सूरह 2: Al-Baqarah
- الٓمٓۚअलिफ-लाम-मीम
- ذٰلِكَ الْكِتَابُ لَا رَيْبَۚۛ ف۪يهِۚۛ هُدًى لِلْمُتَّق۪ينَۙइस किताब (क़ुर्आन) में कोई सन्देह नहीं,रहनुमा है परहेज़गारों के लिए।
- اَلَّذ۪ينَ يُؤْمِنُونَ بِالْغَيْبِ وَيُق۪يمُونَ الصَّلٰوةَ وَمِمَّا رَزَقْنَاهُمْ يُنْفِقُونَۙजो ग़ैब (परोक्ष) पर ईमान (आस्था) लाते, और नमाज़ क़ायम करते, और जो कुछ ‘हमने’ उनको दे रखा है उसमें से ख़र्च करते हैं;
- وَالَّذ۪ينَ يُؤْمِنُونَ بِمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ وَمَٓا اُنْزِلَ مِنْ قَبْلِكَۚ وَبِالْاٰخِرَةِ هُمْ يُوقِنُونَۜऔर जो लोग ईमान लाते हैं उस पर, जो आप की ओर (क़ुर्आन) उतारा गया है, और जो आप से पहले उतारा गया, और आख़िरत (परलोक) पर भी यक़ीन रखते हैं;
- اُو۬لٰٓئِكَ عَلٰى هُدًى مِنْ رَبِّهِمْ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَयही लोग अपने रब(पालनहार) की ओर से हिदायत(सीधी राह) पर हैं और यही नजात (कामियाबी) पाने वाले हैं।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا سَوَٓاءٌ عَلَيْهِمْ ءَاَنْذَرْتَهُمْ اَمْ لَمْ تُنْذِرْهُمْ لَا يُؤْمِنُونَजिन लोगों ने क़ुफ्ऱ किया उनके लिए बराबर है, चाहे आप उन्हें ख़बरदार करें या न करें, वे ईमान लाने वाले नहीं;
- خَتَمَ اللّٰهُ عَلٰى قُلُوبِهِمْ وَعَلٰى سَمْعِهِمْۜ وَعَلٰٓى اَبْصَارِهِمْ غِشَاوَةٌۘ وَلَهُمْ عَذَابٌ عَظ۪يمٌ۟अल्लाह ने उनके दिलों और उनके कानों पर मुहर लगा रखी है, और उनकी आँखों पर पर्दा है, और उनके लिए बड़ा अ़ज़ाब तैयार है।
- وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يَقُولُ اٰمَنَّا بِاللّٰهِ وَبِالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَمَا هُمْ بِمُؤْمِن۪ينَۢऔर कुछ लोग ऐसे हैं जो कहते हैं कि हम अल्लाह पर और आख़िरत के दिन पर ईमान रखते है, हालाँकि वे ईमान नहीं रखते;
- يُخَادِعُونَ اللّٰهَ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُواۚ وَمَا يَخْدَعُونَ اِلَّٓا اَنْفُسَهُمْ وَمَا يَشْعُرُونَۜवे अल्लाह को और ईमान वालों को धोखा देते हैं, हालांकि वे अपने आप को धोखा दे रहे हैं, और वे इससे बेख़बर हैं।’’
- ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌۙ فَزَادَهُمُ اللّٰهُ مَرَضًاۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌۙ بِمَا كَانُوا يَكْذِبُونَउनके दिलों में (इन्कार का) रोग था, तो अल्लाह ने उनके रोग को और बढ़ा दिया, और उनके झूठ बोलने की वजह से उन्हें दुःख देने वाला अ़ज़ाब होगा;
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ لَا تُفْسِدُوا فِي الْاَرْضِۙ قَالُٓوا اِنَّمَا نَحْنُ مُصْلِحُونَऔर जब उनसे कहा जाता है कि ‘‘ज़मीन (मुल्क) में फ़साद न मचाओ,’’ तो कहते हैं, ‘‘हम तो सुधार करने वाले हैं;
- اَلَٓا اِنَّهُمْ هُمُ الْمُفْسِدُونَ وَلٰكِنْ لَا يَشْعُرُونَजान लो, वही लोग फ़साद करने वाले हैं, लेकिन उन्हें एह़सास नहीं होता।
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ اٰمِنُوا كَمَٓا اٰمَنَ النَّاسُ قَالُٓوا اَنُؤْمِنُ كَمَٓا اٰمَنَ السُّفَهَٓاءُۜ اَلَٓا اِنَّهُمْ هُمُ السُّفَهَٓاءُ وَلٰكِنْ لَا يَعْلَمُونَऔर जब उनसे कहा जाता है कि जिस तरह और लोग ईमान ले आए तुम भी ईमान ले आओ, तो कहते हैं, ‘‘क्या हम ऐसा ईमान लाएँ जैसे वे मूर्ख लोग ईमान ले आए हैं?’’ जान लो! यही मूर्ख हैं, लेकिन जानते नहीं।
- وَاِذَا لَقُوا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا قَالُٓوا اٰمَنَّاۚ وَاِذَا خَلَوْا اِلٰى شَيَاط۪ينِهِمْۙ قَالُٓوا اِنَّا مَعَكُمْۙ اِنَّمَا نَحْنُ مُسْتَهْزِؤُ۫نَऔर ये लोग जब ईमान लाने वालों से मिलते हैं तो कहते हैं, ‘‘हम ईमान ले आए हैं; और जब एकांत में अपने शैतानों (दुष्ट मुखियों) से मिलते हैं तो कहते हैं, हम तुम्हारे साथ हैं, हम तो केवल हंसी मज़ाक़ के लिए ऐसा करते हैं;’’
- اَللّٰهُ يَسْتَهْزِئُ بِهِمْ وَيَمُدُّهُمْ ف۪ي طُغْيَانِهِمْ يَعْمَهُونَअल्लाह उनका मज़ाक़ उड़ा रहा है, और उन्हें ढ़ील दे रहा हैं, कि वे इस सरकशी मेंं भटक रहे हैं;
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ اشْتَرَوُا الضَّلَالَةَ بِالْهُدٰىۖ فَمَا رَبِحَتْ تِجَارَتُهُمْ وَمَا كَانُوا مُهْتَد۪ينَयही वे लोग हैं जिन्होंने हिदायत (सन्मार्ग) के बदले गुमराही मोल ली, तो उनकी इस तिजारत ने न कोई लाभ पहुँचाया और न ही वे सीधी राह पा सके;
- مَثَلُهُمْ كَمَثَلِ الَّذِي اسْتَوْقَدَ نَارًاۚ فَلَمَّٓا اَضَٓاءَتْ مَا حَوْلَهُ ذَهَبَ اللّٰهُ بِنُورِهِمْ وَتَرَكَهُمْ ف۪ي ظُلُمَاتٍ لَا يُبْصِرُونَउनकी मिसाल उस व्यक्ति की सी है जिसने आग जलाई, फिर जब उसके आस-पास ख़ूब रोशनी हो गई, तो अल्लाह ने (अचानक) उनकी (आँखों की) रोशनी छीन ली, और उन्हें अंधेरों में छोड़ दिया कि उन्हें कुछ सुझाई नहीं दे रहा है;
- صُمٌّ بُكْمٌ عُمْيٌ فَهُمْ لَا يَرْجِعُونَۙवे बहरे हैं,गूँगे हैं, अन्धे हैं, कि लौटने वाले नहीं;
- اَوْ كَصَيِّبٍ مِنَ السَّمَٓاءِ ف۪يهِ ظُلُمَاتٌ وَرَعْدٌ وَبَرْقٌۚ يَجْعَلُونَ اَصَابِعَهُمْ ف۪ٓي اٰذَانِهِمْ مِنَ الصَّوَاعِقِ حَذَرَ الْمَوْتِۜ وَاللّٰهُ مُح۪يطٌ بِالْكَافِر۪ينَया (उनकी मिसाल ऐसी है) जैसे आसमान से वर्षा हो रही हो, जिसके साथ अंधेरियाँ हों और गरज और चमक भी हो, वह बिजली की कड़क की वजह से मरने के डर से अपने कानों में उँगलियाँ दे ले रहे हों, और अल्लाह ने तो काफ़िरों (इन्कारियों) को घेर रखा है;
- يَكَادُ الْبَرْقُ يَخْطَفُ اَبْصَارَهُمْۜ كُلَّمَٓا اَضَٓاءَ لَهُمْ مَشَوْا ف۪يهِۙ وَاِذَٓا اَظْلَمَ عَلَيْهِمْ قَامُواۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَذَهَبَ بِسَمْعِهِمْ وَاَبْصَارِهِمْۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌ۟क़रीब है कि बिजली उनकी आँखों की रोशनी उचक ले जाए; जब उनके आगे बिजली चमकती है, तो उसमें चलते हैं और जब उन पर अंधेरा छा जाता है तो खड़े रह जाते हैं, और अगर अल्लाह चाहता तो उनकी सुनने और देखने की ताक़तें छीन लेता, बेशक अल्लाह को हर चीज़ पर क़ुद्रत (सामर्थ्य) है।
- يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اعْبُدُوا رَبَّكُمُ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ وَالَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكُمْ لَعَلَّكُمْ تَتَّقُونَۙऐ लोगो! अपने ‘रब’ की इबादत करो, जिसने तुमको और उन लोगों को जो तुमसे पहले गुज़रे हैं पैदा किया, ताकि तुम परहेज़गार(संयमी) बन जाओ;
- اَلَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الْاَرْضَ فِرَاشًا وَالسَّمَٓاءَ بِنَٓاءًۖ وَاَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَاَخْرَجَ بِه۪ مِنَ الثَّمَرَاتِ رِزْقًا لَكُمْۚ فَلَا تَجْعَلُوا لِلّٰهِ اَنْدَادًا وَاَنْتُمْ تَعْلَمُونَ(वही है) ‘जिसने’ तुम्हारे लिए ज़मीन को फ़र्श, और आसमान को छत बनाया, और आसमान से पानी बरसा कर उससे तुम्हारे खाने की चीज़ें और फल पैदा किये; तो न बनाओ अल्लाह के बराबर किसी दूसरे को, और ‘तुम तो जानते हो।’
- وَاِنْ كُنْتُمْ ف۪ي رَيْبٍ مِمَّا نَزَّلْنَا عَلٰى عَبْدِنَا فَأْتُوا بِسُورَةٍ مِنْ مِثْلِه۪ۖ وَادْعُوا شُهَدَٓاءَكُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर जो ‘हमने’ अपने बन्दे (मुह़म्मद) पर (क़ुर्आन) उतारा है; अगर तुमको इसमें शक हो तो इस जैसी तुम एक (ही) सूरः बना कर ले आओ, और अल्लाह के सिवा जो तुम्हारा मदद्गार हो, उन सब को बुला लाओ, अगर तुम सच्चे हो;
- فَاِنْ لَمْ تَفْعَلُوا وَلَنْ تَفْعَلُوا فَاتَّقُوا النَّارَ الَّت۪ي وَقُودُهَا النَّاسُ وَالْحِجَارَةُۚ اُعِدَّتْ لِلْكَافِر۪ينَफिर अगर तुम ऐसा न कर सको, और तुम हरगिज़ नहीं कर सकते,तो डरो उस आग से जिसका ईंधन इन्सान और पत्थर हैं, जो काफ़िरों (इन्कारियों) के लिए तैयार की गई है।
- وَبَشِّرِ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ اَنَّ لَهُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۜ كُلَّمَا رُزِقُوا مِنْهَا مِنْ ثَمَرَةٍ رِزْقًاۙ قَالُوا هٰذَا الَّذ۪ي رُزِقْنَا مِنْ قَبْلُ وَاُتُوا بِه۪ مُتَشَابِهًاۜ وَلَهُمْ ف۪يهَٓا اَزْوَاجٌ مُطَهَّرَةٌ وَهُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَऔर ख़ुशख़बरी सुना दीजिए उनको जो ईमान लाए और नेक काम करते रहे, उनको ऐसे बाग़ मिलेंगे कि बहती होंगी उनके नीचे नहरें, जब उनको वहँा का कोई फल खाने को मिलेगा तो कहेंगे, ‘‘यह तो वही है जो हम को इससे पहले मिला था, और उन्हें इससे मिलता जुलता ही (फल) मिलेगा।’’ उनके लिए वहँा पाक-साफ़ पत्नियाँ होंगी,और वे वहँा हमेशा-हमेश रहेंगे।
- اِنَّ اللّٰهَ لَا يَسْتَحْي۪ٓ اَنْ يَضْرِبَ مَثَلًا مَا بَعُوضَةً فَمَا فَوْقَهَاۜ فَاَمَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا فَيَعْلَمُونَ اَنَّهُ الْحَقُّ مِنْ رَبِّهِمْۚ وَاَمَّا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا فَيَقُولُونَ مَاذَٓا اَرَادَ اللّٰهُ بِهٰذَا مَثَلًاۢ يُضِلُّ بِه۪ كَث۪يرًا وَيَهْد۪ي بِه۪ كَث۪يرًاۜ وَمَا يُضِلُّ بِه۪ٓ اِلَّا الْفَاسِق۪ينَۙअल्लाह इस बात से नहीं शर्माता; चाहे किसी मच्छर ही की मिसाल क्यों न हो, या उससे भी घटिया किसी और चीज़ की, फिर जो ईमान ला चुके हैं वे तो जानते हैं कि वह उनके रब की ओर से सत्य है! और जो इन्कार करने वाले हैं तो वे कहते हैं, ”इस मिसाल से अल्लाह का इरादा क्या है?’’ इससे बहुतों को भटकने देता है और बहुतों को सीधी राह दिखा देता है, और भटकते तो केवल वही हैं, जो नाफ़रमान (अवज्ञाकारी) हैं।
- اَلَّذ۪ينَ يَنْقُضُونَ عَهْدَ اللّٰهِ مِنْ بَعْدِ م۪يثَاقِه۪ۖ وَيَقْطَعُونَ مَٓا اَمَرَ اللّٰهُ بِه۪ٓ اَنْ يُوصَلَ وَيُفْسِدُونَ فِي الْاَرْضِۜ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَजो अल्लाह से अ़हद (प्रतिज्ञा) करने के बाद अपना वचन तोड़ देते हैं, और जिसे अल्लाह ने जोड़े रखने का ह़ुक्म दिया है उसे काट डालते हैं, और ज़मीन पर फ़साद करते हैं,वही लोग नुक़्सान उठाने वाले हैं।
- كَيْفَ تَكْفُرُونَ بِاللّٰهِ وَكُنْتُمْ اَمْوَاتًا فَاَحْيَاكُمْۚ ثُمَّ يُم۪يتُكُمْ ثُمَّ يُحْي۪يكُمْ ثُمَّ اِلَيْهِ تُرْجَعُونَअल्लाह का इन्कार तुम कैसे कर सकते हो! जबकि तुम निर्जीव थे तो उसने तुमको जीवित किया, और तुम को वही मौत देता है, फिर तुमको ज़िन्दा करेगा, फिर तुम उसी की ओर लौट कर जाओगे।
- هُوَ الَّذ۪ي خَلَقَ لَكُمْ مَا فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًا ثُمَّ اسْتَوٰٓى اِلَى السَّمَٓاءِ فَسَوّٰيهُنَّ سَبْعَ سَمٰوَاتٍۜ وَهُوَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌ۟वह(अल्लाह) जिसने तुम्हारे लिए ज़मीन की तमाम चीज़ों को पैदा किया, फिर आसमान की ओर ध्यान दिया, तो सात आसमान बना दिये और ‘वह’ तो हर चीज़ की जानकारी रखता है।
- وَاِذْ قَالَ رَبُّكَ لِلْمَلٰٓئِكَةِ اِنّ۪ي جَاعِلٌ فِي الْاَرْضِ خَل۪يفَةًۜ قَالُٓوا اَتَجْعَلُ ف۪يهَا مَنْ يُفْسِدُ ف۪يهَا وَيَسْفِكُ الدِّمَٓاءَۚ وَنَحْنُ نُسَبِّحُ بِحَمْدِكَ وَنُقَدِّسُ لَكَۜ قَالَ اِنّ۪ٓي اَعْلَمُ مَا لَا تَعْلَمُونَऔर जब तुम्हारे रब ने फ़रिश्तों से कहा, ‘‘मैं ज़मीन में अपना नायब (प्रतिनिधि) बनाने वाला हूँ।’’ (तो फ़रिश्ते) बोले, ‘‘क्या! आप ज़मीन में ऐसे व्यक्ति को (नायब) बनाएँगे, जो फ़साद करें, और ख़ून ख़राबा करें, और हम तो आपका ज़िक्र और पवित्रता बयान करते ही रहते हैं।’’ (रब ने) कहा, ‘‘बेशक जो मैं जानता हूँ, तुम नहीं जानते।’’
- وَعَلَّمَ اٰدَمَ الْاَسْمَٓاءَ كُلَّهَا ثُمَّ عَرَضَهُمْ عَلَى الْمَلٰٓئِكَةِ فَقَالَ اَنْبِؤُ۫ن۪ي بِاَسْمَٓاءِ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर (अल्लाह ने) आदम को तमाम नाम सिखाए, फिर उन्हें फ़रिश्तों के सामने पेश किया और कहा, ‘‘अगर सच्चे हो! तो मुझे इन चीज़ों के नाम बताओ।’’
- قَالُوا سُبْحَانَكَ لَا عِلْمَ لَنَٓا اِلَّا مَا عَلَّمْتَنَاۜ اِنَّكَ اَنْتَ الْعَل۪يمُ الْحَك۪يمُउन सबने कहा, (ऐ अल्लाह!) ‘‘तू पाक है, ‘तूने’ जो कुछ हमें बताया उसके सिवा हमें कोई इल्म नहीं, बेशक तू इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है ।’’
- قَالَ يَٓا اٰدَمُ اَنْبِئْهُمْ بِاَسْمَٓائِهِمْۚ فَلَمَّٓا اَنْبَاَهُمْ بِاَسْمَٓائِهِمْۙ قَالَ اَلَمْ اَقُلْ لَكُمْ اِنّ۪ٓي اَعْلَمُ غَيْبَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَاَعْلَمُ مَا تُبْدُونَ وَمَا كُنْتُمْ تَكْتُمُونَ(तब अल्लाह ने) हुक्म दिया,‘‘ऐ आदम! इन (फ़रिश्तों) को उनके नाम बता दो, जब उन्होंने उनको उनके नाम बता दिये तो फ़रमाया, ‘‘क्या मैंने तुम से (पहले ही) नहीं कहा था, कि ज़मीन और आसमानों की छिपी बातों को मैं ही जानता हूँ, और मैं जानता हूँ, जो कुछ तुम ज़ाहिर करते हो और जो कुछ छिपाते हो।’’
- وَاِذْ قُلْنَا لِلْمَلٰٓئِكَةِ اسْجُدُوا لِاٰدَمَ فَسَجَدُٓوا اِلَّٓا اِبْل۪يسَۜ اَبٰى وَاسْتَكْبَرَ وَكَانَ مِنَ الْكَافِر۪ينَऔर जब ‘हमने’ फ़रिश्तों से कहा, ‘‘आदम को सज्दः करो,’’ तो इब्लीस (शैतान) के सिवा सब ने सज्दः किया, उसने इन्कार किया और घमंड में आ गया और वह काफ़िर (अवज्ञाकारी) हो गया।
- وَقُلْنَا يَٓا اٰدَمُ اسْكُنْ اَنْتَ وَزَوْجُكَ الْجَنَّةَ وَكُلَا مِنْهَا رَغَدًا حَيْثُ شِئْتُمَاۖ وَلَا تَقْرَبَا هٰذِهِ الشَّجَرَةَ فَتَكُونَا مِنَ الظَّالِم۪ينَऔर ‘हमने’ कहा, ‘‘ऐ आदम! तुम और तुम्हारी पत्नी जन्नत में रहो, और जहँा से चाहो तुम दोनों जी भर के खाओ और इस पेड़ के पास मत फटकना! अन्यथा ज़ालिमों में हो जाओगे।’’
- فَاَزَلَّهُمَا الشَّيْطَانُ عَنْهَا فَاَخْرَجَهُمَا مِمَّا كَانَا ف۪يهِۖ وَقُلْنَا اهْبِطُوا بَعْضُكُمْ لِبَعْضٍ عَدُوٌّۚ وَلَكُمْ فِي الْاَرْضِ مُسْتَقَرٌّ وَمَتَاعٌ اِلٰى ح۪ينٍफिर शैतान ने उन्हें वहँा से फिसला दिया, फिर उन दोनों को वहँा से निकलवा दिया जहँा वे थे, और ‘हमने’ ह़ुक्म दिया कि, तुम सब उतरो यहँा से, तुम एक-दूसरे के दुश्मन रहोगे और ज़मीन में तुम्हारे लिए एक वक़्त तक ठिकाना और (जीवन काटने का) सामान है।’’
- فَتَلَقّٰٓى اٰدَمُ مِنْ رَبِّه۪ كَلِمَاتٍ فَتَابَ عَلَيْهِۜ اِنَّهُ هُوَ التَّوَّابُ الرَّح۪يمُफिर आदम ने अपने ‘रब’ से कुछ शब्द प्राप्त किये, तो (अल्लाह ने) उनकी तौबः क़ुबूल कर ली, बेशक वही तौबः क़ुबूल करने वाला,रह़म वाला है।
- قُلْنَا اهْبِطُوا مِنْهَا جَم۪يعًاۚ فَاِمَّا يَأْتِيَنَّكُمْ مِنّ۪ي هُدًى فَمَنْ تَبِعَ هُدَايَ فَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَ‘हमने’ कहा, ‘‘तुम सब यहँा से उतर जाओ, फिर अगर मेरी ओर से तुम लोगों के पास कोई हिदायत (पथ-प्रदर्शन) पहुँचे तो जिन्होंने मेरी हिदायत की पैरवी की उन को न तो डर होगा और न वे दुखी होंगे,’’
- وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَٓا اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَ۟और जिन्होंने इन्कार किया, और हमारी आयतों को झुठलाया, वही दोज़ख़ी हैं, वे हमेशा उसी में रहेंगे।’’
- يَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اذْكُرُوا نِعْمَتِيَ الَّت۪ٓي اَنْعَمْتُ عَلَيْكُمْ وَاَوْفُوا بِعَهْد۪ٓي اُو۫فِ بِعَهْدِكُمْ وَاِيَّايَ فَارْهَبُونِऐ बनी इस्राईल! (याक़ूब की संतान) मेरे एह़सान को याद करो, जो ‘मैं’ तुम पर कर चुका हूँ, और तुम मेरे अ़हद (प्रतिज्ञा) को पूरा करो तो मैं तुम्हारे अ़हद को पूरा करूँगा, और मुझ ही से डरते रहो;
- وَاٰمِنُوا بِمَٓا اَنْزَلْتُ مُصَدِّقًا لِمَا مَعَكُمْ وَلَا تَكُونُٓوا اَوَّلَ كَافِرٍ بِه۪ۖ وَلَا تَشْتَرُوا بِاٰيَات۪ي ثَمَنًا قَل۪يلًاۘ وَاِيَّايَ فَاتَّقُونِऔर ईमान लाओ उस चीज़ (क़ुर्आन) पर जो मैंने उतारा है जो तुम्हारी किताब (तौरात) की तस्दीक़ करती है; और सबसे पहले (तुम ही) इसके इन्कार करने वाले न बनो, और मेरी आयतों को थोड़ी सी क़ीमत के बदले मत बेचो और मुझ ही से डरते रहो;
- وَلَا تَلْبِسُوا الْحَقَّ بِالْبَاطِلِ وَتَكْتُمُوا الْحَقَّ وَاَنْتُمْ تَعْلَمُونَऔर तुम ह़क़ को झूठ के साथ मत मिलाओ, और ह़क़ को मत छिपाओ जान बूझ कर;
- وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتُوا الزَّكٰوةَ وَارْكَعُوا مَعَ الرَّاكِع۪ينَऔर नमाज़ क़ायम करो, और ज़कात दिया करो, और झुकने (रूकूअ़ करने) वालों के साथ तुम भी झुका (रूकूअ़) करो;
- اَتَأْمُرُونَ النَّاسَ بِالْبِرِّ وَتَنْسَوْنَ اَنْفُسَكُمْ وَاَنْتُمْ تَتْلُونَ الْكِتَابَۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَक्या! तुम लोगों को भलाइयों का ह़ुक्म करते हो, और अपने आप को भूल जाते हो, हालाँकि तुम किताब (तौरात) भी पढ़ते रहते हो! क्या तुम (इतना भी) नहीं समझते!!
- وَاسْتَع۪ينُوا بِالصَّبْرِ وَالصَّلٰوةِۜ وَاِنَّهَا لَكَب۪يرَةٌ اِلَّا عَلَى الْخَاشِع۪ينَۙऔर सब्र और नमाज़ के ज़रिये (अल्लाह से) मदद चाहो, और बेशक यह (नमाज़) कठिन काम है मगर उन लोगों के लिए नहीं, जो (अल्लाह का) डर रखने वाले हैं।
- اَلَّذ۪ينَ يَظُنُّونَ اَنَّهُمْ مُلَاقُوا رَبِّهِمْ وَاَنَّهُمْ اِلَيْهِ رَاجِعُونَ۟जो समझते हैं कि उन्हें अपने रब से मिलना है, और उसी की ओर उन्हें पलटकर जाना है।
- يَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اذْكُرُوا نِعْمَتِيَ الَّت۪ٓي اَنْعَمْتُ عَلَيْكُمْ وَاَنّ۪ي فَضَّلْتُكُمْ عَلَى الْعَالَم۪ينَऐ बनी इस्राईल (याक़ूब की सन्तान) मेरे एहसान को याद करो, जो मैं तुम पर कर चुका हूँ, और उस बात को भी (याद करो) कि मैंने तुम्हें सारे संसार पर फ़ज़ीलत (प्रधानता) दी थी;
- وَاتَّقُوا يَوْمًا لَا تَجْز۪ي نَفْسٌ عَنْ نَفْسٍ شَيْـًٔا وَلَا يُقْبَلُ مِنْهَا شَفَاعَةٌ وَلَا يُؤْخَذُ مِنْهَا عَدْلٌ وَلَا هُمْ يُنْصَرُونَऔर उस दिन से डरो, जब कोई किसी के काम न आएगा, न उसकी ओर से (किसी की) सिफ़ारिश क़ुबूल की जाएगी और न उससे कुछ बदले में लिया जाएगा और न लोगों को (कहीं से) मदद पहुँचेगी।
- وَاِذْ نَجَّيْنَاكُمْ مِنْ اٰلِ فِرْعَوْنَ يَسُومُونَكُمْ سُٓوءَ الْعَذَابِ يُذَبِّحُونَ اَبْنَٓاءَكُمْ وَيَسْتَحْيُونَ نِسَٓاءَكُمْۜ وَف۪ي ذٰلِكُمْ بَلَٓاءٌ مِنْ رَبِّكُمْ عَظ۪يمٌऔर (याद करो) जब ‘हमने’ तुमको फ़िरअ़ौन के लोगों से छुट्कारा दिया, वे तुम को सख़्त सज़ा दिया करते थे, (यानी) तुम्हारे बेटों को क़त्ल कर देते थे, और तुम्हारी बेटियों को ज़िन्दा छोड़ देते थे, और इसमें तुम्हारे रब की ओर से तुम्हारे लिए एक बड़ी आज़्माइश थी;
- وَاِذْ فَرَقْنَا بِكُمُ الْبَحْرَ فَاَنْجَيْنَاكُمْ وَاَغْرَقْنَٓا اٰلَ فِرْعَوْنَ وَاَنْتُمْ تَنْظُرُونَऔर (वह वक़्त भी याद करो) जब ‘हमने’ तुम्हारी वजह से समुद्र को फाड़ कर तुम को बचा लिया, और फ़िरअ़ौन वालों को डुबो दिया, और तुम देख रहे थे;
- وَاِذْ وٰعَدْنَا مُوسٰٓى اَرْبَع۪ينَ لَيْلَةً ثُمَّ اتَّخَذْتُمُ الْعِجْلَ مِنْ بَعْدِه۪ وَاَنْتُمْ ظَالِمُونَऔर जब ‘हमने’ मूसा से चालीस रातों का वादा किया, (तूर पहाड़ पर) फिर इसके बाद तुम बछड़े (की इबादत) में लग गये, और तुम ज़ालिम थे
- ثُمَّ عَفَوْنَا عَنْكُمْ مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَफिर ‘हमने’ तुमको माफ़ कर दिया,उस अपराध के बाद भी, ताकि तुम शुक्र करो;
- وَاِذْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ وَالْفُرْقَانَ لَعَلَّكُمْ تَهْتَدُونَऔर (याद करो) जब ‘हमने’ मूसा को किताब (तौरात) और कसौटी (सच और झूठ में अन्तर करने वाले मोजिज़े) अ़ता की ताकि तुम सीधी राह पर चल सको;
- وَاِذْ قَالَ مُوسٰى لِقَوْمِه۪ يَا قَوْمِ اِنَّكُمْ ظَلَمْتُمْ اَنْفُسَكُمْ بِاتِّخَاذِكُمُ الْعِجْلَ فَتُوبُٓوا اِلٰى بَارِئِكُمْ فَاقْتُلُٓوا اَنْفُسَكُمْۜ ذٰلِكُمْ خَيْرٌ لَكُمْ عِنْدَ بَارِئِكُمْۜ فَتَابَ عَلَيْكُمْۜ اِنَّهُ هُوَ التَّوَّابُ الرَّح۪يمُऔर जब मूसा ने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘भाइयो तुमने बछ़डे को (मअ़बूद) ठहराने में अपने ऊपर बहुत ज़ुल्म किया, तो तुम अपने पैदा करने वाले के सामने तौबः करो और अपनो को (जिन्होंने बछड़े की पूजा में ह़िस्सा लिया उन्हें) अपने हाथों से क़त्ल करो, तुम्हारे पैदा करने वाले के नज़दीक तुम्हारे ह़क़ में यही बेहतर है,’’ तो ‘उसने’ तुम्हारी तौबः क़ुबूल कर ली, बेशक ‘वही’ तौबः क़ुबूल करने वाला, रह़म वाला है।
- وَاِذْ قُلْتُمْ يَا مُوسٰى لَنْ نُؤْمِنَ لَكَ حَتّٰى نَرَى اللّٰهَ جَهْرَةً فَاَخَذَتْكُمُ الصَّاعِقَةُ وَاَنْتُمْ تَنْظُرُونَऔर जब तुमने कहा, ‘‘ऐ मूसा! हम तुम्हारे कहने पर ईमान नहीं लाएँगे जब तक कि अल्लाह को सामने न देख लें,’’ फिर तुम पर (बिजली का) कड़ाका टूट पड़ा और तुम देख रहे थे।
- ثُمَّ بَعَثْنَاكُمْ مِنْ بَعْدِ مَوْتِكُمْ لَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَफिर तुम्हारे मरने के बाद ‘हमने’ तुमको ज़िन्दा कर दिया ताकि तुम शुक्र अदा करो।
- وَظَلَّلْنَا عَلَيْكُمُ الْغَمَامَ وَاَنْزَلْنَا عَلَيْكُمُ الْمَنَّ وَالسَّلْوٰىۜ كُلُوا مِنْ طَيِّبَاتِ مَا رَزَقْنَاكُمْۜ وَمَا ظَلَمُونَا وَلٰكِنْ كَانُٓوا اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَऔर ‘हमने’ तुम पर बादलों की छाया की, और तुम पर ‘मन्न’ और ‘सल्वा’ उतारते रहे; और ‘हमने’ जो तुम को पाकीज़ा चीज़ें दी हैं उनमें से खाओ, और उन्होंने ‘हमारा’ तो कुछ भी नहीं बिगाड़ा, बल्कि अपने ही ऊपर ज़ुल्म करते थे।
- وَاِذْ قُلْنَا ادْخُلُوا هٰذِهِ الْقَرْيَةَ فَكُلُوا مِنْهَا حَيْثُ شِئْتُمْ رَغَدًا وَادْخُلُوا الْبَابَ سُجَّدًا وَقُولُوا حِطَّةٌ نَغْفِرْ لَكُمْ خَطَايَاكُمْۜ وَسَنَز۪يدُ الْمُحْسِن۪ينَऔर जब ‘हमने’ कहा था, ‘‘दाख़िल हो जाओ इस बस्ती में, जितना और जहँा से चाहो, जी भर के खाते रहो, और सज्दे करते हुए शहर में दाख़िल होना और मुँह से ”हित्ततुन“ (तौबः-तौबः) कहते जाना तो ‘हम’ तुम्हारी ग़ल्तियाँ माफ़ कर देंगे, और भलाई पर क़ायम रहने वालों को और भी ज़्यादा देंगे।’’
- فَبَدَّلَ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا قَوْلًا غَيْرَ الَّذ۪ي ق۪يلَ لَهُمْ فَاَنْزَلْنَا عَلَى الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا رِجْزًا مِنَ السَّمَٓاءِ بِمَا كَانُوا يَفْسُقُونَ۟तो जो ज़ालिम थे, उन्होंने बदल डाली वह बात जो उनसे कही गई थी तो ऐसे ज़ालिमों पर ‘हमने’ आसमान से भयंकर अ़ज़ाब उतारा, यह सब उनकी नाफ़रमानी की वजह से हुआ।
- وَاِذِ اسْتَسْقٰى مُوسٰى لِقَوْمِه۪ فَقُلْنَا اضْرِبْ بِعَصَاكَ الْحَجَرَۜ فَانْفَجَرَتْ مِنْهُ اثْنَتَا عَشْرَةَ عَيْنًاۜ قَدْ عَلِمَ كُلُّ اُنَاسٍ مَشْرَبَهُمْۜ كُلُوا وَاشْرَبُوا مِنْ رِزْقِ اللّٰهِ وَلَا تَعْثَوْا فِي الْاَرْضِ مُفْسِد۪ينَऔर जब मूसा ने अपनी क़ौम के लिए पानी की दुअ़ा की, तो ‘हमने’ कहा, ”चट्टान पर अपनी लाठी मारो,“ तो उस से बारह स्रोत फूट निकले, और हर गिरोह ने अपना-अपना घाट जान (कर पानी पी) लिया, खाओ और पियो अल्लाह के दिये हुए (रिज़्क़) से और ज़मीन पर फ़साद करते न फिरो।
- وَاِذْ قُلْتُمْ يَا مُوسٰى لَنْ نَصْبِرَ عَلٰى طَعَامٍ وَاحِدٍ فَادْعُ لَنَا رَبَّكَ يُخْرِجْ لَنَا مِمَّا تُنْبِتُ الْاَرْضُ مِنْ بَقْلِهَا وَقِثَّٓائِهَا وَفُومِهَا وَعَدَسِهَا وَبَصَلِهَاۜ قَالَ اَتَسْتَبْدِلُونَ الَّذ۪ي هُوَ اَدْنٰى بِالَّذ۪ي هُوَ خَيْرٌۜ اِهْبِطُوا مِصْرًا فَاِنَّ لَكُمْ مَا سَاَلْتُمْۜ وَضُرِبَتْ عَلَيْهِمُ الذِّلَّةُ وَالْمَسْكَنَةُ وَبَٓاؤُ۫ بِغَضَبٍ مِنَ اللّٰهِۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ كَانُوا يَكْفُرُونَ بِاٰيَاتِ اللّٰهِ وَيَقْتُلُونَ النَّبِيّ۪نَ بِغَيْرِ الْحَقِّۜ ذٰلِكَ بِمَا عَصَوْا وَكَانُوا يَعْتَدُونَ۟और जब तुमने कहा, ‘‘ऐ मूसा! हम को सब्र न होगा एक ही तरह के खाने पर, तो अपने ‘रब’ से हमारे लिए दुअ़ा करो कि हम को ज़मीन में उगने वाली सब्ज़ी, ककड़ी, गेहूँ, मसूर और प्याज़ निकाल कर दे।’’ (मूसा) बोले, ‘‘क्या किसी अच्छी चीज़ को छोड़ कर, बदले में घटिया चीज़ को लेना चाहते हो? तब तो किसी शहरी आबादी में जाओ, जो तुम माँगते हो वहँा मिलेगा।’’ और (आख़िरकार) उन पर ज़िल्लत थोप दी गई, और उन्होंने अल्लाह का ग़ज़ब अपने सर ले लिया; यह इसलिए कि वे अल्लाह की आयतों से इन्कार करते थे, और नबियों को बिला वजह मार डाला करते थे, यह इसलिए हुआ कि ह़ुक्म को न मानते और ह़द(सीमा) का उल्लंघन करते थे।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَالَّذ۪ينَ هَادُوا وَالنَّصَارٰى وَالصَّابِـ۪ٔينَ مَنْ اٰمَنَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَعَمِلَ صَالِحًا فَلَهُمْ اَجْرُهُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْۖ وَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَजो लोग ईमान लाए और जो भी यहूदी और ईसाई और साबिई, अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान लाए और नेक काम करे तो उनका बदला उनके रब के यहँा मौजूद है, और न तो उनको डर होगा और न वह दुखी होंगे।
- وَاِذْ اَخَذْنَا م۪يثَاقَكُمْ وَرَفَعْنَا فَوْقَكُمُ الطُّورَۜ خُذُوا مَٓا اٰتَيْنَاكُمْ بِقُوَّةٍ وَاذْكُرُوا مَا ف۪يهِ لَعَلَّكُمْ تَتَّقُونَऔर जब ‘हमने’ तुमसे अह़द (वचन) लिया, और ”तूर“ पहाड़ को तुम्हारे ऊपर उठा खड़ा किया, (और कहा,) जो चीज़ (किताब) ‘हमने’ तुम्हें दी है उसे मज़बूती के साथ पकड़ो, और जो कुछ उसमें है उसे याद रखो ताकि तुम परहेज़गार (संयमी) बन जाओ।
- ثُمَّ تَوَلَّيْتُمْ مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَۚ فَلَوْلَا فَضْلُ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَرَحْمَتُهُ لَكُنْتُمْ مِنَ الْخَاسِر۪ينَफिर इसके बाद भी तुम फिर गये, तो अगर अल्लाह का फ़ज़्ल और उसकी रह़मत तुम पर न होती, तो तुम घाटे में पड़ गये होते।
- وَلَقَدْ عَلِمْتُمُ الَّذ۪ينَ اعْتَدَوْا مِنْكُمْ فِي السَّبْتِ فَقُلْنَا لَهُمْ كُونُوا قِرَدَةً خَاسِـ۪ٔينَۚऔर तुम उन लोगों को खूब जानते हो, जो हफ़्ते (शनिवार) को (मछली का शिकार करने में) हद से आगे बढ़ गये थे, तो ‘हमने’ उनसे कहा, धिक्कारे, फिट्कारे हुए बन्दर बन जाओ;
- فَجَعَلْنَاهَا نَكَالًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهَا وَمَا خَلْفَهَا وَمَوْعِظَةً لِلْمُتَّق۪ينَफिर ‘हमने’ इस घटना को उन लोगों के लिए जो उस वक़्त मौजूद थे और उन लोगों के लिए भी जो बाद में आने वाले थे चेतावनी और (अल्लाह से) डरने वालों के लिए नसीह़त बना दिया।
- وَاِذْ قَالَ مُوسٰى لِقَوْمِه۪ٓ اِنَّ اللّٰهَ يَأْمُرُكُمْ اَنْ تَذْبَحُوا بَقَرَةًۜ قَالُٓوا اَتَتَّخِذُنَا هُزُوًاۜ قَالَ اَعُوذُ بِاللّٰهِ اَنْ اَكُونَ مِنَ الْجَاهِل۪ينَऔर जब मूसा ने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘अल्लाह तुमको ह़ुक्म देता है कि एक गाय (या बैल) ज़ब्ह करो।’’ वे कहने लगे, ‘‘क्या आप हमसे हंसी करते हैं?’’ (मूसा ने) कहा, ‘‘अल्लाह की पनाह माँगता हूँ इससे कि मैं नादान बनूँ।’’
- قَالُوا ادْعُ لَنَا رَبَّكَ يُبَيِّنْ لَنَا مَا هِيَۜ قَالَ اِنَّهُ يَقُولُ اِنَّهَا بَقَرَةٌ لَا فَارِضٌ وَلَا بِكْرٌۜ عَوَانٌ بَيْنَ ذٰلِكَۜ فَافْعَلُوا مَا تُؤْمَرُونَकहने लगे, ‘‘अपने रब को पुकारो! वह हमें साफ़-साफ़ बताएं कि वह गाय (या बैल) कैसी हो।’’ (मूसा) बोले, ‘वह’ (अल्लाह) फ़रमाता है कि वह गाय न बूढ़ी हो न बच्चा, बल्कि दोनों के बीच की हो, बस तुम को जो ह़ुक्म दिया गया है उसको पूरा करो,’’
- قَالُوا ادْعُ لَنَا رَبَّكَ يُبَيِّنْ لَنَا مَا لَوْنُهَاۜ قَالَ اِنَّهُ يَقُولُ اِنَّهَا بَقَرَةٌ صَفْرَٓاءُۙ فَاقِعٌ لَوْنُهَا تَسُرُّ النَّاظِر۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘अपने ‘रब’ से हमारे लिए दुअ़ा कीजिए, ‘वह’ हमको अच्छी तरह समझा दे कि उसका रंग कैसा हो।’’ (मूसा ने) कहा, ‘‘अल्लाह फ़रमाता है, कि उस गाय का रंग ख़ूब गहरा ज़र्द हो कि देखने वालों को भला लगे;’’
- قَالُوا ادْعُ لَنَا رَبَّكَ يُبَيِّنْ لَنَا مَا هِيَۙ اِنَّ الْبَقَرَ تَشَابَهَ عَلَيْنَاۜ وَاِنَّٓا اِنْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَمُهْتَدُونَउन्होंने कहा, ‘‘अपने रब से हमारे लिए पूछिए, कि हमको अच्छी तरह समझा दे कि वह क्या (गुण रखती) हो, हमको तो (इस रंग की बहुत सी) गाय एक ही तरह की मालूम होती हैं, और अल्लाह ने चाहा तो हम ज़रूर ठीक-ठीक पता लगा लेंगे;’’
- قَالَ اِنَّهُ يَقُولُ اِنَّهَا بَقَرَةٌ لَا ذَلُولٌ تُث۪يرُ الْاَرْضَ وَلَا تَسْقِي الْحَرْثَۚ مُسَلَّمَةٌ لَا شِيَةَ ف۪يهَاۜ قَالُوا الْـٰٔنَ جِئْتَ بِالْحَقِّۜ فَذَبَحُوهَا وَمَا كَادُوا يَفْعَلُونَ۟(मूसा ने) कहा, ‘‘वह अल्लाह फ़रमाता है, कि वह न किसी काम काज में ली गई हो, न ज़मीन जोतने में, और न खेती के सिंचाई में हो, हर तरह बे ऐब हो, उसमें किसी तरह का दाग़ न हो।’’ वे बोले, ‘‘अब तुम ठीक (पहचान) लाए हो फिर उस को (बड़ी मुश्किल से) ज़ब्ह किया और लगता न था कि वे ऐसा करेंगे?
- وَاِذْ قَتَلْتُمْ نَفْسًا فَادّٰرَءْتُمْ ف۪يهَاۜ وَاللّٰهُ مُخْرِجٌ مَا كُنْتُمْ تَكْتُمُونَۚऔर जब तुमने एक व्यक्ति को मार डाला, फिर उसके बारे में (आपस में) झगड़ने लगे, लेकिन जो बात तुम छिपा रहे थे; और अल्लाह उसको खोलने वाला था।
- فَقُلْنَا اضْرِبُوهُ بِبَعْضِهَاۜ كَذٰلِكَ يُحْيِ اللّٰهُ الْمَوْتٰى وَيُر۪يكُمْ اٰيَاتِه۪ لَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَफिर ‘हमने’ कहा, (गाय का) ‘‘कोई टुकड़ा मुर्दे पर मार दो (वह ज़िन्दा हो जाएगा)।’’ इसी तरह (क़ियामत में) अल्लाह मुर्दो को ज़िन्दा करेगा और ‘वह’ तुमको अपनी निशानियाँ (चमत्कार) दिखाता है, ताकि तुमको समझ आ जाए;
- ثُمَّ قَسَتْ قُلُوبُكُمْ مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ فَهِيَ كَالْحِجَارَةِ اَوْ اَشَدُّ قَسْوَةًۜ وَاِنَّ مِنَ الْحِجَارَةِ لَمَا يَتَفَجَّرُ مِنْهُ الْاَنْهَارُۜ وَاِنَّ مِنْهَا لَمَا يَشَّقَّقُ فَيَخْرُجُ مِنْهُ الْمَٓاءُۜ وَاِنَّ مِنْهَا لَمَا يَهْبِطُ مِنْ خَشْيَةِ اللّٰهِۜ وَمَا اللّٰهُ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعْمَلُونَफिर इस (चमत्कार) के बाद भी तुम्हारे दिल कठोर ही रहे, जैसे वे पत्थर (दिल) हो गये बल्कि उससे भी अधिक कठोर; और पत्थरों में कुछ ऐसे भी होते हैं कि उनमें से नहरें फूट निकलती हैं, और कुछ ऐसे भी होते हैं जो फट जाते हैं और उनमें से पानी निकलने लगता है, और कुछ ऐसे भी होते हैं जो अल्लाह के डर से लुढ़क पड़ते हैं; और जो कुछ तुम कर रहे हो अल्लाह उससे बेख़बर नहीं।
- اَفَتَطْمَعُونَ اَنْ يُؤْمِنُوا لَكُمْ وَقَدْ كَانَ فَر۪يقٌ مِنْهُمْ يَسْمَعُونَ كَلَامَ اللّٰهِ ثُمَّ يُحَرِّفُونَهُ مِنْ بَعْدِ مَا عَقَلُوهُ وَهُمْ يَعْلَمُونَक्या तुमको उम्मीद है कि (यहूदी) तुम्हारी बात मानकर ईमान ले आएंगे? (जबकि) उनका ह़ाल यह है कि उनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अल्लाह का कलाम (तौरात) सुनते हैं फिर उसको सुन लेने के बाद भी बदल देते हैं, और वे इसे (ख़ूब) जानते हैं।
- وَاِذَا لَقُوا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا قَالُٓوا اٰمَنَّاۚ وَاِذَا خَلَا بَعْضُهُمْ اِلٰى بَعْضٍ قَالُٓوا اَتُحَدِّثُونَهُمْ بِمَا فَتَحَ اللّٰهُ عَلَيْكُمْ لِيُحَٓاجُّوكُمْ بِه۪ عِنْدَ رَبِّكُمْۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَऔर जब ये लोग उनसे मिलते हैं जो ईमान ला चुके हैं, तो कहते हैं, ‘‘हम भी ईमान ले आए हैं,’’ और जब एक-दूसरे से अकेले में मिलते हैं, तो कहते हैं; ‘‘क्या तुम उन्हें वे बातें, जो अल्लाह ने तुम पर खोलीं, बता देते हो कि वे उनके ज़रिये तुम्हारे रब के यहँा तुमको इल्ज़ाम दें सो क्या तुम समझते नहीं!’’
- اَوَلَا يَعْلَمُونَ اَنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ مَا يُسِرُّونَ وَمَا يُعْلِنُونَक्या यह लोग (इतना भी) नहीं जानते! कि अल्लाह को इसकी भी ख़बर है, जिसको यह छिपाते हैं, और जिसे यह ज़ाहिर करते हैं।
- وَمِنْهُمْ اُمِّيُّونَ لَا يَعْلَمُونَ الْكِتَابَ اِلَّٓا اَمَانِيَّ وَاِنْ هُمْ اِلَّا يَظُنُّونَऔर कुछ उनमें अन्पढ़ (भी) हैं, जो किताब (इलाही) का कोई इल्म नहीं रखते सिवाय झूठी तमन्नाओं (कामनाओं) के, और वह तो बस अट्कल से काम लेते हैं।
- فَوَيْلٌ لِلَّذ۪ينَ يَكْتُبُونَ الْكِتَابَ بِاَيْد۪يهِمْ ثُمَّ يَقُولُونَ هٰذَا مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ لِيَشْتَرُوا بِه۪ ثَمَنًا قَل۪يلًاۜ فَوَيْلٌ لَهُمْ مِمَّا كَتَبَتْ اَيْد۪يهِمْ وَوَيْلٌ لَهُمْ مِمَّا يَكْسِبُونَतो बड़ी ख़राबी है उन लोगों के लिए जो (अल्लाह की) किताब को अपने हाथ से लिखते हैं, फिर कह देते हैं, ‘‘यह अल्लाह की ओर से है,’’ ताकि उसके ज़रिये थोड़े से दाम हासिल कर लें, तो तबाही है उनके लिए जो वह अपने हाथों से लिखते हैं और तबाही है उनके लिए जो वह कमा रहे हैं।
- وَقَالُوا لَنْ تَمَسَّنَا النَّارُ اِلَّٓا اَيَّامًا مَعْدُودَةًۜ قُلْ اَتَّخَذْتُمْ عِنْدَ اللّٰهِ عَهْدًا فَلَنْ يُخْلِفَ اللّٰهُ عَهْدَهُٓ اَمْ تَقُولُونَ عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَऔर कहते हैं, ‘‘हमको तो दोज़ख़ की आग छुएगी भी नहीं, सिवाय कुछ गिने-चुने दिनों के।’’ कह दीजिए, ‘‘तुम ने अल्लाह के यहँा से कोई वचन ले रखा है, जो अब अल्लाह अपने वादे के ख़िलाफ़ न करेगा? या (यूँही) अल्लाह के ज़िम्मे ऐसी बात लगाते हो जो तुम नहीं जानते;
- بَلٰى مَنْ كَسَبَ سَيِّئَةً وَاَحَاطَتْ بِه۪ خَط۪ٓيـَٔتُهُ فَاُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَजो बुरे काम करता हो और हर ओर से गुनाहों में घिरा हो, तो ऐसे ही लोग दोज़ख़ी हैं कि वे हमेशा (जहन्नम की) आग ही में रहेंगे;
- وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَنَّةِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَ۟और जो लोग ईमान लाए और नेक काम करते रहे ऐसे ही लोग जन्नती हैं कि वे हमेशा उसी में रहेंगे;
- وَاِذْ اَخَذْنَا م۪يثَاقَ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ لَا تَعْبُدُونَ اِلَّا اللّٰهَ وَبِالْوَالِدَيْنِ اِحْسَانًا وَذِي الْقُرْبٰى وَالْيَتَامٰى وَالْمَسَاك۪ينِ وَقُولُوا لِلنَّاسِ حُسْنًا وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتُوا الزَّكٰوةَۜ ثُمَّ تَوَلَّيْتُمْ اِلَّا قَل۪يلًا مِنْكُمْ وَاَنْتُمْ مُعْرِضُونَऔर (याद करो) जब ‘हमने’ बनी इस्राईल (याक़ू़ब के बेटों) से अ़हद (प्रतिज्ञा) लिया, ‘‘तुम इबादत न करना किसी की सिवाय अल्लाह के, और अच्छे व्यवहार से पेश आना; (अपने) माँ बाप से, रिश्तेदारों और यतीमों और मुहताजों से, और लोगों से भली बात कहना और नमाज़ क़ायम रखना, और ज़कात देते रहना।’’ फिर तुम सब इन ह़ुक्मों से फिर गये, सिवाय तुम में से कुछ लोगों के, और तुम (अहद से) मुँह फेर कर बैठ गये।
- وَاِذْ اَخَذْنَا م۪يثَاقَكُمْ لَا تَسْفِكُونَ دِمَٓاءَكُمْ وَلَا تُخْرِجُونَ اَنْفُسَكُمْ مِنْ دِيَارِكُمْ ثُمَّ اَقْرَرْتُمْ وَاَنْتُمْ تَشْهَدُونَऔर (याद करो) जब ‘हमने’ तुम से अ़हद (बचन) लिया, ‘‘अपनों के खून न बहाओगे और न अपने लोगों को अपनी बस्तियों से निकालोगे, फिर तुमने इक़रार किया, और तुम (खुद ही) गवाह हो;’’
- ثُمَّ اَنْتُمْ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ تَقْتُلُونَ اَنْفُسَكُمْ وَتُخْرِجُونَ فَر۪يقًا مِنْكُمْ مِنْ دِيَارِهِمْۘ تَظَاهَرُونَ عَلَيْهِمْ بِالْاِثْمِ وَالْعُدْوَانِۜ وَاِنْ يَأْتُوكُمْ اُسَارٰى تُفَادُوهُمْ وَهُوَ مُحَرَّمٌ عَلَيْكُمْ اِخْرَاجُهُمْۜ اَفَتُؤْمِنُونَ بِبَعْضِ الْكِتَابِ وَتَكْفُرُونَ بِبَعْضٍۚ فَمَا جَزَٓاءُ مَنْ يَفْعَلُ ذٰلِكَ مِنْكُمْ اِلَّا خِزْيٌ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۚ وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِ يُرَدُّونَ اِلٰٓى اَشَدِّ الْعَذَابِۜ وَمَا اللّٰهُ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعْمَلُونَफिर तुम वही हो कि अपनों को क़त्ल करते हो, और अपने में से कुछ लोगों को गुनाह और ज़ुल्म से चढ़ाई करके उन्हें वतन से निकाल भी देते हो और अगर वे तुम तक बन्दी बनकर पहुँच जाते हैं, तो तुम फ़िदिया (अर्थदण्ड) देकर छुड़ा भी लेते हो, हालाँकि उनका (वतन से) निकालना ही तुम पर ह़राम था; तो क्या तुम किताब के कुछ हुक्मों को तो मानते हो और कुछ को इन्कार करते हो? बस तुममें से जो ऐसा करे, उसकी सज़ा क्या है! सिवाय दुनियावी ज़िन्दगी में रूसवाई के? और क़ियामत के दिन यह सख़्त अ़ज़ाब में डाले जाएँगे, और अल्लाह उससे बेख़बर नहीं, जो कुछ तुम करते हो।
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ اشْتَرَوُا الْحَيٰوةَ الدُّنْيَا بِالْاٰخِرَةِۘ فَلَا يُخَفَّفُ عَنْهُمُ الْعَذَابُ وَلَا هُمْ يُنْصَرُونَ۟यही वे लोग हैं जिन्होंने दुनिया की ज़िन्दगी ख़रीद ली है, आख़िरत के बदले में, सो उन पर से न अ़ज़ाब हल्का किया जाएगा और न उन्हें मदद ही पहुँचेगी।
- وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ وَقَفَّيْنَا مِنْ بَعْدِه۪ بِالرُّسُلِ وَاٰتَيْنَا ع۪يسَى ابْنَ مَرْيَمَ الْبَيِّنَاتِ وَاَيَّدْنَاهُ بِرُوحِ الْقُدُسِۜ اَفَكُلَّمَا جَٓاءَكُمْ رَسُولٌ بِمَا لَا تَهْوٰٓى اَنْفُسُكُمُ اسْتَكْبَرْتُمْۚ فَفَر۪يقًا كَذَّبْتُمْۘ وَفَر۪يقًا تَقْتُلُونَऔर ‘हमने’ मूसा को किताब प्रदान की, और उनके पीछे ‘हमने’ एक के बाद एक, कई नबी भेजे; और मरयम के बेटे ईसा को ‘हमने’ खुली हुई निशानियाँ (चमत्कार) प्रदान कीं, और रूहुल क़ुदुस(जिब्राईल अ़लैह़िस्सलाम) के ज़रिये उनकी पुष्टि (मदद) की; तो जब कभी तुम्हारे पास कोई रसूल (ईशदूत) ऐसी बातें लेकर आते जो तुम्हारी इच्छाओं के ख़िलाफ़ होतीं, तो तुम अकड़ने लगते? फिर एक गिरोह को तो तुम ने झुठला दिया था और एक गिरोह को क़त्ल करते रहे।
- وَقَالُوا قُلُوبُنَا غُلْفٌۜ بَلْ لَعَنَهُمُ اللّٰهُ بِكُفْرِهِمْ فَقَل۪يلًا مَا يُؤْمِنُونَऔर (यहूदी) कहते, ‘‘हमारे दिल पर्दे में (सुरक्षित) हैं,’’ (नहीं) बल्कि अल्लाह ने उन पर लानत कर रखी है; उनके कुफ़्र की वजह से; तो वह बहुत कम ईमान लाते हैं।
- وَلَمَّا جَٓاءَهُمْ كِتَابٌ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ مُصَدِّقٌ لِمَا مَعَهُمْۙ وَكَانُوا مِنْ قَبْلُ يَسْتَفْتِحُونَ عَلَى الَّذ۪ينَ كَفَرُواۚ فَلَمَّا جَٓاءَهُمْ مَا عَرَفُوا كَفَرُوا بِه۪ۘ فَلَعْنَةُ اللّٰهِ عَلَى الْكَافِر۪ينَऔर जब उनके पास एक किताब अल्लाह की ओर से आयी तस्दीक़ करने वाली, उसकी जो उनके पास (पहले से) मौजूद है; और इसके पहले वे (ख़ुद ही इस किताब }ारा) काफ़िरों पर फ़त्ह़ (विजय) माँगा करते थे; फिर जब उनके पास वह आ गया, जिसको वे ख़ूब पहचानते थे, तो उसी से इन्कार कर बैठे; सो अल्लाह की लानत हो काफ़िरों (इन्कारियों) पर;
- بِئْسَمَا اشْتَرَوْا بِه۪ٓ اَنْفُسَهُمْ اَنْ يَكْفُرُوا بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ بَغْيًا اَنْ يُنَزِّلَ اللّٰهُ مِنْ فَضْلِه۪ عَلٰى مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ۚ فَبَٓاؤُ۫ بِغَضَبٍ عَلٰى غَضَبٍۜ وَلِلْكَافِر۪ينَ عَذَابٌ مُه۪ينٌबुरी है, वह चीज़ जिसके बदले में उन्होंने अपनी जानों को बेच डाला है; इस जलन से कि अल्लाह अपने बन्दों में से जिसपर चाहता है अपनी मेहरबानी में से नाज़िल करता है (अल्लाह की नाज़िल की हुई किताब से) कुफ्र करने लगे तो वे (उसके) ग़ज़ब पर ग़ज़ब में मुब्तिला हो गये, और काफ़िरों के लिए ज़िल्लत वाला अ़ज़ाब है;
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ اٰمِنُوا بِمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ قَالُوا نُؤْمِنُ بِمَٓا اُنْزِلَ عَلَيْنَا وَيَكْفُرُونَ بِمَا وَرَٓاءَهُ وَهُوَ الْحَقُّ مُصَدِّقًا لِمَا مَعَهُمْۜ قُلْ فَلِمَ تَقْتُلُونَ اَنْبِيَٓاءَ اللّٰهِ مِنْ قَبْلُ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَऔर जब उनसे कहा जाता है, ‘‘ईमान लाओ, उस कलाम पर जो अल्लाह ने उतारा है,’’ तो कहते हैं, हम उस पर ईमान रखते हैं जो (किताब) हमारे ऊपर उतारी गई है; और जो कुछ उसके अ़लावा है, उससे इन्कार करते हैं;’’ हालाँकि वह (ख़ुद भी) ह़क़ है और उसकी भी तस्दीक़ करने वाली है जो उनके पास है, कह दीजिए, ‘‘अच्छा तुम इससे पहले नबियों को क्यों क़त्ल करते रहे, अगर तुम ईमान वाले हो?’’
- وَلَقَدْ جَٓاءَكُمْ مُوسٰى بِالْبَيِّنَاتِ ثُمَّ اتَّخَذْتُمُ الْعِجْلَ مِنْ بَعْدِه۪ وَاَنْتُمْ ظَالِمُونَऔर तुम्हारे पास मूसा खुली-खुली निशानियाँ लेकर आए इस पर भी तुमने बछड़े को अपना (उपास्य बना) लिया, और तुम तो हो ही ज़ालिम;
- وَاِذْ اَخَذْنَا م۪يثَاقَكُمْ وَرَفَعْنَا فَوْقَكُمُ الطُّورَۜ خُذُوا مَٓا اٰتَيْنَاكُمْ بِقُوَّةٍ وَاسْمَعُواۜ قَالُوا سَمِعْنَا وَعَصَيْنَا وَاُشْرِبُوا ف۪ي قُلُوبِهِمُ الْعِجْلَ بِكُفْرِهِمْۜ قُلْ بِئْسَمَا يَأْمُرُكُمْ بِه۪ٓ ا۪يمَانُكُمْ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَऔर जब ‘हमने’ तुमसे पक्का अ़हद (वचन) लिया, और तुम्हारे ऊपर तूर (पहाड)़ को बुलन्द किया, ‘‘जो कुछ ‘हमने’ तुम्हें दिया है, उसे मज़बूती के साथ पकड़ो, और सुनो;’’ वे बोले, ‘‘हमने सुना, लेकिन हम मानते नहीं और उनके कुफ़्र की वजह से बछड़ा उनके दिल में समाया हुआ था, कह दीजिए, ‘‘अगर तुम ईमान वाले (बनते) हो तो तुम्हारा ईमान तुमको कैसी बुरी बात सिखाता है;’’
- قُلْ اِنْ كَانَتْ لَكُمُ الدَّارُ الْاٰخِرَةُ عِنْدَ اللّٰهِ خَالِصَةً مِنْ دُونِ النَّاسِ فَتَمَنَّوُا الْمَوْتَ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَकह दीजिए, ‘‘अगर अल्लाह के यहँा आख़िरत का घर (परलोक का सुख) ख़ास कर तुम्हारे ही लिए है, दूसरे लोगों के लिए नहीं; तो अगर तुम्हारा यह ख़याल सच्चा है तो मौत की तमन्ना करो;’’
- وَلَنْ يَتَمَنَّوْهُ اَبَدًا بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يهِمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِالظَّالِم۪ينَलेकिन वे इसकी इच्छा कभी न करेंगे, उन बुरे कामों की वजह से जो वे अपने हाथों आगे भेज चुके हैं; और अल्लाह तो ज़ालिमों को खूब जानता है;
- وَلَتَجِدَنَّهُمْ اَحْرَصَ النَّاسِ عَلٰى حَيٰوةٍۚ وَمِنَ الَّذ۪ينَ اَشْرَكُوا يَوَدُّ اَحَدُهُمْ لَوْ يُعَمَّرُ اَلْفَ سَنَةٍۚ وَمَا هُوَ بِمُزَحْزِحِه۪ مِنَ الْعَذَابِ اَنْ يُعَمَّرَۜ وَاللّٰهُ بَص۪يرٌ بِمَا يَعْمَلُونَ۟और आप उन्हें जीवन का हरीस (लालची) सब लोगों से बढ़कर पाएँगे, और (यहँा तक कि) मुश्रिकों से भी बढ़कर; उनमें से हर-एक यह चाहता है कि हज़ार वर्ष की उम्र पाए, और अगर इतनी उम्र पा भी जाएँ तो वह उन्हें (आख़िरत के) अ़ज़ाब से बचा न सकेगी, और जो कुछ वे कर रहे हैं अल्लाह उसे ख़ूब देख रहा है।
- قُلْ مَنْ كَانَ عَدُوًّا لِجِبْر۪يلَ فَاِنَّهُ نَزَّلَهُ عَلٰى قَلْبِكَ بِاِذْنِ اللّٰهِ مُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيْهِ وَهُدًى وَبُشْرٰى لِلْمُؤْمِن۪ينَकह दीजिए, ‘‘जो कोई जिब्रईल का दुश्मन हो, उसने तो इस (क़ुर्आन) को आप के दिल पर अल्लाह के ह़ुक्म से उतारा है, वह तस्दीक ़(सत्यापन) करने वाला है उस (किताब) की जो उसके पहले से है; और ईमान वालों के लिए हिदायत और ख़ुशख़बरी है।
- مَنْ كَانَ عَدُوًّا لِلّٰهِ وَمَلٰٓئِكَتِه۪ وَرُسُلِه۪ وَجِبْر۪يلَ وَم۪يكَالَ فَاِنَّ اللّٰهَ عَدُوٌّ لِلْكَافِر۪ينَजो व्यक्ति अल्लाह का दुश्मन हो, और उसके फ़रिश्तों का, और उसके रसूलों का, और जिब्रईल,और मीकाईल (फ़रिश्तों) का, तो अल्लाह भी ऐसे काफ़िरों (इन्कारियों) का दुश्मन है।
- وَلَقَدْ اَنْزَلْنَٓا اِلَيْكَ اٰيَاتٍ بَيِّنَاتٍۚ وَمَا يَكْفُرُ بِهَٓا اِلَّا الْفَاسِقُونَऔर (ऐ पैग़म्बर!) ‘हमने’ तुम्हारे पास स्पष्ट निशानियाँ भेजी हैं और बद्किरदारों (दुष्कर्मियों) के सिवा, और कोई उनसे इन्कार न करेगा।
- اَوَكُلَّمَا عَاهَدُوا عَهْدًا نَبَذَهُ فَر۪يقٌ مِنْهُمْۜ بَلْ اَكْثَرُهُمْ لَا يُؤْمِنُونَक्या यह (उनकी नीति) है, कि उन्होंने जब कभी कोई अ़हद (प्रतिज्ञा) किया तो उन्हीं में से किसी (न किसी) गिरोह ने उसे तोड़ डाला, बल्कि अक्सर तो ईमान ही नहीं रखते;
- وَلَمَّا جَٓاءَهُمْ رَسُولٌ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ مُصَدِّقٌ لِمَا مَعَهُمْ نَبَذَ فَر۪يقٌ مِنَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَۗ كِتَابَ اللّٰهِ وَرَٓاءَ ظُهُورِهِمْ كَاَنَّهُمْ لَا يَعْلَمُونَऔर जब उनके पास अल्लाह की ओर से रसूल आए, और (वह) उस किताब (तौरात) की, जो इन (यहूदियों) के पास है तस्दीक़ (पुष्टि) करते हैं, तो जिन लोगों को किताब दी गई थी उनमें से एक गिरोह ने, अल्लाह की किताब को अपनी पीठ के पीछे फेक दिया, जैसे कि वे जानते ही नहीं।
- وَاتَّبَعُوا مَا تَتْلُوا الشَّيَاط۪ينُ عَلٰى مُلْكِ سُلَيْمٰنَۚ وَمَا كَفَرَ سُلَيْمٰنُ وَلٰكِنَّ الشَّيَاط۪ينَ كَفَرُوا يُعَلِّمُونَ النَّاسَ السِّحْرَۗ وَمَٓا اُنْزِلَ عَلَى الْمَلَكَيْنِ بِبَابِلَ هَارُوتَ وَمَارُوتَۜ وَمَا يُعَلِّمَانِ مِنْ اَحَدٍ حَتّٰى يَقُولَٓا اِنَّمَا نَحْنُ فِتْنَةٌ فَلَا تَكْفُرْۜ فَيَتَعَلَّمُونَ مِنْهُمَا مَا يُفَرِّقُونَ بِه۪ بَيْنَ الْمَرْءِ وَزَوْجِه۪ۜ وَمَا هُمْ بِضَٓارّ۪ينَ بِه۪ مِنْ اَحَدٍ اِلَّا بِاِذْنِ اللّٰهِۜ وَيَتَعَلَّمُونَ مَا يَضُرُّهُمْ وَلَا يَنْفَعُهُمْۜ وَلَقَدْ عَلِمُوا لَمَنِ اشْتَرٰيهُ مَا لَهُ فِي الْاٰخِرَةِ مِنْ خَلَاقٍ۠ وَلَبِئْسَ مَا شَرَوْا بِه۪ٓ اَنْفُسَهُمْۜ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَऔर उन (ढकोसलों) के पीछे लग गये, जिसे शैतान सुलेमान की हुकूमत में पढ़ते थे, (जादू का) और सुलेमान ने तो कभी कुफ़्र नहीं किया, बल्कि शैतान (ही) कुफ़्र किया करते थे; कि लोगों को जादू सिखाते थे और उन बातों के भी पीछे हो लिए जो बाबुल (शहर) में ‘हारूत’ और ‘मारूत’ दो फ़रिश्तों पर उतरा था; और वे (दोनों) किसी को कुछ नहीं सिखाते थे जब तक यह कह न देते थे कि ‘‘हम तो आज़्माइश के लिए हैं, तो तुम (इसे सीखकर) कुफ़्र में न पड़ो।’’ लोग उनसे ऐसा (जादू) सीखते जिसके ज़रिये पति-पत्नी में जुदाई डाल दें, हालाँकि अल्लाह के हुक्म के बिना वह अपनी इन बातों से किसी को नुक़सान नहीं पहुँचा सकते थे, मगर यह कुछ ऐसे (मन्त्र) सीखते जिनसे इन्हें ही नुक़सान पहुँचता और फ़ायदा कुछ न होता, और वह इतना ज़रूर जानते थे; कि जो व्यक्ति इन बातों (जादू) का ख़रीदार होगा उसके लिए आख़िरत (परलोक) में कोई ह़िस्सा, नहीं, वह बहुत बुरा था जिसके बदले में उन्होंने अपने आप को बेच डाला, काश! वे जानते।
- وَلَوْ اَنَّهُمْ اٰمَنُوا وَاتَّقَوْا لَمَثُوبَةٌ مِنْ عِنْدِ اللّٰهِ خَيْرٌۜ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَ۟और अगर वे ईमान ले आते और तक़वा (परहेज़गारी) अपनाते तो उसका सवाब अल्लाह के यहँा कहीं बेहतर होता; काश! वे (इतना) जानते।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَقُولُوا رَاعِنَا وَقُولُوا انْظُرْنَا وَاسْمَعُواۜ وَلِلْكَافِر۪ينَ عَذَابٌ اَل۪يمٌऐ ईमान वालो! (पैग़म्बर के साथ) ‘राअ़िना’ न कहा करो बल्कि ‘अुन्ज़ुर्ना’ कहा करो; और ध्यान से सुनो और काफ़िरों के लिए दुखदाई अ़ज़ाब है;
- مَا يَوَدُّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ وَلَا الْمُشْرِك۪ينَ اَنْ يُنَزَّلَ عَلَيْكُمْ مِنْ خَيْرٍ مِنْ رَبِّكُمْۜ وَاللّٰهُ يَخْتَصُّ بِرَحْمَتِه۪ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ ذُو الْفَضْلِ الْعَظ۪يمِजो लोग काफ़िर हैं (चाहे) अह्ले किताब (किताब वाले) में से हों या मुश्रिकों में से, वे इसे ज़रा भी पसंद नहीं करते कि तुम्हारे ऊपर कोई भी भलाई तुम्हारे रब की ओर से उतरे; हालाँकि अल्लाह अपनी रह़मत में जिसे चाहता है खास (नियुक्त) कर लेता है और अल्लाह बड़ा ही फ़ज़्ल (मेहरबानी) वाला है।
- مَا نَنْسَخْ مِنْ اٰيَةٍ اَوْ نُنْسِهَا نَأْتِ بِخَيْرٍ مِنْهَٓا اَوْ مِثْلِهَاۜ اَلَمْ تَعْلَمْ اَنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌ(ऐ पैग़म्बर!) ‘हम’ कोई आयत मन्सूख़ (स्थगित) कर देते हैं या उसे भुला देते हैं तो उससे अच्छी या वैसी ही (दूसरी आयत) भेज देते हैं, क्या तुमको मालूम नहीं, कि अल्लाह हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्य) है?
- اَلَمْ تَعْلَمْ اَنَّ اللّٰهَ لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَمَا لَكُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا نَص۪يرٍक्या तुमको मालूम नहीं कि आसमानों और ज़मीन का राज्य ‘उसी’ अल्लाह का है, और अल्लाह के सिवा तुम्हारा कोई दोस्त और मदद्गार नहीं।
- اَمْ تُر۪يدُونَ اَنْ تَسْـَٔلُوا رَسُولَكُمْ كَمَا سُئِلَ مُوسٰى مِنْ قَبْلُۜ وَمَنْ يَتَبَدَّلِ الْكُفْرَ بِالْا۪يمَانِ فَقَدْ ضَلَّ سَوَٓاءَ السَّب۪يلِक्या तुम यह चाहते हो कि अपने रसूल से उसी तरह के सवाल करो जिस तरह के सवाल पहले मूसा से किये गये थे? और जो ईमान के बदले कुफ़्र अपनाए, तो वह सीधे रास्ते से भटक गया।
- وَدَّ كَث۪يرٌ مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ لَوْ يَرُدُّونَكُمْ مِنْ بَعْدِ ا۪يمَانِكُمْ كُفَّارًاۚ حَسَدًا مِنْ عِنْدِ اَنْفُسِهِمْ مِنْ بَعْدِ مَا تَبَيَّنَ لَهُمُ الْحَقُّۚ فَاعْفُوا وَاصْفَحُوا حَتّٰى يَأْتِيَ اللّٰهُ بِاَمْرِه۪ۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌबहुत से अह्ले किताब ह़क़ के ज़ाहिर हो जाने के बावजूद, अपने दिली ह़सद (ईर्ष्या) की वजह से चाहते हैं कि तुम्हारे ईमान लाने के बाद फिर तुमको काफ़िर बना दें, तो तुम माफ़ करो, और उन पर ध्यान न दो, यहँा तक कि अल्लाह अपना ह़ुक्म जारी कर दे, बेशक अल्लाह हर चीज़ पर कुद्रत (सामर्थ्य) रखता है;
- وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتُوا الزَّكٰوةَۜ وَمَا تُقَدِّمُوا لِاَنْفُسِكُمْ مِنْ خَيْرٍ تَجِدُوهُ عِنْدَ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌऔर नमाज़ की पाबन्दी रखो, और ज़कात देते रहो; और जो कुछ भलाई तुम अपने लिए आगे भेज दोगे,उसे अल्लाह के पास पा लोगे, बेशक तुम जो कुछ कर रहे हो, अल्लाह उसका ख़ूब देखने वाला है।
- وَقَالُوا لَنْ يَدْخُلَ الْجَنَّةَ اِلَّا مَنْ كَانَ هُودًا اَوْ نَصَارٰىۜ تِلْكَ اَمَانِيُّهُمْۜ قُلْ هَاتُوا بُرْهَانَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर (यहूदी और ईसाई) कहते हैं कि यहूदियों और ईसाइयों के सिवा कोई जन्नत में जा नहीं पाएगा,’’ यह उन लोगों की बातिल इच्छाएँ हैं, कह दीजिए, ‘‘अपनी सनद (प्रमाण) लाओ, अगर तुम सच्चे हो।’’
- بَلٰى مَنْ اَسْلَمَ وَجْهَهُ لِلّٰهِ وَهُوَ مُحْسِنٌ فَلَهُٓ اَجْرُهُ عِنْدَ رَبِّه۪ۖ وَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَ۟हाँ सच बात तो यह है कि जिसने अपने आप को (भक्ति पूर्वक) अल्लाह के हवाले कर दिया और भले काम करने वाला (सत्कर्मी) हो गया, तो उसको इसका बदला उसके रब से मिलेगा; और ऐसे लोगों को (क़ियामत में) न डर होगा और न वे दुखी होंगे।
- وَقَالَتِ الْيَهُودُ لَيْسَتِ النَّصَارٰى عَلٰى شَيْءٍۖ وَقَالَتِ النَّصَارٰى لَيْسَتِ الْيَهُودُ عَلٰى شَيْءٍۙ وَهُمْ يَتْلُونَ الْكِتَابَۜ كَذٰلِكَ قَالَ الَّذ۪ينَ لَا يَعْلَمُونَ مِثْلَ قَوْلِهِمْۚ فَاللّٰهُ يَحْكُمُ بَيْنَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ ف۪يمَا كَانُوا ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَऔर यहूदी कहते हैं, ‘‘ईसाई (का मज़हब) कुछ नहीं,’’ और ईसाई कहते हैं, ‘‘यहूद (का मज़हब) कुछ नहीं,’’ हालाँकि वे (दोनों ही) किताब (तौरात व इंजील) के पढ़ने वाले हैं, इसी तरह उन्हीं जैसी बातें ये(मुश्रिक भी) करते हैं, जो (कुछ भी) नहीं जानते, तो जिस बात में ये लोग झगड़ रहे हैं, क़ियामत के दिन अल्लाह इनमें उसका फ़ैसला कर देगा।
- وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنْ مَنَعَ مَسَاجِدَ اللّٰهِ اَنْ يُذْكَرَ ف۪يهَا اسْمُهُ وَسَعٰى ف۪ي خَرَابِهَاۜ اُو۬لٰٓئِكَ مَا كَانَ لَهُمْ اَنْ يَدْخُلُوهَٓا اِلَّا خَٓائِف۪ينَۜ لَهُمْ فِي الدُّنْيَا خِزْيٌ وَلَهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ عَذَابٌ عَظ۪يمٌऔर उससे बढ़कर ज़ालिम कौन होगा!! जो अल्लाह की मस्जिदों को इससे रोक दे, कि उनमें उसका नाम लिया जाए, और उसकी बरबादी का प्रयास करे? यह लोग इस योग्य ही नहीं कि उसमें दाखिल हों, मगर हाँ यह कि डरते हुए; उनके लिए दुनिया में रूस्वाई है और आख़िरत में (भी) बड़ा अ़ज़ाब है।
- وَلِلّٰهِ الْمَشْرِقُ وَالْمَغْرِبُ فَاَيْنَمَا تُوَلُّوا فَثَمَّ وَجْهُ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ وَاسِعٌ عَل۪يمٌऔर (यहूद व नसारा अपने-अपने क़िब्लों के लिए झगड़ते हैं हालाँकि) अल्लाह ही का है पूरब (भी) और पश्चिम (भी), तो जिस ओर भी तुम मुँह करो, उधर ही अल्लाह की ज़ात है। बेशक अल्लाह बेह़द वुस्अ़त वाला (सर्वव्यापी), जानने वाला है।
- وَقَالُوا اتَّخَذَ اللّٰهُ وَلَدًاۙ سُبْحَانَهُۜ بَلْ لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ كُلٌّ لَهُ قَانِتُونَऔर ये लोग कहते हैं, ‘‘अल्लाह औलाद रखता है (हालाँकि) ‘वह’ इन बातों से पाक है, बल्कि जो कुछ आसमानों और ज़मीन में है, सब ‘उसी’ का है और सब उसी के फ़रमांबरदार (आज्ञाकारी) हैं;
- بَد۪يعُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَاِذَا قَضٰٓى اَمْرًا فَاِنَّمَا يَقُولُ لَهُ كُنْ فَيَكُونُ(वह) बनाने वाला है आसमानों और ज़मीन का; और जब (वह) किसी काम को करना चाहता है, तो बस इतना ही उससे कहता है, ‘‘हो जा’’ तो वह हो जाता है ।
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ لَا يَعْلَمُونَ لَوْلَا يُكَلِّمُنَا اللّٰهُ اَوْ تَأْت۪ينَٓا اٰيَةٌۜ كَذٰلِكَ قَالَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ مِثْلَ قَوْلِهِمْۜ تَشَابَهَتْ قُلُوبُهُمْۜ قَدْ بَيَّنَّا الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يُوقِنُونَऔर जिन्हें इल्म (जानकारी) नहीं है, वे कहते हैं, ‘‘अल्लाह हमसे बात क्यों नहीं करता? या हमारे पास कोई निशानी (बड़ी) क्यों नहीं आ जाती?’’ इसी तरह वे लोग कह चुके हैं, जो इनसे पहले हो चुके हैं वे भी इन्हीं की सी बातें किया करते थे, इन लोगों के दिल आपस में मिलते-जुलते हैं। हमने अपनी निशानियां बयान कर दी हैं उन लोगों के लिए जो यक़ीन रखते हैं।
- اِنَّٓا اَرْسَلْنَاكَ بِالْحَقِّ بَش۪يرًا وَنَذ۪يرًاۙ وَلَا تُسْـَٔلُ عَنْ اَصْحَابِ الْجَح۪يمِ(ऐ मुह़म्मद) हमने आपको ह़क़ के साथ भेजा है खुशख़बरी सुनाने वाला, और डराने वाला बनाकर, और आपसे दोज़ख़ वालों के विषय में कुछ भी पूछ न होगी;
- وَلَنْ تَرْضٰى عَنْكَ الْيَهُودُ وَلَا النَّصَارٰى حَتّٰى تَتَّبِعَ مِلَّتَهُمْۜ قُلْ اِنَّ هُدَى اللّٰهِ هُوَ الْهُدٰىۜ وَلَئِنِ اتَّبَعْتَ اَهْوَٓاءَهُمْ بَعْدَ الَّذ۪ي جَٓاءَكَ مِنَ الْعِلْمِۙ مَا لَكَ مِنَ اللّٰهِ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا نَص۪يرٍऔर आपसे हरगिज़ न यहूदी खुश होंगे और न ईसाई जब तक कि आप उनके मज़हब पर न चलने लग जाएँ। कह दीजिए, ‘‘अल्लाह की (बतलाई हुई) हिदायत ही हिदायत है और अगर बाद उस इल्म के, जो आप को पहुँच चुका है, उनकी इच्छाओं की पैरवी करने लगेंगे! तो आपके लिए अल्लाह (की पकड़) के सामने न कोई दोस्त होगा न कोई मदद्गार।
- اَلَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ يَتْلُونَهُ حَقَّ تِلَاوَتِه۪ۜ اُو۬لٰٓئِكَ يُؤْمِنُونَ بِه۪ۜ وَمَنْ يَكْفُرْ بِه۪ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَ۟जिन लोगों को ‘हमने’ किताब दी, वे उसे उसी तरह पढ़ते हैं, जिस तरह उसके पढ़ने का ह़क़ है, वे लोग उस पर ईमान रखने वाले हैं, और जो लोग इससे इन्कार करते हैं तो वही लोग घाटे में रहेंगे।
- يَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اذْكُرُوا نِعْمَتِيَ الَّت۪ٓي اَنْعَمْتُ عَلَيْكُمْ وَاَنّ۪ي فَضَّلْتُكُمْ عَلَى الْعَالَم۪ينَऐ बनी इस्राईल! मेरी वह नेअ़मतें याद करो, जो ‘मैंने’ तुम को दीं, और यह कि मैंने तुमको सारे संसार के लोगों पर फ़ज़ीलत (प्रधानता) दी;
- وَاتَّقُوا يَوْمًا لَا تَجْز۪ي نَفْسٌ عَنْ نَفْسٍ شَيْـًٔا وَلَا يُقْبَلُ مِنْهَا عَدْلٌ وَلَا تَنْفَعُهَا شَفَاعَةٌ وَلَا هُمْ يُنْصَرُونَऔर उस दिन से डरो, कि कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति का बोझ न बाँट सकेगा, और न उसकी ओर से कोई बदला स्वीकार किया जाएगा, और न सिफ़ारिश उसको फ़ायदा देगी, और न लोगों को कोई मदद पहुँचेगी।
- وَاِذِ ابْتَلٰٓى اِبْرٰه۪يمَ رَبُّهُ بِكَلِمَاتٍ فَاَتَمَّهُنَّۜ قَالَ اِنّ۪ي جَاعِلُكَ لِلنَّاسِ اِمَامًاۜ قَالَ وَمِنْ ذُرِّيَّت۪يۜ قَالَ لَا يَنَالُ عَهْدِي الظَّالِم۪ينَऔर (याद करो) जब इब्राहीम को उनके रब ने कुछ बातों में आज़्माया, तो उन्होंने उन बातों को पूरा कर दिखाया, (तो अल्लाह ने) कहा, ‘‘मैं ज़रूर तुमको, लोगों का इमाम (पथ प्रदर्शक) बनाऊँगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी नस्ल में भी,’’ कहा, ‘‘मेरा वादा ज़ालिमों (अत्याचारियों) को नहीं पहुँचता।’’
- وَاِذْ جَعَلْنَا الْبَيْتَ مَثَابَةً لِلنَّاسِ وَاَمْنًاۜ وَاتَّخِذُوا مِنْ مَقَامِ اِبْرٰه۪يمَ مُصَلًّىۜ وَعَهِدْنَٓا اِلٰٓى اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْمٰع۪يلَ اَنْ طَهِّرَا بَيْتِيَ لِلطَّٓائِف۪ينَ وَالْعَاكِف۪ينَ وَالرُّكَّعِ السُّجُودِऔर (याद करो) जब ‘हमने’ कअ़बः को लोगों के जमा होने और अमन पाने की जगह बनाया; और (लोगों को ह़ुक्म दिया कि) इब्राहीम के खड़े होने की जगह को नमाज़ की जगह बना लो; और ‘हमने’ इब्राहीम और इस्माईल को ह़ुक्म दिया कि ‘‘मेरे घर का तवाफ़ (परिक्रमा) करने वालों, और एतिकाफ़ करने वालों, और रूकूअ़ व सज्दः करने वालों के लिए पाक-साफ़ रखा करें।
- وَاِذْ قَالَ اِبْرٰه۪يمُ رَبِّ اجْعَلْ هٰذَا بَلَدًا اٰمِنًا وَارْزُقْ اَهْلَهُ مِنَ الثَّمَرَاتِ مَنْ اٰمَنَ مِنْهُمْ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ قَالَ وَمَنْ كَفَرَ فَاُمَتِّعُهُ قَل۪يلًا ثُمَّ اَضْطَرُّهُٓ اِلٰى عَذَابِ النَّارِۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُऔर जब इब्राहीम ने दुअ़ा की, ‘‘ऐ मेरे रब! इस शहर को अमन वाला बना दे और इसमें रहने बसने वालों में से जो अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान लाएँ।’’ उनके खाने को मेवे अता कर (अल्लाह ने फ़रमाया), ‘‘जो क़ुफ़्र करेगा, ‘मैं’ं उसे भी कुछ दिन मज़े उड़ाने दूँगा, फिर उसे घसीटते हुए जहन्नम के अ़ज़ाब तक पहुँचा दूँगा और वह कैसा बुरा ठिकाना है!’’
- وَاِذْ يَرْفَعُ اِبْرٰه۪يمُ الْقَوَاعِدَ مِنَ الْبَيْتِ وَاِسْمٰع۪يلُۜ رَبَّنَا تَقَبَّلْ مِنَّاۜ اِنَّكَ اَنْتَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُऔर (वह वक़्त भी याद रखना चाहिए) जब इब्राहीम और इस्माईल कअ़बे की बुनियादें ऊँची कर रहे थे। (और दुआ़ कर रहे थे) ‘‘ऐ हमारे रब! हमसे (यह खिदमत) क़ुबूल कर; बेशक ‘तू’ सुनने वाला, जानने वाला है;
- رَبَّنَا وَاجْعَلْنَا مُسْلِمَيْنِ لَكَ وَمِنْ ذُرِّيَّتِنَٓا اُمَّةً مُسْلِمَةً لَكَۖ وَاَرِنَا مَنَاسِكَنَا وَتُبْ عَلَيْنَاۚ اِنَّكَ اَنْتَ التَّوَّابُ الرَّح۪يمُऐ हमारे रब! हम (दोनों) को अपना फ़रमँाबरदार बनाए रख और हमारी औलाद में और हमको हमारी इबादत (ह़ज्ज) के तरीक़े बता और हमारी तौबः क़ुबूल कर; बेशक ‘तू’ बड़ा तौबः क़ुबूल करने वाला, रह़म वाला है।
- رَبَّنَا وَابْعَثْ ف۪يهِمْ رَسُولًا مِنْهُمْ يَتْلُوا عَلَيْهِمْ اٰيَاتِكَ وَيُعَلِّمُهُمُ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَ وَيُزَكّ۪يهِمْۜ اِنَّكَ اَنْتَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُ۟ऐ हमारे रब! उनमें एक रसूल उन्हीं में से भेज, जो उन्हें तेरी आयतें पढ़कर सुनाए, और उन्हें अल्लाह की किताब और ह़िक्मत की तालीम (शिक्षा) दे, और उन्हें पाक (संय्यमी) करे, बेशक तू ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।’’
- وَمَنْ يَرْغَبُ عَنْ مِلَّةِ اِبْرٰه۪يمَ اِلَّا مَنْ سَفِهَ نَفْسَهُۜ وَلَقَدِ اصْطَفَيْنَاهُ فِي الدُّنْيَاۚ وَاِنَّهُ فِي الْاٰخِرَةِ لَمِنَ الصَّالِح۪ينَऔर इब्राहीम के मज़हब से कौन फिरेगा? मगर वही जिसने अपने को मूर्ख बना लिया हो, और ‘हमने’ उनको दुनिया में भी चुन लिया, और आख़िरत (परलोक) में (भी) वह नेकों (सदाचारियों) में से होंगे।
- اِذْ قَالَ لَهُ رَبُّهُٓ اَسْلِمْۙ قَالَ اَسْلَمْتُ لِرَبِّ الْعَالَم۪ينَजब उनसे उनके रब ने फ़रमाया, ‘‘इस्लाम ले आओ तो वह बोले,‘‘मैं तो सारे जहान के रब की फ़रमाँबरदारी के लिए सर झुकाता हूँ।’’
- وَوَصّٰى بِهَٓا اِبْرٰه۪يمُ بَن۪يهِ وَيَعْقُوبُۜ يَا بَنِيَّ اِنَّ اللّٰهَ اصْطَفٰى لَكُمُ الدّ۪ينَ فَلَا تَمُوتُنَّ اِلَّا وَاَنْتُمْ مُسْلِمُونَۜऔर इब्राहीम इसी की वसीयत कर गये अपने बेटों को, और इसी तरह याक़ूब ने भी की, ‘‘ऐ मेरे बेटो! अल्लाह ने इस दीन को तुम्हारे लिए पसंद फ़रमाया है, तो तुम न मरना मगर मुसलमान हो कर (अर्थात आज्ञाकारी हो कर)।
- اَمْ كُنْتُمْ شُهَدَٓاءَ اِذْ حَضَرَ يَعْقُوبَ الْمَوْتُۙ اِذْ قَالَ لِبَن۪يهِ مَا تَعْبُدُونَ مِنْ بَعْد۪يۜ قَالُوا نَعْبُدُ اِلٰهَكَ وَاِلٰهَ اٰبَٓائِكَ اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْمٰع۪يلَ وَاِسْحٰقَ اِلٰهًا وَاحِدًاۚ وَنَحْنُ لَهُ مُسْلِمُونَ(ऐ यहूद) क्या तुम मौजूद थे, जब याक़ूब के सामने मौत आ खड़ी हुई? जब उन्होंने अपने बेटों से पूछा, ‘‘मेरे बाद तुम किसकी इबादत करोगे?’’ तो उन्होंने जवाब दिया, ‘‘हम आपके मअ़बूद (उपास्य) और आपके बाप-दादा यानी इब्राहीम, और इस्माईल और इस्ह़ाक़ के मअ़बूद, की इबादत करेंगे जो अकेला मअ़बूद (उपास्य) है और हम तो उसी के फ़रमँाबरदार (आज्ञाकारी) हैं,’’
- تِلْكَ اُمَّةٌ قَدْ خَلَتْۚ لَهَا مَا كَسَبَتْ وَلَكُمْ مَا كَسَبْتُمْۚ وَلَا تُسْـَٔلُونَ عَمَّا كَانُوا يَعْمَلُونَयह एक गिरोह था जो गुज़र गया; जो कुछ उस गिरोह ने कमाया वह उसके लिए है, और जो कुछ तुमने कमाया है, वह तुम्हारे लिए है; और वे जो कुछ करते रहे थे, उसके बारे में तुम से नहीं पूछा जाएगा।
- وَقَالُوا كُونُوا هُودًا اَوْ نَصَارٰى تَهْتَدُواۜ قُلْ بَلْ مِلَّةَ اِبْرٰه۪يمَ حَن۪يفًاۜ وَمَا كَانَ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَऔर कहते हैं, ‘‘यहूदी या ईसाई हो जाओ, तो सच्चे रास्ते पर आ जाओगे।’’ उनसे कह दीजिए, ‘‘(नहीं) बल्कि हम इब्राहीम के दीन की पैरवी करते हैं, जो ‘एक’ (अल्लाह) के हो रहे थे और मुश्रिकों में से न थे।’’
- قُولُٓوا اٰمَنَّا بِاللّٰهِ وَمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْنَا وَمَٓا اُنْزِلَ اِلٰٓى اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْمٰع۪يلَ وَاِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَ وَالْاَسْبَاطِ وَمَٓا اُو۫تِيَ مُوسٰى وَع۪يسٰى وَمَٓا اُو۫تِيَ النَّبِيُّونَ مِنْ رَبِّهِمْۚ لَا نُفَرِّقُ بَيْنَ اَحَدٍ مِنْهُمْۘ وَنَحْنُ لَهُ مُسْلِمُونَकह दो, हम तो ईमान लाए अल्लाह पर और उस पर जो हम पर (किताब) उतारी गई है, और उस पर जो कि इब्राहीम, और इस्माईल, और इस्ह़ाक़, और याक़ूब, और उनकी औलाद पर उतारी गई; और मूसा और ईसा को जो (किताब) मिली (उस पर भी); और जो (दूसरे) नबियों को ‘उनके’ रब से मिला (उस पर भी); हम इनमें से किसी एक में भी फ़र्क़ (विभेद) नहीं करते, और हम उसी (एक अल्लाह) के फ़रमाँबरदार (आज्ञाकारी) हैं।’’
- فَاِنْ اٰمَنُوا بِمِثْلِ مَٓا اٰمَنْتُمْ بِه۪ فَقَدِ اهْتَدَوْاۚ وَاِنْ تَوَلَّوْا فَاِنَّمَا هُمْ ف۪ي شِقَاقٍۚ فَسَيَكْف۪يكَهُمُ اللّٰهُۚ وَهُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُۜतो अगर यह लोग भी उसी तरह ईमान ले आएँ, जिस तरह तुम ईमान लाए हो, तो वे हिदायत (राह) पा जाएँ, और अगर वह मुँह मोड़े रहें, तो वह बड़ी मुख़ालिफ़त में पड़े हैं; तो अल्लाह तुम्हारी ओर से उनके मुक़ाबिले में काफ़ी है और ‘वह’ खूब सुनता, जानता है ।
- صِبْغَةَ اللّٰهِۚ وَمَنْ اَحْسَنُ مِنَ اللّٰهِ صِبْغَةًۘ وَنَحْنُ لَهُ عَابِدُونَ(कह दो कि हमारे ऊपर) ‘‘अल्लाह का रंग है, और अल्लाह से बेहतर रंग किस का हो सकता है?’’ और हम तो ‘उसी’ की इबादत करने वाले हैं।
- قُلْ اَتُحَٓاجُّونَنَا فِي اللّٰهِ وَهُوَ رَبُّنَا وَرَبُّكُمْۚ وَلَنَٓا اَعْمَالُنَا وَلَكُمْ اَعْمَالُكُمْۚ وَنَحْنُ لَهُ مُخْلِصُونَۙकह दीजिए, ‘‘क्या तुम हमसे अल्लाह के बारे में हुज्जत (कुतर्क) करते हो? हालाँकि ‘वही’ हमारा रब है, और तुम्हारा भी रब है; और हमारे काम हमारे लिए हैं, और तुम्हारे काम तुम्हारे लिए, और हम तो ख़ास उसी की इबादत करने वाले हैं।
- اَمْ تَقُولُونَ اِنَّ اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْمٰع۪يلَ وَاِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَ وَالْاَسْبَاطَ كَانُوا هُودًا اَوْ نَصَارٰىۜ قُلْ ءَاَنْتُمْ اَعْلَمُ اَمِ اللّٰهُۜ وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنْ كَتَمَ شَهَادَةً عِنْدَهُ مِنَ اللّٰهِۜ وَمَا اللّٰهُ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعْمَلُونَक्या तुम्हारा (यह) दावा है कि इब्राहीम और इस्माईल और इस्ह़ाक़ और याक़ूब और उनकी औलाद यहूदी थे, या ईसाई थे?’’ (ऐ पैग़म्बर! इनसे) कह दीजिए, ‘‘क्या तुम ज़्यादा जानने वाले हो, या अल्लाह? और उससे बढ़कर ज़ालिम कौन होगा? जो उस गवाही को छिपाए जो उसके पास अल्लाह की ओर से है; और तुम्हारे करतूतों से अल्लाह बेख़बर नहीं।’’
- تِلْكَ اُمَّةٌ قَدْ خَلَتْۚ لَهَا مَا كَسَبَتْ وَلَكُمْ مَا كَسَبْتُمْۚ وَلَا تُسْـَٔلُونَ عَمَّا كَانُوا يَعْمَلُونَ۟वह एक गिरोह था जो गुज़र गया उन लोगों ने जो कुछ कमाया वह उनके लिए है, और तुमने जो कुछ कमाया वह तुम्हारे लिए है, उन के अ़ामाल के बारे में तुम से नहीं पूछा जाएगा।
- سَيَقُولُ السُّفَهَٓاءُ مِنَ النَّاسِ مَا وَلّٰيهُمْ عَنْ قِبْلَتِهِمُ الَّت۪ي كَانُوا عَلَيْهَاۜ قُلْ لِلّٰهِ الْمَشْرِقُ وَالْمَغْرِبُۜ يَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍमूर्ख लोग कहेंगे,‘‘यह (मुसलमान) जिस क़िब्ले पर (पहले) थे (यानी बैतुलमुक़द्दस) उससे (कअ़बे की ओर को) मुड़ जाने की क्या वजह है?’’ कह दीजिए, ‘‘पूरब और पश्चिम (सब) अल्लाह ही का है, ‘वह’ जिसको चाहता है सीधी राह दिखाता है।’’
- وَكَذٰلِكَ جَعَلْنَاكُمْ اُمَّةً وَسَطًا لِتَكُونُوا شُهَدَٓاءَ عَلَى النَّاسِ وَيَكُونَ الرَّسُولُ عَلَيْكُمْ شَه۪يدًاۜ وَمَا جَعَلْنَا الْقِبْلَةَ الَّت۪ي كُنْتَ عَلَيْهَٓا اِلَّا لِنَعْلَمَ مَنْ يَتَّبِعُ الرَّسُولَ مِمَّنْ يَنْقَلِبُ عَلٰى عَقِبَيْهِۜ وَاِنْ كَانَتْ لَكَب۪يرَةً اِلَّا عَلَى الَّذ۪ينَ هَدَى اللّٰهُۜ وَمَا كَانَ اللّٰهُ لِيُض۪يعَ ا۪يمَانَكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ بِالنَّاسِ لَرَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌऔर इसी तरह ‘हमने’ तुमको एक दर्मियानी उम्मत बनाया, ताकि लोगों पर तुम गवाह बनो, और रसूल तुम पर गवाह बनें, और (ऐ रसूल!) जिस क़िब्ले पर तुम थे ‘हमने’ उसको इसी मक़्सद से ठहराया था ताकि ‘हमको’ मालूम हो जाए, कि कौन रसूल के अधीन रहेगा और कौन उल्टे पाँव फिरेगा; और यह बात भले ही भारी हो लेकिन उन पर नहीं, जिनको अल्लाह ने हिदायत (राह) दी है, और अल्लाह ऐसा नहीं, कि तुम्हारा ईमान अकारथ कर दे, अल्लाह तो लोगों पर बड़ा रह़म करने वाला, मेहरबान है।
- قَدْ نَرٰى تَقَلُّبَ وَجْهِكَ فِي السَّمَٓاءِۚ فَلَنُوَلِّيَنَّكَ قِبْلَةً تَرْضٰيهَاۖ فَوَلِّ وَجْهَكَ شَطْرَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِۜ وَحَيْثُ مَا كُنْتُمْ فَوَلُّوا وُجُوهَكُمْ شَطْرَهُۜ وَاِنَّ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ لَيَعْلَمُونَ اَنَّهُ الْحَقُّ مِنْ رَبِّهِمْۜ وَمَا اللّٰهُ بِغَافِلٍ عَمَّا يَعْمَلُونَ‘हमने’ देख लिया आपके चेहरे का बार-बार आसमान की ओर उठना, सो ज़रूर ‘हम’ आप को फेर देंगे उस क़िब्ले की ओर, जिसे आप पसंद करते हैं; अच्छा अब कर लीजिए अपना चेहरा मस्जिदे-ह़राम की ओर; और तुम लोग जहँा कहीं भी हो, अपना मुँह उसी तरफ़ फेर लिया करो और जिन लोगों को किताब दी जा चुकी है वह खूब जानते हैं कि उनके ‘रब’ की ओर से ह़क़ है, और अल्लाह बेख़बर नहीं उन लोगों के कर्तूतों से।
- وَلَئِنْ اَتَيْتَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ بِكُلِّ اٰيَةٍ مَا تَبِعُوا قِبْلَتَكَۚ وَمَٓا اَنْتَ بِتَابِعٍ قِبْلَتَهُمْۚ وَمَا بَعْضُهُمْ بِتَابِعٍ قِبْلَةَ بَعْضٍۜ وَلَئِنِ اتَّبَعْتَ اَهْوَٓاءَهُمْ مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَكَ مِنَ الْعِلْمِۙ اِنَّكَ اِذًا لَمِنَ الظَّالِم۪ينَۢऔर अगर आप उन लोगों के सामने, जिन्हें किताब दी जा चुकी है, तमाम दलीलें ले आएँ तब भी वे आपके क़िब्ले की पैरवी न करेंगे, और न आप उनके क़िब्ले की पैरवी करने वाले हैं, और न वे आपस में एक-दूसरे के क़िब्ले को मानने वाले हैं, और अगर (कहीं) आप उन के इच्छा की पैरवी करने लगे, बाद इसके कि आपके पास इल्म आ चुका है, तो आप ज़ालिमों में हो जाएँगे।
- اَلَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ يَعْرِفُونَهُ كَمَا يَعْرِفُونَ اَبْنَٓاءَهُمْۜ وَاِنَّ فَر۪يقًا مِنْهُمْ لَيَكْتُمُونَ الْحَقَّ وَهُمْ يَعْلَمُونَजिन लोगों को ‘हम’ किताब दे चुके हैं, वे उसे (मुह़म्मद को) ऐसे पहचानते हैं, जिस तरह कोई अपनी औलादों को पहचानता हो (कि मुह़म्मद अल्लाह के रसूल हैं) और उनमें से एक गिरोह जानते बूझते ह़क़ को छिपाता है।
- اَلْحَقُّ مِنْ رَبِّكَ فَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الْمُمْتَر۪ينَ۟यह आप के रब की ओर से ह़क़ है, आप हरगिज़ सन्देह करने वालों में से न होइएगा।
- وَلِكُلٍّ وِجْهَةٌ هُوَ مُوَلّ۪يهَا فَاسْتَبِقُوا الْخَيْرَاتِۜ اَيْنَ مَا تَكُونُوا يَأْتِ بِكُمُ اللّٰهُ جَم۪يعًاۜ اِنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऔर हर एक के लिए एक दिशा है जिधर (इबादत में) वह अपना मुँह करते हैं तो तुम नेकियों में बाज़ी ले जाओ भलाइयों की ओर लपको, तुम जहँा भी होगे अल्लाह तुम सबको ले आएगा, बेशक अल्लाह हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्यवान) है।
- وَمِنْ حَيْثُ خَرَجْتَ فَوَلِّ وَجْهَكَ شَطْرَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِۜ وَاِنَّهُ لَلْحَقُّ مِنْ رَبِّكَۜ وَمَا اللّٰهُ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعْمَلُونَऔर आप जिस जगह से भी (बाहर) निकलें, अपना मुँह मस्जिदे-ह़राम कअ़बः की ओर कर लिया करें; और यह आपके रब की ओर से ह़क़ बात है; और अल्लाह उससे बेख़बर नहीं, जो कुछ तुम कर रहे हो।
- وَمِنْ حَيْثُ خَرَجْتَ فَوَلِّ وَجْهَكَ شَطْرَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِۜ وَحَيْثُ مَا كُنْتُمْ فَوَلُّوا وُجُوهَكُمْ شَطْرَهُۙ لِئَلَّا يَكُونَ لِلنَّاسِ عَلَيْكُمْ حُجَّةٌۗ اِلَّا الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مِنْهُمْ فَلَا تَخْشَوْهُمْ وَاخْشَوْن۪ي وَلِاُتِمَّ نِعْمَت۪ي عَلَيْكُمْ وَلَعَلَّكُمْ تَهْتَدُونَۙऔर आप जिस जगह से भी (बाहर) निकलें, अपना मुँह मस्जिदे-ह़राम की ओर कर लिया करें; और तुम लोग जहँा कहीं (भी) हो अपना मुँह ‘उसी की’ ओर कर लिया करो, ताकि लोगों को तुम्हारे मुक़ाबिले में हुज्जत न रह जाए सिवाय उन लोगों के, जो ज़ालिम हैं, सो तुम उनसे न डरो बल्कि (केवल) ‘मुझ’ ही से डरो, ताकि ‘मैं’ अपना इनअ़ाम तुम पर पूरा करूँ और ताकि तुम सीधी राह पर क़ायम रहो।
- كَمَٓا اَرْسَلْنَا ف۪يكُمْ رَسُولًا مِنْكُمْ يَتْلُوا عَلَيْكُمْ اٰيَاتِنَا وَيُزَكّ۪يكُمْ وَيُعَلِّمُكُمُ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَ وَيُعَلِّمُكُمْ مَا لَمْ تَكُونُوا تَعْلَمُونَۜजिस तरह ‘हमने’ तुम्हारे दर्मियान तुम्हीं में से एक रसूल भेजा जो तुमको हमारी आयतें पढ़ कर सुनाते, और तुम्हें पाक करते, और तुम्हें किताब और ह़िकमत की तअ़लीम देते, और तुम्हें उसकी तअ़लीम देते जो तुम नहीं जानते थे।
- فَاذْكُرُون۪ٓي اَذْكُرْكُمْ وَاشْكُرُوا ل۪ي وَلَا تَكْفُرُونِ۟सो तुम मुझे याद करते रहो, मैं तुम्हें याद करता रहूँगा, और मेरी शुक्रगुज़ारी करते रहो, और नाशुक्री न करो।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اسْتَع۪ينُوا بِالصَّبْرِ وَالصَّلٰوةِۜ اِنَّ اللّٰهَ مَعَ الصَّابِر۪ينَऐ ईमान वालो! सब्र और नमाज़ से मदद लिया करो, बेशक अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है।
- وَلَا تَقُولُوا لِمَنْ يُقْتَلُ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ اَمْوَاتٌۜ بَلْ اَحْيَٓاءٌ وَلٰكِنْ لَا تَشْعُرُونَऔर जो लोग अल्लाह की राह में क़त्ल किये जाएँ, उनको मुर्दा न कहो, बल्कि वे ज़िन्दा हैं, लेकिन तुम्हें शोऊ़र (एह़सास) नहीं।
- وَلَنَبْلُوَنَّكُمْ بِشَيْءٍ مِنَ الْخَوْفِ وَالْجُوعِ وَنَقْصٍ مِنَ الْاَمْوَالِ وَالْاَنْفُسِ وَالثَّمَرَاتِۜ وَبَشِّرِ الصَّابِر۪ينَۙऔर ‘हम’ तुम्हारी आज़्माइश (परीक्षा) करके रहेंगे कुछ डर और भूख से, और माल व जान से, और फलों के नुक़्सान से; और (आप) सब्र करने वालों को ख़ुशख़बरी सुना दीजिए।
- اَلَّذ۪ينَ اِذَٓا اَصَابَتْهُمْ مُص۪يبَةٌۙ قَالُٓوا اِنَّا لِلّٰهِ وَاِنَّٓا اِلَيْهِ رَاجِعُونَۜजब उन लोगों पर कोई मुसीबत आ पड़ती है तो कहते हैं, ‘‘हम अल्लाह ही के लिए हैं, और हमें अल्लाह ही की ओर लौट कर जाना है।’’
- اُو۬لٰٓئِكَ عَلَيْهِمْ صَلَوَاتٌ مِنْ رَبِّهِمْ وَرَحْمَةٌ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُهْتَدُونَयही लोग हैं जिन पर उनके रब की ओर से फज़्ल (कृपा) और रह़मतें होंगी और यही सीधी राह (पाने) वाले हैं।
- اِنَّ الصَّفَا وَالْمَرْوَةَ مِنْ شَعَٓائِرِ اللّٰهِۚ فَمَنْ حَجَّ الْبَيْتَ اَوِ اعْتَمَرَ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْهِ اَنْ يَطَّوَّفَ بِهِمَاۜ وَمَنْ تَطَوَّعَ خَيْرًاۙ فَاِنَّ اللّٰهَ شَاكِرٌ عَل۪يمٌबेशक सफ़ा और मरवा (नामी पहाड़) अल्लाह की निशानियों में से हैं तो जो व्यक्ति कअ़बः का ह़ज या उ़मरः करे, उस पर इन दोनों के बीच फेरे (सई) करने में कुछ गुनाह नहीं; और जो ख़ुशदिली से नेक काम करे, तो अल्लाह बड़ी क़द्र करने वाला, जानने वाला है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَكْتُمُونَ مَٓا اَنْزَلْنَا مِنَ الْبَيِّنَاتِ وَالْهُدٰى مِنْ بَعْدِ مَا بَيَّنَّاهُ لِلنَّاسِ فِي الْكِتَابِۙ اُو۬لٰٓئِكَ يَلْعَنُهُمُ اللّٰهُ وَيَلْعَنُهُمُ اللَّاعِنُونَۙजो लोग छिपाते हैं उस चीज़ को, जो ‘हम’ खुली हुई निशानियों और हिदायतों (निर्देशों) में से उतार चुके हैं, बाद इसके कि ‘हम’ उसे लोगों के लिए अल्लाह की किताब में खोल चुके हैं, यही लोग हैंं कि अल्लाह उन पर लानत करता है और तमाम लोग लानत करते हैं;
- اِلَّا الَّذ۪ينَ تَابُوا وَاَصْلَحُوا وَبَيَّنُوا فَاُو۬لٰٓئِكَ اَتُوبُ عَلَيْهِمْۚ وَاَنَا التَّوَّابُ الرَّح۪يمُसिवाय उनके जिन्होंने तौबः कर ली, और सुधार कर लिया, और साफ़-साफ़ बयान कर दिया तो उनकी तौबः क़ुबूल कर लेता हूँ, और ‘मैं’ बड़ा तौबः क़ुबूल करने वाला, रह़म वाला हूँ;
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَمَاتُوا وَهُمْ كُفَّارٌ اُو۬لٰٓئِكَ عَلَيْهِمْ لَعْنَةُ اللّٰهِ وَالْمَلٰٓئِكَةِ وَالنَّاسِ اَجْمَع۪ينَۙजिन लोगों ने कुफ़्र (इन्कार) किया, और कुफ़्र ही की ह़ालत में मर गये; उन पर अल्लाह की, फ़रिश्तों की, और तमाम इन्सानों की लानत है;
- خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۚ لَا يُخَفَّفُ عَنْهُمُ الْعَذَابُ وَلَا هُمْ يُنْظَرُونَवे इस (लानत) में हमेशा-हमेश रहेंगे, न उनके अ़ज़ाब में कमी होगी और न उनको मोहलत ही मिलेगी।
- وَاِلٰهُكُمْ اِلٰهٌ وَاحِدٌۚ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ الرَّحْمٰنُ الرَّح۪يمُ۟और तुम्हारा इलाह, (उपास्य) एक ही इलाह है, ‘उस’ रह़मान और रह़ीम (करूणामय और दयावान) के सिवा कोई इलाह(उपास्य) नहीं।
- اِنَّ ف۪ي خَلْقِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَاخْتِلَافِ الَّيْلِ وَالنَّهَارِ وَالْفُلْكِ الَّت۪ي تَجْر۪ي فِي الْبَحْرِ بِمَا يَنْفَعُ النَّاسَ وَمَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ مِنَ السَّمَٓاءِ مِنْ مَٓاءٍ فَاَحْيَا بِهِ الْاَرْضَ بَعْدَ مَوْتِهَا وَبَثَّ ف۪يهَا مِنْ كُلِّ دَٓابَّةٍۖ وَتَصْر۪يفِ الرِّيَاحِ وَالسَّحَابِ الْمُسَخَّرِ بَيْنَ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَबेशक आसमानों और ज़मीन को पैदा करने में, और रात-दिन के आने-जाने में, और किश्तियों में, जो लोगों के फ़ायदे की चीज़ें समुद्र में लेकर चलती हैं, और बारिश में जिसको अल्लाह ने आसमान से बरसाया; फिर उसके ज़रिये ज़मीन को, उसके मर जाने के बाद ज़िन्दा किया, और उसमें हर क़िस्म के जानदार (जीवधारी) फैलाए; और हवाओं के फेरने में, और बादल में जो(अल्लाह के ह़ुक्म से) आसमान और धरती के बीच काम में लगे हैं, (इन सब में) अक्लमन्दों (बुद्धिमानों) के लिए निशानियाँ हैं।
- وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يَتَّخِذُ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اَنْدَادًا يُحِبُّونَهُمْ كَحُبِّ اللّٰهِۜ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَشَدُّ حُبًّا لِلّٰهِۜ وَلَوْ يَرَى الَّذ۪ينَ ظَلَمُٓوا اِذْ يَرَوْنَ الْعَذَابَۙ اَنَّ الْقُوَّةَ لِلّٰهِ جَم۪يعًاۙ وَاَنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعَذَابِऔर लोगों में कुछ ऐसे भी हैं जो अल्लाह के सिवा और को भी बराबर (समवर्ती पूज्य) ठहराते हैं; कि जैसी मुह़ब्बत अल्लाह से रखनी चाहिए, वैसी मुह़ब्बत उनसे रखते हैं; और ईमान वाले जो हैं, उनको तो सबसे बढ़कर अल्लाह ही से मुह़ब्बत होती है; और क्या ही अच्छा होता कि इन ज़ालिमों को सुझाई दे जाता जो उस समय सुझाई देगा, जब अ़ज़ाब उनके सामने होगा; कि सारी ताक़त अल्लाह ही के अधीन है, और यह कि अल्लाह सख़्त अ़ज़ाब देने वाला है;
- اِذْ تَبَرَّاَ الَّذ۪ينَ اتُّبِعُوا مِنَ الَّذ۪ينَ اتَّبَعُوا وَرَاَوُا الْعَذَابَ وَتَقَطَّعَتْ بِهِمُ الْاَسْبَابُउस वक़्त (कुफ्र के) अगुवाकार अपने पीछे चलने वालों से अलग हो जाएँगे और (अपनी आँखों से) अ़ज़ाब देख लेंगे, और उनके आपसी सम्बन्ध टूट जाएँगे;
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ اتَّبَعُوا لَوْ اَنَّ لَنَا كَرَّةً فَنَتَبَرَّاَ مِنْهُمْ كَمَا تَبَرَّؤُ۫ا مِنَّاۜ كَذٰلِكَ يُر۪يهِمُ اللّٰهُ اَعْمَالَهُمْ حَسَرَاتٍ عَلَيْهِمْۜ وَمَا هُمْ بِخَارِج۪ينَ مِنَ النَّارِ۟और पीछे चलने वाले कह उठेंगे, ‘‘क्या ही अच्छा होता! कि हमको फिर एक बार लौटकर दुनिया में जाने को मिल जाता,तो जैसे यह हमसे बेज़ार (विरक्त) हो गये, इसी तरह़ हम भी इनसे बेज़ार हो जाते।’’ यूँ तो अल्लाह उनके कारनामे सामने लाएगा, कि उनको ह़सरत होगी और वे आग से कभी निकल न सकेंगे।
- يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ كُلُوا مِمَّا فِي الْاَرْضِ حَلَالًا طَيِّبًاۘ وَلَا تَتَّبِعُوا خُطُوَاتِ الشَّيْطَانِۜ اِنَّهُ لَكُمْ عَدُوٌّ مُب۪ينٌऐ इन्सानो! ज़मीन में जो चीज़ें ह़लाल और शुद्ध हैं उनमें से खाओ; और शैतान के पदचिन्हों पर मत चलो, वह तुम्हारा खुला हुआ दुश्मन है;
- اِنَّمَا يَأْمُرُكُمْ بِالسُّٓوءِ وَالْفَحْشَٓاءِ وَاَنْ تَقُولُوا عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَवह तो तुम्हें बुराई और बेशर्मी ही का ह़ुक्म देगा, और इसका कि तुम अल्लाह पर ऐसी बातें गढ़ लो जिसका तुम इल्म भी नहीं रखते।
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمُ اتَّبِعُوا مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ قَالُوا بَلْ نَتَّبِعُ مَٓا اَلْفَيْنَا عَلَيْهِ اٰبَٓاءَنَاۜ اَوَلَوْ كَانَ اٰبَٓاؤُ۬هُمْ لَا يَعْقِلُونَ شَيْـًٔا وَلَا يَهْتَدُونَऔर जब उनसे कहा जाता है, ‘‘जो अल्लाह ने उतारा है उस पर चलो,’’ तो जवाब में कहते हैं, ‘‘नहीं, हम तो उसी पर चलेंगे जिस पर हमने अपने बाप-दादा को पाया है।’’ भला अगर उनके बाप-दादा कुछ समझ न रखते रहे हों!ं और न सच्चे मार्ग पर चलते रहे हों (तब भी यह उन्हीं की पैरवी करेंगे।)
- وَمَثَلُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا كَمَثَلِ الَّذ۪ي يَنْعِقُ بِمَا لَا يَسْمَعُ اِلَّا دُعَٓاءً وَنِدَٓاءًۜ صُمٌّ بُكْمٌ عُمْيٌ فَهُمْ لَا يَعْقِلُونَऔर इन इन्कार करने वालों (काफ़िरों) की मिसाल ऐसी है जैसे कोई उस बात को चीखे, जो उसे स्वयं भी एक पुकार और आवाज़ के सिवा कुछ और सुनाई न दे; (ये लोग) बहरे हैं, गूँगे हैं, अन्धे हैं, सो (कुछ) नहीं समझते।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا كُلُوا مِنْ طَيِّبَاتِ مَا رَزَقْنَاكُمْ وَاشْكُرُوا لِلّٰهِ اِنْ كُنْتُمْ اِيَّاهُ تَعْبُدُونَऐ ईमान वालो! पाक चीज़ों में से जो कुछ ‘हमने’ तुम्हें दिया है खाओ (पियो) और अल्लाह का शुक्र अदा करते रहो, अगर तुम ‘उसकी’ इबादत करते हो;
- اِنَّمَا حَرَّمَ عَلَيْكُمُ الْمَيْتَةَ وَالدَّمَ وَلَحْمَ الْخِنْز۪يرِ وَمَٓا اُهِلَّ بِه۪ لِغَيْرِ اللّٰهِۚ فَمَنِ اضْطُرَّ غَيْرَ بَاغٍ وَلَا عَادٍ فَلَٓا اِثْمَ عَلَيْهِۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌ‘उसने’ तो तुम पर केवल मुर्दार(मरा हुआ जानवर) और ख़ून, और सुअ़र का गोश्त, और जिस (जानवर) पर अल्लाह के सिवा किसी और का नाम लिया गया हो (अर्थात भेंट चढ़ाया गया हो तो) ह़राम ठहराया है, फिर जो बहुत मजबूर और विवश हो, (परन्तु) नाफ़रमानी (अवज्ञा) करने वाला और ह़द से बढ़ जाने वाला न हो, तो उस पर कोई गुनाह नहीं; बेशक अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَكْتُمُونَ مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ مِنَ الْكِتَابِ وَيَشْتَرُونَ بِه۪ ثَمَنًا قَل۪يلًاۙ اُو۬لٰٓئِكَ مَا يَأْكُلُونَ ف۪ي بُطُونِهِمْ اِلَّا النَّارَ وَلَا يُكَلِّمُهُمُ اللّٰهُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ وَلَا يُزَكّ۪يهِمْۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌजो लोग उन आदेशों को, जो अल्लाह ने अपनी किताब (तौरात) में उतारे; छिपाते हैं, और उसके बदले थोड़ी सी क़ीमत का सौदा करते हैंं, वे इसके सिवा कुछ नहीं! कि अपने पेटों में अंगारे भरते हैं, और क़ियामत के दिन अल्लाह उनसे बात भी नहीं करेगा और न उनको (गुनाहों से) पाक करेगा, और उनको बड़ा ही दुःख देने वाला अ़ज़ाब होगा;
- اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ اشْتَرَوُا الضَّلَالَةَ بِالْهُدٰى وَالْعَذَابَ بِالْمَغْفِرَةِۚ فَمَٓا اَصْبَرَهُمْ عَلَى النَّارِयही लोग हैं जिन्होंने हिदायत (मार्गदर्शन) के बदले गुमराही मोल ली, और मग़्फ़िरत (मुक्ति) के बदले अ़ज़ाब मोल लिया, यह आग को कैसे बर्दाश्त करने वाले हैं।
- ذٰلِكَ بِاَنَّ اللّٰهَ نَزَّلَ الْكِتَابَ بِالْحَقِّۜ وَاِنَّ الَّذ۪ينَ اخْتَلَفُوا فِي الْكِتَابِ لَف۪ي شِقَاقٍ بَع۪يدٍ۟यह (अ़ज़ाब) इसलिए होगा कि अल्लाह ने तो ह़क़ के साथ किताब उतारी, और जिन लोगों ने किताब के मामले में इख़्तिलाफ़ (मतभेद) किया, वह हठधर्मी और विरोध में बहुत दूर निकल गये।
- لَيْسَ الْبِرَّ اَنْ تُوَلُّوا وُجُوهَكُمْ قِبَلَ الْمَشْرِقِ وَالْمَغْرِبِ وَلٰكِنَّ الْبِرَّ مَنْ اٰمَنَ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِ وَالْمَلٰٓئِكَةِ وَالْكِتَابِ وَالنَّبِيّ۪نَۚ وَاٰتَى الْمَالَ عَلٰى حُبِّه۪ ذَوِي الْقُرْبٰى وَالْيَتَامٰى وَالْمَسَاك۪ينَ وَابْنَ السَّب۪يلِ وَالسَّٓائِل۪ينَ وَفِي الرِّقَابِۚ وَاَقَامَ الصَّلٰوةَ وَاٰتَى الزَّكٰوةَۚ وَالْمُوفُونَ بِعَهْدِهِمْ اِذَا عَاهَدُواۚ وَالصَّابِر۪ينَ فِي الْبَأْسَٓاءِ وَالضَّرَّٓاءِ وَح۪ينَ الْبَأْسِۜ اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ صَدَقُواۜ وَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُتَّقُونَभलाई केवल यही नहीं कि तुम अपना चेहरा पूरब या पश्चिम की ओर कर लो; बल्कि भलाई तो यह है कि जो अल्लाह पर, और आख़िरत के दिन पर, और फ़रिश्तों पर, और (अल्लाह की) किताब पर, और नबियों पर ईमान लाए; और अल्लाह की मुह़ब्बत में अपना माल नातेदारों और यतीमों (अनाथों) और मुहताजों और मुसाफ़िरों और माँगने वालों को और (ग़ुलामी आदि की क़ैद से लोगों की) गर्दनों के छुड़ाने में ख़र्च करें, और नमाज़ क़ायम करें, और ज़कात दें, और जब (किसी) बात का इक़रार या अ़हद (वचन) करें तो अपना अ़हद पूरा करे, और तंगी में, और मुसीबत और लड़ाई के समय सब्र करे; यही लोग सच्चे हैं और यही लोग परहेज़गार (संयमी) हैं।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا كُتِبَ عَلَيْكُمُ الْقِصَاصُ فِي الْقَتْلٰىۜ اَلْحُرُّ بِالْحُرِّ وَالْعَبْدُ بِالْعَبْدِ وَالْاُنْثٰى بِالْاُنْثٰىۜ فَمَنْ عُفِيَ لَهُ مِنْ اَخ۪يهِ شَيْءٌ فَاتِّبَاعٌ بِالْمَعْرُوفِ وَاَدَٓاءٌ اِلَيْهِ بِاِحْسَانٍۜ ذٰلِكَ تَخْف۪يفٌ مِنْ رَبِّكُمْ وَرَحْمَةٌۜ فَمَنِ اعْتَدٰى بَعْدَ ذٰلِكَ فَلَهُ عَذَابٌ اَل۪يمٌऐ ईमान वालो! फर्ज़ किया गया तुम पर, कि क़त्ल किये गये लोगों के ख़ून का क़िसास (बदला) दिलाओ, आज़ाद, (मक़्तूल हो तो उस) के बदले आज़ाद और ग़ुलाम (मक़्तूल) के बदले गुलाम, और अ़ौरत (मक़्तूल) के बदले अ़ौरत से क़िसास (ख़ून का बदला) लिया जाए, अगर क़ातिल को भाई चारे के ख़याल से कुछ माफ़ी दी जाए, तो भले तरीक़े से एह़सान मानकर, ”खूँ बहा“ की रक़म अच्छे तरीक़े से अदा करे; यह तुम्हारे रब की ओर से एक छूट और मेहरबानी है, फिर इसके बाद भी जो ज़्यादती करे तो उसके लिए दर्दनाक (दुखद) अ़ज़ाब है;
- وَلَكُمْ فِي الْقِصَاصِ حَيٰوةٌ يَٓا اُو۬لِي الْاَلْبَابِ لَعَلَّكُمْ تَتَّقُونَऔर इसी तरह़ क़िसास (के ह़ुक्म) में तुम्हारी ज़िन्दगी (सुरक्षित) है, ऐ अक़्ल वालों! ताकि तुम(ख़ून ख़राबे से) बचो।
- كُتِبَ عَلَيْكُمْ اِذَا حَضَرَ اَحَدَكُمُ الْمَوْتُ اِنْ تَرَكَ خَيْرًاۚ اَلْوَصِيَّةُ لِلْوَالِدَيْنِ وَالْاَقْرَب۪ينَ بِالْمَعْرُوفِۚ حَقًّا عَلَى الْمُتَّق۪ينَۜतुम पर फ़र्ज़ (अनिवार्य) किया गया है कि जब तुम में से कोई मरने लगे और (वह अपने पीछे) माल छोड़ रहा हो, तो अपने माँ-बाप और अपने क़रीबी रिश्तेदारों के लिए अच्छे तरीक़े से (नियमानुसार) वसीयत कर जाए, परहेज़गारों पर यह एक ह़क़ है।
- فَمَنْ بَدَّلَهُ بَعْدَ مَا سَمِعَهُ فَاِنَّمَٓا اِثْمُهُ عَلَى الَّذ۪ينَ يُبَدِّلُونَهُۜ اِنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌۜतो जो व्यक्ति (वसीयत को) सुनने के बाद बदल डाले, तो उस (के बदलने) का गुनाह बदलने वाले पर होगा, बेशक अल्लाह सुनने वाला जानने वाला है;
- فَمَنْ خَافَ مِنْ مُوصٍ جَنَفًا اَوْ اِثْمًا فَاَصْلَحَ بَيْنَهُمْ فَلَٓا اِثْمَ عَلَيْهِۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌ۟फिर जिस वसीयत करने वाले को न्याय से किसी तरह़ के हटने, या ह़क़ मारने का डर हो, तो उनके (वारिसों के) बीच सुधार की व्यवस्था कर दे, तो उस पर कोई गुनाह नहीं; बेशक अल्लाह तअ़ाला माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا كُتِبَ عَلَيْكُمُ الصِّيَامُ كَمَا كُتِبَ عَلَى الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكُمْ لَعَلَّكُمْ تَتَّقُونَۙऐ ईमान वालो! तुम पर रोज़े फ़र्ज़ (अनिवार्य) किये गये, जिस तरह तुम से पहले लोगों पर फ़र्ज़ किये गये थे, ताकि तुम मुत्तक़ी (परहेज़गार) बन जाओ;
- اَيَّامًا مَعْدُودَاتٍۜ فَمَنْ كَانَ مِنْكُمْ مَر۪يضًا اَوْ عَلٰى سَفَرٍ فَعِدَّةٌ مِنْ اَيَّامٍ اُخَرَۜ وَعَلَى الَّذ۪ينَ يُط۪يقُونَهُ فِدْيَةٌ طَعَامُ مِسْك۪ينٍۜ فَمَنْ تَطَوَّعَ خَيْرًا فَهُوَ خَيْرٌ لَهُۜ وَاَنْ تَصُومُوا خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَ(यह रोज़े) गिनती के कुछ दिन हैं, तो जो आदमी तुम में से बीमार हो, या सफ़र में हो, तो दूसरे दिनों में रोज़ों की गिन्ती पूरी कर ले; और जो (खिलाने का) क़ुद्रत (सामर्थ्य) रखते हों, उनके ज़िम्मे बदले में, एक मुहताज का खाना है; तो जो अपनी ख़ुशी से कुछ और नेकी करे, तो यह उसके लिए बेहतर है; और यह कि तुम रोज़ः रखो तो तुम्हारे लिए बहुत बेहतर है, अगर तुम समझो।
- شَهْرُ رَمَضَانَ الَّذ۪ٓي اُنْزِلَ ف۪يهِ الْقُرْاٰنُ هُدًى لِلنَّاسِ وَبَيِّنَاتٍ مِنَ الْهُدٰى وَالْفُرْقَانِۚ فَمَنْ شَهِدَ مِنْكُمُ الشَّهْرَ فَلْيَصُمْهُۜ وَمَنْ كَانَ مَر۪يضًا اَوْ عَلٰى سَفَرٍ فَعِدَّةٌ مِنْ اَيَّامٍ اُخَرَۜ يُر۪يدُ اللّٰهُ بِكُمُ الْيُسْرَ وَلَا يُر۪يدُ بِكُمُ الْعُسْرَۘ وَلِتُكْمِلُوا الْعِدَّةَ وَلِتُكَبِّرُوا اللّٰهَ عَلٰى مَا هَدٰيكُمْ وَلَعَلَّكُمْ تَشْكُرُونَरमज़ान का महीना वह है, जिसमें क़ुर्आन उतारा गया, जो इन्सानों के लिए हिदायत (रहनुमा) है; और जिसमें हिदायत (रहनुमाई) और ह़क़ व बातिल (सत्य-असत्य) में अन्तर करने के प्रमाण हैं, तो तुम में से जो कोई इस महीना को पाए उसे चाहिए कि (पूरे महीने का) रोज़ः रखे, और जो बीमार हो या सफ़र में हो तो दूसरे दिनों में उसकी गिनती पूरी कर ले, अल्लाह तुम्हारे साथ आसानी चाहता है, और सख़्ती नहीं चाहता; और (यह आसानी का ह़ुक्म) इसलिए (दिया गया है) कि तुम रोज़ों की गिन्ती पूरी कर लो; और इस एह़सान के बदले, कि अल्लाह ने तुमको हिदायत (रहनुमाई) दी; तो अल्लाह की बड़ाई बयान करो, और ताकि तुम शुक्रगुज़ार बन जाओ।
- وَاِذَا سَاَلَكَ عِبَاد۪ي عَنّ۪ي فَاِنّ۪ي قَر۪يبٌۜ اُج۪يبُ دَعْوَةَ الدَّاعِ اِذَا دَعَانِۙ فَلْيَسْتَج۪يبُوا ل۪ي وَلْيُؤْمِنُوا ب۪ي لَعَلَّهُمْ يَرْشُدُونَऔर (ऐ मुह़म्मद)! जब तुमसे मेरे बन्दे ‘मेरे’ सम्बन्ध में पूछें, तो (कह दो कि) ‘मैं’ तो (तुम्हारे) क़रीब ही हूँ; पुकारने वाले की पुकार का जवाब देता हूँ, जब वह मुझे पुकारता है; तो उनको चाहिए कि ‘मेरे’ ह़ुक्मों को मानें, और ‘मुझ’ पर ईमान लाएँ ताकि हिदायत(सत्य मार्ग) पा लें।
- اُحِلَّ لَكُمْ لَيْلَةَ الصِّيَامِ الرَّفَثُ اِلٰى نِسَٓائِكُمْۜ هُنَّ لِبَاسٌ لَكُمْ وَاَنْتُمْ لِبَاسٌ لَهُنَّۜ عَلِمَ اللّٰهُ اَنَّكُمْ كُنْتُمْ تَخْتَانُونَ اَنْفُسَكُمْ فَتَابَ عَلَيْكُمْ وَعَفَا عَنْكُمْۚ فَالْـٰٔنَ بَاشِرُوهُنَّ وَابْتَغُوا مَا كَتَبَ اللّٰهُ لَكُمْۖ وَكُلُوا وَاشْرَبُوا حَتّٰى يَتَبَيَّنَ لَكُمُ الْخَيْطُ الْاَبْيَضُ مِنَ الْخَيْطِ الْاَسْوَدِ مِنَ الْفَجْرِۖ ثُمَّ اَتِمُّوا الصِّيَامَ اِلَى الَّيْلِۚ وَلَا تُبَاشِرُوهُنَّ وَاَنْتُمْ عَاكِفُونَۙ فِي الْمَسَاجِدِۜ تِلْكَ حُدُودُ اللّٰهِ فَلَا تَقْرَبُوهَاۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ اٰيَاتِه۪ لِلنَّاسِ لَعَلَّهُمْ يَتَّقُونَरोज़ों की रातों में तुम्हारे लिए अपनी अ़ौरतों के पास जाना जायज़ कर दिया गया है, वह तुम्हारी लिबास (परिधान) हैं, और तुम उनके लिबास हो, अल्लाह को मालूम है, कि तुम (उनके पास जाने से) अपने ह़क़ में ख़ियानत (कपट) कर रहे थे तो ‘उसने’ तुम पर मेहरबानी की और तुम्हारी ह़रकतों को दरगुज़र किया; तो अब तुम उनसे मिलो-जुलो (अर्थात रोज़ा के अ़लावा हर समय में सम्भोग कर सकते हो) और अल्लाह ने जो कुछ तुम्हारे लिए लिख दिया है, उसे तलाश करो; और खाओ पियो, यहँा तक कि सुबह़ की सफ़ेद धारी (उषाकाल, रात की) काली धारी से स्पष्ट नज़र आने लगे; फिर रोज़ः (रखकर) रात तक पूरा करो; और जब तुम मस्जिदों में ‘एतिकाफ़’ की ह़ालत में हो, तो तुम उनसे न मिलो (अर्थात सम्भोग न करो), यह अल्लाह की बाँधी हुई सीमाएँ हैं, तो उनके क़रीब भी न जाओ, इसी तरह़ अल्लाह अपनी निशानियाँ लोगों के लिए खोल-खोलकर बयान करता है, ताकि वह परहेज़गार (डर रखने वाले) बन जाएँ।
- وَلَا تَأْكُلُٓوا اَمْوَالَكُمْ بَيْنَكُمْ بِالْبَاطِلِ وَتُدْلُوا بِهَٓا اِلَى الْحُكَّامِ لِتَأْكُلُوا فَر۪يقًا مِنْ اَمْوَالِ النَّاسِ بِالْاِثْمِ وَاَنْتُمْ تَعْلَمُونَ۟और एक-दूसरे का माल आपस में नाह़क़ (अवैध रूप से) न खाओ, और न उन्हें ह़ाकिमों के पास ले जाओ कि ह़क़ मारकर (रिश्वत लेकर) लोगों के कुछ माल जानते बूझते हड़प लो।
- يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الْاَهِلَّةِۜ قُلْ هِيَ مَوَاق۪يتُ لِلنَّاسِ وَالْحَجِّۜ وَلَيْسَ الْبِرُّ بِاَنْ تَأْتُوا الْبُيُوتَ مِنْ ظُهُورِهَا وَلٰكِنَّ الْبِرَّ مَنِ اتَّقٰىۚ وَأْتُوا الْبُيُوتَ مِنْ اَبْوَابِهَاۖ وَاتَّقُوا اللّٰهَ لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَलोग आप से नये चाँद (के घटने बढ़ने) के बारे में पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘यह लोगों के (वक़्त बताने के) लिए और ह़ज का समय जानने का ज़रिया हैं।’’ और नेकी यह नहीं, कि तुम घरों में उनके पिछवाड़े से आओ, और नेकी तो उसकी है जो डर रखे; और तुम घरों में उनके दरवाज़ों से आओ और अल्लाह से डरते रहो,ताकि तुम कामियाब हो सको।
- وَقَاتِلُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ الَّذ۪ينَ يُقَاتِلُونَكُمْ وَلَا تَعْتَدُواۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُحِبُّ الْمُعْتَد۪ينَऔर तुम अल्लाह की राह में लड़ो उन लोगों से जो तुम से लड़ते हैं, मगर ज़्यादती (अत्याचार) न करना कि अल्लाह ज़्यादती करने वालों को पसंद नहीं करता;
- وَاقْتُلُوهُمْ حَيْثُ ثَقِفْتُمُوهُمْ وَاَخْرِجُوهُمْ مِنْ حَيْثُ اَخْرَجُوكُمْ وَالْفِتْنَةُ اَشَدُّ مِنَ الْقَتْلِۚ وَلَا تُقَاتِلُوهُمْ عِنْدَ الْمَسْجِدِ الْحَرَامِ حَتّٰى يُقَاتِلُوكُمْ ف۪يهِۚ فَاِنْ قَاتَلُوكُمْ فَاقْتُلُوهُمْۜ كَذٰلِكَ جَزَٓاءُ الْكَافِر۪ينَऔर (ऐसे काफ़िरों को जो ज़ुल्म कर रहे हैं) उनको जहाँ कहीं पाओ क़त्ल करो, और उनको निकाल दो, जहाँ से उन्होंने तुम्हें निकाला; और (इसलिए कि) फ़ित्ना (उत्पीड़न) पैदा करना क़त्ल से भी बढ़कर है, और उनसे मस्जिदे ह़राम (कअ़बः) के पास न लड़ना, जब तक कि वे उस जगह तुमसे न लड़ें; फिर अगर वे खुद ही तुम से लड़ें, तो उन्हें क़त्ल करो, यही काफ़िरों (सच्चाई का इन्कार करने वालों) की सज़ा है; (मगर जो न लड़ें उन्हें केवल काफ़िर होने की वजह से मारा या परेशान न किया जाए)
- فَاِنِ انْتَهَوْا فَاِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌफिर अगर वह (ज़ुल्म से) रूक जाएँ, तो अल्लाह माफ़ करने वाला, मेहरबान है;
- وَقَاتِلُوهُمْ حَتّٰى لَا تَكُونَ فِتْنَةٌ وَيَكُونَ الدّ۪ينُ لِلّٰهِۜ فَاِنِ انْتَهَوْا فَلَا عُدْوَانَ اِلَّا عَلَى الظَّالِم۪ينَऔर उनसे लड़ो (जिन काफ़िरों ने ज़ुल्म किया) यहाँ तक कि फित्ना (ज़ुल्म) बाक़ी न रहे और दीन अल्लाह के लिए हो जाए, फिर अगर वे (ज़ुल्म से)बाज़ आ जाएँ तो ज़ालिमों के सिवा किसी पर ज़्यादती न करो।
- اَلشَّهْرُ الْحَرَامُ بِالشَّهْرِ الْحَرَامِ وَالْحُرُمَاتُ قِصَاصٌۜ فَمَنِ اعْتَدٰى عَلَيْكُمْ فَاعْتَدُوا عَلَيْهِ بِمِثْلِ مَا اعْتَدٰى عَلَيْكُمْۖ وَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ مَعَ الْمُتَّق۪ينَबड़ाई वाला (प्रतिष्ठित) महीना बराबर है, बड़ाई वाले महीने के, और सम्मान रखने में बदला है; फिर अगर जिसने तुम पर ज़्यादती की, तो (केवल उसी को) तुम भी उसके ज़्यादती की सज़ा दो, जैसा उसने तुम पर ज़्यादती की है; और अल्लाह से डरते रहो, और जान लो! कि अल्लाह डरने वालों (परहेज़गारों) के साथ है।
- وَاَنْفِقُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَلَا تُلْقُوا بِاَيْد۪يكُمْ اِلَى التَّهْلُكَةِۚۛ وَاَحْسِنُواۚۛ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُحْسِن۪ينَऔर अल्लाह के रास्ते में ख़र्च करो और अपने आपको तबाही में न डालो, और अच्छे से अच्छा तरीक़ा अपनाओ; बेशक अल्लाह नेकी करने वालों को पसंद करता है।
- وَاَتِمُّوا الْحَجَّ وَالْعُمْرَةَ لِلّٰهِۜ فَاِنْ اُحْصِرْتُمْ فَمَا اسْتَيْسَرَ مِنَ الْهَدْيِۚ وَلَا تَحْلِقُوا رُؤُ۫سَكُمْ حَتّٰى يَبْلُغَ الْهَدْيُ مَحِلَّهُۜ فَمَنْ كَانَ مِنْكُمْ مَر۪يضًا اَوْ بِه۪ٓ اَذًى مِنْ رَأْسِه۪ فَفِدْيَةٌ مِنْ صِيَامٍ اَوْ صَدَقَةٍ اَوْ نُسُكٍۚ فَاِذَٓا اَمِنْتُمْ۠ فَمَنْ تَمَتَّعَ بِالْعُمْرَةِ اِلَى الْحَجِّ فَمَا اسْتَيْسَرَ مِنَ الْهَدْيِۚ فَمَنْ لَمْ يَجِدْ فَصِيَامُ ثَلٰثَةِ اَيَّامٍ فِي الْحَجِّ وَسَبْعَةٍ اِذَا رَجَعْتُمْۜ تِلْكَ عَشَرَةٌ كَامِلَةٌۜ ذٰلِكَ لِمَنْ لَمْ يَكُنْ اَهْلُهُ حَاضِرِي الْمَسْجِدِ الْحَرَامِۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِ۟और ह़ज और उ़मरः अल्लाह के लिए पूरा करो फिर अगर तुम रोक दिये जाओ, (या घिर जाओ) तो तुम पर क़ुर्बानी का जानवर ज़ब्ह़ करना है; जो आसानी से मिले; और अपने सरों को न मुंडाओ जब तक कि कुर्बानी का जानवर अपने ठिकाने न पहुँच जाए; फिर अगर जो तुम में बीमार हो या उसके सर में कुछ तकलीफ़ हो, (सर मुंड़ा ले) तो उसके बदले रोज़े रखे या सदक़ः दे या कुर्बानी के रूप में फ़िद्या (दान) दे, फिर जब तुम अम्न की ह़ालत में हो जाओ तो जो ह़ज तक उमरे का फ़ायदा उठाना चाहे- तो जो क़ुर्बानी का जानवर आसानी से मिले पेश करे- फिर जिसको क़ुर्बानी का जानवर न मिले, तो वह तीन रोज़े ह़ज के दिनों में रखे, और सात रोज़े जब वापस हो, यह पूरे दस हुए; यह ह़ुक्म उस व्यक्ति के लिए है जिसके बाल-बच्चे मस्जिदे ह़राम के पास न रहते हों, और अल्लाह से डरते रहो और जान लो! कि अल्लाह की सज़ा (दण्ड) बहुत सख़्त है।
- اَلْحَجُّ اَشْهُرٌ مَعْلُومَاتٌۚ فَمَنْ فَرَضَ ف۪يهِنَّ الْحَجَّ فَلَا رَفَثَ وَلَا فُسُوقَ وَلَا جِدَالَ فِي الْحَجِّۜ وَمَا تَفْعَلُوا مِنْ خَيْرٍ يَعْلَمْهُ اللّٰهُۜ وَتَزَوَّدُوا فَاِنَّ خَيْرَ الزَّادِ التَّقْوٰىۘ وَاتَّقُونِ يَٓا اُو۬لِي الْاَلْبَابِह़ज के (कुछ) महीने मालूम (निश्चित) हैं तो जो व्यक्ति अपने ऊपर ह़ज को लाज़िम (नियत) कर ले, तो फिर ह़ज में न कोई बुरी बात (कामवासना की) होने पाए और न कोई बेह़ुक्मी की, और न कोई झगड़े की; और भलाई का तुम जो भी काम करोगे, वह अल्लाह को मालूम हो जाएगा; और (ह़ज पर जाने से पहले) सफ़र का सामान साथ में ले लिया करो, और सबसे अच्छा सामान तो ‘परहेज़गारी है, और ऐ अक़्ल वालो! ‘मुझसे’ ही डरा करो।
- لَيْسَ عَلَيْكُمْ جُنَاحٌ اَنْ تَبْتَغُوا فَضْلًا مِنْ رَبِّكُمْۜ فَاِذَٓا اَفَضْتُمْ مِنْ عَرَفَاتٍ فَاذْكُرُوا اللّٰهَ عِنْدَ الْمَشْعَرِ الْحَرَامِۖ وَاذْكُرُوهُ كَمَا هَدٰيكُمْۚ وَاِنْ كُنْتُمْ مِنْ قَبْلِه۪ لَمِنَ الضَّٓالّ۪ينَतुम्हारे लिए इसमें कोई गुनाह नहीं कि तुम अपने रब का फ़ज़्ल (रोज़ी) तलाश करो; फिर जब अ़रफ़ात से लौटो तो ‘मशअ़रिल ह़राम’ (मुज़्दल्फ़ा) के पास ठहर कर अल्लाह को याद करो, और उसे याद करो जैसा कि उसने तुम्हें बताया है; और इससे पहले तुम लोग (इन तरीक़ों से) अंजान थे;
- ثُمَّ اَف۪يضُوا مِنْ حَيْثُ اَفَاضَ النَّاسُ وَاسْتَغْفِرُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌफिर जहाँ से और लोग वापस हों, वहीं से तुम भी वापस हो, और अल्लाह से माफ़ी चाहो, बेशक अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, रह़म वाला है;
- فَاِذَا قَضَيْتُمْ مَنَاسِكَكُمْ فَاذْكُرُوا اللّٰهَ كَذِكْرِكُمْ اٰبَٓاءَكُمْ اَوْ اَشَدَّ ذِكْرًاۜ فَمِنَ النَّاسِ مَنْ يَقُولُ رَبَّنَٓا اٰتِنَا فِي الدُّنْيَا وَمَا لَهُ فِي الْاٰخِرَةِ مِنْ خَلَاقٍफिर जब ह़ज के कामों को पूरा कर चुको, तो अल्लाह को याद करो, जिस तरह तुम अपने बाप-दादा को याद किया करते थे, बल्कि उससे भी ज़्यादा याद करो; फिर कुछ लोग ऐसे हैं, जो कहते हैं, ‘‘ऐ हमारे रब! हमको (जो देना हो) दुनिया में दे,’’ और ऐसे लोगों का आख़िरत (परलोक) में कोई ह़िस्सा नहीं;
- وَمِنْهُمْ مَنْ يَقُولُ رَبَّنَٓا اٰتِنَا فِي الدُّنْيَا حَسَنَةً وَفِي الْاٰخِرَةِ حَسَنَةً وَقِنَا عَذَابَ النَّارِऔर उन में कुछ ऐसे हैं, जो दुअ़ाएँ माँगते हैं, ‘‘कि ऐ हमारे रब! हमें दुनिया में भी भलाई दे,’’ और आख़िरत में भी भलाई दे, और हमें आग के अ़ज़ाब से बचाए रखना।
- اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ نَص۪يبٌ مِمَّا كَسَبُواۜ وَاللّٰهُ سَر۪يعُ الْحِسَابِयही लोग हैं जिन्हें ह़िस्सा (अच्छा बदला) मिल कर रहेगा, उसके बदले में जो इन्होंने अ़मल कर रखा है, और अल्लाह जल्द ह़िसाब लेने वाला है।
- وَاذْكُرُوا اللّٰهَ ف۪ٓي اَيَّامٍ مَعْدُودَاتٍۜ فَمَنْ تَعَجَّلَ ف۪ي يَوْمَيْنِ فَلَٓا اِثْمَ عَلَيْهِۚ وَمَنْ تَاَخَّرَ فَلَٓا اِثْمَ عَلَيْهِۙ لِمَنِ اتَّقٰىۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاعْلَمُٓوا اَنَّكُمْ اِلَيْهِ تُحْشَرُونَऔर गिन्ती के (मिना में ठहरने के) दिनों में अल्लाह को याद करते रहो, फिर जो कोई जल्दी करके दो ही दिन में कूच करे, तो इस में भी उस पर कोई गुनाह नहीं, और जो बाद में ठहरा रहे, उस पर भी कोई गुनाह नहीं यह उस के लिए है जो डरता रहता है; और तुम लोग अल्लाह से डरते रहो, और जाने रहो! कि तुम (सब) उसी के पास इकट्ठा किये जाओगे।
- وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يُعْجِبُكَ قَوْلُهُ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَيُشْهِدُ اللّٰهَ عَلٰى مَا ف۪ي قَلْبِه۪ۙ وَهُوَ اَلَدُّ الْخِصَامِऔर लोगों में कुछ तो ऐसे हैं कि उनकी बातें तुमको दुनिया में भली मालूम होती हैं, इस (खोट) के बावजूद जो उसके दिल में होती हैं; वह अल्लाह को गवाह बनाता है, हालाँकि वह सख़्त झगड़ालू (दुश्मन) है;
- وَاِذَا تَوَلّٰى سَعٰى فِي الْاَرْضِ لِيُفْسِدَ ف۪يهَا وَيُهْلِكَ الْحَرْثَ وَالنَّسْلَۜ وَاللّٰهُ لَا يُحِبُّ الْفَسَادَऔर जब लौटता है, तो इस दौड़ धूप में रहता है कि धरती पर फसाद़ पैदा करे, और खेती और जानवरों को तबाह करे, जबकि अल्लाह फ़साद को पसंद नहीं करता;
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُ اتَّقِ اللّٰهَ اَخَذَتْهُ الْعِزَّةُ بِالْاِثْمِ فَحَسْبُهُ جَهَنَّمُۜ وَلَبِئْسَ الْمِهَادُऔर जब उससे कहा जाता है, ‘‘अल्लाह से डरो,’’ तो उसका घमण्ड उसे और गुनाह पर आमादा करता है;फिर ऐसे को दोज़ख काफ़ी है और वह बहुत बुरा ठिकाना है;
- وَمِنَ النَّاسِ مَنْ يَشْر۪ي نَفْسَهُ ابْتِغَٓاءَ مَرْضَاتِ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ رَؤُ۫فٌ بِالْعِبَادِऔर इन्सानों में कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अल्लाह को राज़ी करने के लिए अपनी जान खपा देता है, और अल्लाह भी अपने (ऐसे) बन्दों के प्रति बड़ी शफ़्क़त (ममता) रखता है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا ادْخُلُوا فِي السِّلْمِ كَٓافَّةًۖ وَلَا تَتَّبِعُوا خُطُوَاتِ الشَّيْطَانِۜ اِنَّهُ لَكُمْ عَدُوٌّ مُب۪ينٌऐ ईमान वालो! इस्लाम में पूरे-पूरे दाख़िल हो जाओ, और शैतान के क़द्मों पर न चलो; वह तुम्हारा खुला दुश्मन है;
- فَاِنْ زَلَلْتُمْ مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَتْكُمُ الْبَيِّنَاتُ فَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌफिर अगर तुम इन स्पष्ट दलीलों के बाद भी, जो तुम्हारे पास आ चुकी हैं, फिसल जाओ, तो जान लो कि अल्लाह ज़बरदस्त (प्रभुत्वशाली) ह़िक्मत वाला है।
- هَلْ يَنْظُرُونَ اِلَّٓا اَنْ يَأْتِيَهُمُ اللّٰهُ ف۪ي ظُلَلٍ مِنَ الْغَمَامِ وَالْمَلٰٓئِكَةُ وَقُضِيَ الْاَمْرُۜ وَاِلَى اللّٰهِ تُرْجَعُ الْاُمُورُ۟क्या यह लोग इन्तिज़ार कर रहे हैं कि इनके पास अल्लाह बादलों की छायों में सामने आ जाएं, और फ़रिश्ते भी और (उसका) क़िस्सा ही ख़त्म हो जाए; और सारे मामले तो अल्लाह ही की ओर लौटते हैं।
- سَلْ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ كَمْ اٰتَيْنَاهُمْ مِنْ اٰيَةٍ بَيِّنَةٍۜ وَمَنْ يُبَدِّلْ نِعْمَةَ اللّٰهِ مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَتْهُ فَاِنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِबनी इस्राईल से पूछो! ‘‘हमने’’ उन्हें कितनी खुली हुई निशानियाँ दीं और जो व्यक्ति अल्लाह की नेअ़मत को इसके बाद कि वह उसे पहुँच चुकी हों, बदल डाले, तो अल्लाह भी सज़ा देने में बड़ा सख़्त है।’’
- زُيِّنَ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا وَيَسْخَرُونَ مِنَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُواۢ وَالَّذ۪ينَ اتَّقَوْا فَوْقَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ وَاللّٰهُ يَرْزُقُ مَنْ يَشَٓاءُ بِغَيْرِ حِسَابٍजो लोग काफ़िर (इन्कार करने वाले) हैं दुनिया की ज़िन्दगी उनकी नज़र में भली कर दी गई है; और वे ईमान वालों की हँसी उड़ाते हैं; हालाँकि जो लोग परहेज़गार (संयमी) हैं उनके दर्जे क़ियामत के दिन उनसे बढ़ कर होंगे, और अल्लाह जिसे चाहता है, बेह़िसाब रोज़ी देता है।
- كَانَ النَّاسُ اُمَّةً وَاحِدَةً فَبَعَثَ اللّٰهُ النَّبِيّ۪نَ مُبَشِّر۪ينَ وَمُنْذِر۪ينَۖ وَاَنْزَلَ مَعَهُمُ الْكِتَابَ بِالْحَقِّ لِيَحْكُمَ بَيْنَ النَّاسِ ف۪يمَا اخْتَلَفُوا ف۪يهِۜ وَمَا اخْتَلَفَ ف۪يهِ اِلَّا الَّذ۪ينَ اُو۫تُوهُ مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَتْهُمُ الْبَيِّنَاتُ بَغْيًا بَيْنَهُمْۚ فَهَدَى اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لِمَا اخْتَلَفُوا ف۪يهِ مِنَ الْحَقِّ بِاِذْنِه۪ۜ وَاللّٰهُ يَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍसारे इन्सान एक ही उम्मत (अर्थात एक ही दीन पर) थे (उन्होंने मत-मतान्तर पैदा किये), तो अल्लाह ने नबियों (सन्देशवाहकों) को भेजा, जो ख़ुशख़बरी देते थे, और सचेत करते थे; और उनके साथ सच्ची किताबें भेजीं, ताकि जिन बातों में लोग मतभेद करते थे उन बातों का (वह किताब) फ़ैसला कर दे; और उन्हीं लोगों ने, जिनको वह (किताब) मिली थी, आपस की ज़िद से किताब में मतभेद किया, बावजूद इसके कि उनको खुले हुए ह़ुक्म पहुँच चुके थे; फिर वह सच्चा रास्ता, जिसमें लोग मतभेद कर रहे थे, अल्लाह ने अपनी मेहरबानी से ईमान वालों को दिखला दिया, और अल्लाह जिसको चाहता है सच्ची राह पर चला देता है।
- اَمْ حَسِبْتُمْ اَنْ تَدْخُلُوا الْجَنَّةَ وَلَمَّا يَأْتِكُمْ مَثَلُ الَّذ۪ينَ خَلَوْا مِنْ قَبْلِكُمْۜ مَسَّتْهُمُ الْبَأْسَٓاءُ وَالضَّرَّٓاءُ وَزُلْزِلُوا حَتّٰى يَقُولَ الرَّسُولُ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُ مَتٰى نَصْرُ اللّٰهِۜ اَلَٓا اِنَّ نَصْرَ اللّٰهِ قَر۪يبٌक्या तुम यह समझते हो कि जन्नत में (यूँही) दाख़िल हो जाओगे, हालाँकि (अभी) तुम पर उन लोगों जैसी ह़ालत नहीं पेश आई जैसी तुमसे पहले के लोगों पर पेश आई थी, कि उन पर तंगियाँ और तकलीफ़ें आईं, और उन्हें हिला (झिंझोड़) दिया गया, यहँा तक कि रसूल (सन्देष्टा) बोल उठे, और ईमान वाले भी जो उनके साथ थे, (आख़िर) ‘‘अल्लाह की मदद कब आएगी?’’ (ढारस बाँधते हुए कहा गया) ‘‘जान लो कि, अल्लाह की मदद बहुत क़रीब है।’’
- يَسْـَٔلُونَكَ مَاذَا يُنْفِقُونَۜ قُلْ مَٓا اَنْفَقْتُمْ مِنْ خَيْرٍ فَلِلْوَالِدَيْنِ وَالْاَقْرَب۪ينَ وَالْيَتَامٰى وَالْمَسَاك۪ينِ وَابْنِ السَّب۪يلِۜ وَمَا تَفْعَلُوا مِنْ خَيْرٍ فَاِنَّ اللّٰهَ بِه۪ عَل۪يمٌ(ऐ रसूल) लोग आपसे पूछते हैं ‘‘क्या ख़र्च करें?’’ कह दीजिए, (जो चाहे ख़र्च करें मगर) ‘‘जो माल खर्च करना चाहो तो वह (दर्जा-ब-दर्जा ह़क़ वालों जैसे) माँ बाप पर, और क़रीबी रिश्तदारों पर, और यतीमों पर, और मुह़ताजों पर, और मुसाफ़िरों पर, और जो भलाई तुम करोगे अल्लाह उसको जानता है।’’
- كُتِبَ عَلَيْكُمُ الْقِتَالُ وَهُوَ كُرْهٌ لَكُمْۚ وَعَسٰٓى اَنْ تَكْرَهُوا شَيْـًٔا وَهُوَ خَيْرٌ لَكُمْۚ وَعَسٰٓى اَنْ تُحِبُّوا شَيْـًٔا وَهُوَ شَرٌّ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ وَاَنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَ۟तुम पर क़िताल (धर्म यु}) फ़र्ज़ (अनिवार्य) किया गया है, और वह तुम्हें नापसंद तो होगा, मगर हो सकता है कि कोई चीज़ तुम्हें नापसंद हो, और वह तुम्हारे लिए भली हो; और हो सकता है कि कोई चीज़ तुम्हें पसंद हो और वह तुम्हारे लिए बुरी हो; और अल्लाह ही जानता है तुम नहीं जानते।
- يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الشَّهْرِ الْحَرَامِ قِتَالٍ ف۪يهِۜ قُلْ قِتَالٌ ف۪يهِ كَب۪يرٌۜ وَصَدٌّ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ وَكُفْرٌ بِه۪ وَالْمَسْجِدِ الْحَرَامِ وَاِخْرَاجُ اَهْلِه۪ مِنْهُ اَكْبَرُ عِنْدَ اللّٰهِۚ وَالْفِتْنَةُ اَكْبَرُ مِنَ الْقَتْلِۜ وَلَا يَزَالُونَ يُقَاتِلُونَكُمْ حَتّٰى يَرُدُّوكُمْ عَنْ د۪ينِكُمْ اِنِ اسْتَطَاعُواۜ وَمَنْ يَرْتَدِدْ مِنْكُمْ عَنْ د۪ينِه۪ فَيَمُتْ وَهُوَ كَافِرٌ فَاُو۬لٰٓئِكَ حَبِطَتْ اَعْمَالُهُمْ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَलोग आपसे अदब वाले (प्रतिष्ठित) महीने में युद्ध के विषय में पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘उसमें लड़ना बड़ी (गंभीर) बात है; और अल्लाह के रास्ते से रोकना, और उसके साथ कुफ़्र (अविश्वास) करना है, मस्जिदे ह़राम (कअ़बः) से रोकना और उसके रहने वालों को वहाँ से निकाल देना; अल्लाह के नज़्दीक उससे भी बड़ा (गुनाह) है, और फ़ित्ना पैदा करना क़त्ल से भी बढ़कर (बुरा) है,’’ और यह लोग (काफ़िर) तो हमेशा तुमसे लड़ते ही रहेंगे, और इनका बस चले तो वे तुम को तुम्हारे दीन से फेर ही दें; और जो तुममें से अपने दीन से फिर जाए, और उसी ह़ालते कुफ़्र (इन्कारी की ह़ालत) पर मर जाए, तो यही लोग हैं कि उनके अ़ामाल (कर्म) दुनिया व आख़िरत में बर्बाद हो जाएँगे, और यही लोग दोज़ख़ी हैं जिसमें वे हमेशा रहेंगे।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَالَّذ۪ينَ هَاجَرُوا وَجَاهَدُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۙ اُو۬لٰٓئِكَ يَرْجُونَ رَحْمَتَ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌजो लोग ईमान लाए और अल्लाह की राह में हिजरत की (घर-बार छोड़ा) और जिहाद किया; तो वही लोग अल्लाह की रह़मत (दयालुता) के उम्मीदवार हैं, और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला (क्षमाशील), मेहरबान है।
- يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الْخَمْرِ وَالْمَيْسِرِۜ قُلْ ف۪يهِمَٓا اِثْمٌ كَب۪يرٌ وَمَنَافِعُ لِلنَّاسِۘ وَاِثْمُهُمَٓا اَكْبَرُ مِنْ نَفْعِهِمَاۜ وَيَسْـَٔلُونَكَ مَاذَا يُنْفِقُونَۜ قُلِ الْعَفْوَۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمُ الْاٰيَاتِ لَعَلَّكُمْ تَتَفَكَّرُونَۙलोग आप से शराब और जुएँ के बारे में पूछते हैं, कह दीजिए ‘‘इनमें बड़ा गुनाह है, अगर्चे लोगों के लिए कुछ फ़ायदे भी हैं, लेकिन उनका गुनाह उनके फ़ायदे से कहीं ज़्यादा है’’ और आप से पूछते हैं, (अल्लाह की राह में) ‘‘क्या ख़र्च करें? बता दीजिए, ‘‘जितना आसान हो।’’ इसी तरह़ अल्लाह तुम लोगों से खोल-खोलकर अपनी आयतें बयान करता है ताकि तुम सोचो;
- فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۜ وَيَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الْيَتَامٰىۜ قُلْ اِصْلَاحٌ لَهُمْ خَيْرٌۜ وَاِنْ تُخَالِطُوهُمْ فَاِخْوَانُكُمْۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ الْمُفْسِدَ مِنَ الْمُصْلِحِۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ لَاَعْنَتَكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌदुनिया और आख़िरत की बातों में; और (लोग) आप से यतीमों के बारे में पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘उनके सुधार के लिए (जो भी तरीक़ा अपनाया जाए) अच्छा है, और अगर तुम उन्हें अपने साथ (नाते और ख़र्च में) सम्मिलित कर लो तो वे तुम्हारे भाई हैं,’’ और अल्लाह बिगाड़ने वालों और संवारने वालों को (ख़ूब) जानता है; और अगर अल्लाह चाहता तो तुम को तक्लीफ़ में डाल देता, बेशक अल्लाह ज़बर्दस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।
- وَلَا تَنْكِحُوا الْمُشْرِكَاتِ حَتّٰى يُؤْمِنَّۜ وَلَاَمَةٌ مُؤْمِنَةٌ خَيْرٌ مِنْ مُشْرِكَةٍ وَلَوْ اَعْجَبَتْكُمْۚ وَلَا تُنْكِحُوا الْمُشْرِك۪ينَ حَتّٰى يُؤْمِنُواۜ وَلَعَبْدٌ مُؤْمِنٌ خَيْرٌ مِنْ مُشْرِكٍ وَلَوْ اَعْجَبَكُمْۜ اُو۬لٰٓئِكَ يَدْعُونَ اِلَى النَّارِۚ وَاللّٰهُ يَدْعُٓوا اِلَى الْجَنَّةِ وَالْمَغْفِرَةِ بِاِذْنِه۪ۚ وَيُبَيِّنُ اٰيَاتِه۪ لِلنَّاسِ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَ۟और मुश्रिक (बहुदेववादी) अ़ौरतें जब तक ईमान न लाएँ उनसे निकाह न करो, एक ईमान वाली बांदी(दासी) मुश्रिक अ़ौरत से कहीं बेहतर है, चाहे वह तुम्हें कितनी ही अच्छी क्यों न लगे; और (ईमान वाली अ़ौरतों का) मुश्रिक मर्दों से निकाह न करो, जब तक कि वे ईमान न लाएँ, एक ईमान वाला गुलाम आज़ाद मुश्रिक से कहीं बेहतर है, चाहे वह तुम्हें कितना ही अच्छा क्यों न लगे; ये (शिर्क वाले) आग की ओर बुलाते हैं, और अल्लाह अपने ह़ुक्म से जन्नत और माफ़ी (क्षमा) की ओर बुलाता है, और वह अपनी आयतें लोगों के सामने खोल-खोलकर बयान करता है, ताकि नसीह़त ह़ासिल करें।
- وَيَسْـَٔلُونَكَ عَنِ الْمَح۪يضِۜ قُلْ هُوَ اَذًىۙ فَاعْتَزِلُوا النِّسَٓاءَ فِي الْمَح۪يضِۙ وَلَا تَقْرَبُوهُنَّ حَتّٰى يَطْهُرْنَۚ فَاِذَا تَطَهَّرْنَ فَأْتُوهُنَّ مِنْ حَيْثُ اَمَرَكُمُ اللّٰهُۜ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ التَّوَّاب۪ينَ وَيُحِبُّ الْمُتَطَهِّر۪ينَऔर लोग आप से हैज़ (मासिक धर्म) के ह़ुक्म के बारे में पूछते हैं, कह दीजिए, ‘‘वह एक गन्दगी (पीड़ाजनक ह़ालत) है, अतः इन (हैज के) दिनों में अ़ौरतों से अलग रहो, और जब तक पाक-साफ़ न हो जाएँ, उनके पास (सम्भोग के इरादे से) न जाओ; फिर जब वह पाक हो जाएँ, जिस तरह़ अल्लाह ने तुम्हें बताया है उनके पास जाओ।’’ अल्लाह मुह़ब्बत रखता है तौबः करने वालों से और मुह़ब्बत रखता है पाक व साफ़ रहने वालों से।
- نِسَٓاؤُ۬كُمْ حَرْثٌ لَكُمْۖ فَأْتُوا حَرْثَكُمْ اَنّٰى شِئْتُمْۘ وَقَدِّمُوا لِاَنْفُسِكُمْۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاعْلَمُٓوا اَنَّكُمْ مُلَاقُوهُۜ وَبَشِّرِ الْمُؤْمِن۪ينَतुम्हारी बीवियाँ (पत्नियाँ) तुम्हारी खेती हैं तो तुम अपने खेत में आओ, जिस तरह़ चाहो; और अपने बारे में आइन्दा के लिए कुछ भेजते रहो, और अल्लाह से डरते रहो, और अच्छी तरह़ जान लो कि तुम्हें उससे मिलना है, और ईमान लाने वालों को ख़ुशख़बरी सुना दीजिए।
- وَلَا تَجْعَلُوا اللّٰهَ عُرْضَةً لِاَيْمَانِكُمْ اَنْ تَبَرُّوا وَتَتَّقُوا وَتُصْلِحُوا بَيْنَ النَّاسِۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌऔर अल्लाह (के नाम) को अपनी क़समों के ज़रिये से, अपनी नेकी के और परहेज़गारी के,और लोगों के बीच मेल-मिलाप (सुधार) कराने के सिल्सिले में आड़ न बनाओ; और अल्लाह सब कुछ सुनता, जानता है;
- لَا يُؤَاخِذُكُمُ اللّٰهُ بِاللَّغْوِ ف۪ٓي اَيْمَانِكُمْ وَلٰكِنْ يُؤَاخِذُكُمْ بِمَا كَسَبَتْ قُلُوبُكُمْۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ حَل۪يمٌअल्लाह तुम्हारी बेकार क़समों पर तुम्हारी पकड़ नहीं करेगा, लेकिन उन क़समों पर ‘वह’ तुम्हें ज़रूर पकड़ेगा जो तुम्हारे दिलों ने इरादा किया है, और अल्लाह बड़ा बख़्शने वाला (क्षमाशील) बर्दाश्त करने वाला (सहनशील) है।
- لِلَّذ۪ينَ يُؤْلُونَ مِنْ نِسَٓائِهِمْ تَرَبُّصُ اَرْبَعَةِ اَشْهُرٍۚ فَاِنْ فَٓاؤُ۫ فَاِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌजो लोग अपनी बीवियों (पत्नियों) से (सम्भोग न करने की) क़सम खा बैठें, उनको चार महीने तक की मुहलत है; फिर अगर (इस मुद्दत में) मेल कर लें, तो अल्लाह बख़्शने वाला मेहरबान है।
- وَاِنْ عَزَمُوا الطَّلَاقَ فَاِنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌऔर अगर तलाक़ (ही) की ठान लें, तो भी अल्लाह (सब कुछ) सुनता-जानता है;
- وَالْمُطَلَّقَاتُ يَتَرَبَّصْنَ بِاَنْفُسِهِنَّ ثَلٰثَةَ قُرُٓوءٍۜ وَلَا يَحِلُّ لَهُنَّ اَنْ يَكْتُمْنَ مَا خَلَقَ اللّٰهُ ف۪ٓي اَرْحَامِهِنَّ اِنْ كُنَّ يُؤْمِنَّ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ وَبُعُولَتُهُنَّ اَحَقُّ بِرَدِّهِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ اِنْ اَرَادُٓوا اِصْلَاحًاۜ وَلَهُنَّ مِثْلُ الَّذ۪ي عَلَيْهِنَّ بِالْمَعْرُوفِۖ وَلِلرِّجَالِ عَلَيْهِنَّ دَرَجَةٌۜ وَاللّٰهُ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌ۟और तलाक़ वाली औरतें तीन ह़ैज़ (मासिक धर्म) गुज़रने तक अपने आप को रोके रखें; और अगर वे अल्लाह और आख़िरत (परलोक) पर यक़ीन रखती हों तो उनके लिए यह जायज़ न होगा कि, अल्लाह ने उनके रह़िम (गर्भाशय) में जो कुछ पैदा किया हो, उसे छिपाएँ; इस बीच उनके पति उनको वापस लेने के ज़्यादा ह़क़दार हैं; अगर उनका इरादा सुधार का हो और अ़ौरत का ह़क़ (मर्दों पर) वैसा ही है जैसे नियमानुसार (मर्दों का) ह़क़ है, हाँ मर्दो को अ़ौरतों पर फ़ज़ीलत (प्रधानता); है और अल्लाह बड़ा ज़बरदस्त, ह़िकमत वाला है।
- اَلطَّلَاقُ مَرَّتَانِۖ فَاِمْسَاكٌ بِمَعْرُوفٍ اَوْ تَسْر۪يحٌ بِاِحْسَانٍۜ وَلَا يَحِلُّ لَكُمْ اَنْ تَأْخُذُوا مِمَّٓا اٰتَيْتُمُوهُنَّ شَيْـًٔا اِلَّٓا اَنْ يَخَافَٓا اَلَّا يُق۪يمَا حُدُودَ اللّٰهِۜ فَاِنْ خِفْتُمْ اَلَّا يُق۪يمَا حُدُودَ اللّٰهِۙ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْهِمَا ف۪يمَا افْتَدَتْ بِه۪ۜ تِلْكَ حُدُودُ اللّٰهِ فَلَا تَعْتَدُوهَاۚ وَمَنْ يَتَعَدَّ حُدُودَ اللّٰهِ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الظَّالِمُونَतलाक़ तो दो ही बार की है उसके बाद (या तो) नियम के अनुसार रख लेना है या अच्छे बर्ताव के साथ छोड़ देना है; और जो तुम उनको (महर) दे चुके हो, उसमें से तुमको कुछ भी वापस लेना जायज़ नहीं, सिवाय यह कि दोनों को डर हो कि वे अल्लाह की (निर्धारित) सीमाओं (हदों) पर क़ायम न रह सकेंगे तो अगर तुम को यह डर हो कि वे अल्लाह की सीमाओं (हदों) पर क़ायम न रहेंगे तो अ़ौरत जो कुछ (महर से माल) देकर छुटकारा ह़ासिल करना चाहे, उसमें उन दोनों के लिए कोई गुनाह नहीं; ये अल्लाह की निर्धारित की हुई सीमाएँ (क़ानून) हैं, अतः इनसे आगे न बढ़ो, और जो अल्लाह की सीमाओं(क़ानून) का उल्लंघन करे, तो ऐसे ही लोग ज़ालिम हैं;
- فَاِنْ طَلَّقَهَا فَلَا تَحِلُّ لَهُ مِنْ بَعْدُ حَتّٰى تَنْكِحَ زَوْجًا غَيْرَهُۜ فَاِنْ طَلَّقَهَا فَلَا جُنَاحَ عَلَيْهِمَٓا اَنْ يَتَرَاجَعَٓا اِنْ ظَنَّٓا اَنْ يُق۪يمَا حُدُودَ اللّٰهِۜ وَتِلْكَ حُدُودُ اللّٰهِ يُبَيِّنُهَا لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَ(दो तलाक़ों के बाद) फिर अगर वह उसे तलाक़ दे दे, तो इसके बाद वह उसके लिए जायज़ न होगी, जब तक कि वह उसके अ़लावा किसी दूसरे से निकाह़ न कर ले; हाँ अगर वह (दूसरा पति भी) उसको तलाक़ दे दे, तो दोनों पर कोई गुनाह नहीं, कि फिर मिल जाएँ, बशर्ते कि दोनों को उम्मीद हो कि अल्लाह की निर्धारित सीमाओं (क़ानून) को क़ायम रखेंगे, और यह अल्लाह की सीमाएँ (क़ानून) हैं, जिन्हें ‘वह’ उन लोगों के लिए बयान फ़रमाता है जो जानना चाहते हों;
- وَاِذَا طَلَّقْتُمُ النِّسَٓاءَ فَبَلَغْنَ اَجَلَهُنَّ فَاَمْسِكُوهُنَّ بِمَعْرُوفٍ اَوْ سَرِّحُوهُنَّ بِمَعْرُوفٍۖ وَلَا تُمْسِكُوهُنَّ ضِرَارًا لِتَعْتَدُواۚ وَمَنْ يَفْعَلْ ذٰلِكَ فَقَدْ ظَلَمَ نَفْسَهُۜ وَلَا تَتَّخِذُٓوا اٰيَاتِ اللّٰهِ هُزُوًاۘ وَاذْكُرُوا نِعْمَتَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ وَمَٓا اَنْزَلَ عَلَيْكُمْ مِنَ الْكِتَابِ وَالْحِكْمَةِ يَعِظُكُمْ بِه۪ۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌ۟और जब तुम अ़ौरतों को (दो बार) तलाक़ दे चुको और वह अपनी निश्चित अवधि (इद्दत) को पहुँच जाएँ, तो (अब या तो) उन्हें इज़्ज़त के साथ रोक लो, या इज़्ज़त के साथ रिहाई (विदा कर दो) दे दो, और उनको ज़्यादत़ी पहुँचाने के इरादे से न रोके रखो, और जो कोई ऐसा करेगा, वह ख़ुद अपने ही ऊपर ज़ुल्म करेगा। और अल्लाह के ह़ुक्मों को हंसी (मज़ाक़) न समझो, और अल्लाह की नेअ़मतें जो तुम पर हुई हैं, उसे याद करो और (उस) किताब व ह़िक्मत (तत्वदर्शिता) को भी जो ‘उसने’ तुम पर उतारी हैं, कि उससे ‘वह’ तुम्हें नसीह़त करता रहता है; और अल्लाह से डरते रहो और जाने रहो, कि अल्लाह हर चीज़ का जानने वाला है;
- وَاِذَا طَلَّقْتُمُ النِّسَٓاءَ فَبَلَغْنَ اَجَلَهُنَّ فَلَا تَعْضُلُوهُنَّ اَنْ يَنْكِحْنَ اَزْوَاجَهُنَّ اِذَا تَرَاضَوْا بَيْنَهُمْ بِالْمَعْرُوفِۜ ذٰلِكَ يُوعَظُ بِه۪ مَنْ كَانَ مِنْكُمْ يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ ذٰلِكُمْ اَزْكٰى لَكُمْ وَاَطْهَرُۜ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ وَاَنْتُمْ لَا تَعْلَمُونَऔर जब तुम (अपनी) अ़ौरतों को (तीन बार) तलाक़ दे दो और वे अपनी निर्धारित अवधि (इद्दत) पूरी कर लें, तो उन्हें इस से मत रोको कि वह अपने (होने वाले दूसरे) पतियों से निकाह न करें, जबकि वह आपस में रज़ामन्दी के साथ अच्छी तरह मामला तय करें; यह नसीह़त तुममें से उसको की जा रही है, जो अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान रखता हो, यही तुम्हारे लिए पाकीज़ा(पवित्र) और साफ़ सुथरा तरीक़ा है, और अल्लाह(सब कुछ) जानता है तुम नहीं जानते।
- وَالْوَالِدَاتُ يُرْضِعْنَ اَوْلَادَهُنَّ حَوْلَيْنِ كَامِلَيْنِ لِمَنْ اَرَادَ اَنْ يُتِمَّ الرَّضَاعَةَۜ وَعَلَى الْمَوْلُودِ لَهُ رِزْقُهُنَّ وَكِسْوَتُهُنَّ بِالْمَعْرُوفِۜ لَا تُكَلَّفُ نَفْسٌ اِلَّا وُسْعَهَاۚ لَا تُضَٓارَّ وَالِدَةٌ بِوَلَدِهَا وَلَا مَوْلُودٌ لَهُ بِوَلَدِه۪ وَعَلَى الْوَارِثِ مِثْلُ ذٰلِكَۚ فَاِنْ اَرَادَا فِصَالًا عَنْ تَرَاضٍ مِنْهُمَا وَتَشَاوُرٍ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْهِمَاۜ وَاِنْ اَرَدْتُمْ اَنْ تَسْتَرْضِعُٓوا اَوْلَادَكُمْ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ اِذَا سَلَّمْتُمْ مَٓا اٰتَيْتُمْ بِالْمَعْرُوفِۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌऔर माएँ अपनी औलाद को पूरे दो साल तक दूध पिलाएँ, यह उस व्यक्ति के लिए है जो (तलाक़ देने के बाद अपने बच्चे को) दूध पिलाने की अवधि को पूरा करना चाहे; और (उस सूरत में) जिसका वह बच्चा है, (अर्थात बाप), उस पर नियम के अनुसार माओं को खाना,कपड़ा देना लाज़िम है; किसी व्यक्ति को तकलीफ़ नहीं दी जाती, मगर जहँा तक उस का सामथर््य (अपनी समाई भर की ज़िम्मेदारी) हो; न तो माँ को उसके बच्चे की वजह से तक्लीफ़ पहुँचाई जाए, और न उस (के बाप) को जिसका बच्चा है, (यानी उस के बाप को) उसके बच्चे की वजह से (तक्लीफ़ दी जाए); और (दूध पिलाने और खाना कपड़ा देने की जैसी बाप पर ज़िम्मे दारी है) वैसे ही (उसके न होने पर उसके) वारिस पर भी है; फिर अगर (माता-पिता) दोनों अपनी मर्ज़ी और सलाह से (दूध) छुड़ाना चाहें, तो उन पर कुछ गुनाह नहीं; और अगर तुम अपनी औलाद को किसी (दूसरी अ़ौरत) से दूध पिलवाना चाहो, तो तुम पर कुछ गुनाह नहीं, बशर्ते कि जो तुमको, नियम के अनुसार, देना था (उसके) हवाले कर दो, और अल्लाह से डरते रहो, और जाने रहो कि जो कुछ भी तुम करते हो, अल्लाह उसको देख रहा है।
- وَالَّذ۪ينَ يُتَوَفَّوْنَ مِنْكُمْ وَيَذَرُونَ اَزْوَاجًا يَتَرَبَّصْنَ بِاَنْفُسِهِنَّ اَرْبَعَةَ اَشْهُرٍ وَعَشْرًاۚ فَاِذَا بَلَغْنَ اَجَلَهُنَّ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ ف۪يمَا فَعَلْنَ ف۪ٓي اَنْفُسِهِنَّ بِالْمَعْرُوفِۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرٌऔर तुममें से जो लोग मर जाएं, और अपने पीछे पत्नियाँ छोड़ जाएँ, तो वे पत्नियाँ अपने आप को, चार महीने और दस दिन तक रोके रखें; फिर जब वे अपनी निर्धारित अवधि (इद्दत) को पहुँच जाएँ, तो नियम के अनुसार, वे अपने लिए जो पसंद (निकाह) करें, उसमें तुम पर कोई गुनाह नहीं; जो कुछ तुम करते हो अल्लाह उसकी ख़ूब ख़बर रखता है।
- وَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ ف۪يمَا عَرَّضْتُمْ بِه۪ مِنْ خِطْبَةِ النِّسَٓاءِ اَوْ اَكْنَنْتُمْ ف۪ٓي اَنْفُسِكُمْۜ عَلِمَ اللّٰهُ اَنَّكُمْ سَتَذْكُرُونَهُنَّ وَلٰكِنْ لَا تُوَاعِدُوهُنَّ سِرًّا اِلَّٓا اَنْ تَقُولُوا قَوْلًا مَعْرُوفًاۜ وَلَا تَعْزِمُوا عُقْدَةَ النِّكَاحِ حَتّٰى يَبْلُغَ الْكِتَابُ اَجَلَهُۜ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُ مَا ف۪ٓي اَنْفُسِكُمْ فَاحْذَرُوهُۚ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ حَل۪يمٌ۟और तुम पर कोई गुनाह नहीं, कि तुम उन (इद्दत वाली) अ़ौरतों के निकाह़ का पैग़ाम देने के बारे में कोई बात इशारों से कहो, या (यह इरादा) अपने दिलों ही में छिपा कर रखो, अल्लाह को तो मालूम है, कि तुम उन अ़ौरतों को याद करोगे, परन्तु छिपकर उनसे कोई वादा न करो, मगर हाँ कोई बात जायज़ तौर पर अच्छे तरीक़े से (कहना चाहो तो संकेत से) कह दो और जब तक इद्दत की निर्धारित अवधि न पूरी हो जाए, निकाह की बात पक्की न करो, और जाने रहो कि जो कुछ तुम्हारे दिलों में है अल्लाह उसे (ख़ूब) जानता है, तो उसी से डरते रहो, और जाने रहो कि अल्लाह बख़्शने वाला (अत्यन्त क्षमाशील) सहनशील है।
- لَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ اِنْ طَلَّقْتُمُ النِّسَٓاءَ مَا لَمْ تَمَسُّوهُنَّ اَوْ تَفْرِضُوا لَهُنَّ فَر۪يضَةًۚ وَمَتِّعُوهُنَّۚ عَلَى الْمُوسِعِ قَدَرُهُ وَعَلَى الْمُقْتِرِ قَدَرُهُۚ مَتَاعًا بِالْمَعْرُوفِۚ حَقًّا عَلَى الْمُحْسِن۪ينَतुम पर कोई गुनाह नहीं कि तुम उन पत्नियों को जिन्हें तुमने न हाथ लगाया, और न उनके लिए ‘महर’ निश्चित किया, तलाक़ दे दो, तो नियम के अनुसार उन्हें कुछ ख़र्च दे दो, सामर्थ्य वाले अपनी हैसियत के अनुसार और बेसामर्थ्य वाले अपनी हैसियत के अनुसार उनको ख़र्च दें; जैसा कि दस्तूर है, यह नेक लोगों पर एक तरह़ का ह़क़ है।
- وَاِنْ طَلَّقْتُمُوهُنَّ مِنْ قَبْلِ اَنْ تَمَسُّوهُنَّ وَقَدْ فَرَضْتُمْ لَهُنَّ فَر۪يضَةً فَنِصْفُ مَا فَرَضْتُمْ اِلَّٓا اَنْ يَعْفُونَ اَوْ يَعْفُوَا الَّذ۪ي بِيَدِه۪ عُقْدَةُ النِّكَاحِۜ وَاَنْ تَعْفُٓوا اَقْرَبُ لِلتَّقْوٰىۜ وَلَا تَنْسَوُا الْفَضْلَ بَيْنَكُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌऔर अगर हमबिस्तरी (सम्भोग) करने से पहले और महर निश्चित करने के बाद अ़ौरतों को तलाक़ दो, तो जो कुछ तुमने निश्चित किया था उसका आधा देना होगा, सिवाय उस सूरत में कि पत्नियां आधा महर खुद ही छोड़ दें; या (मर्द) जिसके हाथ में निकाह के सम्बन्ध की बातें हैं, वह (अपना हक़) छोड़ दे, और अगर अपना हक़ छोड़ दो, तो यह परहेज़गारी के ज़्यादा क़रीब है, और अपने बीच इस भलाई के विचार को मत भूलो, जो (कुछ तुम) करते हो, बेशक अल्लाह तुम्हारे सब कामों को देख रहा है।
- حَافِظُوا عَلَى الصَّلَوَاتِ وَالصَّلٰوةِ الْوُسْطٰى وَقُومُوا لِلّٰهِ قَانِت۪ينَ(सभी) नमाज़ों की पाबन्दी रखो और (विशेष रूप से) दर्मियानी नमाज़ (अ़स्र) की, और अल्लाह के आगे आजिज़ी (भक्तभाव) से खड़े रहा करो;
- فَاِنْ خِفْتُمْ فَرِجَالًا اَوْ رُكْبَانًاۚ فَاِذَٓا اَمِنْتُمْ فَاذْكُرُوا اللّٰهَ كَمَا عَلَّمَكُمْ مَا لَمْ تَكُونُوا تَعْلَمُونَफिर अगर तुमको (दुश्मन का) डर हो तो पैदल हो या सवार (हर हाल में नमाज़ पढ़ लो) फिर जब तुम निश्चिन्त हो जाओ, तो जिस तरह अल्लाह ने तुम को (नमाज़) सिखाया है, जिसको तुम पहले नहीं जानते थे, (उसी तरह) अल्लाह को याद करो।
- وَالَّذ۪ينَ يُتَوَفَّوْنَ مِنْكُمْ وَيَذَرُونَ اَزْوَاجًاۚ وَصِيَّةً لِاَزْوَاجِهِمْ مَتَاعًا اِلَى الْحَوْلِ غَيْرَ اِخْرَاجٍۚ فَاِنْ خَرَجْنَ فَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ ف۪ي مَا فَعَلْنَ ف۪ٓي اَنْفُسِهِنَّ مِنْ مَعْرُوفٍۜ وَاللّٰهُ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌऔर जो लोग तुम में से मर जाएँ और पत्नियाँ छोड़ जाएँ, तो (उन के लिए ज़रूरी है कि) अपनी पत्नियों के ह़क़ में वे वसीयत कर जाएँ; कि घर से निकाले बिना एक साल तक खर्चा (खाना पीना आदि) दिया जाए, लेकिन अगर वे खुद ही निकल जाएँ तो जायज़ तौर पर जो कुछ भी अपने ह़क़ में करें उनका तुम पर कुछ गुनाह नहीं, और अल्लाह ज़बरदस्त (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।
- وَلِلْمُطَلَّقَاتِ مَتَاعٌ بِالْمَعْرُوفِۜ حَقًّا عَلَى الْمُتَّق۪ينَऔर तलाक़ पाई हुई अ़ौरतों को नियमानुसार (इद्दत की अवधि में), खर्च भी मिलना चाहिए, यह डर रखने वालों पर एक हक़ है;
- كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمْ اٰيَاتِه۪ لَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَ۟अल्लाह इसी तरह तुम्हारे लिए खोल- खोल कर अपनी आयतें (हुक्मों को) बयान करता है, ताकि तुम समझ से काम लो।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ خَرَجُوا مِنْ دِيَارِهِمْ وَهُمْ اُلُوفٌ حَذَرَ الْمَوْتِۖ فَقَالَ لَهُمُ اللّٰهُ مُوتُوا ثُمَّ اَحْيَاهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ لَذُو فَضْلٍ عَلَى النَّاسِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَشْكُرُونَक्या तुमने उन लोगों को नहंीं देखा! जो हज़ारों की संख्या में होने पर भी, मौत के डर से अपने घर बार छोड़ कर निकल गये थे, तो अल्लाह ने उनसे कहा,’’ मर जाओ,’’ फिर ‘उसने’ उन्हें जिला दिया, कि अल्लाह लोगों पर बड़ा फ़ज़्ल (कृपा) करने वाला है, लेकिन अक्सर लोग शुक्रगुज़ार नहीं होते।
- وَقَاتِلُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌऔर अल्लाह की राह में युद्ध (क़िताल) करो, और जान लो कि अल्लाह बड़ा सुनने वाला, जानने वाला है।
- مَنْ ذَا الَّذ۪ي يُقْرِضُ اللّٰهَ قَرْضًا حَسَنًا فَيُضَاعِفَهُ لَهُٓ اَضْعَافًا كَث۪يرَةًۜ وَاللّٰهُ يَقْبِضُ وَيَبْصُۣطُۖ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَकौन है जो अल्लाह को खुशदिली से (क़र्ज़ हसना) क़र्ज़ दे? फिर अल्लाह उसे बढ़ाकर उसके लिए कई गुना कर दे? और अल्लाह तंगी और कुशादगी (ग़रीबी अमीरी) भी देता है, और उसी की ओर तुम सबको लौट कर जाना है।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الْمَلَاِ مِنْ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ مِنْ بَعْدِ مُوسٰىۢ اِذْ قَالُوا لِنَبِيٍّ لَهُمُ ابْعَثْ لَنَا مَلِكًا نُقَاتِلْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۜ قَالَ هَلْ عَسَيْتُمْ اِنْ كُتِبَ عَلَيْكُمُ الْقِتَالُ اَلَّا تُقَاتِلُواۜ قَالُوا وَمَا لَنَٓا اَلَّا نُقَاتِلَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ وَقَدْ اُخْرِجْنَا مِنْ دِيَارِنَا وَاَبْنَٓائِنَاۜ فَلَمَّا كُتِبَ عَلَيْهِمُ الْقِتَالُ تَوَلَّوْا اِلَّا قَل۪يلًا مِنْهُمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِالظَّالِم۪ينَक्या तुमने मूसा के बाद बनी इस्राईल के सरदारों को नहीं देखा? जबकि उन्होंने अपने नबी से कहा, ‘‘हमारे लिए एक बादशाह नियुक्त कर दीजिए ताकि हम अल्लाह की राह में युद्ध करें।’’ (नबी ने) कहा, ‘‘कहीं ऐसा तो नहीं कि अगर तुम पर क़िताल (युद्ध) अनिवार्य कर दिया जाए, तो तुम युद्ध न करो, वह कहने लगे, ‘‘हमारे लिए कौन सा ऐसा उज्ऱ (रूकावट) हो सकता है! कि हम अल्लाह की राह में न लडं़े, जबकि हम अपने घरों से तो निकाले और बाल बच्चों से अलग किये ही जा चुके हैं।’’ लेकिन जब उन पर युद्ध अनिवार्य कर दिया गया, तो उनमें से थोड़े लोगों के सिवा, (सब) फिर गये और अल्लाह ज़ालिमों को भली भंाति जानता है;
- وَقَالَ لَهُمْ نَبِيُّهُمْ اِنَّ اللّٰهَ قَدْ بَعَثَ لَكُمْ طَالُوتَ مَلِكًاۜ قَالُٓوا اَنّٰى يَكُونُ لَهُ الْمُلْكُ عَلَيْنَا وَنَحْنُ اَحَقُّ بِالْمُلْكِ مِنْهُ وَلَمْ يُؤْتَ سَعَةً مِنَ الْمَالِۜ قَالَ اِنَّ اللّٰهَ اصْطَفٰيهُ عَلَيْكُمْ وَزَادَهُ بَسْطَةً فِي الْعِلْمِ وَالْجِسْمِۜ وَاللّٰهُ يُؤْت۪ي مُلْكَهُ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ وَاسِعٌ عَل۪يمٌऔर नबी ने उनसे कहा, ‘‘अल्लाह ने तुम्हारे लिए तालूत को बादशाह (सम्राट) नियुक्त किया है,’’ वे बोले, ‘‘उसकी बादशाही हम पर कैसे हो सकती है, जबकि हम उसके मुक़ाबले में बादशाही के ज़्यादा ह़क़दार हैं और जबकि उसे तो माल से भी ऐसी अमीरी नसीब नहीं,’’ (नबी ने) कहा, ‘‘अल्लाह ने तुम्हारे मुक़ाबले में उसी को चुना है, और ‘उसने’ उसे इल्म और शारीरिक क्षमता में कुशादगी दी है; और अल्लाह अपना मुल्क (राज्य) जिसे चाहता है देता है, और अल्लाह बड़ी वुस्अ़त वाला (समाई वाला), जानने वाला है;
- وَقَالَ لَهُمْ نَبِيُّهُمْ اِنَّ اٰيَةَ مُلْكِه۪ٓ اَنْ يَأْتِيَكُمُ التَّابُوتُ ف۪يهِ سَك۪ينَةٌ مِنْ رَبِّكُمْ وَبَقِيَّةٌ مِمَّا تَرَكَ اٰلُ مُوسٰى وَاٰلُ هٰرُونَ تَحْمِلُهُ الْمَلٰٓئِكَةُۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَ۟और उनसे उनके नबी ने कहा, ‘‘उस (तालूत) के बादशाहत की निशानी यह है, कि तुम्हारे पास एक सन्दूक़ आएगा जिसको फ़रिश्ते उठाए हुए होंगे, उसमें तुम्हारे रब की ओर से तसल्ली की चीज़ होगी और कुछ और चीज़ें भी होंगी जिसे मूसा और हारून छोड़ गये थे, बेशक इस में तुम्हारे लिए बड़ी निशानियां हैं, अगर तुम ईमान वाले हो।’’
- فَلَمَّا فَصَلَ طَالُوتُ بِالْجُنُودِۙ قَالَ اِنَّ اللّٰهَ مُبْتَل۪يكُمْ بِنَهَرٍۚ فَمَنْ شَرِبَ مِنْهُ فَلَيْسَ مِنّ۪يۚ وَمَنْ لَمْ يَطْعَمْهُ فَاِنَّهُ مِنّ۪ٓي اِلَّا مَنِ اغْتَرَفَ غُرْفَةً بِيَدِه۪ۚ فَشَرِبُوا مِنْهُ اِلَّا قَل۪يلًا مِنْهُمْۜ فَلَمَّا جَاوَزَهُ هُوَ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُۙ قَالُوا لَا طَاقَةَ لَنَا الْيَوْمَ بِجَالُوتَ وَجُنُودِه۪ۜ قَالَ الَّذ۪ينَ يَظُنُّونَ اَنَّهُمْ مُلَاقُوا اللّٰهِۙ كَمْ مِنْ فِئَةٍ قَل۪يلَةٍ غَلَبَتْ فِئَةً كَث۪يرَةً بِاِذْنِ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ مَعَ الصَّابِر۪ينَफिर जब तालूत सेनाएँ लेकर चला तो उसने कहा ‘‘अल्लाह निश्चित रूप से एक दरिया (नदी) के ज़रिये तुम्हारा इम्तिहान लेने वाला है; तो जो व्यक्ति उसमें से पानी पी लेगा वह मेरा नहीं है; और जो न पिएगा वह मेरा है, हाँ अगर कोई हाथ से चुल्लू भर पानी ले ले’’ फिर उनमें से थोड़े लोगों के सिवा सभी ने उसका पानी पी लिया; फिर जब तालूत और ईमान वाले, जो उसके साथ थे नदी पार कर गये तो कहने लगे, ‘‘आज हममें जालूत और उसकी सेनाओं का मुक़ाबला करने की शक्ति नहीं है,’’ इस पर उन लोगों ने जो समझते थे, कि उन्हें अल्लाह से मिलना है, कहा, ‘‘कितनी बार एक छोटी सी टुकड़ी ने अल्लाह के हुक्म से एक बड़े गिरोह पर विजय पाई है, और अल्लाह तो सब्र करने (जमने) वालों के साथ है,’’
- وَلَمَّا بَرَزُوا لِجَالُوتَ وَجُنُودِه۪ قَالُوا رَبَّنَٓا اَفْرِغْ عَلَيْنَا صَبْرًا وَثَبِّتْ اَقْدَامَنَا وَانْصُرْنَا عَلَى الْقَوْمِ الْكَافِر۪ينَۜऔेर जब वे लोग जालूत और उसकी सेनाओं के मुकाबले पर आए तो कहा, ‘‘ऐ हमारे रब! हम को सब्र दे और हमारे क़दम जमा दे और काफ़िरों पर हमारी मदद फ़रमा,
- فَهَزَمُوهُمْ بِاِذْنِ اللّٰهِۙ وَقَتَلَ دَاوُ۫دُ جَالُوتَ وَاٰتٰيهُ اللّٰهُ الْمُلْكَ وَالْحِكْمَةَ وَعَلَّمَهُ مِمَّا يَشَٓاءُۜ وَلَوْلَا دَفْعُ اللّٰهِ النَّاسَ بَعْضَهُمْ بِبَعْضٍ لَفَسَدَتِ الْاَرْضُ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ ذُو فَضْلٍ عَلَى الْعَالَم۪ينَतो अल्लाह के हुक्म से, उन्होंने पराजित कर दिया; और दाऊद ने जालूत को क़त्ल कर दिया; और अल्लाह ने उसे (दाऊद को) बादशाहत औेर ह़िक्मत प्रदान की, और जो कुछ चाहा उन्हें सिखाया; और अगर अल्लाह लोगों को एक दूसरे से हटाता न रहता तो धरती फ़साद से भर जाती, लेकिन अल्लाह तो दुनिया वालों पर बड़ा मेहरबान है।
- تِلْكَ اٰيَاتُ اللّٰهِ نَتْلُوهَا عَلَيْكَ بِالْحَقِّۜ وَاِنَّكَ لَمِنَ الْمُرْسَل۪ينَये अल्लाह की आयतें हैं, हम आप को (ह़क़) सच्चाई के साथ पढ़ कर सुनाते हैं, और (ऐ मुहम्मद!) बेशक आप रसूलों में से हैं।
- تِلْكَ الرُّسُلُ فَضَّلْنَا بَعْضَهُمْ عَلٰى بَعْضٍۢ مِنْهُمْ مَنْ كَلَّمَ اللّٰهُ وَرَفَعَ بَعْضَهُمْ دَرَجَاتٍۜ وَاٰتَيْنَا ع۪يسَى ابْنَ مَرْيَمَ الْبَيِّنَاتِ وَاَيَّدْنَاهُ بِرُوحِ الْقُدُسِۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ مَا اقْتَتَلَ الَّذ۪ينَ مِنْ بَعْدِهِمْ مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَتْهُمُ الْبَيِّنَاتُ وَلٰكِنِ اخْتَلَفُوا فَمِنْهُمْ مَنْ اٰمَنَ وَمِنْهُمْ مَنْ كَفَرَۜ وَلَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ مَا اقْتَتَلُوا وَلٰكِنَّ اللّٰهَ يَفْعَلُ مَا يُر۪يدُ۟इन रसूलों में से ‘हमने’ कुछ को कुछ पर फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी है, कुछ ऐसे हैं जिनसे अल्लाह ने कलाम (बातचीत) किया है और उनमें से कुछ के दर्जे बुलन्द किये; और मरयम के बेटे ईसा को हमने खुले हुए चमत्कार दिये, और ‘हमने’ उनको रूहुल कुदुस (जिब्रईल) के ज़रिये ताईद (समर्थन) किया; और अगर अल्लाह चाहता तो उनके बाद के लोग आपस में खून न बहाते; इसके बाद कि उनके पास ख़ुली निशानियां आ चुकी थीं लेकिन (लोगों ने) आपस में विरोध किया, फिर कुछ तो उनमें से ईमान लाए और कुछ कुफ्र (इन्कार) ही करते रहे; और अगर अल्लाह चाहता तो ये लोग आपस में ख़ून न बहाते, लेकिन अल्लाह जो चाहता है, करता है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَنْفِقُوا مِمَّا رَزَقْنَاكُمْ مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَ يَوْمٌ لَا بَيْعٌ ف۪يهِ وَلَا خُلَّةٌ وَلَا شَفَاعَةٌۜ وَالْكَافِرُونَ هُمُ الظَّالِمُونَऐ ईमान वालो! जो कुछ (रोज़ी) हम ने तुम्हें दे रखा है उसमें से ख़र्च करो, इससे पहले कि वह दिन आ जाए जिस दिन न कोई तिजारत (क्रय-विक्रय) काम आएगी और न दोस्ती, और न सिफ़ारिश और काफ़िर लोग (सच्चाई के इन्कारी) तो ज़ालिम हैं।
- اَللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ اَلْحَيُّ الْقَيُّومُۚ لَا تَأْخُذُهُ سِنَةٌ وَلَا نَوْمٌۜ لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ مَنْ ذَا الَّذ۪ي يَشْفَعُ عِنْدَهُٓ اِلَّا بِاِذْنِه۪ۜ يَعْلَمُ مَا بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْۚ وَلَا يُح۪يطُونَ بِشَيْءٍ مِنْ عِلْمِه۪ٓ اِلَّا بِمَا شَٓاءَۚ وَسِعَ كُرْسِيُّهُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَۚ وَلَا يَؤُ۫دُهُ حِفْظُهُمَاۚ وَهُوَ الْعَلِيُّ الْعَظ۪يمُअल्लाह (वह है कि) उसके सिवा कोई इबादत (उपासना) के योग्य नहीं वह ज़िन्दा और हमेशा रहने वाला (चिरन्तर) है, ‘उसे’ न ऊंघ आती है न नींद, ‘उसी’ का है जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ धरती में है, कौन ऐसा है जो ‘उसके’ सामने बिना ‘उसकी’ इजाज़त के सिफ़ारिश कर सके, जो कुछ लोगों के सामने है और जो कुछ उनके पीछे हो चुका (दृश्य और अदृश्य) ‘उसको’ मालूम है, और लोग उस इल्म में से कुछ भी क़ाबू नहीं पा सकते (हावी नहीं हो सकते) सिवाय उसके कि जितना ‘वह’ चाहे, ‘उसकी’ कुर्सी (प्रभुत्व) आसमानों और ज़मीन को व्याप्त है, और उनकी ह़िफ़ाज़त ‘उसके’ लिए कुछ भी मुश्किल नहीं; और ‘वह’ बड़ा अज़्मत वाला (महा महिमावान) है;
- لَٓا اِكْرَاهَ فِي الدّ۪ينِ قَدْ تَبَيَّنَ الرُّشْدُ مِنَ الْغَيِّۚ فَمَنْ يَكْفُرْ بِالطَّاغُوتِ وَيُؤْمِنْ بِاللّٰهِ فَقَدِ اسْتَمْسَكَ بِالْعُرْوَةِ الْوُثْقٰىۗ لَا انْفِصَامَ لَهَاۜ وَاللّٰهُ سَم۪يعٌ عَل۪يمٌधर्म के विषय में कोई ज़बर्दस्ती नहीं, हिदायत तो गुमराही से साफ़-साफ़ खुल चुकी है तो अब जो सरकश (शैतान) को ठुकरा दे और अल्लाह पर ईमान लाए, तो उसने ऐसा मज़ब़ूत सहारा थाम लिया जो कभी टूटने वाला नहीं, और अल्लाह ख़ूब सुनने वाला, जानने वाला है।
- اَللّٰهُ وَلِيُّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُواۙ يُخْرِجُهُمْ مِنَ الظُّلُمَاتِ اِلَى النُّورِۜ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَوْلِيَٓاؤُ۬هُمُ الطَّاغُوتُۙ يُخْرِجُونَهُمْ مِنَ النُّورِ اِلَى الظُّلُمَاتِۜ اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَ۟अल्लाह उन लोगों का दोस्त (संरक्षक) है जो ईमान लाए कि उनको अंधेरे से निकाल कर रोशनी की ओर लाता है, और जो काफ़िर (इन्कारी) हैं, उनके दोस्त शैतान हैं, कि जो उनको रोशनी से निकाल कर अंधेरे की ओर ले जाते हैं, यही लोग जहन्नमी हैं उसमें वे हमेशा रहेंगे।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ي حَٓاجَّ اِبْرٰه۪يمَ ف۪ي رَبِّه۪ٓ اَنْ اٰتٰيهُ اللّٰهُ الْمُلْكَۢ اِذْ قَالَ اِبْرٰه۪يمُ رَبِّيَ الَّذ۪ي يُحْي۪ وَيُم۪يتُۙ قَالَ اَنَا۬ اُحْي۪ وَاُم۪يتُۜ قَالَ اِبْرٰه۪يمُ فَاِنَّ اللّٰهَ يَأْت۪ي بِالشَّمْسِ مِنَ الْمَشْرِقِ فَأْتِ بِهَا مِنَ الْمَغْرِبِ فَبُهِتَ الَّذ۪ي كَفَرَۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَۚक्या तुम ने उस व्यक्ति को देखा नहीं? जिसने इब्राहीम से उसके ‘रब’ के सिल्सिले में हुज्जत (बहस) किया था इस वजह से कि अल्लाह ने उसको बादशाहत दे रखी थी, जबकि इब्राहीम ने उससे कहा, ‘‘मेरा रब तो ‘वही’ है जो जिलाता और मारता है’’, उसने कहा, ‘‘मैं भी तो जिलाता और मारता हूँ’’ इब्राहीम ने कहा, ‘‘अच्छा तो अल्लाह सूर्य को पूरब से लाता है, तो तू उसे पश्चिम से ले आ, इस पर वह काफ़िर (इन्कारी) चकित रह गया, और अल्लाह ज़ालिमों को सीधी राह नहीं दिखाता।
- اَوْ كَالَّذ۪ي مَرَّ عَلٰى قَرْيَةٍ وَهِيَ خَاوِيَةٌ عَلٰى عُرُوشِهَاۚ قَالَ اَنّٰى يُحْي۪ هٰذِهِ اللّٰهُ بَعْدَ مَوْتِهَاۚ فَاَمَاتَهُ اللّٰهُ مِائَةَ عَامٍ ثُمَّ بَعَثَهُۜ قَالَ كَمْ لَبِثْتَۜ قَالَ لَبِثْتُ يَوْمًا اَوْ بَعْضَ يَوْمٍۜ قَالَ بَلْ لَبِثْتَ مِائَةَ عَامٍ فَانْظُرْ اِلٰى طَعَامِكَ وَشَرَابِكَ لَمْ يَتَسَنَّهْۚ وَانْظُرْ اِلٰى حِمَارِكَ وَلِنَجْعَلَكَ اٰيَةً لِلنَّاسِ وَانْظُرْ اِلَى الْعِظَامِ كَيْفَ نُنْشِزُهَا ثُمَّ نَكْسُوهَا لَحْمًاۜ فَلَمَّا تَبَيَّنَ لَهُۙ قَالَ اَعْلَمُ اَنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌया उस जैसे व्यक्ति को (नहीं देखा,) जिसका एक ऐसी बस्ती पर से गुज़र हुआ, जो अपनी छतों के बल गिरी हुई थी, उसने कहा, ‘‘अल्लाह इसको मरने के बाद कैसे जिलाएगा’’ तो अल्लाह ने उसे सौ वर्ष तक मुर्दा रखा फिर उसे उठा खड़ा किया, कहा, ‘‘तू कितनी अवधि तक इस हालत में रहा, उसने कहा, मैं एक दिन या दिन का कुछ हिस्सा रहा, कहा, (नहीं) बल्कि तू सौ वर्ष रहा है, अब अपने खाने और पीने की चीज़ों को देख ले, उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, और अपने गधे को भी देख और यह इसलिए कह रहे हैं ताकि हम तुझे लोगों के लिए निशानी बना दें, और हड्डियों को देख, कि किस प्रकार हम जोड़ देते हैं फिर उन पर माँस चढ़ाते हैं तो जब यह हक़ीक़त उस पर खुल गई तो वह पुकार उठा मैं जानता हूँ कि अल्लाह को हर चीज़ पर क़ुद्रत (सामर्थ्य) है।’’
- وَاِذْ قَالَ اِبْرٰه۪يمُ رَبِّ اَرِن۪ي كَيْفَ تُحْيِ الْمَوْتٰىۜ قَالَ اَوَلَمْ تُؤْمِنْۜ قَالَ بَلٰى وَلٰكِنْ لِيَطْمَئِنَّ قَلْب۪يۜ قَالَ فَخُذْ اَرْبَعَةً مِنَ الطَّيْرِ فَصُرْهُنَّ اِلَيْكَ ثُمَّ اجْعَلْ عَلٰى كُلِّ جَبَلٍ مِنْهُنَّ جُزْءًا ثُمَّ ادْعُهُنَّ يَأْت۪ينَكَ سَعْيًاۜ وَاعْلَمْ اَنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ حَك۪يمٌ۟और (याद करो) जब इब्राहीम ने कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मुझे दिखा दे कि ‘तू’ मुर्दो को किस तरह जिलाएगा?’’ कहा, ‘‘क्या आपको यक़ीन नहीं है?’’ (उन्होंने) कहा, ‘‘क्यों नहीं, लेकिन (मैं देखना चाहता हूँ) ताकि दिल को इत्मिनान हो जाए,’’ कहा, ‘‘अच्छा चार परिन्दे लें, फिर उन्हें अपने साथ हिला-मिला लें, फिर उनका एक-एक टुकड़ा हर एक पहाड़ पर रखवा दें, फिर उनको बुलाएँ तो वे आप के पास दौड़ते चले आएँगे और जान लें कि अल्लाह बड़ी ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली), ह़िक्मत वाला है।’’
- مَثَلُ الَّذ۪ينَ يُنْفِقُونَ اَمْوَالَهُمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ كَمَثَلِ حَبَّةٍ اَنْبَتَتْ سَبْعَ سَنَابِلَ ف۪ي كُلِّ سُنْبُلَةٍ مِائَةُ حَبَّةٍۜ وَاللّٰهُ يُضَاعِفُ لِمَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ وَاسِعٌ عَل۪يمٌजो लोग अपना माल अल्लाह की राह में ख़र्च करते हैं, उन (के माल) की मिसाल उन दानें की तरह है जिससे सात बालें उगें और हर एक बाली में सौ-सौ दानें हों और अल्लाह जिस (के माल) में चाहता है ज़्यादा करता है ‘वह’ बड़ी वुसअ़त (समाई) वाला, (सब कुछ) जानने वाला है।
- اَلَّذ۪ينَ يُنْفِقُونَ اَمْوَالَهُمْ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ ثُمَّ لَا يُتْبِعُونَ مَٓا اَنْفَقُوا مَنًّا وَلَٓا اَذًۙى لَهُمْ اَجْرُهُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْۚ وَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَजो लोग अपना माल अल्लाह के रास्ते में ख़र्च करते हैं उसके बाद न उस ख़र्च का (किसी पर) एहसान रखते हैं, और न (किसी को) तक्लीफ़ देते हैं, उनका बदला उनके ‘रब’ के पास है, और (क़ियामत के दिन) न उनको कुछ डर होगा, और न वे ग़मगीन होंगे।
- قَوْلٌ مَعْرُوفٌ وَمَغْفِرَةٌ خَيْرٌ مِنْ صَدَقَةٍ يَتْبَعُهَٓا اَذًىۜ وَاللّٰهُ غَنِيٌّ حَل۪يمٌएक भली बात कहना और माफ़ी से काम लेना, उस सदक़े से बेहतर है जिसके देने के बाद तकलीफ़ दी जाए, और अल्लाह बड़ा ग़नी (निस्पृह) सहनशील है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تُبْطِلُوا صَدَقَاتِكُمْ بِالْمَنِّ وَالْاَذٰىۙ كَالَّذ۪ي يُنْفِقُ مَالَهُ رِئَٓاءَ النَّاسِ وَلَا يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ فَمَثَلُهُ كَمَثَلِ صَفْوَانٍ عَلَيْهِ تُرَابٌ فَاَصَابَهُ وَابِلٌ فَتَرَكَهُ صَلْدًاۜ لَا يَقْدِرُونَ عَلٰى شَيْءٍ مِمَّا كَسَبُواۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْكَافِر۪ينَऐ ईमान वालो! अपने सद्क़े को एहसान जताकर और तकलीफ़ दे कर, उस व्यक्ति की तरह बर्बाद न कर दो, जो लोगों को दिखाने के लिए अपना माल ख़र्च करता, और अल्लाह और अन्तिम दिन पर ईमान नहीं रखता, तो उस की हालत उस चट्टान जैसी है जिस पर कुछ मिट्टी पड़ी हो फिर उस पर ज़ोर की बारिश हो, तो वह उसे बिल्कुल साफ़ कर दे, इसी तरह ये लोग अपने अ़ामाल का कुछ भी बदला हासिल नहीं कर सकेंगे, और अल्लाह ऐसे नाशुक्रों को हिदायत नहीं दिया करता।
- وَمَثَلُ الَّذ۪ينَ يُنْفِقُونَ اَمْوَالَهُمُ ابْتِغَٓاءَ مَرْضَاتِ اللّٰهِ وَتَثْب۪يتًا مِنْ اَنْفُسِهِمْ كَمَثَلِ جَنَّةٍ بِرَبْوَةٍ اَصَابَهَا وَابِلٌ فَاٰتَتْ اُكُلَهَا ضِعْفَيْنِۚ فَاِنْ لَمْ يُصِبْهَا وَابِلٌ فَطَلٌّۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌऔर उन लोगों की मिसाल जो अपना माल अल्लाह को राज़ी करने, और अपने आप में मज़बूती पैदा करने की इच्छा से खर्च करते रहते हैं, (उनकी हालत) एक बाग़ की तरह है, जो किसी अच्छी उपजाऊ भूमि पर हो, और उस पर घंघोर बारिश हो, तो उसमें दो गुना फल आएँ, और अगर ज़ोरदार बारिश उस पर न भी हो तो हल्की फुहार ही सही, और तुम जो कुछ करते हो अल्लाह उसे ख़ूब देख रहा है।
- اَيَوَدُّ اَحَدُكُمْ اَنْ تَكُونَ لَهُ جَنَّةٌ مِنْ نَخ۪يلٍ وَاَعْنَابٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۙ لَهُ ف۪يهَا مِنْ كُلِّ الثَّمَرَاتِۙ وَاَصَابَهُ الْكِبَرُ وَلَهُ ذُرِّيَّةٌ ضُعَفَٓاءُۖ فَاَصَابَهَٓا اِعْصَارٌ ف۪يهِ نَارٌ فَاحْتَرَقَتْۜ كَذٰلِكَ يُبَيِّنُ اللّٰهُ لَكُمُ الْاٰيَاتِ لَعَلَّكُمْ تَتَفَكَّرُونَ۟क्या तुम में से कोई यह पसंद करता है कि उसका एक बाग़ खजूरों और अंगूरों का हो, जिसके नीचे नहरें बह रही हों, उसमें हर तरह के फल हों, उसे बुढ़ापा आ पकड़े, और उसके नन्हें-नन्हें बच्चे भी हों तो (यकायक) उस बाग़ पर आग का भरा हुआ बगोला (बवंडर) चले और वह जल जाए, इस तरह अल्लाह अपनी निशानियों को खोल-खोल कर बयान करता है ताकि तुम सोच-विचार से काम लो।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَنْفِقُوا مِنْ طَيِّبَاتِ مَا كَسَبْتُمْ وَمِمَّٓا اَخْرَجْنَا لَكُمْ مِنَ الْاَرْضِۖ وَلَا تَيَمَّمُوا الْخَب۪يثَ مِنْهُ تُنْفِقُونَ وَلَسْتُمْ بِاٰخِذ۪يهِ اِلَّٓا اَنْ تُغْمِضُوا ف۪يهِۜ وَاعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ غَنِيٌّ حَم۪يدٌऐ ईमान वालो! अपनी पाक कमाई में से और उन चीज़ों में से भी, जो हमने ज़मीन से तुम्हारे लिए निकाली हैं, ख़र्च करो और उन में से ख़राब चीज़ों के देने का इरादा भी न करना, और तुम ख़ुद भी (दिये जाने पर) उनको न लोगे, मगर यह कि आँखें ही बन्द कर लो, और जान लो कि, अल्लाह बेपरवाह (निस्पृह) ह़म्द के लायक़ (प्रशंसनीय) है।
- اَلشَّيْطَانُ يَعِدُكُمُ الْفَقْرَ وَيَأْمُرُكُمْ بِالْفَحْشَٓاءِۚ وَاللّٰهُ يَعِدُكُمْ مَغْفِرَةً مِنْهُ وَفَضْلًاۜ وَاللّٰهُ وَاسِعٌ عَل۪يمٌۚशैतान तुम्हें मुहताजी से डराता है, और बेशर्मी के कामों में उभारता है, जबकि अल्लाह अपनी ओर से माफ़ी और रह़म (कृपा) का, तुम से वादा करता है और अल्लाह बड़ी वुसअ़त (समाई) वाला, ख़ूब जानने वाला है।
- يُؤْتِي الْحِكْمَةَ مَنْ يَشَٓاءُۚ وَمَنْ يُؤْتَ الْحِكْمَةَ فَقَدْ اُو۫تِيَ خَيْرًا كَث۪يرًاۜ وَمَا يَذَّكَّرُ اِلَّٓا اُو۬لُوا الْاَلْبَابِ‘वह’ जिसे चाहता है ह़िक्मत अता करता है, और जिसे ह़िक्मत अता हो गई, बेशक उसको बड़ी नेअ़मत मिल गई, और नसीह़त तो वही लोग क़ुबूल करते हैं, जो अक़्लमंद हैं।
- وَمَٓا اَنْفَقْتُمْ مِنْ نَفَقَةٍ اَوْ نَذَرْتُمْ مِنْ نَذْرٍ فَاِنَّ اللّٰهَ يَعْلَمُهُۜ وَمَا لِلظَّالِم۪ينَ مِنْ اَنْصَارٍऔर तुम जो कुछ ख़र्च करते हो, या जो भी नज़र (मन्नत) मानते हो अल्लाह उसे जानता है, और ज़ालिमों का कोई मदद्गार नहीं।
- اِنْ تُبْدُوا الصَّدَقَاتِ فَنِعِمَّا هِيَۚ وَاِنْ تُخْفُوهَا وَتُؤْتُوهَا الْفُقَرَٓاءَ فَهُوَ خَيْرٌ لَكُمْۜ وَيُكَفِّرُ عَنْكُمْ مِنْ سَيِّـَٔاتِكُمْۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرٌअगर तुम खुले रूप में सदक़े दो तो यह अच्छा है, और अगर छिपाकर मुहताजों को दो, तो यह तुम्हारे लिए और बेहतर है, और (वह) तुम्हारे गुनाहों को भी दूर कर देगा, और अल्लाह को तुम्हारे कामों की खूब ख़बर है।
- لَيْسَ عَلَيْكَ هُدٰيهُمْ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ يَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُۜ وَمَا تُنْفِقُوا مِنْ خَيْرٍ فَلِاَنْفُسِكُمْۜ وَمَا تُنْفِقُونَ اِلَّا ابْتِغَٓاءَ وَجْهِ اللّٰهِۜ وَمَا تُنْفِقُوا مِنْ خَيْرٍ يُوَفَّ اِلَيْكُمْ وَاَنْتُمْ لَا تُظْلَمُونَ(ऐ मुहम्मद!) उन लोगों की हिदायत (सत्य मार्ग) के आप ज़िम्मेदार नहीं हैं बल्कि अल्लाह ही जिसको चाहता है हिदायत देता है, और तुम जो कुछ माल में से ख़र्च करोगे, तो अपने ही लिए, और तुम अल्लाह ही को राज़ी करने के लिए ख़र्च करते हो, और तुम माल में से जो कुछ ख़र्च करते हो (सब) तुम को पूरा-पूरा लौटा दिया जाएगा, और तुम पर कोई ज़ुल्म न होगा।
- لِلْفُقَرَٓاءِ الَّذ۪ينَ اُحْصِرُوا ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ لَا يَسْتَط۪يعُونَ ضَرْبًا فِي الْاَرْضِۘ يَحْسَبُهُمُ الْجَاهِلُ اَغْنِيَٓاءَ مِنَ التَّعَفُّفِۚ تَعْرِفُهُمْ بِس۪يمٰيهُمْۚ لَا يَسْـَٔلُونَ النَّاسَ اِلْحَافًاۜ وَمَا تُنْفِقُوا مِنْ خَيْرٍ فَاِنَّ اللّٰهَ بِه۪ عَل۪يمٌ۟यह उन मुहताजों के लिए है, जो अल्लाह के रास्ते में घिर गये हैं, मुल्क में कहीं चल फिर नहीं सकते, और माँगने में शर्म करते हैं, यहाँ तक कि न माँगने की वजह से अन्जान आदमी उनको मालदार ख़याल करता है, और तुम उन्हें उनके लक्षण से पहचान सकते हो, वे लिपट कर लोगों से नहीं माँगते, और जो माल भी तुम ख़र्च करोगे, अल्लाह उस को खूब जानने वाला है।
- اَلَّذ۪ينَ يُنْفِقُونَ اَمْوَالَهُمْ بِالَّيْلِ وَالنَّهَارِ سِرًّا وَعَلَانِيَةً فَلَهُمْ اَجْرُهُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْۚ وَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَजो लोग अपना माल रात और दिन छिपे और खुले ख़र्च करते रहते हैं, तो उन का बदला उनके रब के पास है, और न उनके लिए कोई डर है, और न वह ग़मगीन होंगे।
- اَلَّذ۪ينَ يَأْكُلُونَ الرِّبٰوا لَا يَقُومُونَ اِلَّا كَمَا يَقُومُ الَّذ۪ي يَتَخَبَّطُهُ الشَّيْطَانُ مِنَ الْمَسِّۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَالُٓوا اِنَّمَا الْبَيْعُ مِثْلُ الرِّبٰواۢ وَاَحَلَّ اللّٰهُ الْبَيْعَ وَحَرَّمَ الرِّبٰواۜ فَمَنْ جَٓاءَهُ مَوْعِظَةٌ مِنْ رَبِّه۪ فَانْتَهٰى فَلَهُ مَا سَلَفَۜ وَاَمْرُهُٓ اِلَى اللّٰهِۜ وَمَنْ عَادَ فَاُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَजो लोग ब्याज खाते रहते हैं वे लोग (क़ब्रों से) खड़े न हो सकेंगे मगर जिस तरह़ वह व्यक्ति उठता है, जिसे शैतान ने छूकर बावला कर दिया हो। यह (सज़ा) इसलिए होगी, कि वे कहते हैं कि व्यापार भी तो वैसा ही है जैसे ब्याज (लेना), जबकि अल्लाह ने व्यापार को ह़लाल और ब्याज को हराम किया है, अतः जिस व्यक्ति को उसके रब की ओर से नसीह़त पहुँची और वह बाज़ आ गया, तो जो कुछ पहले हो चुका वह उस का हो चुका, और उसका मामला अल्लाह के हवाले रहा, ओैर जिसने फिर यही काम किया, तो यही लोग दोज़ख़ वाले हैं, उसमें वे हमेशा पड़े रहेंगे।
- يَمْحَقُ اللّٰهُ الرِّبٰوا وَيُرْبِي الصَّدَقَاتِۜ وَاللّٰهُ لَا يُحِبُّ كُلَّ كَفَّارٍ اَث۪يمٍअल्लाह ब्याज को मिटाता है, और सद्क़े को बढ़ाता है, और अल्लाह किसी नाशुक्रे गुनहगार को पसंद नहीं करता।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتَوُا الزَّكٰوةَ لَهُمْ اَجْرُهُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْۚ وَلَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَजो लोग ईमान लाए और नेक अ़मल करते रहे, और नमाज़ की पाबन्दी की और ज़कात देते रहे, उनका बदला उनके रब के पास है न उन पर कोई डर होगा, और न वह ग़मगीन होंगे।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا اللّٰهَ وَذَرُوا مَا بَقِيَ مِنَ الرِّبٰٓوا اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَऐ ईमान वालो! अल्लाह से डरो और जो कुछ ब्याज बाक़ी रह गया है उसे छोड़ दो, अगर तुम ईमान वाले हो।
- فَاِنْ لَمْ تَفْعَلُوا فَأْذَنُوا بِحَرْبٍ مِنَ اللّٰهِ وَرَسُولِه۪ۚ وَاِنْ تُبْتُمْ فَلَكُمْ رُؤُ۫سُ اَمْوَالِكُمْۚ لَا تَظْلِمُونَ وَلَا تُظْلَمُونَफिर अगर तुम ने ऐसा न किया तो ख़बरदार हो जाओ, जंग के लिए अल्लाह और उसके रसूल की ओर से, और अगर तुम तौबः कर लो तो मूल-धन तुम्हारा ही है, न तुम (किसी पर) ज़ुल्म करो, और न तुम पर ज़ुल्म किया जाए।
- وَاِنْ كَانَ ذُو عُسْرَةٍ فَنَظِرَةٌ اِلٰى مَيْسَرَةٍۜ وَاَنْ تَصَدَّقُوا خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَऔर अगर (क़र्ज़ लेने वाला) तंगी में हो तो (उसे फ़राख़ी या) हाथ खुलने तक मुहलत दो; और अगर सदक़ा कर दो (अर्थात मूलधन भी न लो) तो यह तुम्हारे लिए बेहतर है, बशर्ते कि समझो।
- وَاتَّقُوا يَوْمًا تُرْجَعُونَ ف۪يهِ اِلَى اللّٰهِ ثُمَّ تُوَفّٰى كُلُّ نَفْسٍ مَا كَسَبَتْ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَ۟और उस दिन से डरते रहो, जबकि तुम अल्लाह की ओर लौटाए जाओगे, फिर हर व्यक्ति को जो कुछ उसने कमाया था, पूरा-पूरा बदला मिल जाएगा, और उन पर ज़ुल्म (अन्याय) न होगा।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا تَدَايَنْتُمْ بِدَيْنٍ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّى فَاكْتُبُوهُۜ وَلْيَكْتُبْ بَيْنَكُمْ كَاتِبٌ بِالْعَدْلِۖ وَلَا يَأْبَ كَاتِبٌ اَنْ يَكْتُبَ كَمَا عَلَّمَهُ اللّٰهُ فَلْيَكْتُبْۚ وَلْيُمْلِلِ الَّذ۪ي عَلَيْهِ الْحَقُّ وَلْيَتَّقِ اللّٰهَ رَبَّهُ وَلَا يَبْخَسْ مِنْهُ شَيْـًٔاۜ فَاِنْ كَانَ الَّذ۪ي عَلَيْهِ الْحَقُّ سَف۪يهًا اَوْ ضَع۪يفًا اَوْ لَا يَسْتَط۪يعُ اَنْ يُمِلَّ هُوَ فَلْيُمْلِلْ وَلِيُّهُ بِالْعَدْلِۜ وَاسْتَشْهِدُوا شَه۪يدَيْنِ مِنْ رِجَالِكُمْۚ فَاِنْ لَمْ يَكُونَا رَجُلَيْنِ فَرَجُلٌ وَامْرَاَتَانِ مِمَّنْ تَرْضَوْنَ مِنَ الشُّهَدَٓاءِ اَنْ تَضِلَّ اِحْدٰيهُمَا فَتُذَكِّرَ اِحْدٰيهُمَا الْاُخْرٰىۜ وَلَا يَأْبَ الشُّهَدَٓاءُ اِذَا مَا دُعُواۜ وَلَا تَسْـَٔمُٓوا اَنْ تَكْتُبُوهُ صَغ۪يرًا اَوْ كَب۪يرًا اِلٰٓى اَجَلِه۪ۜ ذٰلِكُمْ اَقْسَطُ عِنْدَ اللّٰهِ وَاَقْوَمُ لِلشَّهَادَةِ وَاَدْنٰٓى اَلَّا تَرْتَابُٓوا اِلَّٓا اَنْ تَكُونَ تِجَارَةً حَاضِرَةً تُد۪يرُونَهَا بَيْنَكُمْ فَلَيْسَ عَلَيْكُمْ جُنَاحٌ اَلَّا تَكْتُبُوهَاۜ وَاَشْهِدُٓوا اِذَا تَبَايَعْتُمْۖ وَلَا يُضَٓارَّ كَاتِبٌ وَلَا شَه۪يدٌۜ وَاِنْ تَفْعَلُوا فَاِنَّهُ فُسُوقٌ بِكُمْۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ وَيُعَلِّمُكُمُ اللّٰهُۜ وَاللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌऐ ईमान वालो! जब क़र्ज़ (ऋण) का मामला किसी निश्चित अवधि के लिए करो तो उसे लिख लिया करो, और लिखने वाला तुम्हारे बीच इंसाफ़ से लिखे, और लिखने वाला लिखने से इन्कार न करे, जिस तरह़ अल्लाह ने उसे सिखाया है, (उसी तरह वह दूसरों के लिए लिखने के काम आए,) और बोल कर वह व्यक्ति लिखाए जिसके ज़िम्मे ह़क़ की अदायगी हो, और चाहिए कि वह अपने रब, अल्लाह से डरता रहे, और उसमें से कुछ भी कम न करे फिर अगर वह व्यक्ति जिसके ज़िम्में ह़क़ की अदायगी हो, वह कमसमझ या कमज़ोर हो, या वह बोल कर न लिख सकता हो तो उसके संरक्षक को चाहिए कि वह इंसाफ के साथ बोल कर लिखवा दे, और अपने में से दो मर्दो (पुरूषों) को गवाह बना लिया करो, और अगर दो मर्द न हों, तो एक मर्द और दो अ़ौरतें, जिन्हें तुम गवाही के लिए पसंद करो, कि अगर एक भूल जाए तो दूसरी उसे याद दिला दे, और गवाहों को जब बुलाया जाए, तो आने से इन्कार न करें, और क़र्ज़ चाहे थोड़ा हो या बहुत एक निश्चित (अवधि तक) के लिए हो, तो उसे लिखने में सुस्ती न करो, यह बात अल्लाह के नज़्दीक बहुत ही मुन्सिफ़ाना (न्यायोचित) है, और गवाही के लिए भी यही तरीक़ा बेहतर है, और इससे बहुत उम्मीद है कि तुम किसी संदेह में न पड़ोगे, हाँ अगर कोई सौदा नक़्द हो जिसका लेन-देन तुम आपस में कर रहे हो, तो उसके न लिखने में, तुम पर कोई दोष नहीं, और जब आपस में ख़रीद-फ़रोख़्त का मामला करो तो, उस समय भी गवाह कर लिया करो, और न किसी लिखने वाले को नुक़्सान पहुँचाया जाए, और न किसी गवाह को, और अगर ऐसा करोगे तो यह तुम्हारे लिए गुनाह की बात होगी, और अल्लाह से डरते रहो अल्लाह तुम्हें सिखाता है, और अल्लाह हर चीज़ का खूब जानने वाला है।
- وَاِنْ كُنْتُمْ عَلٰى سَفَرٍ وَلَمْ تَجِدُوا كَاتِبًا فَرِهَانٌ مَقْبُوضَةٌۜ فَاِنْ اَمِنَ بَعْضُكُمْ بَعْضًا فَلْيُؤَدِّ الَّذِي اؤْتُمِنَ اَمَانَتَهُ وَلْيَتَّقِ اللّٰهَ رَبَّهُۜ وَلَا تَكْتُمُوا الشَّهَادَةَۜ وَمَنْ يَكْتُمْهَا فَاِنَّهُٓ اٰثِمٌ قَلْبُهُۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ عَل۪يمٌ۟और अगर तुम सफ़र में हो, और किसी लिखने वाले को न पा सको, तो रेहन (गिरवी) रखने की चीज़ें ही क़ब्ज़े में दे दिया करो, फिर अगर तुम एक-दूसरे पर भरोसा करो, तो जिस पर भरोसा किया जाए, उसे चाहिए कि वह यह सच कर दिखाए, कि वह भरोसेमन्द है; और अल्लाह से, जो उस का रब है, डरता रहे, और गवाही को न छिपाओ जो छिपायेगा उसका दिल गुनाहगार है, और तुम जो कुछ करते हो अल्लाह उसे खूब जानता है।
- لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَاِنْ تُبْدُوا مَا ف۪ٓي اَنْفُسِكُمْ اَوْ تُخْفُوهُ يُحَاسِبْكُمْ بِهِ اللّٰهُۜ فَيَغْفِرُ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيُعَذِّبُ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌअल्लाह ही का है, जो कुछ आसमानों में है, और जो कुछ ज़मीन में है और जो कुछ तुम्हारे मन में है, अगर तुम उसे ज़ाहिर कर दो, या छिपाये रखो, तो अल्लाह तुम से उसका हिसाब (ज़रूर) लेगा, फिर ‘वह’ जिसे चाहे माफ़ कर दे और जिसे चाहे अ़ज़ाब़ दे, और अल्लाह हर चीज़ पर क़ुद्रत (सामर्थ्य) रखने वाला है।
- اٰمَنَ الرَّسُولُ بِمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْهِ مِنْ رَبِّه۪ وَالْمُؤْمِنُونَۜ كُلٌّ اٰمَنَ بِاللّٰهِ وَمَلٰٓئِكَتِه۪ وَكُتُبِه۪ وَرُسُلِه۪ۜ لَا نُفَرِّقُ بَيْنَ اَحَدٍ مِنْ رُسُلِه۪۠ وَقَالُوا سَمِعْنَا وَاَطَعْنَا غُفْرَانَكَ رَبَّنَا وَاِلَيْكَ الْمَص۪يرُरसूल (मुहम्मद) उस (किताब) पर ईमान लाए जो उनके रब की ओर से उन पर उतारा गया और ईमान वाले भी, सब अल्लाह पर, और उसके फ़रिश्तों पर, और उसकी किताबों पर, और उसके रसूलों पर ईमान लाये। (और कहते हैं) ‘हम’ उसके रसूलों में से किसी में कुछ अन्तर नहीं करते,’’ और उनका कहना है ‘‘हमने सुना और माना, ऐ ‘हमारे’ रब! हम ‘तुझ’ ही से माफ़ी चाहते हैं और तेरी ही ओर (हम सब को) लौटकर जाना है।’’
- لَا يُكَلِّفُ اللّٰهُ نَفْسًا اِلَّا وُسْعَهَاۜ لَهَا مَا كَسَبَتْ وَعَلَيْهَا مَا اكْتَسَبَتْۜ رَبَّنَا لَا تُؤَاخِذْنَٓا اِنْ نَس۪ينَٓا اَوْ اَخْطَأْنَاۚ رَبَّنَا وَلَا تَحْمِلْ عَلَيْنَٓا اِصْرًا كَمَا حَمَلْتَهُ عَلَى الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِنَاۚ رَبَّنَا وَلَا تُحَمِّلْنَا مَا لَا طَاقَةَ لَنَا بِه۪ۚ وَاعْفُ عَنَّا۠ وَاغْفِرْ لَنَا۠ وَارْحَمْنَا۠ اَنْتَ مَوْلٰينَا فَانْصُرْنَا عَلَى الْقَوْمِ الْكَافِر۪ينَअल्लाह किसी व्यक्ति पर उसकी शक्ति से ज़्यादा बोझ नहीं डालता, उसे वही मिलेगा जो उसने कमाया है, और वह भुगतेगा (भी) वही जो उसने किया है- ‘‘ऐ हमारे रब! अगर हमसे भूल चूक हो जाए तो हमारी पकड़ न कर, ऐ हमारे रब! हम पर ऐसा बोझ न डाल जैसा कि ‘तूने’ हमसे पहले के लोगों पर डाला था, ऐ हमारे रब! हमसे वह बोझ न उठवा जिस की हममें ताक़त नहीं, और हमें माफ़ कर, और हम को बख़्श दे, और हम पर रह़म कर, ‘तूही’ हमारा संरक्षक (काम बनाने वाला) है, अतः काफ़िरों (इन्कारियों) पर हमारी मदद (विजय) फरमा।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet