Can Damlaları

सूरह 11: Hud

  1. الٓرٰ۠ كِتَابٌ اُحْكِمَتْ اٰيَاتُهُ ثُمَّ فُصِّلَتْ مِنْ لَدُنْ حَك۪يمٍ خَب۪يرٍۙअलिफ़्- लाम्- रा, यह वह किताब है जिसकी आयतें सुदृढ़ (पक्की) हैं, फिर विस्तार पूर्वक बयान हुई हैं,ह़कीम व ख़बीर अल्लाह की ओर से,
  2. اَلَّا تَعْبُدُٓوا اِلَّا اللّٰهَۜ اِنَّن۪ي لَكُمْ مِنْهُ نَذ۪يرٌ وَبَش۪يرٌۙयह कि तुम अल्लाह के सिवा किसी की इबादत न करो, मैं तो उसकी ओर से तुम्हें सचेत करने वाला और खुश-ख़बरी देने वाला हूँ।
  3. وَاَنِ اسْتَغْفِرُوا رَبَّكُمْ ثُمَّ تُوبُٓوا اِلَيْهِ يُمَتِّعْكُمْ مَتَاعًا حَسَنًا اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّى وَيُؤْتِ كُلَّ ذ۪ي فَضْلٍ فَضْلَهُۜ وَاِنْ تَوَلَّوْا فَاِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ كَب۪يرٍऔर यह कि ‘‘अपने रब से तौबः करो और ‘उसकी’ ओर पलट आओ, ‘वह’ तुम को एक निश्चित अवधि तक अच्छी जीवन सामग्री देगा, और बढ़-चढ़ कर अ़मल करने वालों पर अपना अधिक फज़्ल (अनुग्रह) करेगा; किन्तु अगर तुम मुंह फेरते हो, तो मुझे तुम्हारे बारे में एक बड़े दिन के अ़ज़ाब का डर है।
  4. اِلَى اللّٰهِ مَرْجِعُكُمْۚ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌतुम्हें अल्लाह ही की ओर पलटना है, और ‘उसे’ हर चीज़ पर क़ुदरत (सामर्थ्य) है।’’
  5. اَلَٓا اِنَّهُمْ يَثْنُونَ صُدُورَهُمْ لِيَسْتَخْفُوا مِنْهُۜ اَلَا ح۪ينَ يَسْتَغْشُونَ ثِيَابَهُمْۙ يَعْلَمُ مَا يُسِرُّونَ وَمَا يُعْلِنُونَۚ اِنَّهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِसुनो! ये अपने सीनों को दोहरा करते हैं, ताकि उससे छिपें, याद रखो! जब यह अपने कपड़े से स्वयं को ढ़ाँप लेते हैं, ‘वह’ जानता है, वह भी जो वे छिपाते हैं और उसको भी जो वे ज़ाहिर करते हैं, बेशक ‘वह’ तो सीनों के भेदों को भी खूब जानता है।
  6. وَمَا مِنْ دَٓابَّةٍ فِي الْاَرْضِ اِلَّا عَلَى اللّٰهِ رِزْقُهَا وَيَعْلَمُ مُسْتَقَرَّهَا وَمُسْتَوْدَعَهَاۜ كُلٌّ ف۪ي كِتَابٍ مُب۪ينٍऔर ज़मीन पर कोई चलने-फिरने वाला (जानदार) ऐसा नहीं, जिसकी रोज़ी अल्लाह के ज़िम्मे न हो, ‘वह’ उसके ठहरने की जगह को भी जानता है और उस जगह को भी जहाँ वह सौंप दिया जाता है, यह सब कुछ एक स्पष्ट किताब में (लिखा) है।
  7. وَهُوَ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ ف۪ي سِتَّةِ اَيَّامٍ وَكَانَ عَرْشُهُ عَلَى الْمَٓاءِ لِيَبْلُوَكُمْ اَيُّكُمْ اَحْسَنُ عَمَلًاۜ وَلَئِنْ قُلْتَ اِنَّكُمْ مَبْعُوثُونَ مِنْ بَعْدِ الْمَوْتِ لَيَقُولَنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اِنْ هٰذَٓا اِلَّا سِحْرٌ مُب۪ينٌऔर ‘वही’ तो है, जिसने आसमानों और ज़मीन को छः दिनों में पैदा किया, और उसका अर्श (सिंहासन) पानी पर था; ताकि तुम्हें आज़्माए; कि कौन कर्म में बेहतर है? और अगर तुम कहते हो कि ‘‘मरने के बाद तुम लोग उठाए जाओगे,’’ तो काफ़िर बोल उठते हैं, ‘‘यह तो खुली जादूगरी है।’’
  8. وَلَئِنْ اَخَّرْنَا عَنْهُمُ الْعَذَابَ اِلٰٓى اُمَّةٍ مَعْدُودَةٍ لَيَقُولُنَّ مَا يَحْبِسُهُۜ اَلَا يَوْمَ يَأْت۪يهِمْ لَيْسَ مَصْرُوفًا عَنْهُمْ وَحَاقَ بِهِمْ مَا كَانُوا بِه۪ يَسْتَهْزِؤُ۫نَ۟और अगर ‘हम’ एक निश्चित अवधि तक अ़ज़ाब को पीछे कर देते हैं, तो वे कहने लगते हैं, ‘‘आख़िर क्या चीज़ है जो इसे रोक रही है?’’ सुन लो! जिस दिन वह उन पर आ पड़ेगा तो फिर टाला न जा सकेगा, और जिस अ़ज़ाब का वे मज़ाक़ उड़ा रहे हैं वही उनको आ घेरेगा।
  9. وَلَئِنْ اَذَقْنَا الْاِنْسَانَ مِنَّا رَحْمَةً ثُمَّ نَزَعْنَاهَا مِنْهُۚ اِنَّهُ لَيَؤُ۫سٌ كَفُورٌऔर अगर ‘हम’ इन्सान को अपनी रह़मत का मज़ा चखा कर फिर उससे उसको छीन लेते हैं, तो वह निराश, नाशुक्रा हो जाता है।
  10. وَلَئِنْ اَذَقْنَاهُ نَعْمَٓاءَ بَعْدَ ضَرَّٓاءَ مَسَّتْهُ لَيَقُولَنَّ ذَهَبَ السَّيِّـَٔاتُ عَنّ۪يۜ اِنَّهُ لَفَرِحٌ فَخُورٌۙऔर अगर ‘हम’ इसके बाद कि उसे तक्लीफ़ पहुँची हो, उसे राहत का मज़ा चखाते हैं; तो कहता है, ‘‘मेरे सब दुःख दूर हो गये,’’ बेशक वह फूला नहीं समाता डींगे मारने लगता है।
  11. اِلَّا الَّذ۪ينَ صَبَرُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَاَجْرٌ كَب۪يرٌमगर जिन्होंने सब्र से काम लिया, और अच्छे अ़मल किये ‘वही’ हैं; जिनके लिए मग़्फ़िरत (क्षमा) है और बहुत बड़ा बदला।
  12. فَلَعَلَّكَ تَارِكٌ بَعْضَ مَا يُوحٰٓى اِلَيْكَ وَضَٓائِقٌ بِه۪ صَدْرُكَ اَنْ يَقُولُوا لَوْلَٓا اُنْزِلَ عَلَيْهِ كَنْزٌ اَوْ جَٓاءَ مَعَهُ مَلَكٌۜ اِنَّمَٓا اَنْتَ نَذ۪يرٌۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ وَك۪يلٌۜतो शायद तुम उसमें से कुछ छोड़ बैठोगे! जो तुम्हारी ओर वह़्य के रूप में भेजी जा रही है, और तुम इस बात पर तंग दिल हो रहे हो कि वे कहते हैं, ‘‘उस पर कोई ख़ज़ाना क्यों नहीं उतरा, या उसके साथ कोई फ़रिश्ता क्यों नहीं आया?’’ आप तो केवल सचेत करने वाले हैं, और हर चीज़ अल्लाह ही के ह़वाले है।
  13. اَمْ يَقُولُونَ افْتَرٰيهُۜ قُلْ فَأْتُوا بِعَشْرِ سُوَرٍ مِثْلِه۪ مُفْتَرَيَاتٍ وَادْعُوا مَنِ اسْتَطَعْتُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَक्या यह कहते हैं, उन्होंने इसको खुद गढ़ लिया है? कह दीजिए, ‘‘अच्छा, अगर तुम सच्चे हो तो इस (क़ुर्आन) जैसी गढ़ी हुई दस सूरतें ले आओ और अल्लाह के अ़लावा जिस किसी को बुला सकते हो बुला लो।’’
  14. فَاِلَّمْ يَسْتَج۪يبُوا لَكُمْ فَاعْلَمُٓوا اَنَّمَٓا اُنْزِلَ بِعِلْمِ اللّٰهِ وَاَنْ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ فَهَلْ اَنْتُمْ مُسْلِمُونَतो अगर वे तुम्हारी बात न मानें, तो जान लो! यह अल्लाह के इल्म ही के साथ उतारा गया है और यह कि ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद नहीं, तो क्या अब तुम मुस्लिम (आज्ञाकारी) होते हो?
  15. مَنْ كَانَ يُر۪يدُ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَا وَز۪ينَتَهَا نُوَفِّ اِلَيْهِمْ اَعْمَالَهُمْ ف۪يهَا وَهُمْ ف۪يهَا لَا يُبْخَسُونَजो (व्यक्ति) दुनिया की ज़िन्दगी और उसकी शोभा का इच्छुक हो, तो उनके अ़मलों (कर्मों) का पूरा-पूरा बदला ‘हम’ यहीं दे देते हैं, और इसमें उनका कोई ह़क़ नहीं मारा जाता;
  16. اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ لَيْسَ لَهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ اِلَّا النَّارُۘ وَحَبِطَ مَا صَنَعُوا ف۪يهَا وَبَاطِلٌ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَयही वे लोग हैं जिनके लिए आग के सिवा और कुछ भी नहीं, उनका किया कराया सब बेकार हो जाएगा और जो कुछ अ़मल वे करते रहे सब बातिल (व्यर्थ) ठहरेंगे।
  17. اَفَمَنْ كَانَ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِنْ رَبِّه۪ وَيَتْلُوهُ شَاهِدٌ مِنْهُ وَمِنْ قَبْلِه۪ كِتَابُ مُوسٰٓى اِمَامًا وَرَحْمَةًۜ اُو۬لٰٓئِكَ يُؤْمِنُونَ بِه۪ۜ وَمَنْ يَكْفُرْ بِه۪ مِنَ الْاَحْزَابِ فَالنَّارُ مَوْعِدُهُۚ فَلَا تَكُ ف۪ي مِرْيَةٍ مِنْهُ اِنَّهُ الْحَقُّ مِنْ رَبِّكَ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يُؤْمِنُونَक्या वह व्यक्ति जो अपने रब की ओर से रौशन दलील रखता हो और फिर एक गवाह भी उसकी ओर से हो-और इससे पहले मूसा की किताब भी एक मार्ग-दर्शक और रह़मत के रूप में मौजूद हो-ऐसे ही लोग तो उस पर ईमान लाते हैं और जो कोई और गिरोहों में से इसका इन्कार करेगा, तो उसका ठिकाना आग है; अतः तुम्हें इसके बारे में सन्देह न हो, यह तुम्हारे रब की ओर से ह़क़ है मगर अक्सर लोग ईमान नहीं लाते।
  18. وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ كَذِبًاۜ اُو۬لٰٓئِكَ يُعْرَضُونَ عَلٰى رَبِّهِمْ وَيَقُولُ الْاَشْهَادُ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ الَّذ۪ينَ كَذَبُوا عَلٰى رَبِّهِمْۚ اَلَا لَعْنَةُ اللّٰهِ عَلَى الظَّالِم۪ينَۙऔर उस व्यक्ति से बढ़ कर ज़ालिम कौन होगा! जो अल्लाह पर थोप कर झूठ गढ़े, ऐसे लोग अपने रब के पास पेश होंगे, और गवाही देने वाले कहेंगे, ‘‘यही लोग हैं जिन्होंने अपने रब पर झूठ गढ़ा था,’’ सुन लो! ऐसे ज़ा़लिमों पर अल्लाह की लानत है।
  19. اَلَّذ۪ينَ يَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ وَيَبْغُونَهَا عِوَجًاۜ وَهُمْ بِالْاٰخِرَةِ هُمْ كَافِرُونَजो अल्लाह की राह से रोकते और उसमें टेढ़ पैदा करना चाहते हैं, और वह आख़िरत का भी इन्कार करते हैं,
  20. اُو۬لٰٓئِكَ لَمْ يَكُونُوا مُعْجِز۪ينَ فِي الْاَرْضِ وَمَا كَانَ لَهُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مِنْ اَوْلِيَٓاءَۢ يُضَاعَفُ لَهُمُ الْعَذَابُۜ مَا كَانُوا يَسْتَط۪يعُونَ السَّمْعَ وَمَا كَانُوا يُبْصِرُونَये लोग धरती में क़ाबू से बाहर नहीं जा सकते, और न अल्लाह के सिवा उनका कोई हिमाायती है! उनको दोगुना अ़ज़ाब दिया जाएगा, क्योंकि ये न तो सुनना गवारा कर सकते थे और न ही देखना;
  21. اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ خَسِرُٓوا اَنْفُسَهُمْ وَضَلَّ عَنْهُمْ مَا كَانُوا يَفْتَرُونَयही हैं जिन्होंने अपने आप को घाटे में डाला और जो कुछ वेे गढ़ा करते थे, उनसे ग़ायब हो गया।
  22. لَا جَرَمَ اَنَّهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ هُمُ الْاَخْسَرُونَबेशक वही आख़िरत में सबसे बढ़कर घाटे में रहेंगे।
  23. اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَاَخْبَتُٓوا اِلٰى رَبِّهِمْۙ اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْجَنَّةِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَरहे वे लोग जो ईमान लाए, और उन्होंने अच्छे काम किये, और अपने रब की ओर झुके, वही जन्नत वाले हैं, उसमें वे हमेशा रहेंगे।
  24. مَثَلُ الْفَر۪يقَيْنِ كَالْاَعْمٰى وَالْاَصَمِّ وَالْبَص۪يرِ وَالسَّم۪يعِۜ هَلْ يَسْتَوِيَانِ مَثَلًاۜ اَفَلَا تَذَكَّرُونَ۟दोनों फ़िर्क़ो (पक्षों) की मिसाल ऐसी है जैसे एक अन्धा, एक बहरा हो, और एक देखने और सुनने वाला; क्या दोनों का ह़ाल एक जैसा हो सकता है, फिर तुम लोग समझते क्यों नहीं?
  25. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا نُوحًا اِلٰى قَوْمِه۪ۘ اِنّ۪ي لَكُمْ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌۙऔर ‘हमने’ ‘नूह’ को उनकी क़ौम की ओर भेजा (उन्होंने कहा), ‘‘मैं तुम्हें साफ़-साफ़ चेतावनी देने वाला हूँ;
  26. اَنْ لَا تَعْبُدُٓوا اِلَّا اللّٰهَۜ اِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ اَل۪يمٍयह कि तुम अल्लाह के सिवा किसी की इबादत न करो, मुझे तुम्हारे बारे में एक दर्दनाक अ़ज़ाब के दिन का डर है।’’
  27. فَقَالَ الْمَلَاُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ قَوْمِه۪ مَا نَرٰيكَ اِلَّا بَشَرًا مِثْلَنَا وَمَا نَرٰيكَ اتَّبَعَكَ اِلَّا الَّذ۪ينَ هُمْ اَرَاذِلُنَا بَادِيَ الرَّأْيِۚ وَمَا نَرٰى لَكُمْ عَلَيْنَا مِنْ فَضْلٍ بَلْ نَظُنُّكُمْ كَاذِب۪ينَतो उनकी क़ौम के सरदारों ने, जो काफ़िर थे, कहा, ‘‘तुम हमारे ही जैसे एक आदमी हो और यह भी देखते हैं कि बस कुछ ऐसे लोग ही तुम्हारे अनुयायी हैं जो हमारे यहां के नीच हैं, वह भी ज़ाहिर राय से, और हम अपने मुक़ाबले में तुम्हारे अन्दर कोई विशेषता नहीं पाते, बल्कि हम तो समझते हैं कि तुम झूठे हो।’’
  28. قَالَ يَا قَوْمِ اَرَاَيْتُمْ اِنْ كُنْتُ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِنْ رَبّ۪ي وَاٰتٰين۪ي رَحْمَةً مِنْ عِنْدِه۪ فَعُمِّيَتْ عَلَيْكُمْۜ اَنُلْزِمُكُمُوهَا وَاَنْتُمْ لَهَا كَارِهُونَउन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम यह तो बताओ, कि अगर मैं अपने रब की ओर से एक (रौशन) दलील पर हूँ, और ‘उसने’ अपनी खास रह़मत से मुझे नवाज़ा हो, मगर वह तुम्हें दिखाई न दे रही हो, तो क्या हम ज़बर्दस्ती तुम्हारे सर चिपका दें और जबकि वह तुम्हें अप्रिय है?-
  29. وَيَا قَوْمِ لَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مَالًاۜ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلَى اللّٰهِ وَمَٓا اَنَا۬ بِطَارِدِ الَّذ۪ينَ اٰمَنُواۜ اِنَّهُمْ مُلَاقُوا رَبِّهِمْ وَلٰكِنّ۪ٓي اَرٰيكُمْ قَوْمًا تَجْهَلُونَऔर, ‘‘ऐ मेरी क़ौम के लोगो! मैं तुम से इस काम पर कोई माल तो नहीं मांगता! मेरा अज्र (बदला) अल्लाह ही के ज़िम्मे है, और मैं उन लोगों को जो ईमान ले आए हैं दूर करने वाला नहीं उन्हें तो अपने रब से मिलना है मगर मैं तुम्हें देख रहा हूँ कि तुम जिहालत किये जा रहे हो;
  30. وَيَا قَوْمِ مَنْ يَنْصُرُن۪ي مِنَ اللّٰهِ اِنْ طَرَدْتُهُمْۜ اَفَلَا تَذَكَّرُونَऔर ऐ मेरी क़ौम के लोगो! अगर मैं उन्हें दूर कर दूँ तो अल्लाह के मुक़ाबले में कौन मेरी मदद कर सकता है? भला तुम ध्यान क्यों नहीं देते।
  31. وَلَٓا اَقُولُ لَكُمْ عِنْد۪ي خَزَٓائِنُ اللّٰهِ وَلَٓا اَعْلَمُ الْغَيْبَ وَلَٓا اَقُولُ اِنّ۪ي مَلَكٌ وَلَٓا اَقُولُ لِلَّذ۪ينَ تَزْدَر۪ٓي اَعْيُنُكُمْ لَنْ يُؤْتِيَهُمُ اللّٰهُ خَيْرًاۜ اَللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا ف۪ٓي اَنْفُسِهِمْۚ اِنّ۪ٓي اِذًا لَمِنَ الظَّالِم۪ينَऔर मैं तुमसे यह नहीं कहता कि मेरे पास अल्लाह के ख़ज़ाने हैं, और न ही मुझे ग़ैब (परोक्ष) का इल्म है; और न मैं यह कहता हूँ कि मैं फ़रिश्ता हूँ, और न मैं यह कह सकता हूँ, कि जिनको तुम नीची नज़र से देखते हो, उनको अल्लाह भलाई नहीं देगा, जो उनके जी में है अल्लाह उसे खूब जानता है, मैं अगर ऐसी बात कहूँ तब तो ज़ालिमों में हूँगा।’’
  32. قَالُوا يَا نُوحُ قَدْ جَادَلْتَنَا فَاَكْثَرْتَ جِدَالَنَا فَأْتِنَا بِمَا تَعِدُنَٓا اِنْ كُنْتَ مِنَ الصَّادِق۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘ऐ नूह! तुम हम से झगड़ चुके और बहुत बह़स कर चुके, अगर तुम सच्चे हो, तो जिसकी तुम हमें धमकी देते हो उसे हम पर ले ही आओ।’’
  33. قَالَ اِنَّمَا يَأْت۪يكُمْ بِهِ اللّٰهُ اِنْ شَٓاءَ وَمَٓا اَنْتُمْ بِمُعْجِز۪ينَकहा, ‘‘वह तो अल्लाह ही अगर चाहेगा तो तुम पर लाएगा, और तुम हरा नहीं सकते;
  34. وَلَا يَنْفَعُكُمْ نُصْح۪ٓي اِنْ اَرَدْتُ اَنْ اَنْصَحَ لَكُمْ اِنْ كَانَ اللّٰهُ يُر۪يدُ اَنْ يُغْوِيَكُمْۜ هُوَ رَبُّكُمْ وَاِلَيْهِ تُرْجَعُونَۜऔर अगर मैं तुम्हारा भला भी चाहूँ (और) अल्लाह यह चाहे कि तुम्हें गुमराह करे, तो मेरा भला चाहना तुम्हें कुछ भी लाभ नहीं पहुँचा सकता, ‘वही’ तुम्हारा रब है और ‘उसी’ की ओर तुम्हें लौटना भी है।’’
  35. اَمْ يَقُولُونَ افْتَرٰيهُۜ قُلْ اِنِ افْتَرَيْتُهُ فَعَلَيَّ اِجْرَام۪ي وَاَنَا۬ بَر۪ٓيءٌ مِمَّا تُجْرِمُونَ۟क्या यह कहते हैं कि, ‘‘इन्होंने इस (क़ुर्आन) को गढ़ लिया है, कह दीजिए, ‘‘अगर मैंने गढ़ लिया है तो मेरे ही ऊपर मेरा यह जुर्म होगा, और तुम जो जुर्म कर रहे हो मैं उससे बरी (मुक्त) हूँ।’’
  36. وَاُو۫حِيَ اِلٰى نُوحٍ اَنَّهُ لَنْ يُؤْمِنَ مِنْ قَوْمِكَ اِلَّا مَنْ قَدْ اٰمَنَ فَلَا تَبْتَئِسْ بِمَا كَانُوا يَفْعَلُونَۚऔर ‘नूह’ के पास वह़्य भेजी गई कि ‘‘तुम्हारी क़ौम में से (और कोई) ईमान नहीं लाएँगे सिवाय उनके, जो लोग ईमान ला चुके; तो जो कुछ ये कर रहे हैं उनकी वजह से दुःखी न हो।
  37. وَاصْنَعِ الْفُلْكَ بِاَعْيُنِنَا وَوَحْيِنَا وَلَا تُخَاطِبْن۪ي فِي الَّذ۪ينَ ظَلَمُواۚ اِنَّهُمْ مُغْرَقُونَऔर नाव ‘हमारे’ सामने हमारे हुक्म के अनुसार तैयार करो, और ‘मुझसे’ उन लोगों के विषय में बात न करना जिन्होंने ज़ुल्म किया है, इसलिए कि वे ज़रूर डुबो दिये जाएँगे।
  38. وَيَصْنَعُ الْفُلْكَ وَكُلَّمَا مَرَّ عَلَيْهِ مَلَاٌ مِنْ قَوْمِه۪ سَخِرُوا مِنْهُۜ قَالَ اِنْ تَسْخَرُوا مِنَّا فَاِنَّا نَسْخَرُ مِنْكُمْ كَمَا تَسْخَرُونَۜऔर (नूह़) नाव बनाने लगे, और उनकी क़ौम के सरदार जब भी उनके पास से गुज़रते तो उसका मज़ाक़ उड़ाते, उन्होंने कहा, ‘‘अगर तुम हमारा मज़ाक़ उड़ाते हो तो हम भी तुम्हारा मज़ाक़ उड़ाएँगे जैसे तुम हमारा मज़ाक़ उड़ाते हो;
  39. فَسَوْفَ تَعْلَمُونَۙ مَنْ يَأْت۪يهِ عَذَابٌ يُخْز۪يهِ وَيَحِلُّ عَلَيْهِ عَذَابٌ مُق۪يمٌतो जल्द ही तुम को मालूम हो जाएगा कि किस पर अ़ज़ाब आने वाला है जो उसे रूस्वा कर देगा, और किस पर हमेशा का अ़ज़ाब नाज़िल होगा?’’
  40. حَتّٰٓى اِذَا جَٓاءَ اَمْرُنَا وَفَارَ التَّنُّورُۙ قُلْنَا احْمِلْ ف۪يهَا مِنْ كُلٍّ زَوْجَيْنِ اثْنَيْنِ وَاَهْلَكَ اِلَّا مَنْ سَبَقَ عَلَيْهِ الْقَوْلُ وَمَنْ اٰمَنَۜ وَمَٓا اٰمَنَ مَعَهُٓ اِلَّا قَل۪يلٌयहाँ तक कि जब हमारा हुक्म आ गया, और तंदूर उबल पड़ा, तो ‘हमने’ कहा; ‘हर नस्ल में से दो (नर और मादा) के जोड़े उसमें ले लो और अपने घर वालों को भी-सिवाय ऐसे व्यक्ति के जिसके बारे में बात तय हो चुकी हो और जो ईमान लाया हो उसे भी;’’ मगर उनके साथ जो ईमान लाए थे, वे बहुत थोड़े ही लोग थे।
  41. وَقَالَ ارْكَبُوا ف۪يهَا بِسْمِ اللّٰهِ مَجْرٰۭۙيهَا وَمُرْسٰيهَاۜ اِنَّ رَبّ۪ي لَغَفُورٌ رَح۪يمٌऔर कहा कि अल्लाह का नाम लेकर (उसी के हाथ में है) इस का चलना और ठहरना, इसमें सवार हो जाओ बेशक मेरा ‘रब’ बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
  42. وَهِيَ تَجْر۪ي بِهِمْ ف۪ي مَوْجٍ كَالْجِبَالِ وَنَادٰى نُوحٌۨ ابْنَهُ وَكَانَ ف۪ي مَعْزِلٍ يَا بُنَيَّ ارْكَبْۭۗ مَعَنَا وَلَا تَكُنْ مَعَ الْكَافِر۪ينَऔर वह (नाव) उन्हें लेकर लहरों के बीच चलने लगी; पहाड़ जैसी मौजों में, और नूह़ ने अपने बेटे को पुकारा- और वह किनारे पर था- कि ‘‘ऐ मेरे बेटे! सवार हो हमारे साथ, और काफ़िरों के साथ मत हो।’’
  43. قَالَ سَاٰو۪ٓي اِلٰى جَبَلٍ يَعْصِمُن۪ي مِنَ الْمَٓاءِۜ قَالَ لَا عَاصِمَ الْيَوْمَ مِنْ اَمْرِ اللّٰهِ اِلَّا مَنْ رَحِمَۚ وَحَالَ بَيْنَهُمَا الْمَوْجُ فَكَانَ مِنَ الْمُغْرَق۪ينَवह बोला, ‘‘ मैं अभी किसी पहाड़ की पनाह लिए लेता हूँ जो मुझे पानी से बचा लेगा,’’ कहा, ‘‘आज अल्लाह के हुक्म से कोई बचाने वाला नहीं सिवाय उसके जिस पर ‘वह’ रह़म करे।’’ इतने में दोनों के बीच मौज आ पड़ी और डूबने वालों के साथ वह भी डूब गया।
  44. وَق۪يلَ يَٓا اَرْضُ ابْلَع۪ي مَٓاءَكِ وَيَا سَمَٓاءُ اَقْلِع۪ي وَغ۪يضَ الْمَٓاءُ وَقُضِيَ الْاَمْرُ وَاسْتَوَتْ عَلَى الْجُودِيِّ وَق۪يلَ بُعْدًا لِلْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَऔर कहा गया, ‘‘ ऐ धरती! अपना पानी निगल जा और ऐ आसमान तू थम जा’’ इतने में पानी तह में बैठ गया, और फ़ैसला पूरा हो गया और वह (नाव) जूदी (पहाड़) पर टिक गई, और कह दिया गया कि ज़ुल्म करने वाले लोग दूर हो गये।’’
  45. وَنَادٰى نُوحٌ رَبَّهُ فَقَالَ رَبِّ اِنَّ ابْن۪ي مِنْ اَهْل۪ي وَاِنَّ وَعْدَكَ الْحَقُّ وَاَنْتَ اَحْكَمُ الْحَاكِم۪ينَऔर नूह़ ने अपने रब को पुकारा, और कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! मेरा बेटा तो मेरे घर वालों ही में है और तेरा वादा सच्चा है और ‘तू’ सबसे बेहतर ह़ाकिम है।’’
  46. قَالَ يَا نُوحُ اِنَّهُ لَيْسَ مِنْ اَهْلِكَۚ اِنَّهُ عَمَلٌ غَيْرُ صَالِحٍۗ فَلَا تَسْـَٔلْنِ مَا لَيْسَ لَكَ بِه۪ عِلْمٌۜ اِنّ۪ٓي اَعِظُكَ اَنْ تَكُونَ مِنَ الْجَاهِل۪ينَ(अल्लाह ने) कहा, ‘‘ ऐ नूह! वह तुम्हारे घर वालों में से नहीं, क्योंकि उस के कर्म (अ़ामाल )बुरे थे, तो मुझसे ऐसी चीज़ों का सवाल न करो जिसकी तुम्हें ख़बर न हो; ‘मैं’ तुम्हें नसीह़त करता हूँ कि तुम नादानों में से न हो।’’
  47. قَالَ رَبِّ اِنّ۪ٓي اَعُوذُ بِكَ اَنْ اَسْـَٔلَكَ مَا لَيْسَ ل۪ي بِه۪ عِلْمٌۜ وَاِلَّا تَغْفِرْ ل۪ي وَتَرْحَمْن۪ٓي اَكُنْ مِنَ الْخَاسِر۪ينَ(नूह) बोले, ‘‘ऐ मेरे रब! मैं ‘तुझ’ से तेरी पनाह माँगता हूँ कि ‘तुझसे’ उस चीज़ का सवाल करूँ जिसका मुझे कोई इल्म न हो, अब अगर ‘तू’ ने मुझे माफ़ न किया और मुझ पर दया न की, तो मैं घाटे में पड़ कर रहूँगा।’’
  48. ق۪يلَ يَا نُوحُ اهْبِطْ بِسَلَامٍ مِنَّا وَبَرَكَاتٍ عَلَيْكَ وَعَلٰٓى اُمَمٍ مِمَّنْ مَعَكَۜ وَاُمَمٌ سَنُمَتِّعُهُمْ ثُمَّ يَمَسُّهُمْ مِنَّا عَذَابٌ اَل۪يمٌकहा गया, ‘‘ ऐ नूह! ‘हमारी’ ओर से सलामती और उन बरकतों के साथ, (जो) तुम पर और उन गिरोहों पर होगी जो तुम्हारे साथ हैं; उतर आओ कुछ गिरोह ऐसे भी होंगे जिन्हें हम थोड़े दिनों का सुख देंगे, फिर उन्हें हमारी ओर से दुःख देने वाला अ़ज़ाब आ पहुँचेगा।’’
  49. تِلْكَ مِنْ اَنْبَٓاءِ الْغَيْبِ نُوح۪يهَٓا اِلَيْكَۚ مَا كُنْتَ تَعْلَمُهَٓا اَنْتَ وَلَا قَوْمُكَ مِنْ قَبْلِ هٰذَاۜۛ فَاصْبِرْۜۛ اِنَّ الْعَاقِبَةَ لِلْمُتَّق۪ينَ۟यह ग़ैब (परोक्ष) की ख़बरें हैं जिनकी ‘हम’ आप की ओर वह्य कर रहे हैं इससे पहले न तो आप को उनकी ख़बर थी और न आप की क़ौम को, अतः सब्र से काम लो, बेशक (भला) अंजाम तो परहेज़गारों ही का है।
  50. وَاِلٰى عَادٍ اَخَاهُمْ هُودًاۜ قَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ اِنْ اَنْتُمْ اِلَّا مُفْتَرُونَऔर ‘अ़ाद’ की ओर उनके भाई ‘हूद’ को (भेजा), उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! अल्लाह की इबादत करो, ‘उसके’ सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद नहीं, तुम तो केवल झूठ गढ़ते हो;
  51. يَا قَوْمِ لَٓا اَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ اَجْرًاۜ اِنْ اَجْرِيَ اِلَّا عَلَى الَّذ۪ي فَطَرَن۪يۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَऐ मेरी क़ौम! मैं इस पर तुम से बदले में कुछ मज़दूरी नहीं माँगता, मेेरी मज़दूरी तो बस उसी के ज़िम्मे है ‘जिसने’ मुझे पैदा किया है, फिर क्या तुम अक़्ल से काम नहीं लेते?-
  52. وَيَا قَوْمِ اسْتَغْفِرُوا رَبَّكُمْ ثُمَّ تُوبُٓوا اِلَيْهِ يُرْسِلِ السَّمَٓاءَ عَلَيْكُمْ مِدْرَارًا وَيَزِدْكُمْ قُوَّةً اِلٰى قُوَّتِكُمْ وَلَا تَتَوَلَّوْا مُجْرِم۪ينَऔर ऐ मेरी क़ौम! अपने रब से अपने गुनाह माफ़ कराओ, फिर ‘उसी से’ तौबः करो, ‘वह’ तुम पर खूब बारिशें बरसाएगा और दिन पर दिन तुम्हारी शक्ति बढ़ाएगा, और मुजरिम बनकर मुँह न फेरो।’’
  53. قَالُوا يَا هُودُ مَا جِئْتَنَا بِبَيِّنَةٍ وَمَا نَحْنُ بِتَارِك۪ٓي اٰلِهَتِنَا عَنْ قَوْلِكَ وَمَا نَحْنُ لَكَ بِمُؤْمِن۪ينَवे बोले, ‘‘ऐ हूद! तुम हमारे सामने कोई स्पष्ट प्रमाण लेकर नहीं आए, और हम तुम्हारे कहने से अपने मअ़बूदों को नहीं छोड़ सकते, और न तुम पर ईमान लाने वाले हैं;
  54. اِنْ نَقُولُ اِلَّا اعْتَرٰيكَ بَعْضُ اٰلِهَتِنَا بِسُٓوءٍۜ قَالَ اِنّ۪ٓي اُشْهِدُ اللّٰهَ وَاشْهَدُٓوا اَنّ۪ي بَر۪ٓيءٌ مِمَّا تُشْرِكُونَۙहम तो यही समझते हैं कि हमारे मअ़बूदों में से किसी की मार तुम पर पड़ गई है, उन्होंने कहा, ‘‘मैं अल्लाह को गवाह बनाता हूँ, और तुम भी गवाह रहो कि उनसे मेरा कोई सम्बन्ध नहीं, जिनको तुमने साझीदार ठहरा रखा है;
  55. مِنْ دُونِه۪ فَك۪يدُون۪ي جَم۪يعًا ثُمَّ لَا تُنْظِرُونِअल्लाह के सिवा तुम सब मेरे साथ दाँव घात लगा कर देखो, और मुझे मोहलत न दो;
  56. اِنّ۪ي تَوَكَّلْتُ عَلَى اللّٰهِ رَبّ۪ي وَرَبِّكُمْۜ مَا مِنْ دَٓابَّةٍ اِلَّا هُوَ اٰخِذٌ بِنَاصِيَتِهَاۜ اِنَّ رَبّ۪ي عَلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍमैं तो अल्लाह ही पर भरोसा रखता हूँ ‘वही’ मेरा ‘रब’ है, और तुम्हारा भी, जितने भी जानदार हैं सबकी पेशानी (मस्तक) तो ‘उसी’ के हाथ में है, बेशक मेरा रब सीधी राह पर है;
  57. فَاِنْ تَوَلَّوْا فَقَدْ اَبْلَغْتُكُمْ مَٓا اُرْسِلْتُ بِه۪ٓ اِلَيْكُمْۜ وَيَسْتَخْلِفُ رَبّ۪ي قَوْمًا غَيْرَكُمْۚ وَلَا تَضُرُّونَهُ شَيْـًٔاۜ اِنَّ رَبّ۪ي عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ حَف۪يظٌतो अगर तुम मुँह फेरोगे, तो जो पैग़ाम देकर मैं भेजा गया था, वह मैं तुम्हें पहुँचा चुका, और मेरा रब तुम्हारी जगह दूसरी किसी क़ौम को लाएगा, और तुम ‘उसका’ कुछ भी न बिगाड़ सकोगे, मेरा रब हर चीज़ पर निगराँ (संरक्षक) है।’’
  58. وَلَمَّا جَٓاءَ اَمْرُنَا نَجَّيْنَا هُودًا وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُ بِرَحْمَةٍ مِنَّاۚ وَنَجَّيْنَاهُمْ مِنْ عَذَابٍ غَل۪يظٍऔर जब ‘हमारा’ हुक्म (अ़ज़ाब का) आ पहुँचा, तो ‘हमने’ अपनी दया से हूद को, और उन लोगों को जो उनके साथ ईमान लाए थे अपनी मेहरबानी से बचा लिया, और ‘हमने’ उन्हें भारी अ़ज़ाब से बचा लिया।
  59. وَتِلْكَ عَادٌ جَحَدُوا بِاٰيَاتِ رَبِّهِمْ وَعَصَوْا رُسُلَهُ وَاتَّبَعُٓوا اَمْرَ كُلِّ جَبَّارٍ عَن۪يدٍऔर ये अ़ाद हैं, जिन्होंने अपने ‘रब’ की आयतों से इन्कार किया, और रसूलों की नाफ़रमानी की और हर सरकश विरोधी के पीछे चलते रहे;
  60. وَاُتْبِعُوا ف۪ي هٰذِهِ الدُّنْيَا لَعْنَةً وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ اَلَٓا اِنَّ عَادًا كَفَرُوا رَبَّهُمْۜ اَلَا بُعْدًا لِعَادٍ قَوْمِ هُودٍ۟तो और इस दुनिया में भी लानत उनके पीछे लगी रही और क़ियामत के दिन भी, ‘‘सुन लो! कि ‘अ़ाद’ ने अपने ‘रब’ के साथ कुफ्र किया, (और) सुन लो! कि ‘हूद’ की क़ौम, ‘अ़ाद’ पर फिट्कार हो।
  61. وَاِلٰى ثَمُودَ اَخَاهُمْ صَالِحًاۢ قَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ هُوَ اَنْشَاَكُمْ مِنَ الْاَرْضِ وَاسْتَعْمَرَكُمْ ف۪يهَا فَاسْتَغْفِرُوهُ ثُمَّ تُوبُٓوا اِلَيْهِۜ اِنَّ رَبّ۪ي قَر۪يبٌ مُج۪يبٌऔर ‘समूद’ की ओर उनके भाई ‘सालेह़’ को (भेजा) तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! तुम अल्लाह ही की इबादत करो, ‘उसके’ सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, ‘उसी’ ने तुम्हें ज़मीन से पैदा किया और उस में आबाद कर दिया, तो तुम ‘उसी से गुनाह माफ़ कराओ और ‘उसी’ से तौबः करो, बेशक मेरा ‘रब’ निकट है और दुअ़ाओं का क़ु़बूल करने वाला है।’’
  62. قَالُوا يَا صَالِحُ قَدْ كُنْتَ ف۪ينَا مَرْجُوًّا قَبْلَ هٰذَٓا اَتَنْهٰينَٓا اَنْ نَعْبُدَ مَا يَعْبُدُ اٰبَٓاؤُ۬نَا وَاِنَّنَا لَف۪ي شَكٍّ مِمَّا تَدْعُونَٓا اِلَيْهِ مُر۪يبٍउन्होंने कहा, ‘‘ऐ सालेह़! इससे पहले हम तुम से उम्मीदें रखते थे, क्या तुम हमें उनकी इबादत से रोकते हो जिनकी इबादत हमारे बाप-दादा करते रहे हैं? और जिसकी ओर तुम हमें बुला रहे हो इसमें हमें बड़ा सन्देह है?’’
  63. قَالَ يَا قَوْمِ اَرَاَيْتُمْ اِنْ كُنْتُ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِنْ رَبّ۪ي وَاٰتٰين۪ي مِنْهُ رَحْمَةً فَمَنْ يَنْصُرُن۪ي مِنَ اللّٰهِ اِنْ عَصَيْتُهُ فَمَا تَز۪يدُونَن۪ي غَيْرَ تَخْس۪يرٍ(सालेह़ ने) कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! क्या तुमने सोचा, अगर मैं अपने रब की ओर से प्रमाण पर हूँ और ‘उसने’ मुझे अपनी रह़मत से नवाज़ा हो, तो कौन है, जो अल्लाह की पकड़ से मुझे बचाएगा, अगर मैं ‘उसकी’ नाफ़रमानी करूँ; तो तुम इसके सिवा और क्या कर सकते हो कि मेरी तबाही में ज़्यादती कर दो?’’
  64. وَيَا قَوْمِ هٰذِه۪ نَاقَةُ اللّٰهِ لَكُمْ اٰيَةً فَذَرُوهَا تَأْكُلْ ف۪ٓي اَرْضِ اللّٰهِ وَلَا تَمَسُّوهَا بِسُٓوءٍ فَيَأْخُذَكُمْ عَذَابٌ قَر۪يبٌऔर ‘‘ऐ क़ौम! यह अल्लाह की ऊँटनी तुम्हारे लिए एक निशानी है, तो इसे छोड़ दो कि अल्लाह की धरती में खाए, (चरती रहे), और इसे तक्लीफ़ न देना, वरना! जल्द ही तुम्हें अ़ज़ाब आ पकड़ेगा।’’
  65. فَعَقَرُوهَا فَقَالَ تَمَتَّعُوا ف۪ي دَارِكُمْ ثَلٰثَةَ اَيَّامٍۜ ذٰلِكَ وَعْدٌ غَيْرُ مَكْذُوبٍफिर उन्होंने उसकी कूँचे काट डालीं (अर्थात मार डाला), तब (सालेह़ ने) कहा, ‘‘तुम अपने घरों में तीन दिन फ़ायदा उठा लो यह ऐसा वादा है जो झूठा न होगा।’’
  66. فَلَمَّا جَٓاءَ اَمْرُنَا نَجَّيْنَا صَالِحًا وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُ بِرَحْمَةٍ مِنَّا وَمِنْ خِزْيِ يَوْمِئِذٍۜ اِنَّ رَبَّكَ هُوَ الْقَوِيُّ الْعَز۪يزُफिर जब ‘हमारा’ हुक्म (अ़ज़ाब का) आ पहुँचा, तो ‘हमने’ अपनी रह़मत से स़ालेह़ को, और उनके साथ जो ईमान लाए थे उनको, अपनी मेहरबानी से (उस अ़ज़ाब से भी) बचा लिया, और उस दिन की रूस्वाई से भी, (बचाए रखा) बेशक तुम्हारा ‘रब’ ज़बर्दस्त, ताक़त वाला (प्रभुत्वशाली) है।
  67. وَاَخَذَ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا الصَّيْحَةُ فَاَصْبَحُوا ف۪ي دِيَارِهِمْ جَاثِم۪ينَۙऔर जो ज़ालिम थे उन्हें एक भयंकर चीख ने आ पकड़ा, तो वे अपने घरों में औंधे पड़े रह गये;
  68. كَاَنْ لَمْ يَغْنَوْا ف۪يهَاۜ اَلَٓا اِنَّ ثَمُودَا۬ كَفَرُوا رَبَّهُمْۜ اَلَا بُعْدًا لِثَمُودَ۟मानों वे कभी वहाँ बसे ही न थे, सुन लो! कि ‘समूद’ ने अपने रब से कुफ्र किया, खूब सुन लो! कि ‘समूद’ (रह़मत से) दूर हो गये।
  69. وَلَقَدْ جَٓاءَتْ رُسُلُنَٓا اِبْرٰه۪يمَ بِالْبُشْرٰى قَالُوا سَلَامًاۜ قَالَ سَلَامٌۚ فَمَا لَبِثَ اَنْ جَٓاءَ بِعِجْلٍ حَن۪يذٍऔर ‘हमारे’ भेजे हुए (फ़रिश्ते) ‘इब्राहीम’ के पास खुशख़बरी लेकर आए उन्होंने कहा, ‘‘सलाम हो,’’ उन्होंने भी कहा, ‘‘सलाम हो,’’ फिर उन्होंने कुछ देर न की, कि एक भुना हुआ बछड़ा ले आए।
  70. فَلَمَّا رَآٰ اَيْدِيَهُمْ لَا تَصِلُ اِلَيْهِ نَكِرَهُمْ وَاَوْجَسَ مِنْهُمْ خ۪يفَةًۜ قَالُوا لَا تَخَفْ اِنَّٓا اُرْسِلْنَٓا اِلٰى قَوْمِ لُوطٍۜतो जब देखा कि उनके हाथ उसकी ओर नहीं बढ़ रहे, तो उन्हें अजनबी समझा और दिल में उनसे डरे, वे बोले, ‘‘डरो नहीं! हम तो लूत की क़ौम की ओर भेजे गये हैं।’’
  71. وَامْرَاَتُهُ قَٓائِمَةٌ فَضَحِكَتْ فَبَشَّرْنَاهَا بِاِسْحٰقَۙ وَمِنْ وَرَٓاءِ اِسْحٰقَ يَعْقُوبَऔर उनकी पत्नी भी खड़ी थीं, वह उस पर हँस पड़ीं, फिर ‘हमने’ उनको बशारत दी इस्ह़ाक़ और इस्ह़ाक़ के बाद याकूब की।
  72. قَالَتْ يَا وَيْلَتٰٓى ءَاَلِدُ وَاَنَا۬ عَجُوزٌ وَهٰذَا بَعْل۪ي شَيْخًاۜ اِنَّ هٰذَا لَشَيْءٌ عَج۪يبٌवह बोलीं, ‘‘अरे! मेरे सन्तान होगी? जबकि मैं तो बूढ़ी हो चुकी हूँ, और यह मेरे पति भी बूढ़े हो चुके हैं, यह तो बड़ी अ़जीब बात है।’’
  73. قَالُٓوا اَتَعْجَب۪ينَ مِنْ اَمْرِ اللّٰهِ رَحْمَتُ اللّٰهِ وَبَرَكَاتُهُ عَلَيْكُمْ اَهْلَ الْبَيْتِۜ اِنَّهُ حَم۪يدٌ مَج۪يدٌउन्होंने कहा, ‘‘क्या तुम अल्लाह के हुक्म पर तअ़ज्जुब करती हो? अल्लाह की रह़मत और बरकतें हों तुम पर, ऐ अह्ले बैत! बेशक ‘वही’ तअ़रीफ़ के लायक़ और बड़ी शान वाला है।’’
  74. فَلَمَّا ذَهَبَ عَنْ اِبْرٰه۪يمَ الرَّوْعُ وَجَٓاءَتْهُ الْبُشْرٰى يُجَادِلُنَا ف۪ي قَوْمِ لُوطٍۜतो जब इब्राहीम की घबराहट दूर हो गई और उन्हें ख़ुशख़बरी भी मिल गयी तो लूत की क़ौम के बारे में ‘हमसे’ हुज्जत करने लगे;
  75. اِنَّ اِبْرٰه۪يمَ لَحَل۪يمٌ اَوَّاهٌ مُن۪يبٌबेशक इब्राहीम बड़े सहनशील, नर्म दिल, ‘हमारी’ ओर रूजूअ़ होने वाले थे।
  76. يَٓا اِبْرٰه۪يمُ اَعْرِضْ عَنْ هٰذَاۚ اِنَّهُ قَدْ جَٓاءَ اَمْرُ رَبِّكَۚ وَاِنَّهُمْ اٰت۪يهِمْ عَذَابٌ غَيْرُ مَرْدُودٍ‘‘ऐ इब्राहीम! इन्हें छोड़ दो, तुम्हारे रब का हुक्म आ चुका है, और इन लोगों पर ऐसा अ़ज़ाब आने वाला है जो किसी तरह टल नहीं सकता;’’
  77. وَلَمَّا جَٓاءَتْ رُسُلُنَا لُوطًا س۪ٓيءَ بِهِمْ وَضَاقَ بِهِمْ ذَرْعًا وَقَالَ هٰذَا يَوْمٌ عَص۪يبٌऔर जब ‘हमारे’ भेजे हुए दूत (फ़रिश्ते) लूत के पास पहुँचे, तो वह (उनके आने से) घबराए और उनकी वजह से बहुत तंग दिल हुए और बोले ‘‘आज तो बड़ी मुसीबत का दिन है;
  78. وَجَٓاءَهُ قَوْمُهُ يُهْرَعُونَ اِلَيْهِ وَمِنْ قَبْلُ كَانُوا يَعْمَلُونَ السَّيِّـَٔاتِۜ قَالَ يَا قَوْمِ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ بَنَات۪ي هُنَّ اَطْهَرُ لَكُمْ فَاتَّقُوا اللّٰهَ وَلَا تُخْزُونِ ف۪ي ضَيْف۪يۜ اَلَيْسَ مِنْكُمْ رَجُلٌ رَش۪يدٌऔर उनकी क़ौम के लोग दौड़ते हुए उनके पास आए, और पहले ही से कुकर्म किया करते थे, उन्होंने कहा, ऐ क़ौम! यह मेरी बेटियाँ हैं, यह तुम्हारे लिए पवित्र हैं, तो अल्लाह से डरो, मेरे मेहमानों के मामले में मुझे रूसवा न करो, क्या तुम में कोई भी भला आदमी नहीं?’’
  79. قَالُوا لَقَدْ عَلِمْتَ مَا لَنَا ف۪ي بَنَاتِكَ مِنْ حَقٍّۚ وَاِنَّكَ لَتَعْلَمُ مَا نُر۪يدُउन लोगों ने कहा, ‘‘तुम्हें तो मालूम है कि तेरे बेटियों की हमें कोई ज़रूरत नहीं, और तुम वह भी खूब जानते हो जो कुछ हम इरादा रखते हैं।’’
  80. قَالَ لَوْ اَنَّ ل۪ي بِكُمْ قُوَّةً اَوْ اٰو۪ٓي اِلٰى رُكْنٍ شَد۪يدٍउन्होंने कहा, ‘‘क्या ही अच्छा होता कि मुझमें तुमसे मुक़ाबले की शक्ति होती, या कोई मज़बूत सहारा होता, जिसकी मैं पनाह लेता।’’
  81. قَالُوا يَا لُوطُ اِنَّا رُسُلُ رَبِّكَ لَنْ يَصِلُٓوا اِلَيْكَ فَاَسْرِ بِاَهْلِكَ بِقِطْعٍ مِنَ الَّيْلِ وَلَا يَلْتَفِتْ مِنْكُمْ اَحَدٌ اِلَّا امْرَاَتَكَۜ اِنَّهُ مُص۪يبُهَا مَٓا اَصَابَهُمْۜ اِنَّ مَوْعِدَهُمُ الصُّبْحُۜ اَلَيْسَ الصُّبْحُ بِقَر۪يبٍउन्होंने कहा, ‘‘ऐ लूत! हम तुम्हारे रब के भेजे हुए हैं, ये लोग तुम तक हरगिज़ नहीं पहुँच सकते; अतः तुम रात के किसी हिस्से में अपने घर वालों को लेकर निकल जाओ, और तुममें से पीछे कोई व्यक्ति पलट कर न देखे, मगर तुम्हारी पत्नी, कि उस पर भी वही आफ़त आएगी जो उन पर आएगी, उन के अ़ज़ाब का वक़्त सुबह के लिए निश्चित है, तो क्या सुबह़ क़रीब नहीं?’’
  82. فَلَمَّا جَٓاءَ اَمْرُنَا جَعَلْنَا عَالِيَهَا سَافِلَهَا وَاَمْطَرْنَا عَلَيْهَا حِجَارَةً مِنْ سِجّ۪يلٍۙ مَنْضُودٍۙफिर जब ‘हमारा’ हुक्म आ पहुँचा तो ‘हमने’ उसको (उलट कर) नीचे ऊपर कर दिया, और ‘हमने’ कंकरीले पत्थर ताबड़ तोड़ बरसाए;
  83. مُسَوَّمَةً عِنْدَ رَبِّكَۜ وَمَا هِيَ مِنَ الظَّالِم۪ينَ بِبَع۪يدٍ۟जिन पर तुम्हारे रब के यहाँ से निशान किये हुए थे और यह ज़ालिमों से कुछ दूर नहीं।
  84. وَاِلٰى مَدْيَنَ اَخَاهُمْ شُعَيْبًاۜ قَالَ يَا قَوْمِ اعْبُدُوا اللّٰهَ مَا لَكُمْ مِنْ اِلٰهٍ غَيْرُهُۜ وَلَا تَنْقُصُوا الْمِكْيَالَ وَالْم۪يزَانَ اِنّ۪ٓي اَرٰيكُمْ بِخَيْرٍ وَاِنّ۪ٓي اَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ مُح۪يطٍऔर मदयन की ओर उनके भाई शुऐब को (भेजा) तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐ क़ौम! अल्लाह की इबादत करो, ‘उसके’ सिवा तुम्हारा कोई मअ़बूद नहीं, और नाप तौल में कमी न करो, मैं तो तुम्हें अच्छी ह़ालत में देख रहा हूँ, मगर मुझे तुम्हारे बारे में एक ऐसे दिन के अ़ज़ाब का डर है, जो तुम को घेर कर रहेगा;
  85. وَيَا قَوْمِ اَوْفُوا الْمِكْيَالَ وَالْم۪يزَانَ بِالْقِسْطِ وَلَا تَبْخَسُوا النَّاسَ اَشْيَٓاءَهُمْ وَلَا تَعْثَوْا فِي الْاَرْضِ مُفْسِد۪ينَऐ मेरी क़ौम ! इन्साफ़ के साथ नाप और तौल को पूरा किया करो, और लोगों को उनकी चीजें़ कम न दिया करो, और ज़मीन में फ़साद न फैलाते फिरो;
  86. بَقِيَّتُ اللّٰهِ خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِن۪ينَۚ وَمَٓا اَنَا۬ عَلَيْكُمْ بِحَف۪يظٍअगर तुम को यक़ीन हो तो अल्लाह का दिया हुआ नफ़ा तुम्हारे लिए है, अगर तुम ईमान वाले हो, और मैं तुम पर रखवाला नहीं हूँ!’’
  87. قَالُوا يَا شُعَيْبُ اَصَلٰوتُكَ تَأْمُرُكَ اَنْ نَتْرُكَ مَا يَعْبُدُ اٰبَٓاؤُ۬نَٓا اَوْ اَنْ نَفْعَلَ ف۪ٓي اَمْوَالِنَا مَا نَشٰٓؤُ۬اۜ اِنَّكَ لَاَنْتَ الْحَل۪يمُ الرَّش۪يدُउन्होंने कहा, ‘‘ऐ शुऐब! क्या तेरी नमाज़ तुझे यही सिखाती है कि उन्हें हम छोड़ दें जिन्हें हमारे बाप-दादा पूजते आए हैं, या हमें इस बात का अधिकार नहीं कि अपने माल जिस तरह चाहें इस्तेमाल (प्रयोग) करें? तुम बड़े नर्म दिल और समझदार हो।’’
  88. قَالَ يَا قَوْمِ اَرَاَيْتُمْ اِنْ كُنْتُ عَلٰى بَيِّنَةٍ مِنْ رَبّ۪ي وَرَزَقَن۪ي مِنْهُ رِزْقًا حَسَنًاۜ وَمَٓا اُر۪يدُ اَنْ اُخَالِفَكُمْ اِلٰى مَٓا اَنْهٰيكُمْ عَنْهُۜ اِنْ اُر۪يدُ اِلَّا الْاِصْلَاحَ مَا اسْتَطَعْتُۜ وَمَا تَوْف۪يق۪ٓي اِلَّا بِاللّٰهِۜ عَلَيْهِ تَوَكَّلْتُ وَاِلَيْهِ اُن۪يبُ(शुऐब ने) कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! तुमने यह भी सोचा कि अगर मैं अपने रब की ओर से रौशन दलील पर हूँ और ‘उसने’ अपनी ओर से मुझे अच्छी रोज़ी भी प्रदान की हो, और मैं यह नहीं चाहता कि जिन बातों से मैं तुम्हें रोकता हूँ खुद उस को करूँ, मैं तो अपने बस भर केवल सुधार चाहता हूँ, और मुझे तौफ़ीक़ का मिलना अल्लाह ही से है ‘उसी’ पर मेरा भरोसा है, और ‘उसी’ की ओर मैं रूजूअ़ होता (पलटता) हूँ;
  89. وَيَا قَوْمِ لَا يَجْرِمَنَّكُمْ شِقَاق۪ٓي اَنْ يُص۪يبَكُمْ مِثْلُ مَٓا اَصَابَ قَوْمَ نُوحٍ اَوْ قَوْمَ هُودٍ اَوْ قَوْمَ صَالِحٍۜ وَمَا قَوْمُ لُوطٍ مِنْكُمْ بِبَع۪يدٍऔर ऐ मेरी क़ौम! मेरे ख़िलाफ़ तुम्हारा विरोध कोई ऐसा काम न करा दे कि तुम पर भी वही कुछ बीते जो ‘नूह़’ की क़ौम, या ‘हूद’ की क़ौम, या ‘सालेह़’ की क़ौम पर बीत चुका है, और लूत की क़ौम तो तुम से कुछ दूर नहीं;
  90. وَاسْتَغْفِرُوا رَبَّكُمْ ثُمَّ تُوبُٓوا اِلَيْهِۜ اِنَّ رَبّ۪ي رَح۪يمٌ وَدُودٌऔर अपने रब से अपने गुनाह माफ़ कराओ फिर ‘उसके’ आगे तौबः करो, बेशक मेरा रब बड़ी रह़मत वाला, मुह़ब्बत वाला है।’’
  91. قَالُوا يَا شُعَيْبُ مَا نَفْقَهُ۬ كَث۪يرًا مِمَّا تَقُولُ وَاِنَّا لَنَرٰيكَ ف۪ينَا ضَع۪يفًاۚ وَلَوْلَا رَهْطُكَ لَرَجَمْنَاكَۘ وَمَٓا اَنْتَ عَلَيْنَا بِعَز۪يزٍउन्होंेने कहा, ‘‘ऐ शुऐब! तुम्हारी बहुत सी बातें तो हमारी समझ में नहीं आतीं, और हम तो तुम को अपने बीच कमज़ोर ही देखते हैं, और अगर तुम हमारी बिरादरी के आदमी न होते, तो हम तुमको संगसार(पत्थर मार-मार कर ख़त्म) कर देते और तुम हम पर ग़ालिब (प्रभावी) नहीं हो।’’
  92. قَالَ يَا قَوْمِ اَرَهْط۪ٓي اَعَزُّ عَلَيْكُمْ مِنَ اللّٰهِۜ وَاتَّخَذْتُمُوهُ وَرَٓاءَكُمْ ظِهْرِيًّاۜ اِنَّ رَبّ۪ي بِمَا تَعْمَلُونَ مُح۪يطٌउनहों ने कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! क्या मेरी बिरादरी’, तुम पर अल्लाह से भी ज़्यादा है, कि अल्लाह को तुम ने पीछे डाल दिया! तुम जो कुछ भी कर रहे हो मेरा ‘रब’ सब अहाता किये हुए है;
  93. وَيَا قَوْمِ اعْمَلُوا عَلٰى مَكَانَتِكُمْ اِنّ۪ي عَامِلٌۜ سَوْفَ تَعْلَمُونَۙ مَنْ يَأْت۪يهِ عَذَابٌ يُخْز۪يهِ وَمَنْ هُوَ كَاذِبٌۜ وَارْتَقِبُٓوا اِنّ۪ي مَعَكُمْ رَق۪يبٌऔर ऐ मेरी क़ौम! तुम अपनी जगह काम करते रहो मैं भी कर रहा हूँ, जल्द ही तुम को मालूम हो जाएगा कि किस पर अ़ज़ाब आएगा, जो उसे ज़लील कर के रहेगा और कौन है जो झूठा है? और तुम भी इन्तिज़ार करो, तुम्हारे साथ मैं भी इन्तिज़ार करता हूँ।’’
  94. وَلَمَّا جَٓاءَ اَمْرُنَا نَجَّيْنَا شُعَيْبًا وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُ بِرَحْمَةٍ مِنَّا وَاَخَذَتِ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا الصَّيْحَةُ فَاَصْبَحُوا ف۪ي دِيَارِهِمْ جَاثِم۪ينَۙऔर जब ‘हमारा’ हुक्म (अ़ज़ाब का) आया, तो ‘हमने’ शुऐब को और उन लोगों को जो उन पर ईमान लाए थे, अपनी रह़मत से बचा लिया; और जो ज़ालिम थे उनको चिंघाड़ ने आ पकड़ा, तो सुबह को औंधे पड़े रह गये;
  95. كَاَنْ لَمْ يَغْنَوْا ف۪يهَاۜ اَلَا بُعْدًا لِمَدْيَنَ كَمَا بَعِدَتْ ثَمُودُ۟मानो वह वहाँ कभी बसे ही न थे, सुन लो! मद्यन वालों को (रह़मत से) दूरी हुई जैसी दूरी समूद को हो चुकी थी।’’
  96. وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا مُوسٰى بِاٰيَاتِنَا وَسُلْطَانٍ مُب۪ينٍۙऔर ‘हमने’ मूसा को अपनी निशानियों और खुली दलील के साथ भेजा,
  97. اِلٰى فِرْعَوْنَ وَمَلَا۬ئِه۪ فَاتَّبَعُٓوا اَمْرَ فِرْعَوْنَۚ وَمَٓا اَمْرُ فِرْعَوْنَ بِرَش۪يدٍफ़िरअ़ौन और उसके सरदारों की ओर तो वह लोग फ़िरअ़ौन ही के हुक्म पर चलते रहे और फ़िरअ़ौन का हुक्म ठीक न था;
  98. يَقْدُمُ قَوْمَهُ يَوْمَ الْقِيٰمَةِ فَاَوْرَدَهُمُ النَّارَۜ وَبِئْسَ الْوِرْدُ الْمَوْرُودُवह क़ियामत के दिन अपनी क़ौम के आगे-आगे होगा और उनको आग में जा उतारेगा, और बहुत ही बुरा घाट है वह उतरने का;
  99. وَاُتْبِعُوا ف۪ي هٰذِه۪ لَعْنَةً وَيَوْمَ الْقِيٰمَةِۜ بِئْسَ الرِّفْدُ الْمَرْفُودُऔर यहाँ (दुनिया में) भी लानत उनके पीछे लगी रही, और क़ियामत के दिन भी, बुरा बदला है जो उनको मिलेगा।
  100. ذٰلِكَ مِنْ اَنْبَٓاءِ الْقُرٰى نَقُصُّهُ عَلَيْكَ مِنْهَا قَٓائِمٌ وَحَص۪يدٌयह उन बस्तियों की कुछ ख़बरें हैं जो ‘हम’ आप से बयान करते हैं उनमें से कुछ क़ायम हैं और कुछ उजड़ गयीं।
  101. وَمَا ظَلَمْنَاهُمْ وَلٰكِنْ ظَلَمُٓوا اَنْفُسَهُمْ فَمَٓا اَغْنَتْ عَنْهُمْ اٰلِهَتُهُمُ الَّت۪ي يَدْعُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مِنْ شَيْءٍ لَمَّا جَٓاءَ اَمْرُ رَبِّكَۜ وَمَا زَادُوهُمْ غَيْرَ تَتْب۪يبٍऔर ‘हमने’ उन लोगों पर ज़ुल्म नहीं किया, बल्कि उन्होंने खुद अपने आप पर ज़ु़ल्म किया, फिर जब आप के ‘रब’ का हुक्म आ गया; तो उनके वे मअ़बूद जिन्हें वे अल्लाह के सिवा पुकारा करते थे उनके कुछ भी काम न आ सके, और उन्होंने विनाश के अ़लावा उनके लिए किसी और चीज़ में ज़्यादती नहीं की।
  102. وَكَذٰلِكَ اَخْذُ رَبِّكَ اِذَٓا اَخَذَ الْقُرٰى وَهِيَ ظَالِمَةٌۜ اِنَّ اَخْذَهُٓ اَل۪يمٌ شَد۪يدٌऔर आपके रब की पकड़ ऐसी ही होती है, जब ‘वह’ किसी ज़ालिम बस्ती को पकड़ता है, बेशक ‘उसकी’ पकड़ बड़ी दर्दनाक, बड़ी सख़्त होती है।
  103. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَةً لِمَنْ خَافَ عَذَابَ الْاٰخِرَةِۜ ذٰلِكَ يَوْمٌ مَجْمُوعٌۙ لَهُ النَّاسُ وَذٰلِكَ يَوْمٌ مَشْهُودٌबेशक इसमें उस व्यक्ति के लिए निशानी है, जो आख़िरत के अ़ज़ाब से डरे यह ऐसा दिन होगा जिसमें सारे लोग इकट्ठा किये जाएँगे; और यही वह दिन होगा, जिसमें सब (अल्लाह के सामने) हाज़िर किये जाएँगे।
  104. وَمَا نُؤَخِّرُهُٓ اِلَّا لِاَجَلٍ مَعْدُودٍۜऔर ‘हमने’ उसको एक निश्चित समय तक के लिए ही रोक रखा है;
  105. يَوْمَ يَأْتِ لَا تَكَلَّمُ نَفْسٌ اِلَّا بِاِذْنِه۪ۚ فَمِنْهُمْ شَقِيٌّ وَسَع۪يدٌजिस दिन वह आएगा तो उसकी इजाज़त के बिना कोई व्यक्ति बात भी न कर सकेगा, फिर उनमें भी कुछ बद्बख्त (अभागे) होंगे, और कुछ भग्यशाली।
  106. فَاَمَّا الَّذ۪ينَ شَقُوا فَفِي النَّارِ لَهُمْ ف۪يهَا زَف۪يرٌ وَشَه۪يقٌۙतो जो बद्बख्त होंगे वह आग में होंगे उसमें वे चीख़ और पुकार करेंगे।
  107. خَالِد۪ينَ ف۪يهَا مَا دَامَتِ السَّمٰوَاتُ وَالْاَرْضُ اِلَّا مَا شَٓاءَ رَبُّكَۜ اِنَّ رَبَّكَ فَعَّالٌ لِمَا يُر۪يدُहमेशा उसी में पड़े रहेंगे जब तक कि आसमान और ज़मीन क़ायम है, मगर सिवाय उतना जितना तुम्हारा रब चाहे, बेशक तुम्हारा रब जो चाहता है कर डालता है;
  108. وَاَمَّا الَّذ۪ينَ سُعِدُوا فَفِي الْجَنَّةِ خَالِد۪ينَ ف۪يهَا مَا دَامَتِ السَّمٰوَاتُ وَالْاَرْضُ اِلَّا مَا شَٓاءَ رَبُّكَۜ عَطَٓاءً غَيْرَ مَجْذُوذٍऔर जो नेक लोग होंगे तो वे जन्नत में (जाएँगे) जहाँ वे हमेशा रहेंगे, जब तक कि आसमान और ज़मीन क़ायम है, मगर जितना तुम्हारा रब चाहे, यह एक ऐसा उपहार है जो कभी न टूटेगा।
  109. فَلَا تَكُ ف۪ي مِرْيَةٍ مِمَّا يَعْبُدُ هٰٓؤُ۬لَٓاءِۜ مَا يَعْبُدُونَ اِلَّا كَمَا يَعْبُدُ اٰبَٓاؤُ۬هُمْ مِنْ قَبْلُۜ وَاِنَّا لَمُوَفُّوهُمْ نَص۪يبَهُمْ غَيْرَ مَنْقُوصٍ۟तो यह लोग जिनकी इबादत करते हैं उनके सम्बन्ध में तुम किसी तरह के धोखे में न पड़ना, जैसी पूजा पहले उनके बाप-दादा करते आए हैं, वैसी ही यह भी करते हैं; ‘हम’ तो इनका हिस्सा बिना किसी कमी के उनको पूरा -पूरा देने वाले हैं।
  110. وَلَقَدْ اٰتَيْنَا مُوسَى الْكِتَابَ فَاخْتُلِفَ ف۪يهِۜ وَلَوْلَا كَلِمَةٌ سَبَقَتْ مِنْ رَبِّكَ لَقُضِيَ بَيْنَهُمْۜ وَاِنَّهُمْ لَف۪ي شَكٍّ مِنْهُ مُر۪يبٍऔर ‘हम’ मूसा को भी किताब दे चुके हैं फिर वे लोग उसमें भेद डालने लगे, अगर तुम्हारे रब की ओर से एक बात पहले ही निश्चित न कर दी गयी होती, तो उनके बीच कभी का फ़ैसला कर दिया गया होता, यह ‘उसकी’ ओर से शक में पड़े हुए डाँवाडोल हैं।
  111. وَاِنَّ كُلًّا لَمَّا لَيُوَفِّيَنَّهُمْ رَبُّكَ اَعْمَالَهُمْۜ اِنَّهُ بِمَا يَعْمَلُونَ خَب۪يرٌऔर (बेशक समय आने पर) हर- एक को, तुम्हारा ‘रब’ उनके कर्मों का पूरा-पूरा बदला ज़रूर देगा बेशक जो कुछ वे कर रहे हैं, ‘उसे’ उसकी पूरी ख़बर है।
  112. فَاسْتَقِمْ كَمَٓا اُمِرْتَ وَمَنْ تَابَ مَعَكَ وَلَا تَطْغَوْاۜ اِنَّهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌसो जैसा तुम को हुक्म हुआ है जमे रहो और वह लोग भी जिन्होंने तुम्हारे साथ तौबः की, और ह़द से आगे न बढ़ना, जो कुछ भी तुम करते हो ‘वह’ उसे देख रहा है।
  113. وَلَا تَرْكَنُٓوا اِلَى الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا فَتَمَسَّكُمُ النَّارُۙ وَمَا لَكُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ مِنْ اَوْلِيَٓاءَ ثُمَّ لَا تُنْصَرُونَऔर उनकी ओर मत झुकना, जिन्होंने ज़ुल्म किया, वरना आग तुम्हें आ लिपटेगी, और अल्लाह के सिवा तुम्हारा कोई न दोस्त होगा और न तुम्हारी मदद ही की जाएगी;
  114. وَاَقِمِ الصَّلٰوةَ طَرَفَيِ النَّهَارِ وَزُلَفًا مِنَ الَّيْلِۜ اِنَّ الْحَسَنَاتِ يُذْهِبْنَ السَّيِّـَٔاتِۜ ذٰلِكَ ذِكْرٰى لِلذَّاكِر۪ينَۚऔर नमाज़ क़ायम करो, दिन के दोनों सिरों पर, और रात के कुछ हिस्से में; बेशक नेकियाँ बुराइयों को दूर कर देती हैं; उनके ह़क़ में यह चेतावनी है, जो चेतावनी को याद रखने वाले हैं;
  115. وَاصْبِرْ فَاِنَّ اللّٰهَ لَا يُض۪يعُ اَجْرَ الْمُحْسِن۪ينَऔर सब्र से काम लो क्योंकि अल्लाह अच्छे कामों का अज्र (बदला) बेकार नहीं करता।
  116. فَلَوْلَا كَانَ مِنَ الْقُرُونِ مِنْ قَبْلِكُمْ اُو۬لُوا بَقِيَّةٍ يَنْهَوْنَ عَنِ الْفَسَادِ فِي الْاَرْضِ اِلَّا قَل۪يلًا مِمَّنْ اَنْجَيْنَا مِنْهُمْۚ وَاتَّبَعَ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا مَٓا اُتْرِفُوا ف۪يهِ وَكَانُوا مُجْرِم۪ينَतो तुम से पहले जो नस्लें गुज़र चुकी हैं, उनमें ऐसे भले समझदार क्यों न हुए, जो धरती में बिगाड़ से रोकते? उन थोड़े से लोगों के सिवा जिनको उनमें से ‘हमने’ बचा लिया, और जो ज़ालिम थे वह तो उसी ऐश के सामानों के पीछे पड़े रहे जो उन्हें दिया गया था, और वे तो थे ही अपराधी।
  117. وَمَا كَانَ رَبُّكَ لِيُهْلِكَ الْقُرٰى بِظُلْمٍ وَاَهْلُهَا مُصْلِحُونَऔर आप का रब तो ऐसा नहीं है कि बस्तियों को नाह़क़ तबाह कर दे, जबकि वहाँ के लोग नेकोंकार हों।
  118. وَلَوْ شَٓاءَ رَبُّكَ لَجَعَلَ النَّاسَ اُمَّةً وَاحِدَةً وَلَا يَزَالُونَ مُخْتَلِف۪ينَۙऔर अगर आपका रब चाहता तो ‘वह’ सारे लोगों को एक ही राह पर कर देता, मगर वे हमेशा विभेद करते ही रहेंगे;
  119. اِلَّا مَنْ رَحِمَ رَبُّكَۜ وَلِذٰلِكَ خَلَقَهُمْۜ وَتَمَّتْ كَلِمَةُ رَبِّكَ لَاَمْلَـَٔنَّ جَهَنَّمَ مِنَ الْجِنَّةِ وَالنَّاسِ اَجْمَع۪ينَसिवाय उनके कि जिन पर तुम्हारा रब रह़मत करे, और इसीलिए ‘उसने’ उन्हें पैदा किया, और तुम्हारे रब की यह बात पूरी होकर रही कि ‘मैं’ जहन्नम को जिन्नों और इन्सानों दोनों से भर दूंगा।’’
  120. وَكُلًّا نَقُصُّ عَلَيْكَ مِنْ اَنْبَٓاءِ الرُّسُلِ مَا نُثَبِّتُ بِه۪ فُؤٰادَكَۚ وَجَٓاءَكَ ف۪ي هٰذِهِ الْحَقُّ وَمَوْعِظَةٌ وَذِكْرٰى لِلْمُؤْمِن۪ينَ(ऐ मुह़म्मद) और रसूलों के जितने क़िस्से ‘हम’ आप को सुनाते हैं, उसके ज़रिये ‘हम’ आप के दिल को मज़बूत करते हैं, इसमें आपके पास ह़क़ पहुँच गया, और ईमान वालों के लिए नसीह़त और इब्रत (सबक़) है।
  121. وَقُلْ لِلَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ اعْمَلُوا عَلٰى مَكَانَتِكُمْۜ اِنَّا عَامِلُونَۙऔर जो लोग ईमान नहीं लाते उनसे कह दीजिए, ‘‘कि तुम अपनी जगह काम किये जाओ हम भी काम कर रहे हैं;
  122. وَانْتَظِرُواۚ اِنَّا مُنْتَظِرُونَऔर तुम भी इन्तिज़ार करो और हम भी इन्तिज़ार करते हैं।’’
  123. وَلِلّٰهِ غَيْبُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَاِلَيْهِ يُرْجَعُ الْاَمْرُ كُلُّهُ فَاعْبُدْهُ وَتَوَكَّلْ عَلَيْهِۜ وَمَا رَبُّكَ بِغَافِلٍ عَمَّا تَعْمَلُونَऔर अल्लाह ही का है, जो कुछ आसमानों और ज़मीन में छिपा है, और हर मामले का पलटना उसी की ओर है, तो ‘उसी’ की इबादत करो और ‘उसी’ पर भरोसा रखो, और जो कुछ तुम करते हो, उससे तुम्हारा ‘रब’ बेख़बर नहीं है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet