सूरह 13: Ar-Rad
- الٓمٓرٰ۠ تِلْكَ اٰيَاتُ الْكِتَابِۜ وَالَّذ۪ٓي اُنْزِلَ اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَ الْحَقُّ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَ النَّاسِ لَا يُؤْمِنُونَअलिफ़्- लाम्- मीम्- रा, यह किताब की आयतें हैं और जो कुछ आप के ‘रब’ की ओर से आप पर नाज़िल किया गया है वह ह़क़ है, मगर अक्सर लोग ईमान नहीं लाते।
- اَللّٰهُ الَّذ۪ي رَفَعَ السَّمٰوَاتِ بِغَيْرِ عَمَدٍ تَرَوْنَهَا ثُمَّ اسْتَوٰى عَلَى الْعَرْشِ وَسَخَّرَ الشَّمْسَ وَالْقَمَرَۜ كُلٌّ يَجْر۪ي لِاَجَلٍ مُسَمًّىۜ يُدَبِّرُ الْاَمْرَ يُفَصِّلُ الْاٰيَاتِ لَعَلَّكُمْ بِلِقَٓاءِ رَبِّكُمْ تُوقِنُونَअल्लाह ‘वह’ है जिसने आसमानों को बिना सुतून (सहारे) के ऊँचा खड़ा कर दिया, (जैसा) कि तुम उन्हें देखते हो, फिर अर्श (सिंहासन) पर क़ायम हुआ; और सूरज और चांद को काम में लगा दिया, हर एक निश्चित समय तक के लिए चले जा रहे हैं, ‘वही’ सारे कामों का इन्तिज़ाम करता है वह अपनी आयतें साफ़-साफ़ बयान करता है, ताकि तुम अपने ‘रब’ से मिलने का यक़ीन कर लो।
- وَهُوَ الَّذ۪ي مَدَّ الْاَرْضَ وَجَعَلَ ف۪يهَا رَوَاسِيَ وَاَنْهَارًاۜ وَمِنْ كُلِّ الثَّمَرَاتِ جَعَلَ ف۪يهَا زَوْجَيْنِ اثْنَيْنِ يُغْشِي الَّيْلَ النَّهَارَۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَتَفَكَّرُونَऔर वह ‘वही’ है ‘जिसने’ ज़मीन को फैलाया और उसमें पहाड़ और नदियाँ पैदा कीं, और उसमें हर तरह के फलों की दो-दो क़िस्में बनार्इं। ‘वही’ रात से दिन को ढ़ांप देता है, इसमें उन लोगों के लिए निशानियाँ हैं जो सोच-विचार से काम लेते हैं।
- وَفِي الْاَرْضِ قِطَعٌ مُتَجَاوِرَاتٌ وَجَنَّاتٌ مِنْ اَعْنَابٍ وَزَرْعٌ وَنَخ۪يلٌ صِنْوَانٌ وَغَيْرُ صِنْوَانٍ يُسْقٰى بِمَٓاءٍ وَاحِدٍ۠ وَنُفَضِّلُ بَعْضَهَا عَلٰى بَعْضٍ فِي الْاُكُلِۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِقَوْمٍ يَعْقِلُونَऔर ज़मीन में एक-दूसरे से मिले हुए भू-भाग और अंगूर के बाग़ और खेतियाँ और ऐसी खजूरें हैं जिनमें कुछ की बहुत सी शाखें होती हैं और कुछ की इतनी नहीं होतीं, सबको पानी एक ही दिया जाता है, फिर भी ‘हम’ पैदावार और स्वाद में किसी को किसी के मुक़ाबले में बढ़ा देते हैं; इसमें उन लोगों के लिए निशानियां हैं जो अक़्ल से काम लेते हैं।
- وَاِنْ تَعْجَبْ فَعَجَبٌ قَوْلُهُمْ ءَاِذَا كُنَّا تُرَابًا ءَاِنَّا لَف۪ي خَلْقٍ جَد۪يدٍۜ اُو۬لٰٓئِكَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِرَبِّهِمْۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ الْاَغْلَالُ ف۪ٓي اَعْنَاقِهِمْۚ وَاُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِۚ هُمْ ف۪يهَا خَالِدُونَऔर अगर तुम्हें तअ़ज्जुब ही करना है तो तअ़ज्जुब की बात तो उनका यह कहना है कि ‘‘क्या जब हम मिट्टी हो जाएंगे’’ तो क्या हम नए सिरे से पैदा किये जाएंगे? यही हैं जिन्होंने अपने ‘रब’ के साथ इन्कार की नीति अपनाई, ओैर यही हैं जिनकी गर्दनों में तौंक़ डाले जाएंगे और यही दोज़ख़ वाले हैं कि उसी में हमेशा रहेंगे।
- وَيَسْتَعْجِلُونَكَ بِالسَّيِّئَةِ قَبْلَ الْحَسَنَةِ وَقَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِهِمُ الْمَثُلَاتُۜ وَاِنَّ رَبَّكَ لَذُو مَغْفِرَةٍ لِلنَّاسِ عَلٰى ظُلْمِهِمْۚ وَاِنَّ رَبَّكَ لَشَد۪يدُ الْعِقَابِऔर ये लोग भलाई से पहले बुराई के लिए तुमसे जल्दी मचा रहे हैं, हालाँकि उनसे पहले कितनी ही इबरतनाक (शिक्षाप्रद) मिसालें गुज़र चुकी हैं; और तुम्हारा ‘रब’ लोगों को उनके ज़ुल्म के बावजूद माफ़ कर देता है, बेशक तुम्हारा ‘रब’ सज़ा देने में बड़ा सख़्त है।
- وَيَقُولُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَوْلَٓا اُنْزِلَ عَلَيْهِ اٰيَةٌ مِنْ رَبِّه۪ۜ اِنَّمَٓا اَنْتَ مُنْذِرٌ وَلِكُلِّ قَوْمٍ هَادٍ۟और जिन्होंने इन्कार किया वे कहते हैं, ‘‘इस पर उसके ‘रब’ की ओर से कोई निशानी क्यों नहीं उतरी?’’ आप तो केवल चेतावनी देने वाले हैं और हर क़ौम के लिए, हिदायत करने (रास्ता बतलाने) वाले होते चले आए हैं।
- اَللّٰهُ يَعْلَمُ مَا تَحْمِلُ كُلُّ اُنْثٰى وَمَا تَغ۪يضُ الْاَرْحَامُ وَمَا تَزْدَادُۜ وَكُلُّ شَيْءٍ عِنْدَهُ بِمِقْدَارٍअल्लाह जानता है जिसको हर माँ अपने रह़िम (गर्भाश्य) में रखती है और जो रह़िम (गर्भाश्य) में कमी-बेशी होती है, और ‘उसके’ यहाँ हर एक चीज़ का निश्चित अन्दाज़ा है;
- عَالِمُ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ الْكَب۪يرُ الْمُتَعَالِवह छिपी और ज़ाहिर तमाम बातों का जानने वाला, और बड़ाई में बहुत ऊँची शान वाला है।
- سَوَٓاءٌ مِنْكُمْ مَنْ اَسَرَّ الْقَوْلَ وَمَنْ جَهَرَ بِه۪ وَمَنْ هُوَ مُسْتَخْفٍ بِالَّيْلِ وَسَارِبٌ بِالنَّهَارِतुम में से जो व्यक्ति चुपके से बात कहे और जो पुकार कर कहे, और जो कोई रात में छिपता हो, और जो दिन में चलता-फिरता हो (‘उसके’ लिए) सब बराबर हैं।
- لَهُ مُعَقِّبَاتٌ مِنْ بَيْنِ يَدَيْهِ وَمِنْ خَلْفِه۪ يَحْفَظُونَهُ مِنْ اَمْرِ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُغَيِّرُ مَا بِقَوْمٍ حَتّٰى يُغَيِّرُوا مَا بِاَنْفُسِهِمْۜ وَاِذَٓا اَرَادَ اللّٰهُ بِقَوْمٍ سُٓوءًا فَلَا مَرَدَّ لَهُۚ وَمَا لَهُمْ مِنْ دُونِه۪ مِنْ وَالٍउसके आगे और पीछे (अल्लाह के) रक्षक होते हैं, जो अल्लाह के हुक्म से उसकी ह़िफ़ाज़त करते हैं; अल्लाह किसी क़ौम की ह़ालत को (जो नेअ़मत उसे मिली है) नहीं बदलता, जब तक कि वह अपनी ह़ालत को नहीं बदलते; और जब अल्लाह किसी क़ौम पर बुराई का इरादा करता है तो फिर ‘वह’ उससे हटती नहीं, और फिर ‘उसके’ सिवा कोई मदद्गार नहीं रहता।
- هُوَ الَّذ۪ي يُر۪يكُمُ الْبَرْقَ خَوْفًا وَطَمَعًا وَيُنْشِئُ السَّحَابَ الثِّقَالَۚ‘वही’ तो है जो तुम को डराने और उम्मीद दिलाने के लिए बिजली दिखलाता है और भारी बादलों को उठाता है।
- وَيُسَبِّحُ الرَّعْدُ بِحَمْدِه۪ وَالْمَلٰٓئِكَةُ مِنْ خ۪يفَتِه۪ۚ وَيُرْسِلُ الصَّوَاعِقَ فَيُص۪يبُ بِهَا مَنْ يَشَٓاءُ وَهُمْ يُجَادِلُونَ فِي اللّٰهِۚ وَهُوَ شَد۪يدُ الْمِحَالِۜऔर (गरजने वाला) बादल अल्लाह की तअ़रीफ़ के साथ पाकी बयान करता है और फ़रिश्ते भी ‘उसके’ डर से, और ‘वही’ कड़कती बिजलियाॉँ भेजता है, फिर जिस पर चाहता है गिरा देता है, और वे अल्लाह के विषय में झगड़ रहे होते हैं, और ‘उसकी’ तद्बीर (उपाय) बड़ी सख़्त है।
- لَهُ دَعْوَةُ الْحَقِّۜ وَالَّذ۪ينَ يَدْعُونَ مِنْ دُونِه۪ لَا يَسْتَج۪يبُونَ لَهُمْ بِشَيْءٍ اِلَّا كَبَاسِطِ كَفَّيْهِ اِلَى الْمَٓاءِ لِيَبْلُغَ فَاهُ وَمَا هُوَ بِبَالِغِه۪ۜ وَمَا دُعَٓاءُ الْكَافِر۪ينَ اِلَّا ف۪ي ضَلَالٍ‘उसी’ के लिए सच्ची पुकार है; उसके अ़लावा जिनको ये पुकारते हैं, वे उनकी पुकार का कुछ भी जवाब नहीं देते- बस यह तो ऐसा ही है, जैसे कोई अपने दोनों हाथ पानी की ओर इसलिए फैलाए कि वह उसके मुँह में पहुँच जाए, हालाॉंकि वह उस तक पहुँचने वाला नहीं- कुफ्र करने वालों की पुकार तो बस भटकने ही के लिए होती है।
- وَلِلّٰهِ يَسْجُدُ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ طَوْعًا وَكَرْهًا وَظِلَالُهُمْ بِالْغُدُوِّ وَالْاٰصَالِऔर अल्लाह ही को सज्दः करते हैं, (जो) आसमानों में हैं और (जो) ज़मीन में हैं खुशी से या मजबूरी से, और उनके साए (परछाइयाँ) भी सुबह़ और शाम (सज्दः करते हैं)।
- قُلْ مَنْ رَبُّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ قُلِ اللّٰهُۜ قُلْ اَفَاتَّخَذْتُمْ مِنْ دُونِه۪ٓ اَوْلِيَٓاءَ لَا يَمْلِكُونَ لِاَنْفُسِهِمْ نَفْعًا وَلَا ضَرًّاۜ قُلْ هَلْ يَسْتَوِي الْاَعْمٰى وَالْبَص۪يرُۙ اَمْ هَلْ تَسْتَوِي الظُّلُمَاتُ وَالنُّورُۚ اَمْ جَعَلُوا لِلّٰهِ شُرَكَٓاءَ خَلَقُوا كَخَلْقِه۪ فَتَشَابَهَ الْخَلْقُ عَلَيْهِمْۜ قُلِ اللّٰهُ خَالِقُ كُلِّ شَيْءٍ وَهُوَ الْوَاحِدُ الْقَهَّارُकह दीजिए ‘‘ आसमानों और ज़मीन का ‘रब’ कौन है?’’ कह दीजिए, ‘‘अल्लाह’’ (फिर) कह दीजिए, ‘‘तो क्या तुमने उससे हटकर दूसरों को अपना संरक्षक बना रखा है, जिन्हें खुद न अधिकार है अपने किसी लाभ का और न किसी नुक़्सान का?’’ कह दीजिए, ‘‘क्या अन्धा और आँखों वाला बराबर होते हैं? या अंधेरा और उजाला बराबर हो सकते हैं?’’ या उन लोगों ने जिनको अल्लाह का साझीदार ठहराया है, उन्होंने भी कुछ पैदा किया है, जैसा कि उस (अल्लाह) ने पैदा किया है, जिसकी वजह से सृष्टि की रचना में भ्रम पैदा हो गया है।’’ कह दीजिए, ‘‘हर चीज़ का पैदा करने वाला अल्लाह है, और ‘वह’ अकेला ज़बर्दस्त है’’
- اَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَسَالَتْ اَوْدِيَةٌ بِقَدَرِهَا فَاحْتَمَلَ السَّيْلُ زَبَدًا رَابِيًاۜ وَمِمَّا يُوقِدُونَ عَلَيْهِ فِي النَّارِ ابْتِغَٓاءَ حِلْيَةٍ اَوْ مَتَاعٍ زَبَدٌ مِثْلُهُۜ كَذٰلِكَ يَضْرِبُ اللّٰهُ الْحَقَّ وَالْبَاطِلَۜ فَاَمَّا الزَّبَدُ فَيَذْهَبُ جُفَٓاءًۚ وَاَمَّا مَا يَنْفَعُ النَّاسَ فَيَمْكُثُ فِي الْاَرْضِۜ كَذٰلِكَ يَضْرِبُ اللّٰهُ الْاَمْثَالَۜ‘उसने’ आसमान से पानी उतारा तो नदी-नाले अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बह निकले, फिर पानी के बहाव ने उभरे हुए झाग को उठा लिया और उसमें से भी, जिसे ज़ेवर और सामान बनाने के लिए आग में तपाते हैं, वैसा ही झाग उठता है- इस तरह़ अल्लाह ह़क़ और नाह़क़ की मिसाल बयान करता है- फिर जो झाग है वह तो सूखकर नष्ट हो जाता है और जो लोगों को लाभ पहँुचाने वाला होता है, वह ज़मीन में बाक़ी रहता है; इस तरह अल्लाह मिसालें बयान करता है।
- لِلَّذ۪ينَ اسْتَجَابُوا لِرَبِّهِمُ الْحُسْنٰىۜ وَالَّذ۪ينَ لَمْ يَسْتَج۪يبُوا لَهُ لَوْ اَنَّ لَهُمْ مَا فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًا وَمِثْلَهُ مَعَهُ لَافْتَدَوْا بِه۪ۜ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ سُٓوءُ الْحِسَابِۙ وَمَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُۜ وَبِئْسَ الْمِهَادُ۟जिन्होंने अपने ‘रब’ की बात को क़ुबूल कर लिया, उनके लिए भलाई है; और जिन्होंने ‘उसका’ हुक्म न माना, अगर उनके पास वह सब कुछ हो जो धरती में है, बल्कि उसके साथ उतना और भी हो तो वे सब दे डालें, (अपने छुटकारे के) बदले में, वही हैं जिनका बुरा हिसाब होगा, और उनका ठिकाना जहन्नम है, और वह बुरी जगह है।
- اَفَمَنْ يَعْلَمُ اَنَّمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ مِنْ رَبِّكَ الْحَقُّ كَمَنْ هُوَ اَعْمٰىۜ اِنَّمَا يَتَذَكَّرُ اُو۬لُوا الْاَلْبَابِۙभला! जो व्यक्ति जानता हो कि जो कुछ आप पर उतरा है आप के रब की ओर से वह ह़क़ है, क्या ऐसा व्यक्ति उस जैसा हो सकता है जो अन्धा है? समझते तो वही हैं जिनको बुद्धि है-
- اَلَّذ۪ينَ يُوفُونَ بِعَهْدِ اللّٰهِ وَلَا يَنْقُضُونَ الْم۪يثَاقَۙजो अल्लाह के साथ किये हुए अ़हद (प्रतिज्ञा) को पूरा करते हैं और अपने वचन को तोड़ते नहीं;
- وَالَّذ۪ينَ يَصِلُونَ مَٓا اَمَرَ اللّٰهُ بِه۪ٓ اَنْ يُوصَلَ وَيَخْشَوْنَ رَبَّهُمْ وَيَخَافُونَ سُٓوءَ الْحِسَابِۜऔर जो ऐसे हैं कि जिसे अल्लाह ने जोड़ने का हुक्म दिया है, उसे जोड़ते हैं और अपने रब से डरते रहते हैं और बुरे हिसाब का उन्हें डर लगा रहता है।
- وَالَّذ۪ينَ صَبَرُوا ابْتِغَٓاءَ وَجْهِ رَبِّهِمْ وَاَقَامُوا الصَّلٰوةَ وَاَنْفَقُوا مِمَّا رَزَقْنَاهُمْ سِرًّا وَعَلَانِيَةً وَيَدْرَؤُ۫نَ بِالْحَسَنَةِ السَّيِّئَةَ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمْ عُقْبَى الدَّارِۙऔर जिन लोगों ने अपने रब की खुशी ह़ासिल करने के लिए सब्र से काम लिया, और नमाज़ें क़ायम रखीं, और ‘हमारे’ दिये हुए में से खुले और छिपे खर्च किया, और बुराई के बदले में भलाई की; यही लोग हैं जिनका आख़िरत में अच्छा बदला है-
- جَنَّاتُ عَدْنٍ يَدْخُلُونَهَا وَمَنْ صَلَحَ مِنْ اٰبَٓائِهِمْ وَاَزْوَاجِهِمْ وَذُرِّيَّاتِهِمْ وَالْمَلٰٓئِكَةُ يَدْخُلُونَ عَلَيْهِمْ مِنْ كُلِّ بَابٍۚरहने के बाग़ हैं जिनमें वे दाख़िल होंगे, और उनके बाप-दादा, और उनकी पत्नियाँ और औलाद में से जो नेक होंगे वे भी, और हर दरवाज़े से फ़रिश्ते उनके पास आएँगे।
- سَلَامٌ عَلَيْكُمْ بِمَا صَبَرْتُمْ فَنِعْمَ عُقْبَى الدَّارِۜ(फ़रिश्ते कहेंगे) ‘‘तुम पर सलामती हो इसके बदले में कि तुमने सब्र किया, और आख़िरत का घर खूब (घर) है।
- وَالَّذ۪ينَ يَنْقُضُونَ عَهْدَ اللّٰهِ مِنْ بَعْدِ م۪يثَاقِه۪ وَيَقْطَعُونَ مَٓا اَمَرَ اللّٰهُ بِه۪ٓ اَنْ يُوصَلَ وَيُفْسِدُونَ فِي الْاَرْضِۙ اُو۬لٰٓئِكَ لَهُمُ اللَّعْنَةُ وَلَهُمْ سُٓوءُ الدَّارِऔर जो लोग अल्लाह के साथ पक्का अ़हद करने के बाद तोड़ते हैं, और अल्लाह ने जिनको जोड़े रहने का हुक्म दिया है उसे तोड़ते हैं, और ज़मीन पर फ़साद फैलाते हैं, यही लोग हैं जिन पर लानत है और उनके लिए (आख़िरत में) बहुत बुरा घर है।
- اَللّٰهُ يَبْسُطُ الرِّزْقَ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيَقْدِرُۜ وَفَرِحُوا بِالْحَيٰوةِ الدُّنْيَاۜ وَمَا الْحَيٰوةُ الدُّنْيَا فِي الْاٰخِرَةِ اِلَّا مَتَاعٌ۟अल्लाह जिसकी रोज़ी चाहता है बढ़ा देता है; और जिसकी चाहता है कम कर देता है, और वे दुनिया की ज़िन्दगी पर रीझते हैं, हालाँकि दुनिया की ज़िन्दगी आख़िरत के मुक़ाबले में कुछ भी नहीं सिवाय थोड़े से लाभ के।
- وَيَقُولُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَوْلَٓا اُنْزِلَ عَلَيْهِ اٰيَةٌ مِنْ رَبِّه۪ۜ قُلْ اِنَّ اللّٰهَ يُضِلُّ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَهْد۪ٓي اِلَيْهِ مَنْ اَنَابَۚऔर जिन लोगों ने इन्कार किया वे कहते हैं, ‘‘इस पर इसके रब की ओर से कोई निशानी क्यों नहीं उतरी?’’ कह दीजिए, ‘‘अल्लाह जिसे चाहता है उसे बेराह (पथभ्रष्ट) कर देता है, और ‘अपनी’ ओर की राह उसी को दिखाता है जो ‘उसकी’ ओर रूजू (आकृष्टि) होता है।’’
- اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَتَطْمَئِنُّ قُلُوبُهُمْ بِذِكْرِ اللّٰهِۜ اَلَا بِذِكْرِ اللّٰهِ تَطْمَئِنُّ الْقُلُوبُۜजो लोग ईमान लाए और उनके दिलों में अल्लाह की याद से चैन मिलता है, जान लो! कि अल्लाह की याद से दिलों को चैन मिलता है।
- اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ طُوبٰى لَهُمْ وَحُسْنُ مَاٰبٍजो लोग ईमान लाए; और भले काम किये, उनके लिए भलाई है और अच्छा ठिकाना है।
- كَذٰلِكَ اَرْسَلْنَاكَ ف۪ٓي اُمَّةٍ قَدْ خَلَتْ مِنْ قَبْلِهَٓا اُمَمٌ لِتَتْلُوَ۬ا عَلَيْهِمُ الَّذ۪ٓي اَوْحَيْنَٓا اِلَيْكَ وَهُمْ يَكْفُرُونَ بِالرَّحْمٰنِۜ قُلْ هُوَ رَبّ۪ي لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ عَلَيْهِ تَوَكَّلْتُ وَاِلَيْهِ مَتَابِउसी तरह ‘हमने’ आप को ऐसी उम्मत (समुदाय) में रसूल बना कर भेजा है कि उससे पहले बहुत सी उम्मतें गुज़र चुकी हैं, ताकि जो ‘वह़्य’ ‘हमने’ भेजी है, पढ़ कर उनको सुना दें; और ये लोग रह़मान का इन्कार करते हैं। कह दीजिए, ‘वही’ मेरा रब है ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, ‘उसी’ पर मेरा भरोसा है, और ‘उसी’ की ओर रूजूअ़ करता हूँ।
- وَلَوْ اَنَّ قُرْاٰنًا سُيِّرَتْ بِهِ الْجِبَالُ اَوْ قُطِّعَتْ بِهِ الْاَرْضُ اَوْ كُلِّمَ بِهِ الْمَوْتٰىۜ بَلْ لِلّٰهِ الْاَمْرُ جَم۪يعًاۜ اَفَلَمْ يَا۬يْـَٔسِ الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اَنْ لَوْ يَشَٓاءُ اللّٰهُ لَهَدَى النَّاسَ جَم۪يعًاۜ وَلَا يَزَالُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا تُص۪يبُهُمْ بِمَا صَنَعُوا قَارِعَةٌ اَوْ تَحُلُّ قَر۪يبًا مِنْ دَارِهِمْ حَتّٰى يَأْتِيَ وَعْدُ اللّٰهِۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يُخْلِفُ الْم۪يعَادَ۟और अगर ऐसा कुर्आन होता जिसके ज़रिये पहाड़ चला दिये जाते, या उससे धरती के टुकड़े-टुकड़े हो जाते, या उससे मुर्दों के साथ किसी की बातें करा दी जातीं (तब भी यह लोग ईमान न लाते) बल्कि यह सब काम अल्लाह ही के अधिकार में हैं; तो क्या ईमान वालों को फिर भी इस बात को जान कर मायूसी (निराशा) नहीं हुई, अगर अल्लाह चाहता तो सारे ही लोगों को सीधी राह पर ले आता; और इन्कार करने वालों पर उनके करतूतों की वजह से हमेशा कोई न कोई आफ़त आती रहेगी, या उनके मकानों के क़रीब उतरती रहेगी, यहाँ तक कि अल्लाह का वादा आ पहुँचेगा, बेशक अल्लाह कभी वादा ख़िलाफ़ी नहीं करता।’’
- وَلَقَدِ اسْتُهْزِئَ بِرُسُلٍ مِنْ قَبْلِكَ فَاَمْلَيْتُ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا ثُمَّ اَخَذْتُهُمْ۠ فَكَيْفَ كَانَ عِقَابِऔर आप से पहले कितने ही रसूलों का मज़ाक़ उड़ाया जा चुका है, (किन्तु)‘मैंने’ इन्कार करने वालों को मोहलत दी, फिर ‘मैंने’ उनको पकड़ लिया, तो कैसी रही ‘मेरी’ सज़ा!
- اَفَمَنْ هُوَ قَٓائِمٌ عَلٰى كُلِّ نَفْسٍ بِمَا كَسَبَتْۚ وَجَعَلُوا لِلّٰهِ شُرَكَٓاءَۜ قُلْ سَمُّوهُمْۜ اَمْ تُنَبِّؤُ۫نَهُ بِمَا لَا يَعْلَمُ فِي الْاَرْضِ اَمْ بِظَاهِرٍ مِنَ الْقَوْلِۜ بَلْ زُيِّنَ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا مَكْرُهُمْ وَصُدُّوا عَنِ السَّب۪يلِۜ وَمَنْ يُضْلِلِ اللّٰهُ فَمَا لَهُ مِنْ هَادٍभला ‘वह’ (अल्लाह) जो हर नफ़्स (इन्सान) के काम की ख़बर रखता है, और उन लोगों ने अल्लाह का साझीदार ठहरा दिया; कह दीजिए, ‘‘उन लोगों के नाम तो लो! क्या तुम उसे ऐसी बात की ख़बर दे रहे हो, जिसे ‘वह’ नहीं जानता या ऊपर-ऊपर ही बातें करते हो।’’ सच्चाई यह है कि काफ़िरों के लिए उनकी मक्कारियाँं खूबसूरत मालूम होती हैं, और वे सीधे रास्ते से रोक दिये गये हैं, और जिसको अल्लाह ही गुमराही में छोड़ दे, उसे कोई रास्ता बताने वाला नहीं;
- لَهُمْ عَذَابٌ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَلَعَذَابُ الْاٰخِرَةِ اَشَقُّۚ وَمَا لَهُمْ مِنَ اللّٰهِ مِنْ وَاقٍउनके लिए दुनिया की ज़िन्दगी में भी अ़ज़ाब है, और आख़िरत का अ़ज़ाब तो और भी सख़्त है, और कोई नहीं जो उन्हें अल्लाह (के अ़ज़ाब) से बचा सके।
- مَثَلُ الْجَنَّةِ الَّت۪ي وُعِدَ الْمُتَّقُونَۜ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۜ اُكُلُهَا دَٓائِمٌ وَظِلُّهَاۜ تِلْكَ عُقْبَى الَّذ۪ينَ اتَّقَوْاۗ وَعُقْبَى الْكَافِر۪ينَ النَّارُजिस जन्नत (बाग़) का वादा परहेज़गारों से किया गया है, उसकी ह़ालत यह है कि उसके नीचे नहरें बहती होंगी, उसका फल हमेशा रहेगा और साया भी, यह बदला है परहेज़गारों के लिए; और इन्कारियों (काफ़िरों) का बदला आग है।
- وَالَّذ۪ينَ اٰتَيْنَاهُمُ الْكِتَابَ يَفْرَحُونَ بِمَٓا اُنْزِلَ اِلَيْكَ وَمِنَ الْاَحْزَابِ مَنْ يُنْكِرُ بَعْضَهُۜ قُلْ اِنَّمَٓا اُمِرْتُ اَنْ اَعْبُدَ اللّٰهَ وَلَٓا اُشْرِكَ بِه۪ۜ اِلَيْهِ اَدْعُوا وَاِلَيْهِ مَاٰبِऔर जिन लोगों को ‘हमने’ किताब दी है वे उससे, जो आप की ओर उतारा है खुश होते हैं; और उन्हीं में के कुछ फ़िर्क़े ऐसे भी हैं जो उसकी कुछ बातों का इन्कार करते हैं, कह दीजिए, ‘‘मुझे तो बस यह हुक्म हुआ है कि मैं अल्लाह ही की इबादत करूँ और ‘उसका’ साझीदार न ठहराऊँ, मैं उसी की ओर बुलाता हूँ और उसी की ओर मुझे लौट कर जाना है।’’
- وَكَذٰلِكَ اَنْزَلْنَاهُ حُكْمًا عَرَبِيًّاۜ وَلَئِنِ اتَّبَعْتَ اَهْوَٓاءَهُمْ بَعْدَ مَا جَٓاءَكَ مِنَ الْعِلْمِۙ مَا لَكَ مِنَ اللّٰهِ مِنْ وَلِيٍّ وَلَا وَاقٍ۟और इसी तरह ‘हमने’ इस (क़ुर्आन) को उतारा कि वह एक विशेष हुक्म है अ़रबी भाषा में; और अगर आप उन की इच्छाओं पर चलें, उस इल्म के आ जाने के बाद, जो आप तक पहुँच चुका है, तो अल्लाह के मुक़ाबले में न तो आप का कोई मदद्गार होगा और न कोई बचाने वाला।
- وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا رُسُلًا مِنْ قَبْلِكَ وَجَعَلْنَا لَهُمْ اَزْوَاجًا وَذُرِّيَّةًۜ وَمَا كَانَ لِرَسُولٍ اَنْ يَأْتِيَ بِاٰيَةٍ اِلَّا بِاِذْنِ اللّٰهِۜ لِكُلِّ اَجَلٍ كِتَابٌऔर ‘हम’ आप से पहले बहुत से रसूल भेज चुके हैं, और ‘हमने’ उनको पत्नियाँ और सन्तान भी दी थीं, और किसी रसूल के अधिकार में न था कि वह अल्लाह की इजाज़त के बिना कोई निशानी लाए, हर चीज़ के लिए एक समय है जो लिखित है।
- يَمْحُوا اللّٰهُ مَا يَشَٓاءُ وَيُثْبِتُۚ وَعِنْدَهُٓ اُمُّ الْكِتَابِअल्लाह जिसे चाहता है मिटा देता है, और (जिसे चाहता) बाक़ी रखता है, और ‘उसी’ के पास अस्ल किताब है।
- وَاِنْ مَا نُرِيَنَّكَ بَعْضَ الَّذ۪ي نَعِدُهُمْ اَوْ نَتَوَفَّيَنَّكَ فَاِنَّمَا عَلَيْكَ الْبَلَاغُ وَعَلَيْنَا الْحِسَابُऔर अगर ‘हम’ आप को कोई वादा दिखला दें, जो उनसे किया है या हम आप को वफ़ात (मौत) दे दें; तो आप का काम तो केवल (सन्देश) पहुँचा देना है, और हिसाब लेना तो ‘हमारे’ ज़िम्मे है।
- اَوَلَمْ يَرَوْا اَنَّا نَأْتِي الْاَرْضَ نَنْقُصُهَا مِنْ اَطْرَافِهَاۜ وَاللّٰهُ يَحْكُمُ لَا مُعَقِّبَ لِحُكْمِه۪ۜ وَهُوَ سَر۪يعُ الْحِسَابِक्या उन्होंने देखा नहीं! कि ‘हम’ इस ज़मीन के चारों ओर की सीमाओं को घटाते हुए बढ़ रहे हैं? और अल्लाह ही हुक्म करता है; कोई नहीं जो ‘उसके’ ह़ुक्म को रद्द कर सके, और ‘वह’ जल्द हिसाब लेने वाला है।
- وَقَدْ مَكَرَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ فَلِلّٰهِ الْمَكْرُ جَم۪يعًاۜ يَعْلَمُ مَا تَكْسِبُ كُلُّ نَفْسٍۜ وَسَيَعْلَمُ الْكُفَّارُ لِمَنْ عُقْبَى الدَّارِऔर इनसे पहले जो लोग गुज़रे हैं, वे भी योजनाएँ बना चुके (चालें चलते रहे) लेकिन हक़ीक़ी योजना बनाना तो पूरा अल्लाह ही के हाथ में है, हर नफ़्स (इन्सान) जो कुछ वह करता है वह उसे जानता है, इन्कार करने वालों को जल्द ही मालूम हो जाएगा कि आख़िरत के घर (जन्नत) का कौन हक़दार है।
- وَيَقُولُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَسْتَ مُرْسَلًاۜ قُلْ كَفٰى بِاللّٰهِ شَه۪يدًا بَيْن۪ي وَبَيْنَكُمْۙ وَمَنْ عِنْدَهُ عِلْمُ الْكِتَابِऔर काफ़िर कहते हैं, आप उसके भेजे हुए (रसूल) नहीं हैं, कह दीजिए, ‘‘तुम्हारे और मेरे बीच में अल्लाह गवाही के लिए काफ़ी है, और वह व्यक्ति जिसके पास (अल्लाह की) किताब का इल्म है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet