Can Damlaları

सूरह 104: Al-Humazah

  1. وَيْلٌ لِكُلِّ هُمَزَةٍ لُمَزَةٍۙतबाही है हर उस व्यक्ति के लिए जो ताने देता है, (और) बुराइयाँ करने का आदी है।
  2. اَلَّذ۪ي جَمَعَ مَالًا وَعَدَّدَهُۙजिसने माल जमा किया और उसे गिन-गिन कर रखा।
  3. يَحْسَبُ اَنَّ مَالَهُٓ اَخْلَدَهُۚवह समझता है कि उसका माल हमेशा उसके पास रहेगा।
  4. كَلَّا لَيُنْبَذَنَّ فِي الْحُطَمَةِۘहरगिज़ नहीं, वह व्यक्ति ‘ह़ुतमा’ (कुचल देने वाली) में फेंक दिया जाएगा,
  5. وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا الْحُطَمَةُۜऔर आप को क्या मालूम कि ‘हुतमा’ क्या है?
  6. نَارُ اللّٰهِ الْمُوقَدَةُۙवह अल्लाह की भड़काई हुई आग,
  7. اَلَّت۪ي تَطَّلِعُ عَلَى الْاَفْـِٔدَةِۜजो दिलों पर जा चढ़ेगी।
  8. اِنَّهَا عَلَيْهِمْ مُؤْصَدَةٌۙबेशक वह उनमें (चारों तरफ से) बंद कर दिए जाएँगे
  9. ف۪ي عَمَدٍ مُمَدَّدَةٍ(वे) ऊँचे-ऊँचे सुतूनों (आग के स्तम्भों) में होंगे।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet