Can Damlaları

सूरह 12: Yusuf

  1. الٓرٰ۠ تِلْكَ اٰيَاتُ الْكِتَابِ الْمُب۪ينِ۠अलिफ़्- लाम्- रा। यह स्पष्ट किताब की आयतें हैं।
  2. اِنَّٓا اَنْزَلْنَاهُ قُرْءٰنًا عَرَبِيًّا لَعَلَّكُمْ تَعْقِلُونَ‘हमने’ इस क़ुर्आन को अ़रबी में उतारा है ताकि तुम समझो।
  3. نَحْنُ نَقُصُّ عَلَيْكَ اَحْسَنَ الْقَصَصِ بِمَٓا اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ هٰذَا الْقُرْاٰنَۗ وَاِنْ كُنْتَ مِنْ قَبْلِه۪ لَمِنَ الْغَافِل۪ينَ‘हमने’ जो यह क़ुर्आन आपके पास वह्य के ज़रिये भेजा है उसके ज़रिये आप को एक बहुत ही अच्छा क़िस्सा सुनाते हैं, और आप उससे पहले बेख़बर थे।
  4. اِذْ قَالَ يُوسُفُ لِاَب۪يهِ يَٓا اَبَتِ اِنّ۪ي رَاَيْتُ اَحَدَ عَشَرَ كَوْكَبًا وَالشَّمْسَ وَالْقَمَرَ رَاَيْتُهُمْ ل۪ي سَاجِد۪ينَजब यूसुफ़ ने अपने बाप से कहा, ‘‘ऐ मेरे अब्बा जान! मैंने (सपने में) ग्यारह सितारे देखे, और सूर्य और चाँद; मैंने उन्हें देखा कि वे मुझे सज्दः कर रहे हैं।’’
  5. قَالَ يَا بُنَيَّ لَا تَقْصُصْ رُءْيَاكَ عَلٰٓى اِخْوَتِكَ فَيَك۪يدُوا لَكَ كَيْدًاۜ اِنَّ الشَّيْطَانَ لِلْاِنْسَانِ عَدُوٌّ مُب۪ينٌउन्होंने कहा, ‘‘ऐ बेटे! अपना सपना अपने भाइयों को मत बताना, नहीं तो वे तेरे ख़िलाफ चाल चलेंगे, कि शैतान तो इन्सान का खुला दुश्मन है।’’
  6. وَكَذٰلِكَ يَجْتَب۪يكَ رَبُّكَ وَيُعَلِّمُكَ مِنْ تَأْو۪يلِ الْاَحَاد۪يثِ وَيُتِمُّ نِعْمَتَهُ عَلَيْكَ وَعَلٰٓى اٰلِ يَعْقُوبَ كَمَٓا اَتَمَّهَا عَلٰٓى اَبَوَيْكَ مِنْ قَبْلُ اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْحٰقَۜ اِنَّ رَبَّكَ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌ۟और इसी तरह तुम्हारा ‘रब’ तुम्हें चुन लेगा, और तुम्हें अस्ल बातों की ह़क़ीक़त मालूम करना सिखाएगा और ‘वह’ अपनी नेअ़मत तुम पर और याक़ू़ब की सन्तान पर, उसी तरह पूरी कर देगा जिस तरह इससे पहले वह तुम्हारे बाप-दादा इब्राहीम और इस्ह़ाक़ पर पूरी कर चुका है, बेशक तुम्हारा रब इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
  7. لَقَدْ كَانَ ف۪ي يُوسُفَ وَاِخْوَتِه۪ٓ اٰيَاتٌ لِلسَّٓائِل۪ينَहाँ, यूसुफ़ और उसके भाइयों में सवाल करने वालों के लिए निशानियाँ हैं;
  8. اِذْ قَالُوا لَيُوسُفُ وَاَخُوهُ اَحَبُّ اِلٰٓى اَب۪ينَا مِنَّا وَنَحْنُ عُصْبَةٌۜ اِنَّ اَبَانَا لَف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍۚजब उन्होंने कहा, ‘‘यूसुफ़ और उसका भाई, हमारे बाप को हम से ज़्यादा प्रिय है, हालाँकि हम एक पूरा जत्था (एक गिरोह) हैं, बेशक हमारे बाप खुली ग़ल्ती पर हैं,
  9. اُقْتُلُوا يُوسُفَ اَوِ اطْرَحُوهُ اَرْضًا يَخْلُ لَكُمْ وَجْهُ اَب۪يكُمْ وَتَكُونُوا مِنْ بَعْدِه۪ قَوْمًا صَالِح۪ينَतो यूसुफ़ को क़त्ल करो, या उसको किसी जगह फेंक आओ ताकि तुम्हारे बाप का ध्यान तुम्हारी ही ओर हो जाए, उसके बाद तुम अच्छी हालत में हो जाओगे।
  10. قَالَ قَٓائِلٌ مِنْهُمْ لَا تَقْتُلُوا يُوسُفَ وَاَلْقُوهُ ف۪ي غَيَابَتِ الْجُبِّ يَلْتَقِطْهُ بَعْضُ السَّيَّارَةِ اِنْ كُنْتُمْ فَاعِل۪ينَउनमें से एक कहने वाला बोल उठा, ‘‘यूसुफ़ को जान से न मारो, (अगर तुम्हें कुछ करना ही है) और उसको किसी अंधेरे कुएँ में डाल दो कि कोई राह चलता मुसाफ़िर उसे निकाल ले जाए, अगर तुम को करना है।’’
  11. قَالُوا يَٓا اَبَانَا مَا لَكَ لَا تَأْمَنَّۭۖا عَلٰى يُوسُفَ وَاِنَّا لَهُ لَنَاصِحُونَ(भाईयो ने) कहा, ‘‘ऐ हमारे अब्बा जान! आप को क्या हो गया है?!! कि यूसुफ़ के मामले में आप हम पर भरोसा नहीं करते हालाँकि हम तो उसके ख़ैरख़्वाह (हितैषी) हैं;
  12. اَرْسِلْهُ مَعَنَا غَدًا يَرْتَعْ وَيَلْعَبْ وَاِنَّا لَهُ لَحَافِظُونَहमारे साथ कल उसे भेज दीजिए कि वह खाये-पिये और खेले-कूदे, और उसकी रक्षा के लिए हम तो हैं ही।’’
  13. قَالَ اِنّ۪ي لَيَحْزُنُن۪ٓي اَنْ تَذْهَبُوا بِه۪ وَاَخَافُ اَنْ يَأْكُلَهُ الذِّئْبُ وَاَنْتُمْ عَنْهُ غَافِلُونَ(याक़ूब ने) कहा, ‘‘यह बात कि तुम उसे ले जाओ मुझे दुःखी कर देती है, कि कहीं ऐसा न हो कि तुम उसका ध्यान न रख सको और भेड़िया उसे खा जाए।’’
  14. قَالُوا لَئِنْ اَكَلَهُ الذِّئْبُ وَنَحْنُ عُصْبَةٌ اِنَّٓا اِذًا لَخَاسِرُونَवे बोले, ‘‘अगर उसको भेड़िया खा जाए हमारे पूरे जत्थे के होते हुए, तो हम बिल्कुल नाकारा होंगे।’’
  15. فَلَمَّا ذَهَبُوا بِه۪ وَاَجْمَعُٓوا اَنْ يَجْعَلُوهُ ف۪ي غَيَابَتِ الْجُبِّۚ وَاَوْحَيْنَٓا اِلَيْهِ لَتُنَبِّئَنَّهُمْ بِاَمْرِهِمْ هٰذَا وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَफिर जब वे उनको ले गये और तय कर लिया कि उन्हें अंधेरे कुएँ में डाल दें, और ‘हमने’ यूसुफ की ओर वह्य भेजी, कि ‘‘तुम इनको इनके इस व्यवहार को (एक वक्त) जतलाओगे और वह (तुमको) जान भी न पाएँगे।’’
  16. وَجَٓاؤُٓ۫ اَبَاهُمْ عِشَٓاءً يَبْكُونَۜऔर वे अपने बाप के पास अ़िशा के वक़्त (शुरू रात में) रोते हुए आए,
  17. قَالُوا يَٓا اَبَانَٓا اِنَّا ذَهَبْنَا نَسْتَبِقُ وَتَرَكْنَا يُوسُفَ عِنْدَ مَتَاعِنَا فَاَكَلَهُ الذِّئْبُۚ وَمَٓا اَنْتَ بِمُؤْمِنٍ لَنَا وَلَوْ كُنَّا صَادِق۪ينَबोले, ‘‘अब्बा जान! हम सब आपस में दौड़ने और एक-दूसरे से आगे निकलने में लग गये, और हम ने यूसुफ़ को अपने सामान के पास छोड़ दिया था, तो भेड़िया खा गया और आप तो हम पर भरोसा करेंगे नहीं! चाहे हम (कितने ही) सच्चे हों।’’
  18. وَجَٓاؤُ۫ عَلٰى قَم۪يصِه۪ بِدَمٍ كَذِبٍۜ قَالَ بَلْ سَوَّلَتْ لَكُمْ اَنْفُسُكُمْ اَمْرًاۜ فَصَبْرٌ جَم۪يلٌۜ وَاللّٰهُ الْمُسْتَعَانُ عَلٰى مَا تَصِفُونَऔर उनके कुर्ते पर झूठ-मूठ का खून लगा लाए, बोले, ‘‘हाँ तुम ने अपने आप से एक बात बना ली है, तो अब सब्र ही करना अच्छा है, जो बात तुम बता रहे हो उसमें अल्लाह ही से मदद चाहिए।’’
  19. وَجَٓاءَتْ سَيَّارَةٌ فَاَرْسَلُوا وَارِدَهُمْ فَاَدْلٰى دَلْوَهُۜ قَالَ يَا بُشْرٰى هٰذَا غُلَامٌۜ وَاَسَرُّوهُ بِضَاعَةًۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِمَا يَعْمَلُونَऔर एक क़ाफ़िला आया तो उन लोगों ने अपने एक पानी लाने वाले को भेजा, उसने अपना डोल डाला, तो पुकार उठा, ‘‘अरे वाह! कितनी खुशी की बात है, यह तो एक लड़का निकल आया,’’ और उसको उसे व्यापार का माल समझ कर छिपा लिया, और जो वे कर रहे थे अल्लाह उसे जान रहा था।
  20. وَشَرَوْهُ بِثَمَنٍ بَخْسٍ دَرَاهِمَ مَعْدُودَةٍۚ وَكَانُوا ف۪يهِ مِنَ الزَّاهِد۪ينَ۟और (व्यापारियों ने) उसे सस्ते दाम, गिनती के चन्द दिरहम, में बेच दिया और वे उसके मामले में बेपरवाह थे।
  21. وَقَالَ الَّذِي اشْتَرٰيهُ مِنْ مِصْرَ لِامْرَاَتِه۪ٓ اَكْرِم۪ي مَثْوٰيهُ عَسٰٓى اَنْ يَنْفَعَنَٓا اَوْ نَتَّخِذَهُ وَلَدًاۜ وَكَذٰلِكَ مَكَّنَّا لِيُوسُفَ فِي الْاَرْضِۘ وَلِنُعَلِّمَهُ مِنْ تَأْو۪يلِ الْاَحَاد۪يثِۜ وَاللّٰهُ غَالِبٌ عَلٰٓى اَمْرِه۪ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَऔर मिस्र के जिस व्यक्ति ने उसे ख़रीदा था, उसने अपनी पत्नी से कहा, ‘‘इसको अच्छी तरह इज़्ज़त से रखना बहुत सम्भव है कि यह हमारे काम आए, या हम इसे बेटा बना लें।’’ इस तरह ‘हमने’ यूसुफ़ को (मिस्र की) धरती पर जगह दी ताकि ‘हम’ उसे बातों की हक़ीक़त मालूम करना सिखाएं; और अल्लाह अपना हुक्म लागू कर के रहता है लेकिन अक्सर लोग जानते नहीं।
  22. وَلَمَّا بَلَغَ اَشُدَّهُٓ اٰتَيْنَاهُ حُكْمًا وَعِلْمًاۜ وَكَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَऔर जब वह (यूसुफ़) अपनी जवानी को पहुँचा तो ‘हमने’ उसको ह़िक्मत और इल्म दिया; और ‘हम’ नेक बन्दों को इसी तरह बदला दिया करते हैं।
  23. وَرَاوَدَتْهُ الَّت۪ي هُوَ ف۪ي بَيْتِهَا عَنْ نَفْسِه۪ وَغَلَّقَتِ الْاَبْوَابَ وَقَالَتْ هَيْتَ لَكَۜ قَالَ مَعَاذَ اللّٰهِ اِنَّهُ رَبّ۪ٓي اَحْسَنَ مَثْوَايَۜ اِنَّهُ لَا يُفْلِحُ الظَّالِمُونَऔर जिस अ़ौरत के घर में वह रहते थे, उसने उनको अपनी ओर मायल करना चाहा और, उसने दरवाज़े बन्द कर दिये, और बोली, ‘‘जल्दी आओ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अल्लाह की पनाह! वह (अर्थात तुम्हारे पति) तो मेरे आक़ा हैं उन्होंने मुझे अच्छा स्थान दिया है, बेशक ज़ालिम लोग कामियाब नहीं होंगे’’।
  24. وَلَقَدْ هَمَّتْ بِه۪ۗ وَهَمَّ بِهَاۚ لَوْلَٓا اَنْ رَاٰ بُرْهَانَ رَبِّه۪ۜ كَذٰلِكَ لِنَصْرِفَ عَنْهُ السُّٓوءَ وَالْفَحْشَٓاءَۜ اِنَّهُ مِنْ عِبَادِنَا الْمُخْلَص۪ينَऔर उस अ़ौरत ने उसका इरादा किया, और उन्होंने उसका इरादा किया, अगर वह अपने रब का स्पष्ट प्रमाण न देख लेते- (तो जो होता, वह होता) ऐसा इसलिए हुआ ताकि ‘हम’ उनसे बुराई और बेह़याई को दूर रखें- बेशक वह हमारे चुने हुए बन्दों में से थे।
  25. وَاسْتَبَقَا الْبَابَ وَقَدَّتْ قَم۪يصَهُ مِنْ دُبُرٍ وَاَلْفَيَا سَيِّدَهَا لَدَا الْبَابِۜ قَالَتْ مَا جَزَٓاءُ مَنْ اَرَادَ بِاَهْلِكَ سُٓوءًا اِلَّٓا اَنْ يُسْجَنَ اَوْ عَذَابٌ اَل۪يمٌऔर दोनों दरवाज़े की ओर दौड़े और अ़ौरत ने उनका कुर्ता पीछे से फाड़ डाला, और दरवाज़े पर दोनों ने अ़ौरत के पति को मौजूद पाया, तो अ़ौरत बोल उठी, ‘‘क्या सज़ा है उस व्यक्ति की जो तुम्हारे घर वाली के साथ बुराई का इरादा करे, उसका बदला इसके सिवा क्या होगा कि उसे क़ैद किया जाए, या दर्दनाक सज़ा दी जाए?’’
  26. قَالَ هِيَ رَاوَدَتْن۪ي عَنْ نَفْس۪ي وَشَهِدَ شَاهِدٌ مِنْ اَهْلِهَاۚ اِنْ كَانَ قَم۪يصُهُ قُدَّ مِنْ قُبُلٍ فَصَدَقَتْ وَهُوَ مِنَ الْكَاذِب۪ينَ(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘यही तो मुझे अपनी ओर मायल करना चाही थी, और उसी (अ़ौरत) के ख़ानदान से एक फ़ैसला करने वाले ने गवाही दी कि अगर उसका कुर्ता आगे से फटा है तो यह सच्ची है और वह झूठा है;
  27. وَاِنْ كَانَ قَم۪يصُهُ قُدَّ مِنْ دُبُرٍ فَكَذَبَتْ وَهُوَ مِنَ الصَّادِق۪ينَऔर अगर उसका कुर्ता पीछे से फटा है तो यह झूठी है, और वह सच्चा है।’’
  28. فَلَمَّا رَاٰ قَم۪يصَهُ قُدَّ مِنْ دُبُرٍ قَالَ اِنَّهُ مِنْ كَيْدِكُنَّۜ اِنَّ كَيْدَكُنَّ عَظ۪يمٌतो जब देखा कि उसका कुर्ता पीछे से फटा था, (तो कहा,) ‘‘यह तुम अ़ौरतों की चाल है, और तुम्हारी चालें बड़ी (ख़तरनाक) होती हैं;
  29. يُوسُفُ اَعْرِضْ عَنْ هٰذَا وَاسْتَغْفِر۪ي لِذَنْبِكِۚ اِنَّكِ كُنْتِ مِنَ الْخَاطِـ۪ٔينَ۟यूसुफ़! इस मामले को जाने दीजिए, और ऐ अ़ौरत! तू अपने गुनाह की माफ़ी माँग, बेशक तू ही ख़ताकार है।’’
  30. وَقَالَ نِسْوَةٌ فِي الْمَد۪ينَةِ امْرَاَتُ الْعَز۪يزِ تُرَاوِدُ فَتٰيهَا عَنْ نَفْسِه۪ۚ قَدْ شَغَفَهَا حُبًّاۜ اِنَّا لَنَرٰيهَا ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍऔर शहर की कुछ अ़ौरतें कहने लगीं, ‘‘अ़ज़ीज़ की पत्नी अपने ग़ुलाम को, अपनी ओर मायल करना चाहती है और उसकी मुह़ब्बत उसके दिल में घर कर गयी है, हम तो उसे खुली गुमराही में देख रहे हैं।’’
  31. فَلَمَّا سَمِعَتْ بِمَكْرِهِنَّ اَرْسَلَتْ اِلَيْهِنَّ وَاَعْتَدَتْ لَهُنَّ مُتَّكَـًٔا وَاٰتَتْ كُلَّ وَاحِدَةٍ مِنْهُنَّ سِكّ۪ينًا وَقَالَتِ اخْرُجْ عَلَيْهِنَّۚ فَلَمَّا رَاَيْنَهُٓ اَكْبَرْنَهُ وَقَطَّعْنَ اَيْدِيَهُنَّ وَقُلْنَ حَاشَ لِلّٰهِ مَا هٰذَا بَشَرًاۜ اِنْ هٰذَٓا اِلَّا مَلَكٌ كَر۪يمٌतो जब (जुलैखा ने) इन अ़ौरतों की बातें सुनीं तो (ज़ुलेख़ा ने) उन्हें बुला भेजा, और उनके लिए तकिया वाली मजलिस सजाई, और हर एक को एक-एक छुरी दे दी, और (यूसुफ़ से) कहा, ‘‘इनके सामने से निकल जाओ,’’ जब उन अ़ौरतों ने उनको देखा तो उनका रोअ़ब ऐसा छा गया कि उन्होंने अपने ही हाथ घायल कर लिये, और पुकार उठीं! ‘‘अल्लाह की पनाह! यह इन्सान नहीं; यह तो कोई बुजुर्ग फरिश्ता है।’’
  32. قَالَتْ فَذٰلِكُنَّ الَّذ۪ي لُمْتُنَّن۪ي ف۪يهِۜ وَلَقَدْ رَاوَدْتُهُ عَنْ نَفْسِه۪ فَاسْتَعْصَمَۜ وَلَئِنْ لَمْ يَفْعَلْ مَٓا اٰمُرُهُ لَيُسْجَنَنَّ وَلَيَكُونًا مِنَ الصَّاغِر۪ينَ(अ़ौरत) बोली, ‘‘यह वही है जिसके बारे में तुम मुझ को मलामत कर रही थीं, निश्चय ही मैंने इसे रिझाना चाहा था किन्तु यह बचा रहा, औेर अगर यह वह न किया जो मैं इससे कहती हूँ, तो यह ज़रूर क़ैद किया जाएगा और ज़लील होगा।’’
  33. قَالَ رَبِّ السِّجْنُ اَحَبُّ اِلَيَّ مِمَّا يَدْعُونَن۪ٓي اِلَيْهِۚ وَاِلَّا تَصْرِفْ عَنّ۪ي كَيْدَهُنَّ اَصْبُ اِلَيْهِنَّ وَاَكُنْ مِنَ الْجَاهِل۪ينَ(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘मेरे रब! जिसकी ओर यह मुझे बुला रही है उससे तो क़ैद में रहना ही मुझ को ज़्यादा पसंद है, और अगर ‘तू’ इनकी चालों से मुझ को न बचाएगा, तो मैं इनकी ओर मायल हो जाऊँगा और जाहिलों में से हो जाऊँगा।’’
  34. فَاسْتَجَابَ لَهُ رَبُّهُ فَصَرَفَ عَنْهُ كَيْدَهُنَّۜ اِنَّهُ هُوَ السَّم۪يعُ الْعَل۪يمُतो उनके ‘रब’ ने उनकी सुन ली और उनसे अ़ौरतों की चालों को ख़त्म कर दिया बेशक ‘वह’ सुनने वाला, जानने वाला है।
  35. ثُمَّ بَدَا لَهُمْ مِنْ بَعْدِ مَا رَاَوُا الْاٰيَاتِ لَيَسْجُنُنَّهُ حَتّٰى ح۪ينٍ۟फिर उन्हें, इसके बाद कि निशानियाँ देख चुके थे उनकी राय यही हुई कि इसे कुछ अवधि के लिए क़ैद ही कर दें।
  36. وَدَخَلَ مَعَهُ السِّجْنَ فَتَيَانِۜ قَالَ اَحَدُهُمَٓا اِنّ۪ٓي اَرٰين۪ٓي اَعْصِرُ خَمْرًاۚ وَقَالَ الْاٰخَرُ اِنّ۪ٓي اَرٰين۪ٓي اَحْمِلُ فَوْقَ رَأْس۪ي خُبْزًا تَأْكُلُ الطَّيْرُ مِنْهُۜ نَبِّئْنَا بِتَأْو۪يلِه۪ۚ اِنَّا نَرٰيكَ مِنَ الْمُحْسِن۪ينَऔर उनके साथ दो और नौजवान भी जेल खाने में दाख़िल हुए, उनमें से एक ने कहा, ‘‘मैंने (सपना) देखा है कि मैं शराब निचोड़ रहा हूँ’’ दूसरे ने कहा, ‘‘मैंने देखा है कि मैं अपने सर पर रोटियाँ उठाए हुए हूँ जिनको परिन्दे खा रहे हैं, हमें इसकी तअ़बीर (स्वप्न फल) बता दीजिए कि हमें तो आप भले मालूम होते हैं।’’
  37. قَالَ لَا يَأْت۪يكُمَا طَعَامٌ تُرْزَقَانِه۪ٓ اِلَّا نَبَّأْتُكُمَا بِتَأْو۪يلِه۪ قَبْلَ اَنْ يَأْتِيَكُمَاۜ ذٰلِكُمَا مِمَّا عَلَّمَن۪ي رَبّ۪يۜ اِنّ۪ي تَرَكْتُ مِلَّةَ قَوْمٍ لَا يُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَهُمْ بِالْاٰخِرَةِ هُمْ كَافِرُونَۙ(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘जो खाना तुम्हें मिलता है उसके आने से पहले ही मैं तुम्हें इसकी तअ़बीर (स्वप्नफल) बता दूँगा, यह उस इल्म में से है, जो मेरे रब ने मुझे सिखाया है, मैंने उन लोगों के धर्मों को छोड़ दिया है जो अल्लाह पर ईमान नहीं रखते, और आख़िरत का भी इन्कार करते हैं;
  38. وَاتَّبَعْتُ مِلَّةَ اٰبَٓاء۪ٓي اِبْرٰه۪يمَ وَاِسْحٰقَ وَيَعْقُوبَۜ مَا كَانَ لَنَٓا اَنْ نُشْرِكَ بِاللّٰهِ مِنْ شَيْءٍۜ ذٰلِكَ مِنْ فَضْلِ اللّٰهِ عَلَيْنَا وَعَلَى النَّاسِ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَشْكُرُونَऔर मैंने अपने बाप-दादा इब्राहीम, और इस्ह़ाक़, और याक़ूब के दीन को अपनाया, हम से यह नहीं हो सकता कि हम अल्लाह के साथ किसी चीज़ को शरीक करें; यह अल्लाह की मेहरबानी है हम पर और लोगों पर, लेकिन अक्सर लोग शुक्र नहीं करते।
  39. يَا صَاحِبَيِ السِّجْنِ ءَاَرْبَابٌ مُتَفَرِّقُونَ خَيْرٌ اَمِ اللّٰهُ الْوَاحِدُ الْقَهَّارُۜऐ जेल के साथियो! क्या अलग- अलग बहुत से रब अच्छे हैं, या अकेला अल्लाह ज़बर्दस्त (प्रभुत्वशाली);
  40. مَا تَعْبُدُونَ مِنْ دُونِه۪ٓ اِلَّٓا اَسْمَٓاءً سَمَّيْتُمُوهَٓا اَنْتُمْ وَاٰبَٓاؤُ۬كُمْ مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ بِهَا مِنْ سُلْطَانٍۜ اِنِ الْحُكْمُ اِلَّا لِلّٰهِۜ اَمَرَ اَلَّا تَعْبُدُٓوا اِلَّٓا اِيَّاهُۜ ذٰلِكَ الدّ۪ينُ الْقَيِّمُ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَतुम ‘उसके’ सिवा जिसकी भी इबादत करते हो, वे तो बस नाम हैं, जो तुमने और तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिये हैं, उनके लिए अल्लाह ने कोई प्रमाण नहीं उतारा, सत्ता और अधिकार तो बस अल्लाह का है, ‘उसने’ हुक्म दिया है कि उसके सिवा किसी की इबादत न करो; यही सीधा (सच्चा) धर्म है, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते;
  41. يَا صَاحِبَيِ السِّجْنِ اَمَّٓا اَحَدُكُمَا فَيَسْق۪ي رَبَّهُ خَمْرًاۚ وَاَمَّا الْاٰخَرُ فَيُصْلَبُ فَتَأْكُلُ الطَّيْرُ مِنْ رَأْسِه۪ۜ قُضِيَ الْاَمْرُ الَّذ۪ي ف۪يهِ تَسْتَفْتِيَانِۜऐ जेल के साथियो! तुम में से एक तो अपने मालिक को शराब पिलाएगा, और दूसरा सूली पर चढ़ाया जाएगा और परिन्दे उसका सर नोंच कर खाएँगे, इस बात का फ़ैसला हो चुका है जिसको तुम पूछ रहे हो।’’
  42. وَقَالَ لِلَّذ۪ي ظَنَّ اَنَّهُ نَاجٍ مِنْهُمَا اذْكُرْن۪ي عِنْدَ رَبِّكَۘ فَاَنْسٰيهُ الشَّيْطَانُ ذِكْرَ رَبِّه۪ فَلَبِثَ فِي السِّجْنِ بِضْعَ سِن۪ينَۜ۟और (दोनों से) जिसके बारे में उसने समझा था कि रिहा हो जाने वाला है उससे कहा, ‘‘अपने मालिक के पास मेरी चर्चा करना।’’ मगर शैतान ने अपने मालिक के पास चर्चा करना भुलवा दिया, और (यूसुफ) कई साल जेल ही में पड़े रहे।
  43. وَقَالَ الْمَلِكُ اِنّ۪ٓي اَرٰى سَبْعَ بَقَرَاتٍ سِمَانٍ يَأْكُلُهُنَّ سَبْعٌ عِجَافٌ وَسَبْعَ سُنْبُلَاتٍ خُضْرٍ وَاُخَرَ يَابِسَاتٍۜ يَٓا اَيُّهَا الْمَلَاُ اَفْتُون۪ي ف۪ي رُءْيَايَ اِنْ كُنْتُمْ لِلرُّءْيَا تَعْبُرُونَऔर बादशाह ने कहा, ‘‘मैंने (सपने में) देखा है कि ‘सात मोटी गायों को सात पतली गायें खा रही हैं; और सात (अनाज की) बालियाँ हरी हैं और दूसरी (सात) सूखी, ऐ मेरे (दरबार के) सरदारो! मेरे सपने का अर्थ बताओ अगर तुम तअ़बीर स्वप्नार्थ बताना जानते हो।’’
  44. قَالُٓوا اَضْغَاثُ اَحْلَامٍۚ وَمَا نَحْنُ بِتَأْو۪يلِ الْاَحْلَامِ بِعَالِم۪ينَ(दरबारियों ने) कहा, ‘‘यह परेशान सपने हैं, और हम ऐसे सपनों का अर्थ नहीं जानते।’’
  45. وَقَالَ الَّذ۪ي نَجَا مِنْهُمَا وَادَّكَرَ بَعْدَ اُمَّةٍ اَنَا۬ اُنَبِّئُكُمْ بِتَأْو۪يلِه۪ فَاَرْسِلُونِऔर उन दोनों में से जो रिहा हो गया था, उसे एक मुद्दत के बाद बात याद आ गई तो वह बोल उठा, ‘‘मैं आप को इसका अर्थ बताता हूँ, ज़रा मुझे (यूसुफ के पास) भेज दीजिए।’’
  46. يُوسُفُ اَيُّهَا الصِّدّ۪يقُ اَفْتِنَا ف۪ي سَبْعِ بَقَرَاتٍ سِمَانٍ يَأْكُلُهُنَّ سَبْعٌ عِجَافٌ وَسَبْعِ سُنْبُلَاتٍ خُضْرٍ وَاُخَرَ يَابِسَاتٍۙ لَعَلّ۪ٓي اَرْجِعُ اِلَى النَّاسِ لَعَلَّهُمْ يَعْلَمُونَ‘यूसुफ़’ ऐ बड़े सच्चे! हमें (इस का अर्थ) बताइए, ‘‘कि सात मोटी गायों को सात दुबली गाएँ खा रही हैं, और सात बालियाँ हरी हैं और सात बालियाँ सूखी, ताकि मैं लोगों के पास जाऊँ ताकि वे (इस का अर्थ) जान लें।’’
  47. قَالَ تَزْرَعُونَ سَبْعَ سِن۪ينَ دَاَبًاۚ فَمَا حَصَدْتُمْ فَذَرُوهُ ف۪ي سُنْبُلِه۪ٓ اِلَّا قَل۪يلًا مِمَّا تَأْكُلُونَ(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘सात वर्ष तक तुम लगातार खेती करते रहोगे, तो जो (फसलें) काटो, उन्हें उनकी बाली में ही रहने देना सिवाय उस थोड़ी सी के, जो तुम्हारे खाने के काम आए,
  48. ثُمَّ يَأْت۪ي مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ سَبْعٌ شِدَادٌ يَأْكُلْنَ مَا قَدَّمْتُمْ لَهُنَّ اِلَّا قَل۪يلًا مِمَّا تُحْصِنُونَफिर इसके बाद सात कठिन (वर्ष) आएँगे जो इस (पूँजी) को खा जाएँगे, जो तुम ने उन (वर्षो) के लिए पहले से इकट्ठा कर रखा होगा, सिवाय उस थोड़े-से हिस्से के जो तुम सुरक्षित कर लोगे;
  49. ثُمَّ يَأْت۪ي مِنْ بَعْدِ ذٰلِكَ عَامٌ ف۪يهِ يُغَاثُ النَّاسُ وَف۪يهِ يَعْصِرُونَ۟फिर इसके बाद एक वर्ष ऐसा आएगा, जिसमें रह़मत की वर्षा भेजी जाएगी और उसमें वे लोग रस निचोडं़ेगे।
  50. وَقَالَ الْمَلِكُ ائْتُون۪ي بِه۪ۚ فَلَمَّا جَٓاءَهُ الرَّسُولُ قَالَ ارْجِعْ اِلٰى رَبِّكَ فَسْـَٔلْهُ مَا بَالُ النِّسْوَةِ الّٰت۪ي قَطَّعْنَ اَيْدِيَهُنَّۜ اِنَّ رَبّ۪ي بِكَيْدِهِنَّ عَل۪يمٌऔर बादशाह ने हुक्म दिया कि (यूसुफ को) ‘‘मेरे पास ले आओ! तो जब दूत उसके पास पहुँचा, तो उन्होंने कहा, तुम अपने मालिक के पास वापस जाओ और उनसे पूछो कि ‘उन अ़ौरतों का क्या हाल है, जिन्होंने अपने हाथ घायल कर लिये, बेशक मेरा रब उनकी मक्कारी को भली-भाँति जानता है।’’
  51. قَالَ مَا خَطْبُكُنَّ اِذْ رَاوَدْتُنَّ يُوسُفَ عَنْ نَفْسِه۪ۜ قُلْنَ حَاشَ لِلّٰهِ مَا عَلِمْنَا عَلَيْهِ مِنْ سُٓوءٍۜ قَالَتِ امْرَاَتُ الْعَز۪يزِ الْـٰٔنَ حَصْحَصَ الْحَقُّۘ اَنَا۬ رَاوَدْتُهُ عَنْ نَفْسِه۪ وَاِنَّهُ لَمِنَ الصَّادِق۪ينَबादशाह ने उन अ़ौरतों से पूछा, ‘‘तुम्हारा क्या मामला है, जब तुम ने यूसुफ को रिझाना चाहा था?’’ उन्होंने कहा, ‘‘पाक है अल्लाह! हम ने उसमें बुराई की कोई बात नहीं पायी’’ अज़ीज़ की पत्नी बोल उठी, ‘‘अब तो सच्ची बात ज़ाहिर ही हो चुकी है, मैंने ही अपनी ओर रिझाना चाहा था, बेशक वह तो सच्चा है।’’
  52. ذٰلِكَ لِيَعْلَمَ اَنّ۪ي لَمْ اَخُنْهُ بِالْغَيْبِ وَاَنَّ اللّٰهَ لَا يَهْد۪ي كَيْدَ الْخَٓائِن۪ينَ(यूसुफ़ ने कहा) ‘‘यह इसलिए कि उसे (अज़ीज़ को) मालूम हो जाए कि मैं ने गुप्त रूप से विश्वासघात नहीं किया, और यह कि अल्लाह विश्वासघातियों को राह नहीं दिखाता।
  53. وَمَٓا اُبَرِّئُ نَفْس۪يۚ اِنَّ النَّفْسَ لَاَمَّارَةٌ بِالسُّٓوءِ اِلَّا مَا رَحِمَ رَبّ۪يۜ اِنَّ رَبّ۪ي غَفُورٌ رَح۪يمٌऔर मैं अपने आप को पाक-साफ़ नहीं कहता क्यों कि नफ्स अम्मारा (जी) तो बुराई ही सिखाता है मगर यह कि मेरा रब जिस पर रह़म करे, बेशक मेरा रब माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
  54. وَقَالَ الْمَلِكُ ائْتُون۪ي بِه۪ٓ اَسْتَخْلِصْهُ لِنَفْس۪يۚ فَلَمَّا كَلَّمَهُ قَالَ اِنَّكَ الْيَوْمَ لَدَيْنَا مَك۪ينٌ اَم۪ينٌऔर बादशाह ने हुक्म दिया, ‘‘उनको मेरे पास ले आओ! मैं उनको अपने लिए खास कर लूँगा,’’ जब उसने उनसे बात चीत की तो कहा, ‘‘आज से तुम हमारे यहाँ दर्जे वाले और एतिबार वाले हो।’’
  55. قَالَ اجْعَلْن۪ي عَلٰى خَزَٓائِنِ الْاَرْضِۚ اِنّ۪ي حَف۪يظٌ عَل۪يمٌ(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘देश के ख़ज़ानों पर मुझे नियुक्त कर दीजिए, इसलिए कि मैं रक्षक और इल्म वाला भी हूँ,’’
  56. وَكَذٰلِكَ مَكَّنَّا لِيُوسُفَ فِي الْاَرْضِۚ يَتَبَوَّاُ مِنْهَا حَيْثُ يَشَٓاءُۜ نُص۪يبُ بِرَحْمَتِنَا مَنْ نَشَٓاءُ وَلَا نُض۪يعُ اَجْرَ الْمُحْسِن۪ينَइस तरह हमने यूसुफ को उस ज़मीन (मिस्र) में सत्ता दे दिया, और उसमें जहाँ चाहें रहें, हम जिस पर चाहते हैं अपनी मेहरबानी भेजते हैं, और अच्छे काम करने वालों का अज्र बेकार नहीं होने देते।
  57. وَلَاَجْرُ الْاٰخِرَةِ خَيْرٌ لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَكَانُوا يَتَّقُونَ۟और आख़िरत का बदला कहीं बेहतर है, जो लोग ईमान लाए और परहेज़गारी अपनाए।
  58. وَجَٓاءَ اِخْوَةُ يُوسُفَ فَدَخَلُوا عَلَيْهِ فَعَرَفَهُمْ وَهُمْ لَهُ مُنْكِرُونَऔर यूसुफ़ के भाई आए (और) उनके पास हाज़िर हुए, तो उन्हों ने उन्हें पहचान लिया, और वे उन्हें न पहचान सके।
  59. وَلَمَّا جَهَّزَهُمْ بِجَهَازِهِمْ قَالَ ائْتُون۪ي بِاَخٍ لَكُمْ مِنْ اَب۪يكُمْۚ اَلَا تَرَوْنَ اَنّ۪ٓي اُو۫فِي الْكَيْلَ وَاَنَا۬ خَيْرُ الْمُنْزِل۪ينَऔर जब उनके लिए उनका सामान तैयार करा दिया तो कहा, ‘‘तुम्हारे बाप की ओर से जो तुम्हारा एक (सौतेला) भाई (बिनयामीन) है, उसे भी मेरे पास लाओ क्या तुम देखते नहीं, ‘‘मैं पूरी नाप देता हूँ और मैं मेहमानदारी भी खूब करता हूँ?-
  60. فَاِنْ لَمْ تَأْتُون۪ي بِه۪ فَلَا كَيْلَ لَكُمْ عِنْد۪ي وَلَا تَقْرَبُونِफिर अगर तुम उसको मेरे पास न लाए, तो मेरे पास तुम्हारे लिए कोई माँप (ग़ल्ला) नहीं है, और न तुम मेरे पास आना।
  61. قَالُوا سَنُرَاوِدُ عَنْهُ اَبَاهُ وَاِنَّا لَفَاعِلُونَउन्होंने कहा, ‘‘हम उसके बारे में उसके बाप से चर्चा करेंगे और यह (काम) हम ज़रूर करेंगे।’’
  62. وَقَالَ لِفِتْيَانِهِ اجْعَلُوا بِضَاعَتَهُمْ ف۪ي رِحَالِهِمْ لَعَلَّهُمْ يَعْرِفُونَهَٓا اِذَا انْقَلَبُٓوا اِلٰٓى اَهْلِهِمْ لَعَلَّهُمْ يَرْجِعُونَऔर (यूसुफ़ ने) अपने नौकरों से कहा, ‘‘इनका दिया हुआ माल इनके सामान में रख दो, ताकि जब यह लोग अपने घर वालों में जाएं तो उसे पहचान लें, (और) शायद कि यह वापस आएँ।’’
  63. فَلَمَّا رَجَعُٓوا اِلٰٓى اَب۪يهِمْ قَالُوا يَٓا اَبَانَا مُنِعَ مِنَّا الْكَيْلُ فَاَرْسِلْ مَعَنَٓا اَخَانَا نَكْتَلْ وَاِنَّا لَهُ لَحَافِظُونَफिर जब वे अपने बाप के पास वापस गये तो कहा, ‘‘ऐ अब्बा जान! हम को ग़ल्ला देने से रोक दिया गया है, तो हमारे साथ हमारे भाई को भेज दीजिए, ताकि हम ग़ल्ला लाएँ और हम ज़रूर इसकी रक्षा करेंगे।’’
  64. قَالَ هَلْ اٰمَنُكُمْ عَلَيْهِ اِلَّا كَمَٓا اَمِنْتُكُمْ عَلٰٓى اَخ۪يهِ مِنْ قَبْلُۜ فَاللّٰهُ خَيْرٌ حَافِظًاۖ وَهُوَ اَرْحَمُ الرَّاحِم۪ينَ(याक़ूब ने) कहा, ‘‘क्या मैं इसके मामले में तुम पर वैसा ही भरोसा करूँ जैसा इससे पहले इसके भाई के मामले में तुम पर कर चुका हूँ? अतः अल्लाह ही सबसे अच्छा रक्षक है और ‘वह’ सबसे बढ़कर मेहरबान है।’’
  65. وَلَمَّا فَتَحُوا مَتَاعَهُمْ وَجَدُوا بِضَاعَتَهُمْ رُدَّتْ اِلَيْهِمْۜ قَالُوا يَٓا اَبَانَا مَا نَبْغ۪يۜ هٰذِه۪ بِضَاعَتُنَا رُدَّتْ اِلَيْنَاۚ وَنَم۪يرُ اَهْلَنَا وَنَحْفَظُ اَخَانَا وَنَزْدَادُ كَيْلَ بَع۪يرٍۜ ذٰلِكَ كَيْلٌ يَس۪يرٌऔर जब उन्होंने अपना सामान खोला, तो उन्होंने अपना माल अपनी ओर वापस किया हुआ पाया, वे बोले, ‘‘ऐ हमारे बाप! हमें (और) क्या चाहिए, यह हमारा माल लौटा दिया गया है, अब हम अपने घर वालों के लिए फिर ग़ल्ला लाएँगे, और अपने भाई की रक्षा भी करेंगे, और एक ऊँट भर और अधिक लाएंगे यह अनाज थोड़ा है।
  66. قَالَ لَنْ اُرْسِلَهُ مَعَكُمْ حَتّٰى تُؤْتُونِ مَوْثِقًا مِنَ اللّٰهِ لَتَأْتُنَّن۪ي بِه۪ٓ اِلَّٓا اَنْ يُحَاطَ بِكُمْۚ فَلَمَّٓا اٰتَوْهُ مَوْثِقَهُمْ قَالَ اللّٰهُ عَلٰى مَا نَقُولُ وَك۪يلٌ(याक़ूब ने) कहा, ‘‘मैं उसे तो तुम्हारे साथ हरगिज़ नहीं भेज सकता, जब तक तुम अल्लाह के नाम पर मुझ को पक्का वचन न दे दो कि तुम उसे मेरे पास ज़रूर लाओगे, सिवाए इसके कि तुम किसी घेरे में आ जाओ,’’ जब उन्होंने उनसे वचन ले लिया तो याक़ूब ने कहा, ‘‘हमारे इस वचन पर अल्लाह निगहबान है।’’
  67. وَقَالَ يَا بَنِيَّ لَا تَدْخُلُوا مِنْ بَابٍ وَاحِدٍ وَادْخُلُوا مِنْ اَبْوَابٍ مُتَفَرِّقَةٍۜ وَمَٓا اُغْن۪ي عَنْكُمْ مِنَ اللّٰهِ مِنْ شَيْءٍۜ اِنِ الْحُكْمُ اِلَّا لِلّٰهِۜ عَلَيْهِ تَوَكَّلْتُۚ وَعَلَيْهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُتَوَكِّلُونَऔर (याक़ूब ने) कहा, ‘ऐ मेरे बेटो! एक ही दरवाज़े से दाख़िल न होना, बल्कि विभिन्न दरवाज़ों से दाख़िल होना और मैं अल्लाह के मामले में तुम्हारे कुछ काम नहीं आ सकता, ह़ुक्म तो बस अल्लाह ही का चलता है ‘उसी’ पर मैं ने भरोसा किया, और भरोसा करने वालों को ‘उसी’ पर भरोसा करना चाहिए।’’
  68. وَلَمَّا دَخَلُوا مِنْ حَيْثُ اَمَرَهُمْ اَبُوهُمْۜ مَا كَانَ يُغْن۪ي عَنْهُمْ مِنَ اللّٰهِ مِنْ شَيْءٍ اِلَّا حَاجَةً ف۪ي نَفْسِ يَعْقُوبَ قَضٰيهَاۜ وَاِنَّهُ لَذُو عِلْمٍ لِمَا عَلَّمْنَاهُ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يَعْلَمُونَ۟और जब वे लोग दाख़िल हुए, जिस तरह उनके बाप ने उनको हुक्म दिया था- अल्लाह की ओर से होने वाली किसी चीज़ को वह उन्हें टाल नहीं सकता था, बस याकूब के जी की एक इच्छा थी जो उसने पूरी कर ली, और बेशक वह ‘हमारी’ दी हुई शिक्षा के आधार पर इल्म वाला था, लेकिन अक्सर लोग नहीं जानते;
  69. وَلَمَّا دَخَلُوا عَلٰى يُوسُفَ اٰوٰٓى اِلَيْهِ اَخَاهُ قَالَ اِنّ۪ٓي اَنَا۬ اَخُوكَ فَلَا تَبْتَئِسْ بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَऔर जब वे लोग यूसुफ़ के पास पहुँचे तो उन्होंने अपने सगे भाई को अपने पास जगह दी और बताया‘‘मैं तुम्हारा भाई हूँ, तो यह लोग जो व्यवहार करते रहे, उस पर तुम ग़म न करो।’’
  70. فَلَمَّا جَهَّزَهُمْ بِجَهَازِهِمْ جَعَلَ السِّقَايَةَ ف۪ي رَحْلِ اَخ۪يهِ ثُمَّ اَذَّنَ مُؤَذِّنٌ اَيَّتُهَا الْع۪يرُ اِنَّكُمْ لَسَارِقُونَतो जब उनका सामान तैयार कर दिया, तो अपने भाई के सामान में पानी पीने का प्याला रख दिया, फिर एक पुकारने वाले ने पुकार कर कहा, ‘‘ऐ क़ाफिले वालो! तुम तो चोर हो;
  71. قَالُٓوا وَاَقْبَلُوا عَلَيْهِمْ مَاذَا تَفْقِدُونَ(भाइयों ने) उनकी ओर पलट कर देखा, और कहा ‘‘तुम्हारी कौन सी चीज़ खो गई है?’’
  72. قَالُوا نَفْقِدُ صُوَاعَ الْمَلِكِ وَلِمَنْ جَٓاءَ بِه۪ حِمْلُ بَع۪يرٍ وَاَنَا۬ بِه۪ زَع۪يمٌ(दरबारियों ने) कहा, ‘‘हमें शाही पैमाना (गिलास) नहीं मिल रहा है जो व्यक्ति उसे लाएगा एक ऊँट के बोझ भर ग़ल्ला (इनअ़ाम) मिलेगा, मैं उसकी ज़िम्मेदारी लेता हूँ।’’
  73. قَالُوا تَاللّٰهِ لَقَدْ عَلِمْتُمْ مَا جِئْنَا لِنُفْسِدَ فِي الْاَرْضِ وَمَا كُنَّا سَارِق۪ينَ(भाइयों ने) कहा, ‘‘अल्लाह की क़सम! तुम लोग जानते ही हो कि हम इस ज़मीन पर न फ़साद करने वाले हैं और न हम चोर हैं।’’
  74. قَالُوا فَمَا جَزَٓاؤُ۬هُٓ اِنْ كُنْتُمْ كَاذِب۪ينَ(दरबारियों ने) कहा, ‘‘अगर तुम झूठे सिद्ध हुए तो फिर उसकी सज़ा क्या होगी?’’
  75. قَالُوا جَزَٓاؤُ۬هُ مَنْ وُجِدَ ف۪ي رَحْلِه۪ فَهُوَ جَزَٓاؤُ۬هُۜ كَذٰلِكَ نَجْزِي الظَّالِم۪ينَ(भाइयों ने) कहा, ‘‘उसकी सज़ा यह है कि जिसके सामान में वह मिले वही उसका बदला ठहराया जाए हम ज़ालिमों को ऐसी ही सज़ा दिया करते हैं।’’
  76. فَبَدَاَ بِاَوْعِيَتِهِمْ قَبْلَ وِعَٓاءِ اَخ۪يهِ ثُمَّ اسْتَخْرَجَهَا مِنْ وِعَٓاءِ اَخ۪يهِۜ كَذٰلِكَ كِدْنَا لِيُوسُفَۜ مَا كَانَ لِيَأْخُذَ اَخَاهُ ف۪ي د۪ينِ الْمَلِكِ اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ اللّٰهُۜ نَرْفَعُ دَرَجَاتٍ مَنْ نَشَٓاءُۜ وَفَوْقَ كُلِّ ذ۪ي عِلْمٍ عَل۪يمٌफिर (यूसुफ़ ने) अपने भाई की बोरी से पहले उनके थैलियों की तलाशी शुरू की; फिर अपने भाई की थैलियों से उस (प्याले) को बरामद कर लिया; इस तरह ‘हमने’ यूसुफ़ के लिए उपाय की, वह शाही क़ानून के अनुसार अपने पास नहीं रख सकता था, मगर यह कि अल्लाह चाहे, ‘हम’ जिसको चाहते हैं दर्जे बुलन्द करते हैं, और हर इल्म वाले से दूसरा इल्म वाला बढ़ कर है
  77. قَالُٓوا اِنْ يَسْرِقْ فَقَدْ سَرَقَ اَخٌ لَهُ مِنْ قَبْلُۚ فَاَسَرَّهَا يُوسُفُ ف۪ي نَفْسِه۪ وَلَمْ يُبْدِهَا لَهُمْ قَالَ اَنْتُمْ شَرٌّ مَكَانًاۚ وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا تَصِفُونَ(भाइयों ने) कहा, ‘‘अगर इसने चोरी की है तो इसका एक भाई भी चोरी कर चुका है, मगर यूसुफ ने इसे अपने जी ही में रखा, और उन पर ज़ाहिर नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तुम बहुत बुरे हो! जो कुछ तुम कह रहे हो, अल्लाह उसकी हक़ीक़त खूब जानता है।’’
  78. قَالُوا يَٓا اَيُّهَا الْعَز۪يزُ اِنَّ لَهُٓ اَبًا شَيْخًا كَب۪يرًا فَخُذْ اَحَدَنَا مَكَانَهُۚ اِنَّا نَرٰيكَ مِنَ الْمُحْسِن۪ينَ(भाइयों ने)े कहा, ‘‘ऐ अ़ज़ीज़! इसका बाप बहुत ही बूढ़ा है इसलिए इसकी जगह पर हममें से किसी को रख लीजिए, हमारी नज़र में तो आप एहसान करने वाले हैंं।’’
  79. قَالَ مَعَاذَ اللّٰهِ اَنْ نَأْخُذَ اِلَّا مَنْ وَجَدْنَا مَتَاعَنَا عِنْدَهُٓۙ اِنَّٓا اِذًا لَظَالِمُونَ۟(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘इस बात से अल्लाह पनाह में रखे कि, जिसके पास हमारी चीज़ निकली है, उसके सिवा किसी और को पकड़ लें, अगर हम ऐसा करेंगे तो हम ज़ालिम होंगे।’’
  80. فَلَمَّا اسْتَيْـَٔسُوا مِنْهُ خَلَصُوا نَجِيًّاۜ قَالَ كَب۪يرُهُمْ اَلَمْ تَعْلَمُٓوا اَنَّ اَبَاكُمْ قَدْ اَخَذَ عَلَيْكُمْ مَوْثِقًا مِنَ اللّٰهِ وَمِنْ قَبْلُ مَا فَرَّطْتُمْ ف۪ي يُوسُفَۚ فَلَنْ اَبْرَحَ الْاَرْضَ حَتّٰى يَأْذَنَ ل۪ٓي اَب۪ٓي اَوْ يَحْكُمَ اللّٰهُ ل۪يۚ وَهُوَ خَيْرُ الْحَاكِم۪ينَफिर जब नाउम्मीद हो गये, तो अलग होकर सलाह़ करने लगे, उसमें से जो बड़ा था, उसने कहा, ‘‘क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारे पिता तुमसे अल्लाह के नाम पर वचन ले चुके हैं, और इससे पहले भी यूसुफ़ के मामले में जो तुमसे ग़लती हो चुकी है? मैं तो अब इस ज़मीन से हरगिज़ हिलने वाला नहीं हूँ, जब तक कि मेरे पिता मुझे हुक्म न दें, या अल्लाह कोई फ़ैसला न कर दे, और ‘वह’ सबसे अच्छा फ़ैसला करने वाला है।’’
  81. اِرْجِعُٓوا اِلٰٓى اَب۪يكُمْ فَقُولُوا يَٓا اَبَانَٓا اِنَّ ابْنَكَ سَرَقَۚ وَمَا شَهِدْنَٓا اِلَّا بِمَا عَلِمْنَا وَمَا كُنَّا لِلْغَيْبِ حَافِظ۪ينَतुम सब अपने बाप के पास लौट कर जाओ और कहो, ‘‘ऐ अब्बा जान! आप के बेटे ने चोरी की है, और हमने वही बात बयान की जो हम जानते थे और ग़ैब (परोक्ष) हमारी नज़र में था नहीं;
  82. وَسْـَٔلِ الْقَرْيَةَ الَّت۪ي كُنَّا ف۪يهَا وَالْع۪يرَ الَّت۪ٓي اَقْبَلْنَا ف۪يهَاۜ وَاِنَّا لَصَادِقُونَऔर आप उस बस्ती (के लोगों) से पूछ लीजिए, जहाँ हम ठहरे थे और उन क़ाफिले वालों से, जिसके साथ हम आए थे, और हम बिल्कुल सच्चे हैं।’’
  83. قَالَ بَلْ سَوَّلَتْ لَكُمْ اَنْفُسُكُمْ اَمْرًاۜ فَصَبْرٌ جَم۪يلٌۜ عَسَى اللّٰهُ اَنْ يَأْتِيَن۪ي بِهِمْ جَم۪يعًاۜ اِنَّهُ هُوَ الْعَل۪يمُ الْحَك۪يمُ(याक़ूब ने) कहा, ‘‘नहीं बल्कि तुम्हारे जी ही ने (तुम्हें पट्टी पढ़ा कर) एक बात बना दी है, तो अब सब्र से ही काम लेना बेहतर है, अ़जब नहीं कि अल्लाह उन सब को मेरे पास ले आए, बेशक ‘वह’ तो सब कुछ जानने वाला, ह़िकमत वाला है।’’
  84. وَتَوَلّٰى عَنْهُمْ وَقَالَ يَٓا اَسَفٰى عَلٰى يُوسُفَ وَابْيَضَّتْ عَيْنَاهُ مِنَ الْحُزْنِ فَهُوَ كَظ۪يمٌऔर (याक़ूब ने) उनकी ओर से मुँह फेर लिया और पुकार उठे, ‘‘हाय अफ़सोस, यूसुफ़ पर और ग़म से उनकी आँखे सफेद पड़ गयीं (और) उनका दिल ग़म से भर रहा था।
  85. قَالُوا تَاللّٰهِ تَفْتَؤُ۬ا تَذْكُرُ يُوسُفَ حَتّٰى تَكُونَ حَرَضًا اَوْ تَكُونَ مِنَ الْهَالِك۪ينَवे कहने लगे, ‘‘अल्लाह की क़सम! आप तो यूसुफ़ ही की याद में लगे रहेंगे, यहाँ तक कि अपने आप को घुला देंगे या हलाक हो जाएँगे।’’
  86. قَالَ اِنَّمَٓا اَشْكُوا بَثّ۪ي وَحُزْن۪ٓي اِلَى اللّٰهِ وَاَعْلَمُ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَ(याक़ूब ने) कहा, ‘‘मैं तो अपनी परेशानी और अपने ग़म की शिकायत अल्लाह ही से करता हूँ, और अल्लाह की ओर से मैं वह बातें जानता हूँ जो तुम नहीं जानते;
  87. يَا بَنِيَّ اذْهَبُوا فَتَحَسَّسُوا مِنْ يُوسُفَ وَاَخ۪يهِ وَلَا تَا۬يْـَٔسُوا مِنْ رَوْحِ اللّٰهِۜ اِنَّهُ لَا يَا۬يْـَٔسُ مِنْ رَوْحِ اللّٰهِ اِلَّا الْقَوْمُ الْكَافِرُونَबेटो! जाओ यूसुफ और उसके भाई को खोजो और अल्लाह की रह़मत से मायूस न हो ‘उसकी’ रह़मत से तो काफ़िर ही मायूस होते हैं।’’
  88. فَلَمَّا دَخَلُوا عَلَيْهِ قَالُوا يَٓا اَيُّهَا الْعَز۪يزُ مَسَّنَا وَاَهْلَنَا الضُّرُّ وَجِئْنَا بِبِضَاعَةٍ مُزْجٰيةٍ فَاَوْفِ لَنَا الْكَيْلَ وَتَصَدَّقْ عَلَيْنَاۜ اِنَّ اللّٰهَ يَجْزِي الْمُتَصَدِّق۪ينَतो जब वे उनके पास पहुँचे तो कहा, ‘‘ऐ अज़ीज! हमें और हमारे घर वालों को बहुत तक्लीफ़ पहँुची है, और हम थोड़ी सी पूँजी लाए हैं; तो आप हमें ग़ल्ला पूरा दीजिए, और हमें सद्क़ा दीजिए कि अल्लाह सद्क़ा करने वालों को बदला देता है।’’
  89. قَالَ هَلْ عَلِمْتُمْ مَا فَعَلْتُمْ بِيُوسُفَ وَاَخ۪يهِ اِذْ اَنْتُمْ جَاهِلُونَ(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘क्या तुम्हें मालूम है कि तुमने यूसुफ़ और उनके भाई के साथ क्या किया था जब कि तुम जिहालत में फंसे हुए थे?’’
  90. قَالُٓوا ءَاِنَّكَ لَاَنْتَ يُوسُفُۜ قَالَ اَنَا۬ يُوسُفُ وَهٰذَٓا اَخ۪يۘ قَدْ مَنَّ اللّٰهُ عَلَيْنَاۜ اِنَّهُ مَنْ يَتَّقِ وَيَصْبِرْ فَاِنَّ اللّٰهَ لَا يُض۪يعُ اَجْرَ الْمُحْسِن۪ينَ(भाईयों ने) कहा, ‘‘क्या वास्तव में आप ही यूसुफ़ हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाँ मैं ही यूसुफ हूँ। और यह मेरा भाई है, अल्लाह ने हम पर एहसान फ़रमाया है, और जो व्यक्ति अल्लाह से डरता और सब्र से काम लेता है, तो अल्लाह ऐसे नेक लोगों का बदला अकारथ नहीं करता।’’
  91. قَالُوا تَاللّٰهِ لَقَدْ اٰثَرَكَ اللّٰهُ عَلَيْنَا وَاِنْ كُنَّا لَخَاطِـ۪ٔينَवे बोले, ‘‘अल्लाह की क़सम! आप को अल्लाह ने हम पर फ़ज़ीलत (श्रेष्ठता) दी और बेशक हम ही ख़ताकार थे।
  92. قَالَ لَا تَثْر۪يبَ عَلَيْكُمُ الْيَوْمَۜ يَغْفِرُ اللّٰهُ لَكُمْۘ وَهُوَ اَرْحَمُ الرَّاحِم۪ينَ(यूसुफ़ ने) कहा, ‘‘आज के दिन तुमसे कोई पूछ-गछ नहीं अल्लाह तुम्हें माफ़ करे, और ‘वह’ सबसे बढ़ कर रह़म करने वाला है।’’
  93. اِذْهَبُوا بِقَم۪يص۪ي هٰذَا فَاَلْقُوهُ عَلٰى وَجْهِ اَب۪ي يَأْتِ بَص۪يرًاۚ وَأْتُون۪ي بِاَهْلِكُمْ اَجْمَع۪ينَ۟मेरा यह कुर्ता ले जाओ और इसे मेरे अब्बा के चेहरे पर डाल दो, उनकी आँखों की रोशनी लौट आएगी, और अपने तमाम घर वालों को लेकर मेरे पास आओ।’’
  94. وَلَمَّا فَصَلَتِ الْع۪يرُ قَالَ اَبُوهُمْ اِنّ۪ي لَاَجِدُ ر۪يحَ يُوسُفَ لَوْلَٓا اَنْ تُفَنِّدُونِऔर जब क़ाफ़िला रवाना हुआ तो उनके अब्बा कहने लगे, ‘‘अगर तुम लोग यह न कहो कि मैं बहक गया हूँ तो मुझे यूसुफ की खुशबू आ रही है।’’
  95. قَالُوا تَاللّٰهِ اِنَّكَ لَف۪ي ضَلَالِكَ الْقَد۪يمِ(भाइयों ने) कहा, ‘‘अल्लाह की क़सम! आप अभी तक अपनी उसी पुरानी गुमराही (भ्राँति) में पड़े हुए हैं।’’
  96. فَلَمَّٓا اَنْ جَٓاءَ الْبَش۪يرُ اَلْقٰيهُ عَلٰى وَجْهِه۪ فَارْتَدَّ بَص۪يرًاۚ قَالَ اَلَمْ اَقُلْ لَكُمْ اِنّ۪ٓي اَعْلَمُ مِنَ اللّٰهِ مَا لَا تَعْلَمُونَतो जब खुशख़बरी देने वाला आया तो उसने कुर्ता उनके चेहरे पर डाल दिया ओैर उनकी (आँखों की) रोशनी लौट आई, उन्होंने कहा, ‘‘क्या मैंने तुमसे कहा न था कि मैं अल्लाह की ओर से वह बातें जानता हूँ, जो तुम नहीं जानते।’’
  97. قَالُوا يَٓا اَبَانَا اسْتَغْفِرْ لَنَا ذُنُوبَنَٓا اِنَّا كُنَّا خَاطِـ۪ٔينَ(बेटों ने) कहा, ‘‘ऐ अब्बा जान! हमारे गुनाहों के माफ़ी के लिए दुअ़ा कीजिए, बेशक हम ख़ताकार थे।’’
  98. قَالَ سَوْفَ اَسْتَغْفِرُ لَكُمْ رَبّ۪يۜ اِنَّهُ هُوَ الْغَفُورُ الرَّح۪يمُउन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने रब से तुम्हारे लिए माफ़ी की दुअ़ा करूँगा बेशक ‘वह’ बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
  99. فَلَمَّا دَخَلُوا عَلٰى يُوسُفَ اٰوٰٓى اِلَيْهِ اَبَوَيْهِ وَقَالَ ادْخُلُوا مِصْرَ اِنْ شَٓاءَ اللّٰهُ اٰمِن۪ينَۜजब यूसुफ़ के पास पहुँचे, तो उसने अपने माँ-बाप को अपने पास जगह दी और कहा, ‘‘मिस्र (शहर) में दाख़िल हो जाओ, ‘इन्शाअल्लाह’ अमन और चैन के साथ (रहोगे)।’’
  100. وَرَفَعَ اَبَوَيْهِ عَلَى الْعَرْشِ وَخَرُّوا لَهُ سُجَّدًاۚ وَقَالَ يَٓا اَبَتِ هٰذَا تَأْو۪يلُ رُءْيَايَ مِنْ قَبْلُۘ قَدْ جَعَلَهَا رَبّ۪ي حَقًّاۜ وَقَدْ اَحْسَنَ ب۪ٓي اِذْ اَخْرَجَن۪ي مِنَ السِّجْنِ وَجَٓاءَ بِكُمْ مِنَ الْبَدْوِ مِنْ بَعْدِ اَنْ نَزَغَ الشَّيْطَانُ بَيْن۪ي وَبَيْنَ اِخْوَت۪يۜ اِنَّ رَبّ۪ي لَط۪يفٌ لِمَا يَشَٓاءُۜ اِنَّهُ هُوَ الْعَل۪يمُ الْحَك۪يمُऔर अपने माँ-बाप को अ़र्श (सिंहासना) पर ऊँचा बिठाया, और सब उसके आगे सज्दे में गिर पड़े; उन्होंने कहा, ‘‘अब्बा जान! यह है मतलब मेरे उस सपने का, जो मैंने पहले देखा था, मेरे रब ने इसे सच्चा कर दिखाया। और उसने मुझ पर एह़सान किये हैं कि मुझे उसने जेलख़ाने से निकाला इसके बाद कि शैतान ने मेरे और मेरे भाइयों के बीच फ़साद डलवा दिया था; आप को गाँव से यहाँ ले आया, बेशक, मेरा रब जो चाहता है तद्बीर (सूक्ष्म उपाय से) करता है, ‘वही’ इल्म वाला, ह़िकमत वाला है।
  101. رَبِّ قَدْ اٰتَيْتَن۪ي مِنَ الْمُلْكِ وَعَلَّمْتَن۪ي مِنْ تَأْو۪يلِ الْاَحَاد۪يثِۚ فَاطِرَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ اَنْتَ وَلِيّ۪ فِي الدُّنْيَا وَالْاٰخِرَةِۚ تَوَفَّن۪ي مُسْلِمًا وَاَلْحِقْن۪ي بِالصَّالِح۪ينَऐ मेरे रब! ‘तूने’ मुझे ह़ुकूमत दी और सपनों की तअ़बीर (स्वप्नार्थ) का इल्म दिया, ऐ आसमानों और ज़मीन के पैदा करने वाले, दुनिया और आख़िरत में ‘तू’ ही मेरा संरक्षक है, मुझे इस हालत में मौत दे कि मैं मुस्लिम (आज्ञाकारी) हूँ, और मुझे भले बन्दों मे शामिल कीजिए।
  102. ذٰلِكَ مِنْ اَنْبَٓاءِ الْغَيْبِ نُوح۪يهِ اِلَيْكَۚ وَمَا كُنْتَ لَدَيْهِمْ اِذْ اَجْمَعُٓوا اَمْرَهُمْ وَهُمْ يَمْكُرُونَयह ग़ैब (परोक्ष) की खबरों में से है जिसकी हम तुम पर ‘वह़्य’ कर रहे हैं, वरना तुम उस समय उनके पास मौजूद न थे, जब उन्होंने आपस में एक बात तय कर के साज़िश की थी;
  103. وَمَٓا اَكْثَرُ النَّاسِ وَلَوْ حَرَصْتَ بِمُؤْمِن۪ينَऔर बहुत से लागों (का ह़ाल यह है कि) चाहे आप (जितना) चाहें, ईमान लाने वाले नहीं।
  104. وَمَا تَسْـَٔلُهُمْ عَلَيْهِ مِنْ اَجْرٍۜ اِنْ هُوَ اِلَّا ذِكْرٌ لِلْعَالَم۪ينَ۟और आप इस पर उनसे कोई अज्र (बदला) भी तो नहीं माँगते हैं, यह तो एक नसीह़त है तमाम दुनिया वालों के लिए।
  105. وَكَاَيِّنْ مِنْ اٰيَةٍ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ يَمُرُّونَ عَلَيْهَا وَهُمْ عَنْهَا مُعْرِضُونَऔर कितनी ही निशानियाँ हैं आसमानों और ज़मीन में, जिन पर से यह लोग गुज़रते हैं, मगर उनकी ओर ध्यान ही नहीं देते;
  106. وَمَا يُؤْمِنُ اَكْثَرُهُمْ بِاللّٰهِ اِلَّا وَهُمْ مُشْرِكُونَउनमें अक्सर लोग अल्लाह को मानते भी हैं तो इस तरह कि वे साझीदार भी ठहराते हैं;
  107. اَفَاَمِنُٓوا اَنْ تَأْتِيَهُمْ غَاشِيَةٌ مِنْ عَذَابِ اللّٰهِ اَوْ تَأْتِيَهُمُ السَّاعَةُ بَغْتَةً وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَक्या ये इस बात से बेख़बर हैं कि अल्लाह का अ़ज़ाब उन्हें ढँाक ले, या अचानक वह घड़ी (क़ियामत) ही उन पर आ जाए, और उन्हें ख़बर भी न हो।
  108. قُلْ هٰذِه۪ سَب۪يل۪ٓي اَدْعُٓوا اِلَى اللّٰهِ عَلٰى بَص۪يرَةٍ اَنَا۬ وَمَنِ اتَّبَعَن۪يۜ وَسُبْحَانَ اللّٰهِ وَمَٓا اَنَا۬ مِنَ الْمُشْرِك۪ينَकह दीजिए, ‘‘यह है मेरा रास्ता, मैं अल्लाह की ओर बुलाता हूँ; मैं खुद भी समझबूझ कर (बुलाता हूँ) और मेरे मानने वाले भी- और अल्लाह ही के लिए पाकी है- और मैं शिर्क करने वालों में से नहीं हूँ।’’
  109. وَمَٓا اَرْسَلْنَا مِنْ قَبْلِكَ اِلَّا رِجَالًا نُوح۪ٓي اِلَيْهِمْ مِنْ اَهْلِ الْقُرٰىۜ اَفَلَمْ يَس۪يرُوا فِي الْاَرْضِ فَيَنْظُرُوا كَيْفَ كَانَ عَاقِبَةُ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْۜ وَلَدَارُ الْاٰخِرَةِ خَيْرٌ لِلَّذ۪ينَ اتَّقَوْاۜ اَفَلَا تَعْقِلُونَऔर आप से पहले भी ‘हमने’ जिनको रसूल बनाकर भेजा था, वे सब बस्तियों के ही रहने वाले मर्द थे, ‘हम’ उनकी ओर ‘‘वह़्य’’ (प्रकाशना) करते थे तो, क्या (यह) ज़मीन पर चले फिरे नहीं! कि देख लेते कि जो लोग इनसे पहले गुज़र चुके हैं उनका कैसा अंजाम हुआ? और परहेज़गारों के लिए आख़िरत का घर ज़्यादा बेहतर है; तो क्या तुम इतना भी नहीं समझते।
  110. حَتّٰٓى اِذَا اسْتَيْـَٔسَ الرُّسُلُ وَظَنُّٓوا اَنَّهُمْ قَدْ كُذِبُوا جَٓاءَهُمْ نَصْرُنَاۙ فَنُجِّيَ مَنْ نَشَٓاءُۜ وَلَا يُرَدُّ بَأْسُنَا عَنِ الْقَوْمِ الْمُجْرِم۪ينَयहाँ तक कि जब रसूल नाउम्मीद हो गये, और वे समझने लगे कि मदद के बारे में जो बात उन्होंने कही थी उसमें वे सच्चे न निकले तो अचानक हमारी मदद उनके पास आ पहुँची, और वे लोग बचा लिए गये जिनको ‘हमने’ बचाना चाहा, और मुजरिमों से तो हमारा अ़ज़ाब टलता ही नहीं।
  111. لَقَدْ كَانَ ف۪ي قَصَصِهِمْ عِبْرَةٌ لِاُو۬لِي الْاَلْبَابِۜ مَا كَانَ حَد۪يثًا يُفْتَرٰى وَلٰكِنْ تَصْد۪يقَ الَّذ۪ي بَيْنَ يَدَيْهِ وَتَفْص۪يلَ كُلِّ شَيْءٍ وَهُدًى وَرَحْمَةً لِقَوْمٍ يُؤْمِنُونَउनके किस्सों में बुद्धि और समझ रखने वालों के लिए एक नसीह़त है, यह कोई ऐसी बात नहीं है, जो बना ली गयी हो, बल्कि यह अपने से पहले की पुष्टि में है, और हर चीज़ का विस्तार और ईमान वालों के लिए हिदायत (मार्ग दर्शन) और रह़मत है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet