Can Damlaları

सूरह 10: Yunus

  1. الٓرٰ۠ تِلْكَ اٰيَاتُ الْكِتَابِ الْحَك۪يمِअलिफ़्- लाम्- रा, यह ह़िक्मत भरी (ज्ञान से परिपूर्ण) किताब की आयातें हैं।
  2. اَكَانَ لِلنَّاسِ عَجَبًا اَنْ اَوْحَيْنَٓا اِلٰى رَجُلٍ مِنْهُمْ اَنْ اَنْذِرِ النَّاسَ وَبَشِّرِ الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَنَّ لَهُمْ قَدَمَ صِدْقٍ عِنْدَ رَبِّهِمْۜ قَالَ الْكَافِرُونَ اِنَّ هٰذَا لَسَاحِرٌ مُب۪ينٌक्या लोगों को इस बात पर आश्चर्य है कि ‘हमने’ उन्हीं में से एक आदमी के पास वह्य (सन्देश) भेजी कि लोगों को सचेत कर दें और ईमान वालों को ख़ुशख़बरी दे दें कि उनके लिए उनके रब के पास सच्चा दर्जा है, काफ़िर कहते हैं, ‘‘यह तो खुला हुआ जादूगर है।’’
  3. اِنَّ رَبَّكُمُ اللّٰهُ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ ف۪ي سِتَّةِ اَيَّامٍ ثُمَّ اسْتَوٰى عَلَى الْعَرْشِ يُدَبِّرُ الْاَمْرَۜ مَا مِنْ شَف۪يعٍ اِلَّا مِنْ بَعْدِ اِذْنِه۪ۜ ذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمْ فَاعْبُدُوهُۜ اَفَلَا تَذَكَّرُونَतुम्हारा रब ‘वही’ अल्लाह है, जिसने आसमानों और ज़मीन को छः दिन में पैदा किया, फिर अर्श (राज सिंहासन) पर विराजमान होकर व्यवस्था चला रहा है, उसकी इजाज़त के बिना कोई सिफ़ारिश करने वाला नहीं है, ‘यही’ अल्लाह तुम्हारा रब है तो उसी की इबादत करो, क्या तुम फिर भी नहीं समझते?
  4. اِلَيْهِ مَرْجِعُكُمْ جَم۪يعًاۜ وَعْدَ اللّٰهِ حَقًّاۜ اِنَّهُ يَبْدَؤُا الْخَلْقَ ثُمَّ يُع۪يدُهُ لِيَجْزِيَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ بِالْقِسْطِۜ وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَهُمْ شَرَابٌ مِنْ حَم۪يمٍ وَعَذَابٌ اَل۪يمٌ بِمَا كَانُوا يَكْفُرُونَ‘उसी’ की ओर तुम सब को लौटना है, यह अल्लाह का सच्चा वादा है; ‘वही’ तो ख़ल्क़त (सृष्टि) को पहली बार पैदा करता है; फिर वही उसको दोबारा पैदा करेगा, ताकि जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म (अ़ामाल) किये उन्हें इन्साफ़ के साथ बदला दे; और जिन्होंने इन्कार किया उनके लिए खौलता हुआ पानी और दर्दनाक अ़ज़ाब है, उस इन्कार के बदले में जो वे करते थे।
  5. هُوَ الَّذ۪ي جَعَلَ الشَّمْسَ ضِيَٓاءً وَالْقَمَرَ نُورًا وَقَدَّرَهُ مَنَازِلَ لِتَعْلَمُوا عَدَدَ السِّن۪ينَ وَالْحِسَابَۜ مَا خَلَقَ اللّٰهُ ذٰلِكَ اِلَّا بِالْحَقِّۜ يُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَعْلَمُونَ‘वही’ तो है जिसने सूरज को चमकता हुआ बनाया और चाँद को रोशन बनाया, और उसकी (घटने बढ़ने की) मंज़िलें तय कर दीं, ताकि तुम वर्षो की गिनती और ह़िसाब मालूम कर सको; अल्लाह ने यह सब कुछ बिना किसी उद्देश्य के नहीं पैदा किया, ‘वह’ अपनी निशानियों को उनके के लिए खोल-खोल कर बयान करता है, जो (कुछ) इल्म रखते हैं,
  6. اِنَّ فِي اخْتِلَافِ الَّيْلِ وَالنَّهَارِ وَمَا خَلَقَ اللّٰهُ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَتَّقُونَरात और दिन के उलट-फेर में, और जो कुछ अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन में पैदा किया है उसमें डर रखने वालों के लिए निशानियाँ हैं।
  7. اِنَّ الَّذ۪ينَ لَا يَرْجُونَ لِقَٓاءَنَا وَرَضُوا بِالْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَاطْمَاَنُّوا بِهَا وَالَّذ۪ينَ هُمْ عَنْ اٰيَاتِنَا غَافِلُونَۙजिन लोगों को ‘हम’ से मुलाक़ात की उम्मीद ही नहीं, और वह दुनिया की ज़िन्दगी पर राज़ी और उसी पर संतुष्ट हो गये, और जो ‘हमारी’ निशानियों से ग़ाफ़िल हैं;
  8. اُو۬لٰٓئِكَ مَأْوٰيهُمُ النَّارُ بِمَا كَانُوا يَكْسِبُونَयही लोग हैं जिनका ठिकाना आग है, उसके बदले में जो वे करते हैं।
  9. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ يَهْد۪يهِمْ رَبُّهُمْ بِا۪يمَانِهِمْۚ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهِمُ الْاَنْهَارُ ف۪ي جَنَّاتِ النَّع۪يمِजो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किये, उनका रब उनके ईमान की वजह से उनको कामियाबी की मंज़िलों तक पहुँचाएगा, उनके नीचे नहरें बह रही होंगी नेअ़मत के बाग़ों में,
  10. دَعْوٰيهُمْ ف۪يهَا سُبْحَانَكَ اللّٰهُمَّ وَتَحِيَّتُهُمْ ف۪يهَا سَلَامٌۚ وَاٰخِرُ دَعْوٰيهُمْ اَنِ الْحَمْدُ لِلّٰهِ رَبِّ الْعَالَم۪ينَ۟वहाँ उनकी पुकार यह होगी कि पाक है ‘तू’ ऐ अल्लाह’’ और वहाँ उनकी आपसी दुअ़ा का शब्द ‘सलाम’ होगा, और उनकी पुकार का अन्त इस पर होगा कि ‘‘प्रशन्सा अल्लाह ही के लिए है जो सारे संसार का रब है।’’
  11. وَلَوْ يُعَجِّلُ اللّٰهُ لِلنَّاسِ الشَّرَّ اسْتِعْجَالَهُمْ بِالْخَيْرِ لَقُضِيَ اِلَيْهِمْ اَجَلُهُمْۜ فَنَذَرُ الَّذ۪ينَ لَا يَرْجُونَ لِقَٓاءَنَا ف۪ي طُغْيَانِهِمْ يَعْمَهُونَऔर अगर अल्लाह लोगों को अ़ज़ाब देने में जल्दी करता, जिस तरह भलाई के मामले में ‘वह’ जल्दी करता है, तो उनकी अवधि पूरी हो चुकी होती, ‘हम’ उन लोगों को, जो ‘हम’ से मिलने की उम्मीद नहीं रखते, छोड़ देते हैं कि अपनी सरकशी में भटकते रहें।
  12. وَاِذَا مَسَّ الْاِنْسَانَ الضُّرُّ دَعَانَا لِجَنْبِه۪ٓ اَوْ قَاعِدًا اَوْ قَٓائِمًاۚ فَلَمَّا كَشَفْنَا عَنْهُ ضُرَّهُ مَرَّ كَاَنْ لَمْ يَدْعُنَٓا اِلٰى ضُرٍّ مَسَّهُۜ كَذٰلِكَ زُيِّنَ لِلْمُسْرِف۪ينَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَऔर जब इन्सान को कोई तक्लीफ़ पहुँचती है तो ‘हम’ को पुकारता है लेटे भी, और बैठे भी और खड़े भी; फिर जब ‘हम’ उससे उसकी तक्लीफ़ को दूर कर देते हैं तो वह ऐसा हो जाता है कि जैसे जो तक्लीफ़ उसको पहुँची थी उसके लिए हमें पुकारा ही न था; इसी तरह हद से गुज़रने वालों को उनके आमाल सजा कर (शोभाएमान) दिखाए गये हैं।
  13. وَلَقَدْ اَهْلَكْنَا الْقُرُونَ مِنْ قَبْلِكُمْ لَمَّا ظَلَمُواۙ وَجَٓاءَتْهُمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ وَمَا كَانُوا لِيُؤْمِنُواۜ كَذٰلِكَ نَجْزِي الْقَوْمَ الْمُجْرِم۪ينَऔर तुमसे पहले हम कितनी ही नस्लों को हलाक कर चुके हैं, जबकि उन्होंने ज़ुल्म किया, और उनके रसूल उनके पास खुली निशानियाँ लेकर आए थे, और वे ऐसे थे ही नहीं कि ईमान ले आते, ‘हम’ इसी तरह बदला दिया करते हैं मुजरिमों को।
  14. ثُمَّ جَعَلْنَاكُمْ خَلَٓائِفَ فِي الْاَرْضِ مِنْ بَعْدِهِمْ لِنَنْظُرَ كَيْفَ تَعْمَلُونَफिर ‘हमने’ उनके बाद तुम्हें ज़मीन में ख़लीफा (उत्तराधिकारी) बनाया, ताकि ‘हम’ देखें कि तुम कैसे अ़मल करते हो?
  15. وَاِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِمْ اٰيَاتُنَا بَيِّنَاتٍۙ قَالَ الَّذ۪ينَ لَا يَرْجُونَ لِقَٓاءَنَا ائْتِ بِقُرْاٰنٍ غَيْرِ هٰذَٓا اَوْ بَدِّلْهُۜ قُلْ مَا يَكُونُ ل۪ٓي اَنْ اُبَدِّلَهُ مِنْ تِلْقَٓائِ۬ نَفْس۪يۚ اِنْ اَتَّبِعُ اِلَّا مَا يُوحٰٓى اِلَيَّۚ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اِنْ عَصَيْتُ رَبّ۪ي عَذَابَ يَوْمٍ عَظ۪يمٍऔर जब उनके सामने हमारी स्पष्ट आयतें पढ़ कर सुनाई जाती हैं, तो वे लोग जो ‘हम से’ मिलने की उम्मीद नहीं रखते वे कहते हैं, ‘‘इसके सिवा कोई और कुर्आन ले आओ या इसमें कुछ परिवर्तन करो’’ कह दीजिए, ‘‘मुझसे यह नहीं हो सकता कि मैं अपनी ओर से इसमें कोई परिवर्तन करूँ, मैं तो बस उसका अनुयायी हूँ, जो वह़्य (अर्थात अल्लाह का आदेश) मेरी ओर उतारी जाती है, अगर मैं अपने रब की नाफ़रमानी करूँ तो मुझे एक बड़े दिन के अ़ज़ाब का डर है।’’
  16. قُلْ لَوْ شَٓاءَ اللّٰهُ مَا تَلَوْتُهُ عَلَيْكُمْ وَلَٓا اَدْرٰيكُمْ بِه۪ۘ فَقَدْ لَبِثْتُ ف۪يكُمْ عُمُرًا مِنْ قَبْلِه۪ۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَकह दीजिए, ‘‘अगर अल्लाह चाहता तो मैं तुम्हें यह पढ़ कर न सुनाता, और न ‘वह’ तुम्हें इसके बारे में बताता फिर मैं तो तुम्हारे बीच इसके पहले भी एक उम्र गुज़ार चुका हूँ, क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते?’’
  17. فَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًا اَوْ كَذَّبَ بِاٰيَاتِه۪ۜ اِنَّهُ لَا يُفْلِحُ الْمُجْرِمُونَफिर उससे बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा! जो अल्लाह पर झूठ गढ़े या उसकी आयतों को झुठलाए? बेशक मुजरिम कभी कामियाब नहीं होंगे;
  18. وَيَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَضُرُّهُمْ وَلَا يَنْفَعُهُمْ وَيَقُولُونَ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ شُفَعَٓاؤُ۬نَا عِنْدَ اللّٰهِۜ قُلْ اَتُنَبِّؤُ۫نَ اللّٰهَ بِمَا لَا يَعْلَمُ فِي السَّمٰوَاتِ وَلَا فِي الْاَرْضِۜ سُبْحَانَهُ وَتَعَالٰى عَمَّا يُشْرِكُونَऔर यह अल्लाह के सिवा (ऐसी चीज़ों की) इबादत करते हैं जो उनको न कुछ नुक़्सान पहुँचा सकें और न उनका कुछ भला कर सकें और वे कहते हैं ‘‘यह अल्लाह के यहाँ हमारे सिफारिशी हैं।’’ कह दीजिए, ‘‘क्या तुम अल्लाह को ऐसी चीज़ों की ख़बर देते हो, जिसे वह नहीं जानता न आसमानों में और न ज़मीन में?’’ पाक और बुलन्द है ‘वह’ इस शिर्क से, जो यह करते हैं।
  19. وَمَا كَانَ النَّاسُ اِلَّٓا اُمَّةً وَاحِدَةً فَاخْتَلَفُواۜ وَلَوْلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتْ مِنْ رَبِّكَ لَقُضِيَ بَيْنَهُمْ ف۪يمَا ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَऔर इन्सान तो एक ही उम्मत (तरीक़े पर) थे, फिर उन्होंने मतभेद किया; और अगर तुम्हारे रब की ओर से पहले ही एक बात तय न हो गयी होती, तो उनके बीच उस चीज़ का फ़ैसला कर दिया जाता, जिसमें वे मतभेद कर रहे हैं,
  20. وَيَقُولُونَ لَوْلَٓا اُنْزِلَ عَلَيْهِ اٰيَةٌ مِنْ رَبِّه۪ۚ فَقُلْ اِنَّمَا الْغَيْبُ لِلّٰهِ فَانْتَظِرُواۚ اِنّ۪ي مَعَكُمْ مِنَ الْمُنْتَظِر۪ينَ۟और कहते हैं, ‘‘इस पर उनके रब की ओर से कोई निशानी क्यों नहीं उतरी, तो कह दीजिए, ‘‘ग़ैब (परोक्ष की ख़बर) तो बस अल्लाह ही को है, तो इन्तिज़ार करो, मैं भी तुम्हारे साथ इन्तिज़ार करता हूँ।’’
  21. وَاِذَٓا اَذَقْنَا النَّاسَ رَحْمَةً مِنْ بَعْدِ ضَرَّٓاءَ مَسَّتْهُمْ اِذَا لَهُمْ مَكْرٌ ف۪ٓي اٰيَاتِنَاۜ قُلِ اللّٰهُ اَسْرَعُ مَكْرًاۜ اِنَّ رُسُلَنَا يَكْتُبُونَ مَا تَمْكُرُونَऔर जब ‘हम’ लोगों को तक्लीफ़ के बाद रह़मत (दयालुता) का मज़ा चखाते हैं तो वे हमारी निशानियों के बारे में चाल बाज़ियाँ करने लगते हैं; कह दीजिए, ‘‘अल्लाह अपनी चाल (तद्बीर या उपाय) में ज़्यादा तेज़ है’’ हमारे भेजे हुए (फ़रिश्ते) उनको लिख रहे हैं, जो चालबाज़ियाँ तुम कर रहे हो।
  22. هُوَ الَّذ۪ي يُسَيِّرُكُمْ فِي الْبَرِّ وَالْبَحْرِۜ حَتّٰٓى اِذَا كُنْتُمْ فِي الْفُلْكِۚ وَجَرَيْنَ بِهِمْ بِر۪يحٍ طَيِّبَةٍ وَفَرِحُوا بِهَا جَٓاءَتْهَا ر۪يحٌ عَاصِفٌ وَجَٓاءَهُمُ الْمَوْجُ مِنْ كُلِّ مَكَانٍ وَظَنُّٓوا اَنَّهُمْ اُح۪يطَ بِهِمْۙ دَعَوُا اللّٰهَ مُخْلِص۪ينَ لَهُ الدّ۪ينَۚ لَئِنْ اَنْجَيْتَنَا مِنْ هٰذِه۪ لَنَكُونَنَّ مِنَ الشَّاكِر۪ينَ‘वही’ तो है जो तुम्हें जल और थल में चलाता है, यहाँ तक कि जब तुम नौका में (सवार) होते हो, और वह लोगों को अच्छी अनुकूल हवा के सहारे लेकर चलती हैं और वे उससे खुश होते हैं तो अचानक! तेज़ हवा का झोंका आता है, और हर ओर से मौजें उठती हैं और वे समझ लेते हैं कि लहरों में घिर गये, तो उस वक़्त वे अल्लाह ही पर केवल आस्था रख कर पुकारने लगते हैं, ‘‘अगर ‘तू’ ने इस (मुसीबत) से हमें बचा लिया, तो हम ज़रूर तेरे शुक्रगुज़ार (आभारी) होंगे’’
  23. فَلَمَّٓا اَنْجٰيهُمْ اِذَا هُمْ يَبْغُونَ فِي الْاَرْضِ بِغَيْرِ الْحَقِّۜ يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اِنَّمَا بَغْيُكُمْ عَلٰٓى اَنْفُسِكُمْۙ مَتَاعَ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا ثُمَّ اِلَيْنَا مَرْجِعُكُمْ فَنُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَफिर जब वह उनको बचा लेता है, तो क्या देखते हैं कि वे नाह़क़ ज़मीन में सरकशी करने लगते हैं; लोगो! तुम्हारी सरकशी तुम्हारे अपने ही ख़िलाफ़ है, तुम दुनिया की ज़िन्दगी का फ़ायदा उठा लो; फिर तुमको ‘हमारी’ ही ओर वापस आना है, तो तुम्हें ‘हम’ बता देंगे, जो कुछ तुम किया करते थे।
  24. اِنَّمَا مَثَلُ الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا كَمَٓاءٍ اَنْزَلْنَاهُ مِنَ السَّمَٓاءِ فَاخْتَلَطَ بِه۪ نَبَاتُ الْاَرْضِ مِمَّا يَأْكُلُ النَّاسُ وَالْاَنْعَامُۜ حَتّٰٓى اِذَٓا اَخَذَتِ الْاَرْضُ زُخْرُفَهَا وَازَّيَّنَتْ وَظَنَّ اَهْلُهَٓا اَنَّهُمْ قَادِرُونَ عَلَيْهَٓاۙ اَتٰيهَٓا اَمْرُنَا لَيْلًا اَوْ نَهَارًا فَجَعَلْنَاهَا حَص۪يدًا كَاَنْ لَمْ تَغْنَ بِالْاَمْسِۜ كَذٰلِكَ نُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ لِقَوْمٍ يَتَفَكَّرُونَदुनिया की ज़िन्दगी की मिसाल तो बस ऐसी है, जैसे ‘हमने’ आसमान से पानी बरसाया, तो उससे ज़मीन पर उगने वाली चीज़ें, (वनस्पति आदि) जिनको इन्सान और चौपाए खाते हैं- मिल कर निकाला यहाँ तक कि जब ज़मीन ने अपना श्रंगार कर लिया और बन संवर गयी, और उसके मालिक समझने लगे कि उन्हें उस पर पूरा कब्ज़ा हो गया है; तो अचानक रात या दिन के समय ‘हमारा’ हुक्म आ गया, फिर ‘हमने’ उसे कटी फ़सल की तरह कर दिया, जैसे कल वहाँ कुछ था ही नहीं; इसी तरह ‘हम’ अपनी निशानियाँ खोल-खोल कर बयान करते हैं (उन लोगों के लिए) जो सोच-विचार से काम लेने वाले हैं।
  25. وَاللّٰهُ يَدْعُٓوا اِلٰى دَارِ السَّلَامِۜ وَيَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُ اِلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍऔर अल्लाह सलामती के घर की ओर बुलाता है, और जिसको चाहता है सीधी राह पर चलाता है;
  26. لِلَّذ۪ينَ اَحْسَنُوا الْحُسْنٰى وَزِيَادَةٌۜ وَلَا يَرْهَقُ وُجُوهَهُمْ قَتَرٌ وَلَا ذِلَّةٌۜ اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَنَّةِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَजो लोग नेकी करते रहे उनके लिए अच्छा बदला है, और उसके अलावा और भी। और उनके चेहरों पर न तो कलौंस (स्याही) छाएगी और न ज़िल्लत, यही जन्नत वाले हैं कि वे उसमें हमेशा रहेंगे।
  27. وَالَّذ۪ينَ كَسَبُوا السَّيِّـَٔاتِ جَزَٓاءُ سَيِّئَةٍ بِمِثْلِهَاۙ وَتَرْهَقُهُمْ ذِلَّةٌۜ مَا لَهُمْ مِنَ اللّٰهِ مِنْ عَاصِمٍۚ كَاَنَّمَٓا اُغْشِيَتْ وُجُوهُهُمْ قِطَعًا مِنَ الَّيْلِ مُظْلِمًاۜ اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَऔर जिन लोगों ने बुराइयाँ कमाईं, तो बुराई का बदला वैसा ही मिलेगा, जैसी बुराई की होगी, और उन पर रूस्वाई छाई हुई होगी, उनको अल्लाह से बचाने वाला कोई न होगा उनके चेहरों पर ऐसा अन्धकार छाया होगा, जैसे अंधेरी रात के टुकड़ों से उन्हें ढाँक दिया गया हो; यही आग वाले हैं, कि उसमें उन्हें हमेशा रहना है।
  28. وَيَوْمَ نَحْشُرُهُمْ جَم۪يعًا ثُمَّ نَقُولُ لِلَّذ۪ينَ اَشْرَكُوا مَكَانَكُمْ اَنْتُمْ وَشُرَكَٓاؤُ۬كُمْۚ فَزَيَّلْنَا بَيْنَهُمْ وَقَالَ شُرَكَٓاؤُ۬هُمْ مَا كُنْتُمْ اِيَّانَا تَعْبُدُونَऔर जिस दिन ‘हम’ उन सब को इकट्ठा करेंगे, फिर उन लोगों से, जिन्होंने शिर्क किया होगा, कहेंगे, ‘‘अपनी जगह ठहरे रहो, तुम भी और तुम्हारे साझीदार भी।’’ फिर ‘हम’ उनके बीच अलगाव पैदा कर देंगे, और उनके ज़रिए ठहराए गये साझीदार कहेंगे, ‘‘तुम हमारी तो इबादत करते नहीं थे।’’
  29. فَكَفٰى بِاللّٰهِ شَه۪يدًا بَيْنَنَا وَبَيْنَكُمْ اِنْ كُنَّا عَنْ عِبَادَتِكُمْ لَغَافِل۪ينَअल्लाह हमारे और तुम्हारे बीच गवाही के लिए काफ़ी है, कि हम तुम्हारी इबादत से बिल्कुल बेख़बर थे।
  30. هُنَالِكَ تَبْلُوا كُلُّ نَفْسٍ مَٓا اَسْلَفَتْ وَرُدُّٓوا اِلَى اللّٰهِ مَوْلٰيهُمُ الْحَقِّ وَضَلَّ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَفْتَرُونَ۟वहाँ हर व्यक्ति अपने पहले के किये हुए कर्मों को जाँच लेगा, और वे अपने सच्चे मालिक के सामने लौटाए जाएँगे, और जो कुछ उन्होंने गढ़ रखा था, सब गुम हो जाएगा।
  31. قُلْ مَنْ يَرْزُقُكُمْ مِنَ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِ اَمَّنْ يَمْلِكُ السَّمْعَ وَالْاَبْصَارَ وَمَنْ يُخْرِجُ الْحَيَّ مِنَ الْمَيِّتِ وَيُخْرِجُ الْمَيِّتَ مِنَ الْحَيِّ وَمَنْ يُدَبِّرُ الْاَمْرَۜ فَسَيَقُولُونَ اللّٰهُۚ فَقُلْ اَفَلَا تَتَّقُونَकह दीजिए, ‘‘तुम्हें आसमान और ज़मीन से रोज़ी कौन देता है? या यह कान और आखें किसके अधिकार में हैं और कौन जानदार को निकालता है बेजान से, और बेजान को निकालता है जानदार से, और कौन यह सारा इन्तिज़ाम चला रहा है?’’ इस पर वे बोल पडं़ेगे ‘‘अल्लाह!’’ तो कहिए फिर तुम क्यों नहीं डरते?’’
  32. فَذٰلِكُمُ اللّٰهُ رَبُّكُمُ الْحَقُّۚ فَمَاذَا بَعْدَ الْحَقِّ اِلَّا الضَّلَالُۚ فَاَنّٰى تُصْرَفُونَतो ‘यही’ अल्लाह तो है तुम्हारा ह़क़ीक़ी (वास्तविक) रब, फिर सच्चाई के खुल जाने के बाद (दूसरी राह चलना) गुमराही के सिवा और क्या रह जाता है? तो तुम किधर (बहके) फिरे जाते हो।
  33. كَذٰلِكَ حَقَّتْ كَلِمَتُ رَبِّكَ عَلَى الَّذ۪ينَ فَسَقُٓوا اَنَّهُمْ لَا يُؤْمِنُونَइसी तरह आप के रब की बात सरकशी करने वालों के ह़क़ में पूरी हो चुकी है कि यह ईमान न लाएँगे।
  34. قُلْ هَلْ مِنْ شُرَكَٓائِكُمْ مَنْ يَبْدَؤُا الْخَلْقَ ثُمَّ يُع۪يدُهُۜ قُلِ اللّٰهُ يَبْدَؤُا الْخَلْقَ ثُمَّ يُع۪يدُهُ فَاَنّٰى تُؤْفَكُونَकह दीजिए ‘‘क्या तुम्हारे ठहराए हुए साझीदारों में कोई ऐसा भी है जो पहली बार मख़्लूक़ (सृष्टि) को पैदा करेगा, फिर वह दोबारा भी पैदा करे?’’ कह दीजिए, ‘‘अल्लाह ही पहली बार पैदा करता है, फिर ‘वही’ दोबारा भी पैदा करेगा; तो तुम कहाँ भट्के चले जा रहे हो?’’
  35. قُلْ هَلْ مِنْ شُرَكَٓائِكُمْ مَنْ يَهْد۪ٓي اِلَى الْحَقِّۜ قُلِ اللّٰهُ يَهْد۪ي لِلْحَقِّۜ اَفَمَنْ يَهْد۪ٓي اِلَى الْحَقِّ اَحَقُّ اَنْ يُتَّبَعَ اَمَّنْ لَا يَهِدّ۪ٓي اِلَّٓا اَنْ يُهْدٰىۚ فَمَا لَكُمْ۠ كَيْفَ تَحْكُمُونَकह दीजिए, ‘‘क्या तुम्हारे ठहराए हुए साझीदारों में कोई ऐसा है जो सच्ची राह दिखा सके?’’ कह दीजिए, ‘‘अल्लाह ही ह़क़ का रास्ता दिखाता है तो फिर जो ह़क़ का रास्ता दिखाए, वह इस लायक़ है कि उसकी पैरवी (अनुसरण) की जाए या वह जो खुद ही राह नहीं पा सकता जब तक दूसरा उसको राह न दिखलाए? तो तुम को क्या हो गया है तुम कैसे फ़ैसला कर रहे हो?’’
  36. وَمَا يَتَّبِعُ اَكْثَرُهُمْ اِلَّا ظَنًّاۜ اِنَّ الظَّنَّ لَا يُغْن۪ي مِنَ الْحَقِّ شَيْـًٔاۜ اِنَّ اللّٰهَ عَل۪يمٌ بِمَا يَفْعَلُونَऔर उनमें से अक्सर तो बस अट्कल पर चलते हैं, बेशक ह़क़ के सामने कुछ भी काम नहीं आ सकता, बेशक वे जो कुछ कर रहे हैं अल्लाह उसको भली- भाँति जानता है।
  37. وَمَا كَانَ هٰذَا الْقُرْاٰنُ اَنْ يُفْتَرٰى مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلٰكِنْ تَصْد۪يقَ الَّذ۪ي بَيْنَ يَدَيْهِ وَتَفْص۪يلَ الْكِتَابِ لَا رَيْبَ ف۪يهِ مِنْ رَبِّ الْعَالَم۪ينَ۠और यह क़ुर्आन ऐसा नहीं है कि अल्लाह के सिवा और कोई अपनी ओर से बना लाए, बल्कि यह तो तस्दीक़ करने वाला है उस (कलाम) की जो इसके पहले से है और उन्हीं किताबों का विस्तार है, जिसमें कोई सन्देह नहीं, यह सारे संसार के ‘रब’ की ओर से है।
  38. اَمْ يَقُولُونَ افْتَرٰيهُۜ قُلْ فَأْتُوا بِسُورَةٍ مِثْلِه۪ وَادْعُوا مَنِ اسْتَطَعْتُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَक्या ये लोग कहते हैं ‘‘उस (रसूल) ने इसको अपनी ओर से गढ़ लिया है?’’ कह दीजिए, ‘‘अगर सच्चे हो तो, तुम एक ही सूरः ऐसी बना लाओ और अल्लाह के सिवा बुला लो, जिसे बुला सकते हो। अगर तुम सच्चे हो।’’
  39. بَلْ كَذَّبُوا بِمَا لَمْ يُح۪يطُوا بِعِلْمِه۪ وَلَمَّا يَأْتِهِمْ تَأْو۪يلُهُۜ كَذٰلِكَ كَذَّبَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الظَّالِم۪ينَबल्कि बात यह है कि उस चीज़ को झुठलाने लगे जिसके इल्म पर ये हावी न हो सके, और अभी इन पर सच्चाई खुलने का मौक़ा ही नहीं आया; इसी तरह उन लोगों ने भी झुठलाया था, जो इनसे पहले थे, फिर देख लो! उन ज़ालिमों का कैसा अंजाम हुआ।
  40. وَمِنْهُمْ مَنْ يُؤْمِنُ بِه۪ وَمِنْهُمْ مَنْ لَا يُؤْمِنُ بِه۪ۜ وَرَبُّكَ اَعْلَمُ بِالْمُفْسِد۪ينَ۟और इनमें से कुछ तो ऐसे हैं कि इस (किताब) पर ईमान ले आते हैं, और इनमें कुछ ऐसे भी हैं, कि ईमान नहीं लाते, और आप का ‘रब’ फ़सादियों को खूब जानता है।
  41. وَاِنْ كَذَّبُوكَ فَقُلْ ل۪ي عَمَل۪ي وَلَكُمْ عَمَلُكُمْۚ اَنْتُمْ بَر۪ٓيؤُ۫نَ مِمَّٓا اَعْمَلُ وَاَنَا۬ بَر۪ٓيءٌ مِمَّا تَعْمَلُونَऔर अगर यह आप को झुठलाएँ, तो कह दीजिए, ‘‘मेरा किया मेरे लिए और तुम्हारा किया तुम्हारे लिए; तुम मेरे काम के ज़िम्मेदार नहीं और मैं तुम्हारे काम का ज़िम्मेदार नहीं हूँ।’’
  42. وَمِنْهُمْ مَنْ يَسْتَمِعُونَ اِلَيْكَۜ اَفَاَنْتَ تُسْمِعُ الصُّمَّ وَلَوْ كَانُوا لَا يَعْقِلُونَऔर इनमें कुछ ऐसे हैं जो आप की ओर कान लगाते हैं, तो क्या आप बहरों को सुना देंगे, जबकि वह कुछ न समझते हों?
  43. وَمِنْهُمْ مَنْ يَنْظُرُ اِلَيْكَۜ اَفَاَنْتَ تَهْدِي الْعُمْيَ وَلَوْ كَانُوا لَا يُبْصِرُونَऔर उनमें से कुछ ऐसे हैं, जो आप की ओर देख रहे हैं, तो क्या आप अन्धों को रास्ता दिखा सकेंगे, चाहे वे कुछ भी न देखते हों?
  44. اِنَّ اللّٰهَ لَا يَظْلِمُ النَّاسَ شَيْـًٔا وَلٰكِنَّ النَّاسَ اَنْفُسَهُمْ يَظْلِمُونَअल्लाह तो लोगों पर ज़रा भी ज़ुल्म नहीं करता, लेकिन लोग खुद ही अपने आप पर ज़ुल्म करते हैं।
  45. وَيَوْمَ يَحْشُرُهُمْ كَاَنْ لَمْ يَلْبَثُٓوا اِلَّا سَاعَةً مِنَ النَّهَارِ يَتَعَارَفُونَ بَيْنَهُمْۜ قَدْ خَسِرَ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِلِقَٓاءِ اللّٰهِ وَمَا كَانُوا مُهْتَد۪ينَऔर जिस दिन ‘वह’ उनको इकट्ठा करेगा तो ऐसा लगेगा जैसे वे (दुनिया में) दिन की एक घड़ी से ज़्यादा भर ठहरे ही नहीं थे, आपस में एक-दूसरे को पहचानेंगे, वे लोग घाटे में पड़ गये, जिन्होंने अल्लाह से मिलने को झुठलाया और रास्ता न पा सके।
  46. وَاِمَّا نُرِيَنَّكَ بَعْضَ الَّذ۪ي نَعِدُهُمْ اَوْ نَتَوَفَّيَنَّكَ فَاِلَيْنَا مَرْجِعُهُمْ ثُمَّ اللّٰهُ شَه۪يدٌ عَلٰى مَا يَفْعَلُونَऔर अगर ‘हम’ आप को कुछ दिखा भी दें जिसका ‘हम’ उनसे वादा कर रहे हैं, या हम आप को वफ़ात (मौत) दे दें, उन्हें तो हमारी ही ओर लौटकर आना है, फिर जो कुछ वे कर रहे हैं उस पर अल्लाह गवाह है।
  47. وَلِكُلِّ اُمَّةٍ رَسُولٌۚ فَاِذَا جَٓاءَ رَسُولُهُمْ قُضِيَ بَيْنَهُمْ بِالْقِسْطِ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर हर उम्मत (समुदाय) के लिए एक रसूल (भेजा) है, फिर जब उनके पास उनका रसूल आ जाता है तो उनके बीच इन्साफ़ के साथ फ़ैसला कर दिया जाता है, और उन पर कुछ ज़ुल्म नहीं किया जाता।
  48. وَيَقُولُونَ مَتٰى هٰذَا الْوَعْدُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर ये कहते हैं, ‘‘अगर तुम सच्चे हो तो यह वादा (अ़ज़ाब का) कब पूरा होगा?’’
  49. قُلْ لَٓا اَمْلِكُ لِنَفْس۪ي ضَرًّا وَلَا نَفْعًا اِلَّا مَا شَٓاءَ اللّٰهُۜ لِكُلِّ اُمَّةٍ اَجَلٌۜ اِذَا جَٓاءَ اَجَلُهُمْ فَلَا يَسْتَأْخِرُونَ سَاعَةً وَلَا يَسْتَقْدِمُونَकह दीजिए, ‘‘मेरा अपना फ़ायदा व नुक़्सान भी मेरे हाथ में नहीं सिवाय इसके कि जो अल्लाह चाहता है, हर उम्मत (समुदाय) के लिए एक समय (निर्धारित) है जब उनका समय आ जाता है तो वे एक घड़ी भी देर नहीं कर सकते और न जल्दी कर सकते हैं।
  50. قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ اَتٰيكُمْ عَذَابُهُ بَيَاتًا اَوْ نَهَارًا مَاذَا يَسْتَعْجِلُ مِنْهُ الْمُجْرِمُونَकह दीजिए, ‘‘यह तो बताओ कि अगर तुम पर अल्लाह का अ़ज़ाब रात को या दिन को आ जाए, तो फिर मुज्रिम किस बात की जल्दी करेंगे;
  51. اَثُمَّ اِذَا مَا وَقَعَ اٰمَنْتُمْ بِه۪ۜ آٰلْـٰٔنَ وَقَدْ كُنْتُمْ بِه۪ تَسْتَعْجِلُونَक्या फिर जब वह आ पड़ेगी, तब ही उसका यक़ीन करोगे? क्या अब! इसी के लिए तो जल्दी मचाया करते थे।
  52. ثُمَّ ق۪يلَ لِلَّذ۪ينَ ظَلَمُوا ذُوقُوا عَذَابَ الْخُلْدِۚ هَلْ تُجْزَوْنَ اِلَّا بِمَا كُنْتُمْ تَكْسِبُونَफिर जिन लोगों ने ज़ुल्म किया, उनसे कहा जाएगा, ‘‘हमेशा-हमेश के लिए अ़ज़ाब का मज़ा चखो जो कुछ तुम किया करते थे तुम उन्हीं (आमाल) का बदला पाओगे।
  53. وَيَسْتَنْبِؤُ۫نَكَ اَحَقٌّ هُوَۜ قُلْ ا۪ي وَرَبّ۪ٓي اِنَّهُ لَحَقٌّ وَمَٓا اَنْتُمْ بِمُعْجِز۪ينَ۟और आपसे पूछते हैं, ‘‘क्या यह (अ़ज़ाब) सच है?’’ कह दीजिए, ‘‘मेरे रब की क़सम! वह बिल्कुल सच है और तुम क़ाबू से बाहर निकल जाने वाले नहीं।’’
  54. وَلَوْ اَنَّ لِكُلِّ نَفْسٍ ظَلَمَتْ مَا فِي الْاَرْضِ لَافْتَدَتْ بِه۪ۜ وَاَسَرُّوا النَّدَامَةَ لَمَّا رَاَوُا الْعَذَابَۚ وَقُضِيَ بَيْنَهُمْ بِالْقِسْطِ وَهُمْ لَا يُظْلَمُونَऔर अगर हर (नाफ़रमान) व्यक्ति के पास वह सब कुछ हो, जो धरती में है, तो वह फ़िदिया (अर्थदण्ड) के रूप में उसे दे डाले, (लेकिन उससे छुट्कारा नहीं) जब वे अ़ज़ाब को देखेंगे नदामत को छिपाएँगे, और उनके बीच इन्साफ़ के साथ फ़ैसला कर दिया जाएगा और उन पर कोई जुल्म न होगा।
  55. اَلَٓا اِنَّ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ اَلَٓا اِنَّ وَعْدَ اللّٰهِ حَقٌّ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَयाद रखो जो कुछ आसमानों और ज़मीन में है, सब अल्लाह ही का है, और याद रखो कि अल्लाह का वादा सच्चा है लेकिन अकसर लोग नहीं जानते;
  56. هُوَ يُحْي۪ وَيُم۪يتُ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَ‘वही’ जिलाता और मारता है और ‘उसी’ की ओर तुम ‘सब’ को लौट कर जाना है।
  57. يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ قَدْ جَٓاءَتْكُمْ مَوْعِظَةٌ مِنْ رَبِّكُمْ وَشِفَٓاءٌ لِمَا فِي الصُّدُورِ وَهُدًى وَرَحْمَةٌ لِلْمُؤْمِن۪ينَऐ लोगो! तुम्हारे पास तुम्हारे ‘रब’ की ओर से नसीह़त (उपदेश), और दिलों के बीमारियों की शिफ़ा और ईमान वालों के लिए हिदायत और रह़मत आ चुकी है।
  58. قُلْ بِفَضْلِ اللّٰهِ وَبِرَحْمَتِه۪ فَبِذٰلِكَ فَلْيَفْرَحُواۜ هُوَ خَيْرٌ مِمَّا يَجْمَعُونَकह दीजिए, ‘‘यह (क़ुर्आन) अल्लाह की मेहरबानी और उसकी रह़मत से नाज़िल हुआ है, और लोगों को चाहिए कि इसको पाकर खुश हों, यह उस से कहीं बेहतर है जिसको यह जमा करने में लगे हैं,’’
  59. قُلْ اَرَاَيْتُمْ مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ لَكُمْ مِنْ رِزْقٍ فَجَعَلْتُمْ مِنْهُ حَرَامًا وَحَلَالًاۜ قُلْ آٰللّٰهُ اَذِنَ لَكُمْ اَمْ عَلَى اللّٰهِ تَفْتَرُونَकह दीजिए ‘‘ क्या तुम लोगों ने यह भी देखा है कि जो रोज़ी अल्लाह ने तुम्हारे लिए उतारी है उसमें से तुमने खुद ही (कुछ को) ह़राम और (कुछ को) ह़लाल ठहरा लिया है?’’ कह दीजिए, ‘‘क्या अल्लाह ने तुम्हें इसकी इजाज़त दी है या तुम अल्लाह पर झूठ गढ़ कर थोप रहे हो?’’
  60. وَمَا ظَنُّ الَّذ۪ينَ يَفْتَرُونَ عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ اِنَّ اللّٰهَ لَذُو فَضْلٍ عَلَى النَّاسِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَشْكُرُونَ۟और जो लोग झूठ गढ़ कर उसे अल्लाह पर थोपते हैं वे क़ियामत के दिन के विषय में क्या समझ रखे हैं? बेशक अल्लाह तो लोगों पर बड़ा फज़्ल करने वाला है लेकिन उनमें अक्सर लोग नाशुक्रे हैं।
  61. وَمَا تَكُونُ ف۪ي شَأْنٍ وَمَا تَتْلُوا مِنْهُ مِنْ قُرْاٰنٍ وَلَا تَعْمَلُونَ مِنْ عَمَلٍ اِلَّا كُنَّا عَلَيْكُمْ شُهُودًا اِذْ تُف۪يضُونَ ف۪يهِۜ وَمَا يَعْزُبُ عَنْ رَبِّكَ مِنْ مِثْقَالِ ذَرَّةٍ فِي الْاَرْضِ وَلَا فِي السَّمَٓاءِ وَلَٓا اَصْغَرَ مِنْ ذٰلِكَ وَلَٓا اَكْبَرَ اِلَّا ف۪ي كِتَابٍ مُب۪ينٍऔर तुम जिस ह़ाल में भी होते हो, और क़ुर्आन में से जो कुछ भी पढ़ते हो, और तुम लोग जो काम भी करते हो, ‘हम’ तुम्हें देख रहे होते हैं, जब तुम उसमें लगे रहते हो, और तुम्हारे रब से ज़र्रा (कण) भर भी कोई चीज़ छिपी नहीं है, न धरती में, और न आसमान में; और न उससे छोटी और न बड़ी कोई चीज़ ऐसी है, जो एक स्पष्ट किताब में मौजूद न हो।
  62. اَلَٓا اِنَّ اَوْلِيَٓاءَ اللّٰهِ لَا خَوْفٌ عَلَيْهِمْ وَلَا هُمْ يَحْزَنُونَۚसुनो, अल्लाह के दोस्तों को न तो कोई डर होगा और न वे ग़मगीन होंगे;
  63. اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَكَانُوا يَتَّقُونَۜजो लोग ईमान लाए और परहेज़गारी अपनाते रहे।;
  64. لَهُمُ الْبُشْرٰى فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَفِي الْاٰخِرَةِۜ لَا تَبْد۪يلَ لِكَلِمَاتِ اللّٰهِۜ ذٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُۜउनके लिए दुनिया की ज़िन्दगी में खुशख़बरी है, और आख़िरत में भी, अल्लाह की बातें बदला नहीं करतीं- यही बड़ी कामियाबी है।
  65. وَلَا يَحْزُنْكَ قَوْلُهُمْۢ اِنَّ الْعِزَّةَ لِلّٰهِ جَم۪يعًاۜ هُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُऔर उन लोगों (काफ़िरों) की बातें आप को दुखी न करें, इज्ज़त (प्रभुत्व) सब अल्लाह ही के लिए है, ‘वह’ सुनता, जानता है।
  66. اَلَٓا اِنَّ لِلّٰهِ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَمَنْ فِي الْاَرْضِۜ وَمَا يَتَّبِعُ الَّذ۪ينَ يَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ شُرَكَٓاءَۜ اِنْ يَتَّبِعُونَ اِلَّا الظَّنَّ وَاِنْ هُمْ اِلَّا يَخْرُصُونَजान लो! कि जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है, सब अल्लाह ही का है और जो अल्लाह को छोड़ कर दूसरे साझीदारों को पुकारते हैं, वे किसी के पीछे नहीं चलते वे तो केवल ज़न्न (अट्कल) पर चलते हैं और केवल अट्कलें दौड़ाते हैं।
  67. هُوَ الَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الَّيْلَ لِتَسْكُنُوا ف۪يهِ وَالنَّهَارَ مُبْصِرًاۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَسْمَعُونَ‘वही’ तो है जिसने तुम्हारे लिए रात बनाई ताकि तुम उसमें आराम करो, और दिन को प्रकाशमान बनाया? बेशक इनमें उन लोगों के लिए निशानियाँ हैं जो सुनते हैं।
  68. قَالُوا اتَّخَذَ اللّٰهُ وَلَدًا سُبْحَانَهُۜ هُوَ الْغَنِيُّۜ لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ اِنْ عِنْدَكُمْ مِنْ سُلْطَانٍ بِهٰذَاۜ اَتَقُولُونَ عَلَى اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَकहते हैं, ‘‘अल्लाह ने बेटा बना रखा है’’ उसकी ज़ात पाक और बेनियाज़ (निस्पृह) है, जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ ज़मीन में है, सब ‘उसी’ का है तुम्हारे पास इसकी कोई दलील नहीं, क्या तुम अल्लाह के बारे में ऐसी बातें कहते हो, जिसकी तुम्हें जानकारी नहीं?
  69. قُلْ اِنَّ الَّذ۪ينَ يَفْتَرُونَ عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَ لَا يُفْلِحُونَۜकह दीजिए, ‘‘जो लोग अल्लाह पर झूठी बातें गढ़ते हैं वे कामियाब नहीं होते।’’
  70. مَتَاعٌ فِي الدُّنْيَا ثُمَّ اِلَيْنَا مَرْجِعُهُمْ ثُمَّ نُذ۪يقُهُمُ الْعَذَابَ الشَّد۪يدَ بِمَا كَانُوا يَكْفُرُونَ۟यह तो दुनिया का सुख है फिर ‘हमारी’ ही ओर उन्हें लौट कर आना है, फिर जो इन्कार वे किया करते थे उसके बदले में ‘हम’ उन्हें सख़्त अ़ज़ाब का मज़ा चखाएँगे।
  71. وَاتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَاَ نُوحٍۢ اِذْ قَالَ لِقَوْمِه۪ يَا قَوْمِ اِنْ كَانَ كَبُرَ عَلَيْكُمْ مَقَام۪ي وَتَذْك۪ير۪ي بِاٰيَاتِ اللّٰهِ فَعَلَى اللّٰهِ تَوَكَّلْتُ فَاَجْمِعُٓوا اَمْرَكُمْ وَشُرَكَٓاءَكُمْ ثُمَّ لَا يَكُنْ اَمْرُكُمْ عَلَيْكُمْ غُمَّةً ثُمَّ اقْضُٓوا اِلَيَّ وَلَا تُنْظِرُونِऔर उनको ‘नूह़’ का ह़ाल पढ़ कर सुनाइए, जबकि उन्होंने अपनी क़ौम से कहा था, ऐ मेरी क़ौम! अगर तुमको मेरा रहना और अल्लाह की आयतें पढ़कर समझाना नागवार गुज़रता हो तो मेरा भरोसा तो अल्लाह पर है; तुम अपने साझीदारों के साथ मिलकर एक काम तय कर लो और वह तुम्हारी तमाम जमाअ़त से भी छिपा न रहे फिर मेरे साथ जो कुछ करना है कर डालो और मुझे मोह़लत न दो।’’
  72. فَاِنْ تَوَلَّيْتُمْ فَمَا سَاَلْتُكُمْ مِنْ اَجْرٍۜ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلَى اللّٰهِۙ وَاُمِرْتُ اَنْ اَكُونَ مِنَ الْمُسْلِم۪ينَतो अगर तुम मुँह फेरोगे, तो मैंने तुमसे कोई बदला नहीं मांगा, मेरा बदला तो बस अल्लाह ही के ज़िम्मे है, और मुझे हुक्म हुआ है, कि मैं मुस्लिम (फरमाँबरदार) रहूँ।
  73. فَكَذَّبُوهُ فَنَجَّيْنَاهُ وَمَنْ مَعَهُ فِي الْفُلْكِ وَجَعَلْنَاهُمْ خَلَٓائِفَ وَاَغْرَقْنَا الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَاۚ فَانْظُرْ كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الْمُنْذَر۪ينَतो उन लोगों ने उसे झुठला दिया, फिर ‘हमने’ उन्हें और उन लोगों को, जो उनके साथ नौका में थे, सब को बचा लिया और उन्हें ख़लीफ़ा (उत्तराधिकारी) बनाया; और उन लोगों को डुबो दिया जिन्होंने ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया था, तो (देख लो!) जिन्हें सचेत किया गया था उनका क्या अंजाम हुआ?
  74. ثُمَّ بَعَثْنَا مِنْ بَعْدِه۪ رُسُلًا اِلٰى قَوْمِهِمْ فَجَٓاؤُ۫هُمْ بِالْبَيِّنَاتِ فَمَا كَانُوا لِيُؤْمِنُوا بِمَا كَذَّبُوا بِه۪ مِنْ قَبْلُۜ كَذٰلِكَ نَطْبَعُ عَلٰى قُلُوبِ الْمُعْتَد۪ينَफिर उसके बाद कितने ही रसूल उनकी क़ौम की ओर भेजे, और वे उनके पास स्पष्ट निशानियाँ लेकर आए; मगर वे लोग ऐसे न थे कि जिसको पहले झुठला चुके हों उसे मानते, इसी तरह ‘हम’ ज़्यादती करने वालों के दिलों पर मुहर लगा देते हैं।
  75. ثُمَّ بَعَثْنَا مِنْ بَعْدِهِمْ مُوسٰى وَهٰرُونَ اِلٰى فِرْعَوْنَ وَمَلَا۬ئِه۪ بِاٰيَاتِنَا فَاسْتَكْبَرُوا وَكَانُوا قَوْمًا مُجْرِم۪ينَफिर उनके बाद ‘हमने’ मूसा और हारून को अपनी निशानियाँ दे कर फिरअ़ौन और उसके सरदारों की ओर भेजा तो उन्होंने घमंड किया और वे थे ही मुज्रिम लोग,
  76. فَلَمَّا جَٓاءَهُمُ الْحَقُّ مِنْ عِنْدِنَا قَالُٓوا اِنَّ هٰذَا لَسِحْرٌ مُب۪ينٌफिर जब उनके पास हमारी ओर से सच बात पहुँची, तो वह कहने लगे कि यह तो खुला जादू है।
  77. قَالَ مُوسٰٓى اَتَقُولُونَ لِلْحَقِّ لَمَّا جَٓاءَكُمْۜ اَسِحْرٌ هٰذَاۜ وَلَا يُفْلِحُ السَّاحِرُونَमूसा ने कहा, ‘‘क्या तुम ह़क़ के बारे में ऐसा कहते हो जबकि यह तुम्हारे सामने आ गया है, क्या यह कोई जादू है? और जादूगर तो कामियाब नहीं हुआ करते।’’
  78. قَالُٓوا اَجِئْتَنَا لِتَلْفِتَنَا عَمَّا وَجَدْنَا عَلَيْهِ اٰبَٓاءَنَا وَتَكُونَ لَكُمَا الْكِبْرِيَٓاءُ فِي الْاَرْضِۜ وَمَا نَحْنُ لَكُمَا بِمُؤْمِن۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘क्या ‘तू’ हमारे पास इसलिए आया है कि हमें उस चीज़ से हटा दे, जिस पर हमने अपने बाप-दादा को पाया है, और धरती में तुम दोनों की बड़ाई स्थापित हो जाए, और हम तो तुम पर ईमान लाने वाले नहीं।’’
  79. وَقَالَ فِرْعَوْنُ ائْتُون۪ي بِكُلِّ سَاحِرٍ عَل۪يمٍऔर फ़िरअ़ौन ने कहा, ‘‘लाओ मेरे पास हर माहिर जादूगर को।’’
  80. فَلَمَّا جَٓاءَ السَّحَرَةُ قَالَ لَهُمْ مُوسٰٓى اَلْقُوا مَٓا اَنْتُمْ مُلْقُونَतो जब जादूगर आ गये, तो मूसा ने कहा, ‘‘जो कुछ तुम्हें डालना है डालो।’’
  81. فَلَمَّٓا اَلْقَوْا قَالَ مُوسٰى مَا جِئْتُمْ بِهِ السِّحْرُۜ اِنَّ اللّٰهَ سَيُبْطِلُهُۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُصْلِحُ عَمَلَ الْمُفْسِد۪ينَजब उन्होंने (रस्सियाँ) डाल दिया, तो मूसा बोले, ‘‘तुम जो कुछ लाए हो जादू है, अल्लाह अभी उसे मलया मेट किये देता है, अल्लाह बिगाड़ पैदा करने वालों के काम को नहीं बनाता;
  82. وَيُحِقُّ اللّٰهُ الْحَقَّ بِكَلِمَاتِه۪ وَلَوْ كَرِهَ الْمُجْرِمُونَ۟और अल्लाह अपने हुक्म से सच को सच ही कर देगा, और चाहे गुनहगार बुरा ही मानें।’’
  83. فَمَٓا اٰمَنَ لِمُوسٰٓى اِلَّا ذُرِّيَّةٌ مِنْ قَوْمِه۪ عَلٰى خَوْفٍ مِنْ فِرْعَوْنَ وَمَلَا۬ئِهِمْ اَنْ يَفْتِنَهُمْۜ وَاِنَّ فِرْعَوْنَ لَعَالٍ فِي الْاَرْضِۚ وَاِنَّهُ لَمِنَ الْمُسْرِف۪ينَतो ‘मूसा’ की बात उसकी क़ौम के लोगों में से बस कुछ ही लोगों ने मानी ‘फिरअ़ौन’ और उनके अपने सरदारों के भय से कि कहीं उन्हें किसी फ़ित्नों में न डाल दे; और फ़िरअ़ौन था भी धरती पर बहुत सर उठाए हुए, और वह ह़द से आगे बढ़ गया था।
  84. وَقَالَ مُوسٰى يَا قَوْمِ اِنْ كُنْتُمْ اٰمَنْتُمْ بِاللّٰهِ فَعَلَيْهِ تَوَكَّلُٓوا اِنْ كُنْتُمْ مُسْلِم۪ينَऔर मूसा ने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! अगर तुम अल्लाह पर ईमान लाए हो, तो ‘उस’ पर भरोसा करो अगर तुम फ़रमाँबरदार हो।’’
  85. فَقَالُوا عَلَى اللّٰهِ تَوَكَّلْنَاۚ رَبَّنَا لَا تَجْعَلْنَا فِتْنَةً لِلْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَۙतो बोले, ‘हमने अल्लाह पर भरोसा किया, हमारे रब ‘तू’ हमें ज़ालिमों के हाथों आज़्माइश में न डाल;
  86. وَنَجِّنَا بِرَحْمَتِكَ مِنَ الْقَوْمِ الْكَافِر۪ينَऔर अपनी रह़मत से हमें काफ़िरों की क़ौम से छुट्कारा दिला।’’
  87. وَاَوْحَيْنَٓا اِلٰى مُوسٰى وَاَخ۪يهِ اَنْ تَبَوَّاٰ لِقَوْمِكُمَا بِمِصْرَ بُيُوتًا وَاجْعَلُوا بُيُوتَكُمْ قِبْلَةً وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَۜ وَبَشِّرِ الْمُؤْمِن۪ينَऔर ‘हमने’ मूसा और उसके भाई की ओर वह़्य की कि ‘‘तुम दोनों अपने लोगों के लिए मिस्र में घर बनाओ, और अपने घरों को क़िब्ला ठहराओे, और नमाज़ क़ायम करो, और ईमान वालों को ख़ुशख़बरी दे दो।’’
  88. وَقَالَ مُوسٰى رَبَّنَٓا اِنَّكَ اٰتَيْتَ فِرْعَوْنَ وَمَلَاَهُ ز۪ينَةً وَاَمْوَالًا فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۙ رَبَّنَا لِيُضِلُّوا عَنْ سَب۪يلِكَۚ رَبَّنَا اطْمِسْ عَلٰٓى اَمْوَالِهِمْ وَاشْدُدْ عَلٰى قُلُوبِهِمْ فَلَا يُؤْمِنُوا حَتّٰى يَرَوُا الْعَذَابَ الْاَل۪يمَऔर मूसा ने कहा, ‘‘हमारे रब ‘तूने’ फ़िरअ़ौन और उसके सरदारों को दुनिया की ज़िन्दगी में साज़ व सामान (वैभव प्रतिष्ठा) एवं धन-दौलत प्रदान किया, ऐ हमारे रब! यह इसलिए कि तेरी राह से भट्काएँ, ऐ हमारे रब! इनके माल को नष्ट कर दे और इनके दिलों को कठोर कर कि वे ईमान न लाएँ, यहां तक कि दर्दनाक अ़ज़ाब देख लें।’’
  89. قَالَ قَدْ اُج۪يبَتْ دَعْوَتُكُمَا فَاسْتَق۪يمَا وَلَا تَتَّبِعَٓانِّ سَب۪يلَ الَّذ۪ينَ لَا يَعْلَمُونَफ़रमाया, ‘‘तुम दोनों की दुअ़ा क़ुबूल हो गयी, तो तुम दोनों जमे रहना और उन की राह पर हरगिज़ न चलना, जो बे अक़्ल है।’’
  90. وَجَاوَزْنَا بِبَن۪ٓي إِسْرَٓاء۪يلَ الْبَحْرَ فَاَتْبَعَهُمْ فِرْعَوْنُ وَجُنُودُهُ بَغْيًا وَعَدْوًاۜ حَتّٰٓى اِذَٓا اَدْرَكَهُ الْغَرَقُۙ قَالَ اٰمَنْتُ اَنَّهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا الَّذ۪ٓي اٰمَنَتْ بِه۪ بَنُٓوا اِسْرَٓاء۪يلَ وَاَنَا۬ مِنَ الْمُسْلِم۪ينَऔर ‘हमने’ बनी इस्राईल को समुद्र पार करा दिया, तो फ़िरअ़ौन और उसकी सेनाओं ने सरकशी और ज़्यादती के साथ उनका पीछा किया, यहाँ तक कि जब वह डूबने लगा तो पुकार उठा, ‘‘मैं ईमान लाता हूँ, कि उसके सिवा कोई मअ़बूद नहीं’’ जिस पर बनी इस्राईल ईमान ले आए हैं और मैं मुस्लिमों (आज्ञाकारियों) में हूँ।
  91. آٰلْـٰٔنَ وَقَدْ عَصَيْتَ قَبْلُ وَكُنْتَ مِنَ الْمُفْسِد۪ينَ‘‘क्या अब? हालाँकि इससे पहले तू तो सरकशी ही करता रहा और फ़सादियों में शामिल रहा,
  92. فَالْيَوْمَ نُنَجّ۪يكَ بِبَدَنِكَ لِتَكُونَ لِمَنْ خَلْفَكَ اٰيَةًۜ وَاِنَّ كَث۪يرًا مِنَ النَّاسِ عَنْ اٰيَاتِنَا لَغَافِلُونَ۟तो आज हम तेरे शरीर को बचा लेंगे, ताकि तू बाद वालों के लिए निशानी हो जाए, और बहुत से लोग तो ‘हमारी’ निशानियों से ग़ाफ़िल हैं।’’
  93. وَلَقَدْ بَوَّأْنَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ مُبَوَّاَ صِدْقٍ وَرَزَقْنَاهُمْ مِنَ الطَّيِّبَاتِۚ فَمَا اخْتَلَفُوا حَتّٰى جَٓاءَهُمُ الْعِلْمُۜ اِنَّ رَبَّكَ يَقْض۪ي بَيْنَهُمْ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ ف۪يمَا كَانُوا ف۪يهِ يَخْتَلِفُونَऔर ‘हमने’ बनी इस्राईल को बहुत अच्छा ठिकाना दिया और पाक चीज़ों का रिज़्क़ अ़ता किया, फिर उन्होंने मतभेद किया यहाँ तक कि उनके पास इल्म आ चुका; बेशक आप का रब क़ियामत के दिन उनके बीच, उस चीज़ का फ़ैसला कर देगा जिसमें वे मतभेद करते रहे।
  94. فَاِنْ كُنْتَ ف۪ي شَكٍّ مِمَّٓا اَنْزَلْنَٓا اِلَيْكَ فَسْـَٔلِ الَّذ۪ينَ يَقْرَؤُ۫نَ الْكِتَابَ مِنْ قَبْلِكَۚ لَقَدْ جَٓاءَكَ الْحَقُّ مِنْ رَبِّكَ فَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الْمُمْتَر۪ينَۙतो अगर तुम्हें उस चीज़ के बारे में कोई सन्देह हो, जो ‘हमने’ तुम्हारी ओर नाज़िल की हैं, तो उनसे पूछ लो, जो तुमसे पहले से किताबें पढ़ते हैं, तुम्हारे पास तो तुम्हारे रब की ओर से ह़क़ (सत्य) आ चुका है, तो तुम हरगिज़ सन्देह करने वालों में न होना।
  95. وَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِ فَتَكُونَ مِنَ الْخَاسِر۪ينَऔर न उन लोगों में शामिल होना जिन्होंने अल्लाह की आयतों को झुठलाया, वरना तुम घाटे में पड़ कर रहोगे।
  96. اِنَّ الَّذ۪ينَ حَقَّتْ عَلَيْهِمْ كَلِمَتُ رَبِّكَ لَا يُؤْمِنُونَۙजिन लोगों के बारे में तुम्हारे रब की बात सच्ची होकर रही, वे ईमान नहीं लाएँगे;
  97. وَلَوْ جَٓاءَتْهُمْ كُلُّ اٰيَةٍ حَتّٰى يَرَوُا الْعَذَابَ الْاَل۪يمَऔर चाहे सारी निशानियाँ उनके पास आ जाएँ (ईमान न लाएँगे); यहाँ तक कि वे दर्दनाक अ़ज़ाब देख लें।
  98. فَلَوْلَا كَانَتْ قَرْيَةٌ اٰمَنَتْ فَنَفَعَهَٓا ا۪يمَانُهَٓا اِلَّا قَوْمَ يُونُسَۜ لَمَّٓا اٰمَنُوا كَشَفْنَا عَنْهُمْ عَذَابَ الْخِزْيِ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَمَتَّعْنَاهُمْ اِلٰى ح۪ينٍतो ऐसी कोई बस्ती क्यों न हुई, कि ईमान लाती तो उसका ईमान लाना उसके लिए फ़ायदा पहुँचाता? सिवाय यूनुस की क़ौम के; जब ईमान लाई तो ‘हमने’ उन पर से रूस्वाई के अ़ज़ाब को दुनियावी ज़िन्दगी में दूर कर दिया, और एक मुद्दत (अवधि) तक फ़ायदा उठाने का मौक़ा दिया।
  99. وَلَوْ شَٓاءَ رَبُّكَ لَاٰمَنَ مَنْ فِي الْاَرْضِ كُلُّهُمْ جَم۪يعًاۜ اَفَاَنْتَ تُكْرِهُ النَّاسَ حَتّٰى يَكُونُوا مُؤْمِن۪ينَऔर अगर तुम्हारा रब चाहता तो धरती के ऊपर जितने लोग हैं सब के सब ईमान ले आते, तो क्या तुम लोगों पर ज़बर्दस्ती करना चाहते हो कि वे ईमान वाले हो जाएँ?
  100. وَمَا كَانَ لِنَفْسٍ اَنْ تُؤْمِنَ اِلَّا بِاِذْنِ اللّٰهِۜ وَيَجْعَلُ الرِّجْسَ عَلَى الَّذ۪ينَ لَا يَعْقِلُونَऔर किसी व्यक्ति के लिए यह सम्भव नहीं, कि अल्लाह की इजाज़त के बिना ईमान ले आए, और उन लोगों पर गन्दगी डाल देता है जो अक़्ल से काम नहीं लेते।
  101. قُلِ انْظُرُوا مَاذَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَمَا تُغْنِي الْاٰيَاتُ وَالنُّذُرُ عَنْ قَوْمٍ لَا يُؤْمِنُونَकह दीजिए, ‘‘ देखो! क्या-क्या चीज़ें आसमानों और ज़मीन में हैं? और निशानियाँ, और चेतावनियाँ उनके कुछ काम नहीं आतीं, जो ईमान न लाना चाहें।
  102. فَهَلْ يَنْتَظِرُونَ اِلَّا مِثْلَ اَيَّامِ الَّذ۪ينَ خَلَوْا مِنْ قَبْلِهِمْۜ قُلْ فَانْتَظِرُٓوا اِنّ۪ي مَعَكُمْ مِنَ الْمُنْتَظِر۪ينَतो क्या वैसे ही दिनों के इन्तिज़ार में हैं, जैसे कि इनसे पहले के लोगों पर आ चुके हैं, कह दीजिए, ‘‘तुम भी इन्तिज़ार करो मैं भी तुम्हारे साथ इन्तिज़ार करता हूँ।’’
  103. ثُمَّ نُنَجّ۪ي رُسُلَنَا وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا كَذٰلِكَۚ حَقًّا عَلَيْنَا نُنْجِ الْمُؤْمِن۪ينَ۟फिर ‘हम’ अपने रसूलों को बचा लेते हैं, और जो ईमान ले आए; इसी तरह ‘हम पर यह ह़क़ है कि ईमान वालों को बचा लें।
  104. قُلْ يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ اِنْ كُنْتُمْ ف۪ي شَكٍّ مِنْ د۪ين۪ي فَلَٓا اَعْبُدُ الَّذ۪ينَ تَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ وَلٰكِنْ اَعْبُدُ اللّٰهَ الَّذ۪ي يَتَوَفّٰيكُمْۚ وَاُمِرْتُ اَنْ اَكُونَ مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَۙकह दीजिए, ‘‘ऐ लोगो, ‘‘अगर तुम मेरे धर्म के सम्बन्ध में किसी सन्देह में हो तो (जान लो कि) मैं उनकी इबादत नहीं करता जिनकी तुम अल्लाह के सिवा इबादत करते हो, बल्कि मैं अल्लाह की इबादत करता हूँ, जो तुम्हें मौत देता है, और मुझे हुक्म दिया गया है कि मैं ईमान लाने वालों में से हो जाऊँ;
  105. وَاَنْ اَقِمْ وَجْهَكَ لِلدّ۪ينِ حَن۪يفًاۚ وَلَا تَكُونَنَّ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَऔर यह कि हर ओर से यकसू (एकाग्र) हो कर, अपना रूख इस धर्म की ओर कर लो, और हरगिज़ मुश्रिकों में न होना;
  106. وَلَا تَدْعُ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مَا لَا يَنْفَعُكَ وَلَا يَضُرُّكَۚ فَاِنْ فَعَلْتَ فَاِنَّكَ اِذًا مِنَ الظَّالِم۪ينَऔर अल्लाह के सिवा किसी और को न पुकारना जो न तुम्हें फायदा पहुँचा सकते हैं और न नुक़्सान, अगर तुम ऐसा करोगे तो ज़ालिमों में से हो जाओगे;
  107. وَاِنْ يَمْسَسْكَ اللّٰهُ بِضُرٍّ فَلَا كَاشِفَ لَهُٓ اِلَّا هُوَۚ وَاِنْ يُرِدْكَ بِخَيْرٍ فَلَا رَٓادَّ لِفَضْلِه۪ۜ يُص۪يبُ بِه۪ مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ۜ وَهُوَ الْغَفُورُ الرَّح۪يمُऔर अगर अल्लाह तुम्हें किसी मुसीबत में डाल दे, तो उसके सिवा कोई उसे दूर करने वाला नहीं, और अगर ‘वह’ तुम्हारे लिए किसी भलाई का इरादा कर ले तो कोई ‘उसके’ फज़्ल को रोकने वाला नहीं, वह अपने बन्दों में से जिसे चाहता है (फ़ायदा) पहुँचाता है, और ‘वह’ माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
  108. قُلْ يَٓا اَيُّهَا النَّاسُ قَدْ جَٓاءَكُمُ الْحَقُّ مِنْ رَبِّكُمْۚ فَمَنِ اهْتَدٰى فَاِنَّمَا يَهْتَد۪ي لِنَفْسِه۪ۚ وَمَنْ ضَلَّ فَاِنَّمَا يَضِلُّ عَلَيْهَاۚ وَمَٓا اَنَا۬ عَلَيْكُمْ بِوَك۪يلٍۜकह दीजिए, ‘‘ऐ लोगो! तुम्हारे रब की ओर से तुम्हारे पास ह़क़ आ गया है, तो अब जो कोई राह पर आएगा, तो वह अपने लिए ही आएगा, और जो कोई गुमराह (पथभ्रष्ट) होगा तो वह अपने ही लिए गुमराह होगा, और मैं तुम्हारा वकील (ज़िम्मेदार) नहीं हूँ।’’
  109. وَاتَّبِعْ مَا يُوحٰٓى اِلَيْكَ وَاصْبِرْ حَتّٰى يَحْكُمَ اللّٰهُۚ وَهُوَ خَيْرُ الْحَاكِم۪ينَऔर जो कुछ तुम पर वह़्य (सन्देश) की जा रही है उसकी पैरवी करो और सब्र से काम लो! यहाँ तक कि अल्लाह फ़ैसला कर दे और ‘वह’ सबसे बेहतर फ़ैसला करने वाला है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet