरह कुफ्र कर सकते हो ऐसी ह़ालत में कि तुम्हें अल्लाह की आयतें पढ़ कर सुनायी जाती हैं, और तुम्हारे बीच उसके रसूल मौजूद हैं और जो कोई अल्लाह को मज़बूत पकड़ता है, वह ज़रूर सीधी राह की ओर हिदायत किया जाता है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا اللّٰهَ حَقَّ تُقَاتِه۪ وَلَا تَمُوتُنَّ اِلَّا وَاَنْتُمْ مُسْلِمُونَऐ ईमान वालो! अल्लाह से डरो, जैसा कि उससे डरने का ह़क़ है, और न मरना सिवाय इस ह़ाल में कि तुम मुस्लिम हो।
- وَاعْتَصِمُوا بِحَبْلِ اللّٰهِ جَم۪يعًا وَلَا تَفَرَّقُواۖ وَاذْكُرُوا نِعْمَتَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ اِذْ كُنْتُمْ اَعْدَٓاءً فَاَلَّفَ بَيْنَ قُلُوبِكُمْ فَاَصْبَحْتُمْ بِنِعْمَتِه۪ٓ اِخْوَانًاۚ وَكُنْتُمْ عَلٰى شَفَا حُفْرَةٍ مِنَ النَّارِ فَاَنْقَذَكُمْ مِنْهَاۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمْ اٰيَاتِه۪ لَعَلَّكُمْ تَهْتَدُونَऔर अल्लाह की रस्सी (क़ुर्आन) को सब मिलकर मज़बूत थामे रहो, और आपसी विभेद में न पड़ो, और अल्लाह का यह इन्अ़ाम अपने ऊपर याद करो, ‘कि जब तुम आपस में दुश्मन थे, तो ‘उसने’ तुम्हारे दिलों में मुह़ब्बत डाल दी; तो तुम उसकी मेहरबानी से (आपस में) भाई-भाई बन गये; और तुम आग के गढ़े के किनारे तक पहुँच चुके थे, तो ‘उसने’ तुम्हें उससे बचा लिया, इसी तरह अल्लाह अपने हुक्मों को खोल-खोल कर सुनाता रहता है, ताकि तुम राह पा सको।
- وَلْتَكُنْ مِنْكُمْ اُمَّةٌ يَدْعُونَ اِلَى الْخَيْرِ وَيَأْمُرُونَ بِالْمَعْرُوفِ وَيَنْهَوْنَ عَنِ الْمُنْكَرِۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَऔर तुममें एक ऐसी जमाअ़त (समूह) रहे, जो लोगों को नेकी की ओर बुलाए और भलाई का हुक्म दे, और बुराई से रोके और यही लोग कामियाब होने वाले हैं।
- وَلَا تَكُونُوا كَالَّذ۪ينَ تَفَرَّقُوا وَاخْتَلَفُوا مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَهُمُ الْبَيِّنَاتُۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌۙऔर उन लोगों की तरह मत हो जाना जिन्होंने बाद इसके कि उनके पास खुली हुई निशानियाँ आ चुकी थीं, आपस में ही विभेद कर लिया, और अलग-अलग हो गये, और यह वह लोग हैं जिनको बड़ा अ़ज़ाब होगा।
- يَوْمَ تَبْيَضُّ وُجُوهٌ وَتَسْوَدُّ وُجُوهٌۚ فَاَمَّا الَّذ۪ينَ اسْوَدَّتْ وُجُوهُهُمْ۠ اَكَفَرْتُمْ بَعْدَ ا۪يمَانِكُمْ فَذُوقُوا الْعَذَابَ بِمَا كُنْتُمْ تَكْفُرُونَउस दिन कुछ चेहरे सफेद होंगे, और कुछ चेहरे स्याह होंगे, फिर जिनके चेहरे स्याह होंगे, (उनसे कहा जाएगा) क्या तुम ही काफ़िर हो गये थे, ईमान लाने के बाद? तो अ़ज़ाब चखो, अपने कुफ्ऱ के बदले में;
- وَاَمَّا الَّذ۪ينَ ابْيَضَّتْ وُجُوهُهُمْ فَف۪ي رَحْمَةِ اللّٰهِۜ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَऔर जिनके चेहरे सफेद होंगे, वे अल्लाह की रह़मत में होंगे और उसी में हमेशा रहेंगे।
- تِلْكَ اٰيَاتُ اللّٰهِ نَتْلُوهَا عَلَيْكَ بِالْحَقِّۜ وَمَا اللّٰهُ يُر۪يدُ ظُلْمًا لِلْعَالَم۪ينَयह अल्लाह की आयतें है, जो हम तुमको ठीक-ठीक पढ़कर सुनाते हैं, और अल्लाह संसार वालों पर किसी तरह का ज़ुल्म नहीं करना चाहता।
- وَلِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَاِلَى اللّٰهِ تُرْجَعُ الْاُمُورُ۟और अल्लाह ही का है जो कुछ ज़मीन व आसमान में है, और सारे मामले अल्लाह ही की ओर लौटाए जाते हैं।
- كُنْتُمْ خَيْرَ اُمَّةٍ اُخْرِجَتْ لِلنَّاسِ تَأْمُرُونَ بِالْمَعْرُوفِ وَتَنْهَوْنَ عَنِ الْمُنْكَرِ وَتُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِۜ وَلَوْ اٰمَنَ اَهْلُ الْكِتَابِ لَكَانَ خَيْرًا لَهُمْۜ مِنْهُمُ الْمُؤْمِنُونَ وَاَكْثَرُهُمُ الْفَاسِقُونَतुम बेहतरीन उम्मत (समुदाय) हो जो लोगों के लिए पैदा की गयी हो कि तुम भलाई का हुक्म देते हो और बुराई से रोकते हो, और अल्लाह पर ईमान रखते हो; और अह््ले किताब भी, अगर ईमान ले आते, तो उनके लिए बहुत अच्छा होता, उनमें से कुछ तो ईमान वाले हैं, और अक्सर उनमें से नाफ़रमान (अवज्ञाकारी) हैं;
- لَنْ يَضُرُّوكُمْ اِلَّٓا اَذًىۜ وَاِنْ يُقَاتِلُوكُمْ يُوَلُّوكُمُ الْاَدْبَارَ۠ ثُمَّ لَا يُنْصَرُونَवह आप को थोड़ी तक्लीफ़ के अ़लावा कोई नुक़सान न पहुँचा सकेंगे, और अगर वह आपसे मुक़ाबला करेंगे तो पीठ दिखा कर भाग जाएँगे, फिर उन्हें कोई मदद भी न मिलेगी।
- ضُرِبَتْ عَلَيْهِمُ الذِّلَّةُ اَيْنَ مَا ثُقِفُٓوا اِلَّا بِحَبْلٍ مِنَ اللّٰهِ وَحَبْلٍ مِنَ النَّاسِ وَبَٓاؤُ۫ بِغَضَبٍ مِنَ اللّٰهِ وَضُرِبَتْ عَلَيْهِمُ الْمَسْكَنَةُۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ كَانُوا يَكْفُرُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَيَقْتُلُونَ الْاَنْبِيَٓاءَ بِغَيْرِ حَقٍّۜ ذٰلِكَ بِمَا عَصَوْا وَكَانُوا يَعْتَدُونَ۠उन पर थोप दी गई है ज़िल्लत (अपमान) जहाँ भी वे पाये जाएँ, सिवाय इसके कि वे अल्लाह और (मुसलमान) लोगों की पनाह में आ जाएँ। और अल्लाह के ग़ज़ब के ह़क़दार हो गये हैं, और उन पर मस्किनत (भुखमरी या नादारी) थोप दी गयी है, यह सब इस वजह से हुआ है, कि वह अल्लाह की आयतों का इन्कार करते थे, और नबियों को नाहक़ क़त्ल कर डालते थे, और यह इसलिए कि वह नाफ़रमानी करते, और सीमा से बाहर निकल जाते थे;
- لَيْسُوا سَوَٓاءًۜ مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ اُمَّةٌ قَٓائِمَةٌ يَتْلُونَ اٰيَاتِ اللّٰهِ اٰنَٓاءَ الَّيْلِ وَهُمْ يَسْجُدُونَ۠यह भी सब एक जैसे नहीं हैं, किताब वालों में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सीधी राह पर हैं और रात के वक़्त अल्लाह की आयतें पढ़ते हैं और सज्दे करते हैं;
- يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَيَأْمُرُونَ بِالْمَعْرُوفِ وَيَنْهَوْنَ عَنِ الْمُنْكَرِ وَيُسَارِعُونَ فِي الْخَيْرَاتِۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ مِنَ الصَّالِح۪ينَयह अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान रखते और भलाई का हुक्म देते हैं और बुराई से रोकते और अच्छी बातों की ओर दौड़ते हैं, और यही भले लोगों में से है;
- وَمَا يَفْعَلُوا مِنْ خَيْرٍ فَلَنْ يُكْفَرُوهُۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِالْمُتَّق۪ينَऔर जो भी नेक काम यह करेंगे, उससे हरगिज़ मह़रूम न किये जाएँगे, और अल्लाह परहेज़गारों को ख़ूब जानता है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَنْ تُغْنِيَ عَنْهُمْ اَمْوَالُهُمْ وَلَٓا اَوْلَادُهُمْ مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔاۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَरहे वे लोग जिन्होंने इन्कार किया,तो अल्लाह के मुक़ाबले में न उनके माल उनके कुछ काम आ सकेंगे, और न उनकी औलाद ही, और ये तो आग में जाने वाले लोग हैं उसी में वे हमेशा रहेंगे;
- مَثَلُ مَا يُنْفِقُونَ ف۪ي هٰذِهِ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا كَمَثَلِ ر۪يحٍ ف۪يهَا صِرٌّ اَصَابَتْ حَرْثَ قَوْمٍ ظَلَمُٓوا اَنْفُسَهُمْ فَاَهْلَكَتْهُۜ وَمَا ظَلَمَهُمُ اللّٰهُ وَلٰكِنْ اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَयह जो कुछ इस दुनियावी ज़िन्दगी में खर्च करते हैं उसकी मिसाल तो ऐसी है, जैसे एक हवा है, जिसमें सख्त सर्दी हो, (और) वह ऐसे लोगों की खेती को लग जाए जिन्होंने अपनी जानों पर ज़ुल्म कर रखा है, फिर वह (हवा) उस (खेती) को बरबाद कर दे, और अल्लाह ने उस पर ज़ुल्म नहीं किया, बल्कि वे ख़ुद अपनी जानों पर ज़ुल्म कर रहे हैं।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَّخِذُوا بِطَانَةً مِنْ دُونِكُمْ لَا يَأْلُونَكُمْ خَبَالًاۜ وَدُّوا مَا عَنِتُّمْۚ قَدْ بَدَتِ الْبَغْضَٓاءُ مِنْ اَفْوَاهِهِمْۚ وَمَا تُخْف۪ي صُدُورُهُمْ اَكْبَرُۜ قَدْ بَيَّنَّا لَكُمُ الْاٰيَاتِ اِنْ كُنْتُمْ تَعْقِلُونَऐ ईमान वालो! अपनों के सिवा (किसी को) राज़दार (दोस्त) न बनाना! ये लोग तुम्हें नुक़्सान पहुँचाने में कोई कमी नहीं करते; और चाहते हैं कि तुम्हें तक्लीफ़ पहुँचे, उनकी ज़बानों से तो दुश्मनी ज़ाहिर हो ही चुकी, और जो कुछ वे अपने सीनों में छिपाए हुए हैं वह तो इससे भी बढ़कर है, हम तो तुम्हारे लिए निशानियाँ खोलकर ज़ाहिर कर चुके हैं, अगर तुम अक़्ल (से काम लेने) वाले हो;
- هَٓا اَنْتُمْ اُو۬لَٓاءِ تُحِبُّونَهُمْ وَلَا يُحِبُّونَكُمْ وَتُؤْمِنُونَ بِالْكِتَابِ كُلِّه۪ۚ وَاِذَا لَقُوكُمْ قَالُٓوا اٰمَنَّاۗ وَاِذَا خَلَوْا عَضُّوا عَلَيْكُمُ الْاَنَامِلَ مِنَ الْغَيْظِۜ قُلْ مُوتُوا بِغَيْظِكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِदेखो, तुम ऐसे लोग हो, कि उन लोगों से मुहब्बत रखते हो; हालाँकि वे तुमसे ज़रा भी मुह़ब्बत नहीं रखते, और तुम (आसमानी) किताबों पर ईमान रखते हो, और जब तुमसे मिलते हैं तो कह देते हैं, ‘‘हम ईमान ले आए,’’ और जब वे अलग होते हैं, तो तुमपर गुस्से में दाँतों से उँगलियाँ काट-काट खाते हैं, कह दीजिए, ‘‘तुम अपने ग़ुस्से में मर जाओ, बेशक अल्लाह सीने की बातों को खूब जानता है,’’
- اِنْ تَمْسَسْكُمْ حَسَنَةٌ تَسُؤْهُمْۘ وَاِنْ تُصِبْكُمْ سَيِّئَةٌ يَفْرَحُوا بِهَاۜ وَاِنْ تَصْبِرُوا وَتَتَّقُوا لَا يَضُرُّكُمْ كَيْدُهُمْ شَيْـًٔاۜ اِنَّ اللّٰهَ بِمَا يَعْمَلُونَ مُح۪يطٌ۟अगर तुम्हें कोई अच्छी ह़ालत पेश आ जाती है, तो ये उन लोगों को बुरी लगती है; और अगर तुम पर कोई बुरी हालत आ पड़ती है, तो ये उससे खुश होते हैं; और अगर तुम सब्र से काम लेते रहो, तो तुमको इनकी चालें ज़रा भी नुक्सान न पहुँचा सकेंगी। बेशक जो कुछ वे कर रहे हैं, अल्लाह ने उसे अपने घेरे में ले रखा है।
- وَاِذْ غَدَوْتَ مِنْ اَهْلِكَ تُبَوِّئُ الْمُؤْمِن۪ينَ مَقَاعِدَ لِلْقِتَالِۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌۙऔर (याद कीजिए) जब आप सुब्ह़ को अपने घर वालों (के पास) से निकलकर, ईमान वालों को युद्ध के लिए मोर्चे पर लगा रहे थे- और अल्लाह बड़ा सुनने वाला, जानने वाला है।
- اِذْ هَمَّتْ طَٓائِفَتَانِ مِنْكُمْ اَنْ تَفْشَلَاۙ وَاللّٰهُ وَلِيُّهُمَاۜ وَعَلَى اللّٰهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُؤْمِنُونَजब तुम्हारे दो गिरोहों ने हिम्मत छोड़ देनी चाही, जबकि अल्लाह उनका वली (संरक्षक) मौजूद था, और ईमान वालों को अल्लाह ही पर भरोसा रखना चाहिए।
- وَلَقَدْ نَصَرَكُمُ اللّٰهُ بِبَدْرٍ وَاَنْتُمْ اَذِلَّةٌۚ فَاتَّقُوا اللّٰهَ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَऔर बद्र में अल्लाह ने तुम्हारी मदद की थी, और उस वक्त तुम बहुत कमज़ोर हालत में थे, तो अल्लाह से डरते रहो, ताकि तुम शुक्र करो।
- اِذْ تَقُولُ لِلْمُؤْمِن۪ينَ اَلَنْ يَكْفِيَكُمْ اَنْ يُمِدَّكُمْ رَبُّكُمْ بِثَلٰثَةِ اٰلَافٍ مِنَ الْمَلٰٓئِكَةِ مُنْزَل۪ينَۜजब तुम ईमान वालों से कह रहे थे, ‘‘क्या यह तुम्हारे लिए काफ़ी नहीं है, कि तुम्हारा रब तीन हज़ार फ़रिश्ते उतार कर तुम्हारी मदद करे।’’
- بَلٰٓىۙ اِنْ تَصْبِرُوا وَتَتَّقُوا وَيَأْتُوكُمْ مِنْ فَوْرِهِمْ هٰذَا يُمْدِدْكُمْ رَبُّكُمْ بِخَمْسَةِ اٰلَافٍ مِنَ الْمَلٰٓئِكَةِ مُسَوِّم۪ينَहाँ, क्यों नहीं, अगर तुम सब्र से काम लो और डर रखो, और दुश्मन तुम पर अचानक चढ़ आएँ, तो तुम्हारा रब तुम्हारी उसी वक्त पाँच हज़ार निशान किये हुए फ़रिश्तों से मदद करेगा;
- وَمَا جَعَلَهُ اللّٰهُ اِلَّا بُشْرٰى لَكُمْ وَلِتَطْمَئِنَّ قُلُوبُكُمْ بِه۪ۜ وَمَا النَّصْرُ اِلَّا مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ الْعَز۪يزِ الْحَك۪يمِۙऔर अल्लाह ने तो इसे तुम्हारे लिए खुशख़बरी बताया और इसलिए कि तुम्हारे दिल मुतमइन (सन्तुष्ट) हो जाएं, वरना मदद तो अल्लाह ही के यहां से आती है, जो ज़बर्दस्त, ह़िकमत वाला है;
- لِيَقْطَعَ طَرَفًا مِنَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَوْ يَكْبِتَهُمْ فَيَنْقَلِبُوا خَٓائِب۪ينَताकि कुफ्ऱ करने वालों के एक हिस्से को काट डाले, या उन्हें बुरी तरह नाकाम और बेइज्ज़त कर दे, कि वे नाकाम हो कर लौट जाएँ।
- لَيْسَ لَكَ مِنَ الْاَمْرِ شَيْءٌ اَوْ يَتُوبَ عَلَيْهِمْ اَوْ يُعَذِّبَهُمْ فَاِنَّهُمْ ظَالِمُونَआप को इस मामले में कोई ह़क़ नहीं, चाहे ‘वह’ उनकी तौबः कुबूल करे या उन्हें अ़ज़ाब दे, इसलिए कि यह ज़ालिम लोग हैं;
- وَلِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ يَغْفِرُ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيُعَذِّبُ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌ۟और जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है सब अल्लाह ही का है, ‘वह’ जिसे चाहे माफ़ करे और जिसे चाहे अ़ज़ाब दे, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَأْكُلُوا الرِّبٰٓوا اَضْعَافًا مُضَاعَفَةًۖ وَاتَّقُوا اللّٰهَ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَۚऐ ईमान वालो! सूद (ब्याज) कई गुना (दोगुना चौगुना) बढ़ा कर न खाओ, और अल्लाह से डरते रहो ताकि तुम कामियाब हो जाओ।
- وَاتَّقُوا النَّارَ الَّت۪ٓي اُعِدَّتْ لِلْكَافِر۪ينَۚऔर उस आग से बचो, जो काफ़िरों के लिए तैयार की गई है।
- وَاَط۪يعُوا اللّٰهَ وَالرَّسُولَ لَعَلَّكُمْ تُرْحَمُونَۚऔर अल्लाह और उसके रसूल के हुक्म को मानो, ताकि तुम पर रह़म (दया) किया जाए।
- وَسَارِعُٓوا اِلٰى مَغْفِرَةٍ مِنْ رَبِّكُمْ وَجَنَّةٍ عَرْضُهَا السَّمٰوَاتُ وَالْاَرْضُۙ اُعِدَّتْ لِلْمُتَّق۪ينَۙऔर अपने रब की माफ़ी और उस जन्नत की ओर दौड़ो, जिसका फैलाव सारे आसमान और ज़मीन जैसा है, जो डरने वालों के लिए तैयार की गई है,
- اَلَّذ۪ينَ يُنْفِقُونَ فِي السَّرَّٓاءِ وَالضَّرَّٓاءِ وَالْكَاظِم۪ينَ الْغَيْظَ وَالْعَاف۪ينَ عَنِ النَّاسِۜ وَاللّٰهُ يُحِبُّ الْمُحْسِن۪ينَۚजो खुशह़ाली और तंगी हर हाल में खर्च करते हैं, और गुस्से को रोकते हैं, और लोगों को माफ़ करते हैं, और अल्लाह नेक लोगों को पसंद करता है।
- وَالَّذ۪ينَ اِذَا فَعَلُوا فَاحِشَةً اَوْ ظَلَمُٓوا اَنْفُسَهُمْ ذَكَرُوا اللّٰهَ فَاسْتَغْفَرُوا لِذُنُوبِهِمْۖ وَمَنْ يَغْفِرُ الذُّنُوبَ اِلَّا اللّٰهُۖ وَلَمْ يُصِرُّوا عَلٰى مَا فَعَلُوا وَهُمْ يَعْلَمُونَऔर यह कि जब वे कोई खुला गुनाह या अपने आप पर ज़ुल्म कर लेते हैं तो अल्लाह को याद करते हैं और वे अपने गुनाहों की माफ़ी माँगते हैं, और अल्लाह के अ़लावा कौन है जो गुनाहों को माफ़ कर सके, और जानते बूझते वे अपने किये पर अड़े नहीं रहते;
- اُو۬لٰٓئِكَ جَزَٓاؤُ۬هُمْ مَغْفِرَةٌ مِنْ رَبِّهِمْ وَجَنَّاتٌ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ وَنِعْمَ اَجْرُ الْعَامِل۪ينَۜउनका बदला उनके रब की ओर से मग़्फ़िरत (क्षमादान) है, और ऐसे बाग़ हैं जिनके नीचे नहरें बहती होंगी, उनमें वे हमेशा रहेंगे, और क्या ही अच्छा बदला है (अच्छे) अ़मल करने वालों का!
- قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِكُمْ سُنَنٌۙ فَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَانْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُكَذِّب۪ينَतुम लोगों से पहले बहुत से किस्से गुज़र चुके हैं, तो तुम धरती पर चल फिर कर देखो, कि झुठलाने वालों का कैसा अंजाम हुआ!
- هٰذَا بَيَانٌ لِلنَّاسِ وَهُدًى وَمَوْعِظَةٌ لِلْمُتَّق۪ينَयह लोगों के लिए (खुला) बयान, और डरने वालों के लिए हिदायत और नसीह़त है।
- وَلَا تَهِنُوا وَلَا تَحْزَنُوا وَاَنْتُمُ الْاَعْلَوْنَ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَऔर न हिम्मत हारो और न दुखी हो, तुम ही ग़ालिब (प्रभावी) रहोगे, अगर तुम ईमान वाले होगे।
- اِنْ يَمْسَسْكُمْ قَرْحٌ فَقَدْ مَسَّ الْقَوْمَ قَرْحٌ مِثْلُهُۜ وَتِلْكَ الْاَيَّامُ نُدَاوِلُهَا بَيْنَ النَّاسِۚ وَلِيَعْلَمَ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَيَتَّخِذَ مِنْكُمْ شُهَدَٓاءَۜ وَاللّٰهُ لَا يُحِبُّ الظَّالِم۪ينَۙअगर तुम्हें कोई ज़ख़्म पहुँचा है, तो उन लोगों को भी ऐसा ज़ख़्म पहुँच चुका है, और यह (युद्ध के) दिन हैं, कि हम लोगों में उलट फेर करते रहते हैं, ताकि ईमान वालों को जान लें! और तुम में से कुछ को गवाह बनाएँ और अल्लाह ज़ालिमों को पसंद नहीं करता;
- وَلِيُمَحِّصَ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَيَمْحَقَ الْكَافِر۪ينَऔर ताकि अल्लाह ईमान वालों को निखार दे, और काफ़िरों (इन्कार करने वालों) को मिटा दे।
- اَمْ حَسِبْتُمْ اَنْ تَدْخُلُوا الْجَنَّةَ وَلَمَّا يَعْلَمِ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ جَاهَدُوا مِنْكُمْ وَيَعْلَمَ الصَّابِر۪ينَक्या तुम यह समझते हो कि जन्नत में यूं ही जा दाख़िल होगे, हालाँकि अभी अल्लाह ने तुम में से जिहाद करने वालों को तो अच्छी तरह मालूम किया ही, नहीं और (यह कि) वह साबित क़दम रहने वालों को मालूम करे।
- وَلَقَدْ كُنْتُمْ تَمَنَّوْنَ الْمَوْتَ مِنْ قَبْلِ اَنْ تَلْقَوْهُۖ فَقَدْ رَاَيْتُمُوهُ وَاَنْتُمْ تَنْظُرُونَ۟और तुम मौत (शहादत) के आने से पहले उसकी तमन्ना किया करते थे, उसको तो अब तुमने खुली आँखों से देख लिया।
- وَمَا مُحَمَّدٌ اِلَّا رَسُولٌۚ قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِهِ الرُّسُلُۜ اَفَا۬ئِنْ مَاتَ اَوْ قُتِلَ انْقَلَبْتُمْ عَلٰٓى اَعْقَابِكُمْۜ وَمَنْ يَنْقَلِبْ عَلٰى عَقِبَيْهِ فَلَنْ يَضُرَّ اللّٰهَ شَيْـًٔاۜ وَسَيَجْزِي اللّٰهُ الشَّاكِر۪ينَऔर मुह़म्मद तो बस एक रसूल हैं, इनसे पहले भी रसूल गुज़र चुके हैं; तो क्या अगर यह वफ़ात (मृत्यु) पा जाएँं, या क़त्ल कर दिये जाएँ, तो (क्या) तुम उल्टे पाँव वापस फिर जाओगे? और जो उल्टे पाँव फिर जाएगा, तो वह अल्लाह का कुछ भी नुक़्सान नहीं कर सकेगा, और अल्लाह शुक्रगुज़ारों को जल्द बदला देगा।
- وَمَا كَانَ لِنَفْسٍ اَنْ تَمُوتَ اِلَّا بِاِذْنِ اللّٰهِ كِتَابًا مُؤَجَّلًاۜ وَمَنْ يُرِدْ ثَوَابَ الدُّنْيَا نُؤْتِه۪ مِنْهَاۚ وَمَنْ يُرِدْ ثَوَابَ الْاٰخِرَةِ نُؤْتِه۪ مِنْهَاۜ وَسَنَجْزِي الشَّاكِر۪ينَऔर मुम्किन (सम्भव) नहीं किसी जानदार के लिए कि वह एक निश्चित समय पर अल्लाह के हुक्म के बिना मर जाए; और जो व्यक्ति दुनिया का फ़ायदा चाहता हो ‘हम’ उसको यहीं बदला दे देंगे, और जो आख़िरत का फ़ायदा चाहता हो तो उसे वहाँ हिस्सा देंगे, और ‘हम’ शुक्र करने वालों को बहुत जल्द बदला देंगे।
- وَكَاَيِّنْ مِنْ نَبِيٍّ قَاتَلَۙ مَعَهُ رِبِّيُّونَ كَث۪يرٌۚ فَمَا وَهَنُوا لِمَٓا اَصَابَهُمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَمَا ضَعُفُوا وَمَا اسْتَكَانُواۜ وَاللّٰهُ يُحِبُّ الصَّابِر۪ينَऔर कितने ही नबी ऐसे गुज़रे हैं, जिनके साथ मिलकर बहुत से अल्लाह वाले लड़े हैं, तो जो कुछ उन्हें अल्लाह की राह में पेश आया, उससे न तो उन्होंने हिम्मत हारी, और न वह कमज़ोर पड़े, और न वह दबे; और अल्लाह सब्र करने वालों से मुह़ब्बत करता है।
- وَمَا كَانَ قَوْلَهُمْ اِلَّٓا اَنْ قَالُوا رَبَّنَا اغْفِرْ لَنَا ذُنُوبَنَا وَاِسْرَافَنَا ف۪ٓي اَمْرِنَا وَثَبِّتْ اَقْدَامَنَا وَانْصُرْنَا عَلَى الْقَوْمِ الْكَافِر۪ينَऔर उनका कहना तो बस इतना ही था, ‘‘ऐ हमारे रब! हमारे गुनाहों को, और हमारे अपने मामले में जो ज़्यादती हमसे हुई हो, उसे माफ़ कर दे और हमारे क़दम जमाए रख, और काफ़िरों (इन्कारियों) के मुक़ाबले में हमारी मदद कर,’’
- فَاٰتٰيهُمُ اللّٰهُ ثَوَابَ الدُّنْيَا وَحُسْنَ ثَوَابِ الْاٰخِرَةِۜ وَاللّٰهُ يُحِبُّ الْمُحْسِن۪ينَ۟तो अल्लाह ने उन्हें दुनिया में भी बदला दिया, और आख़िरत में भी अच्छा बदला, और अल्लाह भलाई करने वालों से मुह़ब्बत रखता है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنْ تُط۪يعُوا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا يَرُدُّوكُمْ عَلٰٓى اَعْقَابِكُمْ فَتَنْقَلِبُوا خَاسِر۪ينَऐ ईमान वालो! अगर तुम उन लोगों का कहना मानोगे जो काफ़िर (इन्कार वाले) हैं, तो वे तुम्हें उल्टे पाँव वापस कर देंगे, और तुम घाटे में पड़ जाओगे;
- بَلِ اللّٰهُ مَوْلٰيكُمْۚ وَهُوَ خَيْرُ النَّاصِر۪ينَबल्कि तुम्हारा दोस्त तो अल्लाह ही है और वही सबसे अच्छा मदद्गार है।
- سَنُلْق۪ي ف۪ي قُلُوبِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا الرُّعْبَ بِمَٓا اَشْرَكُوا بِاللّٰهِ مَا لَمْ يُنَزِّلْ بِه۪ سُلْطَانًاۚ وَمَأْوٰيهُمُ النَّارُۜ وَبِئْسَ مَثْوَى الظَّالِم۪ينَहम बहुत जल्द काफ़िरों (इन्कारियों) के दिलों में रोअ़ब (धाक) डाल देंगे, इसलिए कि उन्होंने अल्लाह का शरीक ऐसी चीज़ को ठहराया, जिसके लिए ‘उसने’ कोई दलील (प्रमाण) नहीं उतारी; और उनका ठिकाना जहन्नम है, और वह कैसी बुरी जगह है ज़ालिमों के लिए।
- وَلَقَدْ صَدَقَكُمُ اللّٰهُ وَعْدَهُٓ اِذْ تَحُسُّونَهُمْ بِاِذْنِه۪ۚ حَتّٰٓى اِذَا فَشِلْتُمْ وَتَنَازَعْتُمْ فِي الْاَمْرِ وَعَصَيْتُمْ مِنْ بَعْدِ مَٓا اَرٰيكُمْ مَا تُحِبُّونَۜ مِنْكُمْ مَنْ يُر۪يدُ الدُّنْيَا وَمِنْكُمْ مَنْ يُر۪يدُ الْاٰخِرَةَۚ ثُمَّ صَرَفَكُمْ عَنْهُمْ لِيَبْتَلِيَكُمْۚ وَلَقَدْ عَفَا عَنْكُمْۜ وَاللّٰهُ ذُو فَضْلٍ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَऔर अल्लाह ने तो तुम्हें अपना वादा सच्चा कर दिखाया, उस समय जबकि तुम ‘उसकी’ इजाज़त से उन्हें क़त्ल कर रहे थे, यहाँ तक कि जब तुम हिम्मत हार गये और आपस में झगड़ने लगे, ह़क़ (रसूल) के मामले में, और नाफ़रमानी की, बाद उसके कि अल्लाह ने तुम्हें दिखा दिया था जो तुम चाहते थे; तुममें कुछ लोग वह थे, जो दुनिया चाहते थे; और तुम में कुछ ऐसे थे जो आख़िरत चाहते थे; फिर अल्लाह ने तुम्हें उनके मुकाबले से हटा दिया, ताकि वह तुम्हारी आज़्माइश करे; और अल्लाह ने तुम्हें माफ़ कर दिया, और अल्लाह ईमान वालों पर बड़ा फ़ज़्ल करने वाला है।
- اِذْ تُصْعِدُونَ وَلَا تَلْوُ۫نَ عَلٰٓى اَحَدٍ وَالرَّسُولُ يَدْعُوكُمْ ف۪ٓي اُخْرٰيكُمْ فَاَثَابَكُمْ غَمًّا بِغَمٍّ لِكَيْلَا تَحْزَنُوا عَلٰى مَا فَاتَكُمْ وَلَا مَٓا اَصَابَكُمْۜ وَاللّٰهُ خَب۪يرٌ بِمَا تَعْمَلُونَजब तुम लोग दूर भागे जा रहे थे और मुड़कर भी किसी को न देखते थे, और रसूल तुम को पुकार रहे थे तुम्हारे पीछे से, तो (अल्लाह ने) तुम्हें ग़म पर ग़म पहुँचाया, ताकि तुम रंजीदा न हो उस चीज़ पर जो तमुहारे हाथ से निकल जाए, और न उस मुसीबत से जो तुम पर पड़े, और जो कुछ भी तुम करते हो अल्लाह उसको खूब जानता है।
- ثُمَّ اَنْزَلَ عَلَيْكُمْ مِنْ بَعْدِ الْغَمِّ اَمَنَةً نُعَاسًا يَغْشٰى طَٓائِفَةً مِنْكُمْۙ وَطَٓائِفَةٌ قَدْ اَهَمَّتْهُمْ اَنْفُسُهُمْ يَظُنُّونَ بِاللّٰهِ غَيْرَ الْحَقِّ ظَنَّ الْجَاهِلِيَّةِۜ يَقُولُونَ هَلْ لَنَا مِنَ الْاَمْرِ مِنْ شَيْءٍۜ قُلْ اِنَّ الْاَمْرَ كُلَّهُ لِلّٰهِۜ يُخْفُونَ ف۪ٓي اَنْفُسِهِمْ مَا لَا يُبْدُونَ لَكَۜ يَقُولُونَ لَوْ كَانَ لَنَا مِنَ الْاَمْرِ شَيْءٌ مَا قُتِلْنَا هٰهُنَاۜ قُلْ لَوْ كُنْتُمْ ف۪ي بُيُوتِكُمْ لَبَرَزَ الَّذ۪ينَ كُتِبَ عَلَيْهِمُ الْقَتْلُ اِلٰى مَضَاجِعِهِمْۚ وَلِيَبْتَلِيَ اللّٰهُ مَا ف۪ي صُدُورِكُمْ وَلِيُمَحِّصَ مَا ف۪ي قُلُوبِكُمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِफिर ‘उसने’ उस ग़म के बाद तुम्हारे ऊपर राहत उतारी (अर्थात) नींद की जिसका तुम में से एक जमाअ़त पर क़ाबू हो रहा था, और एक जमाअ़त वह थी, कि उसे अपनी जानों की पड़ी हुई थी, यह अल्लाह के बारे में ह़क़ के ख़िलाफ़ जाहिलियत के ख़याल में पड़ रहे थे, कहते थे; ‘‘इन मामलों में क्या हमारा भी कुछ अख़्तियार (अधिकार) है?’’ कह दीजिए, ‘‘बेशक मामले तो सब के सब अल्लाह के (हाथ में) हैं,’’ ये लोग जो कुछ अपने दिलों में छिपाये रखते हैं, जो आप पर ज़ाहिर नहीं करते, कहते हैं, ‘‘अगर इस मामले में हमारा भी कुछ अख़्तियार होता तो हम यहाँ मारे ही न जाते।’’ कह दीजिए, ‘‘अगर तुम अपने घरों में भी होते तो भी जिन लोगों का क़त्ल होना तय था, वह अपनी क़त्लगाहों की ओर निकल ही आते,’’ और यह इसलिए भी था, कि जो कुछ तुम्हारे सीनों में है अल्लाह उसे परख ले, और जो कुछ तुम्हारे दिलों में है उसे साफ़ कर दे, और अल्लाह दिलों का ह़ाल खूब जानता है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ تَوَلَّوْا مِنْكُمْ يَوْمَ الْتَقَى الْجَمْعَانِۙ اِنَّمَا اسْتَزَلَّهُمُ الشَّيْطَانُ بِبَعْضِ مَا كَسَبُواۚ وَلَقَدْ عَفَا اللّٰهُ عَنْهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ حَل۪يمٌ۟तुममें से जो लोग उस दिन फिर गये थे, जिस दिन कि दोनों गिरोह आपस में आमने-सामने थे (तो यह तो बस इस वजह से हुआ) कि शैतान ने उन्हें उनके कुछ करतूतों की वजह से फ़िसला (विचलित कर) दिया था, और अल्लाह तो उन्हें माफ़ कर चुका है, बेशक अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, बर्दाश्त करने वाला (सहनशील) है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَكُونُوا كَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَقَالُوا لِاِخْوَانِهِمْ اِذَا ضَرَبُوا فِي الْاَرْضِ اَوْ كَانُوا غُزًّى لَوْ كَانُوا عِنْدَنَا مَا مَاتُوا وَمَا قُتِلُواۚ لِيَجْعَلَ اللّٰهُ ذٰلِكَ حَسْرَةً ف۪ي قُلُوبِهِمْۜ وَاللّٰهُ يُحْي۪ وَيُم۪يتُۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌऐ ईमान वालो! उन लोगों की तरह न हो जाना, जिन्होंने इन्कार किया और अपने भाइयों के बारे में कहते हैं जबकि वह ज़मीन पर सफ़र करते हैं या कहीं जंग करने जाते हैं (तो कहते हैं) ‘‘अगर वे हमारे पास रहते तो न मरते, और न मारे जाते,’’ इसकी वजह यह थी कि अल्लाह तअ़ाला उनके दिलों में अफ़सोस पैदा कर दे, और अल्लाह ही जिलाता और मारता है, और जो कुछ तुम कर रहे हो अल्लाह उसे खूब देख रहा है।
- وَلَئِنْ قُتِلْتُمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ اَوْ مُتُّمْ لَمَغْفِرَةٌ مِنَ اللّٰهِ وَرَحْمَةٌ خَيْرٌ مِمَّا يَجْمَعُونَऔर अगर तुम अल्लाह की राह में क़त्ल किये जाओ या मर जाओ तो अल्लाह की मग़्फ़िरत (क्षमा) और उसकी रह़मत, उस से कहीं बेहतर है, जिसे यह लोग जमा कर रहे हैं;
- وَلَئِنْ مُتُّمْ اَوْ قُتِلْتُمْ لَاِلَى اللّٰهِ تُحْشَرُونَऔर अगर तुम मर जाओ या मारे जाओ तो हर हाल में तुम अल्लाह ही के पास इकट्ठा किये जाओगे।
- فَبِمَا رَحْمَةٍ مِنَ اللّٰهِ لِنْتَ لَهُمْۚ وَلَوْ كُنْتَ فَظًّا غَل۪يظَ الْقَلْبِ لَانْفَضُّوا مِنْ حَوْلِكَۖ فَاعْفُ عَنْهُمْ وَاسْتَغْفِرْ لَهُمْ وَشَاوِرْهُمْ فِي الْاَمْرِۚ فَاِذَا عَزَمْتَ فَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُتَوَكِّل۪ينَफिर यह अल्लाह की रह़मत से है कि आप उनके साथ नर्म हो रहे हैं, और अगर आप तेज़ मिज़ाज (क्रूर स्वभाव) सख़्त दिल होते, तो यह आपके पास से हट गये होते, तो आप उनको माफ़ कर दीजिए और उनके लिए इस्तिग़फ़ार करिए और अपने मामलों में सलाह लिया कीजिए, फिर जब आप पक्का इरादा कर लें, तो अल्लाह पर भरोसा रखिए, बेशक अल्लाह पसंद करता है (उस पर) भरोसा रखने वालों को।
- اِنْ يَنْصُرْكُمُ اللّٰهُ فَلَا غَالِبَ لَكُمْۚ وَاِنْ يَخْذُلْكُمْ فَمَنْ ذَا الَّذ۪ي يَنْصُرُكُمْ مِنْ بَعْدِه۪ۜ وَعَلَى اللّٰهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُؤْمِنُونَअगर अल्लाह तुम्हारी मदद करे तो कोई तुम पर ग़ालिब (प्रभावी) नहीं हो सकता, और अगर ‘वह’ तम्हें छोड़ दे, तो फिर कौन है जो उसके बाद तुम्हारी मदद करे? और ईमान वालों को तो अल्लाह ही पर भरोसा रखना चाहिए।
- وَمَا كَانَ لِنَبِيٍّ اَنْ يَغُلَّۜ وَمَنْ يَغْلُلْ يَأْتِ بِمَا غَلَّ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۚ ثُمَّ تُوَفّٰى كُلُّ نَفْسٍ مَا كَسَبَتْ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर किसी नबी की यह शान नहीं कि वह दिल में कीना-कपट रखे, और जो कोई कीना कपट रखेगा, तो वह क़ियामत के दिन अपने कीना-कपट के साथ हाज़िर होगा, फिर हर व्यक्ति को उसके किये हुए का पूरा -पूरा बदला मिलेगा, और उन पर बिल्कुल ज़ुल्म न होगा।
- اَفَمَنِ اتَّبَعَ رِضْوَانَ اللّٰهِ كَمَنْ بَٓاءَ بِسَخَطٍ مِنَ اللّٰهِ وَمَأْوٰيهُ جَهَنَّمُۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُक्या जो व्यक्ति अल्लाह की इच्छा पर चले, वह उस व्यक्ति जैसा हो सकता है जो अल्लाह के ग़ज़ब (प्रकोप) का भागीदार हो चुका हो, और उसका ठिकाना जहन्नम है? और वह क्या ही बुरा ठिकाना है?
- هُمْ دَرَجَاتٌ عِنْدَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ بَص۪يرٌ بِمَا يَعْمَلُونَ۟अल्लाह के यहाँ उन लोगों के (अलग- अलग) दर्जे हैं, और जो कुछ वे कर रहे हैं अल्लाह खूब जानता है।
- لَقَدْ مَنَّ اللّٰهُ عَلَى الْمُؤْمِن۪ينَ اِذْ بَعَثَ ف۪يهِمْ رَسُولًا مِنْ اَنْفُسِهِمْ يَتْلُوا عَلَيْهِمْ اٰيَاتِه۪ وَيُزَكّ۪يهِمْ وَيُعَلِّمُهُمُ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَۚ وَاِنْ كَانُوا مِنْ قَبْلُ لَف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍ(बेशक) अल्लाह ने ईमान वालों पर बड़ा एहसान किया, जबकि उन्हीं में से एक रसूल उनमें भेजा, जो उनको ‘उसकी’ आयतें पढ़कर सुनाता, और उन्हें पाक करता है, और उन्हें किताब और ह़िक्मत की तालीम देता है; और पहले तो यह लोग खुली हुई गुमराही में थे।
- اَوَلَمَّٓا اَصَابَتْكُمْ مُص۪يبَةٌ قَدْ اَصَبْتُمْ مِثْلَيْهَاۙ قُلْتُمْ اَنّٰى هٰذَاۜ قُلْ هُوَ مِنْ عِنْدِ اَنْفُسِكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌक्या जब तुम्हें ऐसी मुसीबत उठानी पड़ी हाँलाकि इससे दोगुनी मुसीबत तुम (अपने विरोधी पर) डाल चुके थे, तो तुम कहने लगे, ‘‘यह आफ़त कहाँ से आ गई?’’ कह दीजिए, ‘‘यह तो तुम्हारी अपनी ओर से है,’’ बेशक अल्लाह को तो हर चीज़ पर कुद्रत (सामर्थ्य) है।
- وَمَٓا اَصَابَكُمْ يَوْمَ الْتَقَى الْجَمْعَانِ فَبِاِذْنِ اللّٰهِ وَلِيَعْلَمَ الْمُؤْمِن۪ينَۙऔर जो मुसीबत तुम पर उस रोज़ पड़ी,जबकि दोनों गिरोह आपस में आमने-सामने थे, तो वह अल्लाह के हुक्म से था, ताकि ‘वह’ जान लें कि ईमान वाले कौन हैं?
- وَلِيَعْلَمَ الَّذ۪ينَ نَافَقُواۚ وَق۪يلَ لَهُمْ تَعَالَوْا قَاتِلُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ اَوِ ادْفَعُواۜ قَالُوا لَوْ نَعْلَمُ قِتَالًا لَاتَّبَعْنَاكُمْۜ هُمْ لِلْكُفْرِ يَوْمَئِذٍ اَقْرَبُ مِنْهُمْ لِلْا۪يمَانِۚ يَقُولُونَ بِاَفْوَاهِهِمْ مَا لَيْسَ ف۪ي قُلُوبِهِمْۜ وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا يَكْتُمُونَۚऔर उनको भी जान ले जिन्होंने मुनाफ़िक़त (कप्टाचारी) अख्तियार की, जिनसे कहा गया, ‘‘आओ अल्लाह की राह में लड़ो या दुश्मनों को हटाओ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम जानते कि लड़ाई होगी, तो हम ज़रूर तुम्हारे साथ हो लेते।’’ यह लोग उस रोज़ ईमान से ज़्यादा कुफ्र के क़रीब थे, यह अपने मुँह से ऐसी बात कहते हैं, जो उनके दिलों में नहीं, और जो कुछ ये छिपाते हैं अल्लाह उसे ख़ूब जानता है;
- اَلَّذ۪ينَ قَالُوا لِاِخْوَانِهِمْ وَقَعَدُوا لَوْ اَطَاعُونَا مَا قُتِلُواۜ قُلْ فَادْرَؤُ۫ا عَنْ اَنْفُسِكُمُ الْمَوْتَ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَये खुद तो बैठे रहे, और अपने भाइयों के विषय में कहने लगे, ‘‘अगर वह हमारी बात मान लेते, तो मारे न जाते,’’ कह दीजिए, ‘‘अगर तुम सच्चे हो तो अपने आप को मौत से बचा लेना।’’
- وَلَا تَحْسَبَنَّ الَّذ۪ينَ قُتِلُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ اَمْوَاتًاۜ بَلْ اَحْيَٓاءٌ عِنْدَ رَبِّهِمْ يُرْزَقُونَۙऔर जो लोग अल्लाह की राह में मारे गये उन्हें मुर्दा न समझो, बल्कि वे अपने रब के पास ज़िन्दा हैं, और रिज़्क़ पाते रहते हैं;
- فَرِح۪ينَ بِمَٓا اٰتٰيهُمُ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ۙ وَيَسْتَبْشِرُونَ بِالَّذ۪ينَ لَمْ يَلْحَقُوا بِهِمْ مِنْ خَلْفِهِمْۙ اَلَّا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَۢउन नेअमतों से खुश हैं, जो अल्लाह ने उन्हें अपने फज़्ल से अता की हैं, और जो लोग उनके बाद वालों से अभी नहीं मिल सके हैं उनकी इस ह़ालत से खुश हैं कि उनको न कुछ डर होगा और न वे दुखी होंगे।
- يَسْتَبْشِرُونَ بِنِعْمَةٍ مِنَ اللّٰهِ وَفَضْلٍۙ وَاَنَّ اللّٰهَ لَا يُض۪يعُ اَجْرَ الْمُؤْمِن۪ينَۚۛ۟वे (लोग) खुश हो रहे हैं अल्लाह के इन्अ़ाम और मेहरबानी पर, और इस पर कि अल्लाह ईमान वालों का बदला बर्बाद नहीं करता।
- اَلَّذ۪ينَ اسْتَجَابُوا لِلّٰهِ وَالرَّسُولِ مِنْ بَعْدِ مَٓا اَصَابَهُمُ الْقَرْحُۜۛ لِلَّذ۪ينَ اَحْسَنُوا مِنْهُمْ وَاتَّقَوْا اَجْرٌ عَظ۪يمٌۚजिन्होंने अल्लाह और रसूल के कहने को मान लिया, बाद इसके कि उन्हें ज़ख्म लग चुका था, जो लोग इनमें से नेक और परहेज़गार हैं, उनके लिए भारी बदला है
- اَلَّذ۪ينَ قَالَ لَهُمُ النَّاسُ اِنَّ النَّاسَ قَدْ جَمَعُوا لَكُمْ فَاخْشَوْهُمْ فَزَادَهُمْ ا۪يمَانًاۗ وَقَالُوا حَسْبُنَا اللّٰهُ وَنِعْمَ الْوَك۪يلُ(ये ‘वही’ लोग हैं) जिनसे लोगों ने कहा, ‘‘तुम्हारे ख़िलाफ़ लोग इकट्ठा हो गये हैं, तो तुम उनसे डरो।’’ तो (इस बात ने) उनके ईमान का जोश और बढ़ गया, और यह बोले, ‘‘हमारे लिए तो बस अल्लाह काफ़ी है और वही बेहतरीन कारसाज़ (कार्य करने वाला) है,’’
- فَانْقَلَبُوا بِنِعْمَةٍ مِنَ اللّٰهِ وَفَضْلٍ لَمْ يَمْسَسْهُمْ سُٓوءٌۙ وَاتَّبَعُوا رِضْوَانَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ ذُو فَضْلٍ عَظ۪يمٍफिर वे अल्लाह के इन्अ़ाम व मेहरबानी (कृपा) के साथ वापस आए, कि उन्हें कोई तकलीफ़ नहीं हुई, और वे लोग अल्लाह की इच्छा पर चले, और अल्लाह बड़े फ़ज़्ल वाला (उद्धार कृपालु) है।
- اِنَّمَا ذٰلِكُمُ الشَّيْطَانُ يُخَوِّفُ اَوْلِيَٓاءَهُۖ فَلَا تَخَافُوهُمْ وَخَافُونِ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَफिर यह तो शैतान ही है जो तुम्हें अपने दोस्तों के ज़रिये डराता है, सो तुम उनसे न डरो, बल्कि मुझ ही से डरो; अगर ईमान वाले हो।
- وَلَا يَحْزُنْكَ الَّذ۪ينَ يُسَارِعُونَ فِي الْكُفْرِۚ اِنَّهُمْ لَنْ يَضُرُّوا اللّٰهَ شَيْـًٔاۜ يُر۪يدُ اللّٰهُ اَلَّا يَجْعَلَ لَهُمْ حَظًّا فِي الْاٰخِرَةِۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌऔर आप दुखी न हों (उनकी वजह से कि) जो लोग कुफ्र में जल्दी करते हैं, ये लोग अल्लाह को कुछ भी नुक़्सान नहीं पहुँचा सकते, अल्लाह चाहता है कि उनके लिए आख़िरत में कोई हिस्सा न रखे, और उनके लिए तो बड़ा अ़ज़ाब है
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اشْتَرَوُا الْكُفْرَ بِالْا۪يمَانِ لَنْ يَضُرُّوا اللّٰهَ شَيْـًٔاۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌजिन लोगों ने ईमान की क़ीमत पर कुफ्ऱ को खरीद लिया, वे अल्लाह को कुछ भी नुक़्सान नहीं पहुँचा सकते, और उन्हीं को दर्दनाक अ़ज़ाब होगा।
- وَلَا يَحْسَبَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَنَّمَا نُمْل۪ي لَهُمْ خَيْرٌ لِاَنْفُسِهِمْۜ اِنَّمَا نُمْل۪ي لَهُمْ لِيَزْدَادُٓوا اِثْمًاۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ مُه۪ينٌऔर जो लोग इन्कार कर रहे हैं, यह न ख़याल करें कि ‘हम’ जो उन्हें मुहलत दे रहे हैं, तो यह उनके ह़क़ में बेहतर है, ‘हम’ तो उन्हें बस इसलिए मुहलत दे रहे हैं, कि वह बुराई में और बढ़ जाएँ, और उन्हीं के लिए रूस्वा करने वाला (अपमान जनक) अ़ज़ाब है।
- مَا كَانَ اللّٰهُ لِيَذَرَ الْمُؤْمِن۪ينَ عَلٰى مَٓا اَنْتُمْ عَلَيْهِ حَتّٰى يَم۪يزَ الْخَب۪يثَ مِنَ الطَّيِّبِۜ وَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيُطْلِعَكُمْ عَلَى الْغَيْبِ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ يَجْتَب۪ي مِنْ رُسُلِه۪ مَنْ يَشَٓاءُ فَاٰمِنُوا بِاللّٰهِ وَرُسُلِه۪ۚ وَاِنْ تُؤْمِنُوا وَتَتَّقُوا فَلَكُمْ اَجْرٌ عَظ۪يمٌ(लोगो) जब तक अल्लाह नापाक को पाक से अलग न कर देगा; मोमिनों को इस ह़ाल में, जिसमें तुम हो हरगिज़ नहीं रहने देगा, और अल्लाह तुम को ग़ैब (परोक्ष) की बातों की भी ख़बर नहीं करेगा; हाँ, अल्लाह अपने रसूलों में से जिसे चाहता है चुन लेता है; तो तुम अल्लाह पर और उसके रसूलों पर ईमान लाओ, और अगर ईमान लाओगे और परहेज़गारी करोगे, तो तुम को बड़ा बदला मिलेगा।
- وَلَا يَحْسَبَنَّ الَّذ۪ينَ يَبْخَلُونَ بِمَٓا اٰتٰيهُمُ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ هُوَ خَيْرًا لَهُمْۜ بَلْ هُوَ شَرٌّ لَهُمْۜ سَيُطَوَّقُونَ مَا بَخِلُوا بِه۪ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ وَلِلّٰهِ م۪يرَاثُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرٌ۟और जो लोग उस माल में कंजूसी करते हैं, जिसे अल्लाह ने उन्हें अपने फज़्ल (कृपा) से दे रखा है; वह हरगिज़ यह न समझें कि यह उनके लिए अच्छा है, बल्कि यह उनके लिए बुरा है जल्दी उनको क़ियामत के दिन तौंक (हँस्ली) पहनाया जाएगा उस माल का, जिसमें उन्होंने कंजूसी की, और अल्लाह ही वारिस है आसमानों और ज़मीन का और जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उसकी खूब ख़बर रखता है।
- لَقَدْ سَمِعَ اللّٰهُ قَوْلَ الَّذ۪ينَ قَالُٓوا اِنَّ اللّٰهَ فَق۪يرٌ وَنَحْنُ اَغْنِيَٓاءُۢ سَنَكْتُبُ مَا قَالُوا وَقَتْلَهُمُ الْاَنْبِيَٓاءَ بِغَيْرِ حَقٍّۙ وَنَقُولُ ذُوقُوا عَذَابَ الْحَر۪يقِअल्लाह ने उन लोगों की बात सुन ली है, जिन्होंने कहा, ‘‘अल्लाह फक़ीर है, और हम ग़नी (धनवान) हैं।’’ ‘हम’ लिख रहे हैं उनकी इस बात को, और नबियों को जो यह नाह़क़ क़त्ल करते रहे हैं, और (क़ियामत के दिन) हम कहेंगे, आग के अ़ज़ाब का मज़ा चखो,’’
- ذٰلِكَ بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يكُمْ وَاَنَّ اللّٰهَ لَيْسَ بِظَلَّامٍ لِلْعَب۪يدِۚयह उस (करतूत) की वजह से हुआ, जो तुम आगे भेज चुके हो, और अल्लाह अपने बन्दों पर ज़रा भी ज़ुल्म नहीं करता है।
- اَلَّذ۪ينَ قَالُٓوا اِنَّ اللّٰهَ عَهِدَ اِلَيْنَٓا اَلَّا نُؤْمِنَ لِرَسُولٍ حَتّٰى يَأْتِيَنَا بِقُرْبَانٍ تَأْكُلُهُ النَّارُۜ قُلْ قَدْ جَٓاءَكُمْ رُسُلٌ مِنْ قَبْل۪ي بِالْبَيِّنَاتِ وَبِالَّذ۪ي قُلْتُمْ فَلِمَ قَتَلْتُمُوهُمْ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَ(यह वही लोग हैं) जो लोग कहते हैं, ‘‘अल्लाह ने हमें हुक्म दिया है, कि हम किसी पर ईमान न लाएँंगे; जब तक कि वह हमारे सामने ऐसी क़ुर्बानी न पेश करें जिसे आग खा जाए।’’ कह दीजिए, ‘‘तुम्हारे पास पहले कितने ही रसूल खुली निशानियाँ लेकर आ चुके हैं, और वे (रसूल) वह (मोजज़ा) भी लाए थे जिसके लिए तुम कह रहे हो, फिर अगर तुम सच्चे हो तो तुमने उन्हें क़त्ल क्यों किया?’’
- فَاِنْ كَذَّبُوكَ فَقَدْ كُذِّبَ رُسُلٌ مِنْ قَبْلِكَ جَٓاؤُ۫ بِالْبَيِّنَاتِ وَالزُّبُرِ وَالْكِتَابِ الْمُن۪يرِफिर अगर यह लोग तुम को झुठलाते ही रहें, तो तुम से पहले भी कितने ही रसूल झुठलाए जा चुके हैं, जो खुली निशानियां, ज़बूर और रोशन (प्रकाशमान) किताब लेकर आए थे।
- كُلُّ نَفْسٍ ذَٓائِقَةُ الْمَوْتِۜ وَاِنَّمَا تُوَفَّوْنَ اُجُورَكُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ فَمَنْ زُحْزِحَ عَنِ النَّارِ وَاُدْخِلَ الْجَنَّةَ فَقَدْ فَازَۜ وَمَا الْحَيٰوةُ الدُّنْيَٓا اِلَّا مَتَاعُ الْغُرُورِहर जानदार को मौत का मज़ा चखना है, और तुमको तुम्हारी पूरी मज़दूरी तो क़ियामत ही के दिन मिलेगी; तो जो व्यक्ति दोज़ख़ से बचा लिया गया, और जन्नत में दाख़िल कर दिया गया; तो वह कामियाब हुआ; और दुनिया की ज़िन्दगी तो धोखे के सिवा कुछ नहीं।
- لَتُبْلَوُنَّ ف۪ٓي اَمْوَالِكُمْ وَاَنْفُسِكُمْ وَلَتَسْمَعُنَّ مِنَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ مِنْ قَبْلِكُمْ وَمِنَ الَّذ۪ينَ اَشْرَكُٓوا اَذًى كَث۪يرًاۜ وَاِنْ تَصْبِرُوا وَتَتَّقُوا فَاِنَّ ذٰلِكَ مِنْ عَزْمِ الْاُمُورِतुम्हारे माल और जान से तुम्हारी आज़्माइश की जाएगी, और तुम बहुत सी तक्लीफ़दे बातें उनसे सुनोगे जिन्हें तुमसे पहले किताब मिल चुकी है; और उनसे भी जो मुश्रिक हैं, और अगर तुम सब्र करो और परहेज़गारी (संयम) अपनाओ तो यह अज़्म (हिम्मत व हौसला) के कामों में से है।
- وَاِذْ اَخَذَ اللّٰهُ م۪يثَاقَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ لَتُبَيِّنُنَّهُ لِلنَّاسِ وَلَا تَكْتُمُونَهُۘ فَنَبَذُوهُ وَرَٓاءَ ظُهُورِهِمْ وَاشْتَرَوْا بِه۪ ثَمَنًا قَل۪يلًاۜ فَبِئْسَ مَا يَشْتَرُونَऔर (याद करो) जब अल्लाह ने उन लोगों से, जिनको किताब दी गई वादा लिया ‘‘किताब को (जो कुछ लिखा है) साफ़-साफ़ बयान करते रहना, और उसे छिपाना नहीं,’’ सो उन्होंने उस वादे को पीठ पीछे डाल दिया, और उसको एक मामूली क़ीमत के बदले बेच डाला; सो कैसी बुरी चीज़ है जिसे वे खरीद रहे हैं।
- لَا تَحْسَبَنَّ الَّذ۪ينَ يَفْرَحُونَ بِمَٓا اَتَوْا وَيُحِبُّونَ اَنْ يُحْمَدُوا بِمَا لَمْ يَفْعَلُوا فَلَا تَحْسَبَنَّهُمْ بِمَفَازَةٍ مِنَ الْعَذَابِۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌआप उन्हें हरगिज़ यह न समझाइएगा, कि जो लोग अपने करतूतों पर खुश होते हैं, और चाहते हैं, जो काम नहीं किये हैं, उन पर भी उनकी तअ़रीफ़ की जाए; तो ऐसे लोगों के लिए कभी भी ख़याल न करो, कि वह अ़ज़ाब से बचे रहेंगे, और उनके लिए तो दर्दनाक अ़ज़ाब है।
- وَلِلّٰهِ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌ۟और अल्लाह की हुकूमत है, आसमानों और ज़मीन में, और अल्लाह हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्यवान) है।
- اِنَّ ف۪ي خَلْقِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَاخْتِلَافِ الَّيْلِ وَالنَّهَارِ لَاٰيَاتٍ لِاُو۬لِي الْاَلْبَابِۚबेशक आसमानों और ज़मीन की पैदाइश में और रात-दिन के अदल-बदल में; अक़्ल वालों के लिए (बड़ी) निशानियाँ हैं;
- اَلَّذ۪ينَ يَذْكُرُونَ اللّٰهَ قِيَامًا وَقُعُودًا وَعَلٰى جُنُوبِهِمْ وَيَتَفَكَّرُونَ ف۪ي خَلْقِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ رَبَّنَا مَا خَلَقْتَ هٰذَا بَاطِلًاۚ سُبْحَانَكَ فَقِنَا عَذَابَ النَّارِजो खड़े, बैठे, और अपने पहलुओं पर लेटे (हर हाल में) अल्लाह को याद करते हैं, और आसमानों, और धरती की पैदाइश पर ग़ौर करते हैं, ऐ हमारे रब! ‘तू’ ने यह सब बेकार नहीं पैदा किया है, ‘तू’ पाक है; सो बचाए रखिए हमको दोज़ख़ के अ़ज़ाब से।
- رَبَّنَٓا اِنَّكَ مَنْ تُدْخِلِ النَّارَ فَقَدْ اَخْزَيْتَهُۜ وَمَا لِلظَّالِم۪ينَ مِنْ اَنْصَارٍऐ हमारे रब! ‘तूने’ जिसे आग (जहन्नम) में डाला उसे रूस्वा किया, और ऐसे ज़ालिमों का कोई मदद्गार नहीं।
- رَبَّنَٓا اِنَّنَا سَمِعْنَا مُنَادِيًا يُنَاد۪ي لِلْا۪يمَانِ اَنْ اٰمِنُوا بِرَبِّكُمْ فَاٰمَنَّاۗ رَبَّنَا فَاغْفِرْ لَنَا ذُنُوبَنَا وَكَفِّرْ عَنَّا سَيِّـَٔاتِنَا وَتَوَفَّنَا مَعَ الْاَبْرَارِۚऐ हमारे रब! हमने एक पुकारने वाले को ईमान की ओर पुकारते हुए सुना है, ‘‘अपने रब पर ईमान लाओ; तो हम ईमान ले आए; हमारे रब! अब तू हमारे गुनाहों को माफ़ कर दे, और हमारी बुराइयों को हमसे दूर कर दे, और हमें नेक लोगों के साथ (अर्थात नेकों के तरीक़े पर) मौत दे।
- رَبَّنَا وَاٰتِنَا مَا وَعَدْتَنَا عَلٰى رُسُلِكَ وَلَا تُخْزِنَا يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ اِنَّكَ لَا تُخْلِفُ الْم۪يعَادَऐ हमारे रब! जिस चीज़ का वादा ‘तूने’ अपने रसूलों के ज़रिये किया, वह हमें अता कर, और क़ियामत के दिन हमें रूस्वा न करना, बेशक ‘तू’ अपने वादे के ख़िलाफ़ नहीं करता।
- فَاسْتَجَابَ لَهُمْ رَبُّهُمْ اَنّ۪ي لَٓا اُض۪يعُ عَمَلَ عَامِلٍ مِنْكُمْ مِنْ ذَكَرٍ اَوْ اُنْثٰىۚ بَعْضُكُمْ مِنْ بَعْضٍۚ فَالَّذ۪ينَ هَاجَرُوا وَاُخْرِجُوا مِنْ دِيَارِهِمْ وَاُو۫ذُوا ف۪ي سَب۪يل۪ي وَقَاتَلُوا وَقُتِلُوا لَاُكَفِّرَنَّ عَنْهُمْ سَيِّـَٔاتِهِمْ وَلَاُدْخِلَنَّهُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۚ ثَوَابًا مِنْ عِنْدِ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ عِنْدَهُ حُسْنُ الثَّوَابِतो उनके रब ने उनकी पुकार सुन ली, ‘मैं’ तुम में से किसी अ़मल करने वाले के अ़मल को बेकार नहीं करूँगा, चाहे वह मर्द हो या अ़ौरत, तुम सब आपस में एक दूसरे (की जिन्स या अंश) में से हो; तो जिन लोगों ने हिज्रत की और अपने घरों से निकाले गये, और मेरे रास्ते में सताए गये, और लड़े, और मारे गये; ‘मैं’ उनसे उनकी बुराइयाँ दूर कर दूगाँ, और उन्हें ऐसे बाग़ों में दाख़िल करूँगा जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, यह अल्लाह के पास से उनका बदला होगा, और सबसे अच्छा बदला अल्लाह ही के पास है।
- لَا يَغُرَّنَّكَ تَقَلُّبُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا فِي الْبِلَادِۜकाफ़िरों का शहरों में चलना-फिरना, कहीं तुम्हें धोखे में न डाल दे;
- مَتَاعٌ قَل۪يلٌ ثُمَّ مَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُۜ وَبِئْسَ الْمِهَادُयह तो बहुत ही थोड़ा (फ़ायदा) है, फिर तो उनका ठिकाना जहन्नम है, और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है।
- لٰكِنِ الَّذ۪ينَ اتَّقَوْا رَبَّهُمْ لَهُمْ جَنَّاتٌ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَا نُزُلًا مِنْ عِنْدِ اللّٰهِۜ وَمَا عِنْدَ اللّٰهِ خَيْرٌ لِلْاَبْرَارِलेकिन जो लोग अपने रब से डरते रहे, उनके लिए ऐसे बाग़ होंगे, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, वे उसमें हमेशा रहेंगे; यह अल्लाह की ओर से (पहली) मेहमानी होगी, और जो कुछ अल्लाह के पास है, वह नेक लोगों के लिए बहुत ही बेहतर है।
- وَاِنَّ مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ لَمَنْ يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكُمْ وَمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْهِمْ خَاشِع۪ينَ لِلّٰهِۙ لَا يَشْتَرُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ ثَمَنًا قَل۪يلًاۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ اَجْرُهُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْۜ اِنَّ اللّٰهَ سَر۪يعُ الْحِسَابِऔर किताब वालों में से कुछ ऐसे भी हैं, जो अल्लाह पर और तुम पर जो कुछ उतारा गया है, और जो कुछ उन पर उतारा गया है उस पर ईमान रखते हैं, अल्लाह से डरने वाले हैं, अल्लाह की आयतों का मामूली क़ीमत पर सौदा नहीं करते, यही लोग हैं कि उनका बदला उनके रब के पास ज़रूर मिलेगा, कि अल्लाह जल्द हिसाब लेने वाला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اصْبِرُوا وَصَابِرُوا وَرَابِطُوا وَاتَّقُوا اللّٰهَ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَऐ ईमान वालो! सब्र करो और (मुक़ाबले में) बढ़-चढ़ कर सब्र दिखाओ और अल्लाह से डरते रहो, ताकि तुम कामियाब हो जाओ।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet