सूरह 14: Ibrahim
- الٓرٰ۠ كِتَابٌ اَنْزَلْنَاهُ اِلَيْكَ لِتُخْرِجَ النَّاسَ مِنَ الظُّلُمَاتِ اِلَى النُّورِ بِاِذْنِ رَبِّهِمْ اِلٰى صِرَاطِ الْعَز۪يزِ الْحَم۪يدِۙअलिफ़्- लाम्- रा-, यह एक किताब जिसे ‘हमने’ आप पर उतारा है, ताकि आप लोगों को अन्धेरों से उजाले की ओर उनके रब के हुक्म से ले आएँ, शक्तिशाली, ख़ूबियों वाले अल्लाह के रास्ते की ओर।
- اَللّٰهِ الَّذ۪ي لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۜ وَوَيْلٌ لِلْكَافِر۪ينَ مِنْ عَذَابٍ شَد۪يدٍۙ‘वह’ अल्लाह (ऐसा है) कि ‘उसी’ का है, जो कुछ आसमानों में है, और जो कुछ ज़मीन में है, और इन्कार करने वालों के लिए बड़े सख़्त अ़ज़ाब की ख़राबी है।
- اَلَّذ۪ينَ يَسْتَحِبُّونَ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَا عَلَى الْاٰخِرَةِ وَيَصُدُّونَ عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِ وَيَبْغُونَهَا عِوَجًاۜ اُو۬لٰٓئِكَ ف۪ي ضَلَالٍ بَع۪يدٍजो आख़िरत के मुक़ाबले दुनिया को पसंद करते, और अल्लाह के रास्ते से रोकते, और उसमें टेढ़ पैदा करना चाहते हैं, ये लोग रास्ता भूल कर दूर जा पड़े।
- وَمَٓا اَرْسَلْنَا مِنْ رَسُولٍ اِلَّا بِلِسَانِ قَوْمِه۪ لِيُبَيِّنَ لَهُمْۜ فَيُضِلُّ اللّٰهُ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُऔर ‘हमने’ जो भी रसूल भेजे, उनकी अपनी क़ौम की भाषा के साथ भेजा, ताकि उन्हें स्पष्ट तरीक़े से बयान करे, तो अल्लाह जिसे चाहता है बेराह करता है और जिसे चाहता है सीधी राह पर लगा देता है, और ‘वह’ ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।
- وَلَقَدْ اَرْسَلْنَا مُوسٰى بِاٰيَاتِنَٓا اَنْ اَخْرِجْ قَوْمَكَ مِنَ الظُّلُمَاتِ اِلَى النُّورِ وَذَكِّرْهُمْ بِاَيَّامِ اللّٰهِۜ اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَاٰيَاتٍ لِكُلِّ صَبَّارٍ شَكُورٍऔर ‘हमने’ मूसा को अपनी निशानियों के साथ भेजा था कि, ‘‘अपनी क़ौम को अन्धेरों से उजाले की ओर निकालें, और उन्हें अल्लाह के दिन याद दिलाएँ, बेशक इसमें हर उस व्यक्ति के लिए निशानियाँ हैं जो सब्र और शुक्र करने वाला हो।’’
- وَاِذْ قَالَ مُوسٰى لِقَوْمِهِ اذْكُرُوا نِعْمَةَ اللّٰهِ عَلَيْكُمْ اِذْ اَنْجٰيكُمْ مِنْ اٰلِ فِرْعَوْنَ يَسُومُونَكُمْ سُٓوءَ الْعَذَابِ وَيُذَبِّحُونَ اَبْنَٓاءَكُمْ وَيَسْتَحْيُونَ نِسَٓاءَكُمْۜ وَف۪ي ذٰلِكُمْ بَلَٓاءٌ مِنْ رَبِّكُمْ عَظ۪يمٌ۟और जब मूसा ने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘तुम अपने ऊपर अल्लाह की उन नेअ़मतों को याद करो, जब कि तुम को फ़िरअ़ौन की क़ौम से छुड़ा दिया था, वे लोग तुम्हें बुरी सज़ा देते थे, और तुम्हारे बेटों को ज़ब्ह़ (कत्ल) कर डालते थे, और तुम्हारी अ़ौरतों को ज़िन्दा रखते थे, इसमें तुम्हारे रब की ओर से बड़ी आज़्माइश थी।’’
- وَاِذْ تَاَذَّنَ رَبُّكُمْ لَئِنْ شَكَرْتُمْ لَاَز۪يدَنَّكُمْ وَلَئِنْ كَفَرْتُمْ اِنَّ عَذَاب۪ي لَشَد۪يدٌऔर जब तुम्हारे रब ने सचेत कर दिया, ‘‘अगर तुम शुक्र करोगे तो ‘मैं’ तुम्हें और ज़्यादा दूँगा, और अगर नाशुक्री (अकृतज्ञता) करोगे तो मेरी सज़ा बड़ी सख़्त है।’’
- وَقَالَ مُوسٰٓى اِنْ تَكْفُرُٓوا اَنْتُمْ وَمَنْ فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًاۙ فَاِنَّ اللّٰهَ لَغَنِيٌّ حَم۪يدٌऔर मूसा ने कहा, ‘‘अगर तुम और वे लोग जो ज़मीन में हैं सारे के सारे (अल्लाह की) नाशुक्री करने लगें, तो अल्लाह बेनियाज़, (बेपरवाह) खूबियों वाला है।’’
- اَلَمْ يَأْتِكُمْ نَبَؤُ۬ا الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِكُمْ قَوْمِ نُوحٍ وَعَادٍ وَثَمُودَۜۛ وَالَّذ۪ينَ مِنْ بَعْدِهِمْۜۛ لَا يَعْلَمُهُمْ اِلَّا اللّٰهُۜ جَٓاءَتْهُمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ فَرَدُّٓوا اَيْدِيَهُمْ ف۪ٓي اَفْوَاهِهِمْ وَقَالُٓوا اِنَّا كَفَرْنَا بِمَٓا اُرْسِلْتُمْ بِه۪ وَاِنَّا لَف۪ي شَكٍّ مِمَّا تَدْعُونَنَٓا اِلَيْهِ مُر۪يبٍक्या तुम को उन लोगों की ख़बर नहीं पहुँची जो तुमसे पहले गुज़र चुके हैं? क़ौमे नूह़, और अ़ाद और समूद और जो उनके बाद हुए उन्हें और कोई नहीं जानता सिवाय अल्लाह के, उनके पास उनके रसूल खुली हुई निशानियाँ लेकर आए, तो उन्होंने उनके मुँह पर अपने हाथ रख दिये और कहने लगे, ‘‘जो कुछ देकर तुम्हें भेजा गया है, हम उसका इन्कार करते हैं औेर जिसकी ओर तुम हमें बुला रहे हो, हम को तो उसमें शंका है जो हम को तरद्दुद (असमन्जस) में डाले हुए है’’
- قَالَتْ رُسُلُهُمْ اَفِي اللّٰهِ شَكٌّ فَاطِرِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ يَدْعُوكُمْ لِيَغْفِرَ لَكُمْ مِنْ ذُنُوبِكُمْ وَيُؤَخِّرَكُمْ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّىۜ قَالُٓوا اِنْ اَنْتُمْ اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُنَاۜ تُر۪يدُونَ اَنْ تَصُدُّونَا عَمَّا كَانَ يَعْبُدُ اٰبَٓاؤُ۬نَا فَأْتُونَا بِسُلْطَانٍ مُب۪ينٍउनके रसूलों ने कहा, ‘‘क्या आसमानों और ज़मीन के पैदा करने वाले, अल्लाह के विषय में सन्देह है? ‘वह’ तो तुमको इसलिए बुला रहा है, ताकि तुम्हारे गुनाहों को माफ़ कर दे और तुम्हें एक निश्चित समय तक मोहलत दे।’’ वे लोग कहने लगे, तुम तो केवल हमारे ही जैसे एक आदमी हो, चाहते हो कि हमें उनसे रोक दो जिनकी पूजा हमारे बाप-दादा करते आए हैं, (अच्छा) तो कोई स्पष्ट प्रमाण (चमत्कार) ले आओ।’’
- قَالَتْ لَهُمْ رُسُلُهُمْ اِنْ نَحْنُ اِلَّا بَشَرٌ مِثْلُكُمْ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ يَمُنُّ عَلٰى مَنْ يَشَٓاءُ مِنْ عِبَادِه۪ۜ وَمَا كَانَ لَنَٓا اَنْ نَأْتِيَكُمْ بِسُلْطَانٍ اِلَّا بِاِذْنِ اللّٰهِۜ وَعَلَى اللّٰهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُؤْمِنُونَरसूलों ने उनसे कहा, ‘‘हम तो वास्तव में तुम्हारे ही जैसे मनुष्य हैं, लेकिन अल्लाह अपने बन्दों में से जिस पर चाहता है एहसान करता है और यह बात हमारे अधिकार में नहीं कि तुम्हें कोई चमत्कार ला दिखाएँ, हाँ, अल्लाह के हुक्म से यह बात हो सकती है; और अल्लाह ही पर ईमान वालों को भरोसा रखना चाहिए’’
- وَمَا لَنَٓا اَلَّا نَتَوَكَّلَ عَلَى اللّٰهِ وَقَدْ هَدٰينَا سُبُلَنَاۜ وَلَنَصْبِرَنَّ عَلٰى مَٓا اٰذَيْتُمُونَاۜ وَعَلَى اللّٰهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُتَوَكِّلُونَ۟और हम को क्या हुआ कि हम अल्लाह पर भरोसा न करें, ह़ालाँकि ‘उसने’ हमको हमारे रास्ते दिखा दिये, और जो तुम हमको तक्लीफ़ देते हो, हम उस पर सब्र से काम लेंगे; और भरोसा करने वालों को अल्लाह ही पर भरोसा करना चाहिए।’’
- وَقَالَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لِرُسُلِهِمْ لَنُخْرِجَنَّكُمْ مِنْ اَرْضِنَٓا اَوْ لَتَعُودُنَّ ف۪ي مِلَّتِنَاۜ فَاَوْحٰٓى اِلَيْهِمْ رَبُّهُمْ لَنُهْلِكَنَّ الظَّالِم۪ينَۙऔर काफ़िरों ने अपने रसूलों से कहा, ‘‘हम तुम को अपनी ज़मीन से बाहर निकाल देंगे, या यह कि तुम हमारे मज़हब (धर्म) में लौट आओ।’’ तो उनके रब ने उन पर वह्य भेजी कि, ‘हम’ इन ज़ालिमों को ज़रूर हलाक कर देंगे;
- وَلَنُسْكِنَنَّكُمُ الْاَرْضَ مِنْ بَعْدِهِمْۜ ذٰلِكَ لِمَنْ خَافَ مَقَام۪ي وَخَافَ وَع۪يدِऔर उनके बाद तुम को इस धरती में आबाद कर देंगे, यह उस व्यक्ति के लिए है, जो मेरे सामने खड़े होने का डर रखता हो और मेरी चेतावनी से डरता हो।’’
- وَاسْتَفْتَحُوا وَخَابَ كُلُّ جَبَّارٍ عَن۪يدٍۙऔर उन्होंने फ़त्ह़ (विजय) चाही तो हर सरकश और हर हठधर्मी असफल हो गया।
- مِنْ وَرَٓائِه۪ جَهَنَّمُ وَيُسْقٰى مِنْ مَٓاءٍ صَد۪يدٍۙइसके पीछे (बाद) उसके लिए दोज़ख़ है और उसको पीप ;च्नेद्ध का पानी पिलाया जाएगा,
- يَتَجَرَّعُهُ وَلَا يَكَادُ يُس۪يغُهُ وَيَأْت۪يهِ الْمَوْتُ مِنْ كُلِّ مَكَانٍ وَمَا هُوَ بِمَيِّتٍۜ وَمِنْ وَرَٓائِه۪ عَذَابٌ غَل۪يظٌवह उसे कठिनाई से घूँट-घूँट कर पिएगा और ऐसा नहीं लगेगा कि आसानी से उसे उतार सकता है, और मौत उस पर हर ओर से चली आती होगी, फिर भी वह मरेगा नहीं; और उसके पीछे एक सख़्त अ़ज़ाब होगा।
- مَثَلُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِرَبِّهِمْ اَعْمَالُهُمْ كَرَمَادٍۨ اشْتَدَّتْ بِهِ الرّ۪يحُ ف۪ي يَوْمٍ عَاصِفٍۜ لَا يَقْدِرُونَ مِمَّا كَسَبُوا عَلٰى شَيْءٍۜ ذٰلِكَ هُوَ الضَّلَالُ الْبَع۪يدُजिन लोगों ने अपने रब का इन्कार किया उनके कार्मों की मिसाल राख की सी है कि आँधी के दिन, उस पर ज़ोर की हवा चले (और) उसे उड़ा ले जाए जो कुछ उन्होंने कमाया उससे कुछ भी उनको ह़ासिल न हो सकेगा, यही तो है निचले दर्जे की गुमराही।
- اَلَمْ تَرَ اَنَّ اللّٰهَ خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِالْحَقِّۜ اِنْ يَشَأْ يُذْهِبْكُمْ وَيَأْتِ بِخَلْقٍ جَد۪يدٍۙक्या तुम ने देखा नहीं! कि अल्लाह ने आसमानों और ज़मीन को ठीक-ठीक पैदा किया? अगर ‘वह’ चाहे तो तुम सब को ले जाए और नई मख्लूक़ (सृष्टि) ले आए;
- وَمَا ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ بِعَز۪يزٍऔर ऐसा करना अल्लाह के लिए कुछ भी कठिन नहीं है।
- وَبَرَزُوا لِلّٰهِ جَم۪يعًا فَقَالَ الضُّعَفٰٓؤُ۬ا لِلَّذ۪ينَ اسْتَكْبَرُٓوا اِنَّا كُنَّا لَكُمْ تَبَعًا فَهَلْ اَنْتُمْ مُغْنُونَ عَنَّا مِنْ عَذَابِ اللّٰهِ مِنْ شَيْءٍۜ قَالُوا لَوْ هَدٰينَا اللّٰهُ لَهَدَيْنَاكُمْۜ سَوَٓاءٌ عَلَيْنَٓا اَجَزِعْنَٓا اَمْ صَبَرْنَا مَا لَنَا مِنْ مَح۪يصٍ۟और सबके सब अल्लाह के सामने इकट्ठा होंगे, तो कमज़ोर लोग उन लोगों से, जो बड़े बने हुए थे, कहेंगे, ‘‘हम तो तुम्हारे पीछे चलते थे, तो क्या तुम हम को अल्लाह के अ़ज़ाब से बचा सकोगे?’’ वे कहेंगेः ‘‘अगर अल्लाह हम को रास्ता बतलाता, तो हम तुम को भी रास्ता बतलाते, अब हमारे लिए बराबर है, चाहे चीख़ पुकार करें या सब्र से काम लें, हमारे लिए बचने का कोई उपाय नहीं।’’
- وَقَالَ الشَّيْطَانُ لَمَّا قُضِيَ الْاَمْرُ اِنَّ اللّٰهَ وَعَدَكُمْ وَعْدَ الْحَقِّ وَوَعَدْتُكُمْ فَاَخْلَفْتُكُمْۜ وَمَا كَانَ لِيَ عَلَيْكُمْ مِنْ سُلْطَانٍ اِلَّٓا اَنْ دَعَوْتُكُمْ فَاسْتَجَبْتُمْ ل۪يۚ فَلَا تَلُومُون۪ي وَلُومُٓوا اَنْفُسَكُمْۜ مَٓا اَنَا۬ بِمُصْرِخِكُمْ وَمَٓا اَنْتُمْ بِمُصْرِخِيَّۜ اِنّ۪ي كَفَرْتُ بِمَٓا اَشْرَكْتُمُونِ مِنْ قَبْلُۜ اِنَّ الظَّالِم۪ينَ لَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌजब (सब कामों का) फ़ैसला हो चुकेगा तो शैतान कहेगा, ‘‘अल्लाह ने तो तुम से सच्चे वादे किये थे, और मैं ने भी तुम से वादे किये थे, तो मैं ने वे वादे झूठे किये थे, और मेरा तुम पर कुछ ज़ोर नहीं था, सिवाय इसके कि मैंने तुम को बुलाया तो तुमने मेरी बात को मान लिया; तो अब मुझको मलामत न करो, बल्कि अपने आप को ही मलामत करो; न मैं तुम्हारी फ़रियाद सुन सकता हूँ और न तुम मेरी फ़रियाद सुन सकते हो। इससे पहले जो तुमने मुझे साझीदार ठहराया था, तो मैं उससे बेज़ारी (विरक्त) ज़ाहिर करता हूँ।’’ बेशक ज़ालिमों के लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब है।
- وَاُدْخِلَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَا بِاِذْنِ رَبِّهِمْۜ تَحِيَّتُهُمْ ف۪يهَا سَلَامٌऔर जो ईमान लाए और भले काम किये, वे ऐसे बाग़ों में दाख़िल होंगे जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, उनमें वे अपने रब की इजाज़त से हमेंशा रहेंगे, वहाँ उनकी मुलाक़ात की दुअ़ा ‘सलाम’ होगी।
- اَلَمْ تَرَ كَيْفَ ضَرَبَ اللّٰهُ مَثَلًا كَلِمَةً طَيِّبَةً كَشَجَرَةٍ طَيِّبَةٍ اَصْلُهَا ثَابِتٌ وَفَرْعُهَا فِي السَّمَٓاءِۙक्या आप ने नहीं देखा! कि अल्लाह ने कैसी मिसाल ‘कलिम-ए-तय्यिबः’ की दी? (उसकी मिसाल ऐसी है) जैसे एक अच्छा वृक्ष जिसकी जड़ जमी हुई, और शाखाएँ आसमान में फैली हुई हों;
- تُؤْت۪ٓي اُكُلَهَا كُلَّ ح۪ينٍ بِاِذْنِ رَبِّهَاۜ وَيَضْرِبُ اللّٰهُ الْاَمْثَالَ لِلنَّاسِ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَअपने रब की इजाज़त से वह अपना फल दे रहा हो; और अल्लाह लोगों के लिए मिसालें बयान करता है, ताकि वह खूब समझ लें।
- وَمَثَلُ كَلِمَةٍ خَب۪يثَةٍ كَشَجَرَةٍ خَب۪يثَةٍۨ اجْتُثَّتْ مِنْ فَوْقِ الْاَرْضِ مَا لَهَا مِنْ قَرَارٍऔर ‘कलिम-ए-खबीसा’ (अशुभ एवं अशुद्ध) की मिसाल, एक गन्दे वृक्ष की सी है, जिसे ज़मीन के ऊपर ही से उखाड़ लिया जाए, और उसे कुछ भी स्थिरता प्राप्त न हो।
- يُثَبِّتُ اللّٰهُ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا بِالْقَوْلِ الثَّابِتِ فِي الْحَيٰوةِ الدُّنْيَا وَفِي الْاٰخِرَةِۚ وَيُضِلُّ اللّٰهُ الظَّالِم۪ينَ وَيَفْعَلُ اللّٰهُ مَا يَشَٓاءُ۟ईमान वालों को अल्लाह पक्की बात के ज़रिये दुनिया की ज़िन्दगी में भी मज़बूत करता है और अख़िरत में भी, और अल्लाह ज़ालिमों को गुमराही में डाल देता है; और अल्लाह जो चाहता है, करता है।
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ بَدَّلُوا نِعْمَتَ اللّٰهِ كُفْرًا وَاَحَلُّوا قَوْمَهُمْ دَارَ الْبَوَارِۙक्या तुमने उन लोगों को नहीं देखा! जिन्होंने अल्लाह की नेअ़मतों को कुफ्र से बदल डाला, और अपनी क़ौम को तबाही के घर में जा उतारा?-
- جَهَنَّمَۚ يَصْلَوْنَهَاۜ وَبِئْسَ الْقَرَارُजहन्नम है उसमें, वे झोंके जाएँगे और वह बहुत बुरा ठिकाना है!
- وَجَعَلُوا لِلّٰهِ اَنْدَادًا لِيُضِلُّوا عَنْ سَب۪يلِه۪ۜ قُلْ تَمَتَّعُوا فَاِنَّ مَص۪يرَكُمْ اِلَى النَّارِऔर उन्होंने अल्लाह के मुक़ाबले में दूसरे मअ़बूद ठहरा लिए, ताकि उस (अल्लाह) की राह से भट्काएँ, कह दीजिए, (‘‘थोड़े दिन) मज़े ले लो, क्योंकि तुम्हें अन्त में आग ही में जाना है।’’
- قُلْ لِعِبَادِيَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا يُق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَيُنْفِقُوا مِمَّا رَزَقْنَاهُمْ سِرًّا وَعَلَانِيَةً مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَ يَوْمٌ لَا بَيْعٌ ف۪يهِ وَلَا خِلَالٌकह दीजिए, ‘‘मेरे जो बन्दे ईमान लाए वे नमाज़ क़ायम करें, और ‘हमारी’ दी हुई रोज़ी में से छिपे और खुले खर्च करें, इससे पहले कि वह दिन आ जाए जिसमें न कोई सौदा (क्रय-विक्रय) होगा और न दोस्ती।’’
- اَللّٰهُ الَّذ۪ي خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَاَنْزَلَ مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً فَاَخْرَجَ بِه۪ مِنَ الثَّمَرَاتِ رِزْقًا لَكُمْۚ وَسَخَّرَ لَكُمُ الْفُلْكَ لِتَجْرِيَ فِي الْبَحْرِ بِاَمْرِه۪ۚ وَسَخَّرَ لَكُمُ الْاَنْهَارَۚअल्लाह ‘ही तो’ है ‘जिसने’ आसमानों और ज़मीन को बनाया, और आसमान से पानी बरसाया फिर उससे फलों की क़िस्म से तुम्हारे लिए रोज़ी निकाली; और नाव को तुम्हारे लिए काम में लगाया, ताकि उसके हुक्म से समुद्र में चलें; और नहरों को भी तुम्हें लाभ पहुँचाने के लिए लगा दिया;
- وَسَخَّرَ لَكُمُ الشَّمْسَ وَالْقَمَرَ دَٓائِبَيْنِۚ وَسَخَّرَ لَكُمُ الَّيْلَ وَالنَّهَارَۚऔर सूरज और चाँद को तुम्हारी सेवा में लगा दिया, जो ‘बराबर’ चलते रहते हैं, और रात और दिन को तुम्हारी सेवा में लगा दिया;
- وَاٰتٰيكُمْ مِنْ كُلِّ مَا سَاَلْتُمُوهُۜ وَاِنْ تَعُدُّوا نِعْمَتَ اللّٰهِ لَا تُحْصُوهَاۜ اِنَّ الْاِنْسَانَ لَظَلُومٌ كَفَّارٌ۟और हर उस चीज़ में से तुम्हें दिया जो तुमने माँगा, और अगर तुम अल्लाह की नेअ़मतों को गिन्ने लगो तो गिन नहीं सकते। बेशक इन्सान बड़ा ही अन्यायी और नाशुक्रा है,
- وَاِذْ قَالَ اِبْرٰه۪يمُ رَبِّ اجْعَلْ هٰذَا الْبَلَدَ اٰمِنًا وَاجْنُبْن۪ي وَبَنِيَّ اَنْ نَعْبُدَ الْاَصْنَامَۜऔर जिस समय इब्राहीम ने कहा, ‘‘मेरे रब! इस भू-भाग (शहर) को अम्न वाला बना दीजिए, और मुझ को और मेरी सन्तान को, इससे बचा लीजिए कि हम मूर्तियों को पूजने लग जाएँ;
- رَبِّ اِنَّهُنَّ اَضْلَلْنَ كَث۪يرًا مِنَ النَّاسِۚ فَمَنْ تَبِعَن۪ي فَاِنَّهُ مِنّ۪يۚ وَمَنْ عَصَان۪ي فَاِنَّكَ غَفُورٌ رَح۪يمٌमेरे रब! उन्होंने बहुत से लोगों को गुमराह (पथभ्रष्ट) कर दिया, तो जो कोई मेरे रास्ते पर चलेगा वह तो मेरा है ही; और जिसने मेरा कहना न माना तो ‘तू’ उसे बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।’’
- رَبَّنَٓا اِنّ۪ٓي اَسْكَنْتُ مِنْ ذُرِّيَّت۪ي بِوَادٍ غَيْرِ ذ۪ي زَرْعٍ عِنْدَ بَيْتِكَ الْمُحَرَّمِۙ رَبَّنَا لِيُق۪يمُوا الصَّلٰوةَ فَاجْعَلْ اَفْـِٔدَةً مِنَ النَّاسِ تَهْو۪ٓي اِلَيْهِمْ وَارْزُقْهُمْ مِنَ الثَّمَرَاتِ لَعَلَّهُمْ يَشْكُرُونَऐ हमारे रब! मैंने अपनी औलाद को (एक ऐसी) घाटी में, जहाँ खेती नहीं होती, ‘तेरे’ सम्मानित घर (कअ़बः) के पास बसाया है, ऐ हमारे रब! ताकि ये नमाज़ क़ायम करें; अतः लोगों के दिलों को झुका दीजिए, और उन्हें फल खाने को दीजिए, ताकि वे शुक्र करें;
- رَبَّنَٓا اِنَّكَ تَعْلَمُ مَا نُخْف۪ي وَمَا نُعْلِنُۜ وَمَا يَخْفٰى عَلَى اللّٰهِ مِنْ شَيْءٍ فِي الْاَرْضِ وَلَا فِي السَّمَٓاءِहमारे रब! आप तो जानते हैं जो कुछ हम छिपा कर करते हैं, और जो कुछ दिखा कर करते हैं; और अल्लाह से कोई भी चीज़ छिपी हुई नहीं है न ज़मीन में। और न आसमान में।
- اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذ۪ي وَهَبَ ل۪ي عَلَى الْكِبَرِ اِسْمٰع۪يلَ وَاِسْحٰقَۜ اِنَّ رَبّ۪ي لَسَم۪يعُ الدُّعَٓاءِअल्लाह का शुक्र है, ‘जिसने’ इतनी बड़ी उम्र में इस्माईल और इस्ह़ाक़ दिये, बेशक मेरा ‘रब’ दुआ़ ज़रूर सुनता है;
- رَبِّ اجْعَلْن۪ي مُق۪يمَ الصَّلٰوةِ وَمِنْ ذُرِّيَّت۪يۗ رَبَّنَا وَتَقَبَّلْ دُعَٓاءِऐ रब! मुझे और मेरी औलाद को नमाज़ क़ायम करने वाला बना दीजिए, ऐ रब! और हमारी दुआ़ को कुबूल कर लीजिए।
- رَبَّنَا اغْفِرْ ل۪ي وَلِوَالِدَيَّ وَلِلْمُؤْمِن۪ينَ يَوْمَ يَقُومُ الْحِسَابُ۟ऐ रब! ‘‘मुझे और मेरे माँ-बाप को और ईमान वालों को उस दिन माफ़ कर दीजिएगा, जिस दिन हिसाब का मामला पेश आएगा।’’
- وَلَا تَحْسَبَنَّ اللّٰهَ غَافِلًا عَمَّا يَعْمَلُ الظَّالِمُونَۜ اِنَّمَا يُؤَخِّرُهُمْ لِيَوْمٍ تَشْخَصُ ف۪يهِ الْاَبْصَارُۙऔर (आप) ऐसा न समझें कि अल्लाह इन ज़ालिमों के करतूतों से बेख़बर है, ‘वह’ तो केवल उनको उस दिन तक की मोहलत दे रहा है जबकि आँखें फटी की फटी रह जाएंगी;
- مُهْطِع۪ينَ مُقْنِع۪ي رُؤُ۫سِهِمْ لَا يَرْتَدُّ اِلَيْهِمْ طَرْفُهُمْۚ وَاَفْـِٔدَتُهُمْ هَوَٓاءٌۜअपने सिर उठाए दौड़ते होंगे; उनकी निगाहें खुद उनकी अपनी ओर भी न फिरेंगी और उनके दिल उड़ रहे होंगे।
- وَاَنْذِرِ النَّاسَ يَوْمَ يَأْت۪يهِمُ الْعَذَابُۙ فَيَقُولُ الَّذ۪ينَ ظَلَمُوا رَبَّنَٓا اَخِّرْنَٓا اِلٰٓى اَجَلٍ قَر۪يبٍۙ نُجِبْ دَعْوَتَكَ وَنَتَّبِعِ الرُّسُلَۜ اَوَلَمْ تَكُونُٓوا اَقْسَمْتُمْ مِنْ قَبْلُ مَا لَكُمْ مِنْ زَوَالٍۙऔर लोगों को उस दिन से डराइए, जबकि उन पर सज़ा उतरेगी; तब ज़ालिम लोग कहेंगे, ‘‘ऐ हमारे रब! हम को थोड़ी-सी देर की मोहलत दे दीजिए, ताकि हम तेरे बुलाने पर उठ खड़े हों और रसूलों की पैरवी करें’’ (जवाब मिलेगा) ‘‘क्या तुम पहले क़समें नहीं खाया करते थे, हमारा तो ज़वाल (पतन) ही न होगा?-
- وَسَكَنْتُمْ ف۪ي مَسَاكِنِ الَّذ۪ينَ ظَلَمُٓوا اَنْفُسَهُمْ وَتَبَيَّنَ لَكُمْ كَيْفَ فَعَلْنَا بِهِمْ وَضَرَبْنَا لَكُمُ الْاَمْثَالَऔर उन्हीं की बस्तियों में तुम भी बसे थे, जिन्होंने अपने ऊपर जुल्म किया था और तुम जान चुके थे कि ‘हमने’ उन लोगों के साथ कैसा मामला किया था? और ‘हमने’ तुम्हारे लिए मिसालें भी बतला दी थीं।’’
- وَقَدْ مَكَرُوا مَكْرَهُمْ وَعِنْدَ اللّٰهِ مَكْرُهُمْۜ وَاِنْ كَانَ مَكْرُهُمْ لِتَزُولَ مِنْهُ الْجِبَالُऔर वह अपनी चाल चल चुके हैं, और उनकी चालें अल्लाह की नज़र में हैं, और उनकी चालें ऐसी थीं कि पहाड़ों को भी (अपनी) जगह से टाल दें।
- فَلَا تَحْسَبَنَّ اللّٰهَ مُخْلِفَ وَعْدِه۪ رُسُلَهُۜ اِنَّ اللّٰهَ عَز۪يزٌ ذُو انْتِقَامٍۜतो ऐसा न समझना कि अल्लाह जो अपने रसूलों से अ़हद कर चुका है उसके खिलाफ़ करेगा, बेशक अल्लाह ज़बर्दस्त बदला लेने वाला है।
- يَوْمَ تُبَدَّلُ الْاَرْضُ غَيْرَ الْاَرْضِ وَالسَّمٰوَاتُ وَبَرَزُوا لِلّٰهِ الْوَاحِدِ الْقَهَّارِजिस दिन यह ज़मीन दूसरी ज़मीन से बदल दी जाएगी, और आसमान भी, और वे सब के सब एक ज़बर्दस्त अल्लाह के सामने निकल खड़े होंगे।
- وَتَرَى الْمُجْرِم۪ينَ يَوْمَئِذٍ مُقَرَّن۪ينَ فِي الْاَصْفَادِۚऔर उस दिन तुम मुज्रिमों को देखोगे कि जं़जीरों में जकड़े हुए हैं,
- سَرَاب۪يلُهُمْ مِنْ قَطِرَانٍ وَتَغْشٰى وُجُوهَهُمُ النَّارُۙउनके कुर्ते गन्धक के होंगे और उनके चेहरों को आग ढाँक लेती होगी,
- لِيَجْزِيَ اللّٰهُ كُلَّ نَفْسٍ مَا كَسَبَتْۜ اِنَّ اللّٰهَ سَر۪يعُ الْحِسَابِताकि अल्लाह हर एक जीव को उस की कमाई का बदला दे। बेशक अल्लाह जल्द ह़िसाब लेने वाला है।
- هٰذَا بَلَاغٌ لِلنَّاسِ وَلِيُنْذَرُوا بِه۪ وَلِيَعْلَمُٓوا اَنَّمَا هُوَ اِلٰهٌ وَاحِدٌ وَلِيَذَّكَّرَ اُو۬لُوا الْاَلْبَابِयह लोगों के लिए सन्देश है ताकि उन्हें इसके ज़रिये डराया जाए और ताकि वे जान लें कि ‘वही’ अकेला ‘इलाह’ (उपास्य) है, और ताकि अक़्ल वाले नसीह़त ह़ासिल करें।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet